LATEST NEWS

कैसे होता है सोशल मीडिया अकाउंट हैक? जानें इससे बचने के तरीके

भोपाल। सेलेब्रिटी, बिजनेसमैन या राजनेता का सोशल मीडिया अकाउंट हो जाता है । एक सर्वे की मानें, तो दुनियाभर में सोशल मीडिया हैकिंग के मामले बढ़े हैं। इनमें 22% इंटरनेट यूजर्स के सोशल मीडिया अकाउंट हैक किए जा चुके हैं। 14% ऐसे यूजर्स हैं, जिनका सोशल मीडिया अकाउंट एक से ज्यादा बार हैक किया जा चुका है। दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी सोशल मीडिया इस्तेमाल कर रही है, लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर 59% वक्त ज्यादा दे रहे भारतीय हैकर्स किन तरीकों से करते सोशल मीडिया अकाउंट हैक? बैंगलुरु में रहने वाले साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट अविनाश जैन कहते हैं कि सभी सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने का तरीका हैकर्स का एक जैसा ही होता है। वह हैकर्स के हैक करने के दो तरीकों की जानकारी देते हैं। इन दो गलतियों का फायदा उठाते हैं हैकर्स 1. पहला: टेक्नीकल फ्लॉस (Technical Flaws) एक्सपर्ट कहते हैं कि आपके सोशल मीडिया अकाउंट, जैसे- फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और लिंक्डइन होते हैं। यूजर्स इन सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सोशल और प्रोफेशनल तौर पर लोगों से जुड़ने के लिए करते हैं। इन दो गलतियों की वजह से हैकर्स अकाउंट हैक कर सकते हैं। पहली तो अगर सोशल मीडिया की एप्लीकेशन में किसी तरह का लूपहोल होता है, तो इन्हीं टेक्नीकल फ्लॉस का फायदा हैकर्स उठाते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया की कंपनियों के पास अच्छे टेक्नीकल प्रोफेशनल की टीम होती हैं, लेकिन इसके बावजूद भी हैकर्स टेक्नीकल लूपहोल निकाल ही लेते हैं। 2. दूसरा- फिशिंग ट्रेप (Phishing Trap) एक्सपर्ट के मुताबिक, दूसरी गलती जिसका फायदा हैकर्स उठाते हैं। वह यूजर्स की गलतियां ही होती हैं। इसमें कई तरह से हैकर्स लोगों की ID हैक कर सकते हैं। इसको ऐसे समझ सकते हैं कि हैकर्स कॉल या मैसेज करके आपसे फिशिंग लिंक शेयर कर सकते हैं। जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, तो आप फेसबुक, ट्विटर जैसी दिखने वाली साइट पर जा सकते हैं। इस पर वे लॉगिन करने को कहेंगे। अगर उनके झांसे में आकर लॉगिन करते हैं, तो हैकर्स अकाउंट का ID और पासवर्ड चुरा सकते हैं। उन्हें हैक करने में आसानी हो सकती है। कई बार प्राइवेसी सेटिंग बदलने के नाम पर भी हैकर्स OTP मांग सकते हैं। हैकिंग को कैसे रोक सकते हैं? एक्सपर्ट्स सोशल मीडिया पर हैकिंग से बचने के लिए सबसे ज्यादा यूजर्स को जागरुक रहने की सलाह देते हैं। वह कहते है कि किसी के साथ अपनी सोशल मीडिया अकाउंट की डिटेल शेयर करने से बचें। अगर कोई अनजान नंबर से आपके मोबाइल पर फोन करके OTP मांगता हैं, तो न दें। फिशिंग लिंक का ध्यान रखें। ऐसे लिंक पर ही क्लिक करें, जो ऑथेंटिक हो। कंपनियों को भी अपनी एप्लीकेशन की रेगुलर टेस्टिंग एंड ऑडिटिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर की टेस्टिंग IT प्रोफेशनल से कराते रहना चाहिए। इसकी चेकिंग के लिए थर्ड पार्टी IT कंपनियों से भी रिव्यू कराते रहना चाहिए। प्राइवेसी को लेकर भारत में किसी तरह का कानून है? एक्सपर्ट की मानें तो डेटा प्रोटेक्शन को लेकर इंडिया में फिलहाल किसी तरह का कानून नहीं बना है। 11 दिसंबर 2019 को मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री ने पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल (PDP) संसद में पेश किया था। जो अभी तक पेंडिंग है। हालांकि, NCPI ने प्राइवेसी को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत देश का डेटा देश में ही रहना चाहिए, उसे बाहर ले जाने की अनुमति नहीं है। वहीं, यूरोप में डेटा प्रोटेक्शन को लेकर GDPR नाम से कड़ा कानून बनाया गया है।

भोपाल में खुलेंगे कोचिंग संस्थान,एक बार में 50 छात्र ही बैठेंगे

भोपाल. राजधानी में कोचिंग क्लासेस फिर शुरू होंगी। कोचिंग में एक दिन छोड़कर छात्र जाएंगे। यानी एक छात्र हफ्ते में तीन दिन ही आ पाएगा। इस दौरान एक शिफ्ट में 50 छात्र ही रहेंगे। क्राइसिस मैनेजमेंट ने इसके लिए नियम तय कर दिए है। भोपाल में 450 से ज्यादा कोचिंग संचालित होती हैं। कोचिंग खोलने के दौरान सभी संचालकों को सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करना होगी ताकि जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मांगे जाने पर रिकार्डिंग उपलब्ध करवाई जा सके। कोचिंग में एक कुर्सी छोड़कर बिठाना होगा छात्रों को कक्षाएं रोज लगेंगी। यहां छात्रों को एक कुर्सी छोड़कर बैठाने की व्यवस्था रहेगी। कभी भी औचक निरीक्षण कर यह देखा जाएगा कि नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं। उल्लंघन पाए जाने पर कोचिंग बंद भी की जा सकती है।

न कार न बग्गी… ट्रैक्टर पर निकली ओलिंपियन सुमित सांगवान की बारात

चंडीगढ़। केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को इंटरनेशनल बॉक्सर सुमित सांगवान का भी समर्थन मिला है। ओलिंपियन सुमित सांगवान ने किसानों को समर्थन देते हुए गुरुवार देर शाम ट्रैक्टर से बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे। इस दौरान हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह भी उनके साथ नजर आए। सुमित के अनुसार, वे किसान परिवार से हैं। ऐसे में उनका फर्ज है कि वे अपने किसान भाइयों का साथ दें। इसलिए उन्होंने बारात ले जाने के लिए उन्होंने न कार इस्तेमाल की और न ही घोड़ा बग्गी। बल्कि परिजनों और दुल्हन के परिवार वालों से बात कर ट्रैक्टर से बारात ले गए। सुमित ने कहा कि वे शादी में शगुन के तौर पर मिलने वाली राशि को किसान आंदोलन में दान करेंगे। दिल्ली जाकर किसानों को बांटेंगे। खेल मंत्री संदीप सिंह भी मुझे और मेरी जीवनसंगिनी को आशीर्वाद देने पहुंचे थे और उन्होंने भी मेरी इस मुहिम को सराहा।

Ind vs Aus 1st T20I: भारत ने जीता पहला मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से दी पटखनी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मैदान पर खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 20 ओवर में केेएल राहुल के अर्धशतक और जडेजा की तेज 44 रन की पारी के दम पर 7 विकेट खोकर 161 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 162 रन का टारगेट मिला था, लेकिन ये टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन ही बना पाई और उसे 11 रन से हार मिली। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। ऑस्ट्रेलिया की पारी भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी अच्छी रही और उन्होंने शॉर्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। फिंच का विकेट 35 रन पर चहल ने लिया जिन्हें जडेजा की जगह मैच में शामिल किया गया। स्मिथ को भी चहल ने 12 रन पर कैच आउट करवा दिया। ग्लेन मैक्सवेल को नटराजन ने दो रन पर आउट कर दिया। टी नटराजन ने शॉर्ट को 34 रन पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट करवा दिया। मैथ्यू वेड 7 रन बनाकर चहल का शिकार बने तो वहीं हेनरिक्स 30 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर आउट हो गए। स्टार्क एक रन बनाकर आउट हुए जबकि स्वैपसन 12 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से चहल व नटराजन ने तीन-तीन जबकि दीपक चाहर ने एक विकेट लिए। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को खराब शुरुआत मिली। 6 गेंदों में एक रन बनाकर शिखर धवन क्लीन बोल्ड हो गए। उनको मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। इसके बाद केएल राहुल और कप्तान विराट कोहली के बीच एक साझेदारी हुई, लेकिन कोहली 9 गेंदों में 9 रन बनाकर मिचेल स्वेप्सन के शिकार बने। तीसरा विकेट संजू सैमसन के तौर पर गिरा जो 15 गेंदों में 23 रन बनाकर हेनरिक्स की गेंद पर स्वेप्सन के हाथों कैच आउट हुए। भारत के लिए केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 37 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का अपनी पारी के दौरान जड़ा। भारत को चौथा झटका मनीष पांडे के रूप में लगा जो 8 गेंदों में 2 रन बनाकर एडम जैम्पा की गेंद पर जोश हेजलवुड के हाथों कैच आउट हुए। केएल राहुल के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा जो 40 गेंदों में 51 रन बनाकर हेनरिक्स की गेंद पर एबॉट के हाथों कैच आउट हुए। हार्दिक पांड्या 15 गेंदों में 16 रन बनाकर हेनरिक्स की गेंद पर स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर 7 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने नाबाद 44 रन की पारी खेली। टी नटराजन का डेब्यू 2 दिसंबर को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले टी नटराजन को 4 दिसंबर को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी डेब्यू करने का मौका मिला । वनडे मैच से पहले आइपीएल में यॉर्कर किंग बने टी नटराजन को प्रदर्शन के आधार पर ही टीम में जगह मिली। जसप्रीत बुमराह को टेस्ट सीरीज से पहले आराम दिया गया।

ऐसे जज्बे को सलाम फाइव स्टार होटल का शेफ नौकरी जाने के बाद सड़क किनारे बेच रहा बिरयानी

मुंबई . कोरोना के चलते ऐसे कई लोग हैं जिनकी नौकरी चली गई। इन सभी लोगों के लिए दो वक्त की रोटी जुटा पाना भी मुश्किल साबित हुआ है। इनमें से कई लोग आज भी रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने अपना छोटा-मोटा बिजनेस शुरू कर आजीविका चलाई है। इन्हीं लोगों में अक्षय पारकर का नाम भी शामिल है जो मुंबई में रहने वाले एक शेफ हैं। महामारी से पहले वे एक इंटरनेशनल लग्जरी क्रूज और फाइव व सेवन स्टार होटल्स में शेफ की नौकरी करते थे। महामारी के चलते उनकी 8 साल पुरानी नौकरी छूट गई। ऐसे वक्त में अक्षय ने हार मानने के बजाय रोड़ साइड स्टॉल की शुरुआत की और पांच सितारा होटल की क्वालिटी वाली बिरयानी बेचने लगे। अक्षय की दिल जीतने वाली कहानी के बारे में लोगों को उस वक्त पता चला जब एक फेसबुक पेज ‘बीइंग मालवानी’ पर उनकी कहानी बयां की गई। अक्षय के इस फूड स्टॉल का नाम ‘पारकर बिरयानी हाउस’ है जो मुंबई में दादर के पास शिवाजी मंदिर के सामने है। इस व्यक्ति ने अपने मेनू में बिरयानी की तीन वैरायटी को शामिल किया जिसमें वेज, अंडा और चिकन बिरयानी शामिल हैं। उनकी हाफ प्लेट बिरयानी की कीमत 65 रुपए और फुल प्लेट बिरयानी 140 रुपए की है। इसके अलावा अक्षय पार्टीज और शादी के लिए भी बिरयानी के ऑर्डर लेते हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय के जोश और जज्बे की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

ND vs AUS मैच के दौरानभारतीय लड़के ने ऑस्ट्रेलिया की लड़की को प्रपोज किया, रिंग पहनी

सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे दूसरे वनडे के दौरान एक रोचक घटना कैमरे में कैद हो गई। टारगेट चेज करने उतरी टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। फैंस अपनी टीम से काफी निराश नजर आ रहे थे। लेकिन, मैदान के बाहर एक भारतीय युवा ने सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में भारतीय युवक की तरफ से ऑस्ट्रेलियाई लड़की को प्रपोज करने पर लड़की ने हां कहा। लड़की ने युवक को गले लगाकर प्रपोजल स्वीकार कर लिया। इसके बाद वह रिंग पहनते हुए दिखाई देती है। वहां मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर दोनों को बधाई दी। मैदान में लगी बड़ी स्क्रीन पर इस अनोखे प्रपोजल को देखकर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ताली बजाकर खुशी जताते नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि क्या यह आज का सबसे मुश्किल खेल था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए। एक यूजर ने कहा कि मैच के दौरान एक अच्छा मोमेंट। तो एक ने लिखा कि यहां तो मैच भारत ने ही जीता। भारतीय पारी के 20वें ओवर की घटना मैदान में प्रपोज करने का यह वाकया भारतीय पारी के 20वें ओवर में कैमरे में कैद हुआ। उस वक्त टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 126 रन था। कप्तान विराट कोहली

शादियों का ट्रेंड बदला जो मेहमान समारोह में नहीं आ सकते उनके लिए लाइव टेलीकास्ट

नई दिल्ली। काेराेना काल में शादियों का ट्रेंड ताे बदला ही है, मेहमानाें की सीमित संख्या की सरकारी गाइडलाइन के चलते नवाचार भी होने लगे हैं। 50, 100 या 200 मेहमान को बुलाने की बंदिशों की वजह से मेजबान नए सिरे से याेजना बना रहे हैं। सभी मेहमानों काे एक साथ नहीं बुलाकर अलग-अलग दिन विभिन्न रस्माें के लिए न्योता दिया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा कार्ड भी अलग-अलग छपवाए जा रहे हैं। इनमें बंदाेली, बारात और प्रीतिभोज के लिए अलग-अलग न्योते हैं, ताकि सबकी उपस्थिति अलग-अलग कार्यक्रमों में ही सही, लेकिन विवाह समाराेह में हाे जाए। सबसे बड़ा नवाचार शादी का लाइव टेलीकास्ट किया जाना है। जाे रिश्तेदार या परिचित ब्याह में शामिल नहीं हाे पा रहे हैं, उनके लिए आयाेजन का लाइव प्रसारण करवाया जा रहा है, ताकि वे घर बैठे ही शादी में शामिल हो सकें। इसके लिए कार्ड पर लाइव शादी का लिंक दिया जा रहा है। साथ ही कहा जा रहा है कि पासवर्ड शादी के लिए बनाए विशेष वॉट्सएप ग्रुप पर भेजा जाएगा। वेडिंग प्लानर बताते हैं कि कोरोना के चलते शादियों में भले मेहमानों की संख्या सीमित की गई हाे, लेकिन इसे किस तरह खुशनुमा बनाया जाए, इसी साेच के साथ नए आइडिए ईजाद किए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक लाइव स्ट्रीमिंग है। शादियों के सीजन में 50-60% लाेग इसकी मांग कर रहे हैं। जो लोग स्थानीय स्तर पर शादी कर रहे हैं, वे रिश्तेदारों के लिए खाने के पैकेट घर पहुंचाने की भी मांग कर रहे हैं। सिनेमेटोग्राफर कमलेश सोनगरा ने बताया कि लाइव स्ट्रीमिंग डिवाइस से कैमरा जोड़कर शादी का लाइव प्रसारण होता है। लिंक व पासवर्ड पार्टी काे दिया जाता है। 60% शादी में ऐसे ऑर्डर आ रहे हैं। ऐसा बदलाव पहली बार है। ग्राफिक डिजाइनर राकेश पुरी के मुताबिक, ​​​​इस बार एक ही शादी में दाे-तीन तरह के कार्ड छपवाए जा रहे हैं। उनमें आयोजन भी अलग-अलग लिख रहे हैं। टैग अलग से बन रहे हैं, जिसमें प्रीतिभोज की थाली का भी जिक्र है। केटरिंग का काम करने वाले सोहन सिंह ने बताया कि घराें तक भाेजन पैकेट भेजने की परंपरा काेराेना काल में शुरू हुई है। कैटरिंग के पैकेज के साथ घर-घर खाना पहुंचाने की जिम्मेदारी भी दी जा रही है।

MP के 50 इंजीनियरिंग कॉलेजों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन

भोपाल। कोरोना संक्रमण ने जहां लोगों की जिंदगियों को प्रभावित किया है, वहीं मध्य प्रदेश के कॉलेजों पर भी इसकी भारी मार देखने को मिली है.तकनीकी शिक्षा विभाग की काउंसलिंग का पहला राउंड खत्म हो चुका है. लेकिन कुल 56,537 सीटों में से 10,153 पर ही एडमिशन हो पाए हैं. वहीं 46,384 सीटें खाली अब भी खाली है.तकनीकी शिक्षा विभाग काउंसलिंग का सेकेंड राउंड 2 नवंबर से शुरू करेगा. राजधानी के कॉलेजों की भी हालत खराब मध्य प्रदेश के 151 इंजीनियरिंग कॉलेज ऐसे हैं जिनमें 50 में से एक भी सीट पर एडमिशन नहीं हुआ है. जिनमें भोपाल और इंदौर के कॉलेज भी शामिल हैं. भोपाल के 16, इंदौर के 7 कॉलेजों में की सारी सीटें खाली पड़ी हैं. वहीं ग्वालियर के 4, जबलपुर के 4, उज्जैन के 2 निजी कॉलेजों में भी एडमिशन नहीं हुआ है. ऐसे ही हालात सागर, रायसेन, बड़वानी, दमोह, रीवा, गुना, मंडलेश्वर, मुरैना, दतिया के कॉलेजों के भी हैं. रतलाम, खंडवा और देवास के निजी कॉलेजों की भी सारी सीटें खाली पड़ी हैं. बता दें कि पिछले साल कुल 56,884 सीटों में से 31,824 सीटों पर एडमिशन हुए थे. जबकि इस बार खाली सीटों वाले 50 कॉलेजों में जीरो इयर के हालात बने हुए हैं.

IPL : एक ओवर में 5 SIX लगाकर जिताने वाले तेवतिया के चर्चे

नई दिल्ली। आईपीएल-13 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स ने लीग का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था। पंजाब के 224 रन के टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान ने 226 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया। जीत के हीरो राहुल तेवतिया (53) रहे। राजस्थान को जीत के लिए 18 बॉल पर 51 रन चाहिए थे। तभी राहुल ने शेल्डन कॉटरेल के एक ओवर में 5 छक्के लगाकर मैच पलट दिया। शुरुआती 19 बॉल पर उन्होंने सिर्फ 8 रन ही बनाए थे और इसके बाद 12 बॉल पर 45 रन जड़ दिए, जिसमें 7 छक्के शामिल थे। राहुल तेवतिया दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सेक्टर-8 सीही गांव के रहने वाले हैं। तेवतिया के पिता कृष्णपाल तेवतिया एडवोकेट हैं और फरीदाबाद कोर्ट में ही प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की रात को राहुल की 5 छक्कों के बाद उनके घर पर बधाई देने के लिए रिश्तेदारों और जानकारों का तांता लग गया। घर पर 400 से ज्यादा लोग बधाई देने के लिए पहुंचे थे। वहीं इतने ज्यादा लोगाें के फोन आए कि उनका सिर दर्द होने लगा था। उन्हें अपना फोन तक बंद करना पड़ा। दो लोगों ने पहचानी राहुल की प्रतिभा कृष्णपाल ने बताया िक राहुल की प्रतिभा को पहचान कर उसे क्रिकेटर बनाने में दो लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई धर्मवीर के दोस्त मुकेश ने राहुल को गांव में खेलते हुए देखकर उन्हें क्रिकेटर बनाने का सुझाव दिया। जिसके बाद 2001 में राहुल को गुरुकुल लेकर गए। जहां पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर विजय यादव ने उनकी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें बॉलिंग के साथ बैटिंग करने का भी सुझाव दिया। विजय यादव की निगरानी में वे ऑलराउंडर के रूप में विकसित हुए। राहुल के जज्बा और सकारात्मक सोच ने उसे ऑलराउंडर बनाया पूर्व विकेटकीपर विजय यादव ने कहा- राहुल को लेकर जब उसके पिता मेरे पास लेकर आए थे, तब वह आठ साल का था। लेग स्पिन गेंदबाजी करता था। मैने नोटिस किया की राहुल के अंदर खेल को लेकर जज्बा और सकारात्मक सोच है। मैने उसे बॉल को मारते हुए देखा। उसके बाद उसे मैचों में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी के लिए भेजा। राहुल ने टीम को जीत दिलाई। मैंने उसे बॉलिंग क साथ बैटिंग पर फोकस करने के लिए कहा। वह हमेशा से ही अच्छी बल्लेबाजी करता है। बेहतर बल्लेबाजी के कारण ही राहुल शॉट फॉर्मेट का बेहतर ऑलराउंडर है। विजय यादव ने कहा- राहुल हरियाणा के अंडर-15, 19 और 22 से खेल चुके थे। लेकिन उसके बावजूद हरियाणा रणजी टीम में उनके लिए जगह बना पाना मुश्किल था। क्योंकि उस समय हरियाणा टीम में तीन लेग स्पिनर जयंत यादव, राहुल चाहर और अमित मिश्रा शामिल थे। तब राहुल और उसके पिता काफी निराश हो गए थे। तब मैने राहुल से कहा था कि तुम्हें बल्लेबाजी ही टीम में जगह दिला सकती है। इसलिए इस पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। राहुल को आईपीएल में भी मौका बतौर ऑलराउंडर के तौर पर ही मिला था। हालांकि शुरुआत में उसे बहुत ज्यादा मौका नहीं मिला। लेकिन बाद में मिले मौके का राहुल ने फायदा उठाया और टीमों का चहेता बनकर उभरा। राहुल का लाइफ 2018 आईपीएल ऑक्सन के बाद बदल गया। दिल्ली डेयरविल्स ने 3 करोड़ में खरीदा। जबकि बेस प्राइज 20 लाख रुपया ही था। राहुल को खरीदने के लिए किंग्स इलेवन और सन राइज हैदराबाद ने भी बोली लगाई थी। 2019 के ऑक्सन में साढ़े तीन करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। राहुल ने पहला आईपीएल भी राजस्थान रॉयल्स से 2014 में खेला था। राजस्थान ने 10 लाख रुपए उन्हें खरीदा था।

बॉलीवुड में #MeToo: अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने लगाए यौन शोषण के आरोप

मुंबई . बॉलीवुड में जारी बहस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने एक तेलुगू न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ये बड़ा खुलासा किया था। अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी आपबीती सुनाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। पायल घोष में ट्विटर पर अपना इंटरव्यू शेयर करते हुए लिखा, ‘उन्होंने काफी बुरी तरह खुद को मुझ पर फोर्स किया और बेहद बुरी तरह से। पीएमओ इंडिया, नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को इस क्रिएटिव इंसान के पीछे छिपा हुआ राक्षस दिखाइए। मैं जानती हूं कि इससे मुझे नुकसान हो सकता है और मेरे सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। प्लीज मदद करें’। जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे अनुराग कश्यपः पायल तेलुगू न्यूज चैनल एबीएम को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उनके साथ ये घटना 2014 या 2015 में हुई थी मगर उस समय वो डर के चुप रहीं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो काम के सिलसिले में अनुराग से मिलने गई थीं जहां फिल्ममेकर अकेले कमरे में ले जाकर उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहे थे। जब पायल ने उन्हें रोकना चाहा और कहा कि वो मेंटली इसके लिए तैयार नहीं है तो अनुराग का कहना था कि उनके साथ काम कर चुकीं सभी एक्ट्रेस महज एक फोन कॉल की दूरी पर हैं। इसके बावजूद जब एक्ट्रेस ने मना किया तो वो अनुराग ने उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की। बाद में दोस्तों के समझाने पर एक्ट्रेस ने इसकी शिकायत नहीं की थी। कौन है पायल घोष ? पायल घोष बांग्ला मूल की एक्ट्रेस हैं और ज्यादातर कन्नड़ फिल्मों में काम करती हैं। बॉलीवुड में पायल ने ऋषि कपूर और परेश रावल अभिनीत 2017 की कॉमेडी फिल्म, पटेल की पंजाबी शादी से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस फिलहाल हिंदी फिल्म कोई जाने ना का हिस्सा हैं। फिल्मों के अलावा पायल स्टार प्लस के पॉपुलर शो साथ निभाना साथिया का भी हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने इस शो में साल 2016 में राधिका का किरदार निभाया था। कंगना भी आई पायल के सपोर्ट में अनुराग कश्यप के साथ बीते दो दिन से ट्विटर पर भिड़ रहीं कंगना रनोट भी पायल के सपोर्ट में उतर आई हैं। उन्होंने पायल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि, हर आवाज मायने रखती है। इसके साथ ही कंगना #MeToo और #ArrestAnuragKashyap हैशटेग भी शेयर किए हैं।

कल से स्कूल खुलेंगे, रेगुलर क्लास नहीं लगेगी, दो घंटे के लिए स्कूल जा पाएंगे छात्र

भोपाल . 9वीं से 12वीं तक के ज्यादातर सरकारी व प्राइवेट स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे। लेकिन रेगुलर क्लासेस नहीं लगेंगी। स्कूलाें में सिर्फ दाे घंटे का डाउट क्लीयिरिंग सेशन हाेगा। इसमें छात्र पढ़ाई में आ रही कठिनाइयाें का हल जानने के लिए स्कूल पहुंच सकेंगे। लेकिन इसके लिए भी अभिभावकाें की लिखित सहमति अनिवार्य हाेगी। शिक्षकाें से यह मार्गदर्शन लेने के बाद बच्चे इस सेशन की अवधि के अलावा स्कूल में नहीं रुक सकेंगे। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा स्कूलाें के बारे एसओपी जारी करने के बाद से ही ज्यादातर निजी स्कूल प्रबंधनों ने तैयारी शुरू कर दी थी। प्राइवेट स्कूलाें के संगठन एसोसिएशन ऑफ अन-एडेड प्राइवेट स्कूल्स से जुड़े 33 स्कूलाें ने बच्चाें के अभिभावकाें काे ऑनलाइन फार्म भेजकर उनसे फीडबैक मांगा था कि बच्चाें काे ऐसे सेशन के लिए स्कूल भेजना चाहते हैं या नहीं। एसाे. के उपाध्यक्ष विनीराज माेदी ने बताया कि सिर्फ 55 फीसदी अभिभावकाें ने इसके लिए हामी भरी है। 24 फीसदी पालकाें ने बच्चाें काे भेजने से साफ मना कर दिया। बाकी ने अभी काेई रिस्पांस नहीं दिया। माेदी ने बताया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियाें के 18201 पालकाें के फॉर्म अब तक मिल चुके हैं। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि बच्चे अभिभावकों की लिखित सहमति लेकर ही पढ़ाई में आ रही कठिनाइयों का हल जानने पहुंच सकेंगे। ताे स्कूल भेजने में क्या दिक्कत- साेसायटी फार प्राइवेट स्कूल्स के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ आशीष चटर्जी ने बताया कि 50 फीसदी पालकाें का यह तर्क है कि जब हमारे बच्चे मार्केट, शाॅपिंग माॅल्स जैसे अन्य सार्वजनिक स्थानाें पर जा सकते हैं ताे उन्हें स्कूल भेजने में काेई दिक्कत नहीं है। 50% ही शिक्षक रहेंगे मौजूद – 9वीं से 12 वीं तक के स्कूलों में भी 50 फीसदी शिक्षकों को ही बुलाया जाएगा। ये शिक्षक ही पढ़ाई के दौराना आ रही समस्याओं का निराकरण करेंगे। ये सेशन सुबह 9 से 11 या दोपहर 12 से 2 बजे तक चल सकते हैं।

जल्द आएंगे WhatsApp के ये पांच फीचर्स, अपडेट करते रहें अपना ऐप

नई दिल्ली . अगर आप लगातार मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल अपने जीवन में कर रहे हैं तो आप उसमें आने वाले हर फीचर पर अपनी पैनी नजर बनाए रखते होंगे. व्हाट्सएप लगातार अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है. मैसेजिंग ऐप पहले नए फीचर्स की टेस्टिंग बीटा वर्जन में करने के बाद सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराता है. व्हाट्सएप मोबाइल ऐप के अलावा डेस्कटॉप वर्जन के लिए भी नए अपडेट्स लेकर आ रहा है. आने वाले कुछ दिनों में आपको व्हाट्सएप को ये पांच फीचर्स मिल सकते हैं. कॉलिंग के लिए नया बटन व्हॉट्सऐप वेब’ की ओर से जारी तस्वीरों से पता चलता है कि ऑडियो और वीडियो कॉल के बटन ‘सर्च’ आइकन के बगल में मिलेंगे। यूजर इनका इस्तेमाल फोन मिलाने और उठाने के लिए कर सकेगा। इसके अलावा व्हॉट्सऐप अपने अटैचमेंट आइकन के डिजाइन में भी बदलाव ला रहा है। वह कैमरा और गैलरी आइकन को लाल व बैंगनी रंग को मिलाकर ज्यादा आकर्षक लुक देने की कोशिशों में जुटे है। यही नहीं, ‘सर्च’ और ‘न्यू चैट’ का विकल्प भी अब ब्लैक एंड व्हाइट नजर नहीं आएगा। कंपनी उन्हें रंगीन लुक में ढालने का मन बना चुकी है। नए ऐनिमेटिड स्टिकर पैक WABetaInfo के अनुसार व्हॉट्सऐप के लेटेस्ट बीटा ऐंड्रॉयड वर्ज़न 2.20.200.6 में नया स्टिकर पैक आया है। इस पैक को ऐप में दी गई डिफॉल्ट स्टिकर लिस्ट में ऐड किया जाएगा। नए स्टिकर पैक का नाम Usagyuuun है और Quan Inc नाम की एक कंपनी ने इसे बनाया है। असल में ये एक ऐनिमेटेड स्टिकर पैक है। इससे पहले भी बीटा ऐप में ऐनिमेटेड स्टिकर पैक फीचर देखा गया था। स्टिकर में सफेद रंग के कुछ के कार्टून होंगे जो joy, anxiety, sadness, love, जैसी भावनाओं को जाहिर करेंगे, अपनी फीलिंग्स को जाहिर करने का एक बेहतर और क्रिएटिव तरीका होगा। फिंगरप्रिंट के जरिए व्हाट्सएप वेब अभी जब आप डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप खोलते हैं तो क्यूआर कोर्ड के जरिए व्हाट्सएप ये सुनिश्चित करता है कि डेस्कटॉप पर भी आप ही मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब ये प्रक्रिया फिंगरप्रिंट के जरिए पूरी की जा सकेगी। हालांकि अभी भी आपके पास वह स्मार्टफोन होना जरूरी है जिसमें व्हाट्सएप चालू हो। जैसे ही ये नया फीचर सभी यूजर्स के लिए आ जाएगा उसके बाद क्यूआर कोड की जरूरत नहीं होगी और फिंगरप्रिंट के जरिए ही व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल किया जा सकेगा। कैटलॉग शॉटकट WABetaInfo ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि कंपनी बिजनस चैटिंग को आसान करने के लिए एक शॉर्टकट लाने जा रही है। बताया जा रहा है कि ये फीचर अभी डिवेलप किया जा रहा है और इसके बन जाने के बाद कॉल बटन के साइड में एक शॉर्टकट ऐड हो जाएगा। अभी इस फीचर से जुड़ी ज्यादा जानकारी का इंतजार है उसी के बाद पूरी जानकारी सामने आ पाएगी। डूडल ऐसा बताया गया है कि अपने वॉलपेपर को बेहतर करने के लिए कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है इसी क्रम में कंपनी डूडल को अपने वॉलपेपर में जोड़ने की सुविधा लेकर आ रही है।

IPL : चेन्नई ने मुंबई को शिकस्त दी; रायडू ने 71 रन की पारी खेली

चेन्नई . चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने आईपीएल के 13वें सीजन के ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। अबु धाबी में खेले गए मैच में टॉस हारकर मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में सीएसके ने 19.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 166 रन बनाए और मैच जीत लिया। चेन्नई ने आईपीएल के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई को दूसरी बार शिकस्त दी है। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें… 163 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने शुरुआती 2 ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए थे। पारी को अंबाती रायडू (71) और फाफ डु प्लेसिस (58) ने संभाला और तीसरे विकेट के लिए 115 रन की पार्टनरशिप की। इस जीत के साथ सीएसके 2 पॉइंट्स हासिल कर टैली में टॉप पर है। मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पंड्या और राहुल चाहर ने 1-1 विकेट लिया। सीएसके और मुंबई ने चौथी बार आईपीएल का ओपनिंग मैच खेला है। इसमें दोनों टीमें 2-2 मैच जीती हैं। मुंबई-चेन्नई के बीच आईपीएल का पिछला ओपनिंग मैच 2018 में हुआ था। तब भी चेन्नई ने रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीत दर्ज की थी। मुंबई ने अब तक सबसे ज्यादा 7 बार ओपनिंग मैच खेला है। धोनी ने बतौर कप्तान चेन्नई को 100 मैच जिताए धोनी ने बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा 105 मैच जीते हैं। इसमें सबसे ज्यादा 100 मैच चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए जीते, जबकि 5 मैच राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को जिताए हैं। दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर का नाम है, जिन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए 129 में से 71 मैच जीते हैं। मुंबई के सौरभ ने 42 और डिकॉक ने 33 रन बनाए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए थे। सौरभ तिवारी ने सबसे ज्यादा 42, क्विंटन डिकॉक ने 33, कीरोन पोलार्ड ने 18 और सूर्यकुमार यादव ने 17 रन की पारी खेली। वहीं, सीएसके के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए। उन्होंने जेम्स पैटिंसन (11), कीरोन पोलार्ड (18) और क्रुणाल पंड्या (3) को आउट किया। वहीं, सीएसके के रविंद्र जडेजा और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट लिए। जडेजा ने सौरभ तिवारी (42) और फिर हार्दिक पंड्या (17) को आउट किया। फाफ डु प्लेसिस ने दोनों खिलाड़ियों के बाउंड्री पर शानदार कैच लिए। वहीं, दीपक ने सूर्यकुमार यादव (17) और ट्रेंट बोल्ट (0) को पवेलियन भेजा। टूर्नामेंट की शुरुआत के इंट्रेस्टिंग फैक्ट्सडु प्लेसिस की पारी टर्निंग पॉइंट रही शुरुआती दो ओवरों में दो विकेट गंवाने के बाद फाफ डु प्लेसिस ने चेन्नई सुपर किंग्स की पारी को संभाला। फाफ ने अंबाती रायडू के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 115 रन जोड़े। फाफ ने एक छोर को संभाले रखा और अंत तक नॉटआउट रहे। मैन ऑफ द मैच: अंबाती रायडू गेमचेंजर ऑफ द मैच: फाफ डू प्लेसिस सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच: क्विंटन डिकॉक लेट्स क्रैक ए सिक्स: अंबाती रायडू पावर प्लेयर ऑफ द मैच: क्विंटन डिकॉक दोनों टीमों के बीच चौथी बार ओपनिंग मैच हुआ

रानी चटर्जी की मस्तराम वेब सीरीज 2 में फिर होगा सेक्स, हॉटनेस का तड़का

मस्तराम वेब सीरीज का सीजन 2 पहले से ज्यादा सेक्सी तड़का लेकर एक बार फिर आपके फोन और लैपटॉप में एमएक्स प्लेयर के जरिए वापस आ रहा है. इसमें अंशुमन झा के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी एक बार फिर अपनी हॉटनेस का जलवा दिखाएंगी. पिछले काफी दिनों से फैन्स मस्तराम 2 का इंतजार कर रहे हैं जो अब शायद जल्द खत्म होने जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, एडल्ट वेबसीरीज मस्तराम की जल्द शूटिंग शुरू होने जा रही है. शूटिंग पूरी होने के बाद जल्द से जल्द नए एपिसोड रिलीज कर दिए जाने की उम्मीद. बताया जा रहा है कि इस बार मस्तराम में और ज्यादा कामुकता दिखाने की कोशिश की गई. रानी चटर्जी पहले से ज्यादा हॉट किरदार में नजर आएंगी. मस्तराम के पहले सीजन में 10 एपिसोड रिलीज किए गए थे. इस सीरीज में अंशुमान झा लीड रोल में हैं. अंशुमन झा के अलावा भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी, जगत रावत, केनिशा अवस्थी, तारा अलीशा बेर, गरिमा जैन, ईशा छाबड़ा और आकाश दभाड़े भी अहम भूमिका में हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों का आंकड़ा आज 10 लाख के पार

महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा आज 10 लाख के पार हो जाएगा, दुनिया में 4 देश हैं जहां अब तक इतने संक्रमित मिले; देश में अब तक 45 लाख केस से अधिक  है | महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या ज्यादा  होने लगी  है। आज शाम तक यहां संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख  पार हो गया । अभी तक भारत समेत दुनिया के चार देश ही हैं जहां 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें अमेरिका, ब्राजील और रूस शामिल है। राज्य में अब तक 41 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है और इनमें 20% लोग संक्रमित मिले। यहां हर 10 लाख की आबादी में 32 हजार  लोगों की जांच हो रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88