LATEST NEWS

बंपर RBI भर्ती: 17 शहरों में होगी पोस्टिंग, ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

 नई दिल्ली देश के बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Assistant के 650 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है, जो प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में शानदार नौकरी, अच्छी सैलरी और बेहतरीन सुविधाओं के साथ अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सैलरी के साथ मिलेंगे कई भत्ते RBI Assistant की नौकरी बैंकिंग क्षेत्र की सबसे प्रतिष्ठित एंट्री-लेवल नौकरियों में से एक मानी जाती है. इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को न केवल आकर्षक सैलरी मिलती है, बल्कि मेडिकल सुविधा, यात्रा भत्ता, आवास भत्ता और अन्य कई सुविधाएं भी दी जाती हैं. इस भर्ती के माध्यम से देश के विभिन्न शहरों में स्थित RBI के क्षेत्रीय कार्यालयों में नियुक्तियां की जाएंगी. शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंक जरूरी हैं, जबकि SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए केवल पास होना पर्याप्त है. इसके अलावा, उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए, जहां से वह आवेदन कर रहा है. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी. कैसे होगा सेलेक्शन RBI Assistant पद के लिए चयन तीन चरणों में होगा. पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें अंग्रेजी, रीजनिंग और गणित से प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके बाद मुख्य परीक्षा होगी, जिसमें जनरल अवेयरनेस, कंप्यूटर नॉलेज सहित अन्य विषय शामिल होंगे. अंतिम चरण में भाषा परीक्षा (LPT) होगी, जिसमें उम्मीदवार की स्थानीय भाषा की समझ को परखा जाएगा. सैलरी और सुविधाएं RBI Assistant पद पर चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹29,000 बेसिक पे के साथ कुल ग्रॉस सैलरी करीब ₹58,000 प्रति माह मिलती है. कटौतियों के बाद इन-हैंड सैलरी लगभग ₹50,000 से ₹54,000 तक होती है. इसके अलावा, कर्मचारियों को आवास भत्ता, महंगाई भत्ता, मेडिकल सुविधा, यात्रा भत्ता और अन्य कई अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जाती हैं. मेट्रो शहरों में यह सैलरी और अधिक हो सकती है. आवेदन प्रक्रिया इच्छुक उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Opportunities@RBI सेक्शन में Current Vacancies के तहत Assistant Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं. 

रेलवे ग्रुप डी आंसर-की आज जारी, अभ्यर्थी यहां करें अपने उत्तरों की जांच

 नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड आज 17 फरवरी को शाम 5 बजे आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2024 ( विज्ञापन संख्या 08/2024) की आंसर-की जारी करेगा। परीक्षार्थी अपने अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आंसर-की चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर-की के साथ साथ क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट भी आई है ताकि परीक्षार्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकें। अगर किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति है तो 23 फरवरी 2026 तक इसे ऑनलाइन मोड से दर्ज करा सकते हैं। प्रति आपत्ति के लिए 50 रुपये (प्लेस बैंक चार्ज) का भुगतान करना होगा। अगर आपत्ति सही पाई जाती है तो 50 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। सीबीटी में सभी वर्गों का न्यूनतम पासिंग प्रतिशत यूआर-40 फीसदी, ईडब्ल्यूएस-40 फीसदी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)-30 फीसदी, एससी-30 फीसदी, एसटी-30 फीसदी। रेलवे में ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती ग्रुप डी भर्ती के जरिए रेलवे में असिस्टेंट (एस एंड टी), सहायक (वर्कशॉप), असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट कैरिज और वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पी.वे, असिस्टेंट टीएल और एसी (वर्कशॉप), असिस्टेंट टीएल और एसी, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट टीआरडी, पॉइंट्समैन बी ट्रैकमेंटेनर-IV के 32438 पद भरे जाएंगे। ग्रुप डी चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा। सीबीटी सिर्फ एक चरण में होगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा। रेलवे ग्रुप डी भर्ती में परसेंटाइल से निकाली जाएगी मेरिट रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की मेरिट निकालने के लिए परसेंटाइल स्कोर का इस्तेमाल करेगा। परसेंटाइल स्कोर उन सभी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर बेस्ड होता है जो उस शिफ्ट के एग्जाम में शामिल हुए होते हैं। इसमें परीक्षार्थियों की प्रत्येक शिफ्ट के लिए प्राप्त अंकों को 100 से 0 के पैमाने में बदल दिया जाता है। रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 में 21997 वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया जारी रेलवे में ग्रुप डी के 21997 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी से जारी है। 10वीं पास युवा www.rrbapply.gov.in पर जाकर 2 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।जमा किए गए आवेदन के लिए फीस भरने की आखिरी तारीख 04 मार्च 2026 है। आवेदन पत्र में करेक्शन करने की विंडो 05 मार्च से 14 मार्च 2026 के बीच खुलेगी। ध्यान रहे रेलवे जोन सेलेक्ट करने के बाद उसमें बदलाव नहीं कर सकेंगे। ग्रुप डी भर्ती 2025 किस जोन में कितनी वैकेंसी, देखें ब्योरा नॉर्दर्न रेलवे (नई दिल्ली) में कुल 3537 पद हैं। इनमें 1437 अनारक्षित (UR), 530 अनुसूचित जाति (SC), 266 अनुसूचित जनजाति (ST), 956 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 348 ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए हैं। वेस्टर्न रेलवे (मुंबई) में कुल 3148 पद घोषित किए गए हैं। इनमें 1160 UR, 407 SC, 178 ST, 698 OBC और 288 EWS शामिल हैं। सेंट्रल रेलवे (मुंबई) में 2012 पद हैं। इसमें 914 UR, 318 SC, 171 ST, 407 OBC और 202 EWS के लिए हैं। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (गुवाहाटी) को कुल 1776 पद मिले हैं। इनमें 718 UR, 266 SC, 133 ST, 480 OBC और 179 EWS पद शामिल हैं। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (बिलासपुर) में कुल 1199 पद हैं। इसमें 516 UR, 184 SC, 76 ST, 281 OBC और 142 EWS के लिए पद निर्धारित हैं। नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (गोरखपुर) में 1196 पद रखे गए हैं। इनमें 537 UR, 178 SC, 109 ST, 271 OBC और 101 EWS शामिल हैं। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (प्रयागराज/इलाहाबाद) में कुल 1183 पद हैं। इसमें 570 UR, 156 SC, 89 ST, 271 OBC और 97 EWS पद शामिल हैं। ईस्टर्न रेलवे/मेट्रो कोलकाता में 1180 पद घोषित किए गए हैं। इनमें 468 UR, 157 SC, 129 ST, 297 OBC और 129 EWS शामिल हैं। वेस्ट सेंट्रल रेलवे (जबलपुर) में कुल 1147 पद हैं। इसमें 581 UR, 174 SC, 89 ST, 157 OBC और 145 EWS पद शामिल हैं। सदर्न रेलवे (चेन्नई) में 1036 पद हैं। इनमें 430 UR, 155 SC, 96 ST, 247 OBC और 108 EWS के लिए पद रखे गए हैं। साउथ सेंट्रल रेलवे (सिकंदराबाद) को 1016 पद मिले हैं। इनमें 376 UR, 151 SC, 130 ST, 258 OBC और 101 EWS शामिल हैं। ईस्ट सेंट्रल रेलवे (हाजीपुर) में कुल 976 पद हैं। इसमें 405 UR, 148 SC, 59 ST, 266 OBC और 98 EWS पद शामिल हैं। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (जयपुर) में 974 पद घोषित हुए हैं। इनमें 483 UR, 152 SC, 48 ST, 188 OBC और 104 EWS शामिल हैं। साउथ ईस्टर्न रेलवे (कोलकाता) में 955 पद हैं। इसमें 364 UR, 158 SC, 84 ST, 245 OBC और 104 EWS शामिल हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे (भुवनेश्वर) में कुल 803 पद हैं। इनमें 329 UR, 120 SC, 57 ST, 206 OBC और 91 EWS पद रखे गए हैं। साउथ वेस्टर्न रेलवे (हुबली) में सबसे कम 90 पद हैं। इसमें 51 UR, 14 SC, 8 ST, 14 OBC और 6 EWS के लिए हैं।  

देखभाल से रोजगार तक: जानवरों के साथ कॅरियर की राह

एक पेट ग्रूमर का काम वास्तव में उतना आसान नहीं होता, जितना देखने में लगता है। अपने काम के दौरान एक पेट ग्रूमर को तरह-तरह के जानवरों को संभालना होता है और यह तभी संभव है, जब आपके मन में उनके प्रति प्रेम हो। आज के समय में अधिकतर लोग न सिर्फ जानवरों के प्रति क्रूरता का विद्रोह करते हैं, बल्कि जानवरों को घर में पालने का भी चलन काफी बढ़ गया है। ऐसे में उनकी ग्रूमिंग की भी जरूरत पड़ती है और लोग इसके लिए प्रोफेशनल्स की मदद लेते हैं। अगर आप भी जानवरों से प्रेम करते हैं और उन्हें सजाना-संवारना आपको अच्छा लगता है तो बतौर पेट ग्रूमर आप अपना कॅरियर बना सकते हैं… क्या होता है काम एक पेट ग्रूमर का काम वास्तव में उतना आसान नहीं होता, जितना देखने में लगता है। अपने काम के दौरान एक पेट ग्रूमर को तरह-तरह के जानवरों को संभालना होता है और यह तभी संभव है, जब आपके मन में उनके प्रति प्रेम हो। एक पेट ग्रूमर पालतू जानवरों की अपीयरेंस को बेहतर बनाने के साथ-साथ उनकी हाइजीन पर भी पूरा ध्यान देता है। एक पेट ग्रूमर का काम काफी हद तक पशु चिकित्सक से मेल खाता है क्योंकि वह जानवरों को ग्लॉरिफाई करने के साथ-साथ उनकी सेहत का भी पूरा ख्याल रखते हैं। स्किल्स इस क्षेत्र में कॅरियर देखने वाले व्यक्तियों की सबसे पहली शर्त है कि आपको जानवरों से प्यार होना चाहिए और आप उनके साथ सहज महसूस करें, तभी आप अपने काम को अंजाम दे पाएंगे। अगर आपके भीतर जानवरों के प्रति प्यार व अपनेपन की भावना नहीं है तो यह क्षेत्र आपके लिए नहीं है। इसके अतिरिक्त आपमें बेहतरीन आर्गेनाइजेशन स्किल्स, हार्डवर्किंग व धैर्यवान होना भी बेहद आवश्यक है। आपकी फिजिकल फिटनेस भी बेहद जरूरी है ताकि आप हैवी जानवर को भी बेहद आसानी से उठा सकें और लंबे समय तक बिना थके या बिना किसी परेशानी के काम कर सकें।   योग्यता एक प्रोफेशनल पेट ग्रूमर बनने के लिए किसी विशेष शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन पेट ग्रूमिंग कोर्स में सर्टिफिकेशन के जरिए आप जानवरों को संभालना व उन्हें संवारना सीख जाते हैं। ग्रूमिंग कोर्स में लोगों को पालतू जानवरों की ग्रूमिंग व हेयर डेसिंग आर्ट के बारे में सिखाया जाता है। संभावनाएं कोर्स के बाद व्यक्ति किसी पेट ग्रूमिंग संस्थान, पशु चिकित्सा अस्पताल, पेट सैलून, एनिमल शेल्टर, पेट सप्लाई स्टोर्स आदि में नौकरी कर सकता है या फिर शहर में चल रहे पेट ग्रूमिंग कैपेंन के साथ जुड़कर काम कर सकते हैं। थोड़े समय बाद जब आप जानवरों को अच्छी तरह हैंडल करना सीख जाएं तो आप पेट ग्रूमिंग का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। एक पेट ग्रूमर के लिए पेट सैलून या जानवरों के लिए पार्लर खोलना अच्छा रहेगा।   आमदनी पेट ग्रूमिंग एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पर पैसे से ज्यादा व्यक्ति के लिए मानसिक शांति महत्वपूर्ण है। फिर भी अगर आप किसी पेट ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट के साथ जुड़कर काम करते हैं तो दस से बीस हजार आसानी से कमा सकते हैं। वहीं अगर आपने खुद का पेट ग्रूमिंग सेंटर खोला है तो आमदनी चालीस से पचास हजार रूपए प्रतिमाह हो सकती है। प्रमुख संस्थान… -फिजी विजी, बैंगलोर -स्कूबी स्क्रब, दिल्ली -टेलवेगर्स, मुंबई -रेड पॉज, नई दिल्ली -विस्कर एंड टेल्स फ्रेंजाइस एंड पेट ग्रूमिंग एकेडमी, मुंबई  

सरकारी जॉब अपडेट: DTU में AI और डेटा साइंटिस्ट की भर्ती, 19 तक आवेदन का मौका

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा प्रायोजित एक शोध परियोजना के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह परियोजना एआई आधारित ऑडिट समाधान के विकास और साइबर सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट की गुणवत्ता निगरानी से संबंधित है। इच्छुक अभ्यर्थी 19 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट https://dtu.ac.in/ के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और किसी भी प्रकार की हार्ड कॉपी मान्य नहीं होगी। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू), दिल्ली, भारत में डेटा साइंटिस्ट पद के लिए आवेदन आमंत्रित हैं। पदनाम/पद – डेटा साइंटिस्ट का पद दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू), दिल्ली, भारत, योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से डेटा साइंटिस्ट पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। परिचय-  “इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचारों में उत्कृष्टता की 75 वर्षों की परंपरा” दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (प्रारंभिक रूप से दिल्ली पॉलिटेक्निक के नाम से स्थापित) की स्थापना  वर्ष 1941  में भारतीय उद्योगों की व्यावहारिक अनुभव और ठोस सैद्धांतिक ज्ञान से युक्त प्रशिक्षित तकनीकी मानव संसाधन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए की गई थी। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू), दिल्ली, भारत में डेटा साइंटिस्ट पद। अनुसंधान/कार्यक्षेत्र –  कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी / सूचना प्रौद्योगिकी / सॉफ्टवेयर अभियांत्रिकी / साइबर सुरक्षा / कृत्रिम बुद्धिमत्ता / इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार / गणित एवं कंप्यूटिंग या इससे संबंधित कोई अन्य विषय स्थान-  दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू), दिल्ली, भारत पात्रता/योग्यता– आवश्यक योग्यता     कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी / सूचना प्रौद्योगिकी / सॉफ्टवेयर अभियांत्रिकी / साइबर सुरक्षा / कृत्रिम बुद्धिमत्ता / इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार / गणित एवं कंप्यूटिंग या इनसे संबंधित किसी विषय में पीएचडी (प्राप्त या शोध प्रबंध प्रस्तुत)।  या    कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी / सूचना प्रौद्योगिकी / सॉफ्टवेयर अभियांत्रिकी / साइबर सुरक्षा / कृत्रिम बुद्धिमत्ता / इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार / गणित एवं कंप्यूटिंग या इनसे संबंधित किसी विषय में न्यूनतम 60% अंकों या समकक्ष सीजीपीए के साथ एमई/एमटेक। वांछनीय योग्यता     पीएचडी उम्मीदवार के लिए: क. एससीआई/एससीआईई-अनुक्रमित पत्रिकाओं में एक (01) शोध पत्र प्रकाशन। एमई/एम.टेक उम्मीदवार के लिए: दो (02) वर्ष का प्रासंगिक योग्यता-पश्चात अनुभव, एससीआई/एससीआईई-अनुक्रमित पत्रिकाओं में दो (02) शोध पत्र प्रकाशन।         नोट: वांछनीय योग्यताएं अनिवार्य नहीं हैं और इनका उपयोग केवल चयन प्रक्रिया के दौरान वरीयता के लिए किया जाएगा।   आयु सीमा     40 वर्ष। यदि कोई आयु में छूट हो, तो वह भारत सरकार / डीटीयू / वित्तीय सहायता एजेंसी के मानदंडों के अनुसार लागू होगी। पसंदीदा कौशल      डीप लर्निंग/मशीन लर्निंग/नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग/टेक्स्ट समराइजेशन/लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (एलएलएम)/रीइन्फोर्समेंट लर्निंग/पायथन प्रोग्रामिंग/साइबर सिक्योरिटी/इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी में व्यावहारिक अनुभव। नौकरी/पद का विवरण-  नीचे दिए गए विवरण के अनुसार, “साइबर सुरक्षा ऑडिट रिपोर्टों के विश्लेषण, बेंचमार्किंग और गुणवत्ता निगरानी तथा ऑडिटिंग संगठनों के प्रदर्शन की निगरानी के लिए एआई-आधारित समाधान का विकास” नामक परियोजना के लिए डेटा साइंटिस्ट पद के लिए अत्यधिक प्रेरित और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं: पद का नाम      डेटा वैज्ञानिक प्रायोजक एजेंसी     इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) मासिक वेतन     ₹87,100/- (समेकित, सभी घटकों सहित)। कार्यकाल     यह पद 12 महीने के लिए या परियोजना की समाप्ति तक, जो भी पहले हो, के लिए है। यह नियुक्ति पूरी तरह से संविदात्मक, परियोजना-आधारित पद है और संतोषजनक प्रदर्शन, परियोजना निधि की उपलब्धता और सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद नवीकरणीय है। पदों की संख्या     02 (दो) भूमिका का सारांश/कार्य विवरण     साइबर सुरक्षा ऑडिट रिपोर्टों और ऑडिटिंग संगठनों के वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन और निगरानी के लिए डेटा एनालिटिक्स पाइपलाइन, बेंचमार्किंग फ्रेमवर्क, प्रदर्शन मेट्रिक्स और डैशबोर्ड विकसित और बनाए रखना। इसके अतिरिक्त, सौंपे गए कार्यों को पूरा करना और शोध परियोजना के विभिन्न चरणों में मुख्य अन्वेषक की सहायता करना। आवेदन कैसे करें-  विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र, विस्तृत सीवी, हाल ही की पासपोर्ट आकार की फोटो, शैक्षणिक योग्यताओं के प्रमाण, अनुभव प्रमाण पत्र और शोध प्रकाशनों के साथ एक ही पीडीएफ फाइल में ईमेल द्वारा pawansingh@dtu.ac.in पर भेजें और इसकी एक प्रति (सीसी) sanjay.kumar@dtu.ac.in और anurag@dtu.ac.in को भेजें। ईमेल का विषय “MeitY द्वारा प्रायोजित परियोजना के अंतर्गत डेटा साइंटिस्ट के पद के लिए आवेदन” होना चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि        19/02/2026 साक्षात्कार की तिथि     साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों को केवल ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि – 19 फरवरी 2026

CBSE ने बदला एग्जाम पैटर्न: पहले बोर्ड एग्जाम में शामिल होना जरूरी, फिर ही री-एग्जाम का विकल्प

 नई दिल्ली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 के छात्रों के लिए बड़ा और अहम फैसला लिया है. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि 2026 से लागू होने वाली नई दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली में पहली परीक्षा देना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगा. जो छात्र पहली परीक्षा में शामिल नहीं होंगे या तीन से ज्यादा विषय छोड़ देंगे, उन्हें दूसरी परीक्षा देने का मौका नहीं मिलेगा और उन्हें अगली साल फिर से बोर्ड परीक्षा देनी पड़ेगी. पहली बोर्ड परीक्षा देना अनिवार्य  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साफ कर दिया है कि 2026 से शुरू हो रही नई दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली में कक्षा 10 के सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा देना अनिवार्य होगा. अगर कोई छात्र पहली परीक्षा में शामिल नहीं होता है, तो उसे दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी. CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि बोर्ड को कुछ अनुरोध मिले थे, जिनमें कहा गया था कि कुछ छात्र किसी कारण से पहली परीक्षा नहीं दे पाएंगे और उन्हें सीधे दूसरी परीक्षा देने की अनुमति दी जाए। लेकिन बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा नहीं होगा. तीन विषयों में अंक सुधारने का मौका नए नियम के अनुसार, सभी छात्रों को पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना जरूरी है. जो छात्र पहली परीक्षा में पास हो जाएंगे, उन्हें दूसरी परीक्षा में अपने अंकों में सुधार (इम्प्रूवमेंट) करने का मौका मिलेगा. छात्र विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से किसी भी तीन विषयों में अपने अंक सुधार सकते हैं. लेकिन अगर कोई छात्र पहली परीक्षा में तीन या उससे ज्यादा विषयों की परीक्षा नहीं देता है, तो उसे दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ऐसे छात्रों को ‘Essential Repeat’ श्रेणी में रखा जाएगा. इसका मतलब है कि उन्हें अगली साल होने वाली मुख्य बोर्ड परीक्षा (फरवरी) में फिर से परीक्षा देनी होगी.

ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खुशखबरी: RBI में 650 पदों पर भर्ती शुरू

बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देशभर के विभिन्न कार्यालयों में ‘असिस्टेंट’ के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिय है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 650 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 तय की गई है। महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल rbi.org.in पर जाकर ‘Opportunities@RBI’ सेक्शन में आवेदन लिंक मिल जाएगा। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा इस पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रैजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PWD) श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए केवल उत्तीर्ण होना ही पर्याप्त है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (OBC, SC, ST और अन्य) को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। चयन प्रक्रिया आरबीआई असिस्टेंट के पदों पर चयन तीन मुख्य चरणों के आधार पर किया जाएगा: प्रारंभिक परीक्षा : यह ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी, जिसमें अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग से सवाल पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा : प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसमें कंप्यूटर ज्ञान और जनरल अवेयरनेस जैसे विषय भी शामिल होंगे। भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT): मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का टेस्ट देना होगा। यह चरण केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का है, लेकिन इसे पास करना अनिवार्य है। वेतन और अन्य लाभ भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ-साथ कई प्रकार के भत्ते भी मिलते हैं। इसमें महंगाई भत्ता, आवास भत्ता, परिवहन भत्ता और चिकित्सा सुविधा जैसी सुविधाएं शामिल हैं। आरबीआई में काम करना न केवल सम्मान की बात है, बल्कि यह भविष्य में करियर ग्रोथ के बेहतरीन अवसर भी प्रदान करता है। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये+18% जीएसटी निर्धारित किया गया है, जबकि एससी/एसटी और पूर्व सैनिकों के लिए केवल सूचना शुल्क 50 रुपये+18% जीएसटी देय होगा। भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

RRB ग्रुप D भर्ती 2026: 22,195 पदों के लिए आवेदन करें, 2 मार्च तक है मौका

नई दिल्ली भारतीय रेलवे ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए 22,195 लेवल-1 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है. आवेदन 31 जनवरी से शुरू हो चुके हैं और 2 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जाएगा. उम्मीदवार rrbapply.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.   कौन कर सकता है आवेदन?        उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 तक 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. कुछ पदों के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट भी मांगा जा सकता है. आवेदन शुल्क कितना लगेगा?        सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: 500 रुपये एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवार: 250 रुपये सेलेक्शन कैसे होगा? चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) मेडिकल परीक्षा   कितना मिलेगा वेतन? चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-1 के तहत नौकरी मिलेगी. शुरुआती मूल वेतन 18,000 रुपये प्रति माह होगा. इसके अलावा नियमों के अनुसार अलग-अलग भत्ते भी दिए जाएंगे.  सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा मौका है, इसलिए समय रहते आवेदन जरूर करें.

आर्मी जॉब अलर्ट: अग्निवीर और पक्की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, अभ्यर्थियों को 1 साल की उम्र छूट

महू भारतीय सेना में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। महू स्थित सेना भर्ती कार्यालय ने अग्निवीर भर्ती 2026-27 के लिए बिगुल फूंक दिया है। इस बार भर्ती की खास बात यह है कि सेना ने आयु सीमा में 1 वर्ष की छूट प्रदान की है, जिससे हजारों अतिरिक्त युवाओं को आवेदन का मौका मिलेगा। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती के तहत विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेना भर्ती कार्यालय महू के निदेशक के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। किन पदों पर होगी भर्ती? इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से न केवल अस्थायी (अग्निवीर) बल्कि कुछ स्थायी पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी:     अग्निवीर (पुरुष): जनरल ड्यूटी (GD), क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT), टेक्निकल और ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं पास)।     महिला सेना पुलिस: अग्निवीर योजना के तहत महिला अभ्यर्थियों के लिए अवसर।     स्थायी पद: नर्सिंग असिस्टेंट (NA), नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) और सिपाही फार्मा। महत्वपूर्ण तिथियां और आयु सीमा सेना ने इस वर्ष आयु सीमा में 1 वर्ष की वृद्धि कर युवाओं को बड़ी सौगात दी है। पात्रता की शर्तें इस प्रकार हैं:     अग्निवीर पदों के लिए: उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए।     स्थायी पदों के लिए: उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 2004 से 1 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। कैसे करें आवेदन? भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं:     वेबसाइट: www.joinindianarmy.nic.in     सहायता केंद्र: यदि अभ्यर्थियों को पंजीकरण या पात्रता को लेकर कोई संशय है, तो वे सेना भर्ती कार्यालय महू के हेल्पलाइन नंबर 7648815570 पर संपर्क कर अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं।

बिना डिग्री सरकारी काम का मौका: आधार ऑपरेटर–सुपरवाइजर भर्ती 2026, 252 पद खाली

नई दिल्ली सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया ने 252 आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CSC e-Governance की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 है। आवेदन के लिए जरूरी योग्यता इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) पास, या मैट्रिक के बाद 2 वर्षीय ITI, या मैट्रिक के बाद 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना जरूरी है। संबंधित राज्य द्वारा अर्ध-कुशल श्रमिकों के लिए तय की गई न्यूनतम मजदूरी भी लागू होगी। अनिवार्य प्रमाणन: इस पद के लिए उम्मीदवार के पास UIDAI द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंसी से जारी आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इसका मतलब है कि केवल वही व्यक्ति आवेदन कर सकता है जिसने आधिकारिक प्रशिक्षण और परीक्षा पास की हो। इन राज्यों में होगा चयन     आंध्र प्रदेश     असम      बिहार     चंडीगढ़     छत्तीसगढ     गुजरात     हरयाणा     हिमाचल प्रदेश     झारखंड     कर्नाटक     केरल     लद्दाख     मध्य प्रदेश     महाराष्ट्र     मिजोरम     मेघालय     नगालैंड     ओडिशा     पुडुचेरी     पंजाब     राजस्थान     सिक्किम     तमिलनाडु     तेलंगाना     उतार प्रदेश।     उत्तराखंड     पश्चिम बंगाल कैसे करें आवेदन?     सबसे पहले आधिकारिक CSC जॉब पोर्टल पर career.csccloud.in जाएं।     अपने CSC VLE क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन/रजिस्टर करें, या नया खाता बनाएं।     अब “आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर – जिला” पोस्ट खोजें (या “आधार राजस्थान” कीवर्ड से खोजें)।     नौकरी से जुड़ी सभी विवरण, पात्रता और नियम-शर्तें ध्यानपूर्वक पढ़ें।     ऑनलाइन आवेदन पत्र को सही-सही भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।     भविष्य में संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।  

यूपी बोर्ड ने जारी किए परीक्षा निर्देश: जानिए अच्छे उत्तर लिखने के टिप्स और रिपोर्टिंग टाइम

पटना उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शनिवार 14 फरवरी 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए यूट्यूब पर एक विशेष लाइव सत्र आयोजित किया। इसमें बोर्ड के अपर मुख्य सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा और बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने न सिर्फ यह बताया कि परीक्षा को शुचितापूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने क्या क्या इंतजाम किए हैं बल्कि यह भी बताया कि छात्र को अच्छे अंक लाने के लिए किस तरह से उत्तर देने चाहिए। यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा में 30 मिनट विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। पहले देर से आने पर अनुमति नहीं थी। यदि प्रवेश पत्र खो जाता है, तो केंद्र व्यवस्थापक नामावली से मिलान करेंगे। सही पाए जाने पर छात्र से अंडरटेकिंग लेकर उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। बाद में छात्र को अपने विद्यालय से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड कॉपी लाकर जमा करनी होगी। मॉक टेस्ट दें, 3 घंटे लिखने का अभ्यास करें यूपी बोर्ड अपर सचिव ने कहा कि केवल पढ़ना काफी नहीं है, उत्तर लिखने का अभ्यास करें। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल पेपर्स के माध्यम से 3 घंटे के मॉक पेपर का अभ्यास करें। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखना चाहिए कि जो एग्जामिनर है जो बाद में आपकी कॉपी जांचेगा, वो यह देख रहा है कि आपने उत्तर पुस्तक में लिखा क्या है, वो आपके दिल और दिमाग के अंदर जाकर नहीं देख रहा है कि आपको आता कितना है। आपको यह पता होना चाहिए कि आप जो लिख रहे हैं वही पढ़ा जाएगा । मैं तो यह कहूंगा कि पहले आप एग्जाम से पहले भी उत्तर पुस्तिका लिखने का प्रैक्टिस कीजिए। बहुत से बच्चे पढ़ते हैं पर लिखने की प्रैक्टिस नहीं करते, आता बहुत कुछ है पर लिख नहीं पा रहे हैं, तो मैं तो सभी से कहूंगा कि जैसे 3 घंटे का पेपर है तो 3 घंटे के मॉक पेपर पहले से भी एक बार कीजिए। जब लिखें तो ध्यान रखें कि एग्जामिनर के पास भी टाइम की कमी होगी। कैसे लिखें सही ढंग से उत्तर, यूपी बोर्ड अपर मुख्य सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा ने दिए टिप्स हेडिंग लिखें प्वॉइंट वाइज लिखें जहां जरूरत हो वहां डायग्राम और ग्राफ बनाएं अहम बातों को अंडरलाइन करें परीक्षा से पहले 3 घंटे पेपर लिखने की प्रैक्टिस करें। परीक्षा से पहले मॉडल पेपरों से अभ्यास करें। मॉक टेस्ट दें। अपर मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव द्वारा छात्रों को तनाव मुक्त रहने, स्वास्थ्य का ध्यान रखने और समय प्रबंधन के व्यावहारिक सुझाव दिए गए हैं। यदि कोई मानसिक तनाव हो, तो टेलीमानस नंबर 14416 पर 24 घंटे साइकोलॉजिकल काउंसलर उपलब्ध हैं, लेकिन सबसे पहले अपने माता-पिता और शिक्षकों से बात करें। एग्जाम सेंटर एक दो दिन पहले ही देख आएं यूपी बोर्ड ने कहा कि परीक्षा के दिन टाइम से घर से निकलें। मार्जिन रखें, ऐसा ना हो कि लेट लतीफ पहुंचे और उसी पर ध्यान हो कि एग्जाम टाइम से पहुंच पाएंगे नहीं पहुंच पाएंगे। अपने जो साथ सामान ले जाना है एक दिन पहले ही पेन पेंसिल रबर स्केल वह सब का एक पहले से पाउच बना के रखें । उसकी पूर्व तैयारी रखें । उस दिन ऐसा ना हो कि सुबह-सुबह उनको ढूंढने में लगे हुए हैं। कौन से कपड़े पहने जाने हैं वो भी पहले से तैयार करके रखें। माता पिता मेंटल स्ट्रेस में बच्चों के साथ रहें। अभिभावक उनको मदद करेंगे तो उनको वो टेंशन लास्ट मिनट की जो हड़बड़ाहट होती है वो नहीं होगी। बात नहीं कर पाते हैं तो एक टेलीमानस नाम का नंबर है 14416 यह 24 घंटे उपलब्ध है कोई भी छात्र-छात्राएं इस नंबर को यूज कर सकती हैं। साइकोलॉजिकल काउंसलर से बात कर सकते हैं परंतु सबसे पहले अपने माता-पिता से बात कीजिए अपने शिक्षकों से बात कीजिए । परीक्षा जिंदगी का आखिरी पड़ाव नहीं है। अन्य टिप्स – उत्तर पुस्तिका को सबमिट करने से पहले 5 मिनट जरूर उसको रिवाइज कर लें। चेक कर लें कि कोई चीज छूट तो नहीं रही है। जो सवाल आपको आते हैं, उनके उत्तर पहले लिखें । ऐसा ना हो कि जिसमें आपका स्ट्रेंथ है, जो आपको सबसे अच्छा आता है, वही टाइम की वजह से छूट जाए। – उत्तर पुस्तिकाओं पर यूनिक कोड और केंद्र की मोहर होगी ताकि बाहरी कॉपियों के उपयोग को पकड़ा जा सके। कॉपियों का लेआउट भी बदलकर पोर्ट्रेट साइज और चार रंगों में किया गया है।  

मध्यप्रदेश में शिक्षा पर सवाल: एमपीएसओएस और ‘रुक जाना नहीं’ परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र फेल

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल के माध्यम से रुक जाना नहीं” योजना सहित विभिन्न ओपन स्कूल योजनाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विद्यार्थी मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के हजारों ऐसे विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिला था जो मुख्य परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हो गए थे। माह दिसंबर 2025 में आयोजित रुक जाना नहीं योजना की परीक्षा में कक्षा 10वीं के 16 हजार 356 एवं कक्षा 12वीं के 23 हजार 847 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा 15 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा रुक जाना नहीं (कक्षा 10 एवं 12), राज्य ओपन परम्परागत (कक्षा 5, 8, 10 एवं 12), आ लौट चले (कक्षा 10 एवं 12), सीबीएसई ऑन डिमांड (कक्षा 12), आईटीआई 12 समकक्ष और मदरसा बोर्ड योजनाओं के परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। इन सभी योजनाओं के अंतर्गत कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं का कुल परिणाम 51.58 प्रतिशत रहा है। जो विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं, वे ओपन स्कूल की पूर्ण क्रेडिट योजना के अंतर्गत अधिकतम तीन विषयों के लिए पुनः ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रुक जाना नहीं रिजल्ट स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं। स्टेप 2: होमपेज पर, ‘MPSOS Result 2025 Class 10th or 12th’ लिंक पर क्लिक करें। स्टेप 3: रोल नंबर डालें और दिए गए फील्ड में एग्जाम चुनें। स्टेप 4: ‘Login’ बटन पर क्लिक करें। स्टेप 5: MPSOS result 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा। स्टेप 6: MPSOS result 2025 Class 10th and 12th को सेव और डाउनलोड करें। स्टेप 7: भविष्य के लिए mpsos.nic.In रिजल्ट का प्रिंट आउट लें। रुक जाना नहीं योजना एमपी बोर्ड से अनुतीर्ण हुए विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण वर्ष खराब नहीं हो, इस उद्देश्य से राज्य शासन की अनुमति से रुक जाना नहीं योजना का संचालन मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। इसमें माध्यमिक शिक्षा मंडल में नियमित और स्वाध्यायी (प्रायवेट) रूप से शामिल अनुतीर्ण विद्यार्थियों को उसी वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने का अवसर प्रदान किया जाता है, जिसमें वे परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पुन: मुख्य धारा से जुड़ सकें। इस योजना का लाभ लेकर कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं में उत्तीर्ण करके उच्च अध्ययन के लिये अन्य संस्थाओं में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। “रूक जाना नहीं” योजना में ऐसे विद्यार्थी, जो माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल अथवा सीबीएसई बोर्ड में वर्तमान सत्र की परीक्षा में अनुतीर्ण हो गये हों अथवा किसी कारणवश आवेदन करने के बाद भी परीक्षा से वंचित रह गये हों, ऐसे विद्यार्थी को अनावश्यक एक वर्ष खराब होने से बचाने के लिये बोर्ड द्वारा माह जून में पुन: उन्हीं के पाठ्यक्रम एवं ब्लू प्रिंट के आधार पर परीक्षा आयोजित की जाती हैं। परीक्षा समाप्ति के अधिकतम एक माह अर्थात जुलाई माह में विद्यार्थी का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाता है, जिससे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को निरंतर कर सके। कोई विद्यार्थी यदि इस परीक्षा में सफल नहीं हो पाता है, तो माह दिसंबर में राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा पुन: मौका दिया जाता है। संस्था ने रूक जाना नहीं योजना वर्ष 2016 से प्रारंभ की थी। यह योजना पायलेट प्रोजेक्ट योजना के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के अनुतीर्ण छात्रों के लिये थी। सफलता के आधार पर इसे सीबीएसई के लिये ऑन डिमांड के आधार पर लागू किया गया है।  

NASA के साथ काम करने का मौका, समर इंटर्नशिप के लिए खुली भर्ती; जानिए कैसे करें अप्लाई

NASA ने साल 2026 के लिए समर पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है. यह इंटर्नशिप खास तौर पर उन छात्रों के लिए है जो स्पेस, साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं. इस प्रोग्राम के जरिए छात्रों को NASA के साथ काम करने और असली प्रोजेक्ट्स पर अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा. इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 फरवरी 2026 तय की गई है, इसलिए छात्रों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है. इस इंटर्नशिप के लिए कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि आवेदन के लिए केवल STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स) बैकग्राउंड होना जरूरी नहीं है. जिन छात्रों की स्पेस, रिसर्च या इनोवेशन में रुचि है, वे भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं. NASA की यह इंटर्नशिप पेड प्रोग्राम है, जिसमें चयनित छात्रों को स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.इसके अलावा छात्रों को इंटरनेशनल स्तर पर काम करने का अनुभव मिलेगा, जिससे उनके करियर को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है. इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को NASA के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के साथ काम करने का मौका मिलेगा. उन्हें रिसर्च प्रोजेक्ट्स, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और कई अहम मिशनों से जुड़े कार्यों में शामिल किया जाएगा, जिससे उनकी स्किल्स और ज्ञान दोनों मजबूत होंगे. चयन प्रक्रिया में छात्रों का एकेडमिक रिकॉर्ड, पर्सनल स्टेटमेंट, रिसर्च या प्रोजेक्ट अनुभव और उनकी स्किल्स को ध्यान में रखा जाएगा. इसलिए आवेदन करते समय छात्रों को अपने अनुभव और उपलब्धियों को सही तरीके से प्रस्तुत करना जरूरी है. NASA की आधिकारिक इंटर्नशिप वेबसाइट पर जायें. वहां OSTEM सेक्शन में जाकर समर 2026 इंटर्नशिप चुनें अपना अपडेटेड रिज्यूमे और कवर लेटर तैयार करें. तय समय सीमा से पहले ऑनलाइन आवेदन जमा करें.

सरकारी नौकरी का मौका: UPSC IES और ISS के 44 पदों पर आवेदन आमंत्रित

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी इंडियन इकोनॉमिक सर्विसेज / इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विसेज 2026 भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर कुल 44 वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 3 मार्च, 2026 है। यूपीएससी आईईएस के तहत 16 और यूपीएससी आईएसएस एग्जाम से 28 पदों पर भर्ती होगी। आयु सीमा कैंडिडेट की उम्र 1 अगस्त, 2026 को 21 साल होनी चाहिए और 30 साल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए, यानी उसका जन्म 2 अगस्त, 1996 से पहले और 1 अगस्त, 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। क्या है योग्यता आईईएस भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र / व्यावहारिक अर्थशास्त्र / व्यवसाय अर्थशास्त्र / अर्थमिति में स्नातकोत्तर / मास्टर डिग्री उत्तीर्ण / उपस्थित होना। आईएसएस स्टैटिस्टिक्स/मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स/एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में से किसी एक सब्जेक्ट के साथ बैचलर्स डिग्री पास/कर रहे हों या स्टैटिस्टिक्स/मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स/एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में मास्टर डिग्री हो। आवेदन फीस- 200 रुपये महिला/SC/ST/बेंचमार्क डिसेबिलिटी वाले लोग (PwBD) कैंडिडेट्स के लिए कोई फीस नहीं। अप्लाई कैसे करें 1. UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 2. होम पेज पर मौजूद UPSC IES/ ISS एग्जाम 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 3. रजिस्ट्रेशन डिटेल्स डालें और सबमिट पर क्लिक करें। 4. हो जाने के बाद, एप्लीकेशन फॉर्म भरें। 5. एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें। 6. सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें। 7. आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। यूपीएससी खोलने जा रहा है करेक्शन विंडो, फॉर्म में सुधार के लिए मिलेंगे 3 दिन का समय संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE) 2026 के उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग उन अभ्यर्थियों के लिए तीन दिनों की ‘करेक्शन विंडो’ खोलने जा रहा है, जिन्होंने आवेदन फॉर्म भरते समय अनजाने में कोई गलती कर दी थी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सुधार की यह प्रक्रिया मुख्य रजिस्ट्रेशन अवधि समाप्त होने के तुरंत बाद शुरू होगी। यह उन उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है जो अपनी डिटेल्स को लेकर चिंतित थे। करेक्शन विंडो का समय और महत्वपूर्ण तिथियां UPSC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए पोर्टल केवल सीमित समय के लिए ही खुला रहेगा। खुलने की तिथि: आवेदन की अंतिम तिथि के अगले दिन से यह विंडो एक्टिव होगी। समय सीमा: उम्मीदवारों को सुधार के लिए कुल 3 दिनों का समय दिया जाएगा। अंतिम समय: तीसरे दिन शाम 6:00 बजे यह लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस समय सीमा के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन में बदलाव के अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे। क्या-क्या बदला जा सकता है? उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म के कुछ खास डिटेल्स में संशोधन करने की अनुमति होगी: व्यक्तिगत जानकारी: उम्मीदवार अपने माता-पिता के नाम की स्पेलिंग और अन्य छोटे विवरणों में सुधार कर सकते हैं। शैक्षणिक विवरण: स्नातक के अंकों या कॉलेज के नाम से संबंधित त्रुटियों को ठीक किया जा सकता है। डॉक्यूमेंट: यदि अपलोड की गई फोटो या सिग्नेचर स्पष्ट नहीं हैं, तो उन्हें फिर से अपलोड करने का विकल्प मिल सकता है। केंद्र का चुनाव: कुछ विशेष परिस्थितियों में परीक्षा केंद्र की वरीयता को बदलने का मौका भी दिया जा सकता है। महत्वपूर्ण नोट: ओटीआर प्रोफाइल में सुधार करने के लिए उम्मीदवार को ओटीआर पोर्टल पर अलग से जाकर बदलाव करना होगा।  

12वीं पास के लिए खुशखबरी: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 779 पदों पर निकली वैकेंसी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने राज्य के युवाओं के लिए वन विभाग में सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार अवसर प्रदान किया है। आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड के कुल 779 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो खुल चुकी है, और योग्य उम्मीदवार 23 फरवरी 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। पदों का विवरण और आरक्षण हरियाणा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 के तहत कुल 779 पदों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इसमें सामान्य श्रेणी (General) के लिए सबसे अधिक 318 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 123 पद, बीसीए (BCA) के लिए 102 पद और एससी (SC/DSC) श्रेणी के लिए भी पदों का आवंटन किया गया है। यह भर्ती ग्रुप-सी (Group-C) सेवाओं के अंतर्गत आती है। कौन कर सकता है आवेदन? आयोग ने इस पद के लिए सरल योग्यता मानदंड रखे हैं: शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) कक्षा पास होना अनिवार्य है। साथ ही, दसवीं कक्षा तक हिंदी या संस्कृत एक विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए। अनिवार्य शर्त: केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने हरियाणा CET 2025 (Group C) परीक्षा पास की है और जिनके पास वैलिड स्कोरकार्ड है। आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी)। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शारीरिक मापदंड और टेस्ट (PMT/PET) यह वन सुरक्षा से जुड़ा पद है, इसलिए शारीरिक फिटनेस अत्यंत महत्वपूर्ण है: ऊंचाई : पुरुष उम्मीदवारों के लिए 168 सेमी और महिलाओं के लिए 155 सेमी। छाती : पुरुषों के लिए 79 सेमी (बिना फुलाए) और 84 सेमी (फुलाने पर)। पैदल चाल टेस्ट : पुरुषों को 4 घंटे में 25 किमी और महिलाओं को 4 घंटे में 14 किमी की दूरी पैदल चलकर पूरी करनी होगी। चयन प्रक्रिया और वेतन उम्मीदवारों का चयन मल्टी-लेवल प्रक्रिया के माध्यम से होगा, जिसमें सीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा (OMR आधारित), शारीरिक माप और दक्षता परीक्षा (PMT/PET) तथा डॉक्यूमेंट को वेरिफिकेशन शामिल है। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये का वेतनमान मिलेगा। इसके साथ ही डीए (DA), एचआरए (HRA) और अन्य सरकारी भत्ते भी देय होंगे, जिससे मासिक वेतन करीब 37,000 से 39,000 रुपये के आसपास होगा। आवेदन कैसे करें? इच्छुक उम्मीदवार एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे) है।  

पॉलीमर साइंस में बनाएं भविष्य

कई बार प्रतिभाशाली होने के बावजूद छात्रों को इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल पाता। ऐसे छात्रों के लिए बीएससी पॉलीमर साइंस एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आज की जिंदगी में प्लास्टिक कुछ इस तरह रचा-बसा है कि उसके बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं की जा सकती। यदि हम आसपास नजर डालें तो कम से कम दस में से आठ चीजें प्लास्टिक निर्मित मिलेंगी। प्लास्टिक, फाइबर और रबर:- तीनों ही किसी न किसी रूप में एक ही फैमिली से हैं और इन सभी का निर्माण पॉलीमर की मदद से होता है। प्लास्टिक-पॉलीमर उत्पादों की लिस्ट काफी लंबी है। पॉलिमर कपड़े, रेडियो, टीवी, सीडी, टायर, पेंट, दरवाजे और चिपकाने वाले पदार्थ इसी उद्योग की देन हैं। अकेले ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में 75 प्रतिशत पाट्र्स इसी उद्योग की मदद से बनाए जाते हैं। इतना ही नहीं, हवाई जहाज में भी प्लास्टिक का ही परिमार्जित रूप इस्तेमाल होता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो प्लास्टिक की खपत के मामले में चीन के बाद भारत का दूसरा नंबर है। प्लास्टिक इंडस्ट्री में भारत का प्रतिवर्ष 4,000 करोड़ रुपए का कारोबार है। अकेले पैकेजिंग इंडस्ट्री में ही बड़ी तादाद में प्लास्टिक का उपयोग होता है। इसमें हर साल 30 प्रतिशत की दर से वृद्धि हो रही है। दुनिया में हर एक व्यक्ति औसतन साल में 30 किलोग्राम प्लास्टिक का उपयोग करता है, जबकि भारत में यह आंकड़ा फिलहाल चार किलो ग्राम प्रतिवर्ष ही है। लेकिन जिस किस्म की पैकेजिंग जागरूकता भारत में भी बढ़ रही है, आने वाले दिनों में प्रति व्यक्ति प्लास्टिक की खपत का औसत कहीं ज्यादा बढ़ जाएगा। ये है कोर्स: इसकी इसी व्यापकता को देखते हुए कई तरह के कोर्स की शुरुआत हुई है। हालांकि ये कोर्स अभी कुछ चुनिंदा संस्थानों में ही उपलब्ध हैं। कई बार प्रतिभाशाली होने के बावजूद छात्रों को इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल पाता। ऐसे छात्रों के लिए बीएससी पॉलीमर साइंस एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कोर्स के बाद छात्र आगे एमएससी या एमटेक कर सकते हैं। अगर नौकरी करना चाहें तो उसके लिए भी काफी बेहतर अवसर हैं यानी आप आईओसी, ओएनजीसी जैसे सरकारी संस्थानों में भी अच्छी नौकरियां पा सकते हैं। बीएससी पॉलीमर साइंस अवसरों की दृष्टि से उपयोगी कोर्स माना जा रहा है। पॉलीमर और प्लास्टिक के क्षेत्र में डिप्लोमा, बीएससी, एमएससी और इंजीनियरिंग कोर्स उपलब्ध हैं। डिप्लोमा कोर्स के लिए अपने राज्य में स्थित पॉलीटेक्निक संस्थानों से संपर्क कर सकते हैं। इंजीनियरिंग कोर्स में बीई (पॉलीमर साइंस), बीटेक (प्लास्टिक एंड पॉलीमर), बीटेक (प्लास्टिक एंड रबर) हैं, जबकि स्नातकोत्तर स्तर पर एमटेक के लिए प्लास्टिक-पॉलीमर कोर्स हैं। इसके अलावा, केमिकल पॉलीमर, बीएससी पॉलीमर साइंस, एमएससी पॉलीमर, केमेस्ट्री कोर्स भी देश के कुछ संस्थानों में पढ़ाए जाते हैं। बीई, बीटेक, बीएससी और बीकॉम कोर्स के लिए 102 पीसीएम विषयों में 50 प्रतिशत अंकों में पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसमें बीएससी को छोड़ कर तीनों कोर्स चार वर्ष की अवधि के हैं। कुछ संस्थानों में जैसे आईआईटी दिल्ली, मुंबई यूनिवर्सिटी में एम.टेक डेढ़ वर्ष की अवधि का है। इसमें केवल संबंधित ब्रांच में बीई और बीटेक पास छात्रों को ही दाखिला मिल सकता है। मद्रास यूनिवर्सिटी में पांच वर्षीय एमएससी इंटीग्रेटेड कोर्स में 102 पीसीएम छात्रों को प्रवेश मिल सकता है। एमएससी कोर्स में प्रवेश के लिए इंडस्ट्रियल, केमिकल या केमेस्ट्री ऑनर्स के अलावा वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने बीएससी में केमेस्ट्री को एक विषय के रूप में पढ़ा है। प्रमुख संस्थान:- दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नई दिल्ली कोर्स- बीई (पॉलीमर साइंस), एमई (डेढ़ वर्ष का), पीएचडी। आईआईटी, नई दिल्ली कोर्स- एमटेक,डेढ़ वर्ष। हरकोर्ट बटलर इंस्टीट्यूट, कानपुर कोर्स- बीटेक (प्लास्टिक टेक)। बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रांची कोर्स- बीई पॉलीमर। भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ अप्लाइड साइंस, नई दिल्ली कोर्स-बीएससी ऑनर्स (पॉलीमर साइंस) डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई यूनिवर्सिटी, मुंबई कोर्स- बीकॉम (पॉलीमर), बीएससी, एमटेक (डेढ़ वर्ष)। लक्ष्मी नारायण इंडस्ट्री ऑफ टेक्नोलॉजी, नागपुर कोर्स- बीटेक। संत लोंगोवाल इंडस्ट्री ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, संगरूर, पंजाब कोर्स- बीई (पेपर एंड प्लास्टिक) तीन वर्ष। इंडस्ट्री ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कानपुर यूनिवर्सिटी, कानपुर कोर्स- बीटेक (प्लास्टिक), एमटेक (प्लास्टिक)। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी कोर्स- एमएससी (इंटीग्रेटेड), एमएससी (पॉलीमर), एससी (पॉलीमर केमिस्ट्री)।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet