LATEST NEWS

राजस्थानः निकाय चुनाव में बड़ा उलटफेर, निर्दलीयों का दबदबा, बीजेपी तीसरे स्थान पर पहुंची

जयपुर. राजस्थान के शहरी निकाय चुनावों के अब तक आए नतीजों के मुताबिक बड़ा उलटफेर नजर आ रहा है. रविवार दोपहर 1:30 बजे तक 50 शहरी निकायों के कुल 1775 वॉर्डों में से 791 वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. नतीजों के मुताबिक, निर्दलीयों ने कांग्रेस और बीजेपी को दूसरे और तीसरे स्थान पर धकेल दिया है. इनमें से 296 वॉर्डों में निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है, जबकि 268 पर कांग्रेस और 224 पर बीजेपी ने कब्जा जमाया है. अभी पूरे नतीजे आने बाकी हैं. बता दें कि राजस्थान में आज 12 जिलों के पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के परिणाम भी आ रहे हैं. कांग्रेस और BJP के अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी इन चुनाव परिणामों पर नजर जमाए हुए हैं. इन 12 जिलों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह जिला जोधपुर भी है. इसके अलावा सिरोही को छोड़ दें तो बाकी सभी जिले सचिन पायलट के गढ़ माने जाते हैं. पहले ही 21 जिलों में चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए पक्ष में नहीं आए हैं. ऐसे में अगर इन 12 जिलों में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं मिलती है तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है. इन चुनावों में 79.90 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. 50 निकायों के लिए 7249 उम्मीदवार मैदान में थे.

क्रिकेट : नटराजन की फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी, छोटे से गांव से बड़ा सफर

नई दिल्ली। किस्मत कभी भी, कहीं भी पलट सकती है। अगर मंजिल तक पहुंचने का जुनून हो और खुद को साबित करने की ललक हो, तो किसी भी सपने को पूरा किया जा सकता है। सितंबर से पहले तक पूरी दुनिया टी. नटराजन के नाम से अंजान थी, लेकिन अब यह नाम पूरे विश्व क्रिकेट में चर्चा का विषय बना हुआ है। यही नहीं, अब वे आने वाले टी-20 विश्व कप में टीम में जगह बनाने वाले सबसे बड़े दावेदार बन गए हैं। इसकी शुरुआत हुई नटराजन के यूएई में हुए आइपीएल के शानदार सफर से। आइपीएल का शानदार प्रदर्शन उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए फ्लाइट में जगह दिला गया, लेकिन किस्मत तब बदली जब टीम में शामिल वरुण चक्रवर्ती चोटिल हुए और नेट गेंदबाज के तौर पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे नटराजन को टी-20 टीम में शामिल कर लिया गया। वहीं, नवदीप सैनी को कमर में चोट की शिकायत के बाद उन्हें वनडे टीम में भी शामिल कर लिया गया था। इसके बाद जो हुआ वह पूरी दुनिया ने देखा। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए नटराजन ने आइपीएल में 60 से अधिक यॉर्कर गेंदें फेंकी थी। उन्होंने अपनी रफ्तार, डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी और सटीक लाइन लेंथ से सबको चौंकाया। नटराजन ने आइपीएल 2020 का पहला शिकार जहां विराट कोहली को बनाया, वहीं खतरनाक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को अपनी यॉर्कर गेंद से बोल्ड कर खूब वाहवाही लूटी। छोटे से गांव से बड़ा सफर : तमिलनाडु के चिन्नापामपट्टी गांव से निकलकर यूएई होते हुए ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया का हिस्सा बनने तक का नटराजन का सफर किसी खूबसूरत सपने के पूरा होने जैसा है। आइपीएल 2020 से पहले उन्होंने शायद ही सोचा होगा कि वे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे। या यूं कहें कि उन्हें टी-20 लीग में भी खेलने की कम ही उम्मीद रही होगी, लेकिन यूएई में खेले गए आइपीएल ने इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के भाग्य बदल दिए। मां बेचती हैं सड़क किनारे चिकन नटराजन के मेंटर जयप्रकाश ने कहा था कि इस तेज गेंदबाज की मां ने बेटे की उपलब्धि के बाद भी सड़क किनारे चिकन बेचना नहीं छोड़ा। नटराजन भी इसके लिए उन्हें नहीं मना पाए। जयप्रकाश ने इसके पीछे का कारण बताते हुए उनकी मां के हवाले से कहा कि जब उनकी र्आिथक स्थिति अच्छी नहीं थी तब उनके इस काम से परिवार को बहुत मदद मिली थी। उधर, नटराजन ने अपने माता-पिता के लिए घर बनाया। बहनों की पढ़ाई की व्यवस्था की, तमिलनाडु के सेलम जिले के अपने गांव चिन्नापामपट्टी में अकादमी शुरू की और अपने साथियों को खेल नहीं छोड़ने के लिए प्रेरित किया। यह सब उन्होंने तमिलनाडु की गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारियों को संभालते हुए किया। एक्शन बदलकर मिली सफलता नटराजन ने 2015 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया लेकिन संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए उन पर रोक लग गई, हालांकि इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और पूर्व क्रिकेटरों की मदद से नए एक्शन के साथ वा पसी की। यहां से उन्होंने तमिलनाडु प्रीमियर 2016 में शानदार प्रदर्शन किया और नजरों में आए। फिर वे आइपीएल से जुड़े। उन्हें 2018 में सनराइजर्स ने चुना था लेकिन उन्हें इस बार अपना पहला मैच खेलने को मिला और उसके बाद वे टीम के अहम सदस्य बन गए। इतनी ज्यादा उम्मीद नहीं थी वनडे मैच में पदार्पण के बाद नटराजन ने कहा था कि मुझे इतनी ज्यादा उम्मीदें नहीं थी। मैं तो बस अपना काम करना चाहता था। वैसे मैं यहां एक नेट गेंदबाज के तौर पर आया था और कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से मुझे खेलने का मौका मिला। मैं तो बस इस मौके का फायदा उठाना चाहता था। अब जबकि मैं आइपीएल से ही अच्छी फॉर्म में चल रहा था तो यह हो गया। यहां पर लोगों ने भी मुझे काफी उत्साहित किया और मेरा समर्थन किया। मुझे अच्छा करने के लिए आत्मविश्वास मिला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे करियर का आगाज करने वाले नटराजन ने दो विकेट हासिल किए थे। इसके बाद तीन टी-20 मुकाबले में इस गेंदबाज ने छह विकेट चटकाए। 30 रन देकर और तीन विकेट लेकर उन्होंने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। टी-20 सीरीज के दौरान उन्होंने 6. 91 की इकोनॉमी से रन दिए, जिसकी सभी ने तारीफ की। मैच जीतने में भी यह बहुत सहायक साबित हुई। गेंदबाजी देख मैकग्रा भी हुए कायल दूसरे टी-20 मैच में कमेंट्री करते हुए ग्लेन मैक्ग्रा भी नटराजन की गेंदबाजी के कायल दिखे। उन्होंने कहा था कि मैं नटराजन से बहुत प्रभावित हूं। वह निश्चित रूप से भारत के लिए इस दौरे की तलाश में थे। आशा करता हूं कि वह इसे जारी रखेंगे। सिडनी में नटराजन के बेहतरीन प्रदर्शन के दौरान ग्लेन मैकग्रा ने उनको लेकर यह टिप्पणी की थी। आइपीएल कप्तान का भी सीना चौड़ा :आइपीएल में नटराजन की टीम (सनराइजर्स हैदराबाद) के कप्तान डेविड वार्नर ने भी उनकी जमकर तारीफ की थी। वार्नर ने कहा था कि जीत, हार और ड्रॉ हम मैदान के अंदर और बाहर एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। मैं इस लड़के के लिए किसी दूसरे से कम खुश नहीं हूं। वह सही में एक अच्छा लड़का है, जो इस खेल से बहुत प्यार करता है। एक नेट गेंदबाज से भारत के लिए वनडे और टी-20 में पदार्पण करना शानदार उपलब्धि है। बहुत अच्छे दोस्त।

फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने लॉन्च किया ‘खुद कमाओ घर चलाओ’

मुंबई। सोनू सूद हर बार मदद की नई मिसाल बना रहे हैं। अपनी प्रॉपर्टीज गिरवी रखकर भी वे इस काम को अंजाम दे रहे हैं। अब उन्होंने जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक छोटा सा प्रयास किया है। सोनू ने इस बात की घोषणा सोशल मीडिया पर की। सोनू जरूरतमंदों को छोटे लेवल पर काम शुरू करने ई-रिक्शा मुफ्त में देंगे। इस पहल को सोनू ने खुद कमाओ घर चलाओ नाम दिया है। सोनू बोले मकसद तो देश को बनाना है अपने इनीशिएटिव के बारे में वे लिखते हैं- कल की बड़ी छलांग के लिए आज एक छोटा सा कदम। एक छोटा सा प्रयास ताकि लोगों को सशक्त बनाने और छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए फ्री ई-रिक्शा देने का। खुद कमाओ घर चलाओ, मकसद तो इंडिया को बनाना है। इसके पहले पिछले दिनों यह बात सामने आई थी कि उन्होंने 10 करोड़ रुपए लोन पर लेकर जरूरतमंदों की मदद की है। अगला मिशन बुजुर्गों के घुटनों की सर्जरी सोनू सूद की मानें तो उनका अगला मिशन बुजुर्गों के घुटनों की सर्जरी कराना है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं बुजुर्गों के घुटनों की सर्जरी कराना चाहता हूं, ताकि उन्हें ऐसा महसूस न हो कि वे समाज का बेकार और उपेक्षित हिस्सा हैं। 2021 में घुटनों का ट्रांसप्लांट मैं अपनी प्राथमिकता में चाहता हूं।’ लॉकडाउन में सोनू ने ऐसे मदद की लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्रिय रहे सोनू ने सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया। हजारों लोगों के लिए खाने, पीने के सामान से लेकर पैसों तक की व्यवस्था की। पंजाब में पैरामेडिकल स्टाफ के लिए 1500 PPE किट्स उपलब्ध कराईं। पुलिस अफसरों को 25 हजार फेस शील्ड्स लेकर दीं। इस तरह लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कई काम किए। अब भी वे लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोग सोनू से मदद मांगते रहते हैं। इसके अलावा, सोनू ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कोरोना वार्ड की बिजली गुल, पूर्व पार्षद की मौत

भोपाल. शुक्रवार रात हमीदिया अस्पताल की कोरोना यूनिट की बिजली गुल हो गई। ऐसे में इमरजेंसी बैकअप का सहारा लिया गया, लेकिन महज 10 मिनट में वह भी बंद हो गया। ऐसे में डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक कोरोना वार्डों की बिजली ठप रही और कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों की मशीनें बंद हो गई थीं। वार्ड में चीख-पुकार मच गई। हाईफ्लो सपोर्ट पर चल रहे दो मरीजों की हालत बिगड़ गई। उनको वेंटिलेटर पर लिया, सीपीआर भी दिया गया। लेकिन, कांग्रेस से दो बार पार्षद रहे 67 वर्षीय मरीज अकबर खान की रात 10:40 बजे मौत हो गई। दूसरे मरीज की भी हालत खराब है। अकबर के भाई मेहबूद ने बताया कि जनरेटर में डीजल नहीं होने से वह चालू नहीं पाया था। सूत्रों की मानें तो शाम 5:48 बजे बिजली गुल हुई थी, जो दो घंटे बाद 7:45 बजे वापस आई। इस दौरान कोरोना वार्डों में कुल 64 मरीज भर्ती थे। इनमें से 11 गंभीर मरीजों को आईसीयू वार्ड में रखा गया था। हमीदिया में बिजली बैकअप के लिए जनरेटर लगाए गए हैं। मेन सप्लाई कट होने पर बैकअप से ऑटोमेटिक सप्लाई शुरू होने लगती है। लेकिन, शुक्रवार को यह बैकअप भी काम नहीं आया। हमीदिया प्रबंधन इसके रखरखाव और डीजल पर हर साल 10 लाख रुपए रुपए खर्च करता है। डीजल की चोरी तो नहीं? हर दिन 20 लीटर डीजल मिलता है, फिर शुक्रवार को जनरेटर खाली कैसे था हमीदिया में जनरेटर के लिए हर दूसरे दिन 20 लीटर डीजल दिया जाता है। लेकिन शुक्रवार शाम उसमें डीजल नहीं था। आनन-फानन में डीजल मंगवाया गया, तब वह चालू हुआ। इसके बाद मैकेनिक को घर से बुलाया गया। मैकेनिक रॉयल मार्केट से पार्ट्स लेकर आया और जनरेटर सुधारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डीन-अधीक्षक को नोटिस दिया हमीदिया के डीन और अधीक्षक को नोटिस दिया है। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को निलंबित किया है। अस्पताल के पावर बैकअप सिस्टम का सर्टिफिकेशन करने वाले इंजीनियर को भी निलंबित किया और डॉक्टर को नोटिस दिया है। -विश्वास सारंग, चिकित्सा शिक्षा मंत्री ट्रांसफाॅर्मर में फॉल्ट होने से बिजली गई थी। बैकअप से भी 10 मिनट ही सप्लाई मिल पाई। सभी वार्डों में डॉक्टर भेजे गए थे। किसी की मौत होने की जानकारी नहीं है। -डॉ. आईडी चौरसिया, अधीक्षक, हमीदिया

MP : परिवार ने सुबह किया अंतिम संस्कार, शाम को जिंदा वापस लौटा शख्स, जानें क्या है पूरा मामला

श्योपुर। अगर कोई परिवार अपने परिजन का अंतिम संस्कार कर दे लेकिन उसका परिजन शाम तक वापस आ जाए तो क्या होगा? जी हां, ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला मध्य प्रदेश के श्योपुर से सामने आया. जहां एक परिवार ने अपने परिजन का अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन वह शख्स जिंदा होकर लौट आया है. जिसे देख पुलिस और परिवारवालों के होश उड़ गए. जब पूरा मामला खुला तो हर कोई हैरान रह गया. दरअसल, यह मामला बड़ौदा के माताजी मौहल्ले का है. गुरुवार की शाम 7 बजे शहर के पुल दरवाजा श्मशान घाट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला था. पुलिस ने मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी ताकि उसकी शिनाख्त हो सके. वायरल तस्वीर को देखकर शुक्रवार की सुबह बड़ौदा के बंटी शर्मा ने मृतक को 4-5 दिन से गायब अपना भाई दिलीप शुक्ला बताया. बंटी शर्मा ने बताया कि दिलीप मानसिक रूप से कमजोर है. सके बाद बंटी शर्मा ने शव के पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने भी पंचनामा सहित अन्य कागजी कार्रवाई पूरी कर ली. दिलीप शुक्ला को मृत समझकर उसके परिजनों ने शुक्रवार सुबह को उसका विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया. लेकिन रात 8 बजे दिलीप घर लौट आया जिसे देखकर न सिर्फ आस पड़ोस के बल्कि परिवार के लोग भी चौंक गए. अंत्येष्टि के बाद अपने भाई को जिंदा देखकर घर में पसरा मातम खुशी में बदल गया. लेकिन अज्ञात शख्स की शिनाख्त कर उसका अंतिम संस्कार कर परिवार के सभी सदस्य अब पुलिस कार्रवाई के डर से कैमरे के सामने आने में कतरा रहे हैं. दिलीप के परिजनों का कहना है कि फोटो और हुलिया के आधार पर शिनाख्त करने में गलती हो गई है. वहीं, पुलिस अपनी कार्रवाई को जायज बता रही है. साथ ही अज्ञात शव की तस्वीर के सहारे उसकी नए सिरे से पहचान करने की जुगत में लग गई. फिलहाल अज्ञात शख्स के परिजन उसकी पहचान करने आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि जिस अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था वह भेला भीम लत गांव का रामकुमार आदिवासी था. उसके परिजन शुक्रवार शाम सिटी कोतवाली पहुंचेंगे. पुलिस के मुताबिक, अब उन्हें अस्थियां दिलवाई जाएंगी. वहीं अब इस अजीबो गरीब घटना की चर्चा दूर-दूर तक हो रही है कि आखिर अज्ञात लाश की शिनाख्त करने में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई.

राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, खराब हुई किडनी, हालत चिंताजनक

रांची। चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता, पूर्व रेल मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। रांची के रिम्‍स में लालू की देखरेख कर रहे डॉक्‍टरों की टीम के प्रमुख डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि उनकी किडनी की कार्यक्षमता बेहद कम हो गई है। उन्‍हें कभी भी डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती है। डॉक्‍टर ने लालू की हालत चिंताजनक बताई है। उन्‍होंने इस बारे में रिम्‍स निदेशक को लिखित सूचना दी है। लालू के इलाज में जुटे डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि उनकी हालत कभी भी बिगड़ सकती है। इस बारे में स्‍पष्‍ट तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालत चिंताजनक है। इससे पहले शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट ने लालू की जमानत याचिका की सुनवाई करते हुए इसे छह सप्‍ताह की तारीख दे दी। यहां लालू के वकील देवर्षि मंडल ने कोर्ट से समय की मांग की थी। बीते दिन की सुनवाई के क्रम में कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील कपिल सिब्‍बल नहीं पहुंच पाए थे। इधर सीबीआइ ने कोर्ट में दाखिल किए गए अपने जवाब में कहा है कि लालू की हालत स्थिर है। वे रिम्‍स में भर्ती होने के बावजूद फोन से राजनीति कर रहे हैं। उन्‍हें फिर से रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल भेजा जाना चाहिए। इधर शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट में लालू प्रसाद यादव की ओर से चारा घोटाले के दुमका कोषागार मामले में दाखिल की गई जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से बीते दिन रिम्‍स से बिहार के भाजपा विधायक को फोन कॉल करने के मामले में बिहार में दर्ज हुई एफआइआर का हवाला देते हुए कहा गया कि लालू की हालत स्थिर है। उन्‍हें जेल भेजा जाना चाहिए। लालू की ओर से सजा की आधी अवधि काटे जाने और गंभीर बीमारियों से ग्रसित होने का हवाला देते हुए जमानत मांगी गई है। सीबीआइ ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए लालू की सजा अवधि पूरी नहीं होने के दस्‍तावेज दिए हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर सजायाफ्ता की कुल सजा की आधी अविध पूरी हो जाने पर जमानत दिए जाने का प्रावधान है। ऐसे में लालू के वकील आधी सजा पूरी होने का दावा करते हुए बेल की मांग कर रहे हैं। हालांकि निचली अदालत से लालू को दी गई सजा की सर्टिफाइड कॉपी उच्‍च न्‍यायालय को अबतक नहीं मिल सकी है। ऐसे में जमानत याचिका पर छह हफ्ते बाद अब सुनवाई होगी।

दिल्ली की सभी सीमाओं पर डंटे किसानों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान

नई दिल्‍ली। किसान नेताओं ने शनिवार को नए कृषि कानूनों के वापसी की मांग को लेकर आंदोलन को और तेज करने का एलान किया है। किसानों ने कहा है कि वह 14 तारीख को अनशन पर बैठेंगे। इस बीच किसानों ने कई टोल प्‍लाजा पर कब्‍जा कर लिया है और कई दूसरी सड़कें जाम करने की चेतावनी दी है। उधर, हरियाणा में भाजपा के साथ गठबंधन सरकार चला रहे दुष्यंत चौटाला ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। इससे सियासी हलचल बढ़ गई है जयपुर-दिल्ली सड़क करेंगे जाम किसान नेता कमल प्रीत सिंह पन्नू ने कहा कि सभी किसान संगठनों के प्रतिनिधि और अध्यक्ष मंच पर 14 तारीख को अनशन पर बैठेंगे। हम अपनी माताओं और बहनों से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हैं। कल रविवार को 11 बजे जयपुर-दिल्ली सड़क को जाम करने के लिए हजारों किसान ‘दिल्ली चलो’ ट्रैक्टर मार्च करेंगे। बंद करेंगे पलवल-जयपुर रोड वहीं दिल्ली बुराड़ी निरंकारी ग्राउंड से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय महासभा प्रेम सिंह गहलावत ने कहा कि पलवल और जयपुर रोड को जयपुर से आए संगठन बंद करेंगे। किसान अंबानी और अडानी के माल पर भी धरना देंगे। सभी किसानों ने जिओ सिम और जिओ फोन का बहिष्कार किया है। उन्‍होंने कहा कि किसान हरियाणा के टोल नाके फ्री कराएंगे। किसानों के तेज होते विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उत्‍तर प्रदेश में टोल प्लाजा नाकों पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। यही नहीं सिघू बॉर्डर पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उत्‍तर प्रदेश के एडीजी कानून व्‍यवस्‍था ने कहा है कि अभी तक किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण रहा है लेकिन शरारती तत्व अव्यवस्था न फैलाए इसलिए कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं हरियाणा के एक किसान प्रतिनिधिमंडल ने कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। मालूम हो कि कृषि मंत्री पहले ही साफ कर चुके हैं कि कृषि कानून वापस नहीं लिए जाएंगे। किसानों को जिन बिंदुओं पर आपत्ति है उस पर संशोधन के लिए बातचीत हो सकती है। बीते दिनों सरकार की ओर से आपत्ति वाले बिंदुओं पर एक प्रस्‍ताव भी किसान नेताओं के पास भेजा गया था जिसे उन्‍होंने ठुकरा दिया था। रक्षा मंत्री से मिले चौटाला इस बीच हरियाणा में भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रहे दुष्यंत चौटाला ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। सनद रहे कि दुष्यंत चौटाला न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य के मसले पर अपने इस्तीफे की चेतावनी भी दे चुके हैं। हालांकि इस मुलाकात के दौरान क्‍या बातें हुईं इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इससे सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।

दिल्‍ली की ओर बढ़ रहा सैकड़ों ट्रैक्‍टर ट्रालियों में किसानों का जत्‍था

पानीपत। किसानों ने एक दिन के लिए टोल नाकों को टोल फ्री करने की मुहिम छेड़ी है। कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों के आह्वान पर टोल प्‍लाजा पर सुबह से ही किसान पहुंचने शुरू हो गए। दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के ज्‍यादातर टोल पर किसानों ने पहुंचकर फ्री करवाया। पानीपत के बाबरपुर और डाहर टोल प्‍लाजा सहित करनाल, यमुनानगर, अंबाला और जींद में भी टोल प्लाजा पर किसानों ने कब्‍जा कर वाहनों को फ्री में जाने दिया। वहीं अभी अभी पानीपत से सैकड़ों की संख्‍या में ट्रैक्‍टर ट्रालियों में किसान पहुंचे। किसान पंजाब से दिल्‍ली जा रहे। इतनी भारी संख्‍या में किसानों की भीड़ देखकर प्रशासन सतर्क हो गया। वहीं टोल प्‍लाजा पर उनके समर्थन में नारे लगे। माॅल से लेकर हर स्तर पर किए गए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध करनाल में कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग उठाते हुए किसान लगातार सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं। एक तरफ जहां जिले के दोनों टोल प्लाजा फ्री कराने के साथ ही किसानों के जत्थे लगातार दिल्ली कूच कर रहे हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में धरने प्रदर्शन का सिलसिला भी जारी है। इसके अलावा एक कंपनी के विरोध में असंध में रोष जता रहे किसानों ने पेट्रोल पंप बंद करा दिया जबकि जिला मुख्यालय पर भी किसानों के तेवर देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से मुख्य बाजार स्थित मॉल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसानों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर है। शहर से लेकर गांव देहात तक हर स्तर पर भरपूर चौकसी बरती जा रही है। एसपी गंगाराम पूनिया खुद हर छोटी बड़ी गतिविधि की जानकारी लेने के साथ नियमित रूप से मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। हालांकि, बीती मध्यरात्रि से ही किसानों ने अपनी पूर्व घोषणा पर फौरी अमल करत हुए जिले के दोनों ही टोल प्लाजा को सामान्य आवागमन के लिए मुफ्त करा दिया है। पुलिस प्रशासन की ओर से भी एहतियात बरतते हुए हालांकि, दोनों जगह कोई कार्रवाई नहीं की गई है लेकिन हर स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध अवश्य किए गए हैं। इसी क्रम में शहर के कुंजपुरा रोड स्थित रिलायंस मॉल के आसपास भी निगरानी रखी जा रही है ताकि यहां किसी प्रकार का हंगामा न हो सके। दोपहर एक बजे तक माॅल में स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। दूसरी ओर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी किसान लगातार मोर्चा खोले हुए हैं। इसके तहत असंध क्षेत्र में किसान संगठनों के आह्वान पर क्षेत्र के किसानों ने अपने नेता छत्रपाल सिंधड की अगुवाई में पेट्रोल पंप के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने पम्प पर तेल लेने के लिए आने वाले लोगों को भी नही आने दिया। पंप बंद कराने के साथ ही किसानों ने संघर्ष की प्रतिबद्धता भी दाेहराई। किसान नेता छत्रपाल सिंधड ने कहा कि सरकार जब तक किसानों की मांगें नहीं मानती, तब तक इसी तरह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की सभी मांगें पूरी तरह जायज हैं। छोटे किसान एकमवीर सिंह ने कहा कि किसानों के संघर्ष में हर स्तर पर आवाज बुलंद की जाएगी। हाईवे पर हुक्का गुड़गुड़ा रहे किसान आंदोलनरत किसान हाईवे पर डेरा जमाए तो बैठे ही हैं, पूरी बेफिक्री के साथ हुक्का भी गुड़गुडा रहे हैं। दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर जमा किसान धरना प्रदर्शन करने के साथ ही हुक्का गुड़गुड़ाते हुए मौजूदा हालात को लेकर आपस में राय मशविरा करने में जुटे हैं। पंजाब की दिशा से आ रहे जत्थों में शामिल किसान भी कुछ समय उनके बीच बिता रहे हैं तो कई किसानों के साथ बच्चे भी यहां आकर पारिवारिक एकजुटता दर्शा रहे हैं। कमोबेश यही नजारा जींद हाईवे स्थित जिले के दूसरे टोल प्लाजा प्योंत पर भी नजर आ रहा है, जहां लगातार नारेबाजी कर रहे किसानों ने हर सीमा तक संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

राजस्थान में वसुंधरा राजे विरोधी फिर हुए एकजुट, चुनौती देने की तैयारी में जुटे

जयपुर। राजस्थान भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के विरोधी नेता एकजुट होने लगे हैं। ये विरोधी नेता अब आपसी मतभेद भुलकर एकजुट होकर वसुंधरा राजे को चुनौती देने की तैयारी में जुटे हैं। इन नेताओं में शनिवार को पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी भी शामिल हो गए। तिवाड़ी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे हैं। वे छह बार विधायक रहने के साथ ही दो बार राज्य सरकार में मंत्री रहे। तिवाड़ी के बाद अब पूर्व मंत्री सुरेंद्र गोयल के भी भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के कारण गोयल ने भाजपा छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। तब जब्त हो गई थी जमानत 40 साल तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और प्रदेश में भाजपा के संस्थापकों में शामिल रहे तिवाड़ी ने वसुंधरा राजे से मतभेद के कारण साल, 2018 में भाजपा छोड़कर भारत वाहिनी नाम से नई पार्टी बनाई थी। उन्होंने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उनकी जमानत जब्त हो गई थी। इसके बाद साल,2019 में लोकसभा चुनाव के समय वे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। करीब दो साल तक दो साल तक अलग रहने के बाद शनिवार को तिवाड़ी एक बार फिर भाजपा में वापस शामिल हो गए। उस समय जो भी मुद्दे थे, वह खत्म हो चुके हैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के मौके पर पत्रकारों से से बातचीत में तिवाड़ी ने कहा कि मैंने कभी भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण ही नहीं की। मेरे मन में हमेशा से भाजपा ही रही है। मैं शुरू से ही संघ से जुड़ा रहा हूं। वहीं, वसुंधरा राजे के विरोध से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि उस समय जो भी मुद्दे थे, वह खत्म हो चुके हैं। तिवाड़ी ने कहा कि उनका चुनाव लड़ने का अभी कोई इरादा नहीं है। वे अब पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं।

अमृतसर से 700 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में दिल्ली के लिए रवाना हुए 50 हजार किसान-मजदूर

अमृतसर। कृषि कानूनों के खिलाफ देश में किसान आंदोलन हो रहा है। दिल्ली की सीमा पर पंजाब-हरियाणा के हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हैं। शुक्रवार को 700 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में करीब 50 हजार किसान-मजदूर अमृतसर से दिल्ली के लिए निकल पड़े हैं। इनका कहना है कि अब केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए पूरे देश के रेलवे ट्रैकों को जाम किया जाएगा। दरअसल, किसान नेताओं ने बीते दिनों हुई बैठक में 15 मांगें रखी थी, जिनमें से सरकार 12 मांगें मानने को तैयार है। ऐसे में किसानों को लगता है कि ये तीनों कृषि कानून पूरी तरह सही नहीं हैं। इसी के चलते अब किसान अपना आंदोलन बढ़ाने जा रहे हैं। काफिले का नेतृत्व कर रहे किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रमुख सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि हम छह महीने के लिए राशन और सामान लेकर दिल्ली जा रहे हैं और हम दिल्ली को जीतने के बाद ही लौटेंगे। जालंधर से आगे बढ़े दोपहर बाद तक किसानों का जत्था जालंधर पहुंच चुका था। जालंधर-अमृतसर हाईवे पर एक साइड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइन लगी हुई थी। इसके चलते जाम की स्थिति बन गई। दिल्ली रवाना होने से पहले किसानों ने श्री हरमंदिर साहिब में अरदास की। इसके बाद गोल्डन गेट पर इकट्‌ठा हुए। कृषि मंत्री की अपील का नहीं है असर 10 दिसंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से अपील की है कि किसान अपना आंदोलन खत्म करें। सरकार किसानों के साथ बातचीत करने को तैयार है। वह एक तारीख तय करें और हम उनकी हर शंकाओं को दूर करेंगे। कोरोना का खतरा है और ठंड भी काफी है। हम आंदोलन कर रहे किसानों को लेकर चिंता में हैं। किसान संगठनों को हमारे दिए प्रस्ताव पर विचार करना चाहिए। दिल्ली को घेरने की तैयारी दूसरी ओर माना जा रहा है कि सरकार कृषि कानूनों को रद्द नहीं करेगी। सरकार ने किसानों के सामने कृषि कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव रखा है। ऐसे में किसानों ने दिल्ली घेरने का मन बना लिया है। किसानों ने ऐलान कर दिया है कि किसान अब दिल्ली को और ज्यादा घेरने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए किसानों ने आगरा-दिल्ली रोड और जयपुर-दिल्ली रोड को बंद करने की चेतावनी दी है। किसान 12 दिसंबर को टोल प्लाजा को फ्री करवा सकते हैं। ‘भाजपा को राजनीतिक बयानबाजी से बचना चाहिए’ राजनीतिक दलों के समर्थन के अलावा चीन-पाकिस्तान से फंडिंग के सवाल पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि इस तरह के जघन्य काम भाजपा ही कर सकती है। हम ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देते। कहां-कहां से आए किसान? जत्थे में शामिल होने के लिए अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर से पहुंचे, जो ब्यास के पुल पर मिले। फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, मोगा और फाजिल्का जिलों के किसानों का जत्था फिरोजपुर से रवाना हुआ। यहां से लुधियाना की दोराहा मंडी में पहुंचकर इकट्ठे अमृतसर से आ रहे जत्थे के साथ मिल जाएंगे। पुलिस बल भी सक्रिय जब से किसानों ने जयपुर-दिल्ली मार्ग और आगरा-दिल्ली रोड को जाम करने का ऐलान किया है। पुलिस एक्टिव हो गई है। भारी पुलिस बल को दोनों रास्तों पर तैनात किया जा रहा है।

राजस्थान में स्कूटी समेत जली महिला:स्कूल जा रही टीचर पर गिरी 11KV की लाइन

जयपुर। बांसवाड़ा जिले के नोगामा में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूटी से स्कूल जा रही एक टीचर पर 11KV की बिजली की लाइन गिर गई। इससे स्कूटी जलकर खाक हो गई और टीचर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। टीचर नीलम (25) पाटीदार नदी के करीब से गुजर रही थीं, तभी ऊपर से गिरा बिजली का तार स्कूटी से आकर चिपक गया। घटना से कुछ देर पहले ही इलाके में बारिश हुई थी। इससे सड़क गीली थीं और लोगों ने करीब जाकर महिला को बचाने की हिम्मत नहीं की। सास की मौत भी कुछ इसी तरह हुई थी मृतक बागीदोरा की रहने वाली थी और प्राइमरी स्कूल में टीचर थी। इसी मार्च में उनकी नौकरी के दो साल पूरे हुए थे। उनके पति उदयपुर में नौकरी करते हैं। उनका 5 साल का एक बेटा है। नीलम की सास की मौत भी कुछ इसी तरह हुई थी। वो किसी के साथ बाइक पर जा रही थीं, तब उनके ऊपर बंदर कूद गया था। इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी। महकमे की लापरवाही मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने महिला के परिजन को घटना की सूचना दी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली विभाग को कॉल किया था। करीब 20 मिनट बाद लाइट बंद की गई। घटना से आसपास के लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं। विभाग मरम्मत का काम भी नहीं करता है। 6 महीने पहले भी बिजली का तार गिरने से दो पशुओं की मौत हो गई थी। बिजली का तार गिरने से हल्का धमाका हुआ। आग की लपटें देखकर आसपास लोग इकट्‌ठा हो गए, लेकिन किसी ने पास जाने की हिम्मत नहीं की। बिजली का तार गिरने से हल्का धमाका हुआ। आग की लपटें देखकर आसपास लोग इकट्‌ठा हो गए, लेकिन किसी ने पास जाने की हिम्मत नहीं की। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से दूर किया।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने नौकरी न मिलने पर घर-घर फल और सब्जी पहुंचाने के लिए शुरू किया शॉप ऑन व्हील

जम्मू। जम्मू के रहने वाले 26 वर्षीय अताउल्लाह बुखारी ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई की। फिर नौकरी नहीं मिली तो सब्जी और फल बेचने का काम शुरू किया। मगर तरीका बिलकुल नया और हाईटेक था। नतीजा ये रहा कि कम समय में ही अताउल्लाह का स्टार्टअप शॉप ऑन व्हील चर्चित हो गया। जम्मू के राजौरी जिले के अताउल्लाह का परिवार जम्मू शहर के बठिंडी इलाके में ही रहता है। वह चंडीगढ़ पढ़ाई करने गए, सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर लौटे भी मगर कोई खास नौकरी जम्मू में नहीं मिली। तो सोचा कि बाहर जाकर नौकरी तलाश की जाए लेकिन कोरोना ने घर पर ही बैठा दिया। अताउल्लाह के पास न तो नौकरी थी और नौकरी ढूंढने के ऑप्शन। एक दिन अचानक ख्याल आया कि कुछ अपना काम ही शुरू किया जाए। अताउल्लाह कहते हैं, ‘जैसे ही अनलॉक हुआ मैंने एक थ्री व्हीलर ऑटो फाइनेंस कराया और उसको ‘शॉप ऑन व्हील’ की तरह डिजाइन करवाया। इतना तो तय था के इन दिनों लोगों को अगर घर बैठे हाइजेनिक तौर पर साफ- सुथरी और अच्छी क्वालिटी की सब्जियां और फल मिलेंगे तो वह जरूर खरीदेंगे। इसलिए मैंने एक एक वेबसाइट www.flyekart.com डिजाइन की। सितम्बर में काम शुरू करने से पहले दो पढ़े-लिखे मगर रोजगार की तलाश कर रहे दोस्त अब्दुल मतीन और आमिर निसार से बात की तो वो भी साथ काम करने के लिए तैयार हो गए। हम तीनों ने तय किया के चाहे सब्जी महंगी मिले या कम बिके लेकिन हम क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करेंगे। शुरुआत में हमने जम्मू की मशहूर नरवाल मंडी से फल-सब्जियां खरीदकर, कम दाम पर लोगों के घरों तक अच्छी फल-सब्जी पहुंचानी शुरू की। आज हम जम्मू के करीब 100 घरों को ऑनलाइन और वॉट्सऐप ऑर्डर के जरिए सब्जी दे रहे हैं। इसके अलावा हम जम्मू के कई रिहायशी इलाकों और सोसाइटी में जाकर भी फल-सब्जी बेच रहे हैं।’ अताउल्लाह कहते हैं कि उन्होंने आगे की भी प्लानिंग की है। अब वो कई किसानों से भी बात कर रहे हैं ताकि ऑर्गेनिक सब्जियां भी खरीदकर बेच सकें। वहीं जैसे-जैसे डिमांड बढ़ रही है उसके मुताबिक कुछ और लोडिंग कैरियर खरीदकर उसे शॉप ऑन व्हील की तर्ज कर तैयार करके मार्केट में उतारेंगे और धीरे-धीरे इस कॉन्सेप्ट को जम्मू-कश्मीर के अन्य जिलों तक भी लेकर जाएंगे। अताउल्लाह बताते हैं ‘हम लोगों ने दो लाख रुपए में लोडिंग कैरियर फाइनेंस करवाया और फिर बाकी कुछ खर्च उसकी डिजाइनिंग पर किया। इसके बाद हमने काम शुरू किया तो प्रॉफिट होने लगा। हालांकि हम अभी इस काम में नए हैं तो प्रॉफिट से अधिक लोगों का सेटिस्फेक्शन जरूरी है। हमारी कोशिश है कि इस काम को और आगे लेकर जाएं और अपना अलग मुकाम बनाएं।

न कार न बग्गी… ट्रैक्टर पर निकली ओलिंपियन सुमित सांगवान की बारात

चंडीगढ़। केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को इंटरनेशनल बॉक्सर सुमित सांगवान का भी समर्थन मिला है। ओलिंपियन सुमित सांगवान ने किसानों को समर्थन देते हुए गुरुवार देर शाम ट्रैक्टर से बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे। इस दौरान हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह भी उनके साथ नजर आए। सुमित के अनुसार, वे किसान परिवार से हैं। ऐसे में उनका फर्ज है कि वे अपने किसान भाइयों का साथ दें। इसलिए उन्होंने बारात ले जाने के लिए उन्होंने न कार इस्तेमाल की और न ही घोड़ा बग्गी। बल्कि परिजनों और दुल्हन के परिवार वालों से बात कर ट्रैक्टर से बारात ले गए। सुमित ने कहा कि वे शादी में शगुन के तौर पर मिलने वाली राशि को किसान आंदोलन में दान करेंगे। दिल्ली जाकर किसानों को बांटेंगे। खेल मंत्री संदीप सिंह भी मुझे और मेरी जीवनसंगिनी को आशीर्वाद देने पहुंचे थे और उन्होंने भी मेरी इस मुहिम को सराहा।

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, हुई एंजियोप्लास्टी

डांसर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है। रेमो के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। रेमो के साथ उनकी पत्नी लिजेल हैं।फैन्स ने की जल्द ठीक होने की दुआएं आईडब्ल्यूएम बज की खबर के अनुसार 46 साल के रेमो को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। रेमो और लिजेल के दो बेटे ध्रुव और गैब्रिएल हैं। इस बीच ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने बताया कि रेमाे अब ठीक हैं और वे रिकवर कर रहे हैं। वहीं उनके फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके सेहतमंद होने के लिए दुआएं दे रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष नड्डा के काफिले पर पत्थर फेंके, कैलाश विजयवर्गीय भी घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल दौरे पर गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार को तृणमूल (TMC) समर्थकों ने पथराव कर दिया। वे कोलकाता से 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर शहर जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोकने की कोशिश भी की। नड्डा की सुरक्षा में लापरवाही पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ममता बनर्जी सरकार से रिपोर्ट मांगी है। कैलाश विजयवर्गीय घायल भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर भी पत्थर फेंका गया। एक बड़ा पत्थर उनकी कार के शीशे को तोड़ते हुए अंदर जा लगा। विजयवर्गीय ने कहा कि इस हमले में वे घायल हुए हैं, पुलिस की मौजूदगी में गुंडों ने उन पर हमला किया। नड्डा ने भी कहा कि कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय घायल हुए हैं। नड्डा बोले- मां दुर्गा की कृपा से बचा नड्डा ने डायमंड हार्बर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मीटिंग में कहा, “पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था नहीं रही और यह इनटॉलरेंस वाला राज्य बन चुका है। मां दुर्गा की कृपा से मैं यहां तक पहुंच पाया। ममता बनर्जी सरकार के दिन अब गिनती के रह गए हैं। हम इस गुंडाराज को हराएंगे।” बंगाल भाजपा के अध्यक्ष ने अमित शाह को चिट्ठी लिखी पश्चिम बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी राज्य सरकार के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। घोष ने बताया कि बुधवार को नड्डा के कार्यक्रमों पुलिस मौजूद नहीं थी। राज्य सरकार की तरफ से नड्डा की सुरक्षा में चूक हुई है। बंगाल भाजपा के वाइस प्रेसिडेंट मुकुल रॉय ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए राज्य में तुरंत राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88