LATEST NEWS

आदिम जाति कल्याण मंत्री नेताम ने किया भूमिपूजन, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में 447.19 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

बलरामपुर। आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर नगरीय निकाय के अंतर्गत चांदो चौक के पास  स्थित हनुमान मंदिर परिसर में  447.19 लाख रुपये के 27 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर  पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर  श्री विनय पैकरा, उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित, गणमान्य नागरीक श्री ओमप्रकाश जायसवाल अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित श्रीवास्तव, जनपद सीईओ बलरामपुर श्री रणवीर साय, नगर पालिका अधिकारी प्रणव राय व तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में  आमजन मौजूद रहे। मंत्री श्री रामविचार नेताम ने भूमिपूजन में 16.92 लाख की लागत से स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आकांक्षीय शौचालय का निर्माण, 294.90 लाख रुपये की लागत से  अधोसंरचना मद अंतर्गत 05 नग पाथवे, नाली, स्ट्रीट लाइट एवं बीटी रोड का निर्माण, विधायक मद से 12.83 लाख रुपये की लागत से स्व. श्री लरंगसाय चौक का निर्माण तथा 15वें वित्त अन्तर्गत 17 नग सीसी सड़क, आरसीसी नाली एवं पाथवे का निर्माण कार्य शामिल है। इस दौरान मंत्री श्री नेताम के द्वारा स्वच्छता दीदी एवं स्वच्छता कमांडो को सम्मानित किया गया। साथ ही मंत्री श्री नेताम के द्वारा प्रधानमंत्री आवास शहरी आवास 2.0 के तहत बलरामपुर वार्ड क्रमांक 10 निवासी श्री महेंद्र कोरवा को आवास की चाबी भी सौंपा गया।

5 तस्कर चढ़े उड़नदस्ता टीम के हत्थे, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में तेंदुए-भालू के खाल और हाथी दांत की तस्करी

बलरामपुर. बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में तेंदुआ और भालू के खाल और मांस की अवैध बिक्री करने वाले दो आरोपियों को उड़ानदस्ता टीम ने गिरफ्तार किया है. इसके अलावा वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में हाथी दांत की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार, बलरामपुर वन मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से वन्य प्राणियों के खाल और हाथी दांत की तस्करी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. इसके बाद सरगुजा उड़नदस्ता टीम ने क्षेत्र में दबिश दी और वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो हाथी दांत की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे थे. वहीं रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में भी उड़नदस्ता टीम ने तेंदुआ और भालू के चमड़े और मांस की अवैध बिक्री में लिप्त दो आरोपियों को पल्सर और स्कूटी वाहनों के साथ पकड़ा. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार (रहवासी बभनी, जिला सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) और रामबचन (रहवासी पुरानीडीह, रामानुजगंज) के रूप में हुई है. उड़नदस्ता टीम ने आरोपी तस्कर अनिल कुमार से पल्सर वाहन क्रमांक UP 64 AD 0806 और रामबचन से स्कूटी क्रमांक CG 30 E 1027 को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, छत्तीसगढ़-बलरामपुर-अंबिकापुर गढ़वा रेल लाइन रोकने की मांग

बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज बलरामपुर विकासखंड के अंतर्गत आधा दर्जन से अधिक ग्रामवासीयों ने कलेक्टर को अंबिकापुर से गढ़वा नवीन रेल लाइन निर्माण पर रोक लगाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौपा।ग्राम वासियों ने कहां की अंग्रेज के समय में जो अंबिकापुर से बरवाडी रेल लाइन विस्तार हेतु स्वीकृति प्रदान किया गया था। जिसके लिए रेलवे का भूमि अधिग्रहण पुल पुलिया का भी निर्माण किया गया था। इस पर निर्माण हो नवीन निर्माण होने से ग्राम वासियों को बहुत नुकसान होगा। ग्राम वासियों ने अंबिकापुर से गढ़वा झारखंड रेल लाइन सर्वे भूमि अधिग्रहण के कार्य में रोक लगवाने की मांग की। ग्राम ओबरी, भवानीपुर, खुर्रा, नवाडीह खुर्द, तुर्रीडीह आमडंडा महाराजगंज सहित अन्य गांव से अंबिकापुर से गढ़वा झारखंड रेल लाइन निर्माण हेतु वर्तमान में सर्वे का कार्य किया जा रहा है। ग्राम वासियों ने बताया कि वर्तमान में रेलवे मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जो सर्वे कराए जा रहा है उसे बड़ी संख्या में हम सब ग्राम वासियों को नुकसान होगा रिहायशी क्षेत्र में रेल लाइन सर्वे करने से वह निर्माण होने पर ग्राम वासियों को नुकसान होगा। जो भूमि जारी है वह ग्राम वासियों की अपनी निजी भूमि है उसे भूमि के अलावा अन्य भूमि हम लोगों के पास नहीं है ऐसे में हम सबके सामने रोजी-रोटी का भी संकट उत्पन्न हो जाएगा। यदि नवीन रेल परियोजना अंबिकापुर से बरवाडीह रेल लाइन को बनाने से हमें या हमारे क्षेत्र वासियों को किसी तरह का दिक्कत नहीं है। रेल लाइन सर्वे जहां से किया जा रहा है वह घनी आबादी वाले क्षेत्र भी पड़ रहे है।ऐसे में जान माल का भी नुकसान होने का खतरा हर समय रहेगा। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के दौरान जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक की मौत और दूसरा घायल, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

बलरामपुर. जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जावर गांव के पास आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. चांदो मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को तत्काल एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां घायल का इलाज जारी है. मौके पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान महेंद्र पैकरा और घायल व्यक्ति की पहचान नमन लकड़ा के रूप में की गई है. फिलहाल पुलिस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच जुटी हुई है.

निरीक्षण कर सुनीं किसानों की समस्याएं, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में धान खरीदी केंद्रों पर पहुंचा कांग्रेस का निगरानी दल

बलरामपुर-रामनुजगंज. प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के अंतर्गत बलरामपुर जिले के लिए विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिले के प्रभारी व प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत एवं पूर्व मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम सहित जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में राजपुर जनपद के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। धान खरीदी केंद्र राजपुर और सेवारी के निरीक्षण के दौरान प्रभारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना उनसे सीधे बात की और कहा कि सरकार ने जो घोषणा की है उसके अनुरूप धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल हो और किसानों को समय से बारदाना मिले। उन्हें भुगतान समय से मिले, सबसे महत्वपूर्ण बात है कि समितियों में धान खरीदी आज से ही शुरू हुई है, जबकि सरकार ने एक बड़ा लक्ष्य रखा है और 31 जनवरी तक ही धान की खरीदी होनी है तो ऐसे में सरकार का लक्ष्य कैसे पूरा होगा? कहा कि यदि सरकार किसानों की पूरी धन नहीं खरीद पाती है तो उसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ेगा सरकार की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। अमरजीत भगत ने आगे कहा की कांग्रेस संगठन धान खरीदी पर नजर रखेगा, अभी आगे खरीदी के दौरान लोगों की समस्याओं पर सब मिलकर आवाज उठाते रहेंगे, सरकार से कांग्रेस पार्टी आग्रह करेगी कि किसानों के लिए धान खरीदी की व्यवस्था बेहतर हो यह सुनिश्चित करें। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया है कि सेवारी व राजपुर, बरियों में धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों से जानकारी प्राप्त कर समस्याएं शीर्ष नेतृत्व व सरकार तक पहचाने की बात कही है ताकि किसानों को खरीदी के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत-परेशानी ना हो। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पूर्व मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम, जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालसाय मिंज समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी साथ रहे।

उप निरीक्षक और निजी सहयोगी की करतूत, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में चेक पोस्ट पर ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली

बलरामपुर. बलरामपुर जिले के धनवार चेक पोस्ट ‘उपज जांच नाका’ पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है. उप निरीक्षक और उसके निजी सहयोगी पर चावल से भरी गाड़ियों को पार करने के लिए ट्रक ड्राइवरों से वसूली कर रहे हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद मीडिया की दखल पर मंडी उपनिरीक्षक ने 2600 रुपए वापस कर दिए. लेकिन वसूली के इस कारनामे ने मंडी पदाधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के मुताबिक, धनवार अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित कृषि उपज जांच नाके पर शंकर दयाल पैकरा उप निरीक्षक और उनके निजी सहयोगी सलीम लकड़ा ने चावल ले जा रहे ट्रकों से 3250 रुपए पहले तो ले लिया. इसके बाद विवाद होने पर मीडिया के दखल पर उपनिरीक्षक शंकर दयाल पैकरा ने 650 रुपए कागजात चेक करने के नाम पर रखे, और बाकि 2600 रुपए वापस किया. चेक पोस्ट पर दैनिक कर्मचारियों की दादागिरी सूत्रों के अनुसार, कृषि उपज जांच चेक पोस्ट पर बाहरी वाहनों से दस्तावेज जांच के नाम पर वसूली की जाती है. इसके लिए मंडी चेक पोस्टों में केवल दैनिक कर्मचारियों को ज्यादा रखा जाता है ताकि विवाद होने की स्थिति में इन्हें हटाया सके और जिम्मेदार लोगों पर कोई आंच न आये. पूर्व में भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं. बता दें, यह पहली बार नहीं है जब धनवार चेक पोस्ट से इस तरह की घटना सामने आई है. पहले भी यहां से अवैध वसूली और प्राइवेट कर्मचारियों की दादागिरी के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं. इसके बावजूद, प्रशासन ने अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है. वहीं स्थानीय व्यापारियों और ट्रक चालकों का कहना है कि चेक पोस्ट पर अवैध वसूली की घटनाओं से उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है. कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई. उनका आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध खेल लंबे समय से चल रहा है.

चंदा कर परिवार ने किया भुगतान, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में शव वाहन ‘मुक्तांजलि’ के ड्राइवर ने मांगी रकम

बलरामपुर। अधिकारी दिन-रात एक कर अति पिछड़ी जनजाति के बीच ना केवल पहुंच रहे हैं. बल्कि उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल करने को लेकर लगातार पसीना भी बहा रहे है. बावजूद इसके कहीं न कहीं कोई ऐसा वाकया सामने आ जाती है, जिससे पूरे किए कराए पर पानी फिर जाता है. ऐसे ही एक मामले में सरकारी एम्बुलेंस मुक्तांजलि के ड्रायवर के खिलाफ पीड़ित पण्डो परिवार ने संभागायुक्त से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है. दरअसल, 21 नवम्बर को सड़क दुर्घटना में ग्राम चुनापाथर निवासी अर्जुन पण्डो गंभीर रूप से घायल हो गया था. आनन-फानन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलवाही में भर्ती कराया गया. प्रारम्भिक उपचार के बाद डाक्टर ने अर्जुन पण्डो को बेहतर इलाज के लिए अम्बिकापुर अस्पताल रिफर किया, जहां उपचार के दौरान 22 नवंबर को उसकी मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, दूसरे दिन यानी 23 नवम्बर को अर्जुन पण्डो के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी शव वाहन मुक्तांजति से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया. पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल ने शव को ना केवल पण्डो परिवार के हवाले किया. बल्कि नि:शुल्क सरकारी एम्बुलेंस मुक्तांजलि की व्यवस्था कर शव को घर तक पहुंचाने का निर्देश भी दिया. नि:शुल्क सरकारी वाहन का मांगा किराया घर पहुंचने के बाद मुक्तांजलि के चालक राहुल वर्मा ने पीड़ित परिजनों से 1000 रुपए किराया भुगतान करने को कहा. इस पर परिजनों ने एम्बुलेंस की नि:शुल्क व्यवस्था का हवाला दिया. इतना सुनते ही ड्रायवर आग बबूला हो गया, और 1000 रुपए देने के बाद ही शव को वाहन से उतारने की बात कही. ड्राइवर को चंदा इकट्ठा कर दिया पैसा पीड़ित पण्डो परिवार ने ड्रायवर को गरीबी का हवाला देते हुए 500 रुपए देने की पेशकश की, लेकिन ड्रायवर ने पांच सौ रुपए लेने से इंकार करते हुए गाली-गलौच करने लगा. इस पर पण्डो परिवार ने 600 रुपए देने की बात कही, लेकिन इसे भी लेने से ड्राइवर ने इंकार किया. इसके बाद पंडो परिवार ने किसी तरह से चंदा कर सात सौ रुपए की व्यवस्था करते हुए ड्राइवर को दिया, तब जाकर युवक का शव उन्हें दिया.

आश्रम अधीक्षक की मौत, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में कार-पिकअप की जोरदार टक्कर

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज बीती रात आठ बजे के करीब पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय के प्रभारी अधीक्षक अजीत कुमार नेताम की कार की टक्कर लाइवलीहुड कॉलेज के समीप विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से हो गई। जिससे मौके पर ही अजीत कुमार नेताम की मौत हो गई। वहीं पिकअप ड्राइवर के पैर में गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम और कोतवाली पुलिस पहुंची। घायल ड्राइवर को तत्काल जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय के प्रभारी अधीक्षक अजीत कुमार नेताम बलरामपुर बाजार करके वापस रात्रि आठ बजे के करीब वापस अपने कार से जा रहे थे। इसी दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव के घर के सामने खड़ी पल्सर में कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद कार  तेजी से चांदो रोड की ओर जाने लगी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजीत कुमार नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप ड्राइवर के पैर में गंभीर चोट लगी। घटना की सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग की टीम पहुंची। घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। मिलनसार, व्यवहारिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले अजीत कुमार नेताम की आकस्मिक मृत्यु से ग्राम देवगई एवं ग्राम सिंदूर में शोक की लहर है। अजीत के माता-पिता सिंदूर गांव में रहते हैं। वहीं अजीत ने अपना घर देवगई में बनाए था। जहां वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था।

पति की मौत और पत्नी घायल, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में पुलिया पर काम कर रहे थे मजदूरों पर हाथी का हमला

बलरामपुर. बलरामपुर-रामनुजगंज बीती रात बलरामपुर विकासखंड के चिलमा ग्राम के समीप सासु नदी में बना रहे पुलिया के पास क्षेत्र में हाथी आने के बाद वन विभाग की टीम के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित थे। इस बीच दंपत्ति को लोगों के मना करने के बाद जंगल की ओर चल दिए। जिससे हाथी की चपेट में पति आ गया। हाथी ने अपने सूंड से लपेटकर पति को पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी भी घायल हो गई। सूचना पर तत्काल एसडीओ वन रवि शंकर श्रीवास्तव सहित वन अमला पहुंचा। जानकारी के अनुसार, पस्ता गौठान जंगल के किनारे किनारे होते हाथियों का दल चिलमा की ओर जा रहा था। क्षेत्र में हाथी आने की खबर लोगों को लगते ही ग्रामीण वन विभाग के अमले के साथ सासु नदी पुलिया के पास सैकड़ों की संख्या में एकत्रित थे। इस बीच चमरा कोरवा उम्र 60 वर्ष अपनी पत्नी के साथ देर रात जंगल की ओर जाने लगा। वन विभाग का अमला एवं ग्रामीणों के द्वारा मना किया गया। उसके बाद भी वह जंगल ओर चला गया। जिससे वह हाथी के चपेट में आ गया। पत्नी घायल है। बताया जा रहा है कि आठ हाथियों का दल है। घटना सुबह तीन की बताई जा रही है। सूचना पर एसडीओ वन रविशंकर श्रीवास्तव सहित वन अमला मौके पर पहुंचा।

पुलिस जांच में जुटी, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में तीन नर कंकाल मिलने से फैली सनसनी

बलरामपुर. बलरामपुर जिले के दहेजवार पंचायत में बंद पड़े फ्लाई ईंट भट्टे के पास आज सुबह तीन नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह कंकाल उस समय पाए गए जब दहेजवार के कुछ लोग भट्टे के पास से गुजर रहे थे और उन्होंने कंकाल के टुकड़े बिखरे हुए देखे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद जशपुर जिले के कुनकुरी के रहने वाले बिट्टू श्रीवास ने दावा किया है कि ये कंकाल उनकी मौसी, भाई और बहन के हो सकते हैं। बिट्टू ने बताया कि उनकी मौसी कौशल्या ठाकुर (36 वर्ष), उनकी बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर (17 वर्ष) और बेटा मिंटू ठाकुर (5 वर्ष) 27 सितंबर को बाजार जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में उनकी तलाश की और 1 अक्टूबर को कुसमी थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हत्या का शक और संभावित आरोपी परिजनों ने यह भी बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर झारखंड के गढ़वा जिले के बरगढ़ में रहने वाले आरिफ अंसारी का कौशल्या ठाकुर के घर आना-जाना था। शक के आधार पर कौशल्या के पति सूरजदेव ठाकुर ने आरिफ अंसारी के खिलाफ कुसमी थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने जब आरिफ अंसारी से पूछताछ की तो उसने अपने भाई मुख्तार अंसारी पर शक जताया। फिलहाल पुलिस सूरजदेव ठाकुर और उनके परिवार वालों को लेकर बलरामपुर पहुंची है। कपड़े के आधार पर परिवार जनों ने लापता महिला कौशल्या ठाकुर , लडकी मुस्कान ठाकुर और बेटा मिंटू ठाकुर से की है बरहाल इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि यह नर कंकाल  लापता महिला लड़की और बच्चे के हैं डीएनए टेस्ट से होगा पुष्टि का इंतजार पुलिस ने बताया कि अगर कंकाल लापता महिला और बच्चों से मेल खाते हैं, तो डीएनए टेस्ट के जरिए उनकी पहचान की पुष्टि की जाएगी। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है, और पुलिस जांच में तेजी से जुटी हुई है।

राजस्व विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में अवैध कोयला परिवहन करते ट्रक जब्त

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ में कोयले का अवैध परिवहन का मामला सामने आया है. इस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर राजस्व विभाग ने अवैध रूप से कोयले से भरा ओवरलोड ट्रक को जब्त किया है. यह कार्रवाई देर रात की गई. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही ट्रक क्रमांक CG 15 AC 5093 से अवैध रूप से कोयले का परिवहन किया जा रहा था. सूचना के आधार पर वाड्रफनगर पुलिस एवं राजस्व की टीम ने उक्त वाहन को पकड़ा है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में वाड्रफनगर नायाब तहसीलदार मोइनुद्दीन खान ने बताया कि जब्त ट्रक के चालक ने किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं दिखाया. ट्रक में भारे कोयले का तौल कराया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी. लंबे समय से अवैध कोयला परिवहन जानकारों की मानें तो छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्र में अवैध रूप से कोयला खपाने का खेल काफी लंबे समय से चल रहा है. कार्रवाई नहीं होने के कारण कोयला तस्कर सक्रिय हैं और उनके हौसले बुलंद हैं. वहीं खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहा है.

करंट से हुई थी जंगली हाथी की मौत, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर रामनुजगंज. बलरामपुर रामनुजगंज में बलरामपुर वनमंडल वन परिक्षेत्र के मुरका गाँव में कक्ष क्रमांक पी 3492 में जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा था, जिसकी निगरानी लगातार वन विभाग की टीम कर रही थी। अचानक रात में करीब 1 बजे हाथी दल से 1 हाथी के बिछड़ने की जानकारी मिली। वन मंडल अधिकारी  अशोक तिवारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम तत्काल हाथी के पतासाजी में जुट गई। सुबह करीब 7 बजे हाथी मृत अवस्था मे जंगल के किनारे स्थित धान के खेत मे मिला। प्रारंभिक विवेचना में पाया गया कि फसल के किनारे हाई वोल्टेज बिजली तार में कलच वायर से जोड़कर करंट लगाया गया था जिसके चपेट में आने से नर हाथी की मृत्यु हो गई। आरोपी की पतासाजी कर रामबक्स पिता बाबूलाल गोड़ निवासी मुरका को गिरफ्तार कर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधान के तहत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पशु चिकित्सक की टीम द्वारा जँगली हाथी का पोस्टमार्टम कर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

अवैध परिवहन पर खाद्य टीम ने किया ट्रक सीज, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में 730 बोरी अवैध धान जब्त

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के धनवार बॉर्डर स्थित अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर कृषि और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय अधिकारियों ने जांच के दौरान उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे एक ट्रक को 730 बोरी अवैध धान के साथ पकड़ा है, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के धान का परिवहन कर रहे थे. खाद्य विभाग की टीम ने धान को जब्त कर ट्रक को सीज कर दिया है. एसडीएम चेतन साहू ने इसकी पुष्टी की है. बता दें, प्रदेश में 14 नवंबर से धान की सरकारी खरीदी प्रक्रिया शुरू होने वाली है, इससे पहले प्रशासन राज्य में अवैध धान के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. कलेक्टर ने इस मामले में सख्ती बरतते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि धान की खरीदी प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी न हो और किसानों को उनका पूरा हक मिल सके. बीते कुछ दिनों में इस क्षेत्र में पहले भी अवैध धान के परिवहन की घटनाएं सामने आई हैं. हाल ही में एक पिकअप ट्रक से भी अवैध धान की बड़ी खेप पकड़ी गई थी.

नर्स ने परिजनों से कराई पूरे वार्ड की धुलाई, छत्तीसगढ़-बलरामपुर के अस्पताल में प्रसूता को हुई ओवर ब्लीडिंग

बलरामपुर। सरकार एक तरफ संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में तैनात स्टॉफ सरकार के प्रयास को पलीता लगाती नजर आ रही है. ऐसा ही मामला वाड्रफ नगर सिविल अस्पताल में आया है, जहां प्रसूता के प्रसव के बाद उसके परिजनों से वार्ड की धुलाई कराई गई. जानकारी के अनुसार, गैना गांव की गर्भवती महिला अपने परिजनों के साथ सिविल अस्पताल में प्रसव के लिए आई थी. प्रसव के दौरान ओवर ब्लीडिंग होने से ड्यूटी नर्स भड़क गई, और परिजनों से पूरे प्रसव वार्ड की धुलवाई करवाई. अब सवाल यह है कि जब अस्पताल में सफाई के लिए पूरा अमला मौजूद है, तो फिर प्रसूता के परिजनों से सफाई क्यों कराई गई. मामले में बीएमओ शशांक गुप्ता ने परिजनों की शिकायत और मीडिया के जरिए मिली खबरों पर जांच करावा कर दोषी पाए जाने पर स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.

नगदी के साथ 11 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा

बलरामपुर। जुआ के सजे अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी की है. इस कार्रवाई में पुलिस ने 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही 52 पत्ती के साथ नगदी जब्त किया गया है. यह मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के भनौरा गांव के सतीसेमर पारा का है. जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम भनौरा के सतीसेमर पारा में घेराबंदी कर रेड की. मौके पर 52 पत्तियों के ताश से जुआ खेलते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से कुल 88,200 रुपये जब्त किए गए. मामला छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया. आरोपियों का जुर्म जमानतीय होने से सभी को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर छोड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों में रामदास गुप्ता (42 वर्ष), सुग्रीव (35 वर्ष), खलील अंसारी (42 वर्ष), मनौवर अंसारी (42 वर्ष), विकास कुमार गुप्ता (41 वर्ष), पांडु राम (40 वर्ष), श्यामगुप्ता (45 वर्ष), रामेश्वर सिंह (25 वर्ष), प्रमोद टोप्पो (37 वर्ष), महिपाल कुजूर (55 वर्ष), संजय प्रसाद गुप्ता (40 वर्ष) हैं.

आठ लोगों की मौत, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में तेज रफ्तार कार डबरी में घुसी

बलरामपुर. बलरामपुर रामानुजगंज जिले के राजपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पानी से भरे डबरी में जा घुसी। हादसे में आठ लोगों की जान गई है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 4 लोगों ने दम तोड़ा है। जानकारी के मुताबिक, राजपुर-कुसमी मार्ग पर ग्राम लडुवा के पास हादसा हुआ है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो शाम 8.30 बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डबरी में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने डबरी में डूबे स्कॉर्पियो को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो के दरवाजे लॉक हो गए थे, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए। सूरजपुर जाने के लिए निकले थे सभी लोग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी स्कॉर्पियो सवार कुसमी क्षेत्र के लरिमा से सूरजपुर जाने के लिए निकले थे। मृतकों में एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं। हादसे में चालक बालेश्वर प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मामले की जानकारी मिलते ही राजपुर BMO डॉ. राम प्रसाद और डॉ. आलोक मिश्रा ने बताया कि सभी स्कॉर्पियो सवारों को गंभीर चोटें आई थीं। सूचना पर राजपुर तहसीलदार यशवंत कुमार और पुलिस की टीम भी हॉस्पिटल पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। मृतकों में ये हैं शामिल — चंद्रावती पति संजय मुंडा कृति पिता संजय मुंडा संजय मुंडा पिता वासुदेव उदयनाथ पिता रामेश्वर मंगल दास पिता धनश्याम मुंडा भूपेंद्र पिता हरिलाल बालेश्वर प्रजापत मुकेश

प्रशासन ने जब्त की 56 बोरी धान, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में खरीदी से पहले अवैध परिवहन

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ में सरकार अब धान खरीदी शुरू करने वाली है. इससे पहले ही धान के बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं. इसी बीच वाड्रफनगर के रघुनाथनगर क्षेत्र में एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से धान परिवहन किया जा रहा था, जिसपर पुलिस और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 56 बोरी धान को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन (क्रमांक CG 15 DB 7176) उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से 56 बोरी धान लेकर आ रही थी. कलेक्टर के निर्देश के बाद इस मामले में सख्त कार्रवाई की गई और पिकअप वाहन को सीज किया गया है. जब्त की गई गाड़ी और धान को थाने में सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि आगे की जांच अभी जारी है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध धान परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

सात नग साल की लकड़ी बरामद, छत्तीसगढ़-बलरामपुर के जंगल से आधी रात को पकड़ी पिकअप

बलरामपुर-रामानुजगंज. बलरामपुर-रामानुजगंज गेम रेंज कोदौरा के अंतर्गत इमारती लकड़ी अंबिकापुर अवैध रूप से पिकअप में लोड कर बिक्री के लिए ले जाने की सूचना पर देर रात्रि वन अधिकारियों की मिली। तत्काल रेंजर अजय सोनी के नेतृत्व में सरगावा जंगल से तस्करी करते पिकअप वाहन को पकड़ा। जिसमें साल प्रजाति का सात नग लट्ठा था। जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये के करीब आकी जा रही है। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार के मध्य रात्रि गेम रेंज कोदौरा के रेंजर अजय सोनी के द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो टीम का गठन किया। देर रात सरगावा जंगल से एक पिकअप आता दिखाई दी। जिसे ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसमें सात नग साल प्रजाति का लट्ठा था। जिसकी कीमत 60000  रुपए के करीब आकी जा रही है। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए। वन अधिनियम के तहत वन विभाग के द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

कृषि मंत्री हुए अंतिम यात्रा में शामिल, छत्तीसगढ़-बलरामपुर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की मौत

बलरामपुर. बलरामपुर-रामनुजगंज जिला पंचायत उपाध्यक्ष राधा सिंह देव के पोते और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव के छह वर्षीय पुत्र स्वतंत्र सिंह देव अपने माता पिता के साथ अंबिकापुर अपनी बुआ के यहां गया था। इसी दौरान रात नौ बजे के करीब खेलने के दौरान कार के नीचे आ गया। जिससे उसके पेट में गंभीर चोट लगी तो उसे तत्काल निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। स्वजन बिलासपुर ले गए। जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसका निधन हो। घटना से पूरे बलरामपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भारी जन सैलाब के बीच मासूम स्वतंत्रत का अंतिम  संस्कार किया गया। कृषि मंत्री राम विचार नेताम अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए एवं शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। दादी, मम्मी, पापा का लाडला स्वतंत्र काफी नटखट,प्यारा और चंचल हाजिर जवाब था। स्वतंत्र नगर के एक निजी स्कूलों में कक्षा पहली में पढ़ता था। नन्ही उम्र में शरारतों एवं चंचलता के साथ-साथ व पढ़ाई में भी मेधावी था। दादी, मम्मी उसे एक मिनट के लिए भी अकेले नहीं छोड़ते थे। हर छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान मम्मी पापा एवं दादी देते थे। थोड़ी सी भी चोट लगने पर पूरा घर चिंतित हो जाता था। मंगलवार को स्वतंत्र अपने मम्मी-ृपापा के साथ अंबिकापुर गया था। मंगलवार के रात में आने की तैयारी थी। इसके पूर्व वह अपने बुआ के घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह कर के चपेट में आ गया। जिससे उसके पेट में गंभीर चोट लगी तत्काल उसे अंबिकापुर के निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर किया गया जिसके बाद स्वजनों के द्वारा बिलासपुर ले जाया गया जहां अपोलो में इलाज के दौरन आज सुबह मृत्यु हो गई। स्वतंत्रत के पार्थिव शरीर को चांदो रोड स्थित घर पर रखा गया था। जहां अंतिम दर्शन करने के लिए पूरे जिले सहित संभाग से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। जिस कारण से चांदो रोड में जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी। वहीं जब अंतिम संस्कार के लिए सेंदुर नदी ले जाए जाने लगा तो भीड़ के कारण गौरव पथ काफी देर तक वन वे रहा। हृदय विदारकार घटना से हर एक की आंखें नम थी।

नगर पंचायत में लगे हैं बांस के खम्भे, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में लग रहे बिजली के पोल

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज में आजादी के 75 वर्ष के बाद नगर में पहली बार ऐतिहासिक स्तर पर विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर नगर के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 15 तक के वार्डों में 1000 से अधिक नए विद्युत खंभे लगाए जा रहे है। दीपावली के पूर्व विद्युत खंभे लगाए जाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि नगर के वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 15 तक कई ऐसे जगह है जहां दशकों से विद्युत पोल लगाने की मांग की जा रही थी। परंतु अब तक विद्युत पोल नहीं लग पाया था लकड़ी और बांस के सहारे घरों तक विद्युत आपूर्ति के लिए तार लगे हुए थे। साथ ही कई वार्डों में विद्युत तार करीब 5 दशक पुराना था जिस कारण तार भी जर्जर स्थिति में होते जा रहा था यहां तक की तार भी लूज होकर झूलने लगा था जिससे आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। वार्डवासियों के द्वारा हमेशा विद्युत पोल लगवाने एवं तार को बदलवाए जाने की मांग की जाती रही थी। इस बीच नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर 1000 से अधिक नए विद्युत पोल एवं नए केबल वाले तार लगाए जा रहे है। जिससे नगरवासियों को लूज तार एवं पोल की समस्या से निजात मिल पाएगा। मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री का नगर पंचायत अध्यक्ष ने माना आभार  नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि जब 2015 में में पहली बार अध्यक्ष बना था। तब से ही मैं प्रयास कर रहा था कि नगर में जितने भी जर्जर विद्युत पोल और तार हैं उन्हें बदलवाया जाए साथ ही जहां-जहां नए विद्युत पोल की आवश्यकता हैं वहा नए विद्युत पोल लग जाए आज मुझे बहुत खुशी है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम के सहयोग से नगर में 1000 से अधिक नए विद्युत पोल लग रहे हैं जिससे अब नगर में विद्युत पोल एवं जर्जर तार की समस्या नहीं रहेगी।

दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत

बलरामपुर। जिले में दुर्गा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई. यह घटना वाड्रफनगर विकासखंड के महेवा गांव में हुई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. महेवा गांव में आज धूमधाम से दुर्गा माता की मूर्ति का विसर्जन गांव के ही तालाब में किया गया. वहीं तालाब में बहाए गए नारियल को पकड़ने के दौरान एक युवक शुभम सिंह (उम्र 20 वर्ष) की अचानक डूबने से मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुभम सिंह ने तालाब में विसर्जन के लिए बहाए गए नारियल को पकड़ने के लिए पानी में प्रवेश किया. गहरे पानी में फंस जाने के कारण वह काफी देर तक पानी में डूबा रहा. घटना की सूचना मिलने पर वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

एसपी ने बच्चों के साथ किया गरबा डांस, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में हजारों लोगों ने किया गरबा

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज सनातन सेवा समिति के तत्वाधान में नगर के गांधी मैदान में गरबा महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया।गया महोत्सव के पहले दिन कार्यक्रम में सम्मिलित हुवे काफी संख्या में लोग पहुंचे वहीं दूसरे दिन भी भारी भीड़ उमड़ी नगर में पहली बार गरबा महोत्सव के दो दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बेस्ट ग्रुप, बेस्ट कपल,बेस्ट ड्रेस के लिए पुरस्कार राशि भी वितरित की गई। आयोजन के पहले दिन पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर भी पहुंचे। गौरतलब है कि सनातन सेवा समिति के द्वारा गरबा महोत्सव का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर को कराया गया आयोजन को लेकर कई दिन पूर्व से व्यापक स्तर में तैयार की गई थी। गांधी मैदान को भव्य रूप से समिति के द्वारा सजाया गया था बेहतरीन लाइटिंग, साउंड सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई थी आयोजन के पहले दिन भारी भीड़ उमड़ी जिस कारण से दूसरे दिन प्रतियोगिता को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई मंच के सामने बड़ा डी बनाया गया जिसमें प्रतियोगिता में सम्मिलित लोग अपनी प्रस्तुति दे सके वही सामूहिक रूप से गरबा खेलने के लिए भी गोला में बरीगेट्स कराया गया था ताकि अनावश्यक लोगों की एंट्री अंदर न हो सके आयोजन को लेकर पूरे समय समिति के लोग सक्रिय रहे वहीं पुलिस बल भी काफी संख्या में उपस्थित रहा। कार्यक्रम शैलेश गुप्ता पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष संरक्षक रहे वही संपूर्ण आयोजन अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ जिसके साथ सहयोगी आकाश, गुप्ता सिद्धांत यादव,शुभम गुप्ता रहे। आयोजन समिति के शैलेश गुप्ता एवं अश्वनी गुप्ता ने बताया कि आयोजन को आने वाले समय में और भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। बच्चों के संग एसपी ने खेला डांडिया राजेश ज्वेलर्स में हुई लूट के बारे में पुलिस को मिली सफलता को लेकर नगरवासीयो में काफी हर्ष था।इस बीच नगर में पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक का आगमन हुआ तो लोगों में काफी उत्साह देखा गया हजारों लोगों ने हाथ हिलाकर पुलिस अधीक्षक का अभिवादन किया वहीं पुलिस अधीक्षक छोटे बच्चों के साथ डांडिया खेला।

पुलिस जिंदाबाद के लोगों ने लगाए नारे, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में करोड़ों की लूट का खुलाशा

बलरामपुर. बलरामपुर रामानुजगंज नगर के हृदय स्थल में हुए दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान में हुई लूट के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस के इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्रवासियों में हर्ष है। अपराधियों को लेकर पुलिस देर शाम जब न्यायालय पेश करने रामानुजगंज पहुंची तो हजारों की संख्या में रामानुजगंजवासीयो के द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पुलिस कर्मियों का सम्मान किया। घटना के 22 दिन बाद पुलिस के द्वारा मामले के खुलासे के लिए किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे जिलेवासियों की निगाह थी।प्रेस कांफ्रेंस के पहले कई प्रकार के अटकलें का दौर चल रहा था तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त थी। पुलिस के प्रेस कांफ्रेंस के बाद स्थिति स्पष्ट हुई। पुलिस का प्रेस कॉन्फ्रेंस देखते ही देखत इंटरनेट मीडिया में वायरस होने के साथ ही बधाइयों का ताता लग गया। घटना के बाद तात्कालिक पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल 20 मिनट के अंदर घटना स्थल पर पहुंच गए थे। वहीं वे घटना स्थल से वे तत्काल अपराधियों का पीछा करते झारखंड की ओर गए थे तात्कालिक पुलिस अधीक्षक के द्वारा कई महत्वपूर्ण सुराग लगाने में सफलता हासिल किया था। इस बीच उनके स्थानांतरण हो जाने से लग रहा था कि पुलिस का जांच धीमा हो जाएगा परंतु नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल के पदभार ग्रहण करने के साथ ही मिशन मोड में काम करना प्रारंभ कर दिया गया। 3 हफ्ते की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार पुलिस के हाथ अपराधियों के गिरेबान तक पहुंच गई। पूरे क्षेत्रवासी घटना को लेकर दहशत में थे वही अपराधियों को पकड़ने की मांग तेज होते जा रही थी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा राजेश ज्वेलर्स के संचालक राजेश सोनी से बात कर अपराधियों को जल्द पकड़ लेने का आश्वासन दिया था। इस बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी एवं छह आरोपियों को धर दबोचा। आतिशबाजी के साथ हुआ पुलिस का अभिनंदन   मंगलवार की देर शाम विजय भाव में जब टीम में शामिल रामानुजगंज थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी रामानुजगंज पहुंचे तो भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा आतिशबाजी के साथ लरंगसाय चौक पर जोरदार अभिनंदन किया गया एवं पुलिस के जयकारे के नारे लगाए गए। बढ़ते अपराध से दहशत में लोग विगत एक वर्ष से नगर में लूट, उठाई गिरी चोरी की कई घटनाएं घट चुकी थी परंतु किसी भी मामले में पुलिस के हाथ अपराधियों तक नहीं पहुंच पाए थे धीरे-धीरे लोगों का विश्वास पुलिस में कम हो रहा था इस बीच राजेश ज्वेलर्स में हुई बड़ी घटना ने लोगों को दहशत में ला दिया था। पुलिस को मिली सफलता ने पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाया। प्रेमिका से बात करना पड़ा महंगा   अपराधियों तक पुलिस को पहुंचना बहुत ही कठिन था। क्योंकि अपराधी मोबाइल का उपयोग नहीं करते थे साथ ही वे बात करने के लिए दूसरे के मोबाइल का सहारा लेते थे। यहां तक की हॉटस्पॉट से नेट लेकर कार्य करते थे। प्रेमिका से बात करना अपराधियों को महंगा पड़ा आखिरकार पुलिस अपराधियों तक पहुंची गई। अंजलि मोहाली के पास इलाके में करती थी काम सोनू की प्रेमिका जिसके साथ सोनू का करीब 10 वर्ष से प्रेम संबंध है। वह मूल रूप से लातेहार की है वह चंडीगढ़ के मोहाली के पास इलाके में बड़े घरों में कार्य करती थी। उसके रहन-सहन एवं पहनावा देख कर उसके रहसीयत का पता चल रहा था। बाइक से लगा सुराग अपराधियों के द्वारा प्रयोग किए गए बाइक का पता चलते ही रामानुजगंज थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा था एवं बाइक की जप्त  की गई  पता चला कि बाइक औरंगाबाद का है जहां पुलिस बल पहुंचा। जब जांच को और आगे बढ़ाया गया तो आरोपी राहुल मेहता का पता चला जिसके बाद चैनपुर थाने से बुकिंग गैंग के बारे में जानकारी मिली इस प्रकार से जांच से आगे बढ़ती गई और धीरे-धीरे तार जुड़ते गए। पुलिस ने 500 से अधिक नंबर को किया ट्रेस नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक के साथ 20 पुलिस कर्मी 24 घंटे मामले के खुलासे में लग रहे यहां तक की पुलिस अधीक्षक स्वयं साइबर सेल में 7 राते  गुजारी। 24 घंटे अलर्ट मूड में रहे इसके बाद ही पुलिस के हाथ अपराधियों तक पहुंच सके हर छोटी से छोटी मूवमेंट की जानकारी पुलिस अधीक्षक टीम से लेते रहे। मौका स्थिति के अनुसार पुलिस की रणनीति भी बदलती रही तमाम चुनौती एवं मुश्किलों के बीच आखिरकार पुलिस अपराधियों तक पहुंच गई। कनॉड प्लेस से हुई तीन आरोपियों की गिरफ्तारी भीड़भाड़ वाले इलाके कनाडा प्लेस में तीन आरोपी खरीदारी कर रहे थे। पुलिस कर्मी इनकी रेकी करते रहे आखिरकार मौका देखकर धर दबोचा कनाडा प्लेश से आरोपियों को धर दबोचना आसान नहीं था आरोपी धर दबोचने के बाद किडनैपिंग होने का हल्ला करने लगे परंतु पुलिस के द्वारा सूझबूझ के साथ भीड़ के बीच से आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाया गया।

10 बिंदुओं पर सौंपा ज्ञापन, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में आरक्षण अधिकार पदयात्रा निकाली

बलरामपुर. बलरामपुर रामनुजगंज में अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) एवम् सामाजिक संगठन जिला इकाई बलरामपुर ने जिलाध्यक्ष  शिव प्रसाद रवि के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर छुट्टी के दिन आरक्षण अधिकार पद यात्रा निकालकर कर  राज्यपाल एवम् मुख्यमंत्री  के नाम तहसीलदार बलरामपुर को 10 बिंदु का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य मांग एसटी, एससी वर्ग को पदोन्नति में आरक्षण सर्वोच्च न्यायालय के उक्त आदेश का पालन करते हुए भर्ती के साथ पदोन्नति में आरक्षण लागू करने संशोधित अधिसूचना जारी किया जावे, एसटी, एससी वर्ग में विशेष बैकलाक 2003 से लंबित है उसे बहाल किया जावे,एसटी, एससी के आधिकारी कर्मचारियों को अनावश्यक शिकायत करके निलंबित,विभागीय जांच संस्थित कर दिया जाता है,जबकि सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इन वर्गों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि कोई कठोर कार्यवाही न करते हुए समझाइश दी जावे,गंभीर शिकायत पर ही कार्रवाई करें। उक्त आदेश का अक्षरश पालन किया जावे।इसके अलावा भी अन्य मांगों को ज्ञापन में उल्लेख किया। हुए उक्त सभी ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित  शिव प्रसाद रवि,  अमर विजय, साकेत कुमार रवि, अनिल लकड़ा सुनील एक्का, इक्कू नागवंशी, अनुरंजन लकड़ा, राज कुमार निकुंज, उमेश बड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिव प्रसाद रवि ने बताया कि जिले के सभी विकास खंडों में आरक्षण अधिकार पदयात्रा निकाली गई।

भाजपा उपाध्यक्ष ने की शिकायत, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में कागजों में बनाया प्रधानमंत्री आवास

बलरामपुर रामनुजगंज. बलरामपुर रामनुजगंज जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत भनौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने जनपद सीईओ को ज्ञापन सौप दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करवाने एवं राशि की रिकवरी करने की मांग की वहीं इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय एवं छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री से भी की है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि सन 2016-17 से अब तक करीब 61 प्रधानमंत्री आवास भनौरा पूर्ण बताए जा रहे हैं लेकिन वास्तविकता इससे परे है करीब 30 से 34 प्रधानमंत्री आवास सिर्फ कागजों में पूर्ण है वास्तविकता में नीव तक की खुदाई नहीं हुई है। सोनी ने 14 प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की सूची भी जनपद सीईओ को सौंप जिसमें उन्होंने हितग्राहियों के नाम एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास की स्थिति की जानकारी दी है। सूची में कई ऐसे प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही है जिनका कोई अतः पता नहीं है और उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है मौके पर प्रधानमंत्री आवास नहीं है इसी प्रकार से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं जो आज तक पूर्ण नहीं हो पाए हैं। सोनी ने आरोप लगाया कि अपात्र लोगों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास स्वीकृत किए गए हैं मनमानी रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बंदरबाट की गई है उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर राशि की वसूली किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब जिला मुख्यालय के गांव की यह स्थिति है तो दूरस्थ ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की क्या स्थिति होगी समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गरीबों के लिए आवास दिया जा रहा है परंतु प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा का खेल चल रहा है यह बंद होना चाहिए एवं पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिलना चाहिए।

किसी को न पीछे छोड़ना और सभी की गिनती करना, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में मनाया विश्व जनसंख्या दिवस

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं  अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामानुजगंज के मार्गदर्शन में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर न्यू ईरा पब्लिक स्कूल, रामानुजगंज में विधिक साक्षरता का आयोजन किया गया। विधिक साक्षरता शिविर में श्री लोकेश कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को विश्व जनसंख्या दिवस के उद्देश्य के बारे में बताते हुये कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस एक वार्षिक आयोजन है, जो हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है जो हमें तेजी से बढ़ती जनसंख्या और उससे जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करता है। इस दिवस की स्थापना वैश्विक जनसंख्या वृद्धि से जुड़े प्रमुख मुद्दों तथा विकास एवं स्थिरता पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई । यह दिन हमें याद दिलाता है कि जनसंख्या नियत्रण और परिवार नियोजन के मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। विश्व जनसंख्या दिवस 2024 की थीम है किसी को पीछे न छोड़ना, सभी की गिनती करना। यह थीम दुनिया में मौजूद लोगों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जनसंख्या डेटा एकत्र करने के महत्व पर प्रकाश डालती है। उक्त साक्षरता शिविर में श्री शाश्वत दुबे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य जनसंख्या सम्बंधित समस्याओं पर वैश्विक चेतना जागृत करना है। यह आयोजन 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसिल द्वारा स्थापित किया गया था। यह 11 जुलाई 1987 को पांच बिलियन दिवस में सार्वजनिक हित से प्रेरित था, जिसकी अनुमानित तारीख जिस पर दुनिया की आबादी पांच अरब लोगों तक पहुंच गई थी। विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य विभिन्न मुद्दों पर लोगो की जागरूकता बढ़ाना है जैसे कि परिवार नियोजन, लिंग समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य और मानव अधिकारों का महत्व से अवगत कराना है।

दूषित जल एवं भोजन के सेवन से करें परहेज, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में शिविर में बताई सावधानियां

बलरामपुर. कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में मानसून काल में मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह ने बताया है कि जल जनित रोग बरसात के मौसम में होता है। उन्होंने बताया कि एक ही समय में एक स्थान पर अनेक लोग एक ही प्रकार की बीमारी से प्रभावित होते हैं, तब ऐसी स्थिति को एपिडेमिक कहते हैं। जहां पर लोग हैजा, डायरिया, उल्टी-दस्त, टाइफाइड इत्यादि बीमारियों से ग्रसित होते हैं। ऐसे बीमारियां मुख्यतः दूषित पानी या दूषित भोजन को कारण होता है। इस प्रकार के बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जल जनित रोग से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी है, कि पानी के स्त्रोत को हमेशा साफ रखें। बरसात के मौसम में उबला हुआ पानी पीयें, खाने के समान को हमेशा साफ रखें, दूषित भोजन का सेवन न करें। साथ ही उन्होंने जल जनित बीमारी से निदान के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि घर पर उपलब्ध तरल पदार्थ का ही सेवन करें। अपने आस-पास के मितानिन एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क करें। जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर अपना इलाज अवश्य रूप से कराने को कहा है। उन्होंने बरसात के मौसम में बच्चों को होने वाले उल्टी-दस्त के संबंध में बताया है कि 05 वर्ष के बच्चे बरसात के मौसम में डायरिया से ग्रसित होते है। इसके रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा जुलाई माह में गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत बच्चों के खान-पान, स्वच्छता, आदि के बारे में बताया जा रहा है, जिससे कि डायरिया ना हो, साथ ही बचाव हेतु आवश्यक समझाइश भी दी जा रही है।

बीजाकुरा गांव में मिड डे मील में मिल रहा जानवरों जैसा भोजन, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में भूख से मौत पर पहुंचे थे पीएम

बलरामपुर. बलरामपुर जिले का बीजाकुरा गांव जहां 1992 में भूख से मौत की खबर ने देश के प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को यहां आने के लिए मजबूर कर दिया था और इसके बाद देश में खाद्य सुरक्षा को लेकर नियम कानून बनने शुरू हुए लेकिन आज भी इस गांव में बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील में बड़ा घोटाला किया जा रहा है। यहां बच्चों को मिड डे मील के नाम पर चावल में घटिया किस्म का दाल मिलाकर खिचड़ी के रूप में भरोसा जा रहा है। बलरामपुर जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है बीजाकुरा गांव, जहां स्थित सरकारी स्कूल में सबसे अधिक विशेष पिछड़ी जनजाति यानी पंडो जनजाति के बच्चे पढ़ने के लिए पहुंचते हैं लेकिन इस स्कूल में बच्चों को मध्यान्ह भोजन के नाम पर छलावा किया जा रहा है। बच्चे बेहद ही घटिया भोजन करते हुए मिले, यहां चावल में कुछ दाल मिलाकर दिया गया था और हल्दी का पाउडर इससे खिचड़ी नुमा चावल पीले रंग का दिख रहा था लेकिन खाने में बिल्कुल बे स्वाद वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि यहां शिक्षा विभाग की जिम्मेदार अफसर निगरानी के लिए नहीं आते हैं यही वजह है की मनमाने तरीके से बच्चों को ऐसा घटिया भोजन मिड डे मील के नाम पर परोसा जा रहा है। दूसरी तरफ महिला समूह के सदस्यों का कहना है कि सरकार से इतना कम पैसा मिलता है कि वे मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम चलाने में समर्थ नहीं है। ऐसे हाल में शिक्षक महिला समूह की लापरवाही बता रहें हैं। बीजाकुरा गांव की प्राथमिक पाठशाला में पढ़ने वाले इन बच्चों को अब तक स्कूली ड्रेस तक नहीं मिला है बच्चे यहां फटे पुराने कपड़े पहनकर नंगे पैर स्कूल आने के लिए मजबूर हैं वहीं दूसरी तरफ बच्चों के पास किताब और कॉपी तक नहीं है स्कूल की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं तो दूसरी तरफ यहां जागरूकता की भी बड़ी कमी है। ऐसे हाल में देखना होगा कि आखिर पांडू जनजाति के इन बच्चों को सही शिक्षा मिल सके इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारी क्या कदम उठाते हैं हालांकि अफसरों का कहना है कि उनके द्वारा यहां की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा और स्कूलों का जायजा लिया जाएगा।

12 लोगों पर मुकदमा, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में धान खरीदी में एक करोड़ का फर्जीवाड़ा

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामनुजगंज आदिम जाति सहकारी समिति महावीरगंज के धान उपार्जन केंद्र विजयनगर में 1 नवंबर 2023 से 5 फरवरी 2024 के मध्य धन एवं बारदाना के 1 करोड़ 14 लाख 733 रुपए फर्जीवाड़ा के मामले में खाद्य अधिकारी के रिपोर्ट पर धान खरीदी प्रभारी सहित 2 1लोगों के विरुद्ध धारा 409 के तहत विजयनगर थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्राप्त जानकारी के विजयनगर धान उपार्जन केंद्र में धान की कमी होने पर जांच अधिकारी बी तिर्की अंकेक्षण अधिकारी कार्यालय सहायक आयुक्त, सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं बलरामपुर से कराया गया। जांच प्रतिवेदन के अनुसार खरीदी प्रभारी मंजर अंसारी के द्वारा 9491.20 क्विंटल धान खरीदी किया गया एवं 9491.20 क्विंटल धान का उठाव पूर्ण किया गया। जबकि आरिफ अंसारी पिता समदानी द्वारा कल 68152.40 क्विंटल धान क्रय किया गया और मात्र 64576.22 क्विंटल धान का उठाव कराया गया। तथा शेष धान की मात्रा 3576.18 क्विंटल को आरिफ अंसारी के द्वारा उठाव नहीं कराया गया। जांच अधिकारी द्वारा सत्यापन करने पर उपार्जन केंद्र विजयनगर में वर्तमान एक भी धान भरे हुए बारदाना की उपलब्धता नहीं पाया गया है जो खरीदी कार्य में लापरवाही को दर्शाता है एवं गलत तरीके से खरीदी किया जाना प्रतीत होता है। जिसके लिए खरीदी प्रभारी आरिफ पंसारी पिता समदानी, फड़ प्रभारी मतीन, जियाउल अंसारी, संतोष यादव,सुनील, दिनेश, सकेन्द्र, महबूब,संतू लाल, अवधेश, शिवकुमार तथा बारदाना प्रभारी गुलाब सिंह जिम्मेदार माना गया। जिनके द्वारा 3576.18 क्विंटल धान की राशि एक करोड़ 10 लाख 86 हजार 158 रुपए एवं बारदाना 12983 नाग बारदाना की कीमत 3 लाख 24 हजार 575 रुपए कुल राशि 1 करोड़ 14 लाख 10 हजार 733 रुपए का अनियमितता किया गया है। जिनके विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करने के लिए खाद्य अधिकारी प्रशांत रजवाड़ों के द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया जिस पर सभी के विरुद्ध 409 के तहत विजयनगर थाने प्राथमिक की दर्ज की गई।

चार प्रदेशों से लोग हुए शामिल, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में खैरवार-खेरवार-खरवार आदिवासी समाज का महासम्मेलन

बलरामपुर. बलरामपुर रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित लरंगसाय कम्युनिटी हाल में खेरवार,खैरवार,खरवार आदिवासी समाज का महासम्मेलन पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह रामकिशुन सिंह, समाज के प्रदेश अध्यक्ष बुद्धदेव सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष मोहन सिंह,तारावती सिंह, विश्वनाथ सिंह, नारायण सिंह सूर्यवंशी,धरमन सिंह,मुंद्रिका सिंह सहित समाज के चार प्रदेशों के हजारों लोगों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। महासम्मेलन के पश्चात राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौप अनुसूचित जनजाति की अनुसूची के सरल क्रमांक 16 में अंकित खैरवार जाति के साथ खेरवार और खरवार जाति को शामिल कर भारत के राज्य पत्र में प्रकाशित करने की मांग की। महासम्मेलन का शुभारंभ अर्जुन सिंह के द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पूरे भारत में हमारे समाज के लोग आठ राज्यों में निवासरत हैं। हम सब समाज के लोग समाज के हक के लिए 9 वर्षों से लड़ाई लड़ रहे है।  जाति प्रमाण पत्र छत्तीसगढ़ में बन रहा है परंतु अस्थाई समाधान नहीं है। मात्रा भेद के कारण समस्या खड़ी हो रही है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संदर्भित पत्र क्रमांक 1 के माध्यम से सरल क्रमांक 16 के तहत अनुसूचित जनजाति की सूची की प्रविष्टि क्रमांक 21 में अंकित खैरवार जाति के साथ खेरवार,खरवार जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया गया है। किंतु अन्य राज्यों में शिक्षा ग्रहण, केंद्रीय नौकरी एवं अनुसूचित जनजाति के लाभ अथवा सुविधा हेतु भारत सरकार के राज्य पत्र में शामिल होना अनिवार्य है। भारत सरकार के राज्य पत्र में शामिल नहीं होने का समाज की होनहार छात्र-छात्राओं को अन्य राज्यों में शिक्षा ग्रहण करने तथा अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ करने से वंचित हो रहे हैं। सम्मेलन को लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह देखा गया छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्य प्रदेश, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश से भी समाज के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान कृष्णा सिंह जसवंत सिंह, राम अवतार सिंह, दीपिका सिंह, भोला सिंह मंगरु राम खरवार, नारायण सिंह, छोटेलाल सिंह,महरु सिंह,कामेश्वर सिंह, राम लखन सिंह, वासुदेव सिंह मटुकधारी सिंह, गिरवर सिंह, मक्खन सिंह,अभिषेक सिंह कुंवर सिंह, बसंत सिंह सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। महासम्मेलन के पूर्व से ही मूसलाधार बारिश प्रारंभ हो गई थी परंतु मूसलाधार बारिश के बीच ही हजारों की संख्या में समाज के लोग उत्साह के साथ शामिल हुए।

छत्तीसगढ़-बलरामपुर में वाहन पलटने से दो सुरक्षा कर्मियों की मौत और दो घायल

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सड़क हादसे में सशस्त्र बल (सीएएफ) के दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है। ये लोग जिस गाड़ी से यात्रा कर रहे थे, उसके पलट जाने से दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई जबकि एक साथी घायल हो गए हैं। हादसे में पिकअप वाहन का सिविल चालक भी घायल हो गया है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना बुधवार देर रात की है। सड़क हादसे में सशस्त्र बल (सीएएफ) के दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है। ये लोग जिस गाड़ी से यात्रा कर रहे थे, उसके पलट जाने से दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई जबकि एक साथी घायल हो गए हैं। हादसे में पिकअप वाहन का सिविल चालक भी घायल हो गया है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना बुधवार देर रात की है। दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत बुधवार को भी छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए। दरअसल, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सड़क हादसा हुआ। बिलासपुर-शिवरीनारायण मेन रोड पर मेहंदी गांव के समीप एक तेज रफ्तार बस ने 5 लोगों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर के अस्पताल में भेजा गया। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए भीड़ ने बस में जमकर तोड़फोड़ की। इस दर्दनाक हादसे के बाद लोगों ने बिलासपुर-शिवरीनारायण रोड पर चक्काजाम कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची और गुस्साए ग्रामिणों को समझाने का प्रयास किया।

छत्तीसगढ़-बलरामपुर में कृषि मंत्री बोले-सभी वर्गों के काम कर रही मोदी और साय सरकार

BJP's Baba Mahakal…State President, Organization Incharge, MLA flouted temple rules

बलरामपुर. बलरामपुर रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित किसान सम्मेलन में कृषि मंत्री राम विचार नेताम सम्मिलित हुए जहां उन्होंने भवरमाल जलाशय योजना से से प्रभावित हुए ग्राम बुलगांव, धनपुरी एवं भवरमाल के 108 किसानों को 7 करोड़ 14 लाख 31 हजार 907 रुपए मुआवजा राशि का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने उद्यान विभाग से किसान को फ़लदार, पौधे एवं सब्जी मिनी किट,जैविक खाद्य का वितरण किया। वहीं कृषि विभाग से रागी के मिनी किट एवं अरहर के मिनी किट का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने प्रचंड बहुमत से अपना आशीर्वाद एवं प्यार देकर मुझे विधानसभा भेजा वही लोकसभा चुनाव में भी रामानुजगंज विधानसभा से ऐतिहासिक मतों से हमारे सांसद प्रत्याशी की जीत हुई। केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की विष्णु देव साय सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। सबका साथ, सबका विकास एवं सब का विश्वास के साथ आज नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिए। मोदी गारंटी के तहत 3 करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनेंगे कृषि की नई तकनीक के साथ उन्नत कृषि को बढ़ावा देने का कार्य केंद्र एवं राज्य की सरकारी कर रही है। इससे हमारे किसान समृद्ध एवं प्रगतिशील बनेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहेगी जन भावनाओं के अनुरूप विकास से कार्य होंगे। बिना काम किए निकाले करोडों रुपये रामविचार ने सामने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि गम्हरिया जलाशय योजना के लिए जल संसाधन विभाग के द्वारा बिना काम किया 7 करोड़ 77 लख रुपए निकाल लिए गए वहीं अभी भी और बिल लगे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं जल संसाधन विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अब काला पीला कार्य आपका नहीं चलेगा कार्य ईमानदारी पूर्वक होना चाहिए। चार करोड रुपए लागत से लगेंगे नगर में ट्रांसफार्मर रामविचार ने सामने कहा कि नगर की लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए चार करोड रुपए लागत से साथ ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे वहीं वार्ड क्रमांक 1 में विद्युत सब स्टेशन भी बनवाया जाएगा ताकि नगर में विद्युत की समस्या ना हो वहीं उन्होंने शहर के गंदा पानी को पुल के नीचे निकालने के लिए सीवरेज की भी व्यवस्था किए जाने की बात कही। क्षेत्र में दो उद्यानिकी महाविद्यालय की सौगात कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि अगले बार आऊंगा तो कृषि महाविद्यालय के लिए भूमि पूजन करूंगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के पहले बजट में पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एवं प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी महाविद्यालय की सौगात दी थी जो पर पचावल सनवाल में खुलेगा। पूर्व में कृषि महाविद्यालय आरागाही में संचालित हो रहा है जहां 48 छात्र अध्यनरत है।

छत्तीसगढ़-बलरामपुर में गंगा दशहरा पर हजारों दीयों से जगमगाई कन्हर नदी

बलरामपुर. बलरामपुर रामानुजगंज में ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया। गंगा दशहरा के अवसर पर नगर के मां महामाया मंदिर के समीप कन्हर नदी छठ घाट में कन्हर नदी में आरती करने के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड पड़ा। गंगा आरती में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, वरिष्ठ नागरिक सुभाष जायसवाल पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आर के पटेल, पार्षद अशोक जयसवाल शैलेश गुप्ता, एसपी निगम बड़ी संख्या में नगर वासी सम्मिलित हुए। गंगा दशहरा के साथ-साथ मां गायत्री जयंती भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि गंगा दशहरा के अवसर पर आप सब का उमड़े जन सैलाब इस बात का परिचायक है कि कन्हर नदी से आप सब का गहरा लगाव एवं आस्था है। यह नदी हम सबके लिए गंगा के सदृश्य है। जिस प्रकार मां गंगा उत्तर में बहती है उसी प्रकार कन्हर भी उत्तर दिशा में बहती है। कन्हर नदी का पानी उत्तर प्रदेश में सोन नदी में मिलता है और सोन नदी में जाकर गंगा में मिलती है। जिस प्रकार नगर को साफ सुथरा रखने में आप सब नगरवासी सहभागी बनते हैं उसी प्रकार से कन्हर नदी को भी साफ सुथरा रखने में आप सब की सहभागिता महत्वपूर्ण है। गंगा दशहरा आयोजन समिति के प्रमुख विकास दुबे ने कहा कि विगत देड दशकों से नगर में गंगा दशहरा का आयोजन होते आ रहा है साल दर साल आयोजन की भव्यता नगर वासियों के सहयोग से बढ़ते जा रही है आने वाले समय में गंगा दशहरा को और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इस दौरान सुभाष केसरी, सुनील गुप्ता,अजय गुप्ता,मुकेश जायसवाल,प्रमोद कश्यप, विजय रावत , धर्म प्रकाश केशरी, आशीष गुप्ता, अंकित गुप्ता,अमित गुप्ता, महेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, निशांत गुप्ता, विनोद केसरी सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं को प्रसाद का विवरण किया गया। एक साथ नदी में जगमगा उठे हजारों दिए गंगा दशहरा के आयोजन में सम्मिलित होने हजारों की संख्या में महिलाएं छठ घाट पहुंची थी सभी महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना के लिए दिया भी लाया गया था जब आरती के पश्चात नदी में दीप प्रज्वलन हुआ तो एक साथ हजारों दिनों से पूरा छठ घाट जगमगा उठा हजारों दिनों के एक साथ जलने से अद्भुत दृश्य छठ घाट में देखने को मिला। विधि-विधान से कराया पूजा गंगा दशहरा एवं मां गायत्री जयंती के अवसर पर विधि विधान से नगर पुजारी नंदू पांडे के नेतृत्व में महामाया मंदिर के मुख्य पुजारी जितेंद्र पांडे, शिव मंदिर के पुजारी श्याम कुशल पांडे, दामोदर मिश्रा, विनय पांडे सहीत अन्य पुजारी के दल ने विधि विधान से शंख ध्वनि के बीच गंगा दशहरा के अवसर पर एवं मां गायत्री जयंती के अवसर पर अनुष्ठान पूर्ण कराया।

छत्तीसगढ़-बलरामपुर में नवदंपती ने कमरा बंद कर खाया जहर

बलरामपुर-रामानुजगंज. बलरामपुर-रामानुजगंज रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत डिंडो में एक नवदंपती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। दंपती की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, डिंडो के राकेश गुप्ता उम्र 28 वर्ष की शादी करीब चार वर्ष पूर्व ग्राम मेंढारी की अंजू गुप्ता से हुई थी। राकेश भाजपा युवा मोर्चा में मंडल सनावल का पदाधिकारी भी था और वह अंबिकापुर के निजी चिकित्सालय में भी कार्य करता था। वह पत्नी और तीन साल के बच्चे के साथ अंबिकापुर में ही रहता था। मंगलवार को वह पत्नी और बच्चे के साथ अपने गांव आया। अपने माता-पिता को बच्चे को सौंपकर पति-पत्नी कमरे में चले गए। जहां उन्होंने कमरा बंद कर तेज आवाज में टीवी चालू करके जहर खा लिया। जिससे दोनों की स्थिति बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि अंजू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राकेश की वाड्रफनगर हॉस्पिटल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। उनके द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया अब तक इसका पता नहीं चल सका है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet