LATEST NEWS

एग्रीस्टेक में शासकीय योजनाओं का मिलेगा लाभ, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में 1,27,956 किसानों की बनेगी फार्मर आईडी

कबीरधाम. केंद्र सरकार के कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना अंतर्गत एग्रीस्टेक परियोजना के तहत सम्पूर्ण देश में किसान हित में डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से नवाचार किया जा रहा है। इस एग्रीस्टेक परियोजना के आगामी चरण के रूप में सभी कृषि भूमि धारक का कृषि भूमि पहचान पत्र (फार्मर आईडी) का निर्माण किया जा रहा है।कबीरधाम में इस परियोजना के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मास्टर ट्रेनर व डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन ने बताया कि किसान पंजीयन के लिए लोक सेवा केन्द्र (CSC) की उपलब्धता प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सुलभ रूप से होने तथा अलग-अलग विभागों के कार्य सम्पादन का पूर्व अनुभव होने के आधार पर लोक सेवा केन्द्र को प्राथमिकता के आधार पर किसान पंजीयन के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा किसान अपनी स्वपंजीकरण मोबाइल एप के माध्यम से कर सकता है। कबीरधाम जिले के एक लाख 27 हजार 956 किसानों का फार्मर आईडी एवं फार्म लैण्ड आईडी तैयार किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित जिले के किसान भी सम्मिलित है। यह होगा फायदा इस योजना से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट जैसी केन्द्र की विभिन्न योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी के द्वारा आसानी से प्राप्त होगा। कृषि ऋण योजना, मुख्यमंत्री किसान सहायता योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि मशीनीकरण योजना जैसे राज्य सरकार की योजनाओं के लिए किसान पंजीयन से प्राप्त फार्मर आईडी से किसानों को सीधा लाभ संभव हो सकेगा।

फिजिकल टेस्ट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से मॉनिटरिंग, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में फॉरेस्ट गार्ड की हाईटेक भर्ती

कबीरधाम. वन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न वनमंडल में वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) के 1 हजार 484 रिक्त पद पर सीधी भर्ती किया जा रहा है। कवर्धा वनमंडल अंतर्गत वनरक्षक के 65 पद पर भर्ती प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू हो गई है, जो 8 दिसंबर तक चलेगी। आज बुधवार 27 नवंबर को फिजिकल टेस्ट जारी है। भर्ती में किसी प्रकार की गड़बड़ी या धांधली ना हो, इसके लिए शारीरिक माप-जोख व दक्षता परीक्षा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से किया जा रहा है। लंबाई व सीना माप इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से होने के बाद अभ्यर्थियों को बारकोड युक्त चेस्ट जारी कर उनके पैर में गैजेट लगाया जाता है। इस गैजेट का उपयोग 200 व 800 मीटर दौड़ में किया जा रहा है, जिसका सटीक आंकड़ा तुरंत डिवाइस के माध्यम से प्राप्त हो जाता है। दौड़ के बाद गोला फेंक, लंबी कूद परीक्षा में भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग किया जा रहा। इसमें भी तुरंत सटीक आंकड़े प्राप्त हो जाते हैं। डीएफओ शशि कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा भर्ती प्रकिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही। अभी तक भर्ती के संबंध में किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। कवर्धा वनमंडल में वनरक्षक के रिक्त 65 पद के लिए कुल 29 हजार 892 आवेदन प्राप्त हुए है। अभ्यर्थियों के लिए नींबू, पानी, फर्स्ट एड बॉक्स, चिकित्सा व अन्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

अब किसानों से धान के साथ बारदाना भी खरीदेगी सरकार, छत्तीसगढ़-कबीरधाम के अधिकांश खरीदी केंद्रों में बारदाना की कमी

कबीरधाम. कबीरधाम जिले में धान खरीदी पर संकट के बादल छाए हुए हैं, क्योंकि जिले के अधिकांश खरीदी केंद्र में बारदाना की कमी है। ऐसे में सरकार द्वारा किसानों से ही बारदाना खरीदी की जाएगी। इसके एवज में किसानों को 25 रुपये प्रति जूट बारदाना के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। प्रदेश के खाद्य सचिव अंबलगन पी ने सभी जिलों के कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में यह जानकारी दी है। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिए कि जूट बारदाने के इस अतिरिक्त भुगतान की जानकारी समिति व ग्राम स्तर के प्रभारी अधिकारियों के माध्यम से दी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को उनके अधिकार की पूरी जानकारी मिले और वे इस योजना का लाभ उठा सकें। किसानों को धान खरीदी में आवश्यक परेशानी नही होनी चाहिए। धान के अवैध परिवहनों पर कड़ी निगरानी रखे व इनसे जुड़े लोगों पर कार्रवाई करें। सूचना तंत्र मजूबत बनाएं। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मिलरों द्वारा उठाए गए धान के चावल को 30 नवंबर 2024 तक एफसीआई व नागरिक आपूर्ति निगम के संबंधित केंद्रों में जमा करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। अब तक की 4.9 लाख क्विंटल धान खरीदी कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने वीडियो कांफ्रेंस बैठक में बताया कि जिले में 108 धान खरीदी केन्द्र के माध्यम से खरीदी जारी है। अब तक 8 हजार 217 पंजीकृत किसान से 4 लाख 9 हजार 600 क्विंटल धान खरीदी कर चुके है। 25 नवंबर को सभी केंद्रों पर 2 हजार 767 टोकन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 1 लाख 34 हजार 747 क्विंटल धान की खरीदी होगी। इस वर्ष जिले में 7 हजार 280 नए किसानों ने पंजीयन कराया है। अब तक कुल 1 लाख 24 हजार 787 किसानों ने अपने 1 लाख 24 हजार 411 हेक्टेयर रकबे में उपजाए गए धान को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीकरण कराया है।

परिजनों में पसरा मातम, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में थ्रेसिंग के दौरान कटकर महिला की मौत

कबीरधाम. कबीरधाम में आज तड़के थ्रेशर से धान की कटाई के दौरान चपेट में आने से सुनैना चन्द्रवंशी पति चितरंजन चन्द्रवंशी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम नेऊरगांव कला की मौत हो गई। काम के दौरान महिला थ्रेशर में फंस गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है। हादसे के बाद घायल महिला को बोड़ला के सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दरअसल वर्तमान में कबीरधाम जिले के सभी केन्द्रों में धान की खरीदी हो रही है। किसानों द्वारा धान को केन्द्रों में बेचा जा रहा है।

ग्रामीणों को बता रहे पानी का महत्व, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में चल रहा जल उत्सव

कबीरधाम. जल संरक्षण, जल संवर्धन और जल की महत्त्ता को लोगों को पहुंचाने आने वाले 20 नवंबर तक छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में “जल उत्सव“ का आयोजन होगा। भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा जल उत्सव के आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के आकांक्षी ब्लॉक बोड़ला का चयन किया है। नीति आयोग भारत सरकार द्वारा पूरे देश के बीस अलग-अलग राज्यो के आकांक्षी विकासखंड का चयन हुआ है, जिसमे छत्तीसगढ़ के एक मात्र बोड़ला ब्लॉक शामिल है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने “जल उत्सव“ के मूल उद्देश्यों को आकांक्षी ब्लॉक बोड़ला के विशेष-पिछड़ी जनजाति बैगा तथा आदिवासी लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। जल उत्सव आयोजन को कलस्टर बनाकर ग्रामीणों की सहभागिता बढाने के लिए कहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) से मिली जानकारी अनुसार जिले में जल उत्सव का आयोजन छह नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगा। भारत सरकार व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन योजना के बारे में जानकारी प्रदान किया जाएगा। जल सरंक्षण की सामूहिक जागरूकता की आवश्यकता के बारे में तथा उपलब्ध जल श्रोतों की समुचित उपयोग तथा जल श्रोतों की स्वामित्व भाव से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उक्त जल उत्सव कार्यक्रम में जल सरंक्षण ‘‘हर घर जल’’ सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत पंप हाऊस उंची टंकिया, जल प्रवाह स्थल आदि का संरक्षण तथा जल संसाधनों के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की बढ़ावा देने की जागरूकता और प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसे लेकर  आकांक्षी ब्लॉक बोड़ला के ग्राम तितरी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ है।

छोटे भाई ने बड़े को उतारा मौत के घाट, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में बंटवारे के पैसे मांगने पर विवाद

कबीरधाम. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में फिर से हत्या का मामला सामने आया है। बंटवारे के पैसे मांगने के दौरान हुए विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम रग्घुपारा का है। जहां बोड़ला थाना प्रभारी टीआई राजेश चंड ने बताया कि इस मामले में प्रार्थी काशीराम मेरावी निवासी ग्राम रग्घुपारा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि उसके दो पुत्र, गोपाल मेरावी व भागबली मेरावी के बीच जमीन के मुआवजा के बंटवारे को लेकर लंबे समय से मतभेद था। गोपाल अपने छोटे भाई भागबली से बंटवारे के रुपए मांगने के लिए घर आया। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हुई, जो हिंसक संघर्ष में बदल गया। आवेश में आकर भागबली ने पास में रखी लोहे की कुदाली से गोपाल के सिर पर प्राणघातक प्रहार किया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हत्या के बाद भागबली मेरावी मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गन्ने के खेत में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने गन्ने के खेत को चारों ओर से घेरकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता से उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर हमला करने की भी कोशिश की। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त कुदाली को जब्त कर लिया है।

मंगल भवन अमंगल हारी जैसे गूंजे भक्ति गीत, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में पद्मश्री अनुज शर्मा ने दी प्रस्तुति

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में राज्योत्सव के रूप में मनाया गया। मंगलवार शाम 5.30 बजे से छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व रीति रिवाजों पर आधारित अलग-अलग कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती रही। राज्योत्सव के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद राजकीय गीत के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की स्तुति की गई। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में पद्म श्री अनुज शर्मा ने अपने गीतों पर प्रस्तुति दी। उन्होंने मंगल भवन अमंगल हारी… राम सियाराम, छत्तीसगढ़ी जस गीत आरूग कलसा जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर शाम बंधा। इसके साथ ही ‘क्लासिकल म्युजिकल्स कवर्धा’ के अंतर्गत तुलेश्वर शर्मा द्वारा ‘सुनहरी यादें’ की प्रस्तुति दी गई। जिसमें शास्त्रीय संगीत की महक दर्शकों तक पहुंची। छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत का कार्यक्रम रजऊ साहू और उनके साथी द्वारा प्रस्तुती दी गई। ‘सुरता के आंसू’ लोक कला मंच ग्राम नेवारी से आए कलाकार योगेन्द्र दास मानिकपुरी और उनके साथी अपनी कला का प्रदर्शन किया। खैरागढ़ के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसमें विभिन्न रंग-बिरंगी प्रस्तुतियां दी, जो दर्शकों का मन मोह ले लिया। इस मौके पर बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चहुमुखी विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का छत्तीसगढ़ को सिरमौर्य बनाने का सपना प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरा होगा और छत्तीसगढ़ नई ऊंचाइयों को छु रहा है। राज्य बनने के समय की यादें साझा करते हुए बताया कि जब छत्तीसगढ़ के लिए विधेयक संसद में पारित हुआ और सभी विधायकों के मन में खुशी थी कि वर्षों का सपना साकार हुआ। राज्य गठन के समय लोगों में भविष्य की चिंता थी, खासकर आर्थिक संबल को लेकर। लेकिन आज छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है और पूरे देश के लिए एक आशा का केंद्र बन चुका है, जिसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। छत्तीसगढ़ की संपन्नता का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य की धरती खनिज संपदा से भरपूर है। उन्होंने डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में 15 वर्षों तक हुए विकास की भी सराहना की, जिससे प्रदेश के सभी जिलों में बेहतर सड़क, स्वास्थ्य, और शिक्षा व्यवस्था साकार हुई।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन, छत्तीसगढ़-कबीरधाम को 5.74 करोड़ के कार्य की सौगात

कवर्धा. कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा शुक्रवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने कवर्धा शहर को विकास की नई दिशा देते हुए बड़ी सौगात दी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पांच करोड़ 49 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्य का भूमिपूजन किया है। उन्होंने करपात्री स्कूल के सामने गार्डन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये, विभिन्न वार्ड में सीसी सड़क और नाली निर्माण का भूमिपूजन किया। विभिन्न वार्ड में सीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये, पाइप लाइन विस्तार के लिए एक करोड़ 99 लाख रुपये व 25 लाख रुपये की लागत से शिवाजी महाराज की प्रतिमा का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि कवर्धा नगरवासियों के लिए आज का दिन स्वर्णिम व ऐतिहासिक दिन साबित हुआ है। बड़े शहर की तर्ज पर अब कवर्धा शहर का नाम रौशन रहेगा। विगत वर्ष से विकास कार्य के लिए तरस रहे कवर्धा शहर को संवारने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। कवर्धा शहर की जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। विकास कार्य की नींव रखकर अब उसे संवारने की जवाबदारी हमारी छत्तीसगढ़ सरकार की है। कवर्धा को स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ाना है। प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हो इसके लिए कार्य करना है। स्वच्छता के लिए शहर के लोगों की सहयोग की जरूरत है, जिससे हम सभी मिलकर प्रदेश में शहर का नाम पहला स्थान में ला सके। आने वाले समय में और भी बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे, जिससे यहां के नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। विकास कार्य के लिए लगभग 28 करोड़ करोड़ रुपये की स्वीकृति भी जल्द प्राप्त हो जाएगी।

नशीली दवा बेचने पर तीन आरोपियों को 10 साल की सजा और अर्थदंड, छत्तीसगढ़-कबीरधाम कोर्ट का फैसला

कबीरधाम. कबीरधाम जिला कोर्ट ने नशीली दवा बेचने वाले तीन आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर एक वर्ष सश्रम कारावास भुगताया जाएगा। ये आरोपी जब से पकड़े गए है, तब से ही जेल में है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश (NDPS Act)योगिता विनय वासनिक ने दिया है। मामला 15फरवरी 2024 का है। पिपरिया थाना पुलिस ने आरोपी सहमत अली पिता हैदर अली, उम्र 30 वर्ष, निवासी अटल आवास घुघरीरोड कवर्धा, जिला कबीरधाम, अशोक पांडे पिता स्व.बाबूजी पांडे उम्र 62 वर्ष, निवासी बेलसरी, थाना तखतपुर, जिला-बिलासपुर व अर्जुन पिता होरीलाल सूर्यवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बड़े बाजार तखतपुर, थाना-तखतपुर, जिला-बिलासपुर (छग) के पास करीब 100 नग नशीली दवा (इंजेक्शन) बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया। कोर्ट में करीब  9 माह चली सुनवाई बाद आरोपियों को 10-10वर्ष के सश्रम कारावास व एक लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर एक वर्ष सश्रम कारावास भुगताया जाएगा। ये आरोपी जब से पकड़े गए है, तब से ही जेल में है।

स्कूलों से तीन करोड़ वसूली का बोर्ड ने भेजा फरमान, छत्तीसगढ़-कबीरधाम का टीचर्स एसोसिएशन विरोध में उतरा

कबीरधाम. छग माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजी बोर्ड ) को दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा आयोजित करने वाले संस्था के रूप में सभी जानते हैं, लेकिन वर्तमान में यह संस्था अपने एक  फरमान को लेकर खासा चर्चा में है। दरअसल बोर्ड ने विगत एक अक्तूबर को एक पत्र जारी किया है, जिसमें निर्धारित तिथि में ऑनलाइन एंट्री नहीं कर पाने वाले संस्था से पच्चीस हजार जमा करने का निर्देश दिया है। छग टीचर्स एसोसिएशन ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के इस तुगलकी फरमान पर कड़ी आपत्ति करते हुए वापस लेने की मांग की है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि कक्षा नवमीं का नामांकन एवं दसवीं व बारहवीं के वार्षिक परीक्षा का आवेदन पत्र ऑनलाइन एंट्री करने के लिए 31 अगस्त तक निर्धारित किया गया था। प्रदेश के कई स्कूलों में एक-दो बच्चों का ऑनलाइन एंट्री छूट गया। इसके लिए बोर्ड ने डीईओ के माध्यम से 25 सितंबर तक उन स्कूलों की सूची मंगाया, जहां ऑनलाइन एंट्री के लिए बच्चे छूट गए हैं। सूची प्राप्त करते ही माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 3 से 6 अक्टूबर कुल चार दिन तक ऑनलाइन एंट्री के लिए पोर्टल खोलने का शुल्क प्रति स्कूल 25000 रुपये देने का फरमान जारी किया है। इस सूची में कबीरधाम जिले के 29 स्कूलों का नाम शामिल है। वहीं, पूरे प्रदेश में 1247 स्कूलों का नाम है। इस प्रकार अब प्रदेश के इन 1247 स्कूलों को प्रति स्कूल 25000 रुपये की दर से कुल तीन करोड़ 11 लाख 75 हजार रुपये विलंब शुल्क जमा करने के लिए कहा गया है। एक ओर प्रदेश सरकार स्कूली शिक्षा को निःशुल्क करने में लगा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर बोर्ड करोड़ों की वसूली करने में मशगूल है।

68.50 लाख के निर्माण कार्यों की दी सौगातें, छत्तीसगढ़-कबीरधाम पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा

कवर्धा. कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा मंगलवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने देर शाम तक कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्राम गदहाभाठा, बारदुली, बारदी, गोरखपुर, जिंदा, दुबहा और मिरमिट्टी का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या, मांग व शिकायत सुनीं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लोगों की मांग व कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए 68 लाख 50 हजार रुपये के विभिन्न निर्माण कार्य की घोषणा की है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर गांव को विकास की मुख्यधारा में लाया जाए। आपके सहयोग से हम इस दिशा में आगे बढ़ेंगे। ग्रामीण विकास के लिए विष्णुदेव साय की सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत राज्यवार विवरण व लक्ष्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य हर गरीब परिवार को एक सुरक्षित पक्का आवास प्रदान करना है। पीएम आवास योजना के तहत राज्य को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आवास उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति इसके लाभ से वंचित न रहे। सीएम विष्णुदेव साय की सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि आवास निर्माण में कोई भी बाधा न आए। ग्रामीणों ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और इस योजना के तहत मिलने वाले अवसरों के प्रति उत्साह व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में खरीदी केंद्रों पर 64 हजार क्विंटल कम मिली धान

IMG 20240621 WA0031

कबीरधाम. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में धान खरीदी को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। केंद्रों के भौतिक सत्यापन के दौरान 95 उपार्जन केंद्रों में कुल 64 हजार 409 क्विंटल धान कम पाया है। इसका रेट सरकार के समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से करीब 14 करोड़ 60 लाख 4 हजार 847 रुपये हो रहा है। खरीदी के बाद जिला प्रशासन की टीम ने जब इन केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया तो 95 उपार्जन केंद्रों में कुल 64 हजार 409 क्विंटल धान कम पाया है। इसका रेट सरकार के समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से करीब 14 करोड़ 60 लाख 4 हजार 847 रुपये हो रहा है। भौतिक सत्यापन के दौरान अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने धान उपार्जन केंद्र प्रभारी के खिलाफ सोसायटी अधिनियम 1962 के तहत उनकी संपत्ति निलामी (कुर्की) कर वसूली की कार्रवाई, निलंबन और बर्खास्तगी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने इन धान खरीदी केंद्रों को ब्लैक लिस्टेड करने के प्रस्ताव भी शासन को भेजने को कहा है। जिले के धान उपार्जन केंद्र समनापुर (बोड़ला) में 3436 क्विंटल, रणजीतपुर में 2836 क्विंटल, सरईसेत में 2731.5 क्विंटल, सुकली गोंविद में 2717.6 क्विंटल, मोहगांव में 2140.41 क्विंटल, समनापुर में 1956.12 क्विंटल, राजानवांगांव में 1828.14 क्विंटल, सुरजपुरा में 1817.58 क्विंटल, करपीगोड़ान में 1805.5 क्विंटल, बघर्रा में 1638.77 क्विंटल, बिरोड़ा में 1532.42 क्विंटल, रक्से में 1518.8 क्विंटल धाम कम पाए गए है। यहां के समिति प्रबंधन, धान खरीदी प्रभारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि जिले के 108 उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के बाद रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था, शत प्रतिशत धान का उठाव और शेष धान का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। भौतिक सत्यापन के लिए खाद्य, सीसीबी नोडल, विपणन और सहकारी सेवा संस्थाएं के विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। पूर्व में पंडरिया ब्लॉक के धान उपार्जन केन्द्र ग्राम कोदवागोड़ान के प्रभारी के खिलाफ कुकदूर में एफआईआर दर्ज किया गया है। इसके बाद प्रभारी को बर्खास्त कर सोसायटी अधिनियम 1962 नियम के तहत उनकी संपत्ति कुर्की कर वसूली करने के निर्देश दिए है। संयुक्त टीम द्वारा धान उपार्जन केन्द्र कोदवागोड़ान में भौतिक सत्यापन करने पर 4 हजार 160 क्विंटल धान कम पाया गया था, जिसकी लागत 90 लाख 81 हजार 829 रूपए आंकी गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet