LATEST NEWS

Samsung जल्द ही लॉन्च करने वाला है स्मार्टफोन Galaxy A56 5G

नई दिल्ली Samsung जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन Galaxy A56 5G को लॉन्च करने वाला है। यह फोन Galaxy A55 का सक्सेसर होगा और हाल ही में लीक हुई जानकारियों से इसके फीचर्स और डिजाइन के बारे में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च हो सकता है। डिजाइन और कलर ऑप्शंस मशहूर टिपस्टर Evan Blass ने हाल ही में Galaxy A56 के 360-डिग्री रेंडर्स शेयर किए हैं, जिससे फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शंस का पता चलता है। इस स्मार्टफोन को ग्रे, पिंक, ब्लैक और ग्रीन रंगों में पेश किया जाएगा। फोन में फ्लैट एज और होल-पंच AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसके अलावा, Galaxy A55 में देखा गया पावर और वॉल्यूम बटन के लिए उठे हुए फ्रेम सेक्शन को Galaxy A56 में भी बरकरार रखा गया है। कैमरा डिज़ाइन में बदलाव Galaxy A56 के बैक पैनल में नए डिज़ाइन का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा लेंस ब्लैक आउट वर्टिकल आइलैंड में मौजूद होंगे। इसमें LED फ्लैश भी शामिल किया गया है। फोन का बैक पैनल ग्लास का बना होगा, जबकि फ्रेम में मेटल का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यह पहले के पॉलीकार्बोनेट फ्रेम वाले मॉडल से अलग होगा। स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स डिस्प्ले: 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले, फुल HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट प्रोसेसर: Samsung Exynos 1580 चिपसेट रैम और स्टोरेज: 12GB तक की रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज बैटरी: 5000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट गौर करने वाली बात यह है कि Samsung Galaxy S25 जैसे फ्लैगशिप फोन में भी सिर्फ 25W चार्जिंग दी गई है, जबकि Galaxy A56 में 45W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कैमरा सेटअप Galaxy A56 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें शामिल हैं:     50MP प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ)     12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस     5MP मैक्रो लेंस सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जो कि इसके पिछले मॉडल से अपग्रेड होगा। सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स Galaxy A56 स्मार्टफोन Android 15 आधारित One UI 7 के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा, लीक हुई जानकारी के अनुसार, यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। लॉन्च डेट और उपलब्धता Galaxy A56 के ऑफिशियल सपोर्ट पेज भारत और यूके जैसे देशों में लाइव हो चुके हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि इसका लॉन्च अब बहुत करीब है। फोन के मॉडल नंबर A566E/DS और A566B/DS सामने आए हैं, जो डुअल-सिम सपोर्ट की पुष्टि करते हैं। Samsung के इस स्मार्टफोन को लेकर टेक इंडस्ट्री में काफी चर्चा हो रही है। अब देखना यह होगा कि यह फोन अपने प्राइस सेगमेंट में कितना दमदार साबित होता है।

Apple का नया इवेंट 19 फरवरी को होगा, कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाली डिवाइस पर होगा फोकस

iPhone SE 4 और MacBook का इंतजार कर रहे Apple फैन्स के लिए एक नई खबर सामने आई है। Apple 19 फरवरी को एक इवेंट करने जा रहा है। इसमें कंपनी की तरफ से कई नए प्रोडक्ट्स लाए जा सकते हैं। टिम कुक ने ‘X’ पर जानकारी देते हुए लिखा, ‘Apple के नए सदस्य से मिलने के लिए तैयार हो जाइये। ऐपल का लॉन्च 19 फरवरी (बुधवार) को होगा।’ कुक की तरफ से शेयर की गई जानकारी से साफ हो गया है कि ऐपल के नए प्रोडक्ट दस्तक देने जा रहे हैं। कौन-से प्रोडक्ट हो सकते हैं लॉन्च ? Bloomberg से मिली जानकारी से पता चलता है कि iPhone SE 4 (2025) को मार्केट में उतारा जा सकता है। इस फोन को iPhone 14 की तर्ज पर लॉन्च किया जाएगा। डिस्प्ले को लेकर टिप्सटर की तरफ से दावा किया गया है कि इसमें नॉच मिलने वाला है। यानी इस फोन में Apple की तरफ से Dynamic Island का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। साथ ही डिजाइन भी काफी हद तक iPhone 14 जैसा ही हो सकता है। SE 2 और SE 3 मॉडल्स की बात करें तो इसे ज्यादा यूजर्स ने पसंद नहीं किया था। यही वजह है कि ऐपल को एक समय बाद इन प्रोडक्ट्स को डिस्कंटीन्यू भी करना पड़ा था। iPhone SE मॉडल पर कंपनी कोई बड़ा इवेंट नहीं करेगी। वीडियो अनाउंसमेंट की मदद से ही नया प्रोडक्ट लाया जा सकता है। इस बार कंपनी का पूरा फोकस ऐसे iPhone को लाने पर रहेगा जिसमें कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स मिल सकें। भारत में iPhone से सस्ते मॉडल्स की डिमांड हमेशा रहती है। सामने आई जानकारी से पता चलता है कि लॉन्च के एक हफ्ते बाद 28 फरवरी को इसकी सेल शुरू हो सकती है। क्या फीचर्स हो सकते हैं खास ?     6.1 Inch OLED 460ppi Super Retina XDR Display     A18 Chip के साथ 8GB रैम सपोर्ट     Apple Intelligence सपोर्ट और Apple का मॉडम     48MP का मेन कैमरा, 12MP का फ्रंट कैमरा

चाइनीज एआई चैटबॉट DeepSeek AI को अमेरिका में बैन करने की योजना

नई दिल्ली चाइनीज एआई चैटबॉट DeepSeek AI को अमेरिका में बैन करने की योजना है। साथ ही बैन के बावजूद अगर DeepSeek का इस्तेमाल किया जाता है, तो ऐसा करने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ जेल भेजा जा सकता है। वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट की मानें, तो कुछ अमेरिकी सीनेटर चीनी AI चैटबॉट को बैन करने के एक बिल को पेश करने की योजना बना रहे हैं। DeepSeek AI के इस्तेमाल पर भारी जुर्माना और सजा The Independent की रिपोर्ट के मुताबिक इस बिल के लागू होने के बाद अगर कोई डीपसीक इस्तेमाल करते पाया जाता है, तो ऐसा करने वाले व्यक्तियों पर 1 मिलियन डॉलर करीब 6.5 करोड़ का जुर्माना लगाया जा सकता है। वही नियम उल्लंघन पर 20 साल तक की जेल हो सकती है। वही अगर कारोबार के लिए DeepSeek का उपयोग किया जाता है, तो 100 मिलियन डॉलर करीब 8 अरब का जुर्माना लगाया जा सकता है। क्यों लगाया जा रहा है DeepSeek पर प्रतिबंध? इस बिल को रिपब्लिकन सीनेटर जोश हॉले (Josh Hawley) ने प्रस्तावित किया है। सरकार का मानना है कि डीपसीक यूएस नागरिकों के डेटा चीन सरकार तक पहुंचा सकता है। सीनेटर हॉले ने DeepSeek AI की सेफ्टी और प्राइवेसी को लेकर चिंता जाहिर की थी। पहले भी कई देशों में हो चुका है प्रतिबंध अगर अमेरिका DeepSeek पर प्रतिबंध लगाता है, तो यह ऐसा करने वाला पहला देश नहीं होगा। इससे पहले इटली, अमेरिकी राज्य टेक्सास, ताइवान और ऑस्ट्रेलिया में प्रतिबंध लगाया जा चुका है। अगर भारत की बात करें, तो आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि DeepSeek को जल्द ही भारत के सर्वरों पर होस्ट किया जाएगा, जिससे प्राइवेसी की टेंशन नहीं रहेगी। DeepSeek AI क्यों हुआ पॉपुलर? हाल ही में DeepSeek AI को काफी सुर्खियां मिलीं। दरअसल डीपसीक ने जनवरी 2025 के आखिरी में R1 मॉडल लॉन्च किया गया। अमेरिका ने चीन को AI चिप्स के निर्यात पर रोक लगा दिया था, जिसके जवाब में DeepSeek ने ChatGPT के मुकाबले कम लागत में बेहतर एआई मॉडल बना डाला।

ये हैं 7000mAh बैटरी Phone, बार-बार चार्ज का झंझट होगा खत्म

नई दिल्ली अगर आपके लिए फोन को बार-बार चार्ज करना मुश्किल है, तो आपको बड़े बैटरी साइज वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहिए। आज के वक्त में मार्केट में 7000mAh बैटरी साइज वाले स्मार्टफोन मौजूद हैं। इन स्मार्टफोन में 7000mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। साथ ही फोन प्रोसेसर के मामले में पावरफुल हैं। इन फोन्स में 5000mAh बैटरी दी जाती है। इसमें 6.9-इंच FHD+ 90Hz डिस्प्ले दी जाती है। फोन में MediaTek Helio G88 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6GB रैम सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में 50MP AI ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 7000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन एंड्रॉइड 12 बेस्ड HiOS पर काम करता है। Samsung Galaxy M51 यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो 7,000mAh की बड़ी साइज के साथ आता है। इसमें 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 64MP क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में Snapdragon 730G प्रोसेसर दिया गया है। फोन 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। Itel P40 Plus यह एक बजट स्मार्टफोन है, जिसमें 6.8-इंच HD+ IPS डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। अगर चिपसेट की बात करें, तो फोन में Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 13MP ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 7000mAh बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन एंड्रॉइड 12 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Samsung Galaxy F62 फोन 6.7 इंच सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले में आता है। फोन में 64MP क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन Exynos 9825 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 7000mAh की बैटरी मिलती है। फोन एंड्रॉइड 11 बेस्ड One UI पर काम करता है।

सैटेलाइट नेटवर्क से ग्रामीण इलाकों में पहुंचा इंटरनेट

नई दिल्ली एलन मस्क हो या जियो… अभी सभी कंपनियों का पूरा फोकस सैटेलाइट नेटवर्क पर है। दरअसल इस नेटवर्क की मदद से सभी कंपनियों की यूजर्स तक पकड़ काफी आसान होने वाला है। लेकिन अभी बहुत सारे लोगों के मन में सवाल है कि आखिर सैटेलाइट नेटवर्क या सैटेलाइट इंटरनेट क्या चीज है और ये कैसे काम करता है। ऐसे बहुत सारे मौके साबित हुए हैं जब इस तकनीक ने लोगों की काफी मदद की है। आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं तो चलिये आपको भी इसके बारे में बताते हैं- सैटेलाइट नेटवर्क सैटेलाइट नेटवर्क की जगह पहले हम अभी उपलब्ध नेटवर्क की बात करते हैं। इंटरनेट की बात करें तो इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को इंटरनेट सिग्नल Fiber की मदद से मिलता है और ये डेटा सर्वर से आता है। इस सिग्नल को सेंट्रल स्टेशन पर भेजा जाता है और फिर इसे मॉडम या सब्सक्राइबर्स को वितरित किया जाता है। अब इसमें क्या होगा कि बीच में सैटेलाइट की एंट्री होगी और इंटरनेट सिग्नल सैटेलाइट की मदद से वितरित किया जाएगा। पृथ्वी से सिग्नल सैटेलाइट को दिया जाएगा और फिर इसे अलग-अलग राउटर पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा। ग्राउंड स्टेशन की मदद से नेटवर्क को सैटेलाइट को भेज दिया जाएगा और ये हर किसी को नेटवर्क ट्रांसफर करेगा। सैटेलाइट की मदद से नेटवर्क वितरित करने का सबसे बड़ा फायदा होगा कि ये ग्रामीण इलाकों में भेजा जाएगा। यही इसका सबसे बड़ा फायदा होता है। साथ ही नेटवर्क की पहुंच भी ज्यादा हो जाती है। सैटेलाइट नेटवर्क हर लिहाज से पॉजिटिव साउंड करता है। एलन मस्क की तरफ से भी इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। वोडाफोन-आइडिया की तरफ से हाल ही में सैटेलाइट नेटवर्क की मदद से कॉलिंग भी की गई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में भी बहुत जल्द इस नेटवर्क की शुरुआत हो सकती है।

चॉकलेट खाने के हैं कई फायदे

क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है? इसमें थियोब्रोमाइन और फेनिलथाइलामाइन होते हैं, जो दिमाग में डोपामाइन का स्तर बढ़ाकर आनंद और आराम का एहसास कराते हैं। हर साल 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन लोग चॉकलेट गिफ्ट कर अपने प्यार और देखभाल का इज़हार करते हैं। चॉकलेट को लव, पैशन और हैप्पी लाइफ का प्रतीक माना जाता है, जो हर किसी को खुश कर देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है? इसमें थियोब्रोमाइन और फेनिलथाइलामाइन होते हैं, जो दिमाग में डोपामाइन का स्तर बढ़ाकर आनंद और आराम का एहसास कराते हैं। डार्क चॉकलेट सबसे हेल्दी मानी जाती है, जिसमें फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और मैंगनीज भरपूर मात्रा में होते हैं। यह दिल, दिमाग और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इस चॉकलेट डे पर अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें! इसके अलावा ये शादीशुदा मर्दों के ल‍िए काफी फायदेमंद माना जाता है। चॉकलेट डे पर जानते हैं डार्क चॉकलेट क‍िस तरह सेहत के ल‍िए फायदेमंद हैं। ब्लड प्रेशर को रखता है नियंत्रित डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवनॉल्स एंडोथेलियम को उत्तेजित करते हैं, जो नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन करता है। यह धमनियों को आराम देने का संकेत भेजता है, जिससे ब्लड फ्लो रेसिस्टेंट कम होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसलिए, डार्क चॉकलेट हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानी जाती है। हृदय रोग से बचाव डार्क चॉकलेट में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने की क्षमता होती है। इससे धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने का खतरा घटता है, जिससे हृदय रोग से बचाव में मदद मिलती है। नियमित रूप से डार्क चॉकलेट का सेवन दिल की सेहत को बेहतर बनाता है और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है।

आपकी स्किन के ल‍िए कोरियन और जापानी स्किन केयर कोनसा है बेहतर, ऐसे जाने

लोग  ब्यूटी को मेंटेन रखने के लिए घरेलू नुस्खों से लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट तक कई उपाय आजमाते हैं। हाल के वर्षों में कोरियन ब्यूटी और जापानी ब्यूटी ट्रेंड्स ने दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है। कोरियन ब्यूटी में 10-स्टेप स्किनकेयर रूटीन, हाइड्रेशन, और ग्लास स्किन का फोकस है, जबकि जापानी ब्यूटी मिनिमलिस्टिक अप्रोच पर आधारित है, जिसमें स्किन की प्राकृतिक खूबसूरती को बरकरार रखने पर ध्यान दिया जाता है। कोरियन ब्यूटी त्वचा को चमकदार और हाइड्रेटेड बनाने में माहिर है, वहीं जापानी ब्यूटी स्किन को लंबे समय तक हेल्दी और एजिंग से बचाने में मदद करता है। दोनों ही ट्रेंड्स प्रभावी हैं, लेकिन आपकी त्वचा की जरूरतों पर निर्भर करता है कि कौन सा बेहतर है। कोरियन स्किन केयर कोरियन ब्यूटी, जिसे के-ब्यूटी भी कहा जाता है, दक्षिण कोरिया के स्किनकेयर और मेकअप प्रोडक्ट्स पर आधारित है। यह ट्रेंड ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए दुनियाभर में मशहूर हो चुका है। के-ब्यूटी की मुख्य विशेषताओं में 10-स्टेप स्किनकेयर रूटीन शामिल है, जो त्वचा की गहराई से सफाई, पोषण और हाइड्रेशन पर केंद्रित है। इसकी खासियतों में शीट मास्क भी शामिल हैं, जो विभिन्न पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये मास्क त्वचा को हाइड्रेटेड रखने और ग्लोइंग लुक देने में मदद करते हैं। के-ब्यूटी का उद्देश्य त्वचा की प्राकृतिक चमक को बढ़ाना और रफ स्किन को नरम और चमकदार बनाना है, जो इसे बेहद लोकप्रिय बनाता है। जापानी स्किन केयर जापानी ब्यूटी, जिसे जे-ब्यूटी कहा जाता है, हेल्दी और नैचुरल स्किन पर ज्यादा जोर देती है। जबकि के-ब्यूटी में कई स्टेप्स और त्वचा की हाइड्रेशन पर फोकस किया जाता है, जे-ब्यूटी में क्वालिटी और सिंपल रूटीन पर ध्यान दिया जाता है। जे-ब्यूटी में कई उत्पादों का उपयोग करने के बजाय कुछ प्रमुख और प्रभावी उत्पादों का इस्तेमाल किया जाता है। उदाहरण के लिए, एक ही क्लींजिंग ऑयल का उपयोग किया जाता है, जो मेकअप हटाने और त्वचा को साफ करने में मदद करता है। यह त्वचा की प्राकृतिक खूबसूरती को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करता है। दोनों में से आपके ल‍िए क्‍या है बेहतर? कोरियन ब्यूटी में जहां कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं जापानी ब्यूटी में कुछ प्रमुख और प्रभावी प्रोडक्ट्स पर ध्यान दिया जाता है। अगर आपकी त्वचा पर ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बुरा असर डालता है, तो जे-ब्यूटी स्किनकेयर आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह सिंपल और क्वालिटी पर आधारित रूटीन है, जो त्वचा की प्राकृतिक खूबसूरती बनाए रखता है और स्किन को हाइड्रेटेड और हेल्दी रखता है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विस BSNL के नेटवर्क अपग्रेड करने में करेगी मदद, Jio, Airtel, Voda की टेंशन बढ़ी

नई दिल्ली BSNL की तरफ से नेटवर्क मजबूत करने के लिए लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं। केरल में अब बीएसएनएल ने 5 हजार 4जी साइट्स की शुरुआत कर दी है। देशभर में कंपनी ने 65 हजार 4जी साइट्स पर काम कर दिया है। खास बात है कि BSNL की 4G साइट्स पर भारतीय टेक कंपनियों ने काम किया है। इतना ही नहीं, BSNL के 4G टैरिफ दुनियाभर में सबसे कम हैं। BSNL की तरफ से 1 लाख साइट्स पर काम किया जा रहा है। दरअसल कंपनी का टारगेट है कि वह 1 लाख 4G साइट्स पर काम कर रही है। ये बीएसएनएल का आखिरी कदम नहीं होगा। इसके अलावा भी कंपनी कई चीजों पर काम कर रही है। नेटवर्क को आगे लेकर जाने के लिए कंपनी लगातार काम क रही है। देशभर के कई इलाकों में BSNL नई साइट्स को लाने पर विचार कर रही है। 1 लाख 4जी साइट्स के बाद, BSNL अपना नेटवर्क मजबूत करने के लिए आगे काम शुरू कर देगी। BSNL ने शुरू किया काम BSNL की तरफ से 1 लाख 4G साइट्स के बाद 5G नेटवर्क लगाने पर काम किया जाएगा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) भी BSNL की मदद करने के लिए तैयार है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) भी BSNL का नेटवर्क अपग्रेड करने लिए तैयार हैं। टाटा की मदद से ही BSNL अपने 4G नेटवर्क को अपग्रेड करके 5G करना चाहती है। सॉफ्टवेयर अपग्रेड के साथ BSNL की तरफ से 4G को 5G नेटवर्क में बदला जा रहा है। BSNL की तरफ से 5G NSA को देशभर में एयरटेल की तरह फैलाया जा रहा है। जबकि, BSNL की तरफ से 5G SA की टेस्टिंग की जा रही है। हालांकि अभी तक पूरी तरह इसकी शुरुआत नहीं की गई है। अभी कंपनी की तरफ से टेंडर की जांच की जा रही है। दिल्ली में 5G SA की टेस्टिंग हो रही है।

अप्रैल में लॉन्च होगा iPhone का नया iOS 18.4

नई दिल्ली Apple ने पिछले महीने iPhone के लिए iOS 18.3 अपडेट जारी किया था और अब अगले बड़े अपडेट iOS 18.4 को अप्रैल में लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन इससे पहले, Apple एक और नया अपडेट लाने की योजना बना रहा है। iOS 18.3.1 नामक यह अपडेट एक माइनर अपडेट होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य बग फिक्स और सिक्योरिटी वल्नरेबिलिटी को दूर करना होगा। iOS 18.3.1 अपडेट: MacRumors की रिपोर्ट में हुआ खुलासा MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, iOS 18.3.1 अपडेट पर काम जारी है। वेबसाइट के एनालिटिक्स लॉग्स के आधार पर यह जानकारी सामने आई है, जो अक्सर आगामी iOS अपडेट्स के बारे में सटीक भविष्यवाणी करता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अपडेट आने वाले कुछ हफ्तों में रिलीज़ किया जा सकता है। हालांकि, यह कोई बड़ा अपडेट नहीं होगा, बल्कि iOS 18.2.1 की तरह ही छोटे सुधार लाएगा, जो जनवरी के दूसरे हफ्ते में जारी किया गया था। क्या होगा iOS 18.3.1 अपडेट में खास?     पुराने बग्स और सिक्योरिटी वल्नरेबिलिटी को फिक्स करेगा।     iOS 18.3 के साथ आई समस्याओं को ठीक करेगा।     Apple Intelligence फीचर में भी छोटे सुधार देखने को मिल सकते हैं। iOS 18.3 में Apple ने Notification Summaries फीचर को रोलबैक कर दिया था, क्योंकि BBC ने Apple AI Summaries में गलत जानकारी की शिकायत की थी। iOS 18.3.1 अपडेट में इस तरह की और भी कमियों को दूर किया जा सकता है। iOS 18.4 अपडेट: अप्रैल में हो सकता है बड़ा बदलाव! Apple अप्रैल में iOS 18.4 अपडेट लाने की तैयारी कर रहा है, जो नए Siri वर्जन के साथ आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें कई AI पावर्ड फीचर्स होंगे, जो WWDC 2024 में दिखाए गए थे। नए Siri में ये होंगे नए फीचर्स: यूज़र के पर्सनल डेटा तक Siri की पहुंच होगी, जिससे यह स्क्रीन की कंटेंट को पढ़कर सटीक जवाब दे सकेगा। ईमेल, मैसेज, फोटोज, कैलेंडर इवेंट्स, फाइल्स और अन्य डेटा का विश्लेषण कर सकेगा। नई इमोजी और एक्स्ट्रा लैंग्वेज सपोर्ट जोड़ा जा सकता है। iOS 18.3.1 कब होगा लॉन्च? अभी तक Apple ने iOS 18.3.1 की रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अगले कुछ हफ्तों में आ सकता है। इसके बाद, iOS 18.4 अप्रैल में बड़े बदलावों के साथ पेश किया जाएगा। अगर आप iPhone यूज़र हैं, तो इस अपडेट को ज़रूर इंस्टॉल करें ताकि आपको नया और सुरक्षित अनुभव मिल सके!

WhatsApp लाने वाला है नया बिल पेमेंट फीचर, सरल बनाएगा ट्रांज़ैक्शन

नई दिल्ली दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp लगातार नए फीचर्स लाकर अपने 3.5 अरब यूज़र्स के अनुभव को बेहतर बना रहा है। अब WhatsApp एक गेम-चेंजिंग अपडेट लाने वाला है, जिससे बिल पेमेंट और रिचार्ज करना पहले से आसान हो जाएगा। WhatsApp से कर सकेंगे ये पेमेंट्स WhatsApp जल्द ही एक नया बिल पेमेंट फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे यूज़र्स सीधे ऐप के अंदर ही कई ज़रूरी बिलों का भुगतान कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद यूज़र्स को अलग-अलग ऐप्स में स्विच करने की ज़रूरत नहीं होगी, और WhatsApp एक ऑल-इन-वन यूटिलिटी प्लेटफॉर्म बन जाएगा। WhatsApp से कर सकेंगे ये काम:     बिजली बिल का भुगतान     पानी के बिल का भुगतान     मोबाइल रिचार्ज     घर या फ्लैट का किराया देना यह फीचर उन यूज़र्स के लिए काफी फायदेमंद होगा, जो रोज़ाना अलग-अलग ऐप्स के ज़रिए घर के बिलों का भुगतान और मोबाइल रिचार्ज करते हैं। WhatsApp का डिजिटल पेमेंट में सफर WhatsApp ने भारत में 2020 में UPI-आधारित पेमेंट सेवा शुरू की थी, जिससे यूज़र्स इंस्टेंट मनी ट्रांसफर कर सकते थे। हालांकि, शुरुआत में National Payments Corporation of India (NPCI) ने इस फीचर पर यूज़र लिमिट लगा दी थी। लेकिन हाल ही में NPCI ने इस लिमिट को हटा दिया है, जिससे अब WhatsApp अपने पेमेंट सर्विस का विस्तार कर सकता है। WhatsApp का नया अपडेट कब होगा लॉन्च? रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp Android Beta वर्जन 2.25.3.15 में इस नए फीचर को देखा गया है। अभी यह टेस्टिंग फेज में है, इसलिए इसे सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट होने में थोड़ा समय लग सकता है। लेकिन WhatsApp तेज़ी से डिजिटल पेमेंट की तरफ बढ़ रहा है, इसलिए यह फीचर जल्द ही ऑफिशियल तौर पर लॉन्च हो सकता है। WhatsApp बनेगा One-Stop ऐप WhatsApp अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं रहेगा, बल्कि एक कंप्लीट डिजिटल इकोसिस्टम बनने की ओर बढ़ रहा है। अब WhatsApp पर एक ही जगह पर:     मैसेजिंग और कॉलिंग     बिल पेमेंट और रिचार्ज     सिक्योर डिजिटल ट्रांज़ैक्शन WhatsApp का यह नया अपडेट डिजिटल पेमेंट सिस्टम में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है और भारत में करोड़ों यूज़र्स के लिए ट्रांज़ैक्शन को और आसान बना देगा!

हाथ मिलाने का तरीका आपकी पर्सनालिटी से जुड़े खोलता है ये राज

सफल लोगों में कुछ खास आदतें होती हैं जिनकी वजह से वे आम लोगों से अलग दिखते हैं। ये आदतें उनके बोलने, खाने, रहने और जीवन को देखने के नजरिए से जुड़ी हो सकती हैं। व्यक्ति की पर्सनालिटी उसके जीवन से जुड़े कई राज बिना कहे भी खोल सकती है। ऐसा ही एक राज उसके हाथ मिलाने के तरीके से भी खुल सकता है। आइए जानते हैं व्यक्ति के हाथ मिलाने के तरीके से उसके व्यक्तित्व के बारे में क्या पता चलता है। कसकर हाथ मिलाना कई लोगों को दूसरे व्यक्ति से कसकर हाथ मिलाने की आदत होती है। ऐसे लोग आत्मविश्वासी प्रवृत्ति के होने के साथ सामने वाले व्यक्ति को सम्मान देना अच्छी तरह जानते हैं। ये लोग दूसरे लोगों में भेद नहीं करते हैं। ऐसे लोगों को ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। दोनों हाथों से पकड़कर हाथ मिलाना अगर कोई व्यक्ति अपने दोनों हाथों से सामने वाले व्यक्ति की हथेली को थामकर हाथ मिलाता है तो उस पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे लोगों को जीवन में सफलता बड़े संघर्ष के बाद मिलती है। ये लोग सिर्फ अपना हित देखकर आगे बढ़ने पर विश्वास रखते हैं। कंधे पर हाथ रखना कई लोग सामने वाले व्यक्ति से हाथ मिलाते समय उसके कंधे पर हाथ रख देते हैं। ऐसे लोग स्वभाव से सब का भला सोचने वाले होते हैं और अपने आसपास के लोगों की उन्नति और समृद्धि की चाहत रखते हैं। ऐसे लोग अपने दोस्त-रिश्तेदारों का हर सुख-दुख और हंसी-खुशी में साथ देते हैं। देर तक हाथ पकड़ना अगर कोई व्यक्ति हाथ मिलाते समय देर तक सामने वाले व्यक्ति का हाथ पकड़कर रखता है तो इसका मतलब होता है उसे दूसरों पर नियंत्रण करना अच्छा लगता है। ऐसे लोग चाहते हैं कि सभी लोग इनकी बातें माने और जब ऐसा नहीं होता तो यह चिढ़ जाते हैं। वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है कि ऐसे लोग सामने वाले व्यक्ति में गहरी रुचि और भरोसे को दर्शाते हैं। हल्का हाथ मिलाना जो लोग हल्का हाथ मिलाते है, यह उनकी झिझक और आत्मविश्वास की कमी को दिखाता है।

वित्त मंत्रालय ने एआई टूल जैसे ChatGPT और DeepSeek के इस्तेमाल को लेकर जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली सरकार ने एआई टूल जैसे ChatGPT और DeepSeek के इस्तेमाल को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट को वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है। मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को ChatGPT और DeepSeek टूल न इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। इस एडवाइजरी में सरकार ने कहा कि एआई टूल संवेदनशील सरकारी डॉक्यूमेंट और डेटा के लिए रिस्क पैदा कर सकते हैं। ऐसे में सरकारी अधिकारियों को ऐसे टूल के इस्तेमाल से बचना चाहिए। डेटा सिक्योरिटी को लेकर जारी की चिंता भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया और इटली की तरफ से DeepSeek को लेकर ऐसी ही चेतावनी जारी की गई थी। सरकार ने डेटा सिक्योरिटी पर गंभीर चिंता जाहिर की थी। इस एडवाइजरी को सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। बता दें कि ChaTGPT टूल बनाने वाले OpenAI के चीफ सैम ऑल्टमैन भारत दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान उनकी मीटिंग भारत के वित्त मंत्री के साथ प्रस्तावित है। डीपसीक और चैटजीपीटी को बताया खतरनाक वित्त मंत्रालय की ओर से 29 जनवरी को एक एडवाइजरी जारी की गई थी, जिसके मुताबिक दफ्तर के कंप्यूटर और डिवाइस पर एआई टूल जैसे चैटजीपीटी और डीपसीक चलाने को खतरनाक बताया है। इस मामले में भारत के वित्त मंत्रालय, चैटजीपीटी और डीपसीक की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। लेकिन वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि नोट बिल्कुल सही था साथ ही इस इंटरनल यूज के लिए इसी हफ्ते जारी किया गया है। रॉयटर ने कहा कि उसके पास जानकारी नहीं है कि इस तरह की एडवाइजरी बाकी मंत्रालय में जारी किया गया है या नहीं। डीपसीक पर भी डेटा चोरी के आरोप बता दें कि OpenAI इन दिनों भारत में काफी चर्चा में है, क्योंकि चैटजीपीटी पर टॉप मीडिया हाउस के हाई-प्रोफाइल कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगा है। कंपनी ने कहा है कि यह भारत के सर्वर का मामला नहीं है। ऐसे में भारतीय कोर्ट इस मामले की सुनवाई नहीं कर सकता है। बता दें कि DeepSeek पर भी इसी तरह के डेटा चोरी के आरोप लगे हैं, क्योंकि डीपसीक चीन में मौजूद सर्वर पर डेटा को स्टोर करता है। साथ ही सीमा विवाद की वजह से भारते के नॉर्थ ईस्ट और कश्मीर पर कोई जवाब नहीं दे रहा है।

जानें घरेलू काम-काज क‍ितना फ‍िट रखते हैं आपको

वॉकिंग सेहत के लिए एक प्रभावी और आसान तरीका है, जो न केवल वजन कम करने में मदद करता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। यह एक नियमित शारीरिक गतिविधि है, जो मांसपेशियों को सक्रिय करती है और कैलोरी बर्न करती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक घंटे की वॉक से लगभग 200-300 कैलोरी बर्न होती हैं। वॉकिंग एक स्थिर रफ्तार से होती है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर लगातार कैलोरी जलाता है। इसके विपरीत, घरेलू काम-काज से भी कैलोरी बर्न होती है, लेकिन यह वॉकिंग जितनी प्रभावी नहीं मानी जाती क्योंकि इसमें निरंतरता और गति की कमी होती है। वॉकिंग तनाव को कम करने और मानसिक स्वास्थ्य सुधारने में भी सहायक है। चलना एक सरल और प्रभावी एक्सरसाइज है, जो पूरे शरीर को सक्रिय कर कैलोरी बर्न करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। वहीं, बर्तन धोना, सफाई करना, कपड़े धोना और पोछा लगाना भी शारीरिक गतिविधियां हैं, जो फिटनेस बनाए रखने में मदद करती हैं। आइए दोनों में वेटलॉस में क्‍या ज्‍यादा हेल्‍प करता है। घरेलू काम-काज भी फिजिकल एक्टिविटी का हिस्सा हैं और इनमें कैलोरी बर्न होती है। बर्तन धोना, झाड़ू-पोंछा लगाना, सफाई करना, और कपड़े धोने जैसे कार्यों में शरीर सक्रिय रहता है। हालांकि, इन कामों की गति स्थिर नहीं होती-कभी तेज तो कभी धीमी होती है। अनुमान के अनुसार, एक घंटे तक बर्तन धोने से करीब 150-200 कैलोरी बर्न हो सकती है, जबकि झाड़ू और पोंछा लगाने से भी पर्याप्त कैलोरी खर्च होती है। हालांकि, यह वॉकिंग की तुलना में कम प्रभावी है, क्योंकि वॉकिंग एक निरंतर और स्थिर गति वाली गतिविधि है, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में अधिक सहायक होती है। वॉक करने से क‍ितना फ‍िट रहते हैं आप वॉकिंग और घरेलू कामों के बीच कैलोरी बर्न की तुलना करने पर वॉकिंग अधिक प्रभावी साबित होती है। 30 मिनट की तेज गति वाली वॉक से लगभग 150-200 कैलोरी बर्न होती हैं, जबकि घरेलू कामों से इतनी कैलोरी बर्न करने में करीब एक घंटा लगता है। हालांकि, यदि आप सभी घरेलू काम लगातार करते हैं, तो वॉकिंग से अधिक कैलोरी बर्न हो सकती है। इसलिए, यदि आपके पास समय है, तो वॉकिंग को प्राथमिकता दें, क्योंकि यह अधिक नियमित और प्रभावी है। लेकिन समय की कमी में घर के कामों के जरिए भी फिटनेस बनाए रखना संभव है।

तेज़ वॉल्यूम पर लंबे समय तक न सुने गाने, नहीं तो जल्दी ख़राब होगा स्मार्टफोन का स्पीकर

नई दिल्ली आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत इस्तेमाल से आपके फोन के स्पीकर को नुकसान पहुंच सकता है? अक्सर लोग स्पीकर की सही देखभाल नहीं करते, जिससे आवाज़ कम होना, फटने जैसी दिक्कतें आने लगती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके स्मार्टफोन का स्पीकर लंबे समय तक बेहतरीन साउंड क्वालिटी प्रदान करे, तो इन सावधानियों का पालन करें। तेज़ वॉल्यूम पर लगातार ऑडियो न चलाएं हाई वॉल्यूम पर लंबे समय तक म्यूजिक या वीडियो चलाने से स्पीकर की परफॉर्मेंस खराब हो सकती है। इससे स्पीकर के अंदर मौजूद डायफ्राम डैमेज हो सकता है और आवाज़ फटने लगती है। बेहतर होगा कि मध्यम वॉल्यूम पर ही ऑडियो सुने। पानी और धूल से बचाएं स्पीकर में पानी या धूल जाने से उसकी साउंड क्वालिटी प्रभावित होती है। बारिश में या नमी वाली जगहों पर फोन इस्तेमाल करने से बचें। अगर फोन में पानी चला जाए, तो तुरंत सुखाने के लिए इसे चावल में रखें या ब्लोअर से हल्की हवा दें। ब्लूटूथ स्पीकर और ईयरफोन का उपयोग करें अगर आप लंबे समय तक गाने या वीडियो देखते हैं, तो बेहतर होगा कि ब्लूटूथ स्पीकर या ईयरफोन का उपयोग करें। इससे आपके फोन के इनबिल्ट स्पीकर पर ज़्यादा लोड नहीं पड़ेगा। सॉफ़्टवेयर अपडेट करें कभी-कभी स्पीकर की खराब आवाज़ का कारण सॉफ़्टवेयर इशू भी हो सकता है। फोन के ऑडियो सेटिंग्स को जांचें और समय-समय पर अपडेट करें। अनावश्यक ऐप्स से बचें कई थर्ड-पार्टी ऐप्स स्पीकर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यदि कोई ऐप अचानक अत्यधिक लाउड साउंड प्ले कर रहा है, तो उसे तुरंत हटा दें। कंप्रेस्ड या लो-क्वालिटी ऑडियो से बचें कम गुणवत्ता वाले या ज़रूरत से ज़्यादा कंप्रेस्ड ऑडियो फाइल्स स्पीकर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं। हमेशा हाई-क्वालिटी म्यूजिक या वीडियो फाइल्स को ही सुनें। स्पीकर साफ करें लेकिन सही तरीके से समय-समय पर स्मार्टफोन के स्पीकर की सफाई करें। इसके लिए सॉफ्ट ब्रश या कॉटन स्वैब का इस्तेमाल करें। पानी या किसी हार्ड केमिकल का उपयोग करने से बचें। अगर आप चाहते हैं कि आपके स्मार्टफोन का स्पीकर लंबे समय तक बेहतर काम करे, तो उपरोक्त सावधानियों का पालन करें। सही देखभाल से न सिर्फ आपके फोन की साउंड क्वालिटी बनी रहेगी, बल्कि यह लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के चलेगा।

पीरियड्स के दौरान कम ब्लड फ्लो और दर्द जैसी समस्याएं से निपटने के लिए करे ये उपाए

पीरियड्स के दौरान कम ब्लड फ्लो और दर्द जैसी समस्याएं कई कारणों से हो सकती हैं, जैसे हॉर्मोनल बदलाव, तनाव, बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन, या वजन में बदलाव। अगर आपके पीरियड्स 1-2 दिन ही चलते हैं, तो डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी हो सकता है। हालांकि, आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों को अपना सकती हैं, जैसे अदरक का सेवन, ताजे फल और हरी सब्जियों का आहार, और गर्म पानी से सेक लेना। इसके अलावा, नियमित रूप से योग और प्राणायाम करना भी ब्लड फ्लो को बेहतर बना सकता है और पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम कर सकता है। अगर समस्या बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। आइए जानते हैं क‍िन आयुर्वेद‍िक उपायों से आप पीर‍ियड फ्लो को नॉर्मल कर सकते हैं। रेगुलर पीर‍ियड के ल‍िए ये चीजें खाना बंद करें पीरियड्स की समस्याओं से बचने के लिए जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड्स, और तेल-मसाले वाले खाने से दूर रहना चाहिए। पैकेट बंद फूड्स और मैदा का सेवन भी बंद कर देना चाहिए, और गेहूं-चावल का सेवन कम या बंद करना चाहिए। हेल्दी पीरियड्स के लिए दिन में सिर्फ एक बार अनाज का सेवन करें। इसके बजाय, आप ताजे फल और हरी सब्जियां खा सकती हैं, जो न केवल आपके शरीर को पोषण देंगे, बल्कि पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो को भी बेहतर बनाए रखेंगे। आयुर्वेद में ऐसे खाद्य पदार्थों की अहमियत है जो शरीर को संतुलित और स्वस्थ रखें। मेथी दाना खाएं अगर आप पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से बचना चाहती हैं, तो डाइट में मेथी दाने का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए 1 छोटा चम्मच मेथी दाने को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट खाएं। मेथी दाने पीरियड्स के दौरान पेट दर्द, जलन और ऐंठन से राहत देने में मदद करते हैं। ये हार्मोनल संतुलन को सुधारने और ब्लड फ्लो को तेज करने में भी सहायक होते हैं। अशोक की छाल का इस्‍तेमाल करें इसके अलावा, अशोक की छाल का उपयोग भी पीरियड्स की समस्याओं से बचाव के लिए एक बेहतरीन उपाय है। अशोक की छाल के 1/4 टुकड़े को पानी में उबालकर दिन में 1 से 2 बार पीने से जल्दी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यह महिलाओं के लिए सुपरफूड माना जाता है, क्योंकि यह पीरियड्स के दर्द और ऐंठन से राहत देने के साथ-साथ ल्यूकोरिया (वाइट डिस्चार्ज) की समस्या को भी नियंत्रित करता है। इसके अलावा, यह त्वचा के लिए लाभकारी है और डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet