LATEST NEWS

आज शुक्रवार 20 जून 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- आज आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज अगर आप दूसरों की बातों में आकर निवेश करेंगे तो आर्थिक नुकसान होने की संभावना नजर आ रही है। पारिवारिक परेशानी आपकी आज प्राथमिकता देनी चाहिए। सिंगल जातकों के लिए आज शादी-विवाह के लिए प्रपोजल आ सकते हैं। आपका आत्मविश्वास अधिक रहेगा। वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के आपके प्रयास रंग लाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। वृषभ राशि- आज वृषभ राशि वालों को व्यापारिक सफलता मिल सकती है। आज आपको अपनी संतान के कारण आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आज आपका लवर आपके सामने अपनी फीलिंग्स खुलकर शेयर नहीं कर पाएगा, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। वर्कप्लेस पर मुश्किल समय सहयोगियों की समय पर मदद से बीत जाएगा। जीवनसाथी के साथ आपकी बहस हो सकती है, लेकिन रात तक सब बीत जाएगा। मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा एनर्जी वाला दिन नहीं है और आप छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाएंगे। आज आपको धन के मामले में सफलता मिल सकती है। कोई दोस्त अपनी निजी परेशानियों को सुलझाने के लिए आपसे सलाह ले सकता है। आज आप खाली समय में अकेले वक्त बिताना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के साथ तनाव पैदा हो सकता है। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। कर्क राशि- आज आपकी सेहत आपको परेशान कर सकती है। आर्थिक रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी तरह के निवेश से बचें, वरना आर्थिक परेशानी हो सकती है। घर के किसी बड़े-बुजुर्ग की सलाह धन की स्थिति में सुधार लाने वाली सिद्ध हो सकती है। जीवनसाथी आपके कमिटमेंट की तारीफ करेगा। अपनों का साथ मिलेगा। सिंह राशि- आपका गुस्सैल स्वभाव आपको किसी और परेशानी में डाल सकता है। जीवन में कठिन समय के दौरान पैसा आपको बचाए रखने में मदद करेगा। इसलिए आज से ही अपने पैसे को निवेश और बचाने पर विचार करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। अपनी संतान के लिए प्लानिंग बनाने का बेहतरीन दिन है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कार्यस्थल पर दक्षता में सुधार के लिए अपने कौशल स्तर में सुधार करने की कोशिश करें। कन्या राशि- आज आपकी सेहत में सुधार होगा। अगर आप थोड़ा अतिरिक्त पैसा कमाने के तरीके खोज रहे हैं तो सुरक्षित वित्तीय योजनाओं में निवेश करें। घरेलू मामलों और लंबित घरेलू कामों को निपटाने के लिए अनुकूल दिन है। कार्यस्थल पर आज कोई आपके साथ कुछ अच्छा व्यवहार कर सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ वाकई एक बेहतरीन शाम गुजार सकते हैं। तुला राशि- आज आप कोई भी कदम आगे बढ़ाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। व्यापार में विस्तार मिल सकता है। आपका जिद्दी स्वभाव आपके माता-पिता की शांति खराब कर सकता है। रोमांटक लाइफ अच्छी रहेगी।आज खाली समय में आप ऐसे काम करेंगे जिनकी आप प्लानिंग बनाते थे और उन्हें करने के बारे में सोचते थे लेकिन नहीं कर पा रहे थे। आप अपने जीवनसाथी के साथ आज एक बार फिर पुराने खूबसूरत रोमांटिक दिनों को याद करेंगे। वृश्चिक राशि- आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है। अगर आपने किसी व्यक्ति को पैसा उधार दिया था तो आज वह पैसा आपको वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी ओर से कुछ किए बिना दूसरों का ध्यान आकर्षित करने का यह उत्तम दिन है। प्यार के आनंद का अनुभव करने वाला कोई मिल सकता है। कार्यस्थल पर प्रोफेशनल रवैया आपको तारीफ दिलाएगा। धनु राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है जो आपको अपने बारे में अच्छा महसूस कराएंगे। अगर आप आर्थिक मामले में फंसे थे तो आज कोर्ट आपके पक्ष में फैसला सुनाएगा। आपको आर्थिक लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में मुश्किल दौर के बाद आज आपको खुशी मिलेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव रहने वाला है। मकर राशि- आज आपको किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार निश्चित हो सकती है। यह खुद को जाहिर करने और क्रिएटिव नेचर के प्रोजेक्ट पर काम करने का भी अच्छा समय है। आज आप किसी ऑफिस सहकर्मी के साथ शाम बिता सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपका साथ देगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। कुंभ राशि- आज दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करने से आप फिट रहेंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। व्यापारिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे। परिवार के सदस्यों का हंसमुख स्वभाव घर के माहौल को खुशनुमा बना देगा। अपने लव लाइफ में कड़वी छोटी-छोटी बातों को भूल जाएं। आपके नियमित वैवाहिक जीवन के लिए दिन खास है, आज आप सचमुच कुछ बेहतर अनुभव करेंगे। मीन राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। घर में कुछ बदलाव आपको ज्यादा भावुक बना सकते हैं लेकिन आप अपनी फीलिंग्स पर काबू रखें। आज आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार में स्थिति अच्छी होगी।

जानें पूजा-पाठ में क्यों इस्तेमाल किया जाता हैं नारियल और सुपारी

पूजा-पाठ, हवन या किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में आपने देखा होगा कि नारियल और सुपारी का उपयोग किया जाता है। जब भी हम गृह प्रवेश करते हैं या फिर नया वाहन लाते हैं तो पूजा के समय नारियल फोड़ा जाता है। इसे शुभ माना जाता है। नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। नारियल का जहां औषधीय गुण होता है, वहीं पूजा के दौरान यह प्रतीक स्वरूप इस्तेमाल किया जाता है। हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार, कोई भी पूजा तब तक सफल नहीं मानी जाती है, जब तक की गणेश जी की पूजा न हो। पंडित जी पूजा के समय सुपारी को गणेश जी के प्रतीक स्वरूप और नारियल को माता लक्ष्मी के प्रतीक स्वरूप पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि पूजा में नारियल और सुपारी रखने से सभी कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न होते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि किसी सुपारी की पूजा करके उसे हमेशा अपने पास रखते हैं तो उसका प्रभाव चमत्कारिक होता है। ऐसा करने से कभी रुपये-पैसे की तंगी नहीं रहती है। ज्योतिषीय उपायों में भी सुपारी के चमत्कारी गुण बताए गए हैं। यदि आप सुपारी को जनेऊ में लपेटकर पूजा करते हैं और उसे घर की तिजोरी में रखते हैं तो सुख-समृद्धि आती है। घर में साक्षात् लक्ष्मी माता का वास होता है। जनेऊ में लिपटी सुपारी गौरी गणेश का प्रतिरूप हो जाती है। ऐसे ही नारियल हमारी सफलता के मार्ग खोल सकता है। लाख कोशिशों के बाद भी यदि आप किसी काम में सफल नहीं हो पा रहे हैं तो पूजा में इस्तेमाल होने वाले एक नारियल को लाल कपड़े में लपेट दें। अपनी मनोकामना को व्यक्त करते हुए उसे बहते हुए जल में प्रवाहित करे दें। इसके पश्चात आपके उस कार्य के सफल होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।  

19 जून 2025 गुरुवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि– आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। करियर में उन्नति के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। भविष्य के लिए अपने धन की योजना बना सकते हैं। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। यात्रा लाभकारी रहेगी। वृषभ राशि– आज आपके सितारे आपके पक्ष में दिख रहे हैं। आपके माता-पिता का सहयोग मिलने से वित्तीय परेशानियां खत्म हो सकती है। व्यक्तिगत मामलों को सुलझाने के लिए धैर्य से काम लें। रोमांस के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो एक-दो दिन रुकें। आज आप घर के छोटे सदस्यों के साथ बातचीत करके अपने खाली समय का अच्छा उपयोग कर सकते हैं। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। किसी का कर्ज लिया है, तो उससे छुटकारा मिल सकता है। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। ऐसे में यह आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता है। जो लोग अभी भी बेरोजगार हैं उन्हें अच्छी नौकरी पाने के लिए आज ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कड़ी मेहनत से ही आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा। कर्क राशि- अगर आज आप लंबी दूरी की यात्रा करने वाले हैं, तो सतर्क रहें। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज आपका दिन रोमांस के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। कारोबारियों को लॉन्ग टर्म में लाभ होने के संकेत हैं। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे परिणाम मिलने लगेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। सिंह राशि- आज आपको जीवनसाथी के साथ अनबन से बचना चाहिए। धन की स्थिति में सुधार होगा। अपनों का साथ मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मित्र के सहयोग से कारोबार में विस्तार हो सकता है। मन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। कन्या राशि– आज कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा लेकिन अति उत्साही होने से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आज आपको धन की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपके सामने नई समस्याएं सामने आएंगी-खासकर अगर आप चीजों को कूटनीतिक तरीके से नहीं संभालेंगे। तुला राशि- तुला राशि वालों के आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। परिवार में कोई उत्सव हो सकता है। व्यापारिक वृद्धि के संकेत हैं। वृश्चिक राशि– मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।आज का दिन आपके साथी के रोमांटिक पक्ष की चरम सीमा को दिखाएगा। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धनु राशि- धनु राशि वालों की पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन की प्राप्ति होगी। आज धन का आगमन आपको कई आर्थिक परेशानियों से मुक्ति दिला सकता है। अपने व्यक्तिगत मामलों को किसी के साथ शेयर न करें। आज जीवनसाथी आपको सरप्राइज दे सकता है। आज किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा लेकिन साझेदारों से आपको कुछ विरोध का सामना करना पड़ सकता है। मकर राशि- आज मकर राशि वालों का मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। माता-पिता से धन मिल सकता है। दोस्तों के साथ शाम मौज-मस्ती के साथ-साथ वेकेशन की प्लानिंग बनाने के लिए भी अच्छी रहेगी। अपने साथी पर किसी भी चीज के लिए दबाव नहीं डालें। कुंभ राशि– कुंभ राशि वालों की आज वाणी में मधुरता रहेगी, लेकिन मन परेशान भी हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर किसी कारणवश कोई कार्य लंबित रहने से शाम को आपको अपना बहुमूल्य समय देना पड़ेगा। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत सारा पैसा खर्च करने वाले हैं, लेकिन बहुत बढ़िया समय बीतेगा। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। मीन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि देंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर फाइनेंस पर चर्चा कर सकते हैं और अपने भविष्य के लिए अपने धन की योजना बना सकते हैं। आज कार्यस्थल पर आपका समय अच्छा समय बीतेगा।

योगिनी एकादशी पर करें इन चीजों का दान, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत महत्व दिया जाता है. आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहते हैं. इस दिन भगवान विष्णु के लिए व्रत रखा जाता है,साथ ही इस दिन घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे उसके लिए भी उपाय किए जाते हैं. योगिनी एकादशी का व्रत करने से समस्त पापों का नाश होता है और श्री हरि भगवान की कृपा भी बनी रहती है. साल 2025 में योगिनी एकादशी का व्रत 21 जून, 2025 शनिवार के दिन रखा जाएगा. इस दिन दान पुण्य करना विशेष महत्व है. इस दिन दान करना बहुत लाभकारी माना गया है. जानते हैं इस दिन किन उपाय और दान को करने से मां लक्ष्मी और विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है. कपड़ों का दान योगिनी एकादशी के दिन आप कपड़ों का दान कर सकते हैं. इस दिन कोशिश करें और नए कपड़े जरूरतमंदों को दान में दें अन्यथा किसी ब्रह्मण को दान दें. कोशिश करें इस दिन पीले रंग के वस्त्र ही दान में दें. विष्णु भगवान का प्रिय रंग पीला है, इसीलिए इस दिन इस रंग के वस्त्र दान में देने से उनकी कृपा बनी रहती है और घर-परिवार में खुशहाली आती है. जल का दान योगिनी एकादशी का व्रत हर साल जून या जुलाई के महीने में पड़ता है. इस दौरान गर्मी बहुत अधिक होती है. कोशिश करें इस दौरान लोगों को जल पिलाएं, पियाऊ लगवाएं, लोगों को भरा घड़ा दान में दें, अन्यथा घर आए किसी भी व्यक्ति को पानी जरूर पूछें, ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है. प्यासे को पानी पिलाना बहुत शुभ माना गया है. ऐसा करने से श्री हरि नारायण की कृपा बनी रहती है. अन्न का दान योगिनी एकादशी के दिन अन्न के दान विशेष महत्व है. इस दिन गेंहू, चावल, दाल, फल का दान करें. कोशिश करें दान उन लोगों को करें जिनको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत या आवश्यकता होती है. ऐसा करने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और आपके घर में अन्न की कभी कमी नहीं होने देते. तुलसी पूजा योगिनी एकादशी के दिन तुलसी माता की पूजा भी जरूर करें. ऐसा करने से विष्णु जी के साथ-साथ लक्ष्मी माता का भी आशीर्वाद मिलता हैय. इस दिन तुलसी के पौधे पर दीपक जरूर जलाएं और जल दें.

बुधवार 18 जून 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष राशि- आज प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव होंगे। कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। रोमांटिक लाइफ में खुशियां आएंगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। ऑफिस के चैलेंजिंग टास्क को हैंडल करने के लिए सीनियर्स की हेल्प लेने में संकोच न करें। दोस्ती की मदद से धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे। अपने डाइट में प्रोटीन, न्यूट्रीशन और विटामिन्स से भरपूर फूड शामिल करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। वृषभ राशि- आज वृषभ राशि वालों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। करियर-व्यापार में सफलता हासिल करने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी साबित होंगे। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। कुछ जातकों को करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज प्रॉपर्टी के जरूरी डॉक्यूमेंट्स संभालकर रखें। आर्थिक मामलों में रिस्क न लें। अपने खर्च करने की आदतों पर नजर रखें। सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति में दिलचस्पी बढ़ेगी। लव लाइफ के रोमांटिक पलों को यादगार बनाने की कोशिश करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में साथी का सपोर्ट करें। इससे हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। मिथुन राशि- आज आर्थिक मामलों पर थोड़ा ध्यान दें। खर्च करने की आदतों पर नजर रखें। करियर की चुनौतियों से निपटने के लिए सीनियर्स की हेल्प मागने में संकोच न करें। आज सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने करियर गोल्स को लेकर मोटिवेटेड नजर आएंगे। रिलेशनशिप में भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। साथी से पास्ट इश्यूज को ज्यादा डिस्कस न करें और साथ मिलकर रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करें। साथ ही अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। हेल्दी डाइट लें। खूब पानी पीएं और बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। कर्क राशि- आज प्रोफेशनल लाइफ में वातावरण अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज नया घर या वाहन की खरीदारी का उत्तम दिन है। अपने सेहत पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। इससे रिश्तों में प्यार और मिठास बढ़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। हर क्षेत्र में भाग्य साथ देगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। सिंह राशि- आज आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्य बेहतरीन परिणाम देंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे। आज प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को सुलझाने का भी उत्तम दिन है। परिजनों के साथ किसी फैमिली फंक्शन में शामिल होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी दिलचस्प व्यक्ति की एंट्री होगी। कन्या राशि- कन्या राशि वालों को आज निवेश के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। प्रोफेशनल लाइफ में अपनी स्किल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे। कुछ जातक सोच-समझकर प्रॉपर्टी में इनवेस्ट कर सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। जिससे पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। सिंगल जातकों को आज किसी खास व्यक्ति के प्रति प्यार का एहसास हो सकता है। शाम तक पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर या लॉन्ग ड्राइव का प्लान बना सकते हैं। इससे लव लाइफ में रोमांचक मोड़ आएंगे। तुला राशि- आज पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे। प्रोफेशनल लाइप में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में देरी आएगी। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। किसी पार्टी या फैमिली फंक्शन का इनविटेशन आ सकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। हेल्दी डाइट लें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। पार्टनर को सरप्राइज देने का प्लान बना सकते हैं। इससे प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। वृश्चिक राशि- आज आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। धन का आवक बढ़ेगा। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। प्रोफेशनल लाइफ में वातावरण अनुकूल रहेगा। लेकिन आज नए कार्य की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें।इससे करियर ग्रोथ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग बनेंगे। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी संभव है। वाहन के रखरखाव के लिए भी धन खर्च करना पड़ सकता है। नई स्किल सीखें। आज इनोवेटिव आइडियाज और क्रिएटिविटी के साथ किए गए कार्य उम्मीद से भी बेहतर रिजल्ट देंगे। रोमांटिक लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा। धनु राशि– धनु राशि वाले आज आर्थिक मामलों पर थोड़ा ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें। फैमिली और बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करें। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। आज आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। साथी के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। इससे रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। लव लाइफ के सुहाने पलों को एंजॉय करेंगे। मकर राशि- आज मकर राशि वालों का भाग्य साथ देगा। नौकरी-कारोबार में अपार सफलता मिलेगी। प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की नई जिम्मेदारी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। लव लाइफ की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। जल्दबाजी में कोई डिसीजन न लें। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नया फ्लैट या घर खरीदने का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में कई रोमांचक मोड़ आएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कुंभ राशि- आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। निवेश के कई अच्छे ऑप्शन मिलेंगे। धन-दौलत में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी। जो लोग फैमिली से अलग रहते हैं, आज उन्हें पैरेंट्स का सपोर्ट मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। कुछ जातक गृह-प्रवेश का प्लान बना सकते हैं। परिजनों के साथ किसी इवेंट में शामिल हों। रोमांटिक लाइफ में खुशियां आएंगी। … Read more

साल रक्षाबंधन कब है, कितनी देर रहेगा भद्रा का अशुभ साया? जान लें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

सावन महीने की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है. रक्षाबंधन पर्व का इंतजार भाई-बहनों को बेसब्री से रहता है. इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुखी-समृद्ध जीवन की कामना करती हैं. राखी को रक्षासूत्र भी कहा जाता है. धर्म-शास्‍त्रों में कहा गया है कि राखी हमेशा शुभ मुहूर्त में बांधनी चाहिए. कम से कम भद्रा काल में तो राखी बांधना वर्जित बताया गया है. ऐसा करने से भाई-बहन दोनों के जीवन पर संकट आ सकता है. जानिए इस साल रक्षाबंधन कब है, इस दिन भद्राकाल कब रहेगा और राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त क्‍या होगा?  रक्षाबंधन 2025 की तारीख  हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी और 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के आधार पर रक्षाबंधन 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा.  रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल  हिंदू धर्म में भद्रा काल को अशुभ समय माना गया है. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. भद्रा काल में राखी बांधना रक्षाबंधन मनाना वर्जित है. साल 2025 में रक्षाबंधन को लेकर बात करें तो इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया ना के बराबर रहेगा. इस कारण पूरे दिन भाई-बहन रक्षाबंधन पर्व मना सकेंगे. दरअसल, 9 अगस्‍त को रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगा, जिससे पूरे दिन रक्षाबंधन पर्व मनाने में कोई समस्‍या नहीं होगी.  राखी बांधने का शुभ मुहूर्त  इस साल रक्षाबंधन पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे यह दिन और भी खास हो गया है. 9 अगस्‍त को रक्षाबंधन के दिन सौभाग्य योग, शोभन योग, और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं. इन शुभ योगों में रक्षाबंधन मनाना भाई और बहन दोनों के लिए सुख-समृद्धिदायक रहेगा. रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह सूर्योदय से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक है.  

17 जून 2025 मंगलवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि- आय के विभिन्न स्त्रोतों से धन लाभ होगा। परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। यात्रा के योग बनेंगे। फिजिकली फीट रहेंगे और मन सकारात्मक रहेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए मौके मिलेंगे। लव लाइफ में नए सरप्राइज मिलेंगे। वृषभ राशि- आज जल्दबाजी में लिए गए एक्शन से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धन का प्रबंधन करना सीखें क्योंकि धन-दौलत में वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। अपने डाइट में हरी सब्जियां और फल शामिल करें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मिथुन राशि- धन बचत करें। निवेश के नए विकल्पों पर नजर रखें। विचारों में अलगाव होने के कारण आपको नेगेटिव फील हो सकता है। नियमित एक्सरसाइज करें। इससे आप फिजिकली और मेंटली फिट रहेंगे। अनहेल्दी फूड अवॉइड करें। नई स्किल सीखें। लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स लव लाइफ को बेहतर बनाने का प्लान बना सकते हैं। कर्क राशि- कर्ज से मुक्ति मिलेगी। जॉब इंटरव्यू के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। अपने फिटनेस गोल्स पर फोकस करें। प्रियजन के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे मन को शांति मिलेगी। यात्रा के दौरान पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी विवाद हो सकते हैं। सिंह राशि- आय के विभिन्न स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। यात्रा करने से बचें। शैक्षिक कार्यों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होंगी। प्रेमी का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। कन्या राशि- आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस बेहतर होगी। ओवरथिंकिंग से बचें। सकारात्मक रहें। आत्मसंयत रहें और शैक्षिक कार्यों पर फोकस करें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। तुला राशि- आर्थिक मामलों में सावधानी से फैसले लें। बेकार के खर्चों से बचें। प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों से ज्यादा परेशान न हों। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर में खूब तरक्की करेंगे। लव लाइफ में सरप्राइज मिल सकते हैं। वृश्चिक राशि- आय के अतिरिक्त स्त्रोतों की तलाश करें। वाद-विवाद से बचें। बिजनेसमेन को व्यापार में मुनाफा होगा। बिजनेस पार्टनरशिप के नए मौके मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप फिट और एक्टिव महसूस करेंगे। शैक्षिक कार्यों में खूब मेहनत करें। इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। सिंगल जातकों की आज किसी दिलचस्प से मुलाकात हो सकती है। धनु राशि- प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए उत्तम दिन है। व्यापार में मुनाफा होगा। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। सेल्फकेयर पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को समझदारी से सुलझाएं। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। मकर राशि– आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। डाइट में थोड़े बदला लाएं। शैक्षिक कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। लव लाइफ में रोमांचक मोड़ आएंगे। कुंभ राशि- लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। करियर में खूब तरक्की करेंगे। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। प्रॉपर्टी खरीदने से जुड़े डिसीजन होशियारी से लें। रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है। मीन राशि- निवेश से जुड़े फैसले होशियारी से लें। स्टॉक्स, शेयर्स और प्रॉपर्टी इनवेस्ट के बारे में पहले अच्छे से रिसर्च करें। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करें। अपने फिजिकल हेल्थ पर ध्यान दें। इससे आपके ओवर ऑल हेल्थ में सुधार आएगा। व्यापार में विस्तार होगा। लव लाइफ में साथी की प्राथमिकताएं दूसरी होने के कारण आपको दूरियां महसूस हो सकती हैं।

अगले 5 दिन इन बातों की रखें सावधानी, शुरू हुआ राज पंचक

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह नक्षत्र का बहुत महत्व बताया गया है. नक्षत्रों के मेल से बनने वाले विशेष योग को पंचक कहा जाता है. पंचक का अर्थ है पांच, यह चंद्रमा की स्थिति पर आधारित एक खगोलीय घटना है. जब चंद्रमा पांच नक्षत्रों से होकर गुजरता है, तो उसे पंचक कहा जाता है. पंचक के दौरान चन्द्रमा कुंभ और मीन राशि में रहते हैं, उस समय को पंचक कहते हैं. ज्योतिष शास्त्र में पंचक को शुभ नहीं माना जाता है. इसीलिए पंचक को अशुभ नक्षत्रों में से एक माना जाता है. पंचक पांच नक्षत्रों के संयोग से बनता है. इन पांच नक्षत्रों में घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती हैं. पंचक हर माह में पांच दिन के लिए पड़ता है. जानते हैं इस माह जून में पंचक कब से लगने वाले हैं. जून 2025 में पंचक कब?     16 जून 2025, सोमवार को पंचक की शुरूआत होगी दोपहर 1.10 मिनट से पंचक लगेंगे.     20 जून 2025 को पंचक समाप्त होंगे शुक्रवार को रात 9.45 पर यह समाप्त होंगे. क्या होता है राज पंचक? जून माह में पंचक की शुरूआत सोमवार के दिन हो रही है, इसीलिए इसे राज पंचक कहते हैं. ज्योतिष में राज पंचक को शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इन पांच दिनों में किए गए कार्यों में सफलता मिलती है. राज पंचक में सरकारी और संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलती है, इसीलिए राज पंचक के दौरान आप इन कार्यों से जुड़ सकते हैं और शुरूआत कर सकते हैं. अन्यथा पंचक के दौरान शुभ कार्य करने वर्जित होते हैं. इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण नहीं किए जाते हैं. पंचक में दक्षिण की ओर यात्रा करना, पंचक में शव जलाना, पंचक के दौरान मकान बनवाना या छत डलवाने को शुभ नहीं माना जाता है. पंचक के दौरान मृत्यु होने पर क्या करें? पंचक में मृत्यु को अशुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि पंचक के दौरान अगर किसी घर में मृत्यु होती है तो परिवार को संकटों का सामना करना पड़ सकता है. इसीलिए पंचक के दौरान परिवार वालों को उपाय करने की सलाह की जाती है. परिवार में किसी की भी मृत्यु होने पर शव के साथ पांच पुतले बनाकर दाह संस्कार किया जाता है.

16 जून 2025 सोमवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि– आज ऑफिस में सीनियर्स का दबाव मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। कोई भी रकम उधार लेने से बचें। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। अपनों का साथ होगा। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। वृषभ राशि- आज आपको सभी परेशानियों का हल मिल सकता है। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक रूप से सतर्क रहें, किसी भी लेनदेन को करने से पहले अच्छे से विचार करें। दबाव में आकर कोई फैसला न लें। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी खास व्यक्ति से सरप्राइज मिल सकता है। मिथुन राशि- आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी तरह के उधार से बचें। अप्रत्याशित जिम्मेदारियां आपके दिन की योजना को बाधित कर सकती हैं। यात्रा से अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ यह आपके जीवन का सबसे रोमांटिक दिन होने वाला है। व्यावसायिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। कर्क राशि- आज आपको अपने मन पर काबू रखना चाहिए। व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। रोमांटिक जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव हो सकता है। आज किसी व्यक्ति से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपके परिवार के साथ सामाजिक गतिविधि सभी को आरामदायक और सुखद मूड में रखेगी। सिंह राशि- आज सेहत के नजरिए से दिन अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आपको व्यापार में जबरदस्त मुनाफा देखने को मिल सकता है। आज आप अपने कारोबार को नई ऊंचाइयां दे सकते हैं। घरेलू जीवन मनमोहक रहेगा। पार्टनर की अनुपस्थिति में भी उसकी उपस्थिति महसूस होने की संभावना है। कन्या राशि- आज आपकी एनर्जी व आत्मविश्वास का पूरा साथ मिलेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा समाप्त होगी। अपने लिए पैसे बचाने का आपका विचार आज पूरा हो सकता है। आप अपना खाली समय किसी पार्क या शांत जगह पर बिताना पसंद करेंगे। आज आप अपने जीवन का सबसे अच्छा समय अपने जीवनसाथी के साथ बिताएंगे। तुला राशि- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश से बचें। आवेग में आकर किसी भी तरह की खरीदारी न करें। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपना काम कल पर टालने से बचना चाहिए और खाली समय में अपना काम पूरा करना चाहिए। रोमांटिक जीवन अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि- परिवार की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। कपल एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक रूप से उन्नति मिलने के संकेत हैं। व्यावसायिक रूप से स्थिति अच्छी होगी। आज आपको यह बात समझ में आ जाएगी कि निवेश करना अक्सर आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना बहुत प्रबल रहेगी जो आपके दिल को पसंद आएगा। धनु राशि- आज आपको सिरदर्द व नेत्रपीड़ा हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का खास ख्याल रखें। धैर्य रखने की जरूरत है। आज आपको पता चलेगा कि आपके पार्टनर का प्यार आपके लिए सचमुच कितना आत्मीय है। आपको किसी देनदार से उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपकी कुछ आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। मकर राशि- आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। घर के रेनोवेशन में धन खर्च हो सकता है। आपकी लव लाइफ एक नया मोड़ ले सकती है। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा लम्बे समय तक फायदेमंद साबित होगी। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। कुंभ राशि- आज आप एनर्जी से भरे रहेंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है क्योंकि पहले दिया गया कोई पैसा तुरंत वापस आ जाएगा। आज दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करें, कार्यस्थल पर ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार होने की संभावना है। आपका जीवनसाथी आपके साथ खराब वैवाहिक जीवन को लेकर नाराज हो सकता है। मीन राशि- आज आपको नई चीजों को सीखने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक जायेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आपके रोमांटिक रिश्ते में खटास आएगी। आप अपना खाली समय किसी बेकार काम में बर्बाद कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज आपकी सेहत को लेकर चिंतित हो सकता है।

सिद्ध शक्तिपीठ है कामाख्या मंदिर, हर तंत्र, हर कामना पूरी होती है यहां

कामाख्या देवी मंदिर में ना तो कोई प्रतिमा दिखेगी और ना ही कोई तस्वीर यहां बस पत्थरों में योनी आकार का भाग है। यह मंदिर अपने आप में एक बेहद ही रहस्यमयी मंदिर है। कामाख्या देवी तांत्रिको के लिए सबसे महत्वपूर्ण देवी है। इसलिए यहां तांत्रिक अपनी सिद्धियां प्राप्त करने आते है। भारत देश रहस्यों से भरा पड़ा है। देश में ऐसे कई रहस्यमयी मंदिर है जिनके आगे विज्ञान तक फेल हो गया है। आज हम आपको भारत के 10 प्रमुख रहस्यमयी मंदिरों में से एक एवं 51 शक्तिपीठों में प्रमुख कामाख्या देवी मंदिर के बारे में आपको बताने जा रहें है। असम राज्य की राजधारी दिसपुर के समीप गुवाहाटी से 8 किलोटिर दूर कामाख्या देवी का मंदिर है। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक प्रमुख मंदिर है। जहां सती देवी का योनि भाग गिरा था। आज भी यहां देवी के मासिक धर्म के कारण 3 दिन तक पानी लाल पड़ जाता है। यहां पर सैकड़ों तांत्रिक अपने एकांतवास से बाहर आते है और अपनी शक्तियों का प्रदर्शन करते है। मंदिर से काफी रहस्य जुड़े हुए है। यहा हर वर्ष अपनी मनोकामना लेकर लाखों की तादात में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते है। काले जादू एवं श्राप से मुक्ति भी यही पर मिलती है। यहां गिरा था देवी का योनि भाग, आज भी बहती है जल की धार बताया जाता है कि भगवान शिव से क्रोधित होकर सती ने विनाशकारी तांडव नृत्य धारण किया था। सती ने धरती को नष्ट करने की चेतावनी दी थी। क्रोध में आकर भगवान विष्णु ने सती के 51 टुकड़े कर दिए थे। जो पृथ्वी के अलग-अलग भागों में जाकर गिरे। इन्हीं में से सती का योनि भाग यहां गिरा था। यहां पर मंदिर में चट्टान के बीच बनी आकृति देवी की योनि को दर्शाता है। जिसके पास में एक झरना मौजूद है। योनि भाग से जल धार हल्की बहती रहती है। श्रद्धालुओं की मानें तो इस जल का पान करने से हर प्रकार के रोग एवं बीमारी दूर होती है।   लगता है अम्बुबाची का मेला, देवी के मासिक धर्म के कारण लाल पड़ जाता है कपड़ा कामाख्या देवी मंदिर पर हर वर्ष अम्बुबाची मेला लगता है। इस दौरान यहां का पानी लाल पड़ जाता है। पानी का लाल होना कामाख्या देवी के मासिक धर्म के कारण होना बताया जाता है। इसलिए तीन दिन तक मंदिर के पट (द्वार) बंद कर दिए जाते है। इन तीन दिनों के बाद द्वार खोल जाते है तो यहां लाखों की तादात में भक्त दर्शन करने पहुंचते है। देवी के मासिक धर्म से गिले हुए वस्त्रों को प्रसाद के रूप में दिया जाता है। इस गिले कपड़े को अम्बुबाची कहते है। इसलिए मेले का नाम भी अम्बुबाची दिया गया है। तांत्रिकों के लिए महत्वपूर्ण है कामाख्या देवी, पशु की बली देकर करते है प्रसन्न कामाख्या देवी मंदिर में ना तो कोई प्रतिमा दिखेगी और ना ही कोई तस्वीर यहां बस पत्थरों में योनि आकार का भाग है। यह मंदिर अपने आप में एक बेहद ही रहस्यमयी मंदिर है। कामाख्या देवी तांत्रिको के लिए सबसे महत्वपुर्ण देवी है। इसलिए यहां तांत्रिक अपनी सिद्धियां प्राप्त करने आते है। तांत्रिकों के लिए काली और त्रिपुर सुंदरी देवी के बाद कामाख्या सबसे महत्वपूर्ण देवी है जो तांत्रिको को सिद्धियां प्रदान करने में सहायक है। जब व्यक्ति पूरी तरह तांत्रिक नहीं बनता जब तक वो कामाख्या के सामने मत्था नहीं टेकता है। नहीं तो देवी नाराज हो जाती है। यहां का तांत्रिक मेला अपने आप में रहस्यमीय है। इसलिए कामाख्या देवी मंदिर को सबसे शक्तिशाली मंदिर माना गया है। यहां पर बकरे या भैंसे की बलि देकर भंडारा करने से कामाख्या देवी प्रसन्न होती है। इतना ही नहीं अगर किसी पर काला जादू या श्राप का साया है तो उसे यहीं से छुटकारा मिलता है।  

15 जून 2025 रविवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि- आज आपको प्रोफेशनल लाइफ में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। हर कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। आज भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। थोड़ी इमोशनल डिस्टर्बेंस रहेगी, लेकिन भावुक होकर कोई निर्णय न लें। हालांकि, साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। अपने सेहत पर ध्यान दें। जंक फूड अवॉइड करें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। वृषभ राशि- आज आपका लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन होगा या ऑफिस में महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। रोमांटिक लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। मिथुन राशि– आज का दिन शानदार रहेगा। शैक्षिक कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में नए लोगों से पहचान होगी। करियर में उन्नति के नए मौके मिलेंगे। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फिट और हेल्दी रहेंगे। कर्क राशि- आज कोई फैसला बहुत सोच-समझकर लें। आज आपको प्रोफेशनल लाइफ में सभी कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। करियर की बाधाएं दूर होंगी। फैमिली के साथ धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। साथी के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। साथ ही पार्टनर से अपनी भी फीलिंग्स शेयर करने में संकोच न करें। सिंह राशि- आज का दिन जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ बढ़िया रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। जीवन में नए सकारात्मक बदलाव होंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। कन्या राशि– आज आपकी प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की प्रशंसा होगी। ऑफिस में कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। कुछ जातकों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। इंकम में इजाफा होगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। लव लाइफ के रोमांटिक पलों को एंजॉय करेंगे। तुला राशि– आज आपके जीवन में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए सुनहरे मौके मिलेंगे। घर-परिवार में आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी। आज सिंगल जातकों के लिए क्रश को प्रपोज करने का परफेक्ट दिन रहेगा। आपको प्रपोजल का पॉजिटिव फीडबैक भी मिलेगा। वृश्चिक राशि- आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा। आपको लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मोटिवेटेड नजर आएंगे। आज का दिन प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए उत्तम रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। समाज में सराहे जाएंगे। शाम को पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर का प्लान बना सकते हैं या लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। इससे लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। धनु राशि– आज आपको शैक्षिक कार्यों में उन्नति के कई मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जीवन में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। बिजनेसमेन को नए लोकेशन पर बिजनेस स्टार्ट करने के लिए फंड मिल सकता है। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। जिससे जीवन में खुशियां आएंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है। मकर राशि- आज आपको शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां .हासिल होगी। करियर में उन्नति के कई मौके मिलेंगे। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। कुंभ राशि– आज आपकी सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपको किसी खास व्यक्ति से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। शाम को पुराने दोस्तों के साथ पार्टी एंजॉय कर सकते हैं। अपने डाइट पर ध्यान दें। आज आप नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। मीन राशि- आज आपको धन कमाने के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जो लोग नई जॉब की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छे पैकेज के साथ नई नौकरी मिलेगी। फैमिली इश्यूज को भी सुलझाने का परफेक्ट दिन है। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ इंप्रूव होगी।

हनुमान जी की अनोखी जुगत से चैन से सोते है भगवान जगन्नाथ, जाने कैसे

हमारा देश विविधताओं का देश है. धर्म और आस्था इसकी धुरी हैं. भक्तों की ऐसी ही आस्था का केंद्र है पुरी का जगन्नाथ मंदिर, जिसमें ना जाने कितने सुलझे अनसुलझे किस्से जुड़े हुए हैं. इसके पीछे की पौराणिक कथाएं लोगों को आज भी हैरानी में डाल देती है. इतना ही नहीं मंदिर के रहस्य भी आपको आस्था की तरफ झुकने पर मजबूर कर देंगे. ऐसी ही इस मंदिर से जुड़ी एक पौराणिक कथा है जिसे आप मंदिर का रहस्य भी कह सकते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि मंदिर के समुद्र से घिरा होने के बावजूद भी मंदिर परिसर में समुद्र की लहरों की आवाज नहीं पहुंचती, जबकि मंदिर से बाहर निकलते ही आपको उसके लहरों की आवाज सुनाई दे जायेगी. जगन्नाथ मंदिर और हनुमान जी की कथा इसके पीछे एक पौराणिक कथा है. जगन्नाथ भगवान के इस मंदिर की यह कथा बजरंगबली हनुमान से जुड़ी हुई है. इस कथा के अनुसार भगवान जगन्नाथ समुद्र की आवाज से परेशान हो गए थे और वह चैन से सो नहीं पा रहे थे. भगवान जगन्नाथ ने हनुमान जी को समुद्र को नियंत्रित करने का काम सौंपा था. ऐसे में यह काम भी हनुमान जी के जिम्मे में ही था. हनुमान जी ने समुद्र से शांत हो जाने कि प्रार्थना की लेकिन समुद्र ने कहा कि मैं ऐसा नहीं कर सकता यह मेरे बस में नहीं, पवन के वेग के साथ मेरी आवाज भी मंदिर तक पहुंचेगी. आप चाहे तो अपने पिता से अनुरोध कर सकते हैं कि वह विपरीत दिशा में बहें, तो यह आवाज मंदिर तक नहीं पहुंचेगी. हनुमान जी की जुगत हनुमान जी ने वैसा ही किया उन्होंने पवन देव का आह्वान किया और कहा, क्या आप उल्टी दिशा में बह सकते हैं, पवन देव ने कहा कि मेरे लिए यह संभव नहीं है लेकिन तुम चाहो तो ऐसा कर सकते हो, तुम अपनी तेजी से एक वायु चक्र बना सकते हो. हनुमान जी ने वैसा ही किया हनुमान जी मंदिर के चारों तरफ इतनी तेजी और वेग के साथ चक्कर लगाने लगे कि वहां एक वायु चक्र बन गया जिससे पवन देव को उसी वेग में बहना पड़ा. इसी वेग की वजह से समुद्र की आवाज भी मंदिर तक नहीं पहुंच पायी. वायु के वेग ने समुद्र की आवाज को वही रोक लिया. फिर चैन से सो सके भगवान जगन्नाथ इसके बाद, समुद्र की आवाज मंदिर में प्रवेश कर पाने के कारण भगवान जगन्नाथ चैन से सो सके, और हनुमान जी की इस जुगत ने काम कर दिया. भगवान हनुमान की यह जुगत, आज भी इस मंदिर में रहस्य की तरह काम कर रही है. क्योंकि मंदिर के अंदर समुद्र की तेज लहरों की आवाज बिल्कुल सुनाई नहीं देती.

21 या 22 जून इस दिन मनाई जाएगी योगिनी एकादशी

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत महत्व बताया गया है. साल में कुल 24 एकादशी के व्रत पड़ते हैं, जिसमें हर माह में 2 एकादशी पड़ती हैं. आषाढ़ माह में पड़ने वाली कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. योगिनी एकादशी का व्रत निर्जला एकादशी के बाद और देवश्यनी एकादशी के बीच में रखा जाता है. अक्सर योगिनी एकादशी का व्रत जून या जुलाई के माह में रखा जाता है. साल 2025 में आषाढ़ माह में पड़ने वाली योगिनी एकादशी के व्रत की डेट को लेकर लोगों में कन्फियूजन हैं. जानते हैं यह व्रत कब रखा जाएगा. योगिनी एकादशी 2025 तिथि     एकादशी तिथि की शुरूआत 21 जून, शनिवार 2025 को सुबह 07.18 मिनट पर होगी.     वहीं एकादशी तिथि समाप्त 22 जून, 2025 को सुबह 04.27 मिनट पर होगी.     योगिनी एकादशी का व्रत 21 जून को रखा जाएगा.     योगिनी एकादशी व्रत का पारण 22 जून, रविवार को किया जाएगा. योगिनी एकादशी 2025 व्रत पारण एकादशी के व्रत को रखने के साथ-साथ एकादशी व्रत का सही समय और सही नियम से पारण करना भी जरूरी होता है. योगिनी एकादशी व्रत का पारण 22 जून को दोपहर 1.28 मिनट से लेकर 4.03 मिनट तक कर सकते हैं. हरि वासन समाप्त होने का समय सुबह 09.41 मिनट है. योगिनी एकादशी व्रत का महत्व योगिनी एकादशी का व्रत अयंत महत्वपूर्ण व्रत होता है, जो आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. इस व्रत को रखने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और पापों से मुक्ति मिलती है. इस व्रत को सच्चे मन और विश्वास के साथ रखने से श्री हरि विष्णु भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ ही इस व्रत को करने से जीवन में समृद्धि और आनन्द की प्राप्ति होती है. माना जाता है कि योगिनी एकादशी का व्रत करना अठ्यासी हज़ार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर है.

देवशयनी एकादशी से गुरु पूर्णिमा तक, आषाढ़ माह 2025 में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार

 हिन्दू पंचांग का चौथा महीना आषाढ़ का महीना है. यह संधिकाल का महीना है. इसी महीने से वर्षा ऋतु की शुरुआत होती है. इसी महीने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा भी निकाली जाती है. आषाढ़ से वातावरण में थोड़ी सी नमी आनी शुरू हो जाती है. कामना पूर्ति के लिए भी यह महीना उत्तम माना जाता है. आषाढ़ मास के पहले दिन खड़ाऊं, छाता, नमक और आंवले का दान बहुत उत्तम माना जाता है. इस बार आषाढ़ मास 12 जून से 10 जुलाई तक रहने वाला है. आषाढ़ में किसकी पूजा करें? आषाढ़ के महीने में सबसे ज्यादा फलदायी उपासना गुरु की होती है. इसके अलावा, इस महीने देवी की उपासना भी शुभ फल देती है. श्री हरि विष्णु की उपासना से संतान प्राप्ति का वरदान मिलता है. इस महीने में जल देव की उपासना से धन की प्राप्ति सरल हो जाती है. आषाढ़ में मंगल और सूर्य की उपासना अवश्य करें. आषाढ़ में आने वाले व्रत-त्योहार गुरुवार, 12 जून: आषाढ़ मास प्रारंभ, प्रतिपदा तिथि शनिवार, 14 जून: कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी रविवार, 15 जून: मिथुन संक्रांति बुधवार, 18 जून: मासिक जन्माष्टमी, कालाष्टमी शनिवार, 21 जून: योगिनी एकादशी, साल का सबसे बड़ा दिन रविवार, 22 जून: योगिनी एकादशी पारण, मासिक कार्तिगाई सोमवार, 23 जून: सोम प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि मंगलवार,24 जून: रोहिणी व्रत बुधवार, 25 जून: दर्श अमावस्या, आषाढ़ अमावस्या गुरुवार, 26 जून: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, कलश स्थापना, चंद्र दर्शन शुक्रवार, 27 जून: जगन्नाथ रथयात्रा शनिवार, 28 जून: विनायक चतुर्थी सोमवार, 30 जून: स्कंद षष्ठी गुरुवार, 3 जुलाई: मासिक दुर्गाष्टमी रविवार, 6 जुलाई: देवशयनी एकादशी, गौरी व्रत आरंभ सोमवार, 7 जुलाई: देवशयनी एकादशी पारण, वासुदेव द्वादशी मंगलवार, 8 जुलाई: भौम प्रदोष व्रत, जयापार्वती व्रत बुधवार, 9 जुलाई: आषाढ़ चौमासी चौदस गुरुवार, 10 जुलाई: गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत, व्यास पूजा, कोकिला व्रत, गौरी व्रत समाप्त आषाढ़ माह में क्या न करें? आषाढ़ माह में लहसुन और प्याज का अधिक सेवन करना वर्जित है. इस महीने बारिश होने से संक्रमण बढ़ जाता है और रोग घेर लेते हैं. ऐसे में बासी भोजन खाने से परहेज करें. इस महीने आने वाली देवशयनी एकादशी से चातुर्मास प्रारंभ हो जाता है. चातुर्मास में शादी-विवाह जैसे शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित हैं.

आज शनिवार14 जून 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि– आज मेष राशि वालों को करियर में अपार सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। व्यापार में वृद्धि के नए मौकों की तलाश करें। सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। आज आपकी रोमांटिक लाइफ में खुशियों का माहौल रहेगा। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। साथी के प्रति ईमानदार रहें और रिलेशनशिप की दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। वृषभ राशि– आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। विद्यार्थियों को करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। आज आर्थिक मामलों में कोई रिस्क न लें। यात्रा के दौरान थोड़ी सावधानी बरतें। धन का लेन-देन होशियारी से करें। फालतू के खर्चों पर कंट्रोल रखें। जीवनसाथी से विचार मैच नहीं खाएंगे। जिससे अनबन संभव है। मिथुन राशि– आज मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई मौके मिलेंगे। अगर आप ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो आज का दिन परफेक्ट रहेगा। घर में छोटे भाई-बहन करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। लव लाइफ के सुहाने पलों को एंजॉय करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कर्क राशि- आज कर्क राशि वालों के पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। परिजनों का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। कुछ प्रोफेशनल्स को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। घर में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। फैमिली की एडवाइस लेने में संकोच न करें। आज अचानक से यात्रा के योग बन सकते हैं। डायबिटीज रोगियों को सेहत पर ज्यादा ध्यान देना होगा। सिंह राशि- आज सिंह राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। आईटी प्रोफेशनल्स को नए चैलेंज मिलेंगे। खर्चों की अधिकता हो सकती है। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। आज ऑफिस में सहकर्मियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। बेकार के खर्चों पर कंर्टोल रखें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को पार्टनर से बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें। कन्या राशि- आज का दिन आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा।बिजनेसमेन को नए लोकेशन पर व्यापार में बढ़ोत्तरी के कई मौके मिलेंगे। ऑफिस में क्रिएटिविटी के साथ सभी टास्क पूरा करें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाएं। कुछ लोगों का शादी-विवाह तय हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। तुला राशि- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए लकी साबित होगी। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए ज्यादा टाइम स्पेंड करना पड़ सकता है। आज आपमें आत्मविश्वास भरपूर होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य से बचें। वृश्चिक राशि- आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। बिजनेस में लाभ होगा। नौकरीपेशा वालों का ट्रांसफर हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। ऑफिस की जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करें। सभी टास्क को डेडलाइन से पहले कंपलीट करें। फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। धनु राशि- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए लकी साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। ऑफिस में चैलजिंग सिचुएशन को हैंडल करने के लिए तैयार रहें।बिजनेस में प्रॉफिट के लिए नई रणनीति बनाएं। करियर में तरक्की के नए मौकों पर नजर रखें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। आज आपको फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। स्टूडेंट्स को करियर में तरक्की के कई मौके मिलेंगे। मकर राशि- आज मकर राशि वालों को व्यापार में तरक्की के कई मौके मिलेंगे। सहकर्मियों के सपोर्ट से खूब तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। अपने डाइट पर ध्यान दें। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। आज प्रोफेशनल लाइफ में बड़े बदलावों के संकेत हैं। प्रेमी को सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं या नाइट डेट पर ले जा सकते हैं। इससे लव लाइफ में खुशहाली आएगी। हालांकि, आर्थिक मामलों में सोच-समझकर डिसीजन लें। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़े प्रयास करना चाहिए। कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ थोड़ी चैलेंजिंग होगी। बड़े भाई-बहनों के सपोर्ट से घर में खुशियां आएंगी। मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। अपने काम पर फोकस करें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को संभालकर रखें। फिटनेस पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। मीन राशि- आज मीन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बिजनेस में विस्तार होगा। नौकरीपेशा वालों को तरक्की के नए मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। आलस्य से दूर रहें। सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें। स्टूडेंट्स को अपने करियर पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। आज आपको पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live