LATEST NEWS

मौसी को देखने जा रहा था अस्पताल, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े डम्पर से टकराकर युवक की मौत

रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात सड़क किनारे खड़ी बेतरतीब ढंग से खड़ी डम्फर से टकरा जाने की घटना में अस्पताल में भर्ती अपनी मौसी को देखने जा रहे युवक की मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाने में आशीष यादव उम्र 27 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह सियारपाली का रहने वाला है। उसका बड़ा भाई महेन्द्र यादव इण्ड सिनर्जी में ड्रायवरी का काम कर रहा था। आशीष ने बताया कि उसकी मौसी रायगढ़ जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। बीती रात उसका बड़ा भाई बजाज प्लेटिना क्रमांक सीजी 13 जे 5525 से अकेले ही मौसी को देखने निकला था। इसी बीच रात करीब साढ़े 10ः30 बजे उसे पता चला कि उसके बड़े भाई महेन्द्र यादव का ग्राम पंडरीपानी के पास एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद उसे उपचार हेतु रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सूचना के बाद वह तत्काल अस्पताल पहुंचा तो देखा कि उसके भाई की मौत हो चुकी थी। बहरहाल मृतक के छोटे भाई की रिपोर्ट पर चक्रधर नगर पुलिस ने  डम्फर वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले को जांच में ले लिया है।   सड़क किनारे खड़ी डंपर से टकराया मृतक के छोटे भाई आशीष ने बताया कि अस्पताल से उसका रिश्तेदार राजू मृतक की मां को छोडने घर जा रहा था। तब पंडरीपानी गांव के पास स्थित लक्ष्मी मंदिर के पास सड़क दुर्घटना के बाद होनें वाली भीड़ को देखने के लिये रूके तब उन्हें पता चला कि महेन्द्र यादव सड़क किनारे खड़ी डम्फर क्रमांक सीजी 13 एलए 4525 में टकरा कर लहू लुहान व अचेत अवस्था में पडा था। अंधेरे में खड़ी थी डम्फर मृतक के भाई ने यह भी बताया कि डम्फर वाहन का चालक वाहन को असुरक्षित ढंग से सड़क किनारे खड़ी किया गया था इस दौरान न तो उक्त वाहन की पार्किग लाईट जल रही थी और न ही वाहन में रेडियम चिपका हुआ था और न ही डम्फर चालक के द्वारा किसी प्रकार का सकेत लगाया गया था। अंधेरे में गाड़ी खडी करने से उक्त घटना घटित हुई है।

सदस्यों ने ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग, छत्तीसगढ़-रायगढ़ के धान खरीदी केंद्र पर कर्मचारी से मारपीट व गाली-गलौज

रायगढ़। रायगढ़ जिले में धान खरीदी केंद्र पहुंचकर रायगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रकाश नायक के द्वारा धान खरीदी में तौलाई को लेकर वहां के फड़ प्रभारी के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में फड़ प्रभारी ने पुसौर थाना में शिकायत की है। इसके बाद रायगढ़ जिला सहकारी कर्मचारी संघ के सदस्यों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि धान उपार्जन केंद्र छिछोर उमरिया के फड़ प्रभारी शिशुपाल भोय को रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक एवं सुखसागर गुप्ता, बजरंग गुप्ता, संहित पटेल, कैलाश गुप्ता, रेशम गुप्ता, उत्तम सिदार और अन्य उनके 10-12 सहयोगी साथियों के साथ मिलकर शासकीय कार्य कर रहे थे। कर्मचारी शिशुपाल भोय के साथ शराब के नशे में गाली-गलौज कर मारपीट की गई, जो कि निंदनीय अपराधिक कृत्य है। ज्ञापन में कहा गया है कि शासन की धान खरीदी का कार्य महत्वपूर्ण है और इस तरह हमारे कर्मचारियों के साथ मारपीट करना हतोत्साहित कर रहा है एवं भय का वातावरण निर्मित हो रहा है। इस भय के वातावरण में कार्य करने में परेशानी हो रही है। साथ ही साथ जिले के सभी कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए ज्ञापन में रायगढ़ जिला सहकारी कर्मचारी संघ के सदस्यों द्वारा मांग की गई है कि इस घटना में शामिल समस्त आरोपियों के विरूद्ध उचित कार्रवाई की जाए, जिससे समस्त कर्मचारी भय मुक्त होकर शासन का महत्वपूर्ण कार्य धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से कर सके। पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग रायगढ़ जिला सहकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामाधर गबेल ने बताया कि छिछोर उमारिया में मारपीट की जो घटना हुई है, वह बेहद दुखद घटना है। हमारे साथी कर्मचारी छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण कार्य धान खरीदी किसानों के साथ ताल-मेल जमाकर किया जा रहा है। उसमें कर्मचारियों के साथ जो मारपीट किया गया उससे रायगढ़ जिले के समस्त कर्मचारी संघ क्षुब्ध हैं। हमारी मांग है कि पीड़ित कर्मचारी के साथ न्याय हो। आरोप निराधार   इस संबंध में रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने बताया कि कांग्रेस के पोल खोल योजना के तहत आज वह पुसौर ब्लॉक के ग्राम छिछोर उमरिया पहुंचे थे। यहां के किसानों ने शिकायत की थी कि यहां ज्यादा धान लिया जा रहा है। ऐसे में वे धान उर्पाजन केन्द्र का निरीक्षण करने यहां पहुंचे तब पाया गया कि यहां 40 किलो 700 ग्राम की जगह 42, 43, 44, 59 किलो तक धान मिला। उसके खिलाफ आवाज बुलंद किया। मारपीट का जो आरोप लगाया जा रहा है वह निराधार है। चूंकि मौके पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, उसमें साफ देखा जा सकता है। मैंने जरूर ऊंची आवाज में बात की था।  मामले में कार्रवाई जारी इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि छिछोर उमरिया धान खरीदी केन्द्र के फड़ प्रभारी शिशुपाल के द्वारा पुसौर थाना में आवेदन दिया गया है। जिसमें उनके द्वारा कहा गया है कि पूर्व विधायक प्रकाश नायक और 8-10 साथियों ने गाली-गलौज व मारपीट किया है। इसके अलावा सेवा सहकारी कर्मचारी संघ द्वारा भी आवेदन दिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पीछे से ट्रेलर की जोरदार टक्कर में एक की मौत, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में हाईवा चालक ने अचानक लगाए ब्रेक

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में  एनएच 49 पर हाईवा चालक के द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिए जाने से पीछे से आ रही ट्रेलर हाईवा से टकरा गई। इस घटना में घायल ट्रेलर चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में ब्रांच मैनेजर की रिपोर्ट के बाद जुटमिल पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, जुटमिल थाना में हेमेन्द्र दुम्बे ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह झारसुगुडा ओड़िसा का रहने वाला है तथा राजदीप रोडवेज प्रा0लि0 रायपुर के ट्रांसपोर्ट कंपनी में झारसुगुडा ब्रांच में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। हेमेन्द्र दुम्बे ने बताया की उनकी कंपनी का ट्रेलर का चालक राजेश यादव था, जो हमारे कंपनी में ड्राइवर का कार्य करता था। 15 दिसम्बर को राजेश यादव ट्रेलर में बोरी का गठान झारसुगडा से लोड कर बिलासपुर मुंगेली जा रहा था। उन्होंने आगे बताया कि इसी बीच अगले दिन 16 दिसंबर की शाम साढ़े 4 बजे के आसपास उसी कंपनी के अन्य दो ड्राइवर संजीत पासवान और दुर्गेश पासवान ने फोन करके बताया की ट्रेलर के चालक राजेश यादव को हाईवा के चालक ने एनएच 49 मे दर्रामुड़ा गांव के पास लापरवाही पूर्वक ब्रेक लगा दिए। जिससे हाईवा के पीछे राजेश यादव का ट्रेलर सीधे जा घुसा। इस घटना में राजेश यादव के सिर के आलावा शरीर के अन्य हिस्सों मे गंभीर चोट आई। घायल हालत में उसे मेडिकल कालेज रायगढ़ मे भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान कल शाम उसकी मौत हो गई। बहरहाल राजदीप रोडवेज प्रा.लि.झारसुगडा के ब्रांच मैनेजर की रिपोर्ट के बाद जुटमिल पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले को जांच शुरू कर दी है।

दो मिलों को किया सील, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में 6 राइस मिलों पर जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त दबिश

रायगढ़। अनुबंध के बाद भी धान उठाव करने में रुचि नहीं दिखा रहे राइस मिलर्स पर अब सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. इस कड़ी में प्रदेश के अन्य जिलों की तरह रायगढ़ जिले में भी खाद्य विभाग के साथ जिला प्रशासन के संयुक्त दल ने छह राइस मिलों का औचक निरीक्षण किया. अनियमितता और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खरसिया के दो राइस मिल्स, आनंदी और नारायण राइस मिल को सील करने का निर्देश दिया. जिला प्रशासन व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने डोंगीतराई स्थित सत्यम बालाजी राइस मिल सहदेवपाली, व्योम राइस मिल, एनएस राइस इंडस्ट्रीज और जीएस राइस इंडस्ट्रीज के अलावा खरसिया स्थित आनंदी और नारायण राइस मिल की जांच की. जिला खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह ने बताया कि संयुक्त जांच टीम द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023- 24 के कस्टम मिलिंग के बाद चावल जमा का स्टॉक वेरिफिकेशन किया जा रहा है. खरसिया के आनंदी राइस मिल में बीते वर्ष के धान कस्टम मिलिंग के स्टॉक का मिलान किया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में स्टॉक में अंतर मिलने पर जांच प्रक्रिया पूरी होने तक आनंदी राइस मिल को सील कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. वहीं खरसिया के नारायण राइस मिल में बीते वर्ष के कस्टम मिलिंग के लेखों की जांच की जा रही है, साथ ही इस वर्ष कस्टम मिलिंग में रुचि नहीं लेने के चलते जांच की प्रक्रियाधीन कार्रवाई पूरी होने तक नारायण राइस मिल को भी सील किया गया है. जिला खाद्य अधिकारी ने आगे बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग के लिए कई मिलर्स ने पंजीयन नहीं कराया है, वहीं कई मिलर्स पंजीयन कराने के पश्चात भी अनुमति एवं अनुबंध का निष्पादन नहीं करते हुए शासकीय धान के उठाव में रुचि कम दिखा रहा है. यह छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 का उल्लंघन है. कायदे से मिलर को मिलिंग क्षमता के 50 प्रतिशत का शासकीय धान का कस्टम मिलिंग करना अनिवार्य है. इस कड़ी में राइस मिलों में जांच टीम ने दबिश देते हुए नियमानुसार जांच में जुटी है. वहीं मिलर को पंजीयन कराने और बैंक गारंटी व एफडीआर करवा कर धान का उठाव करने और कस्टम मिलिंग भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा आगामी समय में प्रतिदिन आंकड़ों के आधार पर इस स्थिति पर नजर रखी जाएगी और समय- समय पर आवश्यकतानुसार युक्तियुक्त कार्रवाई की जाएगी.

अब दे रहा वीडियो वायरल करने की धमकी, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में प्रेमी ने कमरे में ले जाकर बनाए शारीरिक संबंध

रायगढ़. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला से दोस्ती कर प्यार का इजहार करते हुए शारीरिक शोषण करने के बाद गाली-गलौज कर वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी पहचान 2022 में सीएसपीडीसीएल रायगढ़ में सहायक ग्रेड-3 में कार्यरत मनीष कांत हेमराज (38) हुई थी। मनीष की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। 15 दिसंबर 2022 को मनीष पीड़िता को अपने कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद मनीष गुस्सैल और अपमानजनक व्यवहार करने लगा। वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी पीड़िता ने बताया कि मनीष के मोबाइल में अन्य लड़कियों की फोटो देखने पर उसने सवाल किया तो मनीष ने गुस्से में आकर गाली-गलौज की और गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़िता ने उससे दूरी बनाने की कोशिश की, तब मनीष वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने कल को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।  सीएसईबी कॉलोनी में पकड़ा गया आरोपी थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के निर्देशन में उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(उ), 115(2), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को सीएसईबी कॉलोनी में दबिश देकर गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को भेजा गया जेल आरोपी मनीष कांत हेमराज उर्फ मोनू निवासी गुलमोहर पार्क कालोनी थाना सिविल लाईन उसलापुर स्टेशन रोड़ बिलासपुर हॉल मुकाम सीएससीबी कॉलोनी हीरापुर कोतरारोड़, थाना कोतवाली को गिरफ्तारी के बाद आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। महिलाओं की सुरक्षा पर समझौता नहीं सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पुलिस कोई समझौता नहीं करेगी। महिला संबंधी अपराध पर तत्काल कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक मनोज पटनायक और रोशन एक्का की अहम भूमिका रही है।

स्कूटी और नगर पालिका का वाटर एटीएम भी फूँका, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में दो गुटों में मारपीट और आगजनी

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो गुटों में मारपीट की घटना ने इस कदर हिंसक रूप ले लिया कि आरोपियों ने एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया, जिसकी चपेट में आने से नगर पालिका द्वारा लगाया गया वाटर एटीएम भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया चैकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नया बस स्टैंड के पास रहने वाले चंद्रशेखर के साथ बीती रात प्रेम सिदार और बंटी सिदार का पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों का विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट की घटना के बाद स्कूटी में प्रेम सिदार अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर स्कूटी में आग लगा दिया। आगजनी की इस घटना के बाद नजदीक लगे नगर पालिका के वाटर एटीएम में भी भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर बिग्रेड की टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने घंटो मशक्कत बाद आग पर काबू पाया जा सका। बड़ी दुर्घटना टली प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि अगर जल्द ही आगजनी की घटना पर काबू नही पाया जाता तो आसपास खड़ी बसों और अन्य दुकानों में भी आग फैल सकती थी और बड़ी घटना घटित हो सकती थी। फिलहाल आगजनी में नगर पालिका खरसिया को लाखों का नुकसान हुआ है। इस घटना में वाटर एटीएम पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। लंबे अरसे से चल रहा विवाद बताया जा रहा है कि लगभग 6-7 माह पहले प्रेम सिदार की घर की महिला को भगाकर चंद्रशेखर ने शादी की थी इसी बात को दोनों पक्षों के बीच काफी लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। कल रात भी आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से चंद्रशेखर गबेल के साथ मारपीट करते हुए उसकी स्कूटी को आगे के हवाले कर दिया।

कलेक्टर से ग्रामीणों ने की शिकायत, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में शिक्षक ने सरकारी जमीन पर किया कब्जा

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे सरकारी शिक्षक के द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। सैकड़ों की संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे आमापाली के ग्रामीणों ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि उनके गांव के शासकीय भूमि खसरा संख्या 105 लगभग दो एकड़ है. शासकीय भूमि खसरा संख्या 105 लगभग दो एकड़ के अंदर लोकशक्ति तालाब भी है, उस पर जयप्रकाश पटेल उर्फ पन्ना गुरूजी निवासी डूमरपाली तहसील पुसौर ने अवैध कब्जा किया हुआ है। ग्रामीणों का कहना था कि शिक्षक के पैतृक गांव में स्वयं का मकान और कृषिभूमि होनें के बाद भी उनके द्वारा अवैध कब्जा कर अपना व्यावसायिक केंद्र बना लिया गया है। जिसे हटाने हेतु समस्त ग्रामवासी आमापाली एवं ग्राम पंचायत आमापाली के द्वारा प्रस्ताव पारित कर आवेदन पुसौर तहसीलदार को शिकायत किए जाने के बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अवैध कब्जे को हटाने की मांग कर रहे हैं।

सोफे पर लिटाकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में दबंग ने युवक के कपडे उतरवाए

रायगढ़. रायगढ़ जिले में एक शख्स को कुछ दबंगों ने मिलकर बंधक बना लिया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके कपड़े उतार दिए। इसके बाद उसे सोफे पर लिटाकर बेल्ट निकालकर बेहरमी से पिटाई की। पीड़ित हाथ जोड़कर मिन्नतें करता रहा, लेकिन शराब के नशे में धुत दबंगों ने उसकी एक न सुनीं। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की, लेकिन शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित शख्स ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की है। एसपी के नाम सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, पीड़ित रमेश साहू (34) जूटमिल क्षेत्र के वार्ड नं. 34 का रहने वाला है। पीड़ित ने बताया कि चार दिसंबर को उसने जूटमिल थाने में बंटी उर्फ रावण के खिलाफ ऑफिस में बंधक बनाकर मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद भी जूटमिल पुलिस ने इस मामले में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उसे और उसके परिवार को लगातार फोन करके धमकाया जा रहा है। दूसरे के घरों में सो रहे परिजन पीड़ित का कहना है कि उसका परिवार दूसरे के घरों में सोने के लिए मजबूर है। रमेश साहू का कहना है कि शिकायत वापस लेने के लिए उसके  भांजे, दीदी और उसकी भाभी को धमकी भी दी जा रही है। इतना ही नहीं आरोपी ने रायपुर में रहने वाले उसके बड़े भैया टीकम साहू के घर पहुंचकर उन्हें भी धमकियां दी है। इस वजह से उसका पूरा परिवार डर के माहौल में खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए डरा सहमा हुआ है।  मिलने के लिए नहीं गया था पीड़ित ने बताया कि आरोपी बंटी साहू उर्फ रावण ने उसे दो बार मिलने बुलाया था, लेकिन किसी कारणवश वह उसके पास नही पहुंच सका था। चार दिसंबर को आरोपी ने उसे फिर से फोन करके बोला कि ‘उस दिन बुलाया था… नहीं आया आज आ जाना।’ पीड़ित वहां पहुंचा, उस दौरान वहां चार से पांच लोग बैठे थे। इसके बाद वह बोला कि ‘तुम्हें जीने खाने नहीं दूंगा, रायगढ़ छोड़ना पड़ेगा’ और फिर जबरन कपड़ा उतरवाकर गाली-गलौज करके मारपीट शुरू कर दी। जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी बंटी साहू उर्फ रावण के खिलाफ अपराध दर्ज करके उसकी पतासाजी शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। मारपीट का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह पुराना है। बताया जा रहा है कि आरोपी इसी तरह लोगों को उठाकर अपने ऑफिस लाकर मारपीट करता है और अपने लोगों को वीडियो भेजता है, ताकि उसकी दहशत बनी रहे।

स्वास्थ्य शिक्षा और सुविधाएं बढ़ेंगी, छत्तीसगढ़-रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में पीजी के शुरू होंगे दो नए कोर्स

रायगढ़/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णदेव साय के पहल से राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा की सुविधा मिलेगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के दो नए कोर्स प्रसुति और स्त्रीरोग विभाग के लिए चार सीट और चर्मरोग विभाग के लिए चार सीट की मंजूरी दी है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य शासन की ओर से नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दिए जाने पर सीटों में वृद्धि से मेडिकल के छात्रों को लाभ मिलेगा। राज्य में ही पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावना बढ़ने से छात्रों को राज्य में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। राज्य शासन की तरफ से स्व. लखीराम अग्रवाल मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के दो नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मंजूरी दी गयी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इशेंसियेलिटी सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया है। नए कोर्स में प्रसूति और स्त्री रोग विभाग के लिए चार सीट,चर्म और रजित रोग विभाग के लिए चार सीट पीजी के लिए अनुमति प्रदान की गई है। कुछ समय पहले भी जनरल सर्जरी के सात, एमडी पीडियाट्रिक्स से चार और जनरल मेडिसीन के पांच की अनुमति प्रदान की गई थी।

बिलासपुर और बालोद के युवाओं ने दिखाया कौशल, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में 12 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली

रायगढ़. रायगढ़ जिले में 4 से 12 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से लिखित परीक्षा पास करने वाले युवा बारी-बारी से रायगढ़ स्टेडियम पहुंचकर शारीरिक दक्षता परीक्षा में अपना दमखम दिखा रहे हैं। रोस्टर के अनुसार फिजिकल टेस्ट सेना के अधिकारियों की निगरानी में हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के पहले दिन जांजगीर-चांपा और सारंगढ़ के कुल 770 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें 285 लोगों ने दौड़ पास की है। वहीं, दूसरे दिन सक्ती, मुंगेली, रायगढ़, सरगुजा, बीजापुर, कोरबा और गरियाबंद जिलों के 1063 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में शामिल हुए। इसमें से 351 अभ्यर्थी दौड़ में सफल रहे। तीसरे दिन छत्तीसगढ़ के 2 जिलों बिलासपुर और बालोद के युवाओं ने अपना कौशल दिखाया। कुल 1175 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उम्मीदवारों ने एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने में बहुत उत्साह और शारीरिक दृढ़ता दिखाई और इसमें से 363 युवाओं ने दौड़ पास की है। दौड़ पास उम्मीदवारों को इसके बाद शारीरिक प्रवीणता, कागजी कार्यवाही और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होता है। गौरतलब है कि सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा चार से 12 दिसंबर तक रायगढ़ स्टेडियम में हो रहा है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए सभी श्रेणियों की भर्ती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 8556 युवा शामिल होंगे। रैली के लिए उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण फरवरी-मार्च में ऑनलाइन किया गया था। इसी तरह अप्रैल-मई 2024 में ऑनलाइन सीईई का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन सीईई का रिजल्ट मई-जून 2024 में घोषित किया गया और शार्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया गया था। जरूरी डाक्यूमेंट लाना जरूरी उम्मीदवारों को रैली एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय पर रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ के गेट पर रिपोर्ट करना है। उम्मीदवारों को अपने साथ रैली एडमिट कार्ड, 8वीं, 10वीं, 12वीं व स्नातक की मार्कशीट, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, एनसीसी, खेल, आईटीआई, ड्राइविंग लाइसेंस, रिलेशनशिप सर्टिफिकेट, जेआईए और आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर लेकर आना है। युवाओं में दिख रहा उत्साह सेना भर्ती कार्यालय रायपुर और जिला प्रशासन रायगढ़ के संयुक्त सहयोग से भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है तथा युवाओं में इस रैली भर्ती के प्रति अपार उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी केवल योग्यता के आधार पर होती इसलिए सेना भर्ती कार्यालय ने अनाधिकृत व्यक्तियों से सावधान रहने की अपील की है।

शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में हथियार के दम पर दुकानदार और साथियों से मारपीट

रायगढ़. खरसिया थाना क्षेत्र में हथियार के दम पर दुकान संचालक और उसके साथियों के साथ मारपीट कर नकदी रकम लूटकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हालहुली का रहने वाला कृपालू सिदार गांव में ही किराना दुकान का संचालन करता है। पीड़ित युवक ने खरसिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कल रात गांव में एक परिवार के यहां शादी का आयोजन हो रहा था, जिसमें शामिल होने आरोपी रामतोप सिदार निवासी पनझर उनके गांव पहुंचा था। गांव में शादी समारोह की वजह से पीड़ित देर रात 11 बजे तक दुकान खोलकर रखा हुआ था। इसी बीच चोरी की नीयत से उसकी दुकान में आरोपी युवक रामतोप सिदार पहुंचा इसकी भनक लगते ही पीड़ित ने उससे पूछताछ की तो आरोपी युवक एयर पिस्टर और खुखरी निकालकर उसे डराते धमकाते हुए मारपीट शुरू की दी। पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपी के द्वारा मारपीट करने से वह हो हल्ला करना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास मौजूद उसके साथ उसे बचाने जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने हथियार दिखाकर उनके साथ भी मारपीट करते हुए दुकान के गल्ले में रखे नगदी रकम 9 हजार 360 रूपये लेकर फरार हो गया। हथियार के दम पर लूट की शिकायत खरसिया थाने में दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एयर गन, खुखरी के अलावा अन्य हथियार बरामद कर लिया है।

युवक के दोनों पैर कुचले, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में झगड़े में दोस्त को ट्रक से सामने धकेला

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मामूली बात में उपजे विवाद के बाद दोस्त की हत्या करने के इरादे से उसे ट्रक के सामने धक्का देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हत्या के प्रयास के मामले में अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 25 वर्षीय आरोपी यशवंत ऊर्फ अरुण सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपी की गिरफ्तारी उस घटना के बाद हुई, जिसमें यशवंत ने अपने 18 वर्षीय दोस्त बसंत कुमार सारथी को जानलेवा इरादे से ट्रक के सामने धकेल दिया था। भागवत कथा में हुआ था झगडा घटना 13 नवंबर को ग्राम उल्दा में हुई, जहां श्रीमद भागवत कथा के दौरान यशवंत का झगड़ा उदित नारायण नामक व्यक्ति से हो गया था। बसंत ने झगड़े को शांत कराया, लेकिन बाद में यशवंत ने उदित को मारने का इरादा बनाया। इस पर बसंत ने रोकने की कोशिश की। बसंत को आई गंभीर चोट बताया जा रहा है कि झगड़ा शांत होने के बाद दोनों पैदल नेशनल हाईवे-49 होकर अपने घर लौट रहे थे। यशवंत ने अचानक गुलशन की दुकान के पास बसंत को तेज रफ्तार ट्रक के सामने धक्का दे दिया। इस घटना में बसंत का सिर ट्रक से टकरा गया और दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। गंभीर हालत में उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों को उसके दोनों पैर काटने पड़े। आरोपी को भेजा गया जेल पीड़ित बसंत ने 2 दिसंबर को थाना खरसिया में इस घटना की लिखित शिकायत की। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित के शिकायत आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 110 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी यशवंत सारथी पिता साध राम सारथी उम्र 25 साल निवासी ग्राम उल्दा थाना खरसिया को गिरफ्तार किया।

बस स्टैंड पर बस के इंतज़ार में बैठे हजारों युवा, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में अग्निवीर उम्मीदवारों की भर्ती रैली शुरू

रायगढ़. 4 से 12 दिसंबर तक रायगढ़ स्टेडियम में छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के पुरुष अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए सभी श्रेणियों की भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती रैली मे प्रदेश के 8556 युवा उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। जिला प्रशासन की ओर से युवा उम्मीदवारों के लिए रुकने व रायगढ़ रेलवे स्टेशन तथा रायगढ़ बस स्टैंड से लाने और ले जाने के लिए बस की नि:शुल्क व्यवस्था करने की बात कही गई थी लेकिन भर्ती रैली शुरू होने से पहले ही पूरी व्यवस्था की पोल खुल गई। जिले में पहली बार अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली 4 से 12 दिसम्बर तक रायगढ़ स्टेडियम में होगी इस रैली में प्रदेश भर के 8556 युवा शामिल होंगे। ये वे युवा हैं जिन्होंने अप्रैल– मई में आयोजित सीईई की ऑनलाइन परीक्षा पास की है। जिन युवाओं को भर्ती के योग्य पाया गया है, उन उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया गया था। उम्मीदवारों को रैली एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय पर रायगढ़ स्टेडियम के गेट पर रिपोर्ट करना है। इस रैली में सबसे अधिक बालोद जिला के 983 युवाओं को बुलाया गया है, इसी प्रकार दूसरे नंबर पर जांजगीर–चांपा जिला के युवा हैं, उन युवाओं की संख्या 808 है। रायगढ़ जिले के 243 युवा इस रैली में शामिल होने के लिए पात्र पाए गए हैं। सेना रैली भर्ती के लिए सेना के अधिकारी पहले ही रायगढ़ पहुंच चुके हैं। 1 दिसंबर को उन्होंने रायगढ़ स्टेडियम को अपने कब्जे में ले लिया है। ये दस्तावेज जरूरी- ये जरूरी दस्तावेज लेकर आना होगा युवाओं को उम्मीदवारों को अपने साथ रैली एडमिट कार्ड, 8वीं, 10वीं, 12वीं व स्नातक की मार्कशीट, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, एनसीसी, खेल, आईटीआई, ड्राइविंग लाइसेंस, रिलेशनशिप सर्टिफिकेट, जेआईए और आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर लेकर आना है। पहली रात सारंगढ़ और जांजगीर के अभ्यर्थी होंगे शामिल अग्निवीर भर्ती रैली की शुरूआत 4 दिसंबर की रात पड़ोसी जिलों सारगंगढ़–बिलाईगढ़ और जांजगीर–चांपा के अभ्यर्थियों से होगी। जनरल ड्यूटी में सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के 109 तथा जांजगीर–चांपा जिले के 808 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली रात 917 अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया है। मेजबान जिला रायगढ़ के उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट 5 दिसंबर की रात को होगा। जिले के 243 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे।

ग्रामीणों ने बचाई जान, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में गड्ढे में घंटों फंसा रहा हाथी का बच्चा

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर से जंगलों में विचरण करने वाले जंगली हाथी के दल में से एक हाथी शावक का वीडियो सामने आया है। हाथी शावक खेत में बने तालाब नुमा गड्ढे में फंस गया था। जिसे घंटों बाद रेसक्यू कर बाहर निकाला जा सका। तब जाकर उसकी जान बच सकी। मिली जानकारी के मुताबिक, इन दिनों रायगढ़ जिले के जंगलों में कुल 99 जंगली हाथी अलग-अलग दल में अलग-अलग रेंज में विचरण कर रहे हैं। हाथियों के इस दल में नर हाथी 27, मादा हाथी 49 के आलावा 23 हाथी शावक शामिल हैं। हाथियों के दल मे सर्वाधिक हाथी की बात करें तो लैलूंगा रेंज में  41 हाथी, धरमजयगढ़ के सेमीपाली में 20 हाथी, कापू रेंज के रतनपुर 20 हाथी के आलावा अलग-अलग रेंज मे हाथी विचरण कर रहे। नहाते समय फंस गया शावक बताया जा रहा कि रायगढ़ वन मंडल के दनौट से वापस जाते समय घरघोड़ा और लैलूंगा सीमा के चिल्कागुढ़ा के खेत में पानी से भरे गड्ढे में 41 हाथी का दल सुबह 7 बजे के आसपास नहाने गया था। तभी सभी हाथी नहा का निकल गए और एक शावक उसमें फंस गया। निकल नहीं सका, जिसे तकरीबन एक घंटे बाद रेसक्यू कर बाहर निकाला जा सका। दो साल का था शावक गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जो हाथी शावक खेत में पानी से भरे गड्ढे में फसा था उसकी उम्र करीब दो साल के आसपास है। इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने  लैलूंगा एसडीओ और घरघोड़ा एसडीओ समेत वन अमला को इस घटना से अवगत कराया और फावडे की मदद से हाथी शावक को बाहर निकाला जा सका। जिसके बाद अपने दल मे शामिल हो सका। मौके पर मौजूद था हाथियों का दल गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय वे लोग पानी से भरे गड्ढे में फंसे हाथी शावक को निकालने का प्रयास में जुटे हुए थे। इस दौरान हाथियों का एक दल आसपास ही मौजूद था और इस दौरान पूरा क्षेत्र हाथियों के चिंघाड़ से गूंजता रहा। लेकिन गांव के ग्रामीण हाथी शावक की जान बचाने जुटे रहे और आखिरकार उन्हें सफलता मिली।। जानें एसडीओ ने क्या कहा इस सम्बन्ध मे घरघोडा एसडीओ केपी डिंडोरे ने बताया कि किसान पानी रखने के लिये खेत में गड्ढा खोदकर रखे रहते हैं। उसमें यह शावक गिर गया था। इस दौरान हाथियों का 41 दल यहा मौजूद था। घरघोड़ा और लैलूंगा रेंज की यह घटना है और दोनों रेंज के एसडीओ मौजूद थे, यह घटना सुबह सात बजे की घटना है, सफलता पूर्वक रेस्क्यू करके निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को इस मामले की सूचना दिया और एक घंटे बाद शावक को बाहर निकाला गया।

रायगढ़ से महिलाओं को देंगे खुशखबरी, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णुदेव आज महतारी वंदन की जारी करेंगे 10वीं किश्त

रायपुर/जगदलपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे। लगभग 70 लाख महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपये जमा हो जाएगा। तीन दिसंबर को रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि जारी करेंगे। मार्च 2024 से इस योजना के तहत कुल 6530 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि दी जा चुकी है। 70 लाख महिलाओं के खाते में 652 करोड़ 4 लाख ट्रांसफर करेंगे सीएम साय सीएम विष्णु देव साय मंगलवार, 3 दिसंबर को रायगढ़ से महतारी वंदन योजना की 10वीं किस्त जारी करेंगे. सीएम यह राशि ऑनलाइन जारी करेंगे. इस योजना के तहत लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. बता दें कि सीएम विष्णु देव साय रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम से महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रुपये महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे. राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत अब तक कुल 6530 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर किए जा चुके हैं. रायगढ़ में नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे सीएम साय वहीं सीएम साय रायपुर की तर्ज पर रायगढ़ के मरीन ड्राईव एरिया में 42 करोड़ की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे. मुख्यमंत्री इस मौके पर रायगढ़ जिले को 135 करोड़ रुपये की लागत से विकास व निर्माण कार्यों की सौगात भी देंगे. दरअसल, सीएम  97 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से निर्मित 67 कार्यों का लोकार्पण और 37 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 13 कार्यों का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री रायगढ़ के निगम ऑडिटोरियम में उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन में भी शामिल होंगे. कब खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की राशि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11.55 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे से एक बजे तक रायगढ़ नगर पालिका ऑडिटोरियम में आयोजित उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे रायगढ़ मरीन ड्राईव के पास नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे. वहीं दोपहर 2.05 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में महतारी वंदन योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे.  महतारी वंदन योजना की 10वीं किस्त जारी करने के बाद सीएम विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास और भूमिपूजन करेंगे. मुख्यमंत्री साय रायपुर की तर्ज पर रायगढ़ के मरीन ड्राईव एरिया में 42 करोड़ की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर रायगढ़ जिले को 135 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात भी देंगे, जिसमें 97 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से निर्मित 67 कार्यों का लोकार्पण तथा 37 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 13 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री रायगढ़ के निगम ऑडिटोरियम में उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन में भी शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीएम साय रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से सुबह 11.05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11.55 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से एक बजे तक रायगढ़ नगर पालिका ऑडिटोरियम में आयोजित उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात रायगढ़ मरीन ड्राईव के पास दोपहर एक बजे से नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम और दोपहर 2.05 बजे से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में महतारी वंदन योजना के राशि वितरण एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet