LATEST NEWS

सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाता है मे‍कअप

सोशल लाइफ हो या फिर सोशल मीडिया, खुद को ठीक ढंग से प्रेजेंट करने के लिए मेकअप का इस्तेमाल कई लोग करते हैं। आज कल लड़क‍ियों के साथ-साथ लड़के भी मेकअप कराने लगे हैं। मेकअप न केवल खूबसूरती को निखारने का काम करता है बल्कि यह आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। ये अब अपनी पहचान को संवारने का भी माध्यम बन चुका है। हालांक‍ि कई लोग मेकअप को केवल दिखावे से जोड़कर देखते हैं लेकिन वास्तव में मेकअप के कई फायदे होते हैं। यह न केवल अच्छा लुक देता है, बल्कि कई तरह से मानसिक और सामाजिक प्रभाव भी डालता है। आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं क‍ि मेकअप क्‍यों जरूरी होता है। इसके क्या फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से- मेकअप करने से लुक काफी अच्‍छा आ जाता है। जब आप अच्‍छी द‍िखती हैं तो हर कोई आपकी तारीफ करता है। ऐसे में खुद-ब-खुद आपमें सेल्फ कॉन्फिडेंस आ जाता है। खासकर जब किसी पार्टी, इंटरव्यू या खास मौके पर जाना हो तो मेकअप आत्मविश्वास को दोगुना कर सकता है। स्‍क‍िन को करता है प्रोटेक्‍ट आपको बता दें क‍ि मेकअप सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने का ही जर‍िया नहीं है। ये हमारी स्‍क‍िन की सुरक्षा भी करता है। फाउंडेशन और प्राइमर चेहरे को धूल, धूप और प्रदूषण से बचाने का काम करते हैं। सनस्क्रीन भी त्वचा को हानिकारक UV Rays से बचाते हैं। खामियों को छुपाता है मेक‍अप कई बार चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे या डार्क सर्कल्स हुए रहते हैं। मेकअप करने से इन्‍हें छ‍िपाने में मदद म‍िलती है। एक क्लीन और फ्रेश लुक मेकअप से पाया जा सकता है। खुद को एक्सप्रेस करने का बेस्‍ट तरीका मेकअप एक आर्ट की तरह होता है। कोई हल्का और नेचुरल लुक पसंद करता है, तो कोई बोल्ड और ग्लैमरस लुक अपनाना चाहता है। अलग-अलग रंग और स्टाइल आजमाकर अपने लुक में नयापन लाया जा सकता है। मूड को करता है बेहतर मेकअप करने से आप अपने आपको खुशी दे सकती हैं। दरअसल ये मूड को भी बेहतर बनाने का काम करता है। जब आप अपने लुक से खुश होती हैं तो पूरे दिन एनर्जी और पॉजिटिविटी बनी रहती है। पड़ता है अच्छा इम्प्रेशन कई बार हमें ऑफ‍िस की मीट‍िंग्‍स अटेंड करने बाहर जाना होता है। ऐसे में आपका लुक एकदम परफेक्‍ट होना चाह‍िए। मेकअप ही वह जर‍िया है जो आपकी पर्सनालिटी को निखारने में मदद करता है और Positive Impression डालता है।

30 द‍िनों तक खाएं मखाने जबरदस्‍त होंगे फायदे

मखाने को फॉक्स नट्स और लोटस सीड्स के नाम से भी जाना जाता है। ये खाने में ज‍ितने स्‍वाद‍िष्‍ट होते हैं उतने ही पौष्टिक भी हैं। मखाने में विटामिन मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। मखाने की तासीर ठंडी होती है इसील‍िए लाेग गर्मियों में इसे खाना पसंद करते हैं। लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दि‍ल्‍ली। मार्च से ही गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। इस बार मौसम व‍िभाग ने भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। इस मौसम में शरीर को ठंडा और ऊर्जावान बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में लोग जूस का सहारा लेते हैं। उन फलों को डाइट में शाम‍िल करते हैं जि‍नमें पानी की मात्रा अध‍िक हो। हालांक‍ि फलों के अलावा कुछ नट्स भी ऐसे होते हैं जो हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। उन्‍हीं में से मखाना एक है। मखाना आपके शरीर को ठंडक प्रदान करने में बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह खाने में बेहद हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला होता है। ये गर्मियों में शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। इसके अलावा ये तुरंत एनर्जी देने में भी मदद करता है। मखाने में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाते हैं बल्कि स्किन और हार्ट के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसे स्नैक के रूप में खाने से वजन नियंत्रित रहता है और शरीर में ठंडक बनी रहती है। आज हम आपको गर्मी में मखाना खाने के जबरदस्‍त फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से- कैसी होती है मखाने की तासीर? मखाने की तासीर ठंडी होती है। यही कारण है क‍ि लोग गर्मियों में मखाने को प्राथम‍ि‍कता देते हैं। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। इसकी ठंडी तासीर होने के कारण इसका सेवन कुछ स्थितियों में सावधानी पूर्वक करना चाहिए। हालांकि यह वजन घटाने में सहायक है, हड्डियों को मजबूत बनाता है और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल जिनका ब्‍लड प्रेशर हाई रहता है वे रोजाना मखाने को खा सकते हैं। इसमें सोडियम कम और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है। ये दोनों चीजें ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है। अगर आपका बीपी हाई रहता है तो आप रोजाना मखाने का सेवन करें। शुगर रहता है नॉर्मल हाई ब्‍लड शुगर की समस्‍या से जूझ रहे लोगों को अपनी डाइट में मखाना जरूर शाम‍िल करना चाहि‍ए। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। आप इसे स्‍नैक्‍स के रूप में ले सकते हैं। कब्ज से द‍िलाए राहत मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं। जो पेट को गैस, अपच की समस्या से बचाने का काम करते हैं। ये पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने में मददगार है। मोटापे में सहायक मखाने में एथेनोल नाम का तत्व पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कैलोरी की मात्रा भी बेहद कम होती है। मखाना खाने से मोटापे को कंट्रोल क‍िया जा सकता है। दिल की सेहत को सुधारे मखाना खाने से द‍िल की सेहत दुरुस्‍त रहती है। मखाने में एल्केलाइड जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हार्ट संबंधी खतरे से बचाने में मदद कर सकते हैं। इन बातों का रखें ध्यान     अगर पहले से एलर्जी है तो मखाना खाने से बचना चाह‍िए।     मखाने खाने के बाद आपको त्वचा में खुजली, चकत्ते या कोई एलर्जी हो रही तो इसका सेवन बंद कर देना चाहिए।     अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या हो सकती है।  

सफलता कायम रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

एक सफल जीवन का सपना हर व्यक्ति देखता है। कुछ लोग अपने इस सपने को काफी हद तक पूरा भी कर लेते हैं। लेकिन सफलता के साथ लंबे समय तक दोस्ती कायम रखने का गुण बहुत कम लोग ही जानते हैं। सफलता पाने से ज्यादा सफलता को मेंटेन रखना बेहद कठिन काम है। जो लोग इस गुण को जान लेते हैं, वो लंबे समय तक इसका स्वाद चखते रहते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में सफलता हासिल करने के साथ उसे कायम रखने का सीक्रेट जानना चाहते हैं तो फॉलो करें ये आसान सक्सेस टिप्स। निरंतरता है जरूरी- सफलता को कायम रखने के लिए सबसे पहले निरंतरता बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए अपने लक्ष्य के प्रति लगातार प्रयास करते रहने की जरूरत होती है। अपने लक्ष्य से जुड़े महान और सेलेब्रिटीज के जीवन और करियर पर नजर दौड़ाते हुए उनसे अच्छी चीजें सीखनी होंगी। विनम्रता- जीवन में सफलता हासिल करने के बाद कभी भी अपने मन में अंहकार ना लाएं। हमेशा विनम्रता के साथ अपनी सफलता को कायम रखने के लिए मेहनत करते रहें। विनम्रता का गुण विषम परिस्थिति में भी आपकी सफलता की इमारत को कायम रखेगा। सफलता के लिए भूख जगाए रखें- सफल व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल करने के बाद एक जगह कभी नहीं रूकते हैं। उनके भीतर लगातार आगे बढ़ने की इच्छा और लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित करने का गुण, एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल करने में मदद करता है। स्पष्ट सोच और विचार रखें- कई बार व्यक्ति का लक्ष्य स्पष्ट ना होने की वजह से भी उसे सफलता हासिल नहीं हो पाती है। सफलता हासिल करने के साथ उसे कायम रखने के लिए भी इस बात का स्पष्ट होना जरूरी है कि आप क्या करना चाहते हैं और आपने अपने अगले लक्ष्य के लिए क्या सोचा हुआ है। ऐसा करने से आप अपनी सफलता को लंबे समय तक बरकरार रखेंगे।

8 हजार से कम कीमत में मिलेगा Vivo Y19e

नई दिल्ली Vivo ने भारत में अपनी Y सीरीज में नया बजट 4G स्मार्टफोन Y19e लॉन्च कर दिया है। ये फोन पिछले साल के Y18e का सक्सेसर है। यह फोन SGS और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कंपनी ने फोन की ड्यूरेबिलिटी पर काफी काम किया है। कंपनी दावा करती है कि ये गिरने, ठोकर लगने में भी मजबूती प्रदान करता है। यानी ये ऐसे यूजर्स के लिए स्पेशल बनाया गया है जो थोड़ा मजबूत फोन सर्च करते हैं। फोन में IP64 रेटिंग दी गई है। Vivo Y19e के स्पेसिफिकेशन Vivo के फोन में 6.74-इंच HD+ LCD स्क्रीन मिलती है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में ऑक्टा-कोर UniSoC T7225 (12nm) प्रोसेसर मिलता है। GPU की बात करें तो इसमें 650MHz ARM Mali-G572 दिया गया है। ये फोन 4GB LPDDR4X रैम सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 64GB स्टोरेज मिलती है। Android 14 पर आधारित Funtouch OS 14 सॉफ्टवेयर इसमें दिया जाता है। कैमरा का भी इसमें पूरा ध्यान रखा गया है। ये फोन 13MP (f/2.2) + 0.08MP (f/3.0) सेकेंडरी रियर कैमरा के साथ आता है। Vivo Y19e में 5MP (f/2.2) फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी भी इसमें दमदार दी जाती है। फोन में 5500mAh बैटरी मिलती है जो 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। डिजाइन पर भी कंपनी ने काफी काम किया है। इस फोन में मिलिट्री-ग्रेड मजबूती (MIL-STD-810H), डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस (IP64) दी जाती है। इस फोन का वजन महज 199 ग्राम है। बजट स्मार्टफोन के लिहाज से ये फोन काफी हल्का है। कीमत और उपलब्धता vivo Y19e Titanium Silver और Majestic Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 7,999 रुपए (4GB + 64GB वेरिएंट) रखी गई है। यह Amazon, Flipkart, vivo India e-store और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर आज से, 20 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स: Vivo Y19e खरीदने वाले ग्राहक Jio के ₹449 प्रीपेड प्लान का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें शामिल हैं: 84GB डेटा (3GB प्रतिदिन) अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग 100 SMS प्रतिदिन JioTV, JioCinema, और JioCloud का फ्री एक्सेस अतिरिक्त बेनेफिट्स (5000 रुपए तक): पहले 40 रिचार्ज पर 50 रुपए का कैशबैक EaseMyTrip वाउचर 1500 रुपए Ajio डिस्काउंट वाउचर 1000 रुपए Netmeds पर 20% की छूट (500 रुपए तक) vivo Y19e बजट सेगमेंट में एक शानदार विकल्प है, जिसमें दमदार बैटरी, टिकाऊ डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस मिलती है। अगर कोई कम कीमत में फोन खरीदने का प्लान बना रहे है तो इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकता है।

QR कोड स्कैन करना पड़ सकता है भारी, छोटी गलती से बड़े नुकसान का डर, इन बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर क्रिमिनल आए दिन नए-नए तरीकों से यूजर्स को चूना लगा रहे हैं। QR कोड से होने वाले स्कैम भी इन्हीं में से हैं। इस स्कैम के खतरे को देखते हुए CERT-In (Ministry of Electronics & Information Technology) ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट से कुछ जरूरी सेफ्टी टिप्स को शेयर किया है। इन सेफ्टी टिप्स को फॉलो करके आप QR कोड के जरिए होने वाले फ्रॉड्स से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। CERT-In ने X अकाउंट से एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें QR कोड स्कैन करते वक्त ध्यान रखने वाली बातों का जिक्र किया गया है। शेयर किए पोस्टर में CERT-In ने कहा कि स्कैम फेक QR कोड का इस्तेमाल करके यूजर्स को मलीशियस वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर देते हैं या फेक ऐप इंस्टॉल करने के लिए कहते हैं, ताकि उन्हें यूजरनेम, पासवर्ड के साथ सेंसिटिव इन्फर्मेशन का ऐक्सेस मिल जाए। इस स्कैम से बचने के लिए आप CERT-In की इन बातों का ध्यान रखें: 1- किसी भी QR कोड को स्कैन करते वक्त यह जरूर कन्फर्म कर लें कि वह कि भरोसेमंद सोर्स का है। 2- QR कोड स्कैन करते वक्त यह जरूर ध्यान रखें कि कहीं वह आपको किसी शॉर्ट URL पर तो रीडायरेक्ट नहीं कर रहा। 3- सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद QR कोड से सावधान रहें। अक्सर जालसाज सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर में फेक QR को चिपका देते हैं, जो स्कैन किए जाने पर मलीशियस वेबसाइट पर रिडायरेक्ट कर देगा। साइबर फ्रॉड की शिकायत करने के लिए डायल करें 1930 साइबर फ्रॉड की शिकायत करने के लिए आप CERT-In की वेबसाइट- www.cybercrime.gov.in पर जा सकते है। आप चाहें तो 1930 पर कॉल करके भी अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। बताते चलें कि रेग्युलर अपडेट्स के लिए आप CERT-In को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फॉलो कर सकते हैं।

2 नए रियलमी स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च Realme P3 Ultra 5G और Realme P3 5G

नई दिल्ली Realme ने अपनी P3 सीरीज में नए नाम ऐड कर दिए हैं। Realme P3 Ultra 5G और Realme P3 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। कंपनी ने पहले ही इन डिवाइसेज को लेकर जानकारी दी थी, और अब इन्हें ऑफिशियली बाजार में उतार दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन दमदार फीचर्स और कीमत के साथ आते हैं। Realme P3 Ultra 5G में 6.83-इंच का 1.5K 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1.6mm अल्ट्रा नैरो बेजल और 3840Hz PWM डिमिंग है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 12GB तक की रैम के साथ 14GB तक की वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का ऑप्शन है। खास फीचर कौन से हैं ? कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा मिलने वाला है जो50MP OIS मेन कैमरा + 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। वहीं, 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो 80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ आती है। इसमें Android 15 आधारित Realme UI 6.0 (2 साल के Android अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट) मिलने वाला है। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग मिलती है। फोन का “ग्लो-इन-द-डार्क” लूनर डिजाइन दिया गया है, जो कम रोशनी में ग्रीन ग्लो देता है। फोन में 2 कलर ऑपशन मिलने वाले हैं। Neptune Blue और Orion Red (वीगन लेदर फिनिश) के साथ आएगा। Realme P3 Pro की कीमत कितनी है ? 8GB + 128GB: 26,999 रुपए 8GB + 256GB: 27,999 रुपए 12GB + 256GB: 29,999 रुपए यह फोन Realme.com, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा, और इसकी प्री-बुकिंग आज दोपहर 2 बजे से शुरू हो चुकी है। Realme P3 5G: किफायती कीमत में दमदार फीचर्स Realme ने अपने किफायती सेगमेंट में भी Realme P3 5G लॉन्च किया है, जिसमें 6.67-इंच का FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 4 SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह भारत का पहला स्मार्टफोन है जो इस प्रोसेसर पर काम करता है। कितनी मिलेगी बैटरी, कैमरा फीचर्स ? इस फोन में भी मेन कैमरा 50MP का मिलेगा। जबकि 2MP पोर्ट्रेट कैमरा मिल सकता है। इसमें 6000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी जाती है। Android 15 आधारित Realme UI 6.0 मिलने वाला है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP69 रेटिंग, 90fps BGMI सपोर्ट भी मिलने वाला है। डिजाइन की बात करें तो इस फोन में “Mecha Design” के साथ Space Silver, Comet Grey और Nebula Pink कलर मिलेगा। कितनी होगी कीमत ? 6GB + 128GB: 16,999 रुपए 8GB + 128GB: 17,999 रुपए 8GB + 256GB: 19,999 रुपए Realme P3 5G की सेल 26 मार्च से शुरू होगी, और 19 मार्च को 6PM से 10PM के बीच अर्ली बर्ड सेल आयोजित की जाएगी। लॉन्च ऑफर्स: 2000 रुपए का बैंक ऑफर पुराने Realme फोन को अपग्रेड करने पर 500 रुपए की छूट

OnePlus 12 सिर्फ 34 हजार OnePlus 12 सिर्फ 34 हजार

नई दिल्ली OnePlus स्मार्टफोन्स अक्सर ट्रेंड में रहते हैं। हाल ही में OnePlus 13 सीरीज ने दस्तक दी है। अगर आप भी नया स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं तो OnePlus 12 पर चल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। इस फोन को आप काफी सस्ता खरीद सकते हैं। क्योंकि अभी इस पर डिस्काउंट भी चल रहा है तो यूजर्स को ये काफी पसंद आ रहा है। साथ ही इसे खूब ऑर्डर भी किया जा रहा है। आज हम अमेजन पर चल रही सेल के बारे में भी बताएंगे और फोन पर चल रहे एक्स्ट्रा ऑफर्स की भी जानकारी देंगे- OnePlus 12 (12GB RAM, 256GB Storage) को आप अमेजन से 56,999 रुपए में ऑर्डर कर सकते हैं। जबकि इसी फोन की MRP 64,999 रुपए है। इसमें आपको 12% का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। फोन पर आपको कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। No Cost EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है। साथ ही क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर सीधा 4 हजार रुपए तक की छूट मिल सकती है। अब हम आपको सबसे भारी डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं। पुराना फोन अमेजन को वापस करने पर 22,800 रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है। लेकिन इतना डिस्काउंट हासिल करने के लिए आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक होनी चाहिए और ये पुराने फोन के मॉडल पर भी डिपेंड करता है। अगर ये डिस्काउंट भी आपको मिल जाता है तो ये फोन महज 34,199 रुपए में मिल सकता है। ऐसे ये डील आपके लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है। क्योंकि आपको डील के साथ काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। स्पेसिफिकेशन अब बात करें अगर स्पेसिफिकेशन की तो OnePlus 12 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का मिलता है। साथ ही सेकेंडरी कैमरा 64MP का दिया जाता है। तीसरा कैमरा 48MP का मिल रहा है। ऐसे में आपको कैमरे से तो ज्यादा शिकायत नहीं होने वाली है। इसमें बेहतर स्पीड के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। फोन में Aqua Touch भी मिलता है। यानी आप गीले हाथों से भी इस फोन को यूज कर सकते हैं। ये फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है। इसे कैरी करना भी आसान हो जाता है। फोन में 5400 mAh बैटरी दी जाती है। साथ में 100W Supervooc चार्ज दिया जाता है। बैटरी बैकअप को लेकर मिला-जुल एक्सपीरियंस रहा है। लेकिन खास बात है कि फोन चार्ज होने में ज्यादा समय नहीं लेता है। OnePlus स्मार्टफोन्स अक्सर ट्रेंड में रहते हैं। हाल ही में OnePlus 13 सीरीज ने दस्तक दी है। अगर आप भी नया स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं तो OnePlus 12 पर चल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। इस फोन को आप काफी सस्ता खरीद सकते हैं। क्योंकि अभी इस पर डिस्काउंट भी चल रहा है तो यूजर्स को ये काफी पसंद आ रहा है। साथ ही इसे खूब ऑर्डर भी किया जा रहा है। आज हम अमेजन पर चल रही सेल के बारे में भी बताएंगे और फोन पर चल रहे एक्स्ट्रा ऑफर्स की भी जानकारी देंगे- OnePlus 12 (12GB RAM, 256GB Storage) को आप अमेजन से 56,999 रुपए में ऑर्डर कर सकते हैं। जबकि इसी फोन की MRP 64,999 रुपए है। इसमें आपको 12% का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। फोन पर आपको कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। No Cost EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है। साथ ही क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर सीधा 4 हजार रुपए तक की छूट मिल सकती है। अब हम आपको सबसे भारी डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं। पुराना फोन अमेजन को वापस करने पर 22,800 रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है। लेकिन इतना डिस्काउंट हासिल करने के लिए आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक होनी चाहिए और ये पुराने फोन के मॉडल पर भी डिपेंड करता है। अगर ये डिस्काउंट भी आपको मिल जाता है तो ये फोन महज 34,199 रुपए में मिल सकता है। ऐसे ये डील आपके लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है। क्योंकि आपको डील के साथ काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। स्पेसिफिकेशन अब बात करें अगर स्पेसिफिकेशन की तो OnePlus 12 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का मिलता है। साथ ही सेकेंडरी कैमरा 64MP का दिया जाता है। तीसरा कैमरा 48MP का मिल रहा है। ऐसे में आपको कैमरे से तो ज्यादा शिकायत नहीं होने वाली है। इसमें बेहतर स्पीड के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। फोन में Aqua Touch भी मिलता है। यानी आप गीले हाथों से भी इस फोन को यूज कर सकते हैं। ये फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है। इसे कैरी करना भी आसान हो जाता है। फोन में 5400 mAh बैटरी दी जाती है। साथ में 100W Supervooc चार्ज दिया जाता है। बैटरी बैकअप को लेकर मिला-जुल एक्सपीरियंस रहा है। लेकिन खास बात है कि फोन चार्ज होने में ज्यादा समय नहीं लेता है।

रियलमी ने लॉन्‍च किया realme Buds Air7

नई दिल्ली रियलमी ने बुधवार को भारत में अपने नए ईयरबड्स realme Buds Air7 को लॉन्‍च किया। कंपनी realme Buds T200 Lite नाम से किफायती ईयरबड्स भी लाई है। Buds Air7 को लेकर दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 52 घंटों तक साथ निभा सकते हैं। स्‍मार्ट ए‍क्टिव नॉसइ कैंसिलेशन की सुविधा इनमें दी गई है। 12.4mm के ड्राइवर लगाए गए हैं, जिनमें अच्‍छा बास यानी साउंड में धनक जनरेट होती है। तीन कलर्स में आने वाले नए रियलमी ईयरबड्स की सेल 24 मार्च से शुरू होगी। इन्‍हें 3 हजार रुपये से कम कीमत में लिया जा सकता है। realme Buds Air7 की कीमत realme Buds Air7 के दाम वैसे तो 3,299 रुपये हैं, लेकिन 500 रुपये के बैंक डिस्‍काउंट से कीमत 2,799 रुपये पर सिमट जाती है। इन्‍हें आइवरी गोल्‍ड, लैवेंडर पर्पल, मोस ग्रीन कलर्स में लाया गया है। realme Buds T200 Lite के दाम 1399 रुपये हैं। उनमें भी 200 रुपये का बैंक डिस्‍काउंट दिया जा रहा है, जिससे कीमत और कम हो जाती है। ईयरबड्स की सेल 24 मार्च को दोपहर 12 बजे से रियलमी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और लोकल स्‍टोर्स पर होगी। realme Buds Air7 के प्रमुख फीचर्स realme Buds Air7 मुख्‍य रूप से डिजाइन और साउंड पर मेहतन करके बनाई गई डिवाइस लगती है। इसके बनाने में क्र‍िस्‍टल अलॉय का इस्‍तेमाल हुआ है। बड्स में 12.4mm के डायनेमिक बास ड्राइवर लगाए गए हैं। उनमें टाइटेनियम की कोटिंग वाला डायाफ्राम है, जिससे कानों को ज्‍यादा नुकसान ना पहुंचाते हुए अच्‍छा साउंड जनरेट कर सकता है। यह कई तरह के ऑडियो जैसे- हाई-रेस, स्‍पेशल ऑडियो को सपोर्ट करता है। इनमें नॉइस कैंसिलेशन की सुविधा दी गई है। स्‍मार्ट नॉइस कैंसिलेशन से बाहर के शोर को 52डेसिबल तक कम किया जा सकता है। बैटरी लाइफ को लेकर दावा है कि realme Buds Air7 सिंगल चार्ज में 30 घंटों तक साथ निभा सकते हैं, अगर उन्‍हें एएनसी में इस्‍तेमाल किया जाए। इस दौरान साढ़े सात घंटो की बैटरी बड्स में मिलेगी और 30 घंटों की केस में। बिना एएनसी के ये बड्स कुल 52 घंटे तक चलने का दम रखते हैं। 10 मिनट चार्ज करके चलेंगे 10 घंटे! कंपनी यह भी क्‍लेम कर रही है कि बड्स को 10 मिनट चार्ज करके 10 घंटे इस्‍तेमाल किया जा सकता है। ये गूगल फास्‍ट पेयर को भी सपोर्ट करते हैं। स्‍मार्ट टच कंट्रोल इनमें दिए गए हैं। रियलमी लिंक ऐप का सपोर्ट भी मिलता है। इन्‍हें आईपी55 रेट किया गया है। इसका मतलब है कि यह पानी, धूल और पसीने से होने वाले नुकसान से बचे रह सकते हैं।

जिसमे दिख रहें ये 6 तरह के लक्षण उनसे रहे हमेश दूर

लाइफ में हर किसी को उतार-चढ़ाव देखने पड़ते हैं। अगर आपने कभी किसी इंसान से धोखा खाया है तो फ्यूचर में जरूर आप हर इंसान की पर्सनैलिटी को परखते होंगे। अगर किसी व्यक्ति की पर्सनैलिटी में ये 7 तरह के व्यवहार दिख रहे हैं तो फौरन संभल जाएं। इस तरह का व्यवहार करने वाले लोग खतरनाक प्रवृत्ति के होते हैं और साइकोलॉजी कहती है कि ऐसे इंसानों पर कम भरोसा करना चाहिए। अपने प्लान को सीक्रेट रखने वाले ऐसे इंसान जो अपने प्लान के बारे में किसी को भी नहीं बताते। हमेशा अपने मूव्स और प्लान को सीक्रेट रखते हैं तो इसका मतलब है कि ये दूसरों पर भरोसा नहीं करते। ऐसे इंसान की खुद की प्रवृत्ति दूसरों को धोखा देने वाली होती है। इसलिए दूसरों पर भी भरोसा नहीं करते। अपने इमोशन को कंट्रोल करते हैं ऐसे इंसान जो अपने इमोशन को पूरी तरह से कंट्रोल में करके रखते हैं और सबसे करीबी इंसान को भी इमोशन जाहिर नहीं करते। ऐसे लोगों की पर्सनैलिटी काफी डेंजरस मानी जाती है। ऐसे लोगों पर भरोसा कम करना चाहिए। ये हमेशा खुद के फायदे के बारे में ही सोचते हैं। स्ट्रांग आई कान्टेक्ट ऐसे इंसान सामने वाले से स्ट्रांग आई कान्टेक्ट बनाते हैं और जब तक वो नजरें ना झुका ले खुद का आई कान्टेक्ट नहीं हटाते। ऐसे लोग काफी ज्यादा डेंजरस माने जाते हैं। इनसे दूरी ही अच्छी होती है। अनप्रिडिक्टिबल होते हैं ऐसे लोग ऐसे इंसान जिनके व्यवहार या फिर किसी काम के बारे में ना पता हो। कब क्या करेंगे, क्या बोलेंगे? ऐसे इंसान डेंजरस होते हैं और इन पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए। अटेंशनसीकर होते हैं ऐसे इंसान लोगों का अटेंशन मांगते नहीं है बल्कि कुछ ऐसा करते हैं कि खुदबखुद लोग उन्हें देखें। उनके काम को पूछें और तारीफ करें। ऐसे लोगों पर भरोसा कम किया जा सकता है। बहुत कम बोलते हैं व्यवहार से डेंजरस इंसान बहुत कम बोलते हैं लेकिन अपने आसपास की चीजों को पूरी तरह से ऑब्जर्व करते हैं और खुद को पावरफुल दिखाते हैं।

4 नए AI लैपटॉप्स HP ने लॉन्च किए, मिलेंगे दमदार फीचर्स, इतनी है कीमत

नईदिल्ली HP ने अपने नए AI PCs की रेंज को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने EliteBook Ultra, EliteBook Flip, EliteBook X और दूसरे AI PCs को लॉन्च किया है. ये लैपटॉप्स AMD Ryzen और Intel Core Ultra प्रोसेसर के साथ आते हैं. इनमें HP की एक्सक्लूसिव न्यूरल प्रॉसेसिंग यूनिट (NPU) मिलता है. पर्सनलाइज्ड यूजर एक्सपीरियंस के लिए इन लैपटॉप्स में HP AI Companion और Poly Camera Pro जैसे फीचर्स मिलते हैं. इन सभी में Microsoft Copilot के लिए अलग से बटन मिलती है. आइए जानते हैं इनकी कीमत और दूसरी डिटेल्स. कितनी है कीमत? HP EliteBook X G1a 14-inch की कीमत 2,21,723 रुपये है. ये लैपटॉप ग्लेशियर सिल्वर कलर में आता है. वहीं EliteBook X G1i 14-inch की कीमत 2,23,456 रुपये है, जो एटमॉस्फियर ब्लू और ग्लेशियर सिल्वर कलर में आता है. वहीं EliteBook X Flip G1i 14-inch की कीमत 2,58,989 रुपये है. क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? HP EliteBook Ultra G1i कंपनी का टॉप ऑफ दि लाइन AI बिजनेस नोटबुक है. इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 3K OLED स्क्रीन मिलती है. लैपटॉप में हैप्टिक ट्रैकपैड दिया गया है, जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करेगा. इसमें Intel Core Ultra 5 और 7 (सीरीज 2) प्रोसेसर का विकल्प मिलता है. बेहतरी वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 9MP का कैमरा दिया गया है, जो डुअल मैक्रोफोन और AI पावर्ड Poly Camera Pro फीचर के साथ आता है. EliteBook X G1i 14-inch और EliteBook X Flip G1i 14-inch में भी आपको Intel Core Ultra 5 और 7 प्रोसेसर दिया गया है. लैपटॉप में पावर बटन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर को जोड़ा गया है. इसके अलावा कंपनी ने HP Endpoint सिक्योरिटी कंट्रोलर दिया गया है, जो साइबरथ्रेट्स से सुरक्षित रखेगा. इस सीरीज में सबसे सस्ता डिवाइस EliteBook X G1a 14-inch है. इसमें कंपनी ने AMD Ryzen 7 Pro और 9 Pro प्रोसेसर दिया गया है.  

इस प्रोसेस का इस्तेमाल कर आप आसानी से शादी के बाद करे सकते है आधार कार्ड अपडेट

नई दिल्ली आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है। इसकी मदद से आपके बहुत सारे काम होते हैं, इसका इस्तेमाल सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए भी किया जाता है। इसे अपडेट करना भी समय के साथ बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको शादी के बाद आधार कार्ड अपडेट करने के प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस प्रोसेस का इस्तेमाल कर आप आसानी से आधार को अपडेट कर सकते हैं। तो चलिये शुरू करते है। शादी के बाद नाम बदलने के लिए आपको नजदीकी आधार सेंटर पर जाना होगा। आधार नामांकन फॉर्म भरें, जिसमें आपका 12-अंकों का आधार नंबर, नया पूरा नाम और विवाह प्रमाणपत्र की कॉपी अटैच करनी होगी। अगर मैरिज सर्टिफिकेट में आपके पति/पत्नी का नाम दर्ज है, तो आप ‘आधार कार्ड लिंकिंग फॉर्म’ के जरिए अपने आधार को उनके आधार से लिंक कर सकते हैं। नाम बदलने के लिए 50 रुपए फीस देनी होगी। ऑनलाइन कैसे कर सकते हैं अपडेट ? UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। “My Aadhaar” सेक्शन में “Update Demographics Data” के ऑप्शन पर क्लिक करें। अपना 12-अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड एंटर करें। अपडेट करने के लिए “Name” ऑप्शन चुनें। इसके बाद आपको नया नाम दर्ज करना होगा। मैरिज सर्टिफिकेट और पति के आधार की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। आधार अपडेट करने के लिए आपको 50 रुपए फीस देनी होगी। एक बार अपडेट होने के बाद सभी डिटेल नजर आने लगेगी। किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत ? सरकारी आधिकारी की तरफ से जारी किया गया मैरिज सर्टिफिकेट देना होगा। पति का आधार कार्ड जरूरी है। मौजूदा एड्रेस का आधार कार्ड चाहिए होगा या अपडेटेड डॉक्यूमेट चाहिए होगा। आधार अपडेट करने के लिए 50 रुपए की फीस लगेगी। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए फिंगरप्रंट स्कैन करना होगा। एप्लीकेशन सब्मिट करने के बाद एक स्लिप मिलेगी, जिसकी मदद से सभी चीजें अपडेट कर सकते हैं। विवाह के बाद आधार कार्ड में एड्रेस कैसे बदलें? अगर शादी के बाद आपका नया पता है, तो उसे अपडेट करने केलिए आधार करेक्शन फॉर्म में नया एड्रेस मेंशन करें। सपोर्टेड डॉक्यूमेंट्स को ऐड करना होगा। इसके लिए आप बिजली का बिल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बार एप्लीकेशन सब्मिट होने के बाद आपको URN मिलेगा, और 90 दिनों के भीतर आपका पता अपडेट हो जाएगा। आपके पास मैरिज सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही पति का आधार कार्ड भी चाहिए होगा।

पहली नौकरी के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

आपने परीक्षा, इंटरव्यू आदि तमाम बाधाओं को पार करते हुए अपनी पसंद की नौकरी हासिल कर ली। यह मौका संतुष्ट होकर बैठ जाने का नहीं है, बल्कि आपसे यह अपेक्षा है कि आप पहले ही दिन अपने बॉस व साथियों से अपना लोहा मनवा लें और फिर लगातार स्वयं में सुधार लाते जाएं। अपनी पहली नौकरी में अच्छा काम कर दिखाना सफल करियर बनाने के लिए बहुत जरूरी है। आपको खूब मेहनत करनी होगी। पढ़ाई के दिनों की आदतें छोड़नी होंगीं। यह समझना होगा कि अब आप स्टूडेंट नहीं, प्रोफेशनल हैं। जानिए कि अपनी पहली नौकरी में आपको किन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। टाइम मैनेजमेंट इस बात का खास ध्यान रखें कि आप तय समय से कुछ पहले ऑफिस पहुंच जाएं। कॉलेज में पहला पीरियड निकल जाने के बाद पहुंचना चल जाता था लेकिन ऑफिस में यह रवैया नहीं चल सकता। स्कूल-कॉलेज में साल के अंत में आपको परीक्षा देनी होती थी मगर यहां आपको रोज-रोज परीक्षा देनी है और उसमें पास भी होना है। तय समय से पहले ऑफिस न छोड़ें। जो भी काम आपको सौंपा गया है, उसे समय-सीमा के अंदर पूरा कर दें। इसके लिए टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। ऑफिस का माहौल जानें हर ऑफिस का अपना खास माहौल, अपनी खास संस्कृति होती है। पहले दिन से ही इसका अध्ययन कर इसे समझने की कोशिश करें। यह देखें कि क्या कर्मचारी कैजुअल कपड़े पहनकर आते हैं या फिर फॉर्मल। यह भी कि वे ईमेल के जरिये संवाद करते हैं या रूबरू मिलकर। कुछ काम बच जाए, तो उसे घर से करने का चलन है या नहीं…। जानें आपसे क्या चाहा गया है आपको स्वयं पहल करके अपने बॉस के साथ बातचीत करनी होगी। उनसे जानें कि आपकी जिम्मेदारियां ठीक-ठीक क्या हैं। यह भी कि कंपनी के लक्ष्यों को पाने की प्रक्रिया में आप कहां ठहरते हैं। अच्छे दिखें फर्स्ट इंप्रेशन का अहम पहलू यह है कि आप दिखते कैसे हैं। स्मार्ट और प्रोफेशनल तरीके से कपड़े पहनें। साफ-सफाई का ध्यान रखें। आपके कपड़े आरामदायक होने चाहिए, जिनमें आप पूरा दिन काम करते हुए बिता सकें। सुनें, देखें आपको लग सकता है कि आप बहुत कुछ जानते हैं और आपके आइडिया के दम पर कंपनी का बहुत फायदा हो सकता है लेकिन यह मत भूलिए कि कंपनी में अन्य लोग आपसे बहुत पहले से काम करते आ रहे हैं। उनके पास अनुभव है। इसलिए बिन मांगे अपने सुझाव न दें, खास तौर पर डींगें हांकने वाले अंदाज में तो कतई नहीं। शुरूआत में बेहतर यही होगा कि आप दूसरों की सुनें, उनके काम को देखें। जब पूछा जाए, तो ही अपनी राय दें और वह भी विनम्रता से। यदि कोई बात समझ में न आ रही हो, तो सवाल पूछने में झिझकें नहीं। कंपनी जानती है कि आप फ्रेशर हैं। कोई यह उम्मीद नहीं कर रहा कि आपको सब कुछ आता है। सो आपका सवाल पूछना सामान्य ही माना जाएगा। इससे यह समझा जाएगा कि आपमें काम सीखने की लगन है। तमीज का रहे ध्यान भले ही ऑफिस का माहौल अनौपचारिक हो लेकिन किसी साथी की सैलरी के बारे में पूछना अच्छा नहीं माना जाएगा। इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि आप क्या बोलते हैं और किससे बोलते हैं। किसी साथी से अनबन की स्थिति आ जाए, तो भी दूसरों से सामने उसकी बुराई कतई न करें। राजनीति से दूर रहें लगभग हर दफ्तर में ऑफिस पॉलिटिक्स होती ही है। नए रंगरूट के तौर पर आप इससे जितना दूर रहें, उतना ही अच्छा है। आप नहीं जानते कि कौन किस खेमे में है। आपको नहीं पता कि किसको कही गई बात किस तक पहुंच सकती है। कोई बॉस की बुराई करके आपको भी ऐसा करने के लिए उकसा सकता है। ऐसे में सबकी सुन लें लेकिन किसी के बहकावे में न आएं। अपने काम से काम रखें। अपना आकलन करें पहला महीना खत्म होने पर अपने इमिडिएट बॉस से पूछें कि आपका काम उन्हें कैसा लग रहा है और आपको स्वयं में क्या बदलाव लाने की जरूरत है। स्वयं में सुधार लाने की प्रक्रिया कभी बंद न होने दें।  

अगले महीने लॉन्च होगा Samsung Galaxy S25 Edge

नई दिल्ली Samsung Galaxy S25 Edge अगले महीने लॉन्च होने वाला है, और इसके लॉन्च से पहले बहुत सारी खबरें सामने आ रही हैं। एक रिपोर्ट में फोन के कलर ऑप्शन, स्टोरेज वेरिएंट्स और कीमतों की जानकारी सामने आई है। आज हम इसी रिपोर्ट की चर्चा करेंगे। एंड्रॉयड हेडलाइनन्स ने इसको लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की है। इसमें यूरोपीय बाजार की जानकारी दी गई है। लेकिन इसके अलावा ये फोन अन्य वैरिएंट्स में भी लाया जा सकता है। Galaxy S25 Edge के कलर ऑप्शंस Samsung का यह नया सुपर-स्लिम स्मार्टफोन तीन रंगों में लाया जा सकता है। इसमें Titanium Icyblue, Titanium Silver और Titanium Jetblack का नाम शामिल किया गया है। Samsung अपने इस फोन के कलर ऑप्शंस के लिए ‘Titanium’ ब्रांडिंग को बरकरार रख रहा है, जैसा कि उसने Galaxy S25 Ultra के साथ किया था। हाल ही में एक अफवाह थी कि यह फोन एल्यूमीनियम और सेरामिक बॉडी के साथ आएगा। हालांकि, रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि इसमें टाइटेनियम का कितना इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इन रंगों के नाम से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी बॉडी में टाइटेनियम हो सकती है, जैसे कि Galaxy S25 Ultra में देखा गया था। स्टोरेज वेरिएंट्स और स्पेसिफिकेशंस Galaxy S25 Edge 12GB रैम के साथ आएगा और इसमें दो स्टोरेज ऑप्शंस होंगे। पहला वेरिएंट 256GB स्टोरेज वाला होगा जबकि दूसरा 512GB स्टोरेज वेरिएंट होने वाला है। संभावना है कि इसमें LPDDR5X रैम और UFS 4.0 फ्लैश स्टोरेज का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है। Galaxy S25 Edge की कीमत कितनी हो सकती ? कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy S25 Edge के 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,200 से 1,300 यूरो (लगभग 1,07,000-1,16,000 रुपए) के बीच होगी। वहीं, 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,300 से 1,400 यूरो (लगभग 1,16,000-1,25,000 रुपए) के बीच होगी। कीमत यूरोप के अलग-अलग देशों में अलग-अलग हो सकती हैं। लेकिन औसत यही रेंज होने वाली है। Galaxy S25 Edge की कंडीशन Samsung के Galaxy S25+ की तुलना में Galaxy S25 Edge थोड़ा महंगा हो सकता है। लेकिन यह Galaxy S25 Ultra से सस्ता रहेगा। कीमत के मामले में इसे S25+ और S25 Ultra के बीच रखा गया है। Samsung Galaxy S25 Edge के अप्रैल 2025 में लॉन्च होने की संभावना है, यानी अगले महीने यह स्मार्टफोन ऑफिशियली पेश किया जाएगा। कंपनी की तरफ से फोन की ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। एक बार इसकी जानकारी सामने आने के बाद सभी चीजें क्लियर हो जाएंगी।

अमेरिका में Pornhub को ब्लॉक करने की मांग

अमेरिका और कनाडा के बीच टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच एक नई टेंशन देखने को मिल रही है। दोनों देश अभी ट्रेड वॉर में फंस चुके हैं। अमेरिका के एक्शन का जवाब भी कनाडा के कुछ नागरिक देना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने कनाडा से भी इस पर एक्शन लेने के लिए कहा है। इसमें कहा गया है कि कनाडा को भी अमेरिका के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए और Pornhub साइट का एक्सेस बंद कर देना चाहिए। पोर्नहब एक पॉपुलर एडल्ट साइट है। अब कनाडा के लोग इसको लेकर सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर अमेरिका उनके खिलाफ फैसले ले सकता है तो उनके देश को भी अमेरिका पर सख्ती बरतनी चाहिए। Pornhub का स्वामित्व Aylo के पास है और अभी ये साइट अमेरिका में भी काफी पॉपुलर है। टोरंटो के रहने वाले Matthew Puzhitsky ने इसको लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। मैथ्यू ने अपनी पोस्ट में वीडियो शेयर किया है। इसमें वह फनी अंदाज में अपनी बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें कहा जाता है कि वह Tim Hortons के स्टोर्स को अमेरिका में बंद कर सकते हैं। इसमें वह कहते हैं कि अगर Tim Hortons के स्टोर्स को अमेरिका में बंद किया जाता है तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इसके अलावा दूसरी तरफ पोर्नहब को अगर अमेरिका में बंद कर दिया जाता है तो अमेरिकन को इससे सीधा फर्क पड़ेगा। इसी के साथ वह कनाडा सरकार से तुरंत एक्शन लेने के लिए कहते हैं। अमेरिका में कितने लोग देखते हैं Pornhub ? अगर हम अमेरिका की बात करें तो यहां साइट को काफी लोग देखते हैं। साइट पर उपलब्ध डेटा पर नजर मारें तो पता चलता है कि करीब 40 प्रतिशत ट्रैफिक अमेरिका से आता है। ऐसे में बॉर्डर पर चल रही टेंशन को देखते हुए ये एक्शन काफी प्रभावशाली साबित हो सकता है। कनाडा के प्रधानमंत्री ने हाल ही में अपने भाषण में अमेरिका पर सीधा निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कनाडा के वर्कर पर ये सीधे तौर पर असर डाल रहा है। साइट को बैन करने वाली एक ऑनलाइन पेटीशन शुरू कर दी गई है। इसमें कई लोग अपना जवाब भी दे चुके हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका के 16 राज्यों में पोर्नहब का एक्सेस बंद कर दिया गया है। ये कार्रवाई उम्र की सीमा का पालन नहीं करने पर की गई है। कंपनी का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर इससे कंप्रोमाइज नहीं करना चाहती है।

गर्मियों में पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा चाहिए तो लगाए चंदन का फेस पैक

 खूबसूरत, बेदाग और मुलायम त्वचा पाने की चाहत हर किसी की होती है, लेकिन पिंपल्स, दाग-धब्बे और रूखापन हमारी स्किन की नैचुरल चमक को कम कर सकते हैं। अगर आप भी ऐसे ही किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है! प्राकृतिक चीजों में चंदन एक ऐसा उपाय है जो आपकी स्किन को बेबी सॉफ्ट बना सकता है। चंदन का इस्तेमाल प्राचीन समय से ही स्किन केयर में किया जाता रहा है। यह एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और स्किन सूदिंग प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है, जो पिंपल्स, झाइयों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि चंदन को सही तरीके से इस्तेमाल कर कैसे पाएं दमकती और कोमल त्वचा। पिंपल्स हटाने के लिए चंदन फेस पैक कैसे बनाएं?     1 चम्मच चंदन पाउडर लें।     उसमें गुलाब जल मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट बना लें।     इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। फायदे     यह पैक स्किन में बैक्टीरिया को खत्म कर पिंपल्स को सुखाने में मदद करता है।     त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और सूजन कम करता है। दाग-धब्बे और झाइयों के लिए चंदन पैक कैसे बनाएं?     1 चम्मच चंदन पाउडर में आधा चम्मच हल्दी और दूध मिलाएं।     इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक सूखने दें और फिर धो लें। फायदे     चंदन और हल्दी स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं और दाग-धब्बों को हल्का करते हैं।     दूध त्वचा को मॉइश्चराइज कर उसे बेबी सॉफ्ट बनाता है। ऑयली स्किन के लिए चंदन फेस मास्क कैसे बनाएं?     1 चम्मच चंदन पाउडर में मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस मिलाएं।     इसे पूरे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। फायदे     यह मास्क एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है और स्किन को मैट-फिनिश देता है।     नींबू त्वचा के पोर्स को टाइट करता है और मुंहासों से छुटकारा दिलाता है। ड्राई स्किन के लिए चंदन और शहद पैक कैसे बनाएं?     1 चम्मच चंदन पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाएं।     इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। फायदे     यह पैक त्वचा को डीप मॉइश्चर देता है और रूखेपन को दूर करता है।     शहद और चंदन स्किन को स्मूद और सॉफ्ट बनाते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए चंदन और एलोवेरा जेल कैसे बनाएं?     1 चम्मच चंदन पाउडर में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।     इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। फायदे     यह स्किन को रिफ्रेश करता है और नेचुरल ग्लो देता है।     एलोवेरा त्वचा की जलन को शांत करता है और चंदन ठंडक पहुंचाता है। अगर आप पिंपल्स, दाग-धब्बे और रूखी त्वचा से परेशान हैं तो चंदन का इस्तेमाल आपकी स्किन को बेबी सॉफ्ट बना सकता है। इसे हफ्ते में 2-3 बार आजमाकर आप कुछ ही दिनों में फर्क देख सकते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet