LATEST NEWS

अब स्क्रीन पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, CBSE ने लागू किया नया मूल्यांकन सिस्टम

नई दिल्ली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अपनी परीक्षा मूल्यांकन प्रोसेस में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. साल 2026 से CBSE कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के जरिए चेक की जाएगी. इसका साफ मतलब यह है कि अब कॉपियों की जांच डिजिटल तरीके से कंप्यूटर स्क्रीन से होगी. हालांकि, बोर्ड ने साफ किया है कि कक्षा 10वीं की कॉपियां अभी भी पुराने तरीके से यानी कि फिजिकल मोड में ही चेक की जाएगी. डिजिटल माध्यम से जब कॉपियों का मूल्यांकन होगा तो, इससे गलतियां कम होंगी, जांच तेज होगी और शिक्षक अपने स्कूल से ही कॉपियां चेक कर सकेंगे.  बता दें कि हर साल CBSE 26 देशों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करता है. इनमें लगभग 46 लाख छात्र शामिल होते हैं. ऐसे में इतने बड़े लेवल पर कॉपियों की जांच करना आसान नहीं होता है. इसे तेज, आसान और पारदर्शी बनाने के लिए ही ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) लागू किया जाएगा.  इतने से शुरू होगी परीक्षा  जारी किए गए नोटिफिकेशन में इस साल CBSE की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी. कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हो जाएगी. हालांकि, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेगी. ऐसे में डिजिटल तरह से कॉपियों की जांच एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है.  क्या है ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम? ऑन-स्क्रीन मार्किंग एक डिजिटल मूल्यांकन प्रोसेस है. इसमें छात्रों की कॉपियों को स्कैन कर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा. इसके बाद शिक्षक कंप्यूटर या लैपटॉप पर लॉगिन करके सीधे स्क्रीन पर ही आंसर को पढ़ेंगे और नंबर देंगे. इस तरीके से कॉपियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय भी बचेगा. सीबीएसई की ओर से जारी सर्कुलर में बताया कि यह सिस्टम मैन्युअल जांच में होने वाली आम गलतियों और देरी को कम करने में भी मदद करेगी.  किस तरह काम करेगा ये सिस्टम? सीबीएसई ने जारी किए अपने सर्कुलर में ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के फायदे भी बताए हैं. उन्होंने बता कि:-     इस सिस्टम से कॉपियां ले जाने और हाथ से तालमेल करने की जरूरत कम हो जाएगी.      शिक्षक अपने स्कूल में रहकर ही कॉपियां चेक कर सकेंगे, उन्हें जांच केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं होगी.       कॉपियों की जांच पहले से ज्यादा तेज होगी.     रिजल्ट के बाद नंबरों की दोबारा जांच (पोस्ट-रिजल्ट वेरिफिकेशन) की जरूरत कम हो जाएगी.       कुल अंक जोड़ने में होने वाली गलतियां खत्म होगी.     समय और लागत दोनों की बचत होगी.     विदेशों में मौजूद सीबीएसई से जुड़े स्कूल भी आसानी से मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे.      बोर्ड के अनुसार, यह डिजिटल तरीका पर्यावरण के लिए भी बेहतर है, क्योंकि इसमें कागज और ट्रांसपोर्ट का यूज कम होगा.      ज्यादा शिक्षक एक साथ इस प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे.  स्कूलों को दी गाइडलाइन  ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को सही तरह से लागू करने के लिए सीबीएसई ने स्कूलों को कुछ जरूरी डिजिटल सुविधाएं तैयार रखने को कहा है. जारी हुए सर्कुलर में कहा गया है कि-      कंप्यूटर लैब जिसमें पब्लिक स्टैटिक आईपी उपलब्ध हो.      ऐसे कंप्यूटर या लैपटॉप होना चाहिए जिनमें Windows OS 8 या उससे ऊपर लेवल का वर्जन हो और कम से कम 4GB रैम और 1GB खाली स्पेस हो.      अपडेटेड इंटरनेट ब्राउजर जैसे Chrome, Edge या Firefox.      Adobe Reader सॉफ्टवेयर भी मौजूद हो.     कम से कम 2 Mbps की स्थिर इंटरनेट स्पीड होनी चाहिए.   

पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2025 की परीक्षा 19 अप्रैल को, अंक तय करने का प्रावधान नहीं

अजमेर  राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा में न्यूनतम प्राप्तांक के संबंध में उपजे भ्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। उक्त परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को किया जाना प्रस्तावित है। आयोग सचिव ने बताया कि राजस्थान पशुपालन सेवा नियम, 1963 के दिनांक 23 मई 2022 को संशोधित नियम ’19’, के क्रम में साक्षात्कार द्वारा सीधी भर्ती के स्थान पर भर्ती को प्रतियोगी परीक्षा से किया गया है। इस संशोधित सेवा नियम में न्यूनतम प्राप्तांक के संबंध में कोई प्रावधान नहीं है। परीक्षा स्कीमः कुल प्रश्न: 150 (बहुविकल्पीय) कुल अंक: 150 समय: 2 घंटे 30 मिनट नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटा जाएगा। परीक्षा दो भागों में होगी: भाग-ए: राजस्थान का सामान्य ज्ञान (40 प्रश्न, 40 अंक) भाग-बी: संबंधित विषय (110 प्रश्न, 110 अंक) फर्जी सूचनाओं से रहें सावधानः इस संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही एक कथित अपील निर्णय क्रमांक एफ.23(163) दिनांक 15 नवंबर 2025 पूरी तरह फर्जी है। इस भ्रामक सूचना को फैलाने वालों के खिलाफ अलग से कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अभ्यर्थी केवल आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

खुशखबरी! 17 हजार पदों पर भर्ती, वेतन में भारी बढ़ोतरी

पटना बिहार सरकार ने राज्य की आंतरिक सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (SAP) के कुनबे में ऐतिहासिक विस्तार करने का निर्णय लिया है। राज्य कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद, अब सैप जवानों की संख्या में 10 गुना तक की वृद्धि की जाएगी। वर्तमान में तैनात 1,717 जवानों की संख्या को बढ़ाकर अब 17,000 करने की स्वीकृति दी गई है। सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ अर्धसैनिक बलों को भी मौका इस बार बहाली की शर्तों में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब तक सैप में केवल भारतीय सेना के सेवानिवृत्त जवानों को ही अनुबंध पर रखा जाता था, लेकिन अब सेवानिवृत्त अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी इसमें शामिल होने का अवसर मिलेगा। विभाग के अनुसार, नए रंगरूटों के प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ड्यूटी में आ रही कमी को पूरा करने के लिए यह फैसला लिया गया है। पदों का विवरण और संरचना वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान होने वाली इस बहाली में पदों का वर्गीकरण कुछ इस प्रकार है: पद का नाम                            प्रस्तावित संख्या जेसीओ (JCO)                         150 सैप जवान (SAP Jawans)          16,300 रसोइया (Cook)                         550 कुल पद                                   17,000 मानदेय में वृद्धि: अब मिलेगा बेहतर वेतन सरकार ने न केवल पदों की संख्या बढ़ाई है, बल्कि जवानों के मानदेय  में भी आकर्षक वृद्धि की है। संशोधित दरों के अनुसार मासिक भुगतान निम्नवत होगा: JCO: ₹35,000 प्रति माह सैप जवान: ₹30,000 प्रति माह रसोइया: ₹25,000 प्रति माह विभागीय पक्ष: अधिकारियों का मानना है कि नवनियुक्त सिपाहियों के प्रशिक्षण अवधि में होने के कारण फील्ड में ‘एक्टिव वर्कफोर्स’ की कमी महसूस की जा रही थी। 17 हजार अनुभवी पूर्व सैनिकों की तैनाती से राज्य की पुलिसिंग और विशेष अभियानों को नई धार मिलेगी।

MPPSC 2026: EWS वर्ग के लिए नया नियम, अब इस उम्र तक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं

इंदौर  मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा पात्रता परीक्षा-2026 की आवेदन प्रक्रिया के बीच सोमवार को इंदौर हाईकोर्ट बेंच ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS Category) के तीन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ईडब्ल्यूएस ने याचिकाकर्ताओं को आयु सीमा (EWS Age Limit) में अंतरिम छूट देते हुए उन्हें 40 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा से आगे भी आवेदन करने की अनुमति दे दी है। तीनों याचिकाकर्ता परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे, लेकिन इनकी चयन प्रक्रिया कोर्ट के आदेश के अधीन रहेगी। हालांकि अभी अन्य ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को कोई फायदा नहीं मिल सकेगा, लेकिन इस मामले में होने वाले अंतिम फैसले से उन हजारों ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कोर्ट का यह आदेश ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख वाले दिन ही आया है।  हाईकोर्ट पहुंचा मामला; विज्ञापन को बताया भेदभावपूर्ण आयोग द्वारा 31 दिसंबर 2025 को जारी विज्ञापन में गैर वर्दीधारी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 1 जनवरी 2026 को 40 वर्ष तय की थी। इस विज्ञापन में एससी/एसटी/ओबीसी, महिलाएं, दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक और अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना से जुड़े अभ्यर्थी शामिल थे। इस सभी वर्ग को आयु में छूट दी थी, लेकिन ईडबल्यूएस वर्ग को आयु छूट नहीं दी गई, जिसे भेदभावपूर्ण बताया गया। अभ्यर्थी अभिषेक तिवारी ने इस पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता विकास मिश्रा और अधिवक्ता धीरज तिवारी ने कोर्ट को बताया, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थी पूरी योग्यता रखने के बावजूद सिर्फ 1 से 3 वर्ष ज्यादा आयु के कारण ऑनलाइन पोर्टल पर अयोग्य घोषित कर दिए जा रहे है। सरकार के नियमों में लगभग सभी वर्ग को आयु छूट मिलती रही है, लेकिन ईडब्ल्यूएस को जानबूझकर अलग रखा, जिससे आरक्षण सिर्फ कागजी बनकर रह जाता है। राजस्थान बना उदाहरण मामले के दौरान कोर्ट को बताया, राजस्थान में पुरुष ईडब्ल्यूएस को 5 वर्ष, महिला ईडब्ल्यूएस को 10 वर्ष की आयु छूट दी जा रही है। राजस्थान लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्पष्ट रूप से ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को आयु छूट देकर आवेदन आमंत्रित किए है। इससे साबित हुआ कि ईडब्ल्यूएस को आयु छूट देना न केवल संभव है, बल्कि देश में पहले से लागू व्यवस्था भी है। सभी तथ्यों पर विचार करते हुए हाईकोर्ट ने ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को अंतरिम संरक्षण दिया। उन्हें प्रोविजनल रूप से आवेदन करने और चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी। कोर्ट ने माना कि यदि समय रहते राहत नहीं दी जाती तो भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाती और याचिका निरर्थक हो जाती, जिससे विद्यार्थियों को अपूरणीय नुकसान होता। 

PNB की भर्ती 5000 पदों के लिए, सैलरी के बारे में जानें क्या है प्रस्तावित रकम?

मुंबई   पंजाब नेशनल बैंक में 5000 से ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकली है. पीएनबी की इस भर्ती में 8 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. ऐसे में जानते हैं कि इस भर्ती में किन पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है और सेलेक्शन होने के बाद कितनी सैलरी दी जाएगी.  किन पदों पर हो रही है भर्ती? बैंक की ओर से अप्रेंटिस पदों पर भर्ती हो रही है. ये पर्मानेंट जॉब नहीं होगी और उम्मीदवारों को सिर्फ एक साल तक ही ट्रेनिंग का मौका मिलेगा. ऐसे में जो भी भर्ती में अप्लाई कर रहे हैं, वो इस बात को ध्यान में रखकर ही अप्लाई करें. ये भर्ती देशभर में है और हर राज्य में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी कितनी मिलेगी सैलरी? अगर सैलरी की बात करें तो इस भर्ती में शहर के आधार पर उम्मीदवारों को पैसे दिए जाएंगे. जिन उम्मीदवारों की नियुक्ति ग्रामीण, सेमी अर्बन, अर्बन इलाकों में होती है, उन्हें 12,300 रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा जिन उम्मीदवारों को मेट्रो सिटी के लिए चयनित किया जाएगा, उन्हें 15 हजार रुपये तक सैलरी दी जाएगी.  कितनी साल के उम्मीदवार कर पाएंगे अप्लाई? जिन उम्मीदवारो की उम्र 1 जनवरी 2026 को कम से कम 20 साल हो गई है और ज्यादा से ज्यादा 28 हो गई है, वो इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए एलिजिबल हैं. इसके अलावा एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल, दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी गई है.  साथ ही इसमें किसी भी वर्ग से ग्रेजुएट उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन परीक्षा का रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 से पहले घोषित हो गया हो. ये ट्रेनिंग इसलिए खास है, क्योंकि इसमें 50 हफ्ते तक ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग दी जाएगी.

राजस्थान बोर्ड अपडेट: 9वीं–11वीं की नई परीक्षा तारीख घोषित

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी ताजा आदेशों के अनुसार, अब ये परीक्षाएं पहले से निर्धारित समय से पहले आयोजित की जाएंगी। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 को समय पर 1 अप्रैल 2026 से शुरू करना है। नया परीक्षा शेड्यूल रिवाइज्ड शेड्यूल के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड की कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं अब 7 मार्च से 19 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। इससे पहले ये परीक्षाएं 10 मार्च से प्रस्तावित थीं। कक्षा 9वीं: परीक्षा 7 मार्च से शुरू होकर 17 मार्च 2026 तक चलेगी। कक्षा 11वीं: परीक्षा 7 मार्च से 19 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड ने न केवल परीक्षा की तारीखें बदली हैं, बल्कि परिणाम घोषित करने की गति में भी तेजी लाने का निर्देश दिया है। कक्षा 9वीं और 11वीं के परिणाम 25 मार्च 2026 को जारी कर दिए जाएंगे। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश और नई किताबों की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। ऑटोमैटिक प्रमोशन पॉलिसी खत्म: 5वीं और 8वीं के लिए नए नियम परीक्षा तिथियों में बदलाव के साथ ही राजस्थान शिक्षा विभाग ने एक और बड़ा नीतिगत फैसला लिया है। अब राज्य में कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए ‘ऑटोमैटिक प्रमोशन’ (नॉन-डिटेंशन पॉलिसी) को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। अनिवार्य पासिंग मार्क्स: अब इन कक्षाओं के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट होने के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स लाने होंगे। इम्प्रूवमेंट का मौका: यदि कोई छात्र असफल होता है, तो उसे 45 दिनों के भीतर ‘इम्प्रूवमेंट एग्जाम’ देने का एक अवसर दिया जाएगा। यदि वह इसमें भी पास नहीं होता, तो उसे उसी कक्षा में रुकना होगा। अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे टाइम टेबल के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नियमित रूप से नजर रखें या अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करें।  

भविष्यवाणी का बदला तरीका, लखनऊ विश्वविद्यालय बताएगा करियर और शादी का सही रास्ता

लखनऊ  लखनऊ विश्वविद्यालय के कैंपस में स्थित ज्योतिष परामर्श केंद्र अब सिर्फ छात्रों और कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी कर ली है। करियर की दिशा, शादी ब्याह, सेहत, पैसा, प्रॉपर्टी और भविष्य से जुड़े सवालों के जवाब अब एक तय प्रक्रिया और निर्धारित फीस के साथ विश्वविद्यालय परिसर में मिलेंगे। विश्वविद्यालय अधिकारियों के मुताबिक, इस पहल का मकसद ज्योतिष को एक संरचित और नियंत्रित मंच पर लाना है, ताकि बाहर चलने वाली अनौपचारिक और बिना रिकॉर्ड वाली प्रथाओं से अलग, यहां हर परामर्श का दस्तावेज़ीकरण हो और समय भी तय रहे। कितनी लगेगी फीस इस केंद्र में हर परामर्श आमतौर पर जन्म कुंडली के आधार पर किया जाएगा और एक सत्र की न्यूनतम अवधि 15 मिनट रखी गई है। सामान्य ज्योतिषीय परामर्श की फीस 1,500 रुपये से शुरू होगी। वहीं विदेश यात्रा की संभावना, सामाजिक प्रतिष्ठा, मान सम्मान और राजनीतिक करियर से जुड़े छोटे सवालों के लिए 15 मिनट का परामर्श 500 रुपये में मिलेगा। ज्योतिष केंद्र में केवल कुंडली देखने तक ही सेवाएं सीमित नहीं होंगी। यहां होरा ज्योतिष और हस्तरेखा शास्त्र से जुड़े सत्र भी रखे जाएंगे, जिनकी अवधि 30 मिनट होगी और शुल्क 700 रुपये तय किया गया है। अंक ज्योतिष यानी न्यूमरोलॉजी आधारित परामर्श के लिए 1,700 रुपये देने होंगे। कुछ सेवाओं के अलग अलग शुल्क कुछ खास सेवाओं के लिए अलग शुल्क तय किया गया है। तंत्र मंत्र के प्रभाव से जुड़ा आकलन, शकुन अपशकुन और सपनों की व्याख्या जैसे विषयों पर 30 मिनट के सत्र के लिए 1,900 रुपये लिए जाएंगे। शादी से पहले कुंडली मिलान, जिसमें मांगलिक दोष का विश्लेषण भी शामिल होगा, उसके लिए 1,500 रुपये शुल्क रखा गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय में ज्योतिर विज्ञान की पढ़ाई कोई नई बात नहीं है। यहां 18 अक्टूबर 2001 से इस विषय में शैक्षणिक पाठ्यक्रम चल रहे हैं। स्नातक और परास्नातक स्तर की पढ़ाई हिंदी, अंग्रेज़ी और संस्कृत तीनों भाषाओं में कराई जाती है। अब इसी अकादमिक पृष्ठभूमि के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन ज्योतिषीय सेवाओं को एक सार्वजनिक ढांचे में लाने जा रहा है। कब से शुरुआत ज्योतिष परामर्श केंद्र की शुरुआत अगस्त महीने में हो चुकी थी, लेकिन अभी तक इसकी सेवाएं केवल विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों तक सीमित थीं। अब इसे आम जनता के लिए खोलने की मंजूरी मिल गई है। ज्योतिर विज्ञान विभाग के समन्वयक श्यामलेश कुमार तिवारी के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेवाओं की रूपरेखा और शुल्क संरचना को स्वीकृति दे दी है। उनका कहना है कि औपचारिक रूप से आम लोगों के लिए परामर्श शुरू करने से पहले केंद्र का आवश्यक उन्नयन किया जाएगा, ताकि व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके। अपॉइंटमेंट सिस्टम, रिकॉर्ड मेंटेनेंस और भुगतान प्रक्रिया को विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार व्यवस्थित किया जाएगा। इस केंद्र में करियर और आय की संभावनाओं, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, शिक्षा, विवाह, संतान, मकान, आर्थिक स्थिति, निवेश और संपत्ति से जुड़े मामलों पर परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा, मांग पर कुंडली निर्माण की सुविधा भी उपलब्ध होगी। छोटी कुंडली यानी तेवा तीन दिन में 500 रुपये में दी जाएगी। लग्न और चंद्र कुंडली के साथ मध्यम स्तर की कुंडली सात दिन में 1,100 रुपये में तैयार होगी। विस्तृत कुंडली विश्लेषण के लिए 15 दिन का समय लगेगा और इसकी फीस 3,100 रुपये तय की गई है। वहीं कंप्यूटराइज्ड कुंडली, जिसमें षडवर्ग विश्लेषण शामिल होगा, एक दिन में 1,100 रुपये में उपलब्ध होगी। मिलेगी वास्तु शास्त्र से जुड़ी सलाह वास्तु शास्त्र से जुड़ी सलाह भी इस केंद्र का अहम हिस्सा होगी। आवासीय भवनों के लिए वास्तु परामर्श का शुल्क 5 रुपये प्रति वर्ग फुट और व्यावसायिक भवनों के लिए 15 रुपये प्रति वर्ग फुट तय किया गया है। इसके लिए दिशा स्पष्ट दर्शाने वाले साइट मैप जमा करना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय परिसर के भीतर सेवाओं को ज्यादा सुलभ बनाने के लिए छात्रों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को परामर्श शुल्क में 15 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, सभी परामर्श विश्वविद्यालय के वित्तीय नियमों के तहत ही होंगे और बिना आधिकारिक रसीद के कोई सेवा नहीं दी जाएगी। अपॉइंटमेंट, भुगतान और दस्तावेज़ीकरण से जुड़े विस्तृत दिशा निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे।

NEET UG 2026 तैयारी गाइड: इन चैप्टर्स को अच्छे से पढ़ा तो सफलता तय

नई दिल्ली  नीट (NEET UG) 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खबर है। नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) ने आगामी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन नीट परीक्षा 2026 में टॉप रैंक और 100% मार्क्स पाने के लिए छात्रों को नीट सिलेबस की पूरी तरह से जानकारी होनी चाहिए। 3 मई 2026 को होने वाली इस महा-परीक्षा से पहले, सिलेबस का स्पष्ट होना छात्रों के लिए अपनी स्ट्रैटिजी बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। इसलिए अभी नीट परीक्षा का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न समझ लीजिए और अपनी तैयारी को सही स्ट्रैटिजी के साथ शुरू कीजिए। NEET UG 2026 सिलेबस इस बार के सिलेबस को NCERT की नई किताबों और बदलती चिकित्सा शिक्षा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। NMC ने स्पष्ट किया है कि नीट यूजी 2026 में 11वीं और 12वीं कक्षा के कोर विषयों—फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी —से प्रश्न पूछे जाएंगे। नीचे तीनों विषयों का डिटेल्ड सिलेबस दिया गया है 1. बायोलॉजी: यह विषय नीट परीक्षा का सबसे बड़ा हिस्सा होता है। सिलेबस में ‘डाइवर्सिटी इन लिविंग ऑर्गनिज्म’, ‘सेल स्ट्रक्चर’, ‘ह्यूमन फिजियोलॉजी’ और ‘प्लांट फिजियोलॉजी’ जैसे चैप्टर पर विशेष जोर दिया गया है। 12वीं के हिस्से से ‘जेनेटिक्स’, ‘इवोल्यूशन’, ‘बायोटेक्नोलॉजी’ और ‘इकोलॉजी’ जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक्स को शामिल किया गया है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे NCERT के हर डायग्राम और लेबलिंग को बारीकी से समझें। 2. फिजिक्स: फिजिक्स का सिलेबस कॉन्सेप्ट और न्यूमेरिकल पर आधारित है। इसमें ‘कैनेमेटिक्स’, ‘लॉ ऑफ मोशन’, ‘वर्क, एनर्जी एंड पावर’, ‘ग्रेविटेशन’ और ‘थर्मोडायनामिक्स’ जैसे प्रमुख चैप्टर शामिल हैं। 12वीं के स्तर से ‘इलेक्ट्रोस्टेटिक्स’, ‘ऑप्टिक्स’, ‘मैग्नेटिक इफेक्ट्स ऑफ करंट’ और ‘न्यूक्लियर फिजिक्स’ से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इस विषय में महारत हासिल करने के लिए फॉर्मूलों का अभ्यास अनिवार्य है। 3. केमिस्ट्री: केमिस्ट्री को तीन सेक्शन में बांटा गया है—फिजिकल, ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक। फिजिकल केमिस्ट्री: मोल कॉन्सेप्ट, एटॉमिक स्ट्रक्चर और केमिकल काइनेटिक्स। इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री: पीरियोडिक टेबल, पी-ब्लॉक, डी-ब्लॉक एलिमेंट्स और केमिकल बॉन्डिंग। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री: हाइड्रोकार्बंस, एल्कोहल, फिनोल और ईथर के साथ-साथ ‘प्रैक्टिकल केमिस्ट्री’ के कुछ नए प्रयोग भी सिलेबस का हिस्सा हैं। क्या इस बार कुछ बदला है? अभिभावकों और छात्रों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सिलेबस में कटौती की गई है। NMC ने पिछले साल के पैटर्न को ही लगभग बरकरार रखा है, लेकिन कुछ ऐसे टॉपिक्स जो NCERT की नई किताबों से हटा दिए गए थे, उन्हें भी मेडिकल एंट्रेंस की गहराई को देखते हुए शामिल किया गया है।  NEET UG 2026 परीक्षा का पैटर्न परीक्षा का पैटर्न पहले जैसा ही रहेगा, कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से 180 का उत्तर देना होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए -1 अंक (नेगेटिव मार्किंग) का प्रावधान है। परीक्षा कुल 720 अंकों की होगी। छात्रों के लिए तैयारी की टिप्स छात्रों को सिलेबस के अनुसार अपना ‘स्टडी प्लान’ अपडेट करना चाहिए। सबसे पहले उन चैप्टर्स को खत्म करें जिनका वेटेज ज्यादा है। पिछले 10 वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें और मॉक टेस्ट के जरिए अपनी स्पीड और सटीकता (एक्युरेसी) पर काम करें।  

करियर बनाने का बड़ा चांस: 6 दिन का रोजगार मेला, मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब ऑफर

रायपुर प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संभाग स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेले 12 से 17 फरवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न संभागों में आयोजित होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 एवं 13 फरवरी को बिलासपुर संभाग में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 14 और 15 फरवरी को दुर्ग संभाग में रोजगार मेले का आयोजन होगा। वहीं 16 एवं 17 फरवरी को सरगुजा और बस्तर संभाग में रोजगार मेले लगाए जाएंगे। इन रोजगार मेलों में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर ही अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगे, जिससे युवाओं को सीधे रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन कर सकते हैं। पंजीकृत उम्मीदवारों को रोजगार मेले के दौरान साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया में शामिल होने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन लाइव, गलती करने पर रद्द हो सकता है आवेदन

नई दिल्ली  अगर आप डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, तो नीट यूजी 2026 आपके लिए सबसे बड़ा पड़ाव है। आज से नीट यूजी 2026 का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और हर साल की तरह इस बार भी हजारों फॉर्म सिर्फ एक छोटी-सी गलती की वजह से रिजेक्ट हो सकते हैं। खासतौर पर फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करते वक्त जरा-सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने साफ किया है कि नीट यूजी 2026 के आवेदन में सभी दस्तावेज तय फॉर्मेट और साइज में ही अपलोड करने होंगे। एजेंसी ने आधार कार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट को लेकर भी जरूरी सलाह जारी की है। जिन उम्मीदवारों का आधार अपडेट नहीं है या जिनके कैटेगरी सर्टिफिकेट नए सत्र के हिसाब से नहीं बने हैं, उन्हें तुरंत यह काम पूरा करने को कहा गया है। फोटो और सिग्नेचर को लेकर सबसे ज्यादा गड़बड़ी नीट यूजी फॉर्म रिजेक्ट होने की सबसे बड़ी वजह फोटो और सिग्नेचर का गलत साइज या गलत तरीका होता है। एनटीए ने इस बार भी बिल्कुल साफ निर्देश दिए हैं कि पासपोर्ट साइज फोटो सफेद बैकग्राउंड में होनी चाहिए, चेहरे का करीब अस्सी फीसदी हिस्सा दिखना चाहिए और दोनों कान साफ नजर आने चाहिए। पोस्टकार्ड साइज फोटो चार गुणा छह इंच की होनी चाहिए और उसका बैकग्राउंड भी सफेद ही होना जरूरी है। सिग्नेचर काले पेन से सफेद कागज पर किया हुआ होना चाहिए और ध्यान रखें कि नाम पूरे बड़े अक्षरों में न लिखा जाए। अंगूठे और उंगलियों के निशान साफ होने चाहिए, धुंधले या कटे हुए निशान मान्य नहीं होंगे। सर्टिफिकेट अपलोड करते वक्त रखें खास ध्यान नीट यूजी 2026 के फॉर्म में सभी सर्टिफिकेट मूल दस्तावेज़ से स्कैन करके ही अपलोड करने होंगे। दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र जन्मतिथि के सबूत के तौर पर जरूरी है, इसलिए इसमें कोई गलती नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को सत्र 2026-27 के लिए मान्य कैटेगरी सर्टिफिकेट ही देना होगा। दिव्यांग कोटे से आवेदन करने वालों के लिए पीडब्ल्यूबीडी सर्टिफिकेट जरूरी है। एनआरआई, ओसीआई और विदेशी उम्मीदवारों को नागरिकता से जुड़ा प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा। स्थायी और वर्तमान पते के प्रमाण के लिए आधार, पासपोर्ट या वोटर पहचान पत्र में से कोई एक मान्य होगा। NEET UG 2026 की जरूरी तारीखें नीट यूजी 2026 की आधिकारिक सूचना 7 फरवरी 2026 को जारी की गई है। इसी दिन से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है और 8 मार्च 2026 तक चलेगी। मार्च के दूसरे हफ्ते में करेक्शन विंडो खोली जाएगी, जिसमें उम्मीदवार कुछ सीमित जानकारियों में सुधार कर सकेंगे। प्रवेश पत्र अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते में जारी होने की संभावना है, जबकि परीक्षा तीन मई 2026 को अस्थायी रूप से तय मानी जा रही है। NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन ऐसे करें आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और नया रजिस्ट्रेशन करके आवेदन संख्या बनानी होगी। इसके बाद शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी और अधिकतम चार परीक्षा शहर चुनने का विकल्प मिलेगा। दस्तावेज अपलोड करते समय फोटो, सिग्नेचर और पीडीएफ फाइल का साइज एक बार फिर जांच लेना जरूरी है। फीस जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना न भूलें, क्योंकि काउंसलिंग के समय यही पेज सबसे अहम दस्तावेज माना जाता है। आवेदन से पहले ये बातें जरूर समझ लें नीट यूजी 2026 का फॉर्म भरते वक्त जल्दबाजी न करें। एक-एक जानकारी ध्यान से भरें और अपलोड की गई फाइलें साफ दिख रही हैं या नहीं, यह जरूर चेक करें। एक छोटी सी गलती पूरे साल की मेहनत पर पानी फेर सकती है, इसलिए फॉर्म सबमिट करने से पहले हर स्टेप दोबारा देख लेना ही समझदारी है।

1.5 लाख पदों पर रेलवे में भर्ती का मौका, युवाओं के लिए जानें पूरी डिटेल

 नई दिल्ली भारतीय रेल में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान किया है. राज्यसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में भारतीय रेलवे की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है. उन्होंने यह भी बताया कि सभी खर्च पूरे करने के बाद भी अब रेलवे के पास साल के अंत में छोटा राजस्व अधिशेष बच भी रहा है. ये न केवल आर्थिक मजबूती लेकर आया है बल्कि लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके भी लेकर आया है.  राशियों का दिया जायजा  रेल मंत्री ने बताया कि साल 2024-2025 में रेलवे का ऑपरेटिंग रेशियों 99.22 फीसदी रहा. इसका साफ मलतब यही है कि रेलवे अपने खर्चों को अच्छी तरह से बैलेंस कर रहा है. इस बीच रेलवे की ग्रॉस ट्रैफिक रेवेन्यू 2 लाख 65 हजार करोड़ से ज्यादा रही, जिसमें से 2,660 करोड़ रुपये अधिशेष रहे.  पिछले 10 सालों में दी इतनी नौकरी  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पिछले 10 सालों में यानी 2024 से 2024 के बीच रेलवे में करीब 5 लाख से अधिक भर्ती की गई हैं. इनमें ट्रैक मेंटेनेंस, लोको पायलट, टेक्नीशियन, क्लर्क, इंजीनियर और ग्रुप-डी समेत कई पद शामिल हैं.  इस साल 1.5 लाख नौकरियों पर फोकस  उन्होंने आगे बताया कि तीसरे कार्यकाल में रेलवे में 1.5 लाख नौकरियां देने की प्रोसेस जारी है. मंत्री के मुताबिक, कई भर्तियों की परीक्षा और चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. हालांकि, कई पदों के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा.  इस तरह से बढ़ेगा रोजगार  पूर्वोत्तर राज्यों में रेलवे बजट को बढ़ाकर 11,486 करोड़ रुपये कर दिया गया है. इससे नई लाइनें, स्टेशन और परियोजनाओं की शुरुआत होगी. इनसे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा. पंजाब, केरल, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में भी नई रेल परियोजनाओं से आने वाले समय में नौकरियों के मौके बढ़ने की उम्मीद है.      

एमपी एपेक्स बैंक में 2076 पदों पर भर्ती, क्लर्क से ऑफिसर तक बंपर अवसर; जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

भोपाल  सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (MP Apex Bank) ने भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए प्रदेश के अलग-अलग जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में कुल 2076 पद भरे जाएंगे। खास बात ये है कि इसमें क्लर्क से लेकर ऑफिसर ग्रेड तक के पद शामिल हैं, यानी ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका। कितने पद और किसके लिए MP Apex Bank भर्ती 2026 में दो कैटेगरी में भर्तियां होंगी। पहली कैटेगरी में कंप्यूटर ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) और सोसायटी मैनेजर के कुल 1763 पद हैं। दूसरी तरफ ऑफिसर ग्रेड के 313 पद निकाले गए हैं, जिनमें ब्रांच मैनेजर, अकाउंटेंट, कंप्यूटर प्रोग्रामर और फाइनेंशियल एनालिस्ट जैसे पद शामिल हैं। पदों का आरक्षण और जिलेवार बंटवारा आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया गया है। योग्यता क्या होनी चाहिए क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसायटी मैनेजर पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान और कंप्यूटर से जुड़ी योग्यता मांगी गई है। ऑफिसर ग्रेड के पदों के लिए पोस्ट के अनुसार B.E./B.Tech, MCA, MBA, CA, ICWA जैसी डिग्री और संबंधित अनुभव जरूरी है। सभी डिग्रियों का रिजल्ट 30 नवंबर 2025 तक घोषित होना चाहिए। उम्र सीमा और छूट सामान्य पदों के लिए उम्र 18 से 35 साल रखी गई है, जबकि संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए अधिकतम उम्र 55 साल है। मध्य प्रदेश के स्थायी निवासियों को नियमों के मुताबिक SC/ST, OBC, महिला और दिव्यांग वर्ग में उम्र की छूट भी मिलेगी। सैलरी कितनी मिलेगी MP Apex Bank भर्ती में सैलरी जिला बैंक के हिसाब से तय होगी। ज्यादातर बैंकों में लेवल 4 (19,500 से 62,000 रुपये) और कुछ में लेवल 7 (28,700 से 91,300 रुपये) तक वेतन मिलेगा। कुछ जिलों में 6th Pay Scale भी लागू होगी। चयन कैसे होगा चयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन परीक्षा पर आधारित होगी, जिसे IBPS मुंबई द्वारा कराया जाएगा। परीक्षा में कुल 200 सवाल, 200 अंक के होंगे और नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। मेरिट लिस्ट परीक्षा अंकों के आधार पर बनेगी। आवेदन कैसे करें इच्छुक उम्मीदवार apexbankmp.bank.in पर जाकर 06 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करना जरूरी है।

MP Police Bharti में आरक्षक भर्ती फिजिकल टेस्ट की तारीखों का ऐलान, 10 जिलों में होंगे एग्जाम

भोपाल  मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती से जुड़ी बड़ी अपडेट है। आरक्षक भर्ती के लिए 23 फरवरी से फिजिकल टेस्ट शुरू होने जा रहा है। प्रदेश के 10 जिलों में ये टेस्ट होगा। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, बालाघाट, रतलाम, मुरैना जिले शामिल हैं, जहां फिजिकल टेस्ट एग्जाम होना है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने आरक्षक जीडी के कुल 7500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु करने वाली है। इसके लिए 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 25 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। ये फिजिकल टेस्ट होंगे सफल उम्मदीवारों को अगले चरण के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। अभ्यर्थियों की 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक तथा दस्तावेजों का परीक्षण 23 फरवरी से 13 मार्च के बीच किया जाएगा, जो हर दिन सुबह 6 बजे से शुरू होगा। चयन प्रक्रिया पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता और दस्तावेज सत्यापन होगा। एग्जाम का स्तर हाई स्कूल योग्यता पर आधारित होगा। ये सैलरी मिलेगी चयनित उम्मीदवारों को पुलिस विभाग में आरक्षक (कॉन्स्टेबल) के पद पर नियुक्ति मिलेगी। जिनका वेतन 19,500 से 62,000 रुपए प्रतिमाह होगा।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का देखें ब्योरा, 4227 पदों पर निकाली भर्ती

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत ग्रुप सी के 4227 पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्तियो में स्वास्थ्य कर्मचारियों (MPHW), स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, डिस्पेंसर, डाइटिशियन, फॉरेस्ट गार्ड, जूनियर इंजीनियर, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन और लीगल असिस्टेंट के पद शामिल हैं। यह भर्ती सीईटी बेस्ड है। सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) पास कर चुके उम्मीदवार 9 से 23 फरवरी 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न विभागों में रिक्तियों का विभागवार और पदवार विवरण निम्नलिखित है: स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग स्वास्थ्य विभाग एमपीएचडब्ल्यू (F): 595 पद एमपीएचडब्ल्यू (M): 700 पद नर्स: 296 पद सिस्टर ट्यूटर: 12 पद रेडियोग्राफर: 99 पद डाइटिशियन: 22 पद ईएसआई हेल्थ केयर एमपीएचडब्ल्यू (F): 20 पद स्टाफ नर्स : 20 पद डिस्पेंसर आयुर्वेदिक : 3 पद चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान नर्स: 1475 पद रेडियोग्राफर: 32 पद जेई हॉर्टिकल्चर : 3 पद इंजीनियरिंग और तकनीकी पद (सिविल और अन्य) हाफेड : जेई सिविल के 5 पद हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPGCL): जूनियर इंजीनियर सिविल: 23 पद टेक्निशियन (इंस्ट्रियूमेंटेशन एंड कंट्रोल): 7 पद प्लांट अटेंडेंट (इंस्ट्रियूमेंटेशन एंड कंट्रोल): 10 पद पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन जूनियर इंजीनियर सिविल: 15 पद जेई हॉर्टिकल्चर :1 पद नगर एवं ग्राम नियोजन : जेई सिविल के 6 पद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP): जेई (Horticulture) के 16 पद कानूनी और प्रशासनिक पद • एचएसआईआईडीसी (HSIIDC): असिस्टेंट मैनेजर (IA): 8 पद लीगल असिस्टेटं : 2 पद • श्रम विभाग : लीगल असिस्टेंट के 2 पद • खान एवं भूविज्ञान : लीगल असिस्टेंट के 2 पद अन्य महत्वपूर्ण विभाग • वन विभाग : Forest Guard (फॉरेस्ट गार्ड) के 779 पद • हरियाणा राज्य भंडारण निगम (HSWC): जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 73 पद • कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (KDB): जेई हॉर्टिकल्चर का 1 पद

बैंक ऑफ बड़ौदा ने जारी की भर्ती, युवाओं के लिए 441 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख जानें

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आईटी प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कुल 441 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें स्थायी और संविदा दोनों तरह की नौकरियां शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जो युवा बैंकिंग सेक्टर में आईटी फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है. बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती में कुल 441 पद रखे गए हैं. इनमें से 418 पद स्थायी यानी रेगुलर आधार पर भरे जाएंगे. वहीं 23 पद संविदा यानी कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होंगे. यह भर्ती बैंक के आईटी विभाग के लिए निकाली गई है ताकि डिजिटल कामकाज को और बेहतर बनाया जा सके. अलग-अलग पदों के लिए जिम्मेदारियां भी अलग होंगी, इसलिए उम्मीदवारों को अपने अनुभव और योग्यता के अनुसार आवेदन करना चाहिए. योग्यता क्या होनी चाहिए इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का आईटी या तकनीकी फील्ड से जुड़ा होना जरूरी है. उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से बीई, बीटेक, एमई, एमटेक या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए.इस भर्ती में अनुभव को काफी महत्व दिया गया है जूनियर स्तर के पदों के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 1 साल का काम का अनुभव होना चाहिए. वहीं सीनियर पदों के लिए लगभग 5 साल तक का अनुभव मांगा गया है. अनुभव आईटी या संबंधित तकनीकी फील्ड का होना जरूरी है. उम्र सीमा  इस भर्ती के लिए उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. रेगुलर पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 22 साल रखी गई है. वहीं अधिकतम उम्र पद के अनुसार 32 से 37 साल तक तय की गई है. संविदा पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 25 साल से कम और 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी. चयन प्रक्रिया इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले रेगुलर पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा हो सकती है. इस परीक्षा में उम्मीदवारों की तकनीकी जानकारी और योग्यता को परखा जाएगा. कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों को उनके अनुभव और पढ़ाई के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है.इसके बाद उम्मीदवारों का मनोवैज्ञानिक या मानसिक क्षमता टेस्ट भी लिया जा सकता है, जिससे यह देखा जा सके कि उम्मीदवार काम के दबाव और जिम्मेदारी को कितनी अच्छी तरह संभाल सकता है. इसके बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन इंटरव्यू और अन्य प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा.इस भर्ती में एक खास शर्त भी रखी गई है. उम्मीदवार का CIBIL स्कोर 680 या उससे ज्यादा होना चाहिए. अगर किसी उम्मीदवार का स्कोर इससे कम है तो उसे जॉइनिंग में परेशानी हो सकती है. इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक कर लेना चाहिए. कैसे करें आवेदन  स्टेप 1: सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें. स्टेप 2: वेबसाइट पर Career या Current Opportunities सेक्शन खोलें. स्टेप 3: आवेदन लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 4: अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और वैध मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी दर्ज करें. स्टेप 5: लॉगिन करने के बाद अपनी जरूरी जानकारी सही तरीके से भरें. स्टेप 6: जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. स्टेप 7: सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और फॉर्म सबमिट कर दें. स्टेप 8: आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet