LATEST NEWS

36 करोड़ के निर्माण का भूमिपूजन, छत्तीसगढ़-मुंगेली में डिप्टी सीएम साव ने दी विकास कार्यों की सौगात

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने शुकवार को मुंगेली में 36 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने मुंगेली के आगर खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पांच करोड़ 43 लाख रुपए से अधिक के कार्यों का लोकार्पण किया। इन निर्माण कार्यों में 17 लाख 56 हजार रुपए की लागत से गुरु घासीदास, महाराणा प्रताप एवं महावीर चौक का सौंदर्यीकरण, एक करोड़ 79 लाख 34 हजार रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक-1 से वार्ड क्रमांक-22 में 37 स्थानों पर सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य, 25 लाख छह हजार रुपए की लागत से पौनी-पसारी परिसर का निर्माण कार्य, एक करोड़ 44 लाख 46 हजार रुपए की लागत से आठ स्थानों पर ट्यूबलर पोल स्थापना कार्य और 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत एक करोड़ 76 लाख 79 हजार रुपए की लागत से विभिन्न वाहनों के क्रय शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में मुंगेली शहर के लिए 25 करोड़ रुपए से अधिक के नए विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज गौरवशाली और ऐतिहासिक पल है। मुंगेली शहरवासियों के लिए 36 करोड़ रुपए से अधिक के लागत के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है। साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तेज गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं। मुंगेली की जनता को मांगने की जरूरत नहीं है। वे मुंगेली की आवश्यकताओं को भली-भांति जानते हैं। मुंगेली का बहुत पुराना व गौरवशाली इतिहास रहा है। उसके गौरव के अनुरूप मुंगेली की तरक्की हो, उसके लिए हरसंभव कार्य करेंगे। मुंगेली में हाइटेक बस स्टैण्ड और नालंदा परिसर बनेगा उप मुख्यमंत्री ने आज मुंगेली में लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में 25 करोड़ रुपए से अधिक के नए कार्यों की घोषणा की। उन्होंने मुंगेली में हाइटेक बस स्टैंड के लिए छह करोड़ 20 लाख रुपए और नालंदा परिसर के लिए चार करोड़ 41 लाख रुपए की घोषणा की। साव ने आगर खेल मैदान के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ 10 लाख रुपए, अधिकारी-कर्मचारी आवास निर्माण एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए 80 लाख रुपए, भक्त माता कर्मा चौक के निर्माण एवं मूर्ति की स्थापना के लिए 30 लाख रुपए, निरंजन प्रसाद केशरवानी बाल वाटिका मलाई घाट के मुक्तिधाम के लिए 30 लाख रुपए, साहू पारा में सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रुपए, मां परमेश्वरी चौक, परशुराम चौक, गुरू घासीदास चौक जैसे पांच चौकों के सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपए, मां परमेश्वरी चौक देवांगन मुक्तिधाम में हाई मास्क लाइट के लिए 12 लाख रुपए, हीरालाल वार्ड में आगर नदी तट पर शेड निर्माण और मृतक संस्कार हेतु चबूतरा निर्माण के लिए 10 लाख रुपए तथा महाराणा प्रताप पेंडाराकापा में पचरी निर्माण के लिए सात लाख रुपए देने की भी घोषणा की।

विद्युत उपकेंद्र का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़-मुंगेली के लोरमी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के नवरंगपुर में 33/11 केव्ही नवीन सब स्टेशन का लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा यहां 3.15 एमव्हीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है। इस नए विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के 22 गांवों को लो-वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इससे छह हजार बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विद्युत उपकेंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की हर एक गारंटी को पूरा किया जा रहा है। गांव, गरीब, किसान सभी का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज शुरू हुए इस नए विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्रवासियों को लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। उन्होंने लोगों से बिजली का सदुपयोग करते हुए इसके बचत की अपील की। उल्लेखनीय है कि नवरंगपुर, डिंडोरी, कठौतिया इत्यादि गांवों के खुड़िया फीडर से अधिक दूरी के कारण हमेशा लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी। नवरंगपुर में 33/11 केव्ही का नया सब-स्टेशन बन जाने से अब यह समस्या नहीं होगी। पथर्रा फीडर के आठ गांवों आछीडोंगरी, राम्हेपुर, भस्करा, लीलापुर, खैराखुर्द, पीथमपुर, डबरी इत्यादि को नवरंगपुर सब-स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इससे अधिक लोड की समस्या दूर होगी। लोकार्पण कार्यक्रम में विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

कई मामलों में हुई कार्रवाई, छत्तीसगढ़-मुंगेली में महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने की जनसुनवाई

मुंगेली. छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष, मनियारी, मुंगेली में जनसुनवाई की. उनके साथ सदस्य सरला कोसरिया और लक्ष्मी वर्मा भी मौजूद रहीं. जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न से संबंधित 11 मामलों पर सुनवाई की गई. बता दें, डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में राज्य स्तर पर यह 292वीं और मुंगेली जिले में चौथी जनसुनवाई थी. सुनवाई के दौरान कुछ मामलों को नस्तीबद्ध किया गया, तो कुछ मामलों में आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए. इन मामलों में हुई सुनवाई —————— बकाया राशि की वसूली के लिए निर्देश: एक मामले में आवेदिका ने अनावेदक पर बकाया राशि का दावा किया. पिछले सुनवाई में अनावेदक ने वॉयस रिकॉर्डिंग में अपनी आवाज होने की बात स्वीकार की थी. आयोग ने आवेदिका को अपने दस्तावेजों के आधार पर दीवानी न्यायालय में मामला दर्ज करने का सुझाव देते हुए प्रकरण को नस्तीबद्ध कर दिया. सुसाइड नोट मामले में एसपी दुर्ग से मांगी गई रिपोर्ट: एक अन्य मामले में आवेदिका ने बताया कि उसके पति सौरभ सोनी ने आत्महत्या कर ली थी. उनके द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में अनावेदिका को जिम्मेदार ठहराया गया था. आयोग ने इस मामले में जीआरपी थाना दुर्ग से अब तक हुई कार्रवाई पर विस्तृत रिपोर्ट एक माह के भीतर प्रस्तुत करने को कहा. रायपुर में इस प्रकरण की सुनवाई की जाएगी. जमीन और संपत्ति विवाद सुलझा: एक मामले में आवेदिका और अनावेदक (ससुर) के बीच संपत्ति विवाद को सहमति से सुलझा लिया गया. आवेदिका को खेती की जमीन में 1/4 हिस्सा और लोरमी स्थित मकान में हिस्सेदारी देने पर दोनों पक्ष सहमत हुए. मामला नस्तीबद्ध किया गया. वन विभाग के मामले में होगी जांच एक प्रकरण में आवेदिका ने वन विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. आयोग ने इस मामले में डीएफओ मुंगेली को पत्र भेजकर जांच कराने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. रिपोर्ट मिलने के बाद अगली सुनवाई रायपुर में होगी. अनुपस्थित आवेदिका के मामले नस्तीबद्ध एक अन्य मामले में आवेदिका की लगातार अनुपस्थिति के कारण प्रकरण को नस्तीबद्ध कर दिया गया. महिला आयोग ने जनसुनवाई में आए मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी है. आयोग ने उम्मीद जताई है कि महिलाएं अपने अधिकारों के लिए सामने आएंगी और उनके लिए न्याय सुनिश्चित किया जाएगा.

डिप्टी सीएम और कलेक्टर-एसपी सपरिवार शामिल, छत्तीसगढ़-मुंगेली के ‘व्यापार मेला’ का खूबसूरत यादों के साथ समापन

मुंगेली। क्या आम और क्या खास, हर वर्ग ने मुंगेली के व्यापार मेला में पहुंचकर आनंद लिया, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और विधायक से लेकर डिप्टी सीएम और केंद्रीय राज्य मंत्री जैसे दिग्गज जनप्रतिनिधियों ने भी मुंगेली का त्यौहार बन चुके व्यापार मेले में शिरकत कर न सिर्फ आयोजन समिति स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोयायटी बल्कि मुंगेली की जनता का विश्वास बढ़ाते हुए मेले में चार चांद लगाया. वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का भी लगभग रोजाना उपस्थिति देखने को मिल रही थी, एसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी दल बल के साथ रोजाना कार्यक्रम समाप्त होते तक उपस्थित रहते थे और लोगों को ये एहसास दिलाते थे कि पुलिस आपके साथ है, मेले का आप लोग आराम से आनंद ले सकें. वहीं आयोजन समिति के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से मेला सम्पन्न हो सके इसलिए सीसीटीवी कैमरा से मेला परिसर को लैस किया गया था. आखिरी दिन सपत्नीक पहुंचे कलेक्टर – सीईओ व्यापार मेला यूं ही नही मुंगेली का त्यौहार कहलाता है, हर वर्ग इस मेले के रंग में रंग जाता है, यही वजह है कि मेले के आखिरी दिन कलेक्टर राहुल देव व जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय सपत्नीक इस मेले में पहुँचकर आम नागरिक की भांति मेले में शामिल होकर, न सिर्फ खरीद दारी की, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ भी उठाया. इसके अलावा कलेक्टर-सीईओ ने सपत्नीक बच्चों के साथ झूले का भी आनंद उठाया. जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि इसीलिए मुंगेली का व्यापार मेला, मुंगेली का त्यौहार बना हुआ है. एसपी ने मां के साथ झूला झूलकर लिया आनंद इधर मेले के आखिरी दिन पुलिस कप्तान भोजराम पटेल देर रात तक मेले में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए मेला परिसर में देर रात तक मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने आम नागरिक की तरह अपनी मां और पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ परिवार की भांति व्यापार मेला में ड्रैगन झूला झूलकर आनंद लेते हुए बचपन की यादों को ताजा किया. तो वहीं हवाई झूला झूलने के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत को हवाई झूला झूलने में सर दर्द व चक्कर आने जैसी शिकायत रहती है, जिसके कारण वे हवाई झूला झूलने में हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे, लेकिन पुलिस कप्तान ने हिम्मत बांधते हुए उन्हें झूला में बैठाकर अपने साथ झुला भी झुलाया. 6वें दिन रहा ये आयोजन मुंगेली व्यापार मेला 2024 का समापन शानदार भव्यता के साथ संपन्न हुआ. कोलकाता ब्लीज डांस टूप कोलकाता मुंबई की बैंड की टीम द्वारा शानदार प्रस्तुति हुई. बैंड द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे गीत और डांस पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे. बैंड का लोगों ने खूब आनंद उठाया. इसके पूर्व मुंगेली व्यापार मेला के समापन दिवस के आखिरी दिन के अतिथि के रूप में मुंगेली व्यापार मेला के संरक्षक गण रहे. मां सरस्वती, विघ्नहर्ता गणेश और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में दीप प्रज्वलन के साथ अंतिम दिवस का मंचीय कार्यक्रम आरंभ हुआ. आयोजन समिति ने जताया मुंगेलीवासियों का आभार स्टार्स ऑफ टुमारो के अध्यक्ष महावीर सिंह ने अपने स्वागत भाषण में कहा मुंगेली व्यापार मेला केवल हमारा नहीं अपितु शहर और मुंगेली जिले का आयोजन है और आप सबकी सहभागिता से ही यह सफलता की ओर आगे बढ़ रहा है. मैं आप सबका हृदय से अभिनंदन करता हूं. मुंगेली व्यापार मेला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए टीम के संयोजक रामपाल सिंह ने कहा मुंगेली व्यापार मेला, व्यापार के साथ-साथ बड़े शहरों के आयोजन को अपने नगर में उपलब्ध कराने का रहा है. साथ ही नई प्रतिभाओं को मंच देकर आगे बढ़ाने का उद्देश्य है और आप सबके सहयोग से हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इस अवसर स्टार्स ऑफ टुमारो टीम के सचिव विनोद यादव ने मुंगेली नगर के लोगो साथ-साथ शासन, प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में सहयोग की अपेक्षा की बात रखी. व्यंजन सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन छठवें और आखिरी दिन दोपहर के कार्यक्रम में व्यंजन सजाओ प्रतियोगिता संपन्न हुआ. व्यंजन प्रतियोगिता में अजीत कौर प्रथम, पूर्वी एवं भावना पोपटानी द्वितीय, कशिश एंड पूर्वी राजेश तृतीय रहीं. व्यंजन प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में एकता करतानी, विनया सिंह एवं कृति जैन रही. सायं 7:00 बजे से मुंगेली श्री (बॉडी बिल्डिंग) कार्यक्रम आरंभ हुआ. जिसमें 28 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता निभाई. मुंगेली श्री प्रतियोगिता में विजेंद्र नागरे, राजेंद्र पटेल एवं कमल साहू ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया. मुंगेली श्री प्रतियोगिता के निर्णायक तेजा सिंह साहू, प्रफुल्ल साहू , जितेंद्र सिंह राजपूत एवं आशीष तिवारी रहे.

कलेक्टर-एसपी ने लिया आनंद, छत्तीसगढ़-मुंगेली में कोटवार के ‘ऐसी लागी लगन’ गीत पर तहसीलदार ने तबले से दी ताल

मुंगेली. जिले के कोटवारों के सम्मान में प्रशासन एवं पुलिस ने सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें कोटवारों की सजगता और सक्रिय भूमिका को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने न सिर्फ सराहना की, बल्कि उन्हें शॉल, श्रीफल व प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित भी किया. इस दौरान कोटवारों ने गीत संगीत की प्रस्तुति भी दी. ग्राम सुरेठा के कोटवार सुंदर दास ने हारमोनियम वादन करते हुए ‘‘ऐसी लागी लगन’’ गीत गाया और सरगांव के तहसीलदार अतुल वैष्णव ने ‘‘तबले’’ पर संगत किया. संगीतमय माहौल को देखते हुए कलेक्टर राहुल देव एवं एसपी भोजराम पटेल भी खुद को रोक नहीं पाए और उनके साथ बैठकर सुमधुर गीत-संगीत का आनंद लिया. इसी तरह कोटवार संघ के अध्यक्ष संतोष मानिकपुरी ने ‘‘जय छत्तीसगढ़ गीत’’ पर मनमोहक प्रस्तुति दी. क्या था पूरा कार्यक्रम जिला एवं पुलिस प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करने वाले कोटवारों को सम्मानित करने और स्थानीय प्रशासन में उनकी भूमिका को रेखांकित करने जिला मुख्यालय स्थित सतनाम भवन में ‘‘मोर पहचान, मोर सम्मान’’ थीम पर कोटवार सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के गांवों से आए कोटवारों ने भाग लिया. कोटवारो को लेकर क्या बोले कलेक्टर सम्मेलन में कलेक्टर राहुल देव ने कोटवारों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कोटवारों से मिलकर बहुत खुशी हो रही है। आप सभी जिला और पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि है। गांव में अपना प्रभाव बनाने पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें। वर्दी की गरिमा और सम्मान को बनाए रखें। आपकी दोहरी जिम्मेदारी है। आप प्रशासन की रीढ़ है। कहीं भी अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने कानून व्यवस्था महत्वपूर्ण होती है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था को मजबूती देने के लिए आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है। कोटवारों की महत्वपूर्ण सूचना से कोई बड़ी घटना टल सकती है, इसलिए अपने कार्यों को गंभीरता से करना है। उन्होंने आने वाले पंचायत चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने कोटवारों को प्रोत्साहित किया। गांव की सुरक्षा कवच के रूप में करें कार्य – पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि कोटवार और प्रशासन एक माला की तरह हैं। गांव की खुशी, सुख-दुख व सम्मान सभी चीजों की जानकारी कोटवारों को होती है। आप अपने गांव के बारे में सटीक एवं पूरी जानकारी रखें। अपने पद की गरिमा को बना के रखते हुए कार्य करें। गांव में कोई भी अनजान व्यक्ति आ रहा है, उसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दें। जीवन को खूबसूरती के साथ जीते हुए गांव की सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करना है। उन्होंने साइबर ठगी के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहने की अपील की।

बिजली के तार की चपेट में आने की आशंका, छत्तीसगढ़-मुंगेली में लोरमी जंगल में नन्हें हाथी का संदिग्ध शव मिला

लोरमी। लोरमी वन परिक्षेत्र अंतर्गत टिंगीपुर इलाके में हाथी के नन्हे शावक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वन क्षेत्र में जंगली जानवरों की शिकार के लिए बिछाए गए करंट तार की चपेट में आने से नन्हे हाथी की मौत हुई है. घटना टिंगीपुर इलाके के परसापारा यादव गांव की है, प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मरने वाले नन्हें हाथी का शव करीब 2 से 3 दिन पुराना है. हाथी के गले और पैर में चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं. इधर इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. ग्रामीणों की सूचना पर ATR सहित मुंगेली और बिलासपुर वनमण्डल के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी के साथ डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि नर हाथी की मौत कैसे हुई है. इस पूरे मामले में देखना होगा कि वन विभाग द्वारा कब तक मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा. वहीं यदि करंट तार की चपेट में आने से मौत हुई है, तो जिम्मेदारों पर विभाग कब तक क्या कार्रवाई करती है.

वृद्धाश्रम और शहीद के परिवारों के बीच पुलिस अफसरों ने मनाई दिवाली, छत्तीसगढ़-मुंगेली कलेक्टर-एसपी ने कार्यस्थल जलाए दीये

मुंगेली। प्रकाश का पर्व दीपावली एक ऐसा पर्व है जिसे भारतीय बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। क्या आम और क्या खास, हर वर्ग इस त्योहार को इस तरह मनाता है कि वह उसे यादगार बना सके। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने दिवाली को अनोखे रूप से मनाते हुए न सिर्फ एक संदेश देने की कोशिश की है, बल्कि इसे जिस अंदाज में मनाया गया वह काफी प्रेरणादायक भी है। इस दिवाली जिले के कलेक्टर राहुल देव और एसपी भोजराम पटेल ने अपने-अपने कार्यालय में पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं थाना व चौकी प्रभारियों के साथ अनोखे ढंग से दीपावली का यह पर्व मनाकर जिलेवासियों के लिए खुशहाली की कामना की है। कलेक्टर-एसपी ने कार्यस्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किया मुंगेली जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस ने दीपावली पर्व को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की थी। इस त्योहार में सभी वर्ग के लोग त्योहार का आनंद लेते हुए दिखाई दिए, मंदिरों एवं विभिन्न स्थलों में रोशनी की गई। इसी क्रम में शासकीय भवनों को भी रोशनी किया गया था। जिला कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किए एवं मुंगेली के लोगों की खुशहाली की कामना की। थाना व चौकी प्रभारियों ने इस तरह मनाया त्योहार इसी क्रम में जिले के थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा भी अपने थाना क्षेत्र के कोटवारों को दीप व रंगोली दिए गए और शहीद जवानों के परिजनों के साथ भी दीपावली त्यौहार मनाया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा मुंगेली स्थित वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गई और मिठाई व फल वितरित किए गए। दीपावली के इस पावन पर्व पर जिला कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मुंगेली जिला वासियों को प्रकाश के महापर्व दीपावली की शुभकामना देते हुए जिलेवासियों के लिए खुशहाली की कामना की।

नाबालिक सहित छह आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-मुंगेली में नौ लाख मूल्य की ब्राउन सुगर पकड़ी

मुंगेली. मुंगेली में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जहां नशे के अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उसी कड़ी में मुंगेली पुलिस के द्वारा  महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर संजीव शुक्ला के दिशा-निर्देश एवं मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले के साइबर सेल की टीम एवं थाना जरहागांव को मुखबीर के जरिये से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई। साइबर सेल की टीम एवं थाना जरहागांव को सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग के अर्टिगा वाहन में कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुये अंबिकापुर-बिलासपुर से मुंगेली की तरफ आ रहे हैं। पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही तत्काल घेराबंदी एवं धर पकड़ हेतु अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग टीम को तैनात किया गया। इसी दौरान शाम तकरीबन 4 से 5 बजे के मध्य बिलासपुर तरफ से एक अर्टिगा कार क्रमांक CG 28  K 4790 आते दिखी जिसे पूर्व से तैनात पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर रोका गया। कार में 06 व्यक्ति सवार थे। सवार व्यक्तियों की विधिवत् तलाशी ली गई तो कार के अंदर रखे कैरी बैग के अंदर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर मिलने पर सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन अर्टिगा कार को जप्त किया गया। मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया की गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा पूछताछ में बताया गया कि अवैध ब्राउन शुगर को दीगर राज्य से पहले बस में लेकर आये उसके बाद अंबिकापुर-कोरबा के सीमा से अन्य साथियों के साथ कार के माध्यम से तस्करी करते हुये मुंगेली आ रहे थे। अपचारी बालक सहित अन्य 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेष किया जा रहा है।

पुलिस कांस्टेबल की मौत, छत्तीसगढ़-मुंगेली में अनियंत्रित पिकअप वाहन ने मारी टक्कर

मुंगेली/लोरमी। लोरमी में एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने पुलिस कांस्टेबल प्रशांत मसीह को ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना चिल्फी पुलिस थाने के बोड़तरा गांव में हुई। ग्रामीणों ने जब सड़क पर शव को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि प्रशांत मसीह चिल्फी थाने में पदस्थ थे। हादसे से ठीक पहले शाम करीब 8 बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म कर बोड़तरा की तरफ खाना खाने के लिए आए हुए थे। जिसके बाद वह चिल्फी की तरफ वापस जा ही रहे थे कि अचानक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चिल्फी पुलिस ने कांस्टेबल प्रशांत मसीह के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए लोरमी रवाना कर दिया है।

10 हितग्राहियों को मिली घर की चाबी और 20 हजार को स्वीकृति पत्र, छत्तीसगढ़-मुंगेली में लगा आवास मेला

मुंगेली। जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में ‘‘हमर आवास हमर विकास’’ की थीम पर जिला स्तरीय आवास मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी विकास तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक पुन्नूलाल मोहले कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर अतिथियों ने आवास योजना के 10 हितग्राहियों को चाबी सौंपी और 60 से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री साहू ने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही सबसे पहले 03 करोड़ आवास की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं प्रदेश में विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री बनते ही पहली केबिनेट की बैठक में 18 लाख आवासहीन परिवारों के लिए आवास की स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में जिले के 20 हजार से अधिक हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किया गया है। इसके लिए पूरे जिलेवासी बधाई के पात्र हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कही यह बात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब के सपने को साकार करने का संकल्प लिया है। हर गरीब का सपना होता है, कि उसका खुद का पक्का मकान हो। इस सपने को साकार करने का बीड़ा देश के प्रधानमंत्री ने उठाया। छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 14 दिसंबर को पहली केबिनेट की बैठक में 18 लाख आवास प्रदान करने हस्ताक्षर किया गया। प्रतिमाह महतारी वंदन का पैसा महिलाओं को मिल रहा है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी की जा रही है। मोदी के एक एक गारंटी को पूरा करने में लगी है सरकार -प्रभारी मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि देश में 2016 से पक्का आवास बनाने की दिशा में काम हो रहा है। मुंगेली जिले में 2024 में 20551 आवास निर्माण का लक्ष्य प्राप्त है। हमारी सरकार मोदी के एक-एक गारंटी को पूरा कर रही है। पात्र हितग्राही आवास योजना से न हो वंचित -विधायक विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि हमारी सरकार का पूरा प्रयास है कि आवास योजना का लाभ लेने से कोई पात्र हितग्राही वंचित न हो। आज इसी कड़ी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जो भी व्यक्ति आवास योजना का लाभ नहीं ले पाया है, वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जिले में 47 हजार से ज्यादा पूर्ण- कलेक्टर कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जिले में 49 हजार 225 आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध 47 हजार 100 से अधिक आवासों को पूर्ण कर लिया गया है। आवास योजना में राज्य स्तरीय रैंकिंग में मुंगेली जिला शीर्ष से चौथे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लक्ष्य हितग्राहियों को पक्का छत पक्का मकान दिया जाना है। जिले में पूर्ण आवासों के विरुद्ध कल 565 करोड़ 26 लाख रुपए एवं नए स्वीकृत आवासों में प्रथम किस्त की राशि 33 करोड़ 23 लाख 20 हजार रूपए हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित किया जा चुका है। 60 से अधिक हितग्राही लाभान्वित आवास मेले में जिले के सभी विकासखण्डों के 60 से अधिक हितग्राहियों को आवास सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभन्वित किया गया। इनमें एन.आर.एल.एम. अंतर्गत लखपति दीदी, सामुदायिक निवेश कोष, चक्रीय निधि, एन.आर.एल.एम. बैंक लिंकेज तथा विश्वकर्मा योजना के हितग्राही शामिल हैं। आवास मेले में जिले के तीनों विकासखण्डों के 10 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई तथा 10 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। इसी प्रकार स्व सहायता समूहों से जुड़ी 09 लखपति दीदीयों को सम्मानित किया गया। मेले में सामुदायिक निवेश कोष अंतर्गत 09, चक्रीय निधि अंतर्गत 09, एन.आर.एल.एल बैंक लिंकेज अंतर्गत 09 तथा पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत 05 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के समापन में जिला प्रशासन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों को किया गया।

छत्तीसगढ़-मुंगेली में अवैध संबंध पर युवक की हत्या में छह गिरफ्तार

मुंगेली. दो दिन पूर्व रेहुटा शराब दुकान के पीछे अज्ञात युवक की लाश मिली। जिसकी पहचान खररीपारा के रहने वाले नरेंद्र श्रीवास के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में खुलासा किया है। जिस पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए पाया की प्रमुख आरोपी द्वारा सहयोगियों से मिलकर अपनी प्रेमिका से मिलकर मृतक नरेन्द्र श्रीवास की हत्या कर शव को शराब भठ्ठी के पीछे  ठिकाना लगाया था। हत्या करने के लिये सल्फास गोली खिलाकर बेहोश होने पर तौलिये से गला घोट कर हत्या कर दी। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बीती सात जून 2024 को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रेहुंटा शराब भट्ठी के पीछे नीम पेड़ के नीचे एक अज्ञात पुरुष उम्र करीबन 24-25 साल की लाश पड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच करने पर मृतक की पहचान नरेन्द्र श्रीवास पिता शिवनारायण श्रीवास उम्र 25 साल साकिन खरीपारा मुंगेली, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली के रूप में हुई। इके बाद मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव का पी.एम. जिला अस्पताल मुंगेली से कराया गया। नौ जून को रिपोर्ट आई थी कि मृतक का गला दबाने से सांस की गति अवरूद्ध होने के कारण मौत हुई। इसके बाद पुलिस ने धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने करीबन 500 मोबाईल नंबरो की काल डिटेल साइबर सेल से टावर डम्प घटना स्थल के आस-पास के सीसी कैमरा फुटेज लिया गया। अवलोकन तथा मुखबीर से प्राप्त सूचना एवं सीसी कैमरा फुटेज आरोपीगण शिवम साहू, अजय धुरी तथा राकेश श्रीवास को अलग अलग पुलिस टीम भेजकर बिलासपुर एवं रायपुर से पकड़ कर थानाे लाया गया। आरोपी राकेश श्रीवास से पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लेने पर बताया नरेन्द्र श्रीवास की पत्नी पूजा श्रीवास मेरे से प्रेम संबध चल रहा था। नरेन्द्र श्रीवास बात करते हुए पकड़ लिया था। इसी कारण उसके साथ विवाद चल रहा था। पूजा श्रीवास को पाने के लिये नरेन्द्र श्रीवास को रास्ते से हटाने के लिये पूरी प्लानिग के साथ उसकी हत्या करने की योजना बनाई। आरोपियों ने बताया कि अपने मामा के गांव के लगरा सीपत बिलासपुर से अपने दोस्तों को बुलाकर प्लानिग अनुसार नरेन्द्र श्रीवास को अहमद लाज के पास सेलून दुकान के पास आरोपी शिवम साहू ने अपने मोबाईल से विनोद श्रीवास से बात की। तब नरेन्द्र श्रीवास ने उन दोनों के साथ अपना बाल कटिंग एवं दाढी बनाने का सामान को एक टावेल में लपेटकर रखा और अजय, शिवम साहू के उनके मो.सा. में पीछे बैठाकर मृतक को खडखडिया नाला रायपुर रोड होते देशी शराब दुकान रेहुटा भट्ठी से दो प्लेन शराब पउवा लेकर लिया और नुनिया पेट्रोल पंप के पास राकेश श्रीवास ने एक व्यक्ति को भेजकर उसने नींद की गोली बताकर एक अखबार पेपर में लपेट कर सल्फास गोली को दिया। नरेन्द्र को साथ में लेकर दोनों विनोद श्रीवास के मकान पर ले गए। पहले से राकेश श्रीवास अंदर कमरे में बैठा था। बाहर बैठक रूम में अजय, शिवम व नरेन्द्र श्रीवास तीनों बैठे और अजय धुरी शिवम साहू दोनों ने गिलास में शराब डालकर नरेन्द्र श्रीवास को शराब दी। इसके बाद उसकी हत्या कर दी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live