LATEST NEWS

अमेरिका में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही गुंटूर की छात्रा की टेक्सास के डेंटन सिटी में हिट-एंड-रन की घटना में मौत

गुंटूर  आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की 23 साल की छात्रा वंगावोलु दीप्ति की टेक्सास के डेंटन सिटी में एक हिट-एंड-रन घटना में मौत हो गई। यह घटना उनकी मास्टर डिग्री पूरी होने से कुछ हफ्ते पहले हुई। 12 अप्रैल की सुबह हुई इस दुर्घटना में एक तेज रफ्तार सेडान ने दीप्ति और उनकी दोस्त स्निग्धा को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। दीप्ति को गंभीर चोटें आईं और 15 अप्रैल को उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। डेंटन पुलिस मामले की जांच कर रही है और जनता से मदद की अपील की है। कैसे हुआ हादसा? दीप्ति 2023 में नरसाराओपेट इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करने के बाद अमेरिका में नॉर्थ टेक्सास विश्वविद्यालय में कंप्यूटर और सूचना विज्ञान में मास्टर कर रही थीं। दीप्ति और स्निग्धा 12 अप्रैल की सुबह कैरिल अल लागो ड्राइव पर टहल रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। यह एक रिहायशी इलाका है। टक्कर लगने के बाद कार चालक वहां से भाग गया। दीप्ति को सिर में गंभीर चोटें आईं। स्निग्धा को भी चोटें आईं। लेकिन वे जानलेवा नहीं थीं। इलाज के दौरान तोड़ा दम घटना के बाद आपातकालीन सेवा वाले तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। दीप्ति को आईसीयू में रखा गया। लोगों ने क्राउडफंडिंग के जरिए लगभग 80,000 डॉलर जुटाए। ताकि उनका इलाज हो सके। लेकिन 15 अप्रैल को दीप्ति ने दम तोड़ दिया। स्निग्धा का इलाज अभी भी चल रहा है। डेंटन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कार को ढूंढने में मदद करें। जमीन बेचकर बेटी को भेजा था विदेश दीप्ति के परिवार वाले इस खबर से बहुत दुखी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी आखिरी बात 10 अप्रैल को हुई थी। दीप्ति ने अपने माता-पिता को मई में होने वाले दीक्षांत समारोह में आने के लिए कहा था। उनके पिता हनुमंत राव एक छोटे व्यापारी हैं। उनकी मां रमादेवी एक गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी बेटी को विदेश में पढ़ाने के लिए अपनी जमीन का एक हिस्सा बेच दिया था। सोमवार को घर पहुंचेगा शव दीप्ति का पार्थिव शरीर शनिवार को हवाई जहाज से लाया जाएगा और सोमवार को घर पहुंचेगा। जूनियर केंद्रीय मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर के कार्यालय ने अमेरिका में अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि दीप्ति को तुरंत चिकित्सा सहायता मिले। अब वे उनके डेडबॉडी को वापस लाने की व्यवस्था कर रहे हैं।

उत्तराखंड के चमोली में गहरी खाई में गिरी कार… 5 की मौत,तेज आंधी और बारिश के चलते हुआ हादसा

चमोली  उत्तराखंड के चमोली में एक बड़े हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे चमोली जिले के बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर गाड़ी गांव के पास कोरेलधार में कार खाई में गिर गई। हादसे के कारणों को लेकर जांच चल रही है। पुलिस और बचाव टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन भारी बारिश के चलते राहत और बचाव कार्यों में दिक्कतें आने की भी सूचना आई हैं। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की टीम ने सभी मृतकों के शवों को बरामद कर लिया है। बारात की कार गिरी बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर गाड़ी गांव के पास कोरेलधार में बारात की कार गिरने का मामला सामने आया। खाई में कार गिरने के बाद हड़कंप मच गया। शादी वाले घर में कोहराम मच गया। मरने वालों को लेकर सूचना आ रही है कि सभी निजमूला क्षेत्र से किसी शादी से लौटकर दशोली विकासखंड के हरमनी गांव जा रहे थे। वापसी के दौरान ही यह हादसा हो गया। हादसे का पता तब चला, जब बरात में शामिल एक वाहन की खोजबीन की गई। गाड़ी को खोजने निकले लोगों ने खाई में गाड़ी को गिरा पाया। इसके बाद प्रशासन और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। आज होगा पोस्टमार्टम बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार से पुलिस की टीम ने मृतकों के शवों को रेस्क्यू कर लिया है। इसके बाद उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को चलाया।

धार में ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, कार सवार लोग हुए घायल

बाकानेर  धार जिले के बाकानेर के पास बारात लेकर बड़दा पुनर्वास जा रही एक बस अचानक पलटी खा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं धार के नागेश्वर के पास ट्रेलर की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। बस के नीचे दब गई महिला जानकारी के मुताबिक नागदा जंक्शन से बारात लेकर बड़दा पुनर्वास जा रही बस सुबह 5 बजे मान नदी के किनारे रुकी थी। इसके बाद बारात में शामिल कुछ महिलाएं बस में बैठ गईं और पुरुष बस को धक्का लगाकर स्टार्ट करने की कोशिश करने लगे। सड़क पर ढलान होने की वजह से बस पीछे की ओर आ गई और टीन शेड के ढाबे को तोड़ती हुई पलट गई। घटना में वहां खड़ी एक महिला बस के नीचे आ गई और उसकी वहीं मौत हो गई। घटना के बाद बारातियों में चीख-पुकार मच गई। अंदर बैठी महिलाए जैसे-तैसे बाहर निकलीं। घटना के बाद बाकानेर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और क्रेन को बुलवाकर नीचे दबी महिला बबीता पति रामुसिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत उज्जैन से राजगढ़ जा रहे जैन परिवार के नयन पिता मुकेश अम्बोर जैन निवासी राजगढ़ धार की कार को नागेश्वर के पास ब्रिज पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मारी। ट्रेलर कार को 50 फीट तक घसीटकर ले गया। इसमें महिला पूजा पति नयन जैन 30 वर्ष की स्पॉट पर ही मृत्यु हो गई और नयन जैन 32 वर्ष गंभीर घायल हो गए। नयन को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया। कार में पांच लोग सवार थे। इनमें दो छोटी जुड़वा बच्चियां भी शामिल हैं।

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के सामने तेज रफ्तार बस ओवरटेक करने के प्रयास में डिवाइडर से टकराकर पलटी

भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सामने बुधवार को दोपहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में 14 लोग सवार थे। राहगीरों ने जैसे-तैसे बस में से लोगों को बाहर निकाला। इस घटना में बस के ड्राइवर के पैर की हड्डी टूट गई। बस पलटने से नर्मदापुरम रोड पर लंबा जाम लग गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी। बुधवार को दोपहर में नर्मदापुरम रोड पर एक तेज रफ्तार बस पलट गई। बस के पलटने से नर्मदापुरम रोड जाम लग गया। बताया जा रहा है कि यह तेज रफ्तार बस एक अन्य बस को ओवरटेक कर रही थी, तभी वो अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना के वक्त बस में 14 लोग सवार थे। जिन्हें चोटें आई हैं। ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके पैर की हड्डी टूट गई है। इत्तेफाक से जिस स्थान पर बस पलटी उसी के सामने निजी अस्पताल था, राहगीरों ने लोगों को उठा-उठाकर सीधे अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार मिल गया। बस आनंद नगर से मंडीदीप फैक्ट्री जा रही थी। बस सोम डिस्टलरी की बताई जा रही है। लंबा जाम लग गया था काफी देर तक बस सड़क पर पड़ी रही, जिससे लंबा जाम लग गया। जाम लगने से कई वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन रेंगते-रेंगते चल रहे थे। जाम का आलम यह था कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से लेकर आशीमा मॉल तक वाहनों की कतारें लग गई थी। तीन क्रेन से उठी बस घटना के बाद तीन क्रेन मंगाई गई, जिससे बस को सीधा किया गया और सड़क किनारे कर दिया गया। इसके बाद जाम खुल गया। लेकिन, काफी देर से वाहन रेंगते-रेंगते चल रहे हैं। 14 लोग सवार थे बस में बताया जा रहा है जिस समय बस पलटी तब उसमें 14 लोग सफर कर रहे थे। बस चालक और कंडक्टर बस पलटने में घायल हुए हैं। 14 लोगों को राहगीरों ने बाहर निकाला। वहीं ड्राइवर के पैरों की हड्डी टूट गई है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी लोग सोम डिस्टलरी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

सीधी के सांसद मिश्रा के घर के बाहर लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन किया, बहू पर लगा दुर्घटना का आरोप

सीधी  सीधी के सांसद राजेश मिश्रा के घर के बाहर दोपहर लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि सांसद की बहू डॉ. बीना मिश्रा की कार की टक्कर से युवक अनिल द्विवेदी की मौत हो गई। कार वे स्वयं चला रहीं थी। करीब चार घंटे तक लोग आवास के बाहर डटे रहे और मांग की कि बीना मिश्रा पर एफआईआर होनी चाहिए। मामले में टीआई पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा कि आरोपों की जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई करेंगे। वहीं सीधी सांसद राजेश मिश्रा ने कहा कि बहू बीना मिश्रा गाड़ी नहीं चला रही थी। लोग शव पर राजनीति कर रहे हैं। घटनास्थल के पास भी सीसीटीवी कैमरा लगा है। जांच करा ली जाए। मृतक परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। युवक जब रीवा में भर्ती था तो मैं स्वयं देखने भी गया था। दो अप्रैल को हुई थी टक्कर मृतक के चाचा नागेंद्र द्विवेदी का आरोप है कि दो अप्रैल को स्कूटी सवार अनिल द्विवेदी (23 वर्ष) खैरहा स्थित घर जा रहा था। इसी दौरान हुए हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया था। कार बीना मिश्रा के नाम से पंजीकृत है। घायल का सीधी, नागपुर और रीवा में इलाज कराया गया, पर उसे बचाया नहीं जा सका। उसकी मौत हो गई। पूर्व विधायक केदारनाथ शुक्ला ने सांसद परिवार की असंवेदनशीलता पर सवाल उठाए हैं। सड़क रही बंद दोपहर करीब एक बजे शाम चार बजे तक प्रदर्शन चला। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि डॉ. बीना मिश्रा पर मामला दर्ज किया जाए। सांसद के पुत्र अनूप मिश्रा ने कहा कि उनकी पत्नी कार नहीं चला रही थीं। वे पुलिस जांच में सहयोग कर रहे हैं। वहीं प्रदर्शन के चलते घंटों रास्ता बंद रहा। प्रदर्शनकारी नारेबाजी भी करते रहे। पुलिस के अश्वासन पर लोग बमुश्किल माने।

मुरैना में डिप्टी कलेक्टर का वाहन हुआ दुर्घटना का शिकार, सड़क पर अचानक प्रकट हुए को बचाने में हादसा

मुरैना  एक बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में भिंड डिप्टी कलेक्टर की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. जिससे कार में सवार डिप्टी कलेक्टर सहित 3 लोग घायल हो गए. घायलों को पोरसा सिविल हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेज दिया गया. घटना पोरसा थाना क्षेत्र स्थित भिंड रोड शहीद पेट्रोल पंप के पास की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर का शासकीय वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा था. बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, भिंड जिले के मिहोना में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर विकास तैमोर मंगलवार को किसी काम से मुरैना आ रहे थे. उनकी कार में ड्राइवर संजीव कुमार के अलावा उनका सहायक सवार था. बताया जा रहा है कि कार तेज स्पीड में पोरसा कस्बे के नजदीक भिंड रोड पर स्थित शहीद पेट्रोल पंप से सामने से गुजर रही थी तभी सामने से एक बुजुर्ग आ गया. चालक ने बुजुर्ग को बचाने के लिए ब्रेक लगा दिया, जिससे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे करीब 5 फीट गहरी खाई में गुलाटी मारते हुए पलट गई. बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर ले जाया गया मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत तीनों को कार से बाहर निकाला और उन्हें पोरसा सिविल अस्पताल ले गए. जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. हालांकि बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन ने तीनों को निजी एंबुलेंस से ग्वालियर भेज दिया. घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पोरसा हास्पिटल में पदस्थ डॉ. मयंक शर्मा ने बताया कि “3 लोगों को घायल अवस्था में यहां लाया गया था. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मुरैना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.” पहले भी मुरैना में डिप्टी कलेक्टर की कार का एक्सीडेंट हुआ था सालभर पहले भी मुरैना में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर वंदना जैन की जीप से हाइवे पर एक बाइक सवार महिला-पुरुष टकरा गए थे. इस घटना के बाद वंदना जैन ने घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया था. इतना ही नहीं जब तक घायलों का उपचार नहीं हुआ तब तक डिप्टी कलेक्टर अपने कार्यालय नहीं गई थीं.

श्योपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 3 की मौत, CM मोहन ने जताया शोक, आर्थिक मदद का किया ऐलान

श्योपुर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्योपुर जिले के आवादा थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से तीन श्रद्धालुओं की असमय मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि श्योपुर जिले के आवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुसवाडा में पनवाड़ा माता मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई दुर्घटना में एक बालक और दो महिलाओं की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। दु:ख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। दुर्घटना में घायलों को उपचार के लिए समुचित व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दो-दो लाख एवं सभी घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। डॉ यादव ने कहा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्योपुर जिले के आवादा थाना क्षेत्र के सुसवाडा गांव के पनवाड़ा माता मंदिर में कल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर टॉली पलट गयी, जिससे एक बालक और दो महिलाओं की मृत्यु हो गयी है।

इटारसी राजमार्ग पर बस पलटी, दो लोगों की मौत की खबर

इटारसी  राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर सोमवार दोपहर पथरौटा पुलिया के पास अनियंत्रित होकर एक यात्री बस पलट गई। हादसे में बस सवार एक महिला यात्री समेत दो लोगों की मौत की खबर है। सूचना मिलते ही एंबुलेंस एवं पथरौटा पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत बचाव का कार्य शुरू किया गया। बस में फंसे स्कूली बच्चों एवं अन्य यात्रियों को बाहर निकाला गया। सूचना पर एसडीएम टी प्रतीक राव, एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा समेत सारे अधिकारी सरकारी अस्पताल पहुंचे। ड्राइवर की लापरवाही, हो गया फरार इटारसी से ऑर्डनेंस फैक्ट्री परिसर के लिए चलने वाली छत्रपाल पहलवान ढाबा कंपनी की बस क्रमांक एमपी 39, जेडजी 4118 चालक की लापरवाही से पलट गई। बस में इटारसी आने वाले कई यात्री सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत हुई है, अन्य यात्रियों को भी चोट पहुंची है। पुलिस के अनुसार बस चालक हादसे के बाद भाग गया है। हादसे में इन लोगों को ज्यादा चोटें गोकल पुरी (78) निवासी, नर्मदापुरम शाजरा खातून निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री रीना धुर्वे (35) निवासी, इटारसी इठल आदिवासी (40) निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ज्योति इरपाचे पिता कृष्ण चन्र्द इरपाचे (22) निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री दिव्या पिता रमेश (29) निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री बिट्ठल पंवार (35) निवासी, जमाईकला ऑर्डनेंस फैक्ट्री स्वनिल वर्मा (47) निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री मनीषा कलाम (21) निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री

आगर-सुसनेर हाइवे पर दो बाइक की भिड़ंत में भाई-बहन सहित 4 की मौत

 सुसनेर मध्य प्रदेश के आगर जिले के सुसनेर में आमने सामने दो बाइकों की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उज्जैन निवासी भाई बहन और उनका दोस्त आगर जिले के बगुलामुखी माता के दर्शन को जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही एक बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गए और तभी पीछे से आ रही एक चौपहिया वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में भाई, बहन और दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार एक युवक की इलाज के दौरान जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उज्जैन निवासी भाई बहन और दोस्त सुसनेर के नलखेड़ा स्थित बगुलामुखी माता के दर्शन करने बाइक से जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार झालावाड़ निवासी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है। युवक की मौत के बाद परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि बहन की एक साल पहले शादी हुई थी और कुछ दिन पहले ही वह मायके आई थी। आगर मालवा में उज्जैन कोटा नेशनल हाईवे पर जिले के ग्राम बर्डा बरखेड़ा जोड़ पर हुई इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को उपचार के लिए आगर जिला अस्पताल से उज्जैन रेफर कर दिया गया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक रायपुर जिला झालावाड़ राजस्थान निवासी तीन लोग अपने गांव से आगर मोती सागर तालाब किनारे स्थित भैरू महाराज मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। वहीं उज्जैन निवासी भाई-बहन और दोस्त मां बगलामुखी के दर्शन को जा रहे थे। मृतकों की पहचान उज्जैन के अवंतिपुरा निवासी राजा, उसकी बहन काजल और दोस्त आकाश के रूप में हुई हैं। वहीं, दूसरे बाइक पर सवार एक युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान अभी नहीं हुई है। जिला अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई संतोष वर्मा ने बताया कि आगर सुसनेर मार्ग पर स्थित ग्राम बर्डा बरखेड़ा जोड़ के समीप दो बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले की जांच की जा रही है।

10 मजदूरों के शव गुजरात से प्रदेश लाए जा रहे , मरने वालों में एक ही परिवार के 6 लोग भी

 देवास / हरदा गुजरात के बनासकांठा जिले में डीसा के पास एक अवैध पटाखा गोदाम में मंगलवार सुबह हुए भीषण विस्फोट में मारे गए 21 लोगों के शव बुधवार सुबह मध्य प्रदेश के उनके गांवों के लिए रवाना कर दिए गए. मृतकों में पांच बच्चे शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश के देवास और हरदा जिलों के संदलपुर और हंडिया गांवों के रहने वाले थे. विस्फोट दीपक ट्रेडर्स के गोदाम में हुआ, जिसके पास पटाखे रखने का वैध लाइसेंस नहीं था. अहमदाबाद के ढोलका में प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करने वाले चंद्रसिंह नायक ने इस त्रासदी में अपनी बेटी, दामाद, नाती राधा (3), अभिषेक (10) और दामाद के परिवार के दो अन्य सदस्यों को खो दिया. नायक ने बताया, “मेरी बेटी और दामाद ने हाल ही में यहां काम शुरू किया था, जबकि मेरी सास पहले से काम कर रही थीं. मृतकों में दस संदलपुर और ग्यारह हंडिया के थे.” जीवित बचे राजेश नायक ने कहा कि विस्फोट सुबह करीब 8:45 बजे हुआ, जब मजदूर काम पर पहुंचे ही थे. उन्होंने अपनी चाची, छोटे भाई और तीन बच्चों को खो दिया. डीसा ग्रामीण थाने के इंस्पेक्टर वीजी प्रजापति ने बताया, “शवों को ले जाने वाली दस एंबुलेंस, प्रत्येक में दो-दो ताबूत, पुलिस वाहनों के साथ गांवों के लिए रवाना हो गई हैं.” 8 शव हरदा के, 10 देवास जिले के परिवार के 8 शव हरदा के परिवार के जबकि 10 देवास जिले के हैं। दो शव ज्यादा जले हैं, जिनकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। माना जा रहा है कि ये हरदा के ही हैं। पहले हादसे में 21 मजदूरों की मौत की बात सामने आई थी। एम्बुलेंस के जरिए एमपी लाए जा रहे सभी शव 8 मजदूरों का इलाज चल रहा है। इनमें 3 की हालत गंभीर है। ठेकेदार और हरदा परिवार का एक सदस्य लापता है। शव लेने पुलिस-प्रशासन टीम के साथ मंत्री नागर सिंह भी गुजरात गए हैं। बुधवार सुबह उन्होंने बताया कि देवास के 10 मजदूरों के शव उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किए जा चुके हैं। बाकी शव भी पोस्टमॉर्टम के बाद भिजवाए जाएंगे। शवों को लेकर निकलीं एम्बुलेंस और प्रशासनिक अधिकारी गोधरा से आगे निकल चुके हैं। रास्ते में भारी ट्रैफिक, देर रात तक पहुंचेंगे शव हालांकि कहा जा रहा है कि भारी ट्रैफिक के चलते शव आज देर रात तक एमपी पहुंच पाएंगे। परिजन ने कहा कि ऐसी स्थिति में सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकेगा। कल नेमावर में नर्मदा तट पर अंतिम संस्कार देवास जिले में एक साथ इतने शवों को आइस बॉक्स में रखने की सुविधा नहीं है। इसलिए सभी शवों को इंदौर एमवाय अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा जाएगा। गुरुवार सुबह इंदौर से शवों को संदलपुर लाया जाएगा। अंतिम संस्कार नेमावर में नर्मदा तट पर किया जाएग। मध्य प्रदेश के मंत्री नागर सिंह चौहान और गुजरात के उद्योग मंत्री बलवंत सिंह राजपूत डीसा पहुंचे. चौहान ने कहा, “यह बेहद दुखद घटना है. दोनों सरकारें पीड़ितों के परिवारों को राहत दे रही हैं. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.” बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल से चर्चा के बाद उन्होंने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया. विस्फोट इतना जोरदार था कि गोदाम तहस-नहस हो गया और शरीर के अंग 200-300 मीटर दूर तक बिखर गए. कलेक्टर पटेल ने बताया कि परिसर में रहने वाले कुछ श्रमिकों के परिवार स्लैब के मलबे में दबकर मर गए. राहत और बचाव कार्य में जुटी SDRF डीसा की उप-विभागीय मजिस्ट्रेट नेहा पंचाल ने कहा, “गोदाम का लाइसेंस 31 दिसंबर को खत्म हो गया था और खामियों के कारण नवीनीकृत नहीं हुआ. यह केवल भंडारण के लिए था, लेकिन अवैध निर्माण भी हो रहा था.” पुलिस ने गोदाम मालिक दीपक मोहनानी और उनके पिता खूबचंद मोहनानी को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया. राजेश नायक ने बताया कि गोदाम में करीब दो दर्जन लोग काम कर रहे थे. यह त्रासदी मध्य प्रदेश और गुजरात के मजदूरों के लिए दर्दनाक साबित हुई, जिसने कई परिवारों को उजाड़ दिया.  

गरियाबंद में भीषण सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो,अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद गरियाबंद जिले में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना सोमवार रात राजिम के सुरसाबांधा तालाब मोड़ के पास हुई जहां तेज रफ्तार ऑल्टो कार से तीन बाइक सवार टकरा गए, हादसे में 3 युवकों की जान चली गई। वहीं दूसरी घटना आरंग थाना क्षेत्र के समोदा में हुई। जहां सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पहली घटना में 3 की मौत गरियाबंद के जेंजरा निवासी 5 लोग 3 अलग-अलग बाइक में सवार होकर किसी काम से राजिम आए थे। शाम 7 बजे वे घर लौट रहे थे। तभी सामने से गरियाबंद की ओर से तेज रफ्तार में एक कार आ रही थी। जहां तीनों बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की घटना के बाद कार के सामने 2 बाइक चढ़ गई वहीं 1 बाइक टकराकर दूर जा फेंकाई। मौके पर ही 2 युवकों की मौत हो गई थी वहीं सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां रास्ते में ही 1 युवक ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में तीनों लोमचंद साहू, शीतल साहू और घनश्याम साहू एक ही परिवार के थे। दूसरी घटना में 2 की मौत रविवार शाम 5 बजे आरंग में कुरुद-कुटेला के बीच तेज रफ्तार ट्रक (CG04 JE 0169) ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में छोटकू खूंटे और कामता सोनवानी नीचे गिर गए और ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने नवापारा-आरंग में चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन उनका गुस्सा कम नहीं हुआ। ग्रामीणों ने उचित मुआवजा और ट्रक ड्राइवर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के समझाइश के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म कर दिया।

मध्य प्रदेश में डेढ़ माह में सड़क दुर्घटनाओं में 1656 मौतें, तेज रफ्तार बना बड़ा कारण

भोपाल  मध्य प्रदेश में पिछले ड़ेढ माह में सड़क हादसों में 1656 लोगों ने जान गंवाई। वहीं, प्रयागराज महाकुंभ के दौरान एमपी बॉर्डर पर सड़क हादसों में 202 लोगों की मौत हुई। विधायक दिनेश राय मुनमुन के प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह जानकारी दी।  डॉ. मोहन यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों में 144 पुरुष, 50 महिलाएं और 8 बच्चे शामिल थे। उन्होंने कहा कि राज्यभर में कुल 1,656 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई, जिनमें 152 लोगों ने हेलमेट न पहनने के कारण और 26 लोगों ने सीट बेल्ट न पहनने की वजह से जान गंवाई। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने में एमपी बॉर्डर पर कुल 552 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 944 लोग घायल हुए। इस दौरान  शराब पीकर गाड़ी चलाने से केवल एक हादसा हुआ, लेकिन इसमें कोई मौत नहीं हुई। 2022 के आकड़े के अनुसार सड़क हादसो में मध्य प्रदेश का देश में दूसरा स्थान है। 1,026 लोगों की मौत ओवरस्पीडिंग के कारण मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजह तेज रफ्तार है। 1,026 लोगों की मौत ओवरस्पीडिंग के कारण हुई, जबकि 40 लोगों की मौत ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की वजह से हुई। इसके अलावा, 56 लोगों की मौत ब्लैक स्पॉट्स पर हुई।   सड़क सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे है। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, गति सीमा का पालन और यातायात नियमों का सही तरीके से अनुपालन करने से हादसों को रोका जा सकता है।

रायसेन में शनिवार को हुआ भीषण सड़क हादसा, 5 की हालत गंभीर

रायसेन  रायसेन में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां थाना उमरावगंज पुलिस चौकी खरबई के सेहतगंज में स्कार्पियो और ट्रक जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि ट्रक में भरा कोयला भी बीच सड़क पर फैला। स्कॉर्पियो में सवार सभी पांच लोग और एक ट्रक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रायसेन एम्बुलेंस की मदद से भेजा। स्कार्पियो के ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। स्कार्पियो में सवार सभी लोग नर्मदापुरम(होशंगाबाद) से रसोई कार्यक्रम में शामिल होने रतनपुर आए थे। वहां से लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार, हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में स्कॉर्पियो चालक तरुण, संतोष मीणा, विनोद मीणा, कालू मीणा और कुलदीप मीणा सभी घायलों को टोल टैक्स सेहतगंज की एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया।

छतरपुर मेंरोड एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 3 की मौत-तीन घायल, डिवाइडर से टकराई थी कार

छतरपुर छतरपुर जिले में एक दर्दनाक रोड एक्सीडेंट हुआ है। कार हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कार हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में कार के सड़क के डिवाइडर से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक और घायल लोग एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं। घायलों को ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बमीठा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि अमरीश सोलंकी (44), उनकी पत्नी गीता सोलंकी (40) और उनकी बेटी देवांशी सोलंकी (15) की इस दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर बसारी के पास शाम 4:30 बजे हुई। इसमें अमरीश के छोटे भाई विकास सोलंकी (32), उनकी पत्नी नेहा सोलंकी (26) और उनकी बेटी गीताली सोलंकी (12) घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे होली समारोह में भाग लेने के लिए ग्वालियर से छतरपुर के बागेश्वर धाम जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि कार के चालक को नींद आ गई और उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

बड़वानी-सेंधवा स्टेट हाइवे पर बस अनियंत्रित होकर पलटी, मासूम बच्ची की मौत, 30 यात्री घायल, नशे में था चालक

बड़वानी  धुलेंडी की शाम जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर सेंधवा स्टेट हाइवे पर मजदूरों से भरी स्लीपर कोच बस पलट गईं। घटना में करीब 30 लोग घायल हुए। इसमें डेढ़ साल के मासूम की मौत हुई है। मजदूरों से भरी बस पलसूद से गुजरात जा रही थी। इस दौरान ग्राम जूनाझिरा के पास सड़क किनारे बस पलट गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बस का चालक नशे में होकर तेज गति से चला रहा था। घटना शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई गई है। सूचना मिलते ही मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, एसपी जगदीश डावर, एसडीएम भूपेंद्र रावत, एसडीओपी दिनेश चौहान सहित बड़वानी सिलावद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद मौके पर बड़वानी सिलावद से 6-7 एम्बुलेंस पहुंची। अलग-अलग गांव फलियों के लोग थे सवार पुलिस और लोगों की मदद से घायलों को सबसे पहले सिलावद अस्पताल ले जाएगा। यहां प्राथमिक उपचार शुरू करने के बाद गंभीर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में सिलावद पलसूद क्षेत्र के अलग-अलग गांव फलियों के ग्रामीण महिला पुरुष शामिल हैं। बस पलटने की घटना में घायल करीब 10 लोगों को जिला अस्पताल भी रेफर किया गया। विधायक राजन मंडलोई ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के हाल जाने। मामले की जांच करेंगे एसपी जगदीश डावर ने कहा कि बस पलटने के मामले में जांच की जाएगी। सबसे पहले घायल का उपचार के लिए सिलावट अस्पताल और अधिक घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया है। समुचित उपचार के निर्देश दिए घटना की सूचना पर सिलावद अस्पताल राज्यसभा सांसद डॉक्टर समर सिंह सोलंकी नेघायलों के हाल जाने और घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही अस्पताल में डॉक्टर व अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। वहीं अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet