LATEST NEWS

सर्दी-खांसी संक्रमण की पुष्टि, छत्तीसगढ़-कोरबा में तीन साल के बच्चे में HMPV का मिला पहला मामला

कोरबा। छत्तीसगढ़ में एचएमपीवी का पहला मामला सामने आया है। यहां तीन वर्षीय बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर पहुंचकर जानकारी ली। बताया जा रहा है कि 27 जनवरी को सर्दी-खांसी के लिए एक निजी अस्पताल में मासूम को भर्ती कराया गया। मासूम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे सांस लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। एचएमपीवी का मामला होने के संदेह में नमूना जांच के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर भेजे गए थे। कोरबा जिला स्वास्थ्य अधिकारी एसएन केसरी ने बताया कि परिजनों का सैंपल लिया गया है। जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, और जानकारी ली जा रही है।

मुख्यमंत्री साय की पहल व वाणिज्य मंत्री देवांगन ने किया विशेष प्रयास, छत्तीसगढ़-कोरबा मेडिकल अस्पताल में बनेगा 200 बेड का भवन

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर कोरबा मेडिकल अस्पताल में 200 बेड की क्षमता के नया भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के क्रम में वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का प्रयास रंग लाया है। मेडिकल अस्पताल कोरबा में अब 200 बेड क्षमता के नये भवन के निर्माण के लिए कुल 43.70 करोड़ की राशि की स्वीकृति मिली है। इस भवन के बन जाने से मेडिकल चिकित्सालय में बिस्तरों की क्षमता बढ़कर 650 हो जाएगी। इसके अलावा वर्तमान अस्पताल भवन के अन्य विकास कार्यों के लिए भी राशि की स्वीकृति मिली है। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज कोरबा के लिए जब जिला अस्पताल का अधिग्रहण कर संबद्ध किया गया था तब अस्पताल में 100 बिस्तरों की सुविधा थी। प्रबंधन ने एनएमसी की गाइड लाइन के तहत बिस्तरों की क्षमता 300 तक बढ़ाई गई थी। इसके लिए अस्पताल के पुराने भवन, कैजुअल्टी भवन और ट्रामा सेंटर में अतिरिक्त बिस्तर लगाए गए थे। लंबे समय से अस्पताल परिसर में 200 बेड के बिस्तरों के अस्पताल भवन के निर्माण की मांग की जा रही थी। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसके लिए मांग पत्र भी भेजा गया था। मरीजों की बढ़ती संख्या और हो रही परेशानियों को संज्ञान में लेकर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने  बजट में इसकी स्वीकृति के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा था। मंत्री श्री देवांगन के प्रयासों से 200 बिस्तर क्षमता वाले अस्पताल भवन के निर्माण और अन्य सुविधाओं के लिए कुल 43 करोड़ 70 लाख की स्वीकृति राज्य शासन द्वारा दी गई। क्रिटिकल केयर यूनिट में होंगे 50 बिस्तर गंभीर मरीज के इलाज के लिए जिला चिकित्सालय परिसर में 50 बिस्तर का क्रिटिकल केयर यूनिट का भी निर्माण होगा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इसके अलावा 100 बिस्तर क्षमता सीएसआर मद से 3.5 करोड़ की लागत से भी निर्माण होगा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण  मंडल को इसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। वही एसईसीएल के माध्यम से परिजनों के रुकने के लिए 60 बिस्तर का रैन बसेरा का निर्माण होगा। ऑर्थाेपेडिक विभाग में प्रारम्भ होंगे दो ओटी रूम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑर्थाेपेडिक डिपार्मेंट का बहुत जल्द विस्तार होने वाले है। मंत्री श्री देवांगन के निर्देश पर ट्रामा सेंटर बिल्डिंग के दूसरे तल में दो ऑपरेशन थिएटर  कक्ष में जल्द ही उपकरण इंस्टॉलेशन होंगे। इसके पश्चात दोनों ऑपरेशन थिएटर में एक साथ ऑपरेशन हो सकेंगे। वर्तमान में पुराने भवन में ही एकमात्र ऑपरेशन थिएटर पर लोड ज्यादा है। अस्पताल के सभी डिपार्टमेंट होंगे सर्व सुविधा युक्त – मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि  मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हर डिपार्टमेंट को सर्व सुविधा युक्त करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने से जिलेवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। जिलेवासियों ने 43 करोड़ की स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, वित्त मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया है।

मौके पर जांच में जुटे आला अधिकारी, छत्तीसगढ़-कोरबा में सराफा व्यवसायी की हत्या कर क्रेटा कार लूटी

कोरबा। कोरबा जिले के नया ट्रांसपोर्ट नगर से लगे इलाके लालू राम कॉलोनी में सराफा व्यवसायी की हत्या कर दी गई। उन्हें लहुलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते मे ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद सोमवार को बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला कोरबा पहुंचे। कोरबा पहुंचते ही आईजी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले से अवगत हुए। आईजी और उनकी टीम ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद जिस तरह से आईजी का दौरा कोरबा में हुआ है। उससे कहीं न कहीं पुलिस पर इस मामले को सुलझाने का बड़ा दबाव है। प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक होटल ब्लू डायमंड के सामने अमृता ज्वेलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी का निवास है। रात करीब 9 बजे अपने घर पर थे कि घर के बाहर खड़ी उनकी क्रेटा कार को चोरी करने का प्रयास किया गया। उन्होंने बाहर निकल कर अज्ञात चोरों को रोकने की कोशिश की तो उन पर हमला कर दिया गया और क्रेटा कार (jh01cc4455), सफेद कलर की लूट कर भाग निकले। दूसरी तरफ यह जानकारी भी सामने आ रही है कि उनके घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने हमला किया और फिर वाहन चोरी कर ले गए। गोपाल राय सोनी पर किस चीज से हमला किया गया है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सर्राफा व्यवसायी और परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की ओर से सूचना सिविल लाइन थाना रामपुर में दे दी गई है। पुलिस भी अलर्ट हो चुकी है। घटना की खबर आम होते ही शहर में सनसनी फैल गई है। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी दल-बल के साथ घटनास्थल लालूराम कॉलोनी पहुंच चुके हैं।

जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में सड़क के किनारे लहूलुहान मिला व्यक्ति का शव

कोरबा। रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत डेंगूरडीह गांव में सड़क किनारे बस स्टैंड पर एक व्यक्ति की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना गांव के कोटवार को दी गई। मृतक की शिनाख्त 45 वर्षीय रामकुमार रतिया के रूप मे की गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की चांच कर रही है। मृतक डेंगूरडीह का रहने वाला था। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान हैं। पुलिस ने मामले को तत्काल गंभीरता से लेते हुए मृतक की परिजनों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पता चला कि रामकुमार की शादी को 22 साल हो चुके हैं और मजदूरी का काम करता था। उसकी पत्नी अंगूरी बाई ने किसी दूसरे के साथ भाग कर शादी कर ली। एक लड़का है, जो अपने पिता के साथ रहता है। शुक्रवार की शाम मृतक घर के पास सड़क किनारे होटल के सड़क किनारे घूम रहा था, जहां कुछ देर बाद उसकी रक्तरंजिश हालत में लाश मिली। घटना कब कैसे और किन परिस्थितियों में घटित हुई है यह आसपास किसी को पता नहीं है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की गई है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द इस मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

दो एसईसीएल कर्मियों की मौत, छत्तीसगढ़-कोरबा में 25 फीट नीचे खाई में गिरी कार

कोरबा। बागों थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरगा चौकी के मदनपुर घाटी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां इस हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना संबंधित मोरगा चौकी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि कार पर चार लोग सवार थे। जो कुसमुंडा से सूरजपुर श्री नगर कोटपटना जा रहे थे। कार में 35 वर्षीय गणेश प्रजापति, 35 वर्षीय रुद्रेश्वर गोड़, 40 वर्षीय बिहारी प्रजापति, और श्यामलाल प्रजापति सवार थे, जो तड़के सुबह जा रहे थे। इस दौरान मदनपुर घाटी के पास कार अनियंत्रित होकर 25 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे के बाद मौके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में  35 वर्षीय गणेश प्रजापति और रुद्रेश्वर गोड की घटन स्थल पर ही वाहन में दबने से मौत हो गई। बिहार प्रजापति और श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राजगीरों की मदद से बाहर निकल गया और तत्काल 108 की मदद से अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां दोनों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। मृतक गणेश प्रजापति कुसमुंडा एसईसीएल में सीपीएल विभाग में काम करता था। वहीं दूसरा मृतक रुद्रेश्वर एसईसीएल के केबल विभाग में पदस्थ था। घटना स्थल पर मोरगा चौकी पुलिस पहुंची। जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए वाहन में फंसे शव को बाहर निकलने का प्रयास किया। वहीं मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस की माने तो घटना कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है। यह अभी जांच का विषय है। फिलहाल, अभी शव को बाहर निकाल कर पंचनामा कार्रवाई की जा रही है।

अंडर ब्रिज की मांग के लिए वन परिक्षेत्राधिकारी का घेराव, छत्तीसगढ़-कोरबा में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

कोरबा। कोरबा चांपा निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 149 में बरपाली चौक पर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। बरपाली गांव के महिलाओं ने हाथ में रस्सी लेकर सड़क पर खड़ी हो गई है। नेशनल हाइव के नीचे से अंडर ब्रिज मार्ग की मांग कर रहे है। सैकड़ों महिलाओं ने चक्काजाम किया है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार लग गई है इस जाम में  यात्री गाड़ी भारी वाहनों के अलावा चारपहिया और बाइक सवार फंसे हुए है। सड़क के दोनों तरफ भारी वाहनों की लंबी कथा लगने की वजह से लोग काफी परेशान है सुबह से ही महिलाएं आंदोलन पर है। महिलाओं का कहना है कि उन्हें सड़क पार करने काफी दूरी तय करना पड़ेगा वहीं अंडर ब्रिज मार्ग नहीं होने से हादसे भी हो सकते हैं। पुष्पा भाई ने बताया कि बरपाली की निवासी है और इस नेशनल हाईवे के बनने के बाद से उन्हें और भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा सड़क के उसे तरफ उसका घर है और नेशनल हाईवे बनने के बाद उसे स्टेशन बाजार और उप स्वास्थ्य केंद्र के अलावा निस्तार के लिए तालाब भी जाना होता है और अंडर ब्रिज का निर्माण नहीं होने के कारण उन्हें काफी लंबी दूरी तय कर जाना पड़ेगा जिससे भविष्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इन बातों को लेकर आज वह सड़क पर उतरी हुई है। वहीं ग्रामीण भगवती यादव ने बताया कि नेशनल हाईवे बनते समय उन्हें लगा कि एक नीचे से रास्ता होगा लेकिन नहीं होने के कारण उन्हें भविष्य में कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा इन सब बातों को लेकर गांव के सभी महिलाएं आज चक्का जाम कर अपनी मांग शासन प्रशासन के सामने रख रहे हैं। वहीं इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जब तक जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी यहां नहीं पहुंचेंगे और उनकी बातें अगर नहीं मानी गई तब तक वह चक्काजाम पर बैठे रहेंगे।

करंट लगने से मौत की आशंका, छत्तीसगढ़-कोरबा के जंगली तालाब में मिली हाथी की लाश

कोरबा. कोरबा जिले में एक दंतैल हाथी की मौत से हड़कंप मच गया है। हाथी का शव पानी में मिला है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही में जुट गई है। मौत की वजह करंट बताया जा है।मामला कोरबा वनमण्डल के कुदमुरा रेंज अंतर्गत गीतकुंवरी क्षेत्र का है जहां शनिवार की सुबह वन विभाग को हाथी की मौत के मामले की जानकारी मिली। हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई इस बात का अभी पता नहीं लग सका है। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त ग्रामीण जंगल की ओर गए हुए थे इस दौरान अचानक हाथी पर नज़र पड़ी देखने के बाद मौके पर हड़कप मच गया है।वहीं देखते ही देखते ग्रामीणों के भीड़ एकत्रितहो गई। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई जहां मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच कार्यवाही शुरू की जिस स्थान पर हाथी डूबा है वह नाला नुमा है और पानी ज्यादा नहीं है। वन विभाग की ओर से एसडीओ दक्षिण सूर्यकांत सोनी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची हुई है और जांच कार्यवाही शुरू कर दी है हाथी की मौत कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है हाथी कहां से आया है और किसी ओर से आया है इसकी जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवर किसी कार्य करने के लिए करंट प्रवाहित तार लगाया गया था जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है फिलहाल करंट से मौत होने की पुष्टि नहीं की जा रही है।

ग्रामीणों ने ही किया रेस्क्यू, छत्तीसगढ़-कोरबा में बाघ के बाद अब मगरमच्छ की दहशत

कोरबा। कोरबा के कटघोरा वन मंडल में अलग-अलग प्रकार के जंगली जानवरों की आमदगी लगातार बनी हुई है। पाली रेंज के चेतमा इलाके में जहां पहले बाघ देखे जाने की खबर सामने आई थी। वहीं अब इसी क्षेत्र के शिवपुर में मगरमच्छ के मिलने से सनसनी फैल गई। मगरमच्छ शिवपुर के तालाब से निकलकर सड़क पर आ गया। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। फिर वन विभाग को सूचना दी गई। कोरबा के पड़ोसी जीपीएम जिले से जंगली जानवर लगातार कोरबा जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। कटघोरा वन मंडल के चैतमा जंगल में बाघ को देखे जाने की खबर सामने आई थी। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। वन विभाग के साथ ही ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया था। बताया तो यह भी जा रहा है कि बाघ ने किसी मवेशी का शिकार भी किया। वहीं अब पाली के शिवपुर में मगरमच्छ मिला है। बताया जा रहा है,कि मगरमच्छ गांव के तालाब से निकलकर सड़क पर आ गया था। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बिना डरे मगरमच्छ को रस्सी से बांध लिया और वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया।

जंगल घूमने ले जाकर की हत्या, छत्तीसगढ़-कोरबा में पत्नी को बेरहमी से पीटकर घाटी में फेंका

कोरबा। कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत पतोड़ियाडांड निवासी 28 वर्षीय विशाल आरमो और 24 वर्षीय उसकी पत्नी गनपति अपने 3 साल के लड़के और ढाई माह की बच्ची के साथ पैदल गांव से लगे अरसिया गांव के जंगल घूमने गए हुए थे। जहां घूमने के बाद शाम होने से पहले घर वापस लौट रहे थे। गनपति बाई घाटी चढ़ते समय थक गई थी, वो चल नहीं पा रही थी। इस बीच विशाल आरमो को गुस्सा आ गया और अपनी पत्नी गनपति को मुक्का से मारपीट करने लगा डर में वो फिर से चलने लगी। थोड़ी दूर चलने के बाद वो फिर थककर बैठ गई, उसके पति विशाल को फिर गुस्सा आया और उसने डंटे और मुक्के से बेरहमी जमकर पिटाई कर दी और उसे घाटी में फेंक दिया। उसके बाद दोनों बच्चों को लेकर घर चला आया। और घर वालों को बताया कि वह घाटी में अचानक गिर गई। रात में मृतका घाटी में ही पड़ी रही। इसकी सूचना उसने बांगो थाना पुलिस को मौके पर पहुंचे। जांच की गई तो गनपति की मौत हो चुकी थी।  मृतका के पिता को उसके दामाद पर शक हुआ। वही आरोपी पति से जब पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने अपना गुनाह कबूल किया। बताया जा रहा है कि आरोपी विशाल शराब के नशे में था और उसने अपनी पत्नी को लात-डंडे और मुक्के से बेरहमी से पिटा था।  बताया जा रहा है कि विशाल आरमो शराब पीने की आदत थी, उसकी पहली पत्नी भी इसके हरकतों के चलते इसे छोड़कर भाग गई है विशाल मृतिका गनपति बाई से दूसरी शादी की थी।

सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे भगाने, छत्तीसगढ़-कोरबा में घायल जंगली हाथी गांव में घुसा

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आए दिन जंगली हाथियों के आतंक की खबरें आती रहती हैं. आज सुबह करीब 6 बजे फिर से एक घायल हाथी जंगल से निकल कर गांव के अंदर आ गया, जिसे देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई. इसके बाद सैंकड़ों की सख्या में ग्रामीणों ने हाथी को गांव में घुसने से रोकने के लिए कई कोशिशें की जिसके बाद हाथी मौके से दूर चला गया. हालांकि ग्रामीणों में हाथियों के कभी भी घुस आने और उत्पात मचाने को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना हूआ है. जानकारी के मुताबिक, घायल हाथी जंगल से करतला बस्ती में महाविद्यालय के सामने आ पहुंचा. हाथी को देखते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोग और आस-पास के गांव से ग्रामीणों ने भारी संख्या में पहुंचकर उसे गांव से वापस जंगल भेजने की कोशिश करते रहे. लोगों ने ट्रैक्टर-बाइक को चालू कर और टीपा बजाकर हाथी को भगाने की कोशिश की. हालांकि पुलिस कर्मचारी और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को हाथी के करीब जाने से रोका और हाथी पर नजर बनाए हुए हैं.

दो साल पहले किया था आवेदन, छत्तीसगढ़-कोरबा में बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से किसान नाराज

कोरबा। कोरबा जिले के ग्राम पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत 14 ग्रामो के किसान अपने खेतो में बिजली कनेक्शन देने की मांग कों लेकर बिजली विभाग पहुचे। बताया जा रहा हैं दो वर्ष पहले ही कनेक्शन के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन विभाग के द्वारा कनेक्शन कों लेकर आगे की कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे नाराज सैकड़ो किसानो बिजली विभाग पहुंचकर जल्द ही कनेक्शन देने की मांग करी। जानकारी के अनुसार किसानो के हित के लिए उन्हें अच्छी सुविधा मिले उसके लिये अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सहयोग से लिफ्ट एरिगेशन सेटप बनाया गया है। 14 ग्रामो मे यह सिस्टम लगाया गया जहाँ प्रत्येक गांव मे लगभग 50 एकड़ भूमि कों सिंचित करेगा, उस एरिगेशन के संचालित करने के लिए किसानो ने दो साल पहले ही विद्युत् कनेक्शन के लिए आवेदन लगाया है। लेकिन आज पर्यंत तक उस स्थानों पर बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया, जबकि विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ली गई। अब किसान सोलर प्लेट से ही सिंचाई करने कों मजबूर हैं वही किसानो ने बताया की सोलर प्लेट से भरपूर मात्रा में इतनी बड़ी भूमि की सिचाई नहीं हो पाती, जिसके लिए 14 ग्रामो के किसान ग्राम पोंडी-उपरोड़ा पुनः बिजली कार्यालय पहुंचे। किसानो ने कहा की अगर उक्त स्थानों पर जल्द ही कनेक्शन नहीं दिया गया तो उस स्थिति में एक हफ्ते के बाद समस्त किसान बिजली कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे, वही किसानो ने बिजली विभाग के अधिकारीयों कों मांग रखते हुए पोड़ी उपरोड़ा नायाब तहसीलदार से भी मुलाक़ात की, जहाँ तहसीलदार ने किसानो की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया।

भीड़ ने प्रेमिका को धुना, छत्तीसगढ़-कोरबा में पति-पत्नी और प्रेमिका ने जमकर किया हंगामा

कोरबा। कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मध्य चौपाटी में बीच सड़क पर पति-पत्नी और प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया। यहां पति अपनी प्रेमिका के साथ ओपन थिएटर चौपाटी घूमने आया था, अचनाक उसका सामना पत्नी से हो गया। इसके बाद पति और पत्नी में मारपीट हो गई, प्रेमिका ने भी प्रेमी का साथ दिया। पत्नी की चिल्लाने की आवाज सुनकर चौपाटी के लोग हरकत में आ गए। इस बीच मारपीट का वीडियो बनाने पर युवक की प्रेमिका ने एक अन्य युवती का मोबाइल जमीन पर पटक दिया। इसके बाद भीड़ ने प्रेमिका को जमकर पीटा। हंगामा खत्म होने के बाद पुलिस यहां पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया। बताया जा रहा है कि ये ड्रामा काफी समय तक चलता रहा। लोग इस विवाद का अपने मोबाइल में कैद भी कर रहे थे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और सभी महिला के साथ हुई मारपीट का विरोध करने लगे। कई लोगों को मामला समझ में नहीं आ रहा था। वहीं सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली, इसके बाद मौजूद लोगों को वहां से भगाया गया। चौपाटी में एक कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी मारपीट और चाकूबाजी जैसी घटना सामने आ चुकी हैं। चौपाटी में विभिन्न प्रकार के व्यंजन मिलते हैं जिसे लोग खाने पहुंचते हैं और शाम होते ही अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है, जहां इस तरह के विवाद की स्थिति बनने पर काफी ज्यादा भीड़ जमा हो जाती है। समय-समय पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी घूमती है।

पकड़ते समय हमले में दो युवकों को आई गंभीर चोट, छत्तीसगढ़-कोरबा में पड़ोसियों पर चोरों ने किया पथराव

कोरबा। अमूमन चोरी करते समय पकड़े जाने के डर से चोर भागने का प्रयास करता है, लेकिन कोरबा में अलग ही मामला सामने आया है, जहां पकड़ने पहुंचे लोगों पर चोरों ने पथराव कर दिया और मौके का फायदा उठाकर भाग निकले. घटना की सूचना पर पहुंची दीपका पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना दीपका थाना अंतर्गत एमडी कॉलोनी की है, जहां चोरों ने एसईसीएल के रिटायर कर्मचारी वीएन शर्मा की गैरमौजूदगी में चोरों ने घर में चोरी का प्रयास किया गया. पड़ोसियों ने रात में घर के भीतर से खटर-पटर की आवाज सुनकर तुरंत अन्य पड़ोसियों को सूचित किया. चोरों की भनक लगने पर पकड़ने गए पड़ोसियों पर चोरों ने पथराव तक दिया, जिससे विकास सोनी और घुनू लाल साव घायल हुए. विकास सोनी के सिर में गंभीर चोट आने की वजह से एसईसीएल के एनसीएच अस्पताल गेवरा में ले जाया गया, जहां उनके सिर पर आठ टांके लगे हैं. घटना के बाद चोर मोटरसाइकिल से भाग गए. मकान मालिक को सूचित किया गया और लोगों ने चोरों का कृष्णानगर तक पीछा भी किया गया, लेकिन उन्हें पकड़ने में सफलता नहीं मिली. सूचना मिलने ही दीपका थान पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. चोरी करते चोरों की सारी करतूत क्वाटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.

1 की मौत और 4 घायल, छत्तीसगढ़-कोरबा में डीजल ट्रक और पिकअप में आमने-सामने की भिड़ंत

कोरबा. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग के मोरगा थाना क्षेत्र में आज सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तारा घाटी के पास पिकअप वाहन और डीजल ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में पिकअप ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे में पिकअप में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रक ड्राइवर को भी चोटें आई हैं. राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में गाड़ियों में कोई आग नहीं लगी. डीजल टैंक में डीजल होने से बड़ी आगजनी भी होने की संभावना थी, जो टल गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मोरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. इसके साथ ही मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, छत्तीसगढ़-कोरबा में वन रक्षक भर्ती में दौड़ते समय बिगड़ी अभ्यर्थी की तबीयत

कोरबा। वन रक्षक भर्ती में शामिल होने आए अभ्यर्थी की मौत हो गई. दौड़ में हिस्सा लेते हुए अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना अंतर्गत बाना परसाही का रहने वाला 30 वर्षीय सुखसिंह कंवर वन रक्षक परीक्षा का फिजीकल टेस्ट देने के लिए कोरबा आया था. बरीडीह में रहने वाले रिश्तेदार के घर में रुकने के बाद फिजीकल टेस्ट के लिए प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम पहुंचा था. 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेते समय सुखसिंह की तबीयत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद महकमे में हड़कंप मच गया, और कोरबा रेंजर के साथ सिविल लाइन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटा रहे हैं. मृत अभ्यर्थी के परिजन जय भारत ने बताया कि सुखसिंह वन रक्षक की परीक्षा देने के लिए एक दिन पहले से उसके घर आया था. सुबह पांच बजे परीक्षा देने के लिए निकला था. स्टेडियम में दौड़ के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई. इस बात की जानकारी उसने अपने दोस्तों को दी, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

धूल के चलते हुए हादसे में बाइक सवार की मौत, छत्तीसगढ़-कोरबा में तेज रफ्तार भारी वाहन ने मारी टक्कर

कोरबा। कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है. घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. बताया जा रहा है कि हादसा धूल के चलते हुआ है. मौके से भारी वाहन का चालक फरार हो गया है. घटना सिविल लाइन थाना अंतर्गत गोढ़ी के पास की है. मिली जानकारी के अनुसार, गोढ़ी के पास तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया. दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौक पर ही मौत हो गई. मृतक करण सिंह चौहान (29 वर्षीय) कुरुडीह का निवासी था. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बता दें कि राखड़ युक्त भारी वाहनों के चलते सड़क पर उड़ रहे धूल से लोग परेशान हैं. कुछ दिनों पहले ही ओवरलोड राखड़ वाहनों पर प्रतिबंध लगाने ग्रामीणों ने चक्का जाम किया था.

भाई-बहन को पकड़ा, छत्तीसगढ़-कोरबा में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए ठगे

कोरबा. नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले भाई-बहन को दीपका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने कोर्ट में बाबू का नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से साढ़े चार लाख की ठगी की थी। प्रार्थी के शिकायत के बाद दीपका पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए दोनों भाई बहन को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई युवती खुद को वकील बताती थी। अधिकारियों और नेताओं से ऊंची पहुंच का धौंस जमाकर लोगों से ठगी करती थी। दीपका थाना प्रभारी प्रेम चंद साहू ने बताया कि 7 दिसंबर को प्रार्थी संजय दास द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि आरोपीया सुमन सिंह द्वारा अपने भाई जय सिंह के साथ मिलकर प्रार्थी और उसके दोस्त का सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 4 लाख 50 हज़ार रुपए वसूल लिए हैं। उक्त रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 415/2024 धारा 420,34 भा द वि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। दोनों आरोपियों को जांजगीर चांपा और बिलासपुर से गिरफ़्तार कर किया गया है। दोनों आरोपी रिश्ते में भाई बहन लगते हैं। जय सिंह और सुमन सिंह दोनों जांजगीर के रहने वाले हैं। भाई-बहन ने इनके अलावा कई लोगो को ठगी का शिकार बनाया है। पीड़ित की माने तो उसकी मुलाकात युवती से रायपुर में हुआ इस दौरान उसने कहा कि कोर्ट में बाबू का पद खाली है उस पर सरकारी नौकरी लगा सकता हु और उसने झांसे में लेकर ठगी की जब नौकरी नही लगी तब उसने पैसे वापस भी मांगे लेकिन देने को तैयार नही थी उसने भाई को भी अपने साथ रखा था दोनो ने ठगी की है। बताया जा रहा है कि भाई बहन ने और भी कई लोगो से ठगी की है पुलिस इस बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों भाई बहन को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे जांच की जा रही है।

मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, छत्तीसगढ़-कोरबा में स्कूटी सवार ने युवक को मारी टक्कर

कोरबा. कोरबा जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में शराब भट्टी के पास स्कूटी सवार ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। अमृता का नाम रघुवीर कौशिक के रूप में पहचान हुई है, जो मूलतः पौना अकलतरा क्षेत्र का निवासी था। वह कुछ साल से भद्रापारा बालकों में निवास कर रहा था और आरकेटीसी में ड्राइवर का काम करता था। आज सुबह रघुवीर रामपुर भट्टी से गुजर रहा था। इसी बीच स्कूटी चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में रघुवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे दुर्घटनाकारित स्कूटी चालक ने ही जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में लिया है। स्कूटी चालक का नाम गंगाराम, लालघाट का निवासी है। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजन के आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

एक के मौत और खुद भी खाया जहर, छत्तीसगढ़-कोरबा में पत्नी-दो बच्चों पर चाकू-पत्थर से हमला

कोरबा. कोरबा में दिल दहला देनी वाली आई घटना सामने आई है। जहां पति ने पत्नी और दो बच्चों पर चाकू और पत्थर से हमला कर हत्या का प्रयास किया। इस घटना में पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पति ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद जहर का सेवन कर जान देने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बस्तियों के भीड़ एकत्रित हो गई। जहां आसपास लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया। दर्री थाना अंतर्गत मोहन टाकीज के पास मनोज साहू का परिवार निवास करता है। शनिवार की रात मनोज साहू उसकी पत्नी सतरूपा, 7 साल की परिधि और 12 साल की काव्या साहू शुक्रवार की रात एक साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। शनिवार की तड़के सुबह लगभग चार बजे मनोज साहू सो रहे पत्नी और बच्चों पर चाकू और पत्थर से हमला कर हत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान कमरे के अंदर चिख पुकार मच गई और सभी घायल अवस्था में इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास लोग मौके पर पहुंचे इस दौरान मनोज साहू ने खुद जहर का सेवन कर लिया। जहां तीनों की हालत बिगड़ने लगी जिन्हें अस्पताल के लिए रवाना किया गया। घटना की सूचना मिलते ही दर्री सीएसपी विमल कुमार पाठक टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए कमरे को सील कराया। स्थानीय लोगों की माने तो मनोज साहू कर्ज से परेशान था और शेयर मार्केट में लाखों रुपये गवां चुका है। इन सब बातों से लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहता था और हमेशा परेशान रहा करता था।

नीचे दबने से युवक की मौत, छत्तीसगढ़-कोरबा में नाले से रात में रेत भरते समय अचानक पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

कोरबा. बालको थाना क्षेत्र के चुईयां नाला के पास शनिवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। इस दौरान एक युवक उसके नीचे दब गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर चुईयां नाला से रेत भरकर निकल रहा था। वन विभाग के सुस्त होने का फायदा रेत चोर उठा रहे हैं और जल-जंगल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो बालको क्षेत्र में बड़े पैमाने ने नालों से रेत निकाली जाती है और एक सिंडिकेट बनाकर कार्य किया जा रहा है। इस मामले में कई लोगों की जेब भी गर्म की जाती है। इस हादसे के बाद लोगों के जेहन में बहुत सी बातें उठने लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बालको पुलिस पहुंची और जेसीबी के माध्यम से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाया गया और शव को बाहर निकाला गया है। मृतक चुईयां ग्राम का निवासी बताया जा रहा है। बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच कार्रवाई में ट्रैक्टर में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। शव का पंचनामा कर आगे की जांच की जा रही है।

महिला आयोग ने जांच और सख्त कार्रवाई का दिलाया भरोसा, छत्तीसगढ़-कोरबा में महिलाओं को फ्लोरा मैक्स ने ठगा

कोरबा। कोरबा जिले की महिलाओं से ठगी के बड़े मामले की गूंज रायपुर तक सुनाई देने के बाद अब छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने मामले में स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के साथ अन्य सदस्यों ने कलेक्टर से मुलाकात कर उन्हें ऑर्डर शीट की कॉपी सौंपी. दरअसल, फ्लोरा मैक्स नाम की कंपनी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का झांसा देकर उलटे उन्हें कर्जदार बना दिया. महिला आयोग के ऑर्डर शीट में कंपनी, कर्मचारी और अन्य दोषियों के खिलाफ महिलाओं की शिकायत दर्ज करने का उल्लेख किया गया है. इसके साथ ही मामले की गहराई से जांच के लिए आयोग ने एक टीम का गठन किया है. टीम कोरबा में कैंप लगाकर पीड़ित महिलाओं से आवेदन और शिकायतें एकत्र करेगी. जनसुनवाई के दौरान आयोग की टीम जिला पंचायत सभागार में पहुंची, जहां उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया. सुनिश्चित की जाएगी सख्त कार्रवाई – नायक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में कहा कि महिलाओं से ठगी का यह मामला गंभीर है. इसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

इलाके में हड़कंप, छत्तीसगढ़-कोरबा में सनकी आशिक ने नाबालिग लड़की को चाक़ू से किया लहूलुहान

कोरबा. कोतवाली थाना अंतर्गत थाना सीतामढ़ी इलाके में इश्कबाजी के चक्कर में एक युवक ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में नाबालिग गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे बस्तीवासियों की मदद से अस्पताल के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी सीतामढ़ी बल्ली कुआं निवासी निलेश दास उर्फ कालू 19 वर्ष 16 वर्षीय नाबालिग से प्यार करता है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और ये घटना सामने आई। घायल नाबालिग की बड़ी बहन ने बताया कि दोंनो के बीच अफेयर था और दोनो एक दूसरे को पसंद भी करते थे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और युवक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।युवक नशे का आदि है और हमेशा नशे धुत रहता है।नशेड़ी युवक ने 6 से 8 बार नाबालिग  वार किया जहा उसके हाथ और अन्य जगह पर गंभीर चोटे आई हैं। स्थानीय बस्ती वासियों की माने तो गांजा और नशीली दवाओं का  युवक और नाबालिग बच्चे सेवन कर रहे हैं जिससे बस्ती का वातावरण खराब हो गया है आदि मारपीट जैसी घटना सामने आ रही है। गांजा और नशीली दवा कहां से लेकर आ रहे हैं और नशा कर रहे हैं ऐसे लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए। वहीं घटना की सूचना मिलती है कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

घायल हालत में 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल, छत्तीसगढ़-कोरबा में मंदिर गई युवती पर चाकू से हमला

कोरबा। ऊर्जाधानी में चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें पूजा करने के लिए मंदिर गई युवती पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया. युवती ने अपने आप को बचाते हुए चीख-पुकार मचाई, जिस पर युवक फरार हो गए. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की 112 टीम ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया. घटना दीपका थाना क्षेत्र के बड़े शिव मंदिर गेवरा ऊर्जा नगर की है. युवती अपने सहेली से साथ शिव मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी. पूजा करने के बाद घर जाने के लिए स्कूटी चालू करते समय दो नकाबपोश युवक पहुंचे और चाकू से हमला करना शुरू कर दिया. युवती ने इस पर चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया, जिससे युवक मौके से फरार हो गए. घटना के बाद बेहोश हो गई युवती को मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नेहरू शताब्दी अस्पताल पहुंचाया, जहां युवती का इलाज किया गया. घटना को लेकर दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि चाकूबाजी की घटना गंभीर है, और इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने संदिग्धों की पहचान के लिए सुराग जुटाने शुरू कर दिए है.

जमीन के सीमांकन की माँगी थी रकम, छत्तीसगढ़-कोरबा में ACB ने RI अश्विनी और पटवारी धीरेंद्र को रिश्वत लेते पकड़ा

कोरबा। कोरबा के राजस्व निरीक्षक (RI) अश्विनी राठौर और पटवारी धीरेंद्र लाटा को एसीबी (ACB) ने रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन अधिकारीयों ने एक शख्स से जमीन की रजिस्ट्री के पहले सीमांकन के नाम पर रिश्वत मांगी थी, जिसपर प्रार्थी की शिकायत के बाद ACB ने इन अधिकारियों आज रंगे हाथों धर दबोचा। बता दें कि कोरबा जिले के मोंगरा निवासी शिकायतकर्ता संजय दिवाकर ने एसीबी से शिकायत की थी कि उन्होंने ग्राम जमनीपाली में एक जमीन खरीदने के लिए शत्रुघन राव से सौदा तय किया था। सौदे के बाद, रजिस्ट्री से पहले सीमांकन के लिए उन्होंने आवेदन किया था। इसके लिए उन्होंने राजस्व निरीक्षक अश्विनी राठौर से मदद लेने की कोशिश की, लेकिन राठौर ने 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की और जमनी पाली के पटवारी धीरेन्द्र लाटा को पैसे देकर सीमांकन की अगली कार्रवाई करने के लिए कहा। प्रार्थी जब पटवारी धीरेंद्र लाटा के पास गया तो उन्होंने उससे 13,000 रुपये में सौदा तय किया और शिकायतकर्ता से पहले 5,000 रुपये ले लिए। इसके बाद, रिश्वत की अगली किश्त के रूप में 8,000 रुपये देने की बात हुई, और आज यानि 20 नवंबर को एसीबी ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी मामले में आगे की जांच में जुट गई है।

शिनाख्त में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास शव मिलने से मचा हड़कंप

कोरबा. कोरबा के कटघोरा मुख्य मार्ग पर संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। कटघोरा थानाक्षेत्र के तहत स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब मॉनिंग वॉक पर निकले लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। वहीं पुलिस ने बतााया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जारी है।

हादसे के बाद चक्का जाम, छत्तीसगढ़-कोरबा में लोडिंग वाहन की चपेट में आने से एक की मौत

कोरबा. करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर  नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर शनिवार रात्रि लगभग 10 बजे डीबीएल कंपनी के भारी वाहन की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया। परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया और मुवावजे की मांग करने लगे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही 112 और करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने का प्रयास किया। मृतक युवक सरवन राठिया पिता छेदुराम उम्र लगभग 25 वर्षीय मुढुनारा का रहने वाला था। स्थानी लोगों की मानें तो भारी वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। युवक को अपनी चपेट में लेने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुवावजे की मांग पर अड़े रहे। बताया जा रहा है कि मृतक युवक बाइक पर सवार होकर शनिवार की सुबह दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए निकला हुआ था। जहां किसी रिश्तेदार के यहां मुलाकात करने के बाद रात आठ बजे अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और तीन घंटे की मशक्कत के बाद चक्का जाम खत्म हुआ। मृतक के परिजन को तत्काल 50000 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई।

85 हजार हितग्राहियों को मिलेंगे 46 करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़-कोरबा में श्रमिक सम्मेलन आज

कोरबा. छत्तीसगढ़ श्रम विभाग कि आओर से 16 नवंबर को राजीव गांधी ऑडिटोरियम ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे। श्रमिक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत 13 योजनाओं के 82,973 श्रमिकों को 45 करोड़ 40 लाख 20 हजार 993 रूपए डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। इसी तरह छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत 153 श्रमिकों को 20,33,000 की राशि, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल अंतर्गत 1900 श्रमिकों को 01 करोड़ की राशि से लाभान्वित किया जाएगा। सम्मेलन में कुल 85026 हितग्राहियों को 46,60,53,993 रूपए की राशि से लाभान्वित किया जाएगा। सम्मेलन में कोरबा जिले सहित अन्य जिलों के हितग्राही भी शामिल होंगे। सम्मेलन में निर्माण श्रमिको के बच्चे के लिए उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशी योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, लाभार्थी श्रमिक देय लाभांवित संख्या, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना आदि से लाभान्वित किया जाएगा।

शिनाख्त-जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा की सर्वमंगला डंपिंग में मिली बुजुर्ग की लाश

कोरबा. सर्वमंगला चौकी अंतर्गत बरमपुर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पीछे डंपिंग में शुक्रवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर सर्वमंगला पुलिस मौके और पहुंची। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सर्वमंगला पुलिस द्वारा मृतक की पहचान हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक बुजुर्ग व्यक्ति ने गुलाबी रंग का शर्ट और हाफ पेंट पहनी है। मृतक यहां डंपिंग में कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई है जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब दुकान में मदिरा सेवन करने आए कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी। पहले लोगों को लगा कि शराब के नशे में सोया होगा, लेकिन जब पास जाकर देखा तो मरा हुआ था। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। आसपास बस्ती और गांव में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है। वहीं, इसके अलावा सोशल मीडिया ग्रुप पर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पहचान का प्रयास किया जा रहा।

लाश को ऑटो पर रखकर लगाया ठिकाने, छत्तीसगढ़-कोरबा में पत्नी-बेटे ने की पति की हत्या

कोरबा. गला दबाकर पति की हत्या कर पुत्र के साथ मिलकर लाश को ठिकाना लगाने के मामले में आरोपी पत्नी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत खपराभट्ठा बस्ती का है। 2018-19 में घटना सामने आई थी। 33 वर्षीय सुशीला निषाद ने अपने पति विमल वाल्मीकि उर्फ सूर्या की गुमशुदा होने की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की थी। काफी खोजबीन के बाद भी सूर्य का पता नहीं चल सका था। इसके बाद बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉफी प्वाइंट मे नर कंकाल मिला था। घटनास्थल से एक चूड़ा मिलने पर उसकी पहचान विमल वाल्मीकि उर्फ सूर्या के रूप में की गई। पहचान करवाई होने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और सुशीला निषाद और उसके बेटे से पूछताछ शुरू की। नर कंकाल का डीएनए किया गया। रिपोर्ट में नर कंकाल विमल वाल्मीकि का होना पाया गया। घटनाक्रम सामने आया कि विमल वाल्मीकि की हत्या कर उसे की कॉफी प्वाइंट में फेंका गया था। इस घटना को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी और बच्चे ने दिया था। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब हत्या करने के बाद लाश को जिस ऑटो में लेकर गए थे, उसके ऑटो चालक ने पुलिस को घटनाक्रम बताया। आरोपी सुशीला निषाद और उसके पति विमल वाल्मीकि के बीच आपसी विवाद हो गया था। पत्नी ने पति का गला घोट कर मौत के घाट उतारा। इसके बाद रात भर बिताने के बाद सुबह पिकनिक जाने के बहाने एक ऑटो बुक किया। लाश को चटाई से ढककर ऑटो में लेकर पिकनिक जाने के बहाने कॉफी प्वाइंट निकले। इस दौरान ऑटो चालक को शौच करने के बहाने गुमराह किया गया और लाश को कॉफी प्वाइंट के पास झाड़ियां में मां और बेटे फेंक दिया। इस दौरान ऑटो चालक की नजर मां और बेटे पर पड़ी जानकारी होने के बाद मां और बेटे ऑटो चालक को भी जान से करने और किसी मामले में फंसा देने की धमकी देते रहे। अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि शासकीय माननीय न्यायालय पीठासीन न्यायाधीश श्रीमती गरिमा शर्मा के कोर्ट में इस मामले का सनी किया गया, जहां आरोपी सुषमा निषाद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

एक का हाथ तो दूसरे का टूटा दांत, छत्तीसगढ़-कोरबा में ASI-आरक्षक के बीच मारपीट

कोरबा. कोरबा सिटी कोतवाली में पदस्थ दो सहायक उप निरीक्षक और एक आरक्षक के बीच झड़प हो गई। एएसआई अश्वनी वर्मा और अजय सिंह और कोर्ट आरक्षक नितेश मिश्रा के बीच थाने के अंदर मारपीट हुई। यह घटनाक्रम 6 नवंबर 2024 की शाम 6 से 7 बजे बीच की बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा सीएसपी के प्रतिवेदन के आधार पर दोनों एएसआई को लाइन अटैच कर दिया है जबकि आरक्षक पूर्व से ही लाइन में रहकर न्यायालय कार्य में संलग्न है। इस घटना को लेकर जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक थाने के दो मुखबिर और गवाहों को लेकर आरक्षक नितेश मिश्रा व एएसआई अश्वनी वर्मा के द्वारा अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एएसआई अजय सिंह के लिए भी भला-बुरा कहा गया था। उक्त बातों की जानकारी होने और समय आने पर गवाहों को दारू-गांजा के मामले में जेल भेजने की बात को लेकर जब एएसआई अजय सिंह ने आरक्षक से उक्त बात की तस्दीक करना चाहा और ऐसा कहने व करने की वजह पूछी तो आरक्षक ने ऐसी बात कहने वाले के लिए ही गाली-गलौच करना शुरू कर दिया और जब अजय सिंह ने गलत बात करने से रोका तो उसके साथ हाथापाई पर उतारू हो गया। इसी समय एएसआई अश्वनी वर्मा के वहां पहुंचने पर उन सभी बातों को लेकर सवाल-जवाब किया गया तो नौबत मारपीट तक आ गई और आरक्षक के अलावा दोनों एएसआई आपस में ही भिड़ गए। थाना में मौजूद स्टाफ ने इन तीनों को अलग कराया। तब तक घटनाक्रम की सूचना फोन के जरिए एसपी को दी जा चुकी थी, जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए सीएसपी भूषण एक्का को जांच के निर्देश दिए। पुराने विवाद को लेकर हुए घटनाक्रम में जो बातें सामने आई उनके आधार पर पुलिस की छवि धूमिल होती देख दोनों एएसआई को लाइन अटैच कर दिया गया है। इससे पहले दोनों का मेडिकल मुलाहिजा जिला अस्पताल में सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना की उपस्थिति में कराया गया। इस मारपीट की घटना में एएस आई अजय सिंह का दांत टूट गया है वही एएसआई अश्वनी का हाथ टूट गया है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं इससे पहले भी अश्वनी वर्मा के विवादित मामले सामने आ चुके हैं।

सीएसपी ने बताया गौरव की बात, छत्तीसगढ़-कोरबा के 11 वर्ष के छात्र ने केबीसी में जीते लाखों रूपये

कोरबा. सिर्फ 11 वर्ष की उम्र में कोरबा जिले के एक छात्र ने अपने प्रयासों से केबीसी के मंच पर पहुंचने के साथ ही 12 लाख से ज्यादा रुपये जीत लिए। महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने के साथ छात्र ने कोरबा जिले का गौरव बढाया। दर्री के नगर पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि पर छात्र का सम्मान किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल जमींपाली में अध्यनरत कक्षा छठवीं के छात्र अर्जुन अग्रवाल की उम्र 11 वर्ष है, लेकिन उसने इस दौर में अपनी उम्र से कहीं ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने के साथ कौन बनेगा करोड़पति के मंच तक पहुंचने के साथ सफलता अर्जित की। अर्जुन ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न विधा में सक्रिय रहा। एक मिशन के तहत उसने इस काम को हाथ में लिया और सफलता प्राप्त की। अर्जुन ने बताया कि उसे बचपन से ही सामान्य ज्ञान में रुचि है और उसका सपना था कि पढ़ाई के साथ साथ एक दिन वो इस कार्यक्रम में हिस्सा ले और अमिताभ बचनप के साथ खेले उसका उद्देश्य पूरा हुआ और भी आगे खेलना चाहता है। इसके लिए वह फिर से प्रयास करेगा। इस खेल के अलावा उसे अन्य खेलों में भी काफी रुचि है जिसे वह समय निकालकर खेलता है। अपने माता-पिता के साथ छात्र अर्जुन स्थानीय पुलिस कार्यालय पहुंचा और आईपीएस अधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। अधिकारी ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर छात्र का सम्मान किया। उन्होंने बताया कि छात्र को स्विमिंग बैडमिंटन के अलावा अन्य विषय में रुचि है। पढ़ाई का स्तर भी काफी अच्छा है केबीसी में कोई प्रतिभागी कितनी राशि प्राप्त कर रहा है इससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण भागीदारी करना है। दर्री आईपीएस प्रशिक्षु सीएसपी विमल कुमार पाठक ने बताया कि अर्जुन के प्रेरणा से और भी बच्चों को प्रेरणा लेना चाहिए, ताकि वह और भी आगे बढ़ सके इस तरह के बच्चों का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया जाना चाहिए। अर्जुन ने जिस तरह से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है निश्चित ही तारीफ के लायक है जिसका आज सम्मान किया गया। अर्जुन अग्रवाल की छोटी बहन का नाम नैना है पिता का नाम मनीष अग्रवाल है जो एनटीपीसी डीजीएम एमजीआर पर पदस्थ हैं। इनकी मां का नाम नेहा अग्रवाल है।

रोमांचित लोगों के कारण लगी वाहनों की लंबी कतार, छत्तीसगढ़-कोरबा में सड़क पार करते दिखा हाथियों का झुंड

कोरबा. कोरबा जिले में कटघोरा से चोटिया नेशनल हाईवे के बीच ग्राम मड़ई के पास का दृश्य लोगों की सांस थाम कर रखने वाला रहा। बच्चों सहित दंतैल और हाथियों का दल इस पार से सड़क पार कर उस पार के जंगल को जाने निकला था। जानकारी होने पर दोनों तरफ से आवागमन रुकवाया गया। दोपहिया से लेकर चार पहिया और भारी वाहनों के पहिये थमे रहे। इतनी संख्या में हाथियों को नजदीक से देखने का रोमांच के साथ भय भी रहा कि जरा से कोई गड़बड़ी हुई और हाथी बिदक गए तो भगदड़ के हालात बन कर जान जोखिम में पड़ना तय था। लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया और बिना उग्र हुए, बिना धैर्य खोए हाथियों को छेड़छाड़ किए बगैर सड़क पार करने दिया। हालांकि थोड़ा बहुत शोर होता रहा लेकिन सभी हाथी बिना नुकसान पहुंचाए जंगल के भीतर चले गए। स्थानीय लोगों की माने तो कई बार सड़क पर करते हुए हाथीयो का झुंड नजर आता है लेकिन इस बार इतने हाथियों को एक साथ समूह में सड़क पार करते हुए पहली बार देखा गया है। जहां इस घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, लोग इस दृश्य को अपने मोबाइल में भी कैद करते नजर आए। अगर हाथियों का झुंड मुख्य सड़क पर आता या किसी तरह का उत्पादत मचाता तो बड़ी घटना घट सकती थी।

दोस्त के घर जाने रात में निकला था बारहवीं का छात्र, छत्तीसगढ़-कोरबा में अधजली लाश की हुई पहचान

कोरबा. ग्राम हुंकरा की पहाड़ी से लगे इलाके में मिली अधजली लाश की पहचान उसके साइकिल के माध्यम से हो गई है। मृतक की शिनाख्त कोरबा जिला मुख्यालय में समग्र शिक्षा कार्यालय में पदस्थ ADPO, कटघोरा निवास के.जी. भारद्वाज के पुत्र अभिषेक के रूप में हुई है। 18 वर्षीय अभिषेक कक्षा 12 वीं का छात्र था। शनिवार की रात कथित तौर पर दोस्त के पास जाने की बात कहकर घर से साइकिल लेकर निकला था। फिर लौटा नहीं। मृतक अभिषेक भारद्वाज का इकलौता पुत्र था। इस घटना ने भारद्वाज परिवार को शोक में डुबा दिया है। परिजनों सहित सहकर्मियों, ग्रामवासियों में शोक व्याप्त है। बता दें कि बीते रविवार सुबह कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम हुंकरा की पहाड़ी के पास एक अज्ञात युवक की अधजली लाश मिली थी। कटघोरा पुलिस को मौके से एक जोड़ी चप्पल व गियर वाली साइकिल मिली। साइकिल पर दुकान का नाम लगा था। जिससे संपर्क पर साइकिल की फ्रेम नम्बर के आधार पर खरीदार का नाम हासिल किया गया। उसके बाद घर पहुंचकर जानकारी लेने पर अभिषेक के घर से गायब रहने की बात पता चली। साइकिल व चप्पल को परिजन पहचान गए। घटनास्थल पर जांच में फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। मिले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर प्रारम्भिक तौर पर मामला आत्मदाह का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की माने तो रोज की तरह किसी दोस्त के साथ घूमने जाने के नाम से निकला हुआ था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद खोजबीन भी की गई। लेकिन पता नही चला। किसी घटना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस व परिजनों को है।

क्षत विक्षत शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में मालगाड़ी के सामने कूदा युवक

कोरबा। दिवाली की खुशियों के बीच छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सुनालिया रेलवे फाटक पर आज शाम एक युवक ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद रेलवे कर्मी ने पुलिस को दी सूचना। बता दें कि मालगाड़ी से टकराने की वजह से मृतक का शव क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर बिखर गया था। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर युवक की शिनाख्त में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक सोल्ड गाड़ी (बिना नंबर वाली नई गाड़ी) से सुनालिया फाटक पहुंचा था, जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है।

श्रमिक चौक में रोकथाम के लिए HMS ने दिया धरना, छत्तीसगढ़-कोरबा में एसईसीएल के बढ़ते प्रदूषण का विरोध

कोरबा. कोरबा में दीपका कालोनी और प्रगति नगर कॉलोनी में बढ़ते प्रदूषण और उड़ती धूल के कारण स्थानीय निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से सोशल मीडिया और लिखित /मौखिक शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे आक्रोशित होकर एचएमएस श्रमिक संगठन ने SECL दीपका खदान एरिया के श्रमिक चौक पर धरना दिया। 1 घंटे तक चल धरना प्रदर्शन में मौके पर एसईसीएल के जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे जहां वरिष्ठ अधिकारियों से हुई बातचीत के बाद चार बिंदुओं पर सहमति बनी, जिसमें अधिकारियों ने कन्वेयर बेल्ट और सड़कों से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए ठोस उपाय करने का आश्वासन दिया। कोल वाशरी से निकलने वाली धूल पर भी सिविल अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही। बता दे कि इन दिनों प्रगति नगर कॉलोनी में शाम होते ही भयंकर धूल की चपेट में आ जाता है और पूरे कालोनी में धूल का गुम्बर चारों ओर फैल जाता है जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है । विरोध में एचएमएस और बीएमएस संगठनों के कार्यकर्ताओं ने श्रमिक चौक में लगभग 1 घंटे सभी भारी  वाहनों को रोक जाम किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तुरंत एक अधिकारी को डस्ट नियंत्रण के लिए नियुक्त करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा भारी वाहन वाले मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनाने और नियमित पानी के छिड़काव भरोसा दिया गया। गौरतलब है कि एसईसीएल दीपका प्रबंधन द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर डस्ट नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत में सुधार नहीं होने से लोग असंतुष्ट हैं। अब प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए डस्ट नियंत्रण के लिए तत्काल कदम उठाने का वादा किया है, जिससे आने वाले समय में प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर प्रबंधन के ओर से दीपका स्टाफ ऑफिसर सिविल चंद्र माधव,स्टाफ ऑफिसर ई एंड एम श्री प्रसाद साहब, कार्मिक प्रबंधक जितेंद्र दुबे,एवं BMS के  जेसीसी सदस्य मनोज सिंह, HMS यूनियन से तरुण राहा महामंत्री दीपका, सृष्टि धर तिवारी एरिया वेलफेयर, फैयाज अंसारी एरिया सेफ्टी,ललित राठौड़ एरिया सेफ्टी, उत्तर द्विवेदी, राज कुमार राठौर वर्क मेन इंस्पेक्टर, ज्ञान जायसवाल पीट सेफ्टी सदस्य, समीरन बोस वर्क मेन इंस्पेक्टर, अंजनी यादव वर्क मेन इंस्पेक्टर, लालाबाबू यादव सचिव, उदय, वर्कशॉप तथा सीएचपी के कर्मचारी उपस्थित थे।

ड्राइवर मौके से फरार, छत्तीसगढ़-कोरबा में ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

कोरबा. कोरबा के दीपका थाना अंतर्गत तिवरता कोसाबाड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल दीपक थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई। मृतक का नाम खिलेन्द्र चौबे है और वह बांधाखार नुनेरा में का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि सुबह बाइक में मृतक किसी काम से दीपका जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राजगीरों ने ट्रेलर वाहन को पकड़ना चाहा लेकिन वह फरार हो गया। दीपिका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल के लिए रवाना किया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

पति ने जहर खाकर दी जान, छत्तीसगढ़-कोरबा में परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे दम्पति

कोरबा. कोरबा में रामपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नी का विवाद का मामला पहुचा जहां दोनों को काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया गया पति शराब के नशे में था इसलिए काउंसलिंग नहीं हो पाया दोनों वापस घर जा रहे थे इस दौरान पति ने जहर सेवन कर लिया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक 41 वर्षीय छतराम मुल्तान बाराद्वार का रहने वाला था और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खरमोरा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में काम करता था वहीं आसपास ही किराया के मकान पर रहता था। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था एक माह पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था पत्नी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की थी जहां मामला परिवार परामर्श केंद्र में जा पहुंचा। इस घटना केबाद पत्नी अलग रहती थी परिवार परामर्श केंद्र में दोनों को बुलाया गया जहां दोनों को परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया गया इस दौरान छत राम शराब के नशे में पहुंचा काउंसलिंग होनसे पहले ही नशे में होने के कारण दोनों वापस चले गए सिविल लाइन से कुछ दूरी स्थित रामपुर आईटीआई चौक पर छत राम ने जहां सेवन कर जान देनेकी कोशिश की। इस घटना के बाद राजगीरों ने इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी जहां तत्काल उसे जिलामेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मिले मेमो के आधार पर अभी तक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया वही बातें सामने आई की दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। छत राम ने जहर कब कैसे और किन परिस्थितियों में पिया है ये अभी जांच का विषय है।

400 बोरी सीमेंट और 55 हजार नकदी बरामद, छत्तीसगढ़-कोरबा में सीमेंट चुराने वाले नौ गिरफ्तार

कोरबा. कोरबा में चार सौ बोरी सिमेंट की चोरी करने के मामले में कोरबा की दीपका पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए दो ट्रेक्टरों में लोड चोरी का सिमेंट बरामद कर लिया है। रेलवे लाईन के काम में लगी जेटवर्क कंपनी के देवगांव स्थित बेचिंग प्लांट से 30 अक्टूबर की रात सिमेंट की चोरी कर ली गई थी। कंपनी के ही तीन कर्मचारियों ने कुछ लोगों की सहायता से चोरी करवाई थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी के माल के साथ सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जिस व्यक्ति के घर से चोरी का सिमेंट बरामद हुआ है,उसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं होना कई सवालों को जन्म दे रहा है। कोरबा के दीपका क्षेत्र में सिमेंट चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी दीपका के निवासी है। बताया जा रहा है,कि क्षेत्र में रेलवे लाईन के काम में लगी जेटवर्क कंपनी के देवगांव स्थित बेचिंग प्लांट से चार सौ बोरी सिमेंट की चोरी कर ली गई थी। कंपनी के स्टोर इंचार्ज की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कंपनी के सुपरवाईजर सहित दो साईट इंचार्ज सहित चोरी में सहायता करने के साथ ही चोरी का सिमेंट खरीदने वाले कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 30 अक्टूबर की रात यह घटना सामने आई थी। पुलिस ने आरोपियों के साथ ही दो ट्रेक्टर में लोड चोरी का 400 बोरी सिमेंट दो ट्रैक्टर और 55 हजार जप्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद्र साहू,ने बताया कि पूछताछ के दौरान बात सामने आई है,कि चोरी का सिमेंट जिस घर से बरामद हुआ है,वह किसी रसूखदार व्यक्ति का है,जिसके खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई है।

हादसे में भाभी की गई जान, छत्तीसगढ़-कोरबा में बाइक को भीषण टक्कर मारकर हवा में पलटी कार

कोरबा. राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार कार और बाइक के मध्य आमने- सामने टक्कर हो गई। कार में सवार छुरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हीरानंद पंजवानी की भाभी की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कटघोरा के आगे रजकम्मा के पास कार और बाइक में जबरदस्त आमने-सामने भिड़ंत हो गई। ग्राम छुरी निवासी पंजवानी के बड़े भाई नानक पंजवानी अपनी पत्नी साधना और पुत्र हितेश के साथ किसी कार्य से अपनी कार में सोमवार की सुबह बिलासपुर गए थे। जहां मंगलवार की सुबह काम निपटाने के बाद तीनों कार से वापस लौट रहे थे। कार उनका पुत्र हितेश चला रहा था। ग्राम रजकम्मा के पास पहुंचे थे। तभी बाइक क्रमांक सीजी 12 एपी 3261 के साथ टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार तीन बार पलट कर पुन: सीधी होकर खडी हो गई। वहीं बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार कुलदीप सिंह के सिर पर गंभीर रूप से चोट लगी है। साथ ही बाइक में सवार महिला समेत कार सवार नानक पंजवानी, उनकी पत्नी साधना व पुत्र भी घायल हो गए। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। राहगीरों ने आनन-फानन में एबुलेंस एवं डायल 112 को फोन किया। एंबुलेंस के पहुंचने पर घायलों को उपचार के लिए कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां चार लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। उन्हें कोरबा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान साधना की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद परिजनों और शुभचिंतकों की भीड़ अस्पताल में एकत्रित हो गई।

फांसी लगाने की जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में महिला कांग्रेस नेत्री के बेटे की मौत

कोरबा. कोरबा मानिकपुर चौकी अंतर्गत रवि शंकर शुक्ला नगर स्थित वाल्मीकि आवास में रहने वाले रितेश थापा (34) ने गुरुवार रात आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया। बताया जा रहा कि रितेश देर रात 10 बजे घर पहुंचा था। खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। जब रात लगभग दो बजे जब उसी मां बाथरूम के लिए उठी तो उसका कमरा खुला हुआ मिला। पास जाकर अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। फांसी के फंदे पर उसकी लाश लटकी हुई मिली और उसे देख चीख-पुकार मचाने लगी। इस दौरान आसपास के लोगों को आवाज देकर उठाया और इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई। मृतक रितेश की मां कांग्रेस नेता हैं और पिछले कई सालों से पार्टी के लिए काम करती आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उसके दो बेटे हैं। रितेश बड़ा बेटा था। वहीं छोटा सोमेश थापा है, जो रायपुर में रहता है और निजी कंपनी में काम करता है। रितेश की शादी हो चुकी है और एक बच्चा भी है। पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी बच्चे को लेकर अपने मायके चले गई थी, जिसे फोन कर बुलाया गया। रितेश वर्तमान में कुछ काम नहीं करता था। बताया जा रहा कि मानसिक रूप से परेशान भी रहा करता था, जिसके चलते उसने ये घातक कदम उठाया होगा। जांच कर रहे मानिकपुर चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मी सुदामा ने बताया कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है आगे की जांच की जा रही है।

बकरी चराते समय पहुंचा था गुफा के पास, छत्तीसगढ़-कोरबा में भालू के हमले में युवक की मौत

कोरबा. जटगा चौकी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बासिन में एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया। इस दौरान युवक की मौत हो गई। आसपास खेत में काम कर लोगों की नजर पड़ी और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी, तब जाकर परिजन मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना वन विभाग व पुलिस विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के दल ने युवक पर भालू द्वारा हमला किए जाने की पुष्टि की। युवक धनवार (38 वर्ष) आमलीकुंडा गांव का रहने वाला था। वह रोज की तरह अपने गांव से लगे मैदान में गाय-बकरी चराने गया हुआ था। वहीं, नाले के समीप एक भालू गुफा में काफी समय से छुपा हुआ है, जो रात को विचरण करता है और दिन में आराम करता है। जंगली भालू को देखने के लिए युवक गया हुआ था, जैसे ही गुफा के पास गया भालू ने हमला कर दिया और युवक भागने का प्रयास करता रहा, लेकिन भालू ने युवक को नोच डाला और उसी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर तत्काल वन हमला मौके पर पहुंचा और थाना पसान को सूचित किया गया एवं शव परीक्षण हेतु अस्पताल भेजा गया। वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत के निर्देश पर प्राथमिक सहायता राशि 25000 रुपये परिक्षेत्र अधिकारी जटगा द्वारा मृतक की माता तुरतिया बाई को प्रदाय किया गया एवं आसपास के ग्रामों में जंगल की ओर न जाने हेतु मुनादी कराई गई।

बैंक मैनेजर की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में पांच लाख रुपये लेकर कैशियर फरार

कोरबा. वित्तीय क्षेत्र में काम कर रही बैंकिंग कंपनी इसाफ का कैशियर कोरबा से फरार हो गया है। उसने कंपनी को बड़ी चपत लगाई है। बैंक मैनेजर की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज करने के साथ फरार कैशियर की खोजबीन शुरू की। इस बीच एक टीम उड़ीसा से बैरंग लौट आई। निहारिका बुधवारी स्थित मुख्य इसाफ नामक बैंकिंग कंपनी का कामकाज कोरबा जिले में भी चल रहा है। उसने रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर चांपा और रायगढ़ के अलावा कई क्षेत्रों में अपनी शाखाएं खोल रखी हैं और इनके माध्यम से वित्तीय लेनदेन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कोरबा के सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत इस निजी बैंक की शाखा संचालित है, जिसका ओडिशा निवासी कैशियर कंपनी को ही चपत लगाकर भाग गया। इसाफ बैंक में कैशियर के पद पर बीरेंद्र गिरना पिछले कई वर्षों से काम करते आ रहा था। फील्ड से वसूली का पैसा और ग्राहक का पैसा कैशियर के पास जमा होता है। मैनेजर को लगा कि वो जमा कर दिया होगा, लेकिन ऑनलाइन चेक करने पर जमा ही नहीं हुआ था। उसे लगा दूसरे दिन जमा कर देगा, लेकिन वो अगले दिन आया ही नहीं। फोन करने पर मोबाइल बंद आ रहा था। उसके घर पर भी संपर्क किया गया। वहां भी नहीं था, तब बैंक में हिसाब किया गया तो लगभग पांच लाख रुपये लेकर फरार होने की बात सामने आई। इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि बैंक मैनेजर की रिपोर्ट पर अमानत में खयानत करने का मामला दर्ज किया गया है और कैशियर की तलाश की जा रही है। एक टीम को ओडिशा रवाना किया था, जहां से वापस आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि लोगों को वित्तीय लेनदेन भरोसेमंद स्थान करना चाहिए। काफी समय से साइबर फ्रॉड की घटनाएं हो रही हैं और इससे लोगों को बचाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

करंट से दो बाइक सवारों की मौत, छत्तीसगढ़-कोरबा में जंगली सुअर को मारने बिछाए बिजली के तार

कोरबा. जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेला में सोमवार की देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो ग्रामीण युवकों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना बालको थाना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि गांव से गुजरे 11KW करंट प्रवाहित तार से शिकारियों के द्वारा शिकार करने के लिए जीआई तार को बिछाया गया था। तार बहुत नीचे और जमीन से लगा हुआ था। इसी रास्ते से मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम टापरा की ओर से बेला आ रहे दो युवक नारायण कंवर पिता करम सिंह 35 वर्ष व टिकेश्वर राठिया पिता बृजलाल 32 वर्षीय दोनों करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। जहां दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यह मार्ग आम रास्ता होने के कारण लोगों की आवाजाही काफी ज्यादा थी। घटना के दौरान राहगीरों की नजर उन पर पड़ी और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे करंट प्रवाहित तार को पहले अलग किया। उसके बाद आगे की कार्यवाही शुरू की गई। वहीं इसकी सूचना मृतक के परिजनों को भी दिए जहां मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना में पदस्थ एएसई माखन लाल पात्रे और प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन टीम  के साथ घटनास्थल पहुंचे। मौके तक चारपहिया वाहन जाने का रास्ता नहीं है। पुलिस किसी तरह घटनास्थल पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए रात करीब 10:45 बजे पंचनामा बाद शव को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा स्ट्रेचर में दोनों शवों के साथ करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पैदल तय की गई, तब जाकर एम्बुलेंस तक पहुंचे। मंगलवार को सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों में कोहराम व गांव में शोक मिश्रित सन्नाटा पसर गया है। कुछ दिन पहले ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोढ़ी के जंगल में भी जंगली सुअर पकड़ने करंट प्रवाहित तार बिछाया गया था जिसमें करंट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी लगातार जंगली सूअर का शिकार करने जंगलों में  शिकारी सक्रिय वही वन विभाग को कोई लेना-देना ही नहीं है किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं और ना ही वन विभाग इस पर नजर रखी हुई है तभी तो लगातार घटना सामने आ रहे हैं।

कूदकर चालक ने बचाई जान, छत्तीसगढ़-कोरबा में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में लगी आग

कोरबा. मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी मुख्य मार्ग पर चलती हुई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। चालक ने धुंआ निकलता देख स्कूटी से कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्कूटी से धुआं निकलता ही जा रहा था। इसकी सूचना फायर विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वाहन मालिक पुरानी बस्ती निवासी विकास केसरवानी किसी काम से बुधवारी बाजार से अपने घर वापस लौट रहा था। वाहन मालिक ने इसकी सूचना इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के कंपनी को भी दी, जहां कंपनी के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्कूटी की बैटरी को डिस्कनेक्ट करने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद भी धुआं रुक नहीं रहा था। आग बढ़ती देख कर्मचारियों ने भी हार मान ली और दमकल वाहन का इंतजार करने लगे। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की घटना सामने आई है। वहीं, इस घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीड़ को देख इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को भी दी गई। इस घटना के बाद लोगों में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी को लेकर कंपनी पर भारी आक्रोश देखने को मिला। वहीं, घटना के दौरान चर्चा का विषय बना रहा कि इलेक्ट्रॉनिक वाहनों पर लगातार आगजनी और खराब होने की घटना सामने आ रही हैं।

सौतेले पिता ने मां के सामने पटक-पटककर मारा, छत्तीसगढ़-कोरबा में चार साल के बच्चे की हत्या

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. उरगा थाना क्षेत्र के पहरी पारा में एक सौतेले पिता ने अपने चार साल के बेटे को बेरहमी से मार डाला. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मार्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र पहरी पारा निवासी मंजीत कुर्रे बीते शनिवार की रात नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा. घर पहुंचते ही वह अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा और उसे कमरे से बाहर निकाला और कमरे में बंदकर 4 साल के सौतेले बेटे बिहान को पटक-पटक कर मार डाला. बताया जा रहा है कि आरोपी मंजीत ने कुछ महीने पहले ही रामशिला नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था और उसे अपने बच्चे के साथ अपने घर में रखा हुआ था. वह अपनी पत्नी को हमेशा बच्चे को दादा-दादी के पास छोड़कर आने को कहता था. लेकिन पत्नी अपने बच्चे को छोड़ना नहीं चाहती थी. जिससे गुस्साया पति मंजीत शराब के नशे में कल देर रात घर आया और पत्नी से ‘तेरी जान है बेटा’ कहकर विवाद करने लगा. इसी बीच मंजीत ने पहले अपनी पत्नी को कमरे से बाहर निकाला और फिर अपने बेटे को पटक-पटक कर मौत की नींद सुला दिया. इस घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

कांग्रेस के पूर्व पार्षद समेत सात घायल, छत्तीसगढ़-कोरबा में सड़क पर खड़े वाहन से टकराई कार

कोरबा. कुर्रे नैला से देवी दर्शन कर लौट रही कार सड़क पर खड़े वाहन से टकरा गई। हादसे में पूर्व कांग्रेस पार्षद समेत सात लोग घायल हुए हैं। पूर्व पार्षद के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम कोरबा मुड़ापार वार्ड के पूर्व कांग्रेस पार्षद गोपाल कुर्रे नैला से देवी दर्शन कर लौट रहे थे। कनकी मुख्य मार्ग पर उनकी कार सड़क के किनारे खड़े हाईवा से जा टकराई। एयरबैग खुल जाने से चालक की जान बच गई लेकिन कार में सवार सात लोग घायल हो गए। पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे के सर में गंभीर चोट लगी है उन्हें और अन्य लोगों को राहगीरों की मदद से कार से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि वाहन में पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे उसकी पत्नी, चालक और बहन और भांजी सवार थे, जो शुक्रवार की शाम नैला स्थित प्रसिद्ध पंडाल और दुर्गा मां का दर्शन करने गए हुए थे। वापस लौटते समय सर्वमंगला कनकी मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर वाहन में जा टकराई। जहां इस हादसे में वहां के चालक जीवन दास एयरबैग खुलने से बाल-बाल बच गया। वहीं, पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे उसकी पत्नी, भांजी और बहन समेत साथ लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन में ही फंस गया। जिसे राहगीरों की मदद से बाहर निकल गया और सभी घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया। पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई है। वहीं, उनकी भांजी का दाएं पैर फैक्चर हो गया है।

कोयला लोडर ट्रक ने लापरवाही से मारी टक्कर, छत्तीसगढ़-कोरबा में ट्रेलर चालक शशांक दुबे की दर्दनाक मौत

कोरबा. कोरबा में हरदी बाजार बेलतरा नीमा वासरी में एक दुखद घटना में आमगांव निवासी 30 वर्षीय ट्रेलर चालक शशांक दुबे उर्फ सोनू की लापरवाही से हुई दुर्घटना में मौत हो गई। शशांक दुबे, जो अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए तीवरता रोड लाइन पर गाड़ी चलाते थे,शनिवार को कोयला लोड करने के लिए वासरी गए थे। घटना के अनुसार, जब शशांक अपनी गाड़ी से नीचे उतरे, तभी सीजी 12 बी ई 9301 नंबर के लोडर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक घटना में शशांक की मौके पर ही मौत हो गई। वासरी के कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें रतनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। शशांक दुबे के परिवार में उनके पिता ब्रह्मा देव दुबे और भाई मोनू दुबे शामिल हैं। मोनू ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर लोडर चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि यह घटना लापरवाही का परिणाम है और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। मोनू ने बेलतरा नीमा वासरी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और वे न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। शशांक दुबे की असामयिक मौत ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। शशांक के परिवार का कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इस घटना ने उनकी जिंदगी को और कठिन बना दिया है। रतनपुर पुलिस थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोडर चालक को हिरासत में लिया है और मामले की गहनता से जांच करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना के खिलाफ आवाज उठाई है और मांग की है कि लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिलता है और क्या प्रशासन इस मामले में उचित कार्रवाई करेगा।

दो दोस्त गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, छत्तीसगढ़-कोरबा में शराब के धोखे में पी गए जहर

कोरबा। पड़ोसी के घर में बोतल में शराब देखकर दो दोस्तों ने उसे पी लिया, लेकिन जैसे तबीयत खराब होने लगी, तब समझ आया कि जिसे वे शराब समझकर पीए थे, वह असल में जहर था. दोनों दोस्तों को गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना जिले के उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बगबुड़ा की है. 26 वर्षीय राधेलाल और 28 वर्षीय दूजराम दोनों एक ही गांव के रहने वाले बचपन के मित्र हैं. दोनों पड़ोसी के घर गए थे, जहां शराब की बोतल को देख दोनों को लालच आ गया, और उसे शराब समझकर गटक गए. थोड़ी देर बात दोनों को उल्टी-दस्त होने के साथ तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद पता चला कि जिसे वे शराब समझकर पीए थे, वह दरअसल जहर था. दोनों की गंभीर हालत को देख परिजनों ने जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया.

कांग्रेस पार्षद समेत सात घायल, छत्तीसगढ़-कोरबा में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई कार

कोरबा। सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ी एक बार फिर दुर्घटना का कारण बनी है. ताजा घटनाक्रम में ट्रेलर से कार के टकराने पर पूर्व कांग्रेस पार्षद समेत सात सवार घायल हो गए. गनीमत रहा का कार का एयरबैग समय पर खुल गया, जिससे चालक की जान बन गई, अन्यथा उसकी जान चली जाती. दरअसल, नगर निगम कोरबा मुड़ापार वार्ड के पूर्व कांग्रेस पार्षद गोपाल कुर्रे परिजनों के साथ नैला से देवी दर्शन कर वापस लौट रहे थे. कनकी मुख्य मार्ग पर उनकी कार सड़क के किनारे खड़ी हाइवा से जा टकराई. कार में सवार लोगों को राहगीरों ने बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना किया. बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे उसकी पत्नी, बहन और भांजी सवार थे. ट्रेलर से कार के टकराने पर एयरबैग खुलने से चालक जीवन दास बाल-बाल बच गया, वहीं गोपाल कुर्रे के सिर पर गंभीर चोट आई है. वहीं उनकी पत्नी, बहन और भांजी समेत सात लोग घायल हुए हैं. दुर्घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर वाहन गलत दिशा में खड़ी हुई थी, जहां सामने से धूल और अंधेरा होने के चलते कर सीधे ट्रेलर में जा टकराया. सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए घायलों का हाल-चाल जाना.

मत्था टेककर लिया मां से आशीर्वाद, छत्तीसगढ़-कोरबा में ट्रैकर डॉग बाघा पहुंचा माता के दरबार

कोरबा. नवरात्रि के अवसर पर जब समस्त संसार मां दुर्गा की भक्ति में लीन है तो ऐसे में जिला पुलिस बल के खास सहयोगी ट्रैकर डॉग बाघा ने भी मां सर्वमंगला के दरबार पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाई। बाघा को मंदिर में पूजा करते देख लोगों में कौतूहल रहा और उसकी फोटो भी खींचते रहे। डॉग मास्टर सुनील गुप्ता के साथ पहुंचे बाघा ने सबसे पहले काल भैरव का दर्शन किया और उसके बाद मां सर्वमंगला के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, मां दुर्गा की पूजा-आराधना तब तक अधूरी रहती है, जब तक कि काल भैरव का दर्शन ना किया जाए। मां की पूजा से पहले काल भैरव की पूजा आराधना करना जरूरी होता है और काल भैरव का वाहन श्वान है। बाघा एक ट्रैकर डॉग है, जो विशेष कार्य क्षमता रखने के कारण जिला पुलिस बल का खास सहयोगी है। इसने अपनी पदस्थापना के बाद से कई बड़े-बड़े चुनौतीपूर्ण मामलों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कोरबा पुलिस को इस पर नाज है। बाघा के डॉग मास्टर सुनील गुप्ता ने बताया कि बाघा पुलिस विभाग का डॉग है, जिसकी हत्या और चोरी जैसे कई मामलों में आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डॉग बाघा को ट्रेन किया गया है। वह दी गए ट्रेनिंग के सभी गुर को अच्छी तरह जानता है, उसी में एक पूजा पाठ भी जुड़ा हुआ है। मंदिर में पूजा पाठ के दौरान वह सावधान की स्थिति में खड़े होकर हाथ जोड़कर खड़ा हो जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वह मां सर्वमंगला मंदिर के दरबार पहुंचा और अपने उपस्थिति दर्ज की। डॉग मास्टर सुनील गुप्ता का कहना है कि हर वर्ष नवरात्रि में मां का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। मां के आशीर्वाद से जिले में कई बड़े मामलों में डॉग बाघा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आगे भी रहेगी। इस कामना के साथ वह आज डॉग बाघा को लेकर मंदिर आए हुए थे। पिछले कई वर्षों से वह लेकर आ रहे हैं।

नीचे से निकलकर बाल-बाल बचे प्रोफेसर, छत्तीसगढ़-कोरबा में हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर

कोरबा. सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटीखार मुख्य मार्ग पर राखड़ से भारे हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गया। वहीं, बाइक पहिए में फंस गई। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और गुस्सा आए लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग तीन किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ भारी वाहन जाम में फंस गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए चक्का जाम समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण काफी आक्रोशित थे और भारी वाहनों के आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया जहां देखते ही देखते वाहनों की जाम लग गई। बताया जा रहा कि 26 वर्षीय बाइक सवार वेद प्रकाश सोनी सेंदरीपाली नावाडीह करतला थाना निवासी हैं, जो मिनी कॉलेज में प्रोफसर हैं। सुबह बाइक पर सवार होकर कोरबा से अपने गृहग्राम जा रहे थे। इस दौरान गोढ़ी के पास तेज रफ्तार हाइवा ने ओवरटेक करने के फेर में बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक पहिए के नीचे आ गई। वहीं, बाइक सवार वाहन के बीच से निकल गया। चालक हाइवा को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

मां ने बेटी के प्रेमी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, छत्तीसगढ़-कोरबा में नहर में कूदी छात्रा की मिली लाश

कोरबा. नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा का शव मिल गया है। छात्रा की मां ने बेटी के बॉयफ्रेंड पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि मेरी बेटी प्रेग्नेंट थी और उसका प्रेमी पैसे की मांग करता था। रायगढ़ के खरसिया में लड़की की लाश मिली है। जानकारी के मुताबिक, कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत की घटना है। सोमवार की रात पावर हाउस रोड स्थित सोनालिया नहर में एक किशोरी ने पानी के तेज बहाव नहर मे छलांग लगा दी थी। जिसे बचाने चौक पर तैनात एक यातायात के सिपाही और युवक ने जान जोखिम में डाल बचाने का प्रयास किया था। लेकिन वो पानी के तेज बहाव में बह गई। उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चल पाया था। गुरुवार की दोपहर उसकी लाश रायगढ़ जिले के खरसिया बरगढ़ में नहर किनारे झाड़ियों में देखी गई। जहां उसकी मां ने उसकी पहचान की। मृतका 16 वर्षीय लड़की कक्षा 9वीं की छात्रा थी। मृतका की मां ने बताया कि सोमवार की शाम वो एक लड़के के साथ निकली थी, जो उसका बॉयफ्रेंड था। उसके बाद वो घर वापस नहीं आई उसे लगा वो अपने सहेली के घर होगी घर वापस आ जाएगी। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की मौत का कारण सन्तोष नामक युवक है। जो उसकी बेटी को प्रताड़ित करता था। बार-बार पैसे की मांग करता था। यही नहीं वो प्रेग्नेंट भी हो गई थी। जिससे वह बेहद परेशान रहा करती थी। युवक के प्रताड़ना के चलते ही उसने जान दी है। मां ने बताया कि वह एक सोशल वर्कर है और वह एनजीओ के माध्यम से संस्था में काम करती है। जब भी वह घर से बाहर रहती, तो युवक घर आया करता था। युवक नहीं मानता था, उसकी बेटी को ब्लैकमेल करता था। इन सब बातों से बेहद परेशान थी। युवक के चलते ही उसने यह आत्महत्या की है। मां ने आरोपी युवक संतोष तिवारी के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी के मांग कर रही है।

देर रात तक खंगाले दस्तावेज, छत्तीसगढ़-कोरबा में इलेक्ट्रानिक्स दुकान में जीएसटी की छापेमारी

कोरबा। जीएसटी की नजर व्यापारियों के कारोबार पर लगातार बनी हुई है. इसी कड़ी में जीएसटी की टीम ने बीती रात कटघोरा स्थित ज्योति इलेक्ट्रानिक्स में छापा मारा. इस कार्रवाई से कटघोरा से लेकर कोरबा तक के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा. इलेक्ट्रानिक्स कारोबारियों के लिए साल में व्यापार के सबसे अच्छे मौकों में से एक नवरात्रि के अवसर पर जीएसटी की टीम पहुंची. जीएसटी की टीम चार वाहनों में ज्योति इलेक्ट्रानिक्स में दबिश दी. कटघोरा के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों में से एक ज्योति इलेक्ट्रानिक्स में टीम पहुंची. दुकान संचालक पवन अग्रवाल से पूछताछ करने के साथ देर रात तक दस्तावेज खंगालती रही. हालांकि, इस कार्रवाई में क्या-क्या खामियां पाई गई इसका खुलासा नहीं हुआ है.

त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में घालमेल, छत्तीसगढ़-कोरबा में ऑर्गेनिक बेसन मिला गुणवत्ताहीन

कोरबा। त्योहारी सीजन में मिलावट की मिल रही शिकायतों पर खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जियो मार्ट सहित अन्य दुकानों पर दबिश देकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे. जांच में जिओमार्ट के ऑर्गेनिक बेसन के अलावा कुछ दुकानों के खाद्य पदार्थ के नमूने फेल हुए हैं. मामलों में विभाग जल्द आगे की कार्रवाई करने जा रहा है. खाद्य औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी विकास भगत ने बताया कि हाल में ही कुछ नमूनों की जांच रिपोर्ट हमारे पास पहुंची है, जिसमें जियोमार्ट के ऑर्गेनिक बेसन के अलावा कुछ और दुकानों के खाद्य पदार्थ के नमूने फेल हुए हैं. मामलों में कार्रवाई के लिए अगली प्रक्रियाएं जल्द की जाएगी. बिना लाइसेंस के कैफे-फैक्ट्री खाने-पीने की सामग्रियों में मिलावट का ही मामला नहीं है, शहर में ऐसे कई मिक्चर की फैक्ट्री चल रही है, जहां नियमों को तार पर रखकर काम किया जा रहा है. इसके अलावा शहर के अलावा पर्यटन स्थलों पर बिना लाइसेंस के कैफे संचालित हो रहे हैं. जानकारों का कहना है कि इस पर भी प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है.

नवरात्रि के पंडाल में परिवार को मिली अपार खुशी, छत्तीसगढ़-कोरबा में सालभर पहले बिछड़ी बालिका मिली

कोरबा. कोरबा में शारदीय नवरात्र पर्व कोरबा जिले के एक परिवार को अपार खुशी देने का माध्यम बन गया, जब  उसकी बिछड़ी हुई बालिका अचानक मिल गई। पूजा पंडाल में उसे एक परिजन ने देखा और जानकारी दी। जरूरी औपचारिकता के साथ अपना घर सेवा आश्रम ने बालिका को उसके परिजनों को सौंप दिया। सार्वजनिक रूप से होने वाले कार्यक्रमों के दौरान कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है जब भीड़भाड़ में छोटे बच्चे गुम हो जाते हैं और फिर वह पर्याप्त जानकारी के अभाव में अपने परिजनों से मिल नहीं पाते। ऐसे में पुलिस आगे के विकल्प पर काम करते हुए ऐसे बच्चों को पूर्ण संस्थाओं के हवाले कर देती है जो चाइल्ड केयर को लेकर काम करते हैं। कोरबा जिले के पाली तानाखार क्षेत्र में पिछले वर्ष ऐसे ही घटना हुई थी जहां एक बालिका नवरात्र पर्व देखने के दौरान गुम गई थी। उसे समय परिजनों ने अपने स्तर पर यहां वहां उसकी तलाश की लेकिन कोई परिणाम नहीं मिले।परिजनों ने इसकी शिकायत सम्बंधित थाना पुलिस से भी की थी पुलिस ने भी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नही चल सका। तब उनके मन में निराशा छा गई और वह शांत हो गए। इस वर्ष यह बालिका दुर्गा पूजा के अवसर पर एक पूजा पंडाल में दिखाई दी जिसे उसके भाई ने पहचान लिया। परिजनों को यह पता चला तो वह खुशी से झूम उठे। उन्होंने लंबी अवधि तक बालिका को सुरक्षित रखने के लिए सेवा आश्रम का धन्यवाद ज्ञापित किया और बालिका के मिलने पर खुशी जताई। सेवा आश्रम के संचालक राणा सिह ने बताया कि पिछले वर्ष डायल 112 की टीम इस बालिका को लेकर हमारे पास पहुंची थी।उसकी मानसिक स्थिति थोड़ा खराब था पता नही बता पा रही थी उसे आश्रम में रखा गया था। नवरात्र के दौरान आश्रम की ओर से सभी लोगो को धुमाने लेकर गए हुए थे इस दौरान अचानक परिजनों को पहचान ली।नवरात्र पर बालिका का अपने परिजनों से मिलन काफी सुखद रहा है और इसे वे देवी का चमत्कार मानते हैं। बालिका की नानी सुकवरा बाई ने बताया कि उसे भरोसा नही है माँ का चमत्कार ही मान रहे हैं जो एक वर्ष पहले नवरात्र में गुम हुई थी और ठीक नवरात्र में मिल गई माँ का चमत्कार ही मानते है। संस्था ने विधि पुलिस को सूचना दी और अग्रिम करवाही करते हुए सुपुर्द किया गया।

महिलाओं के पैसे लेकर पति-पत्नी फरार, छत्तीसगढ़-कोरबा में महिला समूह के नाम से 8 बैंकों से लिया 46 लाख का लोन

कोरबा. जिले में फ्लोरा मैक्स कंपनी का नया कारनामा सामने आया है, जहां पति-पत्नी ने पैसे निवेश करने के नाम पर महिला समूह को लाखों का चूना लगाया है. बैंक से लोन लेकर दंपती फरार हो गया है. महिलाओं ने कलेक्टर और एसपी से मामले की शिकायत कर पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. यह मामला नवापारा रोगदा गांव का है. जानकारी के मुताबिक, फ्लोरा मैक्स कंपनी में पैसे निवेश करने का झांसा देकर नवापारा रोगदा गांव के निवासी एक दंपत्ती ने गांव के ही सैकड़ों लोगों को लाखों का चूना लगाया है. महिलाओं ने बताया, पति-पत्नी ने महिला समूह बनाकर 8 बैंकों से 46 लाख 31 हजार रुपयों का लोन निकलवाया. कुछ महीनों तक किश्त भरने के बाद दोनों पैसे लेकर फरार हो गए. किश्त के लिए बैंक से नोटिस आने के बाद महिलाओं के होश उड़ गए हैं. महिलाओं ने कलेक्टर और एसपी से मामले की शिकायत की है और पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि कुद दिनों पहले सिटी मॉल में संचालित फ्लोरा मैक्स कंपनी में लूट और डकैती की घटना हुई थी. इस दौरान कंपनी पर कई सवाल उठे थे.

जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में होमगार्ड के पति की टांगी मारकर हत्या

कोरबा। जिले के सिंगापुर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नगर सेना में कार्यरत महिला कर्मी के घर घुसे अज्ञात हमलावर ने उसके पति की बेरहमी से हत्या कर दी है. हत्यारे ने मृतक शिव प्रसाद कंवर के गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतारा है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, मृतक शिव प्रसाद कंवर ( 46 वर्ष) का शव घर के अंदर खून से लथपथ मिला. घटना के समय पत्नी सुक्रिता सिंह कंवर, जो नगर सेना में पदस्थ हैं, वह ड्यूटी पर थीं और शिव प्रसाद घर पर अकेला था. इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. वहीं घटना स्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर जांच के लिए पहुंचे. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ संदीहियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस आसपास के लोगों से मामले में पूछताछ शुरू कर दी है.

तलाश में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में युवती ने सोनालिया नहर में लगाई छलांग

कोरबा. कोरबा के मध्य स्थित सोनालिया चौक के पास रात लगभग नौ बजे एक युवती पानी की तेज बहाव में छलांग लगा दी। जहां युवती कूदते देखा पुलिसकर्मी और एक युवक युवती को बचाने के लिए कूद पड़े। काफी प्रयास के बाद भी युवती का पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि युवती सोनालिया नहर के पास काफी समय से घूम रही थी। वहीं, अचानक नहर की रेलिंग पर चढ़कर वह कूदने ही वाली थी कि चौक पर तैनात यातायात के जवान कृष्णानंद ने उसे रोकने के लिए आवाज दी और उसकी तरफ दौड़े। लेकिन उसके पहुंचने तक युवती नहर में चलांग लगा दी। युवती को बचाने के लिए कृष्णानंद और अन्य युवक गोलू पटेल ने भी नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद युवती का पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि नहर में पानी का काफी तेज बहाव था। जिसके चलते युवती को बचाया नहीं जा सका। युवती कौन है और कहां के रहने वाली इस बात का अब तक पता नहीं चलता है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं युवती की तलाश के लिए संबंधित पीएच विभाग को पानी के दबाव कम करने निर्देश दिए।

नौ दिन बिना अन्न-जल के कील की खाट पर लेटेंगी, छत्तीसगढ़-कोरबा में ईश्वरी के सपने में आईं मां दुर्गा

कोरबा. नवरात्र में देवी मां की आस्था में लोग पूजा अनुष्ठान विधान पूर्वक तो करते ही हैं, कुछ लोग एकदम अलग तरीका अपनाकर लोगों को आश्चर्य में भी डाल देते हैं। ऐसी ही आस्था के साथ हरदी बाजार के ग्राम नेवसा निवासी छोटेलाल चौहान की पत्नी ईश्वरी चौहान देवी मां की सेवा में जुटी हैं। उन्होंने नवरात्र में नुकीले कील से बनी खाट पर लेटकर देवी मां की साधना कर रही है। उनकी इस तरह की साधना का यह दूसरा प्रयास है। ईश्वरी चौहान का कहना है कि उन्हें माता रानी ने सपना में ऐसा करने का संकेत दिया था। वे कील की खाट पर लेटकर ज्योत, जवारा जलाकर सेवा में कर रही हैं, जहां परिवार के साथ गांव के लोग भी रोजाना भजन-कीर्तन और जसगीत में पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर रहे हैं।

डॉक्टरों ने सूझबूझ से निकाली बाहर, छत्तीसगढ़-कोरबा में चार साल की बच्ची के गुप्तांग में घुसी जोंक

कोरबा. कोरबा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खेल-खेल में चार साल की मासूम बच्ची के गुप्तांग में जोंक घुस गई। इसके बाद हड़कंम मच गया और उसे गांव के पास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला मेडिकल कॉलजे में भर्ती किया गया। डॉक्टरों की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद जोंक को बाहर निकाला। इसके बाद मासूम, डॉक्टर की टीम और परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि बांगो थाना अंतर्गत नवापारा गांव निवासी जलप्रताप सिंह का परिवार निवास करता है। उसकी दो बेटी और पत्नी साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह वो काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी खेत में काम करने गई हुई थी। वहीं, एक बड़ी बेटी 12 साल और उसकी छोटी बेटी 4 वर्षीय दोनों घर के पास तालाब में नहाने गए हुए थे। दोपहर को दोनों तालाब से नहाकर घर वापस लौटे। इस दौरान चार वर्षीय मासूम चीख-पुकार मचाने लगी और गुप्तांग में दर्द होने की बात कही। तब इसकी जानकारी अपने माता-पिता को बड़ी बेटी ने दी। उसे कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत को देखते उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जिला मेडिकल कॉलेज में उसे पीडिया वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने गुप्तांग में जांच करने के दौरान एक जोंक मिली, जिसे बाहर निकल गया। वहीं, बारीकी से जांच करने के बाद जोंक को काफी मशक्कत बाद बाहर निकाला गया। डॉक्टरों की की माने तो समय रहते अगर मासूम को अस्पताल नहीं लाया जाता तो शायद उसकी जान को खतरा भी हो सकता था। डॉक्टरों की टीम ने घण्टो मशकत के बाद मासूम की जान बचाई।

पानी की टंकी से लगाई छलांग, छत्तीसगढ़-कोरबा में स्कूल ड्रेस में खून से लथपथ मिली 12वीं की छात्रा

कोरबा. कोरबा के हरदी बाजार थाना अंतर्गत एक गांव में 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा संदिग्ध हालात में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। छात्रा को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हरदी बाजार थाना क्षेत्र की ग्रामीण इलाके से 12वीं की छात्रा रोज की तरह शुक्रवार को 10 बजे गांव से लगे स्कूल में पढ़ाई करने गई हुई थी। वहीं, काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। खून से लतपथ छात्रा गांव में लगी पानी टंकी के नीचे बेहोश पड़ी हुई मिली। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे उस छात्रा के पिता ने पहले हरदी बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान उसकी हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया उसकी हालत अभी बेहद गंभीर बनी हुई है। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब थी। जिसे लेकर वह बिलासपुर गया हुआ था। शाम 7 बजे लगभग वह इलाज करा कर घर वापस पहुंचा। जहां गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा फोन कर उसे जानकारी दी गई कि उसकी बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी और बेटा स्कूल गए हुए थे। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उसकी बेटी की यह हालत हुई है। उसे आशंका है कि उसके साथ कुछ गलत हुआ होगा। इस पर पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वही, इस घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस के आला अधिकारी जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की गई। जहां ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि छात्रा पानी टंकी पर चढ़ी हुई थी उसके बाद क्या हुआ उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इन सब बातों से पुलिस आशंका का व्यक्त कर रही है कि छात्रा ने खुदकुशी करने के लिए पानी की टंकी से नीचे छात्रा छलांग लगाई होगी। फिलहाल हरदी बाजार थाना पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

ड्राइवर को पुलिस ने बचाया, छत्तीसगढ़-कोरबा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने से लगी भीषण आग

कोरबा. कोरबा के दर्री थाना अंतर्गत एनटीपीसी कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में कार में भीषण आगजनी से हड़कप मच गया। वाहन चालक वाहन में ही फंस गया। वहीं वाहन धू-धूकर जलने लगा। देर रात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम की नजर पड़ने पर कार के चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया। वहीं, देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम को आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि रात लगभग 12 बजे तेएनटीपीसी के विभागीय कॉलोनी में एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। उसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे के बाद वाहन में देखते ही देखते आग लग गई। वाहन का चालक अंदर ही फंस गया। जहां चालक की चीख पुकार मचाने पर राहगीरों की भी भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं, दर्री थाना पुलिस की पेट्रोलियम टीम की नजर पड़ने पर तत्काल वाहन में फंसे चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, वाहन धू-धूकर जलता रहा। काफी समय बाद एनटीपीसी के दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद वाहन चालक को दर्री एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक हादसे में चालक का दाया पैर फैक्चर हो गया है। वहीं सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद घायल के परिजनों को सूचना दी गई है।

बदसलूकी और मारपीट के लगे आरोप, छत्तीसगढ़-कोरबा में कच्ची शराब पकड़ने पहुंची आबकारी टीम

कोरबा. कोरबा में आबकारी विभाग के ऊपर मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बेवजह ही लोगों को परेशान करने में लगे हुए हैं। कटीखार गांव में सामने आया, जहां एक परिवार के साथ विभाग के लोगों ने मारपीट करते हुए एक महिला के साथ झूमाझटकी की। पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। नकटीखार गांव में छापेमारी के दौरान विभाग पर एक परिवार ने दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिवार की महिला ने खुद के साथ झूमाझटकी करने के साथ ही कलाई को मरोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित विमला बाई महिला ने बताया कि घर के आंगन में वो, उसकी बहन और पति घर के अंदर थे। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उसके घर में घुसा और अवैध रुप से कच्ची शराब बेचे जाने का आरोप लगाते हुए उसके पति को उठाकर ले गए। मारपीट करने के साथ ही उसके साथ बुरा व्यवहार किया गया। यही नहीं उसके साथ  झूमाझटकी भी हुई। इस दौरान उसके दाया हाथ चूड़ी से कट गया। विरोध करने पर बदसूलीकी भी की गई। महिला ने बताया कि बहुत पहले महुआ शराब बेचते थे, लेकिन अब नहीं बेचते ये बात बताने के बावजूद भी जबरजस्ती की गई। इसलिए वो परिवार सहित सिविल लाइन थाना पहुंचे हैं और अपनी आपबीती बताई। आबकारी विभाग की इस तरह की हरकत इससे पहले भी आ चुकी है। कई बार शराब पकड़ने गई आबकारी टीम के साथ मारपीट और बंधक बना लिया गया है।

दबने से चालक की मौत और सात गंभीर घायल, छत्तीसगढ़-कोरबा में बारूद से भरा वाहन पलटा

कोरबा. गेवरा खदान में कोयला उत्खनन के लिए ब्लास्टिंग कर वापस लौट रहा बारूद से भरा एक्सप्लोसिव वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में वाहन पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद खदान में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद कई लोग वाहन में ही दबे हुए थे और चीख-पुकार मचा रहे थे, जिन्हें राहगीरों की मदद बाहर निकाला गया और अस्पताल के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि गेवरा खदान में कोयला उत्खनन के लिए बारूद से ब्लाटिंग किया जाता है। वाहन में सवार होकर खदान में ब्लास्टिंग कर के वापस लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। बारूद खाली कर लौटते वक्त खदान में स्लाइड होने से ये घटना घटी है। वहीं, बारूद से भरा वाहन स्पेशल ब्लास्ट कंपनी का नाम है। मृतक गोरेलाल पटेल रलिया निवासी है, जो वाहन का चालक था। दीपका थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि एसईसीएल ने मौत की सूचना दी है। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना कब कैसे और किन परिस्थिति में घटी है, इसकी जांच की जा रही है। कुछ घंटे पहले एसईसीएल के गेवरा खदान में एक डंपर 80 फिट नीचे में खदान में गिर गया था। चालक को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया था, उसकी हालत बेहद गंभीर है और रेफर किया गया है। वहीं, एक दिन पहले ही ड्रिल मशीन के खोदाई के दौरान आग लग गई, जहां करोड़ों की मशीन जलकर खाक हो गया था। गेवरा एसईसीएल प्रबंधन ने फोन कर जानकारी दी कि घटना घटी है। वहीं, चालक की मौत हुई है। आगे की जानकारी ली जा रही है।

बच्चियों के चक्कर खाकर गिरने पर माँगा जवाब, छत्तीसगढ़-कोरबा के कन्या आश्रम पर आदिवासी विकास विभाग सख्त

कोरबा. वनांचल ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के 50 सीटर प्राथमिक स्तर अजजा कन्या आश्रम कटोरीनगोई में अध्ययनरत तीन बच्चियों की चक्कर खाकर गिरने एवं घटना  के बाद बच्चियों के तत्काल उपचार कराने, उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना देने में विफल अधीक्षिका के खिलाफ अब आदिवासी विकास विभाग के कड़ा रुख अपनाया है। घटना के बाद बीमार बच्चियों को अस्पताल में अधिकारियों की देखरेख में उपचार कराने के बाद सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने महिला अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रकरण के संदर्भ में तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है , संतोषप्रद जवाब नहीं पाए जाने पर अधीक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर द्वारा 50 सीटर प्राथमिक स्तर अजजा कन्या आश्रम कटोरीनगोई की महिला अधीक्षक सुगंधी भगत को जारी कारण बताओ नोटिस में उल्लेख किया है कि दिनांक एक अक्तूबर मंगलवार की दोपहर आश्रम के 19 बच्चियों का स्वास्थ्य खराब होने के फलस्वरूप उन्हें प्राथमिक  स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भर्ती कराया गया है, जिसकी सूचना उन्हें अन्य माध्यम से प्राप्त हुई। इस संबंध में सहायक आयुक्त/नोडल अधीक्षक/कलस्टर अधीक्षक को घटना के अवगत नहीं कराया गया। सहायक आयुक्त घटना दिवस को रात्रि 11 बजे प्राथमिक  स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उन्हें बच्चियों ने बताया कि शाला समयावधि में दोपहर 2 बजे 02-03 बच्चियां चक्कर खाकर स्कूल में ही गिर गई थीं, परंतु बतौर अधीक्षिका आपके द्वारा  घटना को गंभीरता से नहीं लेते हुए बच्चियों के तत्कालिक उपचार नहीं कराया गया, जिसके कारण उक्त घटना घटित हुई। सहायक आयुक्त कसेर ने तीन दिन के भीतर उनके समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देना सुनिश्चित करने की बात कही है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस गंभीर लापरवाही भरे प्रकरण में जिम्मदारों पर कार्यवाही तय मानी जा रही है। साथ ही घटना के बाद जिले के सभी 180 से अधिक आश्रम छात्रावासों में अधिक निगरानी एवं निरीक्षण की आवश्यकता बन आई है, ताकि ऐसे घटनाओं की पुनरावत्ति न हो। गौरतलब हो पखवाड़े भर पूर्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने आश्रम छात्रावासों में अधीक्षक की उपस्थिति को अनिवार्य बताते हुए उनकी समस्याओं को भी ध्यान से सुना था। साथ निकट भविष्य में समाधान की दिशा में उचित पहल किए जाने की बात कही थी। इसके बाद महिला अधीक्षक की कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही का यह पहला मामला सामने आया है, जिसके बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के श्रीकांत कसेर ने बताया कि नोटिस जारी किया है आश्रम-छत्रावासों के बच्चों सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति विभाग पूरी संजीदगी से कार्य कर रहा है। कटोरीनगोई  के प्रकरण में महिला अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोषप्रद जवाब नहीं पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। फूड पायजनिंग से बच्चियों के बीमार होने की बात मनगढंत, अपुष्ट है, चिकित्सक ने ऐसी कोई पुष्टि नहीं की है। ब्लड टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।

कांच तोड़कर चालक को निकाला, छत्तीसगढ़-कोरबा की गेवरा खदान में 80 फीट नीचे खाई में गिरा डंपर

कोरबा. एसईसीएल गेवरा परियोजना में दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। बीती रात लगभग 3:15 बजे गेवरा खदान के पार्था फेस में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक डंपर करीब 80 फिट नीचे खदान में जा गिरा। इस घटना के बाद डंपर में ब्लास्ट हो गया। वहीं वाहन में फंसे चालक को कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में कुचेना निवासी डंपर ऑपरेटर पुष्पराज 56 वर्ष को सीने और हाथ में गंभीर चोटें आईं। जहां मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने तुरंत घायल ऑपरेटर को प्राथमिक उपचार के लिए एसईसीएल के विभागीय एनसीएच अस्पताल गेवरा में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। सहकर्मियों की माने तो हादसे का कारण खदान में पर्याप्त विद्युत व्यवस्था नहीं होना है। खदान के कुछ क्षेत्रों में विद्युत लाइट की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे खदान में काम करने में कठिनाई होती है। वहीं घटना के बाद एसईसीएल के सहकर्मी घायल का हाल चाल जानने पहुंचे और और इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं। दीपका थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि एसईसीएल में हुई घटना के संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। सूचना आने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल में इलाज के लिए कराया भर्ती, छत्तीसगढ़-कोरबा में 16 बच्चों से फूड प्वाइजनिंग

कोरबा. कोरबा के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के के ग्राम कटोरी नगोई कन्या आश्रम में रहकर पढाई करने वाले लगभग 16 बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। जहां एक के बाद एक सभी बच्चों कों उल्टी दस्त और चक्कर आने लगे। इस घटना के बाद आश्रम में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तत्काल 108 वाहन को दी गई। जहां मौके पर पहुंच सभी बच्चों को कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया सभी का उपचार अभी जारी है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे पोड़ी उपरोड़ा के जटगा आसपास के रहने वाले बच्चे हैं। जिनकी उम्र लगभग 7 से 10 साल तक बताई जा रही है। जो कक्षा पहली से पांचवी तक की पढ़ाई करते हैं। कन्या आश्रम में खाना खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। उल्टी दस्त से परेशान हो गए। 16 छात्रों को कटघोरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैं। कटघोरा बीएमओ बी आर रात्रे ने बताया कि सभी बच्चों की हालत में अब सुधार है, सभी खतरे से बाहर हैं।

नौ लोगों की तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, छत्तीसगढ़-कोरबा में खाने में मिलाया जहर

कोरबा. कोरबा जिले के पसान थानाक्षेत्र में घर में खाने में जहर मिलाकर परिवार के लोगों की जान लेने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। खाना खाने के बाद सभी की तबियत खराब होने पर सभी को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बाद सभी को जीपीएम के दो शासकीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों में 9 साल के बच्चे के साथ कुल नौ लोगों का इलाज जारी है। पूरा मामला कोरबा जिले के पसान थानाक्षेत्र के पत्थर फोड़ गांव का है। जहां पर कल देर शाम लाल अहिबरन सिंह के घर भोजन की तैयारी चल रही थी। घर में रोज की तरह सुमित्रा भी खाने की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान पेंड्रा के लालती गांव में रहने वाला उसका पति पहलवान सिंह वहां पहुंचा और सीधे रसोई में आ गया। जिसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सुमित्रा पति से नाराज होकर वहां से चली गई। कुछ देर पहलवान रसोई के अंदर रुका और उसके बाद वहां से निकल कर चला गया। पति पहलवान के रसोई से निकलने के बाद सुमित्रा फिर से रसोई में गई तो उसे कुछ बदबू भी महसूस हुई। पर उसने इसे हल्के में लेते हुए खाना बनाया और उंसके बाद घर के सभी लोग खाना खा लिया। जिसके बाद अचानक सभी की तबियत खराब होने लगी और एक के बाद एक करके सभी को उल्टी आना चक्कर आना शुरू हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा सभी को आनन-फानन में पसान के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर मौजूद डॉक्टरो के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नजदीकी हायर सेंटर जीपीएम के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। हालांकि यहां पर मौजूद डॉक्टरो ने तत्काल सभी का इलाज शुरू कर दिया है और 4 मरीजों को जिला अस्पताल में तो 5 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरेला में भर्ती कराकर उनका इलाज शुरू करवा दिया है। फिलहाल डॉक्टरो की मानें तो अभी सभी की हालात खतरे से बाहर है।

ड्रिल मशीन में हुई ब्लास्टिंग, छत्तीसगढ़-कोरबा की दीपका खदान में लगी भीषण आग

कोरबा। एसईसीएल (SECL) दीपका खदान में एक भीषण आगजनी की घटना सामने हुई है. खदान के आमगांव क्षेत्र में कोयला उत्खनन के दौरान ब्लास्टिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही एक ड्रिल मशीन में अचानक आग लग गई. घटना के दौरान ड्रिल मशीन का चालक बाल-बाल बच गया और उसने समय रहते खुद को सुरक्षित निकाल लिया. मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट और मशीन के अधिक गर्म होने की वजह से आग लगना बताया जा रहा है. ड्रिल मशीन में आग की भीषण लपटें इतनी तेजी से फैली कि करोड़ों रुपये की मशीन धू-धू कर जलने लगी. आग को देखते हुए तुरंत एसईसीएल के दमकल विभाग को सूचना दी गई. मौके पर दमकल वाहनों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की. इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन ड्रिल मशीन पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है.

मासूम की मौत और दो गंभीर, छत्तीसगढ़-कोरबा में मां ने दो बच्चों के साथ पिया जहर

कोरबा. बांकी मोंगरा थाना अंतर्गत ग्राम बुंदेली गांव में  घटना सामने आई है। जहां मां ने दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर जान देने का प्रयास किया। वहीं इस घटना में एक चार साल के मासूम की मौत हो गई। मां और बेटी जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।  देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि बुंदेली गांव में मधु कश्यप का परिवार निवास करता है। जो खेती किसानी का काम करता है। पत्नी और दो बच्चों का भरण पोषण करते आ रहा है। मंगलवार की सुबह यह घटना सामने आए जहां मधु कश्यप किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान उसकी पत्नी संगीता कश्यप ने अपनी बड़ी बेटी 7 वर्षीय शिवानी और 4 वर्षीय छोटे बेटे शिवम को जहर पिला दिया। उसके बाद उसने खुद जहर का सेवन कर लिया। इस घटना के बाद तीनों की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तब वो मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां कटघोरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। तीनों की हालत को देखते हुए मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भर्ती कराया गया। वहीं बेटों की हालत को देखते हुए कोरबा के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। डॉक्टर ने चार वर्ष के मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया। संगीता कश्यप की चाची जानकी भाई ने बताया कि पति-पत्नी और दो बच्चे घर पर रहते हैं। जहां संगीता का पति मधु किसी काम से बाहर गया हुआ था। जब उन्हें घटना की जानकारी मिली। इस दौरान में मौके पर पहुंची और तीनों की हालत गंभीर थी। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पहले संगीता ने जहर सेवन किया उसके बाद अपने दोनों बच्चों को जहर पिला दिया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते संगीता ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मोगरा थाना प्रभारी तेज यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। चार साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है। वहीं मां और बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पति से जानकारी ली जा रही है।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप, छत्तीसगढ़-कोरबा में पति से झगड़कर फांसी पर लटकी पत्नी

कोरबा. कोतवाली थाना अंतर्गत राताखार क्षेत्र की एक नवविवाहितां कि अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति से विवाद होने के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फिर फांसी लगा ली। इस मामले में मृतका के परिजनों का आरोप है कि दामाद के द्वारा आरती से मारपीट की गई। इस बारे में उसने पहले भी उन्हें अवगत कराया था। घटना की जांच पुलिस कर रही है। दो वर्ष पहले आरती का पारिवारिक रीति रिवाज के साथ गायत्री नगर रजगामार निवासी धनेश्वर आदित्य के साथ विवाह हुआ था। मृतका के पति ने बताया कि रविवार की रात को घर पहुंचा। इस दौरान उसकी पत्नी ने बोला कि इलाज के लिए अस्पताल जाना था लेकर नहीं गए हो और शराब पीकर घर आ गए। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरती अपने कमरे में चली गई। महिला ने अंदर से कमरा बंद कर लिया। वो वह चिल्लाता रहा, लेकिन उसके बाद भी दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से झांक कर देखा तो महिला फंदे पर लटकी मिला। इस दौरान चीख-पुकार मचाने लगा और आसपास के लोग एकत्रित हुए, जहां दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो उसकी सांसे चल रही थी। तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता श्याम सिंह कहर्रा ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह पारिवारिक रीति-रिवाज के साथ दो साल पहले किया था। इसके बाद से दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। जब उसे घटनाक्रम की जानकारी हुई, तब वह जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचा। उसने अपनी मां को बताया कि उसके पति ने उसे मारा है, उसके बाद उसे कुछ याद नहीं है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई है। इसके बाद उसे फांसी की फंदे पर लटका दिया गया है। वहीं, मृतका के पति ने ससुर के द्वारा लगाया गए सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने बताया कि आज तक उसने अपनी पत्नी के ऊपर हाथ नहीं उठाया है। शादी को दो साल हो गए हैं और बच्चे नहीं है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मेमू के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। वहीं, जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजने की बात कही है। फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

भाजपा ने महापौर पर लगाया कमीशनखोरी का आरोप, छत्तीसगढ़-कोरबा में उखड़ी गिट्टी उठाकर प्रदर्शन

कोरबा. पहली बरसात में ही जिस तरह से निहारिका मुख्य मार्ग की सड़क पूरी तरह से उखड़ गई, इससे भाजपा को कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करने का मौका मिल गया है। मंगलवार को भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क से उखड़ी हुई गिट्टी को इकट्ठा किया और सुभाष चौक पर उसकी नीलामी की। विरोध को लेकर भाजपाइयों ने बताया कि नीलामी से प्राप्त पैसे महापौर को सौंपा जाएगा, जिससे कमीशन की भूख को शांत किया जा सके। कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। पहली बरसात में ही जिस तरह से निहारिका से लेकर कोसाबाड़ी तक की सड़क उखड़ गई, उसको लेकर भाजपा पार्षद दल ने महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को सुभाष चौक पर उन्होंने इस विषय को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। भाजपा पार्षदों ने सड़क पर बिखरी गिट्टी को इकट्ठा किया और उसे ऑटो में लेकर सुभाष चौक पर नीलाम करने लगे। विरोध के संबंध में नेता प्रतिपक्ष हीतानंद अग्रवाल से बात की तो उन्होंने बताया कि गिट्टी की नीलामी से जो पैसे इकट्ठे होंगे उसे महापौर को दिया जाएगा, जिससे कमीशन की भूख शांत हो सके। उन्होंने बताया कि दस करोड़ रुपये खर्च कर नई सड़क बनाई गई थी, लेकिन जिस तरह से पहली बरसात में ही वो उखड़ गई, उससे लगता है कि सड़क निर्माण में जमकर कमीशन खोरी की गई है। भाजपाइयों की माने तो इस सड़क को बने हुए कुछ ही माह हुए हैं। इसमें गुणवत्ता नाम की कोई चीज नहीं है। जिसके चलते गिट्टी बाहर आ रही है। सड़क पर धूल उड़ रही है, कुछ दिनों तक हुई बारिश ने ही पोल खोल कर रख दी है। भाजपाइयों ने कहा है कि इस विषय को लेकर वो महापौर को नहीं छोड़ेगे और भ्रष्टाचार की पोल खोलकर हकीकत आम जनता के समक्ष लाएंगे।

दो लाख नगदी और जेवरात लेकर चोर फरार, छत्तीसगढ़-कोरबा में घर का ताला तोड़कर चोरी

कोरबा. कोरबा के दर्री थाना अंतर्गत पावर सिटी कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया है। चोर रात के वक्त घर की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और दो लाख की नगदी रकम समेत जेवरात लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा कि मकान नाथू लाल यादव का है। जहां अमितेश राठौर पिछले सात सालों से किराए पर परिवार सहित रहता है। तबियत खराब होने पर परिवार सहित इलाज कराने बाहर कोरबा आए हुए थे। जहां रात अधिक बारिश होने कारण कोरबा में ही रुक गए। सुबह जब घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर जा कर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। सब सामान फैला मिला। इसकी सूचना तत्काल दर्री थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू। बताया जा रहा है कि घर के आलमारी में डेढ़ लाख रुपये नगदी रकम और सोने चांदी के जेवरात रखे थे, जिनपर चोरों हाथ साफ किया।

खेतों में राखयुक्त पानी घुसने से बांध फूटने का था डर, छत्तीसगढ़-कोरबा में एनटीपीसी ने खुद तोड़ा राखड़ बांध

Inauguration of Jan Aushadhi Centers in 50 district hospitals of Madhya Pradesh, CM Mohan Yadav announced

कोरबा. पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जिले के तरबदर कर दिया है। कई बस्तियों में पानी घुस गया है। वहीं कई नाली और नाले उफान पर हैं। लगातार बारिश का खामियाजा एनटीपीसी प्रबंधन को भी झेलना पड़ा। जहां लगातार हो रही बारिश के कारण एनटीपीसी स्थित धनरास राखड़ डेम को प्रबंधन को खुद तोड़ना पड़ा। जिसके चलते प्रबंधन को परेशानी तो उठानी पड़ी। इसके अलावा आसपास रह वासियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राखड़ डेम तोड़े जाने के बाद आसपास में कई खेतों में रखायुक्त पानी घुस गया है। जिसके चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि पिछले चार दिनों से हो रही रुक-रुककर बारिश के कारण राखड़ डेम भर गया था। अगर डेम को नहीं तोड़ा जाता तो डेम टूट भी सकता था। जिसके बाद एनटीपीसी प्रबंधन को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता था। इसलिए उसे मजबूरन तोड़ना पड़ा। देर रात घटी इस घटना के बाद इलाके में हड़कप मच गया। ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी हुई तब वह मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। एनटीपीसी का बयान आया सामने बताया जा रहा है कि डेम के आसपास के 40 एकड़ खेत में  राखड़ बह गया है और किसान परेशान है। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि एनटीपीसी कोरबा का धनरास राखड़ तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। तटबंध उचित रखरखाव के साथ कार्यशील है। धनरास राखड़ तटबंध की ऊंचाई बढ़ाने हेतु अनुमति छत्तीसगढ़ पर्यावरण प्रबंधन मण्डल के द्वारा पहले ही ली जा चुकी है। सभी कार्य उस अनुमति एवं मानकों के आधार पर ही किए जाते रहे हैं। राखड़ बांध की पेट्रोलिंग का कार्य अनवरत रूप से किया जा रहा है। भारी वर्षा के बावजूद तत्काल उचित कार्रवाई करके क्षति पर रोका गया। अत्यधिक वर्षा से उत्पन आपातकाल की स्थिति में बांध को क्षति से बचाने के लिए पानी को बाहर निकालना पड़ा। जिसका कुछ हिस्सा नीचे मौजूद ग्रामीणों के खेतों में बह गया। एनटीपीसी के अधिकारी प्रतिदिन रखड़ तटबंध में मौजूद रहते हैं। उपरोकत वर्णित घटना के समय भी राखड़ बांध में एनटीपीसी के सभी 6 अधिकारी उपलब्ध एवं कार्यरत थे। एनटीपीसी प्रबंधन बांध के चारों तरफ रहने वाले परियोजना प्रभावित परिवारों के सभी हितों की रक्षा के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

पुलिस ने की कार्यशाला, छत्तीसगढ़-कोरबा में दी तीन नए कानूनों की जानकारी

कोरबा. नए कानूनों के संबंध में विस्तार से जानकारी देने के लिए सोमवार को मानिकपुर पुलिस चौकी के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जहां जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को कानून में हुए बदलाव की जानकारी दी गई। एक जूलाई 2024 को नया कानून पूरे देश में लागू हो गया है। इस दिन को पुलिस उत्सव के रुप में मना रही है। मानिकपुर पुलिस द्वारा नए कानून की जानकारी देने के लिए एसईसीएल के जूनियर क्लब में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया,जहां तीन वार्ड के पार्षद और क्षेत्र की जनता मौजूद रही। मानिकपुर चौकी प्रभारी ने बताया,कि नए कानून की कई धराओं में बदलाव हुए हैं जबकि आम जनता को नए अधिकार भी दिए गए हैं, जिसके बारे में उन्हें जानकारी दी गई। कार्यशाला में मौजूद वार्ड नंबर 12 के पार्षद व निगम के सभापति श्यामसुंदर सोनी ने बताया,कि नए कानून में ऐसी कई बातें है,जो आम जनता के हित में है। उन्होंने बताया,कि अब आम जनता देश के किसी भी कोने में रहकर स्थानीय पुलिस थाना और चौकी में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है, शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे हस्ताक्षर के लिए तीन दिन का समय दिया गया है जबकि मॉब लिंचिंग के मामले में अब हत्या का अपराध कायम करने का प्रावधान भी जारी किया गया है। थाना कटघोरा में कार्यक्रम के उपलक्ष्य में विधायक प्रेम चंद पटेल उपस्तिथ हुए। उसी प्रकार थाना करतला में विधायक रामपुर फूल सिंह राठिया ने कार्यक्रम को सुशोभित किया। थाना कोतवाली में महापौर माननीय श्री राजकिशोर प्रसाद की गरिमामय उपस्तिथि में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय स्वयं उपस्तिथ रहे।

छत्तीसगढ़-कोरबा के पूर्व पार्षद से नगर निगम अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

कोरबा. नगर निगम कोरबा में पदस्थ डीसी सोनकर नामक इंजीनियर को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पता चला है कि पूर्व पार्षद मनक साहू ने एसीबी को सूचित किया था कि दरी जून में पदस्थ डीसी सोनकर द्वारा 21 लाख रुपए भुगतान करने के मामले में दो पर्सेंट कमीशन मांगा जा रहा था। 42000 की बजाय प्रार्थी द्वारा 35000 रुपए देने पर दोनों के मध्य सहमति बनी। मनक साहू द्वारा इसकी जानकारी एसीबी की टीम को दे दी गई। योजना बद्ध तरीके से मनक साहू  नगर निगम  ऑफिस पहुंचा ।सोनकर ने मानक साहू से कहा कि वह जोन ऑफिस दर्री जाकर देवेंद्र स्वर्णकार नामक इंजीनियर को यह पैसे दे दें। मानक साहू ने जैसे ही 35000 रुपए दिए एसीबी की टीम ने देवेंद्र को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । डीसी सोनकर और देवेंद्र स्वर्णकार के विरुद्ध धारा 7,12 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़-कोरबा में महुआ शराब पीने से महिला समेत तीन की मौत

Raksha Bandhan festival in Netaji Subhash Chandra Bose Central Jail

कोरबा. कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटमेर में महुआ की शराब पीने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचना मालती बाई (50), राम सिंह (60) और वेदराम (49) के रूप मे हुई है। तीन घर में साथ बैठकर शराब पी रहे थे। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, वेदराम के घर में सभी बैठकर शराब पी रहे थे। वहां चखना और कच्ची महुआ शराब पड़ी हुई मिली। शराब पानी से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि तीनों की मौत का कारण जहरीली शराब है या उन्होंने विषाक्त भोजन किया है अभी इस पर कुछ भी कहना ठीक नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।  घटना मंगलवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है। गांव में रहने वाले बेदराम उम्र 44 वर्ष अपने घर से थोड़ी दूर पर एक मकान बना रहा था। मकान में उसके साथ रामसिंह उम्र 60 वर्ष भी काम कर रहा था। दोपहर लगभग डेढ़ बजे बेदराम, रामसिंह और पड़ोस में रहने वाली मालती बाई 50 वर्ष बेदराम के घर पहुंचे। तीनों ने एक साथ खाना खाया। इसके थोड़ी देर बाद तीनों की मौत हो गई। दोपहर लगभग 2 बजे मालती बाई का पति चैतराम घर पहुंचा तो उसकी पत्नी घर में नहीं थी। वह बेदराम के निर्माणाधीन मकान के पास गया तो उसने तीनों को मृत अवस्था में देखा। चैतराम अपनी पत्नी को उठाकर अपने घर ले आया उसे खाट पर लेटा दिया। उसने घटना की सूचना गांव के सरपंच नीलांबर राठिया को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। गांव में तीन लोगों के मौत की सूचना मिलते ही पुलिस बिना देरी किए घटना स्थल पर पहुंची। मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों से कई बिंदुओं पर पूछताछ किया। जांच में मदद के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची। उसने घटना स्थल से कुछ नमूनों को एकत्र किया। इसकी जांच लैब में कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। गांव में तीन लोगों की मौत से सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना कैसे हुई इससे ग्रामीण भी खुद को अनजान बता रहे हैं। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मछली, चावल, एक पॉलिथीन में रखी गई कच्ची शराब और गिलास को जब्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि बेदराम के घर मकान का कार्य चल रहा था। तीनों ने एक साथ खाना खाया था। उन्होंने कच्ची शराब भी पी थी, जैसा कि घटना स्थल पर दिख रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मौत कच्ची शराब पीने से हुई है जो जहरीली होगी। वहीं पुलिस इस मसले पर ज्यादा बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि तीनों शव को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा और वैज्ञानिक जांच के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। गांव में शराबबंदी, बाहर से लेकर आए थे मदिरा ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम कोटमेर में शराबबंदी है। गांव में न तो शराब बनती है और न ही इसकी बिक्री होती है। ग्रामीणों को आशंका है कि बेदराम या रामसिंह ने किसी अन्य गांव से शराब खरीदकर लाया होगा, जिसे पीने के बाद तीनों की मौत हुई होगी। शव का वैज्ञानिक परीक्षण किया जाएगा। घटना स्थल से मछली के अलावा कुछ अन्य खाद्यान्न मिले हैं। गिलास को जब्त किया गया है। एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का दौरा किया है। मामले की जांच की जा रही है। मृत महिला मालती के पति ने मुझे फोन पर घटना की जानकारी दी। जब मैं मौके पर पहुंचा तो तीनों की मौत हो गई थी। खाट पर बेदराम और जमीन पर रामसिंह की लाश पड़ी थी। घटना स्थल पर पॉलिथीन में शराब, चखना और मछली पड़ा हुआ था। उनकी मौत जहरीली शराब पीने से हुई होगी।

छत्तीसगढ़-कोरबा की उचित मुल्य दुकानों के राशन में लाखों का हेरफेर

कोरबा. कोरबा शहर में संचालित होने शासकीय उचित मुल्य की दुकानों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। सरकारी अनाज की अफरा-तफरी करने के मामले को खाद्य विभाग ने काफी गंभीरता से लिया है और रिकवरी का नोटिस जारी करने के बाद भी जुर्माना की राशि नही पटाने वाले संचालकों के खिलाफ अपराध दर्ज करने संबंधित थाना-चौकी में शिकायत दर्ज कराई है,जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरु कर दी है। कोरबा शहर के साकेत नगर, दादरखुर्द, भिलाई खुर्द और डिंगापुर में संचालित होने शासकीस उचित मुल्य की दुकान का संचालन करने वाले स्व सहायता समूह ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है। सरकारी अनाजों की हेर-फेर कर सरकार को लाखों का चूना लगाया है। मामला सामने आने के बाद खाद्य विभाग ने संबंधितों को नोटिस जारी कर रिकवरी के लिए नोटिस भेजा था,लेकिन किसी ने भी जुर्माना नहीं पटाया यही वजह है कि खाद्य विभाग ने संबंधित थाना चौकी में शिकायत कर अपराध दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि दादर सोसायटी से 24 लाख, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में संचालित सोसायटी से 22 लाख और सीएसईबी चौकी क्षेत्र में संचालित सोसायटी से लाखों की  वसूली करनी है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया,कि शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर बात सामने आई है,कि सोसायटी संचालकों ने गरीबों के अनाज पर डाका डालकर उसे बेच दिया और अपने निजी स्वार्थों की सिद्धी की। अब जब पुलिस कार्रवाई का डंडा चलना शुरु हो गया है,तो उनके पसीने छूटने लगे है। जिले में ऐसे कई और भी सोसाइटी हैं जहां खाद विभाग को रिकवरी करना है कई बार नोटिस भी जारी किया गया कई दुकानों से रिकवरी लेकिन अभी भी कई दुकान ऐसे हैं जिन्होंने अब तक राशि नहीं पटाया है। विभाग में इस बार कड़ा रूप अपनाते हुए संबंधित थाना चौकी को लिखित में कार्रवाई करने आवेदन दिया है जिसमें मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है कि दादर खुर्द स्थित मां कंकालिन स्व सहायता समूह के द्वारा लाखों रुपए रिकवरी किए जाने हैं। वहीं सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान से भी रिकवरी किया जाना है इसकी शिकायत लिखित थाने में दर्ज कराई गई है वही सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत साकेत नगर में भी शासकीय उचित मूल्य की दुकान में गड़बड़ी पाई गई है जहां पुलिस से शिकायत की गई है इसके अलावा कई और जगह है जिनकी शिकायत की जानी है इस शिकायत के शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालकों में हड़कंप मच गया है। बहरहाल देखने वाली बात होगी,कि पुलिस की कार्रवाई कहां तक जाती है।

छत्तीसगढ़-कोरबा में दो के विवाद में बचाव पर युवक को मारा फरसा

कोरबा. कोरबा में दो युवकों के बीच विवाद में तीसरे को बचाव करना महंगा पड़ गया। बीच-बचाव कर रहे युवक पर फरसे से हमला कर दिया जिससे युवक के कान और हाथ पर गंभीर चोट आई है जिस पर 30 टांके लगे हैं। ये पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरदा का है जहाँ खूनी संघर्ष की घटना सामने आई।दो दोस्तों के बीच हुए विवाद के गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है हालात ऐसे हो गया है जैसे कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। ग्रामीणों की मदद से घायल को जिला मेडिकल कॉलेज कराया गया भर्ती है जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक को की हालत गम्भीर है। बताया जा रहा है कि गोलू नामक युवक का गांव ही रहने वाले किसी दूसरे युवक के साथ विवाद चल रहा था दोनों के विवाद को निपटने के लिए तीसरा युवक राम प्रसाद मौके पर पहुंचा जहां काफी समझाइए के बाद गोलू ने उसके ऊपर ही धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया यह विवाद गांव के बीच बस्ती में चल रहा था लेकिन किसी की हिम्मत नहीं थी कि उसे विवाद को रोक सके एक के बाद एक बार बार वार करते क्या जहां युवक खून से लखपत गांव के बीच सड़क पर पड़ा हुआ था घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए ग्रामीणों की मदद से घायल को किसी तरह जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। घायल राम प्रसाद की पत्नी नंदनी ने बताया कि वह घर पर काम कर रही थी इस दौरान उसे जानकारी मिली कि उसके पति पर गांव में ही रहने वाले युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया है जहां मौके पर पहुंची तो वह बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे किसी तरह उसे अस्पताल लाया गया विवाद कब कैसे और किस बात को लेकर हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं ग्रामीणों की माने तो गांव में रहने वाले गोलू किसी बात को लेकर शराब के नशे में विवाद कर रहे थे इस दौरान बीच बचाव करने गए हुए थे और इस पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और इसके सूचना उरगा पुलिस को अब तक नहीं है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमू के आधार पर वरसानो का बयान दर्ज किया गया है और आगे की जांच करवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़-कोरबा में दूसरी के चक्कर में पहली पत्नी और बच्चों पर हमला

कोरबा. कोरबा के करतला में एक शख्स ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से मां, बेटी और बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिन्हें करतला के सामुदायिक स्वास्य केंद्र में उपचार देने के बाद कोरबा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दो शादियां कर रखी हैं, जिसकी वजह से उसका पहली पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी शरद दास महंत जो गांव का कोटवार है पहली पत्नी टीका बाई है। जिससे उसकी बेटी टिंकी (22) और बेटा पवन दास (25) है। वहीं दूसरी पत्नी के चक्कर में शरद का पहली पत्नी से अक्सर विवाद होता था, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पहली पत्नी का आरोप है कि पति उसे घर खर्च नहीं देता, जिसके कारण उसका जीना दुश्वार हो गया है। इस मामले को लेकर कोर्ट ने भी आरोपी को फटकार लगाई है। बस इसी बात को लेकर शरद का पत्नी से विवाद हुआ और हिंसक घटना घट गई। आरोप है कि शरद लॉकडाउन के समय अपनी पहली पत्नी, बेटी-बेटे को छोड़कर किसी दूसरी महिला के साथ रहने लगा था। वह जब भी बीच-बीच में घर आता था तो अक्सर मारपीट करता था। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस में की। घायल महिला ने बताया कि जब भी उसका पति जब से दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा है तब से कुछ भी खर्चा नहीं देता। किसी तरह वह अपनी बेटी और बेटे का भरण-पोषण करते आ रही है। दोनों को पढ़ा-लिखा रही है। मामला कोर्ट में चल भी रहा है, दो दिन पहले कोरबा कोर्ट में पेशी हुई थी। जहां कोर्ट ने शरद को खर्चा देने के लिए कहा। इसी बात से वह नाराज था। घायल महिला ने बताया कि जब वह अपनी बेटी और बेटे के साथ किसी काम से जा रही थी तो इसी दौरान शरद ने उनपर हमला कर दिया। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई, लोगों ने उसे पकड़ा। नहीं तो उनकी जान जा सकती थी। इस घटना के बाद आरोपी ने खुद को करतला पुलिस के हवाले किया और घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। करतला थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार का जेल दाखिल कर दिया गया है आगे की कार्यवाही की जारी है।

छत्तीसगढ़-कोरबा में तूफान में गिरे बिजली के खंभे और टूटे तार

कोरबा. तेज आंधी-तूफान ने विद्युत वितरण केंद्र बरपाली के तुमान फीडर में ऐसा कहर बरपाया कि पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर आ गिरे। जिससे कई बिजली के खंभे टूट गए। भीषण गर्मी में बिजली न होने की वजह से लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ी। 26 घंटे बाद किसी तरह लाइन चालू की गई लेकिन आधा घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर केबल जल गया। जिससे लगातार दूसरे दिन शुक्रवार रात को भी 10 हजार से अधिक ग्रामीणों रातभर जागना पड़ा। भीषण गर्मी में विद्युत विभाग की लापरवाही एवं शासन प्रशासन की उदासीनता से निराश एवं आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कूच करने का मन बनाया है। जानकारी के मुताबिक, विद्युत वितरण केंद्र बरपाली के तुमान फीडर में गुरुवार की शाम तेज आंधी तूफान ने ऐसा कहर बरपाया कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। यहां गुरुवार शाम पांच बजे से बिजली प्रभावित है। ग्रामीणों का आरोप है कि बरपाली, तुमान फीडर में उच्च अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं। विद्युत वितरण केंद्र बरपाली में पदस्थ अधिकारी लोगों के फोन तक नहीं उठाते। उन्हें जब कहीं बिजली खराब होने की सूचना दी जाती है तो वे इसे भी अनसुना कर देते हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

छत्तीसगढ़-कोरबा में दूसरी के चक्कर में पत्नी-बेटे-बेटी पर कुल्हाड़ी से किए वार

कोरबा. कोरबा के करतला में एक शख्स ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से मां, बेटी और बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिन्हें करतला के सामुदायिक स्वास्य केंद्र में उपचार देने के बाद कोरबा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दो शादियां कर रखी हैं, जिसकी वजह से उसका पहली पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी शरद दास महंत की पहली पत्नी टीका बाई है। जिससे उसकी बेटी टिंकी (22) और बेटा पवन दास (25) है। वहीं दूसरी पत्नी के चक्कर में शरद का पहली पत्नी से अक्सर विवाद होता था, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पहली पत्नी का आरोप है कि पति उसे घर खर्च नहीं देता, जिसके कारण उसका जीना दुश्वार हो गया है। इस मामले को लेकर कोर्ट ने भी आरोपी को फटकार लगाई है। बस इसी बात को लेकर शरद का पत्नी से विवाद हुआ और हिंसक घटना घट गई। आरोपी है कि शरद लॉकडाउन के समय अपनी पहली पत्नी, बेटी-बेटे को छोड़कर किसी दूसरी महिला के साथ रहने लगा था। वह जब भी बीच-बीच में घर आता था तो अक्सर मारपीट करता था। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस में की। घायल महिला ने बताया कि जब भी उसका पति जब से दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा है तब से कुछ भी खर्चा नहीं देता। किसी तरह वह अपनी बेटी और बेटे का भरण-पोषण करते आ रही है। दोनों को पढ़ा-लिखा रही है। मामला कोर्ट में चल भी रहा है, दो दिन पहले कोरबा कोर्ट में पेशी हुई थी। जहां कोर्ट ने शरद को खर्चा देने के लिए कहा। इसी बात से वह नाराज था। घायल महिला ने बताया कि जब वह अपनी बेटी और बेटे के साथ किसी काम से जा रही थी तो इसी दौरान शरद ने उनपर हमला कर दिया। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई, लोगों ने उसे पकड़ा। नहीं तो उनकी जान जा सकती थी। इस घटना के बाद आरोपी ने खुद को करतला पुलिस के हवाले किया और घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

छत्तीसगढ़-कोरबा में भारी वाहन की टक्कर से युवक की मौत

कोरबा. बालको नगर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुरी मुख्य मार्ग पर हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान अनूप दुबे के रूप में कर की गई है। उसके बड़े भाई अजय के द्वारा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मर्चुरी पहुंचकर पहचान की। इस विषय में मालूम चला था कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। फौरी तौर पर मृतक के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर पार्थिव शव को मॉर्चुरी में रखवाया गया था। पूरा मामला बालको मुख्य मार्ग का है। जहां सोमवार की शाम एक युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। राहगीरों की नजर पड़ने पर डायल 112 के माध्यम से जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां सिर और हाथ में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल किया गया और परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी गई। जहां पर जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। मृतक 26 वर्षीय अनूप दुबे मूलत दर्री जमनीपाली के सेमीपाली का रहने वाला था। मृतक के बड़े भाई अजय दुबे ने बताया कि अनूप शाम चार बजे घूमने के लिए निकला हुआ था। जहां काफी रात होने के बाद उसकी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह फोन आया कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक ड्राइवर था और निजी वाहन चलाया करता था। वह बालको कब कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा है। यह परिजनों के भी समझ से परे है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दौड़ कुजूर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमू के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। जांच के लिए संबंधित थाने को भेजा जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live