LATEST NEWS

‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

इस्लामाबाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम अपनी फॉर्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। टी20 विश्व कप 2026 में अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ टीम मैच हारने के करीब पहुंच गई थी। इस मैच में भी बाबर आजम के बल्ले से रन नहीं निकले थे। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में बाबर आजम ने 18 गेंद में सिर्फ 15 रन बनाए। हालांकि उनकी इस पारी ने पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दी, क्योंकि वह चौथे स्थान पर बैटिंग के लिए उतर रहे हैं और उनका योगदान टीम की जीत के लिए काफी मायने रखता है। रिकी पोंटिंग और रवि शास्त्री ने बाबर आजम की बैटिंग पर अपनी राय दी है।   क्रिकेट लीजेंड रिकी पोंटिंग ने कहा, ”अगर आप 18 गेंद में 15 रन बनाते हैं, तो आप खुद पर ही दबाव नहीं डालते बल्कि दूसरे तरफ खड़े खिलाड़ी पर भी दबाव बनता है। बाबर आजम को शुरुआत में बाउंड्री मारने की जरूरत है वरना हर बार जब वह बल्लेबाजी करने उतरता है, तो पूरे मैच का मोमेंटम बदल जाता है।” भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा, ”जब आप करियर के उस दौर में होते हैं, तो वहां एक मानसिक बोझ और उम्मीदों का वजन होता है उन्होंने बाबर को सलाह दी कि वे क्रीज पर सेट होने के लिए ज्यादा समय लेने के बजाय शुरुआत से ही अपने इरादे जाहिर करें। पाकिस्तान को नीदरलैंड के खिलाफ लक्ष्य हासिल करने में ज्यादा मुश्किल नहीं होनी चाहिए थी। टीम को 53 गेंद में 50 रनों की जरूरत थी और सात विकेट शेष थे लेकिन बाबर आजम की धीमी पारी ने मुश्किलें बढ़ा दी। कमेंट्री के दौरान वसीम अकरम ने बाबर आजम को पारी की गति बढ़ाने की जरुरत है। फहीम 11 गेंद में नाबाद 29 रन की पारी के साथ पाकिस्तान के नायक बनकर उभरे। उन्होंने पारी के 19वें ओवर में तीन छक्के और एक चौके के साथ 24 रन बटोर कर मैच का रूख पाकिस्तान की तरफ मोड़ दिया। पाकिस्तान ने जीत के लिए 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में दो विकेट पर 90 रन बना लिए थे। इसके हालांकि बाद लगातार विकेट गिरते गए और 16.1 ओवर में स्कोर सात विकेट 114 रन हो गया। टीम को आखिरी दो ओवर में 29 रन की जरूरत थी लेकिन फहीम ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए 19वें ओवर में तीन छक्कों के साथ मैच का रूख तय कर दिया।  

अब T20 टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा बाबर आजम की सर पर, पिछले 10 मैचों के आंकड़े हैं शर्मनाक

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज बाबर आजम का बल्ला लंबे समय से खामोश है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में जरूर उन्होंने 40 से ज्यादा रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद वे शून्य पर आउट हो गए। यहां तक कि पिछले 10 मैचों में बाबर आजम ने एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा है। अब उन पर टीम से ड्रॉप होने के दबाव भी आ गया है। टेस्ट टीम से वे एक बार ड्रॉप हो चुके हैं, लेकिन फिर टीम में जगह मिल गई है। क्या टी20 टीम से भी उनको ड्रॉप किया जा सकता है? ये एक सवाल है, क्योंकि उनके आंकड़े इस साल बहुत अच्छे नहीं हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी दो मैच उनके लिए अहम हैं। बाबर आजम के अगर पिछले एक साल के टी20 इंटरनेशनल आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 2024 में 11 दिसंबर तक 23 मैच खेल चुके हैं, जिनकी 22 पारियों में वे बल्लेबाजी कर चुके हैं। एक बार वे नाबाद रहे हैं और कुल 707 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनका बेस्ट स्कोर इस साल 75 रन है और औसत 33.66 का है। उनका स्ट्राइक रेट 132.39 का है। 6 अर्धशतक वे इस सीजन जड़ चुके हैं। 2 बार वे बिना खाता खोले आउट हुए हैं। 73 चौके और 19 छक्के उन्होंने जड़े हैं। पिछले 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा है। यहां तक कि वे एक बार नाबाद रहे हैं। 237 रन ही उनके बल्ले से पिछले 10 टी20आई मैचों में निकले हैं। उनका औसत सिर्फ 26.33 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 116 से भी कम है। शतक और अर्धशतक वे एक भी नहीं जड़ पाए हैं। वहीं, अगर बात चौके और छक्कों की करें तो वे कुल 21 चौके और 4 छक्के ही पिछले 10 मैचों में जड़ सके हैं। इतना ही नहीं, पिछले 10 मैचों में से पाकिस्तान ने सिर्फ 2 मैच जीते हैं और वही एक आयरलैंड और एक कनाडा के खिलाफ जीता है।

स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ा, बिना शतक जड़े इस साल खेली सबसे ज्यादा पारियां

दुबई पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है। वह साल 2024 में बिना शतक जड़े संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में उन्होंने हमवतन सैम अयूब की बराबरी की है। इन दोनों पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने इस साल सभी फॉर्मेट मिलाकर 27 पारियां खेल ली है, मगर एक भी बार ना तो बाबर और ना ही सैम अयूब 100 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे हैं। वैसे इस सूची में भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का भी नाम दर्ज है। विराट कोहली हाल ही में हुई न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में काफी खराब फॉर्म में नजर आए। तीन मैचों की 6 पारियों में शतक तो छोड़ों वह पूरी सीरीज में ही 100 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए। जी हां, न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 पारियों में उनके बल्ले से 15.50 की औसत से 93 रन निकले। इस दौरान वह एक ही बार 50 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे। विराट कोहली के लिए साल 2024 कुछ खास नहीं रहा है। इस साल उनकी 76 रनों की पारी के दम पर भारत जरूर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रहा, मगर उसके अलावा उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कोहली ने इस साल 25 पारियां खेल ली है, मगर उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है। फैंस उनका 81वां इंटरनेशनल शतक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल बिना शतक बनाए सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले बल्लेबाज- वहीं बात भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की करें तो, इस साल उनके बल्ले से तीन शतक निकले हैं। इनमें से दो सेंचुरी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बनाई थी, वहीं एक बार उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में 100 रन का आंकड़ा पार किया था। वैसे हिटमैन के बल्ले से शतक निकले अब 21 पारियां हो गई है।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग 11 का ऐलान, टीम में हुए ये 4 बदलाव

नई दिल्ली इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन का ऐलान हो गया है। मेंस सिलेक्शन कमिटी ने फाइनल इलेवन का चयन किया है। बाबर आजम को पहले ही ड्रॉप किया जा चुका है और इसके बाद पहली बार प्लेइंग इलेवन चुनी गई है। इस टीम में कुल 4 बदलाव देखने को मिले हैं। बाबर आजम की जगह कामरान गुलाम को मौका दिया गया है, जिनको कुछ ही मैचों का अनुभव है। इसके अलावा भी टीम में कुछ बदलाव हुए हैं। गेंदबाजी में 3 बदलाव देखने को मिले हैं और हैरान करने वाली बात ये है कि अब टीम के पास सिर्फ एक ही पेसर है। शाहीन शाह अफरीदी पहले टेस्ट मैच में खेले थे, लेकिन मुल्तान में ही खेले जाने वाले इस दूसरे टेस्ट मैच के लिए वे उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि बाबर आजम के साथ-साथ शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और सरफराज अहमद को भी टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। ऐसे में शाहीन शाह अफरीदी की जगह दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में नोमान अली को रखा है। उनके अलावा भी दो और स्पिनर टीम में रखे गए हैं। इनमें एक साजिद खान और दूसरे जाहिद मेहमूद हैं। नसीम शाह और अबरार अहमद टीम का हिस्सा नहीं हैं। स्पिनर अबरार बुखार के कारण इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है सैम अयूब, अब्दुल्लाह शफीक, शान मसूद (कप्तान), कामरान गुलाम, सऊद शकील (उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, आमिर जमाल, नोमान अली, साजिद खान और जाहिद मेहमूद मुल्तान टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान भी हो गया है। वहां, बेन स्टोक्स की वापसी हुई है और मैथ्यू पॉट्स भी उनके साथ मैदान पर उतरेंगे। इंग्लैंड ने अपने दो तेज गेंदबाजों को आराम दिया है। इनमें क्रिस वोक्स और गस एटकिंसन का नाम शामिल है। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ब्राइडन कार्स, मैट पॉट्स, जैक लीच और शोएब बशीर  

जो रूट का कैच छोड़ने पर बाबर आजम की हुई किरकिरी, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

मुल्तान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट और हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन गुरुवार को कई बड़े रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं। जो रूट ने दोहरा शतक तो वहीं हैरी ब्रूक ने तिहरा शतक जड़कर पाकिस्तान के गेंदबाजों की बैंड बजा दी है। मैच के चौथे दिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम की जमकर किरकिरी हुई है। क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट का एक आसान कैच छोड़ दिया था, उस समय अगर रूट का विकेट गिर जाता तो पाकिस्तान मैच में वापसी कर सकता था। बाबर आजम की इस गलती की वजह से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। जो रूट ने अपने शतक को दोहरे शतक में बदला। ये घटना मैच के चौथे दिन हुई, जब जो रूट 186 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। नसीम शाह के ओवर में रूट ने पुल शॉट खेला लेकिन गेंद उनके बल्ले पर सही से लगी नहीं और सीधे मिड विकेट पर खड़े बाबर आजम के हाथ में गई। बाबर आजम को एक आसान कैच मिला था लेकिन बाबर आजम से गलती हुई और कैच ड्रॉप हुआ। बाबर से कैच छूटने पर नसीम शाह ने निराशा जाहिर की। बाबर आजम के कैच छोड़ने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको जमकर ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘’ना बैटिंग आती, ना फील्डिंग और ना ही शर्म।” कई यूजर्स ने उन्हें टीम से बाहर करने का सुझाव दिया। जो रूट ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और दोहरा शतक लगाया। जो रूट ने 375 गेंद में 262 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 17 चौके लगाए। जो रूट इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने इस मैच में 250 से अधिक रनों की पारी खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 20 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। रूट के टेस्ट करियर का यह छठा दोहरा शतक है और वह इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हैरी ब्रूक ने भी अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया है। क्रिकेट इतिहास में यह दूसरी बार है, जब इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों ने एक ही पारी में दोहरे शतक लगाने का कारनामा किया है। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों के बीच 400 रनों से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड की ओर से टेस्ट की एक ही पारी में दो दोहरा शतक बनाने का कारनामा 1985 में भारत के खिलाफ चेन्नई में जो ग्रीम फाउलर और माइक गैटिंग ने किया था।

बाबर आजम ने कप्तानी छोड़कर इस वक्त पीसीबी को मुश्किल में डाल दिया है, ‘बादशाह सलामत’ का पर्दाफाश, पाक दिग्गज भड़का

इस्लामाबाद बाबर आजम ने हाल ही में पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी से अचानक इस्तीफा दे दिया। उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खराब प्रदर्शन किया था। उन्होंने एक साल में दूसरी बार कप्तानी से इस्तीफा दिया। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद भी टीम की कमान छोड़ दी थी। बाबर के कप्तानी छोड़ने के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने सीमित ओवर टीम के हेड कोच गैरी कर्स्टन को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कर्स्टन को तंजिया अंदाज में ‘बादशाह सलामत’ कहा। बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”बाबर आजम ने कप्तानी छोड़कर इस वक्त पीसीबी को मुश्किल में डाल दिया है। बादशाह सलामत उसके साथ खेल खेल रहे थे। बादशाह सलामत कौन? गैरी कर्स्टन। बैक डोर डिप्लोमेसी में जो मीटिंग की थीं, सबका पर्दाफाश हो गया। अगर मोहम्मद रिजवान कप्तानी लेने से मना करता है, वैसे उसे इनकार नहीं करना चाहिए। अगर मना करता है तो पहली चॉइस फखर जमान हैं। बाकी जिन लोगों के नाम लिए जा रहे हैं, उनकी तो टीम में जगह ही पक्का नहीं है। उससे बेहतर है कि सईम अयूब से बात कर लें। बादशाह सलामत थोड़ी अक्ल इस्तेमाल करो।” उन्होंने कहा, ”हर कोई ग्रीम स्मिथ नहीं होता है, जिसे यंग एज में बागडोर मिली तो दुनिया का सबसे अच्छा कप्तान बना। साउथ अफ्रीका के माहौल में और पाकिस्तान के माहौल में जमीन आसमान का फर्क है। जहां पर रह रहे हो, पैसे ले रहे रहो और खा रहे हो, उस हिसाब से सोचो। रिजवान मना करता है तो वनडे में सऊद शकील और फखर हैं। लेकिन नाम चल रहे हैं हारिस, शादाब, आगा सलमान और नसीम शाह के। वनडे में सबसे बेहतर चॉइस शकील रहेंगे, वह टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं।” पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, ”अगर पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी साहब कोई अच्छा काम करना चाहते हैं तो इंग्लैंड टेस्ट सीरीज (7 अक्टूबर को शुरू होगी) से पहले सीमित ओवर टीम के कप्तान का ऐलान करें। यह फ्री में मशविरा दे रहा हूं। लोग पैसे लेकर आपको मशविरा देते हैं लेकिन में फ्री दे रहा हूं। अगर पाकिस्तान क्रिकेट को बचाना है तो इंग्लैंड सीरीज से पहले कप्तान की घोषणा कर दें। जो प्लेयर अपने-अपने दिलों में कप्तानी मिलने की ख्वाहिश लिए बैठे हैं, वो फिर क्रिकेट पर फोकस करेंगे। मेरा काम मशविरा देना थे, अमल करने की जिम्मेदारी मोहसिन साहब की है।”

कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए बाबर आजम

लाहौर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के जाने-माने बल्लेबाज बाबर आजम ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। बाबर आजम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मैं आज आपके साथ कुछ समाचार साझा कर रहा हूं। मैंने पिछले महीने पीसीबी और टीम प्रबंधन को दी गई अधिसूचना के अनुसार पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में इस्तीफा देने का फैसला किया है। इस टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं पद छोड़ दूं और अपनी खेल भूमिका पर ध्यान केंद्रित करूं।” उन्होंने लिखा, “कप्तानी एक पुरस्कृत अनुभव रहा है, लेकिन इसने काम का बोझ भी बढ़ा दिया है। मैं अपने प्रदर्शन को प्राथमिकता देना चाहता हूं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहता हूं और अपने परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना चाहता हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है। पद छोड़ने से मुझे आगे बढ़ने में स्पष्टता मिलेगी और मैं अपने खेल और व्यक्तिगत विकास पर अधिक ऊर्जा केंद्रित कर पाऊंगा।” उन्होंने आगे लिखा, “मैं आपके अटूट समर्थन और मुझ पर विश्वास के लिए आभारी हूं। आपका उत्साह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। हमने जो कुछ भी साथ मिलकर हासिल किया है, उस पर मुझे गर्व है और एक खिलाड़ी के रूप में टीम में योगदान देना जारी रखने के लिए उत्साहित हूं। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।” यह कोई पहली बार नहीं है जब बाबर आजम ने पाकिस्तान की कप्तानी से इस्तीफा दिया है। इससे पहले साल 2023 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद भी उनको पाकिस्तान की कप्तानी ने हटा दिया गया था। हालांकि साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें व्हाइट-बॉल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। बाबर आजम पाकिस्तान के सफेद गेंद टीम कप्तान थे। जबकि शान मसूद इस समय पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान हैं। बाबर आजम ने हाल ही में पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन पर कटाक्ष किया। बाबर आजम हालिया समय में खराब बल्लेबाजी से जूझ रहे थे। बाबर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके जानकारी दी कि उन्होंने वनडे और टी20 की कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है और सितंबर में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और टीम प्रबंधन को इसकी सूचना दे दी थी। इसके बाद कई फैन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा, “बाबर आजम ने वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ दी (दूसरी टीमों के लिए दुखद दिन)”। एक और यूजर ने लिखा, “बाबर आजम के इस्तीफे: 2, बाबर आजम की 6 टूर्नामेंट्स में ट्रॉफियां: 0″। किसी और ने कहा, “बाबर आजम ने फिर से पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ दी। वह अपनी निजी तरक्की देख रहे हैं, टीम की नहीं।” गौरतलब है कि यह पिछले एक साल में दूसरी बार है जब बाबर ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय पुरुष टीम की कप्तानी छोड़ी है। हाल ही में अक्टूबर-नवंबर में भारत में हुए वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने सभी फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। पहले भी बाबर ने कहा था कि कप्तानी के कारण उन पर काफी दबाव आ गया है और वह अब अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बाबर ने अपने पोस्ट में कहा, “मेरे प्यारे फैन्स, मैं आज आपसे एक अहम बात साझा कर रहा हूं। मैंने पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। पिछले महीने मैंने पीसीबी और टीम प्रबंधन को इसकी जानकारी दी थी।” “इस टीम की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व की बात रही है, लेकिन अब वक्त आ गया है कि मैं इस जिम्मेदारी से हटकर अपने खेल पर ध्यान दूं। कप्तानी मेरे लिए एक अच्छा अनुभव रहा है, लेकिन इससे काम का बोझ बहुत बढ़ गया था। अब मैं अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहता हूं और अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है।” आजम ने आगे कहा कि अब वह आगे अपने खेल पर ध्यान देना चाहेंगे और एक खिलाड़ी के रूप में योगदान देने के लिए इच्छुक रहेंगे।  

एक ओपनर की जिम्मेदारी होती है कि वह टीम के लिए मैच की टोन सेट करे, इस काम में कप्तान बाबर आजम बुरी तरह फेल

नई दिल्ली एक ओपनर की जिम्मेदारी होती है कि वह टीम के लिए मैच की टोन सेट करे। चौके-छक्के लगाए और टीम के लिए तेज गति से रन बनाए। फिर चाहे बात पहले बल्लेबाजी करनी हो या फिर रन चेज करते हैं। हालांकि, इस काम में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम बुरी तरह फेल नजर आ रहे हैं। बाबर आजम ने तीन टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं और एक बार भी वे पावरप्ले में एक छक्का तक नहीं जड़ पाए हैं। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाबर आजम टी20 स्टार हैं या नहीं? बाबर आजम ने तो यहां तक कहा है कि वे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में किसी एक प्लेयर की वजह से नहीं, बल्कि टीम के तौर पर मैच हारे। बाबर आजम के इस बयान से ये मायने निकाले जा सकते हैं कि जब आप इतनी धीमी बल्लेबाज पावरप्ले में और मैच में बतौर ओपनर करोगे तो टीम को इससे क्या लाभ होगा? क्योंकि आंकड़े बताते हैं कि 207 गेंदें बाबर आजम ने तीन टी20 वर्ल्ड कप (2021, 22 और 2024) के 17 मैचों में पावरप्ले में खेली हैं, जहां फील्डर क्लोज होने के बावजूद वह एक छक्का तक नहीं जड़ सके हैं। इतना ही नहीं, एकमात्र मैच में उन्होंने 130 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट (वह भी 130.77) से बल्लेबाजी की, जो भारत के खिलाफ 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था। इसके अलावा बाकी के 16 मैचों में उनका स्ट्राइक रेट औसत तौर पर 111.36 का है। ये आंकड़ा इस बात को भी दर्शाता है कि भले ही वह पारी को एंकर करने का बात करते हों, लेकिन इतनी धीमी गति से टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी टीम के लिए कोई फायदा नहीं कराएगी। 8 छक्के 17 मैचों में उन्होंने लगाए हैं, जहां वे ओपनर या नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। अब ऐसा भी नहीं है कि आप पारी को एंकर करते हैं तो दूसरे छोर से तेज गति से रन बनते हैं। मोहम्मद रिजवान उनके साथ ओपनर के तौर पर बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन उनका हाल भी ऐसा ही है। रिजवान 113 के स्ट्राइक रेट के करीब से टी20 वर्ल्ड कप में रन बनाने में सफल हुए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले साल पाकिस्तान की टीम ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पावरप्ले में 1000 से ज्यादा गेंदों का सामना किया था, लेकिन एक भी छक्का नहीं जड़ा था। अब अंदाजा लगा सकते हैं कि इस तरह की अप्रोच से आप अगर व्हाइट बॉल क्रिकेट को खेलोगे तो फिर कैसे सफलता मिलेगी? पाकिस्तान की टीम बाबर आजम की कप्तानी में तीन टी20 विश्व कप में कुल 17 मुकाबलों में से 11 मुकाबले जीती है और 6 मैच टीम हारी है। इनमें से दो मैच भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने गंवाए हैं, जबकि एक-एक मैच पाकिस्तान ने यूएसए, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ गंवाया है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet