LATEST NEWS

आंदोलन में शामिल होने जा रहे 6 शिक्षक घायल, छत्तीसगढ़-कांकेर में पेड़ से टकराई कार

कांकेर. प्रदेशभर के शिक्षक आज अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में बड़ा धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे 6 शिक्षकों के साथ सड़क हादसा हो गया. पंखांजूर से कांकेर जिला मुख्यालय जाते वक्त दुर्गुकोंदल थानाक्षेत्र के पुत्तरवाही के पास शिक्षकों की कार पेड़ से जा टकराई. इस घटना में कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कार में सवार सभी शिक्षकों को मामूली चोट आई है. दरअसल,  प्रदेश के शिक्षकों में संविलियन के बाद उनकी वर्षो की पुरानी सेवा को शून्य किये जाने से बड़ी नाराज़गी है. इसके कारण उन्हें कर्मचारियों को मिलने वाले त्रिस्तरीय क्रमोन्नति/ समयमान वेतनमान से वंचित होना पड़ रहा है. OPS में पूर्ण पेंशन नहीं मिल पायेगा, ग्रेज्युटी, कैशलीव जैसी सुविधाओं में भी आंशिक लाभ ही मिल पायेगा, क्योंकि इन सबका पूर्ण लाभ लेने के लिए निर्धारित समयावधि की सेवा आवश्यक होती है. पुरानी सेवा गणना नहीं होने से कई तरह की वेतन विसंगतियां भी शिक्षक एल बी संवर्ग के वेतनमान में आई है. शिक्षकों का कहना है कि वेतन विसंगति को दूर करने की बात मोदी गारंटी में वर्तमान सरकार ने खुद अपने संकल्प पत्र में लिखा है. ऐसे में अपनी इन्ही मांगो को लेकर प्रदेश के 1 लाख 80 हजार शिक्षक आज 24 अक्टूबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में बड़ा धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. बता दें, संविलियन आंदोलन के बाद यह पहला आंदोलन होगा, जिसमें सभी प्रमुख शिक्षक संगठन एक साथ एक मंच पर आकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा बनाकर आंदोलन कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा की 5 सूत्री मांगें — 0- मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर कर सभी एलबी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जाए. 0- पुनरीक्षित वेतनमान में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन का निर्धारण किया जाए. 0- पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए सभी शिक्षक को पुरानी पेंशन को निर्धारित करते हुए भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 के जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जाए. 0- उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा डबल बैच द्वारा पारित निर्णय के तहत सभी पात्र शिक्षकों के लिए क्रमोन्नति समयमान का विभागीय आदेश जारी किया जाए. 0- शिक्षक और कर्मचारियों को केंद्र के समान 1 जुलाई 2024 से 3% महंगाई भत्ता दिया जाए. जुलाई 2019 से देयतिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ और सीजीपीएफ खाता में किया जाए.

सीएम विष्णुदेव ने बताया सरकार को बदनाम करने की साजिश, छत्तीसगढ़-कांकेर के भाजपा नेता का वीडियो वायरल

कांकेर/रायपुर। कांकेर में भानुप्रतापपुर से भाजयुमो मंडल अध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नोटों की गड्डियों के साथ कार से सफर करते नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है. वहीं अब इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि नोटों के बंडल वाले वीडियो का वेरीफाई कर रहे हैं. आजकल फेक वीडियो भी बहुत चल रहा है. हमारे लोग और सरकार को बदनाम करने की साजिश चल रही है. बता दें कि मंगलवार को भानुप्रतापपुर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी का नोटों के गड्डियों के साथ कार में सफर करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. आकाश सोलंकी भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजा पांडे का करीबी माना जाता है. सुशासन तो गाड़ियों में नोट बनकर छलक रहा है – भूपेश बघेल नोटों के गड्डियों के साथ वीडियो पर पूर्व सीएम ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि क्या बात है! विष्णुदेव साय जी आपका “सुशासन” तो गाड़ियों में नोट बनकर छलक रहा है! पहचाना इन्हें जो नोट की गड्डियों के साथ मूछों में ताव दे रहे हैं? लीजिए, आसान कर देता हूं, ये भानुप्रतापपुर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी हैं. सुना है बेरोजगार हैं. सामान्य परिवार से आते हैं. अब ये बताइए कि ‘सुशासन’ में इसकी जांच होगी या वॉशिंग मशीन वाला फॉर्मूला लगेगा? 80 लाख रुपये नकद का खुलेआम दिखावा कर रहा- कांग्रेस छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा, भानुप्रतापपुर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी, जो कि कुछ ही महीने पहले बेरोजगार था, वह 70 से 80 लाख रुपये नकद का खुलेआम दिखावा कर रहा है. छोटे से भाजपा कार्यकर्ता के इस दौलत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनके बड़े नेता क्या गुल खिला रहे होंगे. क्या भाजपा सरकार की पुलिस, ईडी, आईटी कोई कार्रवाई करेगी या फिर सिर्फ निर्दोष कांग्रेसियों को सताया जाएगा?

सरपंच व ग्राम प्रमुखों की कलेक्टर से की शिकायत, छत्तीसगढ़-कांकेर में परिवार के 12 लोगों का हुक्का पानी बंद

कांकेर. कांकेर के चारामा ब्लाक अन्तर्गरत एक गांव में एक परिवार का हुक्का पानी ही बन्द कर दिया गया. गांव में एक परिवार के 12 लोग रहते है उनके घर जाना और बात करने पर जुर्माना लगा दिया गया। परिवार आज कांकेर कलेक्टर दरबार पहुंचा और न्याय की गुहार लगा रहा है। परिवार के सदस्य जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि हम लोग ग्राम जेपरा से आए है हम लोग का गांव में हुक्का पानी बन्द कर दिया गया है उसे सुलझाने के लिए मांग कर रहे है. हम लोग का गांव में एक पैतृक संपत्ति था उस जमीन में घर बनाए है जिससे नाराज होकर ग्राम पंचायत सरपंच और प्रमुखों ने हुक्का पानी बन्द कर दिया गया है 12 दिन हो गए है हमारे घर कोई आता नही है न ही बात करते है. परिवार की युवती गीतांजलि सिन्हा ने बताया कि  गांव में एकतरफा निर्णय लेकर हमारा हुक्का पानी बन्द किया गया है. कोई बात करते हुए पाता जाता है तो 15000 रुपया जुर्माना लगाया जाएगा वही बात करते बताए जाने पर 5 हजार रुपए इनाम घोषित किया गया है. हमारा आए का जरिया एक दुकान है वंहा कोई आ जा भी नही रहा है. परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें धमकी भी दिया जा रहा है. बरहाल परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। जेपरा के सरपंच भागवत नेताम से फोन लाइन में बात किया गया तो उन्होंने बताया कि हुक्का पानी बन्द नही किया गया है. बस गांव के लोग बात चीत नही करते है. गांव के गुड़ी के जमीन में निर्माण कार्य कराया गया है. जिसे मना करने कर परिवार नही माना उसी कारण गांव के लोग बात नही करते है। गौरतलब हो कि परिवार के लोग एक वीडियो भी बनाए है जिसमे एक ग्रामीण द्वारा सायकल से घुम-घुम कर सूचना दिया जा रहा है कि जितेंद्र सिन्हा और उसके परिवार से हुक्का पानी बन्द रहेगा और आना जाना भी बन्द रहेगा. पूरा मामला सामने आने के बाद अब प्रशासन मामला में ग्रामीणों से बात करने की बात कह रहा है।

छत्तीसगढ़-कांकेर में सगाई वाली रात प्रेमी सोनू और प्रेमिका शांति ने खाया जहर

कांकेर. कांकेर में एक दिन पहले युवती की सगाई हुई, लेकिन वो जिससे प्यार करती थी उसके साथ ही जीना-मरना चाहती थी मगर उसके परिजनों को ये मंजूर न था। नतीजा ये हुआ कि युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दुनिया को अलविदा कह दिया। मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र ग्राम गुड़ाबेड़ा का है जहां रविवार को एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज सामने आया। जिस युवती कि एक दिन पहले सगाई हुई थी उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रात में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शांती दर्रो (20) पिता सुकदेव दर्रो निवासी पटेलपारा गुड़ाबेड़ा का सगाई कार्यक्रम शनिवार को दिन में संपन्न हुआ था, उसका गांव के ही एक युवक सोनू कोमरा (20) पिता बुधराम कोमरा के साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सगाई की रात ही दोनों प्रेमी-प्रेमिका गांव से बाहर मिले और दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इधर परिजन रात में दोनों की तलाश करते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चला। 16 जून को सुबह करीब 6 बजे गांव के रामदेव पोया ने बताया कि शांती दर्रो और सोनू कोमरा दोनों खेत में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ जब घटना स्थल पहुंचे तो वहां पर दोनों खेत में एक दूसरे से लिपटे हुए पड़े थे। प्रेमिका की मौत हो गई थी लेकिन प्रेमी की सांस चल रही थी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने शांति दर्रो को मृत घोषित कर दिया। वहीं पर सोनू कोमरा ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवती शांति दर्रो सरण्डी की रहने वाली है वह अपने नाना- नानी के घर गुड़ाबेड़ा में रहकर पढ़ाई लिखाई कर रही थी। सगाई कार्यक्रम भी नाना नानी के घर में ही संपन्न किया गया था लेकिन  प्यार किसी से और शादी किसी और से यह दोनों को मंजूर नहीं हुआ और दोनों ने मौत को गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

छत्तीसगढ़-कांकेर में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत चार घायल

कांकेर. कांकेर जिले के नरहरपुर थाना अंतर्गत थानाबोडी में आकाशीय बिजली गिरने से 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार ग्रामीण घयाल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहरपुर में इलाज जारी है। गौरतलब है कि आज सुबह नरहरपुर क्षेत्र में गरज चकम के साथ तेज बारिश हो रही थी। घर के बाड़ी में काम कर रहे गीतेश्वर कुंजाम 20 वर्ष, नरेश कुंजाम 26 वर्ष, रमाकांत सिन्हा 32 वर्ष, यगुवेन्द्र टेमरे 18 वर्ष और तमेश्वरी सिन्हा 21 वर्षीय ह्रदय राम के घर के बॉडी में काम कर रहे थे। बारिश से बचने के लिए पेड़ का सहारा लेकर सभी अपना मोबाइल इस्तेमाल कर रहे थे इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी आकाशीय बिजली गिरने से मोबाइल वही फट गया। वहीं इस घटना में तमेश्वरी सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। बताते चलें कि बरसात के दिनों में आकाशीय बिजली अक्सर जानलेवा साबित होती है। खेतों में काम करने वाले, पेड़ों के नीचे पनाह लेने वाले, तालाब में नहाते समय बिजली चमकने पर इसकी आगोश में आने की संभावना अधिक रहती है। पर कुछ उपाय ऐसे हैं जिससे आकाशीय बिजली से बचा जा सकता है। राज्य सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भी लोगों को सतर्क रहने के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। जब आप घर के भीतर हों तो बिजली से संचालित उपकरणों से दूर रहें, तार वाले टेलीफोन का उपयोग नहीं करना चाहिए। खिडकियां व दरवाजे बंद कर दें बरामदे और छत से दूर रहें। इसके अलावा ऐसी वस्तुएं जो बिजली के सुचालक हैं उनसे भी दूर रहना चाहिए। धातु से बने पाइप, नल, फव्वारा, वाश बेसिन आदि के संपर्क से दूर रहना चाहिए। इसी तरह जब आप घर के बाहर हैं तो आपको इनसे दूर रहना चाहिए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet