LATEST NEWS

MPPSC 14 विषयों में सहायक प्राध्यापक परीक्षा का पहला चरण 1 जून को

 इंदौर  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2024 का पहला चरण 1 जून को रखा है। इसमें 14 विषयों सहित खेल अधिकारी और ग्रंथपाल के पदों के लिए भी परीक्षा करवाई जाएगी। प्रदेश के 10 प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। आयोग के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उन्हें अगले सप्ताह से प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इससे पहले सभी की चेकिंग की जाएगी, ताकि परीक्षा में कोई बाधा न आए। इस बार परीक्षा दो चरणों में करवाई जा रही है। पहला चरण 1 जून को होगा और दूसरा चरण 27 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में मुख्य रूप से रसायन शास्त्र, भौतिकी, गणित, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, हिंदी, अंग्रेज़ी, भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य जैसे विषयों की परीक्षा ली जाएगी। 1930 पदों के लिए होगी भर्ती     प्रदेश के सरकारी कालेजों में शिक्षकों की कमी के चलते इस बार कुल 1930 पदों पर भर्ती की जा रही है।     इन पदों के लिए 70 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।     सबसे अधिक पद रसायन शास्त्र (199), वनस्पति विज्ञान (190), प्राणी विज्ञान (187), भौतिकी (186) और गणित (177) में हैं।     परीक्षा के माध्यम से 187 खेल अधिकारी और 87 ग्रंथपाल के पदों पर भी भर्ती की जाएगी।     यह पद भी पहले चरण की परीक्षा में शामिल किए गए हैं।     भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम और चंबल में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।     अधिकारियों के अनुसार उम्मीदवार अगले सप्ताह से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।     साथ ही सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।     जुलाई में 12 विषयों के लिए परीक्षा दूसरा चरण 27 जुलाई को होगा जिसमें मराठी, उर्दू, संस्कृत साहित्य, सांख्यिकी, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, संगीत, वेद, ज्योतिष और योगिक विज्ञान जैसे विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।     इन विषयों में कुल 108 पदों के लिए परीक्षा होगी। परीक्षा में प्रश्न पत्र दो भागों में होगा।     पहला भाग सामान्य ज्ञान का होगा जबकि दूसरा भाग संबंधित विषय से जुड़ा होगा।  

CBSE Board 10th रिजल्ट घोषित, 93.66% स्टूडेंट्स पास, ऐसे देख सकते हैं अपनी मार्कशीट

नई दिल्ली CBSE 10वीं कक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है, जिसमें छात्रों का कुल 93.66% रिजल्ट रहा है। इसके साथ ही छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। सभी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल फिर लड़कियों ने बारहवीं में अच्छा प्रदर्शन किया है। लड़कों की तुलना में 5.94% से अधिक अंकों से बाजी मारी है। इसके अलावा, भोपाल के कुल 92.71% छात्र पास हुए हैं। 13 मई यानी आज सुबह 11:00 बजे सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम भी घोषित किया जा चुका है। जिसमें छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। इस बार पास होने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं में इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है. लड़कियों का पास प्रतिशत 95% और लड़कों का पास प्रतिशत 92.63% रहा है. वहीं, ट्रांसजेंडर का रिजल्ट 95 प्रतिशत रहा है. CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में इस साल 23 लाख 85 हजार 79 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 23 लाख 71 हजार 939 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया और 22 लाख 21 हजार 636 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इस साल का कुल पास प्रतिशत 93.66 रहा है. इस साल परिणाम पिछले साल से 0.66 प्रतिशत बेहतर रहा है. बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिंक तो एक्टिवेट कर दिए हैं और बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में 10वीं परीक्षा के लिंक भी एक्टिव कर दिए जाएंगे. यहां करें चेक     cbse.gov.in     cbse.nic.in     cbseresults.nic.in     results.cbse.nic.in     digilocker.gov.in     results.gov.in ऐसे करें चेक और डाउनलोड     सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।     यहां CBSE Board 10th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।     जिसके बाद एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।     अब यहां आपको अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना है।     इसके बाद सबमिट बटन दबाते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा।     आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपनी मार्कशीट ले सकते हैं। इतने छात्रों ने दिया था एग्जाम बता दें कि इस साल दसवीं कक्षा के 23 लाख 85 हजार 79 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 23 लाख 71 हजार 939 छात्रों ने एग्जाम दिया। वहीं, 22 लाख 21 हजार 636 स्टूडेंट दसवीं कक्षा में पास हुए हैं। बता दें कि सबसे ज्यादा त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा के छात्रों का पासिंग मार्क्स रहा, जो कि 99.79% है। जवाहर नवोदय विद्यालय का 99.49% रिजल्ट रहा, जबकि केवी का 99.45% परीक्षा परिणाम रहा। कुल मिलाकर 95% लड़कियां और 92.63% लड़के पास हुए है।

ट्रांसलेटर-इंटरप्रेटर: लैंग्वेज के साथ बढ़े आगे

इंटरनेट ने जिस तरह से पूरी दुनिया को एक वैश्विक गांव में तब्दील कर दिया है, उसे देखते हुए आज बहुत से ऑर्गेनाइजेशंस और कंपनीज घरेलू के अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार पर फोकस कर रही हैं। विदेशी बाजार से संपर्क स्थापित करने के लिए कंपनीज को लैंग्वेज एक्सपर्ट्स की जरूरत होती है। इसी वजह से फॉरेन लैंग्वेज ट्रांसलेटर्स की मांग में इन दिनों काफी तेजी आई है। दूसरी ओर, जापान, चीन, जर्मनी जैसे देशों के विकास से भी आने वाले वर्षो में ट्रांसलेशन या फिर एंटरप्रेटेशन मल्टी बिलियन डॉलर इंडस्ट्री के रूप में डेवलप होने की उम्मीद है। स्किल्स ऐंड क्वालिफिकेशन ट्रांसलेटर या एंटरप्रेटर बनने के लिए ट्रांसलेशन में डिप्लोमा होना जरूरी है। अगर आप ग्रेजुएट हैं, लिखने का पैशन है और कंप्यूटर की नॉलेज है, तो दूसरों से बेहतर कमाई कर सकते हैं। एक ट्रांसलेटर या एंटरप्रेटर को कम से कम दो लैंग्वेज (सोर्स लैंग्वेज ऐंड टारगेट लैंग्वेज) पर कमांड होना चाहिए। सोर्स लैंग्वेज वह होता है, जिसका आपको ट्रांसलेशन या एंटरप्रेटेशन करना होता है। वहीं, टारगेट लैंग्वेज का मतलब वह लैंग्वेज है, जिसमें आप ट्रांसलेट करते हैं, फिर वह मौखिक हो या लिखित। भारत में कई इंस्टीट्यूट्स और यूनिवर्सिटीज में लैंग्वेज कोर्सेज चलाए जाते हैं, जिन्हें करके आप इस फील्ड में अपनी जगह बना सकते हैं। मार्केट में बनाएं पहचान अगर आप ट्रांसलेटर के रूप में सक्सेस हासिल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने एरिया में स्थित ट्रांसलेशन एजेंसीज के बारे में जानकारी इकज्ञ करनी होगी। फिर उसी के मुताबिक अपनी सीवी को कस्टमाइज करना होगा। अगर आप सीवी में अपना स्पेशलाइजेशन बताएंगे, तो उससे फायदा होगा। इसके अलावा, मार्केट के कॉम्पिटिशन को भी ध्यान में रखना होगा, क्योंकि बाजार में अकेले आप नहीं होंगे। इसलिए शुरू में कम सैलरी पर काम करने के लिए तैयार रहना होगा। इस फील्ड में वही लोग सक्सेसफुल हैं, जो इनके अलावा संबंधित लैंग्वेज में हो रहे डेवलपमेंट्स की जानकारी रखते हैं और जिनके पास स्ट्रॉन्ग वोकेबुलरी हो। मौकों की कमी नहीं एंटरप्रेटर या ट्रांसलेटर के लिए अपॉच्र्युनिटीज की कमी नहीं है। वे इसमें पार्टटाइम से लेकर फुलटाइम करियर बना सकते हैं। इसमें भी जिनकी चाइनीज, अरेबिक, रशियन, जैपनीज, फ्रेंच आदि लैंग्वेज पर कमांड है, उनके लिए आगे बढ़ने के तमाम मौके हैं। वे यूनिवर्सिटीज, मल्टीनेशनल कंपनीज के अलावा, मार्केट सर्वे में संलग्न कंपनीज के साथ काम कर सकते हैं। सैलरी 10 हजार रुपये से शुरू होकर एक लाख रुपये महीने तक हो सकती है।  

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में पीजी की परीक्षाएं कल से, सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी, 40 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

भोपाल राजधानी भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में पीजी की दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं कल से शुरू होगी। एमए, एमएससी, एमकॉम, एमए इतिहास, एमएससी होम साइंस और एमए, एमएससी मैथ्स के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 और 14 मई से शुरू होकर 23 और 30 मई तक चलेंगी। दोनों परीक्षाओं में नियमित और स्वाध्यायी के करीब 40 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षाएं एक ही पाली में पूरी होंगी। परीक्षाओं को नकल रोकने पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नकल पकड़े जाने पर निरस्त होगा परीक्षा केंद्र बीयू ने सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। बीयू ने सभी परीक्षा केंद्रों को निर्देशित किया है कि वे सीसीटीवी की फुटेज को एक साल तक सुरक्षित रखेंगे,ताकि गड़बड़ी होने पर उसका परीक्षण किया जा सके। कोई भी गड़बड़ी होने पर यदि उनके पास सीसीटीवी की फुटेज नहीं मिलती है, तो उनके परीक्षा केंद्रों को निरस्त किया जा सकता है। आठ जिलों में 57 परीक्षा केंद्र बनाए विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 8 जिलों में 57 केंद्र तैयार किए हैं। बीयू की परीक्षाओं में 40 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें नियमित विद्यार्थी 35 हजार और करीब 5 हजार विद्यार्थी स्वाध्यायी के रूप में शामिल होंगे। उक्त दोनों सेमेस्टर के विद्यार्थी सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक की एकल पाली में परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए भोपाल जिले में 9 केंद्र बनाए गए हैं। यहां दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 से 30 मई तक चलेंगी। चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 मई तक चलेंगी।  4 उड़नदस्ते करेंगे औचक निरीक्षण पूर्व में हुई प्रथम और तीसरे सेमेस्टर परीक्षाओं में उड़नदस्तों ने काफी नकल प्रकरण बने थे, इसलिए दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए चार उड़नदस्ते तैयार करेगा, ताकि निगरानी बढ़ाई जा सके और परीक्षाओं में नकल प्रकरण को रोका जा सके।  

MPPSC और सीए की बड़ी परीक्षाएं शुरू, जानें पूरी टाइमलाइन और कोर्ट अपडेट

इंदौर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की कई अहम परीक्षाएं भले ही अदालतों में अटकी हुई हैं, लेकिन 18 मई से एक बार फिर से परीक्षा प्रक्रिया की शुरुआत होने जा रही है। राज्य सेवा परीक्षा-2025 सहित अन्य कई चयन सूचियां फिलहाल रुकी हुई हैं, फिर भी आयोग द्वारा तय किए गए शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं संचालित होंगी। पहली परीक्षा 18 मई को सहायक संचालक-पशु चिकित्सा और सहायक शल्यज्ञ-2024 के लिए आयोजित की जाएगी। इसके बाद 1 जून को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2024 होगी, जिसमें 16 विषयों की परीक्षा शामिल है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा कोर्ट की अनुमति पर निर्भर राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025, 9 से 14 जून के बीच प्रस्तावित है, लेकिन इसकी अंतिम पुष्टि अदालत की अनुमति पर निर्भर है, क्योंकि प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम पर अभी रोक लगी हुई है। मामले में अलग से सुनवाई जारी है। अगस्त से दिसंबर तक भरपूर परीक्षा कार्यक्रम 27 जुलाई को 12 अन्य विषयों के लिए सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा होगी। अगस्त में कई बड़ी परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें 24 अगस्त को सहायक संचालक संस्कृति-2024 और स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा शामिल है। 21 सितंबर को सहायक संचालक तकनीकी परीक्षा-2024 होगी। अक्टूबर में सबसे ज्यादा परीक्षाएं होंगी। 12 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी-2024, दंत चिकित्सा परीक्षा-2024 (श्रम विभाग) और सहायक अनुसंधान अधिकारी परीक्षा-2024 आयोजित की जाएंगी। नवंबर और दिसंबर में होंगी प्रमुख परीक्षाएं 23 नवंबर को सहायक प्रबंधक परीक्षा-2024 और आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी परीक्षा-2024 एक ही दिन आयोजित की जाएगी। दिसंबर में भी दो प्रमुख परीक्षाएं होंगी। 7 दिसंबर को सहायक पंजीयक परीक्षा-2024 और 14 दिसंबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं रसायनज्ञ परीक्षा-2024 का आयोजन किया जाएगा। सीए परीक्षा की तिथियों में हुआ बदलाव सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं अब 9 से 14 मई के बजाय 16 से 24 मई के बीच होंगी। फाइनल ग्रुप 2 का पांचवां पेपर 10 मई के स्थान पर अब 16 मई को, और छठा पेपर 13 मई के स्थान पर 18 मई को होगा। इंटरमीडिएट ग्रुप 2 का चौथा पेपर 9 मई की जगह 20 मई को, पांचवां 11 के बजाय 22 मई को और छठा 14 मई के स्थान पर 24 मई को लिया जाएगा। सीए फाउंडेशन परीक्षा मई 2025 में 15, 17, 19 और 21 तारीख को निर्धारित की गई है। सभी परीक्षाएं पूर्व में तय परीक्षा केंद्रों पर ही आयोजित होंगी। स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस में केवल 23 पद राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-2024 में सिर्फ 23 पद ही उपलब्ध रहेंगे। लंबे समय से अतिरिक्त पदों की प्रतीक्षा के बावजूद कोई वृद्धि नहीं की गई है, जिससे अभ्यर्थियों में नाराजगी है। अभ्यर्थी कम से कम 100 पद बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। यह परीक्षा 24 अगस्त को इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में ओएमआर शीट पर आधारित होगी। चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू भी शामिल होगा। परीक्षा में पहला प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन (150 अंक, 50 प्रश्न) का होगा और दूसरा प्रश्नपत्र संबंधित विषय (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल 300 अंक, 100 प्रश्न) का होगा। कुल 450 अंकों की लिखित परीक्षा के बाद 50 अंकों का इंटरव्यू होगा। सीयूईटी-यूजी और जेईई एडवांस्ड: प्रवेश परीक्षाएं भी जारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी-यूजी 2025 के लिए 13 से 16 मई के पेपरों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 3 जून तक चलेगी। वहीं जेईई एडवांस्ड के एडमिट कार्ड, जो पहले 11 मई को जारी होने थे, अब 12 मई को जारी होंगे। पहला पेपर 18 मई को सुबह 9 से 12 बजे और दूसरा दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगा। इस परीक्षा का परिणाम 2 जून को घोषित किया जाएगा।  

18 साल से ऊपर के इच्छुक युवा बन सकते हैं सिविल डिफेंस वॉलंटियर

 पटना भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच बिहार में आपदा की स्थिति से निपटने की तैयारी की जा रही है। आने वाले दिनों में पूरे राज्य में शहर से लेकर गांवों तक मॉक ड्रिल कर लोगों को जागरुक किया जाएगा। इसमें सिविल डिफेंस वॉलंटियर यानी नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों को लगाया जाएगा। राज्य सरकार ने इनकी संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। ऐसे में आप भी सिविल डिफेंस वॉलंटियर कर देश सेवा कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन वॉलंटियर को सरकार की ओर से 750 रुपये प्रतिदिन मानदेय भी दिया जाएगा। बिहार के विकास आयुक्त एवं आपदा प्रबंधन विभाग के एसीएस प्रत्यय अमृत ने कहा कि नागरिक सुरक्षा निदेशालय के कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। भारत और नेपाल की सीमा से सटे पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज में वॉलंटियर की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही, भारत सरकार द्वारा चार नागरिक सुरक्षा जिलों पटना, पूर्णिया, कटिहार और बेगूसराय के अलावा विदेशी पर्यटकों के आवागमन को देखते हुए गया जिले में भी नागरिक सुरक्षा वॉलंटियर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा इन सभी जिलों में सिविल डिफेंस वॉलंटियर को जोड़कर उन्हें ट्रेनिंग देकर आपात स्थिति के लिए तैयार करेगी। ये वॉलंटियर आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन के साथ मिलकर तेज गति से सुरक्षा, राहत एवं बचाव कार्य करने के साथ ही जन-जागरुकता बढ़ाने का भी काम करेंगे। सिविल डिफेंस वॉलंटियर का मानदेय बढ़ाया गया भारत-पाक तनाव के बीच बिहार सरकार ने सिविल डिफेंस वॉलंटियर का मानदेय भी बढ़ा दिया है। पहले इन्हें 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जाता था। अब इसकी राशि बढ़ाकर 750 रुपये कर दी गई है। यानी कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की सेवा लेने पर सरकार उन्हें 750 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करेगी। सिविल डिफेंस वॉलंटियर कैसे बनें, कहां आवेदन करें? अगर आप सिविल डिफेंस वॉलंटियर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं तो अपन क्षेत्र के संबंधित नागरिक सुरक्षा कार्यालय, जिला पदाधिकारी, एसडीओ, बीडीओ कार्यालय में संपर्क करें। वॉलंटियर में उन युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी उम्र 18 साल से ऊपर है। इसके अलावा आपदा मित्र, यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट एवं गाइड के इच्छुक युवाओं को भी प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण देकर सुरक्षा एवं जागरुकता कार्य में लगाया जाएगा।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी

पटना गृह विभाग के निर्देश पर केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट देखने के लिए https://csbc.bihar.gov.in पर क्लिक करना होगा। बिहार पुलिस में सिपाही पद की 21,391 रिक्तियों के विरूद्ध अंतिम रूप से चयन हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया गया है। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार राज्य में वर्ष 2023 में सिपाही पद की 21,391 रिक्तियों के लिए दिनांक 09.06.2023 को विज्ञापन संख्या 01/2023 पर्षद के वेबसाइट एवं राज्य के प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया था। रिजल्ट और पोस्टिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें।  केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की लिखित परीक्षा अगस्त महीने में 07, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त.2024 को एक-एक पाली में आयोजित की गयी।शारीरिक दक्षता परीक्षा 09 दिसम्बर, 2024 से 10 मार्च, 2025 तक शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल), गर्दनीबाग, पटना में  आयोजित किया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कुल 86,539 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिसमें से 40,112 अभ्यर्थी दौड़ में सफल हुए। इनमें से 7,623 अभ्यर्थी दौड़ के बाद हुए अन्य शारीरिक परीक्षणों तथा दस्तावेज संवीक्षा में अन्यान्य कारणों से असफल हो गये। शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद शैक्षणिक योग्यता, आयु तथा आरक्षण कोटि आदि अर्हता रखने वाले 32,489 अभ्यर्थी सफल हुए, जो चयन में योग्य पाये गये, जिसमें 17059 महिला, 15422 पुरुष एवं 08 ट्रांसजेन्डर अभ्यर्थी हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के आधार पर सफल अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची/परीक्षाफल प्रकाशित गया। उक्त 32,489 सफल अभ्यर्थियों में से मेधा क्रमानुसार तथा रिक्ति के अनुसार आरक्षण कोटि वार अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 21,391 है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर 21 हजार 391 अभ्यर्थियों का चयन अंतिम रूप से किया गया। इसमें 10 हजार 205 पुरुष, 11 हजार 178 महिला और 8 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल हैं। इसमें 30 बिहार राज्य में नामांकित एवं प्रशिक्षित गृहरक्षक और 68 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित शामिल हैं। कोटिवार आरक्षण के आधार पर गैर आरक्षित वर्ग के 8 हजार 556, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 2 हजार 140, पिछड़ा वर्ग के 2 हजार 570, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 3 हजार 842, अनुसूचित जाति के 3 हजार 400, अनुसूचित जनजाति के 228 और पिछड़े वर्ग की महिला कोटि के 655 अभ्यर्थी शामिल हैं।

प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 11 मई को, UPSSSC ने जारी किया एडमिट कार्ड

लखनऊ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 11 मई को आयोजित होगी। एनफोर्समेंट कांस्टेबल भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी। जिसके लिए परिवहन विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी UPSSSC की अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाए और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के पास अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन को रखना अनिवार्य है। (UPSSSC Enforcement Constable 2023) तीनों में से कोई एक चीज आपके पास नहीं है तो आप एडमिट कार्ड नहीं निकाल पाएंगे। ऐसे में एक भी गलती अभ्यर्थियों के सारी मेहनत में पानी फेर सकती है। 477 पदों पर होगी भर्ती बता दें कि UPSSSC ने प्रवर्तन कांस्टेबल पद (UPSSSC Enforcement Constable 2023) के लिए कुल 477 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके तहत सामान्य वर्ग के लिए 225 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 99 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 13 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए 47 पद निकाले गए है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण के माध्यम से की जाएगी। इन सभी चरण को पार करने के बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। फिर आपकी नियुक्ति की जाएगी।

सहोद्रा राय शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरु, 1 जून तक होंगे रजिस्ट्रेशन

सागर सहोद्रा राय शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरु हो गई है। प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 1 जून है। वर्तमान में महाविद्यालय में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत पांच संकायों में कोर्स संचालित हैं। सभी संकायों- आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिडाइन, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, फैशन टेक्नोलॉजी एवं मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में प्रवेश प्राप्त करने के लिए न्यूनतम अर्हता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना है। प्रवेश के लिए मेरिट सूची 10 वीं के अंको के आधार पर तैयार की जाएगी। महाविद्यालय में संचालित चार संकाय कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, फैशन टेक्नोलॉजी एवं मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है।

मोटी सैलरी, शानदार करियर चाहिए तो करें कंपनी सेक्रटरी कोर्स

अभी जिन जॉब की मार्केट में काफी डिमांड है, उनमें से एक कंपनी सेक्रटरी (सीएस) की जॉब है। भारत में मौजूदा समय में करीब 7,000 कंपनी सेक्रटरीज की जरूरत है। हर साल इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) से 3,000 से 4,000 सीएस प्रफेशनल पास आउट होते हैं। हर साल जितने कंपनी सेक्रटरी पास होते हैं, उनकी संख्या से ज्यादा संख्या में हर साल कंपनियों की स्थापना हो रही हैं। जिन कंपनियों को सीएस की जरूरत नहीं होती है, उन कंपनियों ने भी कानून की जटिलताओं को देखते हुए कंपनी सेक्रटरीज को हायर करना शुरू कर दिया है। ऐसे में यह एक बेहतर करियर हो सकता है। कैसे करें, कहां से करें, क्या है अवसर, कितनी मिलेगी सैलरी, इस तरह की जानकारी के लिए आगे की स्लाइडों को देखें… काम क्या करना होता है? कंपनी सेक्रटरीज इन हाउस लॉयर्स की तरह होते हैं जो किसी संगठन में कॉर्पोरेट सेक्रटेरियल डिपार्टमेंट की हर दिन की गतिविधियों और कार्य की देख रेख करते हैं। वे प्रफेशनल होते हैं जो कंपनी में गवर्नेंस से संबंधित मामलों की देखभाल करते हैं और कॉर्पोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री, स्टॉक एक्सचेंज एवं सिक्यॉरिटीज ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) समेत रेग्युलेटरों को भेजने जाने वाले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हैं। वे बोर्ड मीटिंगों का आयोजन करने, अजेंडा तैयार करने, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को नोटिस जारी करने और संगठन के कानूनी अनुपालन के मामले को हैंडल करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। कंपनी लॉ के अलावा कई ऐसे लॉ हैं जो कंपनियों पर लागू होते हैं। उनको इन कानूनों के मुताबिक किसी मामले से निपटना होता है। लिस्टेड कंपनियों पर लागू होने वाले सेबी के रेग्युलेशन का कंपनी द्वारा पालन सुनिश्चित करना भी उनकी जिम्मेदारी होती है। कैसे, कहां से करें कोर्स? इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) एक अग्रणी नैशल प्रफेशनल बॉडी है जो भारत में कंपनी सेक्रटरीज के पेशे को विकसित और रेग्युलट करती है। सीएस कोर्स ऐच्छिक ऑरल कोचिंग के विकल्प के साथ पत्राचार/डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से ऑफर किया जाता है। छात्रों के लिए आईसीएसआई द्वारा एक ई-लर्निंग पोर्टल लॉन्च किया गया है। इसके लिए साल भर ऐडमिशन होते रहते हैं। 12वीं (आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स) के बाद जो छात्र यह कोर्स करना चाहते हैं उनको कंपनी सेक्रटरीज के कोर्स के लिए तीन चरणों से गुजरना होता है। उनको (1) फाउंडेशन प्रोग्राम (चार पेपर्स) (2) एग्जिक्युटिव प्रोग्राम (छह पेपर्स) और (3) प्रफेशनल प्रोग्राम (आठ पेपर्स) करने होते हैं। ग्रैजुएशन के बाद छात्रों को सीएस प्रोग्राम के दो चरण यानी एग्जिक्युटिव प्रोग्राम और प्रफेशनल प्रोग्राम करना होता है। उनको प्रैक्टिकल ट्रेनिंग से भी गुजरना पड़ता है। दाखिला प्रक्रिया आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं पास करने वाले छात्र (फाइन आर्ट्स समेत) फाउंडेशन प्रोग्राम में दाखिला लेने के पात्र हैं। फाउंडेशन प्रोग्राम या आर्ट्स, साइसें और कॉमर्स ग्रैजुएट्स (फाइन आर्ट्स को छोड़कर) सीएस एग्जिक्युटिव प्रोग्राम में दाखिला लेने के पात्र हैं। छात्रों की आयु 17 साल से कम नहीं होनी चाहिए। छात्रों को अनिवार्य रूप से कंप्यूटर प्रशिक्षण पूरा करना होगा या सीएस एग्जिक्युटिव प्रोग्राम लिखने से पहले उनको बाहर कर दिया जाएगा। प्रफेशनल प्रोग्राम में तभी दाखिला मिलता है जब एग्जाम शुरू होने वाले महीने से कम से कम नौ महीने पहले प्रफेशनल प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया होता है। एग्जिक्युटिव प्रोग्राम एग्जिक्युटिव प्रोग्राम फाइन आर्ट्स स्ट्रीम को छोड़कर किसी भी स्ट्रीम के ग्रैजुएट कर सकते हैं। सीएस कोर्स के एग्जिक्युटिव प्रोग्राम को क्लियर करने के बाद ही प्रफेशनल प्रोग्राम कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र को एग्जिक्युटिव प्रोग्राम या प्रफेशनल प्रोग्राम पास करने के बाद 15 महीने की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग लेनी होगी। प्रफेशनल प्रोग्राम पास करने और सभी तरह की जरूरी ट्रेनिंग पूरा करने के बाद 15 दिनों का सेक्रटेरियल मॉड्यूल ट्रेनिंग प्रोग्राम (एसएमटीपी) करना पड़ता है। सीएस प्रफेशनल प्रोग्राम पास करने के बाद छात्र प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करने तक अपने विकल्प में आईसीएसआई में पंजीकरण करा सकते हैं। प्रफेशनल एग्जाम क्वॉलिफाई करने और ट्रेनिंग के सफल समापन पर कैंडिडेट को आईसीएसआई के असोसिएट सदस्य के रूप में दाखिला दे दिया जाता है। एक साल में दो बार जून और दिसंबर में परीक्षा होती है। आईसीएसआई का एनएलएस बेंगलुरु, नलसार, हैदराबाद, आईसीडब्ल्यूएआई और आईसीएआई, आईसीएसए लंदन एवं अन्यों से समझौता ज्ञापन है। सैलरी कंपनी सेक्रटरीज ऐसा कोर्स है जिसमें न सिर्फ जॉब के अवसर बहुत हैं बल्कि सैलरी भी काफी आकर्षक है। एक सीएस प्रफेशनल आराम से 25-30 लाख रुपये सालाना कमा सकता है। अवसर कुल 10 लाख कंपनियां हैं जिनमें से करीब एक लाख प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हैं और 7,000 स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध हैं। इन 7,000 कंपनियों से करीब 1,000 बहुत ही बड़ी कंपनी हैं और उनको ऐसे कई प्रफेशनल्स की जरूरत हैं। यानी इस सेक्टर में अवसर की कमी नहीं है।  

8 मई से नहीं होंगे CUET UG एग्जाम? ये है नई डेट, जानिए पूरा मामला

अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 परीक्षा स्थगित हो सकती है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और यूजीसी आज CUET UG 2025 की नई तारीखों का ऐलान कर सकता है. नेशनल लेवल का यह एंट्रेंस एग्जाम 8 मई 2025 से आयोजित किया जाना था, लेकिन माना जा रहा है कि परीक्षा अब 13 मई 2025 से शुरू हो सकती है. लाखों उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी पर लेटेस्ट अपडेट का इंतजार है. दरअसल, सामने आया है कि एनटीए को सीयूईटी यूजी एग्जाम की तैयारी के लिए थोड़ा और समय चाहिए. इसे लेकर एनटीए और यूजीसी की आज अहम बैठक होने वाली है. इस बैठक में सीयूईटी यूजी एग्जाम शेड्यूल पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. परीक्षा से संबंधित जरूरी जानकारी एनटीए सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जारी की जाएगी. क्यों स्थगित हो सकता है CUET UG एग्जाम? रिपोर्ट्स की माने तो NTA ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) को पहले से घोषित शेड्यूल के अनुसार परीक्षा आयोजित करने में अपनी असमर्थता के बारे में सूचित कर दिया है. नए परीक्षा कार्यक्रम पर निर्णय लेने के लिए आज NTA और UGC के बीच बैठक होगी, जिसके बाद नई परीक्षा तिथियों की औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है. CUET की तैयारी में देरी, जिसका एक बड़ा कारण पिछले रविवार को आयोजित NEET-UG प्रवेश परीक्षा के आयोजन पर फोकस करना है. बता दें कि सीयूईटी यूजी एग्जाम पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित प्रारूप में आयोजित किया जाएगा. इसमें 37 विषय होंगे, प्रत्येक पेपर 60 मिनट का होगा और इसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. केंद्र की उपलब्धता के आधार पर प्रतिदिन शिफ्ट की संख्या अलग-अलग हो सकती है, लेकिन दो से तीन शिफ्ट होने की उम्मीद है.परीक्षा 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी. इनमें अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु और अन्य शामिल हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.  

बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने स्वास्थ्य अधिकारी के 4500 पदों पर निकली भर्ती

पटना बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (SHS) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 5 मई 2025 से 26 मई 2025 की शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रिक्ति विवरण आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 4500 पदों को भरा जाएगा। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 979 पद,  ईडब्ल्यूएस के लिए 245,  एससी के लिए 1243 पद, एसटी के लिए 55 पद, ईबीसी के लिए 1170 पद, बीसी के लिए 640 पद और डब्ल्यूबीसी के लिए 168 पद शामिल हैं। इसमें 35% महिला, 4% दिव्यांग एवं 2% स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/नाती / नतीनी के लिए आरक्षित है। शैक्षणिक योग्यता इन पदों के लिए आवेदन रहे उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक नर्सिंग की डीग्री होनी चाहिए। आयु सीमा इन पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वेतन इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 40,000 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा। इसमें से 32,000 रुपये प्रति माह निश्चित पारिश्रमिक के रूप में स्वीकार्य हैं और शेष 8,000 रुपये प्रदर्शन से जुड़े भुगतान के रूप में भुगतान किए जाने हैं। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों को उनके आवेदन के आधार पर साक्षात्कार और आगे की प्रक्रियाओं के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। एक बार शॉर्टलिस्ट होने के बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के माध्यम से अपने दावों की वैधता साबित करनी होगी। आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 125 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। कैसे करें आवेदन?     सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।     इसके बाद बिहार सीएचओ के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।     अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।     फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।     सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।     अंत में फॉर्म जमा कर दें।     आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी अपने पास रख लें।  

मध्य प्रदेश के महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया 15 मई से शुरू, ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर से छात्रों को मदद मिलेगी

भोपाल  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं के रिजल्ट 10 मई से पहले घोषित होने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश भर के कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया 15 मई से शुरू की जाएगी। इस बार एमपी आनलाइन के बदले दूसरे पोर्टल से पंजीयन होंगे। विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश दिलाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेज चलो अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके लिए इस बार सभी जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। विभाग ने उठाया महत्वपूर्ण कदम आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 में मध्य प्रदेश के कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी किए हैं। हर जिले में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो प्रवेश से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए उच्च शिक्षा संचालनालय से समन्वय स्थापित करेंगे। इन नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराएं और प्रतिदिन प्रवेश से संबंधित रिपोर्ट अतिरिक्त संचालक को भेजें। इसके अलावा अतिरिक्त संचालक संभाग स्तर पर निगरानी कर आयुक्त को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। हेल्पलाइन नंबर भी जारी वहीं उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन काउंसलिंग की व्यवस्था की है, जहां विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। प्रवेश से संबंधित सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 18008908399 और हेल्पलाइन नंबर 8000063632 भी जारी किए गए हैं। स्कूल से ही होगा एडमिशन दरअसल इस बार छात्रों को कॉलेज में एडमिशन के लिए अलग से भागदौड़ नहीं करनी होगी. 12वीं का परिणाम आते ही वे अपने स्कूल से ही एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे, और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. जहां पहले एमपी ऑनलाइन प्रति छात्र ₹70 शुल्क लेता था, वहीं नई आउटसोर्सिंग एजेंसी ₹39.60 प्रति छात्र में वही सेवाएं देगी. सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से टोल फ्री नंबर और कॉल सेंटर की शुरुआत की जा रही है, जो एडमिशन शुरू होने से दो महीने पहले और अंतिम तारीख के दो महीने बाद तक सक्रिय रहेगा. प्रवेश की जिम्मेदारी अब बेंगलुरू की कंपनी को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से राज्य के प्रत्येक कॉलेज कैंपस और हायर सेकंडरी स्कूलों में रजिस्ट्रेशन डेस्क या कियोस्क स्थापित किए जाएंगे, जहां छात्र सीधे रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. इस बार प्रवेश प्रक्रिया का संचालन बैंगलुरू की एसआरआईटी कंपनी को सौंपा गया है. पहले यह कार्य एमपी ऑनलाइन के माध्यम से किया जाता था, लेकिन अब बेहतर सेवा और तेज प्रोसेस के लिए यह बदलाव किया गया है. इस दिन से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया बता दें कि मध्यप्रदेश में कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया 15 मई 2025 से शुरू होगी. उच्च शिक्षा विभाग ने पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. राज्य के 1300 से अधिक सरकारी और निजी कॉलेजों में एडमिशन होंगे. 12वीं के परिणाम मई के पहले सप्ताह में आने की संभावना है, जिसके बाद एडमिशन गतिविधियां तेज हो जाएंगी.

एमबीए के जरिए कैरियर को दें उडान

डाॅ. रघुराम राजन, अजय बंगा, इंदिरा नुई, चंदा कोचर और प्रसून जोशी में क्या समानता है? इन सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में शीर्ष कामयाबियां हासिल की है और ये सभी राश्ट्रीय अथवा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आइकन बन चुके हैं। इनमें एक और समानता यह है कि इन सभी ने किसी न किसी बिजनेस स्कूल से एमबीए की पढ़ाई की है। आप भी अपनी मेहनत की बदौलत यह मुकाम हासिल कर सकते हैं। मौजूदा समय में किसी अच्छे बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री किसी भी क्षेत्र में कामयाबी की गारंटी मानी जाती है यही कारण है कि हर साल लाखों इच्छुक छात्र उच्च स्तरीय एमबीए संस्थानों में प्रवेष लेने के लिए कैट, सैट, मैट और केमैट जैसी परीक्षाएं देते हैं। शीर्ष बिजनेस स्कूलों में प्रवेश के लिए कैट, मैट एवं सैट जैसी अत्यंत कठिन परीक्षाओं में अच्छे नम्बर लाने जरूरी है और काफी प्रतिभाशाली और मेहनती छात्र किसी न किसी कारण से कैट, मैट एवं सैट जैसी परीक्षाएं देने से या तो चूक जाते हैं या इनमें अच्छे नम्बर नहीं ला पाते हैं। ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अच्छे संस्थान से एमबीएम करने के लिऐ केमैट (कर्नाटक मैनेजमेंट अप्टीच्युड टेस्ट) के रूप में आपके पास एक और विकल्प होता है। दरअसलं केमैट किसी शैक्षणिक वर्ष में बिजनेस स्कूलों में एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने का अंतिम विकल्प भी है जिसके जरिए आप भारत की सिलिकन वैली के रूप में मशहूर बेंगलूर तथा कर्नाटक के 150 प्रमुख बिजनेस स्कूलों में एमबीए पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। इस साल से केमैट-कर्नाटक की परीक्षा पहली बार नई दिल्ली, नौएडा, लखनउ, इलाहाबाद, कोलकाता, पटना, रांची, इंदौर जैसे 10 से अधिक शहरों में हो रही है। इसके लिए पंजीकरण 10 मई तक चलेगा तथा 29 मई को प्रवेश परीक्षा होगी। आईआईएम, अहमदाबाद के छात्र रह चुके फ्यूचर ब्रांड के सीईओ संतोष देसाई का कहना है कि एमबीए के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि एमबीए करने के बाद आप केवल मैनेजर नहीं रहते बल्कि एक निर्माता बन जाते हैं। मेरे विचार से आपके लिए जो सबसे महत्वपूर्ण भावी चुनौती है वह यह है कि आप किस तरह से प्रबंधक के काम को अंजाम देते हैं। मैनेजमेंट के संस्थान में आपको सोचने की आजादी होती है और आप चुनौतियांे का सामना करने में सक्षम बनते हैं। हालांकि आपमें सारी खूबिंयां होती है लेकिन अगर आप अच्छे संस्थान से एमबीए की पढ़ाई करते हैं तो आप स्वतंत्र होकर सोचने में सक्षम बन जायेंगे, जो भावी चुनौतियों का सामना करने में मददगार साबित हो सकता है। एमबीए के लिए आपको वैसे ज्ञान और कौशल की जरूरत है जो आपके जीवन के न केवल प्रोफेशनल जीवन में बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी जरूरी है। एमबीएम पाठ्यक्रमों में छात्रों को अपनी निजी एवं संगठनात्मक उत्पादकता को अधिक से अधिक बनाने की क्षमता एवं कौशल को सीखना होता है। प्रबंधन शिक्षा विशेषज्ञ तथा एमबीएयूनिवर्स डाॅट काॅम के अमित अग्निहोत्री के अनुसार दुनिया भर में नौकरियों एवं रोजगार के क्षेत्र में आर्थिक मंदी छाई है इसके बावजूद अच्छे बिजनेस स्कूल से एमबीए करने वाले छात्रों के लिए बेहतरनी प्लेसमेंट तथा अच्छी खास सैलरी पैकेज में कोई कमी नहीं आई हे। एशियाई विकास बैंक के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था चीन की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ते हुए 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, जबकि चीन की अर्थव्यवस्था के बढ़ने की दर 6.5 प्रतिशत है। मेक इन इंडिया तथा स्टार्ट अप इंडिया के लिए भी अधिक कुशल एवं प्रबंधकीय क्षमताओं वाले प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी। एमबीए शिक्षा विशेषज्ञ एसके अग्रवाल बताते हैं कि जिन छात्रों ने वाणिज्य, मानविकी, कला, कम्प्यूटर अनुप्रयोगों एवं अन्य विशयों में सामान्य स्नातक किया है उनके लिए डाक्टर, इंजीनियर एवं वैज्ञानिक आदि बनना संभव नहीं है लेकिन अगर आप एमबीए की डिग्री हासिल कर लेते हैं तो आप उच्च वेतन वाले प्रबंधक बन सकते हैं। कुछ संस्थानों में एमबीए होना या कोई एडवांस डिग्री होना कुछ खास पद पर नियुक्त होने के लिए जरूरी होती है। बिना अच्छी डिग्री के आगे बढ़ने में दिक्कत होती है, भले ही आप कितने ही अधिक प्रतिभाशाली क्यों न हो। चूंकि मंदी के कारण रोजगार पर भी प्रभाव पड़ा है इसलिए कई कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी भी करती हैं लेकिन अगर आपके पास अच्छे संस्थान से एमबीए की डिग्री है तो आपको अतिरिक्त लाभ मिलता है। अमित अग्निहोत्री का कहना है कि आईआईएम, एफएमएस, एमआईएमएस बेगलूर, आईएफआईएम बेंगलूर, आईआईएफटी, एसपीजेआईएमआर, एमडीआई, एआईटीआईई, एमएमआईएमएस, एलायंस यूनिवर्सिटी, आईएफआईएम बिजनेस स्कूल, एमपी बिरला इंस्टीच्यूट, एमएस रमैया, माउंट कार्मेल, पीईएसआईटी जैसे देश के विभिन्न शहरों में स्थित प्रमुख काॅलेजों में प्लेसमेंट में 10 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और सात लाख रुपये से लेकर 70 लाख रुपये तक का पैकेज मिलने लगा है। दरअसल एमबीए के अलावा दो साल की अवधि वाला ऐसा कोई स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम नहीं हैं जिसके पूरा होने से पहले ही अच्छी सैलरी वाली नौकरी की शुरूआत हो जाए।  

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 5 मई तक? मार्कशीट के लिए ये 3 वेबसाइटदेखें

भोपाल एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा में शामिल हुए 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स सरकारी रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 इसी महीने जारी किया जाएगा. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 से जुड़े सभी अपडेट्स मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर चेक किया जा सकेगा. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल किसी भी वक्त रिजल्ट डेट का ऐलान कर सकता है. अप्रैल में मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 10 मई से पहले एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी करने का निर्देश दिया था. ऐसे में एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 के जल्द जारी होने की उम्मीद की जा रही है. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी. MP Board Result 2025 Date: खत्म होने वाला है इंतजार मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी करने से पहले नोटिफिकेशन जारी करेगा. इस साल भी एमपी बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही रिलीज किया जाएगा. इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 16,60,252 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. इनमें से 9,53,777 स्टूडेंट्स ने 10वीं की और 7,06,475 स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा दी थी. अब सभी एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं, जोकि अगले कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा.  एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें? एमपी बोर्ड रिजल्ट कई तरीकों से चेक किया जा सकता है. आप एमपी बोर्ड रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर विजिट करके अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं. इसके अलावा 56263 पर रोल नंबर भेजकर एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है. अगर किसी भी वजह से ये दोनों तरीके काम न करें तो स्टूडेंट्स डिजिलॉकर की वेबसाइट और ऐप पर भी सरकारी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.  एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के से पहले तैयार रखें ये डिटेल्स मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने से पहले स्टूडेंट्स ये डिटेल्स निकालकर रख सकते हैं. इनके बिना एमपी सरकारी रिजल्ट चेक नहीं कर पाएंगे: रोल नंबर डेट ऑफ बर्थ स्कूल कोड स्कूल का नाम एमपी बोर्ड की परीक्षा कब से कब तक हुई? मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 के बीच हुआ था। इसके अलावा 12वीं एग्जाम 4 अप्रैल तक हुए थे।  एमपपी बोर्ड कक्षा 10वीं का बीते साल का रिजल्ट फर्स्ट डिवीजन पास करने वाले छात्र: 3,05,067 सेकेंड डिवीजन पाने वाले छात्र: 1,69,863 थर्ड डिवीजन से पास होने वाले छात्र: 2,145  एमपी बोर्ड की मार्कशीट में होंगी ये डिटेल्स     छात्र का नाम     उसकी तस्वीर     स्कूल नंबर     रोल नंबर     रजिस्ट्रेशन नंबर     एग्जाम सेंटर नंबर     हर विषय में मिले अंक     प्रैक्टिकल में हासिल अंक     कुल अंक     डिवीजन  एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के 3 तरीके     ऑफिशियल वेबसाइट्स – mpbse.nic.in 2025 या mpresults.nic.in 2025 या mpbse.mponline.gov.in     SMS पर चेक करें।     MP बोर्ड के ऐप पर चेक करें। क्या एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट एक साथ आएगा? जी हां, पिछले सालों की तरह, इस वर्ष भी एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 एक साथ जारी करेगा। एमपीबीएसई परिणाम जारी करने की सटीक तारीख और समय की घोषणा जल्द कर सकता है। पिछले 5 साल में एमपी बोर्ड का पास प्रतिशत 2020: कक्षा 12 – 68.81% 2021: कोविड-19 के कारण सभी छात्रों को प्रमोट किया गया 2022: कक्षा 12वीं – 72.72% 2023: कक्षा 12वीं – 55.28% 2024: कक्षा 12वीं – 64.48% 02:45 PM, May 02 2025  मध्यप्रदेश बोर्ड रिजल्ट की वेबसाइट्स     mpbse.nic.in 2025     mpresults.nic.in 2025     mpbse.mponline.gov.in2025  पिछले साल की एमपी बोर्ड रिजल्ट डेट साल 2024 में एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा 24 अप्रैल को की गई थी। इस साल परिणाम घोषित करने में थोड़ा समय लग रहा है हालांकि इसकी घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है।  एमपी बोर्ड के ऐप से कैसे चेक करें रिजल्ट?     सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से MPBSE मोबाइल ऐप या MP मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।     इसके बाद अपने स्मार्टफोन पर ऐप खोलें।     ‘Know your Result’ विकल्प पर क्लिक करें।     अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।     ‘सबमिट’ बटन को क्लिक करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।  क्या एमपी बोर्ड ने की डेट्स की घोषणा? अभी तक, मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) ने आधिकारिक तौर पर MP बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 की तारीख और समय की कोई भी पुष्टि नहीं की है। रिपोर्टों के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, और परिणाम जल्द ही, संभवतः मई के पहले सप्ताह के खत्म होने तक जारी किया जा सकता है।  पिछले साल का 10वीं पास परसेंटेज पिछले साल एमपी बोर्ड में कक्षा 10वीं रिजल्ट में 58.10% छात्र पास हुए थे। इस साल इसमें कुछ सुधार होने की उम्मीद है। एसएमएस पर एमपी बोर्ड का रिजल्ट कैसे चेक करें? ऑफिशियल वेबसाइट पर परिणाम ना देख पाने या वेबसाइट के स्लो चलने पर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं रिजल्ट SMS पर देख सकते हैं। कक्षा 10वीं के लिए: टाइप करें MPBSE10 और स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखें। कक्षा 12वीं के लिए: टाइप करें MPBSE12 और स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखें। इसके बाद मैसेज को 56263 पर भेज दें। एमपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा? मध्य प्रदेश बोर्ड मई के पहले सप्ताह में जल्द ही एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 की घोषणा कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार एमपी बोर्ड का रिजल्ट ड्राफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्रों को लेटेस्ट अपडेट और आधिकारिक परिणाम घोषणा के लिए नियमित रूप से आधिकारिक एमपीबीएसई वेबसाइट या इस पेज पर बने रहने की सलाह दी जाती है।  एमपी बोर्ड परीक्षा कब से कब तक हुई थी? कक्षा 10वीं एमपी बोर्ड की परीक्षा कब से कब तक हुई – 27 फरवरी से 19 मार्च, 2025 एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा कब से कब तक हुई – 25 फरवरी से 25 मार्च, 2025

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet