LATEST NEWS

राज्यपाल पटेल को ध्वज लगाया, राजभवन में सशस्त्र झंडा दिवस मना

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल को राजभवन में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर ध्वज लगाया गया। राज्यपाल पटेल को सैनिक कल्याण संचालनालय मध्यप्रदेश के अतिरिक्त संचालक, सेवानिवृत्त कर्नल संजय प्रधान ने ध्वज लगाया। राज्यपाल पटेल ने इस अवसर पर सशस्त्र सेना कल्याण निधि के लिए सहयोग राशि प्रदान की। राज्यपाल पटेल ने नागरिकों से अपील की है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर अपनी क्षमता से बढ़कर अशंदान के भाव और भावनाओं के साथ अधिक से अधिक राशि का अशंदान करें। सशस्त्र सेना के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता के प्रदार्शन में सहभागी बनें।  

वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में “गणित, विज्ञान और भाषाविज्ञान के अंतर्विषयी परिप्रेक्ष्य” पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

भोपाल आज दिनांक 5 दिसम्बर 2024 को वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में “गणित, विज्ञान और भाषाविज्ञान के अंतर्विषयी परिप्रेक्ष्य” पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राकेश आर्य, मुख्य वैज्ञानिक एवं पूर्व महानिदेशक, मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् उपस्थित रहे। सत्र की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद सम्मेलन की आयोजन सचिव डॉ. अक्षरा मकड़ारिया ने स्वागत भाषण दिया। डॉ. देबाशीष अधिकारी, डीन, फैकल्टी अफेयर्स ने अभिनंदन भाषण दिया। रजिस्ट्रार के.के. नायर ने सभा को संबोधित किया। वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सेंथिल कुमार अरुमुगम ने अपना संबोधन देते हुए वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से हुए विकास की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि 7 वर्षों की छोटी अवधि में वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के उद्धरणों की कुल संख्या 12000 से अधिक है। वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों द्वारा अब तक कुल 2020 रिसर्च पेपर प्रकाशित किए गए हैं। उन्होंने 28 पुस्तकें प्रकाशित की हैं और 48 पेटेंट/डिज़ाइन पंजीकरण प्राप्त किए हैं। वीआईटी भोपाल मध्य भारत के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में से एक है और यह अपने भविष्योन्मुखी पाठ्यक्रमों और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र के माध्यम से सर्वोत्तम तकनीकी शिक्षा प्रदान करता है। अपना उद्घाटन भाषण देते हुए मुख्य अतिथि डॉ. राकेश आर्य, मुख्य वैज्ञानिक, पूर्व महानिदेशक, मध्य प्रदेश कॉउन्सिल ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र और इसके माध्यम से अंडरग्रेजुएट्स को भी अनुसंधान के अवसर प्रदान करने की सराहना की। उन्होंने उल्लेख किया कि यह पीढ़ी, जो कि जेन जी कही जाती है, देश को अगले स्तर पर ले जाएगा और वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय उन्हें आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विश्वविद्यालय में तैयार हो रहे ऐसे उच्च प्रशिक्षित मानव संसाधन से प्रदेश लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि गणित, विज्ञान और भाषाविज्ञान को जोड़ने वाले इस सम्मेलन का अनूठा विषय छात्रों और प्रतिभागियों को “एसटीईएम” (STEM) के इस अज्ञात लेकिन महत्वपूर्ण क्षेत्र को समझने और योगदान करने का अवसर प्रदान करेगा। उद्घाटन समारोह में संयोजक डॉ. अनंत कांत शुक्ला, डॉ. शरद चंद्र त्रिपाठी, डॉ. सौम्य शंकर घोष, डीन, निदेशक, शिक्षक गण, कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 8 मुख्य वार्ताएँ, 9 आमंत्रित वार्ताएँ, 50 शोध पत्र आगामी दिनों में प्रस्तुत किए जाएंगे और स्प्रिंगर प्रकाशन द्वारा ये शोध पत्र प्रकाशित किए जाएंगे। यह सम्मेलन अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन, डीएसटी, भारत सरकार तथा तकनीकी रूप से मध्य प्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल, मध्य प्रदेश द्वारा प्रायोजित है और स्प्रिंगर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

100 दिवसीय नि-क्षय शिविर का हुआ शुभारम्भ, पीएम एवं सीएम के वर्चुअल कार्यक्रम को देखने की रही व्यवस्था

टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने सामुदायिक सहयोग जरूरी-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी.सी. गुप्ता टीबी रोग का ईलाज साध्य व निःशुल्क है लाभ उठाएं-जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह 100 दिवसीय नि-क्षय शिविर का हुआ शुभारम्भ, पीएम एवं सीएम के वर्चुअल कार्यक्रम को देखने की रही व्यवस्था अनूपपुर  क्षय रोग (टीबी) के उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 100 दिवसीय नि-क्षय शिविर की पहल सराहनीय है। इस पहल में सभी के सामुदायिक सहयोग की आवश्यकता है। सभी के सद्प्रयासों से ही हम टीबी के विरुद्ध जंग जीत सकते हैं। पूर्व में पोलियो के मुक्ति के लिए भी इसी तरह के प्रयास सुनिश्चित किए गए हैं। उक्ताशय के विचार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी.सी. गुप्ता ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर के स्वसहायता भवन में आयोजित नि-क्षय शिविर के शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व जिला न्यायाधीश श्रीमती मोनिका आध्या, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीमती एस.बी. अवधिया, महिला बाल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा, पिछड़ा वर्ग विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मंजुला सेन्द्रे, जिला क्षय अधिकारी डॉ. एस.सी. राय, जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलावर सिंह सहित चिकित्सक, हितग्राही, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी.सी. गुप्ता ने कहा कि नि-क्षय शिविर के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत आधुनिक चलित इकाई द्वारा जो सुविधा उपलब्ध कराई गई है, उसका सदुपयोग कर निश्चित समय सीमा के पूर्व ही जिले में क्षय रोग का उन्मूलन सुनिश्चित हो, यह प्रयास किया जाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह ने कहा कि टीबी जिसे कभी लाईलाज माना जाता था। अब सघन और समर्पित प्रयासों से समाप्ति के करीब है। उन्होंने कहा कि 100 दिवसीय नि-क्षय शिविर का आयोजन टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और अधिक गति देगा और जनजागरूकता को बढ़ावा देगा। उन्होंने रोगियों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने आम जन से स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग प्रदान करने की अपील की है, ताकि समाज का सशक्त और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित हो। कार्यक्रम को जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाल्मिीकी राठौर ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के सद्प्रयासों से टीबी उन्मूलन का समय आ गया है। उन्होंने सभी को टीबी के संबंध में जनजागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम के उद्देश्यों के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीमती एस.बी. अवधिया तथा जिला क्षय अधिकारी डॉ. एस.सी. राय ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर टीबी चैम्पियन संत कुमार दाहिया तथा दुर्गा कुशवाहा ने अपने टीबी उन्मूलन की सफलता की गाथा का बखान किया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 100 दिवसीय नि-क्षय शिविर कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा अन्य अतिथिगणों द्वारा वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया गया। जिसे देखने एवं सुनने की व्यवस्था जिला स्तरीय कार्यक्रम में की गई थी। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिवेंद्र  द्विवेदी ने किया इस अवसर पर नि-क्षय पोषण किट का वितरण अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को किया गया। टीबी मुक्त भारत बनाने की दिलाई गई शपथ 100 दिवसीय नि-क्षय शिविर के शुभारम्भ कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित जनों को टीबी मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह ने शपथ दिलाई, जिसे उपस्थित जनों द्वारा दोहराया गया। इस अवसर पर टीबी हारेगा, देश जीतेगा का उद्घोष किया गया। नि-क्षय वाहन को अतिथियों ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना 100 दिवसीय नि-क्षय शिविर के शुभारम्भ कार्यक्रम के अवसर पर क्षय रोग की जांच संबंधी चलित नि-क्षय वाहन को अतिथियों द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन जिले के दूरदराज क्षेत्रों में अभियान की जनजागरूकता बढ़ाने तथा जांच कर रोगियों के चिन्हांकन आदि का प्रभावी कार्य करेगा।

Indore में 50 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी चार्जिंग स्टेशन पड़ गए कम, डिपो में धूल खा रही बसें

इंदौर इंदौर की सड़कों पर जल्दी ही 50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएगी, लेकिन शहरवासियों को थोड़ा इंतजार करना होगा,क्योकि खरीदी हुई बसें डिपों में धूल खा रही है। उनके लिए पर्याप्त चार्जिंग स्टेशन शहर के अलग-अलग हिस्सों में नहीं है। अब एआईसीटीएसएल स्टेशनों की संख्या बढ़ाने पर फोकस कर रहा है, ताकि 50 करोड़ की लागत से खरीद गई बसों का उपयोग हो सके। पचास में से दस बसें पिछले दिनों शुरू की गई। यह बसें भंवरकुआ, तेजाजी नगर रुट पर चल रही है। शहर में डीजल इंजन से चलने वाली बसों को हटाकर अटल इंदौर सिटी बस कंपनी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर रही है। बीआरटीएस लेन में ज्यादातर डीजल बसें बंद कर दी गई है। इंदौर को अमृत प्रोजेक्ट के तहत नई बसें मिली। उनके लिए 30 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन बनना थे, लेकिन उतने नहीं बन पाए। इस कारण सभी बसों को उपयोग नहीं हो पा रहा है। फिलहाल विजय नगर, राजीव गांधी चौराहा, सिटी बस दफ्तर सहित अन्य पंद्रह स्थानों पर बसों की चार्जिंग की व्यवस्था है। नई बसों का संचालन लगातार अलग-अलग रुटों पर होना है, लेकिन उन्हें चार्जिंग के लिए इंतजार न करना पड़े, इसके लिए शहर में 50 से ज्यादा नए चार्जिंग स्टेशनों की जरुरत है। नगर निगम शहर में दोपहिया वाहनों के चार्जिंग स्टेशन भी बन रहा है। छह घंटे में होती है एक बस चार्ज जो नई सिटी बसे त्रिची से इंदौर आई है। उनके पूरी तरह चार्ज होने में छह घंटे का समय लगता है। यदि डबल चार्जर से चार्ज किया जाए तो तीन घंटे में बैटरी चार्ज हो जाती है। एक बार की चार्जिंग में 300 से 350 किलोमीटर का सफर एक बस द्वारा तय होता है। फिलहाल जिन दस बसों का संचालन हो रहा है। उन्हें राजीव गांधी चौराहा के बस स्टेशन से चार्ज किया जा रहा है। मेयर पुष्य मित्र भार्गव का कहना है कि सिटी बसों व दोपहिया वाहनों के चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने का काम चल रहा है। हाल ही में विश्राम बाग में नया स्टेशन शुरू हुअा है। जहां दोपहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों की बैटरी चार्ज करने की सुविधी शहरवासियों को दी जा रही है।

एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे उम्रदराज ज्योति रात्रे अब अंटार्कटिका जाएंगी माउंट विंसन चोटी पर करेंगी चढ़ाई

भोपाल 55 वर्षीय ज्योति रात्रे, जिन्होंने इस साल 19 मई 2024 को माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त की थी। वह अब अपनी अगली चुनौती के लिए तैयार हैं। वह 14 दिसंबर को अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट विन्सन, जिसकी ऊंचाई (4892 मीटर) को फतह करने रवाना होंगी। यह उनकी “7 समिट्स मिशन” की छठी चोटी होगी। ज्योति रात्रे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्र दराज भारतीय महिला हैं। इस अभियान के तहत वह 15 दिसंबर को चिली के पंटो अरेना पहुंचेंगी और 18 दिसंबर को यूनियन ग्लेशियर के लिए प्रस्थान करेंगी। उनका यह अभियान 12 दिनों तक चलेगा, उनका लक्ष्य 7 महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फ़तह करना है। बता दें कि ज्योति माउंट विन्सन पर जाने वाली मध्य प्रदेश से पहली महिला हैं, ज्योति 15 दिसंबर को चिली के पंटो अरेना पहुंचेंगी और वहां से 18 दिसंबर को यूनियन ग्लेशियर की ओर प्रस्थान करेंगी। भीषण मौसम सबसे बड़ी चुनौती ज्योती रात्रे ने बताया अंटार्कटिका के लिए बहुत सारे चैलेंज हैं, सबको लगता है कि एवरेस्ट हो गया तो सब हो जाएगा, पर ऐसा होता नहीं है। अंटार्कटिका के दो सबसे बड़े चैलेंज यह है कि एक तो इस वक्त वहां 24 घंटे दिन यानी रोशनी होगी। दूसरा वहां का मौसम जो कि -30 से -60 तक चला जाता है। कोई भरोसा नहीं होता है कि कभी भी आंधी आ सकती है, कभी भी स्नो फॉल हो सकता है। कई बार टेम्परेचर माइनस में होता है लेकिन अगर बेहद तेज धूप है तो आप उसको सहन कर सकते हैं। वहीं अगर मौसम भी खराब हो और टेम्परेचर भी डाउन हो तो फिर बहुत मुश्किलें होती हैं। यहां बर्फीली आंधियां व तूफ़ान पर्वतारोहियों की परीक्षा लेते हैं। इस मौसम में शरीर को गर्म और सुरक्षित रखना किसी जंग से कम नहीं होता। ऐसे कर रहीं प्रैक्टिस अंटार्कटिका जाने की अपनी तैयारी को लेकर उन्होंने बताया- वहां पर हमें अपना पूरा सामान स्लेश से खींचना है। उसकी प्रैक्टिस के लिए मैंने एक जुगाड़ निकाला है। मैं टायर में पत्थर रख कर उसका वजन करीब 15-20 किलो करके मनुआभान टेकरी पर प्रैक्टिस कर रही हूं। एक दिन छोड़कर 2-3 राउंड मैं लगा रही हूं। अंटार्कटिका में हमें टेंट और खाना लेकर लगभग 30-35 किलो का सामान लेकर चलना है। लेकिन मैं अभी फिलहाल 15-20 किलो के सामान के साथ ही प्रैक्टिस कर रही हूं। सड़क पर होने के कारण 15-20 किलो भारी हो रहा है लेकिन वहां बर्फ पर मुझे लगता है कि थोड़ा आसान रहेगा। यहां यह भी चुनौती एवरेस्ट पर तो हमारे साथ शेरपा होते हैं लेकिन यहां बस जिस कंपनी के द्वारा हम जाते हैं, उनका गाइड होता है। जो अक्सर रास्ता दिखाने का काम करता है। वहां ऑक्सीजन नहीं लगती है, फिर भी अगर किसी क्लाइंबर को जरुरत महसूस होती है तो वह ऑक्सीजन लगा लेता है। 90% मामलों में हम बिना ऑक्सीजन के माउंट विंसन फतेह कर लेते हैं।

Kaun Banega Crorepati में अमिताभ बच्चन ने एमपी के मोबाइल ऐप को लेकर पूछा गया सवाल

 भोपाल चर्चित टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में शुक्रवार को होस्ट अमिताभ बच्चन ने मध्य प्रदेश सरकार की ओर से विकसित ‘लोकपथ’ ऐप से जुड़ा सवाल पूछा. इस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने अमिताभ बच्चन का आभार व्यक्त किया है. दरअसल, लोकपथ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विकसित किया गया एक ऐप है. ये प्रतिभागी मप्र के नरसिंहपुर जिले के रचित बेल्थरिया थे, जिन्होंने इस सवाल का सही जवाब दिया। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने केबीसी में मप्र के नवाचार को स्थान देने के लिए फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन को धन्यवाद दिया हैं। उन्होंने कहा कि महज 6 महीने में इस एप्लीकेशन ने प्रदेश के साथ-साथ देश स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर ली है। इससे मप्र की सड़कों की गुणवत्ता ओर अच्छी हुई है। क्योंकि आम लोग भी सड़क पर गड्ढा देखते ही उसकी रिपोर्ट सीधे विभाग को भेज सकते हैं। केबीसी में पूछा गया लोकपथ ऐप से जुड़ा सवाल पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि ‘मध्य प्रदेश का लोकपथ ऐप अब राष्ट्रीय पहचान बन चुका है. हाल ही में इस ऐप का उल्लेख देश के सबसे प्रतिष्ठित टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में हुआ. इस कार्यक्रम के होस्ट और मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोकपथ ऐप से जुड़ा सवाल प्रतिभागी से पूछा जो न केवल मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रदेश में सड़कों के रखरखाव और सुधार के लिए किए गए नवाचारों को भी राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित करता है’. ‘सिर्फ 6 महीने में ऐप ने बनाई राष्ट्रीय पहचान’ राकेश सिंह ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मध्य प्रदेश के नवाचार को स्थान देने के लिए एमपी सरकार की ओर से अमिताभ बच्चन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सिर्फ 6 महीने में इस ऐप ने प्रदेश से निकलकर राष्ट्र स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है. लोकपथ ऐप प्रदेश की जनता के लिए एक बड़ा नवाचार है, जो सड़कों को गुणवत्तापूर्ण , सुरक्षित और सुदृढ़ बनाने में सहायक है.’ लोकपथ ऐप पर अब तक मिलीं 4536 से अधिक शिकायतें उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लोकार्पित लोकपथ ऐप, लोक निर्माण विभाग की एक अनूठी पहल है जिसका उद्देश्य प्रदेश की सड़कों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है. नागरिक इस ऐप के माध्यम से क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपोर्ट सीधे विभाग को भेज सकते हैं, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान हो रहा है’ सरकार के मुताबिक लॉन्च होने से लेकर अब तक लोकपथ ऐप पर 4536 से अधिक शिकायतें प्राप्त की गई हैं, जिनमें से 95 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण 7 दिनों के भीतर किया गया.  

मप्र के शासकीय सेवकों से दो हजार करोड़ रुपए की वसूली के प्रकरण न्यायालय में

भोपाल मप्र के सेवानिवृत्त और कार्यरत शासकीय सेवकों के वेतन निर्धारण में हुई त्रुटि के फलस्वरूप लगभग 6000 से भी अधिक लोगों के वेतन से अब तक दो हजार करोड़ रुपए की वसूली के आदेश हो चुके हैं । इस आदेश के विरुद्ध माननीय न्यायालय में लगभग 5000 शासकीय सेवकों ने मुकदमे दायर कर रखे हैं। यह अत्यंत गंभीर मुद्दा है। किन्तु इसका हल अभी तक नहीं निकला है। इसी गम्भीर मुद्दे पर डा अजित बाबू जैन की बहुचर्चित पुस्तक पूजा ला हाउस इन्दौर से प्रकाशित हुई हुई थी जिसका नाम है – मप्र वेतन निर्धारण नियम 2025 । इस पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम दिनांक 4 दिसम्बर को भोपाल में आयोजित हुआ था। इस पुस्तक में वेतन निर्धारण की हर समस्या का समाधान मिल रहा है जिससे गलत वेतन निर्धारण होने की सम्भावना ही नहीं रह जाती है। इसके अलावा भी पुस्तक लेखक डॉ अजित बाबू जैन प्रयास कर रहे हैं कि भविष्य में किसी भी शासकीय सेवक के वेतन से वसूली न हो और शासन को भी अधिक भुगतान के कारण होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।इसके लिए उन्होंने सम्पूर्ण मप्र के शासकीय कार्यालयों मैं पदस्थ जिम्मेदार कर्मचारियों अधिकारियों को प्रशिक्षित करने संकल्प लिया है। इसी संकल्प के तहत उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने उज्जैन सम्भाग का चयन किया है। उज्जैन सम्भाग के अन्तर्गत आने वाले सभी जिला कार्यालयो के कर्मचारियों अधिकारियों को डॉ अजित बाबू जैन दिनांक 18 , 19 और 20 दिसम्बर को पी टी एस उज्जैन में प्रति दिन 11 से 5 बजे तक प्रशिक्षण देंगे। उज्जैन के पश्चात मप्र के सभी सम्भागो में प्रशिक्षण कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। डॉ अजित बाबू जैन का यह कार्यक्रम निश्चित रूप से लोकहित और शासनहित की भावना प्रदर्शित करता है।

भोपाल में जब्त 45 हजार लीटर शराब पर रोड रोलर चला, शराब की कीमत एक करोड़ 53 लाख रुपये आंकी गई

भोपाल  भोपाल जिले में पिछले 21 महीने के दौरान जब्त 45 हजार लीटर देसी-विदेशी शराब पर शुक्रवार को रोड रोलर चला दिया गया। नष्ट की गई शराब की कीमत एक करोड़ 53 लाख रुपये आंकी गई है। विदेशी शराब भंडारागार गांधीनगर में अधिकारियों की मौजूदगी में करीब तीन घंटे तक कार्रवाई की गई । आबकारी विभाग ने यह शराब एक जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2024 के बीच जब्त की थी। आबकारी विभाग ने इस समय सीमा में नौ हजार 793 प्रकरण बनाए थे। इसके तहत अंग्रेजी शराब छह हजार 408 लीटर, बीयर चार हजार 997 लीटर, देसी शराब आठ हजार 602 लीटर, हाथ भट्टी शराब 25 हजार लीटर नष्ट की गई है। डिप्टी कलेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई शराब को नष्ट कराया गया है। अस्पताल में भर्ती कराने वाले युवक ने अपना नाम तो फर्जी लिखाया ही था, घायल का नाम भी गलत बताया था। युवक की मौत होने पर मामला हत्या का निकला। पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान हमीदिया अस्पताल के कैमरे के फुटेज से कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने इस अंधे कत्ल के मामले का पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पचमढ़ी में राजभवन और रविशंकर भवन (मुख्यमंत्री आवास) का लिया जायजा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को प्रातः पचमढ़ी स्थित राजभवन और रविशंकर भवन (मुख्यमंत्री आवास) पहुंचकर भवनों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने रविशंकर भवन परिसर से चौरागढ़ मंदिर और धूपगढ़ का भी अवलोकन किया। उन्होंने राजभवन में बिलियर्ड भी खेला। अल्प समय रुकने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहां से नर्मदापुरम के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव का हुआ आत्मीय स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को नर्मदापुरम में आयोजित 6वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में सम्मिलित होने पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मोहासा माखननगर हेलीपैड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नरोलिया, नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वागत किया।  

लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के बेटे मंदार के शोरूम में तोड़फोड़, पोते से हाथापाई

इंदौर ताई के शोरूम में तोड़फोड़, इंदौर में सुमित्रा महाजन के परिवार के साथ बदसलूकी। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ताई के बेटे मिलिंद महाजन के नेमावर रोड स्थित शोरूम पर शुक्रवार देर शाम जमकर तोड़फोड़ हुई। तोड़फोड़ करने वाला भाजपा नेता प्रताप करोसिया के परिवार से है। पुलिस ने शोरूम मैनेजर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। हंगामा नेमावर रोड स्थित मिड्रवेस आटोमोबाइल पर हुआ। यहां वाहनों का सर्विस सेंटर भी है। मैनेजर भूषण दीक्षित ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम सात से सवा सात बजे के बीच की है। आरोपित सौरभ करोसिया अपने साथियों के साथ सर्विस सेंटर-शोरूम आया और अपनी गाड़ी स्वराज माजदा बगैर पैसे दिए और बगैर गेट पास के बाहर ले जाने लगा। हमने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने कहा कि किसके बाप में हिम्मत है, जो मेरी गाड़ी रोक सकता है। सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका तो वह और उसके साथी गाली-गलौज करने लगे। सौरभ ने शोरूम में पत्थर मारकर कांच फोड़े व हंगामा करने लगा। बदमाशों ने तोड़फोड़ की और टीआई बचाने में लगे रहे गार्ड गणेश दुबे के मुताबिक सौरभ अपने साथ सात-आठ लोगों को लेकर आया था। जब गेट पास मांगा तो उसने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। मुश्किल से उसे रोका तो वह तोड़फोड़ करने पर आमादा हो गया। उसके साथियों ने भूषण को पटक-पटक कर मारा। ताई के पोते सिद्धार्थ के साथ भी हाथापाई की। परिसर में बने चैंबर के कांच भी फोड़ दिए। कुर्सियां और अन्य सामान भी उठाकर फेंक दिया। आरोपित बगैर पैसे दिए गाड़ी लेकर चले गए। पुलिस को सूचना दी मगर थाना प्रभारी नीरज मेढा एफआईआर टालते रहे। वरिष्ठ अधिकारियों को बताने के बाद पुलिस पहुंची व सिर्फ सौरभ पर ही नामजद केस दर्ज किया जबकि सीसीटीवी फुटेज में उसके साथी भी तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। उधर प्रताप करोसिया ने सफाई में कहा कि महाजन परिवार से मेरे अच्छे संबंध हैं। सौरभ मेरा भतीजा है, फिर भी कार्रवाई के लिए पुलिस को बोला।

भोपाल सेफ हैंड्स: एक सोशल मीडिया अभियान की शुरुआत,पीड़ितों को मिलेगी मदद..

भोपाल पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जन-आंदोलन में बदलने के लिए व्यवसायी एवं समाजसेवी अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया “भोपाल सेफ हैंड्स” नाम से एक पेज बनाया, है। जिसका उद्देश्य भोपाल के नागरिकों को जागरूक करना और भूमाफियाओं के अत्याचार के खिलाफ, पीड़ितों की मदद के लिए कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करना है।  “छोटा प्रयास, बड़ा बदलाव  अगर हम सब जागरूक हो जाएं, तो न केवल भूमाफ़ियों का आतंक खत्म होगा, बल्कि भोपाल को एक सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में हम सभी योगदान दे सकते हैं।”  भोपाल सेफ हैंड्स: जनता की आवाज़ इस पेज पर पोस्ट्स तेजी से वायरल हो रही हैं हजारों लोगों ने समर्थन किया है  धीरे-धीरे यह पेज भोपाल के नागरिकों के लिए न्याय की मांग का एक मंच बनता जा रहा है। इस अभियान के तहत उन्होंने अन्याय के खिलाफ खड़े होने के लिए लोगों को प्रेरित किया और यह बताया कि किस तरह एकजुटता से बड़ी से बड़ी ताकतों को हराया जा सकता है।  छोटा प्रयास, बड़ा बदलाव “भोपाल सेफ हैंड्स” अब सिर्फ एक पेज नहीं रहा; यह एक आंदोलन बन गया है। अनिल अग्रवाल के इस प्रयास से यह साबित होता है कि यदि एक व्यक्ति अन्याय के खिलाफ खड़ा हो जाए, तो वह पूरे समाज को प्रेरित कर सकता है।  BHOPAL SAFE HANDS :  इन दिनों भूमाफियाओं की दबंगई बढ़ती जा रही है। इससे आमजन भी परेशान हैं। भूमाफियाओं के अत्याचार और अन्याय के खिलाफ भोपाल में एक नया सोशल मीडिया ग्रुप ‘भोपाल सेफ हैंड्स’ का गठन किया गया है। इस ग्रुप का उद्देश्य आम जनता को एकजुट करना और भूमाफिया के अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। ताकि आम आदमी के अधिकारों का हनन रोका जा सकें। भोपाल सेफ हैंड्स ग्रुप के संस्थापक सदस्यों का कहना है कि, “शहर में बढ़ते भूमाफिया के अत्याचारों ने आम नागरिकों का जीवन कठिन बना दिया है। कई लोगों की जमीनें हड़प ली गई हैं, और लोग अपने ही हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस ग्रुप का लक्ष्य पीड़ितों को एक मंच देना है, जहां वे अपनी समस्याएं साझा कर सकें और सामूहिक प्रयासों से न्याय की लड़ाई लड़ सकें।  सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए पीड़ितों को मिलेगी मदद (Bhopal Safe Hands) इस सोशल मीडिया ग्रुप में पीड़ितों की मदद के लिए कानूनी सलाह और सहायता प्रदान किया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से भूमाफिया के अत्याचारों को उजागर किया जाएगा। प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर दबाव बनाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।  पीड़ित नागरिकों को मिली नई दिशा ग्रुप के सदस्य सक्रिय रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जागरूकता अभियान चला रहे हैं और प्रभावित लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। ग्रुप एक सदस्य ने कहा, “यह सिर्फ एक शुरुआत है। हमें उम्मीद है कि यह अभियान आम आदमी की शक्ति को उजागर करेगा और भूमाफिया के डर से मुक्त समाज की नींव रखेगा।” राजधानी के नागरिकों में इस ग्रुप को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है। कई लोग इससे जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं और इसे एक नई उम्मीद के रूप में देख रहे हैं।

कोतवाली पुलिस द्वारा पांच वर्षों से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा माननीय न्यायालय में विचाराधीन विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार चल रहे अपराधियों जिनके विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारण्ट जारी किये गये है उनकी गिरफ्तारी किये जाने हेतु निर्देश दिया गया है जिसके अनुपालन में शुक्रवार की रात्रि गश्त के दौरान टी.आई. कोतवाली अर्विन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक महिपाल नामदेव, आरक्षक गुपाल यादव, राजेश बड़ोले के द्वारा पांच वर्षों से धोखाधड़ी एवं आपराधिक न्यासभंग के मामले में फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारण्टी सौरभ सिहं चौहान पिता प्रमोद सिहं चौहान उम्र 23 साल निवासी ग्राम बरबसपुर अनूपपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। उल्लेखनीय है कि फरार चल रहे आरोपी सौरभ सिहं चौहान के विरूद्ध थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 50/19 धारा 406,408 भा.द.वि. का आपराधिक प्रकरण दर्ज है एवं माननीय न्यायालय में विचाराधीन है जो माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 1129/19 में आरोपी सौरभ सिहं चौहान के विरूद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था।

कोतवाली पुलिस द्वारा आदिवासी महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर थाना कोतवाली अनूपपुर अंतर्गत निवासी 38 वर्षीय महिला के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गुरूवार की रात करीब 08.00 बजे जब वह अपने घर के सामने बनी शौचालय में थी तभी नान पटेल निवासी ग्राम दुलहरा के द्वारा गलत नियत से हाथ पकड़कर छेड़खानी की गई जो महिला के द्वारा चिल्लाने पर आरोपी मौके पर से भाग गया। उक्त रिपोर्ट पर धाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 512/24 धारा 74 बी.एन.एस. 3(1) (w) (i) 3(2) (va) अनुसूचित सूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम पंजीबद्ध किया जाकर टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन, सहायक उपनिरीक्षक सुखीनंद यादव, आरक्षक कपिल सोलंकी, पूर्णानन्द मिश्रा के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी नान पटेल पिता निर्बल पटेल उम्र 40 साल निवासी ग्राम दुलहरा को गिरफ्तार किया गया है।

सीएम ने किया 6वें रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ, नर्मदापुरम में निवेश और नवाचार का संगम

नर्मदापुरम  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राज्य को औद्योगिक विकास और रोजगार के केंद्र में परिवर्तित करने के उद्देश्य से आयोजित हो रही छठवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आरआईसी) का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। नर्मदापुरम में 6वीं कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए 4 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इनमें 3 हजार एमएसएमई प्रतिनिधि, 75 प्रमुख निवेशक और कनाडा, वियतनाम, नीदरलैंड, मेक्सिको और मलेशिया जैसे पांच देशों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हैं। संभागीय आईटीआई में हो रहे कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए 4 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इनमें 3 हजार एमएसएमई प्रतिनिधि, 75 प्रमुख निवेशक, और कनाडा, मेक्सिको, नीदरलैंड, वियतनाम और मलेशिया के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हैं। फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी भी पहुंचे हैं। ‘नए क्षितिज, नई संभावनाएं’ थीम के तहत कॉन्क्लेव में कृषि, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन और पकड़ा उद्योग जैसे क्षेत्रों पर फोकस है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम की रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों को भूमि आवंटन पत्र सौंपे। कॉन्क्लेव में 3 सेक्टोरल सत्र होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। इसमें 10 से अधिक प्रमुख निवेशक अपनी प्लानिंग शेयर करेंगे। राउंड टेबल सत्र नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र (रिन्यूएबल एनर्जी पार्क) पर केंद्रित होगा। इसे लेकर करीब 45 आवेदन आए हैं। इसमें ‘निर्यात कैसे शुरू करें’ और ‘पर्यटन में निवेश संभावनाएं’ जैसे विषयों पर बात होगी। ​​कॉन्क्लेव में विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन और उद्घाटन भी होगा। निवेशकों को भूमि आवंटन-पत्र भी वितरित किए जाएंगे।  निवेशकों को भूमि आवंटन-पत्र किए वितरित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोहासा-बाबई औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण क्षेत्र में इकाइयों के भूमिपूजन एवं भूमि आवंटन पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं मुख्यमंत्री ने मोहासा-बाबई में आयोजित नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के भूमिपूजन के अवसर पर निवेशकों को भूमि आवंटन के आशय पत्र प्रदान कर बधाई व शुभकामनाएं दीं। नर्मदापुरम में सीएम का स्वागत सीएम डॉ. मोहन यादव 6वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होने नर्मदापुरम पहुंच गए हैं। जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नरोलिया, नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, कलेक्टर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने सीएम का स्वागत किया। 3 सत्र होंगे आयोजित पहला सत्र – बांस और सागौन के लकडी के व्‍यवसाय में अवसर पर आधारित है। दूसरा सत्र – एमएसएमई पर केंद्रित होगा पर निर्यात कैसे शुरू करें पर सत्र आयोजित किया है। तीसरा सत्र – पर्यटन क्षेत्र में अवसर पर आधारित है। निवेशकों से करेंगे वन-टू-वन मीटिंग इस दौरान विभिन्न सेक्टोरल सत्रों में राज्य की औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन और एमएसएमई के लिए उपलब्ध संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग होगी, जिसमें 10 से अधिक प्रमुख निवेशक अपनी योजनाएं प्रस्तुत करेंगे। राउंड टेबल सत्र नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र पर केंद्रित होगा। निर्यात कैसे शुरू करें’और‘पर्यटन में निवेश संभावनाएँ’जैसे विषयों पर सेक्टोरल-सत्र भी होंगे। कार्यक्रम की थीम ‘नए क्षितिज, नई संभावनाएं’ कार्यक्रम की थीम‘नए क्षितिज, नई संभावनाएं’ रखा गया है। नर्मदापुरम, जो अपनी धार्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है, अब एक उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है।‘नए क्षितिज, नई संभावनाएं’ थीम के अंतर्गत इस कार्यक्रम में कृषि, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन और वस्त्र जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। साठ स्टाल लगाए गए प्रदर्शनी में कुल 60 स्‍टाल विभिन्‍न उत्‍पादनों के प्रदर्शित की जा रही है। इस कार्यक्रम में 60 से अधिक प्रदर्शक शामिल हैं। जो ओडीओपी एक जिला एक उत्पाद, स्थानीय उद्यमियों और व्यवसायों को अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त, व्यापार संघों और सरकारी विभागों के 16 से अधिक प्रदर्शनी स्टाल वाला एक व्यापार संवर्धन केंद्र विभिन्न संस्थानों के बीच संवाद को बढ़ावा देगा और व्यापार के अवसरों को प्रोत्साहित कर रहा है। स्थानीय उत्पादों की लगी प्रदर्शन कॉन्क्लेव में स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन के लिए प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जिसमें 75 से अधिक स्टॉल लग रहे हैं जिनमें एमएसएमई, पर्यटन, हस्तशिल्प विकास निगम, और बैंकिंग संस्थानों के साथ-साथ ओडीओपी उत्पादों के प्रदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ये स्टॉल न केवल जानकारी प्रदान करेंगे बल्कि स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में भी महत्पूर्ण भूमिका निभाएंगे। ‘उद्योग वर्ष 2025’अंतर्गत आयोजित इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हर क्षेत्र को औद्योगिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।  

360° परिप्रेक्ष्य के साथ पुलिसकर्मियों को तैयार करने का सफल प्रयास

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी एवं पुलिस प्रशिक्षण शाला (पीटीएस), भौंरी में आयोजित 15 दिवसीय कार्यवाहक निरीक्षक एवं कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक इण्डक्शन सत्र का समापन समारोह पाँच दिसंबर को संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) दिनेश चंद्र सागर ने की।       कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक पीटीएस, श्रीमती रश्मि पांडे द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रशिक्षण सत्र की विभिन्न गतिविधियों और विषय-वस्तु पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नवीन कानून, सायबर अपराध, महिला सुरक्षा, किशोर न्याय, विवेचना की सावधानियां, और कार्य में 360° दृष्टिकोण रखने का गहन प्रशिक्षण दिया गया। सं‍विधान के दायरे में रहते हुए करें उत्कृष्ट कार्य मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र सागर ने अपने संबोधन की शुरुआत संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन करवाते हुए की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संविधान के दायरे में रहते हुए उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी और जनसेवा के प्रति निष्ठा ही सफलता का आधार है।       एडीजी सागर ने रामायण के “विजय रथ” प्रसंग का उल्लेख करते हुए पुलिसकर्मियों में शौर्य, धैर्य, सत्य, शील, बल, विवेक, आत्मनियंत्रण, क्षमा, कृपा और समता जैसे 12 गुणों के विकास पर जोर दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और अन्य कवियों की कविताओं का उद्धरण देते हुए जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की बात कही। स्वास्थ्य और परिवार पर ध्यान देने की सलाह सागर ने पुलिस की व्यस्त नौकरी में स्वास्थ्य, संतुलित आहार, योग और ध्यान के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने फास्ट फूड से बचने और समय का सदुपयोग करने की सलाह दी। साथ ही, पुलिसकर्मियों को अपने परिवार, विशेषकर बच्चों की पढ़ाई में मदद करने और उनके साथ संवाद बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अन्य मुख्य अंश इस अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का मंच संचालन निरीक्षक श्रीमती अनीता नागवंशी ने किया, और अंत में सहायक निदेशक (प्रशासन/प्रशिक्षण) नीरज पांडे ने आभार व्यक्त किया।       यह सत्र पुलिसकर्मियों के व्यावसायिक और व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज में उनकी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet