LATEST NEWS

UPI Lite सर्विस का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक नया फीचर हुआ रोलआउट

नई दिल्ली नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी (NPCI) की तरफ से UPI Lite सर्विस का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक नया फीचर रोलआउट किया जा रहा है। इस फीचर का नाम Transfer Out है। दरअसल नए फीचर की मदद से यूजर अपने यूपीआई लाइट बैलेंस को सीधे बैंक के बैलेंस में ट्रांसफर कर पाएंगे। इस मामले में NPCI की ओर से 21 फरवरी 2025 को एक सर्कुलर जारी करके जानकारी दी गई है। साथ ही सभी बैंक, PSP बैंक, और UPI ऐप्स को 31 मार्च 2025 तक जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिये हैं। बिना अकाउंट डिसेबस के कर पाएंगे फंड ट्रांसफर NPCI ने साफ किया है कि सभी को Transfer Out फीचर रोलआउट करना होगा। यह यूजर्स को UPI Lite को बिना डिसेबल किये अपने UPI लाइट बैंलेंस को अपने बैंक अकाउंट में पैसे वापस भेजने की सुविधा देगा। क्या है TRANSFER OUT? इस नए फीचर के साथ यूजर्स को UPI Lite फीचर को डिसेबल नहीं करना होगा। यूजर  बिना अपने UPI Lite बैलेंस से अपने बैंक में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। यह फंक्शन यूजर को अपने फंड पर कंट्रोल की इजाजत देता है। सिक्योरी को मजबूत बनाने के लिए एक्टिव UPI Lite वाले UPI ऐप्स को लॉग इन करते समय पासकोड, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन या पैटर्न-बेस्ड लॉक से अथेंटिकेशन की जरूरत होगी। UPI LITE क्या है? UPI Lite एक फास्ट पेमेंट यूपीआई पेमेंट सर्विस है, जिसे रोजाना के कम लेनदेन के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 500 रुपये से कम के छोटे अमाउंट के लिए बिना पिन के लेनदेन करने की सुविधा मिलती है। RBI ने अक्टूबर 2024 में UPI Lite की लिमिट को बढ़ा दिया था NPCI की तरफ से UPI Lite सर्विस को पेश किया गया था। इस सर्विस में बिना पिन डाले आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। दरअसल हर छोटे-बड़े ऑनलाइन पेमेंट के लिए पिन डालना होता है। इससे बचने के लिए यूपीआई लाइट सर्विस को पेश किया गया था। इसमें यूजर्स को बिना इंटरनेट और पिन के ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा मिलती है। हालांकि यूपीआई लाइट में आपको पहले से एक बार कुछ पेमेंट को ऐड करना होगा। UPI Lite की लिमिट में किया गया इजाफा UPI Lite वॉलेट लिमिट को 2000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है। साथ ही रोजाना ट्रांजेक्शन लिमिट को 100 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा UPI 123Pay के लिए रोजाना लेनदेन को 5,000 रुपये की जगह 10,000 रुपये कर दिया गया है।

iPhone 16e को बिक्री के लिए उपलब्ध , मिल रही 21000 रुपये की छूट

नई दिल्ली Apple की तरफ से iPhone 16e को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह एक बजट फ्रेंडली iPhone है। नए iPhone 16e को 21,000 रुपये डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। iPhone 16e को तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट 128GB की कीमत 59,900 रुपये है। वही 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये है, जबकि 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है। फोन को ICICI, Kotak और SBI क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर पर खरीद पाएंगे। ऐसे में iPhone 16e के बेस वेरिएंट की कीमत 55,900 रुपये रह जाती है। मिल रहा कार्ड पर एक्सचेज बोनस का फायदा iPhone 16e स्मार्टफोन खरीद पर 13,000 रुपये एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। ऐसे में फोन की कीमत 42,900 रुपये रह जाएगी। हालांकि एक्सचेंज ऑफर आपके फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा। अगर आपके फोन की कंडीशन अच्छी है, तो आपको ज्यादा रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा। कार्ड डिस्काउंट पर 4000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। अगर आप सभी ऑफर का लुत्फ उठा लेते हैं, तो iPhone 16e को 38,900 रुपये में खरीद पाएंगे। साथ ही फोन को 2496 रुपये प्रति माह EMI पर खरीदने का ऑफर होगा। iPhone 16e के स्पेसिफिकेशन्स अगर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो iPhone 16e में 6.1 इंच सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी जाएगी, जो अपने नॉच डिजाइन से अलग है। यह लेटेस्ट मॉडल iOS 18 पर चलता है और इसमें प्रोटेक्टिव सिरेमिक शील्ड दिया गया है। यह कटिंग एज 3nm A18 Bionic चिप सपोर्ट के साथ आता है। iPhone 16e में ऐपल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में 48MP मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 2x डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलेगा। फोन HDR, नाइट मोड, पोर्टेट मोड दिया गया है। इसके अलावा फोन के रियर कैमरे से 60fps पर 4k वीडियो को रेकॉर्ड किया जा सकेगा। यह कैमरा सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आता है, जबकि 12MP का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में एक्शन बटन के साथ USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। फोन में Face ID फीचर के साथ ब्लूटूथ 5.3, NFC, और Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी मिलती है। जैसा आपको मालूम है कि iPhone 16e में A18 बायोनिक चिपसेट दी गई है। यह चिपसेट ऐपल इंटेलिजेंस को सपोर्ट करेगा। मतलब फोन में चैटजीपीटी इंटीग्रेशन, जेनइमोजी, राइटिंग टूल का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही विजुअल इंटेलिजेंस को जोड़ा जा सकता है।

गूगल ला रहा खुद का स्पैम फाइटिंग शील्ड फीचर , फर्जीवाड़े पर रोक लगाने में मिलेगी मदद

नई दिल्ली गूगल अपना खुद का स्पैम फाइटिंग शील्ड फीचर ला रहा है। यह फीचर गूगल के सभी प्रोडक्ट में रोलआउट किया जा सकता है। इस फीचर की मदद से स्पैम को रोकने में मदद मिलेगी। दरअसल स्पैम रोकने को लेकर लंबे वक्त से गूगल पर दबाव बना हुआ था। ऐसे में गूगल फ्रॉड रोकने का नया सिस्टम विकसित कर रहा है। Android Authority ने गूगल के नए फीचर को स्पॉट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक गूगल शील्ड ईमेल कंपनी के ऑटो सिस्टम का पार्ट होगा। यह फीचर उन ऐप्स या स्क्रीन पर शील्ड की तरह काम करेगा, जहां आपके सेव पासवर्ड और यूजरनेम पर ऑटोफिल डिटेल पॉप अप होती है। उदाहरण के लिए जब आप कोई ओटीपी मंगवाते हैं, तो ओटीपी डालने के लिए ऑटोमेटिक सजेशन आता है। हालांकि अब उसकी जगह पर Use Shieled Email का ऑप्शन चुन सकते हैं। लाइव नहीं हुआ है फीचर हालांकि मौजूदा वक्त में नया Use Shielded Email ऑप्शन काम नहीं कर रहा है, लेकिन उस पर टैप करने से कुछ नहीं होता है, क्योंकि यह फीचर अभी लाइव नहीं है, लेकिन इस नए ऑप्शन पर काम बढ़िया तरीके से चल रहा है। जब यह फीचर लाइव हो जाएगा, तो ऐप या वेबसाइट के लिए Apple Hide My Email की तरह एक नया सिंगल-यूज या लिमिटेड-यूज ईमेल एड्रेस जेनरेट करने का ऑफर मिलेगा। डेटा ब्रीच से बचाएगा नया फीचर उस नए एड्रेस पर आपको मिलने वाला कोई भी ईमेल आपके मेन एड्रेस पर ऑटो-फॉरवर्ड हो जाएगा, जो प्राइवेट रहेगा, और आप किसी भी खराब स्पैम से बचने के लिए किसी भी पॉइंट पर फॉरवर्डिंग को रोक सकते हैं। गूगल के नए फीचर से ऐप्स आपको अलग-अलग सर्विसेज पर ट्रैक नहीं कर पाएंगे। यह फीचर आपको कुछ डेटा ब्रीच से बचाएगा, क्योंकि आप अपना प्राइमरी ईमेल नहीं दे रहे हैं। Gmail लाएगा नया क्यूआर कोड वेरिफिकेशन्स सिस्टम कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि जीमेल लॉगिन के लिए नया क्यूआर कोड फीचर दिया जा रहा है। यह एक टू-स्टेप QR वेरिफिकेशन प्रॉसेस होगा। दरअसल कंपनी नया 6 डिजिट SMS क्यूआर कोड स्कैनर फीचर ला रहा है। कंपनी की कहना है कि इस क्यूआर कोड वेरिफिकेशन फीचर की वजह से साइबर फ्रॉड को रोकने में मदद मिलेगी। दरअसल जीमेल वेरिफिकेशन की मदद से फोन हैकिंग, सिम स्वैपिंग और फिशिंग जैसे मामलों को अंजाम दिया जा रहा है। नया फीचर SMS कोड वेरिफिकेशन्स की कमियों को दूर करने में मददगार साबित होगा। क्या है Gmail सर्विस? Gmail एक ऑनलाइन ईमेल सर्विस है। यह गूगल ओन्ड मुफ्त सर्विस है, जिसकी मदद से ऑनलाइन ईमेल किये जाते हैं। साथ ही गूगल फोन को एक्टिवेट रखने के लिए जीमेल की जरूरत होती है। अगर जीमेल यूजर की बात करें, तो साल 2019 तक देशभर में करीब 1.5 अरब एक्टिव जीमेल यूजर थे। जीमेल सर्विस में गूगल की तरफ से नए-नए फीचर को रोलआउट किया जा रहा है। जीमेल में एआई सर्विस को रोलआउट किया जा रहा है।

दो हफ्ते फर्श पर सोने से शरीर में दिखेंगे बदलाव

हमारी नींद काफी हद तक हमारी सेहत को प्रभावित करती है। हम कब और कितना सोते हैं, इसके साथ-साथ हम कैसे सोते हैं, यह भी काफी मायने रखता है। इन दिनों लोग अपने कम्फर्ट के हिसाब से सोने के लिए अलग-अलग मैट्रेस का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपने कभी सोचा है कि अगर आप बिना गद्दे जमीन पर सोएंगे तो क्या होगा। आइए आज इस आर्टिकल में इसी सवाल का जवाब ढूढंते हैं। फर्श पर सोना सदियों से विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं का हिस्सा रहा है। अक्सर यह माना जाता है कि जमीन पर सोने से पोश्चर, स्पाइनल अलाइनमेंट और पूरी हेल्थ को फायदा मिलता है। हालांकि, कई मौजूद समय में इस्तेमाल होने वाले गद्दे ज्यादा आराम पहुंचाते हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोगों का मानना है कि फर्श पर सोने से शरीर को ज्यादा प्राकृतिक स्थिति में आराम करने को मिलता है। शारीरिक परिवर्तन ऐसे में अगर आप सिर्फ दो हफ्तों तक जमीन यानी फर्श पर सोते हैं, तो इससे रीढ़ की हड्डी के अलाइनमेंट महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है। इतना ही नहीं कुछ लोगों के लिए, खासकर नरम गद्दे के कारण पीठ दर्द से परेशान लोगों के लिए, फर्श पर सोना फायदेमंद हो सकता है। एक कठोर सतह रीढ़ की हड्डी को सीधा रखती है। इसके कुछ अन्य फायदे निम्न हैं-     जमीन पर सोने से पीठ दर्द से राहत मिलती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर एंड स्ट्रोक के मुताबिक पीठ दर्द से पीड़ित लोगों को सख्त सतह पर सोने से फायदा मिल सकता है।     नर्म गद्दे पर सोने से पीठ दर्द के अलावा कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें कम लचीलापन, रीढ़ की हड्डी का डिस्प्लेस होने और चोट का खतरा शामिल हैं। ऐसे में फर्श पर सोने से अपनी रीढ़ को सीधा रखना आसान हो सकता है।     खराब गद्दे पर सोने की वजह से अक्सर नींद प्रभावित होती है, जिससे अनिद्रा की समस्या हो सकती है। अगर आप गद्दा भी आपको परेशान कर रहा है, तो फर्श पर सोने से आपको अच्छी नींद आएगी।     फर्श पर सोने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे मांसपेशियों का तनाव कम होता है और शरीर के सभी अंगों तक ब्लड फ्लो बेहतर होता है। नीचे सोने के कुछ नुकसान भी यूं तो नीचे सोने से फायदे होते हैं, लेकिन इसकी वजह से कई समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए इनका ध्यान रखना जरूरी है। नेशनल स्लीप फाउंडेशन (2011) के एक अध्ययन से पता चला है कि सही गद्दे पर सोने से लंबे समय तक निर्बाध नींद मिलती है। ऐसे में कठोर सतहों पर सोने वालों को असुविधा के कारण कम नींद का अनुभव हो सकता है। इसके अलावा कठोर सतहों पर सोने से जोड़ों की परेशानी बढ़ सकती है, विशेष रूप से कूल्हों और कंधों में। साथ ही बुजुर्गों या ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित व्यक्तियों को भी कठोर सतहों पर सोते समय हड्डियों पर दबाव या जोड़ों में अकड़न का अनुभव हो सकता है। नीचे सोते समय इन बातों का रखें ध्यान इसलिए जमीन पर सोते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। फर्श पर सोने का मतलब यह नहीं कि आप सीधा जमीन पर ही सो जाए। फर्श पर सोने के लिए आप किसी चटाई या दरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही नीचे सोते समय बहुत ऊंचा तकिया न लगाएं। आप एक पतले तकिए का इस्तेमाल करें, ताकि सिर ज्यादा ऊपर न हो और इससे होने वाले दर्द से बचा जा सके। इसके अलावा आप नीचे कैसे होते, यह भी काफी मायने लगता है। इसलिए सोने के लिए सही पोजीशन का चुनाव करें। आप करवट लेकर, पेट के बल या पीठ के बल किसी भी तरह से सो सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि आपको किस पोजीशन में आराम मिल रहा है। साथ इसका भी ध्यान रखें कि आप बहुत ज्यादा दर्द में नहीं सोएं।

बेदाग-निखरी त्वचा के लिए अपनाए कोरियन स्किन का सीक्रेट फॉर्मूला

इन दिनों लोगों के लिए बीच कोरियन लाइफस्टाइल काफी ट्रेंड में हैं। खासकर लड़कियां कोरियन कल्चर काफी पसंद कर रही है। यही वजह है कि खानपान से लेकर फैशन और ब्यूटी तक के लिए आजकल लड़कियां कोरियन्स को फॉलो कर रहे हैं। बात जब भी ब्यूटी और स्किन केयर की आती है, तो सभी के मन में ग्लास स्किन पाने की चाहत होती है। ग्लास स्किन असल में बिना पोर्स वाली सही फिनिशिंग के साथ अल्ट्रा-हाइड्रेटेड, स्मूद और चमकदार त्वचा होती है। हालांकि, कई बार महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से भी आपको मनचाही स्किन नहीं मिल पाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे कोरियन DIY मास्क के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आप इंस्टेंट ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं और ग्लास स्किन पाने का आपका सपना भी पूरा हो जाएगा। चावल का पानी कोरियन ग्लास स्किन पाने का सबसे पॉपुलर और सरल तरीका राइस वॉटर का इस्तेमास है। इसे बनाने के लिए पके हुए चावल को राइस वॉटर और शहद के साथ मिलाकर मुलायम पेस्ट बना लें। इस इस मास्क को लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। एलोवेरा जेल और ग्रीन टी एलोवेरा जेल हमेशा से ही स्किन के लिए लोगों की पहली पसंद रहा है। ऐसे में अगर इसमें शहद और ग्रीन टी मिला दिए जाए, तो दमकती स्किन का आपका सपना पूरा हो सकता है। इसके लिए एलोवेरा जेल और शहद के साथ पीसा हुआ ग्रीन टी मिलाएं। इसे 20 मिनट तक लगाए रखें और फिर मुंह धो लें। ओट्स और दही दही कई तरह से स्किन को फायदा पहुंचाता है। साथ ही सेहत को फायदा पहुंचाने वाला ओट्स भी आपकी स्किन के लिए गुणकारी साबित होगा। सॉफ्ट स्किन के लिए ओट्स को सादे दही और शहद के साथ मिलाएं। इसे त्वचा पर मालिश करें और फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। दस मिनट बाद पानी से धो लें। हल्दी, शहद और दही कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए आप हल्दी, शहद और दही का फेस मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए तीनों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें। यह मास्क हाइपरपिगमेंटेशन से निपटने में मददगार है। खीरे का रस और एलोवेरा परफेक्ट स्किन के लिए आप खीरे के रस और एलोवेरा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए खीरे के रस को एलोवेरा और हयालूरोनिक एसिड सीरम की कुछ बूंदों के साथ मिलाएं। 20 मिनट के लिए लगाएं रखें और फिर धो लें। यह भी ध्यान रखें चेहरे पर इन मास्क को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर आप जलन, खुलजी या कोई और समस्या हो, तो इसका इस्तेमाल न करें। साथ ही बहुत ज्यादा एक्सफोलिएशन से बचें।

भारत में कई शानदार स्मार्टफोन कल होंगे लॉन्च

नई दिल्ली आने वाले दिनों में भारत में कई शानदार स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है। मार्च 2025 में पोको, सैमसंग जैसे स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं। बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक यूजर्स के लिए कई शानदार ऑप्शन उपलब्ध होंगे। आने-वाले दिनों में Poco M7 5G, iQOO 11, Nothing 4 और Xiaomi 2 को पेश किया जा सकता है। Poco M7 5G Poco की तरफ से मार्च की शुरुआत में भारत में Poco M7 5G स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है। फोन के भारत में 3 मार्च 2025 को लॉन्च होने की उम्मीद है। रिपोर्ट की मानें, तो पोको का नया अपकमिंग M-सीरीज स्मार्टफोन अफोर्डेबल प्राइस प्वाइंट में आएगा। Poco M7 5G स्मार्टफोन को भारत में करीब 10,000 और 12,000 रुपये के प्राइस प्वाइंट में पेश किया जा सकता है। Poco ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर Poco M7 लॉन्च को टीज किया गया है। इसमें Snapdragon प्रोसेसर और circular कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। iQOO Neo 10R लॉन्च डेट – 11 मार्च 2025संभावित कीमत – 32,000 रुपये फोन में Snapdragon 8s Gen 3 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6400mAh बैटरी सपोर्ट दिया जा सकता है। डिवाइस में 144 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। कैमरा के लिए डिवाइस में OIS के साथ 50MP प्राइमरी शूटर और 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 32 MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है। Nothing Phone (3a) सीरीज लॉन्च डेट – 4 मार्च 2025 फोन को खास डिजाइन और Glyph लाइटिंग के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी दो मॉडल लॉन्च कर सकती है। Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro दोनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.77-इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही फोन में 5000mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में पिल-शेप्ड मॉड्यूल में ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जबकि Pro वर्जन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और इन्हैंस्ड जूम सपोर्ट के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। Xiaomi 15 Ultra लॉन्च डेट – 2 मार्च 2025 फोन में स्टनिंग लो-लाइट शॉट्स के लिए 200MP पेरिस्कोप लेंस और नया ऑप्टिकल सिस्टम दिया जा सकता है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट पॉवर्ड होगा। फोन में 16GB रैम सपोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही फोन Hyper OS 2.0 पर चलता है, जो Android 15 पर बेस्ड है। इसमें 6.73 इंच 2K माइक्रो क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में 90W वायर्ड चार्जिंग के साथ 6100mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये होने की उम्मीद है। Samsung Galaxy A-सीरीज लॉन्च डेट – 2 मार्च 2025 Samsung भारत में अपने तीन नए मॉडल को पेश कर सकता है। यह मॉडल Galaxy A36, Galaxy A56, और Galaxy A26 हो सकते हैं। फोन में 6 OS अपडेट और पहले से इंस्टॉल One UI 7.0 के साथ आएंगे। Galaxy A56 में एल्युमीनियम फ्रेम, 50MP प्राइमरी कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी दी जा सकती है। फोन IP67 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ आ सकता है। Vivo T4x लॉन्च डेट – मार्च 2025 Vivo T4x स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट सपोर्ट दिया जा सकता है। इसमें 50MP AI कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। यह एक यूनिक हाइलाइट Dynamic Light फीचर है, जो आपको कूल लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ नोटिफिकेशन्स को कस्टमाइज की सुविधा देता है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी दी जाएगी। इसकी कीमत 15000 से कम होने की उम्मीद है। Honor X9c लॉन्च डेट – मार्च 2025 Honor MWC 2025 में Honor X9c को पेश किया जा सकता है। फोन में OIS के साथ 108MP प्राइमरी कैमरा सेंसर का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट सपोर्ट दिया जाएगा।

Vitamin B12 की कमी पूरी करने के लिए दही में ये पोषक चीजें मिलाकर खाएं

बदलता मौसम अपने साथ कई सारी स्वास्थ्य सम्बंधित चुनौतियां लेकर आता है। ऐसे में इन दिनों में शरीर को ज्यादा पोषण और एनर्जी की जरूरत होती है। साथ ही शरीर में सभी विटामिन और मिनरल्स का होना भी जरूरी है। विटामिन बी12 इन्हीं में से एक है, जिसकी कमी आजकल एक आम समस्या बनी हुई है। इसकी कमी से थकान, चिड़चिड़ापन, कमजोर याददाश्त और त्वचा व बालों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। वैसे तो विटामिन बी12 मुख्य रूप से नॉनवेज फूड्स में पाया जाता है, इसलिए शाकाहारी लोगों को इसकी कमी का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में वेजिटेरियन लोगों के लिए दही एक शानदार विकल्प हो सकता है, जो पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स होने के साथ विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने में भी मदद करता है। अगर दही में कुछ खास चीजें मिलाई जाएं, तो इसका पोषण और ज्यादा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में- अलसी के बीज अलसी के बीज ओमेगा-थ्री फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होते हैं। ऐसे में दही में 1-2 चम्मच पिसे हुए अलसी के बीज मिलाकर खाने से विटामिन बी12 की कमी तो पूरी होती ही है, साथ में यह मेल इम्यून पॉवर को स्ट्रॉन्ग है और डाइजेशन में भी सुधार करता है। न्यूट्रिशनल यीस्ट न्यूट्रिशनल यीस्ट विटामिन बी12 का एक बेहतरीन स्रोत है। जिसे दही में छिड़ककर खाने से न केवल इसका स्वाद बढ़ता है, बल्कि विटामिन बी12 की कमी भी पूरी होती है। यह एनर्जी लेवल को बनाए रखने में भी सहायक होता है। अखरोट और बादाम अखरोट और बादाम विटामिन ई, हेल्दी फैट्स और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इन्हें दरदरा पीसकर दही में मिलाएं। हेल्दी पोषक तत्वों का ये मेल स्किन और बालों की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है । कद्दू के बीज कद्दू के बीज आयरन, मैग्नीशियम और जिंक का अच्छा स्रोत होते हैं। इन्हें हल्का भूनकर दही में मिलाएं। यह न केवल पोषण बढ़ाता है, बल्कि शरीर को ठंड के मौसम में गर्माहट और ऊर्जा प्रदान करता है। करी पत्तों का पाउडर करी पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स और सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में दही में 1-2 चुटकी करी पत्ते का पाउडर मिलाकर खाने से डाइजेशन टू बेहतर होता ही है,पोषण भी मिलता है ।

इन 4 आदतों की वजह से हमेशा पीछे रह जाते हैं लोग, जीवन में कभी नहीं मिलती सफलता

भारत के इतिहास में एक से बढ़कर एक ज्ञानी पुरुष हुए इन्हीं में से एक थे आचार्य चाणक्य, जिनकी नीतियां इतनी प्रसिद्ध हैं कि आज भी लोग अपने जीवन को सुंदर और सरल बनाने के लिए इनका पालन करते हैं। जीवन का ऐसा कोई भी पहलू नहीं है जिसके बारे में आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जिक्र ना किया हो। युद्ध के मैदान से लेकर गृहस्थ जीवन की बारीकियों को समझाने के लिए, आचार्य ने कई नीतियां गढ़ीं। अपनी इन्हीं नीतियों में उन्होंने कुछ ऐसी आदतों का भी जिक्र किया है, जो किसी भी व्यक्ति की तरक्की में बाधा बन सकती है। आचार्य की मानें तो अपनी इन्हीं आदतों की वजह से एक व्यक्ति अपने जीवन में कभी भी सफल नहीं हो पाता। तो चलिए आज उन्हीं आदतों के बारे में जानते हैं। अपने मन पर नियंत्रण ना रख पाना जिस व्यक्ति का अपने मन पर कंट्रोल नहीं होता है, उसे जीवन में कभी भी सफलता नहीं मिल सकती। आचार्य चाणक्य की नीति में इससे जुड़ा एक श्लोक भी है – “अनवस्थित यस्य न जने न वने सुखम्, जनो दहति संसर्गात् वनं संगविवर्जनात।” जिसका मतलब है कि जिसका मन अशांत है उसे कहीं भी सुख नहीं मिलता, ऐसे में वो दर बदर भटकता ही रहता है। चाणक्य नीति के अनुसार जो व्यक्ति अपने मन पर नियंत्रण नहीं कर पाता है, उसका किसी भी कार्य में मन नहीं लगता है। ऐसे में सफलता उससे कोसों दूर भागती है। नकारात्मक सोच भी है तरक्की में बाधा किसी भी व्यक्ति की सोच का प्रभाव उसके कार्य और जीवन पर भी पड़ता है। जो व्यक्ति सकारात्मक सोच रखता है, उसके जीवन में भी पॉजिटिविटी ही रहती है। लेकिन जिस व्यक्ति की सोच नकारात्मक होती है, उसे अपने जीवन में भी नकारात्मकता का ही सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को कभी भी सफलता नहीं मिलती और उनके बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं। हमेशा पास्ट में अटके रहना भी है नेगेटिव जीवन में सफल होने के लिए बीती बातों को भुलाकर आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। जो लोग अपने पास्ट में ही अटके रहकर खुद को कोसते रहते हैं, वो जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पाते। आचार्य चाणक्य के अनुसार बीती बातों या असफलताओं से सबक लेकर, जीवन में आगे बढ़ना चाहिए और नए सिरे से नई शुरुआत करनी चाहिए। सफलता का यही मूल मंत्र है। पास्ट की नेगेटिव बातों को सोचने से प्रेजेंट पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। जिनमें होती है आत्मविश्वास की कमी जीवन में सफलता तभी मिलेगी, जब आपको खुद पर यकीन होगा। जिस व्यक्ति को खुद पर ही विश्वास नहीं होगा, वो जीवन में कभी भी सफल नहीं हो सकता। ये कहना गलत नहीं होगा कि सफल होने के लिए आत्मविश्वास का होना जरूरी है। आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी होती है, उसे सफलता तो दूर समाज में मान-सम्मान भी नहीं मिलता है।

प्राइवेट ऑर्गेनाइजेशन के मोबाइल ऐप्स में आधार-इनेबल फेस ऑथेंटिकेशन को शामिल करने की अनुमति दी

नई दिल्ली भारत सरकार ने प्राइवेट ऑर्गेनाइजेशन के मोबाइल ऐप्स में आधार-इनेबल फेस ऑथेंटिकेशन को शामिल करने की अनुमति दे दी है। इससे यूजर्स के लिए Identity Verification को आसान और सिक्योर बनाया जा सकेगा। यह कदम डिजिटल लेनदेन को सुगम बनाने, सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने और Ease of Living बढ़ाने में मदद करेगा। इससे हॉस्पिटैलिटी, हेल्थकेयर, क्रेडिट रेटिंग ब्यूरो, ई-कॉमर्स, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट और एग्रीगेटर सेवा प्रोवाइडर्स जैसे कई क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। आधार ऑथेंटिकेशन कैसे होगा यूज इस अपडेट के बाद, प्राइवेट कंपनियां आधार फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल अब कस्टमर ऑनबोर्डिंग, ई-केवाईसी वेरिफिकेशन, एग्जाम रजिस्ट्रेशन और इंप्लॉई अंटेंडेंस मार्क सकते है। यह बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन यूजर्स को तेज, सिक्योर और झंझट मुक्त सेवा प्रदान करेगा, जिससे ओटीपी (OTP) या दस्तावेजों पर डिपेंडेंसी कम होगी। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) के अनुसार, यह फैसला आधार ऑथेंटिकेशन फॉर गुड गवर्नेंस संशोधन नियम, 2025 के तहत लिया गया है। इसका उद्देश्य सुशासन और सेवा वितरण में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाना है। आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल लॉन्च MeitY ने आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल (swik.meity.gov.in) भी लॉन्च किया है, जहां ऑथेंटिकेशन सेवाओं के लिए एप्लीकेशन और ऑनबोर्डिंग प्रोसेस से जुड़ी गाइडलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। इस पोर्टल को MeitY के सेक्रेटरी एस. कृष्णन द्वारा लॉन्च किया गया। इस मौके पर UIDAI के CEO भुवनेश कुमार, NIC के डायरेक्टर जनरल इंदर पाल सिंह सेठी, UIDAI के डीडीजी मनीष भारद्वाज और अमोद कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। MeitY सेक्रेटरी एस. कृष्णन ने कहा कि इस पोर्टल के लॉन्च और अन्य प्रोसेस को सुगम बनाने में काम करता है। आधार की मदद से भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी मदद मिल रही है। आधार कार्ड की मदद से गुड गवर्नेंस पोर्टल को दुरुस्त किया जा रहा है। आधार करेक्शन नियम आधार करेक्शन एक जरूरी प्रोसेस है। अगर आप भी आधार कार्ड करेक्शन करना चाहते हैं तो हम इसके बारे में बताने जा रहे हैं। आधार कार्ड करेक्शन की लिमिट भी तय की गई है। अगर आप मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं तो इसके लिए कोई लिमिट नहीं रखी गई है। यानी आप अनलिमिटेड टाइम इसे करेक्ट कर सकते हैं। नाम को भी आधार कार्ड में अपडेट किया जा सकता है। लेकिन ये करेक्शन महज 2 बार हो सकती है। लेकिन इसके लिए आपको सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट देना होगा। डेट ऑफ बर्थ चेंज करने की बात करें तो आप इसे सिर्फ 1 बार बदल सकते हैं। एड्रेस को लेकर कोई डेडलाइन तय नहीं की गई है। इसे आप कितनी भी बार बदल सकते हैं। इसके लिए आपको सिंपल करेक्शन प्रोसेस फॉलो करना होगा।

डाइट में शामिल करें ये फूड्स है होगी किडनी की समस्या

किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने, ब्लड को साफ करने और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस को बनाए रखने में मदद करती है, लेकिन आजकल के भागदौड़ भरी अनहेल्दी लाइफस्टाइल में लोग कई ऐसे अनहेल्दी फूड्स खाने लगे हैं, जो किडनी को नुकसान पहुंचाने लगी है। ऐसे में किडनी को हेल्दी बनाए रखने के लिए सही डाइट फॉलो करना बेहद जरूरी हो जाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स ते बारे बताएंगे, जो किडनी की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। तो आअए जानते हैं इन फूड्स के बारे में- सेब सेब में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं, जो किडनी को डिटॉक्स करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखता है। लाल शिमला मिर्च लाल शिमला मिर्च में पोटैशियम कम और विटामिन-सी और ए ज्यादा होता हैं, जो किडनी के लिए बेहद फायदेमंद हैं। साथ ही यह टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है। ग्रीन टी आमतौर पर वेट लॉस के लिए इस्तेमाल होने वाली ग्रीन टी भी आपकी किडनी के लिए फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स किडनी के लिए सुरक्षा कवच का काम करते हैं। यह किडनी की सूजन को कम करती है और किडनी की फंक्शनिंग को बेहतर बनाती है। फूलगोभी फूलगोभी में विटामिन-सी, फोलेट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो किडनी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है और डिटॉक्स प्रोसेस में मददगार होती है। लहसुन लहसुन में सूजनरोधी गुण पाया जाता है, जो किडनी को हेल्दी बनाए रखता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और किडनी के कार्यों को बेहतर बनाने में सहायक है। मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मछली सूजन कम करने और किडनी के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है। खासकर सैल्मन और ट्यूना फायदेमंद हैं। प्याज एसिलिन और क्वेरसेटिन जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर प्याज में पोटैशियम कम होता है, जो किडनी के लिए फायदेमंद होता है। यह पाचन को सुधारकर किडनी पर पड़ने वाले प्रेशर को कम करता है। तरबूज तरबूज किडनी को हाइड्रेटेड रखता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। जैतून का तेल जैतून का तेल एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स का बेहतरीन स्रोत है, जो किडनी के लिए लाइट होने के साथ-साथ लाभकारी है।

हड्डियों के दर्द की छुट्टी कर देगी लौंग

 आयुर्वेद में लौंग को एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में जाना जाता है, जिसका इस्तेमाल हजारों सालों से कई परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है (Clove Health Advantages)। लौंग में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना खाने के बाद एक लौंग चबाते हैं, तो इससे शरीर को कई जरूरी स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह छोटा-सा मसाला हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी फायदेमंद है। रोज एक लौंग चबाने के फायदे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे- लौंग डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करने में मदद करती है, जिससे गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या कम होती है। इसलिए इसके नियमित खाने से पेट की जलन और सूजन से राहत मिलती है।

शाओमी 15 अल्‍ट्रा स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्‍च

नई दिल्ली शाओमी 15 अल्‍ट्रा स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह फोन इसलिए भी चर्चाओं में है, क्‍योंकि मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस 2025 (MWC) में शाओमी इसे दिखाने वाली है। Xiaomi 15 Ultra में 16 तक जीबी रैम दी गई है। 6.73 इंच वाली 2K TCL स्‍क्रीन इस फोन में है। यह सबसे फास्‍ट प्रोसेसरों में शामिल Snapdragon 8 Elite से पैक्‍ड है और 6000 एमएएच की बैटरी ऑफर करता है। नए शाओमी फोन में ढेर सारे कैमरे हैं, जिनमें सबसे बड़ा सेंसर 200 मेगापिक्‍सल का है। इसका टॉप मॉडल डुअल सैटेलाइट कम्‍युनिकेशन सपोर्ट के साथ आता है। ग्‍लोबल मार्केट्स में यह फोन कबतक आएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। Xiaomi 15 Ultra कीमत, उपलब्‍धता Xiaomi 15 Ultra फोन को क्‍लासिक ब्‍लैक एंड सिल्‍वर, पाइन और साइप्रस ग्रीन, वाइट और ब्‍लैक कलर्स में लाया गया है। शुरुआती कीमत 6499 युआन यानी करीब 78 हजार रुपये है। टॉप मॉडल में 16GB + 1TB कॉन्‍फ‍िगरेशन मिलता है और वह डुअल सैटेलाइट वर्जन के साथ आता है। कीमत 7999 युआन यानी करीब 96 हजार रुपये है। चीन में यह फोन ऑर्डर के लिए उपलब्‍ध है और 3 मार्च से सेल में जाएगा। Xiaomi 15 Ultra का ग्‍लोबल लॉन्‍च Xiaomi 15 फोन के साथ 2 मार्च को होना है। इंडिया लॉन्‍च भी मार्च में होने वाला है। Xiaomi 15 Ultra स्‍पेसिफ‍िकेशंस, फीचर्स Xiaomi 15 Ultra में 6.73 इंच का 2K OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में 3100 x 1440 पिक्‍सल्‍स रेजॉलूशन मिलता है। पीक ब्राइटनैस 3200 निट्स है और यह वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ आता है। HDR10+, डॉल्‍बी विजन ऐसी खूबियां हैं, जो Xiaomi 15 Ultra में दी गई हैं। डिस्‍प्‍ले में सिरेमिक ग्‍लास प्रोटेक्‍शन दिया गया है। Xiaomi 15 Ultra रैम और प्रोसेसर Xiaomi 15 Ultra रन करता है लेटेस्‍ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर। फोन में मिनिमम 12 जीबी रैम और अधिकतम 16 जीबी रैम जोड़ी गई है। इंटरल स्‍टोरेज 256 जीबी से 1 टीबी तक है। यह फोन शाओमी हाइपरओएस 2.0 पर काम करता है। Xiaomi 15 Ultra में कितने कैमरे नए शाओमी फोन में ढेर सारे कैमरा दिए गए हैं। 50MP का मेन कैमरा इसमें है, जो लाइका का सेंसर है और ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। फोन में 50MP का अल्‍ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 50 एमपी का टेल‍िफोटो कैमरा दिया गया है। 200 एमपी का एक सुपर टेलिफोटो कैमरा इस फोन में है, जो 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सेल्‍फी कैमरा 32 मेगापिक्‍सल का है। 90वॉट फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट Xiaomi 15 Ultra में 6 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 90 वॉट की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और 80 वॉट की वायरलैस चार्जिंग ऑफर करती है। रिवर्स वायरलैस चार्जिंग का ऑप्‍शन भी फोन में है। अन्‍य खूबियों के तौर पर इस फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, इन्‍फ्रारेड सेंसर जैसी खूबियां हैं। IP68 रेटिंग इसे मिली है, जो फोन को डस्‍ट और वॉटरप्रूफ बनाती है। फोन का वजन करीब 229 ग्राम है।

दोस्तों, रिश्तेदारों के सामने खुद को स्मार्ट दिखाना है तो अपनाए ये ट्रिक

दोस्तों या रिश्तेदारों की भीड़ में खुद के लिए रिस्पेक्ट तो हर किसी की चाह होती है। लेकिन काफी सारे लोग ऐसे होते हैं जो दूसरों के साथ बहस में नहीं जीत पाते हैं या फिर खुद की बेइज्जती को भी नहीं रोक पाते। क्योंकि हर किसी के आसपास कुछ ऐसे लोग होते हैं जो दूसरों को नीचा दिखाने या बेइज्जती करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। ऐसे लोगों के सामने खुद को स्मार्ट दिखाना है और बेइज्जती करने वाले का मुंह बंद करना है तो ये 3 माइंड ट्रिक जरूर जान लें। ह्यूमन साइकोलॉजी में बिहेवियर को लेकर काफी सारे बातें बताई गई हैं। जिसमे से ये तीन बातें ज्यादातर स्मार्ट लोगों को पता होती है। बहस में पड़ जाएं तो कैसे जीतें जब भी कोई आपसे बहस करने लगे या झगड़ा कर रहा हो तो ऐसे मौके पर आवाज को ऊंची या तेज करने की बजाय धीमी ही रखें। जिस आवाज में आप बात करते हैं उसी आवाज में उससे बहस करें फिर वो चाहे जितनी भी तेजी से चिल्लाए। आपका ये व्यवहार सामने वाले को और भी ज्यादा गुस्सा दिलाएगा क्योंकि वो आपके अंदर चीखने-चिल्लाने वाला लक्षण नहीं देख पाता। इससे खुद ही पीछे हट जाएगा। यानी कि आप बहस जीत जाएंगे। अगर आपको पता है कि सामने वाला इंसान झूठ बोल रहा कई बार ऐसा होता है कि हमारे सामने ही कोई झूठ बोलता है लेकिन हम उससे ये नहीं कह पाते कि भाई तुम झूठ बोल रहे हो। ऐसे में माइंड ट्रिक कहती है कि बस झूठ बोलने वाले की आंखों में देखो। अगर तुम जान गए हो कि सामने वाला आपसे झूठ बोल रहा है तो उसकी आंखों में देखने से वो समझ जाता है कि उसका झूठ पकड़ा गया। अगर कोई बेइज्जती करे काफी बार देखा गया है कि भरी महफिल में लोग एक दूसरे को ताने या बातों के जरिए बेइज्जत करते हैं। ऐसे वक्त में आप उससे लड़ भी नहीं पाते। जब भी ऐसी सिचुएशन सामने आए तो बेइज्जती करने वाले इंसान को देखकर पूछे क्या तुम ठीक हो। ऐसा पूछने से वो सकपका जाएगा और सोचने लगेगा क्या जो उसने बोला वो सही था या गलत। इस तरह से आप अपनी बेइज्जती को होने से रोक सकते हैं और उसे एहसास दिला सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल समेत कई समस्याओं का रामबाण इलाज, सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाएं, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

कच्चे लहसुन में विटामिन बी6, विटामिन सी, मैंगनीज और सेलेनियम समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। कच्चे लहसुन के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। महज एक महीने तक हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन करें। यकीन मानिए आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद कच्चे लहसुन की मदद से हाई ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। कच्चा लहसुन गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी कारगर साबित हो सकता है। कच्चे लहसुन का सेवन कर आप अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाकर दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। मिलेंगे जबरदस्त फायदे कच्चे लहसुन को गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अपच या फिर एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आप कच्चे लहसुन का सेवन कर सकते हैं। अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो रेगुलरली कच्चे लहसुन को कंज्यूम करना शुरू कर दीजिए। कच्चे लहसुन में पाए जाने वाले तत्व आपकी बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में भी असरदार साबित हो सकते हैं। गौर करने वाली बात बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से कच्चे लहसुन का सेवन करना बेहद जरूरी है। कच्चे लहसुन को भूनकर या फिर पानी में भिगोकर कंज्यूम किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक दिन में 2 से 3 कली लहसुन खाया जा सकता है। ज्यादा लहसुन की कली का सेवन करना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद की जगह नुकसानदायक भी हो सकता है।

Samsung ने लॉन्च किए दो कम कीमत के 5G फोन, 10 हजार से कम है शुरुआती कीमत

10 हजार रुपये से कम में सैमसंग का 5G स्मार्टफोन खरीदने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि सैमसंग ने आज भारत में M सीरीज लेटेस्ट लो-बजट Samsung Galaxy M06 5G फोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में यूजर्स को HD+ रेजोल्यूशन के साथ एक बड़ी स्क्रीन, अच्छी फोटो क्लिक करने के लिए 50MP कैमरा और दमदार बैटरी मिल जाएगी। चलिए आपको बताते हैं Samsung Galaxy M06 5G की कीमत, सेल ऑफर्स और सभी फीचर्स के बारे में: Samsung Galaxy M06 5G की कीमत और सेल डेट सैमसंग गैलेक्सी M06 5G को सिर्फ एक ही वैरिएंट में पेश किया गया है। फोन के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये रखी गई है। गैलेक्सी M06 5G की फर्स्ट सेल 7 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फोन को आप ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन.इन, सैमसंग.कॉम, सिलेक्टेड रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। Galaxy M06 5G की कीमत Samsung Galaxy M06 5G के फीचर्स और स्पेक्स सैमसंग गैलेक्सी M06 5G में LCD तकनीक, HD+ रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7-इंच डिस्प्ले है। सैमसंग ने इसे मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 SoC के साथ पैक किया है और फोन को एंड्रॉयड 15-आधारित वन यूआई 7.0 के साथ फोन को पैक कर रहा है। फोन में 25W चार्जिंग स्पीड और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। कैमरा की बात करें तो गैलेक्सी M06 5G में पीछे की तरफ दो कैमरे हैं, एक 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर। सेल्फी के लिए आपको 8MP का कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5जी, डुअल-बैंड वाई-फाई एसी, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल हैं। इस लो-बजट फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। फोन का माप 167.4 x 77.4 x 8 मिमी और वजन 191 ग्राम है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet