LATEST NEWS

3 जनवरी शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ, होगा कुछ खास

मेष राशि– मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा। वाणी में मधुरता रहेगी, जिससे लोग आपके प्रभावित होंगे। हालांकि व्यावसायिक कार्यों के चलते मन परेशान हो सकता है। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में तथा आय में भी वृद्धि हो सकती है। वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक कार्यों में धैर्य बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मिथुन राशि– मिथुन राशि वालों को आज संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। किसी करीबी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होती। कर्क राशि– कर्क राशि वालों के मन में आज उतार-चढ़ाव रहेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी पेशा करने वालों और व्यापारियों के कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। माता की सेहत पहले से अच्छी होगी। सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी मित्र के साथ कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। सिंगल जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। अपनों का साथ होगा। कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रोजी-रोजगार के सुअवसरों की प्राप्ति कराएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। पैतृक संपत्ति विरासत में मिल सकती है। पारिवारिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। बुद्धि के बल पर पैसा कमाने में सफल रहेंगे। तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में विस्तार के लिए पिता से धन मिल सकता है। कारोबार के लिए यात्रा लाभकारी रहेगी। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य रखने की सलाह देता है। किसी भी फैसले को लेने में बहुत जल्दबाजी न करें। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार बढ़ सकता है। मकर राशि– मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता की नई कहानी लिखेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पिता की सेहत में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक कार्यों में व्यसत्ता बढ़ सकती है। शैक्षिक व शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आज रुपए-पैसे के लेन-ेन से बचें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मीन राशि– आज मीन राशि वालों के खर्चों में वृद्धि होगी। थोड़ा संभलकर दिन पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। हालांकि कुछ जातकों के लिए शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

144 साल बाद पड़ रहा महाकुंभ देश के लिए मंगलकारी, ग्रह नक्षत्रों के विशिष्ट संयोग…..

महाकुम्भनगर  ज्योतिषाचार्यों की गणना के अनुसार ग्रह नक्षत्रों के विशिष्ट संयोग से इस वर्ष प्रयागराज में 144 वर्ष बाद पड़ने वाले महाकुम्भ का आयोजन होने जा रहा है। महाकुम्भ 2025, 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान से शुरू हो कर 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान के साथ पूरा होगा। मेले के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। महाकुम्भ का इंतजार न केवल साधु-संन्यासी, कल्पवासी, श्रद्धालु बल्कि प्रयागराजवासी भी बेसब्री से कर रहे हैं। महाकुम्भ में संगम, मेला क्षेत्र और प्रयागराज के दुकानदार पूजा सामग्री, पत्रा-पंचाग, धार्मिक पुस्तकें, रुद्राक्ष और तुलसी की मालाओं को नेपाल, बनारस, मथुरा-वृदांवन से मंगा रहे हैं। महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालु लौटते समय अपने साथ संगम क्षेत्र से धार्मिक पुस्तकें, पूजन सामग्री, रोली-चंदन और मालाएं जरूर ले जाते हैं। नेपाल, उत्तराखण्ड, बनारस, मथुरा-वृंदावन से आ रही रुद्राक्ष और तुलसी की मालाएं महाकुम्भ, सनातन आस्था का महापर्व है। इस अवसर पर सनातन धर्म में आस्था रखने वाले देश के कोने-कोने से प्रयागराज आते हैं और त्रिवेणी संगम में स्नान कर पुण्य के भागी बनते हैं। इस वर्ष महाकुम्भ के अवसर पर 40 से 45 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज में आने का अनुमान है। श्रद्धालुओं के प्रयागराज आने, उनके स्नान और रहने की व्यवस्थाओं का प्रबंध सीएम योगी के दिशानिर्देश पर मेला प्राधिकरण पूरे जोश और उत्साह के साथ कर रहा है। साथ ही प्रयागराजवासी और यहां के दुकानदार,व्यापारी भी महाकुम्भ को लेकर उत्साहित हैं। महाकुम्भ उनके लिए पुण्य और सौभाग्य के साथ व्यापार और रोजगार के अवसर भी लेकर आया है। पूरे शहर में होटल, रेस्टोरेंट, खाने-पीने की दुकानों के साथ पूजा सामग्री, धार्मिक पुस्तकों, माला-फूल की दुकानें भी सजने लगी हैं। थोक व्यापारियों का कहना है कि महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के अनुमान के मुताबिक दूसरे शहरों से समान मंगाया जा रहा है। रुद्राक्ष की मालाएं उत्तराखण्ड और नेपाल से तो तुलसी की मालाएं मथुरा-वृंदावन से, रोली, चंदन और अन्य पूजन सामग्री बनारस और दिल्ली के पहाड़गंज से मंगाई जा रही हैं। गीता प्रेस में छपी धार्मिक पुस्तकों की सबसे ज्यादा मांग प्रयागराज के दारागंज में धार्मिक पुस्तकों के विक्रेता संजीव तिवारी का कहना है कि सबसे ज्यादा गीता प्रेस, गोरखपुर से छपी धार्मिक पुस्तकों की मांग होती है। अधिकांश श्रद्धालु राम चरित मानस, भागवत् गीता, शिव पुराण और भजन व आरती संग्रह की मांग करते हैं। इसके अलावा पूजा-पाठ का काम करने वाले पुजारी वाराणसी से छपे हुए पत्रा और पंचाग भी खरीद कर ले जाते हैं। इसके अलावा मुरादाबाद और बनारस में बनी पीतल और तांबें की घंटियां, दीपक, मूर्तियां भी मंगाई जा रही है। मेले में कल्पवास करने वाले श्रद्धालु और साधु-संन्यासी पूजा-पाठ के लिए हवन सामग्री, आसन, गंगाजली, दोनें-पत्तल, कलश आदि की मांग करते हैं। जिसे भी बड़ी मात्रा में दुकानदार अपनी दुकानों में मंगा कर स्टोर कर रहे हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने नव वर्ष की मंगलकामना देने के साथ ही नए साल 2025 को महाकुंभ का वर्ष बताया है. उनका कहना है कि इस नए साल में मौके पर सदी का एक बहुत बड़ा आयोजन होने जा रहा है. 144 सालों के बाद ग्रहों का ऐसा नक्षत्र बन रहा है जिसमें त्रिवेणी संगम में गंगा स्नान करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और इसके साथ ही जाने अनजाने में हुए पापों से भी मुक्ति पाने का अद्भुत संयोग है. इस पुण्य काल मे सनातन धर्म को मानने वाले हर व्यक्ति को गंगा यमुना सरस्वती की पावन त्रिवेणी तट पर आकर आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित करना चाहिए. 1 जनवरी से शुरू हुआ छावनी प्रवेश का सिलसिला : महाकुंभ मेला क्षेत्र में 1 जनवरी से छावनी प्रवेश शोभा यात्रा का सिलसिला शुरू होने जा रहा है. जो 12 जनवरी तक जारी रहेगा. एक जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद से जुड़े हुए सभी 13 अखाड़ों की छावनी प्रवेश यात्राएं निकलकर कुंभ नगरी में प्रवेश करेंगी. इसके साथ ही जिन अखाड़ों की धर्म ध्वजा की स्थापना अभी नहीं हुई है उनकी धर्म ध्वजा की स्थापना भी महाकुम्भ मेला क्षेत्र में बने शिविरों में कर दी जाएगी. महंत रवींद्र पुरी ने यह भी कहाकि कुंम्भ मेला भले ही 13 जनवरी से शुरू होगा लेकिन 1 जनवरी में इस मेले की भव्यता लगातार बढ़ती जाएगी. क्योंकि जनवरी के इन्हीं शुरुआती 12 दिनों में मेला क्षेत्र में देश भर के साधु संतों का आगमन हो जाएगा. क्योंकि 14 जनवरी को होने वाले पहले शाही स्नान पर्व पर सभी साधु संत महामंडलेश्वर अपने अपने अखाड़े के साथ त्रिवेणी तट पर पहुँचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे. प्रयागवासी करें अतिथियों का स्वागत : इसके साथ ही अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि सनातन धर्म की अतिथि देवो भवः की संस्कृति रही है. इसलिए प्रयागराज में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का अतिथि के रूप में स्वागत करने का काम प्रयागराज में रहने वालों को करना चाहिए. कुंभ में आने वाले अतिथियों का स्वागत सत्कार एक मुस्कान के साथ करें. साथ ही शहर में रहने वाले लोगों से यथा संभव श्रद्धालुओं की सेवा और मदद करने की भी अपील उन्होंने प्रयागराज के रहने वाले लोगों से की है.

क्या आप जानते है मकर संक्रांति पर क्यों कहते है खिचड़ी

हिंदू धर्म में सभी त्योहारों की तरह मकर संक्रांति का खास महत्व है. इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं. पूरे देश में यह पर्व अलग-अलग नामों से मनाया जाता है. वहीं कुछ राज्यों में इस खिचड़ी के नाम से जाना जाता है. क्योंकि इस दिन खिचड़ी खाना और दान करने की परंपरा है. वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मंगलवार के दिन मनाया जाएगा इस दिन सूर्य देव सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. कैसे शुरू हुई खिचड़ी खाने की परंपरा? मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने की परंपरा से जुड़ी एक कहानी प्रचलित हैं. जिसके अनुसार, जब खिलजी ने देश पर आक्रमण किया तो चारों तरफ लगातार संघर्ष चल रहा था. ऐसे में योगी मुनियों को अपनी जमीनों को बचाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता था. कई बार वे भूखे भी रह जाते थे. तब एक दिन बाबा गोरखनाथ ने उनकी समस्या को हल करने के लिए काली उड़द की दाल में चावल, घी और कुछ सब्जियां डालकर पका दिया ताकि उनका पेट भी भर जाए और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगा. बाबा गोरखनाथ ने दिया नाम जब खिचड़ी बनकर तैयार हुई तो सबको बहुत पसंद आयी और इससे योगियों को आसानी से भूख मिटाने का रास्ता भी मिल गया. साथ ही काफी स्वादिष्ट और त्वरित ऊर्जा देने वाला भी होता था. इस व्यंजन को बाबा गोरखनाथ ने खिचड़ी का नाम दिया. जिस दिन इसे पहली बार तैयार किया गया था, उस दिन मकर संक्रांति का दिन था. इसके बाद से तमाम जगहों पर मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने की परंपरा शुरू हो गई. गोरखपुर में खिचड़ी मेला मकर संक्रांति के दिन हर साल गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले का आयोजन किया जाता है. जिसकी शुरुआत बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी का भोग लगाकर की जाती है. इसके बाद पूरे मेले में खिचड़ी को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है. इस दिन गोरखनाथ मंदिर खिचड़ी चढ़ाई भी जाती है.

2 जनवरी गुरुवार को जानें कैसा होगा आपका दिन, इन राशियों की बदल जाएगी जिंदगी

मेष राशि– मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आर्थिक रूप से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन परेशान हो सकता है। अपनी भावनाओं को कंट्रोल रखें। बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। आय में कमी व खर्च के अधिकता की स्थिति हो सकती है। वृषभ राशि– वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। कुछ जातकों को रोजी-रोजगार में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक रूप से दिन बढ़िया रहेगा। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। ऑफिस से जुड़े कार्यों को लेकर व्यस्तता रह सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक खर्चों में वृद्धि होगी। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, हालांकि उसकी सेहत पर नजर रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भावुक होकर कोई भी फैसला न लें। सिंह राशि- सिंह राशि वालों के कारोबार में वृद्धि होगी। व्यापारियों को आज धैर्य से काम लेना चाहिए। परिवार में शांति बनाए रखें। वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें। मित्रों का सहयोग आर्थिक लाभ दिलाएगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। कन्या राशि- कन्या राशि वालों को आज मन में निराशा व असंतोष से बचना चाहिए। सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। कारोबार में विस्तार हो सकता है। आज किसी भी तरह के रिस्क से बचें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम दिलाएगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी, लेकिन शैक्षिक कार्यों के लिए परिवार से दूर जाना पड़ जा सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक रूप से आप पहले से अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। वृश्चिक राशि- सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि भी हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपनों का साथ होगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। रोजी-रोजगार में तरक्की का इंतजार करने वालों को इंतजार बढ़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। धन का आवक बढ़ेगा। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम दिलाएगा। नौकरी के लिए जिन लोगों का इंटरव्यू शेड्यूल है, उन्हें सफलता मिल सकती है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। लिखने-पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। आय से संपत्ति में वृद्धि भी हो सकती है। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

इस साल में कब-कब है एकादशी

हिंदू धर्म में एकादशी का दिन और इसका व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. एकादशी का दिन और व्रत जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु को समर्पित किया गया है. एकादशी पर भगवान विष्णु का पूजन और व्रत किया जाता है. हर महीने में दो एकादशी पड़ती हैं. महीने में एक एकादशी कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष को पड़ती है. एकादशी पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का पूजन करने वालों के घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है. साल भर में 24 एकादशी के व्रत पड़ते हैं. सभी एकदाशी के व्रत का फल साधक को अलग-अलग प्राप्त होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 मे एकादशी के व्रत कब-कब पड़ेगें. साल 2025 में पड़ने वाली एकादशी     जनवरी में साल की पहली एकादशी 10 तारीख को होगी. ये पौष पुत्रदा एकादशी होगी. इसके बाद इसी महीने में 25 तारीख को षटतिला एकादशी होगी.     फरवरी में 8 तारीख को एकादशी होगी. ये जया एकादशी होगी. इसके बाद 24 फरवरी को विजया एकादशी होगी.     मार्च में 10 तारीख को एकादशी है. ये आमलकी एकादशी होगी. फिर 25 तारीख को पापमोचिनी एकादशी रहेगी.     अप्रैल में 8 तारीख को एकादशी है. ये कामदा एकादशी होगी. फिर 24 अप्रैल को बरूथिनी एकादशी होगी.     मई में 8 तारीख को एकदाशी होगी. ये मोहनी एकादशी होगी. वहीं 23 मई को अपरा एकादशी होगी.     जून में 6 तारीख को एकदाशी होगी. ये निर्जला एकादशी होगी. 21 जून को योगिनी एकादशी रहेगी.     जुलाई में 6 तारीख को एकादशी होगी. ये देवशयनी एकादशी होगी. 21 जुलाई को कामिका एकादशी रहेगी.     अगस्त में 5 तारीख को एकादशी रहेगी. ये सावन पुत्रदा एकादशी होगी. 19 अगस्त को अजा एकादशी पडे़गी.     सिंतबर में 3 तारीख को पड़ने वाली एकादशी परिवर्तिनी एकादशी होगी. 17 सितंबर को इन्दिरा एकादशी पड़ेगी.     अक्टूबर में 3 तारीख को पापांकुशा एकादशी रहेगी. 17 अक्टूबर को रमा एकादशी पडे़गी.     नवंबर में 1 तारीख को एकादशी रहेगी. ये देवउठनी एकादशी होगी. 15 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी रहेगी.     दिसंबर में 3 एकदाशी पड़ेगी. 1 तारीख को मोक्षदा, 15 को सफला और 30 दिसंबर को पौष पुत्रदा एकादशी पड़ेगी. एकादशी का महत्व हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि जो भी एकादशी पर व्रत करता है उसे पुण्य फल मिलते हैं. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करने पर घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती. इस दिन कभी अकेले भगवान विष्णु की पूजा नहीं करनी चाहिए. ऐसे में पूजा के फल नहीं मिलते.

1 जनवरी साल के पहले दिन इन राशियों की बदल जाएगी जिंदगी, होगा कुछ खास

मेष राशि- आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। भावुक होकर कोई फैसला न लें। नए बदलावों के लिए तैयार रहें। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। क्रोध पर काबू रखें। बेवजह वाद-विवाद से बचें। वृषभ राशि- कोई भी आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। बेकार के वाद-विवाद से बचें। आज आपके रुके हुए कार्य सफल होंगे। नौकरीपेशा वालों को अतिरिक्त कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। नए बिजनेस की शुरुआत में थोड़ी सावधानी बरतें। मिथुन राशि– मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। विदेश से कारोबार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन या पदोन्नति मिल सकती है। अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। व्यापारिक रूप से आप सुदृढ़ होंगे। कर्क राशि– आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। दान-पुण्य के कार्यों में पैसे खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। लापरवाही से बचें। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। सिंह राशि– सिंह राशि वालों को आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी। कार्यों में विघ्न-बाधा आ सकते हैं। आय में वृद्धि के नए मार्गों की तलाश करें। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कन्या राशि– खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है, लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। जिस पर आपको थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरुरत है। परिजनों के बीच शादी-विवाह को लेकर बातचीत हो सकती है। तुला राशि– आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला है। आपको अटका हुआ धन वापस मिल जाएगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। बिजनेस में स्ट्रेस फील हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। वृश्चिक राशि- आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपको आर्थिक सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। बच्चे आपसे कुछ खास चीजों की मांग कर सकते हैं। सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। आपको अपने अतीत से कुछ सीखना चाहिए और अपने लक्ष्यों पर फोकस करना चाहिए। धनु राशि– आज आपका काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। आज किसी से धन उधार लेने से बचें। करियर से जुड़े फैसले होशियारी से लें। आप प्रियजनों के साथ किसी फैमिली फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। यात्रा के योग बनेंगे। मकर राशि– आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपको लाइफ पार्टनर संग रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए। दूसरों से बातचीत करते समय थोड़ा सतर्क रहें। कुंभ राशि– व्यापार में मुनाफा होगा, लेकिन कार्यों के शायद मनचाहे परिणाम न मिलें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को सुलझाने का प्रयास करें। जो लोग रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं, वह पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। मीन राशि- आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। नया घर या जमीन की खरीदारी संभव है। कुछ जातक जॉब स्विच कर सकते हैं। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रह सकता है। जीवनसाथी संग रिश्ते मधुर होंगे।

महाकुंभ मेला में जाने से पहले ध्यान रखें ये विशेष बातें

प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा। यह मेला हर 12 साल में एक बार आयोजित होता है और इसे विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक उत्सव माना जाता है। लाखों श्रद्धालु, साधु-संत, और पर्यटक इस आयोजन में भाग लेते हैं। महाकुंभ में जाना एक अनूठा आध्यात्मिक अनुभव होता है, लेकिन इसके लिए सही तैयारी जरूरी है। यात्रा के लिए ध्यान रखने योग्य बातें ठंड के कपड़े रखें साथ महाकुंभ का आयोजन जनवरी और फरवरी के ठंडे महीनों में होता है। गंगा और यमुना के संगम के पास वातावरण और ठंडा होता है। इसलिए, गर्म कपड़े जैसे जैकेट, स्वेटर, मफलर, और इनर साथ ले जाना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें किसी भी आपातकालीन स्थिति से बचने के लिए फर्स्ट एड किट और दवाएं जरूर साथ रखें। बुखार, सर्दी-जुकाम, सिरदर्द, और पेट दर्द जैसी सामान्य दवाएं अपने पास रखें। सही योजना बनाएं यात्रा की तारीख, समय, और आवास की पहले से व्यवस्था कर लें। कुंभ मेले के समय आवास ढूंढना मुश्किल हो सकता है। आप होटल, धर्मशाला, या टेंट सिटी में रुकने की योजना बना सकते हैं। भीड़ से बचाव करें मेले में बच्चों या बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। बच्चों के गले में पहचान पत्र लटका दें, जिसमें माता-पिता का नाम, पता, और संपर्क नंबर लिखा हो। परिवार के लिए एक मीटिंग प्वाइंट तय करें। साथ ले जाने वाली चीजें खाने-पीने का सामान: हल्का और पोषण युक्त खाना जैसे ड्राई फ्रूट्स, फल, और पानी की बोतल जरूर रखें। दस्तावेज: पहचान पत्र, बुकिंग डिटेल्स, और अन्य जरूरी कागजात। स्वास्थ्य सामग्री: प्राथमिक चिकित्सा किट, मास्क, और सैनिटाइजर। ये सावधानियां रखें स्नान के लिए अधिकृत घाटों का ही उपयोग करें। कचरा फेंकने के लिए कूड़ेदान का प्रयोग करें। अजनबियों पर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। महाकुंभ का यह पावन आयोजन न केवल आध्यात्मिकता को गहराई से समझने का अवसर है, बल्कि यह अनुशासन और सतर्कता की भी परीक्षा है। इन सावधानियों का पालन करके अपनी यात्रा को सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं।

31 दिसम्बर मंगलवार का राशिफल, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

मेष राशि: आज आपके रिश्ते में प्यार और लगाव बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। प्रोफेशनल लाइफ में लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में मुनाफा होगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। वृषभ राशि : अनिश्चितता बनी रहेगी। कोई भी डिसीजन लेने में कन्फ्यूजन महसूस होगी। थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन निरंतर प्रयास करने से कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। मिथुन राशि : आर्थिक स्थिरता आएगी। करियर में उन्नति के कई मौके मिलेंगे। आप अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर लाइफ में कुछ नया ट्राई करना चाहेंगे। अच्छे रिटर्न प्राप्त करने के लिए सोच-समझकर निवेश करें। कुछ जातक व्यापार में विस्तार का प्लान बना सकता है। आज आपके द्वारा लिए गए फैसले लंबे समय तक लाभकारी साबित होंगे। कर्क राशि : जीवन में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। नए कनेक्शन बनेंगे, लेकिन पहली बार आपको दूसरों के इरादे पर संदेह होगा। लोग क्या कहते हैं इसके बजाए लोग क्या करते हैं। इस पर फोकस करें। किसी दिलचस्प से मिलने के बावजूद आसानी से विश्वास न करने लगें और उन्हें जान-समझने की कोशिश करें। सिंह राशि : रिश्तों में सुधार आएगा क्योंकि किसी पॉजिटिव न्यूज से आपके कनेक्शन बेहतर होगा। गलतफहमी दूर होगी। लव लाइफ में खुशियों के वापस लौटने की संभावना है। यह दोनों पक्ष में जीत होगी। चाहे कुछ हासिल करना हो या नया मौका हो, जिसको लेकर आप उत्साहित हों। कन्या राशि : जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप सभी बाधाओं को पार करने में सक्षम होंगे। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें और यह न भूलें कि कई बार कड़ी मेहनत और लगन से बड़े रिजल्ट पाए जा सकते हैं। खुद पर भरोसा रखें और कोई भी फैसला बड़ी सावधानी से लें। तुला राशि: कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट या लक्ष्यों को हासिल करने की संभावनाएं बढ़ेंगी। आपके मेहनत और लगन को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। अपने उपलब्धियों को स्वीकार करें। खुद पर भरोसा रखें और अधिक बेहतर करने का प्रयास करें। वृश्चिक राशि: आपको अपने रिश्तों पर अधिक ध्यान दें। रिश्तों को बेहतर बनाने की जरुरत है। रिलेशनशिप की दिक्कतों को धैर्य और समझदारी से सुलझाएं। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों को लेकर ज्यादा स्ट्रेस लिए बिना उसे पूरा करने की कोशिश करें। धनु राशि : जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। धन हानि के संकेत हैं। बजट पर ध्यान दें। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। मकर राशि : जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। नए अवसरों का लाभ उठाने के मौकों को न गवाएं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में लक्ष्यों पर फोकस करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए भरपूर कोशिश करें। नए बदलावों के लिए तैयार रहें क्योंकि यह किसी बेहतर के लिए है। कुंभ राशि : जीवन में नई पॉजिटिव एनर्जी आएगी। जिससे आप कोई भी फैसला बुद्धिमानी से लेने में सक्षम होंगे। बेकार के वाद-विवाद से बचें। आज आप चुनौतियों को पार करने में सक्षम होंगे। मीन राशि : आज आपको कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। कार्यों के प्रति लगन और समर्पण से करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। ऐसे कार्यों पर फोकस करें, जो आपको इंस्पायर करता हो। इससे आपको करियर में अपार सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके प्रयासों से करियर में तरक्की के नए मार्ग बनेंगे।

जाए कब मानेगा लोहड़ी का पर्व? जानें सही तिथि और महत्व

लोहड़ी का त्योहार हर साल 13 जनवरी को हिंदुओं और सिखों द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. लोहड़ी के त्योहार को उत्तर भारत में मनाए जाने वाले मुख्य त्योहारों में गिना जाता है. लोहड़ी शीतकालीन संक्रांति की समाप्ति और रबी की फसलों की कटाई के प्रतीक के तौर पर मनाई जाती है. लोहड़ी के त्योहार पर हिंदू और सिख लोग नए वस्त्र पहनकर नाच गाना करते हैं. साल 2025 में कब है लोहड़ी हिंदू पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति के एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है. ऐसे में साल 2025 में भी लोहड़ी मकर संक्रांति के एक दिन पहले यानी 13 जनवरी को ही मनाई जाएगी. वहीं नए साल पर 14 जनवरी को 8 बजकर 44 मिनट पर सूर्य देव का मकर राशि में प्रवेश होगा. इस दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी. लोहड़ी का महत्व लोहड़ी का त्योहार भगवान सूर्य और अग्नि को समर्पित किया गया है. लोहड़ी पर किसान अपनी नई फसल को काटना शुरु करते हैं. इसलिए नई फसल का सबसे पहला भोग अग्नि देव को लगाया जाता है. इस दिन किसान भगवान से नए साल में भी अच्छी फसल की प्रार्थना करते हैं. पौराणिक शास्त्रों में कहा गया है कि लोहड़ी के माध्यम से अग्नि देव को जो नई फसल का भोग लगाया जाता है, वो सभी देवताओं तक पहुंच जाता है. मान्यता ये भी है कि लोहड़ी पर भगवान सूर्य और अग्नि देव की पूजा कर उन्हें अच्छी फसल के लिए धन्यवाद दिया जाता है. साथ ही उनसे फसलों की अच्छी पैदावार के लिए प्रार्थना की जाती है. कैसे मनाई जाती है लोहड़ी? लोहड़ी के त्योहार पर रात को खुली जगह पर लकड़ी और उपलों का ढेर लागाया जाता है. फिर उस लकड़ी और उपलों का ढेर में आग लगा दी जाती है. इसके बाद वहां मौजूद लोग उस जलती हुई आग की परिक्रमा लगाते हैं. आग में नई फसल, तिल, गुड़, रेवड़ी, मूंगफली आदि डाली जाती है. परिक्रमा के बाद लोग एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई देते हैं. महिलाएं लोक गीतों को गाती हैं. सभी लोग ढोल नगाड़े बजाकर नाचते हैं. लोहड़ी की आग के चारों ओर नृत्य किया जाता है.इस दिन पतंगों को उड़ाने की प्रथा है.

30 दिसम्बर को इन राशियों की बदल जाएगी जिंदगी, होगा कुछ खास

मेष राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। सिंगल जातकों के लिए लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। आप फैमिली के साथ कहीं घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। वृषभ राशि : सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको पारिवारिक जीवन में कुछ मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। आज कोई करीबी दोस्त आपसे आर्थिक मांग सकता है। मिथुन राशि : कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी कार्यों को पूरा करें। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को खूब मेहनत करना चाहिए। व्यापार में मुनाफा होगा। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। धन-संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों से दूरी बनाएं। कर्क राशि : आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। घर में मेहमानों के आगमन से सकारात्मक माहौल रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। सिंह राशि : लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। परिजनों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकता है,लेकिन पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। कार्यस्थल पर कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। आर्थिक मामलों में लापरवाही बरतें। कन्या राशि : घर के किसी सदस्य के विवाह में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। कुछ जातकों को ससुराल पक्ष में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी संग बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालें। तुला राशि: आज आपको कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे,लेकिन बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। प्रॉपर्टी के लेन-देन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को बहुत संभालकर रखें। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की सलाह लें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वृश्चिक राशि: आज का दिन शुभ रहेगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ आशीर्वाद से करियर में अपार सफलता मिलेगी। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। धनु राशि : आज का दिन खास रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्यों को टाइम पर पूरा करने की कोशिश करें। लॉन्ग टर्म प्लान पर फोकस करें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। जरुरी कार्यों में दोस्त आपकी मदद कर सकते हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बुद्धिमानी और समझदारी से रुके हुए कार्य को पूरा कर लेंगे। मकर राशि : पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बिजनेसमेन को सोच-समझकर इनवेस्ट करना चाहिए। पारिवारिक जीवन की समस्याओं को ज्यादा बढ़ने दें। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालें। आज परिवार के किसी सदस्य को आर्थिक मदद की जरुरत पड़ सकती है। कुंभ राशि : आज का दिन नए अवसरों से भरपूर होगा। जरुरतों की वस्तुएं उपलब्ध होंगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। विरासत में संपत्ति मिल सकती है। हालांकि, ऑफिस के कुछ कार्यों को पूरा करने में खूब मेहनत करनी पड़ेगी। मीन राशि : आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। भविष्य से जुड़े फैसले सावधानी से लें। व्यापारिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। आज कुछ जातकों को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात से चेहरे पर मुस्कान आएगी।

मासिक शिवरात्रि का व्रत, जानें सही नियम

हिंदू धर्म शास्त्रों में मासिक शिवरात्रि पावन और बड़ी ही महत्वपूर्ण मानी गई है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का विधान है. साथ ही इस दिन विधिपूर्वक भगवान भोलेनाथ का व्रत भी किया जााता है. मासिक शिवरात्रि का दिन बड़ा ही विशेष माना जाता है. इस दिन भगवान शिव का व्रत और शिव जी के परिवार की विधिपूर्वक पूजा से जीवन की तमाम बधाएं दूर हो जाती हैं. पूजा का शुभ मुहूर्त हिंदू पंचाग के अनुसार, मासिक शिवरात्रि आज मनाई जा रही है. इसका व्रत भी आज ही है. इसके व्रत का पारण कल 3 0 दिसंबर को किया जाएगा. आज विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से शुरू होगा. ये मुहूर्त 2 बजकर 48 मिनट तक है. इसके बाद गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा. ये मुहूर्त 5 बजकर 58 मिनट तक है. इस दिन रात में पूजा की जाती है. इस वजह से निशिता मुहूर्त में भगवान शिव का पूजन करें. निशिता मुहूर्त रात के 11 बजकर 56 मिनट से शुरू होगा. ये मुहूर्त रात 12 बजकर 51 मिनट तक है. हिंदू धर्म शास्त्रों में इस दिन व्रत का विशेष महत्व बताया गया है. हिंदू धर्म शास्त्रों में मासिक शिवरात्रि के व्रत और इसके महत्व के साथ ही इसके पारण के नियम भी बताए गए हैं. आइए जानते हैं क्या है व्रत के पारण के नियम क्या है. व्रत पारण के सही नियम     व्रत पारण वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ वस्त्र पहन लेने चाहिए.     इसके बाद शिव जी की पूजा करनी चाहिए. उन्हें बेलपत्र और गंगाजल चढ़ाना चाहिए.     ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा देनी चाहिए.     पारण के भोजन में लहसुन-प्याज न डालें.     व्रत पारण के समय तला भोजन खाने से बचें.     व्रत खोलने के बाद सात्विक भोजन भोजन खाएं मासिक शिवरात्रि के व्रत का महत्व मासिक शिवरात्रि के व्रत के महत्व को शिव पुराण में बताया गया है. धार्मिक मान्यता है कि जो भी मासिक शिवरात्रि का व्रत करता है उसका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है. पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं. मनचाहे वर के लिए भी कुंवारी कन्याओं की ओर से ये व्रत किया जाता है. मासिक शिवरात्रि वा व्रत करने वालों की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और भगवान भोलेनाथ आशिर्वाद देते हैं.

29 दिसम्बर को इन राशियों की बदल जाएगी जिंदगी, होगा कुछ खास

मेष राशि: परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। वृषभ राशि :नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें, व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मिथुन राशि :कला या संगीत में रुझान बढ़ सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। कर्क राशि :नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों व वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। सिंह राशि :नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कन्या राशि : कारोबार में सुधार होगा। लाभ के मौके मिलेंगे, पर भागदौड़ भी अधिक रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं। यात्रा पर भी जा सकते हैं। तुला राशि:दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। भाई-बहनों से आर्थिक मदद मिल सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि: नौकरी में परिवर्तन के साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। धनु राशि : कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। शत्रुओं से सतर्क रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, पर कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मकर राशि : कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कुछ आरम्भिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुंभ राशि : नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान भी पर जाना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मीन राशि : नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

सोमवती अमावस्या के दिन तुलसी की परिक्रमा करने से मिलेगी सुख-समृद्धि

हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का बहुत अधिक महत्व होता है. इस दिन मां तुलसी की परिक्रमा करने से लोगों की सभी प्रकार की परेशानियां खत्म हो जाती हैं. जीवन में सुख-समृद्धि कायम बनाए रहने के लिए महिलाएं सोमवती अमावस्या के दिन व्रत रखती हैं और सभी दुखों के निवारण के लिए मां तुलसी की परिक्रमा करती हैं. इस दिन मां तुलसी की पूजा करने और उनकी परिक्रमा करने से महिलाओं के कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं. मान्यता है कि इस दिन की गई तुलसी की परिक्रमा से लोगों के सभी दुख दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. मान्यता है कि तुलसी में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने की शक्ति होती है. इसलिए, तुलसी की परिक्रमा करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. सोमवार को भगवान शिव का दिन माना जाता है. शिव और पार्वती की पूजा के साथ तुलसी की पूजा करने से सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है. तुलसी की परिक्रमा करने की परंपरा की शुरुआत कैसे हुई.आइए जानते हैं… पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 30 दिसंबर को तड़के सुबह 4 बजकर 02 मिनट पर शुरू होगी और 31 दिसंबर को तड़के सुबह 3 बजकर 57 मिनट तक रहेगी. मूल नक्षत्र 29 दिसंबर की रात 11 बजकर 22 मिनट से 30 दिसंबर की रात 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. वृद्धि योग 29 की रात 9 बजकर 41 मिनट से 30 दिसंबर की रात 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. वृद्धियोग में समस्त कार्यों में वृद्धि का योग बनता है. तुलसी की परिक्रमा करने की विधि     सोमवती अमावस्या के दिन सबसे पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें.     तुलसी के पौधे को गंगाजल से धोकर साफ करें और उनका श्रृंगार करें.     तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं और धूप दें.     तुलसी के पौधे को फूल, चंदन आदि से सजाएं.     तुलसी के पौधे की दक्षिणावर्त दिशा में 108 बार बार परिक्रमा करें.     परिक्रमा करते समय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय या ॐ तुलसी माता नमः मंत्र का जाप करें.     मां तुलसी से अपनी मनोकामनाएं मांगें. तुलसी की परिक्रमा कैसे करें.     सोमवती अमावस्या के दिन स्नान करके साफ कपड़े पहनें.     तुलसी के पौधे को गंगाजल से स्नान कराएं.     तुलसी के पौधे के चारों ओर दीपक जलाएं.     तुलसी के पौधे को फूल और चंदन लगाएं.     तुलसी के पौधे की परिक्रमा करते हुए ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें.     तुलसी के पौधे को भोग लगाएं और जल चढ़ाएं. सोमवती अमावस्या का महत्व सोमवती अमावस्या के दिन तुलसी की परिक्रमा करने की परंपरा बहुत पुरानी और महत्वपूर्ण है. यह परंपरा धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों ही दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है. तुलसी की परिक्रमा करने से व्यक्ति को कई लाभ प्राप्त होते हैं. तुलसी को हिंदू धर्म में एक पवित्र पौधा माना जाता है. इसे लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है. तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है. इसलिए, तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं. तुलसी की परिक्रमा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और रोगों से मुक्ति मिलती है. विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए तुलसी की पूजा करती हैं. तुलसी की पूजा करने से मन शांत होता है.  

28 दिसंबर को इन राशियों की बदल जाएगी जिंदगी, होगा कुछ खास

मेष राशि- संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वृषभ राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। संतान के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। शासन सत्ता का भी सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि- मन अशांत रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परंतु आत्मसंयत रहें। नौकरी में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यभार भी बढ़ेगा। सिंह राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परंतु संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। तुला राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु संयत रहें। अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा। परंतु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। धनु राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन परेशान भी हो सकता है। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व झगड़े से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मकर राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परंतु स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। मीन राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

27 दिसंबर राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशि

मेष राशि- आज आपको प्रेम जीवन में खुश रहने की सलह दी जाती है। अपने काम में सर्वोत्तम परिणाम देने का प्रयास करें। सुनिश्चित करें कि आप पैसों से जुड़े मुद्दों को अच्छी तरह संभाल लें। वृषभ राशि- आज सेल्फ लव और केयर पर फोकस करें। आसपास के लोगों की हेल्प करें। दिन के पहले भाग में छोटे-मोटे वित्तीय मुद्दे आज स्मार्ट मौद्रिक मैनेजमेंट की मांग करते हैं। ज्यादा स्ट्रेस न लें। मिथुन राशि- आज किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है, जो दिन का मुख्य आकर्षण रहेगी। आपका दिन अवसरों, चुनौतियों और महत्वपूर्ण डीसीजन लेने का वादा करता है। खर्च को कंट्रोल करें। कर्क राशि- आज लव के मामले में आपको कम्यूनिकेशन बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। पेट से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। लव लाइफ में रोमांस बढ़ाने की कोशिश करें। सिंह राशि- जीवन में बदलाव प्रेम, करियर और पैसों के मामले को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। व्यक्तिगत विकास और करियर में अवसर पाने के लिए कुछ दिन और इंतजार करें। कन्या राशि- आज का दिन शुभ रहने वाला है। बदलाव आपको आगे ले जाएंगे। धन आगमन के योग बन रहे हैं। किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। किसी भी प्रॉब्लम का आज ही सॉल्यूशन निकालें। तुला राशि- आज का दिन बदलावों भरा रहने वाला है। कुछ जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिससे व्यक्तिगत विकास, प्रेम, करियर और वित्तीय मामलों में अप्रत्याशित जीत मिल सकती है। वृश्चिक राशि- आज का दिन सफलताओं से भरा है, जो आपको प्यार, करियर और व्यक्तिगत विकास में वृद्धि की ओर ले जाएगा। ऐसी गतिविधियों के लिए तैयार रहें, जो आनंद और चुनौतियां दोनों लेकर आएंगी। धनु राशि- आज आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए। आप सिद्धांतों पर चलने वाले व्यक्ति हैं। रिश्ते में मतभेदों को सुलझाएं। पैसों के मामले में भाग्य आपके साथ है। फिटनेस पर अपना फोकस बनाए रखें। मकर राशि- आज अपनी योग्यता साबित करने के लिए कई पेशेवर अवसर सामने आएंगे। धन और स्वास्थ्य दोनों सकारात्मक रहने वाले हैं। अपनी भावनाओं को एक्सप्रेस करें। साथी को सरप्राइज करें। कुंभ राशि- प्यार में ईमानदार रहें और शक्की न बनें। अपनी पेशेवर क्षमता साबित करने के लिए बेहतर मौके तलाशें। आर्थिक परेशानियां रहेंगी। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जंक फूड्स से दूर रहें। मीन राशि- आज कई रोमांचक अवसर मिल सकते हैं। अपनी मेंटल हेल्थ को इम्प्रूव करने पर अपना फोकस रखें। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने के लिए तैयार रहें। मौकों पर अपनी नजर रखें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet