LATEST NEWS

कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूटे नहीं – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूटे नहीं – उप मुख्यमंत्री शुक्ल नौनिहालों को पिलाई पोलियो की ख़ुराक भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि माताएँ व बहनें जागरूक रहें कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूटे नहीं। स्वास्थ्य विभाग का अमला भी हर बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य दे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 16 संवेदनशील जिलों में पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिये सभी का सहयोग ज़रूरी है। कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय रीवा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वस्थ्य भारत के लिए अभियान चलाकर रोगों के उन्मूलन के कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। प्रदेश में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक सभी प्रकार की नि:शुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि समय रहते रोग की जांच हो जाऐ और उपचार मिले जिससे अस्पतालों में भीड़ न बढ़े। स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्देश्य से प्रदेश में दो हजार चिकित्सकों और तीन हजार पैरामेडिकल स्टाफ सहित 16 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है ताकि ग्रामीण स्तर तक समुचित उपचार की सुविधाएँ मुहैया हो सकें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में शिशु मृत्यु दर व मातृ मृत्यु दर को कम करने के प्रयास किये जा रहे हैं। आमजन जागरूक होकर इसमें सहयोग करें तथा स्वास्थ्य विभाग का भी दायित्व है कि इस कार्य में अपना संपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला व युवा के कल्याण को प्राथमिकता देने का प्रदेश सरकार की लक्ष्य है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपने दायित्व का निर्वहन करें और स्वस्थ प्रदेश व देश बनाने में सहभागी हों। उप मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे सेवाभाव की सराहना की। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।  

11 दिसंबर से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और जनकल्याण पर्व का आयोजन, प्रत्येक ग्राम पंचायत और वार्ड में लगेंगे शिविर

भोपाल सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री तथा भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने 11 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान, जनकल्याण पर्व एवं लाल परेड मैदान में गीता जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को समीक्षा की। भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने समीक्षा बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की शुरुआत 11 दिसंबर से की जाएगी, जो 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के दिन संपन्न होगा। इस दौरान 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक जनकल्याण पर्व भी मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। मंत्री श्री काश्यप ने निर्देश दिए कि अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में शिविरों का आयोजन किया जाए और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को अभियान की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। मंत्री श्री काश्यप ने भोपाल में गीता जयंती के अवसर पर 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियाँ समय सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाल परेड मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में 6000 बटुक एक साथ सस्वर गीता पाठ कर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।इस कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारिया करने के भी निर्देश दिये गये है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम से “लाड़ली बहना योजना” की पात्र बहनों को दिसंबर माह की राशि उनके खातों में अंतरित करेंगे। मंत्री श्री काश्यप ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और हर स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकुंवर नवरंग गुर्जर,नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायण चारी मिश्र, सीईओ जिला पंचायत श्री ऋतुराज सिंह और नगर निगम आयुक्त श्री हरेन्द्र नारायण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

वन्य-प्राणियों का शिकार करने वाले आरोपियों को 3-3 वर्ष का सश्रम कारावास

भोपाल वन्य-प्राणी नीलगाय एवं जंगली सुअर का विद्युत करंट लगाकर शिकार करने वाले आरोपियों को 3-3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 60-60 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट छिंदवाड़ा द्वारा वन परिक्षेत्र खमारपानी पेंच टाइगर रिजर्व में वन्य-प्राणी नीलगाय एवं जंगली सुअर का शिकार करने के प्रकरण में आरोपी रामपाल पिता सुखलाल बंजारा निवासी डोंगरगाँव, राजू पिता कमान इवनाती निवासी रैयतवाड़ी को 3-3 वर्ष के कारावास एवं 60-60 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। राज्य शासन की ओर से प्रकरण में अभयदीप सिंह ठाकुर सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी छिंदवाड़ा ने पैरवी की।  

MP में छात्र संघ चुनाव 22 साल बाद प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे इलेक्शन, सरकार ने तैयारी शुरू की

भोपाल मध्यप्रदेश में 22 साल बाद प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव होंगे। नए साल के शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए छात्र संघ चुनावों को लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव में अक्टूबर 2025 चुनाव का उल्लेख किया गया है। तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए सीएम डॉ. मोहन ने की थी पैरवी दरअसल, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बतौर उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए तत्कालीन सरकार से छात्र संघ चुनावों की पैरवी की थी। लिहाजा प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनावों को लेकर कवायद शुरू हो गई है। उधर, प्रदेश के दो प्रमुख छात्र संगठन एनएसयूआई और एबीवीपी भी तैयारी शुरू कर दी हैं। चुनावों को लेकर विभागीय प्रस्ताव में चुनाव की अवधि 15 दिन की निर्धारित की गई है। लंबे अरसे के बाद हो रहे चुनावों को लेकर मुद्दे भी अपग्रेड हैं। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने बताया कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार के मामले पटे पड़े हुए हैं। लिहाजा विंग अलग-अलग यूनिवर्सिटी का काला चिट्ठा तैयार कर रही है। इसके अलावा छात्रों के बीच इलेक्शन कैंपेन भी व्यापम घोटाला, पटवारी परीक्षा घोटाला, नर्सिंग घोटाला, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, बेरोजगारी, शिक्षा में माफिया राज और बदहाल शिक्षा नीति के आधार पर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनावी की मांग एनएसयूआई द्वारा की जा रही है। लेकिन, अपनी नाकामी छिपाने के लिए छात्र संघ चुनावों से सरकार ने दूरी बनाई। रोजगार सृजन और शिक्षा से राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर लड़ेंगे चुनाव- एबीवीपी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र ऋतिक मालवीय ने बताया कि एबीवीपी युवा समेत छात्र शक्ति का एक मात्र ऐसा संगठन जो राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करता है। एबीवीपी छात्रों के बीच उनके मुद्दों और समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहा है। सरकार नहीं बल्कि छात्र हित ही संगठन के लिए सर्वोपरि है। लिहाजा कई बार पक्ष-विपक्ष की सरकार के खिलाफ हम मुखर भी हुए। उन्होंने बताया कि इस बार के चुनावों में बेहतर शिक्षा नीति, राष्ट्रीय स्तर के संस्थाओं का आधार, छात्र एकता, राष्ट्र समर्पण और रोजगार सृजन जैसे मुद्दों को लेकर छात्रों के बीच लगातार काम कर रहे हैं। बीते चुनावों में भी एबीवीपी एक विचारधारा के रूप में पूरे राष्ट्र के सामने अग्रणी स्थान पर ही रहा है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव में ये अंतर प्रत्यक्ष प्रणाली में संबंधित किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी का कोई भी स्टूडेंट किसी भी पद के लिए उम्मीदवार हो सकता है। हर छात्र मतदाता होता है। जबकि अप्रत्यक्ष प्रणाली में संबंधित कक्षा के सभी विषयों में पास हुआ स्टूडेंट ही उम्मीदवार होगा। छात्र-छात्राएं कक्षा प्रतिनिधि (सीआर) के चुनाव में वोट देते हैं। कक्षा प्रतिनिधि मिलकर अन्य पदों में शामिल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं।

मोहासा-बाबई का औद्योगिक क्षेत्र कर्मशील मानव संसाधन औद्योगिक विकास में सहायक बनेगा: मुख्यमंत्री

नर्मदापुरम मध्य प्रदेश में हुई छठी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 31,800 करोड़ के प्रस्ताव मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. उन्होंने नर्मदापुरम को लेकर कहा है कि मोहासा-बाबई का औद्योगिक क्षेत्र कर्मशील मानव संसाधन औद्योगिक विकास में सहायक बनेगा. मोहासा में विद्युत एवं नवकरिणी ऊर्जा उपकरण विनिर्माण पार्क सहित नवीन इकाइयों का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भूमि पूजन भी किया. नर्मदापुरम इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को सफल मानते हुए सरकार दावा कर रही है कि आने वाले समय में यह क्षेत्र लाखों लोगों को रोजगार देने वाला बनेगा. नर्मदापुरम इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में अलग-अलग प्रकार के 31,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नर्मदा पुरम में एमपीआईडीसी का सर्व सुविधा युक्त कार्यालय शुरू होगा. सभी प्रकार की सुविधा होगी प्राप्त इसके माध्यम से उद्योगपतियों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. इतना ही नहीं, सिंगल विंडो पर उन्हें सभी प्रकार की सुविधा प्राप्त होगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशक एवं उद्योग जगत के लोगों से अलग-अलग टेबल पर बातचीत भी की. मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा पुरम में औद्योगिक गतिविधियों में आने वाले समय में तेजी आने वाली है. रीवा की सात उद्यम इकाइयों का शिलान्यास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में आयोजित इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान रीवा की सात उद्यम इकाइयों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां पर पहले रेल नहीं चलती थी वहां अब हवाई जहाज उड़ान भर रहे हैं. मध्य प्रदेश में आने वाले समय में और भी विकास की प्रबल संभावनाओं पर काम किया जा रहा है. इन उद्योगों पर रहा फोकस नर्मदा पुरम में आयोजित इंडस्ट्री में देश ही नहीं बल्कि विदेशों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया. आयोजन में कनाडा, मेक्सिको, नीदरलैंड, मलेशिया आदि के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. इस इन्वेस्टर कॉन्क्लेव में फूड इंडस्ट्री,  कृषि, डेयरी, पर्यटन, कपड़ा उद्योग आदि पर विशेष फोकस रहा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि नर्मदा पुरम आने वाले समय 24000 स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, जबकि सभी सेक्टर में शुरू होने वाली इंडस्ट्री में 50000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनिका गांधी से जुड़ा जमीन विवाद में पटवारी पर हेराफेरी का आरोप

रायसेन मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनिका गांधी से जुड़ा जमीन विवाद सामने आया है। यह जमीन पीपलखिरिया ग्राम पंचायत में है। ग्रामीणों ने हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कहा, अंग्रेजों के जमाने का रास्ता बंद करा दिया गया है। रास्ता ब्लॉक होने से पांच गांव के लोग परेशान हो जाएंगे। रायसेन में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सेहतगंज टोल प्लाजा के पास पीपलखिरिया गांव का रास्ता वर्षों पुराना है। इसके किनारे पंचायत ने पेयजल लाइन डलवाई है। प्राचीन मंदिर भी यहीं पर स्थित है, लेकिन पटवारी और राजस्व निरीक्षक ने सीमांकन में रास्ते को निजी आराजी दर्शा दिया। खरीददार ने फेंसिंग के लिए पोल गड़वा दिए हैं। युद्धाभ्यास के लिए जाते थे ब्रिटिश सैनिक ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण अंग्रेजों ने कराया था। अंग्रेजों इसी रास्ते से जंगल में स्थित अपनी छावनी जाया करते थे। ब्रिटिश सैनिक वहां युद्धाभ्यास किया करते थे। अंग्रेजों के बनाई टंकी, स्टापडेम और बावड़ी भी वहां मौजूद है, लेकिन पटवारी और राजस्व निरीक्षक ने हेराफेरी कर रास्ता बंद करा दिया। मेनका गांधी के पिता को मिली थी जमीन ग्रामीणों के मुताबिक, अंग्रेजों ने यह जमीन भोपाल के बैरागढ़ निवासी सरदार दातारसिंह को बतौर इनाम दे गए थे। सरदार दातारसिंह मेनका गांधी के पिता थे। जमीन का बड़ा हिस्सा सीलिंग में चला गया था। शेष जमीन को मेनका गांधी ने हाल ही में बेचा है। लेकिन खरीददार ने सीमांकन कराकर रास्ता ब्लॉक कर दिया। ग्रामीणों ने रायसेन कलेक्टर से रास्ते खुलवाने की मांग की है। 

मुरैना में पुलिस के पास रखी 238 राइफल और कारतूस चोरी, मचा हड़कंप

मुरैना मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में चोरों ने मुरैना में गठित रूप से सुरक्षित पुलिस लाइन के अंदर विशेष सशस्त्र बल के दो शास्त्रागरों से चोरी कर ली है। इसके बाद आरोपियों ने 238 राइफल और पिस्तौल के कारतूस भी चुरा लिए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान एसपी समीर सौरभ ने कहा कि चोरी शुक्रवार और शनिवार के रात को हुई है। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पांच कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने कहा कि कोई हथियार चोरी नहीं हुआ है और जांच के लिए फोरेंसिक फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और एक खोजी कुत्ता की टीम तैनात किया गया है। आपको बता दे इस घटना ने कोतवाली पुलिस और बटालियन अधिकारियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का खेल शुरू किया है जिससे सुविधा में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए जा रहा है। SAF पांचवी बटालियन मुख्यालय और बटालियन दो कि एक कंपनी मुरैना पुलिस लाइन में काम करती है जहां हथियारों को रखने के लिए अलग-अलग कमरा बनाया गया है। चोरी का पता उसे समय लगा जब पांचवी बटालियन के आमोरर का ताला टूटा हुआ था। जांच में चोरी का पता चला है और खतरे की घंटी बजने लगी। आईजी सुशांत सक्सेना के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

मुख्यमंत्री ने की जन-कल्याण अभियान और पर्व की तैयारियों की समीक्षा, 11 दिसम्बर से शुरू होगा पर्व

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युवा, नारी, किसान और गरीब के कल्याण एवं विकास के लिये प्रदेश में 11 दिसम्बर से 26 जनवरी, 2025 तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान चलाया जायेगा। इसमें केन्द्र और राज्य सरकार की शत-प्रतिशत सैचुरेशन की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं और लक्ष्य प्रदान की गयी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक प्रदेश में जन-कल्याण पर्व भी मनाया जायेगा, इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों की गतिविधियों और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी होगा। साथ ही राज्य शासन की एक वर्ष की उपलब्धियों को प्रदर्शित भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान और जन-कल्याण पर्व में होने वाली गतिविधियों की कार्य-योजना पर चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन-कल्याण अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवा, नारी, किसान तथा गरीब वर्ग के कल्याण एवं विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करना है एवं उनके हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करना है। इसमें 34 हितग्राही मूलक, 11 लक्ष्य आधारित और 63 अन्य सेवाओं को आम नागरिकों तक सहज रूप से पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान अंतर्गत संचालित गतिविधियों की सीएम हेल्पलाइन डेशबोर्ड पर मॉनीटरिंग की जायेगी, जिसे मुख्यमंत्री, कलेक्टर एवं विभाग के अधिकारी भी देख सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण के लिये संचालित राजस्व महाअभियान-3 की अवधि 26 जनवरी, 2025 तक के लिये बढ़ाई जाये। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगेंगे शिविर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभियान अवधि में शहरी और ग्रामीण अंचलों में शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का निराकरण और पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित कर योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। आयुष्मान योजना में 70 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के कार्ड बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजित शिविरों का माहौल और उनमें दी जाने वाली सुविधाओं को इस प्रकार से प्रचारित करें कि नागरिक स्वयं अपनी इच्छा से शिविर में आयें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन-कल्याण अभियान के लिये समय-सीमा में अधिकारी-कर्मचारियों के सम्पर्क दल के गठन और योजनाओं के लाभ से वंचित नागरिकों को चिन्हांकित करने के निर्देश दिये। अभियान अंतर्गत लगने वाले शिविरों का निर्धारण जिले के प्रभारी मंत्री के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टर द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के समस्त वार्डों में लगने वाले शिविरों के स्थान और तिथि का रोस्टर बनाकर प्रचारित-प्रसारित भी किया जाये। शिविरों की मॉनीटरिंग के लिये नगरीय क्षेत्रों में जोन स्तर पर और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक पंचायत क्लस्टर पर एक सेक्टर अधिकारी की नियुक्ति की जाये। जन-कल्याण पर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में 11 से 26 दिसम्बर 2024 तक मनाये जाने वाले मुख्यमंत्री जन-कल्याण पर्व में विभिन्न विकास गतिविधियाँ होंगी। पर्व का शुभारंभ 11 दिसम्बर को भोपाल में लाड़ली बहना योजना की राशि वितरण से किया जायेगा। साथ गीता जयंती पर वृहद गीता का पाठ होगा। पर्व अवधि में अलीराजपुर की सांडवा माईक्रो सिंचाई योजना का भूमि-पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा राज्य सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर केन्द्रित प्रदर्शनी, भोपाल, सीहोर एवं रायसेन से युवाओं की रातापानी अभयारण्य के निकट बाइक रैली, अक्षयपात्र कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों को पोषण आहार किट का वितरण, ग्वालियर में तानसेन समारोह अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण और महाराजा जीवाजी राव सिंधिया की मूर्ति का अनावरण होगा। जबलपुर में सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण, उमरिया गाँव में गौशाला का भूमि-पूजन, वृहद युवा संवाद (स्व-रोजगार, रोजगार केन्द्रित कार्यक्रम), पुलिस बैण्ड द्वारा प्रस्तुतिकरण, वन मेले का शुभारंभ, पार्वती-कालीसिंध नदी जोड़ो परियोजना का शुभारंभ, साधु-संतों के साथ संवाद, पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों का सम्मेलन, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर यूनिवर्सिटी इंदौर में दीक्षांत समारोह, खण्डवा-ओंकारेश्वर में सोलर पार्क का लोकार्पण, उज्जैन में आईटी पार्क का भूमि-पूजन, भोपाल में खेल प्रोत्साहन कार्यक्रम, विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाीा का वितरण, सागर में तालाब सौंदर्यीकरण का लोकार्पण, चिंतन शिविर का आयोजन, नर्मदापुरम (पचमढ़ी) में राजा भभूत सिंह स्मृति में केबिनेट बैठक और भोपाल (रविन्द्र भवन) में छात्र-छात्राओं से संवाद कार्यक्रम होगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि 11 दिसम्बर से 26 जनवरी 2025 तक 47 दिन चलने वाले मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान में प्रत्येक जिले में अंतरविभागीय अधिकारी और कर्मचारियों के दल गठित किये जायेंगे। यह दल हितग्राहियों को चिन्हित कर उनके आवेदन प्राप्त कर शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर की मॉनीटरिंग के लिये प्रत्येक पंचायत स्तर पर एक सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया जायेगा। शिविर के बाद 26 जनवरी 2025 तक शेष लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा। हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण शिविर के दौरान एवं गणतंत्र दिवस पर ग्राम सभाओं में किया जायेग-

मध्य प्रदेश में तूफान ‘फेंजल’ अब बेअसर, 13 जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना

भोपाल मध्य प्रदेश में तूफान ‘फेंजल’ अब बेअसर हो चुका है। वहीं हवाओं का रुख भी उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी की ओर हो गया है। सर्द हवाओं के असर से प्रदेश में एक बार फिर सर्दी बढ़ने लगी है। वहीं, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना हैं। जबलपुर समेत 13 जिलों में बारिश हो सकती है। जबकि ग्वालियर-चंबल संभाग में बर्फीली हवाएं चलेंगी और भोपाल, इंदौर-उज्जैन में ठंड का असर रहेगा। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तरी इलाकों और पहाड़ों पर मौसम बदल सकता है। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो सकती है। ऐसा होने पर बर्फ पिघलने के बाद बर्फीली हवा प्रदेश में आएगी। वहीं, अगले 24 घंटे में पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है। जिसमें जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, कटनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल और सिंगरौली में कहीं-कहीं बारिश होने का अलर्ट है। पूर्वी हिस्से में जहां बारिश और बादल रहेंगे वहीं, उत्तर और पश्चिमी हिस्से में ठंड का असर बढ़ जाएगा। बर्फीली हवाएं ग्वालियर-चंबल में सीधे आएंगी, जिससे यह ठिठुर सकता है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन में भी तेज ठंड का असर रहेगा। पिछले तीन-चार दिन की राहत के बाद प्रदेश एक बार फिर रात का तापमान लुढ़क गया है। शुक्रवार-शनिवार की रात 12 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे रहा। शहडोल के कल्याणपुर, नौगांव में 8 डिग्री, सिंगरौली के देवरा और रीवा में 8.2 डिग्री, सतना के चित्रकूट और शिवपुरी के पिपरसमा में 8.5 डिग्री, राजगढ़ में 9 डिग्री, टीकमगढ़ में 9.1 डिग्री, खजुराहो मंं 9.2 डिग्री, उमरिया में 9.4 डिग्री, पचमढ़ी में 9.6 डिग्री और सतना में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुना, सीधी, रायसेन और मंडला में तापमान 12 डिग्री से नीचे ही रहा। बड़े शहरों में भी रात के तापमान में गिरावट हुई है। इसके बाद भोपाल में 11.2 डिग्री, इंदौर में 16.3 डिग्री, ग्वालियर में 10.1 डिग्री, उज्जैन में 13.8 डिग्री और जबलपुर में 11.1 डिग्री दर्ज किया गया।  

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया सैंपल पेपर, इस बार अलग होगा 10वीं और 12वीं परीक्षा का पैटर्न

भोपाल माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होंगी। विद्यार्थियों को तैयारी करने के लिए करीब ढाई माह का समय शेष है। मंडल ने विद्यार्थियों को बदले पैटर्न पर परीक्षा की तैयारी कराने के लिए सैंपल पेपर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। इसमें प्रत्येक विषय के प्रश्नों का पैटर्न और अंकयोजना को अपलोड किया है। 10वीं का प्रश्नपत्र 75 अंक का और आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक का होगा। वहीं 12वीं का प्रैक्टिकल वाले विषयों का पेपर 70 अंक का और 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा। नान प्रैक्टिकल वाले विषयों का पेपर 80 अंक का होगा। इस बार दो अंक के छोटे-छोटे प्रश्र ज्यादा हल करने होंगे। वस्तुनिष्ट प्रश्न 30 अंक के होंगे और इस बार दीर्घउत्तरीय प्रश्नों की संख्या कम होंगी। स्कूलों में सैंपल पेपर से तैयारी कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही छमाही परीक्षा के बाद भी कक्षा लगाकर तैयारी कराई जाएगी। दरअसल एमपी बोर्ड जुलाई में सभी विषयों के चैप्टरों का समूह बनाकर अंक योजना जारी कर चुका है। विषय के समूह बनाकर जारी किए गए है अंक माशिमं की 10वीं व 12वीं परीक्षा में पिछले साल तक विषयवार चैप्टरों के अनुसार अंक योजना निर्धारित की थी। इसमें बताया गया था कि किस विषय का कौन सा चैप्टर से कितने अंक के प्रश्र प्रश्नपत्र में आएंगे, लेकिन इस बार इसमें बदलाव किया गया है। वर्ष 2024-25 की परीक्षा में विषय में चैप्टरों का समूह बनाया गया है। छुट्टी के दिन भी लग रही है कक्षाएं भोपाल के कई स्कूलों में रविवार और त्योहार के दिन भी अतिरिक्त कक्षाएं लगाईं जा रही हैं। सीएम राइज स्कूलों में कमजोर विद्यार्थियों को चयनित कर उनकी जिम्मेदारी शिक्षकों को अलग से दी गई है। सीएम राइज स्कूल रशीदिया के प्राचार्य केडी श्रीवास्तव ने बताया कि 10वीं व 12वीं में कमजोर विद्यार्थियों को चयनित किया गया है। उनकी विशेष तैयारी कराई जा रही है। 12वीं में नान प्रैक्टिकल विषय प्रश्नपत्र – 80 अंक आंतरिक मूल्यांकन – 20 अंक इस तरह का होगा प्रश्नों का पैटर्न     वस्तुनिष्ठ प्रश्न – 32 अंक     10 प्रश्र – दो अंक(शब्द संख्या) -30 शब्द – 20 अंक     चार प्रश्र – तीन अंक (शब्द संख्या) – 75 शब्द – 12 अंक     चार प्रश्र – चार अंक(शब्द संख्या) -120 शब्द – 16 अंक     प्रैक्टिकल वाले विषय के प्रश्नपत्र-70 अंक     प्रैक्टिकल – 30 अंक 10वीं का प्रत्येक विषय का प्रश्नपत्र – 75 अंक आंतरिक मूल्यांकन – 25 अंक इस तरह का होगा प्रश्नपत्रों का पैटर्न     वस्तुनिष्ट प्रश्न – छह     रिक्त स्थानों की पूर्ति – छह अंक     सही गलत प्रश्न – छह अंक     सही जोड़ी बनाओ – छह अंक     एक वाक्य में उत्तर – छह अंक     12 प्रश्र – दो अंक(शब्द संख्या 30 शब्द) – 24 अंक     तीन प्रश्न – तीन अंक(शब्द संख्या 75 शब्द)- नौ अंक     तीन प्रश्न – चार अंक (शब्द संख्या 120 शब्द) – 12 अंक  

हेमंत सिंह और उस्मान अली खान ने किया प्रदेश का नाम रोशन

भोपाल प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी हेमंत सिंह और उस्मान अली खान ने अंडर-18 बालक वर्ग के डिस्कस थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है। हेमंत सिंह ने 57.98 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जो उनका पहला राष्ट्रीय पदक है। वहीं उस्मान अली खान ने 54.44 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में मोहम्मद हदीथ और संदीप सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश की खेल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और उनके कोचों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।  

बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक श्री वर्मा को टीओएफटी अवार्ड

भोपाल बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक श्री प्रकाश कुमार वर्मा को जलवायु संरक्षण थीम के अंतर्गत प्रतिष्ठित टीओएफ टाइगर्स ट्रेवल अवार्ड संस्था ने नई दिल्ली में उप विजेता के रूप में सम्मानित किया। यह अवार्ड टाइगर रिजर्व के लिये गौरवपूर्ण उपलब्धि है। बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में उप संचालक के पद पर पदस्थ श्री वर्मा को अखिल भारतीय स्तर पर वन्य-जीवन संरक्षण से जुड़ी संस्था टीएफटी द्वारा ऑफ द इयर-2024 अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्री वर्मा 2014 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। इन्हें यह सम्मान कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पदस्थापना के दौरान चीता प्रोजेक्ट की सफलता के साथ जैव विविधता संरक्षण, प्रजातियों के परिचय और प्रभावी वन अग्नि प्रबंधन, शांतिपूर्ण व्यवस्थापन, वन्य-जीव संरक्षण के कार्य में कम्युनिटी को जोड़ने में अग्रणी कार्यों के लिये प्रदान किया गया है। टीएफटी एक स्वयंसेवी संस्था है, जिसका गठन वर्ष 2004 में वन्य-जीव संरक्षण, पर्यटन, प्लास्टिक मुक्त जंगल, बाघों के संरक्षण में योगदान जैसे उद्देश्यों को लेकर किया गया है। संस्था अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत है। टाइगर रिजर्व में संसाधन मुहैया कराने के साथ यह संस्था वन्य-जीव संरक्षण से जुड़े लोगों को हर वर्ष सम्मानित भी करती है।  

मध्यप्रदेश में मुफ्त की योजना का लाभ मिलेगा 15 लाख परिवारों को, तेंदूपत्ता संग्राहको को भी मिलेगा सबंल का लाभ

भोपाल मध्य प्रदेश के दो हेक्टेयर भूमि वाले तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी संबल का लाभ दिया जाएगा। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री तेंदूपत्ता संग्राहक कल्याण योजना को स्वीकृति दे दी है। इस योजना का उन तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभ मिलेगा जो संबल योजना के अपात्र हैं यानी जिन संग्राहकों के पास एक हेक्टेयर से अधिक और दो हेक्टेयर तक कृषि भूमि है। एक हेक्टेयर कृषि भूमि वालों को लाभ संबल योजना में सिर्फ एक हेक्टेयर कृषि भूमि वाले संग्राहक को लाभ मिल सकता है। नई योजना के तहत वे तेंदूपत्ता संग्राहक ही योजना के पात्र मान जाएंगे, जिनकी पत्नी या पति शासकीय सेवा में न हों, आयकर दाता न हों तथा आयु 18 से 60 वर्ष हो। योजना के तहत संग्राहक की मृत्यु पर उसके वारिस को पांच हजार रुपये अंत्येष्टि सहायता दी जाएगी।   35 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक इसके अलावा दुर्घटना में मृत्यु पर चार लाख रुपये, सामान्य मृत्यु पर दो लाख रुपये, स्थायी अपंगता पर दो लाख रुपये एवं आंशिक अपंगता पर एक लाख रुपये अनुग्रह राशि के रूप में दिए जाएंगे। बता दें, मध्य प्रदेश में 15 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार है और 35 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक संग्रहण का कार्य करते हैं। इन्हें नहीं मिलेगा लाभ ऐसे तेंदूपत्ता संग्राहक जिनकी मृत्यु 60 वर्ष से अधिक आयु होने पर होती है तो अनुग्रह राशि नहीं दी जाएगी। प्राकृतिक आपदा में मृत्यु पर भी यह अनुग्रह राशि नहीं दी जाएगी क्योंकि इसमें सहायता राजस्व विभाग द्वारा दी जाती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाजापुर में हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रोड शो किया, खुलेगा मेडिकल कॉलेज, मिली सौगात

शाजापुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाजापुर दौरे पर थे, जहां उन्होंने हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सीएम ने बस स्टैंड का शिलान्यास किया और इसका लोकार्पण किया। साथ ही शाजापुर को मेडिकल कॉलेज की सौगात भी दी। साथ ही शुजालपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की घोषणा की। सीएम ने आयुर्वेदिक कॉलेज और एलोपैथिक महाविद्यालय की दी सौगात कार्यक्रम के दौरान शाजापुर विधायक अरुण भीमावत ने पांच मुख्य मांगें रखी। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुजालपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज और शाजापुर में एलोपैथिक महाविद्यालय की सौगात देने की घोषणा की। सीएम ने कहा, अब तो शाजापुर में विकास की नदियां बहेंगी। जहां देखो, वहां पानी ही पानी होगा, क्योंकि एक तरफ मां नर्मदा शाजापुर जिले के लोगों के कंठों की प्यास बुझाएगी। वहीं आसपास की कालीसिंध, लखुंदर, पार्वती जैसे नदियों से खेती किसानी के लिए पानी दिया जाएगा। कांजी हाउस का नाम बदलकर किया जाएगा गौशाला इसके बारे में भी जानकारी देते हुए सीएम ने बताया कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवता विराजमान है। अब कांजी हाउस का नाम बदलकर वह गौशाला का नाम करने जा रहे हैं। प्रदेश के कोने-कोने में गौशाला निर्मित होगी। हर घर में एक गाय पालने का निवेदन भी उन्होंने किया। शाजापुर विधायक की आलू प्याज मंडी और शहर के लिए एक और बाईपास की मांग पर कहा कि जल्द ही दिल्ली में प्रस्ताव रखकर इसे भी पूरा किया जाएगा।

दो छात्राएं मौसेरी बहनो से कोचिंग सेंटर में दुष्कर्म, संचालक करता था अश्लील हरकतें, पुलिस ने दर्ज किया मामला

भोपाल भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में संचालित एक कोचिंग सेंटर में दो छात्राओं से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोचिंग संचालक वीरेंद्र त्रिपाठी दोनों छात्राओं को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देकर पिछले आठ महीने से वारदात को अंजाम दे रहा था। एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर बुलाता था दोनों छात्राएं मौसेरी बहनें हैं। आरोपित एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर दोनों को अलग-अलग समय पर कोचिंग बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कहीं उसने कुछ और छात्राओं को तो अपना शिकार नहीं बनाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आठवीं और 12वीं में पढ़ती हैं लड़कियां छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी कक्षा आठवीं की छात्रा है जबकि उसकी मौसी की 20 वर्षीय बेटी 12वीं में पढ़ती है। दोनों कालोनी में वीरेंद्र त्रिपाठी के कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थीं। 16 अप्रैल को आठवीं की छात्रा कोचिंग में अकेली थी, तभी वीरेंद्र ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बदनाम करने की धमकी उसके बाद से वह लगातार पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। पीड़िता ने परेशान होकर इसकी जानकारी उसकी बड़ी बहन को दी। वह 10 अक्टूबर को विरोध जताने छोटी बहन के साथ कोचिंग पहुंच गई। आरोपित ने दोनों बहनों को बंधक बना लिया। धमकाया कि उसने दोनों के फोटो खींच रखे हैं। किसी को कुछ बताया तो बदनाम कर देगा। दो महीने तक करता रहा दुष्कर्म इसके बाद उसने बड़ी बहन के साथ भी दुष्कर्म किया। करीब दो महीने तक वह डरा-धमकाकर दोनों का शारीरिक शोषण करता रहा। उसकी करतूतों से परेशान होकर दोनों बहनों ने पूरी बात स्वजन को बता दी। पुलिस ने दोनों बहनों की शिकायत पर अलग-अलग एफआइआर दर्ज की है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet