LATEST NEWS

नए साल में निखारे चेहरा, फॉलो करें ये टिप्स

नए साल का पहला दिन और आप में से कई लोगों के रेजोल्यूशन में हेल्दी, चमकती और ग्लासी स्किन पाना जरूर शामिल होगा। लेकिन जब तक आप इसपर सही से काम नहीं करते तब तक ये इच्छा पूरी कैसे होगी? इसे लिए आपको जरूरत है ऐसे स्किन केयर की जो आपकी त्वचा को और भी ज्यादा निखार दें। बस इसलिए आज हम आपको लिए लेकर आए हैं वेलनेस एजुकेटर शिल्पा अग्रवाल का बताई 10 दिन में चेहरा निखारने वाली ट्रिक्स। जी हां, इसमें आपके स्किन केयर में 6 चीजें शामिल होंगी, जिन्हें आपको नए साल के शुरुआती 10 दिनों तक करना है। ये आपके चेहरे पर ऐसा निखार देगा कि आप इन 6 स्किन केयर को अपना रुटीन ही बना लेंगे। आइए जानते हैं वेलनेस एजुकेटर और कंटेंट क्रिएटर शिल्पा अग्रवाल त्वचा की देखभाल करने के लिए क्या बताया है। डाइट में शामिल करें नट्स नट्स हमारी स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा हेल्दी होते हैं। खासकर अखरोट, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अखरोट त्वचा को हाइड्रेट रखने और उसकी इलास्टिसिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे हमारी स्किन हेल्दी रहती है। तो अगर आप भी अपनी स्किन को स्वस्थ बनाना चाहते हैं तो डाइट में नट्स जरूर शामिल करें। आंवला और हल्दी ड्रिंक बात चाहे आंवला की हो या फिर हल्दी की, दोनों ही हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए शिल्पा ने नए साल के स्किन केयर में आंवला-हल्दी शॉट्स शामिल किया है, जिसमें आप अपनी डाइट में शामिल करके एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ा सकते हैं। ये त्वचा की सूजन को कम करने और पाचन में सुधार कर स्किन की हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करेगा। जीरा का पानी जीरा के पानी में एंटीऑक्सीडेंट, एक्ने ट्रीटमेंट, स्किन ब्राइटनिंग और स्किन रिपेयरिंग गुण होते हैं, इसलिए आप इसे भी अपने स्किन केयर में शामिल करें। साथ ही ये हमारे गट को हेल्दी रखने में मदद करता है,और जब हमारा गट हेल्दी रहेगा तो स्किन अपने आप स्वस्थ रहेगी। साथ ही स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को सोखने के लिए भी जीरा का पानी फायदेमंद होता है। मॉर्निंग में करें इस फेस मास्क का इस्तेमाल अंदर ही नहीं बाहर से भी त्वचा को साफ रखना बहुत जरूरी है, इसलिए चावल का आटा, मुल्तानी मिट्टी, बेसन, हल्दी, शहद और गुलाब जल से फेस मास्क तैयार करे। इस नुस्खे को सुबह लगाएं और पाएं साफ चमकती त्वचा। रात को इस नुस्खे से करें फेस मसाज रात को हमारी पूरी बॉडी रिलैक्स करती है, ऐसे में अगर आप फेस मसाज करते हैं तो फेस मसल्स को भी आराम देता है। इसके लिए आप एक चम्मच कैस्टर ऑयल में शहद को अच्छे से मिला लें और फिर इससे चेहरे की मसाज करें।

UPI से जुड़ा नया नियम 1 जनवरी से होगा लागू, ज्यादा पैसे कर पाएंगे ट्रांसफर

नई दिल्ली 1 जनवरी से नियमों में कुछ बदलाव होने वाले हैं। लेकिन एक सबसे बड़ा बदलाव होने वाला है UPI नियमों में। आज हम आपको यूपीआई के नियमों की जानकारी देने वाले हैं। साथ ही बताएंगे कि इसमें क्या नया मिलने वाला है। RBI ने फैसला लिया है कि UPI 123Pay की ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव किया जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने लिमिट में इजाफा करने का फैसला लिया है। UPI 123Pay का इस्तेमाल करके यूजर्स 5 हजार की जगह 10 हजार रुपए की ट्रांजैक्शन कर पाएंगे। क्या होती है UPI 123Pay UPI 123Pay सर्विस यूजर्स को दी जाती है। ये एक ऐसी सर्विस है जिसमें यूजर्स को बिना इंटरनेट कनेक्शन पेमेंट करने का ऑप्शन दिया जाता है। यही वजह है कि आरबीआई की तरफ से ऐसी ट्रांजैक्शन को कंट्रोल करने के लिए पूरा प्रयास किया जाता है। लेकिन अब इसमें भी बदलाव कर दिया गया है। UPI 123Pay में यूजर्स को पेमेंट करने के अधिकतम 4 ऑप्शन दिए जाते हैं। इसमें IVR नंबर्स, मिस्ड कॉल्स, OEM-embedded Apps और साउंड बेस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। क्या है डेडलाइन UPI के नए नियमों को लेकर डेडलाइन जारी हो चुकी है। इसमें यूजर्स को 1 जनवरी 2025 तक का समय दिया जाएगा। यानी यूजर्स आसानी से इसके बाद 10 हजार रुपए तक की ट्रांजैक्शन कर पाएंगे। हालांकि इसके साथ ही OTP बेस्ड सर्विस को ऐड कर दिया गया है। यानी आपको पेमेंट करने के लिए OTP की जरूरत होगी। अगर आप पेमेंट करना चाहते हैं तो OTP का इस्तेमाल करना होगा। क्योंकि सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए इसका फैसला लिया गया है। विदेश में पहुंच चुकी है UPI श्रीलंका समेत कई देशों में भी UPI सर्विस की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय सिस्टम ने देखते ही देखते बाहर तक पैर पसार लिए हैं। सरकार की तरफ से इसको लेकर नए फैसले लिए जाते हैं।

आंखों के नीचे डार्क सर्कल खत्म करने के घरेलू और असरदार उपाय

डार्क सर्कल पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिनमें सोने, हार्मोन्स में परिवर्तन होने, अव्यवस्थित लाइफस्टाल होने या फिर हेरेडेट्री होने की वजह से भी आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं। इसके उपायों के लिए बाजार में कई बहुत से ऐसे रासायनिक उत्पाद मौजूद है जो डार्क सर्कल को खत्म करने में कारगर है परंतु सेंसटिव स्किसन वाले इन उत्पादों को यूज नहीं कर पाते हैं। ऐसे में इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर डार्क सर्कल्स को दूर किया जा सकता है: 1. एक खीरा लें और इसे ब्लेंड कर लें। अब इसके गूदे में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और पेस्ट बनाने के लिए इसे फिर से ब्लेंड करें। अब इस पेस्ट को डार्क सर्कल पर लगाएं और 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। अब पानी से धो लें। 2. डार्क सर्कल दूर करने के लिए टमाटर सबसे कारगर उपाय है. ये नेचुरल तरीके से आंखों के नीचे के काले घेरे को खत्म करने का काम करताहै. साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा भी कोमल और फ्रेश बनी रहती है. टमाटर के रस को नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर लगाने से जल्दी फायदा होता है. 3. डार्क सर्कल दूर करने के लिए आलू का भी प्रयोग किया जा सकता है. आलू के रस को भी नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिला लें. इस मिश्रण को रूई की सहायता से आंखों के नीचे लगाने से काले घेरे समाप्त हो जाएंगे. 4. ठंडे टी-बैग्स के इस्तेमाल से भी डार्क सर्कल जल्दी समाप्त हो जाते हैं. टी-बैग को कुछ देर पानी में डुबोकर रख दें. उसके बाद इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें. कुछ देर बाद इसे निकालकर आंखों पर रखकर लेट जाएं. 10 मिनट तक रोज ऐसा करने से फायदा होगा. 5. ठंडे दूध के लेप से भी आंखों के नीचे का कालापन दूर हो जाता है. कच्चे दूध को ठंडा होने के लिए रख दें. उसके बाद कॉटन की मदद से उसे आंखों के नीचे लगाएं. ऐसे दिन में दो बार करने से जल्दी फायदा होगा. 6. संतरे के छिलके को धूप में सुखाकर पीस लें. इस पाउडर में थोड़ी सी मात्रा में गुलाब जल मिलाकर लगाने से काले घेरे खत्म हो जाएंगे. 7. दही से काले घेरे कम करने के लिए दो चम्मच दही में दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को आंखों के नीचे डार्क सर्कल पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। अब पानी से इसे धो लें। बेहतरीन परिणाम के लिए इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार लगाएं।  

योगा करने से पहले और बाद में इन बातों का रखें ध्यान

योग संस्कृत शब्द ‘यूजी’ से बना है। योग शब्द का शाब्दिक अर्थ- जुड़ना या मिलना होता है। योग से सेहत को बेशुमार लाभ पहुंचता है। नियमित योग करने से दिमाग को शांति मिलती है और तनाव कम होता है। लेकिन योग करते समय कुछ बातें ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है। शारीरिक और मानसिक व्यायाम के रूप में योग पूरी दुनिया में जोर-शोर से अपनाया जा रहा है। भारत में प्राचीन काल से लोग योग करते आए हैं। योग के लिए नियम और अनुशासन बेहद जरूरी हैं। नियमित रूप से और सही तरीके से योग करना सेहत के लिए न सिर्फ फायदेमंद होता है बल्कि घातक बीमारियों को खत्म करने में भी मददगार होता है। कठिन आसान से न करें शुरुआत हल्के आसन के चयन से योगासन की शुरूआत करनी चाहिए। पहले से प्रैक्टिस के बावजूद भी आसान योगासन शुरूआत करें। बिना शरीर को तैयार किए आप कठिन योग करने लगेंगे तो चोट लगने का डर रहता है। सही समय योग सूरज उगने से पहले और सूर्य डूबने के बाद किसी भी समय किया जा सकता है लेकिन दिन के समय योग न करें। योगासन सुबह के समय करने से अधिक लाभ मिलता है। मगर फिर भी अगर आप किसी कारण से सुबह योग नहीं कर पाएं तो शाम या रात को खाना खाने से आधा घंटा पहले भी कर सकते हैं। यह ध्यान रखें कि आपका पेट भरा न हो। इसलिए भोजन करने के 3-4 घंटे बाद और हल्का नाश्ता लेने के 1 घंटे बाद आप योगास करें। योगासन के दौरान न पीएं ठंडा पानी योग करते समय बीच में ठंडा पानी पीना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। योग के दौरान शारीरिक गतिविधि के बाद शरीर गर्म हो जाता है। ऐसे में ठंडा पानी पीने से सर्दी जुकाम, कफ और एलर्जी की शिकायत हो सकती है। इसलिए योगासन के समय और बाद में नार्मल पानी ही पीएं। बीमारी में न करें अगर आपको कोई भी गंभीर समस्या, जोड़ों, कमर, घुटनों में अधिक दर्द है तो योग करने के लिए डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा योग करने के दौरान बाथरूम नहीं जाना चाहिए बल्कि अपने शरीर का पानी पसीने के जरिए बाहर निकलना चाहिए। गलत पोज न करें इन्स्ट्रक्टर द्वारा बताए अनुसार ही योग करें। गलत आसन करने से कमर दर्द, घुटनों में तकलीफ या मसल्स में खिंचाव हो सकता है। इसके अलावा पीठ, घुटने या मसल्स की प्रॉब्लम हो तो योग करने से पहले ट्रेनर से सलाह जरूर ले। तुरंत बाद न नहाएं योगासन करने के तुरंत बाद न नहाएं बल्कि कुछ समय बाद स्नान करें। क्योकि किसी भी व्यायाम या अन्य शारीरिक गतिविधि के बाद शरीर गर्म हो जाता है और आप एकदम से नहाएंगे तो सर्दी-जुकाम, बदन दर्द जैसी तकलीफ हो सकती है। इसलिए योग करने के एक घंटे बाद ही नहाएं। योगासन के समय ध्यान केंद्रित करना योगासन करते समय अपने मोबाइल फोन ऑफ कर दें। क्योंकि इसे करते समय आपका ध्यान इधर-उधर नहीं होना चाहिए। इसके अलावा हंसी मजाक का माहौल न बनाए इससे आपसे योग में कोई गलत स्टेप हो सकता है। योग के लिए एक्सपर्ट से लें सलाह अक्सर लोग योग  करने के लिए टीवी या कोई किताब पढ़ने लगते हैं लेकिन योग हमेशा किसी एक्सपर्ट की सलाह से ही करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप किसी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए योग कर रहें तो भी एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें।  

गुस्से को करें कंट्रोल, तो नहीं पड़ेगा पछताना

गुस्सा आना और गुस्सा होना दो अलग बातें हैं। किसी इंसान को गुस्सा आ रहा है लेकिन उसने कंट्रोल कर लिया, तो वो कई सारी प्रॉब्लम से बच सकता है। लेकिन गुस्सा हो जाना मतलब कि आपका अपने गुस्से पर कंट्रोल नही है। इसलिए सबसे जरूरी है समझना कि अपने गुस्से पर कैसे कंट्रोल किया जाए। जिससे ना केवल आप बाद में किसी भी तरह की शर्मिंदगी से बचें बल्कि होने वाले नुकसान को भी टाल सकें। गुस्से पर कंट्रोल करने के लिए अगर सांइटिफिक तरीके की बात की जाए तो मायो क्लीनिक ने इसके कई तरीके बताएं हैं, जिससे गुस्से को कंट्रोल किया जा सकता है। गुस्से में बोलने से पहले सोचें किसी भी आध्यात्मिक गुरु से बात करें तो वो गुस्से में बोलने से मना करते हैं। ठीक यहीं बात साइंस भी कहता है कि जब भी आप गुस्सा हो तो बोलने से पहले सोचें। गुस्से में बोले गए शब्द बाद में शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं। इसलिए गुस्सा हो तो चुप हो जाए और सोचकर बोलें। फिजिकल एक्टीविटी करें गुस्से को कंट्रोल करना है तो फिजिकल एक्टीविटी करें। जैसे कि वॉक करना शुरू करें या रन करें। या फिर अपनी मनपसंद किसी फिजिकल एक्टीविटी को करें। काम के बीच से ब्रेक लें कई बार काम करते-करते दिमाग थक जाता है। ऐसे में स्ट्रेसफुल माइंड में एंगर कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। इससे बचने के लिए ब्रेक लें और माइंड को रिफ्रेश करें। जिससे गुस्सा पर कंट्रोल हो सके। माफ करना सीखें मन में निगेटिव बातें रखना गुस्से को बढ़ाती है। जिसके प्रति गुस्सा हों उसे माफ करने से कड़वाहट कम होती है और आपके अंदर का गुस्सा भी कम होता है। सॉल्यूशन पर फोकस करें जब भी गुस्सा हो तो हमेशा सॉल्यूशन पर फोकस करें। वो कौन सी चीजें हैं जिससे गुस्सा आता है। उसके सॉल्यूशन निकालने की कोशिश करें। जिससे आपका गुस्सा कम हो।

एक दूसरे की हीनभावना को दूर करें पति-पत्नी

पति−पत्नी गृहस्थी के दो पहिए हैं। एक−दूसरे के बिना गृहस्थी की गाड़ी नहीं चल सकती। ऐसे में आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी एक का हीनभावना से ग्रस्त हो जाना पूरे परिवार की गाड़ी में ब्रेक लगा देता है। हीनभावना का कारण चाहे कुछ भी हो परन्तु पति−पत्नी को एक−दूसरे की हीनभावना को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। कई बार महिलाएं समझ ही नहीं पाती हैं कि उनके पति हीनभावना से ग्रस्त हैं। इसके लिए उनके व्यवहार में आए बदलाव को नोट किया जा सकता है। यदि पति आफिस से आकर अपने कपड़े तथा जूते−मोजे इधर−उधर फेंक कर कमरा अस्त−व्यस्त कर दे तो समझ जाइए कि उन्हें आफिस में कोई परेशानी है। कई बार होता यह है कि आफिस में महिला बॉस आ जाए और वह सख्ती शुरू करे तो पुरुष उसे आसानी से सहन नहीं कर पाते। महिला बॉस की एक−दो डांट से ही पुरुषों के मन में हीनभावना पनपने लगती है। कई बार पत्नी की खूबसूरती भी पति में हीनभावना पनपाने में सहायक होती है। हर कोई जब पत्नी की खूबसूरती की तारीफें करता रहे और पति को पूछे भी न और यह कहे कि तुम्हारी तो लाटरी खुल गई जो तुम जैसे को इतनी खूबसूरत पत्नी मिल गई। ऐसे में पति के मन में हीनभावना पनपना स्वाभाविक ही है। अपने पति को हीनभावना से निकालना आपका कर्तव्य है। पहले तो प्रयास करें कि ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपके गुणों के कारण नहीं बल्कि खूबसूरती के कारण आपकी तारीफ करते हैं। अपने पति को यह अहसास दिलाना जरूरी है कि आपकी नजरों में खूबसूरती से ज्यादा गुण महत्व रखते हैं और आप उन्हें इसीलिए चाहती हैं क्योंकि उनमें सब गुण मौजूद हैं। उन्हें बताइए कि आप उनके कुछ गुणों को अपनाना चाहती हैं। पति की उदासीनता के कई कारण माने गए हैं पर सबसे बड़ा कारण अहं होता है। जब किसी आदमी के अहं को ठेस पहुंचती है तो वह या तो दुनिया से स्वयं को काट लेता है या दुनिया पर हावी हो जाने की कोशिश करता है। जो व्यक्ति हावी हो जाता है वह अपनी हीनभावना की कड़वाहट को प्रसिद्धि पाने के प्रयास में उपयोग कर लेता है और जो व्यक्ति स्वयं को दुनिया से अलग कर एक जगह बंद हो जाता है उसका व्यक्तित्व ही समाप्त हो जाता है। कई बार पत्नी की शोहरत से ईष्र्या कर के भी पति के मन में हीनभावना आ जाती है। पति के मन में यदि हीनभावना घर कर जाए तो वह आपको नजरअंदाज तो करेगा ही और बच्चों की तरफ भी ज्यादा नहीं ध्यान देगा। निश्चय ही वह अपने लिए बाहर कोई सहारा तलाश करेगा। यदि आप पत्नी होकर पति से अपने बर्थडे व अन्य खास बातें याद रखने को कहती हैं तो पत्नी होकर आपका भी दायित्व बनता है कि आप पति के साथ कदम से कदम मिला कर दांपत्य जीवन को सफल बनाएं न कि पति के हीनभावना से ग्रस्त होने पर उनका दामन छोड़ कर मायके चली जाएं। पति−पत्नी दोनों के ही कुछ कर्तव्य होते हैं। जब आपको पति ने कुछ हक दिए हैं तो उसी के साथ आपके कुछ कर्तव्य भी हैं जिनका पालन करना आपके लिए बेहद जरूरी है। आपको चाहिए कि पति की हीनभावना दूर करने के लिए भरसक प्रयास करें।  

सेहत के लिए खतरा! क्या पैकेट बंद खाना वाकई सेहतमंद है? नई रिसर्च ने उठाए सवाल

food why packaged food items under question items included in research भारत में लोगों के खाने-पीने का तरीका बदल रहा है और यह बदलाव सेहत के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है. ICMR ने बताया कि देश में 56.4% बीमारियां खराब खानपान की वजह से हो रही हैं. भारतीयों की पसंद और नापसंद बदल रही है, खासकर तब जब बात खाने की होती है. पहले के समय में लोग ज्यादातर कच्ची सब्जियां, फल और साबुत अनाज खाते थे, लेकिन आजकल पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड का चलन बढ़ गया है.कुछ डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने मिलकर भारत में बिकने वाले पैकेट बंद फूड की जांच की है. यह जानने के लिए कि ये फूड सेहत के लिए कितने अच्छे या बुरे हैं. उन्होंने यह भी देखा कि पैकेट पर जो कुछ लिखा है, वह सही है या नहीं. यह रिसर्च Plos One नाम की एक मशहूर मैगजीन में छपी है. इस रिसर्च को करने वालों में ये लोग शामिल थे: चेन्नई के मद्रास डायबिटीज रिसर्च फाउंडेशन के डॉक्टर, भारत के मेडिकल रिसर्च काउंसिल के विशेषज्ञ और इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के प्रोफेसर. पैकेट बंद फूड: लेबल पर सही जानकारी, फिर भी सेहत के लिए खतरा! पैकेट बंद फूड के लेबल पर लिखी पोषण जानकारी हमें उस फूड में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में बताती है. यह जानकारी ग्राहकों के लिए बहुत जरूरी होती है क्योंकि इससे वे यह तय कर सकते हैं कि वह फूड उनकी सेहत के लिए कितना अच्छा या बुरा है.इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने भारतीय बाजार में उपलब्ध 432 पैकेट बंद फूड के लेबल की जांच की. इनमें इडली मिक्स, ब्रेकफास्ट सीरियल, दलिया मिक्स, बेवरेज मिक्स और फूले हुए स्नैक्स जैसे पैकेज्ड फूड शामिल थे.रिसर्च में पाया गया कि 80% पैकेट बंद फूड में लेबल पर लिखी जानकारी सही थी. यानी जो पोषक तत्व लेबल पर लिखे थे, वे प्रोडक्ट में मौजूद थे. ज्यादातर पैकेज्ड फूड में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. दरअसल, हमारे शरीर को एनर्जी के लिए कार्बोहाइड्रेट की जरूरत होती है, लेकिन अगर हम जरूरत से ज्यादा कार्बोहाइड्रेट खाते हैं, तो यह हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है. ज्यादा कार्बोहाइड्रेट से मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारी हो सकती है. फूले हुए स्नैक्स में वसा की मात्रा ज्यादा मिली. वसा भी एनर्जी देता है, लेकिन ज्यादा वसा से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है. ज्यादा कार्बोहाइड्रेट से क्या होता है? जब हम खाना खाते हैं तो वह ग्लूकोज में बदल जाता है. यह ग्लूकोज हमारे खून में मिल जाता है. इंसुलिन ग्लूकोज को हमारे शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाता है, जहां इसका इस्तेमाल ऊर्जा बनाने के लिए किया जाता है.ज्यादा कार्बोहाइड्रेट खाने से हमारे अग्न्याशय को ज्यादा इंसुलिन बनाना पड़ता है. अगर यह ज्यादा समय तक चलता रहे, तो अग्न्याशय कमजोर हो सकता है और टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है. पैकेट बंद फूड की जांच: कैसे पता चला कौन सा सेहतमंद है? पैकेट बंद फूड की जांच करने के लिए विशेषज्ञों ने एक खास तरीका अपनाया. उन्होंने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नियमों के हिसाब से पैकेज के आगे और पीछे लिखी पोषण जानकारी की जांच की. इस अध्ययन में सिर्फ प्रोटीन, फाइबर, वसा, चीनी और कोलेस्ट्रॉल से जुड़े पोषण संबंधी दावों का मूल्यांकन किया गया. विशेषज्ञों ने पैकेट बंद फूड में मौजूद प्रोटीन, फाइबर, वसा, चीनी और कोलेस्ट्रॉल की जांच की. फिर उन्होंने एक खास सिस्टम का इस्तेमाल करके यह तय किया कि कौन सा फूड सेहतमंद है और कौन सा नहीं. यह जानकारी लोगों को सेहतमंद पसंद चुनने में मदद कर सकती है. पैकेट बंद फूड में क्या मिला? ज्यादातर पैकेट बंद फूड में 70% से ज्यादा एनर्जी कार्बोहाइड्रेट से मिल रही थी. सिर्फ फूले हुए स्नैक्स ही ऐसे थे जिनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम थी. फूले हुए स्नैक्स में 47% से ज्यादा एनर्जी वसा से मिल रही थी. ज्यादा वसा से भी सेहत को नुकसान हो सकता है. सभी पैकेज्ड फूड में प्रोटीन की मात्रा 15% से कम थी. प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी होता है, इसलिए इसकी कमी सेहत के लिए अच्छी नहीं है.यह अध्ययन दिखाता है कि ज्यादातर पैकेट बंद फूड में कार्बोहाइड्रेट, वसा और चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. इसलिए हमें पैकेट बंद फूड का सेवन सीमित करना चाहिए. ताजा और पौष्टिक भोजन खाना चाहिए. सभी पैकेट बंद फूड के लेबल पर पूरी जानकारी नहीं भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नियमों के मुताबिक, पैकेट बंद फूड के लेबल पर एनर्जी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, चीनी और कुल वसा की मात्रा ‘प्रति 100 ग्राम’ या ‘100 मिलीलीटर’ या ‘प्रति सर्विंग’ के हिसाब से लिखी होनी चाहिए. लेकिन अध्ययन में पाया गया कि ज्यादातर पैकेट बंद फूड में यह जानकारी पूरी तरह से नहीं दी गई थी. सिर्फ कुछ ब्रेकफास्ट सीरियल और कुछ पेय पदार्थों में ही प्रति सर्विंग जानकारी दी गई थी.कुछ प्रोडक्ट ने यह दावा किया कि उनमें साबुत अनाज हैं लेकिन इंग्रेडिएंट्स लिस्ट में साबुत अनाज का जिक्र नहीं था. यह ग्राहकों को गुमराह करने वाला है. अध्ययन में यह बात कही गई है कि एक स्पष्ट लेबलिंग सिस्टम होना चाहिए ताकि ग्राहक आसानी से सेहतमंद प्रोडक्ट का चयन कर सकें. घरेलू खर्च के आंकड़े क्या कहते हैं? 2022-23 के घरेलू खर्च सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय अब पैकेट बंद फ़ूड, पेय पदार्थों और रेडी-टू-ईट खाद्य पदार्थों पर ज्यादा पैसा खर्च कर रहे हैं, जबकि घर पर बने खाने पर खर्च कम हो रहा है. यह बदलाव शहरों और गांवों दोनों जगह देखा जा रहा है.विशेषज्ञों का कहना है कि खानपान में यह बदलाव देश में मोटापा, डायबिटीज, हार्टअटैक जैसे बढ़ते बोझ का एक बड़ा कारण है. इस साल के आर्थिक सर्वेक्षण में भी यह बात कही गई है कि भारत में 56.4% बीमारियां खराब खानपान की वजह से हो रही हैं. कितना बड़ा है पैकेज्ड फूड का बाजार भारत में पैकेट बंद फूड का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है. 2023 में ये बाजार करीब 76.28 बिलियन डॉलर का था और 2030 तक इसके 116 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. इसका मतलब है कि … Read more

सैमसंग स्मार्ट रिंग, गैलेक्सी रिंग 2, लॉन्च करने के लिए तैयार

नई दिल्ली सैमसंग स्मार्ट रिंग, गैलेक्सी रिंग 2, लॉन्च करने के लिए तैयार है। एडवांस फीचर्स और पहले से बेहतर मजबूती के साथ यह डिवाइस यूजर्स को और बेहतर अनुभव देने का वादा करती है। अगर लीक रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए, तो गैलेक्सी रिंग 2 का डेब्यू 22 जनवरी को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में हो सकता है। बेहतर फिट और स्मार्ट फीचर्स के साथ आएगी गैलेक्सी रिंग 2 गैलेक्सी रिंग 2 में साइज के विकल्पों को बढ़ाकर नौ से ग्यारह किया जा सकता है, जिससे यह और अधिक यूजर्स के लिए बेहतर फिट सुनिश्चित करेगी। इसके अलावा, सैमसंग इसमें उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स जोड़ने की योजना बना रहा है, जिससे यह रिंग अपने पूर्ववर्ती से अधिक स्मार्ट और बहुउद्देश्यीय हो जाएगी। बैटरी लाइफ और वाटरप्रूफिंग में बड़े सुधार गैलेक्सी रिंग 2 की सबसे खास बात इसकी बेहतर बैटरी क्षमता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्ट रिंग एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक चल सकती है। डिवाइस का टाइटेनियम फ्रेम और वाटरप्रूफ क्षमता बनी रहेगी, लेकिन इसमें IP69 रेटिंग जोड़ी जाएगी, जो गैलेक्सी रिंग की IP68 रेटिंग से अधिक बेहतर है। गैलेक्सी रिंग की सफलता के बाद अगला कदम सैमसंग ने अपनी स्मार्ट रिंग का कॉन्सेप्ट पहली बार जनवरी 2024 में पेश किया था और इसे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में प्रदर्शित किया। पहली गैलेक्सी रिंग को जुलाई 2024 में गैलेक्सी Z फोल्ड 6 के साथ लॉन्च किया गया था और यह अक्टूबर 2024 में भारत में उपलब्ध हुई। इसी पैटर्न के अनुसार, गैलेक्सी रिंग 2 के भी इसी तरह लॉन्च होने की संभावना है। नई पीढ़ी के वियरेबल्स को परिभाषित करेगा गैलेक्सी रिंग 2 एआई-संचालित फीचर्स, अधिक साइज विकल्प, बेहतर बैटरी लाइफ और IP69 रेटिंग के साथ, गैलेक्सी रिंग 2 स्मार्ट वियरेबल्स की परिभाषा को नया रूप देने का वादा करती है। प्रशंसक बेसब्री से इसके आधिकारिक अनावरण का इंतजार कर रहे हैं, जो सैमसंग के नवाचार यात्रा में एक और मील का पत्थर साबित हो सकता है।

सब्जी और चावल के आटे निखारें चेहरा

हर लड़की अपने चेहरे पर नेचुरल निखार चाहती है, लेकिन फेस पर केमिकल घिसने से रिजल्ट नहीं मिलेगा, ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको जरूरत है एक ऐसे नुस्खे की जो पहले ही इस्तेमाल के बाद चेहरे पर चमकदार निखार दे दे। वैसे तो आजकल बाजार में कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन हम आपको आज एक सब्जी से ग्लो लाने का तरीका बताने वाले हैं। जी हां, आज हम आपको चावल के आटे के साथ स्किन के लिए फायदेमंद सब्जी से फेस पैक बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जो चेहरे पर निखार लाने के साथ-साथ डेड स्किन सेल्स की लेयर को हटाने में भी मदद करेगा। आइए जानते हैं वो कौन सी सब्जी है जो खाने के साथ लगाने के भी काम आती है। ये नुस्खा है चुकंदर का जी हां, हम जिस सब्जी की बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि चुकंदर है, जिससे आज हम आपको फेस पैक बनाने का तरीका बताने वाले हैं। चुकंदर में प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं और ये सभी पोषक हमारी त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये हमारी स्किन को हाइड्रेट रखता है। आइए जानते हैं फेस पैक बनाने का तरीका। फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए?     चुकंदर- 1     चावल का आटा – 2 चम्मच     शहद – 1 चम्मच ऐसे तैयार करें फेस पैक     सबसे पहले आप चुकंदर को धो लें और एक कटोरी में कद्दूकस कर लें।     इसके पानी कद्दूकस किए हुए चुकंदर को हाथों से निचोड़कर इसका रस निकाल लें।     अब आप एक दूसरी कटोरी में और उसमें 2 चम्मच चावल का आटा, जरूरत अनुसार चुकंदर का रस और एक चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।     अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।     जब समय पूरा हो जाए तो हल्के गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लें।     देखिए कैसे पहले ही इस्तेमाल के बाद आपका चेहरे खिल उठा है।     आप इन नुस्खे को हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

नाक के ऊपर जमे ब्लैकहेड्स घर पर ही इन तरीकों से करे साफ

आजकल फेस पैक और स्क्रब को छोड़कर लोग नाक और चिन से ब्लैकहेड्स हटाने के लिए टिशु पेपर का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये सुनने में भले ही आपको थोड़ अटपटा लगे लेकिन कई महिलाओं ने इसे आजमाया है और इस नुस्खे को असरदार बताया है। हम बात कर रहे हैं ब्यूटी कंटेंट क्रिएकर इसरा अब्दुल्लाह के बताए घर पर नोज स्कीप बनाने के तरीके की। जी हां, और आज हम आपको भी घर पर नोज स्ट्रिप बनाने और इसे इस्तमाल करने का तरीका बताने वाले हैं। ये नुस्खा बनाने और लगाने, दोनों में ही आसान है। आपको इसके लिए टिशु पेपर के साथ कुछ और चीजों की भी जरूत होगी। आइए जानते हैं टिशु पेपस से नोज स्ट्रिप बनाने का तरीका। नोज स्ट्रिप बनाने के लिए क्या चाहिए?     टिशु पेपर- 1     अंडा- 1 छोटी कटोरी     चावल का आटा- 1/2 चम्मच     मुल्तानी मिट्टी- 1/2 चम्मच ऐसे तैयार और इस्तेमाल करें नुस्खा     सबसे पहले आप एक कटोरी लें और उसमें अंडे का सफेद भाग निकाल लें।     अब इसमें चावल का आटा और मुल्तानी मिट्टी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।     अब नोज स्ट्रिप बनाने के लिए आप अपने ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स वाले एरिया पर टिशु की डबल लेयर लगाएं।     इसके लिए पहले आप अंडे वाले पैक को अपनी नाक पर लगाएं और फिर उसपर टिशू पेपर चिपका दें।     इसी तरह जहां-जहां आपके चेहरे पर जैसे की नाक और ठुड्डी पर ब्लैकहेड्स हैं वहां अंडा और टिशू पेपर लगा दें।     अब इसे सूखने के लिए चेहरे पर ऐसे ही लगा रहने दें।     जब ये सूख जाए तो हल्क हाथों से इस स्ट्रिप को निकाल लें।     आप देखेंगे कि नाक एकदम साफ हो गई है और त्वचा काफी फ्लॉलेस दिख रही है।     इसमें सभी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया गया है इसलिए आप इस नुस्खे को हफ्ते में दो से तीन बार या अपनी जरूरत के अनुसार भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाने और स्किन को चमकदार बनाने के लिए सही तरीके से खाएं मूंगफली

सर्दियों के मौसम में मूंगफली सिर्फ टाइमपास स्नैक्स नहीं, बल्कि सेहत का खजाना है। ठंड के दिनों में लोग इसे खूब चाव से खाते हैं, क्योंकि यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि शरीर को गर्म रखने के साथ एनर्जी भी देती है। सलाह रुचि सहाय, फाउंडर, अर्थीलिया के अनुसार, मूंगफली में आयरन, कैल्शियम, विटामिन-ई और जिंक जैसे जरूरी नुट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह न केवल इम्यूनिटी को मजबूत करती है, बल्कि हड्डियों को मजबूत बनाने और स्किन को चमकदार बनाए रखने में भी मददगार है। मूंगफली का सेवन दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें अच्छे फैट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखते हैं। साथ ही यह डायबिटीज और वेट कंट्रोल करने में भी सहायक है। सर्दियों में मूंगफली खाने के सही तरीके और फायदे मूंगफली को सर्दियों का सुपर फूड कहा जाता है, क्योंकि यह शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे सही तरीके से खाने से ही इसके अधिकतम फायदे मिल सकते हैं। रुचि सहाय, फाउंडर, अर्थीलिया के अनुसार, मूंगफली को खाने के सही तरीके अपनाकर आप इसके नुट्रिएंट्स को बेहतर तरीके से अपना सकते हैं। तो आइये जानते है मूंगफली खाने के सही तरीके और इसके फायदे।​ ​मूंगफली खाने के सही तरीके भुनी हुई मूंगफली का सेवन करें: डॉक्टर का मानना है कि भुनी हुई मूंगफली में नुट्रिएंट्स ज्यादा सुरक्षित रहते हैं। इसे बिना तेल के तवे पर भूनना या हल्का सेक कर खाना सबसे अच्छा विकल्प है। इससे न केवल मूंगफली का स्वाद बेहतर होता है, बल्कि डाइजेशन में भी आसान होता है। – सुबह के नाश्ते के बाद या शाम के समय मूंगफली खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और यह डाइजेशन को भी बेहतर बनाती है। यह उन लोगों के लिए आदर्श स्नैक है जो लंबे समय तक भूखे नहीं रहना चाहते। – गुड़ और मूंगफली का कॉम्बिनेशन न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह शरीर को आयरन और अन्य जरूरी नुट्रिएंट्स भी प्रदान करता है।​ ऊर्जा का बेहतर स्रोत मूंगफली में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स की भरपूर मात्रा होती है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करती है, खासकर उन लोगों के लिए जो दिनभर की व्यस्तता में थकावट महसूस करते हैं। दिल की सेहत के लिए अच्छा मूंगफली में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को स्वस्थ रखते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करती है और हार्ट डिसीसेस का खतरा कम करती है। हड्डियों को मिलती है मजबूती कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे नुट्रिएंट्स से भरपूर मूंगफली हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। यह बुजुर्गों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है।

ठंड में गलत तरीके से नहाने पर हार्ट अटैक का खतरा, जाने नहाने का सही तरीका

नहाने से शरीर की गंदगी दूर होती है और तरोताजा महसूस होता है। लेकिन ठंड में गलत तरीके से नहाने पर हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। डॉक्टर ने बताया कि ठंडे मौसम में नहाने का सही तरीका क्या है और सबसे पहले कहां पानी डालना चाहिए। सर्दियों के मौसम में हार्ट अटैक के मामले बहुत ज्यादा देखने को मिलते हैं। इनमें से कई सारे मामलों में बाथरूम के अंदर हार्ट अटैक आता है। जिसमें से कई सारे लोगों की जान बच नहीं पाती। नहाने का गलत तरीका इसके पीछे का कारण हो सकता है और करीब 90 प्रतिशत लोग ऐसे ही नहाते हैं। ठंड में खून की नलियां सिकुड़ जाती हैं और दिल को ब्लड पंप करने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। इससे हृदय पर तनाव बढ़ जाता है और हार्ट अटैक आ सकता है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या इस खतरे को और ज्यादा कर देती हैं। इस मौसम में नहाते हुए गलती करना भारी पड़ सकता है। डॉक्टर निशांत गुप्ता का कहना है कि इस खतरे से गर्म पानी भी नहीं बचा सकता। ठंडे पानी से नहाएं या फिर गर्म पानी से, अगर तरीका सही नहीं है तो खतरा हमेशा मंडराता रहेगा। ​​ सिर पर पानी डालने की गलती जब कोई नहाने जाता है तो सबसे पहले सिर के ऊपर पानी डालता है और यहीं गलती हो जाती है। जो लोग शॉवर से नहाते हैं, वो अधिकतर बार यही गलती करते हैं। सिर पर पानी डालने से हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। नहाने का बेस्ट तरीका डॉक्टर कहते हैं कि पानी ठंडा हो या गर्म, लेकिन ठंड में एकदम से सिर पर पानी नहीं डालना चाहिए। सबसे पहले थोड़े पानी को पैरों पर डालकर मलें। इसके बाद पेट पर पानी डालकर मलें और फिर छाती पर मलें। इसके बाद सिर पर पानी डालना चाहिए। ऐसे बचेगी जान डॉक्टर का कहना है कि ठंड में नहाने का यह तरीका शरीर के अंदर एक तरह का थर्मोस्टेट बनाता है। जो कि बदन का तापमान सामान्य रखता है। बता दें कि थर्मोस्टेट एक डिवाइस है जिसे तापमान को कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये लोग रहें ज्यादा सावधान जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल या डायबिटीज हाई है उन्हें ज्यादा संभल कर रहना चाहिए। ठंड में पैरों में दर्द रहना, थकान, सीने में दर्द उठना जैसी दिक्कतें दिल की खराब हेल्थ का इशारा कर सकती हैं। जिसके बाद हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

बीते साल के साथ ही इन आदतों करें बॉय-बॉय, साल 2025 में मिलेगी सक्सेज

साल 2024 गुजरने वाला है और इसके साथ ही लोग अपने इस साल के अच्छे और बुरे पलों को याद कर रहे हैं। जो लोग इस साल कुछ बड़ा अचीवमेंट नहीं पा सके या जिन्हें सक्सेज नहीं मिली। उन्हें अपनी रूटीन और हैबिट्स से इन चीजों को नेक्स्ट ईयर जरूर निकाल देना चाहिए। जिससे साल 2025 में सक्सेज जरूर मिल जाए। तो चलिए जानें वो कौन सी आदतें हैं जिन्हें लाइफ से बाहर कर देने से सफलता मिलनी आसान हो जाएगी। टॉक्सिक फ्रेंड्स अभी भी आप किसी ऐसे फ्रेंड के साथ दोस्ती निभाने में बिजी हैं जो आपको केवल पीछे की ओर खींचता है और अच्छे रास्ते की बजाय बुरे रास्तों पर चलने की सलाह देता है। माइंड में हमेशा निगेटिविटी भरता है तो आने वाले साल 2025 में ऐसे टॉक्सिक फ्रेंड से दूरी बना लें। जिससे आप अपनी सही मंजिल की ओर बढ़ सकें। बीती बातों में उलझे रहना जो बातें बीत चुकी हैं और उन्हें ठीक नहीं किया जा सकता। उस बारे में सोचकर अपने फ्यूचर को खराब ना करें। हमेशा बीती हुई बातें ही सोचते रहते हैं तो इस आदत को फौरन खत्म करने की कोशिश करें। पास्ट को भूलकर और उन गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ना सीखिए। तभी आने वाले साल में सफलता मिलेगी। बेवजह का स्ट्रेस हर इंसान की अपनी ओपिनियन होती है और जरूरी नहीं कि लाइफ में सबकुछ आपके मनमुताबिक हो। इसलिए हर छोटी बात को लेकर स्ट्रेस ना लें। अपने बिना वजह अंदर के डर को बाहर निकालें और स्ट्रेस ना लें। तभी 2025 में सक्सेज से मिलना आसान होगा। ‘ना’ कहना भी सीखें कुछ लोगों के सामने ना बोलना भी जरूरी होता है। ऑफिस हो या फिर घर, अगर कोई चीज बुरी लग रही या आप उसे नहीं कर सकते, तो फौरन ना बोलना सीखें। एक ना आपकी लाइफ को आसान बना देगी और माइंड पर अननेसेसरी बर्डेन से बच जाएंगे। बहाने बनाना बंद करें सक्सेज नहीं मिली क्योंकि मैं ये हो गया या फिर काम पूरा नहीं कर पाया क्योंकि वो हो गया। ऐसे टाइप के बहाने छोड़ दें। अपने फेलियर की जिम्मेदारी लेना सीखें। चीजों को कल पर टालने की बजाय पूरी लगन से करने और सीखने की कोशिश करें। तभी सफलता मिलेगी। अपनी सोच को छोटा रखना सोच को छोटा रखना या फिर फिक्स्ड माइंडसेट रखना। अगर सफलता चाहते हैं तो अपनी सोच के दायरे को बढ़ाएं। तभी नए साल में सफलता के रास्ते पर चल पाएंगे।

OnePlus ने नवीनतम टैबलेट, वनप्लस पैड किया लॉन्च

नई दिल्ली स्मार्टफोन और कंज्यूमर गुड्स की दुनिया में अग्रणी वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर अपना नवीनतम टैबलेट, वनप्लस पैड, लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे सबसे पहले अपने घरेलू बाजार चीन में पेश किया है। यह डिवाइस वनप्लस ऐस 5 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया है। वनप्लस पैड को ओप्पो पैड 3 के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है। यह शानदार फीचर्स से लैस है, जिसमें एक बड़ी बैटरी और स्लीक डिस्प्ले शामिल है। कीमत और वेरिएंट्स वनप्लस पैड चार स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है: 8GB + 128GB: 2099 युआन (लगभग ₹24,000) 8GB + 256GB: 2399 युआन (लगभग ₹28,000) 12GB + 256GB: 2699 युआन (लगभग ₹31,000) 12GB + 512GB: 3099 युआन (लगभग ₹36,000) वनप्लस पैड के दमदार स्पेसिफिकेशन्स डिस्प्ले 11.61-इंच का 2.8K रेजोल्यूशन वाला IPS LCD पैनल 144Hz का रिफ्रेश रेट, जो विजुअल्स को स्मूथ बनाता है 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस परफॉर्मेंस 4nm टेक्नोलॉजी के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है कैमरा 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा बेसिक फोटोग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए बैटरी और चार्जिंग 9520mAh की विशाल बैटरी, जो एक पावर बैंक के बराबर है 67W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वन प्लस के पैड हमेशा ट्रेंड में रहते हैं आपके लिए ये डिवाइस काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें दमदार कैमरा दिया जाता है। साथ ही अच्छा प्रोसेसर भी मिल रहा है। वन प्लस पैड डिजाइन के लिहाज भी पॉजिटिव साउंड करता है। भारतीय मार्केट में वन प्लस पैड को काफी लोग पसंद करते हैं। बैटरी बैकअप भी पैड में काफी अच्छा मिलता है। वन प्लस पैड की सबसे बड़ी खासियत होती है कि इसमें डिस्प्ले अच्छा दिया जाता है। इस पैड के बैक पैनल को भी काफी सोच समझकर डिजाइन किया गया है।

मोटापा एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या, पानी में उबालें ये चीजे, 15 दिन में घटेगी चर्बी

पेट पर जमी चर्बी गंदगी का रूप है। यह मोटापा बढ़ाती है और मोटापा कई सारी बीमारियों को जन्म देता है। इसके कारण चेहरे का निखार चला जाता है और बेजान लगने लगता है। डॉक्टर मोटापे को डायबिटीज, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों की जड़ मानते हैं। जिम-डाइटिंग के बिना वेट लॉस कैसे करें? लोगों को लगता है कि वेट लॉस करने के लिए जिम जाना या डाइटिंग करना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर आप शारीरिक गतिविधि को बढ़ाकर गलत खानपान को छोड़कर सही घरेलू उपाय आजमाएं तो आसानी से वजन कम किया जा सकता है। डॉक्टर निशांत गुप्ता ने वेट लॉस का एक घरेलू नुस्खा बताया है, जो 15 दिन में असर दिखा देगा। यह आपके पेट की चर्बी कम करने के साथ चेहरे का निखार लाने में भी मदद करेगा। वेट लॉस के लिए काढ़ा एक चम्मच कटा हुआ अदरक 2 टुकड़े दालचीनी 2 इलायची आधा चम्मच सौंफ आधा चम्मच अजवाइन आधा चम्मच जीरा ऐसे बनाएं ड्रिंक 2 गिलास पानी लेकर सारी चीजें डाल दें। अब इसे 5 मिनट तक अच्छी तरह उबलने दें। इसके बाद इसे हल्का ठंडा होने दें और छान लें। फिर इसमें आधा नींबू का रस डालकर पी लें। 15 दिन में घट जाएगा वजन डॉक्टर के मुताबिक वेट लॉस की इस ड्रिंक को लगातार 15 दिन सेवन करना है। इससे पेट की सारी गंदगी निकल जाएगी और मोटापा कम हो जाएगा। इस उपाय से चेहरे पर निखार आने लगेगा। डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet