LATEST NEWS

अमरवाड़ा उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह ने नामांकन दाखिल किया, नेता प्रतिपक्ष शामिल

छिंदवाड़ा अमरवाड़ा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह इनवाती ने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे मौजूद रहे।कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार धीरेंद्र शाह ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित दिग्गज नेताओं और जिले के सभी विधायकों,वरिष्ठ नेताओं के साथ गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन रैली में नाथ परिवार के शामिल नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। नाम को लेकर गफलत अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए कांग्रेस कैंडिडेट के नाम को लेकर काफी गफलत रही। कांग्रेस द्वारा जारी औपचारिक आदेश के अनुसार कांग्रेस के कैंडिडेट का नाम अंग्रेजी में Dhreeransha Invati लिखा हुआ था। अगर इस नाम को पढ़ा जाए तो यह धीरांशा इनवाती होता है, ऐस में लोग कांग्रेस नेताओं से कैंडिडेट के बारे में सवाल करने लगे। बाद में प्रदेश कांग्रेस की तरफ से एक्स पर पोस्ट किय़ा गया कि धीरेंद्र शाह इनवाती को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी। नेता प्रतिपक्ष सहित जिले भर के कांग्रेसी नेताओं का जमघट आज अमरवाड़ा में है। रैली में पूर्व सीएम कमल नाथ और पूर्व सांसद नकुल नाथ शामिल नहीं हुए है। पीसीसी द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि पूर्व सीएम कमल नाथ और नकुल नाथ से चर्चा के बाद ही पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है। उपचुनाव के लिए कांग्रेस से बुधवार को ही वे प्रत्याशी घोषित हुए हैं अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र शाह इनवाती ने गुरुवार को नामांकन कर दिया है। बुधवार को ही वे प्रत्याशी घोषित हुए हैं। नामांकन रैली थोड़ी देर में शुरू होगी। रैली मुख्य मार्गों से होते हुए गंज बाजार स्थित आमसभा स्थल पर पहुंचेगी। स्टेडियम में सभा के बाद आंचलकुंड धाम में जाकर दर्शन करेंगे मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे शामिल होंगे। नामांकन के बाद स्टेडियम में सभा होगी, इसके बाद सभी आंचलकुंड धाम में जाकर दर्शन करेंगे। BJP प्रत्याशी कमलेश शाह ने दाखिल किया नामांकन अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी की ओर से कमलेश शाह ने 18 जून को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू मौजूद रहे। कांग्रेस विधायक के BJP में जाने से खाली हुई थी अमरवाड़ा सीट मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। जिससे चुनाव आयोग ने इस सीट को खाली घोषित कर दिया था। BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची सोमवार (17 जून) को भारतीय जनता पार्टी ने इस विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है। जिसमें डॉ. मोहन यादव और वीडी शर्मा के साथ ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. वीरेंद्र कुमार, दुर्गादास उइके, सावित्री ठाकुर का नाम भी शामिल है। पार्टी ने यहां चुनाव प्रचार के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी स्टार प्रचारक घोषित किया है। इस सीट पर आगामी 10 जुलाई को मतदान होना है। उपचुनाव की जरूरी तारीखें नोटिफिकेशन जारी करने की तारीक – 14 जून, 2024 नामांकन करने की अंतिम तिथि – 21 जून, 2024 नामांकन पत्रों की जांच – 24 जून, 2024 नाम वापस लेने की अंतिम तिथि – 26 जून, 2024 उपचुनाव में मतदान की तारीख – 10 जुलाई, 2024 मतगणना की तारीख – 13 जुलाई, 2024

अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए बीजेपी के कमलेश शाह आज दाखिल करेंगे नामांकन

भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा जिले से कांग्रेस विधायक के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई अमरवाड़ा विधानसभा सीट के लिए शुक्रवार से नामांकन जमा किए जाएंगे। छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने 29 मार्च को बीजेपी जॉइन की थी। कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इस सीट पर चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 14 जून से 21 जून तक नामांकन भरने का समय तय किया है। नामांकन पत्रों की जांच का काम 24 जून को होगा और 26 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके 15 दिन बाद 10 जुलाई को अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर वोटिंग होगी और 13 जुलाई को मतगणना के बाद परिणाम आ जाएंगे।  भाजपा में शामिल हुए कमलेश शाह अमरवाड़ा विधान सभा चुनाव में भाजपा की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी होंगे। टिकट के एलान के बाद भाजपा कार्यकर्ता ने जमकर जश्न मनाया।अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कमलेश शाह 18 जून को दोपहर 11:00 बजे, रिटर्निंग आफ़िसर कार्यालय अमरवाड़ा में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन रैली व आमसभा को संबोधित करेंगे इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा , छिन्दवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू , राज़्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय हितानंद शर्मा, मध्यप्रदेश के पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल, पीएचई मंत्री संपतिया उईके, वन मंत्री विजय शाह,भाजपा ज़िलाध्यक्ष शेषराव यादव , नामांकन रैली व आमसभा को संबोधित करेंगे। 10 जुलाई को होगा मतदान, 14 जून से भरे जाएंगे नामांकन उप चुनाव के लिए 14 जून से नाम निर्देशन पत्र भरे जाएंगे, 24 जून नाम निर्देशन भरने की अंतिम तारीख है। 26 जून नाम वापसी की अंतिम तारीख रहेगी। 10 जुलाई 2024 को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होगी।सुखदेव पांसे व सुनील जायसवाल को सौंपी जिम्मेदारीछिंदवाड़ा। अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से उप चुनाव हेतु दो प्रभारी भी मनोनीत किए जा चुके हैं जो जल्द ही छिन्दवाड़ा पहुंचकर सर्वसम्मति से उम्मीदवार का चयन करेंगे। उप चुनाव की तारीखों का ऐलान कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस के कार्यकर्ता पूर्व से ही जमीनी स्तर पर डटे हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र अमरवाड़ा उप चुनाव के लिये नियुक्त किये गये प्रभारीगण जल्द ही स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर प्रत्याशी के नाम पर चर्चा करेंगे जिसके उपरांत पूर्व सीएम कमलनाथ व पूर्व सांसद नकुलनाथ व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समक्ष सर्वसम्मति से प्रत्याशी के नाम का चयन कर प्रस्ताव नेताद्वय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। राजीव कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे व पूर्व विधायक सुनील जायसवाल को अमरवाड़ा विधानससभा उप चुनाव के लिये प्रभारी मनोनीत किया है। वहीं अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों को लेकर स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में पर्यवेक्षक व प्रभारीगण उपस्थित रहे जिसमें चुनावी रणनीति के साथ ही पदाधिकारियों को सौंपी जाने वाली जिम्मेदारियों पर मंथन किया गया। उपचुनाव को लेकर हुई बैठक भारतीय जनता पार्टी मंडल सिंगोड़ी के ग्राम राहीवाड़ा जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्यशी की विजयी होने पर मुंह मीठा कराकर बधाई शुभकामनाएं दी गई और अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इस संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार, महामंत्री राजेश कहार, राजकुमार चंद्रवंशी, जनपद सदस्य गुरूपाल खोबरे, बूथ अध्यक्ष गुरूपाल चंद्रवंशी, संतोष मालवी, नारायण काका, सुमित विश्वास एवं राहुल मालवी उपस्थित रहे। कमलेश शाह दो दिन पहले सांसद विवेक बंटी साहू और छिंदवाड़ा के नेताओं के साथ सीएम मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे। वहीं, कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने अमरवाड़ा सीट पर प्रत्याशी चयन के लिए पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और सुनील जायसवाल को प्रभारी बनाया है। आदिवासी बाहुल्य सीट पर दोनों दलों का फोकस आदिवासी बाहुल्य इस विधानसभा सीट पर दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों का फोकस है। बताया जाता है कि पूर्व सीएम कमलनाथ जहां इस सीट के विधायक शाह द्वारा विधायकी और उनका साथ छोड़ने के कारण यहां पूरी ताकत लगाकर कांग्रेस की सीट कायम रखना चाहते हैं। वहीं, बीजेपी इस सीट को कब्जे में लेकर कांग्रेस को एक और झटका देने की तैयारी में है।  

अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव, कमलनाथ की एक और ‘अग्निपरीक्षा’

 भोपाल  मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा जिला ही ऐसा रहा है, जहां कि सभी सातों विधानसभा सीटें 2018 और 2023 में कांग्रेस ने जीती थीं। इसका श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को ही जाता है। दोनों चुनाव कमल नाथ के नाम पर लड़े गए। टिकट भी उन्हीं ने तय किए। बीच लोकसभा चुनाव में उनके भरोसेमंद साथी कमलेश शाह ने अमरवाड़ा विधानसभा सीट से त्यागपत्र देकर भाजपा की सदस्यता लेकर बड़ा झटका दिया। इसका नुकसान कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ को लोकसभा चुनाव में हुआ और वे इस विधानसभा सीट पर भाजपा के विवेक बंटी साहू से 15 हजार 39 मतों से पीछे रह गए थे। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सुरक्षित छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा को बढ़त मिली है। 2008 से पार्टी ने यहां कमलेश शाह को चुनाव मैदान में उतारा पर वे 1,140 मतों के अंतर से हार गए थे। 2013 के चुनाव में कमल नाथ ने फिर उन पर भरोसा जताया और उन्होंने 4,063 मतों के अंतर से जीत प्राप्त की। 2018 में 10,393 और 2023 के चुनाव में 25 हजार 286 मतों से पराजित कर फिर विधानसभा पहुंचे। आदिवासियों के बीच शाह की छवि का लाभ कांग्रेस को पूरे जिले में मिलता रहा। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के किले में सेंध लगाने के लिए कमल नाथ के विश्वासपात्र कमलेश शाह को अपने पाले में करने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने बाकी नेताओं की तरह पद पर बने रहने के स्थान पर पहले विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया और फिर विधिवत भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि यह उप चुनाव कांग्रेस और खासतौर पर कमल नाथ के लिए बहुत अहम है। प्रतिष्ठा भी उनकी ही दांव पर रहेगी क्योंकि लोकसभा चुनाव में उनमें बेटे नकुल नाथ को पराजय मिलने के बाद अब उनको पास वापसी का यह बड़ा अवसर है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उपचुनाव के लिए पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और पूर्व विधायक सुनील जायसवाल को चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिया है। दोनों कमल नाथ समर्थक हैं। ये प्रत्याशी चयन को लेकर संगठन को नाम भी सुझाएंगे। कमल नाथ से चर्चा करने के बाद केंद्रीय संगठन को अंतिम निर्णय के लिए नाम प्रस्तावित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा का कहना है कि अमरवाड़ा में उपचुनाव किस कारण से हो रहा है, यह जनता जानती है। निर्वाचित जनप्रतिनिधि के धोखे का वह उपचुनाव में बदला लेगी। जहां तक बात कमल नाथ की है तो वे छिंदवाड़ा ही नहीं देश के वरिष्ठ नेता हैं और मात्र एक चुनाव में हार-जीत राजनीतिक भविष्य का पैमाना नहीं होती है। कमलेश शाह को ही मैदान में उतार सकती है भाजपा उधर, भारतीय जनता पार्टी कमलेश शाह को ही अमरवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ा सकती है। इसके लिए स्थानीय नेताओं के बीच सहमति बनाई जाएगी। संगठन जल्द ही उपचुनाव के लिए प्रभारी की नियुक्ति करेगा। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के दौरे भी अगले सप्ताह से प्रारंभ हो जाएंगे। कमलेश शाह ने दिया था इस्तीफा अमरवाड़ा से तीन बार कांग्रेस विधायक रहे कमलेश शाह ने इस साल 29 मार्च को इस्तीफा दे दिया। जिसके तुरंत बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। अब इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता है। शाह ने बाद में राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा सोमवार को निर्वाचन आयोग ने कर दी है। काउंटिंग 13 जुलाई को होगी। अमरवाड़ा से कौन होगा बीजेपी का प्रत्याशी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस उम्मीदवार नकुल नाथ को 1.13 लाख मतों के अंतर से हराया था। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार लोकसभा चुनावों के दौरान अमरवाड़ा विधानसभा सीट के अंतर्गत मतदान केंद्रों पर भाजपा को 93,512 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 78,473 वोट मिले यानी भाजपा ने इस सीट पर 15,000 अधिक वोट हासिल किए। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि अब कमलेश शाह को अमरवाड़ा सीट के लिए भाजपा द्वारा मैदान में उतारा जा सकता है। चुनाव अधिसूचना 14 जून को जारी की जाएगी, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून है। मतपत्रों की जांच 24 जून को की जाएगी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet