LATEST NEWS

PWD सब-इंजीनियर पर युवती ने लगाया नौकरी देने का झांसा का आरोप, चप्पलों से की थी पिटाई, अब विभाग ने किया सस्पेंड

ग्वालियर ग्वालियर जिले  के डबरा में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सब-इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह पर गाज गिर गई है. मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य अभियंता ने सब-इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है. वायरल वीडियो में एक युवती चप्पल से सब-इंजीनियर कुशवाह की पिटाई करती नजर आई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सब-इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह पर एक युवती ने नौकरी का झांसा देकर गलत हरकत करने का आरोप लगाया है. आरोप है कि डबरा में पदस्थ सब-इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह से उसकी पहचान एक परिचित के जरिए हुई थी. कई दिनों से सब-इंजीनियर युवती को नौकरी का झांसा दे रहा था. इसी बीच, बीते रविवार को कुशवाह ने युवती को मिलने केलिए डबरा रेस्ट हाउस में बुलाया और गलत संबंध बनाने की कोशिश की. युवती ने इंजीनियर की नीयत को भांपते ही उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी. मामले की शिकायत युवती ने पुलिस से भी की. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इसके बाद PWD के मुख्य अभियंता एस. एल. सूर्यवंशी ने आदेश जारी कर अपने विभाग के सब-इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह को सस्पेंड कर दिया है. पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि डबरा में पदस्थ प्रभारी उपयंत्री रामस्वरूप कुशवाह का रेस्टहाउस में किसी महिला के साथ मारपीट का वीडथ्यो वायरल हो रहा है, जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों से भी प्राप्त हुई है. अत: प्रथम दृष्ट्या रामस्वरूप कुशवाह को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. निलंबन अवधि में कुशवाह का मुख्यालय कार्यालय कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग ग्वालियर रहेगा और नियमानुसार इन्हें निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी

युवक, युवती बरगी से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे, तभी युवक, युवती बाइक सहित नदी में बह गए, हुई मौत

जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर में पिकनिक मना कर लौट रहे एक युवक युवती बाइक सहित नदी में बह गए, जिसके चलते युवती की पानी में डूबने से मौत हो गई। तो वहीं स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक को रेस्क्यू करके बचा लिया। बताया जा रहा है कि युवक, युवती  बरगी से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। तभी गौर चौकी अंतर्गत बारहा के पास उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकराई और युवक, युवती बाइक सहित नदी में बह गए। जैसी ही युवक-युवती बाइक सहित नदी में गिरे, वहां के स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन गांव वालों ने किसी तरह युवक को तो बचा लिया। लेकिन युवती बहते हुए आगे निकल गई, जिसके शव को गोताखोर और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। वहीं घटना के बाद मृत युवती के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जैन मंदिर के निर्माण कार्य के दौरान जमीन से निकले प्राचीन सिक्कों को लेकर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

दमोह मध्य प्रदेश में दमोह के हटा में रविवार रात को जैन मंदिर भवन निर्माण के लिए हो रही खुदाई के दौरान प्राचीन सिक्कों से भरा एक घड़ा निकला था। घड़े में कुल 100 से 200 चांदी के सिक्के निकले थे। जिसे देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे उठा लिए थे अब पुलिस लूटे हुए सिक्कों को वापस लेने में लगी है। दमोह जिले के सादपुर में रविवार रात एक जैन मंदिर के निर्माण कार्य के दौरान जमीन से निकले प्राचीन सिक्कों को लेकर सोमवार को देर शाम जिले के कलेक्टर सुधीर कोचर ने जांच के आदेश दिए है। डीएम ने इलाके के एसडीएम को इस सिक्का मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट तलब करने के लिए कहा है। कलेक्टर कोचर के मुताबिक ये सामान्य घटना नहीं है बल्कि जमीन के अंदर से चांदी के सिक्कों का निकलना बड़ी घटना भी हो सकती है। इसके लिए प्रशासन हर स्तर पर जांच करेगा। वहीं दूसरी तरफ इलाके की पुलिस कल सुबह से लगातार लूटे गए सिक्कों की बरामदगी की कोशिशें कर रही है। क्योंकि जमीन से सिक्के निकलने के बाद वहां मौजूद लोग ये सिक्के लूट कर ले गए थे। ऐसे में अब पुलिस के सामने ये सिक्के जमा कर पाना बड़ी चुनोती है।

हम होंगे कामयाब अभियान: अधिकारी, स्टूडेंटस, एनजीओ के सदस्यो सहित डेढ़ हजार लोग हुए शामिल

भोपाल प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश में महिला एवं बाल सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश व्यापी जन जागरुकता अभियान हम होंगे कामयाब का संचालन किया गया। मध्यप्रदेश शासन द्वारा हम होंगे कामयाब जागरूकता अभियान के अंतर्गत लिंग आधारित हिंसा के उन्मूलन के लिए एक विशेष मैराथन दौड़ का आयोजन 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस के अवसर पर महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय द्वारा किया गया। इस दौड़ का शुभारंभ सुबह साढ़े नौ बजे न्यू रविंद्र भवन के सामने स्थित ग्राउंड से महापौर मालती राय तथा समापन 11 बजे बोट क्लब पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने किया। कई विभागो के अफसरो,स्टूडेंटस सहित डेढ़ हजार लोगो ने लिया भाग मैराथन में पुलिस विभाग सहित शासन के 25 विभागों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और एनजीओ के सदस्य समेत लगभग 1500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। देश में पहली बार इतने विभागों और एनजीओ तथा समाज की सहभागिता रही। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे 16 दिवसीय लिंग आधारित हिंसा के उन्मूलन के लिए हम होंगे कामयाब जागरूकता अभियान 25 नवंबर से चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जेंडर आधारित हिंसा के उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाना और समानता व मानव अधिकारों को बढ़ावा देना है। यह पहल समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाला एमपी पहला राज्य-डीजीपी समापन अवसर पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के प्रति संकल्पबद्धता, यह एक अत्यंत प्रासंगिक और महत्वपूर्ण विषय है। आज, जब हम इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं, तो यह याद करना जरूरी है कि 40-45 साल पहले ऐसी घटनाओं की रिपोर्टिंग बहुत कम थी, जो आज की तुलना में आश्चर्यजनक लगती है। इंटरनेट और तकनीकी विकास ने पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ दिया है, लेकिन इसके सकारात्मक परिणामों के साथ-साथ इसके कई नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। आज इंटरनेट पर उपलब्ध अश्लील सामग्री, दुर्भाग्य से, मोबाइल उपकरणों में भी आसानी से सर्कुलेट हो जाती है। इससे विकृत मानसिकता वाले व्यक्तियों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, जिससे महिलाओं और बच्चियों के प्रति उनकी सोच में नकारात्मक परिवर्तन आता है। यह कई बार छेड़खानी से लेकर गंभीर अपराधों तक की परिणिति बनता है। उन्होने कहा कि यह कार्यक्रम इस बात का उदाहरण है, कि मध्यप्रदेश ऐसा पहला राज्य है, जिसने सीएम की पहल पर 25 विभागों के समन्वित प्रयास से महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को प्राथमिकता दी। इस अभियान के दौरान जागरूकता अभियान, पेंटिंग प्रतियोगिताएं, बालिकाओं के दस्तावेज तैयार करना, सुरक्षा ऑडिट, और अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं। झुग्गी-झोपड़ियों, हाट बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, और स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां महिलाओं और बच्चों को हेल्पलाइन नंबर, कानून और अधिकारों की जानकारी दी गई। उन्होनें कहा कि इस पखवाड़े के अंतर्गत हुए सुरक्षा ऑडिट के निष्कर्षों का विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा और इसके आधार पर आगे की नीतियां तैयार की जाएंगी। इस अवसर पर डीजीपी ने मैराथन दौड़ के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए तथा महिला पुलिसकर्मियों को हेलमेट भी वितरित किए। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी अधिकारियों, विभागों और प्रतिभागियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। अभियान का लक्ष्य 2030 तक प्राप्त करने का संकल्प- प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक महिला सुरक्षा शाखा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तवने बताया कि अंतरराष्ट्रीय लैंगिक हिंसा उन्मूलन दिवस के तहत 15 दिवसीय अभियान का लक्ष्य जेंडर आधारित हिंसा का पूर्ण उन्मूलन है, जिसे 2030 तक प्राप्त करने का संकल्प लिया गया है। इस अभियान के दौरान, पूरे प्रदेश में विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता रैलियां, नुक्कड़ नाटक और अन्य गतिविधियां आयोजित की गई। यह अभियान यहीं समाप्त नहीं होता, बल्कि इसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।  

रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को गोली मरकर खुद की खुदकुशी की

मुरैना मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली। इस घटना की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सिंह गुर्जर नाम का रिटायर्ड फौजी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के करीब विक्रम नगर में रहता है। वह कुछ साल पहले ही सेना से रिटायर्ड हुआ था। देवेंद्र सिंह गुर्जर वर्तमान में एक वेयर हाउस में सुरक्षाकर्मी के तौर पर कार्यरत था। देवेंद्र के दो बेटे हैं। रात लगभग तीन बजे जब वह अपने घर लौटा और उसका पत्नी माधुरी से विवाद हो गया। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। इसी बीच देवेंद्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को गोली मार दी, जिससे वह वहीं जमीन पर गिर गई। पास में ही रहे दोनों बेटे बीच बचाव करने सामने आते हैं, तो देवेंद्र उन पर भी गोली चलाने की कोशिश करता है। हालांकि, दोनों अपने पिता को धक्का देकर भागने में सफल हो गए थे। पत्नी को गोली मारने के बाद देवेंद्र ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं माधुरी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। देवेंद्र के दोनों बेटे भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस इस बात का पता कर रही है कि पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ, जिससे इतनी बड़ी घटना हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए है।  

भाजपा मध्यप्रदेश संसदीय दल की बैठक संपन्न, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जनकल्याण पर्व के कार्यक्रमों की जानकारी दी

नई दिल्ली/भोपाल मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जनकल्याण पर्व को लेकर चर्चा हुई। कल देर शाम हुई इस बैठक को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर 11 से 26 दिसंबर तक चलने वाले जनकल्याण पर्व के कार्यक्रमों की जानकारी दी। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेन्द्र कुमार, दुर्गादास उईके, जार्ज कुरियन, एल. मुरुगन एवं श्रीमती सावित्री ठाकुर भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मध्यप्रदेश भाजपा के लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संवाददाताओं को बताया कि मध्यप्रदेश संसदीय दल की बैठक में आने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा हुई। राज्य सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। आने वाले समय में दो तरह के कार्यक्रम प्रारंभ होने वाले हैं। 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक जनकल्याण पर्व होगा जिसमें जनहितैषी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दूसरा आयोजन हर घर जनसंपर्क कार्यक्रम का होगा जो 26 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा सहित सभी केंद्रीय मंत्री और सांसदों ने बैठक में सहभागिता की और वे प्रदेश के लिए विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।  

मध्यप्रदेश के एथलीट विनोद सिंह ने 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रचा इतिहास

भोपाल भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 7 से 11 दिसंबर 2024 तक आयोजित 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के एथलीट विनोद सिंह ने बालक अंडर-20 वर्ग के 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। विनोद ने 14:12.67 मिनट के प्रदर्शन के साथ न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि नई मीट रिकॉर्ड भी बनाई। इसी इवेंट में अकादमी के एक अन्य प्रतिभाशाली एथलीट विकास कुमार बिंद ने 14:13.52 मिनट के प्रदर्शन के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया, जो पिछले मीट रिकॉर्ड से बेहतर था। गौरतलब है कि यह पूर्व रिकॉर्ड भी अकादमी के एथलीट सुनील डावर के नाम था, जिन्होंने 14:13.95 मिनट का समय दर्ज किया था। इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने विनोद सिंह, विकास कुमार बिंद और उनके प्रशिक्षकों एस.के. प्रसाद एवं संदीप सिंह को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह प्रदर्शन प्रदेश के खेल इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ता है। राज्य एथलेटिक्स अकादमी के एथलीटों की इस उपलब्धि से हमें अपार गर्व हुआ है।” मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी निरंतर उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित कर रही है और यह सफलता न केवल एथलीटों की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि प्रशिक्षकों की अद्वितीय तैयारी और मार्गदर्शन का भी परिणाम है।  

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा सामंजस्य और आपसी सहयोग से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करना संभव

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सामंजस्य और आपसी सहयोग से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करना संभव है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अपोलो सेज हॉस्पिटल परिसर में “ओरल कैंसर डिटेक्शन और डेंटल ट्रीटमेंट वैन” सेवा का शुभारंभ किया। यह मोबाइल वैन अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस है, जो मुंह के कैंसर की शीघ्र पहचान और संपूर्ण दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है। इस पहल को डेनेशिया ग्रुप और रोटरी क्लब के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, यह वैन विशेष रूप से उन नागरिकों की सेवा के लिए समर्पित है जो आर्थिक अथवा भौगोलिक कारणों से चिकित्सा सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। इस वैन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों और भोपाल के आस-पास के जिलों कर कैंसर एवं दंत रोगों की पहचान और उपचार की सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने डेनेशिया ग्रुप और रोटरी क्लब के सहयोग की सराहना करते हुए इसे मानवता की सेवा का अनुकरणीय उदाहरण बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के विजन में सामूहिक प्रयासों का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि इस वैन के संचालन से न केवल ओरल कैंसर की शीघ्र पहचान और उपचार होगा, बल्कि दंत चिकित्सा सेवाओं से भी हजारों नागरिक लाभान्वित होंगे। यह पहल समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शुक्ल ने विश्वास व्यक्त किया कि यह वैन लोगों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करेगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अपोलो सेज हॉस्पिटल की सुविधाओं का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि वैन में उन्नत तकनीक से लैस ओरल कैंसर डिटेक्शन सिस्टम है, जो कुछ ही मिनटों में कैंसर की पहचान कर सकता है। इसके अतिरिक्त, वैन में एक आधुनिक डेंटल चेयर और अन्य चिकित्सा उपकरण हैं, जो जटिल से जटिल दंत समस्याओं का इलाज कर सकते हैं। वैन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह बिजली न होने की स्थिति में भी पेट्रोल जनरेटर की सहायता से निर्बाध रूप से कार्य करती है। यह वैन न केवल तकनीकी रूप से उन्नत है, बल्कि प्रदेश के हर कोने तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। सेज ग्रुप के चेयरमैन संजीव अग्रवाल, डेनेशिया ग्रुप के चेयरमैन पी के त्रिपाठी सहित रोटरी क्लब के प्रतिनिधि, चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहे।  

प्रेग्नेंट बहन और बच्चे सो नहीं पा रहे हैं, शोर मचाना बंद करो, अपराधियों ने युवक का रेत कर की हत्या

भोपाल अयोध्या नगर एक्सटेंशन के 84 एकड़ बस्ती में रहने वाले 28 वर्षीय मनोज चौरे को शराब पीकर हंगामा करने वाले अपराधियों को रोकने की कीमत अपनी जान देकर चुकाना पड़ी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि बदमाश शराब पीकर अश्लील गाने स्पीकर लगाकर बजा रहे थे और गंदी-गंदी गालियां देकर शोर मचा रहे थे। इन आवाजों को सुनकर उसकी गर्भवती बहन और बच्चों की नींद टूट गई तो वह बच्चे और बहन को साथ लेकर उन्हें रोकने पहुंचा था। वहां पर बदमाशों ने उसे पकड़कर चाकू से उसका गला रेत दिया, वह खून में लथपथ जैसे तैसे घर पहुंचा और मां की गोद में जाकर लेट गया। मां, बहन और बच्चे यह देखकर रोने लगे और थोड़ी ही देर में उसने अपनी मां की गोद में दम तोड़ दिया। इधर, घटना के बाद से मुख्य आरोपी फरार हो गया, जिसे अगले दिन अयोध्या नगर थाना पुलिस ने सुबह विदिशा जिले के ग्यारसपुर से गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, वह अपने घर सागर भागने की फिराक में था, जबकि अन्य दो युवकों को पुलिस ने घर से ही गिरफ्तार किया।   बहन के सामने गला रेता, 50 मीटर दूर तक गिरता रहा खून मनोज चौरे सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था और निजी काम करता था। सात में से चार भाई यहां अलग-अलग घरों में रहते हैं। उसके मम्मी-पापा के साथ दो बहनें रहती हैं। मनोज के घर के ठीक पीछे बनी झुग्गी में प्रदीप पिछले छह महीने से किराए पर रहता था। करीब दस दिन पहले यहां प्रहलाद और राजू कुशवाहा भी रहने आए थे। ये तीनों सागर जिले के रहने वाले हैं। रविवार रात को काम से लौटने के बाद मनोज सो रहा था, लेकिन देर रात तीनों ने मोबाइल से स्पीकर कनेक्ट कर तेज आवाज में गाना बजाना और नाचना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ बजे रात तक हुड़दंग चलता रहा तो मनोज और उसकी नौ माह की गर्भवती बहन उन्हें रोकने के लिए पहुंची तो पांच मिनट तक वहां बहस हुई। इसके बाद नशे में राजू और प्रदीप ने मनोज को पकड़ लिया। बहन कुछ समझ पाती इससे पहले ही प्रहलाद कुशवाहा ने छुरी उठाकर उसके गले पर चला दी। इससे उसके गले से खून की धार निकलने लगी। मनोज करीब 50 मीटर दूर मम्मी-पापा के घर पहुंचा तो पूरे रास्ते में खून ही खून पड़ा था। बहन ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो घर के सभी लोग इकट्ठे हो गए। मनोज मां की गोद में जा बैठा और पांच मिनट के अंदर उसकी जान चली गई। पुलिस को सूचना दी तो वे पंचनामा बनवाने उसे अस्पताल ले गए थे।   मनोज के घर में दो दिसंबर को दूसरे बेटे का जन्म हुआ था। सोमवार को उसकी छठी मनाई जानी थी। मनोज आर्थिक रूप से परेशान था, इसके बाद भी उसने कार्यक्रम के लिए रुपयों की व्यवस्था की थी। मनोज के पिता विश्वनाथ चौरे ने बताया कि रविवार को छठी मनाई जानी थी, लेकिन उसके पास रुपयों की व्यवस्था नहीं थी तो सोमवार को कार्यक्रम रखा था। इसके लिए बैतूल से रिश्तेदारों को बुलाया था, लेकिन जिन्हें मनोज के बेटे की छठी मनानी थी, वे अब मनोज का अंतिम संस्कार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यों से कराया अवगत

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को संसद भवन नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को भोपाल में फरवरी 2025 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के भूमि-पूजन एवं शिलान्यास के लिये आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को राज्य सरकार द्वारा एक वर्ष में किये गये कार्यों से अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर 11 दिसम्बर 2024 से 2 महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रारंभ कर रही है। पहला कार्यक्रम मुख्यमंत्री जन-कल्याण पर्व 11 से 26 दिसम्बर 2024 तक आयोजित होगा। यह प्रदेश के समग्र विकास और जनहित पर आधारित रहेगा। दूसरा कार्यक्रम मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विकास के प्रमुख 4 स्तंभ युवा, नारी, किसान और गरीब के सशक्तिकरण और उनके कल्याण के लिए चिन्हित योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन का लक्ष्य प्राप्त करना है। अभियान में आमजन से जुड़ी 63 शासकीय सेवाओं से संबंधित आवेदकों की समस्याओं का निराकरण भी किया जायेगा।  

मानव अधिकारों की रक्षा के प्रति जागरूक करता है विश्व मानव अधिकार दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व मानव अधिकार दिवस के असवर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि मानव अधिकार दिवस, सम्मान, स्वाभिमान और समानता के साथ मानव अधिकारों की रक्षा के प्रति जन सामान्य को जागरूक करता है। संविधान ने जन-जन को प्रगति के अवसर प्रदान करने और उनकी गरिमा बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किए हैं। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि इनका संरक्षण करते हुए देश के विकास में योगदान दें। उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष 10 दिसम्बर को विश्व मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है।  

पुलिस फोर्स में अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने के लिए करवाई जाती है परेड

रक्षित केंद्र अनूपपुर में जनरल परेड का हुआ आयोजन पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर द्वारा किया गया  परेड का निरीक्षण पुलिस फोर्स में अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने के लिए करवाई जाती है परेड पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर ने परेड में सम्मिलित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना पुलिस फोर्स के वेलफेयर के लिए विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी अनूपपुर                      आज दिनांक 10/12/24 को पुलिस लाइन अनूपपुर में जनरल परेड का आयोजन करवाया गया , जिसमें समस्त थानों का पुलिस बल सम्मिलित हुआ, पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर द्वारा परेड में आए पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके हाल-चाल को जाना, पुलिस कॉलोनीयों की सफाई, पानी एवं शासकीय आवास में किसी प्रकार समस्या तो नहीं है पूछा गया। पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आवास संबंधी कुछ समस्याएं नोट  करवाई गई। जिसके जल्दी समाधान के निर्देश पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए गए।                 पुलिस फोर्स के वेलफेयर के लिए संचालित योजनाएं जैसे  स्वास्थ्य बीमा योजना, कर्मचारियों के लिए पेट्रोल भत्ता योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु बताया गया। किसी प्रकार की समस्या आने पर सीधे  मुझे सूचित करें, जिससे त्वरित समाधान निकाला जा सके।          परेड में यातायात प्रभारी ज्योति दुबे सूबेदार विनोद दुबे उप निरीक्षक प्रवीण साहू उप निरीक्षक सुमित कौशिक  पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन, एवं थानों का पुलिस बल उपस्थित रहा।

मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला, तापमान में गिरावट के चलते ठिठुरन बढ़ गई, जानें अपने शहर का हाल

भोपाल पड़ाहों पर हो रही बर्फबारी से बर्फीली हवाएं चलने लगी है जिससे मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में 16 शहरों में तापमान 12 डिग्री से कम तो राजगढ़ गुना सबसे ठंडे रहे। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन 11 से 13 दिसंबर तक अशोक नगर, गुना और धार जिले में शीतलहर (कोल्ड वेव) की स्थिति बनी रहेगी और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी।वर्तमान में उत्तर प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र है।हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी होने से अगले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की आशंका है। खास करके पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी मौसम बदला रहेगा।  तापमान में गिरावट के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। रात के तापमान में पांच डिग्री तक की कमी आई है, जिससे ठंड का असर तेज हो गया है। दिन के तापमान में भी एक डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. चार दिनों बाद ठंड ने पकड़ी रफ्तार पिछले चार-पांच दिनों से तापमान में बढ़ोतरी और आसमान पर बादलों की मौजूदगी के कारण ठंड का असर कम हो गया था। हालांकि, रविवार से ठंड ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे तीन दिन पहले, शनिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। केवल एक दिन में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री और अधिकतम तापमान में एक डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठंड का असर बढ़ गया है। लोग अब ठंड से राहत पाने के लिए गर्म कपड़े पहनने और अलाव जलाने का सहारा ले रहे हैं। ठंड बढ़ने से जिले के किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखी जा रही है। किसानों के लिए फायदेमंद ठंड वर्तमान में किसान रबी सीजन की प्रमुख फसलें, जैसे गेहूं और चने, की बुवाई में व्यस्त हैं। अधिकतर क्षेत्रों में बुवाई पूरी होने के बाद अब सिंचाई की जा रही है। रबी सीजन की फसलों का उत्पादन ठंड पर निर्भर करता है। ठंडक बढ़ने से गेहूं और चने की फसल को फायदा होगा और उत्पादन बेहतर हो सकेगा। मंगलवार सुबह ठंडी हवाओं और ठिठुरन के साथ मौसम ने सर्दी का एहसास कराया। हल्की धुंध छाई रही और खेतों में गेहूं की फसलों पर ओस की बूंदें नजर आईं। 15 दिसंबर के बाद MP के इन जिलों में कड़ाके की ठंड-कोल्ड डे एमपी मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ते ही 15-20 दिसंबर के बाद प्रदेश में कोल्ड डे, घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति देखने मिलेगी । दिसंबर अंत और जनवरी में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घने कोहरा छाया रहेगा।खास करके इस बार सागर संभाग के जिले निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना, रीवा संभाग के मउगंज सीधी और सिंगरौली, जबलपुर संभाग के मंडला और डिंडोरी, इंदौर संभाग के झाबुआ, इंदौर और धार के उत्तरी हिस्से और पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। भोपाल संभाग के राजगढ़ और उज्जैन जिलों के कुछ-कुछ हिस्सों में अच्छी ठंड पड़ेगी। पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल     प्रदेश में सबसे ठंडा जिला राजगढ़ रहा, जहां रात का पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान पचमढ़ी से भी कम है। पचमढ़ी का पारा 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा।     पिपरसमा (शिवपुरी) में 6.8 डिग्री, मरूखेडा (नीमच) में 7.4 डिग्री, राजगढ़ में 7.6 डिग्री, गिरवर (शाजापुर)/गुना में 8.6 डिग्री और सीहोर/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 9 डिग्री दर्ज न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।     धार में 9.4 डिग्री, पचमढ़ी में 9 डिग्री, खजुराहो में 10.4 डिग्री, रायसेन में 9.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 10.5 डिग्री, नौगांव में 11.2 डिग्री, रीवा में 11.0 डिग्री और उमरिया में 11.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।     इंदौर में अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री, भोपाल में 23.4 डिग्री, उज्जैन में 24.5 डिग्री, ग्वालियर में 24.8 डिग्री और जबलपुर में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया गीता का ज्ञान आज भी अमृत रूप में प्रवाहित हो रहा है :हितानंद शर्मा

गीता जयंती (11 दिसंबर) पर विशेष भोपाल धर्म स्थापना के लिए मानव इतिहास में हुए सबसे भीषण महायुद्ध के बीच भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया गीता का ज्ञान आज भी अमृत रूप में प्रवाहित हो रहा है। श्रीमद्भगवत गीता केवल अर्जुन के लिए नहीं, सनातन समाज के लिए नहीं बल्कि विश्व मानवता के शुभ के लिए ईश्वरीय संदेश है। गीता के माध्यम से व्‍यक्‍त‍ि स्‍वयं को जान सकता है और ईश्वरीय सत्ता का अनुभव भी कर सकता है। गीता जयंती मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी तिथि को मनाई जाती है। यह वही दिन है जब श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। गीता के ईश्वरीय संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य ‘गीता प्रेस गोरखपुर’ द्वारा पिछले 102 वर्षो से बिना रुके पूरे श्रद्धाभाव से किया जा रहा है। भारत के घर-घर में श्रीमद्भगवत गीता और रामायण की प्रति पहुंचाने का श्रेय गीता प्रेस को ही जाता है। गीता प्रेस अब तक श्रीमद्भगवत गीता की 16 करोड़ 21 लाख प्रतियां प्रकाशित कर श्रद्धालु पाठकों तक पहुंचा चुका है। अब तक  41 करोड़ 71 लाख पुस्तकें छापकर विश्व का सबसे बड़ा प्रकाशन संस्थान होने के बाद भी आश्चर्य की बात यह है कि गीता प्रेस न तो किसी से चंदा लेता है और न ही अपने प्रकाशनों में विज्ञापन ही स्वीकार करता है। जब वर्ष 2021 में गीता प्रेस को उसके उल्लेखनीय कार्यों के लिए भारत सरकार का गरिमामय ‘महात्मा गांधी शांति पुरस्कार’ प्रदान किया गया तो संस्थान ने पुरस्कार को पूरे सम्मान के साथ ग्रहण किया, पर इसके साथ प्रदान की जाने वाली एक करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि सरकार को वापस लौटा दी थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस संस्थान के दर्शन के लिए आए थे। लागत मूल्य से 50 से लेकर 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर बहुमूल्य  पुस्तकें पाठकों तक पहुंचाने वाला गीता प्रेस वास्तव में सामाजिक-धार्मिक जागरण का एक आंदोलन ही है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की पावन धरा उत्तरप्रदेश का प्रवास तो पूर्व में भी होता ही रहा है किन्तु इसी वर्ष संयोग से संगठन के कार्य से मुझे गोरक्ष प्रांत यानी गोरखपुर सहित आसपास के क्षेत्रों का प्रभार सौंपा गया। ऐसे में गोरखपुर में गोरक्ष पीठ सहित एक महत्वतपूर्ण तीर्थ गीता प्रेस के दर्शन का सौभाग्य भी मिला। प्रकाशन का केंद्रीय कार्यालय गोरखपुर में ही है। हिन्दू  धर्म, अध्यात्म, दर्शन सहित मानव कल्याण के अनेक विषयों पर पुस्तकें प्रकाशित कर चुका गीता प्रेस आधुनिक समय का तीर्थ ही है। राजा भागीरथ के महान तप से पुण्य प्रवाहिनी मां गंगा का धरती पर अवतरण संभव हो सका था। इक्ष्वाकु वंश के राजा भागीरथ ने अपने पूर्वजों के उद्धार के लिए गंगा को धरती पर लाने का प्रण पूर्ण किया था। इसी प्रकार गीता प्रेस के संस्थापक, ब्रह्मलीन जयदयालजी गोयंदका के ऐसे ही महान तप का सुफल यह प्रकाशन है। वैसे तप तुलना का विषय नहीं है किन्तु  धर्म, संस्कृति, अध्यात्म, भक्ति एवं मानवता के उद्धार के लिए गोयंदका जी द्वारा स्थापित गीता प्रेस आज भी पुण्य प्रवाहमयी ज्ञान सरिता है। गीता प्रेस के आदि संपादक हनुमान प्रसाद पोद्दार ‘भाईजी’ के उल्लेख के बिना गीता प्रेस की चर्चा पूर्ण नहीं होगी।  भाईजी वीर सावरकर के निकट के क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। अपने मौसेरे भाई जयदयालजी के अगाध गीता प्रेम एवं ज्ञान को देखते हुए भाईजी ने श्रीमद्भगवत गीता को लागत मूल्य से भी कम में जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस संकल्प की पूर्ति के लिए अपने एक प्रकाशन की आवश्यकता थी जो गोरखपुर में प्रारंभ हुआ। प्रचार-प्रसार से दूर एक अकिंचन सेवक और निष्काम कर्मयोगी की तरह भाईजी ने सनातन संस्कृति की मान्यताओं को घर-घर तक पहुँचाने में जो अतुलनीय योगदान दिया है, इतिहास में इसका उदाहरण मिलना कठिन है।   गीता  प्रेस  का मुख्य उद्देश्य हिंदू धर्म के सिद्धांतों को गीता, रामायण, उपनिषद, पुराणों, प्रख्यात संतों के प्रवचन एवं चरित्र-निर्माण की अन्य पुस्तकें-पत्रिकाएं प्रकाशित कर इन्हें लागत मूल्य से भी कम कीमत में समाज में पहुंचाना है। गीता प्रेस मानव जीवन के उत्थायन और सभी की भलाई के लिए प्रयासरत है। इसका उद्देश्य शांति, आनंद और  मानव जाति के अंतिम उत्थान के लिए गीता में प्रतिपादित जीवन जीने की कला को बढ़ावा देना है। संस्थान का संचालन कोलकाता के गोविंद भवन द्वारा किया जाता है। इसका प्रबंधन एक गवर्निंग काउंसिल (ट्रस्ट बोर्ड) करती है। गीता प्रेस में दिन की शुरुआत सुबह की प्रार्थना से होती है। एक व्यक्ति दिनभर घूम-घूम कर प्रत्येक कार्यकर्ता को कई बार भगवान का नाम स्‍मरण कराता है। गीता प्रेस के अभिलेखागार में भगवद् गीता की 100 से अधिक व्याख्याओं सहित 3,500 से अधिक पांडुलिपियां रखी हैं। गीता प्रेस के मासिक पत्रिका ग्रंथ ‘कल्याण’ के नए संस्करण के साथ 3000 से अधिक ऑनलाइन संग्रह उपलब्ध हैं। 4 मई 1923 को गीता प्रेस की स्थापना की गई थी तब पुस्तकें छापने का काम बोस्टन कंपनी की प्रिंटिंग प्रेस से शुरू किया गया था। पैरों से चलाई जाने वाली यह मशीन 500 रुपए में अमेरिका से मंगवाई गई थी। अब संस्थान आधुनिक संसाधनों का सदुपयोग करता है इसीलिए मैनुअल और मशीन दोनों माध्यमो से प्रकाशन का काम होता है। गीता प्रेस इन अर्थों में भी विश्व का अनूठा प्रकाशन है क्योंकि यह अपनी पुस्तकों में मात्रात्मक, व्याकरणिक, शाब्दिक अथवा तथ्यात्मक त्रुटि बताने वाले को पुरस्कृत करता है हालाँकि पुस्तकों में ऐसी त्रुटियां मिलती नहीं हैं। बीते वर्षों में मीडिया में इस प्रकार के समाचार आए थे कि गीता प्रेस आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बंद होने की कगार पर है किन्तु संस्थान के भ्रमण में यह भी जानने मिला कि स्थिति ऐसी नहीं है। समाज के सहयोग से गीता प्रेस 300 करोड़ रुपए वार्षिक टर्न ओवर वाला समृद्ध संस्थान है और प्रति वर्ष 17 भाषाओं में पुस्तकें प्रकाशित कर रहा है। संस्थान ने अपनी पुस्तकें इंटरनेट पर ऑनलाइन भी उपलब्ध कराई हैं जहां से कोई भी इन्हें  डाउनलोड कर सकता है और यह पूरी तरह निशुल्क है। संस्थान का कार्यालय भी दर्शनीय है। इसके भव्य प्रवेश द्वार के स्तंभ एलोरा के प्राचीन गुफा-मंदिर के स्तंभों की शैली में निर्मित हैं। वहीं अर्जुन के रथ के सारथी बन श्रीकृष्ण गीता का उपदेश दे रहे हैं। प्रवेश द्वार का शिखर … Read more

मुरैना में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को गोली मार कर खुद को मारी गोली, 5 साल पहले लिया था रिटायरमेंट

मुरैना  शहर में रिटायर आर्मी जवान ने पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना शहर के एसपी ऑफिस के सामने स्थित विक्रम नगर की है। 45 वर्षीय देवेंद्र सिंह गुर्जर आर्मी से 5 साल पहले रिटायर हुए थे और वर्तमान में धौलपुर में वेयर हाउस पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। अब तक की जानकारी के मुताबिक, रात 3:30 के करीब किसी बात पर विवाद के दौरान पत्नी से हाथापाई हुई। इसके बाद लाइसेंसी पिस्टल से 43 साल की पत्नी माधुरी गुर्जर को गोली मार दी। जिस कमरे में पत्नी को गोली मारी, वहीं पास में देवेंद्र के दोनों बेटे, गौरव गुर्जर (16 साल) और सौरभ गुर्जर (14 साल) सोए हुए थे। देवेंद्र सिंह ने दोनों बेटों को भी गोली मारने की कोशिश की, तभी दोनों बेटे हाथापाई कर और धक्का देकर वहां से भाग निकले। इसके बाद देवेंद्र ने खुद को गोली मार ली। देवेंद्र की मौके पर ही मौत। माधुरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान माधुरी ने दम तोड़ा। सीएसपी, सिविल लाइन थाने की पुलिस टीम मौके पर गई और मामले की जांच की।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet