LATEST NEWS

महिलाओं को लाते हैं आगे, छत्तीसगढ़-बालोद के गांव में बिना चुनाव बनते हैं सरपंच

बालोद। पंचायत चुनाव के महंगे प्रचार प्रसार के दौर में बालोद जिले के एक गांव ने अनोखी मिसाल पेश की है। जहां लगातार दो पंचवर्षीय से यहां पर निर्विरोध पंच और सरपंच चुने जा रहे हैं। दो बार यहां पर सरपंच के रूप में महिलाओं को मौका दिया गया है। आपसी सामंजस्य और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए ग्रामीणों का कहना है कि जो सरपंच प्रचार प्रचार में पैसा खर्च करते हैं। उसे हम विकास कार्यों में लगाते हैं। महंगे खर्चों से हम बचाना चाहते हैं और इससे गांव का सामंजस्य बना रहता है। किसी तरह का कोई विवाद नहीं होता। हम बात कर रहे हैं ग्राम पंचायत पिकरीपार की। बालोद जिले के इस पंचायत जिसका नाम पिकरीपार है। उस पंचायत में इसका एक आश्रित ग्राम भी आता है। जिसका नाम तिलखैरी है। दोनों गांव को बारी-बारी सरपंच बनने का मौका दिया जाता है। दोनों बार महिलाओं को यहां से आगे बढ़ाया गया है। यहां 10 वार्ड आते हैं। सभी वार्ड के पंच भी निर्विरोध बनकर सामने आए हैं। बैठक में कर लेते हैं निर्णय इस गांव की अपनी एक परंपरा पूरे जिले भर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। गांव के वरिष्ठ नागरिक श्यामलाल साहू ने बताया कि बैठक करते हैं और सभी को मौका देने की बात पहले से ही हमने रखी हुई थी तो बारी-बारी से सबको मौका दिया जाता है। कभी इस क्षेत्र से कभी उसे क्षेत्र से और एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर सामंजस्य बनाया जाता है जिसे सबका समर्थन हो और सभी का समर्थन और सभी की सहमति से हमने सफलतम या दूसरा पंचवर्षीय कार्यकाल अब शुरू करने जा रहे हैं। पिछले बार चंदा साहू, इस बार पंचशीला आपको बता दें गांव ने सर्वसम्मति से यहां पर पिछले पंचवर्षीय में चंदा साहू को सरपंच बनाया था। ग्रामीणों ने बताया कि उनका कार्यकाल बहुत अच्छा था और सरपंच बनने के साथ ही यहां पर सभी कार्यों में उनका समर्थन भी किया जाता है। विरोध जैसा कोई स्वर नहीं होता वहीं इस बार पंचशीला साहू को ग्रामीणों ने मौका दिया है। दोनों ने बताया कि हमारे गांव की यह रीति नीति हमें काफी प्रभावित करती है और जो पैसा हम चुनाव से बचा रहे हैं। उनका गांव की छोटी-छोटी समस्याओं की विकास कार्यों में खर्च करते हैं। बाहुबल के लिए लोकतंत्र जरूरी, लेकिन यहां सामंजस्य पहले एक सवाल आता था लोकतंत्र जीतेगा या फिर बाहुबली बाहुबली को परास्त करने सरकार ने लोकतंत्र को प्रमोट किया लोकतंत्र में सबकी हिस्सेदारी अनिवार हैं परंतु यहां जिस गांव की चर्चा हो रही है वहां पर बाहुबली नहीं बल्कि आपसी सामंजस्य से ही इनका केंद्र बिंदु है और यहां ना दबाव चलता है ना पैसा और ना ही कोई बाहुबली बल्कि चलता है विकास सामंजस्य और आपसी भाईचारा।

कांग्रेस के पार्षद का भी आवेदन रद्द, छत्तीसगढ़-बालोद के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 से BJP ने नहीं उतारा प्रत्याशी

बालोद। बालोद जिले में नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में राजनैतिक पार्टियों ने अपने सभी उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। भाजपा की एक लिस्ट ने सबको चौका कर रख दिया। जिला पंचायत सदस्यों के लिए जारी की गई सूची में क्षेत्र क्रमांक 14 को स्वतंत्र घोषित कर दिया गया है, यहां से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। जिला बालोद जिले की राजनीति में जिला बनने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। जिसपर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को कोई प्रत्याशी नहीं मिल पाया है या फिर पार्टी के अंदरूनी हालत ठीक नहीं है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने सभी सीटों पर जीत का दावा किया और कहा कि हम तो जीत के लिए तैयार हैं कांग्रेस की हालत खराब है कहीं प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं तो कहीं फार्म रिजेक्ट हो रहे हैं। आपको बता दें कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 में भाजपा का पेंच बुरी तरह से फंस गया। दो दावेदारों के नाम और उनके नेता अपने-अपने प्रत्याशी के लिए अड़े रहे परिणाम यह हुआ कि भाजपा ने उस जगह से किसी को नहीं उतारा तो वहीं कांग्रेस के एक पार्षद का फार्म रिजेक्ट हो गया। बालोद नगर पालिका के वार्ड 15 के लिए कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी धनेश्वरी ठाकुर का आवेदन निरस्त हो गया। वैध सूची में उनका नाम नहीं आया तो एसडीएम कार्यालय परिसर में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस घटना पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को लेकर निश्चिंत नहीं है। अभी से वो हार मान चुके हैं। अब धनेश्वरी ठाकुर निर्दलीय चुनाव में प्रत्याशी रहेंगे, वे पिछले कार्यकाल में कांग्रेस से पार्षद थे।

अवैध लकड़ी परिवहन करते आठ ट्रैक्टर जब्त, छत्तीसगढ़-बालोद में वन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन

बालोद। साल के जाते-जाते बालोद वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ ट्रैक्टर लकड़ी सहित जब्त की है। वन मंडल अधिकारी बीएस सरोटे के निर्देशन में उप वन मंडल अधिकारी ने यह पूरी कार्रवाई की है। वनमंडलाधिकारी बीएस सरोटे ने बताया कि वन विभाग के अमले द्वारा रात्रिगश्त के दौरान बालोद-लोहारा मुख्य मार्ग पर पाररास से जुंगेरा के बीच चार ट्रैक्टर, बघमरा-बालोद मार्ग रेलवे फाटक के पास एक ट्रैक्टर, वनोपज जांच नाका तालगांव के समीप एक ट्रैक्टर समेत ग्राम चैरेल के पास दो ट्रैक्टर को अवैध काष्ठ परिवहन किये जाने के कारण जब्त किया है। कष्टागार में रखे वाहन जब्त उन्होंने बताया कि जब्त किए गए सभी वाहनमय काष्ठ को शासकीय काष्ठागार में रखा गया है। जब्त ट्रैक्टरों में कसही, साजा, प्रतिबंधित प्रजाति के अर्जुन वृक्ष तथा अन्य मिश्रित प्रजाति लट्ठा 12  घनमीटर तथा अन्य मिश्रित प्रजाति के छह जलाऊ चट्टा लदा पाया गया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टरों में जब्त काष्ठ के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर छत्तीसगढ़ वनोपज परिवहन अधिनियम 2001 के नियम तीन के तहत कार्रवाई की जा रही है। मिल में खपाई जाती है लकड़ियां आपको बता दें कि बालोद सहित आसपास के आरा मिल में प्रतिबंधित लकड़ियां खपाई जाती है और यहां पर बालोद में आने के लिए बायपास में बने एक धर्म कांटा में इसका माप किया जाता है। जिसके बाद ये आरा मिल को लेकर काम करते हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा घटिया, बरही आदि क्षेत्रों में लकड़ी की कटाई की जा रही है। वहीं लोहारा पलारी ये क्षेत्र में लकड़ी कटाई से अछूते नहीं है। मामले में लगातार कार्रवाई करने की बात वन विभाग द्वारा कही जा रही है।

एक की हालत गंभीर, छत्तीसगढ़-स्कूली बच्चों से भरी टाटा मैजिक पलटने से एक बच्चे की मौत और चार घायल

बालोद। स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी के पलटने से एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई, वहीं चार बच्चे घायल हो गए. घायल बच्चों में से एक ही हालत नाजुक बताई जा रही है. नया साल शुरू होने से महज एक दिन पहले घटित यह घटना साहू परिवार को ताउम्र दुख देती रहेगी. जानकारी के अनुसार, ग्राम निपानी स्थित आत्मानन्द स्कूल में अध्ययनरत 12 बच्चे वाहन टाटा मैजिक में सवार होकर स्कूल जा रहे थे. बालोद थाना क्षेत्र के सोनपुर के पास चालक की लापरवाही के कारण गाड़ी पलट गई, जिससे वाहन में सवार 12 वर्षीय कुणाल साहू की मौत हो गई, वहीं 4 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए गुरुर अस्पताल लाया गया. घायल बच्चों में से एक की हालत को नाजुक देखते हुए बड़े अस्पताल रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.

हथकड़ी वाला फोटो वायरल, छत्तीसगढ़-बालोद के गुंडरदेही मंडल अध्यक्ष के खिलाफ दबी जुबान शिकायत

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सत्ताधारी पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए 9 मंडलों को 17 मंडलों में विघटन किया है इसके बाद सभी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है लेकिन नए मंडलों के अध्यक्षों के दावेदारों और नियुक्ति के बाद से कई जगहों पर दबी जुबान विरोध की बातें सामने आ रही है। दावेदारी की बात करें तो बालोद जिले के गुरूर मंडल में एक दावेदार शशिकांत जगदले ने वहीं के अपने अन्य दावेदार आनंद शर्मा के खिलाफ संगठन में शिकायत की थी इसके बाद से वहां की नियुक्ति को फिलहाल रोक दिया गया है वहीं अन्य 16 मंडलों में जो नियुक्ति हुई उसमें भी कुछ आपराधिक किस्म के लोगों को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है जिसके बाद से अब प्रदेश स्तर तक शिकायतों का दौर शुरू हो चुका है वहीं गुण्डरदेही के नए अध्यक्ष का हथकड़ी लगा फोटो भी सोशल मीडिया में फैलने लगा है वहीं गुण्डरदेही विधानसभा के देवरी मंडल अध्यक्ष के खिलाफ भी शिकायतों का दौर शुरू हो चुका है। गुण्डरदेही अध्यक्ष का फोटो वायरल गुंडरदही मंडल में जिस नए अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है उसका नाम है युवराज मारकंडे अब उनके अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद से पार्टी के लोगों में ही उनका हथकड़ी पहने हुए फोटो वायरल हो रहा है साथ ही उनके खिलाफ दर्ज मामले भी चर्चा में हैं आपको बता दें कि युवराज मारकंडे के खिलाफ गुंडरदेही थाने में तीन मामले दर्ज हैं जिसकी जानकारी भी अब सोशल मीडिया में सामने आने लगी है जिसमें से एक मामला गाली गलौज का है दूसरा मामला शांति भंग करने का और तीसरा एक संघीय अपराध होने के अंडे से पर इसके बाद से प्रदेश स्तर पर नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के संदर्भ में शिकायत होने लगी है। कहीं पद रिक्त तो कहीं विरोध शशिकांत जगदाले के शिकायत के बाद से यहां पर अध्यक्ष के पद को रिक्त कर दिया गया है और नियुक्ति को लेकर अभी तक किसी तरह की बातें सामने नहीं आ रही है वही गुंडारेही के मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं आखिर कैसे इस तरह आपराधिक मामले दर्ज होने के बाद भी यह नियुक्तियां की गई है और प्रदेश स्तर पर इसकी शिकायत होनी शुरू हो चुकी है सोशल मीडिया में भी मंडल अध्यक्ष के फोटो वायरल हो रहे हैं यूं कह सकते हैं कि कई जगहों पर नियुक्ति के बाद विरोध और विवाद भी होने लगे हैं। इस मामले में मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे एवं जिलाध्यक्ष पवन साहू से फोन में संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

2 लोग गंभीर रूप से घायल, छत्तीसगढ़-बालोद में कोहरे में हाइवा वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

बालोद. हाइवा वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से गुरूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कोहरे में विजीबिलिटी कम होने के चलते हादसा हुआ है. घटना गुरूर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, अवैध रेत से भरी हाइवा वाहना ने टक्कर मार दी. हादसे में दो बाइक सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पहले दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है.

आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बालोद में पूर्व विधायक के पिता पर जानलेवा हमला

बालोद। बालोद में अहिवारा के पूर्व विधायक राजमहंत सावला राम डाहरे के पिता पर जानलेवा हमला किया गया है। जिसके बाद लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलाहिजा और प्राथमिक उपचार के बाद दुर्ग रेफर कर दिया गया। पूर्व विधायक के पिता का इलाज किया जा रहा है। मामले में आरोपी कुलदीप डाहरे पिता नेहरू डाहरे को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आपको बता दें कि पूर्व विधायक के पिता संत बलदेव साहेब के सिर पर गंभीर चोट आई है। पूरा मामला जिले के रनचिराई थाना क्षेत्र के ग्राम मटिया का बताया जा रहा है। रनचिराई थाना अंतर्गत ग्राम मटिया में 18 दिसंबर को अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सावला राम डहरे के पिता 92 वर्षीय संत बलदेव साहेब पर गांव के ही आदतन बदमाश  कुलदीप डहरे पिता नेहरू डहरे ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में संत बलदेव साहेब के सिर पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने रनचिरई थाना में लिखित शिकायत की है। रनचिरई थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि संत बलदेव साहेब कबीर पंथ के साधु ने 2014 में संन्यास ले लिया है ,जो ढाबा कुम्हारी के कबीर आश्रम में रहते हैं। कुछ दिन पूर्व अपने नाती को देखने गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम मटिया पहुंचे थे। थाना प्रभारी ने आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। सबूत के आधार पर गुण्डरदेही एसडीएम ने आरोपी को तत्काल जेल भेज दिया।

संविलियन और मानदेय 50 प्रतिशत बढ़ाने की मांग, छत्तीसगढ़-बालोद में मितानिन धरने पर बैठीं

बालोद। छत्तीसगढ़ में मितानिनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है. जिसके कारण गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है. दो सूत्रीय मांगों को लेकर बालोद शहर के धरना प्रदर्शन स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. जिसके कारण गांव में स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ी हुई है. मितानिनों की हड़ताल के कारण प्रदेश में चल रहा टीबी मुक्त कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है. मितानिनों के मुताबिक अब वह आश्वासन पर नहीं टूटेंगे. भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी घोषणा पत्र में मितानिनों को संविलियन किए जाने, मानदेय में 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने का वादा किया था. बीजेपी सरकार में आ चुकी है तो अपने किए वादा को पूरा करने की मांग मितानिन कर रहे हैं. मितानिन संघ के प्रदेश संगठन मंत्री मीना डोंगरे ने बताया कि सभी मितानिन , मितानिन प्रशिक्षक, ब्लॉक समन्यवक, स्वास्थ्य पंचायत समन्यवक, एरिया कोऑडिनेटर और मितानिन हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में संविलियन किया जाए.क्योंकि SHRC, NGO के साथ काम करने पर उन्हें आर्थिक लाभ नहीं मिलता है. संविलियन की मांग पर अड़े – मितानिनों ने बताया कि उनके पदाधिकारी 21 साल से सेवा दे रहे हैं.लेकिन अब तक उन्हें संविलियन से वंचित रखा गया है. लंबा अनुभव होने के बाद भी कम प्रोत्साहन राशि और क्षतिपूर्ति बेस से काम लिया जा रहा है.प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जब तक मांगों को पूरा नहीं करते तब तक हड़ताल जारी रहेगी.आपको बता दें कि प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ ने सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है. जिसके कारण जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं. ”सरकार ने मितानिनों का मानदेय 50% बढ़ाने का वादा किया था.लेकिन अब तक इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया है जिसे लेकर हमने अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया है जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता हम धरना समाप्त नहीं करेंगे।” – मीना डोंगरे, प्रदेश संगठन मंत्री, मितानिन संघ’

छह लोगों की मौत और सात घायल, छत्तीसगढ़-बालोद में ट्रक ने कार को मारी भीषण टक्कर

बालोद। बालोद जिले के डंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग नामकरण संस्कार से वापस लौट रहे थे। जहां यह हादसा हुआ है। ट्रक ने 13 लोगों से भरी जायलो गाड़ी को ठोकर मार दी। इस घटना में छह की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्चे, चार महिला और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। शवों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला थाने से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद गाड़ी में फंसी लाश को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया है। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं सभी घायलों की हालात काफी नाजुक है। वहीं मृतकों के शव को भी बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है। नामकरण संस्कार से लौट रहे थे लोग कार में सवार लोग छट्ठी (नामकरण संस्कार) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव कार (Cg04Ld8049) को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक (Cg07Bq0941) ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में छह की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। इन सड़क यात्रियों की मौत आपको बता दें कि दुर्पत प्रजापति पिता पूना राम उम्र 30  पुरुष  ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), सुमित्रा बाई कुम्भकार पति स्वर्गीय कार्तिक राम उम्र 50 वर्ष घोराड़ी महासमुंद, मनीषा कुम्भकार पति विश्वनाथ उम्र 35 वर्ष ग्राम घोराड़ी महासमुंद, सगुन बाई कुंभकार उम्र 50 वर्ष ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा, ईमला बाई पति रेवा राम सिन्हा उम्र 55 ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), जिग्नेश कुम्भकार पिता प्रीतम कुम्भकार उम्र 7 वर्ष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) इनकी मृत्यु हुई है। इन सात लोगों की हालत बनी हुई है नाजुक — 1. झमित कुमार पिता मिथलेश कुमार उम्र 7 वर्ष गुरेदा( गुंडरदेही ) 2. बिन्देश्वरी बाई पति पूरन लाल कुम्भकार उम्र 35 ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही ) 3. रूखमणी बाई पति छबिलाल उम्र 60 वर्ष ग्राम भर्रे गांव 4. यूवराम साहू पिता घासी राम उम्र 30 वर्ष सिकोसा (गुंडरदेही) 5. रम्भा बाई 6. ईश्वरी बाई पति कुलपत राम उम्र 61 वर्ष ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही ) 7. कुमारी बाई पति रूपलाल कुम्भकार  उम्र 55 वर्ष  भर्रे गांव

शहीद वीर नारायण स्टेडियम में लगेगी सोनाखान के जमींदार की प्रतिमा, छत्तीसगढ़-बालोद में सीएम साय ने की घोषणा

बालोद. शहीद वीर नारायण सिंह की 167वीं पुण्यतिथि पर जिले के राजराव पठार में विराट वीर मेला आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां पहुंचकर शहीद वीर नारायण सिंह की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना की। सीएम साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति और उनके इतिहास को आज की युवा पीढ़ी के समक्ष रखना जरूरी है। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये की सौगात दी, जिसमें राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में विशाल शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा बनाने की घोषणा की और मेला स्थल के मुख्य देव स्थल के लिए सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था और 20 लाख महिलाओं के भवन के लिए 30 लाख सहित करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों की सौगात दी। सीएम साय ने कहा कि यहां पर आज अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। देश के प्रधानमंत्री ने पूरी जनजाति के बारे में सोचा, मुझ जैसे एक व्यक्ति को यहां का मुख्यमंत्री बनाया और पीएम मोदी जी ने देश के सर्वोच्च पद पर हमारी बहन को राष्ट्रपति बनाया। उन्होंने कहा कि समाज से जो भी बातें आ रही हैं उसके लिए समाज के लोगों के साथ एक दिन बैठने की आवश्यकता है तब हाल निकल पाएगा। समाज ने राखी अपनी मांग आयोजन के प्रमुख यू आर गंगरेल ने कहा कि इस आयोजन की शुरुआत 2014 से हुई थी, जिसके बाद से इसकी भव्यता बढ़ती जा रही है। बस्तर से लेकर दूर दराज के लोग पहुंचते हैं। तीन जिले के लोग विशेष रूप से शामिल होते हैं, जिसमें बालोद धमतरी और कांकेर शामिल है। उन्होंने कहा कि शासन से 10 लाख का सहयोग कभी मिलता है, कभी नहीं मिल पाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने समाज की बातों को रखते हुए व्यवस्थाओं की दरकार के बारे में अवगत कराया और स्वीकृति कराने की मांग की, जिसमें पेयजल व्यवस्था सड़क इत्यादि शामिल है। प्रांत अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम ने कहा कि यहां पर समाज में धर्म परिवर्तन बड़ा विषय है, जिसमें समाज और सरकार को क्या करना है ये बड़ा विषय है उन्होंने आरक्षण के विषय को बढ़ाने की बात कही। सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक नन्द कुमार साय ने कहा कि यहां पर ये आयोजन इसलिए होते है कि युवा पीढ़ी जानें समझे कौन थे शहीद वीर नारायण सिंह। उन्होंने कहा कि वीर नारायण सिंह इतने निडर थे कि एक बार जंगल में आदमखोर शेर तबाही मचा रहा था तब वे अपना कबरा नाम का घोड़ा लेकर निकल पड़े शेर से लड़ने जिसके बाद उनके नाम के आगे वीर जोड़ा गया। वहीं एक समय ऐसा आया जब तीन साल तक पानी नहीं गिरा। भीषण अकाल पड़ गया, तब उन्होंने सेठ साहूकारों का खजाना लूट कर गरीबों के लिए बांटा।

मेला देखकर लौटते समय हादसे, छत्तीसगढ़-बालोद में नेशनल हाइवे पर दो एक्सीडेंट में तीन की मौत और कई घायल

बालोद. बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा मरकाटोला घाट के पास हुआ, जहां दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा बालोद गहन के समीप हुआ, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा हादसा ऑटो सवार लोगों के साथ हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाने की टीम पहुंची हुई है और वनांचल क्षेत्र होने के कारण पुलिस से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पहले हादसे में मृत दोनों युवकों कांकेर जिले के बताए जा रहे हैं, जिसमें एक गोल कुम्हड़ा और दूसरा दुधवा का रहने वाला है। दोनों बालोद वीर मेला देख लौट रहे थे, जहां रास्ते में यह घटना हुई बोलोरो में सवार लोगों को भी चोटें आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर ग्राम कर्रेझर के मैदान में तीन दिवसीय विराट वीर मेले का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा रूट डायवर्ट किया गया है। बावजूद इसके यहां पर हादसों में कमी नहीं आ रही है। यहां पर नेटवर्क की भी काफी समस्या है। इस आयोजन के दूसरे दिन यानी आज एक घंटे के भीतर दो हादसे की बात सामने आ रही है। दोनों अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में मृतकों की पहचान देवराज कोड़ोपी (23) पुत्र छेदीलाल निवासी ग्राम धनोरा, दुधावा और टिकेश्वर मंडावी (24) पिता खिलेश मंडावी के रूप में हुई है। दूसरा हादसा, एक की मौत नेशनल हाइवे 30 पर एक और घटना हुई है। इस हादसे में एक की मौत हो गया है। जानकरी के मुताबिक, नेशनल हाइवे में पुरुर थाना क्षेत्र के साहू ढाबा के आगे मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन की टक्कर के बाद में टक्कर के बाद ऑटो की भी मोटरसाइकिल से टकरा गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। सभी लोग राजा राव पठार मेला देखकर लौट रहे थे।

‘सरकार के एक साल होने पर मेगा शो’, छत्तीसगढ़-बालोद में गृह मंत्री ने किया सड़क का लोकार्पण

बालोद. छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने बालोद दौरे पर बालोद से कलेक्ट्रेट मार्ग तक 4 करोड़ 91 लख रुपए की लागत से बने सड़क निर्माण का लोकार्पण किया। इसके बाद में भारतीय जनता पार्टी संगठन के साथ बैठक में शामिल हुए गृह मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के एक साल पूर्ण होने वाले हैं। जिसके लिए आगामी 13 दिसंबर को भव्य आयोजन रायपुर में रखा गया है। जहां माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नागदा शामिल होंगे। इसी की तैयारी को लेकर हम आज यहां पर आए हुए थे और धान खरीदी के विषय पर उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय की सरकार में पहले जैसे समर्थन मूल्य की राशि उसके बाद शेष राशि को एक मुफ्त दिया जा रहा था। ठीक वैसे ही दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बालोद जिले के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। मंडलों को दिया गया लक्ष्य आपको बता दें कि यहां पर जिला सहित मंडल अध्यक्षों को भी उसे कार्यक्रम को लेकर लक्ष्य दिया गया है ज्यादा से ज्यादा लोग नेताजी के साथ उसे कार्यक्रम में शामिल होंगे उन्होंने कहा कि विष्णु देव साइन जी के सुशासन की सरकार है और हमारे सरकार ने जो काम किए हैं उसे लोगों तक पहुंचाना बहुत आवश्यक है और सभी काम जनहित के काम हैं इसलिए आप सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी अनिवार्य हो इसीलिए हम आप लोगों से मिलने आए हुए हैं। मंडल से लेकर प्रदेश तक बदलेगा संगठन मीडिया से चर्चा के दौरान गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यहां पर जो आने वाले संगठन के चुनाव हो रहे हैं उसके बाद पूरा संगठन बदल जाएगा मंडल अध्यक्ष का चुनाव पहले होगा फिर मंडल अध्यक्ष मिलकर जिला अध्यक्ष का चुनाव करेंगे इसके बाद यह व्यवस्था प्रदेश अध्यक्ष तक जाएगी आपको सब कुछ नया मिलेगा वहीं उन्होंने छत्तीसगढ़ में डिपार्टमेंट जनरल ऑफ पुलिस के कार्यकाल को लेकर कहा कि यह चयन की एक प्रक्रिया होती है और उन सब को फॉलो किया जा रहा है उसके बाद नए डीजीपी का चयन किया जाएगा।

जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, छत्तीसगढ़-बालोद में मामूली बात पर चाकूबाजी में एक घायल

बालोद. बालोद सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जहां मामूली सी बात पर चाकू से हमला किया गया है। बच्चों के बीच हुए विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया। घटना में संन्तोष योगी नामक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। मामले को लेकर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है। चाकूबाजी की घटना से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पूरे मामले में सिटी कोतवाली के इंचार्ज रवि शंकर पांडे ने बताया कि घटना बीती रात को घटित हुई है और बालोद शहर के मस्जिद के पास की घटना है। जिसमें घायल व्यक्ति को अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया गया है। आरोपी नाबालिग है, उसकी तलाश की जा रही है। दो पक्षों के विवाद के बाद घटना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात में दो पक्षों में विवाद चल रहा था। जहां पर बालोद शहर के नयापारा निवासी संतोष योगी ने बीच-बचाव किया। जिसके बाद नाबालिग युवक ने उसे पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

डौंडीलोहारा नगर पंचायत के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी, छत्तीसगढ़-बालोद में 1.37 करोड़ का फर्जीवाड़ा

बालोद. बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर पंचायत करोड़ों के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी के आरोपों के कारण सुर्खियों में है। एक करोड़ 37 लाख रुपए के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी व दस्तावेज में कूटरचना के आरोप जिला कांट्रेक्टर एसोसिएशन बालोद व निविदा में शामिल ठेकेदारों ने लगाए हैं इसके साथ ही राजहरा नगरीय निकाय में भी भ्रष्ट्राचार का आरोप लगा है। जिसपर सांसद भोजराज नाग ने लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही है तो भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने 5 साल के भ्रष्ट्राचार का तरीका भाजपा शासन में अपनाने का आरोप अधिकारियों पर लगाया है वहीं विधायक कुंवर सिंह निषाद ने इसे सरकार की नाकामी बताई है। चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप निविदा में हिस्से लेने वाले ठेकेदारों ने अपने चाहते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने कूट रचना रचना का आरोप लगाया है यहां पर प्रकाश शर्मा ने बताया कि पहले तय सीमा में टेंडर फॉर्म जमा करने कहा गया तो केवल तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इसके बाद अपने चेहरे ठेकेदारों के लिए इन्होंने मनमानी ढंग से समय बढ़ा दिया जिसके बाद इसी काम के लिए 13 ठेकेदारों ने हिस्सा लिया जिसमें से 10 ठेकेदार उनके पहचानते हैं उन्होंने कहा कि यहां पर नगर पंचायत में कांग्रेसीकरण करने की कोशिश की जा रही है जिसकी हमने उच्च स्तरीय शिकायत दर्ज कराई है। सांसद ने कही कार्रवाई की बात तो विधायक ने लगाया आरोप पूरे घटनाक्रम के सवालों पर सांसद भोजराज नाग ने लापरवाही बर्दाश्त नहीं होने और इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई की बात कही है तो वही विधायक कुंवर निषाद ने कहा कि बड़ी ही चिंता की बात है कि जो पहले हुआ नहीं वो होने लगा है उन्होंने कहा टेंडर प्रक्रिया में व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कूट रचना की जा रही है विष्णु देव सहायक के सुशासन की पोल यहां पर खुलने लगी है। कलेक्टर ने गठित की जांच समिति टेंडर लापरवाही के मामले पर कांट्रेक्टर एसोसिएशन की शिकायत के बाद कलेक्टर नहीं जांच समिति गठित की है जिसमें एसडीएम शिवनाथ बघेल, सहायक कोषालय अधिकारी नेमेंद्र देशमुख और जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के महा प्रबंधक गोपाल राव को शामिल किया गया है जांच कहां तक पहुंची इसके लिए एसडीएम से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया और कार्यालय में भी नहीं थे हालांकि जांच होने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। दस्तावेज करते हैं गायब ठेकेदार रजत भंसाली, और महावीर तातेड नहीं बताया कि हम सब सारे रास्ता भेज लगते हैं उसके बावजूद भी अधिकारियों द्वारा यह कहकर हमारे फार्म को रिजेक्ट किया जाता है और कमियां बताई जाती है कि आपका दस्तावेज पूरे नहीं है हम पुराने ठेकेदार हैं और सारे दस्तावेज नियम के हिसाब से लगते हैं परंतु न जाने क्यों यहां पर नगर पंचायत में जबरदस्ती हमारे को परेशान कर रहा जा रहा है और अन्य ठेकेदारों को जो अधिकारियों के चाहते हैं उन्हें लाभ पहुंचाने की साजिश रची जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-बालोद में सड़क किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी

बालोद। जिले में एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पूरी घटना जिले के अर्जुंदा थाना से महज 3 किलोमीटर दूर परसवानी-बोरगाहन के बीच हुई है, जहां सड़क किनारे नीचे दुखुराम मरकाम निवासी बासीन का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, एक दिन पूर्व शुक्रवार को कबाड़ी का सामान खरीदने और उसे बेचने के लिए मृतक दुखुराम अपनी पत्नी के साथ अर्जुंदा गया था। सामान बेचने के बाद, वापस लौटते वक्त उनकी पत्नी किसी पहचान के व्यक्ति के साथ घर चली गई, और वह पीछे जाने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। अर्जुंदा पुलिस को आज दुखुराम के शव की जानकारी मिली, इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

गुस्साए 2 युवकों ने कर दी हत्या, छत्तीसगढ़-बालोद में अधेड़ ने लगाया बाइक चोरी का आरोप

बालोद. साइकिल चोरी करने का आरोप लगाना एक 50 वर्षीय अधेड़ को महंगा पड़ गया और आरोप लगाने की कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. दरअसल 50 वर्षीय दुखुराम मरकाम जो कि कबाड़ी का काम करता है और गांव में फेरी लगाकर कबाड़ खरीदता है. शनिवार को उन्होंने दो व्यक्ति पर साइकिल चोरी का आरोप लगाया जिसके बाद दोनों व्यक्ति आक्रोश में आकर दुखुराम को सुनसान जगह पर गला दबाकर हत्या कर सड़क किनारे फेंक दिया. इसकी जानकारी लगते ही बालोद एसपी सहित पुलिस के तमाम आलाधिकारियों ने घटना स्थल पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और 5 घंटे के भीतर हत्या के मामले में अर्जुन्दा निवासी राजाबाबू और रोहित को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक अधीक्षक एसआर भगत के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अर्जुन्दा प्रदीप कंवर, सायबर सेल प्रभारी जोगेन्द्र सिंह एंव स्टाफ, क्राईम ऑफ सीन भिलाई दुर्ग के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया. पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल पहुंचकर, SDOP गुण्डरदेही के नेतृत्व में अर्जुन्दा पुलिस, सायबर सेल बालोद, ट्रेकर डॉग राजनादगांव को घटना स्थल के आसपास के जगहो का बारीकी से निरीक्षण कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया. मौके पर उपस्थित लोगो से पता चला कि मृतक दुखुराम मरकाम पिता स्व.करिया मरकाम (देवार) उम्र 50 वर्ष ग्राम बासिन रहने वाला था. जो कबाड़ का लोहा, प्लास्टिक फेरी का काम करता था, कि दिनांक 22.11.2024 को कबाड़ का लोहा, प्लास्टिक को इक्ठा्ल करके अर्जुन्दा में बेचकर अपने घर ग्राम बासीन वापस जा रहा था,  कि सूचना के आधार पर अर्जुन्दा में मृतक से मिलने वाले लोगो से पुछताछ किया गया. संदेह के आधार पर अर्जुन्दा के देवार डेरा में रहने वाले राजाबाबू, रोहित मरकाम को अलग-अलग कड़ाई से पुछताछ किया गया. जिनके द्वारा कबाड़ बेचने के दौरान मृतक के द्वारा मेरे सायकल को चोरी किये हो कहने पर आपस में लड़ाई झगड़ा हुये थे, इसी बात से आरोपीगण काफी आक्रोशित थे. मृतक अर्जुन्दा से अपने घर ग्राम बासीन जा रहा था कि आरोपीगण अक्रोशित होकर मृतक की हत्या करने की नियत से पीछा कर ग्राम बोरगहन से परसवानी जाने के मार्ग सुनसान जगह पर उसे अकेला पाकर उसके गला घोटकर हत्या करना कबूल किया है, जिस पर अपराध धारा 103 (1) बी.एन.एस.का घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 212/2024 धारा 103 (1) बी.एन.एस. कायम कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. नाम आरोपी – 1. राजाबाबू मरकाम पिता करिया देवार, उम्र 22 वर्ष साकिन भाठापारा वार्ड क्रमांक 02 अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद. 2. रोहित मरकाम पिता हेमसिंह मरकाम उम्र 21 वर्ष तहसील कार्यालय के पास थाना अर्जुन्दा जिला बालोद.

सर्व आदिवासी समाज भी आया झांसे में, छत्तीसगढ़-बालोद में सहकारी समितियों में नियुक्ति की फर्जी लिस्ट वायरल

बालोद। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में इन दिनों जिले के 122 सेवा सहकारी समितियों में नियुक्त किए गए अध्यक्ष, सभापति और प्रभारियों की सूची वायरल हो रही है. इस फर्जी वायरल सूची के झांसे में आए छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज डौंडी ब्लॉक ने कलेक्टर को पत्र लिखकर समितियों में गैर आदिवासियों को शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई है. वायरल सूची का विरोध जताते हुए छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज डौंडी ब्लॉक की ओर से कलेक्टर को पत्र लिख पत्र में इन नियुक्तियों को सवाल उठाते हुए इसे नियम विरुद्ध बताते हुए अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों की नियुक्ति करने की मांग की है. वहीं सहकारिता विभाग के उप पंजीयक राजेंद्र राठिया ने सूची को पूरी तरह भ्रामक और फर्जी बताते हुए स्पष्ट किया कि एक-दो दिनों में लिस्ट जारी कर दी जाएगी.

युवक-माता-पिता और दोस्त पर मामला दर्ज, छत्तीसगढ़-बालोद में बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

बालोद। जिले में बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला आया है, जिसमें पीड़िता की शिकायत पर दूसरे धर्म वाले कथित पति के साथ उसके माता-पिता और दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. विश्व हिन्दू परिषद ने पुलिस पर छह घंटे थाना में बैठने के बाद पुलिस पर मामला दर्ज करने का आरोप लगाया है. पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने बताया कि जिशान खान नाम के युवक ने फोन कर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए जबरदस्ती दुर्ग ले जाकर दुर्गा मंदिर में पहले शादी की. उसके बाद युवक लड़की को ढाबा ले गया, जहां उसके दोस्त ने उससे छेड़छाड़ की, जिसका विरोध करते हुए लड़की ने दोस्त की चप्पल से पिटाई की. इसके बाद जिशान खान उसे अपने घर ले गया, जहाँ अंधेरे कमरे में रखकर युवक और उसके पिता ने लगातार दुष्कर्म किया. तीन दिनों के दौरान लड़की को खाना तक नहीं दिया गया, यहां तक की बीएमओ के तौर पर पदस्थ युवक की मां ने उसके साथ मार-पीट की. इस बीच घर में किसी के भी मौजूद नहीं रहने पर काम वाली बाई के फोन के जरिए अपने पिता को बंधक बनाए जाने की सूचना दी. युवती की जानकारी मिलने पर उसके परिजनों और विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने उसे छुड़ाया. युवती की खराब हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में अर्जुन्दा पुलिस ने आरोपी युवक, उसके माता-पिता और दोस्त के खिलाफ धारा 127(3), 115(2), 62, 64, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है. विहिप ने की कड़ी सजा की मांग मामले में विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने बताया कि समाज के लोगों के साथ 6 घण्टे थाने में बैठने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. इसके साथ ही लड़कियों से ऐसे किसी बहकावे में न आने के साथ ऐसा कृत्य करने वालों की सूचना परिजनों को देने की बात कही है, जिससे दोबारा घटना न हो.

पुलिस की समझाइश पर मानीं, छत्तीसगढ़-बालोद में कॉलेज की छात्राओं के बीच जमकर चले लात-घूसे

बालोद. जिले के लीड कॉलेज घनश्याम सिंह गुप्त स्नाकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में लड़कियों के बीच जमकर लात-घूसे चले. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. बताया जा रहा है कि पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन लड़कियों के मारपीट का कारण अज्ञात है. पुलिस मामले की जांच कर रही. बता दें कि इस कॉलेज में पहले भी दो छात्रों के बीच मारपीट होने का मामला सामने आ चुका है. स्नाकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में लड़कियों के बीच जमकर लात-घूसे चले. बताया जा रहा है कि पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन लड़कियों के मारपीट का कारण अज्ञात है.

धान खरीदी केंद्र का करेंगे उद्घाटन और अवलोकन, छत्तीसगढ़-सीएम साय आज बालोद जाएंगे

बालोद. बालोद: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे. पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत सीएम बालोद जिले के ग्राम भाटागांव से करेंगे. इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी है. तय समय के अनुसार दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री हेलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन एवं खरीदी केंद्र का अवलोकन करेंगे. धान खरीदी के बाद सीएम जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम और कंवर समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे. बालोद से धान खरीदी की शुरुआत: बालोद से धान खरीदी की शुरुआत होने के लेकर बालोद के किसानों में हर्ष का माहौल है. बालोद में धान खरीदी के लिए 122 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. जिसके माध्यम से किसानों से धान खरीदी की जाएगी. खरीदी में शामिल सभी संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारी की जानकारी पेश की. सीएम विष्णुदेव साय आज धान खरीदी की शुरुआत करने के साथ ही सहायक खरीदी केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगे. सीएम साय ने किसानों को धान खरीदी की दी शुभकामनाएं: धान खरीदी की शुरुआत को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा “प्रदेश के मेरे किसान साथियों आप सभी को जय जोहार… आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है.” 27 लाख से ज्यादा किसानों से धान खरीदी: सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रदेश में इस बार 27 लाख से ज्यादा किसानों का धान सरकार खरीद रही है. इसका भुगतान भी 72 घंटे के अंदर किया जाएगा. सीएम ने बताया कि किसानों को धान खरीदी के लिए ज्यादा दूरी तय न करना पड़े, इसके लिए पूरे प्रदेश में 2739 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी की व्यवस्था की गई है. कंवर समाज के कार्यक्रम में होंगे शामिल: छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में जनजातीय गौरव महोत्सव का आयोजन विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा है बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम भाट गांव में कंवर समाज के महोत्सव के साथ-साथ जनजातीय गौरव स्मृति दिवस सम्मान समारोह में भी मुख्यमंत्री शामिल होंगे. हजारों की संख्या में कंवर समाज सहित अन्य समाजों को लोग इस भव्य समारोह में शामिल होंगे. “”प्रदेश के मेरे किसान साथियों आप सभी को जय जोहार…         आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।         अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है, जिसके तहत इस बार 27 लाख से अधिक…         — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 14, 2024″””

दर्जनभर यात्री घायल और 12 नाजुक, छत्तीसगढ़-बालोद में रेलिंग से टकराकर बस पलटी

बालोद. बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर में यात्रियो से भरी बस पलट गई घटना डौंडीलोहारा नगर अंडी मोड़ के पास हुआ जहा बस  लोहे के रेलिंग से टकराते हुए 5 फ़ीट नीचे पलटी बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे सभी यात्रीयों को आई चोट आई जिसमे 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए घटना में कंडक्टर और बस मालिक जो बस में मौजूद था उसे भी गंभीर चोट लगी सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए लाया गया। आपको बता दे कि बस दुर्ग से डौंडीलोहारा की ओर आ रही थी जो मुस्कान कंपनी की बस है। पूरी घटना के मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस की टीम पहुँची बताया जा रहा है कि बस चालक की लापरवाही पूर्ण बस चलाने की वजह से यह दुर्घटना हुई। बस चालक मौके से फरार हो गया, मामले में डौंडीलोहारा पुलिस जांच कर रही है। रेलिंग से टकराते हुए हुआ हादसा यात्रियों से जब हमने बात की तब पता चला कि पहले बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने लोहे की रोलिंग से जा टकराई इसके बाद बस और अनियंत्रित होगा और देखते ही देखते बस पलट गई बस पलटने के साथ ही बस में सवाद यात्रियों की चीज पुकार मछली लगी कुछ लोगों द्वारा और आसपास के लोगों द्वारा आपातकालीन वहां को बुलाया गया जिसके बाद सभी को बड़ी-बड़ी अस्पताल ले जाया गया है घटना इतनी भयानक थी कि पलक झपकते ही बस हादसे का शिकार हो गई हम सब अपने अपने गंतव्य को जा रहे थे और कई लोग इतने गंभीर हैं कि उन्हें शायद अस्पताल से कुछ दिन छुट्टी की ना मिल पाए।

जुआ खेलते समय पुलिस को देखकर भाग रहा था, छत्तीसगढ़-बालोद के गांव में युवक की कुएं में गिरकर मौत

बालोद। गुरूर थाना क्षेत्र के टेंगनाबरपारा गांव में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोरध्वज ठाकुर (23 वर्ष) पुत्र कृषणा ठाकुर के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब युवक को पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने तास खेलते हुए देखा, जिसके बाद वह घबराकर दौड़ने लगा और कुएं में जा गिरा। इस दुखद घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने जमकर बवाल काटा। थाना प्रभारी तूल सिंह पाटवी ने बताया कि बीती रात पेट्रोलिंग टीम गांव में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टेंगनाबरपारा गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। जैसे ही पेट्रोलिंग वाहन की सायरन की आवाज जुआ खेलने वालों तक पहुंची, लोग भागने लगे, जिसमें मोरध्वज कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद सुबह शव को कुएं से निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पुलिस चुपचाप तास खेलने वालों को पकड़ लेती, तो मोरध्वज की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही की निंदा की और उचित कार्रवाई की मांग की है।

चरित्र शंका पर होता था विवाद, छत्तीसगढ़-बालोद में पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या

बालोद। चरित्र पर शंका करने की वजह से पति ने बीती रात पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहता था. घटना के बाद पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच में जुटी है. पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के हर्राठेमा गांव का है, जहां आरोपी पति टम्मन गावड़े ने बीती रात अपनी पत्नी अश्वनी बाई से विवाद होने के बाद डंडे से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ज्यादा रात होने की वजह से घर को सील कर दिया था. आज पुलिस मौके पर पहुंचकर औपचारिक कार्रवाई करेगी. घटना को लेकर गांव में रात भर चर्चा का बाजार गर्म रहा. पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहता था. घटना के बाद पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच में जुटी है. पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के हर्राठेमा गांव का है, जहां आरोपी पति टम्मन गावड़े ने बीती रात अपनी पत्नी अश्वनी बाई से विवाद होने के बाद डंडे से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया.

ठेकेदार पर अनदेखी का आरोप, छत्तीसगढ़-भिलाई इस्पात संयत्र प्रबंधन और निर्माणाधीन कंपनी के खिलाफ उतरे 500 मजदूर

बालोद. जिले के लौहनगरी के नाम से पहचान बनाने वाले दल्लीराजहरा में भिलाई इस्पात संयत्र अंतर्गत नवनिर्मित पैलेट एंड पावर प्लांट के मजदूरों ने बीएसपी प्रबंधन और निर्माणाधीन कंपनी जगन्नाथ पैलेट एंड पावर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं मजदूर निर्माण कार्य को बंदकर प्लांट के सामने धरने पर बैठ गए हैं। पूरे मामले को लेकर आंदोलन कर रहे मजदूरों कि मानें तो जगन्नाथ पैलेट प्लांट कम्पनी के प्रबंधन द्वारा लगातार मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। मजदूरों को श्रम कानून के तहत निर्धारित छह घंटे के बजाय आठ घंटे काम लिया जाता है। यही नहीं कंपनी द्वारा यहां काम कर रहे मजदूरों के सुरक्षा को लेकर किसी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा है और इसी के चलते बीते दिनों दो मजदूर लोमेश्वर मसीह एवं योगेश बारेझर करीब 60 फ़ीट की ऊंचाई पर काम करते समय नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद भी प्रबंधन द्वारा घायल मजदूरों को समुचित इलाज सुविधा उपलब्ध नही करने के चलते मजदूरों द्वारा अपने साथियों का इलाज दल्लीराजहरा के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। मजदूर सुरेंद्र कुमार बंसोड़े ने बताया कि एक मजदूर का हड्डी टूट गया है, और एक का पैर के घुटने की हड्डी टूट गई है। तहसीलदार, टीआई भी धमकी देकर गए है। न ही प्रशासन और न ही बीएसपी मैनेजमेंट मजदूरो का साथ दे रहा हैं। सेफ्टी रूल्स रेगुलेशन की अनदेखी संबंधित ठेकेदार के द्वारा सेफ्टी रूल्स रेगुलेशन की अनदेखी की जा रही है, सुरक्षा मानकों के नाम पर सिर्फ मजदूरो की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा हैं, जिसमें बीएसपी प्रबंधन भी कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहा है और न किसी प्रकार की कार्यवाही। यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि बीएसपी प्रबंधन की ठेकेदार से मिलीभगत हैं। बिना सेफ्टी बेल्ट के मजदूर ऊंचाई पर काम कर रहे हैं। जिसके कारण इस तरह के हादसे हो रहे हैं। करोड़ों की लागत से बन रहे प्लांट में काम कर रहे मजूदरों की सुरक्षा का जिम्मा ठेकेदार व बीएसपी प्रबंधन का है। लेकिन उन्हें मजदूरों की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। इतने दिनों से माइंस के अंदर काम कर रहे किसी भी मजदूर का गेट पास नहीं बनाया गया है। कलेक्ट्रेट जनदर्शन में ग्रामीण मजदूर कर चुके हैं शिकायत आपको बता दे एक माह पूर्व ही इस कंपनी में कार्यरत क्षेत्र मजदूर के जिसमे धोबेदंड के आश्रित ग्राम कोडेकसा, झीकाटोला, दर्रेकसा और कुंजामटोला के ग्रामीणों ने बालोद कलेक्ट्रेट में कम्पनी प्रबंधन के खिलाफ शिकायत किया था। जिसमे कम्पनी पर यहां काम कर रहे ग्रामीण मजदूरों को गेट पास ट्रेनिंग उपलब्ध नही करने की शिकायत की गई थी। जिसके चलते इन मजदूरों को समुचित सुविधा नही मिल पा रही हैं। वही हाल ही में हुए हादसे ने मजदूरों के शिकायत पर मुहर लगा दी। वही मामले को लेकर जब मीडिया द्वारा कम्पनी के प्रबंधक से बात करने का प्रयास किया तो प्रबंधक ने मीडिया से मिलने से ही मना कर दिया गया। बहरहाल मजदूरों का यह आंदोलन आगे क्या रुख इख्तियार करती है, यह देखना होगा। बीएसपी के अफसरों को देखने तक की फुर्सत नहीं कार्यरत ग्रामीण मजदूरो को सुरक्षा ट्रेनिंग नहीं दी गई हैं। ए-फार्म रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है। मजदूरों से 8 की जगह 12 घंटे काम लिया जा रहा है। इस दौरान बीएसपी प्रबंधन का अड़ियल रवैय्या सामने आया है। और यह आज की बात नहीं है, बीएसपी प्रबंधन के द्वारा लगातार मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। मजदूरों को दी जाने वाली सुविधाएं से उन्हें वंचित किया जा रहा है। बीएसपी प्रबंधन ठेकेदारों से मिलीभगत कर मजदूरो का अहित में करने में लगा हुआ है। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने कहा है कि ठेकेदार मनमानी कर रहा है, 60 फीट ऊंचाई में मजदूर बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए काम कर रहे है। इसे देखने बीएसपी के अधिकारियों को फुर्सत नहीं है। मनमानी के विरोध में 500 मजदूर धरने पर बैठ गए ठेकेदार की मनमानी व अधिकारियों की अनदेखी के चलते विरोध में गुरुवार से लगभग 400 मजदूर धरने पर बैठ गए। यह सिलसिला शनिवार तक अनवरत जारी रहा। मजदूर सुरेंद्र कुमार हंसर, नमन बंसोड़े, विकास कुमार साहू का कहना है कि मजदूरों की सुरक्षा को लेकर ठेकेदार ध्यान नहीं दे रहा है। सुरक्षा ट्रेनिंग नहीं कराया गया है। वेतन भुगतान कर मस्टर रोल में हस्ताक्षर नहीं कराया जाता है। मजदूरो की माने तो जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। मजदूरो ने आगे बताया कि उन्हें धोखे में रखकर काम करवाया जा रहा है, प्लांट बता फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है। न आज तलक रजिस्ट्रेशन हुआ है।

तलाश में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-बालोद में साइकिल अनियंत्रित होने से नहर में गिरा किसान

बालोद. बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दी में एक किसान साइकिल अनियंत्रित होने से नहर में जा गिरा। जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। किसान की पहचना हरिदास मानिकपुरी (65) के रूप में हुई है। मौके पर सूचना के बाद पुलिस पहुंची। लेकिन घटना के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अपने खेतों के काम कर शाम के वक्त लौटते समय किसान के साथ यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली तो तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची आसपास के ग्रामीणों से बात भी की गई। उसके बाद पुलिस द्वारा रात के अंधेरे में किसान को तलाश किया गया। आधी रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। परंतु काफी अंधेरा और जलाशय के पानी का तेज बहाव होने के कारण हमें सफलता नहीं मिली है। अब आज सुबह किसान को ढूंढने का प्रयास शुरू किया है। गांव के ढालेंद्र सार्वा ने बताया कि जब किसान नहर में बह रहा था तो उन्होंने आवाज देकर बताया कि मैं हरी हूं और नहर में बह रहा हूं। जिसके बाद पूरी घटना की जानकारी मिली। आज सभी गांव वाले यहां पर उसे ढूंढने के लिए आए हुए हैं परंतु रात के अंधेरे में काफी दिक्कतें हुईं।

मुराद पूरी होने पर चढ़ाते हैं मिट्टी और सीमेंट के घोड़े, छत्तीसगढ़-बालोद में बाबा हरदेव का अनोखा मंदिर

बालोद। जब कोई चीज इंसान के बूते से बाहर हो जाती है तो वह ईश्वरीय शक्ति पर भरोसा करते हुए मन्नत मांगता है. बालोद जिले में ऐसा ही एक अनोखा मंदिर है, जहां मन्नत पूरी होने पर मिट्टी और सीमेंट से बने घोड़े चढ़ाने की परम्परा है. हम आपको बालोद जिला में स्थित एक ऐसी मंदिर के बारे में बतलाने जा रहे हैं. बालोद जिला मुख्यालय से लगभग 40 दूर ग्राम डेंगरापार में स्थापित हरदेवलाल बाबा का मंदिर है, हरदेवलाल बाबा का मंदिर में वर्षों से चली आ रही परम्परा के अनुसार, मुरादें पूरी होने पर श्रद्धालु साल में एक दिन बाबा को सीमेंट या मिट्टी से बने घोड़े और हाथी बाबा को समर्पित करते हैं. प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष नवरात्र दशहरे के बाद प्रथम मंगलवार को हरदेवलाल बाबा के दरबार मे विशाल देव दशहरा मेले का आयोजन हुआ. इस दौरान भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना कर बाबा को उनकी सवारी मिट्टी और सीमेंट से बने घोड़े, हाथी समर्पित किया गया. इस वर्ष 500 से अधिक प्रतिमा बाबा को भेंट किया गया.

पुलिस समेत अन्य घायल, छत्तीसगढ़-बालोद में विचाराधीन कैदी के पिता की शव यात्रा में मधुमक्खियों का हमला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा नगर में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने लोगों कर हमला कर दिया और लगभग 15 लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मारा। आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शव को मुक्ति धाम जलाने के लिए ले जाने के दौरान मधुमक्खियों ने हमला किया। इसमें दो पुलिस कर्मी एक विचाराधीन आरोपी समेत 15 लोग घायल हुए हैं। यहां पर विचाराधीन आरोपी के पिता का अंतिम संस्कार का कार्यक्रम होना था, इसी दरम्यान ये हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना दाऊपारा की बताई जा रही है। अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों के हमले से लोग यहां-वहां भागने लगे। जिससे अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। यह पूरा मामला एक विचाराधीन कैदी के पिता के अंतिम संस्कार के दौरान का है। पूरे मामले पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। अर्जुंदा थाना प्रभारी प्रदीप कंवर ने बताया कि घटना की जानकारी है लेकिन क्या-क्या हुआ है, मैं नहीं बता सकता। हमारे एक विचाराधीन कैदी को मधुमक्खी ने काटा है। जिसका नाम प्रवीण चंदेल है और उसकी स्थिति कैसी है, इसकी जानकारी अस्पताल से मिलेगी। मुझे इस संदर्भ में जानकारी नहीं है। जानिए पूरी घटना दरअसल रविवार को अर्जुंदा नगर के रहने वाले 65 वर्षीय किशोर चंदेल की मौत हो गई। किशोर का बेटा प्रवीण चंदेल डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले में जेल में था। जिसे पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए न्यायालय से अनुमति मिली। अनुमति मिलने के बाद प्रवीण चंदेल तीन पुलिस कर्मियों के साथ अपने घर पहुंच कर अपने पिता की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ। इसके बाद अन्य रिश्तेदारों और सगे संबंधियों के साथ मृतक किशोर चंदेल की अंतिम यात्रा निकाली गई और जैसे ही मुक्तिधाम पहुंचने वाले थे, उससे कुछ ही दूर पहले अचानक मधुमक्खियां आ गईं और शव यात्रा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के झुंड के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ये आए चपेट में घटना में विचारधीन कैदी प्रवीण चंदेल, मुकेश गलबीर, एसपी खान, योगेश्वर, एके चंदेल, पंकज, आशिफ, रितेश, तुलेश्वर, रोमन, राकेश, दानेद्र, प्रहलाद को मधुमक्खियों ने डंक मारा। उन्हें तत्काल अर्जुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। 10 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य होने के चलते हैं छुट्टी दे दी गई।

परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर किया हंगामा, छत्तीसगढ़-बालोद में थाने में पिटाई की चोट देख पिता की मौत

बालोद। जिले के अर्जुन्दा क्षेत्र में बीते 15 सितंबर को डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमे से एक के पिता की आज इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने आरोपी को रातभर थाने में पीटा, जिसके बाद बेटे के शरीर पर चोट देखकर पिता की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद आज मृतक के परिजनों ने अर्जुन्दा थाना के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद भी परिजनों के साथ थाना परिसर में धरना देने बैठे थे। मामले को तूल पकड़ता देख तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। मृतक के परिजनों ने अर्जुन्दा थाना प्रभारी को लिखे पत्र में बताया कि हमारे भाई प्रवीण चंदेल उसके साथी सूर्यकांत शर्मा और सन्नीजीत तिवारी को अर्जुन्दा पुलिस द्वारा 15 सितंबर को पुलिस कस्टडी में रखा गया। इस दौरान पुलिस थाना अर्जुन्दा के ए.एस.आई. विश्वजीत मेश्राम, पुलिस कांस्टेबल विरेन्द्र साहू और पुरानीक साहू ने शराब के नशे में उन्हें रातभर बेरहमी से पीटा, जिससे प्रवीण, सूर्यकांत एऔर सन्नीजीत तीनों को बहुत चोटें आईं। दूसरे दिन जब वे पुलिस कस्टडी से वापस आए, तो घर जाकर बीती रात की घटना की जानकारी परिवारवालों को दी। इस दौरान प्रवीण चंदेल के पिता उनके जख्मों को देखकर सदमा लगने से ब्रेनहेमरेज का शिकार हो गए, जिससे उन्हें पैरालिसिस हो गया। इसके कारण उन्हें 16 सितंबर की रात राजनांदगाँव के यूनाइटेड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान वे कोमा में चले गए, जिसके बाद उन्हें रायपुर के डी.के.एस. अस्पताल में रिफर किया गया, जहां इलाज के दौरान आज 13 सितंबर की सुबह 9:30 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटनाक्रम के चार दिन बाद विवेचक विश्वजीत मेश्राम ने शिकायत दर्ज कराने वाले डॉक्टर को उकसाया और जातिगत प्रकरण लगाया गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन को प्रवीण के पिता की मौत का जिम्मेदार बताते हुए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफ.आई.आर. की मांग की थी। एफआईआर नहीं की गई तो करेंगे उग्र आंदोलन – विधायक कुंवर सिंह “विधायक कुंवर सिंह ने बताया कि वह मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए थाने के बाहर धरने पर बैठे थे। 7 दिनों के भीतर युवकों की पिटाई के मामले की जांच कर तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन मिला है, अगर मामले में एफआईआर नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जवाबदेही पुलिस प्रशासन की होगी।” जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई – एडीशनल एसपी एडीशनल एसपी अशोक जोशी ने बताया कि पिछले महीने अस्पताल में डॉक्टरों के साथ एक घटना हुई थी। उस घटना में जिन व्यक्तियों ने घटना घटित की थी, उनमें से एक आरोपी के पिता की मृत्यु हो गई है। आरोपी की अभी बेल नहीं हो पाई है, इस वजह से उनकी डेड बॉडी वह लोग लेकर आए थे और उनका यह कहना है कि आरोपी मृतक का इकलौता लड़का है, अगर उसकी बेल हो जाती तो वह मृतक का अंतिम संस्कार कर सकेंगे। एडीशनल एसपी अशोक जोशी ने बताया कि मृतक के परिजनों का यह भी आरोप था कि पुलिस द्वारा आरोपी के साथ मारपीट की गई थी। मामले में जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करेंगे। एसपी साहब के आदेश पर तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है, 7 दिन बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई करेंगे।

फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, छत्तीसगढ़-बालोद में फिर से हाथियों ने दी दस्तक

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बार फिर से हाथियों की दस्तक देखने को मिल रही है। हाथियों ने जिले के गुरूर और दल्ली राजहरा वन परिक्षेत्र में तांडव मचा कर रखा हुआ है। खड़ी फसलों को बेतहाशा नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग भी रात भर जाग-जाग कर हाथियों एवं लोगों की सुरक्षा में लगा हुआ है। आपको बता दें कि हाथी के स्वतंत्र टहलने का रात का एक्सक्लूसिव वीडियो भी सामने आया है। वन विभाग द्वारा गांव में मुनादी कराई गई है कि कोई भी व्यक्ति अकेले घर से बाहर या फिर जंगलों की ओर न जाए। अब तक छह लोगों की हाथियों ने जान ले ली। अब तक छह लोग गवा चुके हैं जान हाथी को गुस्सा आने पर वह आक्रामक हो सकता है।बालोद जिले में बीते तीन वर्षों में छह लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसलिए लोगों को समझाइस दी जा रही है। अभी का जो समय है वह धान कटाई का समय है। यहां पर फसले लगभग पककर तैयार हो गई हैं और खड़ी फसलों पर हाथियों का आतंक देखने को मिल रहा है। जिसके कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि हाथी द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने के बाद वन विभाग द्वारा इसके लिए किसानों को मुआवजा भी दिया जाता है। जानिए कहां है हाथी हाथी की उपस्थिति वर्तमान में बालोद वनमंडल बालोद अंतर्गत हिडकापार बताई जा रही है जो कि आड़ेझर बीट और नलकसा सर्किल का एरिया है। इस क्षेत्र में हाथी ने कोई फसल नुकसान नहीं की है। सबसे ज्यादा गुरुर वन परिक्षेत्र में हाथियों के द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाया गया था। वर्तमान में वन विभाग द्वारा अंगारा नलकसा पुसावड़ शेरपार कोसमी पैंदुर नारंगसुर जैसे लगभग आधा दर्जन गांवों को अलर्ट पर रखा गया है। जहां हाथी विचरण कर रहा है। उसका नाम एमई- 3 बताया जा रहा है जो कि एक दंतैल हाथी है। उप वन मंडल अधिकारी डिंपी बैस ने बताया कि लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, गांव में जागरुकता फैलाई जा रही है। मुनादी भी कराई जा रही है ताकि किसी तरह की कोई हानि न हो।

पत्नी को बेड पर लिटाकर साड़ी से हाथ-पैर बांधे और गमछे से गला घोंटा, छत्तीसगढ़-बालोद में हत्यारा गिरफ्तार

बालोद. पुरुर थाना क्षेत्र में चरित्र शंका में अपनी पत्नी कि हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने गमछे से गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोपी पति अर्जुन राम मंडावी को थाना पुरूर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव के कोटवार मुकेश कुमार टाण्डे ने थाना आकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए अपराध पंजीबद्ध कराया। जहां उसने बताया कि अर्जुन राम मण्डावी (33) ने अपनी पत्नी अंजलि मण्डावी को चरित्र शंका पर अपने घर के कमरे में पलंग पर लेटाकर उसके हाथ-पांव बांधकर अपने पास रखे गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और गांव ने यह खबर आग की तरह फेल गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंचकर देखा तो अर्जुन की पत्नी कमरे में पलंग पर मृत हालत में पड़ी थी। उसके हाथ व पैर साड़ी से बंधे हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ से शुरू की। उसने बताया कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। गुस्से आकर उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

3 मासूमों समेत 8 लोगों को काटा था, छत्तीसगढ़-बालोद में पागल कुत्ते को ग्रामीणों ने मारा

बालोद. डौंडी ब्लॉक के गांवों में एक के बाद एक आठ ग्रामीणों को घायल करने वाले पागल कुत्ते को आखिरकार ग्रामीणों ने मार गिराया है. आज सुबह कुत्ते ने एक महिला को काटा था, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को खोजकर मार डाला. इस बीच कुत्ते के आतंक की सूचना मिलने पर जनपद सीईओ डीडी मांडले ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की. पागल कुत्ते ने बुधवार से वनांचल क्षेत्र में आतंक मचाया हुआ था. आमाडूला, किसनपुरी, चिहरो गांव में कुत्ते ने कल शाम तक एक के बाद एक सात लोगों पर हमला कर घायल किया था, जिनमें तीन मासूम भी शामिल हैं. घायलों का आमाडुला स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है. वहीं इनमें से एक 56 वर्षीय भागवत को उपचार के लिए धमतरी स्थित निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है. कुत्ता कल शाम को दिगवाड़ी गांव भाग गया था, जहां आज सुबह 45 वर्षीय महिला सोहद्री बाई को काट डाला. कुत्ते से मासूम बच्चों के साथ बड़ों के लिए भी खतरे को भांपते हुए ग्रामीणों ने मिलकर पागल कुत्ते की खोजबीन की. दिगवाड़ी गांव में कुत्ता नजर आते ही उसे घेरकर पत्थर और डंडे से मार डाला. कुत्ते के मरने के साथ ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. इस बीच कुत्ते के आतंक की सूचना मिलने पर जनपद सीईओ डीडी मांडले भी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की. आमाडुला में बनाया अधिक शिकार — पागल कुत्ते के काटने से घायल हुए ग्रामीणों में सबसे ज्यादा आमाडुला के रहने वाले हैं. कुत्ते ने गांव के दो मासूम- 9 वर्षीय सेमुअल पिता जयंत कुमार और 8 साल की पाखी पिता किसुन ला के अलावा 45 वर्षीय हुकलाल, 57 वर्षीय आनंद, 60 वर्षीय मनोतिन बाई को काट दिया था. इनके अलावा किसनपुर में पांच वर्षीय वेदांत पिता सोहन लाल, दीघवाड़ी निवासी 45 वर्षीय सोहाद्री और चिहरो निवासी 56 वर्षीय भागवत को काट डाला था.

जुगाड़ी बेटा बना वायरल बॉय, छत्तीसगढ़-बालोद में स्कूल जाने के लिए कबाड़ से बनाई ई-बाइक

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक पिता ने अपने बेटे की दिक्कतों को देखते हुए स्कूल के लिए एक साइकिल से ई-बाइक बना दी। पिता ने जुगाड़ से ई-बाइक बनाई है। अब बेटे को 20 किलोमीटर दूर स्कूल जाने में परेशानी नहीं होती है। बालोद जिले के ग्राम दुचेरा के एक पिता संतोष साहू ने अपने पुत्र के स्कूल जाने की परेशानियों को देखते हुए कबाड़ के सामान से एक ई-बाइक का निर्माण कर दिया। अब पूरे प्रदेश में यह ई-बाइक चर्चा का विषय बनी हुई है। संतोष साहू का पुत्र किशन साहू कक्षा आठवीं में पढ़ता है। सेवा आत्मानंद स्कूल में पढ़ना शुरू किया है जो कि जिले के ग्राम पर जिंदा में है और इसके गांव से लगभग उसकी दूरी 20 किलोमीटर है। संतोष कुमार ने बताया कि मेरे बेटे के स्कूल जाने में काफी तकलीफ होती थी। कभी बस छूट जाती थी तो कभी वापस आने के लिए बस नहीं मिलती थी। इसके लिए मैंने दिमाग लगाया कुछ इंटरनेट का सहारा लिया और फिर बेटे के लिए एक साइकिल बनाई। अब मेरा बेटा मजे से स्कूल जाता है और अपने समय पर वापस लौट आता है।

परेतिन दाई भरती हैं सूनी गोद, छत्तीसगढ़-बालोद के मंदिर में ‘डायन’ को पूजते हैं लोग

बालोद. वैसे तो लोग प्रेत, प्रेतात्मा या फिर डायन नाम से ही डर जाते हैं क्योंकि इसको बुरी शक्ति माना जाता है। मगर झिंका गांव के लोगों की आस्था ऐसी है कि ये डायन (परेतिन माता) को माता मानते हैं और इसकी पूजा करते हैं। इसका एक छोटा सा मंदिर भी है। सिकोसा से अर्जुन्दा जाने वाले रास्ते पर स्थित मंदिर को परेतिन दाई माता मंदिर के नाम से जाना जाता है। झिंका सहित पूरे बालोद जिले के लोग परेतिन दाई के नाम से जानते हैं। नवरात्र में यहां विशेष अनुष्ठान की शुरुआत हो चुकी है और इस मंदिर में ज्योत भी जलाई गई है, आइए जानते हैं इस मंदिर की कहानी। झींका गांव की सरहद में बने परेतिन दाई मंदिर का प्रमाण उसकी मान्यता आस्था का वो प्रतीक है, जिससे आज इस मंदिर को पूरे प्रदेश में जाना जाता है। ग्रामीण गैंदलाल मिरी ने बताया कि बालोद जिले का यह मंदिर पहले एक पेड़ से जुड़ा हुआ था। माता का प्रमाण आज भी उस पेड़ पर है और उसके सामने शीश झुकाकर ही कोई आगे बढ़ता है। आज भी लोग गुजरते हैं तो शीश नवाकर गुजरते हैं और यहां पर जो कोई भी मनोकामना मांगते हैं, वो पूरी जरूर होता है। विशेष रूप से परेतिन दाई सूनी गोद को भरती हैं।

उधर स्वच्छ जल लेकर बैठे नगर पालिका अध्यक्ष, छत्तीसगढ़-बालोद में गंदे पानी का विरोध करते रहे लोग

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद नगर पालिका के अंतर्गत युवाओं द्वारा आज गंदे पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का प्रायोजित कार्यक्रम है। एक तरफ प्रदर्शनकारी हाथों में तख्ती लिए गंदे पानी से छुटकारे की मांग कर रहे थे तो वही नगर पालिका अध्यक्ष अपने कार्यालय में बोतलों में स्वच्छ जल भरकर उन्हें दिखाने के लिए खड़े थे। जब वह प्रदर्शनकारी नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शुद्ध जल पिलाया। उन्होंने कहा कि यह वही पानी है जो नगर पालिका के नलों से इन दोनों आ रहा है और पीने लायक है। गंदे पानी की समस्या लेकर प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता पार्टी के पार्षद कमलेश सोनी ने कहा कि यह शहर की युवाओं का प्रदर्शन है जिसको हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पार्षद होने के नाते समर्थन दे रहे हैं उन्होंने कहा कि जो काम नगर पालिका अध्यक्ष के 10 वर्षों के कार्यकाल में आसानी से हो सकता था उसे नहीं किया गया, प्रदर्शन कर रहे आशुतोष कौशिक ने बताया कि यहां पर हम 3 महीने से प्रिया जयशंकर से जूझ रहे हैं नलों से गंदा पानी आ रहा है और नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही वहीं युवा अभिनय यादव ने बताया कि नगर पालिका के लोग गंदे पानी से बचते हैं और नगर पालिका अध्यक्ष मस्त हैं हम उनके इस्तीफा की मांग कर रहे हैं और चाहते हैं कि नगर वासियों का जो मूलभूत अधिकार है पालिका को इसे देखते हुए कम से कम पीने योग्य पानी तो लोगों को देना ही चाहिए। चुनाव नजदीक: ये भाजपा का प्रायोजित कार्यक्रम नगर पालिका के अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आने वाले कुछ महीनो में नगरीय निकाय का चुनाव है जिसे देखते हुए युवाओं का सहारा लेकर भारतीय जनता पार्टी अपना प्रायोजित प्रदर्शन कर रही है उन्होंने कहा कि आप देख सकते हैं कि मैं हाथों में स्वच्छ जल लिए हुआ हूं यह वही जल है जिस शहर वासी पीते हैं और जब वह आए थे तो मैंने उन्हें दिखाई भी हालांकि गंदा पानी की समस्या बारिश के समय आई थी क्योंकि जलाशय में जब बारिश के समय नया गंदा पानी एकत्र हुआ था तो उसे फिल्टर करने में फिल्टर प्लांट को देखते हो रही थी परंतु उसे समस्या को जल्द से जल्द सुविधाया जा चुका है और स्थिति इतनी भी खराब नहीं थी जितना यह आज बता रहे हैं।

छत्तीसगढ़-बालोद पुलिस मांग रही झूठे केस में फंसाकर रिश्वत: एसपी से लगाई गुहार

बालोद. बालोद के गुण्डरदेही विधानसभा के ग्राम बेलौदी में रहने वाले पति और पत्नी ने सनौद थाने में पदस्थ एएसआई की एसपी से शिकायत की है। आरोप है कि पहले पत्नी को बरगलाकर पति के खिलाफ झूठी शिकायत सनौद थाने में दर्ज करवाई, फिर शिकायत वापस लेने के नाम पर वहां पदस्थ एएसआई ने पति और पत्नी से पैसे की मांग की। जानकारी के मुताबिक, शासकीय प्राथमिक शाला मुंदेरा में पदस्थ प्रधान पाठक मिथलेश साहू और उसी स्कूल में शिक्षिका के रूप में पदस्थ तोरण साहू दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों ने बीते वर्ष 2 जुलाई को अंगार मोती में शादी की और न्यायालय में भी विवाह किया। तब से दोनों एक दूसरे के साथ रहते थे। पत्नी से कराई पति की झूठी शिकायत शिक्षिका तोरण साहू ने बताया कि वह 28 व 29 मई को अपने सामान और दस्तावेज को लाने के लिए अपने मायके बेलोदी गई हुई थी। लेकिन उनके घरवालों ने उन्हें सामान नहीं दिया और चार दिन बाद सनौद थाना ले गये। जहां उनके पति मिथलेश साहू के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी कर पैसे मांगने और बहलाने फुसलाने का आरोप लगाते हुए झूठी शिकायत कराई गई। दबाव में आकर उन्होंने अपने पति के खिलाफ शिकायत की। पुलिस वाले तोरण के पति मिथलेश को जबरदस्ती घर से उठाकर थाने ले गये और मारपीट की और उनसे व उनकी पत्नी से एक-एक लाख रूपये शिकायत वापस लेने के नाम पर एएसआई ने मांगे। पति-पत्नी ने एसपी को आवेदन सौंपकर उनके साथ हुई घटना को बताया और आरोपी एएसआई नंदकुमार साहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी शिकायत मिली है। एसडीओपी को जांच के लिए सौंप दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी। – सूरजन राम भगत, एसपी, बालोद

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet