LATEST NEWS

ऐपल के बड़े इवेंट WWDC 2025 की तारीख आई सामने

नई दिल्ली टेक दिग्‍गज ऐपल की हर साल होने वाली वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) का ऐलान हो गया है। ऐपल ने बताया है कि वह 9 जून से 13 जून तक WWDC 2025 का आयोजन करेगी। कंपनी ने यह नहीं बताया है कि WWDC में क्‍या पेश किया जाएगा। उम्‍मीद की जा रही है कि नया iOS 19, अपडेटेड ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स और कई सॉफ्टवेयर अपडेट्स यूजर्स के लिए लाए जाएंगे। इस इवेंट को ऑनलाइन किया जाएगा। लोग ऐपल के ऐप पर, वेबसाइट पर और यूट्यूब पर इवेंट देख पाएंगे। डेवलपर्स के लिए यह इवेंट खास होने वाला है, क्‍योंकि उन्‍हें ऐपल एक्‍सपर्ट्स से रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा। साथ ही नए टूल्‍स के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। क्‍यूटिपर्नो स्थित ऐपल में आयोज‍ित होने वाले इवेंट के पहले दिन ऐपल सीईओ टिट कुक अपनी बात रखेंगे। उसके बाद ऐपल प्रोडक्‍ट्स में मिलने वाले बदलावों से पर्दा हटाया जाएगा। उम्‍मीद की जा रही है कि कंपनी iOS 19, iPadOS 19, macOS 16, tvOS 19, watchOS 12 और visionOS 3 को पेश कर सकती है। यानी हर लेटेस्‍ट ऐपल गैजेट, सॉफ्टवेयर के स्‍तर पर एडवांस नजर आएगा। बदल सकता है आईफोन्‍स का इंटरफेस कहा जाता है कि iOS 19 के साथ एक रीडिजाइन इंटरफेस ऐपल डिवाइसेज में दिया जा सकता है। यूजर्स अपनी डिवाइस को और ज्‍यादा कस्‍टमाइज कर पाएंगे। कंट्रोल सेंटर में फोकस मोड का ऑप्‍शन मिलेगा। इसके अलावा विजनओएस के कैमरा ऐप में अहम बदलाव दिख सकता है, जिससे वीडियोज देखने का एक्‍सपीरियंस बढ़ने की उम्‍मीद है। ऐपल इंटेलिजेंस पर कुछ नए की उम्‍मीद ऐपल इंटेलिजेंस को लेकर कंपनी ने जितने वादे और दावे किए थे, उनकी रफ्तार अभी स्‍लो है। बताया जाता है कि सिरी एन्‍हैंस्‍मेंट में दिक्‍कतों के चलते कंपनी को एआई-पावर्ड फीचर्स को शुरू करने में परेशानी हो रही है। कई मीडिया रिपोर्टों में टचस्‍क्रीन वाले Mac की बात भी की जा रही है। हालांकि अभी इसमें देरी है। टच स्‍क्रीन मैकबुक की एंट्री साल 2027 में होने की उम्‍मीद है। क्‍या नए हार्डवेयर भी आएंगे WWDC में मुख्‍य रूप से सॉफ्टवेयर पर फाेकस किया जाता है। हालांकि कुछ वर्षों में कंपनी नए हार्डवेयर भी लेकर आई है। उसने साल 2023 के डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूडीसी में विजन प्रो हेडसेट को पेश किया था। मैकबुक एयर भी अपडेट किया गया था। ऐसे में यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्‍या कंपनी नया आईफोन ला सकती है। इसकी उम्‍मीद कम ही है। नए आईफोन को सितंबर-अक्‍टूबर में होने वाले ऐपल इवेंट में दिखाया जाता है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी iPhone 17 सीरीज के बारे में जानकारी दे सकती है, जिसमें iPhone 17 Air भी शामिल होगा।  

BHIM 3.0 हुआ लॉन्च, धीमे इंटरनेट स्पीड पर भी होगी UPI पेमेंट

 नई दिल्ली नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन इंडिया (NPCI) ने भारत इंटरफेस फॉर मनी यानी BHIM 3.0 ऐप को लॉन्च कर दिया है. इस पर आपको कई ऐसे फीचर मिलेंगे, जो पुराने ऐप में नहीं मिलते थे. इस पर UPI पेमेंट के लिए स्प्लिट एक्सपेंस, स्पेंड एनालिटिक्स और बिल्ड-इन असिस्टेंट जैसे फीचर मिलेंगे. ऐप पर ना सिर्फ नए फीचर्स को जोड़ा गया है. बल्कि इसे स्लो और अनस्टेबल इंटरनेट कनेक्शन के साथ काम करने के लिए भी तैयार किया गया है. आइए जानते हैं BHIM 3.0 ऐप के बारे में जरूरी बातें. क्या है BHIM 3.0 ऐप में खास? BHIM 3.0 अपडेट कई नए बदलाव के साथ आता है. इस ऐप को 2016 में लॉन्च किया गया था, जिसे अब तक का सबसे बड़ा अपडेट दिया गया है. इसकी मदद से आप अपने खर्चों को स्प्लिट कर सकते हैं. यानी यूजर्स किसी खर्च का एक बिल क्रिएट करके उसे दोस्तों और परिवार के साथ स्प्लिट कर सकते हैं. ऐप की मदद से किसने अपने हिस्से की पेमेंट की है और किसने नहीं, उसकी जानकारी भी मिलेगी. इसके अलावा आप परिवार के लोगों को भी अपने अकाउंट से जोड़ सकते हैं और उनके खर्च को ट्रैक कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल रेंट, बिल पेमेंट या किसी अन्य प्रकार की पेमेंट को असाइन करने के लिए किया जा सकता है. साथ ही आप इसकी मदद से अपने खर्च को ट्रैक भी कर सकते हैं. कितना किया खर्च, कर पाएंगे पता? BHIM ऐप आपके खर्च का ब्रेकडाउन भी दिखाएगा. NPCI का कहना है कि ऐप का डिजाइन यूजर फ्रेंडली रखा गया है, जिसकी मदद से यूजर्स आसानी से अपने खर्च को ट्रैक कर सकते हैं. इसमें आपको बिल्ट-इन असिस्टेंट भी मिलेगा, जो यूजर्स को उनके बिल पेमेंट की तारीख की जानकारी देगा. BHIM 3.0 ऐप को लो और अनस्टेबल नेटवर्क पर काम करने के लिए तैयार किया गया है. इसकी मदद से आप स्लो इंटरनेट स्पीड होने पर भी पेमेंट कर पाएंगे. साथ ही आपको पेमेंट फंसने की चिंता भी नहीं रहेगी. ऐप का लेटेस्ट वर्जन बेहतर सिक्योरिटी अपग्रेड्स के साथ आता है.  

एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड ने लॉन्च किया भीम 3.0 ऐप

नई दिल्ली एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड ने बहुप्रतीक्षित भीम (भारत इंटरफेस फॉर मनी) 3.0 ऐप लॉंन्च किया. इसमें उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर अनुभव के साथ वित्तीय प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए कई नई सुविधाएँ शामिल की गई हैं. भीम 3.0, 2016 में अपने आरंभिक लॉन्च के बाद से ऐप में तीसरा बड़ा अपग्रेड है. इस नए संस्करण के साथ, ऐप न केवल समग्र उपयोगकर्ता अनुभव और पहुँच को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है, बल्कि उपयोगकर्ताओं की उभरती हुई ज़रूरतों को पूरा करने के लिए शक्तिशाली वित्तीय उपकरण पेश करने पर भी ध्यान केंद्रित करता है. भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक विवेक दीप ने कार्यक्रम में कहा, “ग्राहक संतुष्टि की निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए कि जो लोग पहले से ही जुड़े हुए हैं, उनके लिए उपयुक्त पता तंत्र उपलब्ध हो, ताकि वे अन्य स्थानों पर न जाएं.” BHIM 3.0 में नई सुविधाएँ Bhim Vega – BHIM 3.0 में एक महत्वपूर्ण अतिरिक्त, भीम वेगा एक इन-ऐप भुगतान समाधान है ,जो ऑनलाइन मर्चेंट प्लेटफ़ॉर्म के साथ सहजता से एकीकृत होता है. यह सुविधा ग्राहकों को ऐप के भीतर तुरंत भुगतान पूरा करने में सक्षम बनाती है, जिससे लेन-देन के लिए तीसरे पक्ष के ऐप पर स्विच करने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है. 15 भाषाओं का समर्थन – BHIM 3.0 15 से अधिक भारतीय भाषाओं का समर्थन करके अपनी पहुँच को व्यापक बनाता है, जिससे ऐप भारत के विभिन्न भाषाई क्षेत्रों के उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक समावेशी और सुलभ हो जाता है. व्यय विभाजित करना – यह सुविधा उपयोगकर्ताओं को परिवार या दोस्तों के साथ आसानी से व्यय विभाजित करने की अनुमति देती है. चाहे वह किराए का भुगतान हो, बाहर खाना हो या समूह में खरीदारी हो, उपयोगकर्ता कुल राशि को विभाजित कर सकते हैं और सीधे ऐप के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं, जिससे त्वरित और परेशानी मुक्त निपटान सुनिश्चित होता है. पारिवारिक मोड – BHIM 3.0 एक पारिवारिक मोड सुविधा पेश करता है जो उपयोगकर्ताओं को परिवार के सदस्यों को शामिल करने, साझा खर्चों को ट्रैक करने और व्यक्तियों को विशिष्ट भुगतान सौंपने में सक्षम बनाता है. यह उपकरण घरेलू वित्त का समेकित दृश्य प्रदान करके बेहतर वित्तीय नियोजन की सुविधा प्रदान करता है. व्यय विश्लेषण – एक नया डिज़ाइन किया गया डैशबोर्ड उपयोगकर्ता के मासिक व्यय पैटर्न का सहज अवलोकन प्रदान करता है. ऐप स्वचालित रूप से खर्चों को वर्गीकृत करता है, जिससे उपयोगकर्ताओं को जटिल स्प्रेडशीट की आवश्यकता के बिना अपने बजट का अधिक कुशलता से विश्लेषण और प्रबंधन करने में मदद मिलती है. आवश्यक कार्रवाई – यह अंतर्निहित कार्य सहायक सुविधा एक अनुस्मारक उपकरण है जो उपयोगकर्ताओं को उनकी वित्तीय गतिविधियों पर नज़र रखने में मदद करता है. यह उपयोगकर्ताओं को उनके BHIM खाते से जुड़े लंबित बिलों के बारे में सचेत करता है, उन्हें UPI लाइट सक्षम करने के लिए प्रेरित करता है, और जब उनका लाइट बैलेंस कम हो रहा होता है, तो उन्हें सूचित करता है. एनपीसीआई भीम सर्विसेज की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललिता नटराज ने कहा. “देखिए, जब आप एक साफ-सुथरा UI UX बनाते हैं और ग्राहकों को अनुभव देते हैं, तो बाजार हिस्सेदारी में जैविक वृद्धि होगी. और हम प्रतिधारण पर काम करना जारी रखेंगे, क्योंकि इस दौरान, हम इसे एक वाणिज्यिक ऐप के रूप में नहीं पेश कर रहे थे, हम इसे एक संदर्भ ऐप के रूप में देख रहे थे. इसलिए मुझे यकीन है कि जैविक अधिग्रहण और प्रतिधारण जारी रहेगा. और जैसे-जैसे हम अपनापन देखेंगे, हम एक सार्थक व्यावसायिक योजना तैयार कर पाएंगे,” 30 दिसंबर, 2016 को लॉन्च किए गए भीम ऐप ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का उपयोग करके भुगतान करने का एक सरल और तेज़ तरीका पेश करके डिजिटल लेनदेन में क्रांति ला दी. ऐप उपयोगकर्ताओं को अपने UPI आईडी और पिन का उपयोग करके किसी भी बैंक खाते में सीधे बैंक भुगतान करने की अनुमति देता है. यह पैसे ट्रांसफर करने के लिए एक क्यूआर कोड को स्कैन करने की सुविधा भी प्रदान करता है, जो इसे निर्बाध वित्तीय लेनदेन के लिए एक बहुमुखी उपकरण बनाता है.

इन आदतों को अपनाएंगे तो सफल होने से कोई नहीं रोक पाएगा

हर इंसान अपने करियर में सफल होना चाहता है। खुश रहना चाहता है और अपने सारे लक्ष्यों को पूरा करना चाहता है। लेकिन अपने लक्ष्यों को पाने का रास्ता कहां से शुरू होगा। इसके बारे में नहीं जानता। अगर आपको लाइफ में सक्सेज, हैप्पीनेस चाहिए। तो सबसे पहले इन 6 आदतों को अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बनाएं। ये आपको आगे बढ़ने के लिए सही मार्गदर्शन करेंगे। खुद का आंकलन करें सबसे पहले अपना आंकलन करें। खुद के विचारों, भावनाओं और अनुभवों की मदद से सीखें और पर्सनल ग्रोथ करें। जब आप अपने एक्सपीरिएंस से सीखते हैं तो दिमाग में अपने लक्ष्यों के प्रति ज्यादा क्लियर हो जाते हैं। आपको अपनी कमियों और खूबियों के बारे में पता चलता है। इसके साथ ही आप उन कमियों को दूर करने की कोशिश में लग जाएं। किताबें पढ़ें किताबें पढ़ना अच्छी हैबिट के साथ ही पर्सनल ग्रोथ के लिए भी जरूरी है। सेल्फ हेल्प, मोटिवेशन, गाइडेंस से जुड़ी बुक्स पढ़ें या फिर कोई नॉवेल। डेली रूटीन में बुक्स पढ़ने से स्ट्रेस कम होता है बल्कि आपकी नॉलेज भी दिन पर दिन ज्यादा होती जाती है। बुक रीडिंग की आदत आपके पर्सनल ग्रोथ में मदद करती है। भगवान को धन्यवाद देना ना भूलें प्रैक्टिस ग्रैटीट्यूड मतलब जो कुछ भी आपके पास अभी है। उसके लिए भगवान को थैंक्स कहना ना भूलें। जब आप अपने आसपास की अच्छी चीजों पर फोकस करते हैं तो माइंड में पॉजिटिव वाइब्स बनती है और आप खुश रहते हैं। ऐसा करने से स्ट्रेस, डिप्रेशन जैसी समस्या भी खत्म होने लगती है। मेडिटेशन करें मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से ना केवल फिजिकल हेल्थ अच्छी होती है। बल्कि ये मेंटल हेल्थ पर भी असर डालती है। साथ ही आपकी मेमोरी और ब्रेन पावर बूस्ट होती है। जिससे आपकी समझने की क्षमता भी बढ़ती है। लक्ष्य तय करें और टाइम मैनेजमेंट इन सारी आदतों को अपनाने के बाद आप अपने लक्ष्यों को जब सेट करते हैं तो उन्हें पूरा करना आसान होता है। साथ ही अपने गोल्स को पूरा करने के लिए टाइम मैनेजमेंट करें। हॉबी जरूर पूरी करें अपने गोल्स को पूरा करने के बीच खुद के लिए टाइम निकालें और अपनी हॉबी को पूरा करें। इससे आपको खुशी मिलती है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं।

भारतीय चिप लाने पर चल रहा काम, चीन की होगी छूटी

नई दिल्ली स्मार्टफोन मार्केट की बात होती है भारत का जिक्र जरूर होता है। क्योंकि भारत एक बड़ी स्मार्टफोन मार्केट है और हर कंपनी इसमें एंट्री करना चाहती है। बढ़ती डिमांड और यूजर्स को ध्यान में रखते हुए सरकार की तरफ से एक नई शुरुआत की गई है। इसमें मोबाइल चिप पर काम किया जा रहा है। अभी तक इस मार्केट चीन और अमेरिका का दबदबा है। इसके अलावा साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग के स्मार्टफोन भी डिमांड में रहते हैं। इन सबके बावजूद भारतीय कंपनियों के स्मार्टफोन की डिमांड नहीं रहती है। अब सरकार एक ऐसा प्लान बना रही है, जिसके तहत भारतीय मोबाइल चिप लाई जा सकती है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स (MeitY) और डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) की तरफ से काम किया जा रहा है। खास बात है कि अब दोनों ही डिपार्टमेंट इस पर साथ आ गए हैं। दोनों की तरफ से मोबाइल चिप पर काम किया जा रहा है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत इस काम को पूरा किया जा रहा है। एक वरिष्ठ मिनिस्ट्री ऑफिशियल ने ET को इसकी जानकारी दी है। भारतीय चिप की मदद से स्मार्टफोन मार्केट को बूस्ट मिल सकता है। साथ ही इससे स्मार्टफोन की डिमांड में भारतीय चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है। भारतीय चिप पर क्या बोले सेक्रेटरी कृष्णन मिनिस्ट्री ऑफ इलेट्रॉनिक्स और IT के सचिव एस कृष्णन ने कांग्रेस में कहा, ‘जब हम भारत में विकसित किए जा रहे मोबाइल फोन ऑपरेटिंग सिस्टम की बात कर रहे हैं, तो मोबाइल फोन के चिपसेट की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। इस दिशा में हम डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसके अलावा, (इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय) इसे “इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन” और “डिजाइन-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम” के तहत समर्थन दे रहा है।’ बजट में भी था सेमीकंडक्टर पर फोकस भारत ने इस बार के बजट में सेमीकंडक्टर पर फोकस किया है। यही वजह है कि बजट में 83 फीसद का इजाफा किया गया है। इस तरह सेमीकंडक्टर का बजट करीब 7,000 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि मोबाइल फोन के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इनीशिएटिव यानी पीएलआई स्कीम का बजट 55 फीसद बढ़कर 9,000 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही ये साफ हो गया है कि सरकार की तरफ से भी इस पर फोकस किया जा रहा है। वहीं, चीन का सेमीकंडक्टर बजट करीब 47 बिलियन डॉलर यानी करीब 4 लाख करोड़ रुपये है, जो कि भारत के मुकाबले में काफी ज्यादा है। AI सपोर्ट वाली सेमीकंडक्टर चिप AI के लिए भी सेमीकंडक्टर चिप महत्वपूर्ण साबित होने वाली है। इसकी मदद से AI एप्लीकेशन को भी बढ़ावा मिल सकता है। कृष्णन की तरफ से इस पर भी फोकस किया जाता है। वह कहते हैं, ‘इनमें से कई AI एप्लिकेशन टेलीकॉम से जुड़ी बुनियादी संरचना का उपयोग करेंगे, डेटा को एक साथ लाएंगे, और यह एक सहज प्रक्रिया होगी जो सभी चीजों को जोड़कर रखेगी।’ यानी भारत सरकार की स्कीम को भी इससे लाभ मिलने वाला है। भारत में नौकरियों पर पड़ेगा असर ? भारत में AI की वजह से नौकरियों पर भी असर पड़ेगा ? ये सवाल हर किसी के मन में है। कृष्णन ने इसके जवाब सीधा नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि भारत में AI की वजह से नौकरियों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि यहां व्हाइट कॉलर जॉब बहुत कम हैं। हमारे यहां ऑफिस जॉब्स कम देखने को मिलती है। अभी AI ऐसे काम पर असर डाल सकता है जो रोजाना एक जैसा होता है। लेकिन भारतीय बाजार पर फिलहाल इसका असर कम देखने को मिल सकता है।’

फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकता है Apple

नई दिल्ली Apple की तरफ से हर साल 4 नए iPhone मॉडल लॉन्च किए जाते हैं। 2025 में इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि Apple iPhone 17 Air लॉन्च कर सकता है। ये फोन Plus वैरिएंट की जगह ले सकता है। इसके अलावा, कंपनी 2026 में एक फोल्डेबल iPhone भी पेश करने की योजना बना रही है। iPhone 17 Air और फोल्डेबल iPhone की नई जानकारी टेक रिपोर्टर Mark Gurman (Bloomberg) के अनुसार, Apple का फोल्डेबल iPhone क्लैमशेल (Flip) डिजाइन की बजाय बुक-स्टाइल डिजाइन अपनाएगा। यह डिजाइन Samsung Galaxy Z Fold की तरह हो सकता है। iPhone 17 Air Apple का सबसे पतला फोन होगा, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.5mm होगी। इस अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के चलते स्पीकर और कैमरा पर कुछ समझौते हो सकते हैं, लेकिन बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी। यह iPhone 16e के बैटरी परफॉर्मेंस से मिलता-जुलता होगा। यह फोन फोल्डेबल iPhone के विकास के लिए एक प्रयोग के रूप में काम करेगा। Apple का फोल्डेबल iPhone: क्या कुछ खास होगा? रिपोर्ट्स और लीक के मुताबिक, Apple के फोल्डेबल iPhone में कुछ फीचर्स खास हो सकते हैं। 7.8-इंच की मेन डिस्प्ले (फोल्ड ओपन करने पर) हो सकती है। जबकि 5.5-इंच की एक्सटर्नल स्क्रीन हो सकती है। इसके अलावा लिक्विड मेटल हिंज होगी जो ज्यादा मजबूती और स्क्रीन क्रीजिंग को कम करने के लिए इस्तेमाल होगी। फोल्ड ओपन होने पर 4.5mm और बंद होने पर 9mm – 9.5mm हो सकता है। Face ID हटाकर Touch ID दिया जा सकता है, यह पावर बटन में इंटीग्रेटेड हो सकता है ताकि अंदर ज्यादा जगह बचाई जा सके। टाइटेनियम चेसिस – प्रीमियम लुक और मजबूती के लिए डिजाइन के साथ ही फोन की बैटरी लाइफ पर भी काम किया जाएगा। इस फोन की बैटरी लाइफ बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा। हालांकि अभी तक ज्यादा स्पेसिफिकेशन को तय नहीं किया गया है। Mark Gurman के मुताबिक, इसका संभावित दाम $2000 (लगभग 1,71,885 रुपए) हो सकता है। शुरुआत में इसकी प्रोडक्शन लिमिटेड हो सकती है, जिससे इसकी उपलब्धता कम रहेगी। अगर सब कुछ सही रहा, तो इसे iPhone 18 सीरीज के तहत लॉन्च किया जा सकता है। Apple के इस फोल्डेबल iPhone को लेकर टेक कम्युनिटी में काफी एक्साइटमेंट है। अगर ये अफवाहें सही साबित होती हैं, तो यह iPhone के इतिहास का सबसे बड़ा डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐपल की तरफ से बहुत समय से लाइट वेट iPhone लाने पर विचार किया जा रहा था। अब ऐसा होता नजर आ रहा है।

सुप्रीम कोर्ट में भी अब एआई का इस्‍तेमाल, मौखिक दलीलें लिखना होगी आसान

नई दिल्ली देश की सर्वोच्‍च अदालत सुप्रीम कोर्ट में भी अब आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। भारत का सुप्रीम कोर्ट, न्यायिक प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए एआई और मशीन लर्निंग (ML) टूल्‍स का इस्‍तेमाल कर रहा है। इसकी मदद से कोर्ट के काम, केस फाइल करने और कानूनी अनुवाद में तेजी आने की उम्‍मीद है। जज भी कानूनी रिसर्च आसानी से कर पाएंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में एक लिखित बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट, AI और ML बेस्‍ड टूल्स का इस्तेमाल कर रहा है। इससे कोर्ट का काम और तेजी से होगा। बताया गया है कि एआई का इस्तेमाल संविधान पीठ के मामलों में मौखिक दलीलों को लिखने में किया जा रहा है। एआई की मदद से लिखी गई दलीलों को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। यही नहीं, सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री भी नेशनल इन्‍फर्मेटिक्‍स सेंटर (एनआईसी) के साथ मिलकर एआई और एमएल बेस्‍ड टूल्स का इस्‍तेमाल कर रही है। इसका मकसद अंग्रेजी भाषा से 18 भारतीय भाषाओं जैसे- असमिया, बंगाली, गारो, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, खासी, कोंकणी, मलयाली, मराठी, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, संताली, तमिल, तेलुगु और उर्दू में फैसलों को ट्रांसलेट करना है। आईआईटी मद्रास की भी मदद बताया गया है कि हाल ही में 200 एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड को प्रोटोटाइप तक पहुंच दी गई है, ताकि वो एआई टूल्‍स का इस्‍तेमाल कर पाएं। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री भी आईआईटी मद्रास की मदद से एआई और मशीन लर्निंग (एमएल) टूल्स के प्रोटोटाइप्स का परीक्षण कर रही है। इन टूल्‍स को इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग मॉड्यूल और केस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर यानी इंटीग्रेटेड केस मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम (आईसीएमआईएस) के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। न्‍यायिक फैसलों को एआई का इस्‍तेमाल नहीं सरकार की तरफ से स्‍पष्‍ट किया गया है कि AI का इस्तेमाल न्यायिक फैसले लेने के लिए नहीं किया जा रहा है। अभी इसका इस्‍तेमाल सिर्फ संविधान पीठ की सुनवाई के दौरान कही गई बातों को लिखने में किया जा रहा है। आने वाले समय में इसे नियमित सुनवाई के दिनों में भी इस्तेमाल करने की योजना है। गौरतलब है कि एआई टूल्‍स अब हर जगह बड़े पैमाने पर इस्‍तेमाल हो रहे हैं। मेटा के मालिकाना हक वाला वॉट्सऐप में अपने ऐप में एआई टूल को राइटिंग के स्‍तर पर लाने वाला है। उसकी मदद से यूजर्स को अपना मैसेज लिखने में आसानी होगी। मैसेज रिराइट कराया जा सकेगा।

अरविंद श्रीनिवास की कंपनी खरीद सकती है टिकटॉक

नई दिल्ली चाइनीज कंपनी बाइटडांस का शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म टिकटॉक अमेरिका में मुसीबतों में है। ट्रंप सरकार के आने से पहले यह लगभग बंद ही हो गया था, लेकिन फ‍िर उसे वापसी का मौका मिला। शर्त यह है कि टिकटॉक को अमेरिका में अपना कारोबार बेचना होगा। अमेरिका में टिकटॉक को बैन से बचाने के लिए कई कंपनियां उसका बिजनेस खरीदने की कोशिश कर रही हैं। इस दौड़ में अब AI कंपनी Perplexity भी शामिल हो गई है। एंड्रॉयड हेडलाइन्‍स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्‍क और Mr. Beast जैसे लोगों के नाम पहले से टिकटॉक खरीदने की रेस में हैं। अब परप्‍लेक्सिटी भी इसे खरीदना चाहती है। कंपनी के सीईओ 31 साल के अरविंद श्रीनिवास हैं, जिनका जन्‍म साल 1994 में चेन्‍नई में हुआ था। कौन हैं अरविंद श्रीनिवास साल 1994 में चेन्‍नई में जन्‍मे अरविंद श्रीनिवास, एआई कंपनी Perplexity के को-फाउंडर और सीईओ हैं। यह एक एआई आधारित सर्च इंजन है। अरविंद श्रीनिवास ने आईआईटी-मद्रास से पढ़ाई की है। उसके बाद वह कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पीएचडी पूरी करने चले गए। खास बात है कि श्रीनिवास ने अपने करियर की शुरुआत ओपनएआई से की थी, जिसे चैटजीपीटी बनाने के लिए जाना जाता है। बाद में उन्‍होंने गूगल और डीपमाइंड जैसी कंपनियों में भी काम किया। आखिरकार उन्‍होंने Perplexity शुरू की। क्‍या काम करती है Perplexity Perplexity एक एआई कंपनी है। यह एआई से चलने वाला सर्च इंंजन बनाती है। कंपनी सैन फ्रांसिस्‍को से ऑपरेट करती है। बताया जाता है कि टिकटॉक के अमेरिकी हिस्‍से को खरीदने के लिए 18 अरब डॉलर जुटाने पर काम कर रही है। अगर कंपनी अपने मकसद में कामयाब हो गई तो वह टिकटॉक एल्‍गोरिदम को ओपन-सोर्स बना सकती है यानी वह हर किसी के लिए ओपन होगा। कंपनी यह भी कह रही है कि अगर उसे टिकटॉक को खरीद लिया तो अमेरिका में डेटा सेंटर्स बनाएगी ताकि टिकटॉक पर अमेरिका की निगरानी रहे। टिकटॉक पर छाए हैं संकट के बादल टिकटॉक को लेकर अमेरिका में संकट के बादल हैं। टिकटॉक यूजर्स भी इसके भविष्‍य को लेकर असमंजस में हैं। अमेरिका में यह प्‍लेटफॉर्म तभी ऑपरेट हो सकता है, जब बाइटडांस इसके अमेरिकी बिजनेस को बेच दे। ऐसा नहीं होने पर टिकटॉक को अमेरिका से लौटना होगा। भारत में टिकटॉक बहुत पहले ही बैन किया जा चुका है। अगर यह अमेरिका में भी बंद होता है तो कंपनी को बड़ा झटका लगेगा। अमेरिकी कंपनियां टिकटॉक को एक मौके की तरह देख रही हैं। एलन मस्‍क इसमें पहले ही दिलचस्‍पी दिखा चुके हैं।

संभल जाओ नहीं तो हो जाएगा सब बर्बाद! इन गलतियों के कारण महिलाओं पर ज्यादा अटैक कर रहा कैंसर

नई दिल्ली भारत के प्रमुख चिकित्सा पैनल ने खुलासा किया है कि निदान के बाद पाच में से तीन लोग कैंसर से मर जाते हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की रिपोर्ट में पाया गया कि पिछले दशक में कैंसर की घटनाओं में वृद्धि हुई है, पुरुषों की तुलना में महिलाओं की स्थिति ज्यादा खराब है।  चिंता की बात तो यह है कि दुनियाभर में कैंसर से हो रही मौतों के 10% से ज्यादा मामले सिर्फ भारत में ही आ रहे हैं। दुनिया में हर मिनट में एक महिला की ब्रेस्ट कैंसर से मौत हो रही है. डब्ल्यूएचओ ने इसके लिए कई कारण भी बताए हैं, इसमें अनहेल्दी खानपान, बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ती उम्र समेत कई समस्याएं शामिल हैं. ब्रेस्ट कैंसर की ज्यादा शिकार हो रही महिलाएं रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं में कैंसर के नए केस में करीब 30% मामले ब्रेस्ट कैंसर के हैं, इसके बाद गर्भाशय कैंसर के करीब 19% मामले हैं.। पुरुषों में सबसे ज्यादा माउथ कैंसर पाया गया है, जिससे 16% नए मामले दर्ज किए गए। रिसर्च टीम ने अलग-अलग एज ग्रुप में कैंसर बढ़ने के लेवल में भी बदलाव पाया है। शोधकर्ताओं का मानना है कि कैंसर की सबसे ज्यादा बीमारी वृद्धावस्था में देखी गई है, इनमें 70 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोग हैं। इसके बाद 15 से 49  साल की उम्र वालों में कैंसर के मामले पाए गए । खुलकर बात करने से बचती हैं महिलाएं हमारा समाज अभी भी स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के बारे में नियमित रूप से बात करने में सहज नहीं है।  महिलाएं अभी भी इसे वर्जित मानती हैं और किसी भी स्त्री रोग संबंधी समस्या के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श करने में झिझकती हैं, जिससे उपचार में देरी होती है। कभी-कभी उनके लिए यह समझना मुश्किल हो जाता है कि उनके शरीर में क्या सामान्य है और क्या असामान्य। महिलाओं में कैंसर की स्क्रीनिंग कम होती है, जिससे बीमारी देर से पकड़ में आती है। देर से पहचान होने के कारण कैंसर के मामलों की संख्या और मृत्यु दर बढ़ जाती है।   महिलाओं को कैंसर अधिक क्यों होता है? स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) और ओवेरियन कैंसर महिलाओं में सबसे आम प्रकार हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें हार्मोनल बदलाव, जीवनशैली, जागरूकता की कमी, और जेनेटिक कारण शामिल हैं। महिलाओं में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन** के उतार-चढ़ाव से स्तन और ओवरी से जुड़े कैंसर की संभावना बढ़ जाती है।  रजोनिवृत्ति (Menopause) के बाद कैंसर का खतरा अधिक होता है।   जिन महिलाओं के परिवार में स्तन या सर्वाइकल कैंसर का इतिहास रहा हो, उनमें इसकी संभावना बढ़ जाती है।   स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर का खतरा ज्यादा भारत में हर 8 में से 1 महिला को अपने जीवनकाल में स्तन कैंसर होने की संभावना रहती है। भारत में हर साल 1 लाख से अधिक महिलाओं को गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर होता है। इन दोनों प्रकार के कैंसरों की दर पुरुषों में पाए जाने वाले प्रमुख कैंसरों (फेफड़े, लीवर, मुँह के कैंसर) की तुलना में अधिक होती है।  स्तन कैंसर की सेल्फ-चेकिंग, पैप स्मीयर टेस्ट, और नियमित हेल्थ चेकअप** की कमी के कारण महिलाओं को देर से डायग्नोस किया जाता है।   देरी से मां बनना भी खतरनाक  जो महिलाएं  30-35 की उम्र के बाद मां बनती हैं, उनमें स्तन और ओवेरियन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।  ब्रेस्टफीडिंग न करने वाली महिलाओं में स्तन कैंसर की संभावना ज्यादा होती है। पुरुषों के मुकाबले कम प्रतिशत में सही, लेकिन जो महिलाएं शराब या तंबाकू का सेवन करती हैं, उनमें कैंसर की संभावना ज्यादा होती है। महिलाओं में धूम्रपान से फेफड़ों का कैंसर और गले का कैंसर बढ़ रहा है।   घरेलू और कॉस्मेटिक उत्पादों में मौजूदकेमिकल्स (BPA, पैराबेन्स, फॉर्मल्डिहाइड) से हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं।  पानी और खाने में मौजूद कीटनाशक (Pesticides) और भारी धातुएं महिलाओं के प्रजनन अंगों पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।      कैंसर से बचाव के लिए क्या करें? -40 वर्ष की उम्र के बाद स्तन कैंसर की जांच के लिए हर साल मैमोग्राफी करवाएं। -सर्वाइकल कैंसर की पहचान के लिए 21 साल के बाद हर 3-5 साल में पैप स्मीयर टेस्ट कराएं।   – हरी सब्जियां, फल, होल ग्रेन्स और एंटीऑक्सीडेंट युक्त फूड्स खाएं।   – रोज़ाना कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज या योग करें और वजन को नियंत्रण में रखें।   – मेडिटेशन, योग और रिलैक्सेशन तकनीकों से मानसिक शांति पाएं।   -एचपीवी वैक्सीन (HPV Vaccine)सर्वाइकल कैंसर से बचाव में मदद कर सकती है।   इन बातों से अनजान हें महिलाएं जब 45 वर्षीय महिला गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से पीड़ित होती है, तो उसके कैंसर की प्रक्रिया कई साल पहले ही शुरू हो चुकी होती है। इसलिए गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण की सिफारिश 9-14 वर्ष की बहुत कम उम्र में की जाती है (यानी एचपीवी वायरस के संपर्क में आने से पहले)।मो टापा अब एंडोमेट्रियल (गर्भाशय) कैंसर के लिए प्रमुख परिवर्तनीय जोखिम कारक के रूप में तंबाकू चबाने के समान है। एंडोमेट्रियल कैंसर के लगभग 50% मामले मोटापे के कारण होते हैं। और दुखद बात यह है कि ऐसी अधिकांश महिलाएँ अभी भी 30 वर्ष की आयु में हैं, इस प्रकार वे अपना गर्भाशय और आगे गर्भधारण करने की क्षमता खो देती हैं। लगभग 99.9% गर्भाशय-ग्रीवा कैंसर विभिन्न प्रकार के HPV वायरस के कारण होता है, जिनमें सबसे आम HPV 16 और 18 प्रकार हैं। दस में से आठ महिलाएँ अपने जीवन में किसी न किसी समय HPV वायरस से संक्रमित होती हैं।

अच्छी सेहत के लिए जरूरी है फाइबर

कभी वर्क कभी फोटो शूट तो कभी मार्केटिंग कॉल पर आउटडोर जाना इनके काम में शुमार है। होटल की ब्रैंडिंग के लिए लोगों से मिलना और होटल में ही खाना इनके रुटीन में शामिल होता है। जी हां, होटल्स मार्क कॉम मैनेजर का प्रोफेशन ही कुछ ऐसा है कि इन्हें अपने लिए भी समय नहीं मिलता। ऐसे में यह अपनी सेहत और खानपान का खयाल कैसे रखते हैं, डीडी ने की पड़ताल। साथ ही इनकी लाइफस्टाइल को दुरुस्त करने के लिए डाइटीशियन से जानें कुछ खास टिप्स। दिनचर्या: मेरे दिन की शुरुआत सुबह 7 बजे होती है। मुझे घर से होटल के लिए लगभग 8.30 बजे निकल जाना होता है। 7.30 से 8 के बीच मैं ब्रेकफस्ट करती हूं। सुबह का इतना बिजी शेड्यूल होता है कि कोई एक्सरसाइज या वर्कआउट तक नहीं कर पाती। मैं पिछले एक साल से इस जॉब में हूं। व्यस्तता के कारण वॉक नहीं कर पाती। सुबह भागमभाग रहती है। ब्रेकफस्ट: मैं सुबह 7.45 बजे ब्रेकफस्ट करती हूं जिसमें आमतौर पर एक ग्लास दूध या चाय, कॉर्नफ्लेक्स, फ्रूट्स, ब्रेड बटर या फिर ऑमलेट होते हैं। इससे ज्यादा समय नहीं होता। मैं नॉनवेजटेरियन हूं। मैं होटल पहुंचने के बाद 9.30 तक ग्रीन टी लेती हूं। मन हुआ तो साथ में बिस्किट भी ले लेती हूं। 12.30 बजे तक कोई फल खाती हूं या ज्यादा भूख हो तो लंच जल्दी कर लेती हूं। मैं 2-3 घंटे के अंतर पर थोड़ा-थोड़ा कुछ न कुछ खाती रहती हूं। लंच: आमतौर पर मैं लंच 1 बजे तक कर लेती हूं। होटल में ही खाती हूं, जिसमें दाल, चपाती, सब्जी और दही या सैलेड होते हैं। स्नैक्स: शाम 4-5 बजे कभी कोल्ड कॉफी-बिस्किट या जूस या फिर सैंडविच लेती हूं। कोल्ड कॉफी पंद्रह दिन में एक बार लेती हूं। फिर घर पहुंचकर 7.00-7.30 बजे तक मेयोनीज चिकेन या हैम सैंडविच लेती हूं या फिर 1 ग्लास दूध लेती हूं। मैं सप्ताह में 2-3 दिन रात में या शाम को दूध लेती हूं। डिनर: रात 10 बजे तक डिनर में दाल, रोटी, सब्जी और थोड़ा चावल लेती हूं। जब बाहर जाती हूं तो सिर्फ सैलेड, फ्रूट्स या सूप ही प्रेफर करती हूं। रात 12 बजे तक सो जाती हूं।  

परिवार के हर सदस्य को सफलता दिलाता है घर के मुखिया

बात जब सफलता की होती है तो लोग अकसर मेहनत के जरिए लक्ष्य हासिल करने वाले युवाओं के बारे में जिक्र करते हैं। लेकिन सक्सेस मंत्रा में आज बात सफलता का रास्ता ढूंढने वाले युवाओं की नहीं बल्कि घर के मुखिया के गुणों के बारे में की जाएगी। जी हां, किसी भी घर का मुखिया उस घर का आईना होता है। जिसे देखकर कोई भी घर में रहने वाले सदस्यों के बारे में काफी हद तक सही अंदाजा लगा सकता है। चाणक्य नीति में भी घर के मुखिया के बारे में कई जरूरी बातें बताई गई हैं। चाणक्य नीति के अनुसार घर के मुखिया में ये गुण मौजूद होने पर वह घर काफी तरक्की करता है। उस घर में रहने वाले हर सदस्य को सफलता मिलती है। तो आइए जानते हैं घर के मुखिया में कौन से गुण मौजूद होने चाहिए। बेहतर फैसले लेने की क्षमता- घर का मुखिया ऐसा होना चाहिए, जो घर से जुड़े सभी फैसले खुद लेने की क्षमता रखता हो। उसके फैसले ऐसे होने चाहिए जो ना सिर्फ बेहतर हों बल्कि उनसे घर के किसी सदस्य को तकलीफ या नुकसान भी न पहुंचें। बेकार खर्चों पर लगाए रोक- घर के मुखिया का दिमाग तेज होने के साथ दूरदर्शी भी होना चाहिए। उसे इच्छा और जरूरत में फर्क करना आना चाहिए। घर के मुखिया को इस बात का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए कि वह परिवार के सदस्यों की जरुरत पर पैसा खर्च करते हुए फिजूल खर्च करने से बचें। उसे इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि पैसों का सही इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। भेदभाव करने से बचें- परिवार का हर सदस्य अपनी हर समस्या का हल खोजने के लिए घर के मुखिया के पास ही आता है। ऐसे में घर के मुखिया के पास ही सबकी परेशानियों का हल निकालने की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में घर के मुखिया को घर के किसी सदस्य के साथ भेदभाव किए बिना एकतरफा निर्णय नहीं लेना चाहिए। और किसी के साथ भी भेदभाव नहीं करना चाहिए. मुखिया को एक ही क़ानून बनाना चाहिए और वही कानून सभी पर लागू होना चाहिए. सतर्क रहें- घर के मुखिया को हर समय सतर्क रहते हुए आसानी से किसी की भी बात पर भरोसा नहीं कर लेना चाहिए। घर के किसी भी सदस्य के बीच विवाद होने पर उसे दोनों पक्षों का निर्णय ध्यान से सुनना चाहिए। जिसके बाद ही उसे किसी भी तरह का कोई फैसला देना चाहिए। ध्यान रखें आपका एक गलत निर्णय किसी की लाइफ खराब कर सकता है। अनुशासन का पालन- व्यक्ति के जीवन में अनुशासन मौजूद होने से वो किसी भी काम को सफलतापूर्वक कर सकता है। ऐसे व्यक्ति की लाइफ में सफलता पाने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती है। यही वजह है कि जिस घर का मुखिया अनुशासन प्रिय होता है, वहां रहने वाले सदस्य हमेशा तरक्की हासिल करते हैं।

आधी कीमत में मिल रहा Samsung Galaxy F16 5G फोन

नई दिल्ली Samsung की तरफ से शानदार डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है, जिससे आप बेहद कम कीमत में 5G स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। दरअसल अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy F16 5G एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जिसे आप एक्सचेंज ऑफर के साथ आधी कीमत में खरीद पाएंगे। मतलब 16,499 रुपये कीमत वाले फोन पर 9,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। ऐसे में आपके फोन की वास्तविक कीमत काफी कम हो जाती है। कीमत और डिस्काउंट ऑफर Samsung Galaxy F16 5G स्मार्टफोन की कीमत MRP 18,999 रुपये है, जिसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर 18 फीसद डिस्काउंट के साथ 15,499 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। फोन की खरीद पर 9,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप फुल एक्सचेंज ऑफर का लुत्फ उठा लेते हैं, तो आपके फोन की कीमत 5,499 रुपये रह जाती है। इसके बावजूद आप 5 फीसद अनलिमिटेड कैशबैक का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये की अतिरिक्त छूट हासिल कर सकते हैं। SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा फोन को 2,584 रुपये मंथली ईएमआई ऑप्शन में खरीद पाएंगे। Samsung Galaxy F16 5G के स्पेसिफिकेशन्स फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट 4जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम ऑप्शन में पेश किया जाता है। फोन में 6.65 इंच फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50MP सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा 5MP सेकेंड्री कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 2MP कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। अगर बैटरी की बात करें, तो फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है। वही प्रोसेसर सपोर्ट के तौर पर Dimensity 6300 सपोर्ट दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 14 सपोर्ट के साथ आता है। क्या होता है एक्सचेंज ऑफर Samsung Galaxy F16 5G स्मार्टफोन की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा हैं, तो सबसे पहले समझ लेते हैं कि आखिर एक्सचेंज ऑफर क्या होता है? तो बता दें कि एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन के बदले नए फोन पर छूट हासिल करने को एक्सचेंज ऑफर कहते हैं। एक्सचेंज ऑफर की कीमत पुराने फोन की मौजूदा कंडीशन पर निर्भर कती है। मतलब अगर पुराने फोन की कंडीशन ठीक हैं, तो आपको ज्यादा पैसे एक्सचेंज ऑफर के तौर पर मिलेंगे।

ChatGPT की एक हरकत आई सामने, शख्‍स को बता दिया बच्‍चों की हत्‍या का आरोपी

एलन मस्‍क के ग्रोकआई के कारनामे सुर्खियों में हैं, इस बीच ओपनएआई के ChatGPT की एक हरकत सामने आई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नॉर्वे के एक व्‍यक्ति ने चैटजीपीटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शख्‍स का आरोप है कि एआई ने उसे उसके दो बच्‍चों की हत्‍या का आरोपी बता दिया। यह भी कहा कि उसने अपने तीसरे बच्‍चे को मारने की कोशिश की। चैटजीपीटी पर आरोप लगाया गया है कि उसने यूरोप के नियमों का उल्‍लंघन किया है। नियमों के अनुसार, पर्सनल डेटा सही होना चाहिए। क्‍या है मामला शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति का नाम अर्वे हल्मार होलमेन है। वह हमारी-आपकी तरह ही नॉर्वे के एक आम नागरिक हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन उन्‍होंने चैट जीपीटी से अपने बारे में जानकारी मांगी। लिखा कि अर्वे हल्मार होलमेन कौन है? इस पर जवाब मिला- ”अर्वे हल्मार होलमेन नॉर्वे के रहने वाले हैं। एक घटना के बाद उन्‍होंने सबका ध्‍यान खींचा। उनके दो बेटे थे। एक दस साल और दूसरा सात। दोनों बच्चे दिसंबर 2020 में अपने घर के पास एक तालाब में मृत मिला। चैटजीपीटी ने आगे लिखा कि घटना ने पूरे देश को चौंका दिया। होलमेन को उनके बच्‍चों की हत्‍या के लिए 21 साल की सजा सुनाई गई।” चिंता, लोग झूठ को सच मान सकते हैं अपने बारे में यह सुनकर अर्वे हल्मार होलमेन को झटका लगा। इसके बाद Noyb नाम के डिजिटल राइट्स ग्रुप ने ओपनएआई की शिकायत की है। इसमें ओपनएआई पर जुर्माना लगाने की मांग की गई है। होल्‍मेन की चिंता इस बात को लेकर है कि लोग इस झूठ को सच मान सकते हैं। चैटजीपीटी के पुराने वर्जन की शिकायत डिजिटल राइट्स ग्रुप के वकील का कहना है कि कोई भी झूठी जानकारी नहीं फैला सकता। इस मामले में ओपनएआई ने कहा है कि शिकायत चैटजीपीटी के पुराने वर्जन के बारे में है। कंपनी के मुताबिक वह अपने मॉडल्‍स को बेहतर बनाने और गलतियों को कम करने के तरीके खोज रही है। डिजिटल राइट्स ग्रुप का कहना है कि चैटजीपीटी को लोगों के बारे में गलत जानकारी नहीं देनी चाहिए। ग्रोकएआई भी विवादों में चैटजीपीटी के अलावा एलन मस्‍क का ग्रोकएआई भी विवादों में है। भारत में इसने कई यूजर्स को गाली दी है। उनके अपमाजनक भाषा में बात की है। ग्रोकएआई ने कई बड़े नेताओं को भी अपशब्‍द कहे हैं। यही नहीं, दिल्‍ली पुलिस को भी सख्‍त लहजे में जवाब दिया है, जिससे कई यूजर्स नाराज दिख रहे हैं। ग्रोक एआई के मामले में सरकार ने अपने स्‍तर पर जांच की बात कही है। इन घटनाक्रमों ने सवाल उठाया है कि एआई टूल्‍स को किस स्‍तर तक इस्‍तेमाल किया जाना चाहिए। ओपनएआई और एलन मस्‍क के टूल्‍स क्‍या इतने भरोसेमंद हैं कि उन पर विश्‍वास किया जाए। चैटजीपीटी और ग्रोक एआई की तरह ही गूगल का जेमिनीएआई भी विवादों में आ चुका है।

1 अप्रैल से UPI पेमेंट सर्विस से जुड़ा नया नियम होगा लागू, इन नंबरों पर नहीं चलेगा UPI

नई दिल्ली अगर आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए लेन-देन करते हैं और बैंक से जुड़ा आपका मोबाइल नंबर लंबे समय से निष्क्रिय है, तो उसे तुरंत सक्रिय कर लें. अन्यथा, आपको पेमेंट करने में दिक्कत आ सकती है, क्योंकि 1 अप्रैल से UPI पेमेंट सर्विस से जुड़ा नया नियम लागू होने जा रहा है. इस नियम के तहत, बैंक अकाउंट से जुड़े वे मोबाइल नंबर, जो लंबे समय से सक्रिय नहीं हैं या जो बंद होने के बाद दोबारा सक्रिय किए गए हैं, उन्हें UPI सिस्टम से हटा दिया जाएगा. इस बदलाव का असर उन यूजर्स पर पड़ेगा, जिनके बैंक अकाउंट से कोई पुराना या बंद नंबर जुड़ा हुआ है. साइबर फ्रॉड रोकने के लिए लिया गया फैसला UPI को रेगुलेट करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बैंकों और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स को ऐसे मोबाइल नंबरों को डीलिंक (हटाने) करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा, NPCI जल्द ही Pull Transaction फीचर को भी बंद कर सकता है. NPCI ने यह फैसला साइबर फ्रॉड और अनधिकृत ट्रांजेक्शन को रोकने के लिए लिया है. कई बार मोबाइल नंबर बंद होने के बाद टेलीकॉम कंपनियां उसे किसी अन्य उपयोगकर्ता को अलॉट कर देती हैं, जिससे पुराने नंबर से जुड़े बैंक अकाउंट पर धोखाधड़ी का खतरा बढ़ जाता है. इसी वजह से NPCI ने बैंकों और Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे UPI ऐप्स को हर हफ्ते निष्क्रिय मोबाइल नंबरों की पहचान कर उन्हें अपने सिस्टम से हटाने का निर्देश दिया है. इसका मतलब यह है कि यदि आपका नंबर लंबे समय से सक्रिय नहीं है, तो उसे बैंक के रिकॉर्ड से स्वतः हटा दिया जा सकता है. सर्विस बंद करने से पहले भेजा जाएगा अलर्ट मैसेज UPI सर्विस बंद करने से पहले यूजर्स को अलर्ट मैसेज भेजे जाएंगे. यदि चेतावनी के बावजूद कोई मोबाइल नंबर निष्क्रिय रहता है, तो उसे UPI सिस्टम से हटा दिया जाएगा. NPCI Pull Transaction फीचर हट सकता है UPI के जरिए Pull Transaction की वजह से धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं. इसी कारण NPCI पेमेंट ऐप्स में इस फीचर को सीमित या बंद करने की योजना बना रहा है. हालांकि, यह योजना अभी प्रारंभिक चरण में है. इसका क्रियान्वयन कब और कैसे होगा, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

5 पॉजिटिव मंत्र जो बेस्ट लाइफ जीने में करेंगे आपकी मदद

हर कोई चाहता है कि वह लाइफ में हमेशा खुश और संतुष्ट रहे। लेकिन कई बार हम यह भूल जाते हैं कि हमारे लिए क्या जरूरी है। ऐसे में कुछ पॉजिटिव जीवन मंत्र आप बेस्ट लाइफ के लिए अपना सकते हैं। यहां हम 5 ऐसे पॉजिटिव मंत्र के बारे में बता रहे हैं, जो बेस्ट लाइफ जीने में आपकी मदद करेंगे।  ग्रेटिट्यूड की प्रेक्टिस करें जीवन में मौजूद चीजों को स्वीकार करें और उनकी सराहना करें। बेस्ट और पॉजिटिव लाइफ जीने के लिए ग्रेटिट्यूड का होना बहुत जरूरी है। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनके लिए हमें आभारी होना चाहिए। खासकर उन चीजों के लिए जो अभी हमारे पास हैं। जितना ज्यादा आप चीजों की सराहना करेंगे तो आप खुद में खुशहाल और संतुष्ट महसूस करेंगे। माफ करने की प्रेक्टिस करें माफ करना कोई आसान काम नहीं है। मन में नाराजगी रखने से हम शारीरिक और भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकते हैं। ऐसे में शिकायतों को दूर करने से पॉजिटिविटी के लिए हमारा दिमाग में जगह खाली हो सकती है। ऐसा काम करें जिनसे आपको खुशी मिले पॉजिटिव लाइफ जीने का मतलब है ऐसी एक्टिविटीज करना जो हमें खुशी, संतुष्टि और उपलब्धि की भावना दें। वे लोग सबसे अच्छा जीवन जीते हैं जो उस काम को करते हैं जो उन्हें पसंद होता है। खुशी बेहतर जीवन जीने का मुख्य सार है। अगर आप खुश रहते हैं तो जीवन पूरी तरह तैयार और संपन्न हो जाता है। अपने आप को पॉजिटिविटी से घेरें हमें ऐसे लोगों के साथ समय बिताने की कोशिश करना चाहिए जो आपको अपलिफ्ट कर सकते हैं और मोटिवेट कर सकते हैं। पॉजिटिविटी के संपर्क में आने से अक्सर हमें अपने अंदर पॉजिटिवीटी बनाए रखने में मदद मिलती है। सेल्फ केयर पर ध्यान दें खुद की देखभाल को प्राथमिकता देने से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक भलाई में मदद मिल सकती है। नियमित व्यायाम, संतुलित डायट लेना, पर्याप्त नींद लेना और आराम करने के लिए समय निकालना पॉजिटिव माइंड में मदद कर सकता है। जितना ज्यादा आप सेहत का ध्यान रखेंगे उतना ज्यादा आप खुद को पॉजिटिव और पूर्ण पाएंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet