LATEST NEWS

143 प्रकरण में 9425.77 क्विंटल धान जब्त, छत्तीसगढ़-महासमुंद में अवैध परिवहन व भण्डारण पर कार्रवाई

महासमुंद। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन व भण्डारण पर प्रभावी कार्रवाई सतत जारी है। ऐसे मामलों में संबंधित वाहन, धान और तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, धान के अवैध कारोबार में शामिल व्यापारियों पर भी जुर्माना लगाया जा रहा है। निर्देशानुसार बिना उचित दस्तावेजों और अनुमति के धान परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और ऐसे परिवहन को तुरंत जब्त किया जा रहा है। इसी क्रम में 6 जनवरी को अवैध धान परिवहन के 2 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 415 बोरा (166 क्विंटल) धान जप्त किया गया। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राजस्व, मंडी, खाद्य विभाग द्वारा जिले में अभी तक खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में अवैध धान परिवहन के विरुद्ध 6 जनवरी तक कुल 143 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई हैं। जिसमें 03 प्रकरण अंतर्राज्यीय तथा 140 प्रकरण राज्यीय है। कार्रवाई में 23765 बोरा धान (9425.77 क्विंटल) जप्त किया गया है। इस दौरान अवैध धान परिवहन में संलिप्त 14 वाहनों को भी जप्त किया गया है।

गलत जानकारी देने पर हुआ निलंबित, छत्तीसगढ़-महासमुंद में पंचायत सचिव ले रहा शिक्षिका पत्नी के नाम से महतारी वंदन योजना की राशि

महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का एक और गंभीर मामला सामने आया है. मामले में ग्राम पंचायत घोडारी के सचिव रमाकांत गोस्वामी को निलंबित कर दिया गया है. सचिव गलत जानकारी देकर अपनी पत्नी के नाम से योजना का लाभ उठा रहा था. सचिव रमाकांत और उनकी पत्नी नीलम गोस्वामी दोनों ही सरकारी नौकरी में होने के बावजूद गलत तरीके से 420 और धोखाधड़ी कर महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये ले रहे थे. मामले में सचिव, शिक्षिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ भी एफआईआर हो सकती है. यह पूरा मामला महासमुंद जिले का है. क्या है मामला जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सचिव रमाकांत गोस्वामी ने अपनी शिक्षिका पत्नी नीलम गोस्वामी, जो कि ग्राम केशवा में पदस्थ है. उनके नाम पर गलत जानकारी देकर महतारी वंदन योजना का लाभ उठाया. जिला पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सचिव ने योजना के तहत फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर अपनी पत्नी के बैंक खाते में राशि जमा करवाई.जारी आदेश में कहा गया है कि किसी भी शासकीय सेवक द्वारा गलत  जानकारी देकर अनुचित लाभ प्राप्त करना शासकीय नियमों का उल्लंघन है. रमाकांत गोस्वामी द्वारा इस फर्जीवाड़े की सूचना किसी को न देना उनकी संलिप्तता को स्पष्ट करता है. फर्जीवाड़े के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रमाकांत गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला पंचायत महासमुंद में रहेगा. इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा. टीचर पर भी होगी कार्रवाई – कलेक्टर मामले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह का कहना है कि महतारी वंदन में गड़बड़ी का मामला जिस तरह से सामने आ रहा था. उसको देखते हुए हमने आज ही टीएल में कहा था और जैसे ही पता चला तो हमने तत्काल सचिव को निलंबित किया है और शिक्षा विभाग को आदेशित किया है कि टीचर पर भी कार्रवाई करें. साथ ही आवश्यकता अनुसार इनपर एफआईआर कार्रवाई करेंगे. सन्नी लियोन के नाम पर हुआ था फर्जीवाड़ा सबसे पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एक साइबर कैफे वाले ने सनी लियोन के नाम से फॉर्म भर कर गलत तरीके से महतारी वंदन योजना का लाभ लिया. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की प्रदेश भर से लेकर देश भर में चर्चा रही.

कई लोग घायल, छत्तीसगढ़-महासमुंद में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के स्वागत में जमकर चले लाठी-डंडे और रॉड

महासमुंद। महासमुंद में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज के स्वागत को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज यहां शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार और समाज की नीतियों में सही-गलत की जानकारी देने आए थे। जैसी ही वह महासमुंद सर्किट हॉउस में प्रेस कांफ्रेस शुरू किए वहां मुस्लिम समाज के दो गुट आपस में भिड़ गए और हाथपाई शुरू हो गई। लोहे के रॉड और बेल से एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए हैं। जिन दो गुटों के बीच मारपीट हुई है वो जामा मस्जिद के कब्जे को लेकर और सदर चुनाव को लेकर पहले से आमने-सामने थे। पूर्व सदर इसाक चौहान का कार्यकाल पूरा होने के बाद जमील चौहान को वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है, जब तक नया चुनाव ना हो जाए। इसे लेकर भी इनके बीच आपस में विवाद चल रहा था जिसने आज बड़ा रूप ले लिया। इस दौरान वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज को एक कमरे मे बंद कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने मिडिया को बताया की महासमुंद के जामा मस्जिद में कब्जे की जमीन को लेकर दो गुटों मे मारपीट हुई है। यह काफी निंदनीय और शर्मिंदगी वाली बात है। वहीं सलीम राज ने जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा की जिला प्रशासन ने भी कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किये थे यह दुर्घटना जिला प्रशासन की लापरवाही से निर्मित हुई है। फिलहाल अभी यहां स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है और कोतवाली थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर जांच की जा रही है।

कलेक्टर ने पूरी करवाई आरक्षण प्रक्रिया, छत्तीसगढ़-महासमुंद में निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू

महासमुंद। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अब काउंटडाउन शुरू हो गया है। चुनाव में अध्यक्ष का सीधा चुनाव कराने की सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है। अब निकाय चुनाव को पूरा करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन भी एक्टिव मोड में आ गया है। इसी कड़ी में आज महासमुंद जिले में नगरी निकायों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कराई गई। महासमुंद कलेक्टर एवं विहित प्राधिकारी विनय कुमार लंगेह द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के आगामी निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनिमय 1961 की धारा 29 (क) में दिए गए प्रावधान अनुसार, वार्डों का आरक्षण वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर लॉटरी सिस्टम द्वारा सम्पन्न किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद महासमुंद के 30 वार्ड, बागबाहरा एवं सरायपाली के 15-15 वार्डों के साथ-साथ नगर पंचायत तुमगांव, बसना और पिथौरा के 15-15 वार्डों का आरक्षण भी किया गया। आरक्षण की इस प्रक्रिया में सभी अनुभाग के निकाय के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिकों की उपस्थिति रही। इस दौरान कलेक्टर विनय कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायत में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कराई गई है। इसमें मुख्यत: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के आरक्षण को ध्यान में रखते हुए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कराई गई है। आरक्षण की प्रक्रिया नियमानुसार शांति रूप से पार्षदों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न कराई गई। आगे निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

4100 लोगों ने अब तक लिया लाभ, छत्तीसगढ़-महासमुंद के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कराया प्रकृति परीक्षण

महासमुंद. संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार व जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण चंद्राकर के मार्गदर्शन में जिले में देश का प्रकृति परीक्षण’ अभियान प्रभावी ढंग से 26 नवम्बर 2024 से चल रहा है। यह अभियान 25 दिसम्बर 2024 तक राज्य सहित जिले में संचालित रहेगा। आज कलेक्ट्रेट कक्ष में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने स्वयं का प्रकृति परीक्षण करवाया। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से अपील की है आप सभी लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए स्वयं की प्रकृति का जाँच करवाएं। जिला पंचायत कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वन विभाग व विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अब तक कार्यशाला व शिविर लगाकर प्रकृति परीक्षण किया जा चुका है। अब तक कुल 4100 से अधिक लोगों द्वारा जिले में प्रकृति परीक्षण करवाया जा चुका है। यह प्रकृति परीक्षण समस्त आयुष की संस्थाओं व निजी प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा जारी डिजिटल ऐप के माध्यम से इसका आंकलन किया जा रहा है। एंड्रॉयड मोबाइल सेट लेकर गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। प्रकृति परीक्षण ऐप एन सी आई एस एम को डाउनलोड करके अपने एक मोबाईल नम्बर को प्रविष्ट करें जिस पर ओ टी पी आएगा। ओ टी पी को प्रविष्ट करने के उपरांत सिटीजन कॉलम में कुछ व्यक्तिगत जानकारियों को प्रविष्ट करना होता है। अंततः एक क्यू आर कोड जनरेट होगा जिसे आयुष चिकित्सक स्कैन करके प्रश्नावली में अंकित प्रश्नों को पूछकर व व्यक्ति को देखकर उस व्यक्ति का प्रकृति निर्धारित करते हैं। आयुर्वेद में प्रकृति का सिद्धांत यह बताता है कि किसी भी मनुष्य के प्रकृति का निर्धारण उसके गर्भ में रहने के दौरान ही हो जाता है। सात प्रकार के दैहिक/शारीरिक प्रकृतियों का वर्णन आयुर्वेद में मिलता है। त्रिदोष ( वात, पित्त व कफ) शारीरिक प्रकृतियों का निर्माण करते हैं। वातज, पित्तज, कफज, कफ पित्तज, कफवात, वात पैत्तिक व त्रिदोषज कुल सात शारीरिक प्रकृतियों का निर्माण होता है। तीनों दोषों के मिलने से समधातुज प्रकृति का निर्माण होता है जो कि सर्वश्रेष्ठ होती है। आयुर्वेद में वर्णित चरक का सिद्धांत कहता है कि ऐसे भाव या कारण जो सामान्य होते हैं वे वृद्धि का कारण हैं और ऐसे भाव या कारण जो विशेष या भिन्न होते हैं वे क्षय या ह्रास का कारण होते हैं। इस प्रकार यदि व्यक्ति अपने प्रकृति के बारे में जान जाएगा तो उसे यह भी ज्ञात हो जाएगा कि वह क्या खाएं व क्या ग्रहण न करे। इस प्रकार हम यह समझ सकते हैं कि हमारे लिए स्वयं की प्रकृति का ज्ञान होना कितना आवश्यक होता है। शासकीय आयुष पॉली क्लिनिक महासमुंद में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सर्वेश दूबे प्रकृति परीक्षण के महत्व को बताया कि मनुष्य की प्रकृति आजीवन नहीं बदलती है। मनुष्य के शरीर का निर्माण पंचमहाभूतों (आकाश, वायु, अग्नि, जल व पृथ्वी) से हुआ है व मनुष्य की दोषिक प्रकृति इन्हीं पंचमहाभूतों का हमारे शरीर में प्रतिनिधित्व करती हैं। मानव शरीर व सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड पांच महाभूतों से मिलकर निर्मित हुआ है।

ओवरटेक करने में मौके पर मौत, छत्तीसगढ़-महासमुंद में पिकअप की चपेट में आए 3 युवक

महासमुंद/पिथौरा. छत्तीसगढ़ के सराईपाली बसना में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. नेशनल हाईवे पर छुईपाली टोल नाका के पास तीन बाइक सवार युवकों को तेज रफतार पिकअप वाहन ने कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर बसना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक बसना थाना अंतर्गत गांव के रहने वाले थे. तीनों एक ही बाईक पर सवार थे और पिकअप वाहन को ओवर टेक कर आगे निकल रहे थे. इसी दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गई और बाइक पर सवार तीनों युवक इसकी चपेट में आ गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

अवैध धान जमाखोरी पर आरोपी को भेजा जेल, छत्तीसगढ़-महासमुंद में 879 कट्टा धान जब्त

महासमुंद/पिथौरा. महासमुंद जिले में अवैध धान भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. राजस्व विभाग की टीम ने अंकोरी गांव में छापेमारी कर 879 कट्टा धान जब्त किया है. टीम ने धान से जुड़े दस्तावेज न दिखाने पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. कार्रवाई के बाद अधिकारियों के साथ बदसलूकी और धमकी देने के आरोप में आरोपी विशाल गजेंद्र को जेल भेजा गया. राज्य में धान खरीदी जारी है. ऐसे में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर पैनी नजर रखी जा रही है. जानकारी के अनुसार, बसना अनुविभागीय अधिकारी मनोज खांडे के नेतृत्व में देर रात ग्राम अंकोरी में छापामार कार्रवाई की गई. इस दौरान विशाल गजेंद्र के घर से 479 कट्टा और जगदीश सिदार के घर से 400 कट्टा धान जब्त किया गया. अधिकारियों को सूचना मिली थी कि इन स्थानों पर बिना वैध दस्तावेजों के अवैध धान भंडारण किया गया है. राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर दस्तावेज मांगे, लेकिन पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके. इसके बाद मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए धान जब्त किया गया. कार्रवाई के दौरान आरोपी विशाल गजेंद्र ने अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और धमकी भी दी. इस पर अनुविभागीय अधिकारी मनोज खांडे ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया. महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले सरायपाली और पिथौरा में भी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रकों में अवैध रूप से ले जाई जा रही 1000 कट्टा धान जब्त की थी.

ठगी का मास्टरमाइंड सहित आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-महासमुंद में दुल्हन गहने-मोबाइल लेकर फरार

महासमुंद. महासमुंद पुलिस ने ठगी के दो आरोपियों का पर्दाफाश किया है, जिसके मास्टरमाइंड ने अपनी ही ठग साथी की एक व्यक्ति से शादी कर उसे लाखों रुपए और आभूषण ठग लिए थे. पुलिस ने इस मामले की शिकायत के बाद ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, ओडिशा के बलांगीर निवासी गुप्ता सुनानी उर्फ राकेश इस ठगी का मास्टरमाइंड है. उसने अपनी महिला साथी ममता सराफ उर्फ ममता पटेल के साथ मिलकर ठगी का प्लान बनाया था. प्लान के तहत आरोपी राकेश ने पहले भंवरपुर निवासी हेमकुमार चौधरी से दोस्ती कर उसे अपने झांसे में लिया, फिर 25 फरवरी 2024 को अपनी महिला साथी ममता के साथ हेमकुमार की ओडिशा के एक मंदिर में शादी करवा दी. शादी के बाद महिला, शादी में मिले सोने के जेवर और मोबाइल समेत 3 लाख रुपये का सामान लेकर ठगी के मास्टरमाइंड के साथ फरार हो गई. जिसके बाद पीड़ित हेमकुमार ने 17 जून 2024 को बसना थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने पहले सारंगढ़ निवासी सुदामा पटेल (60) और झारसुकड़ा के गोरखनाथ दास (40) को गिरफ्तार किया था. इन दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि गिरोह के दो सदस्य ओडिशा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में छिपे हुए हैं. इसके बाद पुलिस ने 12 नवंबर 2024 को गुप्ता सुनानी और ममता सराफ उर्फ ममता पटेल को ओडिशा से गिरफ्तार कर बसना लाया. पूछताछ में आरोपियों ने पूरी घटना का खुलासा किया, और बताया कि वे लंबे समय से इस तरह की ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. इस गिरोह के दो अन्य सदस्य पहले ही जेल जा चुके हैं. पुलिस ने मास्टरमाइंड गुप्ता सुनानी और महिला सदस्य ममता पटेल को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. इस ठगी मामले के सामने आने के बाद पिथौरा एसडीओपी प्रेम साहू ने लोगों से अपील की है कि वे शादी से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया में सतर्क रहें और धोखाधड़ी से बचने के लिए सावधानी बरतें.

मौके पर हुई मौत, छत्तीसगढ़-महासमुंद में 6 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा

महासमुंद. जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई. सीमेंट से भरी एक ट्रक ने 6 साल की मासूम बच्ची को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर फुलवारी चौक के पास हुई. मृतक बच्ची, कुमारी दीक्षा गुप्ता, अपने घर से सामान लेने निकली थी और सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान रायपुर से सीमेंट लेकर ओडिशा जा रही आयरन ट्रेडर्स की ट्रक (क्रमांक CG 04 MC 7433) ने उसे कुचल दिया. दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक और सह चालक दोनों मौके से फरार हो गए. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है. इस घटना ने स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

22 लाख से ज्यादा अवैध रुपये बरामद, छत्तीसगढ़-महासमुंद में चेक पोस्ट पर दो युवक पकड़े

महासमुंद. महासमुंद में सिंघोड़ा पुलिस और साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई की। बड़ी मात्रा में नगदी रकम के साथ दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से 22 लाख 53 हजार रुपये बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर रेहटीखोल के पास दोनों पकड़े गए। ओडिशा से पैदल छत्तीसगढ़ की सीमा पार कर रहे थे। रेहटीखोल चेक पोस्ट में ज्यादा मात्रा में नगदी रकम के परिवहन पर संतोषजनक जानकारी न देने और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई गई। पुलिस को अवैध शराब, गांजा व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश हैं। जिसके तहत पुलिस दूसरे प्रांतों लगी चेक पोस्ट पर नजर रख रही है। इसी दौरान आज 20.10.2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति लोहराचट्टी ओडिशा की तरफ से पैदल चलकर दो पिठ्ठू बैग के साथ ग्राम रेहटीखोल की ओर आ रहे हैं। बैग मे कुछ संदिग्ध सामान रखे हैं। सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा रोककर पूछताछ की गई, सही जवाब नहीं देने पर पास रखे बैग का तलाशी ली गई तो एक व्यक्ति के पिठ्ठू बैग से भारतीय करंसी 15,42,000 रुपये और दूसरे व्यक्ति के बैग से  7,10,800 रुपये यानी कुल 22,52,800 रुपये मिले। उक्त रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया तो कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिससे अपराध/धारा 106 के तहत कार्रवाई की गई।

रामचंडी मंदिर क्षेत्र में बनेगा पर्यटन स्थल व मांगलिक भवन, छत्तीसगढ़-महासमुंद के गढ़फुलझर पहुंचे सीएम साय

महासमुंद/पिथौरा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बसना के गढ़फुलझर में कोलता समाज की ओर से आयोजित राम चंडी दिवस समारोह में शामिल हुए. इस दौरान सीएम साय ने 50 लाख की लागत से मांगलिक भवन और राम चंडी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री साय ने पहले राम चंडी देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि की कामनाएं की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़फुलझर की पावन भूमि में आकर धन्य हो गया हूं. अति व्यस्तता के बीच राम चंडी देवी के दर्शन के लिए आया हूं. कार्यक्रम में कोलता समाज सहित जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल की मांग पर मुख्यमंत्री साय ने 50 लाख की लागत से मांगलिक भवन और राम चंडी मंदिर को पर्यटन के रूप में विकसित करने की घोषणा की. वहीं 1 नवंबर के बजाए 15 नवंबर से धान खरीदी होने के सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. भाजपा सरकार किसान हितैषी है. किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. जो किसान हित में होगा वो किया जाएगा.

सांसद एवं विधायक ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ रोपा, छत्तीसगढ़-महासमुंद में मनाया वन महोत्सव

महासमुंद. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्नान किया था। देश के नागरिकों से इस वर्ष वर्षा ऋतु में अपनी मां के सम्मान के लिए सम्मान स्वरूप एक पौधा लगाने का आह्वान किया है। जिसके तहत सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने आज एक पेड़ मां के नाम अभियान में ग्राम खैरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वन महोत्सव में विभिन्न फलदार पौधा रोपण किया गया और आम जनों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के आह्वान पर यहां एक जगह एकत्र हुए हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने बहुत ही भावनात्मक अपील की है। पेड़ से हमें ऑक्सीजन मिलता है। पेड़ जरूर लगाना चाहिए लेकिन सुरक्षा भी करना चाहिए। पेड़ लगाकर भूले नहीं, पेड़ को पानी दे और उसका रखरखाव करें। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चे और ग्रामीण अपने घर या खेतों में अवश्य पेड़ लगाएं और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। पेड़ लगाने के नाम से महासमुंद जिला का अलग से पहचान बनाएं। इस अवसर पर उन्हांने अपनी माता श्रीमती हीरावती पटेल के नाम पर बरगद वृक्ष का रोपण किया। वन महोत्सव कार्यक्रम में विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मां शब्द से सुनकर एक अलग भावना मन में जागृत हो जाता है। हमारी यशस्वी प्रधानमंत्री के अपील पर अवश्य पेड़ लगाएं। यह पेड़ जब तक रहेगा तब तक मां का नाम रहेगा। आने वाले समय में यही पेड़ पर्यावरण के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के साथ जाली लगाकर पेड़ की सुरक्षा करें। उन्होंने अपनी मां श्रीमती चुमकेश्वरी सिन्हा के नाम पर बेल पेड़ का पौध रोपण किया। उन्होंने कहा कि यहां स्कूल की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल भी बनाया जाएगा। वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत ने बताया कि पेड़ की असली महत्ता को कोरोना काल ने सिखाया है। आज हर व्यक्ति को अच्छी सेहत के लिए 20 पेड़ की आवश्यकता है। इसलिए हमें कम से कम 20 पेड़ लगाना ही चाहिए और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखण्ड में निःशुल्क वाहन के माध्यम से ही फलदार और छायादार पेड़ों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। सभी ग्रामीण इसका अवश्य लाभ उठाएं। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने भी एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण कर जिलेवासियों से पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया। महोत्सव में लोगों को निःशुल्क पौध का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री यतेंद्र साहू, पार्षद श्रीमती मीना वर्मा, श्री महेंद्र जैन, श्री मुन्ना देवार, श्री मंगेश टकसाले, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, सरपंच खैरा श्रीमती नीलम कोसरे, श्री चंद्रहास चंद्राकर, श्री संदीप दीवान, श्रीमती सुधा साहू, श्री मनीष शर्मा, श्री प्रकाश शर्मा, श्री प्रदीप चंद्राकर, श्री रमेश साहू, श्री देवेंद्र चंद्राकर, श्री हनीश बग्गा, श्री श्याम साकरकर उपस्थित थे तथा उप वनमंडलाधिकारी श्री अब्दुल वहीद खान एवं परिक्षेत्र अधिकारी श्री करमाकर एवं वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़-महासमुंद में रेलवे लाइन में दो भाइयों के शव

Ginger water: Drink this special drink before eating, there will be no gas problem

महासमुंद. महासमुंद में रायपुर-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन में आज सुबह दो सगे भाइयों की लाश मिली है। एक साथ दो भाइयों की लाश मिलने से आसपास सनसनी फैल गई है तो वहीं परिवार में मातम का माहौल है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में सुनील यादव 35 वर्ष और आकाश यादव उम्र 22 वर्ष हैं जो महासमुंद शहर के वार्ड नं 11 नयापारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दरसल कल रात दोनों भाई खाना खाने के बाद घर से निकले थे, और आज सुबह उनकी इमलीभाठा कैनाल रेलवे ट्रैक के पास इनकी रेलवे ट्रैक पर लाश मिली है। दोनों भाई श्रमिक का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक यह आत्महत्या है या फिर हत्या इसका कारण अब तक अज्ञात है और मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। बड़ा भाई सुनील, कैटरिंग का काम करता था। इसके अलावा छोटा भाई आकाश राज मिस्त्री का काम करता था। कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। एसडीओपी अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मृतक सुनील की पत्नी कुछ दिन पहले कही चली गयी थी। जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में रहता था। बहरहाल पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे हत्या या आत्महत्या का कारण का पता चल सके।

छत्तीसगढ़-महासमुंद में कर्ज से परेशान किसान ने कीटनाशक पिया

महासमुंद. बागबाहरा ब्लॉक के हरनादादर गांव में एक किसान ने कीटनाशक दवाई पीकर आत्महत्या कर ली। उनके पास  ढाई एकड़ कृषि भूमि थी। परिजनों का आरोप है कि किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की है। मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने जांच कमेटी बनाई है। साथ ही स्थानीय कांग्रेस विधायक ने राज्य सरकार से 5 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, मामले में पुलिस विभाग के आला अधिकारी जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर जाने की बात कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हरनादादर गांव में रहने वाले किसान बलिराम ठाकुर (60) ने रविवार को कीटनाशक दवाई खाली थी। परिजनों ने उन्हें शासकीय अस्पताल बागबाहरा पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में आदिवासी किसान बलिराम ठाकुर की इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बलिराम ठाकुर ने सूदखोर से 30 हजार रुपये कर्ज लिया था, जो ब्याज सहित बढ़कर 50 हजार रुपये हो गया था। जिसे वापस करने के लिए सूदखोर लगातार दबाव बना रहे थे, जिससे परेशान होकर किसान ने आत्महत्या कर ली।  किसान की इस आत्महत्या के बाद अब सियासत भी शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस ने इस पूरे मामले में पांच सदस्यी जांच टीम का गठन कर दिया है। वहीं, स्थानीय खल्लारी के कांग्रेस विधायक द्वारकाधीश यादव ने परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली है। उनका कहना है कि वे मुख्यमंत्री से किसान परिवार को पांच लाख का मुआवजा राशि देने की मांग करेंगे, लेकिन यदि उन्हें न्याय और मुआवजा नहीं मिलता तो ग्रामीणों के साथ कांग्रेस और खुद विधायक भी प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। इस पूरे मामले में पुलिस के अधिकारी मर्ग कायम कर जांच में जुट गए हैं। बागबाहरा एसडीओपी यूलैंडन यार्क का कहना है कि हरनादादर के किसान ने जहर खाकर आत्महत्या तो की है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही पता चलेगा कि आत्महत्या का कारण क्या था। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live