LATEST NEWS

33 सांसदों और 74 विधायकों के ख़िलाफ़ नफ़रती भाषण के मामले: एडीआर

सोर्स – न्यूज़ क्लिक नई दिल्ली: एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) ने सभी मौजूदा सांसदों और विधायकों के अलावा पिछले पांच वर्षों में देश में हुए चुनावों में असफल उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण किया है। विश्लेषण से पता चलता है कि कई मौजूदा सांसदों और विधायकों ने अपने ख़िलाफ़ ‘‘नफरती भाषण’’ से संबंधित मामलों की घोषणा की है। यह विश्लेषण सांसदों और विधायकों द्वारा पिछला चुनाव लड़ने से पहले दिए गए हलफनामों पर आधारित है। विश्लेषण के अनुसार, 33 सांसदों ने अपने ख़िलाफ़ नफरती भाषण से संबंधित मामलों की घोषणा की है, जिनमें से सात उत्तर प्रदेश से, चार तमिलनाडु से, तीन-तीन बिहार, कर्नाटक और तेलंगाना से जबकि दो-दो असम, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल से तथा एक-एक झारखंड, मध्य प्रदेश, केरल, ओडिशा और पंजाब से हैं।

भाजपा नेता पूर्व मंडी उपाध्यक्ष व निर्दलीय जनपद सदस्य सहित डेढ़ दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

लालबर्रा। नगर मुख्यालय की ग्राम पंचायत पांढरवानी लालबर्रा अंतर्गत आने वाले ग्राम रामजीटोंला में आज वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष रामजी माने सहित निर्दलीय जनपद पंचायत सदस्य बने दीपक कावरे व अठारह नवयुवकों ने कांग्रेस नेत्री अनुभा मुंजारे से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिए है। ग्राम पंचायत पांढरवानी के ग्राम रामजीटोंला में श्रीमती अनुभा मुंजारे अपने जनसम्पर्क व कांग्रेस पार्टी प्रदेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के आगामी विधानसभा चुनाव में 11 वचन व कांग्रेस पार्टी के प्रचार प्रसार हेतु पहुँची इस दौरान ही डेढ़ दर्जन ग्रामीणजनों ने कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर कांन्ग्रेस में शामिल हुए हैं इन ग्रामीण जनों को कांग्रेस नेत्री श्रीमती अनुभा मुंजारे, लालबर्रा पांढरवानी सरपंच व जिला कांग्रेस सचिव अनीस खान, जिला कांग्रेस महामंत्री मनोहर अग्रवाल, जिला कांग्रेस सचिव श्रीमती उषा मिश्रा, जिला कांग्रेस सचिव व रमपुरी सरपंच कन्हैया राहंगडाले, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष अनिल शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नितिन सांखला, ब्लाक कांग्रेस सचिव मुनेंद्र ठाकरे, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार टेम्भरे, वरिष्ट कांग्रेसी डॉ रामप्रसाद पंचेश्वर ने कांग्रेस पार्टी का गमछा व टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालो में रामजी माने, दीपक कावरे, ईश्वरी सिंघनधुपे, विष्णु बाहेश्वर, निगम ठाकरे, जितेंद्र पंचेश्वर, श्यामलाल खैरवार, सुरेंद्र नागेश्वर, मुकेश कावरे, पप्पू कावरे, कमल कावरे, उमेश पंजरे, हरीश माने है जिसमे ज्यादातर युवा शामिल है जो विधानसभा चुनाव में प्रथम बार अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री अनुभा मुंजारे व सरपंच अनीस खान, मनोहर अग्रवाल, कन्हैया राहंगडाले, अनिल शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए छेत्रिय विधायक व केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन को आड़े हाथ लेकर कांग्रेस पार्टी की आगामी योजनाओं व कांग्रेस सरकार बनने पर कमलनाथ जी के किये गए वचन पत्र व जनहितैसी योजनाओं के बारे मे बताया, इस जनसम्पर्क कार्यक्रम में सेवक पंचेश्वर, कृष्ण कुमार लरहे, शैलेष केकती, नईम खान, चमन पंचेश्वर, दिलचंद, तपेश पंजरे, भगत राम पंचेश्वर, दुलीराम महाजन, सहित सैकड़ों महिलाएं व नागरिक उपस्थित थे।

आवास योजना में गड़बड़ झाला तय समय सीमा में नहीं बने मकान ठेकेदार पर अफसर मेहरबान

कटनी । 2017 में बिलहरी मार्ग पर झिंझरी मोड़ की पहाड़ी में जरुरतमंदाें के लिए 1512 आवासों के निर्माण की आधारशिला रखी गई। इनका निर्माण 18 माह में पूर्ण करने का काम ठेका कंपनी बीआरपी एसोसिएट को दिया गया। ठेका कंपनी ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास को पलीता लगाती रही और ठेकेदार पर नगर निगम के अफसर मेहरबान रहे। तय मियाद में काम नहीं किया गया, जिसपर आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गई। हैरानी की बात तो यह है कि नगर निगम ने अतिरिक्त भुगतान किया, फिर कुछ माह पहले एक करोड़ रुपए जारी किए, ठेकेदार ने कुछ दिन काम लगाया और अब फिर काम बंद कर दिया गया है। ठेकेदार द्वारा काम बंद किए जाने पर एक बार फिर नगर निगम ने ठेकेदार को 20दिन पहले नोटिस जारी किया गया, लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जानकारी के अनुसार यहां पर इडब्ल्यूएस के 792 जिसमें जी/पी+3, एलआइजी के 384 पी+6 व एमआइजी के 336 पी+6 फ्लैट बनने थे। 113.05 करोड़ की टेंडर लागत व एग्रीमेंट लागत 117.46 करोड़ रुपये तय की गई थी। 30 नवंबर 2017 से 18 माह में काम पूरा करना करना था। लेकिन ठेकेदार बीआरपी एसोसिएट ने काम समय पर नहीं किया और एमआइसी ने 29 मई 2020 तक के लिए वर्षाकाल छोड़कर 8 माह के लिए बढ़ाने पैरवी भी की थी, फिर 6 माह कोरोना के कारण बढ़े, लगातार मियाद बढ़ती रही, लेकिन एक भी भवन बनकर तैयार नहीं हुआ। नोटिस के जवाब में मांगा भुगतान नगर निगम द्वारा 20 दिन पहले ठेका कंपनी बीआरपी एसोसिएट को नोटिस दिया गया। बताया जा रहा है कि नोटिस कि जवाब में ठेकेदार ने फिर से 4 करोड़ रुपए मांग लिए हैं। ठेकेदार ने कहा है कि पहले भुगतान किया जाए, फिर काम शुरू करेंगे। कोई प्रभावी पहल न होने से काम ठप पड़ा है। उल्लेखनीय है कि यहां पर इडब्ल्यूएस के मकान 2 लाख रुपए में जरुरतमंदों को नगर निगम द्वारा दिया जाना था, जो आजतक नहीं दिया गया। इसके अलावा एलआइजी 16.50 लाख रुपए में व एमआइजी- 25.25 लाख रुपए में देने थे। यह महत्वाकांक्षी योजना धरी की धरी रह गई। 4 करोड़ का हो गया था अतिरिक्त भुगतान दो साल पहले नगर निगम द्वारा यह कहा जा रहा था कि ठेकेदार द्वारा 4 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भुगतान लेने के बाद भी काम बंद कर दिया गया है, जबकि ठेकेदार द्वारा कम भुगतान बताया जा रहा है। भोपाल मुख्यालय से जांच कमेटी गठित की गई थी, फिर जांच में 50 लाख रुपए का ही अतिरिक्त भुगतान होना बताया गया था। इजिस कंपनी की भी बेपरवाही नगर निगम के अनुसार इजिस द्वारा पूरे काम को देखा जा रहा था। स्वतंत्र कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा बिलिंग में गड़बड़ी की गई। पहले ज्यादा भुगतान करा दिया फिर डिफरेंस निकाल दिया गया। ठेकेदार को नोटिस दिया गया, ठेकेदार को पक्ष रखने का समय दिया गया है, समय पर जवाब न मिलने पर हटाने की कार्रवाई प्रचलित की गई, लेकिन अबतक बात नहीं बनी। बड़ी कंपनियाें के ठेकेदार टेंडर ले लेते हैं और फिर समय पर काम नहीं करते। मल्टी का काम न करने वाले ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। कंपनी ने फिर से 4 करोड़ रुपए भुगतान के लिए मांग की है। ठेकेदार को बुलवाया गया है। शीघ्र यदि काम नहीं शुरू किया जाता तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विनोद कुमार शुक्ला, आयुक्त नगर निगम

मुखबिर की सूचना पर हार जीत का दाव लगाते जुआरियों को दबोचा हुई कार्यवाही

कटनी। स्लीमनाबाद क्षेत्र, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया, एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के द्वारा टीम बनाकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिलने पर नदी किनारे जमे जुआ फड़ में छापामार करवाई की गई। पुलिस के मुताबिक ग्राम धूरी (बंधी) मे नदिया तला के पास कुछ लोग रूपये-पैसो का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहा ग्राम धूरी (बंधी) मे नदिया तला के पास पुलिस ने घेराबंदी कर श्रीकांत पिता सुसील यादव उम्र 28 साल निवासी बंधी धूरी थाना स्लीमनाबाद, छोटेलाल पिता बुध्दू कुशवाहा उम्र 31 साल निवासी धूरी थाना स्लीमनाबाद, गोविंद पिता प्रेमलाल कुशवाहा उम्र 26 साल निवासी खिरहनी थाना स्लीमनाबाद, अनिल पिता श्रीराम लोधी उम्र 38 साल निवासी धूरी थाना स्लीमनाबाद, सप्पू पिता राजकुमार यादव उम्र 30 साल निवासी खिरहनी थाना स्लीमनाबाद को घेराबंदी कर तास पत्‍तो से हारजीत का दाव लगाकरर जुआा खेलते पकडा गया। जिनके फड एवं पास से 4640/- रूपये एवं 52 तास पत्‍ते जप्‍त करते हुये आरोपियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्‍ट के तहत कार्यवाही की गई। जुआ खेलने वालो को रंगे हाथ पकड़ने में उपनिरी संतराम यादव, प्र.आर. अंजनी मिश्रा, आर. बृजेश सिंह, आर. रजनीश तेकाम, आर. सोने सिंह, आर. दुर्गेश विश्वकर्मा, आर. अभिषेक राजावत की सराहनीय भूमिका रही।

कई वरिष्ठ पत्रकारों को लोदी रोड पुलिस स्टेशन अकारण ले जाया गया.

वरिष्ठ पत्रकार सह चिन्तक उर्मिलेश जी, सोहेल हाशमी, अभिसार शर्मा, भाषा सिंह, संजय राजौरा, प्रबीर पुरकायस्थ, अनिन्द्यो चक्रवर्ती समेत कई साथियों के घर सत्ता शीर्ष के आदेश पर पुलिस अपना घिनौना चेहरा दिखा रही है. कईयों को लोदी रोड पुलिस स्टेशन अकारण ले जाया गया है.

पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर केंद्र और राज्य के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली, प्रदर्शन में शामिल नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम नामक संगठन की ओर से कहा गया है ​वह अगले कुछ दिनों तक सरकार की प्रतिक्रिया का इंतज़ार करेगा. अगर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो संगठन सभी राज्यों में भाजपा के ख़िलाफ़ अभियान चलाएगी और लोगों से 2024 के आम चुनाव में पार्टी को वोट न देने के लिए कहेगी. पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों के कई लाख कर्मचारी रविवार (1 अक्टूबर) को राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया. द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के इटावा से पहुंचे शिक्षक नेता सुनील बाजपेयी ने कहा कि अंडमान और लद्दाख समेत पूरे देश से 8 लाख से 10 लाख कर्मचारी जुटे थे. केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के संगठन, नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था. एनएमओपीएस केंद्र और अधिकांश राज्यों द्वारा नई पेंशन योजना (एनपीएस) शुरू करने के बाद भर्ती किए गए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली के लिए देशव्यापी आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है. पुरानी पेंशन योजना एक कर्मचारी को उनके अंतिम आहरित वेतन के 50 प्रतिशत के बराबर पेंशन का हकदार बनाता है. 2004 में केंद्र द्वारा शुरू की गई और अधिकांश राज्यों द्वारा अपनाई गई नई पेंशन योजना में सेवारत कर्मचारी को अपनी पेंशन के लिए सरकार के बराबर योगदान करने की आवश्यकता होती है. इस योजना में योगदान की उच्चतम दर पर भी अंतिम पेंशन पुरानी पेंशन योजना के तहत बहुत कम है. एनएमओपीएस सदस्य बाजपेयी ने कहा कि केंद्र के रेलवे, रक्षा और डाक विभाग और सभी राज्य सरकार के विभागों के कर्मचारियों ने बैठक में भाग लिया. उन्होंने कहा, ‘प्रदर्शन में किसान नेता राकेश टिकैत और विपक्षी नेताओं जैसे कांग्रेस से उदित राज, आम आदमी पार्टी से संजय सिंह और समाजवादी पार्टी से कुलदीप यादव सहित कई नेताओं ने भाग लिया.’ बाजपेयी ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि एनएमओपीएस अगले कुछ दिनों तक सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार करेगा. उन्होंने कहा, ‘अगर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो एनएमओपीएस सभी राज्यों में भाजपा के खिलाफ अभियान चलाएगी और लोगों से 2024 के आम चुनाव में पार्टी को वोट न देने के लिए कहेगी.’ द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के राष्ट्रीय संयोजक एवं महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा, ‘जो कर्मचारी 1 जनवरी 2004 के बाद सरकारी सेवा में आए हैं, वे नई पेंशन योजना का कड़ा विरोध कर रहे हैं. वे सेवानिवृत्ति के बाद अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि उन्हें पुरानी पेंशन योजना से वंचित कर दिया गया है और नई पेंशन योजना लेने के लिए मजबूर किया गया है.’ नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के नेता विजय कुमार बंधु ने बताया, ‘हमने पुरानी पेंशन योजना को वापस लाने का आह्वान किया है और अपने संघर्ष से कई राज्यों में इसे सफलतापूर्वक वापस लाया गया है. हमारी टीम का मानना है कि अगर केंद्र सरकार इसकर (पुरानी पेंशन योजना) पुष्टि करती है, तो जिम्मेदारी राज्य सरकार पर नहीं होगी. यही कारण है कि हम दिल्ली के रामलीला मैदान में विरोध करने आए है.’ द टेलीग्राफ के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने नई पेंशन योजना में सुधार का सुझाव देने के लिए इस साल अप्रैल में एक समिति का गठन किया था. समिति को अभी अपनी रिपोर्ट सौंपनी बाकी है. हालांकि, बंधु ने कहा कि एनएमओपीएस पुरानी पेंशन योजना की वापसी चाहता है, बेहतर एनपीएस नहीं. द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ये विरोध प्रदर्शन सत्तारूढ़ शासन के खिलाफ हमारे सरकारी अधिकारियों के गुस्से को दर्शाते हैं. उन्होंने कहा, ‘हमने कांग्रेस शासित राज्यों में ओपीएस लागू किया, क्योंकि यह उनका अधिकार है. 20 लाख लोगों की ये भीड़ एक कहानी कहती है कि भाजपा के दिन अब गिनती के रह गए हैं.’ रैली में टिकैत ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि किसान उनके साथ हैं, वहीं, आप के संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा संसद में भाषणों के दौरान पुरानी पेंशन योजना को वापस लाने का मुद्दा उठाया है. सोर्स – द वायर हिंदी

विकास विरोधी लोगों को देश ने 60 साल दिए थे:-मोदी

ग्वालियर। चुनावी साल में पीएम मोदी लगातार मध्यप्रदेश का दौरा कर रहे हैं। आज पीएम मोदी ने एमपी के सबसे बड़े राजनैतिक केंद्र ग्वालियर चंबल को हजारों करोड़ों की सौगातें दीं। प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जहां डबल इंजिन की सरकार के फायदे बताए तो वहीं कांग्रेस पर भी जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि एक साल में किसी भी सरकार ने इतने विकास कार्य नहीं किए जितने मेरी सरकार ने एक दिन में किए हैं। सत्ता के भूखे लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। विकास विरोधी लोगों को देश ने 6 दशक दिए थे। 60 साल कम नहीं हुए थे। उनके पास भी मौका था, नहीं कर पाए। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में किए गए विकास कार्यों को लेकर कहा कि ये जो विकास कार्य हैं ये डबल इंजन सरकार के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि मेरी सरकार बीते वर्षों में मध्य प्रदेश को बीमारु राज्य से देश के टॉप 10 राज्यों में ले आई है। यहां से अब हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश को देश के टॉप 3 राज्यों में ले जाने का है। जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। क्या 2014 से पहले दिव्यांग शब्द सुना था। उन्हें पहले की सरकारें बेसहारा छोड़ दिए जाते थे। हमारी सरकार ने उनकी चिंता की। आज ग्वालियर में दिव्यांगजनों के लिए सौगात मिली है। जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। इतने सालों तक छोटे किसानों को किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी ने पूछा। हमारे देश में ढाई करोड़ ऐसे हैं, जो मोटा अनाज उगाते हैं। हमारी सरकार ने मोटे अनाज को दुनियाभर के बाजारों में ले गए। किसान सम्मान योजना, विश्वकर्मा योजना से हमने ऐसे लोगों के बारे मे हमने सोचा, उन्हें आगे बढ़ाने का हमने सोचा। इनको आगे बढ़ाने की गारंटी मोदी ने ली है। केंद्र सरकार ने ली है। डबल इंजिन की सरकार है विकास की गारंटी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज इतने विकास काम सामने आए हैं, जो कोई सरकार एक साल में भी नहीं कर सकती। इतनी बार पर्दे खुले कि आप ताली बजाकर थक गए होंगे। मोदी ने कहा कि मेरे परिवार जनों, धरतेरस-दीपावली से पहले मप्र के गरीब सवा दो लाख परिवार आज अपने नए घर में गृहप्रवेश कर रहे हैं। आज कनेक्टिवटी के प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के युवाओं के लिए हजारों रोजगार के अवसर बनने वाले हैं। ग्वालियर के साथ विदिशा, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, शाजापुर को नए स्वास्थ्य केंद्र मिले। ये केंद्र आयुष्मान योजना के तहत बने हैं। एमपी में आठ लेन की सड़कें बन रही हैं। मध्य प्रदेश के मेरे परिजनों को बहुत बधाई। साथियों ये इतने सारे काम हैं, ये डबल इंजिन के साझा प्रयासों का फल है। जब दिल्ली और भोपाल में जनता को समर्पित सरकार होती है, तो ये काम तेजी से होते हैं। डबल इंजिन की सरकार यानी एमपी का डबल विकास। हमारी सरकार मप्र को देश के टॉप 10 में ले आई है. अब एमी को टॉप थ्री में ले जाएंगे। उन्होंने जनता से पूछा कि जाना चाहिए कि नहीं। ये काम कौन कर सकता है, ये गारंटी कौन दे सकता है। एक जिम्मेदार नागरिक के नाते आपका एक वोट मप्र को टॉप तीन में ला सकता है। हर वोट ये सपना साकार करेगा। मेरे परिजनों एमपी का विकास और लोग नहीं कर सकते। विकास की गारंटी डबल इंजिन की सरकार है। युवाओं को लेकर हजारों रोजगार के अवसर बनेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, आज इतने विकास कार्य सामने आ चुके हैं, जो कोई सरकार एक साल में नहीं कर पाई। इतनी बार पर्दे खुले कि आप ताली बजाकर लोग थक गए होंगे मोदी ने कहा कि मेरे परिवार जनों, धरतेरस-दीपावली से पहले मप्र के गरीब सवा दो लाख परिवार आज अपने नए घर में गृहप्रवेश करने वाले हैं। आज कनेक्टिवटी के प्रोग्राम का शुभारंभ कर दिया है. प्रदेश के युवाओं को लेकर हजारों रोजगार के अवसर बनेंगे। ग्वालियर के साथ विदिशा, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, शाजापुर को नए स्वास्थ्य केंद्र मिल सकेंगे। ये केंद्र आयुष्मान योजना के तहत होने वाले हैं। ग्वालियर से सुमावली के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन का शुभारंभ हुआ। 411 करोड़ की लागत वाली गाड़ी को पीएम ने हरी झंडी दिखाई है। ग्वालियर और मुरैना के गरीब लोगों को इस ट्रेन से लाभ होने वाला है। ये ट्रेन 38 किमी दूरी को तय करने वाली है। दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिख रहा है। प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, मध्य प्रदेश का विकास वो लोग नहीं कर सकते हैं, जिनके पास न तो कोई नई सोच है और न तो कोई रोड मैप है। इनकी केवल एक ही सोच है, भारत के विकास से नफरत, भारत की योजनाओं से नफरत। उन्होंने कहा आगे कहा, ये अपनी नफरत में भारत की उपलब्धियों को भूल जाते हैं। आज पूरी दुनिया में भारत का गौरवगान हो रहा है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। आज दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिख रहा है। मगर जिनको कुर्सी के सिवा कुछ नहीं दिखता, उनको देश का डंका बजना अच्छा नहीं लगता। उन्होंने कहा कि भारत 9 सालों में दसवें नंबर से पांचवें नंबर की आर्थिक ताकत बन गया है, लेकिन विकास विरोधी लोग ये दावा करने में लगे हैं कि ऐसा हुआ ही नहीं है। वो आज भी जात-पात को बांटने का पाप कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने पर देश को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का दावा किया। देश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, विकास विरोधी कुछ लोगों को देश ने 60 साल दिये थे, उनके पास विकास करने का मौका था। फिर भी वह नहीं कर पाये. ये उनकी नाकामी है। उन्होंने कहा कि वह तब भी गरीबों की भावनाओं से खेलते थे और आज भी वही काम कर रहे हैं। वह तब से लेकर आज तक समाज को जाति- पाती में बांटने का पाप कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने गांधी परिवार पर तंज करते हुए कहा कि कुछ लोग पहले … Read more

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिखाई मेमू ट्रैन को हरि झंडी, नरेंद्र तोमर लेकर पहुंचे सुमावली।

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्वालियर मेला मैदान पर आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम में ग्वालियर-सुमावली रेल मार्ग का वर्चुअल उदघाटन किया साथ ही मंच से रेलगाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जबकि केन्द्रीय मंत्री व मुरैना के दिमनी से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्वालियर से सुमावली तक मेमू ट्रेन में अपने समर्थकों के साथ सफर भी किया। बिरलानगर रेलवे स्टेशन से केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मेमू ट्रेन में बैठे और आम यात्रियों व जनप्रतिनिधियों के साथ सुमावली रेलवे स्टेशन पहुँचे। ग्वालियर से सुमावली रेलमार्ग के बीच स्थित बिरलानगर, रायरू, बामोर गाँव व अम्बकेश्वर स्टेशन पर स्थानीय निवासियों ने हर्षोल्लास व उमंग के साथ मेमू ट्रेन का भव्य स्वागत किया। इस यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नेरोगेज ट्रैक को ब्रॉडगेज में परिवर्तित करने का कार्य बहुत जल्द पूर्ण किया जाएगा। जिसके बाद अंचल के लोगों का आवागमन बहुत सुलभ हो जाएगा। मेमू ट्रेन 3 अक्टूबर से प्रतिदिन अपने समयानुसार संचालित होगी। यह ट्रेन सुमावली के दिन में तीन फेरे लेगी। मेला मैदान में आयोजित हुए ग्वालियर – सुमावली रेलमार्ग व मेमू ट्रेन के उदघाटन अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वीरेन्द्र कुमार व ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित राज्य सरकार के मंत्रिगण एवं महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे सतीश कुमार व मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश शहर में लगा कचरे का ढेर।

कटनी । स्वच्छता का संदेश देने की होड़ लगी हुई है और फोटो खिंचवाई जा रही हैं और पूरे शहर में कचरा का ढेर लगा हुआ है गली गली चौराहा चौराहा में गदगी फैली है सफाई कर्मियो की हड़ताल के कारण पिछले पांच दिनों से शहर में कचरा फैला हुआ है। पांच दिनों से शहर की सड़कों में झाड़ू नहीं लगी है। शहर की लगभग सभी सड़कों मंे कचरा फैला हुआ है। गौरतलब है कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 26 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जिन मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं कि उसमें नगर निगम, नगर परिषदों में सफाई कार्य में ठेका प्रथा को पूरी तरह से समाप्त कर स्थायी भर्ती करने, सफाई कर्मचारियों को सेवाकाल में रहते हुए मेडिकल के आधार पर स्वेच्छिक सेवा निवृत्ति लेकर उनके परिवार के किसी एक सदस्य को सफाईदार या योग्यता अनुसार नियुक्ति दिए जाने, नगर निगम, नगर परिषदों में सफाई कामगार के पद से रोस्टर प्रणाली को मुक्त कर नियम में शिथिलिता किए जाने, सफाईदार वर्ग के कर्मचारी जो अन्य पदों पर कार्यरत है, उन्हें पद के नाम साथ सामान पद, सामान वेतन का लाभ दिए जाने, सफाई कर्मचारियों कि सेवा में रहते हुए आकस्मिक मृत्यु होने पर परिवार के किसी एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने, दैनिक वेतन भोगी, संविदा और अंशकालीन सफाई कामगारों को नियमित किए जाने, आदर्श कार्मिक संरचना लागू किए जाने सहित अन्य मांगे शामिल है।

चावल माफिया गरीबों के चावल को हड़प कर बेच रहे है, एफआईआर दर्ज

विदिशा, लटेरी/ गरीबों को राशन मिलने वाले चावल की काली बाजारी लटेरी तहसील में काफी जोरों से की जा रही अभी कुछ दिनों पहले एसडीएम निकिता तिवारी द्वारा एक गोदाम से बड़ी मात्रा में चावल पकड़े थे इस कार्यवाही में करीब एक महीने बाद प्रशासन द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई थी वहीं लटेरी टीआई बी एस गौर द्वारा सुबह एक निजी गोदाम में से चावल भरकर बैरसिया ले जा रहे थे अचानक लटेरी पुलिस को सूचना लगी तो टी आई मौके पर पहुंचे और बिलोरो पिकअप बाहन को रॉक तो करीब 30 कुंटल अवैध चावल जप्त किया यह कार्रवाई सुबह 5:00 बजे की बताई जा रही है जब लटेरी के चावल माफिया गरीबों के चावल को हड़प कर बेच रहे है तो लटेरी की खाद्य अधिकारी आए दिन छुट्टी पर रहती जिसके चलते ऐसे चावल माफिया काफी जोरों से पनप रहे है खाद्य विभाग द्वारा समय-समय पर कार्रवाई न करते हुए एक बड़ा रूप में चावल जप्त होते हैं आज भी इस कार्रवाई में लटेरी खाद्य अधिकारी मौजूद नहीं थी जिला फूड अधिकारी रश्मि साहू ने कुरवाई की शिवानी दांगी फ़ूड अधिकारी को लटेरी भेज और फिर आगे की कार्रवाई जारी की इस मामले में अभी किसी के ऊपर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है मामले की जांच जारी है

महान खेल प्रशासक कै.माधवराव सिंधिया। कैलाशवासी माधवराव सिंधिया जी की 22वी पुण्यतिथि पर विशेष।

कैलाशवासी महाराज माधवराव सिंधिया का नाम देश के सक्रिय राजनेताओं में शुमार है। उन्होंने पांचवी लोकसभा से लेकर तेरहवीं लोकसभा तक लगातार नौ बार सांसद के रूप प्रतिनिधित्व किया। वे भारत सरकार के कई जिम्मेदार विभागों में मंत्री रहे। जिसमें उनके रेलमंत्री के कार्यकाल (1984-1989)को विशेष रूप से याद किया जाता है। नागरिक उड्डयन, पर्यटन व मानव संसाधन एवं विकास जैसे मंत्रालयों का दायित्व भी उन्होंने कुशलतापूर्वक संभाला। माधवराव सिंधिया का जन्म 10 मार्च 1945 ई. को समुद्रमहल, बम्बई (मुंबई), महाराष्ट्र में हुआ था। माधवराव सिंधिया, महाराजा जीवाजीराव सिंधिया एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया के एकमात्र पुत्र थे। माधवराव सिंधिया ने खेलों के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्यों का संपादन किया। उन्होंने खेल प्रशासक के रूप में देश-विदेश में खासी ख्याति प्राप्त की थी। उन्होंने क्रिकेट, हॉकी सहित कई खेलों को अपना प्रत्यक्ष समर्थन दिया। उन्होंने संसद में रहते हुए भी खेलों की आत्मा को जीवित रखा और कई बार संसद की क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे। वे स्वयं क्रिकेट, हॉकी, ब्रिज, गोल्फ आदि के अच्छे खिलाड़ी थे। माधवराव सिंधिया को क्रिकेट से अत्यधिक लगाव था, इसी कारण वे क्रिकेट प्रशासनिक बॉडी के सदस्य बने एवं कई बार विभिन्न क्रिकेट संघों के अध्यक्ष भी रहे। 1967 ई. में ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन की स्थापना हुई और 1976 ई. में माधवराव सिंधिया इस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान माधवराव सिंधिया की कप्तानी में ग्वालियर ने सीनियर डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में उज्जैन को हराया। माधवराव सिंधिया वर्ष 1982-83 ई. में मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने और तब से लगातार 19 वर्षो तक, मृत्युपर्यंत एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर काबिज रहे। इस पद पर रहते उन्होंने एसोसिएशन और प्रदेश के क्रिकेट के विकास में जो महत्वपूर्ण कदम उठाए, वे मील के पत्थर साबित हुए। माधवराव सिंधिया 1991-1993 ई. तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्होंने देश के इस संगठन को विश्व का सबसे धनी क्रिकेट संगठन के रूप में बदल दिया। माधवराव सिंधिया भारत में 1996 ई. में हुए ‘विल्स विश्वकप’ क्रिकेट मैंचों की समिति ‘पिल्कॉम’ के अध्यक्ष रहे। यह विश्वकप भारत, पाकिस्तान एवं श्रीलंका ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था। उनके नेतृत्व मेंं विश्वकप का सफल आयोजन हुआ था। माधवराव सिंधिया ने खेल प्रशासक के तौर पर ग्वालियर में क्रिकेट सुविधाओं का विकास पूर्ण मनोयोग से किया। ग्वालियर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट सुविधाएं उपलब्ध करवाईं। ग्वालियर के कैप्टन रूपसिंह क्रिकेट स्टेडियम को अत्याधुनिक एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया एवं उसमें सभी अत्यावश्यक सुविधाओं का विकास करवाया। ग्वालियर का रूपसिंह क्रिकेट स्टेडियम सेन्ट्रल जोन का पहला और देश का छठवां ऐसा क्रिकेट स्टेडियम है, जहॉं खिलाडियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। वे रूपसिंह स्टेडियम को इंग्लैण्ड के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम की तरह भव्य और आकर्षक बनाना चाहते थे। माधवराव सिंधिया ने ग्वालियर में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अनेकों कार्य किए। रूपसिंह स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच आयोजित हो सकें, इस हेतु 1984 ई. में पिच विशेषज्ञ सीताराम को नियुक्त किया। ग्वालियर स्टेडियम की गैटिंग पिच को निकलवाकर उसकी जगह ‘टर्फ पिच’ बनवायी। रूपसिंह स्टेडियम में 1989 ई. में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय मैच भारत एवं वेस्टइंडीज के बीच हुआ। रूपसिंह स्टेडियम, ग्वालियर में दिन-रात का मैच आयोजित करने के लिए फ्लड लाईट्स लगवाईं। यह फ्लड लाईट्स 1995 ई. में लगकर तैयार हुई और 21 फरवरी 1996 ई. में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूधिया रोशनी में पहला मैच रूपसिंह स्टेडियम में हुआ। रूपसिंह स्टेडियम में 1997 ई. में विश्व में प्रथम बार पांंच दिवसीय दिन-रात का मैच रणजी ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत ग्वालियर में खेला गया। माधवराव सिंधिया ने मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रहते क्रिकेट खिलाड़ियों की सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा। रेलमंत्री रहते उन्होंने रेलवे में खिलाड़ियों को नौकरी दिलवायी। उनके अध्यक्ष बनने के पहले मध्यप्रदेश के रणजी ट्राफी खिलाड़ियों को द्वितीय श्रेणी में यात्रा करनी पड़ती थी। उनके अध्यक्ष बनने के बाद खिलाड़ियों को प्रथम श्रेणी में यात्रा करने की सुविधा मिलना शुरू हुई। उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवायीं। माधवराव सिंधिया ने ग्वालियर में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए भी कई कार्य किए। माधवराव सिंधिया स्वयं भी हॉकी बहुत अच्छी खेला करते थे। उन्हें ग्वालियर की जनता ने प्रत्यक्षत: छतरी मंडी खेल मैदान में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ हॉकी खेलते देखा है। ग्वालियर के सिंधिया शासकों ने हॉकी की लोकप्रियता को देखते हुए 1919 ई. में स्थानीय स्तर पर ‘सिंधिया हॉकी गोल्ड कप’ की शुरुआत करवायी। 1924 ई. में इस प्रतियोगिता को अखिल भारतीय स्तर का दर्जा मिला। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद मध्यभारत हॉकी संघ ने सिंधिया गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन कराने की जिम्मेदारी ली। माधवराव सिंधिया ने रेल मंत्री बनते ही 1986 ई. में ग्वालियर में पृथक से ‘रेलवे हॉकी स्टेडियम’ की आधारशिला रखी एवं 1987 ई. में ‘एस्ट्रोटर्फ मैदान’ की व्यवस्था करवायी। इसका उद्घाटन भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टैस्ट मैच के साथ हुआ। इस प्रकार माधवराव सिंधिया ने हॉकी को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवायीं। माधवराव सिंधिया जीवन पर्यन्त खेल एवं खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए कार्य करते रहे। माधवराव सिंधिया की मृत्यु एक विमान दुर्घटना में हुई। जब वे उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रचार हेतु दिल्ली से कानपुर जा रहे थे। 30 सितम्बर, 2001 को हुई इस दुर्घटना के समय उनकी आयु 56 वर्ष, 6 माह, 19 दिन की थी। माधवराव सिंधिया के अचानक निधन से सारा देश स्तब्ध रह गया। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा, ‘वज्रपात हो गया! क्या काल भी इतना कू्र हो सकता हैं?’ ऐसे महान नेता एवं पथ प्रदर्शक सदियों में जन्म लेते हैं।

उद्भव उत्सव का आगाज 25 अक्टूबर से।

ग्वालियर। भारत देश ही नहीं दुनिया के तमाम देशों में ग्वालियर की पहचान बन चुका गीत, संगीत और नृत्य का अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव “उद्भव उत्सव“ इस बार खास होने जा रहा है। 5 दिवसीय इस उत्सव में हिस्सा लेने वाली देश-विदेश की दो दर्जन से अधिक टीम एवं बैंड ग्वालियर में अपना रंग जमाएगे। नृत्य-संगीत के साथ संस्कृति के विविध रंग, देश-विदेश के कलाकारों के संग 25 अक्टूबर से देखने को मिलेगा। इस आयोजन में पहली बार शिरकत करने आ रहे मैसेडोनिया और एस्टोनिया देश के कलाकारों के साथ ही अन्य देशों के नृत्य, गीत-संगीत से जुड़े कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देते नजर आएंगे। उद्भव कल्चरल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय एवं सिंधिया कन्या विद्यालय की प्राचार्य निशी मिश्रा ने प्रेसवार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि 18वां सिंधिया कन्या विद्यालय “उद्भव उत्सव 2023“ का आयोजन 25 से 29 अक्टूबर तक सिंधिया कन्या विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। देश के ख्याति प्राप्त इस उत्सव में इस बार रसिया, बुल्गेरिया, मैसेडोनिया, एस्टोनिया, मलेशिया व किर्गिजस्तान देशों के दलों ने अपनी सहमति दे दी है। जबकि देश के विभिन्न प्रांतोंं में दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की अनेक टीम और बैंड भी अपनी भागीदारी करेंगे। आयोजकों ने बताया का उत्सव का आगाज भव्य रंगारंग कार्निवाल के साथ होगा। जिसमें सभी भारतीय एवं विदेशी दल जल विहार इटालियन गार्डन से अपनी प्रस्तुतियां देते हुये बैजाताल के रास्ते से सिंधिया कन्या विद्यालय पहुंचेंगे। जहाँ भव्य समारोह में ‘‘उद्भव उत्सव 2023‘‘ का शुभारम्भ होगा। गौरतलब है कि उद्भव उत्सव में विगत वर्षों में फ्रांस, इटली, स्पेन, चीन, ईरान इजराइल, आस्ट्रिया, ताइवान, इजिप्ट, ग्रीस और स्लोवाकिया जैसे देशों के दलों ने ग्वालियर में अपनी-अपनी संस्कृतियों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दुनिया भर में वैश्विक एकता का संदेश दिया है। उत्सव के सहयोगी ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल की चैयरपर्सन किरण भदौरिया ने बताया कि हम सभी मिलकर ग्वालियर को सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक बड़ा मंच बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। जहाँ एक ओर विभिन्न देशों की टीमें उद्भव उत्सव में आकर अपनी-अपनी संस्कृतियों की प्रस्तुति देती हैं, वहीं ‘‘उद्भव उत्सव‘‘ के चयनित दलों को विदेशों में होने वाले अन्तरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सवों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होता है। उद्भव उत्सव में माय एफएम रेडियो तथा लोकनाद डिजिटल पार्टनर होंगे। उत्सव में यह रहेगा खास उद्भव उत्सव में समूह नृत्य, एकल नृत्य तथा बैण्ड (आर्केस्ट्रा) प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। समूह नृत्य प्रतियोगिताएं शास्त्रीय, अर्धशास्त्रीय एवं लोक नृत्य कैटेगरी में तथा एकल नृत्य प्रतियोगिताएं शास्त्रीय एवं अर्धशास्त्रीय कैटेगरीज में होंगी। बैण्ड (आर्केस्ट्रा) में समूह किसी भी विधा में अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे। इस उत्सव के लिए प्रवीण शर्मा एवं आलोक द्विवेदी को संयुक्त रूप से आयोजन सचिव नियुक्त किया गया है। 29 अक्टूबर को होगा समापन अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव “उद्भव उत्सव 2023“ का समापन 29 अक्टूबर को होगा। समापन समारोह पर गाला नाइट में चयनित भारतीय दल एवं विदेशी दलों के मध्य इण्टरनेशनल चैम्पियनशिप के लिये मुकाबला होगा। अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी के माध्यम से विजेताओं को चयन किया जाएगा। 10 अक्टूबर तक करा सकते हैं पंजीयन उद्भव उत्सव में भाग लेने के इच्छुक दल एवं एकल प्रतिभागी मोबाइल नंबर 89660-66666 पर उद्भव के सचिव दीपक तोमर से संपर्क कर 10 अक्टूबर तक अपनी पंजीयन करा सकते हैं।

निगम सफाई मित्रों अधिकारी-कर्मचारियों के लिये केसीएस विद्यालय में 5 अक्टूबर को मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कटनी। नगर पालिक निगम द्बारा नगर निगम के सफाई मित्रों अधिकारी कर्मचारियों के लिये चिकित्सा के क्षेत्र में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।।आगामी 5अक्टूबर को शहर के बीचों बीच स्थित केसीएस विद्यालय में विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा।शिविर में शहर सहित अन्य शहर से रोग विशेषज्ञ कुशल चिकित्सकों द्बारा पीडित जनों का उपचार किया जायेगा। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा स्वास्थ्य शिविर के लिये आज केसीएस स्कूल का निरीक्षण किया गया।इस मौके पर एम आईसी सदस्य शिब्बू साहू रमेश सोनी डीसी पवन कुमार अहिरवार नागेद पटेल आदेश जैन तेज भान आदि की उपस्थिति रही।

2 स्वास्थ्य कर्मचारी व उनके परिजनों के खिलाफ धारा 420 का मामला दर्ज

रायसेन, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हेंमत कुमार महोब, पूनम सिरोही, ओम प्रकाश महोबे, प्रीतम सिंह महोबे, साजिद अली, कैलाशनाथ, शहीद कुरैशी, अरविंद कुमार, विजय साहू, रामकुमार, ज्योति तोमर, महेश बाबू के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रायसेन के स्वास्थ्य विभाग में अभी कुछ ही दिन पहले भविष्य निधि में घोटाले का मामला सामने आया था। कोषालय की जांच के बाद, थाना कोतवाली पुलिस ने नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर 12 स्वास्थ्य कर्मचारी व उनके परिजनों के खिलाफ धारा 420 का मामला दर्ज कर लिया है। 1 करोड़ 92 लाख 32 हजार 727 रूपए के घोटाले की रकम है

एकजुट होकर कांग्रेसियों ने दिखाया दम जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से दिया सरकार को संदेश सरकार पर कि आरोपी की बौछार भारी संख्या में लोग रहे मौजूद

कटनी। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा वैसे-वैसे चुनावी हलचल तेज होती जा रही है आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है ऐसे में कांग्रेस भला पीछे कैसे रह सकती है इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने प्रदेश सरकार का बहिष्कार करते हुए जन आक्रोश यात्रा रैली निकाली। जिसमें एकजुटता के साथ वरिष्ठ जन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस के नेतृत्व में निकाली गई जन आक्रोश यात्रा के दौरान आमजन का आक्रोश भी प्रदेश सरकार के खिलाफ देखने को मिला। जन आक्रोश यात्रा के दौरान उमडे जन सैलाब को देखकर प्रदेश में परिवर्तन की लहर का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हवाला दिया कि सरकार लगातार कर्ज लेकर लोक लुभावन योजनाएं बना रही है। ताकि उसका वोट बैंक बढ जाए।सरकार को इस बात की कोई फ़िक्र नही है कि उसके कर्ज से आम आदमी की कमर टूट रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष विक्रम खम्परिया ने सरकार को घेरते हुए कहा कि शहडोल में मोदी जी ने कहा था कि जिस भी राज्य में 100 रुपए से ज्यादा कीमत में पेट्रोल मिल रहा है, वहां की सरकार जन विरोधी है। ऐसे में मौजूदा सरकार ने साबित कर दिया है कि वो जनता के साथ न्याय नही बल्कि लूट कर रही है। बेहिसाब बिजली बिलों को देख कर जनता कराह रही है और प्रदेश सरकार महज चुनाव जीतने के लिए कर्ज पर कर्ज लेकर जनता से वसूली कर ब्याज भर रही है। जन आक्रोश यात्रा कटनी रेलवे स्टेशन से प्रारंभ स्टेशन स्थित मेन रोड़ से दक्षिणमुखी हनुमान जी, सुभाष चौक, झंडा बाजार मार्केट, सराफा बाजार, छोटी मढिया, श्री जैन मंदिर, गांधीद्वार होते हुए अहिंसा चौक में संपन्न हुई। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा कि कटनी में भी कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। खुल्लेआम दिन दहाड़े दुकानों को लूटा जा रहा है। और पुलिस महज खाना पूर्ति करके सरकार और जनता के आंखों में धूल झोंक रही है। उन्होंने कमलनाथ सरकार के कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि मिलावट के खिलाफ़ जो काम कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ है उसे जनता भूली नही है। यात्रा में शामिल जिला कांग्रेस प्रभारी रमेश चौधरी ने भी भाजपा सरकार को आड़ेहांथों लेते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। श्री चौधरी ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश भर्ती परीक्षाओं के लिए कुख्यात हो चुका है। व्यापम भर्ती घोटाले से हुई शुरुआत अब तक जारी है। क्या आपको अपने ही राज्य की कोई खबर नहीं मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य है जहाँ पटवारी से लेकर मुख्यमंत्री तक की कुर्सी सौदे से हथियाई जा रही है। ये आपके लिए शर्म का विषय है या अभिमान का ? मध्यप्रदेश के 7 विभिन्न संगठनो, ठेकेदारों, डाक्टरों, बीजेपी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पत्र लिखकर बताया की मध्यप्रदेश में 50% कमीशन दिये बिना कोई काम नहीं होता। जन आक्रोश यात्रा में भारी संख्या में आम जनता के साथ सभी कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet