LATEST NEWS

जीवन के हर सवाल का जवाब है भगवत गीता

श्रीमद्भागवत गीता हिंदू धर्म का एक पवित्र आध्यात्मिक ग्रंथ है. इस उपनिषदों का सार भी माना जाता है. हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गीता जयंती का मानाई जाती है. आज श्रीमद्भागवत गीता की 5161 वीं वर्षगांठ हैं. श्रीमद्भगवागीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयंती मानाई जाती है. इस दिन मोक्षदी एकादशी भी मनाई जाती है. भगवद गीता में कुल 18 अध्याय और 700 श्लोक है, जो मनुष्यों को जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तार ज्ञान प्रदान करते हैं. यानी श्रीमद्भागवत गीता में जीवन का सार छुपा है. जिसके अध्ययन करने से व्यक्ति को जीवन के सत्य और सभी उलझनों से निकलने का मार्ग मिलता है. इस महान ग्रंथ की रचना महर्षि वेदव्यास ने थी. भगवाद गीता की गणना उपनिषदों में होने के कारण इसे गीतोपनिष्द भी कहा जाता है. श्रीमद्भागवत गीता जीवन सार श्रीमद्भागवत गीता के पहले से लेकर अंतिम अध्याय तक भगवान कृष्ण युद्ध के दौरान अर्जुन को जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे रिश्तों का मोह, त्याग, नश्वर शरीर के बारें में बताते हैं. हर अध्याय अपने आप में जीवन के विभिन्न स्तर और स्थितियों को उजागर करता है. भगवद गीता के 18 अध्याय में 18 योग का वर्णन कर भगवान कृष्ण ने अर्जुन के अंदर प्रेम, मोह और डर को दूर किया था. गीता के हर योग ईश्वर से मिलने का मार्ग दिखाता है. यहां योग का अर्थ है आत्मा से परमात्मा का मिलन. जो कि इस प्रकार हैं- 1. अर्जुनविषाद योग, 2. सांख्य योग, 3. कर्म योग, 4. ब्रह्मयोग, 5. कर्म संयास योग, 6. आत्मसंयम योग, 7.ज्ञान-विज्ञान योग, 8. अक्षरब्रह्म योग, 9. राज विद्या गुह्य योग, 10. विभूति विस्तारा योग, 11. विश्वरूप दर्शन योग, 12. भक्ति योग, 13. क्षेत्र विभाग योग, 14. गुणत्रय विभाग योग, 15. पुरुषोत्तम योग, 16. दैवासुरस्मपद् विभाग योग, 17. श्रद्धात्रय विभाग योग, 18. मोक्ष सन्यास योग. इनमें से तीन योग ज्ञानयोग, कर्मयोग और भक्तियोग जो मनुष्य के जीवन को सबसे अधिक प्रभावित करते हैं . श्रीमद्भागवत गीता का सार महाभारत युद्ध की के साथ भगवद गीता के उपदेशों की भी शुरुआत हुई. जिसमें श्रीकृष्ण अपने उपदेशों से अर्जुन को मोह से बहर निकलकर कर्म करने की करने की ओर अग्रसर होने का संदेश देते हैं. वहीं भगवद गीता का दूसरा अध्याय सबसे महत्वपूर्ण हैं. क्योंकि इस अध्याय में संपूर्ण गीता सार निहित है. इसमें अर्जुन पूर्ण रूप से श्रीकृष्ण अपना गुरु और मार्गदशक स्वाकर करते हैं. जिसके युद्ध और बदलती स्थितियों के हिसाब से भगवान कृष्णु अर्जुन को उपदेश देते हैं. भगवान गीता के अंत यानी आखिरी अध्याय में श्रीकृष्ण संन्यास और त्याग के बारे में बताते है. वह कहते है कि आध्यात्मिक अनुशासन के लिए एक संन्यासी परिवार और समाज का त्याग कर देते है. लेकिन त्याग करने वाला व्यक्ति परिवार और समाज के साथ रहकर औऱ अपने कार्मो और उससे मिलने वाले फलों की चिंता किए बिना भगवान के प्रति समर्पित होकर निष्काम भाव से कर्म करता हैं. इसके अलावा जीवन-मृत्यु चक्र और आत्मा की शुद्धता और महत्व को विस्तार से समझाया गया है. श्रीमद्भागवत गीता अध्ययन के लाभ श्रीमद्भागवत गीता में निहित श्लोको जीवन दर्शन का एहसास कराते हैं. जिसमें व्यक्ति को जीवन के हर सवाल का जवाब मिलता है. रोजाना गीता पाठ करन से व्यक्ति को बहुत से लाभ मिलते हैं. मन हमेशा शांत रहता है. वितरित परिस्थियों में भी वह अपने मन पर काबू पाने की क्षमता रखता है. कामवासना, क्रोध, लालच और मोह, माया आदि के बंधनों से मुक्त हो जाता है और जो व्यक्ति इन सभी से मुक्ति पा लेता है उसका जीवन सुखमय तरीके से बीतता है. इसके अलावा श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करने से व्यक्ति का आत्मबल बढ़ता है और व्यक्ति साहसी और निडर बनकर अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ता रहता है.

राशिफल बुधवार 11 दिसम्बर 2024

मेष राशि- आज अपने स्वास्थ्य की देख-रेख करनी चाहिए। हेल्दी डाइट लें। काम का प्रेशर ज्यादा फील हो तो कुछ देर के लिए ब्रेक लें। फाइनेंशियली आप अच्छे हैं। वहीं, जल्दबाजी में आकर आज कोई जरूरी डिसीजन न ही लें तो बेहतर है। वृषभ राशि- आपका दिन रोमांटिक रहने वाला है। वहीं, सिंगल लोगों को आज अपने क्रश के साथ टाइम स्पेन्ड करने का भी मौका मिलेगा। आपको काम करते दौरान समय-समय पर ब्रेक लेना चाहिए। मिथुन राशि- आज थोड़ा स्ट्रेस फील कर सकते हैं। तनाव दूर करने के लिए वॉक पर जा सकते हैं या पसंदीदा म्यूजिक भी सुन सकते हैं। डाइट को हेल्दी रखें। ऑफिस का काम घर लेकर न आएं। खुद को हाइड्रेटेड रखना न भूलें। कर्क राशि- आज के दिन इन्वेस्टमेंट करना आज ठीक नहीं रहेगा। आज की एनर्जी आपको अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट कर रही है। फिटनेस को मेंटेन करने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करें। सिंह राशि- आज काफी मोटिवेटेड फील करेंगे। अपनी मां की सेहत पर ध्यान दें। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। करियर में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। खुद की हेल्थ पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कन्या राशि- आज सेल्फ केयर पर फोकस करना चाहिए। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। अपने बॉस के साथ आज आपको डिप्लोमेटिक तरीके से चीजों को आगे बढ़ाना चाहिए। सिनीयर्स के साथ नोक-झोक से बचना बेहतर रहेगा। तुला राशि- आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। आपकी फाइनेंशियल सिचूऐशन थोड़ी गड़बड़ा सकती है। इसलिए आज आपको इन्वेस्ट करते समय बेहद सावधान रहना चाहिए। लव के मामले में पार्टनर के साथ बहस में पड़ सकते हैं। वृश्चिक राशि- आज वर्क और लाइफ के बीच बैलेंस मेन्टेन करके रखना बेहद जरूरी है। अपनी फीलिंग्स को पार्टनर के साथ शेयर करना अच्छा रहता है, जो कन्फ्यूजन क्रीएट नहीं होने देता। जंक फूड से दूरी बनानी चाहिए। धनु राशि- आज आप क्रिएटिव महसूस कर सकते हैं। शाम होते-होते आपकी सभी मुश्किलें कम हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। थोड़ा इमोशनल फील कर सकते हैं। अपनी फीलिंग्स को एक्सेप्ट करें। मकर राशि- आज जीवन में थोड़ी-बहुत हलचल रहेगी। आज खर्च करते वक्त आपको सावधानी बरतनी जरूरी है। स्ट्रेस से दूर रहें। हेल्थ पर नजर रखें। माता पिता के साथ टाइम स्पेन्ड करना अच्छा रहेगा। बिजी भी रहेंगे। कुंभ राशि- आज करियर तौर पर प्रोडक्टिव रहेंगे। आपको किसी भी तरह का लेन-देन करते समय चौकन्ना रहना होगा। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके अंदर हर परिस्थिति को पार करने की क्षमता है। मीन राशि- आज काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। हेल्दी फील कर सकते हैं। वर्क प्रेशर ज्यादा हो सकता है। स्ट्रैटिजी के साथ चलें। अर्थीक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवन की चुनौतियों को हंस कर पार करें।

14 दिसंबर को मनाई जाएगी अन्नपूर्णा जयंती

हिंदू धर्म में अन्नपूर्णा जयंती का दिन मां अन्नपूर्णा को समर्पित किया गया है. अन्नपूर्णा जयंती पर जो कोई भी मां की पूजा करता है उसका घर धन-धान्य और खुशियों से भरा रहता है. जो लोग इस दिन पूरे विधि-विधान से मां की पूजा करते हैं, मां अन्नपूर्णा उनकी जिंदगी के सभी दुखों को दूर करती हैं. इस दिन दान का भी बहुत महत्व है. ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जान लीजिए कि इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि को अन्नपूर्णा जयंती होती है. इस साल 14 दिसंबर को 4 बजकर 58 मिनट से मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होगी. इस तिथि की समाप्ति 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 31 मिनट पर होगी. ऐसे में उदयातिथि की के अनुसार, 15 दिसंबर को अन्नपूर्णा जयंती होगी. अन्नपूर्णा जयंती के दिन इन चीजों का करें दान अन्नपूर्णा जयंती के दिन जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्रों का दान करें. अन्नपूर्णा जयंती के दिन अन्न और वस्त्रों का दान करना शुभ होता है. जो भी इस दिन अन्न और वस्त्रों का दान करता है, उसका जीवन अन्न और धन के भंडार से हमेशा भरा रहता है. इस दिन अन्न और वस्त्र का दान करने वालों को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं. अन्नपूर्णा जयंती 2024 पूजा विधि     अन्नपूर्णा जयंती के दिन सुबह स्नान के बाद साफ कपड़े पहने.     फिर पूजा वाली जगह को गंगादल से शुद्ध करें.     इस दिन व्रत रखने की इच्छा है, तो पहले व्रत का सकंल्प लें.     पूजा से पहले मां अन्नपूर्णा की मूर्ति या तस्वीर पूजा के स्थान पर स्थापित करें.     इसके बाद मां के सामने धूप और दीप जलाएं.     पूजा के लिए पहले कुमकुम, हल्दी, अक्षत, नैवेद्य, तुलसी पत्र आदि पूजा के स्थान पर रख लें.     मां को हलवा, पूड़ी और सब्जी का भोग को लगाएं.     पूजा के समय मां अन्नपूर्णा के स्तोत्र और मंत्रों का जप करना शुभकारी होता है.     पूजा के समय अक्षत, पुष्प आदि भी मां को चढ़ाएं.     पूजा खत्म होने के बाद घर के लोगों में प्रसाद अवश्य वितरित करें.     पूजा के दौरान माता के मंत्र ‘ॐ अन्नपूर्णायै नमः’ का 108 बार जप अवश्य करें.  

मोक्षदा एकादशी पर मनाई जाती है गीता जयंती

हिन्दू धर्म में गीता जयंती का बहुत अधिक महत्व है. मोक्षदा एकादशी इस बार 11 दिंसबर को है. मोक्षदा एकादशी पर ही गीता जंयती भी मनाई जाती है. कथाओं के अनुसार, मोक्षदा एकादशी पर ही महाभारत काल के दौरान भगवान कृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश दिया था. गीता में सभी वेद उपनिषद और पुराणों का सार समाया हुआ है. मोक्षदा एकादशी पर भगवान कृष्ण के अर्जुन को गीता का उपदेश देने के कारण ही इस दिन गीता जयंती मनाई जाती है. गीता जयंती का धार्मिक और अध्यातमिक दोनों महत्व है. हम आज बताने जा रहे हैं कि गीता जंयती के अवसर पर आपको घर में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, ताकि इस दिन आपसे किसी प्रकार की कोई भूल न हो और जीवन में किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े. गीता जयंती के दिन क्या करें     गीता जयंती के दिन आप मोक्षदा एकादशी का व्रत करें. ये व्रत करने से आपके पितरों को मोक्ष प्राप्त होगा. साथ ही घर में सुख-शांति का वास होगा.     गीता जयंती के दिन घर को साफ सुथरा रखें. साथ ही पूजा वाली जगह को साफ करके भगवान श्री कृष्ण का ध्यान लगाएं.     इस दिन गाय की सेवा करें. गरीबों को खाना खिलाएं और दान- पुण्य करें.     गीता जयंती पर घर में पूजा आयोजित करें. योग साधना करें इससे आपका मन शांत और आत्मा उन्नत होगी.     इस दिन गीता के किसी एक अध्याय को अवश्य पढ़ें. भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें. गीता के श्लोकों का उच्चारण भी करें.     इस दिन घर में सभी लोगों को गीता का पाठ अवश्य करना है. अगर मुमकिन हो तो किसी मंदिर में जाकर भी सुन सकते हैं.     इस दिन आप गीता के तमाम उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प करें. न करें ये काम     अगर आपके घर में श्रीमद्भगवद्गीता है, तो उसे कभी भी जमीन पर नहीं रखाना चाहिए. गीता को हमेशा चौकी या स्टैंड पर रखें.     श्रीमद्भगवद्गीता को हमेशा लाल और स्वच्छ कपड़े में लपेटकर ही रखना चाहिए.     बिना स्नान किए गंदे हाथों, या मासिक धर्म में श्रीमद्भगवद्गीता को न छूएं. ऐसा करने से आप पाप के भागी बनेंगे.     श्रीमद्भगवद्गीता को पढ़ने के बाद हमेशा बंद करके ही रखें.     दिन में कभी भी श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करें, लेकिन ध्यान रहे जो अध्याय पढ़ रहें है उसे बीच न छोड़ें. पूरा अध्याय पढ़ने के बाद ही उठें.     बिना भगवान गणेश और श्री कृष्ण को याद किए श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ शुरू न करें.  

10 दिसम्बर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ मुश्किलों का डटकर सामना करना, प्रॉब्लम्स को सफलता की सीढ़ी में बदल सकता है। भविष्य के खर्चों की योजना बनाने के लिए यह एक अच्छा दिन है। पार्टनर के साथ भावनाओं को शेयर करें। वृषभ राशि- रोमांटिक मामलों को सावधानी से निपटाना समय की मांग है। आपका शरीर आज आपके द्वारा दिए गए ध्यान और देखभाल के लिए आपको धन्यवाद देगा। वित्तीय डीसीजन में सावधानी बरतें। मिथुन राशि- बेहतर करियर विकास के लिए अवसरों का उपयोग करें। कोई बड़ी बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी। प्रेम संबंध में आज उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कुछ सिंगल्स प्यार में भी पड़ सकते है। कर्क राशि- आपको सेल्फ लव पर फोकस करने की सलह दी जाती है। अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने पर फोकस करें। फिटनेस पर गौर फरमाएं। किसी भी तरह की बहस में आज न उलझें। सिंह राशि- हेल्थ के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। सर्वोत्तम परिणाम पाने के लिए परिवर्तन को खुली बांहों से स्वीकार करें। प्रेम, और करियर के मामले पर ध्यान देने की जरूरत है। कन्या राशि- दिन मिक्स्ड एनर्जी वाला रहेगा। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। समझदारी से वित्तीय डीसीजन लें क्योंकि कुछ लोग आज पैसा खूब कमा सकते हैं। चुनौतियों को स्टेपिंग स्टोन में बदलना आप जानते हैं। तुला राशि- दिन सरप्राइज से भरपूर रहेगा। अप्रत्याशित बदलाव का अनुभव हो सकता है, जो समृद्धि और विकास का अवसर लाएगा। दूसरों की भावनाओं के प्रति आपको सेंसीटिव रहना चाहिए। भारी सामान उठाने से बचें। वृश्चिक राशि- लव के मामले में डेट पर जाना अच्छा रहेगा। इससे आपका बॉन्ड स्ट्रॉंग होगा। खुद को हेल्दी रखें। काम का प्रेशर ज्यादा न लें। आर्थिक रूप से भाग्यशाली होने के लिए हर विकल्प पर विचार करें। धनु राशि- करियर में ग्रोथ और बदलाव का एक महत्वपूर्ण समय है। आप चुनौतियों और रोमांचक अवसरों दोनों का सामना कर सकते हैं। आज आपकी लीडरशिप स्किल को भी परखा जाएगा। सेहत पर फोकस करें। मकर राशि- बदलावों भरे दिन के लिए रेडी रहें। अवसरों और व्यक्तिगत विकास पर अपना फोकस रखें। आज का दिन आपको पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लेवल पर सोच-विचार करने के लिए मोटिवेट कर रहा है। कुम्भ राशि- विकास के अवसर मिलेंगे, जिससे आपको काफी अच्छा लाभ होगा। आज मुश्किलों को मुस्कुराहट के साथ पार करें। प्यार का जश्न मनाएं और रोमांटिक संबंधों से अहंकार को दूर रखें। मीन राशि- आज उत्साह आपकी सबसे बड़ी संपत्ति रहेगी। प्रेम जीवन को बरकरार रखने के लिए सोल्यूशन पर फोकस करें। चुनौतियां आपको डराती नहीं हैं। ऑफिस में शांत रहें और सभी कार्य पूरे करें।

09 दिसम्बर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अनायास खर्च, अज्ञात भय, मानसिक परेशानी, इत्यादि रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार सनेह-सनेह बढ़ेगा। काली वस्तु का दान करें। वृषभ राशि- यात्रा में कष्ट। आय में उतार-चढ़ाव। स्वास्थ्य थोड़ा सा पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार मध्यम। लाल वस्तु का दान करें। मिथुन राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। उच्चाधिकारियों के कोप भाजन के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें। कर्क राशि- भाग्य पर भरोसा रखके कोई काम इस समय नहीं कर सकते हैं। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार मध्यम। अपमानित होने का भय रहेगा। काली वस्तु का दान करें। सिंह राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशाानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें। कन्या राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम, संतान लगभग ठीक रहेगा। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु का दान करें। तुला राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, लेकिन शत्रु उपद्रव संभव है। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। वृश्चिक राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों के लिए भी मध्यम समय रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें। धनु राशि- बड़े लेवल की कलह घर में हो सकती है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। मकर राशि- पराक्रम में परेशानी रहेगी। व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। नाक, कान, गला की परेशानी संभव है। बाकी प्रेम,संतान ठीक-ठाक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें। कुंभ राशि- धन-हानि के संकेत हैं। गंदी भाषा से बचें और पूंजी के निवेश से भी बचें। कुटुंब में थोड़ी सी अनबन की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें। मीन राशि- नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान भी प्रभावित है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

दीपक प्रज्जवलित करने की जानिए परंपरा और महत्व

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान आयोजनों में दीपक प्रज्वलित करने का विशेष महत्व होता है. पूजा-पाठ या मांगलिक कार्यक्रमों में दीपक जलाना बहुत ही आवश्यक कार्य माना जाता है. ऋृग्वेद काल से कलयुग तक दीपक जलाने की परंपरा चली आ रही है. वेदों में अग्नि को प्रत्यक्ष देवता माना गया है. हिन्दू धर्म में मान्यता है कि पूजा के समय दीपक की ज्योति अंधकार को दूर करती है, जो अज्ञानता का प्रतीक है. इसी तरह, ज्ञान का प्रकाश मन में अज्ञानता को दूर करता है. दीपक की ज्योति ईश्वर के प्रकाश का प्रतीक है. यह हमें ईश्वर के अस्तित्व और उसकी शक्ति की याद दिलाता है. पूजा के समय दीपक जलाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है. दीपक जलाना देवताओं को प्रसन्न करने का एक तरीका है. मान्यता है कि दीपक की ज्योति देवताओं को आकर्षित करती है. दीपक जलाना शुभता का प्रतीक है. यह नई शुरुआत और उज्जवल भविष्य का संकेत देता है. धार्मिक महत्व दीपक प्रकाश और ज्ञान का प्रतीक होता है. शास्त्रों में दीपक को सकारात्मकता ऊर्जा पाने और जीवन से दरिद्रता को दूर करने वाला माना गया है. दीपक के प्रजज्वलित होने पर अज्ञानरूपी अंधकार खत्म होता है और जीपन में ज्ञान का प्रकाश फैलता है. रोजाना पूजा-पाठ के दौरान घर में घी का दीपक लगाने से सुख समृद्धि आती है. इससे अलावा जिन घरों में नियमित रूप से दीपक जलाया जाता है वहां पर मां लक्ष्मी का स्थाई रूप से निवास होता है. घी को पंचामृत माना गया है. किसी भी सात्विक पूजा का पूर्ण फल और हर तरह की मनोकामनाओं को प्राप्त करने के लिए घी का दीपक वहीं तामसिक यानी तांत्रिक पूजा की सफलता के लिए तेल का दीपक लगाया जाता है. विभिन्न धर्मों में दीपक का महत्व हिंदू धर्म में लगभग सभी पूजा-पाठ में दीपक जलाया जाता है. दीपक को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. बौद्ध धर्म: बौद्ध धर्म में भी दीपक जलाने का प्रचलन है. इसे बुद्ध के ज्ञान का प्रतीक माना जाता है. सिख धर्म: गुरुद्वारे में भी दीपक जलाए जाते हैं, जो ज्ञान और सत्य के प्रतीक हैं. 5 तत्वों का प्रतीक है मिट्टी का दीपक मिट्टी का दीपक पांच तत्वों से मिलकर तैयार होता है. दरअसल दीपक को बनाने के लिए मिट्टी को पानी में गलाकर तैयार किया जाता है, जो कि यह भूमि का तत्व और जल के तत्व का प्रतीक है. फिर इस दीपक को धूव और हवा से सुखाया जाता है जो आकाश और वायु तत्व का प्रतीक होता है और अंत में इस दीपक को आग में तपाकर तैयार किया जाता है. इस तरह के दीपक के तैयार में सभी 5 तत्वों का समावेश होता है.  

मनोकामनाएं पूरी करने के लिए करें प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रत हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान शिव को समर्पित है. माना जाता है कि इस व्रत को करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इस व्रत को विवाहित महिलाएं ही बल्कि कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं. विशेष रूप से कुंवारी लड़कियां इस व्रत को मनचाहा वर पाने के लिए करती हैं. प्रदोष व्रत करने से कुंवारी लड़कियों को मनचाहा वर मिलने की मान्यता है. यह व्रत सुखी वैवाहिक जीवन के लिए भी किया जाता है. भगवान शिव की कृपा से कुंवारी लड़कियों की अन्य मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व भी है. यह भगवान शिव के प्रति भक्ति और समर्पण का प्रतीक है. पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 12 दिसंबर को रात 10 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 13 दिसंबर को शाम 07 बजकर 40 मिनट पर होगा. इस आधार पर 13 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष मास का अंतिम प्रदोष व्रत रखा जाएगा. 13 दिसंबर 2024 को प्रदोष व्रत की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 26 मिनट से शाम 07 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. प्रदोष व्रत करने का सही तरीका     सबसे पहले कुवांरी कन्याएं प्रदोष काल में स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें.     शिवलिंग पर जल चढ़ाएं व बेलपत्र अर्पित करें और धूप-दीप जलाएं.     “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें.     प्रदोष काल में कुछ भी न खाएं-पीएं.     प्रदोष काल के बाद ही भोजन करें.     गरीबों और जरूरतमंदों को दान अवश्य दें. इन बातों का रखें ध्यान     सोमवार का प्रदोष विशेष महत्व रखता है. इस दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं.     मंगल दोष से पीड़ित लड़कियों के लिए भौम प्रदोष का व्रत बहुत लाभदायक होता है.     शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं.     प्रदोष व्रत करते समय मन में किसी प्रकार का नकारात्मक विचार न लाएं. प्रदोष व्रत एक शक्तिशाली उपाय है जो कुंवारी लड़कियों को मनचाहा वर दिलाने में मदद कर सकता है. इस व्रत को करने से न केवल वैवाहिक जीवन सुखमय होता है बल्कि जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सफलता मिलती है. यदि आपने किसी कामना को पूरा करने के लिए सोमवार का व्रत रखा है तो इस दिन भगवान शिव की पूजा के दौरान उन्हें गंगाजल, भांग, बेलपत्र, धतूरा, दूध आदि अर्पित करें. इसके अलावा, पूजा करते समय ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप अधिक से अधिक बार करें. सोमवार पूजा में दान-दक्षिणा का भी बहुत महत्व होता है. जीवन में नहीं आती हैं मुश्किलें मान्यता है कि इस दिन किसी ब्राह्मण को काले तिल और कच्चे चावल का दान करें. ऐसा करने से पितृ दोष से जुड़ी परेशानियां समाप्त हो जाती हैं. माना यह भी जाता है कि इससे घर की दरिद्रता दूर होती है और सकारात्मकता आती है. यदि आप पिछले कई दिनों से आर्थिक परेशानी से जूझ रहें हैं तो प्रदोष व्रत की पूजा के ये उपाय अवश्य करें. इस दिन शिव भक्त स्फटिक से बने शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा करें. माना जाता है कि इससे महादेव के साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं.  

08 दिसम्बर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- मेष राशि वाले किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। बातचीत में भी संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वृषभ राशि- वृषभ राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन मन अशांत हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों की वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज भी रहेंगे। परंतु मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा लाभप्रद हो सकती है। कर्क राशि- कर्क राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन अशांत रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी पुराने व पैतृक व्यापार की दोबारा शुरुआत हो सकती है। सिंह राशि- सिंह राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कन्या राशि- कन्या राशि वालों की आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। तुला राशि- तुला राशि वालों के मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। जीवन साथी का साथ मिलेगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। धनु राशि- धनु राशि वालों का मन परेशान रहेगा। मन में निराशा व असंतोष हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में सचेत रहें। मकर राशि- मकर राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, परंतु मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। खर्चों में अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मीन राशि- मीन राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्च बढ़ेंगे।

क्रोध और पानी में समानता है, दोनों हमेशा नीचे की ओर बहते हैं और अपने साथ चीजों को बहाते हैं

कहावत है कि गुस्से की आग पर धैर्य का ठंडा पानी डाल दो। क्रोध और जल का बड़ा गहरा संबंध है। दोनों की तासीर एक जैसी है। दोनों नीचे की ओर बहते हैं। अगर ऊपर उठाना हो तो प्रयास करना पड़ता है। इसीलिए आदमी क्रोध के मामले में यदि विचार करे तो पाएगा कि किसी और व्यक्ति और स्थिति का परिणाम उसने अपने ऊपर ले लिया। थोड़ा-बहुत नुकसान खुद का किया और फिर इसे आगे स्थानांतरित कर दिया। पानी कभी अपने आप ऊपर नहीं चढ़ता, उसके लिए बहुत जोर लगाना होता है। वैसे ही गुस्से में इंसान के विचार गिरने लगते हैं। वो जो भी सोचता है, उसमें क्रोध समाहित होता है, लाभ और हानि का विचार नहीं रह जाता। इस कारण इंसान अपने विवेक से गिर जाता है। क्रोध के साथ बह जाता है। जैसे पानी अपने रास्ते में आने वाली चीजों को बहा ले जाता है, वैसे ही क्रोध भी इंसान को अपने साथ चलाता है। भगवान राम और कृष्ण दोनों ही क्रोध के नियंत्रण के आदर्श उदाहरण हैं। कभी अनावश्यक क्रोध नहीं किया, जब तक संभव हो सका तब तक उसको सहन किया। बाहर व्यक्त नहीं होने दिया। जब लंका पर चढ़ाई के लिए समुद्र को लांघने की योजना बन रही थी, तो भगवान राम ने सभी से सलाह ली। विभीषण ने राय दी कि समुद्र से रास्ता मांगना चाहिए। सागर, सगर के वंशजों से जुड़ा है। सगर राम के पूर्वज थे। भगवान राम को सलाह पसंद आई कि पहले विनम्रता से रास्ता मांगना ही सही रहेगा। इस पर लक्ष्मण ने आपत्ति ली और कहा कि आप अपने मन में क्रोध लाइए और अपने बाणों के प्रहार से समुद्र को सुखा दीजिए। राम ने मुस्कुराकर लक्ष्मण को समझाया कि आवश्यकता पड़ी तो ऐसा भी करेंगे, लेकिन अभी अकारण क्रोध नहीं करना चाहिए। भगवान कृष्ण ने भी अक्सर अपने जीवन में क्रोध को दूर रखने का ही प्रयास किया। कई मौके ऐसे आए जब श्रीकृष्ण का धीरज भी छूट सकता था लेकिन वे स्थिर रहे, परिस्थितियों में बहे नहीं। जरासंघ के आक्रमणों से परेशान थे, मथुरा परेशान थी लेकिन कभी क्रोध में धैर्य खोकर युद्ध में समय नहीं गंवाया। अपनी चतुरता से मथुरावासियों को द्वारिका ले गए और नया सुरक्षित नगर बसा दिया। शिशुपाल अपमान करता रहा, श्रीकृष्ण सुनते रहे। समय से पहले कभी भी उन्होंने उत्तर नहीं दिया। ना धैर्य चूका और ना कभी क्रोध में कोई निर्णय लिया।  

7 दिसंबर से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

मेष राशि- आज मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आर्थिक रूप से थोड़ा परेशान होंगे लेकिन दिन के अंत में सफलता हासिल होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। वृषभ राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता हासिल होने से उत्सुकता बरकरार रह सकती है। मिथुन राशि- आज आपके साहस में वृद्धि होगी और कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। हालांकि किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। नौकरी के लिए इंटरव्यू आदि में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। आर्थिक रूप से अच्छा दिन है। कर्क राशि- आज वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। फिर भी मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। व्यापार का विस्तार होगा। भूमि, वाहन व वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख बढ़ेगा। सिंह राशि- आज पिता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारेाबार का विस्तार होगा। वाहन सुख बढ़ेगा। नपा-तुला रिस्क ही लें। किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए यह अच्छा समय है। कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी प्रकार का कोई रिस्क न लें। तुला राशि- आज खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। आत्मसंयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन की साज-सज्जा व वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबारियों को मुनाफे के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। तरक्की के अवसर खुद सामने आ सकते हैं। वृश्चिक राशि- आज धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार अच्छा रहने वाला है। धनु राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। हालांकि वाद-विवाद से दूर रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। माता के सहयोग से कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। ऑफिस में तरक्की के योग बन रहे हैं। मकर राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शिक्षा से जुड़े कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर नजर रखें। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन आगमन हो सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा समय। कुंभ राशि- आज आपकी आर्थिक लाइफ खुशहाल रहेगी। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। धर्म के प्रति सद्भाव रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। प्रेम की स्थिति अच्छी रहने वाली है। मीन राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से उत्साहित रहेंगे, फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्च बढ़ेंगे। आय व व्यय में बैलेंस बनाना जरूरी है।

8 दिसंबर मासिक दुर्गाष्टमी के दिन व्रत

हिन्दू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है. माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए इस दिन कुछ महिलाएं उपवास भी रखती हैं और विधि-वाधिन से देवी दुर्गा की पूजा करती हैं. मान्यता है कि इस दिन देवी दुर्गा की पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. इस दिन देवी दुर्गा की पूजा करने से लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. देवी दुर्गा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं. इसलिए इस दिन उनकी पूजा करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और भक्तों को शक्ति और साहस मिलता है. पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 08 दिसंबर दिन रविवार को सुबह 09 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी और 09 दिसंबर दिन सोमवार को सुबह 08 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगी. मासिक दुर्गाष्टमी पर निशाकाल में जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा की जाती है. इसलिए 08 दिसंबर को मासिक दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. मासिक दुर्गाष्टमी के दिन व्रत रखना बहुत शुभ माना जाता है. इस व्रत में उपवास के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए. इस बात का विशेष ध्यान रखना होता है, क्योंकि छोटी सी गलती के कारण आपका व्रत टूट सकता है और आपकी मनोकामना अधूरी रह जाएगी. व्रत के दौरान क्या खाएं     व्रत के दौरान आप दिन भर में विभिन्न प्रकार के फल खा सकते हैं. जैसे- सेब, संतरा, अंगूर, केला आदि.     आप उबली हुई या भाप में पकी हुई सब्जियां खा सकते हैं. जैसे- गाजर, शिमला मिर्च, बैंगन आदि.     आप दूध और दही का सेवन भी कर सकते हैं.     उपवास में बादाम, काजू, किशमिश आदि सूखे मेवे भी खाए जा सकते हैं.     आप कुट्टू के आटे से बना हुआ खिचड़ी या पूड़ी खा सकते हैं.     आप सेंवई का हलवा या खीर बनाकर खा सकते हैं. व्रत के दौरान क्या नहीं खाएं     व्रत के समय भूल से भी चावल, गेहूं आदि अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए.     दालें भी नहीं खानी चाहिए और मांस, मछली और अंडे का सेवन वर्जित है.     प्याज और लहसुन का सेवन भी नहीं करना चाहिए.     तेल और घी में बने हुए भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए.     नमक का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि नमक खाने से व्रत टूट जाता है. कैसे पूरा करें उपवास अगर महिलाएं मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत पूरा करना चाहती हैं तो सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद माता दुर्गा की पूजा करें और उन्हें फल, फूल और मिठाई चढ़ाएं और दिन भर उपवास रखें और केवल निर्धारित चीजें ही खाएं. इसके अलावा शाम के समय माता दुर्गा की आरती करें और फिर प्रसाद ग्रहण करें. व्रत के दौरान मन को शांत रखें और धार्मिक ग्रंथों का पाठ करें. किसी की बुराई न करें और हमेशा सकारात्मक सोच रखें. व्रत के दौरान किसी गरीब या जरूरतमंद को भोजन दान अवश्य करें. इससे माता दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति आती है.  

06 दिसम्बर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी में बदलाव के साथ किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कार्यों में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में काम का दबाव महसूस कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। वृषभ राशि- वृषभ राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। निवेश के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि संतान की सेहत का ध्यान रखें। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ी व्यस्तता रह सकती है। बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। कर्क राशि- कर्क राशि वालों का मन आज थोड़ा परेशान रह सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। रहन-सहन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। सिंह राशि- आज सिंह राशि वाले आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आय व व्यय के बीच बैलेंस बनाने से आर्थिक उन्नति पा सकते हैं। अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें। भावुकता में आकर कोई फैसला न लें। कारोबार में सुस्ती रहेगी। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। कन्या राशि- कन्या राशि वालों को मन में नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। बेकार की किसी बात पर क्रोध ना करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। आय वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी सिद्ध होगा। तुला राशि- भाई-बहन का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, जिनसे आप पार पा लेंगे। मेहनत भी ज्यादा रहेगी। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का मन अशांत हो सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बुद्धि से जुड़े कार्यों से आय के साधन बनेंगे। पिता के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है। धनु राशि- आज धनु राशि वालों को गुस्से से और वाद-विवाद से बचना चाहिए। किसी नए कारोबार के शुरू होने के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। मकर राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। मुश्किल कार्यों में धैर्य बनाए रखें। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को आज माता-पिता की सेहत पर नजर रखनी चाहिए। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी में आय में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मीन राशि- मीन राशि वालों को आज नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। अपनी बुद्धि के बल पर आप धन कमाने में सफल रहेंगे। धैर्य बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी ज्यादा रहेगी। व्यापारियों के लिए मुनाफे के योग हैं।

05 दिसम्बर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों की माता की सेहत में सुधार होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। संतान का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर तरक्की मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। दिन लाभकारी रहेगा। नौकरी पेशा में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर के लिहाज से आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा। खर्च की अधिकता होने से मन परेशान हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस करने वालों को मुनाफा होगा। रुके हुए धन की वापसी हो सकती है। कर्क राशि– कर्क राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सिंह राशि- सिंह राशि वालों का मन अशांत रह सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार हो सकता है। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। नौकरी पेशा करने वालों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कन्या राशि- कन्या राशि वालों की वाणी में मधुरता रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में व्यस्तता रहेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। तुला राशि- तुला राशि वालों को आज सितारों का साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। संतान की सेहत में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भाग्य में वृद्धि होगी। धन लाभ के संकेत हैं। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का मन परेशान रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। कुछ जातकों का माता-पिता के सहयोग से शादी-ब्याह भी तय हो सकता है। कारोबार में मुनाफा होगा। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। धनु राशि- धनु राशि वालों का जीवन आज उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। हालांकि आज कुछ कार्यों में आपको खर्च करने की जरूरत पड़ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। मन अशांत रह सकता है। मकर राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कला, संगीत आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। भाग्य में वृद्धि होगी। व्यापारियों को विस्तार के अवसर मिलेंगे। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों का दिन आज खुशनुमा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई में छात्रों का मन लगेगा। सेहत पर नजर रखना जरूरी है। नौकरी पेशा करने वालों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। मीन राशि- मीन राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहने वाला है। परिवार में चल रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी। व्यापारी फंड जुटाने में सफल रहेंगे। परिवार में मेहमान का आगमन होगा। गुस्से पर काबू रखें।

मंगल ग्रह जल्द ही राशि परिवर्तन करने के साथ चलेगा वक्री चाल

ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का अपना एक विशेष महत्व है. सभी ग्रह एक निश्चित समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं. जिनका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ता है. इस बार पराक्रम, साहस, दृढ़ता के कारक मंगल ग्रह व्रकी होने जा रहे हैं यानी मंगल उल्टी चाल से चलने वाले हैं. जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा, लेकिन कुछ राशि वालों के लिए यह बहुत ही शुभ और लाभकारी सिद्ध हो सकता है. जिससे इन राशि वालों को करियर-कारोबार में बड़ी सफलता हासिल होगी. इसके अलावा निजी जीवन भी खुशियों से भर जाएगा. आइए जानते हैं कौन सी हैं वह लकी राशियां. मंगल कब होंगे व्रकी? पंचांग के अनुसार, मंगल ग्रह 7 दिसंबर 2024 को सुबह 05 बजकर 01 मिनट पर कर्क राशि में वक्री होंगे. जो कि 24 फरवरी 2025, सुबह 07 बजकर 27 मिनट तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे. इन राशि वालों को होगा लाभ मंगल ग्रह कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं. जिससे इन राशि वालों को खूब लाभ मिलने वाला है. नौकरी में बदलाव करने से लाभ होगा. नया कारोबार शुरू कर सकते हैं. कार्यस्थल पर आपके काम का तारीफ होगी. कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है. इसके अलावा लंबी दूरी अथवा विदेश यात्रा के योग बनेंगे और सेहत में सुधार होगा. कन्या राशि मंगल ग्रह का गोचर कन्या राशि वालों के लिए लाभ के अवसरों से भरा है. इस दौरान जातकों को कारोबार में तरक्की मिलेगी, जिससे आय के नए रास्ते खुलेंगे. कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है. करियर-कारोबार के लिए भी यह समय बहुत ही लाभकारी और शुभ हो सकता है. जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. इसके अलावा लव लाइव और वैवाहिक जीवन में तालमेल और खुशियां बढे़गी. मीन राशि मंगल ग्रह के व्रकी होने से मीन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. ऐसे में मीन राशि वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है. भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी. वहीं सेहत भी बेहतर बनी रहेगी.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet