LATEST NEWS

iPhone यूजर्स के लिए आया Adobe का नया फोटोशॉप ऐप

नई दिल्ली Adobe ने अपनी पॉपुलर ऐप का मोबाइल वर्जन जारी कर दिया है। फोटो एडिटिंग और डिजाइन टूल के लिहाज से ये बेस्ट ऑप्शन साबित होता है। अब iPhone यूजर्स को भी ये ऐप मिलने वाली है। पहले भी ये ऐप उपलब्ध थी, लेकिन ये डेस्कटॉप वर्जन था। लेकिन अब Adobe की तरफ से ऐप को स्पेशल तैयार कर दिया गया है। ऐसे में आईफोन यूजर्स के लिए ये बड़ी खबर है। खासकर ऐसे यूजर्स जो मोबाइल की मदद से कंटेंट क्रिएट करते हैं, उनके लिए ये ऐप काफी मददगार साबित होने वाली है। ऐप में फोटोशॉप के टूल और फीचर्स मिलने वाले हैं। इसमें सलेक्शन टूल, अनलिमिटेड लेयर और मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी मदद से इमेज और डिजाइन को अलग तरीके बनाया जा सकता है। सिलेक्ट टूल की मदद से भी इसे यूज किया जा सकता है। इसमें रिमूव, रिकलर, रिप्लेस पार्ट का भी ऑप्शन दिखाई देता है। स्पॉट रिमूवल क लिए स्पॉट हीलिंग ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है। AI-बेस्ड जनरेटिव की मदद से फिल और जनरेटिव एक्सपेंड का ऑप्शन मिलता है। Adobe Express और Adobe Fresco में क्लाउड PSD को लाया जा सकता है और इसकी मदद से Adobe Lightroom Photos को भी एडिट करने का ऑप्शन मिलता है। PSD Format में एडिटिंग का ऑप्शन मिलता है। यहां से लाइब्रेरी का एक्सेस भी मिल जाता है। Adobe ने नया फोटोशॉप इंट्रोड्यूस किया है। ये मोबाइल और वेब प्लान के साथ आता है। ऐप स्टोर की मदद से क्रिएटर्स को प्रीमियम मोबाइल फीचर्स और फोटोशॉप का ऑप्शन मिल जाता है। यानी यूजर्स इसकी मदद से सभी काम को पूरा कर पाएंगे। साथ ही कंटेंट क्रिएशन में क्रिएटिविटी को भी जगह दी गई है। मौजूदा फोटोशॉप डेस्कटॉप सब्सक्राइबर्स को भी iPhone में फोटोशॉप एक्सेस करने का ऑप्शन दिया जाएगा। Cloud Sync फॉर एडिट वेब एक्सेस की मदद से कैमरा रॉ फिल्टर, शेप्स, लेयर इफेक्ट्स, क्विक एक्शन, जनरेटिव AI फीचर्स मिलते हैं। AI बेस्ड फीचर्स Genrative Fill, Generative Expand, और टेक्स्ट टू इमेज जैसे ऑप्शन देते हैं जो यूजर्स को काफी पसंद आते हैं। साथ ही इन फीचर्स की खासियत होती है कि आप इन्हें आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। मोबाइल के लिए फोटोशॉप को iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। एड्रॉयड के लिए कंपनी की तरफ से काम चल रहा है। अभी ऐप को फ्री रखा गया है और आप इसे मोबाइल, वेब प्लान के लिए ऐप स्टोर की मदद से खरीद सकते हैं।

Microsoft Office का जल्द ही आने वाला एक फ्री वर्जन

नई दिल्ली Microsoft Office यूज करने के लिए अब पैसे चुकाने की जरूरत खत्म हो सकती है. दरअसल, कंपनी Microsoft Office के एक नए वर्जन की टेस्टिंग कर रही है, जिसमें यूजर्स Microsoft 365 का सब्सक्रिप्शन या लाइसेंस की खरीदे बिना भी डॉक्यूमेंट क्रिएट और एडिट कर पाएंगे. हालांकि, इसके पेड वर्जन के मुकाबले इसके फीचर कम रहेंगे और यूजर्स को विज्ञापन भी देखने पड़ सकते हैं. आइए, जानते हैं कि इस बारे में अभी तक क्या-क्या जानकारी सामने आई है. फ्री वर्जन में क्या-क्या होगा? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विंडोज के लिए माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के फ्री वर्जन में यूजर्स को कुछ सेकंड के विज्ञापन देखने पड़ सकते है. पावरप्वाइंट, एक्सेल या वर्डन में डॉक्यूमेंट ओपन करने पर विज्ञापन दिखेंगे. बताया जा रहा है कि कुछ घंटों के नियमित अंतराल पर 15 सेकंड के म्यूटेड विज्ञापन चलेंगे. इसके अलावा इस वर्जन में क्रिएट और एडिट किए गए डॉक्यूमेंट को केवल वनड्राइव पर सेव किया जाएगा. फिलहाल इन्हें कंप्यूटर पर सेव करने का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा. फ्री वर्जन में यूजर्स को ऐड-ऑन्स, वॉटरमार्क ऐड करने और डेटा एनलाइज करने जैसे फीचर्स भी नहीं मिलेंगे. ऐसे करें डाउनलोड माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का फ्री वर्जन यूज करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसका सेटअप डाउनलोड करें. अब किसी भी ऑफिस ऐप को ओपन करें और साइन-इन कर लें. इसके बाद कंटिन्यू फॉर फ्री पर क्लिक करें. इसके बाद अगली स्क्रीन पर सेव टू वनड्राइव का ऑप्शन सेलेक्ट करें. ध्यान रहे कि अभी तक फ्री वर्जन सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है. ऐसे में आपको कंटिन्यू फॉर फ्री का ऑप्शन न दिखे. कंपनी ने कहा है कि वह अभी इसकी लिमिटेड टेस्टिंग कर रही है. आगे चलकर कंपनी इसकी डेस्कटॉप ऐप लॉन्च कर सकीत है, लेकिन फिलहाल कंपनी की एड-सपोर्टेड और फ्री ऐप लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है.

बालों को नेचुरली काला बनाएंगे ये नुस्खे

बालों का सफेद होना आजकल एक आम समस्या बन गई है। यह समस्या न केवल उम्र बढ़ने के कारण होती है, बल्कि स्ट्रेस, खराब लाइफस्टाइल और पोषण की कमी के कारण भी हो सकती है। हालांकि, बाजार में कई केमिकल वाले प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जो बालों को काला करने का दावा करते हैं, लेकिन इनके दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। ऐसे में नेचुरल तरीके से बालों को काला करना एक सुरक्षित और असरदार विकल्प है। यहां हम आपको बालों को नेचुरल तरीके से काला करने के 5 उपाय बताएंंगे। आंवला और नारियल तेल आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों के रंग को काला करने में मदद करता है। नारियल तेल बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाता है। इसके लिए आंवला पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर हल्का गर्म करें। इस मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे बालों की जड़ों में लगाएं। इसे 1-2 घंटे तक लगा रहने दें और फिर हल्के शैम्पू से धो लें। नियमित इस्तेमाल से बालों का सफेद होना कम होगा और वे कालें व स्वस्थ दिखेंगे। मेहंदी और कॉफी पाउडर मेहंदी बालों को नेचुरल रंग देने के लिए जानी जाती है। इसमें कॉफी पाउडर मिलाकर बालों को काला और चमकदार बनाया जा सकता है। इसके लिए मेहंदी पाउडर में कॉफी पाउडर मिलाएं और इसे पानी के साथ गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 2-3 घंटे बाद धो लें। यह बालों को काला करने के साथ-साथ उन्हें मजबूत भी बनाता है। भृंगराज तेल भृंगराज एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो बालों को काला करने और उन्हें स्वस्थ बनाने में मदद करती है। भृंगराज तेल को नियमित रूप से बालों की जड़ों में लगाने से सफेद बाल कम होते हैं और बालों की ग्रोथ बढ़ती है। इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह हल्के गर्म पानी से धो लें। काली चाय काली चाय में टैनिन होता है, जो बालों को काला करने में मदद करता है। इसके लिए 2-3 चम्मच काली चाय को पानी में उबालें और ठंडा होने दें। इस पानी से बालों को धोएं या इसे बालों में लगाएं। 1 घंटे बाद बालों को धो लें। यह बालों को काला और चमकदार बनाने का एक आसान तरीका है। तिल के बीज और बादाम तेल तिल के बीज और बादाम तेल का मिश्रण बालों को काला करने के लिए बहुत फायदेमंद है। तिल के बीज को पीसकर बादाम तेल में मिलाएं और इसे बालों की जड़ों में लगाएं। इसे 1-2 घंटे तक लगा रहने दें और फिर धो लें। यह बालों को काला करने के साथ-साथ उन्हें मुलायम और चमकदार भी बनाता है।

अलसी के बीज खाने से मिलेंगे ये फायदे

अलसी के बीज, जिन्हें फ्लैक्ससीड्स भी कहा जाता है, काफी पौष्टिक होता है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद  होते हैं। यह छोटे-छोटे बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इन्हें डाइट में शामिल करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, कई लोग इन्हें खाने का सही तरीका नहीं जानते। जिसके कारण इनका पूरा पोषण उन्हें नहीं मिल पाता है। आइए जानते हैं अलसी के बीज के फायदे और इन्हें खाने का सही तरीका। अलसी के बीज के फायदे दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाए अलसी के बीज में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों की सफाई करने में मददगार होता है। वजन घटाने में सहायक अलसी के बीज में मौजूद फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड भूख को कंट्रोल करते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है। डायबिटीज को कंट्रोल करे अलसी के बीज ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद अलसी के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। यह बालों को मजबूत और घना बनाने में भी मदद करता है। हार्मोनल संतुलन बनाए रखे अलसी के बीज में लिग्नन्स नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जो हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। यह महिलाओं में मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में भी सहायक होता है। अलसी के बीज खाने का सही तरीका कई लोग अलसी के बीजों को कच्चा खाना पसंद करते हैं या इस तरह खाना ज्यादा फायदेमंद मानते हैं। लेकिन यह सही तरीका नहीं है। कच्ची अलसी में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब नहीं होने देते। इनकी वजह से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए अलसी के बीजों को खाने का सबसे अच्छा तरीका है, उन्हें भूनकर खाना। भुनी हुई अलसी आसानी से पच जाती है और इसके पोषक तत्व भी बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब होते हैं।

लाइफ में सक्सेस पाने के लिए कुछ खास टिप्स

लाइफ में सफल होने के लिए सभी मेहनत करते हैं। बहुत सारे लोग सक्सेज टिप्स भी देते हैं। लेकिन इन टिप्स के अलावा कुछ ऐसे लाइफ लेसन हैं जिन्हें कोई नहीं बताता। ये केवल खुद के एक्सपीरिएंस से ही मिलते हैं। ऐसे ही कुछ खास लाइफ लेसन हैं जो आपको सफलता पाने में मदद करेंगे। इन सक्सेज टिप्स को हमेशा याद रखें और अपने गोल्स को पाने की कोशिश करें। अपनी वैल्यू बनाएं हमेशा खुद को यूजफुल बनाने की कोशिश करें। ऐसे काम करें जिससे आप कुछ नया सीखे, बनाएं जिसकी जरूरत दूसरों को हो। खुद में किसी स्किल को डेवलप करें। सफलता पाने का ये सबसे बढ़िया रास्ता है। विचारों को पॉजिटिव रखें आपके विचार किसी बूमरैंग की तरह हैं। जो आप सोचते हैं वहीं लौटकर आपके पास भी आता है। मतलब जैसा आप अपने बारे में या दूसरों के बारे में सोचेंगे वैसा ही दूसरे भी सोचेंगे। इसलिए हमेशा पॉजिटिव बातों को भी दिमाग में लाने की कोशिश करें। बोलने के तरीके पर ध्यान दें पॉवर ऑफ स्पीच, खुद के बोलने पर खास ध्यान दें। आपकी बोली आपको जीता भी सकती है और हार भी दिला सकती है। इसलिए हमेशा सौम्य और अच्छा बोलने की कोशिश करें। स्मॉल स्टेप लें लाइफ में, करियर में या फिर किसी भी रिश्ते में छोटे कदम उठाने से ना झिझकें। पहला छोटा स्टेप ही सक्सेस के रास्ते पर ले जाएगा। इसलिए अगर करियर बनाना है तो किसी छोटी चीज से भी शुरुआत की जा सकती है। अपने दिमाग पर कंट्रोल रखें अगर आप अपने दिमाग, निगेटिविटी पर कंट्रोल रखते हैं तो सक्सेस होने से कोई नहीं रोक सकता। संदेह और नकारात्मकता पर काबू रखें और दिमाग की बातों को सुनने की बजाय आगे बढ़ने पर यकीन रखें। रेपुटेशन बनाएं अच्छी रेपुटेशन अच्छे कैरेक्टर से आती है। जो कई बार पैसे से भी ज्यादा कीमती होती है। इसलिए अपने सम्मान पर काम जरूर करें।

स्मार्टफोन, वॉट्सएप या फेसबुक नहीं, पोटैशियम की कमी से नहीं आ रही नींद

आज की जेनेरेशन को रात में देर तक जागने की आदत है। मगर इसका खामियाजा यह होता है कि उन्हें दिनभर सुस्ती, थकान, और कमजोरी महसूस होती रहती है। आपके आसपास भी किसी को ऐसा हो रहा है, तो इसके लिए वॉट्सएप, फेसबुक या स्मार्टफोन को दोष देने से पहले पोटाशियम का स्तर जरूर चेक करवा लें। अक्सर शरीर में पोटाशियम की कमी से इस तरह की समस्याएं होने लगती हैं। शरीर में पोटैशियम की कमी को हाइपोक्लेमिया कहा जाता है। स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचने के लिए हर किसी के शरीर को रोजाना 47000 मिलीग्राम पोटैशियम की जरूरत होती है। क्योंकि पोटैशियम दिल, दिमाग और मांसपेशियों की कार्यप्रणाली को सुचारू ढ़ग से चलाने में मदद करता है। शरीर में पोटैशियम की कमी से हाइपोकैलीमिया और मानसिक रोग होने का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। आज हम आपको इसकी कमी के कुछ संकेत बता रहे हैं, जिनकी कमी से होने वाली समस्याओं को आप आसानी से पहचान सकते हैं। पोटैशियम की कमी के लक्षण अनिद्रा की समस्या अगर आपके शरीर में भी पोटैशियम की कमी है तो आपको नींद न आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में अनिद्रा की समस्या होने पर डॉक्टर से चेकअप करवाएं। तनाव अधिक तनाव या डिप्रैशन का होना भी पोटैशियम की कमी का संकेत होता है। इतना ही नहीं, पोटैशियम की कमी से होने वाला तनाव मानसिक समस्याओं का कारण भी बन सकता है। मूड स्विंग जब शरीर में इसकी मात्रा कम होने लगती है तो ये दिमाग के काम करने की क्षमता को भी प्रभावित करता है। इससे आपको मूड स्विंग यानि विचारों में अजीब बदलाव होने लगते हैं। अपने मानसिक स्वा स्य् म  के लिए आज से ही अपनाएं ये चीजें हमेशा रहती है थकान लगातार थकान बनी रहना शरीर में पोटैशियम की कमी का एक बड़ा लक्षण थकान भी होता है। इसकी कमी के कारण आप थोड़ा करने के बाद या चलने के बाद थक जाते हैं। दरअसल, शरीर में मौजूद कोशिका को काम करने के लिए पोटैशियम और खनिज लवणों की जरूरत होती है लेकिन इसकी पूर्ति न हो पाने पर शरीर में थकान होने लगती है। एसिड बढ़ना पोटैशियम की कमी से शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे शरीर में सुस्ती, थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होना पोटैशियम दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके साथ ही ये शरीर में सोडियम की मात्रा को कम बनाए रखने के साथ-साथ ब्लड प्रैशर को भी कंट्रोल करता है। ऐसे में इसकी कमी होने पर ब्लड प्रैशर का बढ़ना या कम होने जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। त्वचा में बदलाव इसकी कमी का असर त्वचा पर दिखाई देती है। इसलिए पोटैशियम की कमी होने पर त्वचा रूखी और खुश्क हो जाती है और आपको पसीना भी अधिक आने लगता है। उल्टी और दस्त शरीर में पोटैशियम की कमी होने पर उल्टी और दस्त की समस्या भी हो सकती है। क्योंकि इसकी कमी होने पर पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो जाती है, जिससे उल्टी और दस्त होने लगते हैं। इनमें मिलता है पोटैशियम पोटैशियम की कमी को पूरा करने के लिए आप सब्जियों जैसे पालक, ब्रोकली, आलू, गाजर आदि का सेवन करें। इसके अलावा बींस, कद्दू के बीज, साबुत अनाज, डेयरी उत्पाद, मांस, मछली में भी पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है। केला, संतरा, एप्रिकॉट, अवोकेडो और स्ट्राबेरी जैसे फूट्स भी शरीर में पौटेशियम की कमी को पूरा करते हैं।  

बढ़ती उम्र में भी चेहरे के ग्लो को बनाए रखने के लिए ऐसे करें उसकी देखभाल

लंबे समय तक स्किन प्रॉब्लम्स से दूर रहने के लिए जरूरी है कि आप अपनी उम्र के मुताबिक स्किन की केयर करें। स्किन की सही तरीके से केयर सिर्फ पिंपल्स, डॉर्क स्पॉट्स को ही दूर नहीं रखते बल्कि स्किन के ग्लो को भी बनाए रखते हैं। तो जानेंगे कि कैसे उम्र के हिसाब से करें सही स्किन केयर।   20 की उम्र में कैसे करें स्किन केयर 1. इस एज में आपकी स्किन अनप्रिडिक्टिबल हो जाती है। 2. स्किन सेरामाइड्स प्रोड्यूस करना बंद कर देती है, जिससे ड्राइनेस होती है। 3. रोजाना सनस्क्रीन लगाना शुरू कर दें। 4. कभी भी मेकअप अप्लाई किए हुए न सोएं। 5. अगर एक्ने की प्रॉब्लम जॉ लाइन तक पहुंच गई है तो ये हॉरमोन-रिलेटेड प्रॉब्लम है। 30 की उम्र में कैसे करें स्किन केयर 1. कोलेजेन और इलास्टिक फाइबर्स ब्रेक होने लगते हैं। 2. फाइन लाइंस और रिंकल्स साफ तौर पर दिखने लगते हैं। 3. रोजाना अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करना जरूरी हो जाता है। 4. हाइड्रोलिक्सल एसिड वाला क्लेंजर यूज करें। 5. आई-केयर क्रीम्स का यूज करना शुरू कर दें। 40 की उम्र में कैसे करें स्किन केयर 1. डार्क स्पॉट्स होने से स्किन टोन अनईवेन होने लगती है। 2. रिंकल्स गहरे हो जाते हैं। 3. स्किन वॉल्यूम लूज करने लगती है। 4. सुबह और शाम को जेंटल क्लेंजर का इस्तेमाल करें। 5. एंटी-ऑक्सीडेंट्स वाले सिरम यूज करें, इससे स्किन रिपेयरमेंट में हेल्प मिलेगी। 6. नाइट क्रीम का रोजाना इस्तेमाल करें। 50 की उम्र में कैसे करें स्किन केयर 1. आपकी स्किन लाइट और लटकी हुई दिखने लगती है। 2. फैट लॉस की वजह से आपको गहरा और डल लुक मिल सकता है। 3. अपनी स्किन को मॉइश्चराइज करना बिल्कुल भी न भूलें। 4. अपनी स्किन को क्लीन करने के लिए भी मॉइश्चराइजिंग क्लेंजर का ही यूज करें। 5. मॉइश्चराइजर बेस्ड नाइट क्रीम का ही यूज करें।  

बहुत जल्द हो सकती है Samsung Galaxy Z Fold 7 की एंट्री

नई दिल्ली Samsung Galaxy Z Fold फैन्स के लिए खुशखबरी है। क्योंकि Samsung Galaxy Z Fold 7 की बहुत जल्द एंट्री हो सकती है। जुलाई 2025 में Samsung का ये नया स्मार्टफोन दस्तक दे सकता है। फोन में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अब इस फोन की लीक्स में भी ऐसी ही जानकारी मिल गई है। इसमें कहा गया है कि फोन के डिजाइन को स्लिम किया जा सकता है। पिछले वेरिएंट के लॉन्च होने के बाद बहुत सारे यूजर्स ने इसके बारे में नाराजगी जाहिर की थी। यही वजह है कि इस बार सैमसंग ऐसी सभी चीजों का ध्यान रखने वाला है। ऑनलीक्स के हवाले से एंड्रॉयड हेडलाइन्स ने बताया, Samsung Galaxy Z Fold 7 की थिकनेस अनफोल्ड करने के बाद 4.5mm तक हो सकता है, वहीं फोल्ड होने के बाद ये 9.5mm तक हो सकता है। कैमरा डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके कैमरा मॉड्यूल में थोड़ा उभार देखने को मिल सकता है। Galaxy Z Fold 6 से ये 1.1mm थिनर हो सकता है। हालांकि अभी भी ये फोन उतना स्लिम नहीं है जितना इसे होना चाहिए। क्योंकि Oppo Find N5 अभी भी 4.2mm स्लिम है और Honor Magic V3 4.4mm स्लिम है। डिस्प्ले में क्या हो सकता है बदलाव? Samsung Galaxy Z Fold 7 में 8.2 इंच इनर डिस्प्ले और आउटर डिस्प्ले 6.5 इंच का हो सकता है। दोनों ही जगहों पर फोन का डिस्प्ले साइज में बड़ा देखने को मिलेगा। Oppo Find N5 का टाइटल 8.12 इंच है। Samsung Galaxy Z Fold 7 खा डायमेंशन 158.4 x 143.1 x 4.5mm हो सकता है। इसका मतलब है कि फ्रंट डिस्प्ले भी बड़ा हो सकता है। सैमसंग की तरफ से आउटर डिस्प्ले को बड़ा करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पहला फोल्ड साल 2019 में आया था और तभी से सैमसंग के साथ ऐसा देखने को मिल रहा है। फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी स्पीड को लेकर आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होगी। यही चिप Samsung Galaxy S25 सीरीज में भी देखने को मिली थी। संभव है कि सैमसंग में 7-कोर वर्जन देखने को मिलेगा, यही Oppo ने Find N5 में इस्तेमाल किया था। Samsung कुछ जगहों पर अभी भी Exynox 2500 का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन आगे ऐसा देखने को नहीं मिल सकता है। क्योंकि कंपनी ने Qualcomm के साथ हाथ मिलाया है और इसी वजह से Snapdragon 8 Elite देखने को मिल सकता है। फोन का कैमरा भी 200 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ आ सकता है। यानी कैमरा में काफी सुधार किया जा सकता है। जबकि बैटरी की बात करें तो ये 4,400 mAh कैपेसिटी के साथ आ सकती है। हालांकि अभी कंपनी की ऑफिशियल घोषणा का इंतजार करना चाहिए।

MWC 2025 में Realme दिखाएगी नया Ultra, स्मार्टफोन में DSLR जैसा कैमरा

नई दिल्ली Realme की स्मार्टफोन मार्केट में अलग इमेज है। सस्ते स्मार्टफोन से लेकर प्रीमियम डिवाइस तक में Realme की अलग पहचान है। हाल ही में Realme ने साफ कर दिया है कि वह बारसेलोना में होने जा रहे MWC 2025 में मौजूद रहेगी। इसके साथ ब्रांड ने टीजर जारी करते हुए बताया कि कंपनी इवेंट में अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी ला सकती है। इस फोन का पूरा फोकस फोटोग्राफी पर होने वाला है। फोन में कटिंग-एज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि ब्रांड की तरफ से क्लियर नहीं किया गया है कि फोन का शोकेस होगा या इसे पूरी तरह लॉन्च किया जाएगा। फ्लैगशिप फोन्स जैसे शानदार हो सकते हैं फीचर्स टीजर इमेज बताती है कि फोन में बड़ा सर्कुलर मॉड्यूल हो सकता है। फोन में अल्ट्रा लार्ज सेंसर और ऑप्टिकल टेलीफोटो लेंस का इस्तेमाल किया जा सकता है। रियलमी ने कहा कि अल्ट्रा फोन में मिलने वाले कैमरा सेंसर मौजूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन से काफी बड़े होने वाले हैं। ब्रांड की तरफ से जूम की तुलना करते हुए भी शॉट्स (फोटो सैंपल) शेयर किए गए हैं। कंपनी के इन फोन्स के कैमरा सेंसर iPhone 16 Pro Max और Samsung Galaxy S25 Ultra जैसे हो सकते हैं। क्योंकि दोनों ही फोन्स में 1-इंच सेंसर और 10X ऑप्टिकल जूम मिलता है। टीजर वीडियो में सामने आया लुक टीजर वीडियो में फोन का लुक नजर आया है। साथ ही कंपनी दावा करती है कि इसमें DSLR-Level की फोटोग्राफी मिलने वाली है। लैंस अटेचमेंट सिस्टम को भी दुरुस्त किया जा सकता है। रियलमी अल्ट्रा फोन में इंटरचेंज लैंस फंक्शन भी मिल सकता है। स्मार्टफोन फोटोग्राफी में रियलमी का ये कदम सबको हैरान करने वाला है। क्योंकि फोन में बिल्कुल DSLR की तरह लैंस में बदलाव करने का ऑप्शन दिया जाता है। अभी तक साफ नहीं है कि ये डिवाइस कमर्शियल मॉडल होगा या इसे सभी के लिए रोल आउट किया जा सकता है। Realme के नए फोन्स का हो रहा इंतजार Realme Ultra फ्लैगशिप को 3-6 मार्च के बीच MWC 2025 में अनवील किया जा सकता है। अगर ये मार्केट में आता है तो इसका सीधा मुकाबला अन्य ब्रांड के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से होने वाला है। इसमें Samsung Galaxy S25 Ultra, Xiaomi 15 Ultra, Vivo X200 Ultra, Oppo Find X8 Ultra का नाम शामिल है। Realme 14 Pro सीरीज के ग्लोबल लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है। भारत में भी 14 Pro सीरीज के नए फोन्स की एंट्री हो सकती है। Realme 14 Pro और 14 Pro+ की कीमत $440 और $590 हो सकती है।

लाइफ में सफलता चाहते हैं तो इन कामों को जरूर करें

लाइफ में सफल होने के लिए बहुत सारे काम करने होते हैं। और, सफल इंसान वो है जो ना केवल पैसे से रिच हो बल्कि फैमिली और रिलेशनशिप के साथ ही अपनी हेल्थ से भी रिच हो। तो अगर आप लाइफ में सक्सेजफुल बनना चाहते हैं तो 30 की उम्र आते-आते इन चीजों को जरूर कर लें। एक प्रॉपर्टी जरूर खरीदें सक्सेजफुल बनना चाहते हैं तो अपने शहर में एक प्रॉपर्टी जरूर खरीदें। ये आपको शहर में पहचान देने और एक स्थायी ठिकाना देती है। फैमिली जरूर बनाएं अगर सक्सेजफुल बनना चाहते हैं तो ऐसे प्यार और रिस्पेक्टफुल फैमिली बनाएं। जहां आप अपने पैरेंट्स के साथ ही अपने लाइफपार्टनर और बच्चों के साथ सुकून से रह सकें। इन्वेस्ट करें कम उम्र में अर्निंग शुरू कर दी है तो इन्वेस्ट जरूर करें। जिससे कि फ्यूचर के लिए आपके पास पर्याप्त मनी हो। जितने भी इनवेस्टमेंट प्लान हैं वो आपको कम उम्र में इन्वेस्ट करने पर ही अच्छा रिटर्न देते हैं। मल्टीटास्किंग बने सक्सेजफुल होने के लिए आपको एक साथ कई कामों में निपुण होना जरूरी है। सोशल स्किल के साथ ही ऐसी करियर से जुड़ी स्किल भी जरूर होनी चाहिए। जिससे करियर और फैमिली आगे बढ़े। हेल्थ पर ध्यान दें सक्सेजफुल होने के लिए खुद की सेहत पर भी ध्यान दें। मेंटल और फिजिकल हेल्थ होगी तभी आप करियर पर फोकस कर पाएंगे।

दिनभर आराम, फिर भी खूब हो रही थकान? हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

Fatigue- Weakness Causes : ज्यादा काम और भागदौड़ से थकान होना काफी आम है. यह शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की हो सकती है. लेकिन अगर अच्छा-खासा आराम करने के बावजूद भी थकान और कमजोरी हो रही है तो स्थिति गंभीर है. ये किसी गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, थकान और कमजोरी के एक नहीं कई कारण हो सकते हैं. खानपान में पोषण की कमी, मानसिक तनाव, खराब लाइफस्टाइल, पर्याप्त नींद न लेना या फिर बीमारियों की वजह से ऐसा हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं बिना काम थकान-कमजोरी महसूस होना कितनी खतरनाक, क्या करना चाहिए.. बहुत ज्यादा थकान होने का कारण हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे लोग जिन्हें पोषक तत्व सही तरह नहीं मिल पाते हैं, उन्हें ज्यादा थकान महसूस हो सकती है. खासतौर पर शरीर में आयरन की कमी होने से हीमोग्लोबिन का लेवल घट जाता है और ऑक्सीजन की सही तरह सप्लाई नहीं हो पाती है. जिससे ज्यादा थकान महसूस होती है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में करीब 30% लोगों में आयरन की कमी है. इसके अलावा विटामिन-D और B12 की कमी से भी थकान हो सकती है. अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के अनुसार, लंबे समय तक तनाव बने रहने से शरीर की एनर्जी खत्म होने लगती है. क्रॉनिक स्ट्रेस और डिप्रेशन से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है, जिससे थकान महसूस होने लगती है. इसका एक कारण यह भी है कि ज्यादा चिंता नींद को प्रभावित करने लगती है, जिससे थकान ज्यादा होने लगती है. एनीमिया (Anemia) की वजह से भी ज्यादा थकान महसूस हो सकती है. दरअसल, इस बीमारी में शरीर पर्याप्त रेड ब्लड सेल्स नहीं बना पाता है और ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित होने लगती है,जो थकान और कमजोरी का कारण बन सकती है. इसके अलावा थायरॉइड (Thyroid) में भी शरीर में सुस्ती और थकान हो सकती है. थकान होने के अन्य कारण

लावा के सबब्रैंड प्रोवॉच ने एक नई स्‍मार्टवॉच को किया लॉन्‍च

नई दिल्ली भारतीय स्‍मार्टफोन ब्रैंड लावा के सबब्रैंड प्रोवॉच ने एक नई स्‍मार्टवॉच को लॉन्‍च किया है। इसका नाम Prowatch X है। दावा है कि यह अपने प्राइस सेगमेंट में आने वाली पहली घड़ी है, जिसमें कई प्रमुख हेल्‍थ फीचर दिए गए हैं। यह वायु प्रदूषण का हाल यानी एक्‍यूआई बताती है और कलाई में पहनने के बाद अपने यूजर की बॉडी एनर्जी की मॉनिटरिंग कर सकती है। Prowatch X को आकर्षक दिखाने की कोशिश कंपनी ने की है। यह राउंड डायल में आती है और 1.43 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले ऑफर करती है। डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। Prowatch X को कंपनी 2 साल की वॉरंटी के साथ बेच रही है। इसकी कीमत 4499 रुपये रखी गई है, जोकि इंट्रोडक्‍टरी प्राइस हैं। आइए जानते हैं Prowatch X के प्रमुख फीचर और इसे कहां से खरीदा जा सकता है। Prowatch X Price Prowatch X की कीमत 4499 रुपये है। 15 फरवरी से 18 फरवरी के बीच प्री-ऑर्डर करने पर इस वॉच को 1 हजार रुपये के फ्लैट डिस्‍काउंट के साथ लिया जा सकेगा। वॉच की सेल 21 फरवरी से शुरू होगी। यह Flipkart पर मिलेगी। Prowatch X की प्रमुख खूबियां Prowatch X को तीन स्‍ट्रैप वेरिएंट्स में लाया गया है। इनमें सिलिकाॅन, नायलॉन और मेटल स्‍ट्रैप शामिल हैं। जैसाकि हमने बताया इस वॉच में 1.43 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो ऑलवेज ऑन की सुविधा भी देता है। IP68 रेटिंग इस वॉच को मिली है जिसका मतलब है कि यह पानी से होने वाले नुकसान से बची रह सकती है। डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 का प्रोटेक्‍शन है, जो वॉच को स्‍क्रैच से प्रोटेक्‍ट करने में मददगार होगा। ब्‍लूटूथ कॉलिंग का है सपोर्ट Prowatch X सपोर्ट करती है ब्‍लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को। दावा है कि वॉच के जरिए ब्‍लूटूथ कॉलिंग की जा सकती है और मैसेजों का क्विक रिप्‍लाई किया जा सकता है। एल्‍युमीनियम अलॉय का हुआ इस्‍तेमाल Prowatch X को बनाने में एल्‍युमीनियम मेटल अलॉय का इस्‍तेमाल किया गया है। कंपनी ने बेहतर फ‍िनिश देने की कोशिश की है। वॉच में 300 एमएएच की बैटरी मिलती है। दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 8 से 10 दिन चल सकती है और जीपीएस का इस्‍तेमाल करने पर 17 घंटों का बैकअप दे सकती है। हार्ट रेट मॉनिटर Prowatch X को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ कनेक्‍ट किया जा सकता है। इसमें कई सारे सेंसर दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर अपनी हार्ट रेट को मॉनिटर कर सकता है। ब्‍लड में ऑक्‍सीजन के लेवल का पता लगाया जा सकता है। इन-बिल्‍ट जीपीएस तो इसमें मिलता ही है। मिलेगी स्लीप ट्रैकिंग Prowatch X में 110 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड हैं। दौड़ से जुड़े कई कोर्स को शामिल किया गया है। इस वॉच को पहनकर ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज की जा सकती है। यह नींद को भी ट्रैक करने में सक्षम है यानी आप कितनी देर गहरी नींद सोए, यह वॉच बता देगी। और क्‍या है खास Prowatch X में एयर क्‍वॉलिटी इंडेक्‍स यानी एक्‍यूआई से जुड़े अपडेट मिलते हैं। जेस्‍टर कंट्रोल की सुविधा है। 150 से ज्‍यादा वॉच फेस दिए गए हैं।

इंस्‍टाग्राम पर बहुत जल्‍द आ सकता है एक नया फीचर

नई दिल्ली   पॉपुलर शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म इंस्‍टाग्राम पर बहुत जल्‍द एक नया फीचर आ सकता है। कहा जा रहा है कि इंस्‍टाग्राम यूजर्स को डिसलाइक की सुविधा मिलने वाली है। फ‍िलहाल इस फीचर को टेस्‍ट किए जाने की खबरें हैं। न्यू यॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इंस्‍टाग्राम का नया फीचर यूजर्स को इंस्टा कमेंट पसंद नहीं आने पर उसे डिसलाइक करने का ऑप्शन देता है। यह बटन डाउनग्रेड एरो की तरह दिखता है। मतलब नीचे की तरफ वाला एक तीर नजर आएगा। यह ऑप्शन आपको कमेंट सेक्शन में दिखेगा। यह फीचर Reddit के डाउनवोट की तरह है। इंस्टाग्राम अब तक इस फीचर से इनकार करता रहा है। लेकिन अब कंपनी ने ऑफिशयिली इस फीचर का ऐलान कर दिया है। कितने डिसलाइक आए, नहीं दिखेगा नंबर इंस्टाग्राम के एडम मोसेरी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म थ्रेड्स पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने साफ किया कि डिसलाइक की गिनती नहीं दिखेगी। यानी कितने लोगों ने कमेंट को डिसलाइक किया है, यह पता नहीं चल पाएगा। साथ ही किसी को मालूम नहीं चलेगा कि कितने लोगों ने कंटेंट को डिसलाइक किया है। डिसलाइक को कमेंट्स की रैंकिंग में गिना जाएगा।इसे लेकर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। उसमें देखा जा सकता है कि कमेंट सेक्शन में डाउन एरो है। कई यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा फीचर हालांकि इंस्टाग्राम का डिसलाइक फीचर काफी यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स का कहना है कि यह फीचर बुलिंग और नेगिटेविटी को बढ़ावा देगा। इंस्टाग्राम की तरह ही यूट्यूब में भी डिसलाइक बटन मौजूद है। वहां थम्सअप और थम्सडाउन बटन मिलता है। क्‍या मेंटल हेल्‍थ की समस्‍या बढ़ाएगा डिसलाइक बटन कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स का कहना है कि डिसलाइक बटन मेंटल हेल्थ की वजह बनेगा। एक्सपर्ट का कहना है कि सोशल मीडिया पर डिसलाइक कमेंट ज्यादा मिलने से लोगों में निगेटिविटी के साथ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। साथ ही यह अवसाद की वजह बन सकता है। कंटेंट इंप्रूवमेंट में मिलेगी मदद रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि मेटा के प्रवक्‍ता ने कहा है कि नया फीचर यूजर को प्राइवेटली सिग्नल देता है कि वो किसी खास कंटेंट को पसंद नहीं करते हैं। मतलब नया बटन कंटेंट क्रिएटर्स को कंटेंट मैनेज करने में मदद कर सकता है। क्रिएटर्स इसकी विजिबिलिटी को कम कर सकता है। मेटा के प्रवक्‍ता का कहना है कि डिसलाइक बटन को कमेंट सेक्शन में बाद में नीचे की तरफ मूव किया जा सकता है।  

अटक सकता है आपका FASTag पेमेंट, 17 फरवरी से पहले कर ले ये काम

नई दिल्ली नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से FASTag बैलेंस वैलिडेशन नियम लागू किए जा रहे हैं। नए FASTag नियम 17 फरवरी 2025 से लागू हो रहे हैं। इसमें यूजर को अपने FASTag स्टेटस के बारे में ज्यादा एक्टिव रहने की जरूरत है। ऐसा न होने पर FASTag पेमेंट अटक सकता है। क्या हैं FASTag के नए नियम NPCI ने 28 जनवरी, 2025 को नियम जारी किया है, जिसके मुताबिक, 17 फरवरी 2025 से अगर टोल प्लाजा पर टैग रीड करने से पहले 60 मिनट से ज्यादा समय तक टैग को ब्लैकलिस्ट रहा है। या फिर टैग रीड करने के कम से कम 10 मिनट तक ब्लैकलिस्ट रहा है, तो पेमेंट नहीं होगा। यह नया नियम यूजर्स को अपने FASTag स्टेट्स में सुधार के लिए 70 मिनट की विंडो देता है। FASTag नियम में बदलाव से यूजर्स पर क्या होगा असर? FASTag नियमों में बदलाव का सीधा असर यूजर पर पड़ेगा। अब आप टोल बूथ पर ब्लैकलिस्टेड FASTag को अंतिम समय रिचार्ज करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपका फास्टैग टोल के पास पहुंचने पर पहले से ही ब्लैकलिस्टेड है, तो तुरंत रिचार्ज करने से पेमेंट नहीं होगा। ऐसे समझ सकते हैं. अगर आपका FASTag आपके टोल पर पहुंचने से पहले ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है, और टैग पढ़ने के बाद भी ब्लैकलिस्टेड है, तो पेमेंट नहीं होगा। और आपसे दोगुना टोल वसूला जाएगा।     अगर आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट है। लेकिन आप टैग को रीड होने से 60 मिनट के अंदर या फिर रीड होने के 10 मिनट में रिचार्ज करते हैं, तो आपका पेमेंट रिसीव कर दिया जाएगा और आपसे नार्मल चार्ज लिया जाएगा।     अगर आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट है और आप टोल क्रॉस कर जाते हैं, तो आपसे डबल चार्ज लिया जाएगा। लेकिन अगर आप टैग रीड होने के बाद 10 मिनट     में रिचार्ज कर लेते हैं, तो आप पेनल्टी रिफंड के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। आपको कोई एक्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा।     इसका मतलब है कि आपको अपने फास्टैग बैलेंस में मेनटेन रखना चाहिए। साथ ही केवाई से जुड़े मुद्दों को हल कर लेना चाहिए। आखिरी वक्त रिचार्ज नहीं करना चाहिए। कैसे ब्लैकलिस्ट स्टेटस को करें चेक     परिवहन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।     “Check E-Challan Status” या इसी तरह के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।     अपना व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।     इस तरह से पता लग सकेगा कि आपका वाहन ब्लैकलिस्टेड है या नहीं. कैसे FASTag करें अनब्लॉक     सबसे पहले फास्टैग रिचार्ज करें। इसके बाद न्यूनतम बैलेंस करें।     फिर पेमेंट वेरिफाईकरें।     इसके बाद फास्टैग का स्टेट्स मालूम हो जाएगा।     थोड़ी देर में फास्टैग एक्टिवेट हो जाएगा।

सही निर्णय लेते हुए सफलता हासिल करने के लिए भगवद् गीता की ये 3 बातें अपने जीवन में उतार लें

जीवन में हर व्यक्ति सफलता का स्वाद चखना चाहता है। जिसके लिए उसे कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास की जरूरत होती है। लेकिन कई बार ये दोनों ही गुण मौजूद होने के बावजूद व्यक्ति लक्ष्य की राह में आने वाली कठिनाइयों से घबराकर खुद के लिए सही निर्णय नहीं ले पाता है, जिसकी वजह से उसे कई बार निराशा का मुंह तक देखना पड़ता है। अगर आप भी लाइफ में कई बार ऐसी परिस्थिति से होकर गुजर चुके हैं तो आपको भगवद् गीता की ये 3 बातें जरूर याद रखनी चाहिए। ये बातें ना सिर्फ आपका सफलता का रास्ता आसान बनाएंगी बल्कि जीवन में अपने लिए सही निर्णय कैसे लिए जाते हैं, इसका ज्ञान भी देंगी। अच्छा और सही रास्ता हमेशा आसान नहीं होता अर्जुन जब कुरुक्षेत्र के युद्धक्षेत्र में खड़े थे, तो उनका सामना सिर्फ कौरवों की सेना से नहीं था बल्कि उनके सामने भी दो विकल्प मौजूद थे। पहला, विकल्प युद्ध, जो मुश्किल लेकिन सही था और दूसरा युद्ध से पीछे हट जाना, जो सुरक्षित लेकिन गलत था। अधिकांश लोगों की प्रवृत्ति असल जीवन में युद्ध जैसे कठिन निर्णयों का सामना करने से बचने की होती है। लेकिन गीता में कृष्ण कहते हैं कि कर्तव्य के स्थान पर आराम को चुनना बुद्धिमानी नहीं है। जो कठिन है उससे दूर नहीं भागा जा सकता है। व्यक्ति यह जानते हुए भी कि उसके लिए क्या सही है कोई कदम उठाने से झिझकता है क्योंकि यह उसके लिए असुविधा पैदा कर सकता है। उदाहरण के लिए व्यक्ति किसी ऐसी नौकरी या रिश्ते में कई साल तक बना रहता है जो उसे कई समय पहले ही छोड़ देनी चाहिए थी। ऐसी चीजें व्यक्ति को स्थिर बनाए रखती हैं क्योंकि उसके लिए बदलाव कठिन है। लेकिन गीता व्यक्ति को ज्ञान देती है कि सही रास्ता हमेशा आसान नहीं होता और जो आसान है वह हमेशा सही नहीं होता। जीवन के फैसले अपनी भावनाओं को ना करने दें कुरुक्षेत्र में कौरवों से युद्ध से पहले अर्जुन का भावुक होना लाजमी था। वह परिवार के प्रति प्रेम और एक योद्धा के रूप में अपने कर्तव्यों के बीच उलझा हुआ था। शुरूआत में उसने कुरुक्षेत्र के युद्ध को सिर्फ भावनाओं के नजरिए से देखा लेकिन कृष्ण ने उन्हें समझाया कि कभी भी अपनी भावनाओं को अपने निर्णयों पर हावी न होने दें। उन्हें महसूस करें, उन्हें स्वीकार करें, लेकिन कोई भी फैसला उनके आधार पर ना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि भावनाएं अस्थायी होती हैं, डर खत्म हो जाता है, उत्साह ठंडा हो जाता है और गुस्सा शांत हो जाता है। यदि आप भावनाओं के आधार पर कोई निर्णय लेते हैं कि आप अभी क्या महसूस कर रहे हैं, तो आपका कोई भी फैसला भविष्य में टिक नहीं पाएगा। ऐसे में कोई भी कार्य करने से पहले थोड़ा रुकें और खुद से पहले यह सवाल करें कि अगर आप इन भावनाओं से दूर होकर किसी काम को करने की सोचते हैं तो उसका परिणाम क्या हो सकता है। गलत चुनाव करने का डर कृष्ण कहते हैं अगर आप कोई भी निर्णय लेने से पहले उसकी पूर्ण निश्चितता की प्रतीक्षा करते हैं, तो आप अपना जीवन प्रतीक्षा में ही बिता देंगे। मैं विफल हो गया तो क्या हुआ?, यदि यह मार्ग सही नहीं हुआ तो क्या होगा? अगर इस काम को करने के बाद मुझे बाद में पछताना पड़ा तो क्या होगा?, ऐसे प्रश्नों को सोचने से बचें। तभी जाकर आप कुछ सीखकर आगे बढ़ते हैं। याद रखें, सही या गलत, कोई भी निर्णय व्यर्थ नहीं जाता। अच्छा फैसला सफलता तो खराब निर्णय आपको सबक देकर जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि जब आप गलत मोड़ लेते हैं, तो यात्रा समाप्त नहीं होती है बल्कि मंजिल तक पहुंचने के आपको कई और रास्ते पता चलते हैं। गलत निर्णय लेना गलती नहीं है बल्कि असफलता के डर से कोई निर्णय ही ना लेना गलती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet