LATEST NEWS

PAN अपग्रेडेशन प्रोग्राम की शुरू, मिलेगा QR Code वाला कार्ड

नई दिल्ली भारत सरकार की तरफ PAN अपग्रेडेशन प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। इसमें PAN 2.0 का नाम दिया गया है। आयकर विभाग की तरफ से PAN 2.0 प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी गई है। PAN/TAN 1.0 इको-सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए ये प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। PAN 2.0 प्रोग्राम इसी का हिस्सा है जो पुराने सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए लाया गया है। हालांकि इससे संबंधित बहुत सारे सवाल है। बहुत सारे यूजर्स के मन में सवाल है कि इसे अपग्रेड कैसे किया जा सकता है, क्या इसके लिए अलग से भुगतान करना होगा ? क्या अलग से करना होगा भुगतान PAN 2.0 की मदद से पूरे सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा। सिस्टम को ऑनलाइन बेस्ड किया जाएगा। हालांकि इसके लिए यूजर्स को भुगतान नहीं करना होगा। पुराने पैन कार्ड को अपग्रेड किया जाएगा और यूजर्स को नई टेक्नोलॉजी वाले पैन दिए जाएंगे। पैन डेटा को भी ज्यादा सुरक्षित किया जाएगा। यानी PAN यूजर्स का पूरा डेटा ज्यादा सिक्योर किया जाएगा। अगर वह इसका इस्तेमाल करेंगे तो उनके डेटा का भी सरकार की तरफ से पूरा ध्यान रखा जाएगा। PAN 2.0 में क्या अलग होगा ? PAN 2.0 की बात करें तो इसमें अलग से QR कोड दिया जाएगा। इसे स्कैन करने के बाद आसानी से यूजर की पूरी जानकारी हासिल की जा सकती है। PAN एक्टिविटी पर भी ध्यान रखा जाएगा। अपग्रेडेड वर्जन में सिक्योरिटी का ध्यान रखा जाएगा। करदाताओं का रजिस्ट्रेशन भी बेहतर किया जाएगा। हालांकि अभी तक इसको लेकर बहुत सारे सवाल हैं। सरकार की तरफ से इस पर आगे भी फैसले लिए जाएंगे। सरकार की तरफ से सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए 1,435 करोड़ रुपए भी खर्च किए जाएंगे। इसे डिजिटल इंडिया का ही हिस्सा बताया गया है। पूरे सिस्टम पर काम भी शुरू कर दिया गया है। अभी इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है।

सर्दियों में सिर्फ स्किन नहीं बालों का भी रखें खास ख्याल

सर्दियों का मौसम आ गया है और इस मौसम में आपके स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है क्योंकि सर्दी का मौसम स्किन के लिए बिलकुल अच्छा नहीं होता। सर्दी में चलने वाली सूखी हवा हमारे स्किन से मॉइश्चर यानी नमी को खींच लेती है और अगर इस ओर ध्यान न दिया जाए तो ड्राई स्किन की वजह से स्किन फटने लगती है और कभी कभार तो ब्लीडिंग तक हो सकती है। लेकिन सर्दियों में सिर्फ स्किन ही नहीं बल्कि बाल भी ड्राई हो जाते हैं जिस वजह से उनका भी खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आखिर कैसे आप इस कोल्ड वेदर के साइड इफेक्ट्स से अपने बालों को बचा सकते हैं… बालों को कंडिशन करें सर्दी के मौसम में स्किन के साथ-साथ बालों का भी मॉइश्चर छिन जाता है जिस वजह से वे ड्राई और फ्लैकी यानी पपड़ीदार हो जाते हैं। लिहाजा यह बेहद जरूरी है कि आप किसी अच्छे डीप-कंडिशनिंग सीरम या बाम का बालों पर इस्तेमाल करें। इससे बालों का खोया मॉइश्चर लौट आएगा। साथ ही इस वेदर में बालों में बहुत ज्यादा शैंपू भी यूज न करें। हर बार बाल धोने के बाद कंडिशनर जरूर लगाएं। इससे बालों में शाइन आएगी और बाल टूटेंगे नहीं। हेयर ड्रायर यूज करने से बचें सर्दी के मौसम में बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर यूज न करें। बाल नैचरली सूखें इसी में आपका फायदा है। अगर इमरजेंसी में कभी हेयर ड्रायर इस्तेमाल करना भी पड़े तो बालों को बहुत ज्यादा ड्राई न करें वरना बालों को नुकसान हो होगा ही वे बहुत ज्यादा फ्रिजी यानी उलझने भी लगेंगे। ड्रायर को कूल मोड पर सेट करें और जेंटली बालों पर इसका इस्तेमाल करें। बालों को सुखाकर ही बाहर निकलें सर्दी के मौसम में जहां तक संभव हो गीले बालों में घर से बाहर न निकलें। हमेशा बालों को पूरी तरह से सुखाकर ही घर से बाहर निकलें। ऐसा करने से न सिर्फ आप सर्दी और ठंड लगने से बच जाएंगी बल्कि आपके बाल भी ड्राई और कमजोर नहीं होंगे। साथ ही साथ हीट स्टाइलिंग टूल इस्तेमाल करने से पहले बालों में हीट स्प्रे या लीव-इन कंडिशनर जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपके बाल हाइड्रेटेड, सॉफ्ट और शाइनी रहेंगे। बालों को प्रोटेक्ट करें सर्दी के मौसम में स्वेटर, जैकेट पहनने के साथ-साथ बालों को भी प्रोटेक्शन की जरूरत होती है। लिहाजा हैट या स्कार्फ का इस्तेमाल करें। मौसम में अचानक होने वाले बदलाव से बालों को काफी नुकसान हो सकता है।  

बिना क्लीनर ऐप के खाली करें स्मार्टफोन का स्टोरेज, जानें तरीका

स्मार्टफोन यूजर्स को अक्सर फोन के स्टोरेज फुल होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वे फोन में मौजूद फालतू फोटोज और विडियोज को डिलीट कर स्पेस बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में यह समस्या फिर से सामने आ जाती है। वहीं, कुछ यूजर ऐसे भी हैं जो थर्ड पार्टी स्टोरेज क्लीनर ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले तक इन ऐप्स का इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं थी, लेकिन हाल में आई एक रिपोर्ट में इन्हें खतरनाक बता दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसे क्लीनर ऐप हैं जो यूजर डेटा की चोरी करने के साथ ही डिवाइस को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप बिना क्लीनर ऐप्स की मदद लिए अपने फोन के स्टोरेज को खाली कर सकते हैं। कैश क्लियर करें ज्यादातर ऐंड्रॉयड ऐप्स यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कैश डेटा का इस्तेमाल करते हैं। कैश डेटा समय की बचत तो करता है, लेकिन यह फोन के इंटरनल स्टोरेज में काफी जगह ले लेता है। अगर इसे समय-समय पर क्लियर न किया जाए तो यह स्टोरेज कम करने के साथ ही फोन की स्पीड को भी धीमा कर देता है। बता दें कि किसी ऐप के सही ढंग से काम करने के लिए कैश डेटा की जरूरत नहीं पड़ती। यह केवल यूजर की सहूलियत के लिए होता है। ऐसे में बेहतर होगा कि जब भी आपको अपने फोन के स्टोरेज को खाली करने का ख्याल आए तो सबसे पहले आप कैश डेटा को डिलीट करें। यह तुरंत आपके फोन में स्टोरेज को बढ़ा देगा। हर ऐप यूजर को बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए अपना कैश बनाता है। आप अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में दिए गए स्टोरेज ऑप्शन में जाकर हर ऐप के कैश डेटा को क्लियर कर सकते हैं। बैकअप हुए गूगल फोटोज को करें डिलीट फोन में क्लिक की गई सभी फोटोज का गूगल फोटो ऑटोमैटिकली बैकअप ले लेता है। यह अच्छा भी है क्योंकि इससे यह पक्का हो जाता है कि आपके फोटो हमेशा सेफ रहेंगे और फोन खोने या बदलने की स्थिती में भी आप उन्हें ऐक्सेस कर सकेंगे। हालांकि, कई यूजर यह गलती करते हैं कि वे फोटो के बैकअप होने के बाद भी उसे डिवाइस पर सेव रखते हैं। ऐसा करने से फोन के स्टोरेज में कमी आती है। बेहतर होगा कि आप गूगल पर स्टोर हुए फोटोज को सिस्टम मेमरी से डिलीट कर दें। अगर आपको किसी कॉन्टेंट को तुरंत ऐक्सेस नहीं करना है तो आप गूगल फोटोज में दिए गए ‘Free up space’ ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से सारे फोटो फोन से तो डिलीट हो जाएंगे लेकिन क्लाउड पर सेव रहेंगे। फालतू ऐप्स को करें डिलीट हम में कई ऐसे यूजर हैं जिन्हें फोन में ढेरों ऐप रखने की आदत होती है। इन ऐप्स की संख्या 100 तक भी हो सकती है। मजेदार बात यह है कि इनमें से आधे ऐप ऐसे होते हैं जिनकी जरूरत केवल इंस्टॉल किए जाने के वक्त होती है। वहीं, कुछ ऐप्स ऐसे भी होते हैं जिन्हें हम महीनों से इस्तेमाल नहीं कर रहे। फोन के स्टोरेज के लिए अच्छा रहेगा कि इन फालतू ऐप्स की पहचान कर उसे डिलीट कर दिया जाए। डाउनलोड फाइल्स को करें डिलीट सभी स्मार्टफोन एक डाउनलोड फोल्डर के साथ आते हैं। इस फोल्डर को आमतौर पर माय फाइल्स में जाकर देखा जा सकता है। समय बीतने के साथ ही इसमें कई सारी डाउनलोड की हुई फाइलें सेव हो जाती है। इनमें से कुछ ही ऐसी होती होंगी जिनकी जरूरत डाउनलोड किए जाने के कुछ दिन बाद होती होगी। फोन के स्टोरेज का खाली करने के लिए बेहतर होगा कि उन फाइल्स को डिलीट कर दिया जाए जिसकी जरूरत न हो। जंक फाइल्स को हटाएं अगर ऊपर बताए गए तरीकों के बाद भी आपके फोन का स्टोरेज पूरा तरह फ्री नहीं हो रहा तो बेहतर होगा कि आप डिवाइस के जंक फाइल्स को डिलीट करें। जंक फाइल्स को डिलीट करने के लिए आप गूगल फाइल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। जंक फाइल्स वे फाइलें होती हैं जो न तो कैश में दिखती हैं और ना हीं डाउनलोड्स में। नजर न आने के बावजूद भी ये स्मार्टफोन के स्टोरेज को कम करने का काम करती हैं। गूगल फाइल्स फोन में मौजूद ड्यूप्लिकेट फाइल्स को डिटेक्ट कर लेता है और यूजर को बताता है कि कौन से ऐप ज्यादा स्टोरेज ले रहे हैं।  

जीवन में कमजोर बनाकर सफल होने से रोकती हैं ये बुरी आदतें

आइए जानते हैं व्यक्ति की उन 4 बुरी आदतों के बारे में, जो उसे जीवन में कमजोर बनाकर सफल होने से रोकती हैं। ऐसे में अगर आप अपने जीवन में सफलता का स्वाद लेते हुए आगे बढ़ते रहना चाहते हैं तो इन आदतों से समय रहते छुटकारा पा लेना चाहिए। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो खुद को अपने जीवन में सफल देखने की ख्वाहिश ना रखता हो। हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता का स्वाद चखना चाहता है। जिसके लिए वो समय-समय पर कड़ी मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार मेहनती होने के बावजूद कुछ लोगों से सफलता कोसों दूर बनी रहती है। जिसके पीछे उनकी 4 बुरी आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं। आइए जानते हैं व्यक्ति की उन 4 बुरी आदतों के बारे में, जो उसे जीवन में कमजोर बनाकर सफल होने से रोकती हैं। ऐसे में अगर आप अपने जीवन में सफलता का स्वाद लेते हुए आगे बढ़ते रहना चाहते हैं तो इन आदतों से समय रहते छुटकारा पा लेना चाहिए। अतीत में फंसे रहना ऐसा व्यक्ति जो हमेशा अपने अतीत में फंसा रहता है, कभी भी अपने जीवन से जुड़े बड़े फैसले आसानी से नहीं ले पाता है। ऐसा करते समय वो हमेशा खुद को कमजोर महसूस करता है, जिसकी वजह से सफलता उनसे हमेशा दूर बनी रहती है। अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो अपनी इस आदत को तुरंत बदल डालें। जितना जल्दी हो सके अपने अतीत से बाहर निकलने की कोशिश करें। अविश्वासी होना जो व्यक्ति दूसरों पर कभी विश्वास नहीं करते हैं, वो हमेशा अपने जीवन में अकेले रह जाते हैं। किसी पर भी भरोसा न कर पाने की आदत उन्हें जीवन में आगे नहीं बढ़ने देती है। जिसकी वजह से उन्हें बाकी लोगों की तुलना में सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। अकेलेपन की वजह से व्यक्ति मानसिक रोग का शिकार भी हो सकता है। जबकि टीम के साथ मिलकर काम करने से आपको प्रोत्साहन और समर्थन मिलता है, जिससे आपकी उपलब्धियां और ज्यादा बढ़ती हैं। चुनौतियों का सामना करने से पीछे हटना जो व्यक्ति जीवन में चुनौतियां लेने से घबराता है, वह अंदर ही अंदर खोखला और कमजोर होता चला जाता है। अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको हर चुनौती का डटकर सामना करना चाहिए। गलतियों को अनदेखा करना जो व्यक्ति अपनी गलतियों को हमेशा अनदेखा करता रहता है, उनसे कोई सीख नहीं लेता है, उसे जीवन में असफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। हर सफल व्यक्ति में अपनी गलतियों से सीखने का गुण होता है।

क्या सेफ है पब्लिक वाई-फाई? यूज करते वक्त क्यों बरतनी चाहिए सावधानी

इस साल की शुरुआत में प्राइम मिनिस्टर वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क स्कीम लॉन्च हुई थी। इस स्कीम का मकसद देशभर में मौजूद पब्लिक प्लेस पर लोगों को इंटरनेट से जोड़े रखना है। मौजूदा समय में इस सर्विस का लाखों लोग फायदा उठा रहे हैं। पब्लिक वाई-फाई हर जगह है, कॉफी शॉप से लेकर रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट तक, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनसे कनेक्ट होने से आपका डेटा खतरे में पड़ सकता है। फ्री होने की वजह से बहुत से लोगों को पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क सुविधाजनक लगता है। आमतौर पर अपने डिवाइस को ज्यादातर यूजर्स ऑटो-कनेक्ट पर रखते हैं। लेकिन ये नेटवर्क सिक्योरिटी और प्राइवेसी रिस्क को बढ़ावा देते हैं, खासकर खुले नेटवर्क पर। बीते कुछ महीनों स्कैम के तमाम मामले सामने आए हैं। जिनमें स्कैमर्स ने लोगों को झांसे में फंसाने के लिए पब्लिक वाई-फाई की मदद ली। ऐसे में हम यहां कुछ जरूरी चीजें आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जो पब्लिक प्लेस पर मौजूद इंटरनेट का इस्तेमाल करते वक्त हमेशा जेहन में रखनी चाहिए। क्या है पब्लिक Wi-Fi? पब्लिक वाई-फाई एक ओपन नेटवर्क है, जो फ्री में पब्लिक प्लेस पर मौजूद होता है। यूजर्स को इस इंटरनेट सर्विस को एक्सेस करने के लिए किसी भी वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होती है। सरल शब्दों में कहें तो हर वह नेटवर्क पब्लिक वाई-वाई है, जो आपके घर के दायरे में नहीं आता है। पब्लिक वाई-फाई अक्सर उन लोगों के लिए एक सहारा होता है, जो खराब मोबाइल कनेक्टिविटी वाले इलाकों में फंस जाते हैं। आजकल, कैफे, मॉल जैसे पब्लिक प्लेस पर पब्लिक वाई-फाई काफी पॉपुलर हो गया है। क्या सेफ्टी के लिए है रिस्क अब सवाल है कि, क्या पब्लिक वाई-फाई सेफ है, तो इसका जवाब एक नहीं है। क्योंकि पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल बिना किसी वेरिफिकेशन के कोई भी कर सकता है। इसलिए इसमें जोखिम बढ़ जाता है। स्कैमर्स यहां लोगों को फंसाने के लिए कोई तिकड़म लगा सकते हैं और आपके डिवाइस तक पहुंच सकते हैं। डिवाइस को एक्सेस करने से इनके पास सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित वेबसाइटों पर लॉगिन आईडी, पासवर्ड, बैंक अकाउंट की जानकारी और यहां तक कि लॉगिन क्रेडेंशियल जैसी डिटेल पहुंच सकती है। अनसिक्योरड नेटवर्क की पहचान  कनेक्ट करने के लिए किसी पासवर्ड की जरूरत नहीं होती है।  कोई HTTPS एन्क्रिप्शन नहीं होता है।  WPA2 या WPA3 एन्क्रिप्शन की कमी।  कोई ‘टर्म ऑफ यूज’ या ‘लॉगिन पेज’ नहीं।  एक जगह एक जैसे नाम वाले कई नेटवर्क।  VPN का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन यह भी बिल्कुल सेफ नहीं है।  पॉप-अप एडवर्टाइजमेंट पर क्लिक करने से बचें।  पब्लिक वाई-फाई यूज से ट्रांजैक्शन नहीं करना चाहिए।  पब्लिक वाई-फाई यूज करने से पहले प्रोवाइडर की जानकारी।  

सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये हेल्दी वाली चीजें, नाश्ते में न करें इनका सेवन

बिजी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोगों खुद पर ध्यान नहीं रख पाते हैं। खुद को हेल्दी रखने के लिए लोग नाश्ते में कुछ चीजों का सेवन तो जरुर करते हैं लेकिन इनके सेवन से नुकसान भी हो सकता है। नाश्ता करने के साथ ही ये भी जरुरी होता है कि आप नाश्ते में खा क्या रहे हैं। इस लेख में हम उन चीजों के बारे बताने जा रहे हैं जो आपको सुबह नाश्ते में नहीं खाना चाहिए। यह चीजें दिखने में आपको काफी हेल्दी दिखती होगी लेकिन सेहत को यह नुकसान पहुंचा सकती है। सीरियल्स का सेवन लोग कहते हैं कि नाश्ते में सीरियल्स को खाना अच्छा होता है। वैसे तो लेबल पर भी हेल्दी लिखे होने का दावा करते हैं। लेकिन इन सीरियल्स में रिफायंड चीनी और कार्बोहाइड्रेट होता है जो इसे अनहेल्दी बना सकता है। योगर्ट अगर आप नाश्ते में दही और योगर्ट प्रोटीन और विटामिन बी12 से भरपूर होते हैं। भूलकर भी नाश्ते में इसके सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि आयुर्वेद में सुबह सबसे पहले दही खाने की मनाही होती है। इसके सेवन से शरीर में बलगम पैदा होता है। प्रोटीन बार जब आपके पास समय कम होता है, तो आप प्रोटीन बार खाना पसंद करते होंगे। लेकिन आपको बता दें कि, इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इन प्रोटीन बार में पर्याप्त प्रोटीन नहीं होता और इनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। फलों का रस फलों का सेवन करना हेल्दी होता है लेकिन सुबह नाश्ते में फलों का रस पीने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। क्योंकि इनमें फाइबर नहीं होता है। फलों के रस की जगह नींबू पानी और खीरे रस पी सकते हैं। वफल और पैनकेक सुबह नाश्ते में अगर आप वफल और पैनकेक नाश्ते में खाते हैं स्वाद में तो यह अच्छे लगते हैं। इन्हें आमतौर पर रिफाइंड सफेंद आटे से बनाया जाता है। इसमें चीनी की चाश्नी और मक्खन डाला जाता है, जो हेल्दी नहीं होता है।  

वेस्टर्न वियर के साथ झूमके को कुछ इस तरह करें स्टाइल

जब भी हम खुद को स्टाइल करती हैं तो उस दौरान अपने आउटफिट के साथ-साथ एक्सेसरीज पर भी उतना ही फोकस करती हैं। एथनिक वियर और वेस्टर्न वियर के साथ अलग-अलग तरह की एक्सेसरीज को स्टाइल किया जाता है। जहां तक बात झूमके की है, तो उसे एथनिक वियर जैसे सूट, अनारकली सूट या साड़ी के साथ पहना जाता है। लेकिन अगर आप चाहें तो झूमके को वेस्टर्न वियर के साथ स्टाइल करके आप एक फ्यूजन लुक क्रिएट किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि वेस्टर्न वियर के साथ आप झूमके किस तरह स्टाइल कर सकती हैं- कैजुअल वियर के साथ यूं करें स्टाइल अगर आप चाहें तो झूमकों को केजुअल वियर जैसे प्लेन टी-शर्ट, टैंक टॉप या क्रॉप टॉप के साथ जींस या डेनिम शॉर्ट्स के साथ पहनें। कैजुअल और स्टाइलिश लुक के लिए हल्के या ऑक्सीडाइज्ड झुमकों को पहना जा सकता है। उदाहरण के लिए, सिल्वर झुमकों को व्हाइट या ब्लैक टॉप के साथ पेयर किया जा सकता है। ब्लेज़र या जैकेट के साथ करें लेयर अरग आप चाहें तो ब्लेज़र या जैकेट के साथ भी झूमकों को स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए, ट्राउज़र या स्कर्ट के साथ टेलर किए गए ब्लेज़र, क्रॉप्ड जैकेट या लेदर जैकेट को पहनें। इस लुक में आप कुंदन या पर्ल डिज़ाइन जैसे स्टेटमेंट झुमकों को पहन सकती हैं। अपने लुक को बैलेंस करने के लिए आप बाकी एक्सेसरीज को बेहद मिनिमल रखें। बोहेमियन लुक के साथ करें एक्सपेरिमेंट अगर आप चाहें तो बोहेमियन लुक में भी झूमकों को स्टाइल कर सकती हैं। आप फ्लोई स्कर्ट, हरेम पैंट या पलाज़ो पैंट के साथ ऑफ-शोल्डर टॉप या ब्रालेट को स्टाइल करें। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप ऑक्सीडाइज़्ड या ट्राइबल स्टाइल के झुमकों को स्टाइल करें। अगर आप चाहें तो अतिरिक्त आकर्षण के लिए बैंगल्स या चंकी नेकलेस को भी पेयर कर सकती हैं। शर्ट के साथ करें स्टाइल शर्ट के साथ भी झूमकों को स्टाइल किया जा सकता है। इस लुक के लिए आप क्रिस्प व्हाइट शर्ट या ओवरसाइज़ बटन-डाउन को हाई-वेस्ट पैंट या स्कर्ट में टक करें। अब इसके साथ आप मीडियम साइज़ के झुमके पेयर करें। मुड़ी हुई आस्तीन या ढीली-ढाली शर्ट फ्यूजन वाइब को बढ़ाती है।  

बीएसएनएल ने नए किफायती रिचार्ज प्लान किए पेश

नई दिल्ली BSNL की तरफ से रिचार्ज प्लान की कीमतों में बदलाव किया जाता रहा है। अब कंपनी की तरफ से सस्ता रिचार्ज प्लान लाया गया है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कम बजट में आपको बेहतरीन प्लान्स दिए जा रहे हैं। आज हम आपको BSNL के कुछ ऐसे ही प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। BSNL की तरफ से नेटवर्क कवरेज पर भी काम किया जा रहा है। BSNL 999 प्रीपेड प्लान BSNL 999 प्रीपेड प्लान की बात करें तो इसकी वैलिडिटी 200 दिनों की मिलती है। साथ ही इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी दी जा रही है। ये ऐसे यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है जो कॉलिंग के लिए कोई फोन सर्च कर रहे हैं। जबकि इस प्लान में फ्री डेटा भी दिया जा रहा है। हालांकि इस प्लान में फ्री डेटा नहीं मिल रहा है। BSNL लगा रहा नए टॉवर BSNL की तरफ से नेटवर्क कवरेज के लिए भी नया प्लान बनाया जा रहा है। 50 हजार नए 4G मोबाइल टॉवर स्थापित किए जा रहे हैं। इसमें से 41 हजार ने काम करना भी शुरू कर दिया है। BSNL का उद्देश्य है कि अगले कुछ महीनों में 50 हजार नए टॉवर लगाए जाएंगे। कंपनी की तरफ से 4G सर्विस की शुरुआत भी की जा रही है। अगले साल जून महीने तक इसकी शुरुआत हो सकती है। BSNL 5G BSNL की तरफ से 5G नेटवर्क की टेस्टिंग भी कर ली गई है। खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फोन से वीडियो कॉल की थी। इसके साथ ही BSNL से सुपरफास्ट इंटरनेट का रास्ता साफ हो गया था। यानी यूजर्स को बेहतरीन नेटवर्क मिलने वाला है जो इसे सबसे अलग बनाएगा। BSNL 5G को लेकर सिंधिया ने कहा था कि इस नेटवर्क को लाने में हम थोड़ा लेट जरूर हो गए हैं, लेकिन हम एक बेहतरीन नेटवर्क लेकर आने वाले हैं जो काफी बेहतर होने वाला है।

आधार कार्ड अपडेट करवाना है, तो जाने ये नियम

नई दिल्ली आधार कार्ड होल्डर हैं और आपको आधार कार्ड अपडेट करवाना है तो हम कुछ जानकारी आपको देने वाले हैं। इसकी मदद से आपके लिए कुछ चीजों को जानना आसान होने वाला है। अगर आप इन चीजों को फॉलो करेंगे तो काफी आसान होने वाला है। UIDAI से संबंधित आपको जानकारी देने वाले हैं। UIDAI के अपडेट की मानें तो डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर तक तय की गई है। यानी आप आधार कार्ड अपडेट से संबंधित डॉक्यूमेंट्स को इस बीच अपलोड कर सकते हैं। किन दस्तावेज को कर सकते जमा ? 14 दिसंबर तक ID Proof, एड्रेस प्रूफ समेत जानकारी अपडेट करने के दस्तावेज को अपलोड किया जा सकता है। UIDAI की तरफ से दी गई डेडलाइन के अंतर्गत आपको ये काम पूरा करना होगा। हालांकि इससे पहले भी डेडलाइन को UIDAI की तरफ से आगे बढ़ा दिया गया है। अगर आप भी इसे पूरा करना चाहते हैं तो आज ही डॉक्यूमेंट्स अपलोड का प्रोसेस फॉलो करना चाहिए। गैजेट (राजपत्र) की डिमांड- आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए गैजेट की जरूरत पड़ने वाली है। UIDAI की तरफ से इससे संबंधित नया फैसला लिया गया है। नाम से संबंधित बदलाव को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है। दरअसल स्कैम और धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए ऐसा फैसला लिया गया है। अब अगर आप नाम में बदलाव करवाना चाहते हैं तो गैजेट पेपर देना होगा। जबकि अन्य बदलाव ऐसे भी किए जा सकते हैं, लेकिन उसके लिए भी आपको सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट प्रोवाइड करवाना होगा। हाल ही में इससे संबंधित फैसले लिए गए हैं। UIDAI सेंटर पर जाकर करें अपडेट- UIDAI सेंटर पर जाकर भी आप अपडेट कर सकते हैं। अगर आप DOB में कोई करेक्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सेंटर पर विजिट करना होगा। क्योंकि ये बदलाव ऑनलाइन नहीं किया जा सकता है। इसके लिए नजदीकी सेंटर पर जाना अनिवार्य होगा।

लाइफ में खुश रहने के लिए इन 5 बातों को जरूर जानें

सक्सेजफुल होने के लिए खुद पर फोकस करना जरूरी है। जब तक आप खुश होकर किसी काम को करने की शुरुआत नहीं करेंगे। सक्सेज आसानी से हाथ नहीं लगेगी। इसलिए लाइफ कोच अक्सर अपने आप में इस तरह के 4-5 बदलावों को लाने के लिए बोलते हैं। जिससे ना केवल आप सक्सेजफुल बनें बल्कि लाइफटाइम हैप्पी भी रहे। खुद को एक्सेप्ट करना सीखें। दूसरों के प्रभाव में आकर खुद के अंदर फिजिकल या इमोशनल बदलाव लाने की जरूरत नही है। अगर आपको लगता है कि आप जैसे भी हैं अच्छे हैं तो किसी की बात का निगेटिव असर पर्सनैलिटी पर ना पड़ने दें। अपना बेस्ट दें जब भी किसी काम की शुरुआत करें तो अपना बेस्ट दें। उस काम को पूरा करने के लिए अपनी पूरी मेहनत और लगन लगा दें। भले ही उस काम में सक्सेज ना मिले लेकिन मन में किसी भी तरह का पछतावा नहीं रहना चाहिए। अपने आप पर भरोसा रखें आत्मविश्वास जरूरी है किसी भी काम को लाइफ में पूरा करने के लिए सेल्फ कॉन्फिडेंस रखें। तभी कठिन से कठिन काम को करना आासन हो पाएगा। खुद पर जुल्म ना करें किसी काम को पूरा करने के लिए या करियर में आगे बढ़ने के लिए भी अपनी फिजिकल या मेंटल हेल्थ के साथ खिलवाड़ ना करें। जितना हो सके बस उतना ही करें क्योंकि सेहत और लाइफ सबसे ज्यादा जरूरी है। जिस चीज को पसंद करें वो काम करें अगर आपको कोई काम अच्छा लगता है और वो पॉजिटिव काम करके खुशी मिलती है तो जरूर करें। अपनी हॉबी और शौक को पूरा जरूर करें। इससे मेंटल पीस मिलता है और आप ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

इन चीजों से पूरी होगी खूबसूरत और घने बालों की चाहत

लंबे, काले और घने बालों की चाहत हर लड़की की होती है। मगर आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण में यह इच्छा पूरी होना बहुत मुश्किल है। इसकी सबसे बड़ी वजह है पोषण की कमी। घने बालों के लिए आपको इन खास बातों पर ध्यान रखने की जरूरत होती है। बालों को स्वस्थ रखने के लिए पोषण के साथ स्वस्थ आहार लेना भी जरूरी होता है, ताकि आपके बाल स्वस्थ रहें। हालांकि कुछ प्राकृतिक चीजों की मदद से आप अपने बालों को स्वस्थ और घना बना सकती हैं। तो आइए आपको उन प्राकृतिक तरीकों के बारे में बताते हैं जिससे आपके बाल स्वस्थ और घने बनते हैं। घने बाल पाने के लिए प्राकृतिक उपाय अंडा अंडे में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है जो बालों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। अगर आप बालों को स्वस्थ बनाने के लिए अंडे का इस्तेमाल करते हैं तो इससे कुछ समय में बाल घने हो जाते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1-2 अंडों को फेट कर स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी और शैम्पू से बालों को धो लें। एलोवेरा जेल बहुत से लोगों को लगता है कि एलोवेरा जेल सिर्फ त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। मगर ऐसा नहीं है यह बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। शुद्ध एलोवेरा जेल को स्कैल्प और बालों पर लगाने से बाल घने होते हैं। कैस्टर ऑयल कैस्टर ऑयल में उच्च मात्रा में विटामिन ई और फैटी एसिड होते हैं। बालों को स्वस्थ बनाने के लिए विटामिन ई फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करना आसान होता है। आपको बस कैस्टर ऑयल से बालों और स्कैल्प पर मसाज करनी होती है। मसाज करके 30 मिनट तक बालों पर कैस्टर ऑयल लगे रहने दें। उसके बाद बालों को धो लें। ऑलिव ऑयल ऑलिव ऑयल में उच्च मात्रा में ओमेगा 3 एसिड होता है जो बालों के साथ पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। जब आप बालों पर ऑलिव ऑयल लगाते हैं तो इससे बाल घने बनते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए ऑलिव ऑयल को शरीर के तापमान जितना गर्म कर लें। उसके बाद बालों और स्कैल्प पर गुनगुने तेल से मसाज करें। 30-45 मिनट तक इसे बालों पर लगे रहने दें। उसके बाद बालों को शैम्पू से धो लें। एवोकाडो एवोकाडो में उच्च मात्रा में विटामिन ई होता है जो एक अच्छे मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक एवोकाडो को कद्दूकस करके उसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट तक इस पेस्ट को लगे रहने दें। उसके बाद शैम्पू से बालों को धो लें।  

महिलाओं में कमर दर्द की ज्यादा शिकायत

सामान्य सर्दी के बाद, पीठ दर्द सभी उम्र के लोगों में होने वाली दूसरी सबसे प्रचलित समस्या है। सेवानिवृत्त शिक्षिका 60 वर्षीय आशा शर्मा सक्रिय जीवन जीती थीं जब तक कि उनके पीठ दर्द ने उन्हें व्यावहारिक रूप से निष्क्रिय नहीं कर दिया। उन्होंने एक डॉक्टर से दिखाया जिन्होंने उन्हें सर्जरी की सलाह दी। लेकिन श्रीमती शर्मा सर्जरी कराना नहीं चाहती थीं और उन्होंने वेंकटेश्वर अस्पताल में एक विशेषज्ञ से एक और राय लेने का विचार किया। उन्होंने वेंकटेश्वर हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जरी बिभाग से संपर्क किया जहां उन्हें सर्जरी के निर्णय लेने से पहले ट्रायल के तौर पर सेल्फ केयर की सलाह दी क्योंकि यह देखा गया है कि सेल्फ केयर से लगभग 50 प्रतिशत रोगियों को पीठ दर्द से राहत मिल जाती है। आज, वह अपने पैरों पर वापस खड़ी हो गई हैं। वेंकटेश्वर अस्पताल के न्यूरोसर्जरी के निदेशक और विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पिंदर कुमार सचदेव कहते हैं, “सर्जरी उन लोगों के लिए सर्जरी आवश्यक हो जाती है, जिनमें नर्व रूट पर दबाव पड़ रहा हो या रीढ़ की हड्डी अस्थिर हो गई हो।“ पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं न केवल कमर और रीढ़ की हड्डी की समस्याओं से ग्रस्त होती हैं, बल्कि उनकी समस्याएं भी गंभीर होती हैं। महिला की शारीरिक संरचना का एक दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह है कि उम्र बढ़ने के साथ प्राकृतिक रूप से तेजी से उनकी हड्डी का नुकसान होने लगता है और इसका खतरनाक भाग उम्र का बढ़ना है। आमतौर पर 30 वर्ष की आयु और रजोनिवृत्ति की शुरुआत के बीच, महिलाओं में हड्डी का घनत्व का और अधिक तेज़ी से कम होता है। “महिलाओं की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती जाती है, वे डीजेनेरेटिव डिस्क रोग के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती हैं। यह एक सामान्य बीमारी है जिसे रप्चर्ड डिस्क कहा जाता है जो रीढ़ की हड्डी को धक्का देता है, तंत्रिका पर दबाव डालता है, जिससे हर्निएटेड या स्ल्पि्ड डिस्क हो जाती है।“ रीढ़ एक स्तंभ के रूप में कार्य करता है जो आपके शरीर के वजन को वहन करता है। यही कारण है कि रीढ़ को स्वस्थ और मजबूत रखना बहुत महत्वपूर्ण है। अस्वस्थ जीवनशैली रीढ़ की हड्डी में दर्द, कमर दर्द, इत्यादि का खतरा पैदा करती है। इस तरह के परेशान करने वाले दर्द और पीड़ा से बचने के लिए, यहां कुछ बुनियादी सलाह दी गई हैं जिन पर अमल करने पर आपको फिट रहने में मदद मिलेगी। अपने शरीर की सुनो : आपका शरीर आपको संकेत भेजता रहता है कि चीजें अस्वस्थ हैं। लेकिन अधिकतर बार हम इन संकेतों को तब तक अनदेखा करते रहते हैं, जब कि बहुत देर न हो जाए। अपनी रीढ़ की हड्डी सीधे रखें : हमेशा सीधे खड़े हों और सीधे बैठें। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप बैठे होते हैं, तो यह आपकी रीढ़ की हड्डी पर अतिरिक्त दबाव डालता है क्योंकि यह झुकती है। जब आप बैठे होते हैं तो आपके घुटने सही स्थिति में हो और आपके पैर फ्लैट हों। अपनी शारीरिक गतिविधियां जारी रखें : जब मांसपेशियां थक जाती हैं तो स्लचिंग (आगे झुक कर बैठना या चलना), स्लंपिंग (अचानक गिरना) और अन्य खराब मुद्राएं होने की अधिक संभावना होती हैं। इसके कारण, गर्दन और कमर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। रिलैक्स्ड लेकिन समर्थित मुद्रा को बनाए रखने के लिए, अक्सर अपनी पॉजिशन बदलें। व्यायाम : रीढ़ की हड्डी को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए उन मांसपेषियों को मजबूत करना महत्वपूर्ण है जो रीढ़ की हड्डी को स्थिर करती हैं और आपको कुशलतापूर्वक चलने-फिरने में मदद करती हैं।  

लैंग्वेज से स्ट्रांग बनता है कैरियर

लीक लीक चले कायर, लीक चले कपूत लीक से हटकर चलें दर्शन, शायर, सपूत।। जी हां, वर्तमान में कैरियर के कई बेहतर विकल्प निकलकर सामने आ रहे हैं। इन विकल्पों में बहुत से विकल्प ऐसे हैं जो पैसा देते हैं मगर इनमें लाईफ का स्ट्रगल और फिल्ड की टफेस्टनेस काफी होती है। ऐसे में युवा कम रिस्की, अच्छी इनकम देने वाला और अच्छा रोजगार पाना चाहता है। यदि आपको नई तरह की भाषाऐं सीखना पसंद है और आप कई भाषाओं के लोगों से बात करना चाहते हैं तो आपके लिए केरियर का यह आप्शन काफी अच्छा साबित हो सकता है। जी हां, आप दुभाषिए, ट्रांसलेटर आदि बन सकते हैं। हर दिन ग्लोबलाईजेशन का दायरा बढ़ता जा रहा है। लोगों की पहुंच बढ़ी है। दूसरी ओर विदेशों से भी काम को हायर किया जा रहा है। जिसके लिए कंपनियों को ऐसे लोगों की जरूरत है जिसके माध्यम से विदेशी भाषाओं का अच्छा ज्ञान मिल सकता है। यही नहीं बीते वर्षों में विदेशी भाषाओं का बोलबाला है। बड़ी संख्या में भारत के विद्यार्थी फ्रेंच, जर्मन, रशियन, चाइनीज, जापानीज, स्पेनिश और कोरियन आदि सीख रहे हैं देश के कई विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा इस तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आने वाले समय में इस क्षेत्र में बहुत संभावनाऐं हैं। यदि आपको अंग्रेजी, हिंदी, रशियन, फ्रेंच, जर्मन, बंगाली, मराठी, उडि़या, भोजपुरी, मद्रासी आदि भाषाऐं आती हैं तो आप विदेशी भाषाओं के ज्ञान के चलते दूतावास, अनुवादक, प्रशिक्षक या अन्य किसी तरह का रोजगार पा सकते हैं वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय या प्रादेशिक भाषा का ज्ञान होने पर आप इन क्षेत्रों की फिल्म इंडस्ट्री, एडर्वटाईजिंग, प्रोडक्शन आदि में बतौर लेखक, डबिंग आर्टिस्ट और अनुवाद क्षेत्र आदि में अपना हाथ आजमा सकते हैं।  

फेसबुक प्रोफाइल से अनचाहे लोगों को कैसे रखें दूर, जानिए

नई दिल्ली क्या आपको पता है कि फेसबुक पर हमारी गतिविधियों के बारे में कोई भी बेहद आसानी से जान सकता है? हमारी निजी जानकारियां इंटरनेट पर जासूसी करने वालों से सुरक्षित नहीं है। खासतौर से फेसबुक पर (थ्ंबमइववा) हम जो जानकारियां सबमिट करते हैं, उन्हें चोरी-छिपे बेहद आसानी से देखा जा सकता है। यदि आपको फेसबुक की कुछ ट्रिक्स मालूम हों, तो आप इस खतरे को टाल भी सकते हैं। फेसबुक प्रोफाइल बनाते वक्त हम सबमिट करते हैं अपनी बहुत-सी जानकारियां आमतौर पर लोग फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल फोटो शेयरिंग, लाइक, कॉमेंट, वीडियो अपलोड करने के लिए करते है। आप अन्य लोगों द्वारा शेयर की गई फोटो, वीडियो पर लाईक या कमेंट भी करते हैं। इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को ज्वाइन करने से पहले आप प्रोफाइल बनाते हैं और इस प्रक्रिया के दौरान ही आप अपनी तमाम जानकारियां भी उपलब्ध कराते हैं। हालांकि हमें यह मालूम नहीं होता कि हमारी इन्हीं जानकारियों को कोई अनजान व्यक्ति चुरा भी सकता है। कैसे होती है फेसबुक प्रोफाइल की जासूसी आपकी दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनियां आपको ऐड भेजती हैं और अगर आपने मोबाइल नंबर शेयर किया हुआ है तो आपको फोन भी करती हैं। इसी तरह कई कंपनियां आपकी जानकारी हासिल कर आपको अपने प्रोडक्ट के लिए ऐड भेजती है। यदि आप जागरूक हों, तो ऐसी ऐड ट्रैकिंग से बाहर निकलना बेहद आसान है। आगे हम आपको ऐसे 8 स्टेप्स बताएंगे, जिनके जरिए आप अपनी फेसबुक प्रोफाइल की जासूसी करने वाले लोगों और कंपनियों को ब्लॉक कर सकते हैं…. 1. अपने फेसबुक प्रोफाइल पेज के बाईं ओर ऊपर की तरफ डाउन ऐरो पर क्लिक कर सेटिंग्स पर क्लिक करें। 2. सेटिंग्स में दाईं ओर लिस्ट में एडस पर क्लिक करें 3. इसके बाद इसमें देखें कि आप किस-किस के साथ अपनी इंफॉर्मेशन शेयर कर रहें हैं। 4. यहां पर नो वन पर क्लिक करके सेव चेंजेज पर क्लिक कर दें। 5. अब अपने होम पेज पर वापस आएं और दाईं ओर ऊपर की तरफ लाॅक मेनू पर जाएं। 6. यहां पर बाईं ओर एप्स पर क्लिक करें। 7. यहां दिख रहे एप्स आपको फाॅलो कर रहे हैं। 8. एक-एक पर जाकर आप उसे एडिट या डीलीट कर सकते हैं।  

न्यू ईयर में दिखना है कुछ खास तो आजमाएं ये टिप्स…

न्यू ईयर के कितने दिन ही रह गए हैं। इसमें सबी अपनी-अपनी तरह से सेलीब्रेट करेगे। कोई कही घूमने जाएगा तो कोई पार्टी करेगा। सभी लोग अपने तरीके से इसे सेलीब्रेट करते है। अगर आप भी इस न्यू ईयर की पार्टी में कही जा रही है फिर घर में ही पार्टी कर रही है जो यह बात तो पक्की हैं कि आप सबसे अलग दिखने के लिए ड्रेस, हेयर स्टाइल सभी सोच चुकी होगी। जिससे कि आपके ऊपर सभी की नजरे टिकी रह जाएं। लेकिन इसके साथ जरुरी है कि आपका चेहरा भी सुंदर दिखें। इस सर्दियों का मौसम एक ऐसा मौसम है। जिसमें हमारे शरीर की स्किन शुष्क हो जाती है। बेजान गहो जाती है। जिसके कारण यह देखने में और बुरी लगती है। इसके लिए आफ कुछ न कुछ उपाय करते रहते है। नए साल के ज्यादा दिन नही रह गए है। अगर आप अपने चेहरे में एक अलग सा ग्लो लाना चाहते है तो इन टिप्स को करें। जो आपको जल्द ही सुंगर बना देगा। जानिए इन टिप्स के बारे में। -सर्दियों के मौसम में हमारे स्किन और शरीर से एक तरह की पपड़ी निकलने लगती है। जिसके कारण स्किन देखना अच्छा नही लगता है। इसके लिए नींबू कारगार हो सकता है। इससे आपकी मृत कोशिकाएं छीट हो जाएगी। इसके लिए नींबी के रस को अपने चेहरे में लगाएं और 5 मिनट बाद गुनगुनें पानी से अपना चेहरा धो लें। -अगर आप ग्लो स्किन चाहते है तो योगा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए उत्तासना योगासन करें। इस योगा को करने से आपके चेहरे और शरीर के अन्य भागों में रक्त संचार बढ़ेगा। जिससे आपके चेहरे में ग्लो आएगा। -अगर आप सर्दियों में सनस्क्रीन का यूज नही करती है तो यब आपकी भूल हैं। इस मौसम में भी इसको लगाना चाहिए। इसको लगाने से आपको पिगमेंटेशन से बचे रहेगे। -अगर आपकी स्किन रूखी है तो इसके लिए आप बादाम का तेल यूज करें। इससे आपकी स्किन का रूखापन दूर हो जाएगा, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में विटामिन ए, बी, डी और ई पाई जाती है। जो आपके शरीर के पोषक के साथ रूखी त्वचा को सही करता है। -अगर सर्दियों में आप अपने चेहरे को गर्म पानी से धोते है तो इससे आपका चेहरा रुखा हो जाएगा। इसलिए गुनगुनें पानी का इस्तेमाल करें। -अगर आपके चेहरे में दाग-धब्बें या आपकी स्किन ऑयली है तो आप आलिव ऑयल या बेबी ऑयल का इस्तेमाल करें। इसमें अधिक मात्रा में फैट और एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो आपके चेहरे के दाग धब्बें खत्म कर देता है और यह ऑयली नही होता है। इसे कॉटन बॉल की मदद से अपने चेहरे में लगाएं और आधे घंटे बाद साफ तौलिया से पोछ लें।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet