LATEST NEWS

पेट के ऊपरी हिस्से में होता है दर्द तो यह है गंभीर बीमारी का संकेत!

नई दिल्ली आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान सेहत पर बुरा असर डाल रहे हैं। खासकर खराब लाइफस्टाइल की वजह से लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इनमें से एक आम समस्या फैटी लिवर है। यह तब होता है जब लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है। कैसे होती है फैटी लिवर की समस्या? हम जो भी खाते-पीते हैं उसका सीधा असर हमारे लिवर, पेट, आंतों और किडनी पर पड़ता है। गलत खान-पान की वजह से लिवर में फैटी एसिड और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ जाता है जिससे लिवर में चर्बी जमा होने लगती है। आमतौर पर यह समस्या ज्यादा तला-भुना, ऑयली फूड और मीठा खाने से होती है। फैटी लिवर के लक्षण अगर आपका लिवर फैटी हो रहा है तो आपके शरीर में कुछ संकेत दिखने लगते हैं: ➤ पेट के आसपास चर्बी जमा होना ➤ चेहरे पर मुंहासे या त्वचा से जुड़ी समस्याएं ➤ आंखों और त्वचा का पीला पड़ना ➤ अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना ➤ त्वचा पर काले धब्बे दिखना अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और अपने खान-पान में सुधार करें।   फैटी लिवर के प्रकार फैटी लिवर मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है: ➤ नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर (NAFLD) – यह अधिकतर गलत खान-पान और मोटापे की वजह से होता है। ➤ अल्कोहोलिक फैटी लिवर (AFLD) – यह अधिक शराब पीने से लिवर में चर्बी बढ़ने की वजह से होता है। ➤ अगर शुरुआत में ही इस समस्या को पहचाना जाए तो इसे आसान तरीकों से ठीक किया जा सकता है। फैटी लिवर से बचने के लिए डाइट में करें ये बदलाव फैटी लिवर को ठीक करने के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी है। अगर आप प्राकृतिक उपायों को अपनाएंगे तो लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। धनिया और इलायची की चाय – लिवर के लिए रामबाण इलाज धनिया और इलायची से बनी चाय लिवर को डिटॉक्स करने और उसकी सेहत सुधारने में मदद करती है। यह लिवर टॉनिक की तरह काम करती है और शरीर से फालतू चर्बी को हटाने में मदद करती है। कैसे बनाएं धनिया और इलायची की चाय? ✔ सामग्री: 1 मुट्ठी धनिया पत्तियां 3 इलायची 2 कप पानी ✔ बनाने का तरीका: : धनिया पत्तियों और इलायची को पीस लें। : एक पैन में 2 कप पानी डालकर गर्म करें। : इसमें पिसी हुई इलायची और धनिया पत्ती डालें। : पानी को तब तक उबालें जब तक यह आधा (1 कप) न रह जाए। :  इसे छानकर सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले पिएं।   धनिया और इलायची की चाय के फायदे ➤ लिवर को डिटॉक्स करती है ➤ पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है ➤ ब्लड शुगर कंट्रोल करती है ➤ इम्यूनिटी को मजबूत करती है ➤ लिवर को रिपेयर करने में मदद करती है इलायची में मौजूद डिटॉक्सिफाइंग एजेंट शरीर से गंदगी को बाहर निकालने में मदद करते हैं। साथ ही यह लिवर एंजाइम्स को सक्रिय कर लिवर के काम को आसान बनाती है। फैटी लिवर से बचने के लिए जरूरी टिप्स ➤ तला-भुना और ज्यादा मीठा खाने से बचें ➤ ज्यादा पानी पिएं और डिटॉक्स ड्रिंक्स अपनाएं ➤ रोजाना हल्का व्यायाम और योग करें ➤ शराब और धूम्रपान से दूर रहें ➤ फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें खाएं अगर आप सही खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हैं तो फैटी लिवर को आसानी से ठीक किया जा सकता है। धनिया और इलायची की चाय लिवर को साफ करने और फैटी लिवर से बचाने में मदद कर सकती है। अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई समस्या महसूस हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।  

कई समस्याओं का एक ही समाधान विटामिन-ई

क्या आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रिजल्ट नहीं मिल रहा? या फिर आपकी स्किन बेजान और रूखी हो गई है? अगर हां, तो विटामिन-ई आपकी कई समस्याओं का एक ही समाधान हो सकता है! इसे सिर्फ एक विटामिन मत समझिए, यह एक सुपरफूड की तरह काम करता है- वजन घटाने से लेकर ग्लोइंग स्किन, मजबूत बालों और इम्युनिटी बढ़ाने तक, यह हर तरह से फायदेमंद है। बस जरूरत है इसे सही तरीके से अपने लाइफस्टाइल में शामिल करने की। तो चलिए, बिना देर किए जानते हैं कि Vitamin E आपके शरीर के लिए कितना जरूरी है और इसे किस तरह अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। वेट लॉस में कैसे मदद करता है Vitamin E? अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो विटामिन E आपकी जर्नी को आसान बना सकता है।     मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है: यह शरीर के फैट-बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है।     एनर्जी लेवल बढ़ाता है: जिससे एक्सरसाइज के दौरान आप ज्यादा एक्टिव रहते हैं।     पाचन को बेहतर बनाता है: जिससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और फैट लॉस आसान हो जाता है। त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए Vitamin E आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह एक नेचुरल एंटी-एजिंग एजेंट है जो झुर्रियों और डलनेस को दूर करता है।     स्किन को हाइड्रेट करता है: ड्राई और रफ स्किन को मुलायम बनाता है।     फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है: जिससे एजिंग के निशान जल्दी नहीं दिखते।     सन डैमेज से प्रोटेक्ट करता है: सूरज की हानिकारक किरणों से स्किन को बचाता है। मिलते हैं मजबूत और घने बाल अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या रूखे-सूखे हो गए हैं, तो Vitamin E एक बेहतरीन उपाय हो सकता है।     बालों को जड़ों से मजबूत करता है     स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है     डैंड्रफ और स्कैल्प इन्फेक्शन से बचाता है इम्युनिटी को करे बूस्ट आज के समय में बीमारियों से बचने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना बहुत जरूरी है। विटामिन E एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और हमें इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। आंखों के लिए फायदेमंद क्या आपकी आंखें जल्दी थक जाती हैं या कमजोर हो रही हैं? Vitamin E आंखों की हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। यह रेटिना को हेल्दी रखता है और मोतियाबिंद (Cataract) जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है। किन फूड्स से मिलता है Vitamin E? अगर आप नेचुरल तरीके से Vitamin E लेना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में यहां बताई 5 चीजें शामिल कर सकते हैं।     अवोकाडो: स्किन और हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद     बादाम और अखरोट: ब्रेन और हड्डियों के लिए जरूरी     सूरजमुखी के बीज: बालों और त्वचा के लिए बेस्ट     ब्रोकली और पालक: इम्युनिटी और हेल्थ को बूस्ट करने के लिए     ऑलिव ऑयल: हेल्दी फैट और ग्लोइंग स्किन के लिए  

WhatsApp की बड़ी तैयारी, बदल जाएगा ऐप का डिजाइन

वॉट्सऐप एक के बाद एक यूजर्स के लिए तगड़े फीचर रोलआउट कर रहा है। बीते कुछ दिनों से कंपनी ने नए फीचर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब कंपनी इस और फीचर रोलआउट करने की तैयारी कर रही है, जिससे आपके वॉट्सऐप कॉलिंग का अंदाज बदल जाएगा। WABetaInfo की रिपोर्ट के वॉट्सऐप चैट्स और ग्रुप्स के लिए रिडिजाइन्ड कॉल मेन्यू लाने वाला है। रिडिजाइन्ड कॉल मेन्यू को WABetaInfo ने गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.25.5.8 में देखा है। WABetaInfo ने पोस्ट में इस नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में दिखा वॉट्सऐप का नया फीचर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में आप रिडिजाइन्ड कॉल ऑप्शन को इंडिविजुअल और ग्रुप चैट्स के अंदर टॉप ऐप बार में देख सकते हैं। अभी की बात करें, तो वॉट्सऐप में यूजर्स को वॉइस और वीडियो कॉल के लिए दो अलग बटन मिलते हैं। नए अपडेट में कंपनी इन दोनों बटन को एक में करके एक सिंगल मेन्यू ऑफर करने की तैयारी कर रही है। नए डिजाइन से यूजर्स को कॉल्स को मैनेज करने में आसानी होगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा ग्रुप चैट्स में होगा क्योंकि अक्सर ग्रुप में गलती से कॉल बटन टैप होने पर न चाहते हुए भी कॉल शुरू हो जाती है। ग्लोबल यूजर्स के लिए जल्द आ सकता है स्टेबल अपडेट नया फीचर यूजर्स को मेन्यू में कॉल टैब और अटैचमेंट मेन्यू को ओपन किए बिना कॉल लिंक जेनरेट और शेयर करने का ऑप्शन देगा। नए फीचर की खासियत है कि यह ऐक्सिडेंटल कॉल्स की समस्या को खत्म कर देगा। इस फीचर के आने से यूजर्स को पहले वॉइस या वीडियो कॉल में से किसी एक को मेन्यू में से सेलेक्ट करना होगा। कुल मिलाकर कहा जाए यह फीचर यूजर्स को कॉलिंग एक्सपीरियंस को पहले से काफी बेहतर करने वाला है। कंपनी इस फीचर को अभी बीटा वर्जन में ऑफर कर रही है। बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसके स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल न करें ये चीजें

सही डाइट और एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। अक्सर लोग वेट लॉस के लिए सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, क्योंकि इनमें कैलोरी कम और पोषक तत्व ज्यादा होते हैं। हालांकि, कुछ सब्जियां ऐसी भी हैं, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकती हैं। यदि आप वेट लॉस करना चाह रहे हैं, तो इन सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं उन 6 सब्जियों के बारे में, जो वजन बढ़ा सकती हैं। आलू आलू एक ऐसी सब्जी है, जो लगभग हर घर में इस्तेमाल की जाती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाती है। हालांकि, अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आलू को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। आलू में स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। इसके अलावा, तले हुए आलू या फ्रेंच फ्राइज तो बिल्कुल नहीं खाने चाहिए। मटर मटर एक पौष्टिक सब्जी है, जिसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। हालांकि, इसमें कार्बोहाइड्रेट भी काफी होता है, जो वजन बढ़ा सकता है। अगर आप वेट लॉस के लिए डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो मटर सीमित मात्रा में ही खाएं। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से कैलोरी इनटेक बढ़ सकता है। शकरकंद शकरकंद को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन-ए, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। लेकिन इसमें कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा भी ज्यादा होती है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो शकरकंद को सीमित मात्रा में खाना चाहिए। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से कैलोरी इनटेक बढ़ सकता है। कॉर्न (मक्का) कॉर्न यानी मक्का एक स्वादिष्ट सब्जी है, जिसे लोग उबालकर या भूनकर खाना पसंद करते हैं। हालांकि, इसमें कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आप वेट लॉस के लिए डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो कॉर्न कम ही खानी चाहिए। इसके अलावा, बटर कॉर्न या क्रीमी कॉर्न जैसी डिशेज से, तो बिल्कुल दूर रहना चाहिए। अरबी अरबी एक ऐसी सब्जी है, जिसमें स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है। यह वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है। अगर आप वेट लॉस करना चाह रहे हैं, तो अरबी सीमित मात्रा में खानी चाहिए। इसके अलावा, अरबी को तलकर या घी में पकाकर खाने से बचना चाहिए। प्याज प्याज का इस्तेमाल ज्यादातर सब्जियों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। हालांकि, प्याज में कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आप वेट लॉस के लिए डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो प्याज कम खाना चाहिए। इसके अलावा, प्याज को तलकर या भूनकर खाने से बचना चाहिए।

बीपी और क‍िडनी के मरीजों को नहीं पीना चाहिए ये जूस

मार्च का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन मौसम में हल्की ठंडक अब भी बनी हुई है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए सही डाइट लेना जरूरी है। चुकंदर, आंवला और गाजर का जूस इस समय भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह जूस आयरन, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इससे इम्युनिटी बढ़ाने में मदद म‍िलती है। वहीं खून की कमी दूर होती है। त्‍वचा भी चमकदार बनती है। इसके अलावा जि‍न्‍हें तेजी से वजन कम करना होता है वह भी इसका जूस पीते हैं। हालांकि, हर किसी के लिए यह जूस फायदेमंद नहीं होता है। कुछ ऐसे भी लोग होते हैं ज‍िन्‍हें इस जूस को पीने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि यह उनकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। अगर आप भी इस जूस को अपनी डाइट में शामिल करने की सोच रहे हैं, तो पहले आपको यह जान लेना जरूरी है कि किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। लो बीपी वाले मरीज न पिएं ये जूस आपको बता दें क‍ि ज‍िन लोगों को लो ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या हाेती है उन्‍हें चुकंदर, गाजर और आंवला का जूस भूल से भी नहीं पीना चाह‍िए। अगर आप इस जूस को पीते हैं तो ब्लड प्रेशर की समस्या और बढ़ सकती है। जिस वजह से आपको अचानक से चक्कर आ सकता है। वहीं सिरदर्द की समस्‍या भी आपको परेशान कर सकती है। क‍िडनी की परेशानी से जूझ रहे मरीज अगर आपको किडनी से संबंध‍ित कोई बीमारी है तो इस स्थित‍ि में चुकंदर का जूस आपकी बीमारी काे और भी बढ़ा सकता है। ये आपके ल‍िए जहर के समान है। खासकर, किडनी स्टोन वाले लोगों को चुकंदर, आंवला और गाजर का जूस पीने से परहेज करना चाहिए क्‍योंकि चुकंदर में मौजूद ऑक्सलेट किडनी में पथरी की समस्या काे और बढ़ा सकता है। प्रेग्‍नेंट मह‍िलाएं न प‍िएं ये जूस गाजर, चुकंदर और आंवले के जूस से प्रेग्‍नेंट म‍ह‍िलाओं को दूरी बना लेनी चाह‍िए। ये वही समय होता है जब खाने-पीने का खास ध्यान रखा जाता है। साथ ही यह उनके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। अगर आप प्रेग्‍नेंट हैं और ऐसे में ये जूस पीने का सोच रहीं हैं तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसे प‍िएं। एलर्जी होने पर अगर आप क‍िसी भी एलर्जी से परेशान हैं तो चुकंदर, आंवला और गाजर का जूस बिल्कुल न पिएं। इस जूस को पीने से एलर्जी बढ़ सकती है। दरअसल, एलर्जी से जूझ रहे लोगों को यह कॉम्‍बिनेशन जल्दी सूट नहीं करता है। इससे त्‍वचा में सूजन, खुजली या उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।

हर मर्ज की है दवा हल्दी

भारतीय रसोई में कई ऐसे मसाले इस्तेमाल होते हैं, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी फायदा पहुंचाते हैं। हल्दी इन्हीं मसालों में से एक है, जो कई सारे भारतीय व्यंजनों में इस्तेमाल की जाती हैं। हल्दी अपने विशेष स्वाद और रंग के लिए जानी जाती है। साथ ही यह अपने औषधीय गुणों के लिए भी काफी मशहूर है। ये मात्र एक मसाला नहीं, बल्कि एक ऐसा सुपरफूड है, जो कि लंबे जीवन के लिए फायदेमंद होता है। ये घाव भरने में मददगार होती है, कोलेस्ट्रॉल लेवल संतुलित बनाए रखने में मदद करती है, एजिंग प्रोसेस को धीमा करती है और कैंसर से भी बचाव करती है। ये एक ब्लड प्यूरीफायर है और एक हिमास्टैटिक एजेंट का काम भी करती है और पीरियड्स के क्रैम्प्स से राहत दिलाती है। सेहत के साथ-साथ यह स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। खाने के अलावा दूध में हल्दी डाल कर पीने के भी ढेरों फायदे हैं। साथ ही अपनी सुबह की चाय में भी एक चुटकी हल्दी डालकर पिया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे हल्दी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है- दर्द और सूजन से राहत दिलाए हल्दी में मौजूद करक्यूमिन अपने तेज एंटी- इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण जाना जाता है। ऐसे में इसे डाइट में शामिल करने से शरीर में होने वाले दर्द और सूजन से राहत मिलती है। सेल डैमेज से बचाए हल्दी में कुछ ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ते हैं और शरीर में होने वाले सेल डैमेज से बचाव करते हैं। इम्युनिटी बूस्ट करे हेल्दी रहने के लिए इम्युनिटी मजबूत रहना जरूरी है। ऐसे में हल्दी आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर आपको कई तरह की बीमारियों और इन्फ्केशन से बचाती है। अगर आप भी अपना इम्यून सिस्टम बूस्ट करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में हेल्दी जरूर शामिल करें। हार्ट हेल्थ बेहतर रखे हल्दी एंडोथीलियम, जो ब्लड वेसल की लाइनिंग होती है, उसकी फंक्शनिं में सुधार लाता है। इससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। पाचन तंत्र में सुधार हल्दी के नियमित सेवन से पाचन तंत्र में सुधार होता है। इससे ब्लोटिंग और गैस जैसी समस्या से राहत मिलती है। इसलिए अपने रोज की डाइट में हल्दी किसी न किसी रूप में जरूर शामिल करनी चाहिए। बेहतर स्किन हल्दी को किसी मास्क या फेस पैक के रूप में स्किन पर लगाने से स्किन हेल्थ बेहतर होती है। इससे स्किन साफ होती है, डार्क सर्कल्स कम होते हैं, मुंहासों से छुटकारा मिलता है, ड्राई स्किन मॉइश्चराइज होती है और असमय एजिंग से बचाव होता है।

अब पालतू जानवरों के खोने का नहीं होगा डर, लाइव कॉल फीचर के साथ ट्रैकिंग भी आसान

नई दिल्ली पेट लवर्स के लिए सबसे बड़ा डर उनके पालतू जानवर का कहीं खो जाना है. इस समस्या को दूर करने के लिए अब एक खास ‘मोबाइल’ आ गया है. यह न सिर्फ पालतू जानवर की ट्रैकिंग करेगा, बल्कि इसमें लाइव कॉल फीचर भी दिया गया है. इससे पालतू जानवरों के गुम होने का खतरा कम हो जाएगा. इस डिवाइस को uCloudlink नामक कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 में लॉन्च किया है. कैसे काम करेगा यह डिवाइस? uCloudlink ने पालतू जानवरों के लिए खास वीयरेबल डिवाइस तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का पहला पेटफोन है. यह मोबाइल नेटवर्क और GPS के जरिए पालतू जानवर की रियल-टाइम लोकेशन की जानकारी दे सकता है. इससे पेट लवर्स के लिए अपने पालतू जानवरों को ट्रैक करना आसान हो जाएगा. इसके अलावा इसमें AI-बेस्ड कॉलिंग फीचर भी है. यह पालतू जानवरों की एक्टिविटी पर नजर रखकर उसके मालिक के साथ कम्युनिकेट करने में मदद करता है. यह डिवाइस पालतू जानवरों के मालिकों को एक ग्लोबल कम्युनिटी का हिस्सा बनने की भी सुविधा देता है. इसमें पालतू जानवरों की सेहत पर नजर रखने के लिए AI हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर भी मिलता है. MWC में पेश हुआ फोल्डेबल ब्रीफकेस लैपटॉप मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 में कई शानदार प्रोडक्ट्स और कॉन्सेप्ट देखने को मिल रहे हैं. Samsung ने यहां एक गजब का लैपटॉप पेश किया है, जो फोल्ड होकर ब्रीफकेस बन जाता है. फोल्ड होने के बाद इसे बिल्कुल ब्रीफकेस की तरह कैरी किया जा सकता है. यह एक फोल्डेबल लैपटॉप कॉन्सेप्ट है. इसमें 18.1 इंच का QD-OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2,000 x 2,664 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 184 PPI पिक्सल डेन्सिटी को सपोर्ट करता है. यह अपने गजब के डिजाइन के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. इसमें दो हैंडल लगे हुए हैं, जो फोल्ड होने पर ब्रीफकेस के हैंडल की तरह काम करते हैं.

होली के त्योहार पर आउटफिट का चुनाव बेहद खास होता है, पहनें ये स्टाइलिश आउटफिट्स, लगेंगे खूबसूरत

नई दिल्ली होली के त्योहार पर आउटफिट का चुनाव बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन रंगों के साथ मस्ती करने के साथ-साथ हमें ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो आरामदायक भी हों और लुक में भी आकर्षक लगें। क्योंकि हम होली सेलिब्रेशन में बहुत सारी फोटो भी खिंचवाते हैं, इसलिए जरूरी है कि हमारा ड्रेस भी परफेक्ट हो। आज हम आपको कुछ आउटफिट आइडियाज बताएंगे, जो आपको होली के दौरान परफेक्ट लुक दे सकते हैं। कॉटन कुर्ता और पलाज़ो गर्मी के मौसम में हल्का और आरामदायक आउटफिट सबसे अच्छा होता है। आप एक रंग-बिरंगे कॉटन कुर्ते के साथ पलाज़ो पहन सकती हैं, जो न केवल आरामदायक होगा बल्कि आपको स्टाइलिश भी दिखाएगा। साफा के साथ अनारकली सूट अगर आप ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो अनारकली सूट के साथ साफा (पगड़ी) पहनें। यह आपको एक क्लासिक और एथनिक लुक देगा, और होली के रंगों के साथ यह परफेक्ट कॉम्बिनेशन होगा। चूड़ीदार और टॉप अगर आपको कुछ सिंपल और मॉडर्न चाहिए तो आप चूड़ीदार के साथ एक ब्राइट रंग का टॉप पहन सकती हैं। इस लुक में आप आराम से रंग खेल सकती हैं और हर जगह ट्रेंडी दिख सकती हैं। कुर्ती और स्कर्ट इस होली में अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो स्कर्ट और कुर्ती का कॉम्बिनेशन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह लुक न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि इसमें मूवमेंट भी आरामदायक है। फ्लोरल साड़ी किसी भी त्योहार में साड़ी पहनने से अलग ही लुक आता है। होली पर भी आप वाइट साड़ी में फ्लोरल प्रिंट ट्राई कर सकती हैं। सफेद साड़ी में बड़े-बड़े रेड, पिंक, येलो कलर के फ्लावर वाला डिज़ाइन बहुत ही ज़्यादा अट्रैक्टिव लुक देगा। इसमें आप मल्टीकलर ब्लाउज़ पेयर कर सकती हैं। इसके अलावा, होली के दिन हल्के रंगों के कपड़े चुनें क्योंकि रंग जल्दी लग सकते हैं और कम से कम ज्वेलरी पहनें ताकि ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित महसूस करें।

नीम की पत्तियां खाने से शरीर में दिखेंगे कई बदलाव

नीम के पेड़ के तो फायदे हर किसी ने सुने ही हैं। नीम का पेड़ छायादार तो होता ही है। इसके साथ ही यह हवा को फिल्टर करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नीम के पेड़ की पत्तियों से लेकर इसकी टहनियां तक इंसानी शरीर के लिए काफी लाभकारी होती हैं। आज हम आपको नीम के पत्ते चबाने के फायदे बताने जा रहे हैं। खून को करता है साफ  अगर आप सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाकर खाते हैं तो यह आपके ब्लड को साफ करने में अहम भूमिका निभाती है। नीम की पत्तियां आपके पेट के लिए भी काफी लाभकारी होती हैं। यह खून को साफ करने में मदद करती हैं। खून साफ होता है तो चेहरे की चमक भी बढ़ जाती है। हाजमे को करती हैं दुरुस्त नीम की पत्तियां पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करती हैं। यह पाचन में सुधार करने में मदद करती है और कब्ज, गैस, और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को कम करती है। अगर आप रेगुलर नीम की पत्तियां चबा लेते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। वजन कम करना नीम की पत्तियां वजन कम करने में मदद करती हैं। यह शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा को कम करने में मदद करती है और वजन को नियंत्रित करने में मदद करती है। अगर किसी को कलस्ट्रेाल की दिक्कत है तो नीम की पत्तियां सुबह उठकर खाले। यह बैड कलस्ट्रोल को खत्म करने में काफी मददगार है। चेहरे पर आती है चमक नीम की पत्तियां अगर आप रेगुलर खाते हैं तो आपके चेहरे पर चमक बढ़ने लगती है। नीम की पत्तियां आपके पाचन को सुधारने में मदद करती हैं। यह त्वचा में मौजूद विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करती है और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाती है। यही कारण है कि कई साबुन कंपनियां अपने साबुन और फेस वॉश में नीम की पत्तियां होने का दावा करते हैं। इस तरह भी कर सकते हैं इस्तेमाल – नीम की पत्तियों को सुबह उठते ही खाली पेट खाएं। – नीम की पत्तियों को पानी के साथ पिएं। – नीम की पत्तियों को सलाद या सब्जी में मिलाकर खाएं। – नीम की पत्तियों को सुखाकर भी खाया जा सकता है।

सीने की जलन को इन घरेलू नुस्खे से मिलेगा आराम

सीने की जलन बैचेन कर देती है। आजकल सीने की जलन से हर कोई परेशान है। खानपान का सही ध्यान नहीं रखना और समय पर खाना नहीं खाना सीने की जलन का कारण बनता है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपने खानपान पर ध्यान दें और समय पर खाना खाएं। आज हम आपको सीने की जलन से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू और आसान नुस्खे बताने जा रहे हैं। इन नुस्खों को अपनाकर आप सीने की जलन से छुटकारा पा सकते हैं। अजवाइन और हल्दी का मिश्रण अजवाइन और हल्दी का मिश्रण सीने की जलन से राहत दिलाने में काफी मददगार साबित होता है। आपअजवाइन और हल्दी को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इसे पानी के साथ पी लें। कुछ देर में ही इससे आपके सीने की जलन कम हो जाएगी और काफी हद तक आराम मिलेगा।  दही और काली मिर्च दही और काली मिर्च का मिश्रण सीने की जलन को कम करने के लिए काफी लाभकारी है। दही और काली मिर्च को मिलाकर आप इसे खा सकते हैं। दही सीने की जलन को कम करने के लिए काफी बेहतरीन नुस्खा है। दही पेट में भी गर्मी को शांत करता है। अदरक और शहद चूसें अदरक और शहद सीने की जलन को कम करने के लिए बेहतरीन नुस्खा है। अदरक को शहद में डूबोएं और इसे काफी देर तक आप चूसते रहें। ऐसा करने से आपको सीने की जलन से छुटकारा मिलेगा। अदरक सीने की जलन को कम करने के लिए एक बेहतरीन उपचार है। पुदीना और अजवाइन पुदीना पाचन में सुधार करने में मदद करता है और अपच, गैस, और दस्त जैसी समस्याओं को कम करता है। इसके साथ ही पुदीना जलन और सूजन को कम करने में मदद करता है, जिससे यह मुंह, गले, और पेट की समस्याओं में राहत दिलाने में भी काफी मददगार है। गर्म पानी से मिलेगी राहत गर्म पानी पीने से भी सीने की जलन से राहत मिलती है। गुनगुना पानी आपके सीने की जलन को कम करता है। अगर आप कोई चूर्ण भी खा रहे हैं तो इसे गर्म पानी के साथ खाएं। यह सीने की जलन से राहत दिला सकता है। इन घरेलू नुस्खों को आजमाकर आप सीने की जलन से राहत पा सकते हैं। लेकिन यदि समस्या बनी रहती है, तो आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

गर्मियों का मौसम वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा मौसम

गर्मियों का मौसम वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा मौसम माना जाता है। इस मौसम में तापमान अधिक होने के कारण शरीर में पसीना अधिक आता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो यह मौसम आपके लिए बेस्ट है। इस मौसम में आप तेजी से वजन घटा सकते हैं। तरबूज तरबूज गर्मियों का एक अच्छा फल है जो वजन कम करने में मदद करता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। तरबूज में विटामिन सी और लाइकोपीन भी होता है, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है। तरबूज का सेवन करने से आपका लीवर भी फिट रहता है। जिससे शरीर में खून का संचार भी बेहतर होता है। नारियल पानी नारियल पानी गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं। नारियल पानी में विटामिन सी और पोटैशियम भी होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गर्मियों में आप रोजाना सुबह नारियल पानी पीकर खुद को फिट और हेल्दी रख सकते हैं। इससे आपके शरीर में भी एनर्जी बनी रहती है। सलाद सलाद गर्मियों में वजन कम करने के लिए एक अच्छा सोर्स है। इसमें सब्जियां, फल, और नट्स होते हैं, जो शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं। सलाद में विटामिन सी, विटामिन के, और फाइबर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। सलाद में आप ककड़ी, खीरा, ब्रोकली और हरी गोभी का भी सेवन कर सकते हैं। सलाद से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके आप गर्मियों में वजन कम करने में मदद पा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि वजन कम करने के लिए नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार का पालन करना भी जरूरी है।

सेहत के साथ आपके दिल के लिए भी काफी फायदेमंद है काला नमक

काला नमक खाने के कई फायदे हैं। काला नमक आपके खाने में न केवल जायका बढ़ाता है बल्कि आपकी सेहत को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है। अगर आप अपने खाने में काला नमक का प्रयोग बढ़ाते हैं तो इसके कई फायदे आपको जल्द महसूस होने लगेंगे। काला नमक आपकी सेहत के साथ आपके दिल के लिए भी काफी फायदेमंद है। डाइजेस्टिव सिस्टम को बनाता है मजबूत काला नमक पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे खनिज होते हैं जो पाचन को सुधारते हैं और कब्ज, गैस, और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को कम करते हैं। अगर आपको लगता है कि खाना जल्दी नहीं पचता तो आप खाने के बाद एक चुटकी काला नमक का सेवन कर सकते हैं। यह आपके खाने को पचाने में काफी मदद करता है। गैस और दर्द को करता है कम काला नमक पेट की गैस और दर्द को कम करने में मदद करता है। इसमें कार्बोनिक एसिड होता है जो पेट में गैस को कम करता है और दर्द को कम करता है। कई बार खाना खाने के बाद गैस बन जाती है जो बहुत देर तक परेशान करती है। मुंह की बदबू को करता है खत्म काला नमक मुंह की बदबू को कम करने में भी काफी लाभकारी है। काला नमक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह में बैक्टीरिया को मारते हैं और बदबू को कम करते हैं। अगर आपके मुंह से लगातार बदबू आती है तो आप काले नमक का सेवन करके इस समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। त्वचा को स्वस्थ बनाता है काला नमक त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे खनिज होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। रोजाना पानी में काला नमक घोलकर पीने से काफी फायदे हैं। अगर आप काला नमक पानी में घोलकर पीते हैं तो यह आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इस तरह भी खा सकते हैं काला नमक – काला नमक को सलाद, सूप, या अन्य व्यंजनों में मिलाकर खाया जा सकता है। – काला नमक को पानी में मिलाकर पीया जा सकता है। – काला नमक को सुखाकर प्रयोग में लाया जा सकता है।

इन जगहों पर खर्च किया गया धन हमेशा होता है दोगुना

हमारे देश के इतिहास में कई बड़े महान विद्वान और ज्ञानी हुए जिनका गौरव गान आज भी सुनाई देता है। इन्हीं में से एक थे महान कूटनीतिक आचार्य चाणक्य जिन्होंने अपनी नीतियों में जीवन के लगभग हर एक पहलू पर अपने स्पष्ट विचार रखे। उन्होंने अपनी नीति के जरिए लोगों का ऐसा मार्गदर्शन किया कि आज भी लोग आचार्य की बातों को अपने जीवन में उतारते हैं और उसका लाभ भी पाते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में धन के सही इस्तेमाल पर भी जोर दिया है। उनके मुताबिक यूं तो व्यक्ति को हमेशा सोच-समझकर ही धन खर्च करना चाहिए लेकिन कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां खर्च करने से बिल्कुल भी परहेज नहीं करना चाहिए। आचार्य के अनुसार इन जगहों पर पैसा खर्च करने से धन और भी ज्यादा बढ़ता है और घर में बरकत बनी रहती है। आइए जानते हैं ऐसी कौन से जगहें हैं। बच्चों की शिक्षा पर धन खर्च करने में ना दिखाएं कंजूसी आचार्य चाणक्य के अनुसार बच्चों की शिक्षा पर धन खर्च करते हुए भी ज्यादा सोच-विचार नहीं करना चाहिए। क्योंकि विद्या पर खर्च किया गया धन कभी भी व्यर्थ नहीं जाता। यहां तक कि भविष्य में इसका दोगुना ही वापस मिलता है। आचार्य के अनुसार जिस भी चीज से आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलती हो या वो कुछ नया सीखते हों, वहां कंजूसी दिखाना बेवकूफी ही है। अपने से कमजोरों की मदद करने में रहें आगे आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा अपने से कमजोर लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। अपने और अपने परिवार के लिए धन अर्जित करना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन हमेशा केवल धन संचय में लगे रहना भी ठीक नहीं है। इस धन के कुछ हिस्से का इस्तेमाल अपने से कमजोर, गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करने के लिए भी करना चाहिए। आचार्य के अनुसार लोगों की मदद में लगाया हुआ धन हमेशा दोगुना हो कर ही वापस मिलता है, ऐसे में इस पुण्य कार्य में कंजूसी बिल्कुल भी ठीक नहीं है। समाज सेवा से करें धन का सदुपयोग आचार्य चाणक्य के मुताबिक व्यक्ति को अपनी आय का कुछ हिस्सा सामाजिक कार्यों में भी लगाना चाहिए। आप चाहें तो किसी स्कूल, अस्पताल या संस्था बनवाने के लिए अपनी कमाई का कुछ हिस्सा निकाल कर रख सकते हैं। आचार्य के अनुसार ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती है और व्यक्ति दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करता है। ऐसे लोगों को समाज में खूब मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। बीमारी में मदद करने से ना चूकें आचार्य चाणक्य अपनी नीति में जिक्र करते हैं कि व्यक्ति को कभी भी किसी बीमार की सहायता करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। आचार्य के अनुसार अपने सामर्थ्य के अनुसार हमेशा बीमार व्यक्ति की मदद करनी चाहिए। आपके एक उपकार से किसी का जीवन बच सकता है और पूरा परिवार दोबारा खुशहाली भरी जिंदगी जी सकता है। आचार्य कहते हैं कि बीमारी में किसी की मदद करने वाले व्यक्ति पर भगवान की हमेशा कृपा बनी रहती है और उसे खूब मान-सम्मान और सुख-समृद्धि भी मिलती है। धार्मिक स्थलों को दें दान आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को धार्मिक स्थलों को दान देने में भी किसी तरह की कंजूसी नहीं दिखानी चाहिए। आचार्य कहते हैं कि किसी मंदिर या अन्य धार्मिक स्थल को दान देने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है। इस तरह का दान देने से ना सिर्फ धर्म की रक्षा होती है बल्कि दान-पुण्य के चलते कई गरीब बेसहारा लोगों को भी भोजन मिल जाता है। आचार्य के अनुसार जो व्यक्ति अपनी आय का एक हिस्सा धार्मिक स्थलों के लिए दान देता है, उसके जीवन में कभी भी किसी चीज की को कमी नहीं रहती है।

रक्तदान किसी की जान बचाने के लिए तो काम आता ही है, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है, हुआ खुलासा

नई दिल्ली रक्तदान किसी की जान बचाने के लिए तो काम आता ही है, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।  हाल ही में किए गए एक शोध से यह पता चला है कि जो लोग नियमित रूप से रक्तदान करते हैं, उनमें कैंसर होने का खतरा कम हो सकता है। यह शोध लंदन के फ्रांसिस क्रिक इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने किया। उन्होंने पाया कि लंबे समय तक रक्तदान करने वालों के खून में जेनेटिक बदलाव होते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने 60 साल के 2 समूह के रक्तदाताओं के खून की तुलना की। पहले समूह में वे लोग शामिल थे, जिन्होंने पिछले 40 सालों से हर साल 3 बार रक्तदान किया। दूसरे समूह में ऐसे लोग थे, जिन्होंने अब तक केवल 5 बार रक्तदान किया। पहले समूह के 50% लोगों के खून में खास जेनेटिक बदलाव पाए गए, जो शरीर में कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। खून में म्यूटेशन और रक्तदान का असर शोधकर्ताओं का कहना है कि समय के साथ शरीर में खून में म्यूटेशन होते रहते हैं, जो कैंसर का कारण बन सकते हैं। लेकिन रक्तदान से नया खून बनने की प्रक्रिया तेज होती है, जिससे शरीर के स्टेम सेल्स अधिक सक्रिय हो जाते हैं और नया, स्वस्थ खून बनता है। रक्तदान से पुराने और हानिकारक ब्लड सेल्स कम हो जाते हैं, जिससे शरीर में स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर होती है। आज सुबह एक बार फिर भूकंप के झटकों से धरती कांप गई। भारत और ताइवान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत के गुजरात राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित अमरेली शहर में लोग भूकंप के झटकों से डर गए। ताइवान में भी 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोग परेशान हो गए।

Holi Eyes Care Tips : होली खेलते समय आंखो को रंगो से बचाना हैं? तो अपनाएं ये नुस्खे

होली का त्योहार खुशियों और रंगों का प्रतीक होता है, और इस दिन सभी लोग जमकर होली खेलते हैं। हालांकि, इस रंगीन उत्सव के दौरान अपनी सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है, खासकर आंखों की सुरक्षा। केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल न केवल हमारी त्वचा पर असर डालता है, बल्कि यह आंखों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। इसलिए, होली के दौरान कुछ खास उपायों का पालन करना चाहिए, ताकि आपकी आंखें सुरक्षित रहें। आंखों को साफ पानी से धोए होली के दौरान अगर आंखों के आस-पास रंग लग जाए, तो इसे तुरंत पानी से धो लेना चाहिए। इसके अलावा, गुलाब जल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, क्योंकि यह आंखों से रंग और गंदगी हटाने में मदद करता है। गुलाब जल की ताजगी और शीतलता आपकी आंखों को आराम पहुंचाती है और जलन को कम करती है। सनग्लासेस पहनें, आंखों को सुरक्षित रखें केमिकल युक्त रंगों से बचने के लिए होली के दिन सनग्लासेस का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। ये आपकी आंखों को रंगों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और केमिकल्स के प्रभाव को कम करते हैं। अगर आप संपर्क लेंस (कंटेक्ट लेंस) पहनते हैं, तो कोशिश करें कि डेली डिस्पोजेबल लेंस का उपयोग करें, क्योंकि इससे आंखों में संक्रमण का खतरा कम होता है। आंखों के साथ क्या न करें: इन बातों का रखें ध्यान     आंखों को बार-बार न रगड़ें: होली खेलते समय अगर आपकी आंखों में रंग लग जाए तो इसे बार-बार रगड़ने से बचें। हाथों पर लगे रंगों के कारण आंखों में जलन और संक्रमण हो सकता है। अगर आंखों में जलन या खुजली हो, तो आई टिश्यू वाइप्स का इस्तेमाल करें या साफ पानी से आंखों को धोएं।     आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल न करें: अगर होली के दौरान आपकी आंखों में कोई परेशानी हो, तो बिना डॉक्टर की सलाह के आई ड्रॉप्स का उपयोग न करें। स्टेरॉयड वाली आई ड्रॉप्स से बचें, क्योंकि ये तुरंत राहत देती हैं, लेकिन लंबे समय में आंखों की समस्या पैदा कर सकती हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet