LATEST NEWS

निर्जला एकादशी का व्रत सभी एकादशी के व्रत में सर्वश्रेष्ठ, जान लें व्रत के पारण नियम

निर्जला एकादशी का व्रत सभी एकादशी के व्रत में सर्वश्रेष्ठ माना गया है. इस व्रत को करने से व्यक्ति को सभी साल में पड़ने वाली 24 एकादशी के बराबर फल की प्राप्ति होती है. साल 2025 में निर्जला एकादशी का व्रत 6 जून 2025, शुक्रवार के दिन रखा गया. एकादशी व्रत का पारण व्रत के अगले दिन किया जाता है. यहां जानते हैं कब और कैसे किया जाएगा साल की सबसे बड़ी एकादशी के व्रत का पारण. बिना पानी के व्रत को निर्जला व्रत कहते हैं और निर्जला एकादशी का उपवास किसी भी प्रकार के भोजन और पानी के बिना किया जाता है. कठोर नियमों के कारण इस एकादशी को सभी एकादशी को सभी एकादशी में सर्वश्रेषठ और साल की सबसे बड़ी एकादशी कहा जाता है. इस एकादशी के व्रत को रखने से अन्य एकादशियों का लाभ भी प्राप्त होता है. अक्सर निर्जला एकादशी का व्रत जून माह में रखा जाता है. यहां जानते हैं साल 2025 में निर्जला एकादशी व्रत को रखने की सही तिथि क्या रहेगी. निर्जला एकादशी 2025 निर्जला एकादशी का व्रत 6 जून, 2025 शुक्रवार के दिन किया जाएगा. व्रत का पारण अगले दिन 7 जून, शनिवार के दिन होगा. निर्जला एकादशी के व्रतका पारण करने का सही समय 7 जून, शनिवार को दोपहर 1.35 मिनट से लेकर शाम 4 बजे तक रहेगा. पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय – 11.25 मिनट रहेगा. निर्जला एकादशी 2025 व्रत पारण एकादशी के व्रत को समाप्त करने को पारण कहते हैं. एकादशी व्रत के अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण किया जाता है. एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले करना जरूरी होता है. यदि द्वादशी तिथि सूर्योदय से पहले समाप्त हो गयी हो तो एकादशी व्रत का पारण सूर्योदय के बाद ही होता है. द्वादशी तिथि के भीतर पारण न करना पाप करने के समान होता है. एकादशी व्रत का पारण हरि वासर के दौरान भी नहीं करना चाहिए. कैसे करें पारण?     द्वादशी तिथि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर लें और सूर्य देव को अर्घ्य दें.     मंदिर को साफ करें, भगवान विष्णु के समक्ष दीपक जलाएं.     मंत्रों का जप करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें.     भगवान विष्णु को सात्विक भोजन का भोग लगाएं.     सभी में प्रसाद का वितरण करें और स्वयं प्रसाद को ग्रहण करें.     द्वादशी तिथि के दिन चावल का सेव जरूर करें. क्या होता है हरि वासर? श्रद्धालु एकादशी का व्रत करते हैं तो उन्हें व्रत तोड़ने से पहले हरि वासर समाप्त होने का इंतजार करना चाहिए. हरि वासर द्वादशी तिथि की पहली एक चौथाई अवधि या भाग को कहा जाता है. व्रत तोड़ने के लिये सबसे उपयुक्त समय प्रातःकाल यानि सुबह का होता है, व्रत करने वाले श्रद्धालुओं को मध्याह्न के दौरान व्रत तोड़ने से बचना चाहिए. कुछ कारणों की वजह से अगर कोई प्रातःकाल पारण नहीं कर पाया हो, तो उसे मध्याह्न के बाद पारण करना चाहिए.

वर्ष की सबसे बड़ी एकादशी कल, इस दिन घर में भूलकर भी न करें ये 3 काम

 निर्जला एकादशी हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण और कठिन व्रतों में से एक मानी जाती है। यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है और ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इस साल निर्जला एकादशी 6 जून 2025, शुक्रवार को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 6 जून को रात 2:15 बजे शुरू होगी और 7 जून को सुबह 4:47 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार व्रत 6 जून को रखा जाएगा। पारण का समय 7 जून को दोपहर 1:44 बजे से 4:31 बजे तक रहेगा। इस दिन भक्त बिना जल और भोजन के व्रत रखते हैं, जिसके कारण इसे निर्जला एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत रखने से साल की सभी 24 एकादशियों का फल प्राप्त होता है। आइए इस लेख में उन उपायों के बारे में जानते हैं जिन्हें निर्जला एकादशी के दिन करने से सभी परेशानियां दूर होती है, और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी पत्र अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और भगवान विष्णु की मूर्ति के सामने तुलसी की मंजरी चढ़ाएं। “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें। ध्यान रखें कि एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें; एक दिन पहले ही इकट्ठा कर लें। यह उपाय आर्थिक समस्याओं को दूर करता है और सुख-समृद्धि लाता है। श्री फल (नारियल) का दान करें इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को श्री फल (नारियल) अर्पित करें और फिर इसे किसी जरूरतमंद को दान करें। यह उपाय जीवन से बाधाओं को हटाता है और माता लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। दान करते समय मन में शुद्ध भाव रखें और भगवान का ध्यान करें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें निर्जला एकादशी पर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें और भगवान विष्णु की मूर्ति के सामने बैठकर इस पाठ को करें। यह उपाय सभी पापों का नाश करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। यह उन लोगों के लिए भी लाभकारी है, जो जीवन में बार-बार असफलता का सामना कर रहे हैं। गरीबों को अन्न और जल का दान करें निर्जला एकादशी पर अन्न, जल, वस्त्र और छाता दान करने की परंपरा है। इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराएं और पानी पिलाएं। यह पुण्य कार्य आपके जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह उपाय स्वास्थ्य समस्याओं को भी कम करता है।

शुभ संयोग में गंगा दशहरा पूजन व स्नान किया जाएगा, कैसे करें मां गंगा की पूजा, जानें विधि व उपाय

नई दिल्ली  इस साल गुरुवार के दिन शुभ संयोग में गंगा दशहरा पूजन व स्नान किया जाएगा। जब-जब पुण्य और मोक्ष की बात होती है, मां गंगा का नाम सबसे पहले लिया जाता है। गंगा दशहरा पर भक्त देवी गंगा की पूजा व गंगा स्नान करते हैं। रवि योग और हस्त नक्षत्र के योग में स्नान और दान का फल कई गुना बढ़ जाता है। तैतिल और गर करण जैसे शुभ संयोग भी इस दिन को और पावन बना रहे हैं। गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान और दान-पुण्य करना अत्यधिक शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन गंगा में पवित्र स्नान करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिल सकती है। इस दिन अगर आप भी घर पर स्नान या पूजन करना चाह रहे हैं तो जानें पूजन की सम्पूर्ण विधि- गंगा दशहरा के दिन घर पर कैसे करें मां गंगा की पूजा, जानें विधि: प्रातः काल सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें। गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें। यदि संभव न हो तो घर में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। पूजा घर, मंदिर या पूजा स्थल पंडाल को गंगा जल से शुद्ध कर करें। पूजा की चौकी पर पीला या लाल वस्त्र बिछाकर उस पर मां गंगा की तस्वीर स्थापित करें। जलाभिषेक करें। मां गंगा की मूर्ति को चंदन का तिलक लगाकर अक्षत, फल और फूल अर्पित करें। देवी गंगा को मिष्ठान, मिश्री, दही, हलवा, पंचामृत या खीर का भोग लगाएं। मां गंगा का ध्यान करते हुए ॐ नमः शिवाय’, ‘ॐ गंगे नमः’ अथवा ‘गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति’ आदि मंत्रों का जाप करें। भगवान शिव व विष्णु जी की भी पूजा करें। पूरी श्रद्धा के साथ गंगा मैया की आरती करें। अंत में क्षमा प्रार्थना करें। दान: इस दिन तिल, तुलसी, घी, कपड़े, पंखा, जल का घड़ा और अनाज आदि का दान करें। उपाय- सुख, समृद्धि व शांति के लिए गंगा चालीसा व गंगा स्त्रोत का पाठ करें। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

गुरुवार 05 जून 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष राशि- नौकरी की तलाश करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, लेकिन आर्थिक मामलों में एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। ऑफिस में सीनियर्स के सुझाव से कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। वृषभ राशि– वृषभ राशि वालों को आज घर-परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। ऑफिस में दी गई कार्यों की जिम्मेदारी को नजरअंदाज न करें और सभी कार्यों को डेडलाइन से पहले कंपलीट करें। मिथुन राशि- आज आपका काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। नए बदलावों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। किसी दूसरे पर निर्भर न रहें। इससे कार्यों में देरी हो सकती है। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे स्ट्रेस लेवल कम होगा। कर्क राशि- कर्क राशि वाले आज लग्जरी आइटम पर धन खर्च कर सकते हैं। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कुछ जातक नया घर या नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई का स्ट्रेस हो सकता है। कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सिंह राशि- आज मेष राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में कार्यों का बिजी शेड्यूल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। सोच-समझकर कोई डिसीजन लें। कन्या राशि– आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सभी कार्य के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिजनों से अपने इच्छाओं के बारे में चर्चा करें। आर्थिक मामलों में कोई रिस्क न लें। करियर से जुड़े फैसले होशियारी से लें। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नई रणनीति बनाएं। तुला राशि- पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को इग्नोर न करें। अगर जरुरत हो, तो परिजनों की सलाह लें। कोई बड़ा रिस्क न लें। आज आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। पार्टनर के सपोर्ट से मन प्रसन्न रहेगा। वृश्चिक राशि- ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर लाइफ में आगे बढ़ें। आज आपकी लंबे समय से चली आ रही समस्या दूर होगी। परिजनों का आशीर्वाद मिलेगा। धनु राशि- आपके सभी विवाद सुलझ जाएंगे। प्रोफेशनल लाइफ में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। परिजनों के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य सफल हो जाएंगे। मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे। कुंभ राशि- करियर में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धि हासिल होगी। सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई काम न करें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कोई फैसला लें। मीन राशि- मीन राशि वालों के आज सभी सपने साकार होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। माता-पिता के सहयोग से धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखें।

बुधवार 28 मई 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष: आज अपने बॉस के साथ आपको डिप्लोमेटिक तरीके से चीजों को आगे बढ़ाना चाहिए। आपको किसी भी तरह का लेन-देन करते समय चौकन्ना रहना होगा। करियर तौर पर प्रोडक्टिव रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। माता पिता के साथ टाइम स्पेन्ड करना अच्छा रहेगा। वृषभ: आज सेल्फ केयर पर फोकस करना चाहिए। वर्क और लाइफ के बीच बैलेंस मेन्टेन करके रखना बेहद जरूरी है। इसलिए अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। अपनी फीलिंग्स को पार्टनर के साथ शेयर करना अच्छा रहता है, जो कन्फ्यूजन क्रीएट नहीं होने देता। मिथुन: आज आज काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। सिनीयर्स के साथ नोक-झोक से बचना बेहतर रहेगा। हेल्दी रहेंगे। वर्क प्रेशर ज्यादा हो सकता है। स्ट्रैटिजी के साथ चलें। अर्थीक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवन की चुनौतियों को हंस कर पार करें। कर्क: आज अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर पर जाने का प्लान करें। आज आपको जंक फूड से दूरी बनानी चाहिए। वहीं, आज का दिन थोड़ा बिजी महसूस हो सकता है। खुद को हाइड्रेटेड रखना न भूलें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सिंह: आज के दिन सिंगल लोगों को अपने क्रश के साथ टाइम स्पेन्ड करने का मौका मिलेगा। आपके लिए आज का दिन काफी लकी माना जा रहा है। धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। बिजनेस कर रहे लोगों की किस्मत साथ देगी। कन्या: आज आपको इन्वेस्ट करते समय बेहद सावधान रहना चाहिए। लव के मामले में पार्टनर के साथ बहस में पड़ सकते हैं। वहीं, हेल्थ पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आज आप क्रिएटिव महसूस कर सकते हैं। फाइनेंशियल सिचूऐशन आज गड़बड़ा सकती है। तुला: आज हेल्दी डाइट लें। काम का प्रेशर ज्यादा फील हो तो कुछ देर के लिए ब्रेक लें। फाइनेंशियली आप अच्छे हैं। वहीं, जल्दबाजी में आकर आज कोई जरूरी डिसीजन न ही लें तो बेहतर है। दिन रोमांटिक रहने वाला है। वृश्चिक: आज थोड़ा इमोशनल फील कर सकते हैं। अपनी फीलिंग्स को एक्सेप्ट करें। हेल्थ पर नजर रखें। आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। आपकी फाइनेंशियल सिचूऐशन थोड़ी गड़बड़ा सकती है। आपके अंदर हर परिस्थिति को पार करने की क्षमता है। धनु: आज तनाव दूर करने के लिए वॉक पर जा सकते हैं या पसंदीदा म्यूजिक भी सुन सकते हैं। ऑफिस का काम घर लेकर न आएं। वहीं, इन्वेस्टमेंट करना आज ठीक नहीं रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य की देख-रेख करनी चाहिए। मकर: आज लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। करियर में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज थोड़ा स्ट्रेस फील कर सकते हैं। आपको काम करते दौरान समय-समय पर ब्रेक लेना चाहिए। अपनी डाइट को हेल्दी रखें। कुंभ: आज काफी मोटिवेटेड फील करेंगे। आज की एनर्जी आपको अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। फिटनेस को मेंटेन करने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करें। अपनी मां की सेहत पर ध्यान दें। मीन: आज जीवन में थोड़ी-बहुत हलचल रहेगी। लेकिन शाम होते-होते आपकी सभी मुश्किलें कम हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आज खर्च करते वक्त आपको सावधानी बरतनी जरूरी है। स्ट्रेस से दूर रहें।

27 मई 2025 मंगलवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष: आज का दिन कुछ लोगों के लिए खर्च लेकर आ सकता है। दूसरों की खुशी के लिए अधिक समय और पैसा खर्च कर सकते हैं। आप अपनी भावनात्मक और मानसिक समस्याओं का सोल्यूशन निकाल लेंगे, जिन पर आपने लंबे समय से ध्यान नहीं दिया है। वृषभ: आज के दिन आप अपने जीवन में महत्वपूर्ण प्रगति देख सकते हैं। आपको कुछ समय के लिए अकेले रहने और बाहरी दुनिया से दूर रहने की जरूरत महसूस होगी। कार्यस्थल पर आपका अपने बॉस और सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकता है, जिसके कारण स्ट्रगल करना होगा। मिथुन: आज आपके कुछ दुश्मनों की स्ट्रैटिजी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। उत्साह में आकर खरीदारी करने से बचें। बजट बनाने की कोशिश करें। मैरिड लाइफ में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, छोटी-छोटी बातों पर भी आपके बीच बहस हो सकती है। कर्क: आज आपके करियर में सुधार होगा। आपकी स्किल्स और मेहनत को पहचान मिल सकती है। आपका सकारात्मक और नरम व्यवहार आपको करियर में आगे बढ़ने में मदद कर सकता है। ऑफिस में आपके ग्राहकों की संख्या में वृद्धि होगी। सिंह: आज आप अपने काम से सिनीयर्स की तारीफ पाने में सफल रहेंगे। इससे आप अपने क्षेत्र में और अधिक शक्तिशाली बनेंगे। आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आपकी एनर्जी पॉजिटिव रहने वाली है। कन्या: आज आप अपनी इच्छाओं और लोगों की जरूरतों के बीच संतुलन बनाकर रखें। आज सकारात्मक बातचीत से सब कुछ सॉल्व हो सकता है। व्यापारियों को नए पार्टनर्स मिल सकते हैं। धन का आगमन होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। तुला: आज का आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। स्ट्रेस से दूर रहने के लिए वो काम करें जो आपको खुशी देता है। लव के मामले में दिन अच्छा रहेगा। निजी जीवन में आप किसी ऐसे व्यक्ति के प्रति सिरियस हो सकते हैं, जिसे आप केवल अपना दोस्त समझते थे। वृश्चिक: आज मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। आप कार्यस्थल पर अच्छे माहौल का अनुभव करेंगे और अपने रिश्तों में नई चीजें सीखेंगे। पार्टनर के साथ आपकी अच्छी बान्डिंग होगी। तनाव ज्यादा न लें। धनु: आज काम की लापरवाही सिनीयर्स की नाराजगी का कारण बन सकती है। आज के दिन आपको डाइट में हेल्दी सब्जियां शामिल करनी चाहिए। आज के दिन पैसों का हिसाब-किताब करते समय बेहद सावधान रहने की जरूरत है। मकर: आज के दिन कोई गलतफहमी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। मैरिड कपल्स को एक दूसरे के काम में हाथ भी बटाना चाहिए। जीवन के सुख-समृद्धि बनी रहेगी। कुंभ: पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करेंगे। पैसों से जुड़े मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। किचन में काम करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आपका पूरा ध्यान अपने घर-परिवार पर रहेगा। मीन: आज आप अपने पार्टनर के साथ अपने करियर के बारे में चर्चा कर सकेंगे। निजी जीवन की बात करें तो वैवाहिक जीवन में आपको कुछ जादुई पल देखने को मिलेंगे। आपको सेहत संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सावधानी बनाए रखें।

शनि जयंती के मौके पर इन चीजों का करें दान

ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है, जो इस वर्ष 27 मई 2025, मंगलवार को है. यह दिन भगवान शनि देव के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है. यदि आप शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या, या किसी अन्य शनि दोष से पीड़ित हैं, तो इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से आपके सभी कष्ट दूर हो सकते हैं. यहां शनि जयंती के अवसर पर दान करने योग्य कुछ प्रमुख वस्तुएं दी गई हैं. ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को विशेष स्थान दिया गया है. शनि न्यायाधीश हैं, वे लोगों को कर्मों के अनुसार फल देते हैं. इन चीजों का करें दान     काले तिल: काले तिल शनि देव को अत्यंत प्रिय हैं और उन्हें दान करने से शनि के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं. यह दुर्भाग्य को दूर करता है और घर में शांति व समृद्धि लाता है. किसी गरीब, जरूरतमंद व्यक्ति को या शनि मंदिर में दान करें.     उड़द की दाल (विशेषकर काली उड़द): काली उड़द भी शनि से संबंधित मानी जाती है. इसका दान करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं, धन-धान्य में वृद्धि होती है और शनि देव प्रसन्न होते हैं. गरीबों को, विशेषकर शनि मंदिर के बाहर बैठे लोगों को, या किसी जरूरतमंद परिवार को.     सरसों का तेल: सरसों का तेल शनि देव को अत्यंत प्रिय है. शनि जयंती पर सरसों के तेल का दान करने और शनि मंदिर में दीपक जलाने से शनि देव शांत होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है. यह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है. शनि मंदिर में या किसी गरीब को दान करें.     काले वस्त्र: काले वस्त्र शनि देव की ऊर्जा और प्रभाव का प्रतिनिधित्व करते हैं. काले वस्त्रों का दान करने से शनि देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और शनि के शुभ फल प्राप्त होते हैं. यह अटके हुए कार्यों को भी पूरा करने में मदद करता है. किसी निर्धन या असहाय व्यक्ति को दान दें.     लोहे की वस्तुएं: लोहा शनि का धातु है. लोहे से बनी वस्तुओं का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और सभी कष्टों को दूर करते हैं. लोहे के बर्तन या अन्य कोई लोहे की वस्तु किसी गरीब को दान करें.     जूते या चप्पल: शनि जयंती पर जूते या चप्पल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. इससे शनि से संबंधित कष्ट दूर होते हैं और जीवन की बाधाएं कम होती हैं. किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें, विशेषकर जो नंगे पैर हो. दान का महत्व दान हमेशा अपनी सामर्थ्य और पूर्ण श्रद्धा भाव से करें. दान को गुप्त रखना अधिक पुण्यकारी माना जाता है. दान ऐसे व्यक्ति को करें जिसे वास्तव में उसकी आवश्यकता हो. दान के साथ-साथ अपने कर्मों को शुद्ध रखें, ईमानदारी से जीवन जिएं और किसी को कष्ट न दें. शनि जयंती पर इन चीजों का दान करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाले सभी कष्टों और बाधाओं से मुक्ति मिलती है.

आज सोमवार 26 मई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि– आप अपने काम के प्रति काफी कमिटेड भी रहेंगे। आप अपने हर लक्ष्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आज आपको अपने करियर में उन्नति देखने को मिलेगी। काम के दबाव के कारण आपके शेड्यूल में थोड़ा बदलाव हो सकता है। वृषभ राशि- आज का दिन भाई-बहनों के साथ अच्छी नेटवर्किंग और मौज-मस्ती लेकर आएगा। आपको नेटवर्क बनाने का मौका मिलेगा, जिससे आपका करियर विकसित होगा। आप दूसरों के बारे में अपने विचार आसानी से जाहिर कर पाएंगे। मिथुन राशि- आज आर्थिक तौर पर आप कुछ जोखिम भरे निवेश करने से बचें, खासकर शेयर मार्केट में। निजी जीवन में आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांटिक रहेगा। आप अपना काफी समय प्यार और रोमांस में बिताएंगे। कर्क राशि- आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी और आप कला, संगीत और कविता के माध्यम से नाम कमाएंगे। नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोग मनोरंजक गतिविधियों में भी भाग ले सकते हैं। यह आपके काम के तनाव से मुक्ति दिला सकता है। सिंह राशि- आज का दिन अच्छा आर्थिक लाभ और रोमांस की इच्छा लेकर आएगा। कार्यस्थल पर आप अपने नए और रचनात्मक विचारों की मदद से सभी मुश्किल मुद्दों का सोल्यूशन खोजने में सक्षम होंगे। इसके साथ ही कलाकारों और रचनात्मक क्षेत्र के लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कन्या राशि- आज के दिन कारोबार आपका बेहतरीन रहने वाला है। अगर आप अपने कैजुअल रिश्ते को लंबे समय तक बनाए रखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए प्रयास करना चाहिए। आप अपने सामाजिक जीवन, करियर और निवेश में रिस्क लेने के बारे में सोच सकते हैं। तुला राशि- आज व्यापार से जुड़े लोग कुछ अच्छी स्ट्रेटेजी बना सकते हैं और अपनी योजनाओं को अपने पार्टनर्स के साथ शेयर कर सकते हैं। ग्राहक आपके काम से खुश रहेंगे और आपके ग्राहक भी बढ़ेंगे। वृश्चिक राशि- आज आप लोगों की नजरों में मददगार इंसान बन सकते हैं। ऑफिस में आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। वे आपकी प्रतिष्ठा और कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। धनु राशि- आज अपने पर्सनल जीवन और व्यावसायिक पार्टनरशिप में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपका व्यक्तित्व और अधिक आकर्षक बनेगा। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आप अपने सहकर्मियों की स्किल्स की प्रशंसा करेंगे। मकर राशि- आज ऑफिस में आपकी किस्मत हर काम में आपका साथ देगी। प्रोजेक्ट को सफलता के साथ पूरा करेंगे। कोई भी दुश्मन आपको किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई नया लाभदायक सौदा मिल सकता है। कुंभ राशि- आप आज अब तक जिस पर भी विश्वास करते आए हैं, उस पर सवाल उठाना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा आप आध्यात्मिक चीजों पर भी ध्यान देंगे ताकि आपको अपने सवालों के जवाब मिल सकें। आप अपनी जीवनशैली और व्यक्तित्व में जरूरी बदलाव लाएंगे। मीन राशि– आज के दिन विचारों में बदलाव लाएगा। आपकी रुचि कुछ सामाजिक मुद्दों में रहेगी। इसके साथ ही समाज को बेहतर बनाने के लिए दान और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। आप किसी दूसरी संस्कृति के फैशन से मोटिवेट होंगे।  

4 राशि वालों की किस्मत को शनि जयंती से लगेंगे पंख, शुरू होंगे अच्छे दिन-बढ़ेगा बैंक बैलेंस

इस बार शनि जयंती का पर्व 27 मई, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे जिसके चलते 4 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इन्हें धन लाभ के साथ दूसरे फायदे भी होंगे। शनि जयंती 2025 पर किसका होगा भाग्योदय?  धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 27 मई, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुकर्मा नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। साथ ही इस दिन ज्येष्ठ मास का तीसरा मंगल भी रहेगा, जिसके चलते इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन से 4 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है और अच्छे दिन भी शुरू होंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां… वृषभ राशिफल शनि जयंती 2025 इस राशि के स्वामी शुक्र हैं, जो शनि के मित्र हैं। इस राशि के लोगों के जीवन में अचानक खुशियों का आगमन होगा। जिस काम के लिए लंबे समय से इंतजार था वो हो सकता है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का लाभ भी इस समय मिल सकता है। लव लाइफ से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। बैंक बैलेंस में अचानक वृद्धि हो सकती है। कन्या राशिफल शनि जयंती 2025 इस राशि के स्वामी बुध हैं। ये भी शनि के मित्र हैं। इस राशि वालों पर शनि की कृपा बनी रहती है। शनि जयंती से इस राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। नौकरी-बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। पुश्तैनी संपत्ति से धन लाभ संभव है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। संतान से सुख मिलेगा। मकर राशिफल शनि जयंती 2025 इस राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। कुछ दिनों पहले ही मकर राशि पर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हुई है जिसके चलते इस राशि के लोगों की लाइफ बहुत ही खुशहाल रहेगी। प्रॉपर्टी से धन लाभ होगा। नया काम शुरू करने के लिए समय बहुत ही शुभ है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग जैसे विवाह, सगाई आदि हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी। कुंभ राशिफल शनि जयंती 2025 इस राशि के स्वामी भी चंद्रदेव हैं। इस राशि पर अभी शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है जो शुभ फल देने वाला है। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल फल देने वाला रहेगा। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। अतिरिक्त आय होने के योग भी बन रहे हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

आज रविवार 25 मई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष: आज आपके शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन जीत आपकी होगी। आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने में परेशानी होगी। आपके जीवनसाथी के रिश्तेदार आपके वैवाहिक सुख के तालमेल को बिगाड़ सकते हैं। व्यापारिक सफलता मिल सकती है। वृषभ: आज आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। अपनों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने की कोशिश करें। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे। व्यावसायिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मिथुन: आज के दिन आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आज आपको पैसा कमाने के कई मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आय में वृद्धि के योग होंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहने वाला है। कर्क: आज आप आराम करने की कोशिश करेंगे, लेकिन कार्यस्थल पर बोझ के कारण ऐसा करना संभव नहीं होगा। आज सोच-समझकर पैसा खर्च करें, क्योंकि आपको धन हानि होने की संभावना है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से अनबन के बाद घर में थोड़ी कलह हो सकती है। सिंह: आज आप अपने स्वभाव से लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। नई चीजों पर फोकस करें और अपने सबसे अच्छे दोस्तों से मदद लें। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर रहेगा। किसी भी कार्यस्थल पर कोई खास प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिल सकता है। कन्या: आपकी ऊर्जा का लेवल हाई रहेगा। आज आप पैसे जमा करने और बचाने में सफल हो सकते हैं। आज की शाम आपके लिए यादगार हो सकती है क्योंकि जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कोई भी नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले उन लोगों से बात करें जिन्होंने उस क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव प्राप्त किया हो। तुला: वर्कप्लेस पर सीनियर्स का दबाव और घर में कलह कुछ तनाव ला सकती है। आज आपको निवेश का लाभ मिलेगा। किसी करीबी व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने में सफल रहेंगे। आज आपका लवर आपके सामने अपनी भावनाएं खुलकर शेयर नहीं कर पाएगा, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। आज आपका व्यक्तित्व लोगों को निराश कर सकता है, इसलिए आपको अपना नजरिया बदलने और अपने जीवन और स्वभाव में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत है। वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी और कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आज का दिन पूरे परिवार के लिए खुशखबरी लेकर आता है। आप रोमांटिक विचारों और पुराने सपनों में खोए रहने वाले हैं। आपका पार्टनर आपके साथ समय बिताने की मांग कर सकता है। आज किसी खास सरप्राइज की उम्मीद कर सकते हैं। धनु: आज आप शारीरिक रूप से फिट रहेंगे। आप किसी आर्थिक सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं, जिससे धन लाभ हो सकता है। आज के दिन को एक बेहतरीन दिन बनाने के लिए परिवार या करीबी दोस्तों के साथ मिलें। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ वाकई एक बेहतरीन शाम गुजार सकते हैं। अनजान व्यक्ति के साथ लेनदेन से बचें। मकर: आज आपका मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखें। सेहत पर ध्यान दें। नौकरी में बदलाव हो सकता है। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आज ऑफिस के किसी काम में आप उलझ सकते हैं, जिससे अतिरिक्त घंटे काम करना पड़ सकता है। अपनी स्किल को निखारने का मौका मिलेगा। कुंभ: आज आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता का सान्निध्य मिलेगा। कारोबार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान का साथ मिलेगा। लेकिन अपने सेहत पर नजर रखना आपके लिए जरूरी है। मीन: आज आपकी एनर्जी में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। अटके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। धन का आवक बढ़ेगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता भी होगा। हालांकि परिवार का कोई सदस्य आज आपके खिलाफ बोल सकता है, जिससे आपकी फीलिंग्स को गहरी ठेस पहुंचेगी।

शनिवार 25 मई 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष राशि- आज का दिन आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। आज कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत रंग लाएगी। आज आपको आर्थिक रूप से उन्नति मिल सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, आपके मन में तनाव आएगा। पार्टनर से आपको सरप्राइज मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के प्यार से अपने जीवन की सारी तकलीफें भूल जाएंगे। वृषभ राशि- आज आप आत्मविश्वास अपने निवेश और अपने भविष्य के लक्ष्यों के बारे में गुप्त रहें। घरेलू मामलों और लंबित घरेलू कामों को निपटाने के लिए अनुकूल दिन है। किसी प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आज आपके लिए कीमती साबित होगी। दिन को बेहतरीन बनाने के लिए आप अपने छिपे हुए गुणों का इस्तेमाल करेंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा। मिथुन राशि– आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। लंबे समय के निवेश का आपको लाभ मिलेगा। परिवार की जरूरतों को आप पूरा करने में सफल रहेंगे। कड़ी मेहनत और उचित प्रयास अच्छे परिणाम और पुरस्कार लाएंगे। अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहने वाला है। कर्क राशि- आज आपको किसी लंबी व पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। गुस्से पर कंट्रोल रखें और बेवजह के विवाद से दूरी बनाकर रखें। आपको आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है क्योंकि पहले दिया गया कोई पैसा तुरंत वापस आ जाएगा। व्यक्तिगत जीवन अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ एक बेहतरीन दिन बिताएंगे। सिंह राशि- आज आपको ऑफिस में अपनी स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। रियल एस्टेट निवेश लाभदायक रहेगा। आज आप अपने लवर के साथ बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन कोई जरूरी काम आने के कारण आप नहीं जा पाएंगे। किसी भी पार्टनरशिप में साइन करने से पहले अच्छेसे कागजों की जांच कर लें। अपने पार्टनर पर किसी भी चीज के लिए दबाव नहीं डालें, इससे आप दोनों के दिल में दूरी ही बनेगी। कन्या राशि- आज अपने आप को फिट रखने पर ध्यान दें। अपने भविष्य को समृद्ध बनाने के लिए आपने अतीत में जो भी पैसा निवेश किया था, उसका आज फल मिलेगा। पारिवारिक मोर्चे पर आप खुशहाल रहने वाले हैं पार्टनरशिप पर साइन करने से पहले अच्छी तरह से चेक कर लें।आज रात के समय आप अपने घर से दूर जाकर छत पर या किसी पार्क में टहलना चाहेंगे। आज आपकी अपने जीवनसाथी के साथ गंभीर बहस हो सकती है। तुला राशि- आज आपका मन धर्म-कर्म में लगेगा। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों और व्यवसायियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। आपको संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस राशि के जातकों को आज खाली समय में अपने साथ बिताना चाहिए, ऐसा करने से आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर रहेगा। वृश्चिक राशि- आज आपको खुशी का एहसास होगा। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें और कोशिश करें कि आज आप ज्यादा खर्च न करें। आज परिवार का साथ मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आपको महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। जब आपके वैवाहिक जीवन की बात आएगी तो चीजें सरप्राइज रूप से आपके पक्ष में आ सकती हैं। धनु राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पैसों का लेन-देन दिन भर लगातार होता रहेगा और दिन ढलने के बाद आप पर्याप्त बचत करने में भी सफल रहेंगे। आपका आकर्षण और व्यक्तित्व आपको कुछ नए दोस्त बनाने में मदद करेगा। अगर आज आप डेट पर जाते हैं तो विवादास्पद मुद्दे उठाने से बचें। नए क्लाइंट के साथ बातचीत करने का यह एक शानदार दिन है। अगर आप आज वाकई फायदा चाहते हैं तो दूसरों की सलाह पर ध्यान दें। आज आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। मकर राशि- आज आपको धन की स्थिति के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। अप्रत्याशित बिल से आर्थिक बोझ बढ़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और उनका साथ मिलेगा। सिंगल जातकों के जीवन में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। आपको अपने परिवार के छोटे सदस्यों के साथ कुछ समय बिताना सीखना चाहिए। आपके जीवनसाथी से सपोर्ट की कमी आपको निराशा की ओर ले जाएगी। कुंभ राशि- आज आपको जरूरत से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है, जिससे आप पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और वे आप पर अपना प्यार लुटाएंगे। आज का दिन हाई परफॉर्मेंस और हाई प्रोफाइल का दिन है। आज आपको सच्चे प्यार का पता चलेगा। व्यापारिक रूप से आप अच्छी स्थिति में आएंगे। मीन राशि- आज बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज खर्चों का दबाव रहेगा। आपकी मुलाकात एक देखभाल करने वाले और समझदार दोस्त से होगी। अपनी कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए नई तकनीकों को अपनाएं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखें। सेहत पर ध्यान दें। नौकरी में बदलाव हो सकता है। तरक्की के अवसर मिलेंगे।

ज्येष्ठ माह में आने वाले नौतपा में जलाएं ये खास दीपक

भारत में विभिन्न धार्मिक परंपराएं और रीति-रिवाज समय-समय पर श्रद्धालुओं को एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करते हैं। इन्हीं परंपराओं में से एक है नौतपा। यह ज्येष्ठ माह में आने वाला एक विशेष काल होता है, जिसमें सूर्य की स्थिति और तापमान का प्रभाव अधिक होता है। इसे ज्योतिषीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना गया है। नौतपा के नौ दिनों में विशेष उपाय और पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और भाग्य का साथ मिल सकता है। इस आर्टिकल में जानेंगे कि नौतपा के दौरान दीपक जलाने के क्या नियम हैं। समय का ध्यान रखें: दीपक जलाने का उचित समय संध्याकाल या प्रातःकाल सूर्योदय के समय होता है। इस समय वातावरण शुद्ध और शांत होता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिल के तेल का प्रयोग करें: नौतपा में दीपक के लिए तिल का तेल सबसे शुभ माना गया है। यह नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है और शनि के प्रभाव को शांत करता है। घी का दीपक विशेष अवसरों पर: यदि आप विशेष फल या पुण्य की कामना रखते हैं, तो गाय के घी का दीपक जलाना अत्यंत लाभकारी होता है। विशेष रूप से संडे के दिन ऐसा किया जा सकता है। दीपक की दिशा: पूर्व दिशा में दीपक जलाना सौभाग्य और सफलता को बढ़ाता है। उत्तर दिशा में जलाया गया दीपक धन और समृद्धि लाता है। दक्षिण दिशा की ओर जलाना पितरों के लिए समर्पित होता है और यह श्राद्ध भाव दर्शाता है। पश्चिम दिशा में दीपक जलाना शत्रु नाश और आत्मरक्षा के लिए उपयोगी माना गया है। दीपक के साथ इन मंत्रों का करें जाप दीपज्योति परब्रह्म, दीपज्योति जनार्दन। दीपो हरतु मे पापं, संध्यादीप नमोऽस्तुते॥ ॐ घृणि सूर्याय नमः। दीपक जलाते समय अपने मन में शुद्ध विचार और किसी विशेष उद्देश्य का संकल्प लें।

कुंडली में गुरु पुष्य योग का बहुत अधिक महत्व, जाने कब और कैसे बनता है गुरु पुष्य योग?

कुंडली में गुरु पुष्य योग का बहुत अधिक महत्व होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुरु पुष्य योग कब बनता है और इस योग का निर्माण कैसे होता है. ज्योतिष के अनुसार, गुरु पुष्य योग एक दुर्लभ और अत्यंत शुभ संयोग है जो गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र के पड़ने पर बनता है. यह एक गोचर योग है जो सभी के लिए लाभकारी होता है और इस दौरान किए गए शुभ कार्य स्थायी और फलदायी होते हैं. इसके अलावा इस योग में किए गए उपायों से जीवन में खुशहाली बनी रहती है और आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है. गुरु पुष्य योग कब बनता है? ज्योतिष के अनुसार, गुरु पुष्य योग के लिए गुरुवार का दिन होना अनिवार्य है, क्योंकि गुरुवार का संबंध देवगुरु बृहस्पति से है और 27 नक्षत्रों में से पुष्य नक्षत्र आठवां नक्षत्र है और इसे नक्षत्रों का राजा कहा जाता है. यह अत्यंत शुभ, पुष्टिदायक और कल्याणकारी माना जाता है. जब ये दोनों (गुरुवार और पुष्य नक्षत्र) एक साथ आते हैं, तो गुरु पुष्य योग का निर्माण होता है. इसे गुरुपुष्यामृत योग भी कहते हैं. गुरु पुष्य योग का कुंडली में महत्व गुरु पुष्य योग किसी विशेष व्यक्ति की कुंडली में बनने वाला योग नहीं है, बल्कि यह गोचर का योग है. यानी, यह आकाश में ग्रहों और नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण बनता है और एक निश्चित समय के लिए सभी के लिए प्रभावी होता है. गुरुवार का दिन बृहस्पति ग्रह से संबंधित है, जो ज्ञान, धन, धर्म, भाग्य और विस्तार का कारक ग्रह है. पुष्य नक्षत्र के देवता बृहस्पति और स्वामी शनि देव हैं. इसलिए, पुष्य नक्षत्र शनि प्रधान होता है, लेकिन इसकी प्रकृति गुरु जैसी होती है. शनि स्थिरता, अनुशासन और स्थायित्व का कारक है. जब गुरु (बृहस्पति) और पुष्य नक्षत्र (जिसके स्वामी शनि और देवता बृहस्पति हैं) का शुभ संयोग बनता है, तो यह योग अत्यधिक शक्तिशाली हो जाता है. बृहस्पति अपनी शुभता को बढ़ाता है और शनि उस शुभता को स्थायी बनाता है. गुरु पुष्य योग का महत्व ऐसी मान्यता है कि गुरु पुष्य योग में किए गए कार्य या खरीदी गई वस्तुएं अक्षय फल देती हैं, यानी उनका प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है और उनमें वृद्धि होती है. इस दिन सोना, चांदी, गहने, वाहन, घर, जमीन, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. व्यापार शुरू करना, विद्या आरंभ करना, नए सौदे करना, गृह प्रवेश करना, या कोई भी नया और महत्वपूर्ण काम शुरू करना इस योग में बहुत लाभकारी होता है. इस योग में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है. यह योग जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लाता है. विशेष रूप से यह गुरु और शनि से संबंधित दोषों को कम करने में सहायक होता है.  

24 मई 2025 शुक्रवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। आप किसी की मदद से पैसा कमाने में सफल हो सकते हैं। आपको बस खुद पर विश्वास रखने की जरूरत है। बच्चों की सेहत में सुधार होगा। अपनों का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर चीजें आपके पक्ष में नजर आ रही हैं। हर टास्क को सीरियस होकर निपटाएं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वृषभ राशि- घर का तनाव आपको मानसिक रूप से परेशान करेगा। आज अपनी जुबान पर काबू रखें, वरना परिवार के किसी सदस्य को ठेस पहुंच सकती है। आज आपके दिमाग में आने वाले पैसे कमाने के नए विचारों का लाभ उठाएं। आज आपका जीवनसाथी भरपूर सहयोग करेगा। व्यावसायिक रूप से आप अच्छे रहने वाले हैं। मिथुन राशि- आज आपको अज्ञात भय सता सकता है। कार्यस्थल पर किसी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है। किसी बड़ी व्यापारिक डील पर बातचीत करते समय अपनी फीलिंग्स पर कंट्र्रोल रखें। विचारों में मतभेद के कारण आज आपके और आपके पार्टनर के बीच बहस हो सकती है। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहने वाले हैं। व्यापार में विस्तार मिल सकता है। कर्क राशि- आज आपका दिन आनंददायक रहेगा। किसी भी तरह का मानसिक तनाव आपको परेशान नहीं करेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन का आगमन होगा। किसी अच्छे कार्य के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से आज आपको सरप्राइज मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ सामान्य से अच्छा दिन गुजारेंगे। सिंह राशि- आज आप लोग अपनी सफलता का स्वाद चख सकते हैं। आज आर्थिक रूप से आप अच्छे रहने वाले हैं। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे लोगों को किसी इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापारिक रूप से आप अच्छे रहने वाले हैं। कन्या राशि- आज आप जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय इमोशनल हो सकते हैं। खर्च की अधिकता आपको परेशान कर सकती है। घरेलू मामलों को सुलझाते समय बुद्धि से काम लें। आपका लवर आज आपसे कुछ मांग सकता है, लेकिन आप उसकी इच्छा पूरी नहीं कर पाएंगे।आज आपके बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। तुला राशि- आज आपका परिवार खुशियों को एन्जॉय करेगा। हालांकि आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई सपना भी पूरा हो सकता है। आज आपका मूड अच्छा नहीं होने के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। वृश्चिक राशि- आज अपने करीबी दोस्तों के साथ समय बिताएं। अपने खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें। आपका स्वभाव घर के माहौल को ख़ुशनुमा बना देगा और उसे अच्छी फीलिंग्स से भर देगा। आज अपने जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ खुलकर बात करें। कलीग और सीनियर्स के भरपूर सहयोग मिलने से ऑफिस में काम में तेज़ी आएगी। धनु राशि- आज आप किसी खास व्यक्ति से अपनी फीलिंग्स को शेयर कर सकते हैं।।धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। सचेत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। निवेश से आय में वृद्धि का संकेत हैं। परिवार के सदस्यों की मदद से आपकी जरूरतों का ख्याल रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपना काम कल पर टालने से बचना चाहिए। मकर राशि- मन में निराशा और असंतोष रहेगा। जीवनसाथी की मांगे आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय रहने वाला है। कुंभ राशि– आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। कुछ लोग बिना सोचे-समझे पैसा खर्च कर सकते हैं, जो बाद में उन्हें दिक्कत दे सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य कुछ तनाव का कारण बन सकता है। नौकरी में बदलाव के लिए यह समय सह है। अगर आप पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में घर से दूर रहते हैं तो आज अपने खाली समय का इस्तेमाल अपने परिवार वालों से बात करके करें। मीन राशि- आज काम के दबाव के कारण आपको ऑफिस में अतिरिक्त घंटे काम करना पड़ सकता है। आपकी एनर्जी में कमी रहेगी। पारिवारिक मामलों को सुलझाने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप अपना समय अपने दिल के करीब लोगों के साथ बिताना चाहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं कर पाएंगे। आपका जीवनसाथी आज आपको कोई बढ़िया सरप्राइज दे सकता है। धन के मामले में आप सफलता पाएंगे।

हिंदू धर्म में गंगा दशहरा पर्व का विशेष महत्व, गंगा दशहरा कब है? जानें इस दिन क्या दान करें और क्या नहीं

नई दिल्ली हिंदू धर्म में गंगा दशहरा पर्व का विशेष महत्व है। यह त्योहार हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 05 जून 2025 को है। गंगा दशहरा को गंगावतरण के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ है गंगा का अवतरण। गंगा दशहरा का पर्व मां गंगा को समर्पित है। भक्त इस दिन मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन गंगा नदी में स्नान करना व दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। जानें गंगा दशहरा पर क्या दान करें और क्या नहीं- गंगा दशहरा पर क्या दान करें- गंगा दशहरा पर जूते,चप्पल, टोपी व छाता का दान अत्यंत शुभ माना गया है। ज्येष्ठ माह में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिलता है। ऐसे में इस दिन सत्तू, पानी से भरपूर मौसमी फल, शरबत व जल का दान शुभ माना गया है। इस दिन गरीब ब्राह्मण को वस्त्र व भोजन का दान करना चाहिए और सामर्थ्यनुसार धन का दान भी करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। गंगा दशहरा पर इन चीजों का दान नहीं करें: गंगा दशहरा पर पुरानी या टूटी हुई वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। इस दिन धारदार चीजों का दान करना भी अशुभ माना गया है। गंगा दशहरा के दिन काले रंग के वस्त्र का दान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। गंगा दशहरा पर जूठी या अशुद्ध वस्तुओं का दान पाप के समान माना गया है। इस दिन शुद्धता व पवित्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet