LATEST NEWS

Mandsaur: दिल्ली मुंबई-एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, 3 लोगों की मौत

मंदसौर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर मंदसौर जिले के गरोठ व शामगढ़ के बीच हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी एक माह में यहां तीन दुर्घटना हो चुकी है। बुधवार रात में भी हुए शामगढ़ तहसील क्षेत्र के मेलखेड़ा एवं बरडिया पुना के बीच एक कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे उतरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में दिल्ली निवासी तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी परिवार दो वाहनों से पुणे से दिल्ली लौट रहे थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर आगे जा रही रही फॉर्च्यूनर (एचआर 98 क्यू 3231) में कंवरलाल, रोशन, सुरेंद्र सवार थे। अन्य सवार पीछे की गाड़ी में थे। मंदसौर कंट्रोल रूम को दी जानकारी बुधवार रात में मंदसौर जिले की सीमा में प्रवेश के बाद फॉर्च्यूनर सवार लोगों का पीछे आ रहे स्वजन से मोबाइल संपर्क टूट गया। काफी देर तक बात नहीं होने और वाहन भी नहीं दिखने पर स्वजन ने मंदसौर में कंट्रोल रुम पर सूचित किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने खोजबीन शुरू की। मोबाइल की आखिरी लोकेशन के आधार पर सर्च किया तो मेलखेड़ा व बर्डिया पूना के बीच एक्सप्रेस वे के नीचे दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर कार मिली। वाहन तक पहुंचे तो अंदर तीनों मृत मिले। ऐसा बताया जा रहा है कि तेज गति से चल रही कार रेलिंग से टकराकर हवा में उछली और कई पलटी खाते हुए नीचे जा गिरी। शामगढ़ थाने के एएसआई अविनाश सोनी ने पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला व शामगढ़ अस्पताल लेकर आए।

परीक्षा देने जा रही 10वीं की छात्रा रोड़ एक्सीडेंट घायल, घायल अवस्था में दी परीक्षा

मुरैना कैलारस हाई स्कुल की बोर्ड परीक्षा का गुरुवार से प्रारंभ हुई है। परीक्षा देने जा रही 10 वीं की छात्रा सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे का शिकार हुई छात्रा को परिजनों की सहायता से कैलारस अस्पताल पर उपचार दिया गया। जिसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों से जिद कर परीक्षा देने पहुंची जहाँ घायल छात्रा ने अपना हिंदी बिषय का प्रश्नपत्र दिया है। घायल अवस्था में छात्रा ने वोर्ड परीक्षा दी, इससे सभी लोग छात्रा के साहस की तारीफ कर रहे है। मध्यप्रदेश में आज से हाई स्कुल बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हुई है। आज गुरुवार को सुबह करीब 8 बजे एचोली गांव से खुशबु पुत्र राजेश धाकड़ उम्र 15 वर्ष परीक्षा देने कैलारस आ रही थी। इसी दौरान नैपरी पुल के पास अज्ञात बस की टक्कर से दुर्घटना हो गई। सड़क दुर्घटना में छात्रा को काफ़ी चोटे आई। स्थानीय लोगो की सहायता से छात्रा ओर उसके परिजन को कैलारस अस्पताल लाया गया। जहाँ घायल को कैलारस बीएमओ डॉ एस आर मिश्रा ने उपचार दिया। इलाज के बाद घायला छात्रा खुशबू धाकड़ को पुलिस के द्वारा परीक्षा केंद्र आश. आचार्य नरेंद्र देव डीएलएड कॉलेज कैलारस ले जाया गया। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा केंद्र प्रभारी संजय शर्मा ने कहा आप आगे परीक्षा दे लेना लेनिक छात्रा ने कहा सर मेरी एक साल खराब हो जाएगी। छात्रा के साहस को देखते हुए परीक्षा केंद्र प्रभारी ने घायला छात्रा के लिए अलग से व्यवस्था की ओर छात्रा ने अपनी परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र के साथ साथ जिसने भी इस घटना के बारे में सुना तो सभी ने छात्रा खुशबु की सराहना की है। कैलारस थाना पुलिस के द्वारा दुर्घटना में घायल छात्रा खुशबु धाकड़ को लाया गया। छात्रा के साहस ओर उसकी हालत को देखते हुए, महिला शिक्षक को ड्यूटी पर लगाया गया साथ ही उसका बेहतर तरिके से ख्याल रखा गया। छात्रा ने अपना पेपर सकुशल दिया ओर अपने परिजनों के साथ घर बापस गई। यह उन सभी छात्र छात्राओं के लिए मिशाल है जो परीक्षा से कतराते है ओर बहाने बनाते है। संजय शर्मा, परीक्षा केंद्र प्रभारी, आश. आचार्य नरेंद्र देव डीएलएड कॉलेज कैलारस

महोबा : कानपुर-सागर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से कार सवार महिला सहित चार की मौत, सभी मृतक भोपाल निवासी

भोपाल /महोबा  यूपी के महोबा में भीषण सड़क हादसे में महाकुंभ से लौटते 4 की मौत। यूपी के महोबा जिले में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर भोपाल को लौटती एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ट्रक के नीचे घुस गई।हादसे में 3 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, कार सवार घायल महिला की जिला अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया, जबकि चालक फरार हो गया। ट्रक में फंसी ऑल्टो जेसीबी की मदद से निकली महोबा में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोग मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निवासी थे। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हादसे के दौरान हुई टक्कर के बाद ट्रक कार को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। मिली जानकारी के मुताबिक, भोपाल निवासी चारों लोग एक साथ कार से प्रयागराज महाकुंभ गए थे। शुक्रवार की सुबह ये लोग अल्टो कार से वापस लौटकर भोपाल जा रहे थे। रास्ते में कानपुर सागर हाईवे पर थाना कस्बा श्रीनगर के पास बने बरा नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी और इसे 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। नरेश नागर पुत्र सिद्धनाथ, अवधेश नागर पुत्र बाबूलाल निवासीगण हिनौती सड़क बैसरिया राेड भोपाल अन्य लोगों के साथ प्रयागराज महाकुंभ गए थे। शुक्रवार की सुबह ये लोग अल्टो कार से वापस लौटकर भोपाल जा रहे थे। रास्ते में कानपुर सागर हाईवे पर थाना कस्बा श्रीनगर के पास बने बरा नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी और इसे 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। ट्रक पुलिस के कब्जे में, चालक फरार     पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि उसका चालक फरार हो गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि चालक को झपकी आने से कार गलत साइड में पहुंच गई जिससे टक्कर हो गई।     भोपाल के हिनौती सड़क बैसरिया राेड निवासी नरेश नागर पुत्र सिद्धनाथ, अवधेश नागर पुत्र बाबूलाल अन्य लोगों के साथ प्रयागराज महाकुंभ गए थे। शुक्रवार की सुबह सभी आल्टो कार से लौट रहे थे।     हादसे में नरेश नागर, अवधेश व चालक भूरा गुर्जर निवासी बरखेड़ी थाना नजीराबाद जिला भोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। 23 वर्षीय पूजा नागर निवासी अरनिया माता थाना नीमच जिला राजगढ़ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। तीन लोगों की मौके पर मौत हादसे में नरेश नागर, अवधेश व चालक भूरा गुर्जर निवासी बरखेड़ी थाना नजीराबाद जिला भोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 23 वर्षीय पूजा नागर निवासी अरनिया माता थाना नीमच जिला राजगढ़ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन मशीन से सड़क से अलग कराया गया। चालक को नींद आने की वजह से हुआ हादसा एसपी पलाश बंसल ने बताया क‍ि मौके पर तत्काल एंबुलेंस, पुलिस को भेजा गया था। अल्टो कार व ट्रक में भिड़ंत हुई है। इसमें चार यात्री सवार थे और चारों मप्र राज्य के निवासी थे। प्रथम दृष्टया पता चला है कि चालक को नींद आने के कारण यह दूसरे साइड में चले गए। जिससे यह दुर्घटना हुई। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। दिवंगत के स्वजन को सूचित कर दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कराकर अग्रिम कार्रवाई कराई जा रही है। चालक को झपकी आने से हुआ यह भीषण सड़क हादसा हादसे और हाईवे पर जाम लगने की सूचना मिलते ही एसपी पलाश बंसल ने मौके पर पहुंचे। एसपी ने मौके पर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उनके स्वजन को सूचना दी है। एसपी पलाश बंसल ने बताया क‍ि मौके पर तत्काल एंबुलेंस, पुलिस को भेजा गया था। अल्टो कार व ट्रक में भिड़ंत हुई है। इसमें चार यात्री सवार थे और चारों मप्र राज्य के निवासी थे। प्रथम दृष्टया पता चला है कि चालक को नींद आने के कारण यह दूसरे साइड में चले गए। जिससे यह दुर्घटना हुई। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। दिवंगत के स्वजन को सूचित कर दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कराकर अग्रिम कार्रवाई कराई जा रही है। सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा गंभीर एक अन्य सड़क हादसे में महाशिवरात्रि के अवसर पर देवपूजा करने चिचोली थाना क्षेत्र के असाड़ी गांव आए हरदा जिले के निवासी पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरदा जिले के डहरिया गांव निवासी 68 वर्षीय भूरा पिता छन्नू अपने बेटे फूलचंद विश्वकर्मा के साथ अषाढ़ी में देवपूजा करने आए थे। पूजा के बाद बुधवार रात अपने गांव लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान भूरा विश्वकर्मा की मौत हो गई। फूलचंद की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में दूसरी बाइक का चालक को भी गंभीर रूप से घायल होने पर भोपाल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि वह कोमा में चला गया है।

चंदौली में भीषण हादसा ट्रक-बोलेरो की टक्कर से बच्‍ची समेत 4 की मौत, 7 घायल

चंदौली  नौगढ़-मधुपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर रात बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में बालिका समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से सोनभद्र के मधुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्‍टरों ने जांच के बाद चार को मृत घोषित कर दिया। चार की हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। तीन का उपचार मेडिकल कॉलेज सोनभद्र में किया जा रहा। चकिया थाना के पालपुर ग्राम में इस्तखार अहमद के घर 22 फरवरी को एक कार्यक्रम का आयोजन था। इसमें शामिल होने किए उनके रिश्तेदार विभिन्न जगहों से आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लोगों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसी क्रम कोलकाता से आए कुछ रिश्तेदारों को ट्रेन पर बैठाने के लिए इस्तेखार बोलेरो से रेणुकूट जा रहे थे। ट्रक की टक्‍कर से पलट गई बोलेरो, चार लोगों की मौत जैसे ही वाहन नौगढ़ थाना के जयमोहिनी पोस्ता गांव के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्‍कर की वजह से गाड़ी पलट गई। हादसे में पालपुर निवासी 46 वर्षीय इस्तखार अहमद, कोलकाता के रहने वाले 52 वर्षीय अख्तर अंसारी, 33 वर्षीय हकीमुन निशा व सात वर्षीय सायना की मौत हो गई। वहीं, नूर अहमद, रोशन आरा, साबरा खातून, अफसाना खातून समेत तीन बच्चियां घायल हो गईं। पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, व्यवसायी की मौत, चार घायल इससे पहले बुधवार की देर रात में बभनियांव गांव के पास कमालपुर के व्यवसायी ओमप्रकाश रस्तोगी की कार असंतुलित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में ओमप्रकाश की मौके पर मौत हो गई। वहीं, अन्य चार लोग घायल हो गए। महाशि‍वरात्र‍ि पर पूजा करके वापस लौट रहे थे ओमप्रकाश कमालपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी ओम प्रकाश रस्तोगी अक्सर मार्कंडे महादेव जाकर जलाभिषेक करते थे। इसी क्रम में वह बीते 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक करने के लिए अपने चार अन्य व्यापारियों के साथ गए थे। वहां पर पूजा अर्चन कर जब सभी लोग घर वापस आ रहे थे तो कार का दुर्घटना का शिकार हो गई।

जबलपुर में दर्दनाक हादसा, पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 3 की मौत 27 घायल

जबलपुर  मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया. सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. मृतकों में महिला समेत तीन बच्चे शामिल हैं. वहीं घायलों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं समेत 27 लोगों के घायल होने की खबर है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी घटना, बरेला थाना क्षेत्र के महगवां इलाके की है. जहां एक पिकअप में सवार होकर सभी लोग सगाई करने मंडला जा रहे थे. इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर 4 फीट नीचे गड्ढे में गिर गया. जिसमें महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घटना में 27 लोग घायल हैं. हादसे में घायल सभी लोग एक ही परिवार के हैं. पूरा परिवार तिलवारा थाना क्षेत्र के ऐंठाखेड़ा का रहने वाला है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती कराया गया है. जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है. घायलों के परिजन राजकुमार नरेती ने बताया कि ऐंठाखेड़ा से सभी लोग बरेला के चुरईखानी गांव सगाई में जा रहे थे. इसी दौरान गाड़ी की स्टेयरिंग फेल हो गई. वाहन में बच्चे समेत 30 लोग सवार थे. तीन की मौत हो गई है. जिसमें मेरसिंह कुलस्ते, हिरोंदाबाई, धूमकेती रामेश्वर मुरारी की मौत हो गई.

रीवा में खड़े ट्रेलर से टकराई महाकुंभ से लौट रहे यात्रियों की कार, तीन की मौत और पांच घायल

रीवा नेशनल हाइवे 30 में लगातार महाकुंभ यात्री सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. एक बार फिर हाईवे में भीषण हादसा हुआ. जिसमें घटना स्थल पर ही 3 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई. जबकी 7 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ये तीर्थयात्री महाकुंभ प्रयागराज से लौट रहे थे. घायलों का संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में उपचार किया जा रहा है. घटना NH 30 थाना मनगवा क्षेत्र की है. महाकुंभ प्रयागराज से लौट रहा एक गामा तूफान वाहन गंगेव के पास मढ़ी में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि तूफान के परखच्चे उड़ गए. भीषण हादसे में 3 तीर्थयात्रियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि 7 तीर्थयात्री घायल हो गए. सूचना मिलते ही मनगवां थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंची. सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव भेजा. हालत गंभीर होने के कारण 7 घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल रीवा के लिए रेफर किया गया. थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने बताया कि पुलिस और राजस्व विभाग राहत बचाव कार्य में लगा रहा. घायलों को हॉस्पिटल ले जाने के साथ ही अवरुद्ध सड़क को तत्काल खुलवाया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गामा गाड़ी तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुस गई. सभी तीर्थयात्री प्रयागराज से गंगा स्नान करके वापस सीहोर जा रहे थे. वाहन चालक नीद में था जिसके कारण बड़ी दुर्घटना हो गई. घायलों का हॉस्पिटल में उपचार किया जा रहा है. इनकी हालत नाजुक है. बीते दिन भी महाकुंभ के तीर्थयात्री दुर्घटना ग्रस्त हुए थे. जिसमें 3 की मौत घटनास्थल पर हो गई थी. 10 घायल थे, जिसमें 2 की उपचार की दौरान मौत हो गई.    

सिंगरौली में सड़क दुर्घटना के बाद भीड़ का तांडव, फूंकी गाड़ियां

सिंगरौली  सिंगरौली जिले में  कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने 7 बस और 4 हाइवा (माल ढोने वाली गाड़ी) को आग के हवाले कर दिया, जिससे पूरी तरह अराजकता फैल गई. मृतकों की पहचान रामलालू यादव और रामसागर प्रजापति के रूप में हुई है. घटना माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अमिलिया घाटी की है. दोनों मृतक स्थानीय निवासी थे. अमिलिया घाटी में सड़क हादसे के बाद मचे बवाल की सूचना पाकर पुलसि मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दुर्घटना में मारे गए दोनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. हालात को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात की गई. सिंगरौली के कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला और पुलिस अधीक्षक मनोज खत्री ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. जानकारी के मुताबिक जिन वाहनों में भीड़ ने आग लगाई वे उसी कोलमाइंस कंपनी के हैं, जिसके लोडर ट्रक से एक्सीडेंट हुआ था. ये वाहन कोयला परिवहन और कोलमाइंस में काम करने वाले कर्मचारियों को लाने-ले जाने के काम में लगे थे. सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक मनोज खत्री ने बताया कि गुस्साई भीड़ वाहनों को आग के हवाले करने के बाद कोलमाइंस की ओर बढ़ रही थी. लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ को तितर-बितर किया. सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक मनोज खत्री ने बताया कि अमिलिया कोयला खदान से कोयला लोड करके कोल यार्ड की तरफ जा रहे एक हाइवा ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद हाइवा भी पलट गया था. दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद, मृतकों के परिवार के सदस्यों सहित स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जो कुछ ही समय में हिंसक हो गया. एसपी खत्री ने कहा, ‘दुर्घटना के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि भीड़ ने 7 बसों सहित 11 वाहनों को आग लगा दी. पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया. भीड़ को काबू में करने के दौरान कई पुलिसकर्मियों को भी चोट आई.’ इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो हाइवा में लगे डैश कैम में कैद हो गया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक से टक्कर के बाद हाइवा रोड से उतरकर खाई में चला जाता है. सीट बेल्ट टूटने से ड्राइवर केबिन में ही जोरदार झटके खाने लगता है. पुलिस ने बवाल और वाहनों में आग लगाने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की बात कही. एसपी खत्री ने कहा, ‘हम दुर्घटना और उसके बाद कानून व्यवस्था की स्थिति के संबंध में सभी कानूनी दायित्वों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं.’ गनीमत रही की बस में सवार कर्मचारी समय रहते उतर गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. स्थिति पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल बुलाया गया. अ​मिलिया घाटी में स्थिति को और अधिक बिगड़ने से रोकने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.  

जबलपुर :सिहोरा में महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस भीषण दुर्घटना का शिकार, सात की दर्दनाक मौत

जबलपुर  मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित सिहोरा में एक बड़ा हादसा हुआ है। प्रयागराज महाकुंभ से वापस लौट रही एक ट्रैवलर, कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई है। यह हादसा सिहोरा में हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार महाकुंभ से लौट रहे सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग अभी दबे हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। जबलपुर कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच रहे हैं। क्रेन से गाड़ियों को अलग किया जा रहा है। सात लोगों की मौत घटना सिहोरा थाना अंतर्गत मोहाला और बरगी ग्राम के बीच घटी है। नहर के पास एक ट्रैवलर गाड़ी, ट्रक और किया गाड़ी के बीच एक्सीडेंट हो जाने से अभी तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। अभी दो-तीन लोगों के और दबे होने की संभावना है। पुलिस और एनएचआई के लोगों द्वारा लोगों को निकाला जा रहा है। अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। घटना स्थल जबलपुर शहर से करीब 50 किमी दूर है। ट्रक का टायर फटने से हादसा पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह लगभग 8.45 बजे सिहोरा के ग्राम मोहला बरगी के पास हुआ। ट्रक का टायर एकाएक फटा जिस वजह से वह अनियंत्रित होकर कार को टक्कर मारते हुए गलत दिशा में पहुंच गया। वहां प्रयागराज से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 20 जेड एल 9105 जबलपुर से पुट्टी लेकर कटनी की ओर जा रहा था। सुबह लगभग 8:45 बजे सिहोरा के ग्राम मोहला बरगी के पास ट्रक का टायर अचानक फटा। वह एक कार को टक्कर मारते हुए गलत साइड में पहुंच गया। यह हादसा एक ब्रिज पर हुआ है। ट्रक के टक्कर के गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि ओवर स्पीड की वजह से घटना घटी है। एक गाड़ी ब्रिज की रेलिंग पर फंसी है। बताया जा रहा है कि किया की कार में सवार लोग सुरक्षित हैं। मृतक ट्रैवलर में सवार थे। हालांकि उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही मृतकों की पहचान कर रही है। ट्रक में सीमेंट लोड था। इस हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। वहीं, दो घायलों को मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। एक व्यक्ति अभी भी गाड़ी में फंसा है, जिसको निकाला जा रहा है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से परिजनों से संपर्क किया गया है। सीएम ने दुख व्यक्त किया सीएम मोहन यादव ने हादसे के बाद एक्स पर लिखा कि जबलपुर जिले के सिहोरा में नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर प्रयागराज से वापस आ रही ट्रैवलर और ट्रक की भीषण सड़क दुर्घटना में आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्रियों की असामयिक मौत दुखद है। मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि घायलों का समुचित उपचार और सभी मृतकों के परिजनों से संपर्क कर पार्थिव देह को पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

छत्तीसगढ़ जा रही कार भोपाल-नर्मदापुरम रोड पर हुई हादसे का शिकार, 3 की गई जान

रायसेन मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां कार और ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण रोड एक्सीडेंट में कार सवार 3 युवकों की मौत हो गई है. भोपाल-नर्मदापुरम मार्ग पर केरी मोड़ बरखेड़ा के पास ये हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि राजस्थान के नागोद के रहने वाले तीनों युवक छत्तीसगढ़ जा रहे थे. भोपाल-नर्मदापुरम मार्ग पर केरी मोड़ के पास उनकी गाड़ी ट्रक से टकराई गई. टक्कर इतनी भयंकर थी कि बादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. ओबैदुल्लागंज थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है.

खड़े ट्रक में घुसी कार, लेडी कॉन्स्टेबल और पति की मौत, क्रेन से निकाले गए शव, कार में पीछे बैठे बच्चे बुरी तरह हो गए घायल

रतलाम  शनिवार की अलसुबह शहर के पास हुईं सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई। यह चारों कार से रतलाम आ रहें थे और इनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी, दुर्घटना में घायल महिला शहर के माणकचौक थाने पर पदस्थ थी। घटना सुबह शनिवार सुबह 4 फोरलेन स्थित ग्राम सिमलावदा के निकट झालरापाड़ा की है इस सड़क दुर्घटना में बोरझनी कानवन जिला धार के रहने वाले झन्ना (32) पति अरविन्द और अरविन्द (32) की मौत हो गई। बता दें कि मृतिका झन्ना शहर के माणकचौक थाने पर आरक्षक के रूप में पदस्थ थी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बिलपांक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों दम्पति अपने दोनों बच्चों श्रेयांस (4) और पीरल (7) के साथ धार से वापस रतलाम लौट रहें थे और यह हादसा हुआ। दुर्घटना में श्रेयांस और पीरल को मामूली चोट लगी।‌ घटना की जानकारी मिलते ही बिलपांक पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को रतलाम के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परिक्षण कर दम्पति को मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों बच्चों को मामूली चोट आने पर उनका भी मेडिकल और उपचार कराया मौके पर मृतक के रिश्तेदार पंहुच गए थे। फोरलेन रोड पर चल रहा था काम महिला कॉन्स्टेबल झन्ना गामड़ शहर के माणकचौक थाने में पदस्थ थीं। कार कॉन्स्टेबल के पति अरविंद ड्राइव कर रहे थे। जबकि वो आगे बैठी थीं। दोनों बच्चे पीछे की सीट पर थे। वे शनिवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे सिमलावदा से आगे बदनावर की तरफ जा रहे थे। यहां फोरलेन पर काम चल रहा है। रात में ट्रक से निर्माण सामग्री उतारी जा रही थी। इसी दौरान कार पीछे से आकर ट्रक में जा घुसी। बदनावर से शादी से लौट रहे थे झन्ना गामड़ के पति प्राइवेट जॉब करते थे। मूलत: धार जिले के बदनावर के रहने वाले थे। परिवार में शादी होने के कारण वह बदनावर गए थे। महिला कॉन्स्टेबल शुक्रवार शाम तक माणकचौक थाने ड्यूटी पर थी। ड्यूटी के बाद वह अपने परिवार के साथ बदनावर गई थी। शादी से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

महू में भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत व 10 घायल, ट्रैवलर में सवार थे कर्नाटक के यात्री

महू  मानपुर थाना क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 6  लोगों की मौत हो गई है, वहीं 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना लगते ही मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार-शुक्रवार मध्यरात्रि 2:30 बजे की है. दुर्घटनाग्रस्त हुई टेंपो ट्रैवलर में सवार यात्री कर्नाटक के रहने वाले हैं, जो उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे. मानपुर भैरव घाट के पास की घटना मानपुर पुलिस के अनुसार मानपुर भैरव घाट में करीब ढाई बजे टेंपो ट्रैवलर आगे चल रहे टैंकर में जा घुसी. इस घटना में ट्रैवलर में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं टक्कर से पहले ट्रैवलर वाहन ने पास से गुजर रहे दो बाइक सवारों को भी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी भी मौत हो गई. इसके अलावा ट्रैवलर में बैठे 10 लोग जिनमें महिला पुरुष और बच्चे शामिल हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए. 6  में से 2 मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. ट्रैवलर के उड़े परखच्चे, मृतकों में दो एमपी से मानपुर थाने के एएसआई रवि ने बताया, ” ट्रैवलर और ट्रक के टक्कर से पहले ट्रैवलर ने बाइक को टक्कर मारी थी. इसमें मध्यप्रदेश के सेंधवा निवासी शुभम और धरमपुरी निवासी हिमांशु की मौत हो गई है. वहीं ट्रैवलर में सवार दो महिलाओं की मौत हुई है. उनकी भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.” पुलिस के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि ट्रैवलर वाहन के परखच्चे उड़ गए. इसमें सवार सभी यात्री कर्नाटक के रहने वाले हैं. घायलों का उपचार इंदौर के एम वाय अस्पताल में किया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हादसे में ये 15 घायल     सविता पत्नी तुकाराम, 40 साल     सुभाष रेन, 35 साल     शीतल रामचंद्र, 27 साल     तीरथ पिता रामचंद्र, 48 साल     श्रुति पति अमर, 32 साल     भाव सिंह, 36 साल     शिव सिंह पिता श्रीकांत, 31 साल     बबीता पति फकीरा, 56 साल     राजू, 63 साल     मालवा पति कृष्णा, 60 साल     सुनीता पति श्रीकांत, 50 साल     प्रशांत, 52 साल     शंकर, 60 साल     लता, 62 साल     बांगल वडियप्पा, 55 साल

राजधानी के VIP रोड पर आधी रात को बड़ा सड़क हादसा, पुलिस ने युवती और उसके साथी हो हिरासत में लिया

रायपुर  छत्तीसगढ़ की राजधानी के VIP रोड पर आधी रात को बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसके तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ।घायलों को तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कार सवार रशियन युवती ने हंगामा किया। लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज घटना के अनुसार, तेज रफ्तार कार में एक युवक और एक रशियन युवती सवार थे, जो दोनों नशे में धुत थे। कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उन्हें मेकाहारा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ने युवती और उसके साथी हो हिरासत में लिया हादसे के बाद, रशियन युवती ने मौके पर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे और कार में सवार युवक को हिरासत में लिया। दोनों नशे में होने के कारण पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने घटना के बारे में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवक और रशियन युवती के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

तीन लोग गंभीर घायल, छत्तीसगढ़-अंबिकापुर के चार लोगों की उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में मौत

अंबिकापुर। उत्तर प्रदेश के हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली में रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा (45), उनके छोटे पुत्र व रामानुजंगज निवासी सोनू कादरी (37) के अलावा एक राहगीर तथा एक ट्रक और एक ट्रेलर चालक शामिल है। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें मृतक रवि मिश्रा की पत्नी व बड़ा पुत्र शामिल है। मूलरूप से अंबिकापुर के गंगापुर निवासी प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा, पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों तथा रामानुजंगज के सोनू कादरी के साथ वाराणसी की ओर जा रहे थे। उत्तर प्रदेश के हाथीनाला थाना के रानीताली स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास सामने से डिवाइडर तोड़ कर गलत दिशा में घुसी ट्रेलर से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक पैदल जा रहे राहगीर सहित एक दूसरे ट्रक का चालक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की चपेट में आ गया। इससे दोनों की मौत हो गई। ट्रक चालक अपनी वाहन खड़ी कर  सड़क के दूसरी ओर चाय पीने जा रहा था। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों के अलावा ट्रेलर चालक ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों के शवों को दुद्धी सीएचसी भेजा गया है। कार में सवार  तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को चोपन अस्पताल भेजा गया है। मृतक रवि मिश्रा लंबे समय तक रामानुजगंज थाने में पदस्थ थे दुर्घटना में उनके तथा पुत्र के मौत की खबर से रामानुजगंज सहित बलरामपुर पुलिस में शोक की लहर है। दुर्घटना की खबर मिलते ही अंबिकापुर और रामानुजगंज से स्वजन तथा परिचित दुद्धी के लिए रवाना हो चुके हैं।

यूपी : सोनभद्र में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार और ट्रक में टक्कर, 6 लोगों की मौत

सोनभद्र उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भीषण हादसा हो गया। रविवार (2 फरवरी) की रात ‘प्रयागराज महाकुंभ’ जा रहा परिवार का एक्सीडेंट हो गया। तेज रफ्तार क्रेटा और ट्रेलर की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार छत्तीसगढ़ के दरोगा, उनकी मां, पत्नी और बेटे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। 2 गंभीर घायल हैं। टक्कर के बाद ट्रेलर चाय पीने उतरे एक ट्रक चालक को रौंदता हुआ एक मकान से टकरा गया। हादसे में चालक समेत एक अन्य राहगीर की भी मौत हुई है। एक्सीडेंट वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली इलाके में हुआ। गंगा स्नान करने जा रहा था परिवार छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से दरोगा रवि प्रकाश मिश्रा अपनी मां उषा मिश्रा, पत्नी प्रियंका मिश्रा, बेटे दिव्यांशु मिश्रा, अथर्व मिश्रा और नौकरानी दुर्गा देवी के साथ प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान करने जा रहे थे। दरोगा की क्रेटा गाड़ी उनका ड्राइवर सने कादरी चला रहा था। रविवार रात 8 बजे वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर दौड़ रही कार की सामने से आ रहे ट्रेलर से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में रवि प्रकाश, उषा मिश्रा, प्रियंका, अथर्व और ड्राइवर की मौत हो गई। दिव्यांशु मिश्रा और दुर्गा देवी गंभीर घायल हैं। कार के दरवाजे काटकर निकाले शव दरोगा की कार को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर चाय पीने उतरे एक ट्रक चालक को रौंदता हुआ एक मकान से टकरा गया। हादसे में चालक समेत एक अन्य राहगीर की भी मौत हुई है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। गैस कटर से कार के दरवाजे काटे। शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला और एक बच्चे की हालत गंभीर है। घायलों को हायर सेंटर में रेफर किया है हादसे की सूचना मिलते ही एसपी और डीएम घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस हादसे कारणों की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि हाथीनाला थाना क्षेत्र में रात 8 बजे सड़क हादसा हुआ। ट्रेलर डिवाइडर को क्रॉस करके दूसरी लाइन में आ गया। इस बीच छत्तीसगढ़ नंबर की क्रेटा कार से उसकी टक्कर हो गई। साथ ही एक ड्राइवर की ट्रक की टक्कर में मौत हो गई। हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हुई है। 3 गंभीर घायल हैं। घायलों को हायर सेंटर में रेफर कर दिया है। परिवार वालों से संपर्क किया है।

हादसा : महिदपुर में सुबह तेज रफ्तार पिकअप पलटी, तीन मजदूरों की हुई मौत, सभी रतलाम जा रहे थे

उज्जैन उज्जैन में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। 14 घायल हैं, इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज महिदपुर में चल रहा है। हादसा महिदपुर तहसील के डेलची गांव में सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। पिकअप मजदूरों को लेकर रतलाम जा रही थी। स्पीड तेज होने के चलते पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ऊतरकर पलट गई। मजदूर नीचे दब गए।मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पिकअप के नीचे दबने से कंचन बाई (45), जसोदा बाई (35) और बाला राम (15) की मौत हो गई। माया बाई, रेखा बाई, पायल बाई, रम्भा बाई को गंभीर हालत में उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंजू बाई, हेमा बाई, साजन बाई, लक्ष्मी बाई, डाली बाई, रेखा बाई, ललिता बाई, रम्भा बाई, कमला बाई, उमराव बाई, सुगन बाई और रुक्मा बाई को महिदपुर के अस्पताल हैं। सभी महिलाएं मजदूर थीं और सुबह के समय खेतों में मटर तोड़ने के लिए अन्य गांवों में जा रही थीं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet