LATEST NEWS

यातायात नियमों का पालन कराने लिया फैसला, छत्तीसगढ़-रायपुर नगर निगम में अब बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर नो एंट्री

रायपुर. यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने नगर निगम प्रशासन ने अच्छी पहल की है. अब हेलमेट लगाकर आने पर ही रायपुर नगर निगम में प्रवेश मिलेगा. आज से निगम मुख्यालय में बिना हेलमेट प्रवेश नहीं दिया जाएगा. कलेक्ट्रेट के बाद अब निगम मुख्यालय में भी दोपहिया चालकों को बिना हेलमेट के प्रवेश नहीं देने का नियम बनाया गया है. वहीं बिना सीट बेल्ट गाड़ी चला रहे लोगों को भी निगम के अंदर नहीं आने दिया जाएगा. इसके लिए आज से निगम मुख्यालय के बाहर ट्रैफिक जवान तैनात रहेंगे. लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यह फैसला लिया गया है. यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने नगर निगम प्रशासन ने अच्छी पहल की है. अब हेलमेट लगाकर आने पर ही रायपुर नगर निगम में प्रवेश मिलेगा.

4 हजार विद्यार्थियों को डिग्री और 16 को मिले गोल्ड मैडल, छत्तीसगढ़-रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह

Chhattisgarh 06 2

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के 10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के लगभग 30 करोड़ बच्चे और युवा विभिन्न स्तरों पर शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं। इस समूह के उज्जवल भविष्य के लिए गुणवत्ता भोजन, शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की प्राथमिकता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू कर पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम खोले गए हैं, जिसमें डिग्री के साथ कौशल विकास को प्राथमिकता दी गई है। भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 10 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने से पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम और इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजिनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी विशेष रूप से उपस्थित थे। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित भव्य एवं गरिमामय दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 तक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियां वितरित की गई। मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत एवं 4  कास्य पदक प्रदान किए गए। साथ ही लगभग 4200 विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पी.एच.डी की उपाधि प्रदान की।

औद्योगिक सर्वेक्षण का दो दिन दिया जाएगा प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़-रायपुर में राज्य स्तरीय वार्षिक कार्यशाला शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय द्वारा वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण (ASI) पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन का आज शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक आर्थिक एवं सांख्यिकी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने की। इस अवसर पर भारतीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के एनएसओ एंटरप्राइज डिवीजन के निदेशक श्री सोमनाथ जाना  एवं वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्री सुप्रिया साधु खान ने प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्रीमती रोक्तिमा यादव ने वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह सर्वेक्षण राज्य के विनिर्माण क्षेत्र में पंजीकृत इकाइयों का विस्तृत आकलन करने में सहायक होगा। इससे राज्य के आर्थिक विकास में विनिर्माण क्षेत्र के योगदान को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। उन्होंने प्रतिभागियों से इस प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। कार्यशाला के दौरान निदेशक श्री सोमनाथ जाना ने औद्योगिक सर्वेक्षण की प्रक्रिया और उसके विभिन्न खंडों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं व्यावहारिक प्रशिक्षण में सर्वेक्षण के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों से प्रतिभागी आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय के अपर संचालक श्री नारायण बुलीवाल, संयुक्त संचालकगण, उप संचालकगण,सहायक संचालकगण सहायक सांख्यिकी अधिकारी, अन्वेषक सहित संचालनालय के अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे।

फारेस्ट चेक पोस्ट में अवैध वसूली का भंडाफोड़, छत्तीसगढ़-रायपुर में पत्रकार को मारने की धमकी देने वाला अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाला फॉरेस्ट रेंजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पत्रकार ने वन विभाग के चेक पोस्ट में हो रही अवैध वसूली का खुलासा किया था। वन विभाग के अधिकारी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को सिहावा से गिरफ्तार किया है। दरअसल, पिछले दिनों धमतरी जिले में वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध वसूली का खेल चल रहा था, जिसमें वाहन चालकों से बिना पावती या रसीद के 20 से 50 रुपए तक की वसूली की जा रही थी।  पत्रकार संदीप शुक्ला ने बोराई चेक पोस्ट में अवैध वसूली का भंडाफोड़ किया था। अधिकारी नरेश चंद्र देवनाग ने गुस्से में आकर पत्रकार संदीप शुक्ला को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

रायपुर शहर में रमेश ठाकुर और ग्रामीण की श्याम नारंग को मिली जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़-बीजेपी के 15 जिलाध्यक्ष नियुक्त

रायपुर। बीजेपी संगठन महापर्व के तहत चल रहे संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने 15 जिलों के लिए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा रायपुर शहर जिला की कमान रमेश ठाकुर को दी गई है। वहीं श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण जिला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छह जनवरी को बाकी जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव दस जनवरी से पहले होने का है। बता दें कि 15 जिलों में 37 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जहां से 37 प्रदेश प्रतिनिधियों  का निर्वाचन हो गया है। 18 प्रदेश प्रतिनिधि, जो एससी-एसटी और महिला वर्ग से आते हैं के भी नाम तय किया जा चुके हैं जिनके चुनाव की प्रक्रिया प्रदेश से होगी। इस तरह से 55 प्रदेश प्रतिनिधियों का चुनाव हो चुका है। भाजपा संगठन चुनाव प्रदेश निर्वाचन अधिकारी पारख ने बताया कि  छह जनवरी को बाकी जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव दस जनवरी से पहले होने का है। यहां देखें भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची- 0- रायपुर (शहर) जिला – रमेश ठाकुर 0- रायपुर (ग्रामीण) जिला – श्याम नारंग 0- कांकेर जिला – महेश जैन 0- भिलाई  जिला – पुरुषोत्तम देवांगन 0- दुर्ग जिला – सुरेंद्र कौशिक 0- बीजापुर जिला – घासीराम नाग 0- गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला – लालजी यादव 0- बालोद जिला – चेमन देशमुख 0- सूरजपुर जिला – मुरलीधर सोनी 0- मुंगेली जिला – दीनानाथ केशरवानी 0- रायगढ़ जिला – अरुणधर दीवान 0- बलरामपुर जिला – ओमप्रकाश जायसवाल 0- जशपुर जिला – भरत सिंह 0- चौकी मोहला मानपुर जिला- नम्रता सिंह 0- कोरबा  जिला – मनोज शर्मा

रिनोवेशन और फर्नीचर खरीदी में की थी गड़बड़ी, छत्तीसगढ़-रायपुर की दल्लीराजहरा के सीएमओ निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने दल्लीराजहरा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र वार्डेकर को निलंबित कर दिया है। कोंडागांव नगर पालिका में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदस्थापना के दौरान अध्यक्ष कक्ष के रिनोवेशन कार्य एवं फर्नीचर खरीदी में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर गंभीर कदाचार मानते हुए राज्य शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में वार्डेकर का मुख्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, जगदलपुर नियत किया गया है। मंत्रालय की ओर से  जारी निलंबन आदेश की प्रति नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक को प्रेषित करते हुए राज्य शासन ने भूपेन्द्र वार्डेकर के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए समय-सीमा में आरोप पत्रादि का प्रारूप विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं।

डबल मर्डर से इलाके में दहशत, छत्तीसगढ़-रायपुर में बेटी का गला दबाने के बाद मां की नस काटकर हत्या

रायपुर। एक बार फिर रायपुर डबल मर्डर से दहल उठा है। हत्यारे दरिंदे ने बड़ी ही बेरहमी से मां-बेटी की हत्या कर दी। आरोपी ने सबसे पहले बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी मां की नस काटकर मौत की नींद सुला दी। ये घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खमतराई थाने क्षेत्र की है। रायपुर-बिलासपुर रोड किनारे धनेली नाले के पास लड़की की लाश मिलने के बाद दूसरे दिन महिला का भी शव मिला है। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को नाले से बाहर निकाला। लड़की आसमानी रंग के कपड़े पहन रखी थी। उसकी उम्र  15 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस को मां-बेटी की हत्या किए जाने के सबूत मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धनेली और धरसींवा पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए आसपास के लोगों पूछताछ कर रही है। इस मर्डर को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चा हो रही है। कोई प्रेम प्रसंग का मामला कह रहा है तो कई कुछ और…। वहीं लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस जांच के बाद ही पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगा कि मामले की सच्चाई क्या है। लाश अलग-अलग जगहों पर फेंकी बता दें कि बुधवार को बेटी की लाश नाले में मिलने के बाद गुरुवार को उसकी मां हमीदा बेगम की में लाश मिली। मां-बेटी की हत्या कर दोनों के शव को अलग-अलग जगहों पर फेंका गया है। इस मर्डर केस में किसी करीबी के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों जांच की। फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वाड़ भी पहुंची। मौके से कुछ सुराग जुटाए गए हैं। घर में नहीं थी लाइट पुलिस के मुताबिक, रायपुर-बिलासपुर हाईवे से लगी धनेली बस्ती में सड़क किनारे पीएम आवास में 14 साल की किशोरी और उसकी मां रहती थी। यहां बिजली का कनेक्शन भी नहीं लगा है। किशोरी पड़ोसियों के घर जाकर मोबाइल चार्ज करती थी। उसके पिता की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि यह हत्याकांड 31 दिसंबर की रात को अंजाम दिया गया होगा। हत्यारे ने घटना को अंजाम देने के बाद शवों को अलग-अलग जगहों पर फेंका है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। चंगोराभाठा में हुआ था डबल मर्डर इससे पहले नये साल के एक दिन पूर्व 31 दिसंबर को चंगोराभाठा में दो युवकों पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। घटनाकी सूचना पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे। । मामले में कार्रवाई न किये जाने पर रायपुर में बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। उनका कहना है कि सचिन बडोले यहां का खंड संयोजक था। चंगोराभाठा क्षेत्र में देर रात दो युवकों को लाठी-डंडे से हमला कर पीट-पीटकर मार डाला था। । इतना ही नहीं पुलिस से बेखौफ होकर बदमाशों ने 300 मीटर तक दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने बताया कि बीती रात साढ़े दस बजे के बाद कृष्ण यादव और सचिन बडोले शराब पी रहे थे। इस दौरान कुछ युवक मौके पर पहुंचे। किसी बात को लेकर विवाद बढ़ था। फिर दोनों युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। दौड़ा-दौड़ाकर पत्थर से मारा गया। आरोपियों ने लहुलुहान कर कृष्णा यादव और सचिन बडोले को मौत की नींद सुला दी।

हॉर्निया और हाइड्रोसील के हैं मरीज, छत्तीसगढ़-रायपुर के अस्पताल में भर्ती विधायक देवेंद्र यादव का आज होगा ऑपरेशन

रायपुर. भिलाई विधायक देवेंद्र यादव बीते 5 दिनों से राजधानी के DKS अस्पताल में भर्ती हैं. बलौदाबाजार हिंसा मामले में वे जेल में बंद थे, इस दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक उपचार होने के बाद आज उनके ऑपरेशन किये जाने की तैयारी चल रही है. विधायक यादव को हर्निया और हाइड्रोसील बीमारी के इलाज के लिए सेंट्रल जेल से दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. ऑपरेशन से पहले उनके मेडिकल फिटनेस को लिए उन्हें दो दिन पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था. जहां सारे जांच किए जा रहे हैं. मेडिसिन विभाग से आज मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर्स उनका ऑपरेशन करेंगे. बता दें, 2024 में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सबसे बड़ी आगजनी और हिंसा की घटना हुई थी. इस घटना में कलेक्ट्रेट और SP कार्यालयजलाकर खाक कर दिए गए थे और शहर में भी काफी हिंसा हुई थी. विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार में हिंसा भड़काने के आरोप में जेल में बंद किया गया है. इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए उन्हें DKS अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

6 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायपुर में बजरंग दल के खंड संयोजक समेत दो युवकों की हत्या

रायपुर. न्यू ईयर से पहले राजधानी रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. यह घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है, जहां चंगोराभांटा इलाके में दो युवकों की पत्थर से हमला कर हत्या की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं. हत्या के आरोपियों को कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. पुलिस अधिकारी दौलत राम पोर्ते ने बताया कि कल रात करीब 10:30 से 11:30 बजे के बीच कृष्ण यादव और सचिन बडोले शराब पी रहे थे. इसके बाद कुछ युवक और मौके पर पहुंचे. इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया. इसके बाद दोनों युवक के साथ मारपीट हुई. फिर पत्थर से हमला कर कृष्णा यादव और सचिन बडोले की हत्या कर दी गई. पुलिस घटना की जांच कर रही है. मामले में 5 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि सचिन बडोले बजरंग दल के खंड संयोजक था. प्रदर्शन की चेतावनी घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. उनका कहना है कि सचिन बडोले यहां का खंड संयोजक था. जब तक हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और कड़ी सजा नहीं दी जाती तब तक यहां से नहीं हटेंगे. कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर छत्तीसगढ़ में एक बड़ा प्रदर्शन करेंगे.

नये साल से पहले राउंडअप किए 200 बदमाश, छत्तीसगढ़-रायपुर में 50 से अधिक चाकूबाजों-हिस्ट्रीशीटर्स की लगी क्लास

रायपुर। रायपुर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 50 से ज्यादा चाकूबाजों और हिस्ट्रीशीटरों को क्राइम ब्रांच हाजिर कर उनकी जमकर क्लास ली। एसएसपी ने ऐसे बदमाशों की नये साल से पहले परेड लेकर कड़ाई से समझाइश दी। ताकि शहर में शांति व्यवस्था कायम रह सके। पुलिस ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्मो में चाकू के साथ फोटो एवं वीडियो बनाकर अपलोड करने वालो को भी समझाइश दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों की परेड़ लेकर कहा कि वे किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त ना रहें।  उनके निवास क्षेत्रों के आसपास किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी घटना होने पर पुलिस को तुरंत सूचना दें। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने कहा गया। सोशल मीडिया के प्लेटफार्मों में गुंडा, डॉन, माफिया, गैंगस्टर सहित अन्य कई विभिन्न नामों से अपना आईडी बनाकर हाथ में चाकू, तलवार, एयर गन, पिस्टलनुमा लाईटर गन सहित अन्य हथियारों के साथ फोटो, वीडियो व रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम आईडी में अपलोड कर पोस्ट करने वालों को भी कड़ाई से समझाइश दी गई। ऐसे लोगों की आईडी को सायबर सेल की टीम डिलीट कर रही है। अब तक 200 से ज्यादा चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों को  क्राईम ब्रांच हाजिर कर उनकी परेड ली जा चुकी है।

आरोपी चालक गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायपुर में रेत से भरे हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत

रायपुर। ट्रैफिक पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को रायपुर के आरंग के ग्राम भलेरा में रेत से भरे हाइवा और बाइक की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दंपती की मौत हो गई। घटना आरंग थाने क्षेत्र की है। आरंग पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक को गिरफ्तार किया है। वहीं वाहन को भी जब्त किया है। मृतक दंपती अभनपुर के ग्राम कोपेडीह के रहने वाले थे। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ग्राम कोपेडीह निवासी 50 वर्षीय बनवाली साहू 45 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी साहू के साथ ग्राम भलेरा में रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। दोनों बाइक से गौरभाट जा रहे थे। इस दौरान सियार माता मंदिर के पास गौरभाट की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे हाइवा वाहन संख्या CG 04 JD 5397 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मौके पर ही बाइक चालक बनवाली की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी लक्ष्मी साहू ने आरंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायपुर में दो पक्षों में पैसे के 3 दिन चले झगड़े में हत्या की कोशिश

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो पक्षों के बीच पैसे की मांग को लेकर हुआ विवाद हत्या के प्रयास में बदल गया. 26 दिसंबर से शुरू हुआ यह सिलसिला 28 दिसंबर तक चला, जब आरोपियों ने हत्या की नियत से हमला किया. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, 26 दिसंबर को मोहम्मद अली के फाल सिलिंग दुकान पर पैसे की मांग को लेकर मोहम्मद कलाम और मोहम्मद अली के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई. इस पर अपराध दर्ज किया गया. इसके बाद 27 दिसंबर को फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और मारपीट हुई. इस पर दोनों पक्षों अपराध दर्ज किया गया. घटनाएं यहीं नहीं रुकीं, 28 दिसंबर 2024 फिर से दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, इस बार हत्या की नियत से हमला किया गया. घटना में शामिल आरोपियों में सोहेल, जिबरान सैफ, आमीर, सदाब, दानिश, मोहसीन, जावेद, सलमा, श्रेया वैष्णव और अन्य शामिल थे. इस पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया. मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस टीम गठित की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े सभी संभावित स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी. इस दौरान 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम – मोहसिन खान (26 वर्ष) – आरडीए कॉलोनी, बोरियाखुर्द अभिषेक रावलानी (25 वर्ष) – चौरसिया कॉलोनी आसिफ मेमन (27 वर्ष) – प्रगति विहार, संतोषी नगर अब्दुल दानिश (27 वर्ष) – मोती नगर सोहेल शेख (26 वर्ष) – मोती नगर मस्जिद के पास जिबरान सैफ (24 वर्ष) – मोती नगर, शारदा पेट्रोल पंप के पास सलमा खान (26 वर्ष) – आरडीए कॉलोनी, बोरियाखुर्द श्रेया वैष्णव (22 वर्ष) – सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़-रायपुर में अवैध रेत परिवहन करते 12 वाहन जब्त

रायपुर। रायपुर खनिज विभाग ने रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अभनपुर क्षेत्र में बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत का अवैध परिवहन करते 12 वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की गई है. खनिज अधिकारी ने बताया कि उक्त वाहनों से लगभग 3 लाख 28 हजार रुपए की अर्थदंड जमा कराई जाएगी. खनिज विभाग की टीम ने 28 और 29 दिसंबर की दरमियानी रात ये कार्रवाई की है. बता दें कि गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम पारागांव में कोलियरी एवं पारागांव के मध्य स्थित अटल चौक वाली रास्ते से महानदी की सीना लगातार छलनी किया जा रहा है. पिछले कई दिनों से 3-4 पोकलेन मशीनों से लगातारअवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है. कुछ दिन पहले भी कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर बिना रॉयल्टी पर्ची के खनिजों का अवैध परिवहन करते 21 वाहनों को जब्त कर जुर्माना लगाया गया था. इन जब्त वाहनों से जुर्माना भी जमा कराया गया.

बेटे के निवास पर भी पड़ा छापा, छत्तीसगढ़-रायपुर में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के घर पर ईडी की दबिश

Screenshot 2025 01 08 161515

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के धरमपुरा, रायपुर स्थित निवास पर छापा मारा है. ईडी की कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ के जवान घर को घेरे हुए हैं. ईडी की टीम सुबह से ही कांग्रेस नेताओं के घरों पर छापेमारी में जुटी है. इसके पहले सुकमा में कवासी लखमा के बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घरों पर ईडी की टीम ने दबिश दी थी. सूचना रायपुर पहुंचने से पहले ही कवासी लखमा के भी घर में ईडी की टीम ने दस्तक दे दी थी. बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवानों की तैनाती वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि शराब घोटाले में ईडी ने कुछ दिन पहले केस दर्ज किया था। शायद उसी मामले में कार्रवाई हो रही है। यह छापेमारी सुकमा और रायपुर में हो रही है। इस छापेमारी को डीएमएफ फंड स्कैम से भी जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि ईडी इस मामले में लंबे समय से कार्रवाई कर रही है। आबकारी घोटाले में कई लोगों जेल में भी हैं। साथ ही बीतते समय के साथ जांच का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। ईडी की छापेमारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ सकता है। कवासी लखमा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता हैं। वह हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। ED ने शराब घोटाले में दो पूर्व मंत्री पर भी कराई थी FIR छत्तीसगढ़ में शराब और कोयला घोटाले मामले में ED ने दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 100 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई थी। इनमें कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक यूडी मिंज, गुलाब कमरो, शिशुपाल का नाम शामिल हैं। वहीं 2161 करोड़ के शराब घोटाले के मामले में ED ने ट्रिपल A यानी IAS अफसर, अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी को घोटाले का मास्टरमाइंड बताया था। जिसके बाद ACB इस मामले में अलग से कार्रवाई कर रही है। FIR में तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम भी FIR में शामिल है, जिन्हें हर महीने 50 लाख दिया जाता था। FIR में शामिल तथ्यों के आधार पर आपको बताते हैं कि किस तरह नया सिंडिकेट तैयार कर इस घोटाले को अंजाम दिया गया। तत्कालीन आबकारी मंत्री और आयुक्त को मिलते थे 50-50 लाख ये पूरा सिंडिकेट सरकार के इशारों पर ही चलता रहा। तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी इसकी जानकारी थी और कथित तौर पर कमीशन का बड़ा हिस्सा आबकारी मंत्री कवासी लखमा के पास भी जाता था। चार्जशीट के मुताबिक मंत्री रहे कवासी लखमा और तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास को 50-50 लाख हर महीने दिए जाते थे। शराब घोटाला मामले में FIR में दर्ज नाम     01. IAS, तत्कालीन संयुक्त सचिव (वाणिज्य एवं उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ शासन)     02. अनवर ढेबर     03. अरुणपति त्रिपाठी (प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमीटेड)     04. मेसर्स रतनप्रिया मिडिया प्राईवेट लिमीटेड     05. कवासी लखमा (तत्कालीन आबकारी मंत्री)     06. निरंजनदास (आई.ए.एस. तत्कालीन आबकारी आयुक्त)     07. जनार्दन कौरव (तत्कालीन सहायक जिला आबकारी अधिकारी)     08. अनिमेष नेताम (तत्कालीन उपायुक्त आबकारी)     09. विजय सेन शर्मा (तत्कालीन उपायुक्त आबकारी)     10. अरविंद कुमार पटले (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     11. प्रमोद कुमार नेताम (तत्कालीन सहायक कमिशनर आबकारी)     12. रामकृष्ण मिश्रा (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     13. विकास कुमार गोस्वामी (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     14. इकबाल खान (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)     15. नीतिन खंडुजा (तत्कालीन सहायक जिला आबकारी अधिकारी)     16. नवीन प्रताप सिंग तोमर (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     17. मंजु कसेर (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)     18. सौरभ बख्शी (तत्कालीन सहायक आयुक्त)     19. दिनकर वासनिक (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     20. आशीष वास्तव (तत्कालीन अतिरिक्त आयुक्त आबकारी)     21. अशोक कुमार सिंह (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)     22. मोहित कुमार जायसवाल (जिला आबकारी अधिकारी)     23. नीतू नोतानी (उपायुक्त)     24. रविश तिवारी (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     25. गरीबपाल दर्दी (आबकारी अधिकारी)     26. नोहर सिंह ठाकुर (आबकारी अधिकारी)     27. सोनल नेताम (सहायक आयुक्त आबकारी विभाग)     28. अरविंद सिंह     29. अनुराग द्विवेदी (मेसर्स अनुराग ट्रेडर्स)     30. अमित सिंह (मेसर्स अदीप एग्रोटेक प्राईवेट लिमिटेड)     31. नवनीत गुप्ता     32. पिंकी सिंह (प्रोप्राईटर अदिप एम्पायर्स)     33 विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू     34. त्रिलोक सिंह, ढिल्लन (मेसर्स ढिल्लन सिटी मॉल प्राईवेट लिमीटेड)     35. यश टुटेजा (निवासी कटोरा तालाब रायपुर)     36. नितेश पुरोहित, गिरीराज होटल, रायपुर     37. यश पुरोहित, गिरीराज होटल, रायपुर     38. अभिषेक सिंह, डायरेक्टर मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राईवेट लिमीटेड     39. मनीष मिश्रा, मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राईवेट लिमीटेड     40. संजय कुमार मिश्रा, सी.ए. मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राईवेट लिमीटेड     41. अतुल कुमार सिंह श्री ओम साईं, बेवरेजेस प्राईवेट लिमीटेड     42. मुकेश मनचंदा, श्री ओम साई बेवरेजेस प्राईवेट लिमीटेड     43. विजय भाटिया, भिलाई     44. अशीष सौरभ केडिया, मेसर्स दिशिता वेंचर्स प्राईवेट लिमीटेड     45. मेसर्स छ.ग. डिस्टलरीस प्राईवेट लिमीटेड     46. मेसर्स भाटिया वाईन एवं मर्चेंटस प्राईवेट लिमीटेड     47. मेसर्स वेलकम डिस्टलरीस     48. सिद्धार्थ सिंघानिया, मेसर्स सुमीत फैसलिटीस लिमीटेड एवं टॉप सिक्योरिटीस फैसलिटीस मैनेजमेंट     49. बच्चा राज लोहिया मेसर्स इगल हंटर सॉल्युशन लिमीटेड एवं पार्टनर     50. मेसर्स अलर्ट कमाण्डों प्राईवेट लिमीटेड एवं पार्टनर     51. अमित मित्तल, मेसर्स ए टू जेड प्राईवेट लिमिटेड     52. उदयराव मेसर्स ए टू जेड प्राईवेट लिमीटेड का मैनेजर     53 मेसर्स प्राईम वन वर्क फोर्स     54. लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल निवासी भिलाई     55. विधु गुप्ता, प्रीज्म होलोग्राफी एवं सिक्योरिटीस प्राई लिमी.     56. दीपक दुआरी     57. दिपेन चावडा     58. मेसर्स प्राईम डेव्हलपर्स     59. मेसर्स ए ढेबर बिल्डकॉन     60. मेसर्स ए. जे. एस. एग्रोट्रेड प्राईवेट लिमीटेड     61. सफायर इस्पात के मालिक श्री उमेर ढेबर एवं श्री जुनैद ढेबर     62. अख्तर ढेबर     64. अशोक सिंह     65. सुमीत मलो     66. रवि बजाज     67. विवेक ढांढ, निवासी जी. ई. रोड रायपुर     68. अज्ञात कांग्रेस के पदाधिकारीगण     69. अन्य आबकारी … Read more

छत से नीचे फेंकने से हालत गंभीर, छत्तीसगढ़-रायपुर में बेटी को पिटता देख बचाने आई पत्नी पर फूटा पति का गुस्सा

रायपुर। राजधानी रायपुर से दिलदहलाने देने वाला मामला सामने आया है. एक पति ने अपनी पत्नी की पहले बुरी तरह पिटाई की. उसके बाद छत की बालकनी से नीचे फेंक दिया. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. दरअसल, पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके का है. जहां आरोपी पति सुनील जनबन्धु ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले बेटी को किसी बात को लेकर पिटाई कर रहा था. इसी दौरान काम से लौटी पत्नी सपना ने बेटी को पिटने का विरोध किया. इस पर पति ने उसकी पिटाई करते हुए छत से फेंक दिया. पड़ोसियों ने बताया कि सुनील इलेक्ट्रिशियन का काम करता है. शराब का आदी है. पत्नी सपना झाड़ू-पोछे का काम करती है. काम से लौटी थी, उसी वक्त आरोपी पति ने घटना को अंजाम दिया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी सुनील जनबन्धु को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास समेत अनेक मामलों में अपराध दर्ज कर लिया है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet