LATEST NEWS

हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी गई: एयरपोर्ट पर साबुन के बॉक्स से निकली 6.8 करोड़ की ड्रग्स

 अहमदाबाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बार फिर नशीले पदार्थों की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है. एयर इंटेलिजेंस यूनिट और कस्टम्स विभाग की संयुक्त टीम ने एक यात्री के पास से 6.8 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 6.8 करोड़ रुपये है. कस्टम अधिकारी ने बताया, ये हेरोइन कुदरती और हर्बल साबुन के पैकेट्स में चालाकी से छिपाई गई थी. आरोपी यात्री कुतुब सिहाबुद्दीन अब्बास अली जो चेन्नई का निवासी है, कुआलालंपुर से एयर एशिया की फ्लाइट AK91 से अहमदाबाद पहुंचा था. अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के इंटरनेशनल टर्मिनल पर उतरने के बाद यात्रियों की प्रोफाइलिंग के दौरान कुतुब ग्रीन चैनल से गुजर रहा था. उसकी हरकतों पर शक होने के कारण कस्टम्स टीम ने उसे रोका. अधिकारियों ने उसे डोर मेटल डिटेक्टर से गुजरने को कहा और पूछताछ की, लेकिन कुतुब ने कोई प्रतिबंधित सामान होने से इनकार कर दिया. हालांकि, जब उसका बैग एक्स-रे स्कैन किया गया तो प्रतिबंधित सामान होने की आशंका बढ़ गई. बैग की गहन जांच में 29 पैकेट मिले जो बाहर से कुदरती और हर्बल साबुन के लग रहे थे. इन पैकेट्स को काटकर जांचने पर अंदर नशीला पदार्थ छिपा हुआ पाया गया. इसके अलावा आरोपी के पास से सिल्वर फॉयल और कार्बन पेपर में लपेटे हुए तीन सफेद कवर भी मिले, जिनमें ड्रग्स का जत्था छिपाया गया था.जिसका सैंपल एफएसएल को भेजा गया है. अधिकारियों ने बताया कि कड़ी पूछताछ के दौरान कुतुब सिहाबुद्दीन ने कबूल किया कि ये पार्सल उसे उसके दोस्त पानीर ने दिया था. उसे इस पार्सल को पहुंचाने के बदले एक बड़ी रकम देने का वादा किया गया था. पुलिस और कस्टम विभाग अब इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क की चेन खंगालने में जुटी है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ कर ये पता लगाया जा रहा है कि ये नशे की खेप भारत में किसे सप्लाई की जानी थी.र्ट पर साबुन के बॉक्स से निकली 6.8 करोड़ की हेरोइन, यात्री गिरफ्तार

एमपी का बड़ा कदम, 300 एकड़ में होगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण

उज्जैन मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में अब इंटरनेशनल लेवल का एयरपोर्ट बनेगा। अभी तक यहां पर एटीआर 72 सीटर विमान के हिसाब से निर्माण की तैयारी चल रही थी, लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा शासन को रिवाइज प्रस्ताव भेजा है। जिसे अगर स्वीकृति मिलती है तो जल्द काम शुरू किया जा सकेगा। इस एयरपोर्ट को सिंहस्थ के पहले शुरू करने की तैयारी है। दरअसल, उज्जैन-देवास मार्ग पर स्थित दताना-मताना की हवाई पट्टी को सरकार एयरपोर्ट की तर्ज पर निर्माण कर रही है। साल 2025 को 1 नवंबर को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेश सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच एयरपोर्ट निर्माण के लिए एमओयू साइन हुए थे। इसके बाद निर्माण प्रक्रिया में तेजी आई। जिसके बाद मिट्टी का परीक्षण किया गया। तब एटीआर-72 श्रेणी के विमानों के संचालन के प्रंबधन के हिसाब से निर्माण की योजना था, लेकिन इसे अब नया विस्तार दिया जाएगा। शासन क द्वारा बोइंग सी-20 के संचालन का प्रस्ताव भेजा गया है। सिंहस्थ के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने की तैयारी सिंहस्थ-2028 को देखते हुए एयरपोर्ट का विस्तार करने की योजना है। जिससे आने वाले समय से इस क्षेत्र को व्यावसायिक स्तर पर भी फायदा होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनने के बाद इंदौर से निर्भरता खत्म होगी। अधिग्रहण में होगा बदलाव वर्तमान में उज्जैन एयरपोर्ट के लिए 241 एकड़ जमीन की जरूरत थी। जिसका दायरा बढ़ाकर अब 300 से अधिक किया जा सकता है। वहीं, पहले रनवे 1800 मीटर में बनाने की योजना थी। अब इसे 3600 मीटर तक विस्तारित किया जाएगा। रनवे को मिलाकर कुल 4100 मीटर जमीन चाहिए। केंद्र सरकार की ओर से 45 करोड़ रूपये की प्रारंभिक राशि स्वीकृत की गई थी। इस लागत को बढ़ाया जा सकता है।

इंदौर एयरपोर्ट पर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, स्ट्रेचर लेकर दौड़े कर्मचारी

इंदौर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर एयरपोर्ट पर की गई. जानकारी के अनुसार, दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में एक यात्री को अचानक सीने में दर्द उठा था. घटना की सूचना मिलने पर प्लेन में मौजूद स्टाफ ने तुरंत प्लेन को इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाया. वहीं, यात्री को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां लगभग 3 घंटे उपचार के बाद उसको डिस्चार्ज कर दिया गया. मॉस्को से घर जा रहा था व्यक्ति पूरा मामला इंदौर के देवी अहिल्या होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का है. कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम तहसील निवासी मनोहरन पेरूमल नादर को अचानक से सीने में दर्द हुआ. जिसके चलते फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर में की गई. एयरपोर्ट से तुरंत उन्हें शहर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक उपचार कर 3 घंटे के बाद छुट्टी दे दी गई. जिसके बाद मनोहरन चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं. वह मॉस्को से दिल्ली पहुंचे थे, फिर यहां से चेन्नई जा रहे थे. इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी से मांगी इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सिंह ने कहा, “एयर इंडिया की एक फ्लाइट दिल्ली से चेन्नई जा रही थी, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर एयरपोर्ट पर करवाई गई है. रविवार सुबह प्लेन इंदौर एयरपोर्ट के पास पहुंचा तो अचानक से इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. इसके बाद इंदौर एयरपोर्ट पर विमान को लैंडिंग की अनुमति दी गई. उसमें सवार कन्याकुमारी निवासी मनोहरन पेरूमल नादर को विमान से निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.”

इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियो का आरोप फ्लाइट कैंसिल की नहीं मिली जानकारी, शारजहां जाने वाली थी फ्लाइट

इंदौर  मध्य प्रदेश के इंदौर की देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर फ्लाइट की टाइमिंग में बदलाव के बाद परेशान यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. पैसेंजर्स ने आरोप लगाया कि उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने की कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी. दरअसल पूरा विवाद इंदौर से शारजहां जाने वाली फ्लाइट को लेकर हुआ. इंडिया की फ्लाइट को रात 10:10 पर इंदौर से टेक ऑफ होना थी. फिर रात 12:05 पर शारजाह एयरपोर्ट पर लैंडिंग का वक्त था. लोगों का कहना है कि सभी यात्रियों को एयरलाइन कंपनी की ओर से फ्लाइट रेडी होने का मैसेज भी आया था. इसके बाद जब यात्री एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें चेक इन काउंटर पर फ्लाइट को लेकर कोई जवाब नहीं मिला. एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा एयरपोर्ट पहुंचे कई यात्रियों का वीजा खत्म होने वाला था. तो वहीं कई यात्री अपने जरूरी काम से सफर कर रहे थे, लेकिन फ्लाइट टेक ऑफ ही नहीं हुई. इसके बाद लोगों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि 50 से अधिक यात्रियों को इंदौर एयरपोर्ट पर एंट्री मिल गई थी. तो वहीं दर्जनों यात्री ऐसे भी थे जिन्हें एयरपोर्ट पर एंट्री ही नहीं मिल पाई. यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट में मौजूद कोई भी जिम्मेदार शख्स ने फ्लाइट को लेकर कोई जवाब नहीं किया. किसी भी यात्री को फ्लाइट कैंसिल होने का मैसेज भी नहीं मिला था.  

एयरपोर्ट में महिला पैसेंजर ने कपड़े उतारे, हंगामा किया… चीखती-चिल्लाती रही

टेक्सास अमेरिका के टेक्सास स्थित एक एयरोपोर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अचानक कपड़े उतारकर हिंसक हो गई है। खबर है कि महिला ने कई लोगों को घायल किया और लोगों को दांतों से भी काटा। कहा जा रहा है कि वह खुद को देवी वीनस बता रही थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। टेक्सास के डेलस पोर्ट वर्थ इंटरनेशनल पर यह घटना 14 मार्च की है। महिला की पहचान समांथा पामा के तौर पर हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला पर एयरपोर्ट के रेस्त्रां मैनेजर को उसकी ही पैंसिल से सिर और चेहरे पर चोट पहुंचाने की कोशिश के आरोप हैं। इसके अलाव उसपर एक शख्स के हाथों पर बुरी तरह से काटने के भी आरोप लगे हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला पूरी तरह से नग्न है और पानी फेंक रही है। उसने टीवी की स्क्रीन को तोड़ दिया और अश्लील हरकतें कर रही है। खबर है कि एयरपोर्ट पर मौजूद एक महिला ने पामा को कोट भी दिया, जिसके बाद वह भाग खड़ी हुई और शोर मचाने लगी। पुलिस को पामा टर्मिनल डी के गेट डी1 पर मिली है। खास बात है कि वह खून से लथपथ थी, लेकिन कथित तौर पर उनका नहीं था। इस हरकत के बाद पामा को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह उस दिन अपनी दवा नहीं ले सकी थीं। हालांकि, अब तक यह भी साफ नहीं है कि वह किस बीमारी की कौन सी दवा ले रही थीं। उन्होंने पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि वह अपनी 8 साल की बेटी के साथ यात्रा कर रही थीं। व्यस्त एयरपोर्ट पर इस तरह के बर्ताव की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। कहा जा रहा है कि पामा किसी मानसिक बीमारी का शिकार हो सकती हैं, लेकिन स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की तरफ से जांच जारी है।

देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट का रनवे सुधार 15 फरवरी से 31 मार्च तक रात 12 से सुबह 6 बजे तक चलेगा

इंदौर मध्यप्रदेश में इंदौर शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर 15 फरवरी से रनवे की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। पुरानी डामर को निकालकर नई डामर चढ़ाने समेत कई काम होंगे। काम करीब 1 साल तक चलेगा। शुरुआती डेढ़ माह रात में 6 घंटे तो 1 अप्रेल से रात में 8 घंटे एयरपोर्ट बंद रहेगा। मेंटेनेंस अवधि में फ्लाइट का संचालन नहीं हो सकेगा। विंटर शेड्यूल में हुआ बदलाव एयरपोर्ट का रनवे सुधार 15 फरवरी से 31 मार्च तक रात 12 से सुबह 6 बजे तक चलेगा। 1 अप्रेल से यह समय रात 10 से सुबह 6 बजे हो जाएगा। रात 12 से सुबह 6 बजे तक की फ्लाइट का समय विंटर शेड्यूल में बदला जा चुका है। मेंटनेंस जनवरी से शुरू होना था, लेकिन काम में देरी हुई। इसे समायोजित करने के लिए 1 अप्रेल से मेंटनेंस का काम रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक होगा। ऐसे में कई फ्लाइट का समय बदला जाएगा। एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी एयरलाइंस को इसकी जानकारी दे दी है। शारजाह, मुंबई फ्लाइट का समय बदलेगा रात 10.30 बजे से रात 12 के बीच इंडिगो की मुंबई फ्लाइट इंदौर आती है तो एयर इंडिया की शारजाह फ्लाइट रवाना होती है। इन दोनों फ्लाइट का समय 1 अप्रेल से बदल जाएगा। इसके पहले 12 बजे से सुबह 6 बजे तक की करीब 7 फ्लाइट का समय बदला गया था। 2754 मीटर लंबे रनवे की मरम्मत के लिए 25 करोड़ रुपए का टेंडर एयरपोर्ट प्रबंधन ने जारी किया था।

इंदौर की उड़ान बढ़ी, ACI की सर्विस क्वालिटी की तिमाही रिपोर्ट, चेन्नई नंबर वन, Indoreचौथे नंबर पर पहुंचा

 इंदौर सभी 31 पैरामीटर्स में बढ़े नंबर, चेन्नई नंबर वन, गोवा दूसरे व कोलकाता तीसरे नंबर पर एसीआई (एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल) की सर्विस क्वालिटी की तीसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) की रैंकिंग रिपोर्ट बुधवार को जारी हुई। इसमें इंदौर एयरपोर्ट अपनी रैंकिंग में भारी सुधार किया चौथे नंबर पर पहुंचा। .इससे पहले इस साल की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) और दूसरी तिमाही (अप्रैल से जून) में इंदौर एयरपोर्ट 12वें नंबर पर था। वहीं, पिछले साल की आखिरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर-2023) में हमारा एयरपोर्ट 7वें स्थान पर था। सर्वे में 31 प्रमुख बिंदु शामिल किए गए। इनमें एयरपोर्ट तक पहुंचने के साधन, टर्मिनल के साइन बोर्ड, शॉपिंग-डायनिंग, स्टाफ की शिष्टता, फ्लाइट की जानकारी, टर्मिनल में चलने की दूरी, वाई-फाई, यात्री सुविधाएं आदि शामिल हैं। सभी पैरामीटर्स में हमारे नंबर बढ़े हैं। इन सुविधाओं में हमारे नंबर बढ़े हैं, इसलिए रैंकिंग बेहतर हुई     एयरपोर्ट तक पहुंचने में आसानी।     टर्मिनस पर पहुंचने के लिए साइन बोर्ड।     एयरपोर्ट पर पहुंचने के लिए चयनित परिवहन।     चेक-इन को ढूंढने में आसानी।     सुरक्षा स्क्रीनिंग में आसानी।     सुरक्षा जांच बेहतर।     रेस्टोरेंट, कैफे की सुविधाएं।     गेट पर प्रतीक्षा की सुविधाएं।     उड़ान की जानकारी की उपलब्धता।     अन्य उड़ानों से कनेक्शन करने में आसानी।     वाईफाई, चार्जिंग स्टेशन।     वॉशरूम की स्वच्छता। एयरपोर्ट पर बढ़ाई सुविधाएं, यात्रियों को हुआ फील गुड, अब नंबर वन की तैयारी इंदौर एयरपोर्ट पर लगातार हमने यात्री सुविधाएं बढ़ाई हैं। यात्री सुविधाओं पर सारा फोकस रहा। जहां कमियां थीं, उन्हें दूर किया। जहां अच्छा था, उसे बेहतर किया गया। टर्मिनल में पेंटिग्स, सीनरी लगाई गईं। फूड जोन, शॉप की संख्या बढ़ाई। यात्रियों से सुविधाओं को लेकर लगातार फीडबैक लिया, उसी अनुसार हम चीजें बेहतर करते गए, जिसका फायदा रेटिंग में हमें मिला। इंदौर में डिजी यात्रा भी शुुरू हो चुकी है। इससे यात्रियों का समय भी बच रहा है। एयरपोर्ट के अंदर एेसी सुविधाएं की गईं, जिससे यात्रियों को फील गुड हो। अगले सर्वे में हम नंबर वन पर आएं, इस हिसाब से तैयारियां शुरू कर दी हैं।- वीके सेठ, डायरेक्टर, देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट, इंदौर  

इंदौर एयरपोर्ट पर छह दिन बाद विंटर शेड्यूल होगा लागू , आधा दर्जन उड़ानों का समय बदल जाएगा

इंदौर देशभर के एयरपोर्ट पर 27 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होगा। इंदौर एयरपोर्ट पर भी छह दिन बाद विंटर शेड्यूल लागू होने के साथ ही आधा दर्जन उड़ानों का समय बदल जाएगा। शारजाह, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई, जयपुर और जबलपुर उड़ानें बदले समय पर संचालित होंगी। नए शेड्यूल के बाद शारजाह उड़ान इंदौर से 15 मिनट पहले 11.55 बजे रवाना होगी, जबकि शारजाह वर्तमान समय 2.05 बजे ही पहुंचेगी। अभी यह उड़ान इंदौर से 12.10 बजे रवाना होती है। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर छह दिन बाद विंटर शेड्यूल लागू होने वाला है। इसके साथ ही देर रात्रि संचालित होने वाली पुणे और बेंगलुरु की उड़ान का समय बदल जाएगा। इंडिगो की 6ई 284 उड़ान पुणे से रात्रि 1.40 बजे रवाना होकर रात्रि 2.50 बजे इंदौर आती है। यह छह दिन बाद सुबह संचालित होगी। पुणे से सुबह पांच बजे रवाना होकर 6.10 बजे इंदौर पहुंचेगी। वहीं 6ई 748 उड़ान बेंगलुरु से रात्रि 10.40 बजे रवाना होकर 12.25 बजे इंदौर आती थी। 27 अक्टूबर से यह एक घंटा पहले रात्रि 11.20 बजे इंदौर पहुंच जाएगी। जबलपुर उड़ान एक घंटा देरी से होगी रवाना इंदौर से अभी सुबह पांच बजे उड़ानों का सिलसिला शुरू हो जाता है। विंटर सीजन में सुबह 6.10 बजे जाने वाली इंदौर-जबलपुर उड़ान एक घंटा देरी से सुबह 7.10 बजे रवाना होगी। इसके अलावा इंदौर से बेंगलुरु जाने वाली सुबह पांच बजे वाली उड़ान विंटर सीजन में सुबह 6.10 बजे रवाना होगी। मुंबई उड़ान सुबह 5.30 बजे के स्थान पर 6.40 बजे और जयपुर उड़ान सुबह छह बजे के स्थान पर 6.20 बजे रवाना होगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live