LATEST NEWS

कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं की बैठक, निशाने पर सुरजेवाला

नई दिल्ली। दिल्ली में देर रात कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं की बैठक हुई है. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में कांग्रेस के असंतुष्ट ग्रुप G-23 के नेता शामिल हुए हैं. ये सभी नेता रणदीप सुरजेवाला की प्रेस कॉन्फ्रेंस से नाराज हैं. इन नेताओं का कहना है कि अगर सभी मुद्दे सुलझा लिए गए हैं तो मीटिंग की जरूरत ही क्यों है? बता दें कि 18 दिसंबर को रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि असंतुष्ट नेताओं की मुख्य मांग कांग्रेस का पूर्णकालिक अध्यक्ष चुनने की थी. अब जनवरी के अंत तक या फरवरी में चुनाव होने वाला है. इसी के साथ ही असंतुष्ट नेताओं की मांग पूरी हो गई है. कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी जल्द ही नए पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने की प्रक्रिया शुरू करेगी. कांग्रेस के इलेक्टोरल कॉलेज, AICC के सदस्य, कांग्रेस कार्यकर्ता और सदस्य चुनेंगे कि सबसे उपयुक्त कौन है. लेकिन मेरे समेत 99.9 फीसदी लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी को ही पार्टी का अध्यक्ष चुना जाए.

इंदौर में सनसनीखेज चोरी: 60 लाख रुपए के सोने के आभूषण उड़ाए

इंदौर। इंदौर में शुक्रवार रात चोरी की बड़ी वारदात हुई। छोटा सराफा के खियालाल कॉम्प्लेक्स में सोने की ज्वेलरी बनाने के कारखाने में चाेरों ने धावा बोला और चार दुकान के ताले चटका दिए। चोर यहां से 50 से 60 लाख रुपए का एक किलो 300 ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए हैं। थाने से महज 200 कदम की दूरी पर हुई इस चोरी में चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस मामले में पड़ताल की बात कह रही है। बदमाश मालिक और स्टाफ के जाने पांच मिनट बाद ही आ धमके थे। शॉप कर्मी शाहरुख ने बताया कि सुबह मकान मालिक ने कॉल कर बताया कि आपके दुकान के ताले टूटे हुए हैं। वारदात करीब 10:30 बजे की है। चोर यहां आए और सबसे पहले उन्होंने कैमरे की दिशा को मोड़ दिया। कैमरा घुमाने से वह बंद हो गया। इसके बाद पौने 12 बजे के करीब एक चोर ऊपर गया तो वह वहां लगे कैमरे में कैद हो गया। चोर दुकान में रखा एक किलो 300 ग्राम सोना लेकर भागे हैं। हमारे यहां 8 कारीगर काम करते हैं। यहां सभी के बैैठक के पास जेवर बनाने के लिए थोड़ा-थोड़ा सोना रखा था। हमारे यहां करीब 50 से 60 लाख रुपए की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि हम रात में 10.25 बजे दुकान बंद कर निकले थे। बदमाश पूरी तरह से रैकी करके आए थे। वे हमारे जाने के पांच मिनट बाद ही तलघर स्थित दुकान पर आ धमके। कैमरे में कैद युवक ने मास्क लगा रखा था। चोरी की सूचना के बाद एफएसएल के अधिकारी और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति सीसीटीवी में नजर आ रहा है। हुलिए के आधार पर चोर को तलाशा जा रहा है। प्रदेश में ज्वैलरी बनाने की सबसे बड़ी मंडी बता दें कि इंदौर का छोटा और बड़ा सराफा प्रदेश में ज्वैलरी बनाने की सबसे बड़ी मंडी है। यहां 1000 हजार से ज्यादा दुकानें और कारखाने हैं। यहां पर हजारों की संख्या में बंगली कारीगर ज्वैलरी डिजाइन करते हैं। यहां प्रतिदिन बड़ी मात्रा में सोने-चांदी की खरीदी-बिक्री का काम होता है। प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के भी ज्वैलर यहां ज्वेलरी डिजाइन करवाते हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी कई बार यहां पर इस प्रकार की वारदात हो चुकी है। कई मामले में तो बंगाली कारीगरों ने ही व्यापारियों को चूना लगाया है। पुलिस की मानें, तो सस्ती दरों पर मिलने वाले कारीगरों यहां लाकर काम करवाया जाता है। कई व्यापारियों ने तो पुलिस को अपने यहां काम करने वाले कारीगरों की सही सूचना तक नहीं देते। इसी कारण कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं।

RSS के पहले प्रवक्ता एमजी वैद्य का 97 साल की उम्र में निधन

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विचारक और पहले आधिकारिक प्रवक्ता माधव गोविंद वैद्य का शनिवार को 97 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और 5 बेटे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कोरोना से ठीक हो चुके थे उनके पोते विष्णु वैद्य ने बताया कि उनका निधन शनिवार दोपहर 3:35 बजे हुआ। वे कोरोना से संक्रमित भी हुए थे, लेकिन इससे उबर चुके थे। शुक्रवार को अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहीं उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। उन्होंने बताया कि वैद्य का अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को नागपुर में उनके निवास पर रखा गया है। वैद्य संस्कृत के लेक्चरर भी थे एमजी वैद्य RSS के कई सालों तक प्रवक्ता रहे और कई दूसरे अहम पदों पर भी रहे। वे लंबे समय तक एक क्रिश्चियन कॉलेज में संस्कृत के लेक्चरर भी थे। उन्हें अपनी बेबाकी के लिए जाना था। अटल बिहारी बाजपेई की सरकार के दौरान उन्होंने कई बार केंद्र पर सवाल भी उठाए थे। गडकरी के लिए भाजपा पर सवाल उठाए थे 2013 में नितिन गडकरी के दोबारा भाजपा अध्यक्ष नहीं बन पाने पर वैद्य ने कहा था कि गडकरी भाजपा की अंदरूनी साजिश के शिकार हुए हैं। उन्होंने संदेह जताया था कि भाजपा में जो लोग गडकरी का विरोध कर रहे हैं, उनमें और यूपीए सरकार में साठगांठ है। ये नेता ही गडकरी के खिलाफ मीडिया को सामग्री उपलब्ध कराने में मददगार बने।

अगर आपको भी नहीं मिल रहा हनुमान चालीसा पाठ का लाभ जानें सही विधि और इसके लाभ

भोपाल। जब कभी भी किसी भक्त की निष्ठा की बात होती है तो हनुमान जी से बढ़कर और कोई नहीं | भगवान श्री राम के प्रति उनकी भक्ति सभी भक्तों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है | हनुमान जी के जैसा भक्त न कोई हुआ है और न होगा | इसलिए भगवान श्री राम के आशीर्वाद से हनुमान जी को यह वरदान प्राप्त है कि उनकी आराधना करने वाले भक्त हनुमान जी के साथ-साथ भगवान श्री राम का भी आशीर्वाद स्वतः ही पा लेते है | हमारे शास्त्रों में हर समस्या का समाधान वर्णित है | हनुमान चालीसा के पाठ द्वारा हनुमान जी की आराधना करना भी इन शास्त्रीय उपायों में से एक है | गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित हनुमान चालीसा में वो सभी चमत्कारी शक्तियाँ निहित है जो हमारे सभी संकटों को पल भर में दूर कर सकती है | हनुमान चालीसा पाठ का महत्व : – बचपन में हनुमान जी अपनी क्रीडाओं द्वारा ऋषि-मुनियों को तंग किया करते थे जिससे तंग आकर ऋषि द्वारा उन्हें यह श्राप मिला कि वे अपनी शक्तियों को भूल जाया करेंगे और दूसरों के द्वारा स्मरण कराने पर ही उन्हें अपनी शक्तियों का अहसास होगा | सम्पूर्ण हनुमान चालीसा के पाठ में हनुमान जी की शक्तियों का वर्णन किया गया है | इस पाठ के माध्यम से ही हम हनुमान जी की आराधना करने के साथ-साथ उन्हें उनकी शक्तियों का भी स्मरण कराते है जिससे वे शीघ्र प्रसन्न होकर हमें फलीभूत करते है | हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन करना चाहिए | इसलिए जितना शीघ्र हो सके आप इसे याद कर ले | सुबह का एक समय निश्चित कर प्रतिदिन उसी समय पर हनुमान चालीसा का पाठ करे | समय के चुनाव में ध्यान दे सुबह 6.15 am , 7.15 या 8.15 am इस प्रकार का समय चुने, व 6.45 am , 7.45 am ऐसे समय पर कोई भी पाठ-पूजा न करें | हनुमान जी के ऐसे मंदिर जहाँ हनुमान जी को चौला चढ़ाया जाता हो, उस मंदिर में जाकर हनुमान जी के चरणों से थोड़ा सा सिन्दूर एक डिब्बी में घर ले आये अब डिब्बी में और सिन्दूर व थोडा चमेली का तेल मिलाकर रखे ले | रोजाना पूजा पर बैठते समय सबसे पहले हनुमान जी का ध्यान करते हुए इस सिन्दूर से स्वयं को तिलक करे | लाल या पीले वस्त्र धारण कर लाल ऊनी आसन बिछाकर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठ जाये साथ में एक लौटे में जल और प्रसाद रूप में कुछ मीठा रखे | अब चमेली के तेल का दीपक प्रज्वल्लित करे | पानी के लौटे को हनुमान जी की प्रतिमा के सम्मुख रखकर आदरपूर्वक उन्हें ग्रहण करने को कहे | अब थोड़े मीठे को भोग स्वरुप उनकी प्रतिमा के आगे रखे |

मेष राशि के लिए मंत्र … मेष लग्न या राशी के जातक इस मंत्र का जप करें

भोपाल। मेष राशि, सभी 12 राशियों की संख्या में प्रथम राशि है | मेष राशि का स्वामी मंगल गृह है | मेष राशि के जातक उर्जावान, उर्वर मष्तिष्क के स्वामी और प्रग्रतिशील विचारधारा के होते है | मंगल गृह के शुभ और अशुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों को सीधे प्रभावित करते है | शास्त्रों में ग्रहों में अशुभ प्रभावों को कम करने व गृह को बल देने हेतु सभी रशियों के लिए विशेष मन्त्रों का उल्लेख मिलता है | राशी के अनुसार मंत्र जप न केवल आपके राशि गृह को बल देते है अपितु अन्य ग्रहों के भी अशुभ प्रभावों को शांत करते है | ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नमः का जाप जिंदगी बदल देगा। मेष राशि के जातक उपरोक्त मंत्र का जप नियमित रूप से करें | प्रातः जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत होकर साफ़ कपड़े धारण कर पूजास्थल पर बैठ जाए | श्री लक्ष्मीनारायण जी की प्रतिमा पूजास्थल पर स्थापित कर ले | धुप-दीप आदि लगाकर पहले गणेश जी के स्तुति मंत्र द्वारा उनका स्मरण करें इसके पश्चात् आप उपरोक्त मंत्र का जप कम से कम 21 बार अवश्य करें | मेष राशि के जातक उपरोक्त मंत्र का जप पूर्ण करने के पश्चात् अपने ईष्ट देव या देवी के मंत्र का जप कर सकते है | इस मंत्र जप के कार्य को नियमित रूप से किया करें | एक से दो महीने में ही आपके जीवन में चमत्कारिक बदलाव होने लग जायेंगे | उपरोक्त मंत्र का जप न केवल मेष राशि वाले जातक को करना चाहिए अपितु जिस जातक के लग्न में मेष हो उसे भी इस मंत्र का जप करना चाहिए | दोनों स्थिति में उपरोक्त मंत्र के जप से समान फल की प्राप्ति होती है |

MP : विकास बनकर मिला वसीम, पहले की दोस्ती और फिर मंगलसूत्र पहनाकर जबरन बनाए शारीरिक संबंध

भोपाल. मध्य प्रदेश के उज्जैन के मुनिनगर से लव जिहाद के एक खबर आ रही है। यहां एक मुस्लिम युवक हिन्दू नाम बताकर दो साल तक महिला का शोषण करता रहा। असलियत पता चलने पर महिला ने थाने में शिकायत की है। प्राप्त समाचार के अनुसार, उज्जैन के मुनिनगर निवासी 35 वर्षीय महिला ने शुक्रवार को महिला थाने पहुंचकर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची महिला ने बताया कि दो महीने पहले ही युवक के पर्स में पहचान पत्र देखा तो हकीकत का पता चला। जानें कैसे खुला राज महिला ने बताया कि परिचित महिला के माध्यम से युवक ने मोबाइल नंबर ले लिया फिर फोन व वीडियो कॉलिंग करने लगा। खुद का नाम विकास निवासी नागदा बताते हुए दोस्ती करने के बाद शारीरिक संबंध बनाए। दो साल से वह शादी का झांसा देकर फायदा उठा रहा था। महिला ने बताया दो महीने पहले युवक के पर्स से परिचय पत्र घर में गिर गया जिस पर वसीम अकरम निवासी बड़नगर अंकित था। युवती के गले में मंगलसूत्र पहनाने का भी किया नाटक पहचान सामने आने पर महिला को अहसास हुआ कि युवक नाम व धर्म बदलकर धोखा देकर शोषण कर रहा था। महिला ने थाना प्रभारी ज्योति दीखित को घटना की जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 7 सितंबर 2018 को परिचित महिला के माध्यम से विकास उर्फ वसीम ने मोबाइल नंबर पता किया। फिर दोस्ती करने के बाद मिलने बुलाया व मेरी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। वह शादी का झांसा देता रहा। भरोसा दिलाने के लिए उसने गले में मंगलसूत्र पहनाने का नाटक भी किया, लेकिन शादी नहीं करते हुए कई बार फायदा उठाया। वीडियो कालिंग के दौरान उसने मेरे अश्लील फोटो खींच लिए थे जिनके माध्यम से वह मुझे ब्लैकमेल भी करने लगा था। 25 अक्टूबर 2020 को शादी का दबाव बनाने पर उसने मुझे अपशब्द कहे। इस दौरान उसका पर्स नीचे गिर गया। उसमें ड्राइविंग लाइसेंस पर उसका नाम वसीम पुत्र नासिर लिखा था व पता कोर्ट चौराहा बड़नगर का था। जबकि वसीम ने खुद को विकास निवासी नागदा बताते हुए दोस्ती की थी। उसकी सच्चाई सामने आने पर विरोध किया तो 17 दिसंबर को नासीर ने शादी से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

बीजेपी करेंगे ज्वाइन, तृणमूल छोड़ने पर शुभेंदु को Z सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ी

कोलकाता। ममता बनर्जी की तृणमूल से इस्तीफे के एक दिन बाद ही शुभेंदु अधिकारी को केंद्र से Z कैटेगरी की सुरक्षा मिलने का फैसला हो गया। गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से चर्चा के बाद शुभेंदु को बंगाल में Z सिक्योरिटी देने का फैसला लिया गया है। उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी भी मिलेगी। बंगाल के बाहर उन्हें Y+ सिक्योरिटी कवर मिलेगा। इधर, प. बंगाल विधानसभा के स्पीकर ने अधिकारी का इस्तीफा मंजूर करने से इनकार किया है। विधानसभा स्पीकर बिमान बनर्जी ने कहा- मैंने शुभेंदु का इस्तीफा मंजूर नहीं किया। उनका इस्तीफा संविधान और विधानसभा के नियमों के मुताबिक नहीं भेजा गया है। उन्होंने निजी तौर पर मुझे इस्तीफा नहीं सौंपा। मुझे नहीं मालूम कि उनका इस्तीफा सही है या नहीं और उन्होंने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है या नहीं। जब तक मुझे इस बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल जाती, उनका इस्तीफा मंजूर करना संभव नहीं है। 1-2 दिन में भाजपा जॉइन कर सकते हैं ममता के करीबी रहे शुभेंदु ने बुधवार को विधायकी और गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वे पूर्वी मिदनापुर की नंदीग्राम सीट से विधायक थे। पिछले कुछ समय से पार्टी की लीडरशिप से दूरी बनाए हुए थे। शुभेंदु का जाना पार्टी के साथ ममता के लिए भी झटका है। 19 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह बंगाल दौरे पर जाएंगे। ऐसी अटकलें हैं कि इसी दौरान शुभेंदु भाजपा जॉइन कर सकते हैं। शुभेंदु के परिवार का 80 से ज्यादा सीटों पर असर शुभेंदु अधिकारी मिदनापुर जिले के बड़े नेता माने जाते हैं। उनका परिवार कई सालों से सियासत में है। शुभेंदु के पिता कांग्रेस से विधायक और सांसद रह चुके हैं। वे UPA सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री थे और अभी तृणमूल सांसद हैं। शुभेंदु खुद लगातार विधायक और सांसद का चुनाव जीतते आ रहे हैं। पहली बार उन्होंने 2006 में विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 2009 में लोकसभा चुनाव जीते। 2014 में भी अपनी सीट पर कब्जा जमाया। 2016 में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा और जीतकर परिवहन मंत्री बने। शुभेंदु के एक भाई सांसद और दूसरे नगरपालिका अध्यक्ष हैं। इस परिवार का 6 जिलों की 80 से ज्यादा सीटों पर असर है।

IND vs AUS : डे नाइट टेस्ट में भारत मजबूत, अश्विन ने उड़ाई कंगारुओं की नींद

एडिलेड। एडिलेड में खेले जा रहे डे नाइट टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कस किया है. ऑस्ट्रेलिया को दूसरे दिन पहली पारी में 191 रन पर समेटने के बाद दूसरी पारी में भारत का स्कोर 9 रन 1 विकेट के नुकसान पर है. भारत को कुल 62 रन की बढ़त मिल गई है. पहली पारी में भारत ने 244 रन बनाए थे. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मयंक अग्रवाल पांच और ‘नाइट वॉचमैन’ के तौर पर आए जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना क्रीज पर थे. इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 191 रन पर आउट करके दूसरे दिन शुक्रवार को 53 रन की बढ़त ले ली थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मार्नस लाबुशेन (47) और टिम पेन (नाबाद 73) को छोड़कर कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका. टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में 4 कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया. इसके अलावा उमेश यादव ने 3 और जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके. एडिलेड टेस्ट में अश्विन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो रहे हैं. अश्विन ने उड़ाई कंगारुओं की नींद अश्विन ने सबसे पहले स्टीव स्मिथ (1) फिर ट्रेविस हेड (7) उसके बाद डेब्यू कर रहे कैमरन ग्रीन (11) को भी पवेलियन भेज दिया. इसके बाद अश्विन ने नाथन लियोन (10) को भी आउट कर दिया. दिन के पहले सत्र में बुमराह ने मैथ्यू वेड (8) और जो बर्न्‍स (8) को आउट किया. वेड 14 के कुल स्कोर और बर्न्‍स 29 के कुल स्कोर पर आउट हुए. मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने किसी तरह पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका नहीं लगने दिया. मोहम्मद शमी की गेंद पर हालांकि बुमराह ने लाबुशेन को जीवनदान दिया. दूसरा सत्र अश्विन के नाम रहा. अश्विन ने पहले स्मिथ को स्लिप पर अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया. स्मिथ 29 गेंदों पर एक रन बना पाए. फिर अश्विन ने ट्रेविस हेड (7) को अपनी ही गेंद पर कैच किया. डेब्यू कर रहे कैमरन ग्रीन (11) से ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़ी उम्मीद लगाए बैठी थी. अश्विन की एक छोटी गेंद पर उन्होंने पुल शॉट खेला और कोहली ने शॉर्ट मिडविकेट पर उनका शानदार कैच लपका. यहां ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 65 रनों पर चार विकेट हो गया. उमेश ने दिलाया बड़ा ब्रेकथ्रू दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने कोई और विकेट नहीं खोया. तीसरे सत्र में उमेश ने लाबुशेन को तीन रनों से अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया. 119 गेंदों पर लाबुशैन ने 47 रन बनाए. कप्तान टिम पेन हालांकि यहां अंत तक खड़े रहे और 99 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 73 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्हीं के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 111 रनों से 192 रनों तक का सफर तय किया. इस दौरान पैट कमिंस (0) को उमेश ने आउट किया. मिशेल स्टार्क (15) रन बनाकर रन आउट हुए. नाथन लियोन (10) को अश्विन ने कोहली के हाथों कैच कराया. उमेश ने जोश हेजलवुड (8) को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया. अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी भारत को सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ से निराशा हाथ लगी. चार रन बनाकर शॉ सात के कुल स्कोर पर पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए. मयंक (5) और नाइट वॉचमैन जसप्रीत (0) दिन का खेल खत्म होने पर नाबाद लौटे. भारत ने अपने बचे हुए 4 विकेट सिर्फ 11 रनों पर गंवा दिए इससे पहले भारत ने पहली पारी में 244 रन बनाए थे. दूसरे दिन भारत को अपने पुछल्ले बल्लेबाजों से उम्मीद थी कि वे 300 रन के पार पहुचाएंगे, लेकिन भारत ने अपने बचे हुए 4 विकेट सिर्फ 11 रनों पर गंवा दिए. गुलाबी गेंद के सामने भारतीय बल्लेबाज बेबस नजर आए. भारत ने दूसरे दिन अपना पहला विकेट रविचंद्रन अश्विन (15) के रूप में खोया. दिन की तीसरी ही गेंद पर पैट कमिंस की गेंद पर वह टिम पेन को कैच दे बैठे. फिर मिशेल स्टार्क ने ऋद्धिमान साहा (9) को आउट किया.

देश में 24 घंटे में सिर्फ 18 हजार संक्रमित मिले, यह बीते 6 महीने में सबसे कम

देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों ने बुधवार को बड़ी राहत दी। सिर्फ 18 हजार 164 नए केस आए। यह 24 जून के बाद सबसे कम रहे। तब 16 हजार 868 केस आए थे। बीते 24 घंटे में 33 हजार 350 मरीज ठीक हो गए। 356 संक्रमितों की मौत हो गई। इससे इलाज करा रहे मरीज, यानी एक्टिव केस में 15 हजार 563 की कमी आई। यह करीब डेढ़ महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2 नवंबर को 21 हजार 447 एक्टिव केस कम हुए हुए थे। देश में अब तक 99.50 लाख लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, इनमें से 94.89 लाख ठीक हो चुके हैं और 1.44 लाख ने इस महामारी से जान गंवा दी है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। दिल्ली यहां बुधवार को 1547 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2734 लोग ठीक हुए और 12 की मौत हो गई। अब तक यहां 6 लाख 11 हजार 994 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13 हजार 261 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 5 लाख 88 हजार 586 लोग ठीक हो चुके हैं। 2. मध्यप्रदेश यहां बुधवार को 1079 केस आए। 1257 लोग ठीक हो गए और आठ मरीजों की मौत हो गई। यहां अब तक 2 लाख 26 हजार 788 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2 लाख 11 हजार 25 ठीक हो गए, जबकि 3 हजार 433 की मौत हो गई। अभी 12 हजार 330 का इलाज चल रहा है। 3. गुजरात यहां बुधवार को 1160 लोग संक्रमित पाए गए। 1384 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 31 हजार 73 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12 हजार 547 मरीजों का इलाज चल रहा है। 2 लाख 14 हजार 323 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4203 की मौत हो चुकी है। 4. राजस्थान यहां बुधवार को 1247 केस आए। 2237 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 94 हजार 831 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14 हजार 510 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 77 हजार 743 लोग ठीक हो चुके हैं, 2578 की मौत हो चुकी है। 5. महाराष्ट्र यहां बुधवार को आंकड़ों में कुछ सुधार किया गया। 5914 केस कम किए गए। 3887 मरीज ठीक भी हो गए। 95 की मौत हुई। यहां अब तक 18.80 लाख केस आ चुके हैं। 17.69 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 48 हजार 434 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब कुल 61 हजार 454 मरीजों का इलाज चल रहा है।

MP : सत्ता का दम्भ, आम आदमी पर बंदिशें, बीजेपी की किसान सम्मेलन में उमड़े हजारों

इंदौर। शहर में बुधवार को कोरोना मरीजों का आंकड़ा 50,332 पर पहुंच गया। कोराना पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने आम लोगों पर तमाम पाबंदियां लागू कर रखी हैं। इनमें शादी समारोह में कितने लोग शामिल होंगे कि सूचना थाने पर देने से लेकर बाजार बंद होने का समय, रात का कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग तक पर पाबंदियां शामिल है। इसके विपरीत दशहरा मैदान पर हुए भाजपा के किसान सम्मेलन पर किसी तरह की पाबंदी नजर नहीं आई। 22 नवंबर को जारी कलेक्टर के आदेश के अनुसार सभी प्रकार के धरना, प्रदर्शन और रैलियों पर रोक है, उसके बाद भी न सिर्फ इस आयोजन की अनुमति दी गई, बल्कि उसमें कोरोना प्रोटोकाॅल के उल्लंघन पर किसी तरह की कार्रवाई भी नहीं की गई। सम्मेलन में हजारों की भीड़ थी, लेकिन न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया, न ही मास्क का। यहां तक कि मंच पर बैठे नेताओं में से भी ज्यादातर ने मास्क उतार रखे थे। भाजपा ने घोषणा की है कि वह कृषि सुधार कानूनों के समर्थन में प्रदेश से एक लाख ट्रेक्टर पर 4 लाख किसानों को दिल्ली लेकर जाएगी। अब कांग्रेस विरोध में सम्मेलन करेगी भाजपा के सम्मेलन के बाद कांग्रेस नेता कृषि बिल के विरोध में किसान सम्मेलन करने की तैयारी कर रहे हैं। पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने सम्मेलन की मंजूरी देने पर आपत्ति लेते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से लोग परेशान हैं। ऐसे में बीच शहर में भीड़ एकत्र करने की अनुमति प्रशासन ने कैसे दे दी? अब कांग्रेस भी किसान सम्मेलन कर कृषि बिल का विरोध करेगी।

कमलनाथ की मुश्किल बढ़ी, मप्र कैडर के तीन आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ ईओडब्ल्यू में दर्ज होगा मामला

भोपाल। चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के मप्र कैडर में पदस्थ तीन अधिकारियों के समेत उन सभी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं जिन पर 2019 के आम चुनाव के दौरान कालाधन ले जाने के आरोप लगे थे। आयकर विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के परिजनों और उनके सहयोगियों के यहां मारे गए छापों के बाद आरोप लगाए गए थे। आयोग ने केंद्रीय मुख्य सचिव से भी इन अधिकारियों के खिलाफ उपयुक्त विभागीय कार्रवाई करने को कहा है। मप्र के मुख्य सचिव से भी इसी तरह की कार्रवाई करने को कहा गया है। आयकर विभाग ने छापों में पाया था कि 2019 के आम चुनाव में भारी मात्रा में नकदी का इस्तेमाल किया गया था। इसकी रिपोर्ट आयकर विभाग की शीर्ष संस्था केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने चुनाव आयोग को भेजी थी। आयोग ने कहा कि उसने इस रिपोर्ट के सभी पहलुओं पर विचार विमर्श के बाद ही यह निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग से जारी बयान के मुताबिक सीबीडीटी की रिपोर्ट में कहा गया था कि इन की अधिकारियों की एक राष्ट्रीय पार्टी की ओर से कुछ लोगों तक पहुंचाने में भूमिका रही है। आयोग ने अपने बयान में किसी पार्टी का नाम नहीं लिया है। लेकिन यह बिलकुल स्पष्ट है कि यह बोर्ड का इशारा कांग्रेस पार्टी की ओर है। चुनाव आयोग ने मप्र के सीईओ को 28 अक्टूबर 2020 को ही यह रिपोर्ट भेज दी थी। इसमें सीईओ को निर्देश दिए गए थे कि वह तीन अधिकारियों के खिलाफ ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराए। 4 अफसरों पर हैं आरोप सुशोभन बैनर्जी, संजय माने और वी मधु कुमार आईपीएस अधिकारी हैं जबकि अरुण मिश्रा मप्र राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। यह था मामला आयकर विभाग दिल्ली की इंवेस्टिगेशन विंग ने 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़, सलाहकार राजेंद्र मिगलानी, मोजेर बियर कंपनी के मालिक भांजे रतुल पुरी और एक अन्य कारोबारी अश्विन शर्मा के 52 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे थे। 8 अप्रैल को आयकर विभाग ने 14.6 करोड़ रुपए की बेहिसाब नकदी बरामद की थी। इसके साथ बड़े पैमाने पर डायरियां और कंप्यूटर फाइल जब्त की थीं। इनमें सैकड़ों करोड़ रुपए के लेनदेन के हिसाब थे। बाद में आयकर विभाग ने बताया था कि दस्तावेजों में यह प्रमाण मिले हैं कि 20 करोड़ रुपए की राशि एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के दिल्ली स्थित मुख्यालय भेजा गया। इन छापों में कुल 281 करोड़ रुपए के लेनदेन के पुख्ता प्रमाण मिले थे। यह पैसा विभिन्न कारोबारियों, राजनीतिज्ञों और नौकरशाहों से एकत्र किया गया था। यह 20 करोड़ रुपए की नकदी हवाला के माध्यम से तुगलक रोड स्थित एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के मुख्यालय को भेजी गई थी। भेजी गई राशि 20 करोड़ से बढ़कर 106 करोड़ निकली आयकर विभाग की जांच में यह सामने आया था कि कांग्रेस पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय को 20 करोड़ नहीं, बल्कि 106 करोड़ रुपए भेजे गए थे। इसके अतिरिक्त विकास ढिंगरा नामक व्यक्ति के खाते में 72 करोड़ रुपए भेजे गए। आयकर विभाग की यह जांच विकास ढींगरा नामक व्यक्ति पर भी केंद्रित रही। जिसमें पाया गया है कि ढींगरा अप्रैल 2019 को ही विदेशी चला गया था। इसके बाद अब तक नहीं लौटाा। हालांकि विभाग का दावा है कि वह इस रकम के लेनदेन का सीधे लाभार्थी नहीं है। वह केवल रकम एक जगह से दूसरी जगह भेजने का माध्यम भर है। दिल्ली के अकाउंटेंट ललित चलानी के तार कमलनाथ के करीबियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक 7 अप्रैल 2019 को आयकर ने छापे मारे थे, उनमें मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी 5 लाेग शामिल थे ।जिसमें बड़े पैमाने पर पैसों के लेनदेन के सबूत मिले थे। इसके बाद इकट्ठा किए गए सबूत और रिपोर्ट सीबीआई को भेज दिए गए थे। आयकर विभाग ने चुनाव आयोग को जो साक्ष्य और जांच रिपोर्ट सौंपी, उसमें लोकसभा चुनाव के दौरान 11 उम्मीदवारों को कथित तौर पर भारी रकम ट्रांसफर किए जाने का आरोप है। यह जानकारी दिल्ली के एक शख्स ललित कुमार चेलानी के कम्प्यूटर से मिली थी। चेलानी एक अकाउंटेंट हैं, जो कमलनाथ के करीबी आरके मिगलानी के साथ काम कर चुके हैं। चलानी के खाते से ही ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी को रकम का भुगतान करने के सबूत आयकर को मिले थे। चलानी के जरिए 2 उम्मीदवारों मिली थी रकम सूत्रों के मुताबिक 11 लोकसभा उम्मीदवारों को चलानी के माध्यम से रकम मिली थी। हालांकि भुगतान से जुड़ी रसीदें सिर्फ दो उम्मीदवारों सतना से राजाराम प्रजापति और बालाघाट से मधु भगत के मामले में मिली थी। अन्य जिन उम्मीदवारों को फंड मिलने का आरोप है, वे हैं- मंदसौर से मीनाक्षी नटराजन, मंडला से कमल मांडवी, शहडोल से प्रमिला सिंह, सीधी से अजय सिंह, भिंड से देवाशीष जरारिया, होशंगाबाद से शैलेंद्र सिंह दीवान, खजुराहो से कविता सिंह, भोपाल से दिग्विजय सिंह और दमोह से प्रताप सिंह लोधी।

कुत्‍ते के साथ फुटपाथ पर मासूम, पिता जेल में और मां छोड़कर गई

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की एक फोटो चर्चा में है। फोटो में एक 10 साल का बच्चा फुटपाथ पर कुत्ते के साथ सोता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर पुलिस ने बच्चे की जानकारी जुटाई तो हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बच्चे का नाम अंकित है। उसके पिता जेल में हैं। मां उसे दो साल पहले छोड़कर कहीं चली गई। अंकित गुब्बारे बेचकर या चाय की दुकानों पर काम कर अपना गुजारा करता है। अब उसका डॉगी ‘डैनी’ ही उसका एक मात्र सहारा है। फोटो देखकर हर किसी का पसीजा दिल, पर मां को रहम नहीं आई हाड़ कंपाने वाली ठंड में अपने डॉगी डैनी को चादर में लपेटे फुटपाथ पर सोते हुए अंकित का फोटो जब सामने आया तो हर किसी का दिल पसीज गया। जिला प्रशासन ने बच्चे की सच्चाई खोजने का बीड़ा उठाया। पुलिस ने सोमवार को बच्चे को ढूंढ़ निकाला। अंकित हर रात शिव चौक के फुटपाथ पर सोता है। वह सुबह उठकर कभी चाय की दुकान पर कप प्लेट साफ करता है तो कभी सर्द रात में गुब्बारे और खिलौने भेज कर अपना और अपने साथी कुत्ते डैनी का पेट भरता है। रात होने पर यह बच्चा फुटपाथ को अपना बिस्तर बना एक चादर में सर्दी से बचने का प्रयास करता है। उसी चादर में अंकित का साथी डैनी भी उसके साथ सो जाता है। अंकित ने बताया, ”मैं शिव चौक पर रहता हूं। मैं आठ साल का था, तभी मां छोड़कर चली गई। यहीं बड़ा हो गया। यहां कुछ जानने वाले थे खालापार में। वहां एक अम्मा (शीला) के घर कुछ दिन रहा था।” अंकित का कराया गया एडमिशन, पुलिस ने परवरिश का बीड़ा उठाया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि अंकित के पिता जेल में हैं, जबकि मां का कुछ पता नहीं है। इसके अलावा अंकित कुछ जानकारी नहीं दे सका है। शहर कोतवाली पुलिस ने बच्चे को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और जूते देकर बच्चे की परवरिश करने का बीड़ा उठाया है। फिलहाल बच्चे का एक स्कूल में एडमिशन कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। साथ ही पुलिस इस बच्चे की मां व रिश्तेदारों की भी तलाश कर रही है।

कैलाश विजयवर्गीय बोले- किसी को बताना मत, कमलनाथ सरकार गिराने में मोदी जी का था अहम रोल

इंदौर। इंदौर में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है. किसान सम्मेलन में अपने भाषण के दौरान विजयवर्गीय ने कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार गिराने में अगर किसी की महत्वपूर्ण भूमिका थी तो वो नरेंद्र मोदी की थी. दरअसल, किसान आंदोलन और कृषि कानून पर छिड़ी बहस के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग शहरों में किसान सम्मेलन का आयोजन किया था. इंदौर में किसान सम्मेलन की ज़िम्मेदारी कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा को दी गयी थी. क्या बोले विजयवर्गीय? इसी में अपने भाषण के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ‘जब तक कमलनाथ जी की सरकार थी, एक दिन चैन से सोने नहीं दिया. अगर भाजपा का कोई कार्यकर्ता था कमलनाथ जी को सपने में भी जो दिखाई देता था वो नरोत्तम मिश्रा जी थे. तालियां बजाकर नरोत्तम मिश्रा जी का स्वागत करें. ये पर्दे के पीछे की बात कर रहा हूं आप किसी को बताना मत, मैंने आज तक किसी को नहीं बताई, पहली बार इस मंच पर बता रहा हूं कि कमलनाथ जी की सरकार गिराने में यदि महत्वपूर्ण भूमिका किसी की थी तो नरेंद्र मोदी जी की थी धर्मेंद्र प्रधान जी की नहीं थी. पर किसी को बताना मत ये बात, आज तक मैने किसी को नहीं बताई.’ बीजेपी की सफाई हालांकि, इस पूरे मसले पर एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘कैलाश विजयवर्गीय ने हास्य विनोद में बयान दिया था. मैं स्वयं वहां मौजूद था. उनका अंदाज वही था और उनके बयान को हास्य विनोद में लेना चाहिए’ हमारे आरोपों की हुई पुष्टि- कांग्रेस कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारे आरोपों की पुष्टि खुद कैलाश विजयवर्गीय ने कर दी. कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि ‘भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने किसान सम्मेलन के मंच से कांग्रेस के उन तमाम आरोपों की पुष्टि कर दी है कि प्रदेश की लोकप्रिय, जनादेश वाली कमलनाथ सरकार को बीच समय में नरेंद्र मोदी जी के इशारे पर गिराया गया है.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘भाजपा शुरू से ही झूठ कहती आई है कि कांग्रेस की सरकार गिराने में उसका कोई योगदान नहीं है, कांग्रेस के अंदरूनी संघर्ष के कारण प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिरी है लेकिन आज कैलाश विजयवर्गीय की स्वीकारोक्ति से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के आरोप पूरी तरह से सही हैं और भाजपा झूठ बोल रही थी एवं चुनी हुई कांग्रेस की सरकारों को असंवैधानिक तरीक़े से गिराने में देश के सर्वोच्च पद पर बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही हाथ है.’

MP : बंदर की मौत पर रोया पूरा गांव, डीजे के साथ निकली अंतिम यात्रा

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक बंदर की मौत पर पूरा गांव रोया. उसकी अंतिम यात्रा कुछ इस तरह निकाली मानो गांव के किसी व्यक्ति का निधन हो गया है. गांव के घर-घर से लोगों के रोने की आवाजें आ रही थीं और डीजे पर रामधुन के साथ बंदर की अंतिम यात्रा निकाली गई. दरअसल, यह मामला राजगढ़ के राजपुरा का है. यहां एक बंदर का आकस्मिक निधन हो गया, यह बंदर गांव में सबके यहां घूमता रहता था, जिससे लोगों का जुड़ाव बंदर के साथ हो गया था. उसके निधन पर गांव के लोगों ने उसे परिवार के एक सदस्य की तरह ही विदाई दी है. बंदर की हिंदू रीति रिवाज के माध्यम से शव यात्रा निकाली गई. अंतिम यात्रा में डीजे के साथ रामधुन बजाई गई, जिसमें ‘रघुपति राघव राजा राम सबको सन्मति दे भगवान’ जैसे गीतों के साथ यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में गांव के लगभग सभी जन शामिल हुए. इतना ही नहीं इस यात्रा में पुरुष वर्ग के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं जो यात्रा के पीछे चल रही थीं. गांव के कुछ लोग डीजे पर थिरकते हुए चल रहे थे. राजपुरा गांव में एक बड़ा मंदिर भी है जिसमें सभी गांव के लोग इस मंदिर में कई तरह के धार्मिक आयोजन होते रहते हैं. लोग बताते हैं कि यह गांव बड़ा ही धार्मिक प्रवृत्ति का है. यही कारण है कि बंदर की मौत को कहीं न कहीं धार्मिक विधाओं से जोड़ते हुए उसकी अंतिम यात्रा में गांव के सभी लोग शामिल हुए.एक साथ पूजन करते हैं.

केजरीवाल ने विधानसभा में कृषि कानून की कॉपी फाड़ दी, कहा- अंग्रेजों से बदतर न बने सरकार

नई दिल्ली . दिल्ली विधानसभा में नए कृषि कानून पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान केजरीवाल ने कृषि कानून की कॉपी फाड़ी दी. उन्होंने कहा कि सरकार और कितनी जान लेगी? अब तक 20 से ज्यादा किसान इस आंदोलन में शहीद हो चुके हैं. एक-एक किसान भगत सिंह बनकर आंदोलन में बैठा है. अंग्रेजों से बदतर न बने सरकार. सीएम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने बरेली में रैली की और तीनों बिलों के फायदे समझाने लगे कि तुम्हारी जमीन नहीं जाएगी, मंडी बंद नहीं होगी. भाजपा वाले बताएं इस कानून से फायदा क्या है? भाजपा वालों को एक लाइन रटवा दी गई है कि किसान देश में कहीं भी फसल बेच सकता है. हवा में बात करने से क्या होगा? किसानों को नहीं भाजपाइयों को भ्रमित किया गया है, भाजपाइयों को अफीम खिला दी गई है. कोरोना काल में क्यों ऑर्डिनेंस पास किया? अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में हमारे वकील ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया है. कोरोना काल में क्यों ऑर्डिनेंस पास किया? पहली बार राज्यसभा में बिना वोटिंग के 3 कानून को कैसे पास कर दिया गया? ये कानून भाजपा के चुनाव के फंडिंग के लिए बने हैं. जय जवान, जय किसान के नारे लगे बता दें कि कृषि कानून को लेकर दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था. सत्र की शुरुआत होने पर मंत्री कैलाश गहलोत ने एक संकल्प पत्र पेश किया, जिसमें तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की बात कही गई. इसके बाद हर वक्ता को बोलने के लिए पांच मिनट का वक्त दिया गया. इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल, सोमनाथ भारती ने सदन में कृषि कानून की कॉपी को फाड़ा. उन्होंने इस दौरान जय जवान, जय किसान के नारे लगाए और कहा कि जो कानून किसानों के खिलाफ है, हमें उसे स्वीकार नहीं करेंगे.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88