LATEST NEWS

टैन हटाने के लिए घर पर बनाएं यह प्रभावी बॉडी स्क्रब

गर्मी के इस मौसम में हर कोई टैनिंग से परेशान है, साथ ही तेज धूप की वजह से हमारी स्किन भी रूखी हो जाती हैं। और ऐसा सिर्फ हमारे साथ ही नहीं सेलिब्रिटीज के साथ भी है, लेकिन दिनभर घूमने पर भी इस एक्ट्रेस की स्किन इतनी ग्लो कैसे करती है? आपके मन में भी यही सवाल आता होगा न! अपनी स्किन भी इन्हीं हीरोइन की तरह गर्मी में भी चमके, इसके लिए आज हम आपको बताने वाले हैं प्रियंका चोपड़ा के बताएं होममेड स्क्रब की रेसिपी, जो आपके पैसे और केमिकल वाले प्रोडक्ट से स्किन को बचाने का एक असरदार नुस्खा हैं। ये आपकी स्किन को टैनिंग से बचाने के साथ-साथ ग्लो देने और मॉइस्चराइज करने का काम भी करेगा। तो फिर आइए जानते हैं कैसे तैयार करें ये फेस पैक। प्रियंका चोपड़ा ने बताए इस स्क्रब के फायदे इस स्क्रब को बनाना भी आसान है और इस्तेमाल करना भी। इस होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करने से एक्सफोलिएट करने, हाइड्रेट करने के साथ-साथ मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ स्किन को हील करने का काम भी करता है। आप इसका इस्तेमाल हर एक दिन छोड़कर कर सकते हैं किन चीजों की है जरूरत 1 कप आटा 2 बड़ा चम्मच प्लेन दही 1/2 कटे नींबू का रस 4 चम्मच दूध 2 चम्मच चंदन पाउडर 1/2 चम्मच हल्दी​ ऐसे करें स्क्रब तैयार सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें। अब इसमें आटा और दही डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। इसके बाद इसमें नींबू का रस और दूध मिक्स कर दें। जब ये अच्छे मिक्स हो जाए तो पेस्ट में चंदन पाउडर और हल्दी डालकर इन्हें अच्छे से मिक्स कर दें। लीजिए तैयार है प्रियंका चोपड़ा का बताया बॉडी स्क्रब।​ ऐसे करें इस्तेमाल जब स्क्रब तैयार हो जाएं तो इसे अपनी टैन स्किन पर लगाएं और थोड़ी देर तक सूखने के लिए रख दें। थोड़ी देर बाद सूख चुके पेस्ट को हाथों से रब करके स्क्रब करें। देखिए कैसे आपके हाथ चमक गए हैं और टैनिंग भी साफ हो गई है। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं। ये बातें भी हैं जरूरी ये स्क्रब आपको टैन फ्री स्किन भी देगा और डेड सेल्स को भी रिमूव करेगा। आप चाहें तो एक ही बार में ज्यादा सामग्री का इस्तेमाल करके एक महीने के लिए स्क्रब तैयार कर सकते हैं। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो सबसे पहले हाथों के थोड़े से हिस्से पर स्क्रब का इस्तेमाल करें और अगर स्किन पर किसी भी तरह का कोई साइड इफेक्ट दिखता है तो फौरन हाथ धो लें।

आखिर मिल ही गया सफ़ेद बालो का जड़ से इलाज , जाने

हर कोई चाहता है कि वो सुंदर और जवां दिखे, इसके लिए बालों की डार्कनेस जरूरी है, लेकिन आजकल 20 से 25 की उम्र ही सिर पर सफेद बाल आने लगते हैं, आमतौर पर इसके पीछे हमारी अजीबोगरीब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड हैबिट्स जिम्मेदार होती है. ऐसे में कई युवाओं को शर्मिंदगी और लो कॉन्फिडेंस का सामना करना पड़ता है, हालांकि अब आपको ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे सिर के बाल इतने डार्क हो जाएंगे।   चायपत्ती की मदद से पाएं डार्क हेयर सफेद बालों को काला करने के लिए चाय की पत्तियां आपके काफी काम आ सकती है. भारत में पानी के बाद सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय पदार्थ चाय ही, क्यों न इसकी मदद से बालों को डार्क किया जाए. ये काम बेहद आसान है और इस नुस्खे को घर बैठे बैठे अपनाया जा सकता है.   चायपत्ती क्यों है फायदेमंद चाय की पत्तियों में वो सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनकी मदद से आप बालों की सेहत बेहतर कर सकते हैं. इनमें नाइट्रोजन 4 फीसदी, पोटेशियम 0.25 फीसदी और फास्फोरस 0.24 फीसदी पाया जाता है. दरअसल चाय की पत्तियों में नेचुरल ब्लैक कलर होता है जिसकी मदद से बालों की सफेदी से छुटकारा पाना आसान हो जाता है. आइए जानते हैं कि इसे जुल्फों में कैसे लगाते हैं. बालों में चायपत्ती कैसे लगाएं? -बालों में चायपत्ती को डायरेक्ट नहीं लगाया जाता बल्कि इसके पानी का इस्तेमाल किया जाता है. -इसके लिए आप एक बर्तन को गैस स्टोव पर रखें और इसे उबाल लें -अब इसे में 4 से 5 चम्मच चाय की पत्ती डालें और 5 मिनट तक फिर उबालें -अगर आप चाहते हैं कि इसका असर और ज्यादा हो तो 1 कप कॉफी भी मिक्स कर लें -अब मिक्सचर को इतना उबालें कि पानी पहले से आधा रह जाए. -अब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें -अब इस चाय के पानी से बाल को धोएं, इस दौरान शैम्पू न लगाएं -अब इस प्रॉसेस को हफ्ते में 2 बार आजमा सकते हैं.

UPI पिन बनाते समय इन बातों का रखें ख्याल

यूजर्स धीरे-धीरे ही सही लेकिन डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ रहे हैं। चाहें किसी सब्जी वाले को पेमेंट करनी हो या किसी शॉपिंग मॉल में कोई पेमेंट करनी हो, डिजिटल माध्यम आजकल सभी की पहली पसंद बन गए हैं। Google Pay से लेकर PhonePe तक कई ऐसी UPI आधारित ऐ हैं जो यूजर्स को ऑनलाइन पेमेंट करने की सुविधा देती हैं। छोटे से लेकर बड़े ट्रांजेक्शन तक इन प्लेटफॉर्म्स से आसानी से पेमेंट की जा सकती है। इस तरह की UPI ऐप्स के जरिए पेमेंट करने के लिए आपके पास UPI पिन का होना बेहद जरूरी है। बिना इसके आप ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर सकते हैं। अगर आपने अभी तक अपना UPI पिन नहीं बनाया है तो यहां हम आपको इसका तरीका बता रहे हैं। आपको बता दें कि UPI पिन बनाने के लिए आपके पास डेबिट कार्ड का होना जरूरी है। बिना डेबिट कार्ड के UPI पिन बनाना संभव नहीं है। सबसे पहले यह जानते हैं कि क्या होती है UPI पिन: UPI पिन, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस पर्सनल आईडेंटिफिकेशन को कहा जाता है। यह 4 या 6 डिजिट का पासकोड होता है। इसे यूजर्स द्वारा सेट किया जाता है। इसे आपको हमेशा याद रखना होगा क्योंकि बिना इसके UPI ऐप्स के जरिए आप पेमेंट नहीं कर पाएंगे। सबसे अहम बात UPI पिन को कभी भी किसी के साथ शेयर नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इसका इस्तेमाल ट्रांजेक्शन्स के लिए किया जाता है। आपको बता दें कि हर UPI आधारित ऐप के लिए अलग-अलग आईडी की जरूरत नहीं है। एक ही UPI पिन सभी ऐप्स पर ऑनलाइन पेमेंट्स करने में मदद करती है। इस तरह बनाएं UPI पिन:    सबसे पहले आपको किसी भी UPI आधारित ऐप पर जाना होगा। ऐप को ओपन करने के बाद आपको बैंक अकाउंट सेक्शन में जाना होगा।    यहां आपको सभी बैंक्स की लिस्ट दिखाई देगी। इसमें आप अपने बैंक को चुनें।    इसके बाद आपको SET का विकल्प दिखाई देगा। इस पर टैप करने के बाद आपको अपने डेबिट कार्ड के आखिरी के डिजिट एंटर करने होंगे। साथ ही एक्सपारयरी डेट भी एंटर करनी होगी।    इसके बाद आपके फोन पर बैंक की तरफ से OTP भेजा जाएगा। यह OTP एंटर करने के बाद आपको अपनी मर्जी का UPI पिन डालना होगा।    अपनी पसंद का UPI पिन बनाने के बाद आपको Submit पर टैप करना होगा। ऐसे आपका UPI पिन बन जाएगा। इन बातों का रखें ख्याल: सबसे अहम बात यह है कि आपको यह UPI पिन हमेशा याद रखना होगा। अगर आप इसे भूल जाते हैं तो जब तक आप इसे रीसेट नहीं कर लेंगे तब तक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे।

साइकिल चलाने के लाभ और नुकसान: क्या साइकिल चलाना आपके लिए सही है?

साइकिल चलाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह एक ऐसा व्यायाम भी है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है. यह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को कम करने में भी मदद करता है. लेकिन, साइकिल चलाने के कई फायदों के बावजूद कुछ लोगों के लिए ये जोखिम भरा भी हो सकता है. जी, हां आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं. कुछ लोगों को साइकिल चलाने से फायदे की जगह नुकसान होने की संभावना ज्यादा होती है. इसमें कौन लोग शामिल हैं, यहां हम आपको इस लेख में बता रहे हैं मिर्गी के रोगी मिर्गी का दौरा कभी भी आ सकता है. ऐसे में साइकिल चलाने से बचाना चाहिए क्योंकि दौरे के दौरान संतुलन बिगड़ने से गिरने और गंभीर चोट लगने का खतरा रहता है. दिल के मरीज हृदय रोग से ग्रसित लोगों के लिए अचानक से जोर लगाना नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में साइकिल चलाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूरी है. हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को ध्यान में रखकर ही साइकिलिंग की शुरुआत करनी चाहिए. अस्थमा के मरीज साइकिल चलाना अस्थमा के रोगियों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है. इससे सांस लेने में तकलीफ और सीने में जकड़न जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. हड्डियों में कमजोरी या चोट हाल ही में किसी हड्डी में चोट लगी हो या गठिया जैसी बीमारी हो तो साइकिल चलाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है. क्योंकि साइकिल चलाने से दर्द या चोट गंभीर हो सकता है. गर्भावस्था गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में साइकिल चलाना ठीक है लेकिन बाद के महीनों में सावधानी बरतें. संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है. डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही साइकिल चलाएं.

सेंट्रल एसी इंस्टॉल करना चाहते हैं? जानें पूरी लागत और आवश्यक जानकारी

Rahul Gandhi suddenly reached New Delhi railway station, met the loco pilot; asked about their problems

आप अगर एक 3 BHK फ्लैट में रहते हैं लेकिन आप हर कमरे में एयर कंडीशनर नहीं लगाना चाहते हैं तो सेंट्रल एयर कंडीशनिंग का ऑप्शन चुन सकते हैं जिससे पूरे घर में एक जैसी कूलिंग मिलती है. इसका खर्च थोड़ा ज्यादा जरूर है लेकिन आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं और इसमें कितना खर्च आता है ये बात भी आज हम आपको बताएंगे. दरअसल हम बात कर रहे हैं सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर की जो इस समस्या से निपटने का एक कारगर उपाय है. अगर आपके पास एक 3 बीएचके का फ्लैट है और आप उसमें कोई स्प्लिट या फिर विंडो एयर कंडीशनर इंस्टॉल नहीं करवाना चाहते हैं और उसकी जगह पर सेंट्रलाइज्ड AC लगवाना चाहते हैं तो आपको कितना खर्चा आएगा इस बारे में अब हम आपको बता देते हैं. वन बीएचके फ्लैट में एक हॉल होता है और एक बड़ा बेडरूम आप को दिया जाता है साथ ही साथ थोड़ा बहुत स्पेस आपको एक्स्ट्रा मिल जाता है. अमूमन एक 3 बीएचके फ्लैट में तकरीबन 1200 से 1500 स्क्वायर फीट की जगह आपको मिलती है जो बहुत ज्यादा स्पेस नहीं होता है ऐसे में आपको सेंट्रल एयर कंडीशनर लगवाना है तो इसके लिए आपको जेब ढीली करने की जरूरत नहीं है यह खर्च तकरीबन उतना ही होगा जितना आप एक स्प्लिट एयर कंडीशनर को इंस्टॉल करवाने में करते हैं. शायद आपको हमारी बात पर यकीन नहीं आ रहा हो लेकिन सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर मार्केट में इसी कीमत पर उपलब्ध है और आप इन्हें आसानी से अपने घर में इंस्टॉल करवा सकते हैं यकीन मानिए 3 बीएचके फ्लैट में आपको सेंट्रल एयर कंडीशनर इंस्टॉल करवाने में तकरीबन ₹40000 से लेकर ₹45000 के बीच का खर्च आता है क्योंकि इसमें एयर कंडीशनिंग के लिए सिर्फ एक यूनिट का इस्तेमाल किया जाता है और पूरे ही घर में डक्ट का इस्तेमाल करके कूलिंग को कोने-कोने तक फैलाया जाता है. आप एयर कंडीशनर अपने हर कमरे में या घर के कोने कोने में नहीं लगवाना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है और इसमें घर के तमाम हिस्से को ड्रिल करवाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है. एयर कंडीशनर काफी एक्टिव होता है और आपकी सोच से भी कम बिजली की खपत करता है

कच्‍चा स्‍प्राउट्स खाना हेल्‍थ के लिए होता है नुकसानदायक

    यद‍ि आप एक हेल्‍दी डायट फॉलो करते हैं, तो आपकी थाली में नियमित रूप से स्‍प्रोउट्स मौजूद होते होंगे। इन छोटे अंकुरित बीजों में उच्च विटामिन और खनिज की भरमार होती है, जो इसे न्‍यूट्रिशन का पावरहाउस बनाता है। यह कैलोरी में कम, प्रोटीन, फोलेट, मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज और विटामिन सी और के से भरपूर होते हैं। स्‍प्राउट्स को जिस प्रकार से तैयार किया जाता है, वह इसे और भी ज्‍यादा पौष्‍टिक बना देता है। इसलिए यह फिटनेस और वजन घटाने वालों के बीच अत्यधिक पसंदीदा स्नैक आइटम है। इन्‍हें खाने से पाचन में सुधार, ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हालांकि, कच्चे स्प्राउट्स खाने को अक्सर फूड पॉइजनिंग के मामलों से जोड़ा जाता है। जिन लोगों के मन में अक्‍सर यह सवाल आता है कि स्‍प्राउट्स को कच्‍चा खाएं या पकाकर, तो आज हम इसी बात को लेकर चर्चा करेंगे। कच्चा स्प्राउट्स दे सकता है फूड पॉइजनिंग कच्चे स्प्राउट्स ज्यादातर ई-कोलाई और साल्मोनेला जैसे हानिकारक बैक्टीरिया की उपस्थिति के कारण फूड पॉइजनिंग से जुड़े होते हैं। बींस और सीड्स ज्यादातर गर्म और नम स्थितियों में अंकुरित होते हैं, जो ऐसे बैक्‍टीरिया के विकास के लिए एकदम सही है। ज्यादातर लोग स्प्राउट्स खाने के 12-72 घंटे बाद दस्त,पेट में ऐंठन और उल्टी जैसे फूड पॉइजनिंग के लक्षण अनुभव करते हैं। ये लक्षण शायद ही कभी घातक होते हैं, लेकिन बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के मामले में गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकते हैं। पाचने में होगी मुश्‍किल विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे स्प्राउट्स पके हुए स्‍प्राउट्स की तुलना में पचाने में मुश्किल होते हैं। आपका शरीर बीज और फलियों के सभी पोषक तत्वों को कच्चे रूप में अवशोषित नहीं कर सकता है। स्प्राउट्स को थोड़ा पकाने से पोषक तत्व शरीर में आसानी से समा जाते हैं। किडनी से जुड़ी बीमारियां ज्यादा मात्रा में कच्चा स्प्राउट्स खाने से इसमें मौजूद लिस्टीरिया नामक बैक्टीरिया किडनी पर बुरा असर डाल सकता है। इससे किडनी की परेशानी की आशंका बढ़ जाती है। स्प्राउट्स खाने का सही तरीका बहुत से लोग रोजाना कच्चे स्प्राउट्स का सेवन करते हैं और फिर भी उन्हें कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। हालांकि, आपकी सुरक्षा के लिए, पैन में थोड़ा सा तेल डालें और स्प्राउट्स के बैक्टीरिया को मारने के लिए थोड़ी देर के लिए हिलाएं या फिर नमक के पानी में 5-10 मिनट तक उबालें। इस तरह पका कर खाने से आपके पाचन तंत्र और पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए और भी बेहतर है। यदि आपका इम्‍यून सिस्‍टम हेल्‍दी है और कच्चे स्प्राउट्स के सेवन से आपको कभी कोई समस्या नहीं हुई है, तो आपको इसे जारी रखना चाहिए। यदि आप अपने पेट को लेकर अक्‍सर परेशान रहते हैं, तो अच्‍छा होगा कि इसे थोड़ा पकाकर ही खाएं।

त्वचा की गहराई से सफाई के लिए घर पर बनाएं हर्बल क्लींजर

आप स्किन पर कोई भी क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाते हों लेकिन त्वचा को सुंदर और साफ रखने के लिए क्लींजर का उपयोग जरूरी है। क्योंकि त्वचा में बनने वाला प्राकृतिक तेल प्रदूषण और डस्ट को चेहरे पर जमा लेता है। जिसे साफ करना जरूरी है… इसके साथ ही त्वचा के रोम छिद्रों में जमा ऑइल को यदि समय पर साफ नहीं किया जाए तो वह त्वचा में ऐक्ने, मुहांसे, ब्लैक और वाइडहेड्स जैसी समस्याओं की वजह बन जाता है। फेशवॉश के बाद क्लींजर का उपयोग त्वचा की गहराई से सफाई करता है… क्लींजर का उपयोग हर तरह की त्वचा के लिए जरूरी होता है। लेकिन ऑइली स्किनवाले लोगों के लिए इसका उपयोग सबसे अधिक जरूरी होता है। क्योंकि यदि आप अपनी त्वचा की गहराई से सफाई नहीं करते हैं तो आपके चेहरे पर मुहांसों की लाइन लग सकती है। या ब्लैक और वाइटहेड्स चेहरे की रंगत बिगाड़ सकते हैं। इसके साथ ही आपका चेहरा हर समय तैलीय नजर आता है। क्लिंजर का उपयोग आपको इन सभी समस्याओं से बचा सकता है। बेकिंग सोडा का क्लिंजर की तरह उपयोग करना सबसे आसान है। क्योंकि आप इसे डायरेक्ट क्लींजर की तरह फेस पर यूज कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को फेशवॉश कर लें। अब चेहरा तौलिया से साफ ना करें बल्कि गीले चेहरे पर ही बेकिंग सोडा से हल्के हाथों से मसाज करें। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा फेशवॉश करने से पहले ही निकालकर रखे लें। ताकि सॉफ्ट त्वचा पर आप तुरंत इसका उपयोग कर सकें। बेकिंग सोडा के साथ 2 से 3 मिनट के लिए चेहरे और गर्दन की हल्के हाथों से गोल-गोल हाथ घुमाते हुए मसाज करें। फिर ताजे पानी से चेहरा धोकर साफ कर लें। आपकी त्वचा एकमद साफ हो जाएगी। अपनी त्वचा की गहराई से सफाई करने के लिए आप खीरे से क्लिंजर बना सकते हैं। इसके लिए खीरे की दो फांक (स्लाइस) लेकर उन्हें कद्दूकस कर लें। अब इस खीरे को छलनी में छानते हुए इसका रस अलग कर लें। इसके लिए आप चम्मच की मदद से इस कसे हुए खीरे को दबाएं। खीरे के इस रस में आधा चम्मच गुलाबजल मिलाएं और त्वचा पर लगा लें। सिर्फ चेहरे पर नहीं बल्कि इसे चेहरे के सात ही गर्दन पर भी लगाएं। इसके 10 मिनट बाद ताजे पानी से चेहरा धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें। आजकल ज्यादातर घरों में सेब के सिरके का उपयोग होता है। आप Apple Cider Vinegar की मदद से भी अपने त्वचा की गहराई से सफाई कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप एक चम्मच सेब का सिरका किसी कटोरी में निकालें। अब इस 1 चम्मच सिरके में 3 चम्मच साधारण पानी या गुलबजल मिलाएं। अब इस मिश्रण को 4 से 5 मिनट के लिए अपने चेहरे और गर्दन पर लगा छोड़ दें। इसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें और पोछने के बाद अपनी पसंदीदा क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाएं। साफ और स्वस्थ त्वचा के लिए क्लींजर का उपयोग करना जरूरी होता है। ताकि दिनभर की जमा डस्ट और प्रदूषण के साथ ही आप मेकअप को भी गहराई से रीमूव कर सकें। क्योंकि बेस से लेकर फाउंडेशन तक आप जो भी चीजें त्वचा पर उपयोग करते हैं, वे सभी आपकी त्वचा में गहराई तक असर करती हैं।

इस तरह पता लगाएं कहां से आया है आपके पास Gmail

Swift action against negligent government employees in Jabalpur, seven Patwaris suspended

  आजकल हम सभी जीमेल का इस्तेमाल करते ही हैं। चाहें काम से संबंधित हों या फिर कोई इनविटेशन, यहां से हम कई तरह के कनवर्सेशन कर सकते हैं। हालांकि, कई बार हमारे पास ऐसे ईमेल्स आते हैं जिनके सेंडर के बारे में हमें पता नहीं होता है। आजकल फिशिंग समेत ऑनलाइन फ्रॉड्स के इतने मामले बढ़ गए हैं कि इस तरह के मेल्स की तादाद भी हैकर्स द्वारा बढ़ा दी गई है। कई बार हमें इस तरह के ईमेल्स आते हैं जिन्हें देखकर ही शक होता है कि आखिर यह कहां से आया है और किसने भेजा है। ऐसे में कई बार ऐसी जिज्ञासा होती है कि हम यह जान पाएं कि जो ईमेल आपको भेजा गया है वो कहां से आया है और किसने भेजा है। इसी के चलते हम आपके लिए इसका तरीका लाए हैं। इस लेख में हम आपको कुछ तरीकों की जानकारी दे रहे हैं जिनके जरिए आप ईमेल की लोकेशन और एड्रेस का पता लगा सकते हैं। इस तरह लगाएं ईमेल की लोकेशन और एड्रेस का पता: ईमेल की लोकेशन और एड्रेस का पता लगाने के लिए आपके पास 3 तरीके होते हैं। पहला तरीका आईपी एड्रेस ट्रैक करना। दूसरा ई-मेल आईडी सर्च करना और तीसरा फेसबुक के जरिए। सबसे पहले हम आईपी एड्रेस ट्रैक करने का तरीका हम आपको सबसे पहले बता रहे हैं।     आपको जीमेल पर जिस भी ईमेल से मेल आया है उसे ओपन करें। फिर राइट साइड में टाइम के बराबर में दिख रहे बटन पर टैप करें। इसके बाद SHOW ORIGINAL पर टैप करें। इसके बाद एक नया टैब ओपन होगा। इसमें आपको ईमेल भेजने वाले व्यक्ति के आईपी एड्रेस का पता चल जाएगा।     इसके बाद आप आईपी एड्रेस को कॉपी करना होगा। फिर Wolfram Alpha पर जाएं। यहां पर आईपी एड्रेस को सर्च करें। यहां से आपको ईमेल की लोकेशन पता चल जाएगी। यह अगर कोई कंपनी है तो उसका नाम भी पता चल जाएगा। दूसरा तरीका है ई-मेल आईडी सर्च करना। इसके लिए आपको सबसे पहले pipl और Spokio वेबसाइट पर जाना होगा। यहां से आप उस ईमेल आईडी को सर्च करें जिससे आपके पास मेल आ रहे हैं। सर्च करने के बाद आपको जिस व्यक्ति ने मेल भेजा है उसकी लोकेशन का पता चल जाएगा। हालांकि, यह दोनों ही तरीके पेड हैं। इनके लिए यूजर्स को पेमेंट करना होता है। तीसरा तरीका है फेसबुक। जिसकी लोकेशन आपको पता लगानी है उसकी मेल आईडी ओपन करें। फिर फेसबुक के जाकर उसे सर्च करें। अगर इसी आईडी से व्यक्ति की ईमेल आईडी बनी होगी तो यहां से सब पता किया जा सकता है।

आंवले का करें ऐसे इस्तेमाल, स्किन की कई समस्याएं होंगी दूर

आंवला का इस्तेमाल घरों में कई सालों से किया जा रहा है। स्वास्थ्य से लेकर सौंदर्य तक में आंवला बेजोड़ है। इसमें मौजूद औषधीय गुणों के कारण यह कई तरह की स्किन समस्याओं को दूर करने का माद्दा रखता है। अगर आप भी अपनी स्किन समस्याओं को नेचुरली मात देना चाहती हैं तो आंवला की मदद से बनने वाले इन फेस पैक्स का सहारा लीजिए और फिर देखिए कमाल- अगर हो स्किन ब्लेमिश स्किन ब्लेमिश को दूर करने के लिए आंवला का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप तीन बड़े चम्मच आंवला पाउडर लेकर उसमें एक चम्मच हल्दी और दो बड़े चम्मच नींबू का रस डालकर मिक्स करें और एक फाइन पेस्ट बनाएं। अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में पानी की मदद से स्किन साफ करें। आप सप्ताह में एक बार इस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। निखारे रंगत अगर आप अपनी स्किन को लाइटन व ब्राइटन करना चाहती हैं तो उसमें भी आंवला आपकी मदद कर सकता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए दो टेबलस्पनू आंवला का रस लेकर उसमें एक चम्मच शहद और पपीते को मैश करके उसे मिक्स करें। अब आप इसका एक फाइन पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। आप इस पेस्ट को लगातार कुछ दिन तक लगाएं और फिर आपको अपने चेहरे में काफी निखार नजर आएगा। ऑयली स्किन की समस्याएं गर्मी के मौसम में ऑयली स्किन को काफी समस्याएं होती है। चेहरे से ऑयल का अतिरिक्त स्त्राव पिंपल्स आदि को बढ़ावा देता है। ऐसे में आंवला की मदद से आपकी स्किन का बेहतरीन तरीके से ख्याल रख सकती हैं। इसके लिए आप एक बाउल में दो बडे़ चम्मच आंवला पाउडर लेकर उसमें गुलाबजल मिक्स करें। आप इस पैक को सप्ताह में दो बार लगा सकती हैं। यह पैक स्किन में तेल बनाने वाले पोर्स को कम करने में मदद करेगा और आपको एक निखरी त्वचा प्रदान करेगा। निकाले डेड स्किन हर किसी की स्किन पर कुछ दिन में डेड स्किन सेल्स जमा हो जाती है, जिससे स्किन डल व बेजान नजर आती है। ऐसे में आप इसे एके बेहतरीन स्क्रब के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। दो बड़े चम्मच आंवला का पाउडर लेकर एक बड़ा चम्मच नींबू का रस व एक चम्मच चीनी मिक्स करें। अब आप इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें। इससे चेहरे की सारी अशुद्धियां दूर होती हैं। आप सप्ताह में दो बार इस स्क्रब का का प्रयोग कर सकती हैं।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए डेली कितना पानी पीना चाहिए?

IMD's warning, stormy rain will come suddenly in 40 districts after 2 hours, yellow alert

डायबिटीज के इलाज और मैनेजमेंट की बात करें तो हम डाइट, व्यायाम, नींद, दवाइयां और डॉक्टर से फॉलोअप जैसी कई महत्वपूर्ण चीजों पर चर्चा करते हैं. लेकिन हम पानी पीने और तरल पदार्थों का बैलेंस बनाए रखने की बात करना भूल जाते हैं. हल्का डिहाइड्रेशन भी ब्लड शुगर में अच्छी वृद्धि का कारण बन सकता है, जो समय के साथ शरीर को नुकसान पहुंचाता है. दरअसल, डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं हो सकता है. उन्हें इलेक्ट्रोलाइट्स रिच तरल पदार्थ और ग्लूकोज की मात्रा भी उपयुक्त होनी चाहिए ताकि शरीर आसानी से इसे सोख सके. डायबिटीज मरीजों के लिए डिहाइड्रेशन जोखिम भरा क्यों है? जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो ब्लड शुगर (blood glucose) अधिक केंद्रित हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप शुगर का लेवल बढ़ जाता है. इसके बाद किडनी रक्त को छानने के लिए अधिक पेशाब का उत्पादन करने के लिए ज्यादा काम करती है. अनियंत्रित डायबिटीज के कारण ज्यादा पेशाब आना, प्यास लगना और डिहाइड्रेशन बढ़ जाता है. यह डायबिटीज केटोएसिडोसिस का कारण बन सकता है. यह एक ऐसी स्थिति है जहां शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है, जिससे ब्लड शुगर सेल्स में एनर्जी के रूप में उपयोग के लिए नहीं जा पाता है. ऐसी स्थिति में लिवर ईंधन के लिए फैट को तोड़ देता है, जिससे एसिड का निर्माण होता है जो कोमा तक भी ले जा सकता है. वास्तव में, डायबिटीज केटोएसिडोसिस और कोमा के मरीज को दिए जाने वाले पहले उपचारों में से एक उनके शरीर में तेजी से तरल पदार्थ डालना होता है. इंसुलिन तभी दिया जाता है जब उन्हें हाइड्रेट कर दिया जाता है. डायबिटीज में डिहाइड्रेशन के लक्षण सबसे आम लक्षण ज्यादा प्यास और मुंह सूखना है. अधिक गंभीर मामलों में, स्किन अपनी लोच खो देती है. साथ में सिरदर्द, सूखी आंखें, ड्राई स्किन, गहरे पीले रंग का पेशाब, चक्कर आना, सामान्य कमजोरी और थकावट जैसे लक्षण भी शामिल हैं. कभी-कभी शरीर के संकट में जाने तक डिहाइड्रेशन के लक्षण स्पष्ट नहीं होते हैं. तब नाड़ी तेज और कमजोर हो जाती है और इससे भ्रम और सुस्ती भी हो सकती है. क्या कुछ डायबिटीज की दवाएं डिहाइड्रेशन का कारण बन सकती हैं? हाल ही में, SGLT2 अवरोधक जैसी दवाओं के इस्तेमाल से पेशाब के माध्यम से ग्लूकोज का एमिशन होता है. इसलिए ऐसी दवाओं का सेवन करने वाले लोगों को हाइड्रेट रहने के लिए अपने पानी के सेवन को कम से कम आधा से एक लीटर प्रतिदिन बढ़ाने की आवश्यकता होती है.

Starlink सैटेलाइट नेटवर्क ने 100 देशों में हाई-स्पीड इंटरनेट कॉलिंग की शुरुआत की

Elon Musk की कंपनी स्टारलिंक लगातार नए प्लान बना रही है। अब स्टारलिंक ने एक और देश में एंट्री कर ली है। इसके बाद सैटेलाइट कम्युनिकेशन को बढ़ावा मिलने वाला है। सिएरा लियोन में भी स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशन की एंट्री हो गई है। हालांकि अभी आगे का रास्ता एलन मस्क के लिए इतना साफ नहीं लग रहा है क्योंकि कई देशों में उनकी कंपनी संघर्ष कर रही है। अफ्रीकी देश सिएरा लियोन में स्टारलिंक ने एंट्री मार दी है। इसके साथ ही 100 देश हो गए हैं जहां सैटेलाइट नेटवर्क की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि भारत में अभी इसको लेकर रास्ता साफ नहीं हुआ है क्योंकि यहां पर बहुत सारे नियमों को मस्क को मानना होगा। भारत में इसको लेकर स्पेक्ट्रम भी उपलब्ध नहीं हो रहा है। यही वजह है कि वह अपनी सर्विस यहां शुरू नहीं कर पा रहे हैं। भारत में स्टारलिंक के लिए कई अन्य चुनौतियां भी हैं। एलन मस्क के लिए रेगुलेटरी नॉर्मस को पार करना भी चुनौती है। यही वजह है कि वह अलग-अलग देशों में इस सर्विस पर ध्यान भी दे रहे हैं। लेकिन 100 देशों में पहुंचने के साथ ये साफ हो गया है कि डार्क जोन में लोगों को हाई-स्पीड इंटरनेट मिलने वाला है। स्टारलिंक की तरफ से इस पर लगातार काम भी किया जा रहा है। लेकिन कई देशों में अभी भी स्टारलिंक के लिए राह आसान नहीं लग रही है। कई विकसित देशों में स्टारलिंक के प्लान थोड़े महंगे लग रहे हैं। कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है जब लोग इतना महंगा प्लान देने के इच्छुक नहीं लग रहे हैं। 3 से 4 गुना तक ये महंगे हो रहे हैं। भारतीय ग्राहकों को इससे काफी परेशानी हो सकती है। क्योंकि महंगा होने की वजह से इसकी सर्विस में परेशानी हो सकती है। कई जगहों पर इससे छुटकारा पाने की कोशिश भी की जा रही है और मस्क नई नीति पर काम भी कर रहे हैं।

जब लक्ष्मी होती हैं अप्रसन्न, तो जीवन में होती हैं ये 5 घटनाएं

Canal disappeared overnight, strange case of Union Minister's parliamentary constituency

सभी चाहते हैं कि उनके जीवन में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और उन्हें कभी भी धन की कमी न हो, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि बहुत मेहनत करने के बाद भी हमारे हाथ कुछ नहीं लगता। फिर देखते ही देखते आय के साधन भी हमसे दूर जाने लग जाते हैं। हमें समझ नहीं आता कि हमारे साथ ऐसा क्यों हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि माता लक्ष्मी आपसे नाराज हैं। ​चांदी या पीतल के बर्तनों की चोरी​ पुराने समय में घरों में चांदी और पीतल के बर्तन रखे जाते थे। माना जाता है कि अगर घर में रखे कीमती चांदी या पीतल के बर्तन चोरी हो जाते हैं, तो इसका मतलब यह है कि माता लक्ष्मी उस घर में विराजमान नहीं होना चाहती। इसी कारण से कीमती बर्तन चोरी होने की घटनाएं घटती हैं। ​आपके पैसे खो जाना​ पैसे खो जाना भी माता लक्ष्मी के नाराज होने का संकेत है। पौराणिक मान्यता के अनुसार अगर किसी व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है, तो उसे कभी भी धन की कमी नहीं होती और उसके जीवन में धन आगमन होता ही रहता है लेकिन अगर आपके पैसे बार-बार खो रहे हैं और धन की कमी होती जा रही है, तो यह भी लक्ष्मी के नाराज होने का संकेत है। ​तुलसी और मनीप्लांट जैसे पौधों का सूखना​ तुलसी को देवी माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा हरा-भरा रहता है, वहां पर सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं, मनीप्लांट को आर्थिक खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन अगर बहुत ध्यान रखने के बाद भी आपके घर में तुलसी और मनीप्लांट का पौधा सूखने लगा है, तो यह इस बात का संकेत है कि माता लक्ष्मी आपसे नाराज हैं। ​सोने-चांदी के गहने खो जाना​ कई बार सोने या चांदी के आभूषण खो जाना मां लक्ष्मी के नाराज होने का संकेत माना जाता है। सोने-चांदी जैसे कीमती आभूषणों को भी माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है, ऐसे में सोना-चांदी का खो जाने का अर्थ होता है कि माता लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो गई हैं ​बार-बार दूध का गिरना आपके घर में अगर बार-बार दूध गिर रहा है, तो यह भी इस बात का संकेत है कि माता लक्ष्मी आपसे खुश नहीं है। पौराणिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी को दूध बहुत पसंद होता है। घर में बार-बार दूध गिरना यह भी इस बात का इशारा है कि माता लक्ष्मी की कृपा आप पर नहीं बरस रही है।

HMD 110 और HMD 105 लॉन्च हुए: 1000 रुपये से कम में शानदार फीचर्स

भारत स्मार्टफोन का एक बड़ा मार्केट है। लेकिन अगर आपका बजट और स्मार्टफोन इस्तेमाल सीमित है, तो फीचर फोन अच्छा ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि MHD ने दो फीचर फोन HMD 110 और HMD 105 लॉन्च किए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 999 रुपये है। हालांकि फीचर फोन होने के बावजूद इन फोन्स में स्मार्टफोन की तरह UPI पेमेंट की सुविधा मिलती है। साथ ही यह दोनों फोन लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि फोन में 18 दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है।  कीमत और ऑफर HMD 110 की कीमत 1,119 रुपये है, जबकि HMD 105 की कीमत 999 रुपये है। फोन की बिक्री 11 जून से शुरू हो गई है। फोन को HMD वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। HMD 110 फोन ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है, जबकि HMD 105 ब्लैक, ब्लू और काले, नीले और पर्पल कलर में आएगा। HMD 110 और HMD 105 दोनों में मल्टीमीडिया दिया गया है।  स्पेसिफिकेशन  HMD 105 में ड्यूल एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है, जबकि HMD 110 में रियर कैमरा सेंसर मिलता है। दोनों फोन में 1,000mAh की बैटरी दी गई है। दोनों फोन कुल 23 भाषाओं में काम कर सकते हैं। फोन में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, MP3 प्लेयर, वायरलेस एफएम जैसे टूल्स दिए गए हैं। फोन में वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट दिया गया है। यह फीचर उन लोगों के लिए मददगार होगा, जो टाइप करके कमांड नहीं दे सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन की तरह UPI पेमेंट की सुविधा दी जाएगी।

हार्ट अटैक के खतरे को कम करें: मेनोपॉज के बाद इस ड्रिंक का सेवन करें

'No one takes RSS seriously'…, Congress

मेनोपॉज के बाद महिलाओं में दिल की बीमारी का खतरा काफी बढ़ जाता है. पेंसिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस दौरान महिलाओं के दिल और ब्लड वेसेल्स की सेहत को बेहतर बनाने के लिए चुकंदर के जूस पर अध्ययन किया. शोध में पाया गया कि रोजाना चुकंदर का जूस पीने से ब्लड वेसेल्स का काम बेहतर हो सकता है, जिससे भविष्य में दिल की बीमारी का खतरा कम हो सकता है. चुकंदर के जूस में हाई मात्रा में नाइट्रेट पाया जाता है, जो शरीर नाइट्रिक ऑक्साइड में परिवर्तित कर देता है. नाइट्रिक ऑक्साइड ब्लड वेसेल्स को फैलाने में मदद करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेटरी सिस्टम में खून का फ्लो आसान हो जाता है. शोधकर्ताओं के अनुसार, नाइट्रिक ऑक्साइड की ब्लड वेसेल्स को चौड़ा करने की क्षमता खून का फ्लो और ऑक्सीजन डिस्ट्रीब्यूशन सीमित होने की अवधि के दौरान विशेष रूप से मददगार होती है, जैसे कि दिल का दौरा पड़ना. 24 महिलाओं पर हुआ अध्ययन डेविड प्रॉक्टर और जॉसलिन डेलगाडो स्पीकूजा के नेतृत्व में शोधकर्ताओं की टीम ने यह अध्ययन किया. अध्ययन में 50 और 60 के दशक की 24 मेनोपॉज महिलाओं को शामिल किया गया. इन महिलाओं को एक हफ्ते के लिए रोजाना चुकंदर के जूस की मात्रा दी गई. कुछ हफ्तों बाद प्रतिभागियों को नाइट्रेट रहित चुकंदर का जूस पिलाया गया. शोधकर्ताओं ने यह नहीं बताया कि उन्हें कौन सा जूस दिया जा रहा है नाइट्रेट रिच चुकंदर का जूस अध्ययन के परिणामों से पता चला कि नाइट्रेट रिच चुकंदर का जूस पीने से ब्लड वेसेल्स का काम बेहतर हुआ. शोधकर्ताओं का कहना है कि यदि मेनोपॉज के बाद के वर्षों में ब्लड वेसेल्स के काम में यह सुधार बना रहता है, तो इससे दिल की बीमारी का खतरा काफी कम हो सकता है. हालांकि चुकंदर के जूस के लंबे समय तक सेहत के फायदों पर अभी तक अध्ययन नहीं किया गया है. शोधकर्ताओं का क्या कहना? शोधकर्ताओं का कहना है कि चुकंदर के जूस का सेवन मेनोपॉज के बाद महिलाओं में ब्लड वेसेल्स के सेहत की रक्षा करने में बहुत उपयोगी हो सकता है. अध्ययन में शामिल महिलाओं को चुकंदर के जूस का सेवन जारी रखने की इच्छा दिखी. अध्ययन के नतीजे यह बताते हैं कि चुकंदर का जूस लाखों महिलाओं के लिए उम्र बढ़ने के साथ ब्लड वेसेल्स के सेहत को बेहतर बनाने में मददगार हो सकता है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88