LATEST NEWS

लियो ट्विटर रिव्यू: थलपति विजय की फिल्म ‘लियो’ ने जीता दर्शकों का दिल

मुंबई – थलपति सुपरस्टार विजय की लियो दुनियाभर के सिनेमाघरों में 19 अक्टूबर यानी आज रिलीज हो गई है. इस पैन इंडिया फिल्म में तृषा कृष्णन, संजय दत्त, अर्जुन सरजा और सूर्या अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं, जिसे लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है. रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लियो रिव्यू, लियो डे और लियो फिल्म ट्रैंड कर रहा है. फैंस विजय तलपती के फिल्म की झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और अपना रिव्यू देते दिख रहे हैं. विजय (Vijay) स्टारर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagraj) की फिल्म लियो (Leo) बॉक्सऑफिस पर रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर फैन्स में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इस बात का सबूत फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही हो चुका है. फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में ही करीबन 32 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म के पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 16 लाख टिकट बिक चुके थे. तमिलनाडु में फिल्म के शो सुबह चार बजे से शुरू करने की अनुमति नहीं मिली इसलिए 9 बजे जब शो शुरू हुए तो थिएटर में दर्शकों की लाइन लग गई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर यूजर्स के फिल्म देखने के बाद फर्स्ट रिव्यू भी सामने आने लगे हैं. शुरुआती रिव्यू से पता चल रहा है कि लियो ऑडियंस की एक्सपेक्टेशन पर खरी उतरी है. लोकेश कनगराज एक बार फिर बेहतरीन डायरेक्शन दिखाने में सफल साबित हुए हैं. एक यूजर ने लिखा, फिल्म का फर्स्ट हाफ सॉलिड है हालांकि एवरेज सेकंड हाफ स्टोरीलाइन कमजोर करता है क्योंकि इसमें फ़्लैशबैक पोर्शन काफी ज्यादा है. फिल्म के इमोशनल सीन्स और फ़्लैशबैक सीन्स काफी अच्छे तरीके से फिल्माए गए हैं लेकिन खासकर फ़्लैशबैक सीन्स में केरैक्टर एस्टेब्लिश करने की जरूरत थी. कुल मिलाकर लियो एक बार देखने लायक फिल्म है. बंपर ओपनिंग की है उम्मीद कुछ यूजर्स ने फिल्म के म्यूजिक की तारीफ की है जिसे अनिरुद्ध ने कंपोज किया है. इससे फिल्म में अलग ही लेवल बनता दिखाई देता है. फिल्म का प्री-इंटरवल पोर्शन ज्यादा तारीफ बटोर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को बंपर ओपनिंग मिलने की उम्मीद है. ये फिल्म विजय के करियर की एक और हिट फिल्म बन जाएगी. बता दें कि फिल्म में संजय दत्त और तृषा कृष्णन भी नजर आ रहे हैं. खुला राज, रोलेक्स बना LCU का अहम हिस्सा ट्विटर यानी X पर ‘लियो’ से रोलेक्स के किरदार में एक्टर सूर्या के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। उन्हें देख फैंस कह रहे हैं कि रोलेक्स लोकेश कनगराज के LCU यूनिवर्स का थानोस बन चुका है। दरअसल ‘लियो’ में विक्रम से वेकर फाफा, दिल्ली और खुद लियो तक ‘रोलेक्स’ के पीछे हैं। यह स्पॉइलर फैंस ने X पर शेयर किया है। ‘लियो’ के 4 और 7 बजे के शोज पर थी रोक मालूम हो कि तमिलनाडु समेत कुछ जगहों पर फिल्म को सुबह 7 और 8 बजे के शोज में रिलीज कर दिया गया। हालांकि चेन्नै में थिएटर मालिकों ने फिल्म की स्क्रीनिंग करने से मना कर दिया था। सरकार ने भी फरमान जारी कर दिया था कि ‘लियो’ के लिए सुबह 4 या 7 बजे वाले कोई शो नहीं रखे जाएंगे। इसकी वजह है फैंस का हुड़दंग। हाल ही जब चेन्नै के एक थिएटर में थलपति विजय स्टारर ‘लियो’ का ट्रेलर दिखाया गया था, तो फैंस ने खूब तोड़फोड़ मचाई थी और हंगामा किया था। ‘लियो’ को पैन इंडिया सभी भाषाओं में रिलीज किया गया है। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में थलपति विजय के अलावा, संजय दत्त, तृषा, गौतम वासुदेव मेनन और कमल हासन समेत कई स्टार्स हैं। फिल्म का पहला भाग देखने के बाद एक यूजर ने ‘लियो’ की सराहना करते हुए लिखा,थलपति विजय की परफॉर्मेंस पीक पर पहुंच गई है। हर एक्शन ब्लॉक रोंगटे खड़े कर देता है, एक सरप्राइज ब्लॉक और इंटरवल ब्लॉक हाइलाइट था अगर दूसरा हाफ भी इसी लेवल पर जाता है…तो यकीनन ये ब्लॉकबस्टर होने जा रही है’। वहीं एक दूसरे यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, लोकेश कनगराज ने एक बार फिर ब्लॉकबस्टर मूवी दी है। और इसका श्रेय तलपति विजय की अमेजिंग एक्टिंग को जाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘लियो’ का देर रात का शो देखा। मैं कह सकता हूं कि यह थलापति विजय की बेहतरीन फिल्म है। कोी भी इसमें एक भी सीन मिस करने की हिम्मत न करें, सभी सीन्स धमाकेदार और कमाल के हैं। एक दूसरे फैन ने लिखा, ‘मैं उत्तर भारत से हूं लेकिन लियो देखने के बाद मैं कह सकता हूं, विजय पूरी दुनिया के हीरो है। हम आपसे प्यार करते हैं विजय थलापति सर। फिल्म लियो को 5 में से 5 स्टार’। बता दें कि ‘लियो’ को पैन इंडिया सभी भाषाओं में रिलीज किया गया है। वहीं, दलपति विजय की ‘लियो’ को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। लोकेश कनगराज की इस फिल्म में थलपति विजय के अलावा, संजय दत्त, तृषा, गौतम वासुदेव मेनन और कमल हासन समेत कई स्टार्स बेहतरीन कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रहे हैं।

स्कूटी में शराब रखकर कर रहा था ग्राहक का इंतजार कोतवाली पुलिस ने दबोचा लगभग 18000 की अवैध शराब जप्त

मनमोहन नायक कटनी । जिले में अवैध शराब का व्यापार फल फूल रहा है कार्यवाही होने के बाद भी निरंतर यह सिलसिला जारी है हालांकि समय-समय पर कार्यवाही की जाती है इसी कड़ी में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में भ्रमण व चैकिंग की जाकर आदर्श आचार संहिता में जारी दिशा निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज सुबह करीब 05-05.30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खिरहनी फाटक ब्रिज के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की स्कूटी में अवैध रूप से शराब रखे हुए है और किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली कटनी से सउनि. प्रमोद गौतम को हमराह स्टाफ के रवाना किया गया। पुलिस के वाहन को देखकर संदिग्ध व्यक्ति द्वारा गाड़ी से भागने का प्रयास किया गया परंतु टीम के द्वारा घेराबंदी करके उसे पकड़ा गया। संदेही व्यक्ति सफेद रंग की एक्टिवा गाड़ी क्र. MP21MP0154 साथ में लिए था। संदेही से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम विजय शंकर उर्फ राजुकमार निषाद पिता दयाषंकर निषाद उम्र 50 वर्ष नि. नई बस्ती जयनारायण निषाद के घर के पास कटनी का होना बताया। संदेही की तलाषी लेने पर एक्टिवा गाड़ी में सामने की तरफ एक बोरी में 150 पाव प्लेन देषी मदिरा एवं 150 पाव लाल मसाला देषी शराब कुल 300 पाव देषी मदिरा कीमती 18000 रू के पाए गए। आरोपी से शराब कब्जे में रखने के संबंधी दस्तावेजों की मांग किए जाने पर कोई भी दस्तावेज होना नही बताया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का घटित करना पाए जाने पर मौके पर ही समक्ष स्वतंत्र गवाहान के अवैध मदिरा को सीलबंद कर, अपराध में प्रयुक्त वाहन एक्टिवा क्रमांक MP21 MP 0154 एवं आरोपी को थाना लाया गया। आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 718/2023 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेष किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम- विजय शंकर उर्फ राजुकमार निषाद पिता दयाषंकर निषाद उम्र 50 वर्ष नि. नई बस्ती जयनारायण निषाद के घर के पास कटनी बरामद माल व कीमत- 150 पाव देषी प्लेन व 150 पाव देषी मसाला कुल 300 पाव कीमती 18000 रू एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा क्र. MP21 MP 0154 कीमती 80000 रू अवैध शराब पर की गई कार्यवाही

शासकीय कन्या विद्यालय की प्रिंसिपल एवं क्लास टीचर की लापरवाही से अल्पसंख्यक बालिकाएं छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित होने के कगार पर।

बुरहानपुर। सावित्री बाई फुले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल के आचरण एवं व्यवहार को लेकर कुछ दिन पूर्व एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा वायरल किया गया था। इसके साथ ही लोहार मंडी की एक अल्पसंखयक बालिका को प्रवेश देने के लिए बुरहानपुर के विधायक को हस्तक्षेप करना पड़ा था। तब जाकर प्राचार्य द्वारा उक्त बालिका को एडमिशन दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि इस माह के अंत तक शासन द्वारा निर्धारित है। लेकिन प्राचार्य एवं क्लास टीचर द्वारा अल्पसंख्यक बालिकाओं को छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि की डेट समाप्त होने का कहकर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि आवेदन हेतु अभी लगभग चार दिन का समय बाकी है। क्या जिला शिक्षा अधिकारी इस ओर ध्यान देकर अल्पसंख्यक बालिकाओं को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे या बालिकाएं प्राचार्य की हटधर्मी का शिकार होगी?

दो हजार के ईनामी बदमाश को बचाने पुलिस से भिड़ी महिलाएं।

ग्वालियर/भिंड। चम्बल अंचल का अपराध और अपराधियों से यूँ तो पुराना नाता है लेकिन अब अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि आम आदमी ही नहीं पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे। बीते दो दिन में भिंड जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में अपराधियों को पकड़ने गए पुलिस जवानों के साथ मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस जवानों के साथ मारपीट कर अपराधियों को बचाने वालों में महिलाएं भी शामिल रहीं। रौन थाना पुलिस ररूआ गांव में सिविल ड्रेस में वारंटी पकड़ने पहुंची, यहां दो जवानों की महिलाओं ने मारपीट कर दी। इधर भिंड के कोतवाली थाना पुलिस पर बीती रात स्वतंत्रत नगर में पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। पुलिस जवानों से मारपीट कर अपराधी को मौके से भागने में सहयोग करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 3 महिलाओं को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भिंड जिले के उमरी थाना क्षेत्र में लूट के आरोप में दो हजार का ईनामी बदमाश सौरभ चौहान पर रौन सहित अन्य थानों में लूट, डकैती, मारपीट और गोलीबारी के लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। रोन थाना को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 2000 रुपये का ईनामी बदमाश सौरभ चौहान अपने नाना के समरथ सिंह के घर मौसी के बेटे के बर्थडे पार्टी में शामिल होने आया है। ये खबर लगते ही रौन थाना में पदस्थ सुनील और राहुल सिंह तोमर दोनों जवान सूचना की तस्दीक करने मौके पर पहुंचे तो उन्हें सौरभ चौहान वहां मिल गया। इनामी अपराधी को सामने पाकर पुलिस जवानों ने घर के अंदर जाकर उसे दबोच लिया लेकिन तभी वहां मौजूद लोगों ने पुलिस जवानों पर हमला बोल दिया। इन हमलावरों में महिलाएं आगे आकर पुलिस जवानों की जमकर मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में पुलिस जवानों को न सिर्फ चोटें आईं बल्कि उनके कपड़े तक फट गए। इसी बीच मौका पाकर इनामी बदमाश वहां से भाग निकला। पुलिस जवानों पर हमला करने वाली महिलाओं ने दोनों पुलिस वालों पर शराब के नशे में घर में घुसने और महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप मढ़ दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद रौन थाना प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह सेंगर ने पुलिस जवानों को महिलाओं के चुंगुल से छुड़ाने के साथ ही मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी और अधिकारियों के निर्देश पर बदमाश को छुड़ाने और पुलिस जवानों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली पुलिस पर किया पथराव इधर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर की आरोपी पकड़ा। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी से पूछताछ की। आरोपी द्वारा बाइक बेचने की बात बताते हुए स्वतंत्र नगर में रहने वाले विकास नाम युवक का नाम लिया। इसी संदेह के आधार पर स्वतंत्र नगर में कोतवाली थाना पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। संदेही का घर घेरा। यहां महिलाएं आगे आ गई। पुलिस ने संदेही को पकड़ने की जोर जवर्दस्ती की तो महिलाओं ने पुलिस पर पथराव किया। इस घटना में पुलिस वाहन के कांच टूटने की खबर है, बताया जा रहा है कि पुलिस जवानों ने रातोंरात पुलिस वाहन का टूटा हुआ कांच बदलवा दिया। पुलिस अधीक्षक का कहना है। इन मामलों को लेकर पुलिस अधीक्षक भिंड मनीष खत्री का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस के जवान 2000 रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पहुंचे थे। जहां बदमाश को बचाने के लिए पुलिस जवानों से मारपीट की गई है। उक्त लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है इस मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं को गिरफ्तार भी किया है। जबकि फरार इनामी बदमाश सहित अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

हाट बाजार, बाजार कम खंडहर ज्यादा, 6 करोड़ रुपये खर्च कर सरकार ने बनाए थे ‘हाट’

सतना, पंचायतों के लिए 6 करोड़ रुपये खर्च कर सरकार ने बनाए थे ‘हाट’, अब लग चुकी है इनकी ‘वाट’ सतना जिले (Satna District) में 2013-14 में 615 लाख यानी 6.15 करोड़ रुपये की लागत से हाट बाजार (Haat Bazar) बनाया गया था. इसका मकसद था कि पंचायतों को राजस्व (Panchayat) के मामले में आत्मनिर्भर बनाया जाए. गांव में बाजार उपलब्ध कराकर पंचायतों की आय बढ़ाई जाए, लेकिन हुआ इसके ठीक उल्टा. हाट बाजार, बाजार कम खंडहर ज्यादा नजर आने लगे. Source-NDTV

चंदला विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजेश प्रजापति के खिलाफ जन आक्रोश: 5 वर्ष कुछ किया नहीं, अवैध बालू के कारोबार को ही बढ़ावा स्वयं अपने करीबियों की बड़ाई अकूत दौलत.!

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में छतरपुर जिले से चंदला विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक राजेश प्रजापति की राजनीतिक हालात वर्तमान में ठीक नहीं बताई जा रही है। पार्टी सर्वे एवं मीडिया सर्वे में बेहद चिंता जनक हालत सामने निकलकर आई l भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधायकों की करवाई गई गोपनीय सर्वे रिपोर्ट भी नकारात्मक आई है l एड़ी चोटी का जोर लगाकर टिकट पाही लेते हैं, तो जनता के द्वारा दरकिनार किया जाएगा l क्षेत्र से निकलकर जनता के द्वारा जो बातें सामने आ रही हैं, उनमें कहा जा रहा है कि बीते 5 वर्ष तक विधायक राजेश प्रजापति के द्वारा कोई भी ठोस विकास के प्रयास नहीं किए गए और नई क्षेत्र में विकास किया गया है l उन्होंने गिने चुने अपने दो चार चाटुकारों के अलावा स्वयं का विकास किया है l जनता के विकास से उनका कोई सरोकार नहीं रहा है। क्षेत्र में खुलेआम अवैध बालू का कारोबार भी राजेश प्रजापति के संरक्षण में उनके ही चिंतकों के द्वारा किया जा रहा है l विधायक निधि में भी बेहद हेर फेर के आरोप लगे हैं। विधायक निधि से क्षेत्र में नलकूपों के खनन करवाए गए, जिनके बिल भारी भरकम लगाय गए है l चंदला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतो में भी विधायक निधि में भारी स्तर पर गड़बड़ घोटाले निकलकर सामने आए है l अब ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दूसरे उम्मीदवार पर नजर रखी जा रही है l वा मुश्किल राजेश प्रजापति टिकट पाही लेते हैं, तब भी चुनाव जीतना टेढ़ी खीर बना हुआ है। जनता का स्पष्ट कहना है कि बीते 5 साल में विधायक राजेश प्रजापति ने स्वयं के कारोबार के अलावा और दूसरा कोई विकास का कार्य गंभीर रूप से नहीं किया। वही उनके के पिता आरडी प्रजापति के द्वारा रोजाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को खुलेआम कई बार अपमानित किया जा चुका है l भारतीय जनता पार्टी को दिन रात पानी पी पी कर विधायक के पिता के द्वारा कोसा जाता है। अब ऐसे में भारतीय जनता पार्टी राजेश प्रजापति को अपना उम्मीदवार कैसे बनती है देखना दिलचस्प होगा ?

रैंगिंग के नाम पर जूनियर छात्र को होकियों से पीटा।

ग्वालियर। देश के प्रतिष्ठित कॉलेज माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस ( एमआईटीएस) में एक बार फिर सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्र के साथ रैगिंग के नाम पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसमें सीनियर्स द्वारा हॉकी स्टिक से जूनियर छात्र को बेरहमी से पीटा गया। झगड़े की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल भिजवाते हुए घायल छात्र की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। शासन-प्रशासन द्वारा रैगिंग को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है, लेकिन इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेजों में इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज एमआईटीएस में पढ़ने वाले 20 वर्षीय श्रेयस पुत्र शैलेंद्र सिंह लोधी ग्वालियर के एमआईटीएस कॉलेज से बीई कर रहा है। बीती शाम वह कॉलेज में ही फुटबॉल खेलकर निकल रहा था। इसी दौरान फोर्थ इयर के तीन छात्र आदित्य यादव, अनिकेत राजपूत व अभय तोमर सीढ़ियों पर बैठकर फर्स्ट इयर के छात्रों की रैगिंग लेते हुए उन्हें तंग कर रहे थे। जब श्रेयस उनके बीच से सीढ़ी पर से उतरा, तो वह कहने लगे कि देखकर उतरा कर। उसने कहा कि मैं तो देखकर ही उतर रहा हूं। यह सुन वह कहने लगे कि हमें सर क्यों नहीं कह रहा, उनकी बात सुन श्रेयस कहने लगा कि तुम्हारे काम ऐसे नहीं हैं कि तुम्हें सर कहा जाए। यह सुनते ही तीने सीनियर्स ने उसे पीटना शुरू कर दिया। जिससे श्रेयस गंभीर रूप से घायल हो गया। हंगामा देख जुटे अन्य स्टूडेंट्स ने मध्यस्थता कर उसे बचाया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए। इस झगड़े की सूचना घायल छात्र के साथियों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची गोला का मंदिर थाना पुलिस ने घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घायल छात्र की शिकायत पर आदित्य यादव, अनिकेत राजपूत व अभय तोमर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

अब नया अभ्यारण्य वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व सागर होगा, 1.41 लाख हेक्टेयर में होगी बाघों की टेरेटरी

भोपाल – टाइगर स्टेट का खिताब लगातार दूसरी बार कायम रखने वाले मध्यप्रदेश के लोगों को अब एक और टाइगर रिजर्व की सौगात मिल गई है। यह नया टाइगर अभ्यारण्य वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व सागर के नाम से जाना जाएगा। यह टाइगर रिजर्व सागर जिले के नौरादेही और रानी दुर्गावती अभ्यारण्य को मिलाकर बना है। जिसमें नौरादेही वन्यजीव व दमोह वन मंडल मुख्य रूप से शामिल है। इस टाइगर रिजर्व के बाद मध्यप्रदेश में अब कुल सात टाइगर रिजर्व हो गए हैं। वन महकमे द्वारा इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है जो प्रभावशील हो गया है। इस प्रस्ताव को राज्य सरकार के केंद्र के पास भेजा था। केंद्र की ओर से सहमति जारी की गई है। इस रिजर्व में सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिले के राजस्व और वन ग्राम शामिल किए गए हैं। टाइगर रिजर्व में दो कोर एरिया तय किए गए हैं। पहले कोर एरिया में 1390.031 वर्गकिमी और दूसरे कोर एरिया में 23.97 वर्ग किमी क्षेत्र शामिल किया गया है। इस तरह रिजर्व में कुल रकबा 141400.860 हेक्टेयर शामिल किया गया है। राजस्व से ज्यादा निजी भूमि अधिग्रहण में फंसेगा पेंच टाइगर रिजर्व में पहले से जिन ग्रामों को विस्थापित कैटेगरी में शामिल किया गया है उसमें उन राजस्व और वन ग्रामों की राजस्व और निजी भूमि शामिल है। निजी भूमि के लिए सरकार को ज्यादा मशक्कत करनी पड़ेगी। इनमें बरपानी गांव की 90.600 हेक्टेयर, तरा की 256.550, भडरा की 250.680, करनपुर की 72.680, मढ़िया की 91.800, बंधा की 95.060, बिजनी वन ग्राम की 50.02, कुसुमी लगरा की 426.880, तिंदनी की 86.90, खापा की 90.61, महका की 88.32 हेक्टेयर जमीन शामिल है। इसके अलावा सिंगपुुरी जामुन झिरी की 142.00, जामुन हटरी की 94.63, महगवां की 158.25, आमापानी की 102.513 हेक्टेयर भूमि से विस्थापन हो चुका है। कुल 2130.593 हेक्टेयर राजस्व और वन ग्राम की भूमि विस्थापन प्रक्रिया पूरी करना बताई गई है। 16722 हेक्टेयर भूमि का होगा विस्थापन सरकार द्वारा किए गए नोटिफिकेशन से पता चलता है कि अभी 52 ग्रामों की 16722.679 हेक्टेयर जमीन से विस्थापन का काम किया जाना बाकी है। इस टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में 81 ग्राम आएंगे। रिजर्व एरिया घोषित होने के बाद इस क्षेत्र में वन्य जीवों के संरक्षण, वृद्धि और विकास के प्रयोजन को पूरा करने में मदद मिल सकेगी। यहां की पारिस्थितिकी भी टाइगर रिजर्व घोषित होने में सहायक बनी है।पहले 6 टाइगर रिजर्व, अब हुए 7- इस प्रदेश में पहले से छह टाइगर रिजर्व हैं और नए टाइगर रिजर्व के बनने के बाद इसकी संख्या सात हो गई है। प्रदेश में पहले से कान्हा नेशनल पार्क मंडला, बांधवगढ़ नेशनल पार्क उमरिया, पन्ना टाइगर रिजर्व,, पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम और संजय गांधी डुबरी नेशनल पार्क शामिल हैं। इन टाइगर रिजर्व के कारण प्रदेश में सैलानियों की संख्या में भी पिछले सालों में तेजी से इजाफा हुआ है।

भोपाल, डीबी मॉल में संचालित 10 डाउनिंग स्ट्रीट, पिचर बार एवं एजेंट जैक तथा एमपी नगर जोन- 2 स्थित सोसलाइट सेवन बार का लाइसेंस एक दिन के लिए सस्पेंड

भोपाल, डीबी मॉल में संचालित 10 डाउनिंग स्ट्रीट, पिचर बार एवं एजेंट जैक तथा एमपी नगर जोन- 2 स्थित सोसलाइट सेवन बार का लाइसेंस एक दिन के लिए सस्पेंड भोपाल: रात 12 बजे के बाद शराब परोसने और पार्टी कराने का मामला, डीबी मॉल में संचालित 10 डाउनिंग स्ट्रीट, पिचर बार एवं एजेंट जैक तथा एमपी नगर जोन- 2 स्थित सोसलाइट सेवन बार का लाइसेंस एक दिन के लिए सस्पेंड, 19 सितंबर को सस्पेंड रहेंगे इन चारों बार के लाइसेंस, आबकारी विभाग की कार्रवाई

राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने चंद्रभूषण प्रसाद अतिरिक्त कलेक्टर मुरैना, पर जानकारी प्रदान न करने के लिए ₹ 25,000 का दंड लगाया

राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने चंद्रभूषण प्रसाद पूर्व SDM ग्वालियर, वर्तमान में अतिरिक्त कलेक्टर मुरैना,पर जानकारी प्रदान न करने के लिए ₹ 25,000 का दंड लगाया है। एवं ग्वालियर डिवीजन के सार्वजनिक सूचना अधिकारीयों की आरटीआई एक्ट को समझने की कमजोरी के दृष्टिकोण को देखते हुए सिंह ने ग्वालियर डिवीजन के आयुक्त को सूचित किया है कि आयुक्त अधिकारियों को आरटीआई एक्ट पर प्रशिक्षण प्रदान करें।

अडानी ग्रुप से जुड़े लोगों ने जिन 8 फंड्स के जरिए ग्रुप के शेयरों को खरीदा था, उनमें से 6 फंड्स बंद हो चुके हैं.

अडानी ग्रुप से जुड़े लोगों ने जिन 8 फंड्स के जरिए ग्रुप के शेयरों को खरीदा था, उनमें से 6 फंड्स बंद हो चुके हैं. अडानी समूह को लेकर अब एक और नई जानकारी सामने आई है. कथित तौर पर अडानी ग्रुप से जुड़े लोगों ने जिन 8 फंड्स के जरिए ग्रुप के शेयरों को खरीदा था, उनमें से 6 फंड्स बंद हो चुके हैं. बिजनेस पेपर मिंट की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है सोर्स – लल्लनटॉप

विपक्ष पर नज़र रखने की तैयारी, ई डी और सी बी आई को जल्द मिल सकता है नया बॉस

वर्तमान मे मे ई डी प्रमुख संजय मिश्रा को बार बार सेवा विस्तार को माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अवैध करार दिया है तथा 15 सितम्बर तक पद पर बने रहने कि अनुमति प्रदान की है, जाहिर है सरकार अपने भरोसेमंद अधिकारियो को अपना उल्लू सीधा करने हेतु अपने साथ रखना चाहती है इसीलिए चाहे संजय मिश्रा हो, अजय भल्ला हो या राजीव गाबा सभी को बार बार सेवा विस्तार करने मे सरकार गुरेज़ नहीं कर रही, विपक्ष का हमेशा यह आरोप रहा है कि सरकार के कृपापात्र अधिकारी विपक्षी नेताओं को निशाना बना कर देश मे विपक्ष के लिए नकारात्मक माहौल बनाने मे अहम भूमिका निभाते रहते है जिसकी बानगी गैर भा ज पा शाषित राज्यों मे देखने को मिलती रहती है, एक तरफ जहाँ अडानी या ऑडिटर जनरल की रिपोर्ट तथा अन्य भ्रस्टाचारों पर जांच एजेंसियां आंखे मूंदे रहती हैं वही विपक्ष के मुद्दे पर चौबीसों घंटों नज़रें जमाए रहती हैं, सूत्रों की माने तो 18 सितम्बर के शुरू होने वाले विशेष सत्र मे नये सी आई ओ की नियुक्ति हो सकती है, ऐसा नही है की देश मे काबिल अफसरों की कमी है लेकिन हर अफसर सरकार का कृपापात्र तो नहीं हो सकता। बहरहाल अगर ऐसा होता है तो प्रवर्तन निदेशालय जो मनी लौंड्रिग, फेमा जैसे मामलो और सी बी आई जो भ्रस्टाचार एवं अन्य मामलो की जांच करती है उनके प्रमुख नव सृजीत सी आई ओ को रिपोर्ट करेंगे और सी आई ओ सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को, अब संसद के विशेष सत्र का इंतज़ार है जहाँ आने वाले 4 राज्यों के चुनावों का भविष्य भी तय होना है देश मे वन नेशन इलेक्शन की चर्चा जोरों पर है अब देश की निगाहें संसद के विशेष सत्र पर रहेंगी

टाटा ग्रुप खरीद सकता है हल्दीराम कंपनी में 51% हिस्सेदारी

टाटा ग्रुप खरीद सकता है हल्दीराम कंपनी में 51% हिस्सेदारी टाटा ग्रुप खरीद सकता है हल्दीराम कंपनी में 51% हिस्सेदारी दोनों कंपनियों के बीच बातचीत का दौर जारी

28% GST लेकर “कौशल उन्नयन योजना” के तहत जो आप जुआ खिलवा रहे हैं, इस पर कौन रोक लगाएगा? गृहमंत्री को जवाब देना चाहिए। – भूपेश बघेल

महादेव एप्प बंद कौन करेगा? 28% GST लेकर “कौशल उन्नयन योजना” के तहत जो आप जुआ खिलवा रहे हैं, इस पर कौन रोक लगाएगा? गृहमंत्री को जवाब देना चाहिए।

जया वर्मा सिन्हा ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला।

जया वर्मा सिन्हा ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला। उन्हें इंडियन रेलवे के 166 वर्षों के इतिहास में इस पद पर पहली महिला बनाया गया है, साथ ही यह रेलवे बोर्ड के 166 वर्षों के इतिहास में भी पहली महिला है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88