LATEST NEWS

पंजाब में पार्टी में बढ़ते असंतोष को देखते हुए आप पार्टी संयोजक केजरीवाल ने यह बैठक बुलाई

नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक के लिए भगवंत मान अपनी पूरी कैबिनेट के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। पंजाब में पार्टी में बढ़ते असंतोष को देखते हुए AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह बैठक बुलाई है। दिल्ली के कपूरथला हाउस में यह बैठक होगी। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस का कहना है कि अरविंद केजरीवाल भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बैठक के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 10 फरवरी को होने वाली कैबिनेट मीटिंग भी टाल दी थी जो अब 13 फरवरी को बुलाई गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा के किसी हिंदू के भी पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बयान से इन आशंकओं को बल मिला है जिस में उन्होंने कहा था कि जो आदमी डिजर्व करता है, उसे जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। देश में सिर्फ 2 फीसदी सिख, फिर भी डॉ. मनमोहन सिंह पीएम बने, तो किसी ने एतराज नहीं किया।  उधर, नेता प्रति पक्ष कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा ने 30 विधायक उनके संपर्क में होने की बात कह कर पंजाब से लेकर दिल्ली तक खलबली मचा दी है। प्रताप बाजवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम बनेंगे। हाल ही में लुधियाना वेस्ट से आप के विधायक गुरप्रीत गोगी का निधन हुआ है। यह सीट खाली हो है। केजरीवाल यहां से उपचुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में हार के बाद आम आदमी पार्टी का पूरा बोझ पंजाब पर पड़ेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के नेताओं के बीच अंदरुनी जंग होगी और कई विधायक आम आदमी पार्टी से बगावत कर सकते हैं। इनमें से 30 कांग्रेस के संपर्क में हैं। आप के सांसद कंग बोले, यह रूटीन मीटिंग केजरीवाल के दिल्ली में मीटिंग लेने पर आप सांसद मालविंदर कंग ने कहा कि दिल्ली में संगठनात्मक मीटिंग है। केजरीवाल हमारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। इस तरह की बैठकें किसी भी पार्टी की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा होती हैं।कांग्रेस के तो अपने विधायक उनसे दूर हैं, तो हमारे 30 कैसे संपर्क में होंगे। वहीं, आप के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि ये रूटीन मीटिंग है। पंजाब के विधायकों व मंत्रियों ने दिल्ली चुनाव में प्रचार किया था। ऐसे में पार्टी नेताओं से फीडबैक लेगी। यह पार्टी की मर्जी है कि मीटिंग चंडीगढ़ में करें या दिल्ली। दिल्ली में हुए नुकसान की भरपाई की कोशिश दिल्ली के बाद पंजाब ही ऐसा राज्य है, जहां आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई है। हरियाणा में खाता तक नहीं खुला था। गुजरात में पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी। अब दिल्ली हाथ से छिन गई तो अब अरविंद केजरीवाल पंजाब के जरिए ही अपनी पॉलिटिक्स चलाएंगे। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव हैं और पार्टी अभी तक उन वादों को पूरा नहीं कर सकी है जो उसने सत्ता में आने के लिए पंजाब की जनता से किए थे। मतलब दिल्ली में हुए नुकसान की भरपाई की कोशिश की जाएगी क्योंकि अगर पंजाब हाथ से निकला तो आम आदमी पार्टी के वजूद पर संकट खड़ा हो जाएगा। कांग्रेस को मध्यावधि चुनाव की आशंका क्यों? दिल्ली के नतीजों के बाद पंजाब कांग्रेस खुश नजर आ रही है। उसका कहना है कि अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी का यही अंजाम होगा। पंजाब में भी शराब पॉलिसी का घोटाला निकलेगा। ये वही पॉलिसी है, जिसमें केजरीवाल और मनीष सिसोदिया फंसे थे। इसी साल पंजाब में धान खरीद में एमएसपी घोटाला किया। पंजाब सरकार में केजरीवाल के दखल से पार्टी में बिखराव होगा और विधायक टूटेंगे और कांग्रेस में आयेंगे। ऐसे में पंजाब में समय से पहले चुनाव हो सकते हैं।

चुनाव आयोग द्वारा भाजपा 48 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, केजरीवाल, सिसोदिया समेत इन दिग्गजों को मिली हार

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित कर द‍िए गए। 27 साल के बाद भाजपा दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने की ओर बढ़ रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 48 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) 22 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। आइए जानते हैं दिल्ली की प्रमुख सीटों का पर‍िणाम। नई दिल्ली विधानसभा सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को 4,089 वोटों से मात दी है, जबकि कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे नंबर पर रहे हैं। कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कांटे के मुकाबले में जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,521 वोटों से हराया है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा तीसरे स्‍थान पर रही हैं। इसके अलावा जंगपुरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया को कांटे के मुकाबले में 675 वोटों से हार मिली है। भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने यहां जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के फरहाद सूरी तीसरे स्थान पर रहे। शकूर बस्ती विधानसभा सीट से ‘आप’ के सत्येंद्र जैन को 20,998 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें भाजपा के करनैल सिंह ने हराया है, जिन्हें 56,869 वोट मिले हैं। ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज को 3,188 से हार मिली है। भाजपा की शिखा ने उन्हें हराया है, जबकि कांग्रेस के गर्व‍ित सिंघवी तीसरे स्थान पर रहे हैं। पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के अवध ओझा को 28,072 वोट से हार मिली है। भाजपा के रविंदर सिंह नेगी ने ‘आप’ प्रत्याशी को हराया है। वहीं, कांग्रेस के अनिल कुमार 16,549 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। करावल नगर विधानसभा सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा ने 23,355 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी को हराया है, जो दूसरे नंबर पर रहे। रोहिणी विधानसभा सीट से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता ने 37,816 के मार्जिन से जीत हासिल की है। उन्होंने ‘आप’ के उम्मीदवार प्रदीप मित्तल को हराया है, जिन्हें 32,549 वोट मिले हैं। बल्लीमारान विधानसभा सीट से ‘आप’ के इमरान हुसैन को 29,823 वोटों से जीत मिली है। भाजपा के कमल बागरी 27,181 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बाबरपुर विधानसभा सीट से ‘आप’ के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय को 18, 994 वोटों से जीत मिली है। यहां दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही है। गांधी नगर विधानसभा सीट से भाजपा के अरविंदर सिंह लवली ने जीत दर्ज की है। अरविंदर सिंह लवली ने ‘आप’ के नवीन चौधरी को 12,748 वोटों से हराया है। बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा के कैलाश गहलोत ने जीत दर्ज की है। उन्होंने ‘आप’ के सुरेंद्र भारद्वाज को हराया है। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को मालवीय नगर सीट से जीत मिली है। उन्होंने ‘आप’ के सोमनाथ भारती को कांटे की लड़ाई में महज 2,131 वोटों से हराया है। सुल्तानपुर माजरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मुकेश अहलावत को जीत मिली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी करम सिंह करमा को 17,126 के बड़े मार्जिन से हराया है। भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने ‘आप’ की धनवती चंदेला को 18,190 हराया है। राजेंद्र नगर सीट से ‘आप’ के दुर्गेश पाठक को कांटे के मुकाबले में 1,231 वोट से हार मिली है। उन्हें भाजपा के उमंग बजाज ने हराया है, जिन्हें 45,440 वोट मिले हैं। मुस्तफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट को 17,578 के मार्जिन के साथ जीत मिली है। यहां ‘आप’ के आदिल अहमद खान दूसरे और एआईएमआईएम के ताहिर हुसैन तीसरे स्‍थान पर रहे। ‘आप’ की राखी बिड़ला को मादीपुर सीट पर 10,899 वोटों से हार मिली है। उन्हें भाजपा के कैलाश गंगवाल ने हराया है। ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान 33, 225वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर एआईएमआईएम के शिफा उर रहमान हैं।

भाजपा ने आतिशी का आरक्षण पर एक पुराना बयान निकालकर बड़ा पलटवार किया, चुनाव में आंबेडकर पर घमासान

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को लेकर घमासान छिड़ गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी (आप) और इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल बेहद आक्रामक हैं। इस बीच भाजपा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का आरक्षण पर एक बुराना बयान निकालकर बड़ा पलटवार किया है। भाजपा ने 10 साल पुराने बयान की याद दिलाकर ‘आप’ पर आरक्षण और दलित विरोधी होने का आरोप लगाया है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आतिशी के पुराने ट्वीट के स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए एक्स पर लिखा, ‘आम आदमी पार्टी ने हमेशा से आरक्षण के खिलाफ अपनी मानसिकता को जाहिर किया है। मुख्यमंत्री आतिशी का यह ट्वीट इसका सबसे बड़ा प्रमाण है, जिसमें उन्होंने आरक्षण का खुलकर विरोध किया था। यह साफ दर्शाता है कि ‘आम आदमी’ का झूठा मुखौटा पहनने वाली AAP वास्तव में दलितों, पिछड़ों और वंचितों के हक के खिलाफ काम करती रही है।’ भाजपा के और भी नेता और कार्यकर्ता आतिशी का पुराना बयान दिखाकर ‘आप’ से सवाल दाग रहे हैं। भाजपा इसके साथ हैशटैग ‘आप अगेंस्ट रिजर्वेशन’ का इस्तेमाल कर रही है। आतिशी का पुराना बयान भाजपा आतिशी के जिस बयान को सामने आई है वह 4 अप्रैल 2014 का है। तब #askatishiaap के जरिए आतिशी एक्स (तब ट्विटर) पर सोशल मीडिया यूजर्स के सवालों का जवाब दे रही थीं। सुधांशु नाम के एक एक्स यूजर ने आतिशी से पूछा, ‘नौकरी और उच्च शिक्षा में आरक्षण को लेकर आम आदमी पार्टी की राय क्या है?’ इसके जवाब में आतिशी ने जवाब दिया, ‘जिन लोगों को आरक्षण का लाभ मिल चुका है, उनकी अगली पीढ़ी को कतार में सबसे पीछे रखना चाहिए।’

दिल्ली में 20 सिटिंग विधायकों के कट सकते हैं टिकट, सत्ता विरोधी लहर से निपटने को केजरीवाल का प्लान

नई दिल्ली दिल्ली में सत्ता विरोधी लहर और लोगों के गुस्से को कम करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) एक तिहाई मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है। इनमें वो विधायक भी शामिल हैं जिन्होंने 2015 के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की थी। मगर 2025 की चुनावी दौड़ से इन्हें बाहर किया जा सकता है। यह जानकारी पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं ने दी है। 20 विधायकों के कट सकते हैं टिकट पार्टी की चुनावी रणनीति में शामिल नेताओं ने बताया कि 20 से अधिक विधायकों को टिकट न देने का फैसला जमीनी सर्वे और विधायकों के विभिन्न मानदंडों जैसे कि संबंधित क्षेत्रों में किए गए विकास कार्य, लोकप्रियता, पहुंच और सत्ता विरोधी भावना के आधार पर किया गया है। पार्टी ने पिछले महीने जारी उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची से तीन मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया। विधायक से जनता नाराज एक नेता ने कहा, ‘सर्वे और स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर टिकटों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कई विधायक काफी लोकप्रिय बने हुए हैं, वहीं कई विधायकों के खिलाफ गुस्सा है, लेकिन स्थानीय लोग कह रहे हैं कि वे अरविंद केजरीवाल से संतुष्ट हैं। हमारे अनुमान के मुताबिक, करीब 20 विधायकों को हटाया जा सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।’ फरवरी 2020 के विधानसभा चुनावों में आप ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 62 सीटें जबकि आठ सीटों पर भाजपा को विजय मिली थी। आप के चार नेताओं, जिनमें हाल ही में पार्टी छोड़ने वाले पूर्व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत शामिल हैं, ने या तो इस्तीफा दे दिया या उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इससे विधानसभा में पार्टी की ताकत घटकर 58 रह गई। सत्तारूढ़ पार्टी अब चुनावों के लिए कमर कस रही है और इस उम्मीद में है कि वह भ्रष्टाचार के आरोपों से ऊपर उठ जाएगी, जिसके कारण पिछले कुछ सालों में आप में कई बदलाव हुए हैं। एक नेता ने स्वीकार किया कि लोगों में ‘काम न करने वाले कई विधायकों’ के खिलाफ भी गुस्सा पनप रहा है।

आप पार्टी के विधानसभा स्पीकर गोयल के बाद अब दिलीप पांडेय ने दिल्ली चुनावी मैदान से हटने की घोषणा कर दी

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) इस बार कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटने जा रही है। अब इस लिस्ट में कुछ बड़े चेहरे भी शामिल हो गए हैं। विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल के बाद अब दिलीप पांडेय ने चुनावी मैदान से हटने की घोषणा कर दी है। तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडेय दिल्ली डायलॉग कमीशन के अध्यक्ष रहे हैं और अभी विधानसभा में पार्टी के चीफ व्हिप हैं। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के संग अपनी एक तस्वीर के साथ पांडेय ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने की सूचना दी और पार्टी में रहकर कुछ और करने की बात कही। उन्होंने लिखा, ‘राजनीति में पहले संगठन निर्माण और फिर चुनाव लड़ने के दायित्व का निर्वहन करने बाद, अब समय है आम आदमी पार्टी में ही रह कर कुछ और करने का। तिमारपुर विधानसभा में चुनाव जो भी लड़े, दिल्ली के मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल जी ही बनेंगे, और हम सभी दिल्लीवाले मिल कर यह सुनिश्चित भी करेंगे। मेरे संबंधों की पूंजी मेरे साथ रहेगी, ऐसा विश्वास है मुझे, आप में से कोई मुझे संपर्क करे, तो इसी विश्वास को और मजबूत करे, ऐसी कामना है।’ पांडेय ने इससे पहले कहा, ‘मेरे लिए राजनीति में बने रहने का कुल संतोष यही रहा है कि हमारी सरकार की वजह से बहुत सारे आम लोगों का, गरीब लोगों का जीवन आसान हुआ, बहुत सारे बच्चों की जिंदगी के बेहतर होने की संभावनाएं प्रबल हुई।’ 2020 विधानसभा चुनाव में दिलीप पांडेय ने तिमारपुर सीट से 24151 वोटों से जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के सुरिंदर पाल सिंह को हराया था। दिलीप पांडेय जैसे बडे़ नेताओं का भी टिकट कटते देख पार्टी के विधायकों में बेचैनी है। पार्टी 11 उम्मीदवारों की पहली ही लिस्ट तीन मौजूदा विधायकों के टिकट काट चुकी है। 10 साल की एंटी इंकंबेंसी से निपटने के लिए ‘आप’ कई सीटों पर नए चेहरों को मौका दे रही है। भाजपा और कांग्रेस से लाकर कई नेताओं को टिकट दिया गया है। खुद अरविंद केजरीवाल कह चुके हैं कि वह जनता से मिले फीडबैक के आधार पर टिकट देने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में और भी कई चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। कुछ बड़े नेताओं की सीट भी बदल सकती है।चर्चा यह भी है कि पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी इस बार पटपड़गंज की बजाय किसी अन्य सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online