LATEST NEWS

उप मुख्यमंत्री देवडा ने खजुरिया सारंग में उप स्वास्थ्य केंद्र का किया भूमि पूजन

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले में ग्राम खजुरिया सारंग में 65 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आयुष्मान आरोग्यम मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में ग्राम खजुरिया सारंग के शिक्षक, शिक्षिका एवं 10वीं कक्षा में 85% लाने वाली बालिका कुमारी दिव्या पाटीदार का सम्मान किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने कहा कि तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा। हम सबको साथ मिलकर काम करना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार जनता की हर मूलभूत आवश्यकता को पूरा करने का कार्य कर रही है। इसमें पीने का शुद्ध पानी, सड़क, बीमार के लिए इलाज का प्रबंध, पढ़ाई की व्यवस्था, घर, बिजली, युवाओं को रोजगार जैसी अनेक आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है। यह देश हमारा परिवार है। प्रजातंत्र में जनता मालिक हैं। पहले बहुत से परिवार खुले आसमान के नीचे सोते थे, लेकिन पीएम आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवार को पक्के आवास मिले हैं। अभी जो भी आवास से वंचित हैं, उन्हें भी पीएम आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। सरकार का संकल्प है कि एक भी परिवार बिना पक्के मकान के नहीं रहेगा। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि पहले इलाज के अभाव में बहुत से लोगों की असामायिक मृत्यु हो जाती थी, लेकिन आयुष्मान कार्ड से अब हर व्यक्ति का निशुल्क 5 लाख तक का इलाज हो रहा है। यह आयुष्मान कार्ड गारंटी कार्ड हैं। प्रदेश में 70 से अधिक उम्र के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित जन समूह को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सबके उपचार का पुख्ता प्रबन्ध: पीएम जन-मन में 7 लाख से अधिक पीवीटीजी आबादी के बने आयुष्मान कार्ड

भोपा प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) में विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के विशेष प्राथमिकता से आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। प्रदेश में निवासरत बैगा, भारिया एवं सहरिया जनजातियां पीवीटीजी में आती हैं। नवम्बर 2024 के अंत तक पीवीटीजी समुदाय की कुल 7 लाख 85 हजार 324 लक्षित आबादी में से 7 लाख 969 आबादी के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। लक्ष्य के विरूद्ध करीब 90 प्रतिशत सफलता हासिल कर ली गई है। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने बताया कि पीवीटीजी समुदाय के सभी जनजातीय बंधुओं के बड़ी तेजी से आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। अब तक 7 लाख से अधिक पीवीटीजी आबादी के कार्ड बनाये जा चुके हैं। इससे अब इन सबको 5 लाख रूपये तक के नि:शुल्क उपचार की स्थायी सुविधा उपलब्ध हो गई है। मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि पीएम जन-मन योजना प्रदेश के 24 पीवीटीजी बहुल जिलों में संचालित है। इन पीवीटीजी बहुल जिलों में शिवपुरी जिले में 1 लाख 33 हजार 369, श्योपुर 95 हजार 593, शहडोल 69 हजार 832, उमरिया 69 हजार 460, अशोकनगर में 49 हजार 613, गुना 44 हजार 622, मंडला 32 हजार 952, ग्वालियर 30 हजार 386, डिंडोरी 28 हजार 147, सिंगरौली 25 हजार 374, छिंदवाड़ा 24 हजार 854, विदिशा जिले में 22 हजार 140, सीधी 20 हजार 312, बालाघाट में 17 हजार 365, अनूपपुर में 16 हजार 197, दतिया 7 हजार 406, जबलपुर 5 हजार 65, सिवनी 2 हजार 215, नरसिंहपुर 2 हजार 126, मुरैना 1 हजार 625, रायसेन 1 हजार 269, कटनी में 780, भिंड में 214 तथा मैहर जिले में 53 पात्र पीवीटीजी व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड तैयार कर हितग्राहियों को वितरित भी किये जा चुके हैं। मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि मैहर, रायसेन, कटनी एवं भिंड जिले के शत-प्रतिशत पीवीटीजी हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड़ बना दिये गये हैं। बाकी 20 जिलों के शेष रह गये पीवीटीजी हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी जल्द से जल्द तैयार कर वितरित कर दिये जायेंगे। आयुष्मान भारत (निरामयम) योजना में सभी को 5 लाख रूपये तक के नि:शुल्क उपचार का लाभ दिया जाता है। राज्य सरकार सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड तैयार कर सबके नि:शुल्क स्वास्थ्य उपचार की दिशा में बेहद संवेदनशील होकर इस दिशा में प्रयासरत है।

भविष्योन्मुखी रणनीति के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाओं का करें विस्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्यों की कार्ययोजना भविष्योन्मुखी रणनीति के आधार पर तैयार की जाए। उन्होंने जोर दिया कि भविष्य में स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक सेवाओं, उपकरणों और अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित करने के लिए निर्माण योजना में आवश्यक प्रावधान किए जाएं। यह संसाधनों के कुशल उपयोग और बेहतर प्रबंधन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मैहर, मऊगंज और सिंगरौली के नवीन ज़िला चिकित्सालय के निर्माण/उन्नयन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की भर्ती प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया की औपचारिकताएँ समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं जिससे आवश्यक पद शीघ्र भरे जा सकें और सेवाओं में कोई बाधा न आए। विधायक मैहर श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, आयुक्त श्री तरुण राठी, ऐग्पा के एडिशनल सीईओ श्री लोकेश शर्मा, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम और पीआईयू के अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।  

किसान की आय दोगुना करने में पशुपालन गतिविधियों का विशेष योगदान : पशुपालन मंत्री श्री पटेल

भोपाल पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। किसान की आय दोगुना करने में पशुपालन गतिविधियों का विशेष योगदान है। मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं में पशुपालन गतिविधियों में किसानों को लगभग 50% अनुदान विभाग द्वारा दिया जाता है। विभागीय अधिकारी किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरित करें और उनको शासन की योजनाओं का पूरा लाभ दें। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के दौरान पशुपालन शिविर लगाया जाए और पशुपालन योजनाओं के अधिक से अधिक प्रकरण स्वीकृत किए जाएं। पशुपालन राज्य मंत्री श्री पटेल ने आज पशुपालन संचालनालय के सभागार में विभाग की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रमुख सचिव पशुपालन श्री उमाकांत उमराव, संचालक पशुपालन सहित सभी संभागों के संयुक्त संचालक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री श्री पटेल द्वारा संभागवार विभागीय समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि विभाग की चलित पशु चिकित्सा वाहनों का समुचित रखरखाव किया जाए। यह योजना अत्यधिक लोकप्रिय हुई है और पशुपालक बड़ी संख्या में अपने पशुओं का इलाज करवा रहे हैं। प्रदेश में 406 लाख पशुओं की आबादी है, प्रति 1 लाख पशु आबादी पर एक वाहन ( कॉल सेंटर 1962) संचालित है। मंत्री श्री पटेल ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत पशुपालकों को कुक्कुट पालन, बकरी पालन, शूकर पालन और चरी/चारा उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाए। बड़े शहरों में कड़कनाथ विक्रय से पशुपालक किसानों को अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। महिला स्व-सहायता समूह को राष्ट्रीय पशुधन मिशन की गतिविधियों से जोड़ा जाए। योजना अंतर्गत स्व सहायता समूह को कुक्कुट पालन के लिए कई यूनिट प्रदाय की जाए। केंद्र सरकार को एक यूनिट में 100 कुक्कुट प्रदाय करने का प्रस्ताव भिजवाया जाए। वर्तमान में एक यूनिट में 40 कुक्कुट प्रदाय किए जाते हैं। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि पशुपालक किसानों को साइलेज के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जाए। भूसे की तुलना में साइलेज पशुओं के लिए अधिक पौष्टिक होता है, पशु में दूध की मात्रा बढ़ता है और इसकी कीमत भी कम होती है। यह मक्के की चारी और नेपियर घास से बनता है। किसान चरी/चारा उत्पादन कर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। चरी/चारा उत्पादन योजना में शासन की ओर से 50% अनुदान है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि पालतू और उन्मुक्त विचरण करने वाले पशुओं की पहचान के लिए यह आवश्यक है कि उनकी टैगिंग अलग-अलग रंग से की जाए। मुख्यमंत्री गौ सेवा योजना के अंतर्गत निर्मित गौशालाओं में पशुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। बड़ी गौशालाओं में गोबर गैस संयंत्र लगाने के प्रयास किए जाएं। प्रमुख सचिव पशुपालन श्री उमराव ने कहा कि अधिकारी पशु बीमा के लंबित प्रकरणों का बीमा अधिकारियों से निरंतर संपर्क कर निराकरण कराएं। यदि संबंधित बीमा कंपनियां बेवजह किसानों के बीमा दावे रोकती हैं तो उपभोक्ता फोरम में प्रकरण दर्ज कराएं। सभी किसानों को पशु बीमा की दावा राशि दिलाए जाना सुनिश्चित करें।  

सम्पतिया उइके ने 33/11 केव्ही नवीन उप-केन्द्र सिंगरौलिया का लोकार्पण किया

भोपाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने 33/11 केव्ही नवीन उप-केन्द्र सिंगरौलिया का लोकार्पण किया। मंत्री श्रीमती उइके ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “विद्युत व्यवस्था जनजीवन की मूल धारा है। इस उपकेन्द्र से किसानों को पर्याप्त और स्थिर वोल्टेज मिल सकेगा, जिससे उनकी कृषि उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी।” उन्होंने कहा कि सरकार हर पात्र हितग्राही को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिले में विशेष शिविर आयोजित कर रही है। नवीन उप-केन्द्र निर्माण पर 462.46 लाख रुपये की लागत आई है, जिसे पुनरोत्थान वितरण क्षेत्र सुधार योजना के तहत तैयार किया गया है। यह उप-केन्द्र क्षेत्र के किसानों और स्थानीय निवासियों की विद्युत वोल्टेज की समस्या का समाधान करेगा, जिससे उनकी कृषि और दैनिक जीवन में सुधार होगा। सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह ने कहा कि किसानों की वोल्टेज समस्या लंबे समय से प्राथमिकता में थी और इस उप-केन्द्र के चालू होने से यह समस्या दूर हो गई है। उन्होंने कहा, “प्रदेश सरकार न केवल 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रही है कि हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।” इस अवसर पर देवसर विधायक श्री राजेंद्र मेश्राम ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। विद्युत केंद्र के लोकार्पण ने क्षेत्र में विकास और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त किया।

निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखें ठेकेदार : राज्य मंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि आवश्यकता के अनुरूप क्षेत्र में सड़कों और नालियों का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे । राज्यमंत्री श्रीमती गौर सोमवार को भानपुर मंडल में विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्होंने भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान रहवासियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने वार्ड -72 के शबरी नगर में 27 लाख रुपए लागत की सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण, वार्ड 72 में 10 लाख रुपए लागत के सीसी रोड, आर सी सी नाली निर्माण, लीलाधर कॉलोनी में 4 लाख रुपये लागत की आरसीसी नाली निर्माण, 27 लाख रुपये लागत से हरदौल बाबा, गीता नगर भानपुर स्कूल के पीछे आरसीसी नाली और अटल नेहरू नगर में सीसी रोड निर्माण का भूमि-पूजन किया। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कल्याण नगर में गली नंबर 3 और 4 में 18 लाख रुपये लागत के सीमेंट कांक्रीट सड़क के निर्माण का भूमि-पूजन किया। पार्षद श्री विकास पटेल, श्री राजू राठौड़, श्री राजू लोधी, श्री बी एस मरमट, श्री नीलेश गौर और क्षेत्र के रहवासी इस अवसर पर मौजूद थे।  

खेलो एमपी गेम्स’ के जरिये उत्कृष्ट खिलाड़ी निखर कर आयें : मंत्री श्री सारंग

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि “खेलो एमपी गेम्स’’ के जरिये उत्कृष्ट खिलाड़ी निखर कर आयें, इसके लिये खेल विभाग, फेडरेशन और एसोसिएशन एक साथ मिलकर आपसी सामंजस्य के साथ काम करें। मंत्री श्री सारंग ने यह बात उनकी पहल पर हुई बैठक में कही। तात्या टोपे खेल स्टेडियम में आयोजित खेल विभागय, फेडरेशन और एसोसिएशन की बैठक में इस बात की सभी ने रजामंदी दी। एसोसिएशन/फेडरेशन डे-टू-डे वर्किंग में साथ मिलकर करें काम मंत्री श्री सारंग ने कहा कि राज्य सरकार और एसोसिएशन/फेडरेशन खेल के उन्नयन और विस्तार के लिये काम कर रही है। हम सब एक ही प्लेटफार्म पर काम करेंगे, तो खेल प्रतिभाएँ निखर कर सामने आयेंगी। उन्होंने कहा कि खेल में जितना योगदान खेल विभाग का है, उतना ही योगदान फेडरेशन और एसोसिएशन का भी रहा है। विभाग के साथ एसोसिएशन/फेडरेशन डे-टू-डे वर्किंग में साथ मिलकर काम करें। रोजमर्रा के कामों को एक साथ संवाद कर करने से उत्कृष्ट कार्य कर हम धरातल पर उतार सकेंगे। पारदर्शी प्रक्रिया से मिलेंगे उत्कृष्ट खिलाड़ी मंत्री श्री सारंग ने कहा कि पिछले वर्ष एमपी यूथ गेम्स का आयोजन किया गया, जो सफल रहा और लाभ भी मिला। प्रदेश के खेल उन्नयन और खिलाड़ियों के लिये इस बार फिर से एमपी यूथ गेम्स आयोजित किये जायेंगे। इसकी प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी रहे और खिलाड़ियों का चयन उत्कृष्टता के आधार पर हो सके, इसके लिये फेडरेशन और एसोसिएशन का सहयोग आवश्यक है। उत्कृष्ट खिलाड़ी नेशनल गेम्स के लिये भी ट्रेण्ड होंगे मंत्री श्री सारंग ने कहा कि सभी साथ मिलकर ब्लॉक स्तर से खिलाड़ियों का चयन कर जिला स्तरीय टीम बनायें। जिला स्तर के लिये चयनित खिलाड़ियों से रीजनल टीम में प्रतिभाएँ सामने आयें, जो स्टेट लेवल पर खेलें। सभी के सहयोग से यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी। रीजनल टीम में 2-3 ग्रुप भी बनायें। रीजनल लेवल से भागीदारी करने वालों को स्टेट लेवल का प्रमाण-पत्र भी दिया जायेगा। यही उत्कृष्ट खिलाड़ी नेशनल गेम्स में भागीदारी के लिये फेडरेशन और एसोसिएशन के माध्यम से आयोजित कैम्प में ट्रेंड होकर खेलें। इससे ट्रॉयल की प्रक्रिया की जानकारी भी सभी तक पहुँचेगी। चयन प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी रहेगी और योग्य एवं उत्कृष्ट खिलाड़ी राज्य को मिलेंगे। जिला खेल अधिकारी के साथ मिलकर बनेगी कमेटी मंत्री श्री सारंग ने कहा कि यह प्रक्रिया 2 साल प्रायोगिक तौर पर ली जा रही है। अगर इसके बाद कहीं कोई दिक्कत आती है, तो इसे ड्रॉप भी किया जा सकता है। उन्होंने चयन कमेटी में जिला खेल अधिकारी सहित एसोसिएशन एवं फेडरेशन के सदस्यों को एक साथ काम करने और रूपरेखा बनाकर एसओपी तैयार करने को भी कहा। कमेटी 5-7 दिन में फायनल रूप लेकर प्रस्तुत करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया इस प्रकार हो कि देश के अन्य राज्य भी इसे एडॉप्ट करें। मंत्री श्री सारंग ने कहाकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी हो। खेल सुविधाएँ सरकार देगी, उत्कृष्ट खिलाड़ी आप तैयार करें और जीत सुनिश्चित करें। हम सब मिलकर एक साथ उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन करें, जिससे प्रदेश और देश का नाम रोशन हो। बैठक में ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री रमेश मेंदोला, ओलम्पिक संघ के सचिव श्री दिग्विजय सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, संचालक श्री रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक श्री बी.एल. यादव सहित सभी खेल संघों के अध्यक्ष एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

प्रदेश की शैक्षिक सुशासन प्रक्रियाएँ राष्ट्रीय नीति में होंगी शामिल

भोपाल केन्द्र सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्रालय द्वारा शैक्षिक सुशासन प्रक्रियाओं के निर्धारण के लिये कार्य योजना तैयार की जा रही है। कार्य योजना बनाने का कार्य सुशासन अनुसंधान राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (नीपा) को सौंपा गया है। कार्य योजना बनाने के कार्य में मध्यप्रदेश के साथ तमिलनाडु, कर्नाटक, मिजोरम, असम, गुजरात, जम्मू कश्मीर और बिहार को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया है। इस सिलसिले में नीपा की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. तृप्ति सिंह ने मंगलवार को भोपाल में राज्य शिक्षा केन्द्र में हुई बैठक में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में संचालित बेस्ट प्रेक्टिसेस, नवीन प्रयोग, विभागीय संरचना की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर तैयार होने वाली कार्ययोजना में मध्यप्रदेश में अपनाई जा रही प्रक्रियाओं के अनुभव को शामिल किया जाएगा। नीपा के अध्ययन दल को मध्यप्रदेश के एजुकेशन पोर्टल, ओलम्पियाड, मॉडल डाइट, अंग्रेजी विषय के शिक्षकों का प्रशिक्षण, चेटबॉट और स्कूल शिक्षा में तकनीकी संसाधनों के उपयोग की जानकारी दी गई। आज हुई चर्चा में राज्य शिक्षा केन्द्र और जिले में कार्यरत अधिकारियों ने जानकारी दी। नीपा का रिसर्च दल तीन जिलों भोपाल, बैतूल और श्योपुर का भ्रमण कर शैक्षणिक संस्थानों का अवलोकन करेगा।  

छात्रों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने में महत्ती भूमिका निभा रहा सरस्वती विद्यालय: मंत्री श्रीमती उईके

भोपाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न में आयोजित ‘हम होंगे कामयाब पखवाड़ा’ के समापन कार्यक्रम में छात्रों से संवाद किया। उन्होंने विद्यालय की अनुशासनात्मक परंपरा और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप प्रदेश में छात्रों को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं। अनुशासन और कठिन परिश्रम से हर मंजिल को पाया जा सकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नए भारत के सपने को साकार करने में आप सभी की अहम भूमिका होगी। इसलिए पूरी लगन और समर्पण के साथ अध्ययन करें। मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे, जिनमें राजकीय पशु, राजकीय वृक्ष और भारत का इतिहास संबधी प्रश्न शामिल थे। छात्रों की तत्परता और उत्तरों से प्रसन्न होकर उन्होंने उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरस्वती विद्यालय भारतीय संस्कृति के संरक्षण और छात्रों के सर्वांगीण विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान श्रीमती उईके ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के विषय में अपने विचार साझा किए। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा, कानून और जागरूकता के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए। परिवार और समाज में समानता का माहौल बनाते हुए बेटे और बेटियों के बीच भेदभाव खत्म करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा और अवसरों का विस्तार अनिवार्य है। पखवाड़ा के उद्देश्य और उपलब्धियां ‘हम होंगे कामयाब पखवाड़ा’ के दौरान छात्रों को लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया। इस पहल के जरिए बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिकता के बीज बोने का कार्य किया गया। मंत्री श्रीमती उईके ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे जिले का गौरव बताया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वन विहार में नेचर कैम्प एवं अनुभूति कार्यक्रम

भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से छात्र-छात्राओं में वन, वन्य-प्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दृष्टि से नेचर कैम्प का आयोजन किया गया। भोपाल शहर एवं उसके आसपास के ग्रामों के शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिये पक्षी अवलोकन और नेचर कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। नेचर कैम्प में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सीएम राइज स्कूल) बरखेड़ा भोपाल के 41 छात्र-छात्राओं एवं 2 शिक्षकों ने भाग लिया। विषय-विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को पक्षी दर्शन, तितली, वन्य-प्राणी दर्शन, वानिकी और पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियाँ करायी गयीं। छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं को बाघ, तेंदुआ, भालू, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांभर, नीलगाय आदि वन्य-प्राणियों का अवलोकन कराया गया। साथ ही ट्रेल वॉक भी करायी गयी। किंगफिशर, ओपन बिल स्टॉर्क, वुलीनेक स्टॉर्क, कार्मोरेंट, जकाना और कूट पक्षियों का अवलोकन कराया गया। नीडम क्षेत्र में कृत्रिम घोंसले तथा पक्षियों के पुतले भी दिखाये गये। इस अवसर पर मिशन लाइफ अंतर्गत पर्यावरण को बचाने के लिये उपस्थित प्रतिभागियों को शपथ दिलायी गयी। अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत नवीन प्रेरकों को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अनुभूति कार्यक्रम के लिये चयनित मास्टर ट्रेनर डॉ. एस.आर. वाघमारे ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के 9 कर्मचारियों को नवीन प्रेरकों के रूप में प्रशिक्षण दिया। नेचर कैम्प के दौरान संचालक वन विहार श्री मीना अवधेश कुमार शिवकुमार, सहायक संचालक श्री एस.के. सिन्हा, इकाई प्रभारी पर्यटन श्री रविकांत जैन और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।  

मानव अधिकारों की रक्षा के प्रति जागरूक करता है विश्व मानव अधिकार दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व मानव अधिकार दिवस के असवर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि मानव अधिकार दिवस, सम्मान, स्वाभिमान और समानता के साथ मानव अधिकारों की रक्षा के प्रति जन सामान्य को जागरूक करता है। संविधान ने जन-जन को प्रगति के अवसर प्रदान करने और उनकी गरिमा बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किए हैं। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि इनका संरक्षण करते हुए देश के विकास में योगदान दें। उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष 10 दिसम्बर को विश्व मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है।  

बुजुर्गों का सम्मान, हमारी महान संस्कृति की धरोहर : राज्यपाल श्री पटेल

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि माता-पिता, बड़े-बुजुर्गों का सम्मान हमारी महान संस्कृति की धरोहर है। उनके प्रति आदर और संस्कार घर से ही विकसित होते है। उन्होंने रामायण में उल्लेखित माता-पिता और बुजुर्गों के सम्मान पर आधारित प्रसंगों का जिक्र भी किया। राज्यपाल श्री पटेल अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर प्रशासनिक अकादमी में आयोजित कार्यकम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मध्यप्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग की विषय पर आधारित “वरिष्ठ नागरिकों की देख-भाल, सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी, कानूनी सुरक्षा और मानव अधिकार” ‘स्मारिका’ का लोकार्पण भी किया। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्गों को अपने खान-पान और सेहत का विशेष ध्यान रखना होता है। परिजन बुजुर्गों के प्रति हमेशा संवेदनशीलता और कृतज्ञता का भाव रखे। उन्होंने मानव अधिकारों के संरक्षण के प्रति जनजागरण के प्रयासों के लिए आयोग को साधुवाद दिया। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि मानव अधिकार नैसर्गिक अधिकार है। ये अधिकार व्यक्ति का स्वाभिमान, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करते है। इन अधिकारों तक समाज के अंतिम कड़ी के व्यक्ति की सुलभ पहुँच हो, इसकी जिम्मेदारी सरकार के साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भी है। उन्होंने कहा कि राज्य मानव अधिकार आयोग की भूमिका, मानवाधिकारों के रक्षक और संरक्षक के रूप में है। आयोग वंचित और गरीब वर्ग की आशा और विश्वास के केन्द्र में है। सरकार और समाज का मार्गदर्शक भी है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान, हमारे संस्कारों और संवेदनशीलता से जुड़ा विषय है। वरिष्ठ नागरिक, हमारे परिवार और समाज के लिए धरोहर होते है, अनुभव का खजाना होते है। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना का लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि बुजुर्ग चलते-फिरते इनसाइक्लोपीडिया होते हैं। उनके पास जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान का अनुभव है। बुजुर्ग शारीरिक रूप से कमजोर हो सकते हैं, लेकिन उनका अनुभव अमूल्य है। युवाओं को चाहिए कि वे बुजुर्गों के सान्निध्य में रहें, उनके अनुभव का लाभ लें और उन्हें सम्मान दें। वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति न केवल परिवार की ताकत है, बल्कि समाज की भी अमूल्य धरोहर है। उनकी सेवा और सम्मान ही हमारी संस्कृति का आधार है। यदि हम अपने मूल्यों और परंपराओं का सम्मान करेंगे, तो निश्चित रूप से विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर होंगे। वरिष्ठ नागरिकों के प्रति कृतज्ञता और आदर की भावना ही समाज की खुशहाली की सच्ची राह है। मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी ने कहा कि भारतीय परिवेश में वृद्धजनों के आर्थिक, सामाजिक और वैधानिक संरक्षण किये जाने की आवश्कता है। उन्होंने कहा कि आयु एक सतत् अपरिर्वतनीय, सार्वभौमिक प्रक्रिया है। जो गर्भाधान से शुरू होकर व्यक्ति की मृत्यु तक होती है। उन्होंने कहा कि वृद्धजन की महत्वपूर्ण समस्याओं में प्रमुख रूप से शारीरिक दूर्बलता, मानसिक रोग, अकेलेपन की समस्या, आर्थिक असुरक्षा, संयुक्त परिवार का अभाव, मनोंरजन की समस्याओं से बुजुर्गों को बाहर निकालने के लिए समाज को आगे आना होगा। श्री ममतानी ने कहा कि सरकार के साथ-साथ हम लोगों को भी वरिष्ठजनों के सम्मान एवं उनकी सुरक्षा के लिये कार्य करना होगा। कार्यवाहक अध्यक्ष श्री ममतानी ने कहा कि मानव अधिकार आयोग वरिष्ठजनों संरक्षण के लिये संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मानव अधिकार आयोग के संज्ञान में 1343 प्रकरण प्राप्त हुए हैं। आयोग द्वारा राज्य सरकार के माध्यम से 1228 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। उन्होंने कहाकि आयोग द्वारा नवाचार के रूप में प्रदेश के 24 जिलों में शिविरों का आयोजन कर मानव अधिकार से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। श्री ममतानी ने आयोग के उद्देश्यों, कार्यों और योजनाओं पर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आयोग के सदस्य श्री राजीव कुमार टंडन ने स्वागत उद्बोधन दिया। विशिष्ट वक्ता के रूप में प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन की श्रीमती सोनाली पोक्षे वायंगणकर ने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के संचालक श्री राजेश गुप्ता ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणार्थ केन्द्र और राज्य सरकार की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रशासनिक अकादमी में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत विशेष शिविर लगाया गया। जिसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बनाये गये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विशेष कैम्प का अवलोकन किया और सहजता से सेवा प्रदाय करने के निर्देश दिये। पुलिस महानिदेशक (शिकायत एवं मानव अधिकार) श्री डी.सी. सागर ने भगवान श्रीराम के पावन ग्रंथ श्री रामचरित मानस के लंका काण्ड में विजय रथ के श्लोक सुनायें। उन्होंने “सौरज धीरज तेहि रथ चाका, सत्य सील दृढ़ ध्वजा पताका, बल विवेक दम परहित घोरे, छमा कृपा समता रजू जोरे” का उदाहरण दिया इस दोहे में बहादुरी, धैर्य, सत्य, शालीनता, द्दढ़ संकल्प, शिक्त, बुद्धिमत्ता, आत्म-नियंत्रण, परोपकार, क्षमा, कृतज्ञता और समानता के 12 गुण निहित हैं जो आदर्श व्यक्ति में होते है। श्री सागर ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुलिस विभाग द्वारा बनाए गए सिटीजन ऐप की कार्य प्रणाली बताई। राज्यपाल श्री पटेल का राज्य मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री ममतानी ने पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मानव अधिकार आयोग के पुलिस महानिरीक्षक श्री अशोक गोयल ने आभार व्यक्त किया। इस अ

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिन्दुओं से की अपील- बात को उठाओ ताकि पता चले हिंदुत्व बीमारी है या दवा

भोपाल   जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी इल्तिजा मुफ्ती हिंदुत्व को लेकर दिए बयान से सत्ता पक्ष समेत संत समाज के निशाने पर हैं। अब इस मुद्दे पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इल्तिजा को ‘मूर्ख’ बताते हुए अपने दिमाग का इलाज कराने की नसीहत दे दी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री हिंदुत्व को लेकर विवादित बयान देने वाली इल्तिजा मुफ़्ती पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि इल्तिजा मूर्ख हैं। उन्हें अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए। हिंदुत्व वह है जो बेटी में गौरी और नर में नारायण देखता है धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें वो मूर्ख हैं। हिंदुत्व एक जीवन शैली है। हिंदुत्व एक जीवन जीने की विचार धारा है। इस संसार में एकता के लिय सबसे अति आवश्यक हिंदुत्व है। हिंदुत्व इस देश और पूरी दुनिया के लिय एक दवा है। हिंदुत्व वो है जो वसुधैव कुटुम्बकम की चर्चा करता है। हिंदुत्व वो है जो सब में राम देखता है। हिंदुत्व वो है जो नर में नारायण देखता है। हिंदुत्व वह है जो बेटी में गौरी देखता है। हिन्दुओं से की अपील- बात को उठाओ ताकि पता चले हिंदुत्व बीमारी है या दवा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं से अपील की है कि आप लोग आगे आकर इस बात को पुरजोर तरीके से उठाओ ताकि ऐसे लोगों को पता चल सके कि हिंदुत्व बीमारी है या दवा। विरोध के बाद इल्तिजा मुफ्ती बोली- हिंदू नहीं हिंदुत्व के खिलाफ कहा अपने बयान के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था, “यह महात्मा गांधी का भारत है। मैंने हिंदू धर्म के खिलाफ नहीं, हिंदुत्व के खिलाफ बोला है। मैंने वीर सावरकर के इस फिलॉसफी के खिलाफ बोला है कि भारत केवल हिंदुओं के लिए है। मैं जानती हूं कि हिंदू धर्म एक ऐसा धर्म है जो शांति और करुणा को बढ़ावा देता है। मैं हिंदुत्व के खिलाफ हूं क्योंकि यह एक बीमारी है जिसे जड़ से खत्म करने की जरूरत है।” क्यों हो रहा विवाद? दरअसल, रतलाम का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक विशेष समुदाय के तीन बच्चों को थप्पड़ और चप्पल से पीटते हुए उनसे ‘जय श्री राम’ बुलवा रहा है। इस वायरल वीडियो पर इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, “यह सब देखकर राम भी बेबसी और शर्म से सिर झुका लेंगे, कि उनके नाम का इस्तेमाल करके नाबालिग मुस्लिम बच्चों को सिर्फ इसलिए चप्पलों से मारा जा रहा है क्योंकि उन्होंने राम का नाम लेने से इनकार किया। हिंदुत्व एक बीमारी है जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है।”

राज्यपाल अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि माता-पिता, बड़े-बुजुर्गों का सम्मान हमारी महान संस्कृति की धरोहर है। उनके प्रति आदर और संस्कार घर से ही विकसित होते है। उन्होंने रामायण में उल्लेखित माता-पिता और बुजुर्गों के सम्मान पर आधारित प्रसंगों का जिक्र भी किया। राज्यपाल पटेल अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर प्रशासनिक अकादमी में आयोजित कार्यकम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मध्यप्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग की विषय पर आधारित “वरिष्ठ नागरिकों की देख-भाल, सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी, कानूनी सुरक्षा और मानव अधिकार” ‘स्मारिका’ का लोकार्पण भी किया। राज्यपाल पटेल ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्गों को अपने खान-पान और सेहत का विशेष ध्यान रखना होता है। परिजन बुजुर्गों के प्रति हमेशा संवेदनशीलता और कृतज्ञता का भाव रखे। उन्होंने मानव अधिकारों के संरक्षण के प्रति जनजागरण के प्रयासों के लिए आयोग को साधुवाद दिया। राज्यपाल पटेल ने कहा कि मानव अधिकार नैसर्गिक अधिकार है। ये अधिकार व्यक्ति का स्वाभिमान, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करते है। इन अधिकारों तक समाज के अंतिम कड़ी के व्यक्ति की सुलभ पहुँच हो, इसकी जिम्मेदारी सरकार के साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भी है। उन्होंने कहा कि राज्य मानव अधिकार आयोग की भूमिका, मानवाधिकारों के रक्षक और संरक्षक के रूप में है। आयोग वंचित और गरीब वर्ग की आशा और विश्वास के केन्द्र में है। सरकार और समाज का मार्गदर्शक भी है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान, हमारे संस्कारों और संवेदनशीलता से जुड़ा विषय है। वरिष्ठ नागरिक, हमारे परिवार और समाज के लिए धरोहर होते है, अनुभव का खजाना होते है। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना का लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि बुजुर्ग चलते-फिरते इनसाइक्लोपीडिया होते हैं। उनके पास जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान का अनुभव है। बुजुर्ग शारीरिक रूप से कमजोर हो सकते हैं, लेकिन उनका अनुभव अमूल्य है। युवाओं को चाहिए कि वे बुजुर्गों के सान्निध्य में रहें, उनके अनुभव का लाभ लें और उन्हें सम्मान दें। वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति न केवल परिवार की ताकत है, बल्कि समाज की भी अमूल्य धरोहर है। उनकी सेवा और सम्मान ही हमारी संस्कृति का आधार है। यदि हम अपने मूल्यों और परंपराओं का सम्मान करेंगे, तो निश्चित रूप से विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर होंगे। वरिष्ठ नागरिकों के प्रति कृतज्ञता और आदर की भावना ही समाज की खुशहाली की सच्ची राह है। मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोहर ममतानी ने कहा कि भारतीय परिवेश में वृद्धजनों के आर्थिक, सामाजिक और वैधानिक संरक्षण किये जाने की आवश्कता है। उन्होंने कहा कि आयु एक सतत् अपरिर्वतनीय, सार्वभौमिक प्रक्रिया है। जो गर्भाधान से शुरू होकर व्यक्ति की मृत्यु तक होती है। उन्होंने कहा कि वृद्धजन की महत्वपूर्ण समस्याओं में प्रमुख रूप से शारीरिक दूर्बलता, मानसिक रोग, अकेलेपन की समस्या, आर्थिक असुरक्षा, संयुक्त परिवार का अभाव, मनोंरजन की समस्याओं से बुजुर्गों को बाहर निकालने के लिए समाज को आगे आना होगा। ममतानी ने कहा कि सरकार के साथ-साथ हम लोगों को भी वरिष्ठजनों के सम्मान एवं उनकी सुरक्षा के लिये कार्य करना होगा। कार्यवाहक अध्यक्ष ममतानी ने कहा कि मानव अधिकार आयोग वरिष्ठजनों संरक्षण के लिये संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मानव अधिकार आयोग के संज्ञान में 1343 प्रकरण प्राप्त हुए हैं। आयोग द्वारा राज्य सरकार के माध्यम से 1228 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। उन्होंने कहाकि आयोग द्वारा नवाचार के रूप में प्रदेश के 24 जिलों में शिविरों का आयोजन कर मानव अधिकार से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। ममतानी ने आयोग के उद्देश्यों, कार्यों और योजनाओं पर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आयोग के सदस्य राजीव कुमार टंडन ने स्वागत उद्बोधन दिया। विशिष्ट वक्ता के रूप में प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन की श्रीमती सोनाली पोक्षे वायंगणकर ने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के संचालक राजेश गुप्ता ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणार्थ केन्द्र और राज्य सरकार की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रशासनिक अकादमी में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत विशेष शिविर लगाया गया। जिसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बनाये गये। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विशेष कैम्प का अवलोकन किया और सहजता से सेवा प्रदाय करने के निर्देश दिये। पुलिस महानिदेशक (शिकायत एवं मानव अधिकार) डी.सी. सागर ने भगवान श्रीराम के पावन ग्रंथ रामचरित मानस के लंका काण्ड में विजय रथ के श्लोक सुनायें। उन्होंने “सौरज धीरज तेहि रथ चाका, सत्य सील दृढ़ ध्वजा पताका, बल विवेक दम परहित घोरे, छमा कृपा समता रजू जोरे” का उदाहरण दिया इस दोहे में बहादुरी, धैर्य, सत्य, शालीनता, द्दढ़ संकल्प, शिक्त, बुद्धिमत्ता, आत्म-नियंत्रण, परोपकार, क्षमा, कृतज्ञता और समानता के 12 गुण निहित हैं जो आदर्श व्यक्ति में होते है। सागर ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुलिस विभाग द्वारा बनाए गए सिटीजन ऐप की कार्य प्रणाली बताई। राज्यपाल पटेल का राज्य मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष ममतानी ने पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मानव अधिकार आयोग के पुलिस महानिरीक्षक अशोक गोयल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नरोन्हा प्रशासनिक अकादमी के महा निदेशक जे.एन. कंसोटिया, न्यायाधीशगण, वरिष्ठजन और आयोग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।  

शहर की जहांगीराबाद पुलिस ने सरेराह चलती बाइक पर चाकू लहराने वाला आरोपी को किया अरेस्ट

भोपाल शहर की जहांगीराबाद पुलिस ने ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो सरेराह बाइक पर अपने दोस्तो के साथ चाकू लहराते हुए दहशत फैला रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस ने वीडियो में एक बाइक पर नजर आ रहे तीन युवको में से पीछे बैठै उस युवक को दबोचते हुए उसका इलाके में उसका जुलूस निकाला जो हाथ में चाकू लहराता हुआ नजर आ रहा था। पुलिस के अनुसार वीडियो में दिख रहे युवक के संबध में मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी महिंद्रा शोरूम के पास स्लाटर हाउस रोड, जहांगीराबाद पर खड़ा है। खबर मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से धारदार चाकू बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान जगदीश अहिरवार पिता गयाप्रसाद अहिरवार निवासी छोला मंदिर भोपाल के रूप में हुई है, जो हम्माली का काम करता है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने उसका इलाके में ही जुलूस भी निकाला।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet