LATEST NEWS

सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में तेजी, 0.21% चढ़कर 76,615.92 पर खुला

मुंबई  शेयर बाजार एक बार फिर से इतिहास रच सकता है।सेंसेक्स आज 12 जून को इंट्रा डे कारोबार में करीबन 600 अंक चढ़कर 77,050.53 पर पहुंच गया। यह रिकॉर्ड हाई 77079.04 अंक के बेहद ही नजदीक है। बता दें कि बाजार ने 10 जून को रिकॉर्ड हाई को छुआ था।  9 जून को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद के लिए लगातार तीसरी बार शपथ ली थी। वहीं, निफ्टी 141.70 अंक (0.61%) चढ़ 23,406.55 पर ट्रेड कर रहा है। शेयर बाजार की आज बुधवार को मजबूत शुरुआत रही। सेंसेक्स 159.33 अंक यानी 0.21% चढ़कर 76,615.92 पर खुला। वहीं, निफ्टी 54.25 अंक (0.23%) चढ़कर 23,319.10 पर ओपन हुआ। आज BPCL, HCL टेक, टेक महिंद्रा, विप्रो समेत के शेयरों में 3% तक की तेजी है। वहीं, एशियन पेंट, टाइटन के शेयर में सबसे अधिक 1% तक की गिरावट है। मंगलवार को बाजार का हाल शेयर बाजार मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच किसी खास उत्प्रेरक के अभाव में लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुए थे। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स अधिकांश समय तक सकारात्मक दायरे में रहने के बाद अंत में 33.49 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 76,456.59 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 370.45 अंक यानी 0.48 प्रतिशत बढ़कर 76,860.53 अंक पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी अस्थिरता से भरे कारोबार में 5.65 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 23,264.85 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, इसके एक दिन पहले सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर को छुआ था। हालांकि, बाद में दोनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए थे। एशियाई मार्केट का हाल एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए थे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत गिरकर 81.37 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,572.38 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

TCS के छूते ही BSNL की बदल जाएगी सूरत, यह है प्‍लान नंबर-1,₹150000000000 की डील!

नई दिल्‍ली टाटा ग्रुप की दिग्‍गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के साथ 15,000 करोड़ रुपये का 4G नेटवर्क सौदा किया है। इस सौदे का ऐलान अप्रैल में हुआ था। यह TCS और सरकारी एजेंसी C-DOT के बीच एक पार्टनरशिप है। इसका उद्देश्य देशभर में BSNL के सेवा क्षेत्रों में भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित 4G नेटवर्क समाधान स्थापित करना है। टीसीएस के सीओओ एन गणपति सुब्रमण्यम के अनुसार, टाटा समूह की कंपनी बीएसएनएल के साथ इस सौदे के तहत देश के चार क्षेत्रों में डेटा सेंटर स्थापित कर रही है। सी-डॉट के साथ मिलकर टीसीएस बीएसएनएल परिसर में अलग-अलग क्षमताओं के 38 डिप्लॉयमेंट स्थापित करेगी। बीएसएनएल के ल‍िए क्‍या कर रही है टीसीएस? सुब्रमण्यम ने डिप्‍लॉयमेंट की जटिलता का जिक्र करते हुए बताया कि चारों जोन में दो बड़े डेटा सेंटर होंगे। एक प्राइमरी सर्वर (पीआर) के लिए और दूसरा डिजास्टर रिकवरी (डीआर) के लिए। उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा प्रत्येक टेलीकॉम सर्किल में हम उस सर्किल की लोड आवश्यकताओं के आधार पर 30 डेटा सेंटर तैनात करेंगे।’ इस तरह कुल 38 डिप्‍लॉयमेंट किए जाएंगे। टीसीएस हार्डवेयर आपूर्ति साझेदारों के साथ मिलकर जून तक कार्यान्वयन पूरा करने के लिए काम कर रही है। मई 2023 में टाटा समूह की टीसीएस ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया था कि उसने 1,00,000 4जी साइटें स्थापित करने के लिए बीएसएनएल से 19,000 करोड़ रुपये का अग्रिम खरीद ऑर्डर हासिल किया है। आईटीआई लिमिटेड के साथ सुरक्षित किए गए इस ऑर्डर में लगभग 20 फीसदी आईटीआई को पूरा करना है, जबकि टीसीएस बड़ा हिस्सा संभालेगी। 1 लाख 4जी साइट्स की नींव टीसीएस, सरकारी दूरसंचार प्रौद्योगिकी विकास संगठन सी-डॉट सहित अपने कंसोर्टियम भागीदारों के साथ मिलकर बीएसएनएल के लिए लगभग 1 लाख 4जी साइटें स्थापित करेगी। टीसीएस ने कहा था, ‘टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को देशभर में 4जी नेटवर्क की तैनाती के लिए बीएसएनएल से 15,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का अग्रिम खरीद आदेश मिला है। बीएसएनएल 100 फीसदी भारत सरकार के स्वामित्व वाला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।’ कार्य के विस्तृत दायरे में बीएसएनएल नेटवर्क के पश्चिमी क्षेत्र में 23,633 साइट्स कवर करने वाले 4जी मोबाइल नेटवर्क के लिए योजना, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, स्थापना और कमीशनिंग के साथ वार्षिक रखरखाव अनुबंध (एएमसी) शामिल हैं।

पीएचडीसीसीआई ने कहा- भारत में 2030 तक 10 करोड़ से ज्यादा नई नौकरियां पैदा होने की संभावना

नई दिल्ली भारत में 2030 तक 10 करोड़ से ज्यादा नई नौकरियां पैदा होने की संभावना है। इस दौरान जीडीपी में 3.3 ट्रिलियन डॉलर की बढ़त देखने को मिलेगी। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) की ओर से मंगलवार ये बातें कही गई। नई सरकार के 100 दिनों के एजेंडे के लिए पीएचडीसीसीआई की ओर से 10 महत्वपूर्ण बिंदु सुझाए गए हैं। इसमें रोजगार, मैन्युफैक्चरिंग में दोहरे अंक में वृद्धि, निर्यात को मजबूत करना, टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर, किसानों को मजबूत बनाने के लिए नीति बनाना, बढ़ती महंगाई, डिजिटल अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण सुरक्षा और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मुद्दे शामिल हैं। बता दें, अनिश्चित वैश्विक माहौल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2022 से लेकर वित्त वर्ष 2024 तक औसत 8 प्रतिशत की दर से विकास किया है। पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा, हमने स्टार्टअप, एमएसएमई और बड़ी कंपनियों में 2030 तक 10 करोड़ नई नौकरियां जोड़ने के लिए रोडमैप सुझाया है। अग्रवाल ने कहा कि फैक्टरी स्तर पर व्यापार में आसानी कर मैन्युफैक्चरिंग में वृद्धि दर को दोहरे अंक में लाया जा सकता है। इससे व्यापार करने की लागत भी कम होगी। मौजूदा समय में नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी की जरूरत है, जिससे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मजबूत हो सके। चैंबर की ओर से ऐसे 75 उत्पादों को सुझाया गया, जिसके जरिए हमारा निर्यात बढ़ सकता है। इससे वैश्विक निर्यात में हमारी हिस्सेदारी बढ़ेगी। अग्रवाल ने कहा कि 2030 तक 2 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात के लक्ष्य को पाने के लिए इन 75 उत्पादों पर फोकस करना आवश्यक है। एजेंडे में कहा गया कि सरकार का फोकस पहले 100 दिन में ग्रामीण इलाकों के साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर होना चाहिए। साथ ही गांवों में पब्लिक के लिए सभी जरूरी सुविधाएं होनी चाहिए। एआई जैसी टेक्नोलॉजी के इस दौर में सरकार को डिजिटल इकोनॉमी और साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए रणनीति बनाने का सुझाव हमारी ओर से दिया गया है।

प्याज की कीमतों ने जनता को रूलाया, इतने रूपए हुआ महंगा

नई दिल्ली ईद-अल-अधा (बकरा ईद) से पहले बढ़ती मांग के कारण पिछले दो हफ्तों में प्याज की कीमतें लगभग 30-50% बढ़ गई हैं। व्यापारियों ने इस उम्मीद में स्टॉक रखना शुरू कर दिया है कि केंद्र सरकार कीमतों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से अपने हस्तक्षेप में ढील दे सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नासिक की लासलगांव मंडी में सोमवार को प्याज का औसत थोक मूल्य 26 रुपए प्रति किलोग्राम था, जो 25 मई को 17 रुपए प्रति किलोग्राम था।   इस बीच, शीर्ष गुणवत्ता वाले प्याज की कीमत, जो कुल व्यापार मात्रा का एक छोटा सा हिस्सा है, पूरे महाराष्ट्र के कई थोक बाजारों में 30 रुपए प्रति किलोग्राम से अधिक हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मूल्य वृद्धि के पीछे प्राथमिक चालक आपूर्ति और मांग के बीच मौजूदा असंतुलन है। जून से बाजारों में आने वाला प्याज किसानों और व्यापारियों द्वारा रखे गए स्टॉक से प्राप्त किया जाता है। 2023-24 के लिए रबी फसल में अनुमानित कमी के कारण कीमतें बढ़ने की उम्मीद से किसान अपने स्टॉक को बेचने के लिए अनिच्छुक हैं। 40% निर्यात शुल्क के कारण निर्यात में सुस्ती के बावजूद, प्याज की घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है, खासकर 17 जून को ईद-अल-अधा के करीब आने के साथ। महाराष्ट्र के नासिक के प्याज व्यापारी विकास सिंह ने बताया, ”महाराष्ट्र के प्याज की जोरदार मांग है, खासकर दक्षिणी राज्यों से।” हॉर्टिकल्चर प्रोड्यूस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत शाह ने बताया कि किसान और स्टॉकिस्ट आशावादी हैं कि सरकार निर्यात शुल्क हटा सकती है। शाह ने कहा, “कीमतें बढ़ने का एक मुख्य कारण यह है कि किसान और स्टॉकिस्ट आशावादी हैं कि केंद्र सरकार निर्यात शुल्क हटा सकती है। इस धारणा के आधार पर, वे कीमतें बढ़ने की उम्मीद में प्याज रखे हुए हैं।”

Hyundai अगले कुछ दिन में सेबी के पास जमा कर सकती है ड्राफ्ट, IPO लाने की तैयारी पूरी

नई दिल्ली  आईपीओ मार्केट में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण कोरिया की ऑटो कंपनी हुंडई मोटर की भारतीय यूनिट आईपीओ लाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक कंपंनी अगले दो सप्ताह में मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर सकती है। इसके साथ ही आईपीओ लाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यदि यह आईपीओ सफल रहा तो यह भारत में किसी ऑटो कंपनी का दो दशक से अधिक समय में पहला आईपीओ होगा। इससे पहले देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी साल 2003 में आईपीओ लाई थी। एक निवेश बैंकर ने बताया कि डीआरएचपी दाखिल करने के बाद हुंडई मोटर इंडिया का मैनेजमेंट अगले महीने से भारत और विदेशों में इन्वेस्टर्स रोड शो शुरू कर सकता है। डीआरएचपी दाखिल करने के बाद 60-90 दिनों के भीतर इसे सेबी से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इस तरह हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ संभवतः सितंबर या अक्टूबर में बाजार में आ सकता है। कंपनी ने इस आईपीओ को मैनेज करने के लिए इन्वेस्टमेंट बैंकर सिटीबैंक, मोर्गन स्टेनली, कोटक महिंद्रा, एचएसबीसी और जेपी मोर्गन को हायर किया है। हालांकि हुंडई मोटर इंडिया ने इस बारे में ईटी के सवालों का जवाब नहीं दिया। इस आईपीओ के जरिए हुंडई की कोशिश भारतीय शेयर बाजार में तेजी का लाभ उठाने की है। पिछले दशक में भारतीय बाजार ने 14% का सालाना रिटर्न दिया है। यह वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पांच बाजारों में शामिल है। ऑटो सेक्टर को फायदा ईटी ने फरवरी में बताया था कि हुंडई अपनी भारतीय यूनिट के लिए 22-28 अरब डॉलर के मूल्यांकन का लक्ष्य बना रही है और आईपीओ के माध्यम से 15-20% हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। यह पूरी तरह से कोरियाई मूल कंपनी द्वारा बिक्री पेशकश होगी। एक टॉप घरेलू फंड के सीनियर फंड मैनेजर ने कहा कि यदि हुंडई यह वैल्यूएशन प्राप्त करने में सफल हो जाती है, तो इससे भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर की पुनः रेटिंग हो सकती है। इससे विशेष रूप से मारुति सुजुकी को लाभ होगा। साथ ही घरेलू ऑटो बाजार को भी फायदा होगा। एक घरेलू ब्रोकरेज फर्म के एनालिस्ट ने कहा कि भारत में बहुत ज्यादा लिस्टेड कंपनियां नहीं हैं। ऐसे में घरेलू स्तर पर लिस्टेड कंपनियों में हुंडई की निकटतम प्रतिद्वंद्वी मारुति सुजुकी ही है। हुंडई की वैल्यूएशन मारुति की तुलना में काफी अधिक होने की संभावना है। एनालिस्ट ने कहा कि पिछले कुछ साल में भारतीय बाजार में एसयूवी की मांग बढ़ी है और हुंडई ने इस मौके का फायदा उठाया है। मारुति की तुलना में हुंडई नए मॉडल, लेटेस्ट टेक्नीक और ज्यादा फीचर पेश करने के मामले में बहुत ज्यादा सक्रिय रही है। इससे कंपनी बेहतर वैल्यूएशन और अपनी प्रीमियम स्थिति को मजबूत करने की स्थिति में है। हुंडई के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तरुण गर्ग ने इस महीने की शुरुआत में मीडिया के साथ मंथली सेल बिक्री कॉल में कहा कि मई में हुंडई की कुल बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी रिकॉर्ड 67% रही। कंपनी की एसयूवी रेंज में Exter, Venue, Creta, Alcazar, Tucson और Ioniq 5 शामिल हैं।

एलन भोपाल के जेईई (एडवांस्ड) परीक्षाफल की विजय यात्रा

भोपाल एलन भोपाल ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग परीक्षा जी (एडवांस्ड) में श्रेष्ठता सिद्ध की है। एलन भोपाल के सेंटर हेड हृषिकेश शर्मा ने बताया कि एलन भोपाल क्लासरूम के छात्र आदित्यराज AIR 412 हासिल कर भोपाल सिटी टॉपर बने हैं। एलन के बच्चों के उत्कृष्ट नतीजों को एलन भोपाल ने आज विजय जुलूस के रूप में सेलिब्रेट किया। ये विजय यात्रा एलन भोपाल के नव निर्मित परिसर से प्रारंभ हुई। सबसे पहले सभी क्वालिफाइड बच्चों का हार्दिक स्वागत किया गया। उसके बाद हर्ष और उल्लास के साथ सभी बच्चे, माता-पिता, एलन फैकल्टी और स्टाफ प्रसन्न मुद्रा में नृत्य और शोरगुल करते हुए न्यू कैंपस से एमपी नगर कैंपस तक गए। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। एलन भोपाल आईआईटीजी और नीट जैसी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों को सही मार्गदर्शन और हर संभव सहायता के लिए सदैव कटिबद्ध है और पूरी तरह सक्षम भी। एलन भोपाल प्रति वर्ष आईआईटी और नीट जैसी परीक्षाओं में सफलता के नए मानक गढ़ता रहेगा।

जेनसोल इंजीनियरिंग के निदेशक मंडल₨ ने कुलजीत सिंह पोपली को कंपनी का स्वतंत्र निदेशक किया नियुक्त

नई दिल्ली कर्ज में डूबी जयप्रकाश एसोसिएट्स के निलंबित निदेशक मंडल ने एनसीएलटी के पिछले सप्ताह के आदेश को अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी में चुनौती दी है। एनसीएलटी ने कंपनी के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया था। यह याचिका राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय अधिकरण(एनसीएलएटी) की अवकाश पीठ के समक्ष सूचीबद्ध की गई, जिसने एनसीएलटी के आदेश पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया। एनसीएलएटी की इलाहाबाद पीठ ने तीन जून को आईसीआईसीआई बैंक द्वारा दायर की गई दिवालियापन याचिका को स्वीकार कर लिया। उसने कंपनी के निदेशक मंडल को निलंबित करने के बाद भुवन मदान को जेएएल का अंतरिम समाधान पेशेवर भी नियुक्त किया। सितंबर 2018 में आईसीआईसीआई बैंक ने आईबीसी की धारा 7 के तहत जेएएल के खिलाफ दिवालियापन याचिका दायर की थी। एनसीएलटी ने जेएएल की इस दलील को खारिज कर दिया कि उसे नकदी की कमी का सामना करना पड़ा और वह कर्ज चुकाने में चूक गई, जिसका मुख्य कारण सरकारी मंजूरी में देरी, यमुना एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित लंबी मुकदमेबाजी और सरकारी नीतियों में बदलाव है।   जेनसोल इंजीनियरिंग के निदेशक मंडल₨ ने कुलजीत सिंह पोपली को कंपनी का स्वतंत्र निदेशक किया नियुक्त जेनसोल इंजीनियरिंग के निदेशक मंडल ने कुलजीत सिंह पोपली को कंपनी के स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। जेनसोल इंजीनियरिंग ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पांच साल की अवधि के लिए स्वतंत्र निदेशक (गैर-कार्यकारी) के रूप में उनकी नियुक्ति कंपनी की आगामी आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। पोपली को ऊर्जा क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का पेशेवर अनुभव है। वे क्लाइम फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक निदेशक हैं। इसके अलावा,निदेशक मंडल ने अली इमरान नकवी को पांच साल की अवधि के लिए कंपनी के अतिरिक्त निदेशक (कार्यकारी) के रूप में नियुक्त करने को भी मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति भी कंपनी की आगामी आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। नकवी के पास 14 साल से अधिक का पेशेवर अनुभव है। वह जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड, सोलर ईपीसी इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।   कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल के बोर्ड ने एनसीडी के जरिए 300 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी  कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल के निदेशक मंडल ने निजी निर्गम के आधार पर गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र (एनसीडी) जारी करके 300 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बीएसई को दी गई सूचना के अनुसार, 1,00,000 रुपये अंकित मूल्य वाले कुल 30,000 एनसीडी जारी करने का प्रस्ताव है, जिनका कुल मूल्य 300 करोड़ रुपये होगा। सूचना के अनुसार, निदेशक मंडल की कार्यकारी समिति ने आयोजित अपनी बैठक में निजी निर्गम के आधार पर 300 करोड़ रुपये के असुरक्षित, रेटेड, सूचीबद्ध, प्रतिदेय, गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र जारी करने को मंजूरी दे दी है। एनसीडी को बीएसई लिमिटेड के थोक ऋण बाजार खंड में सूचीबद्ध किया जाएगा। आवंटन की अनुमानित तिथि 13 जून 2024 है, जबकि इसका अंतिम प्रतिदान (100 प्रतिशत) 11 जून 2027 तक किया जाएगा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88