LATEST NEWS

दवा दुकान संचालकों में हड़कंप, छत्तीसगढ़-रायपुर में 30 मेडिकल स्टोर्स पर खाद्य एवं औषधि विभाग का छापा

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के निर्देश पर नशीली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. खाद्य एवं औषधि विभाग और रायपुर पुलिस की संयुक्त 11 टीमों ने रायपुर जिले के विभिन्न इलाकों के 30 मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की. इस कार्रवाई में 4 मेडिकल स्टोर्स से नारकोटिक्स दवाओं का विक्रय करना पाया गया, जिसपर विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया विभागीय समीक्षा बैठक में दिए निर्देशानुसार नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में औषधि विभाग एवं रायपुर पुलिस विभाग के लगभग 50 अधिकारियों के कुल 11 संयुक्त टीमों ने आज रायपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों माना, खरोरा, बिरगांव, हीरापुर, संतोषी नगर, रायपुरा, कबीरनगर, टिकरापारा, अवंतिविहार, लाभांडी, शंकरनगर, गुढियारी, चंगोराभाटा आदि में संचालित कुल 30 मेडिकल स्टोर्स में नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर नियंत्रण के छापामार कार्रवाई की गई. छापामार कार्रवाई में टेस्ट परचेस किया गया. रायपुरा स्थित जय दुर्गा मेडिकल स्टोर्स में बिना प्रिस्किपशन के नारकोटिक्स दवाओं का विक्रय पाया गया जिसमें विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है और 04 दुकानों दिनेश मेडिकल स्टोर्स, चंगोराभांटा, श्री मेडिकल स्टोर्स खरोरा, गुजरात मेडिकल स्टोर्स खरोरा और जय दुर्गा मेडिकल स्टोर्स रायपुरा में नारकोटिक्स दवाएं बरामद किया गया है, जिनका कय-विक्रय अभिलेख फर्म द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका और इन मेडिकल स्टोर्स के विरूद्ध औषधि से संबंधित प्रचलित कानूनों के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है. औषधि विभाग द्वारा नशीली दवाओं के विक्रय के संबंध में विगत 6 माह में रायपुर जिला के विभिन्न 52 औषधि प्रतिष्ठानों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया, जिसमें से 33 मेडिकल दुकानों की लाइसेंस को निलंबित और 05 मेडिकल दुकानों के लाइसेंस को निरस्त किया गया है. राज्य के समस्त जिलों के मेडिकल स्टोर्स में नशीली दवाओं के अवैध विक्रय में नियंत्रण के लिए आगामी समय में इसी प्रकार औषधि विभाग एवं रायपुर पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चरणबद्ध तरीकों से कार्रवाई की जाएगी.

एसी कोच के यात्रियों को मिलेगा स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता वाला लिनेन, छत्तीसगढ़-रायपुर रेलवे की पहल

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वातानुकूलित (एसी) श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. अब रेलवे यात्रियों को स्वच्छ, हाइजीनिक, अच्छी तरह से प्रेस किए गए और उच्च गुणवत्ता वाले लिनेन उपलब्ध कराने के लिए नवीनतम अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर रहा है, जिससे यात्रियों की सुविधा और संतुष्टि में वृद्धि हो सके. यात्रियों को स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता वाला लिनन प्रदान करने के प्रयास को सुनिश्चित करने के लिए – उच्च गुणवत्ता वाले लिनन की खरीद, आधुनिक और यंत्रीकृत वाशिंग सुविधाएं, यात्रियों के लिए बेड रोल्स के सेट को इको-फ्रेंडली पैकेजिंग में प्रस्तुत करना एवं मजबूत और प्रभावी परिवहन के लिए बेहतर लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जाता है. इसके साथ ही सभी लिनन सेट भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) मानक विनिर्देशों के अनुसार तैयार किए गए हैं. ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों में हैंडलूम के उच्च गुणवत्ता वाले बेडशीट्स प्रदान की जाती हैं. लिनन के भंडारण के लिए डिपो और ट्रेनों में उपयुक्त स्थान निर्धारित किए गए हैं. सभी लिनन प्रत्येक उपयोग के बाद धोए जाते हैं और उनकी स्थिति या आयु के अनुसार हटाए जाते हैं. कंबल कम से कम महीने में एक बार ड्राई-क्लीन किए जाते हैं. यात्रियों को बिना धोया या उपयोग किया हुआ कोई भी लिनन नहीं दिया जाता. प्रत्येक किट को इको-फ्रेंडली बैग (आकार: 30×42 सेमी) में पैक किया जाता है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर और दुर्ग कोचिंग डिपो में क्रमशः 3 टन और 4 टन क्षमता वाली लॉन्ड्री यूनिट स्थापित किया गया हैं, जहां पर न्यूनतम दो शिफ्ट में काम किया जाता हैं. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से प्रारंभ होने वाली ट्रेनों में प्रतिदिन लगभग 16,000 लिनन सेट लोड किए जाते हैं. भारतीय रेल के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है. इस दिशा में, नई प्रौद्योगिकी, बेहतर लॉजिस्टिक्स और यात्री केंद्रित सेवाओं को निरंतर प्राथमिकता दी जा रही है.

मल्टीपर्पस गेम जोन में देर रात युवाओं के साथ खेला क्रिकेट, छत्तीसगढ़-रायपुर पहुंचे सुपर 30 के आनंद कुमार

रायपुर। राजधानी रायपुर पहुंचे सुपर 30 के आनंद कुमार देर रात को तेलीबांधा स्थित मल्टीपर्पस गेम जोन में पहुंचे. वहां पर युवाओं के साथ क्रिकेट खेला. इस दौरान कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने भी बल्ला थामा और युवाओं के साथ क्रिकेट खेलें. आनंद कुमार ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएं भी दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि मल्टीपर्पस गेम जोन में देर रात को क्रिकेट खेलने का खूब आनंद आया. साथ ही आनंद कुमार ने युवाओं का हौंसला बढ़ाया. उन्होंने मल्टीपर्पस गेम जोन बनाने पर जिला प्रशासन के कार्याें की सरहाना भी की. उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र के ओव्हरब्रिज के नीचे 9 स्थानों पर मल्टीपरपस गेम जोन तैयार किया है.

30 साल बाद हाईकोर्ट से मिली राहत, छत्तीसगढ़-रायपुर के प्रोफेसर दम्पति को बीमा कंपनी दे 6% ब्याज सहित डेढ़-डेढ़ लाख रूपए

बिलासपुर। 30 साल पहले मिनी बस से यात्रा के दौरान घायल हुए दंपती को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने दोषी वाहन चालक और बीमा कंपनी को निर्देश दिया है कि वे तीन माह के अंदर प्रत्येक घायल को 6 प्रतिशत ब्याज सहित डेढ़-डेढ़ लाख रुपये क्षतिपूर्ति राशि दें। जस्टिस राधा किशन अग्रवाल की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। जानकारी के मुताबिक, 16 अगस्त साल 1994 को रायपुर निवासी शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के भौतिक विभाग के हेड डॉ. विठ्ठल कुमार अग्रवाल अपनी पत्नी सरला अग्रवाल के साथ मिनी बस से कोरबा से चांपा जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक लापरवाह ट्रक चालक ने बस को टक्कर मारी। दुर्घटना में डॉ. अग्रवाल और उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई। दोनों को गंभीर चोट आने पर चांपा के अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें नागपुर ले जाया गया था। दंपती ने उपचार में आए खर्च और क्षतिपूर्ति के लिए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में वाद प्रस्तुत किया था, लेकिन अधिकरण से वाद खारिज हो गया. इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अपील प्रस्तुत की। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने घटना में प्रत्येक को लगी चोटों के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये क्षतिपूर्ति और मुआवजे की राशि पर 6 प्रतिशत की दर से ब्याज देने के निर्देश दिए हैं।

दवा कारोबारी से 75 हजार की मांगी रिश्वत, छत्तीसगढ़-रायपुर में सीजीएसटी के दो अफसरों को CBI ने पकड़ा

रायपुर. सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के दो अफसरों को दवा कारोबारी से 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है. रायपुर में पदस्थ सुपरिंटेंडेंट इलोंका ​मिंज और इंस्पेक्टर सौम्य रंजन मलिक जीएसटी की राशि में गड़बड़ी की सेटलमेंट करने और पेनल्टी से बचाने के नाम पर घूस मांग रहे थे. जानकारी के मुताबिक मिंज और मलिक ने दवा कारोबारी राहुल वर्मा को 3 लाख रुपए की ​पेनल्टी का डर दिखाया. इसके सेटलमेंट के लिए उसने पहले 75 हजार रुपए मांगे थे. छत्तीसगढ़ में ऐसा पहला मौका है, जब सीजीएसटी अफसरों को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया है.

आठ गाड़ियों में पेट्रोल डालकर लगाई आग, छत्तीसगढ़-रायपुर में रात में शरारती तत्वों की करतूत

रायपुर। राजधानी रायपुर के आरडीए कॉलोनी, बोरियाखुर्द में बीती रात अज्ञात लोगों ने एक के बाद एक आठ गाड़ियों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आगजनी में 7 दो पहिया और एक ऑटोरिक्शा जलकर खाक हो गए. आगजनी इतनी भयावह थी कि आग से आस-पास के घर तक जा पहुंची. पीड़ित परिवारों ने जानबूझकर आग लगाए जाने की आशंका जताई है. वहीं इस मामले में पीड़ित परिवारों के लोगों ने बताया कि घटना रात करीब 3 बजे की है. जब स्कूटी में ब्लास्ट होने की आवाज़ से कॉलोनीवासियों को आग लगने का पता चला और देखते ही देखते 4 परिवारों के 6 दो पहिया वाहन और एक ऑटो आग की चपेट में आ गए. पीड़ित संतोष सिन्हा, डॉ राजेंद्र साहू और नितिन सिंह ने मामले की शिकायत टिकरापारा थाने में की है. वहीं इस घटना के पीड़ितों ने साज़िश के तहत इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया बीते शाम कॉलोनी में पीड़ितों का कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसमें शिकायत न करने की धमकी भी मिली थी. जिसके बाद ये घटना हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बोरियाखुर्द में देर रात तक नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है. आए दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है. इसके बावजूद इलाक़े में पुलिस गंभीरता से गश्त नहीं करती लोग दहशत में जीने के लिए मजबूर है. वहीं इस मामले में टिकरापारा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बोरियाखुर्द में गाड़ियों में आग लगने की शिकायत मिली है. शिकायतकर्ताओं ने जान बूझ कर घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है. मामले की जांच जारी है.

सड़क दुर्घटनाएं रोकने सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन, छत्तीसगढ़-रायपुर में सीएम साय ने दिए निर्देश

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवास कार्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में प्रदेश के सड़क सुरक्षा परिदृश्य, सड़क दुर्घटना के नियंत्रण के उपायों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बैठक में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट के उपयोग और वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए जनजागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाए। मुख्यमंत्री साय ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर ब्लैक स्पॉट के सुधार कार्य में तेजी लाने, जिला सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठकें आयोजित करने, सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के इलाज के लिए निर्माणाधीन ट्रामा स्टेब्लाईजेशन यूनिट्स का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में परिवहन विभाग की ओर से तैयार कराया गया ‘बस संगवारी एप’ लांच किया और परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा पर प्रकाशित पोस्टर का विमोचन किया। बैठक में जानकारी दी गई कि स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर दसवीं तक के राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद की पाठ्यपुस्तकों में सड़क यातायात नियमों से संबंधित अध्याय पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। बैठक में बताया गया कि यातायात व्यवस्था का इलेक्ट्रॉनिक सर्विलेंस रायपुर, बिलासपुर और नवा रायपुर में किया जा रहा है। भिलाई और दुर्ग में यह व्यवस्था आंशिक रूप से संचालित है। सितंबर 2023 से अक्टूबर 2024 तक 101 ब्लैक स्पॉट और 748 जंक्शन के सुधार कार्य पूर्ण किए गए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने पर सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु की संभावना 40 प्रतिशत तक कम हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग ने छह लाख 70 हजार से अधिक और पुलिस विभाग ने चार लाख 87 हजार से अधिक चालानी कार्यवाही की है। एक जनवरी 2023 से 31 अक्टूबर 2024 तक 7826 वाहन चालकों का लायसेंस निलंबित किया गया है। आठ दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों राजनांदगांव, धरसींवा अभनपुर, पाली, सिमगा, सुकमा, बेमेतरा और पत्थलगांव में ट्रामा स्टेब्लाईजेशन यूनिट निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। 14 हजार 261 वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस, 72 हजार से अधिक वाहनों में स्पीड गवर्नर और 2200 बसों में पेनिक बटन लगाए गए हैं। बैठक में ब्लैक स्पॉट की पहचान, सुधार की कार्यवाही, सड़कों में यातायात संकेतक, होर्डिंग्स हटाने, फुटपाथ, पार्किंग, सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाने आदि कार्यों की समीक्षा की गई।

कई छात्राएं घबराकर हुईं बेहोश, छत्तीसगढ़-रायपुर एम्स में जूनियर्स को कमरे में बंद कर रातभर ली रैगिंग

रायपुर. छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में ग्रुप रैगिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पहले कमरे में बंद किया गया। इसके बाद दो बजे रात को कड़ाके की ठंड में कैंपस में खड़ा कराया गया। एमबीबीएस 2023 बैंच के स्टूडेंट्स के साथ सीनियर्स ने ग्रुप रैगिंग की है। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने रात को जूनियर छात्र-छात्राओं को रात 12 बजे कमरे में बुलाकर अंदर से खिड़की दरवाजे, पंखे, लाइट सब बंद कर दिए। कमरे में कई छात्रों को सांस लेने में दिक्कत हुई। इस दौरान कई छात्राएं घबराकर रोने लगीं। कुछ बेहोश भी हो गईं। आरोप है कि रात करीब दो बजे सभी जूनियर्स को ठंड में टी शर्ट में बाहर खड़े कराए। मिली जानकारी के मुताबिक रैगिंग एम्स में एमबीबीएस 2023 बैच के स्टूडेंट के साथ सीनियर बैच के स्टूडेंट्स ने की है। आरोप है कि सीनियर स्टूडेंट्स ने जूनियर्स को ग्रुप के साथ बुलाया। फिर एक छोटे से कमरे में बंद कर दिया। जूनियर छात्रों का आरोप है कि कड़के की ठंड में जब बाहर में खड़े कराए गए, उस वक्त सिक्योरिटी गार्ड वहां मौजूद थे। उनसे मदद मांगने पर गार्ड ने भी सीनियर्स को नहीं रोका। लगभग तीन-चार बजे के बाद उन्हें कमरे में जाने की इजाजत मिली। ऐसे हुआ मामले का खुलासा रैगिंग से पीड़ित छात्रों ने सोसायटी अगेंस्ट वायलेंस इन एजुकेशन से मामले की लिखित शिकायत की थी। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

कोर्ट ने दी सजा-ए-मौत, छत्तीसगढ़-रायपुर में महिला से इश्क लड़ाने एक मासूम को किडनैप कर जिंदा जलाया

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंडस्ट्रियल एरिया उरला के बहुचर्चित हर्ष हत्याकांड में कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। अदालत ने इस मामले में आरोपी को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। आरोपी ने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए हैवानियत का नंगा खेल खेला। अंधे और एकतरफा प्रेम में वशीभूत होकर आरोपी ने ढाई साल पूर्व चार साल के मासूम हर्ष का अपहरण कर जिंदा जलाकर मार दिया। इस मामले में अदालत ने 38 वर्षीय पंचराम गेंड्रे को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।  कोर्ट ने पिछले दिनों अपने फैसले में कहा कि अपराधी पंचराम ने हर्ष के साथ ही उसके बड़े भाई को भी जलाकर मारने की कोशिश की थी पर वह अपनी सूझ-बूझ से बच गया। वह दोनों को बहुला- फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था। उस दौरान बड़े भाई ने  उसके साथ जाने से मना कर दिया। इससे उसकी जान बच गई। आरोपी दो बच्चों की मां से एकतरफा प्रेम करता था, लेकिन महिला उससे बात नहीं करती थी। उसी को सबक सिखाने के लिए उसने दोनों बच्चे की हत्या करने की प्लानिंग रची। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ऐसे कृत्य करने वाले समाज में रहने लायक नहीं है, इसलिए इन्हें मृत्यु दंड दिया जाता है। इसे केस में फोरेंसिक रिपोर्ट, तकनीकी जांच और डीएनए टेस्ट के बाद आरोपी के कबूलनामे के साथ उसे मौत की सजा सुनाई गई है। मामले में आठ साल के दिव्यांश का बयान सबसे बेहद कारगर रहा। उरला के तत्कालीन टीआई भरत बरेठ के मुताबिक, उरला निवासी दोषी पंचराम मजदूरी करता था। वह अपनी मां के साथ रहता था। उसके पड़ोस में जयेंद्र चेतन का घर था। पंचराम का उसके घर आना-जाना था। इस दौरान जयेंद्र की पत्नी को वह चाहने लगा पर वह उसके बच्चों से नफरत करता था। महिला का प्यार पाने के लिए उसने दोनों बच्चों की हत्या करने की योजना बनाई। वह 5 अप्रैल 2022 को महिला के घर गया। उसे समय उसका पति काम पर गया था। पंचराम हर्ष और दिव्यांश को घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया। दोनों भाइयों को वह करीब आधे घंटे तक उरला क्षेत्र में बाइक से घूमाते रहा। दोनों को नहाने के लिए नदी चलने के लिए कहा। इस पर दिव्यांश ने जाने से मना कर दिया और घर छोड़ने की बात कही। इस पर पंचराम दिव्यांश को घर छोड़कर दोबारा हर्ष को साथ लेकर चला गया। मामले दंपती की शिकायत पर सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल लोकेशन पंचराम का पता लगा पता चला कि वह नागपुर में है। वहां छापा मारकर उसे पकड़ा गया। उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने हर्ष को जलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना स्थल से हर्ष की बॉडी अवशेष मिले थे। डीएनए टेस्ट में सच साबित होते ही 19 लोग गवाह बनाए गए। दिव्यांश ही घटनाक्रम का प्रत्यक्षदर्शी था। उसने पूरी घटना के बारे में बताया। उसी के बयान पर कोर्ट ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सोमन्ना का ऐलान, छत्तीसगढ़-रायपुर रेलवे स्टेशन बनेगा एयरपोर्ट की तर्ज पर

रायपुर. केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी सोमन्ना छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि साल 2027 तक रायपुर रेलवे स्टेशन के नए मॉडल स्टेशन का निर्माण हो जाएगा। इसे लेकर रेलवे के अधिकारी तीव्र गति से कार्य कराएंगे। छत्तीसगढ़ में मॉडल रेलवे स्टेशनों के विकास को लेकर रेलवे सक्रिय है। इसके तहत दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर के रेलवे स्टेशन को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। एयरपोर्ट के तर्ज पर नई रेलवे स्टेशनों के निर्माण कार्य किए जाएंगे।  इसके बाद यहां से चर्चा करने के बाद वो रेलवे बोगी सैलून में बैठकर कोरबा के लिये रवाना हो गए। कोरबा में रात्रि विश्राम कर अगले दिन 30 नवंबर को शहर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। बता दें कि इससे पहले 28 नवंबर को रेल राज्य मंत्री का रायपुर आना था पर किसी कारणों से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया था। इसके बाद आज का शेड्यूल किया गया है। इससे पहले 26 नवंबर को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी बैष्णव का दौरा भी रद्द हो गया था। बताया जाता है कि कसोमन्ना जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन करेंगे। वहीं ट्रायल सेक्शन समेत कई कार्यक्रमों का अवलोकन भी करेंगे। हिगग्राहियों से चर्चा भी करेंगे।

दक्षिणी इलाकों में कड़ाके की ठंड, छत्तीसगढ़-रायपुर में न्यूनतम तापमान में गिरावट

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कड़ाके आउटर इलाकों में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंडी हवाओं की वजह से ठंड बढ़ गई है। रात और सुबह के साथ ही अब दिनभर ठंड लगने लगी है। लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की वजह से प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। वहीं प्रदेश में हवा की दिशा बदल रही है, जिसके वजह से प्रदेश में मौसम में आगामी कुछ दिनों तक बदलाव की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में दो दिन तक न्यूनतम तापमान में परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में अब ज्यादा वृद्धि भी नहीं होगी, और न ही गिरावट आएगी। आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि आगामी दो दिनों के बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश के दक्षिण भागों में दो डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है।  वहीं प्रदेश के शेष भागों में तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगी।  इन दिनों सबसे ज्यादा ठंड बलरामपुर में है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 08. 5 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान 30.9 डिग्री सुकमा में रहा। अब दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में रविवार को बादल रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बिलासपुर में 13.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम था। वहीं कोरबा में 12.4,  रहा जो औसत से 3.3 डिग्री कम था। रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया है, जो की सामान्य से एक डिग्री कम है।

सीएम साय बोले–’ सभी को समझना जरूरी, विरासत में टिकी है संविधान की नींव’, छत्तीसगढ़-रायपुर में निकली पदयात्रा

रायपुर. संविधान दिवस के अवसर पर पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रायपुर मे पदयात्रा भी निकाली जा रही है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत कई नेता शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ के महान विभूतियों ने संविधान निर्माण में योगदान दिया, उनको नमन करता हूं. सीएम साय ने कहा, पीएम मोदी ने राष्ट्र स्तरीय हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान टैग लाइन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की है. जन-जन को संविधान की जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए मोदी जी को धन्यवाद देता हूं. 75 वर्ष बाद भी हर व्यक्ति को अपने अधिकारों की जानकारी नहीं है. बस्तर या अमुझमाड़ तक ये सीमित नहीं है, पढ़े लिखे लोगों को भी अपने संवैधानिक अधिकारो की जानकारी नहीं है. संविधान सदियों के संघर्ष उपलब्धियों का प्रतिफल है इसलिए समझना जरूरी है. संविधान की नींव विरासत में ही टिकी है. कुछ लोगों ने संविधान के खतरे में होने का फैलाया भ्रम : साय सीएम ने कहा, हमारे संविधान निर्माताओं ने मौलिक अधिकारों की बात की है. राम सीता लक्ष्मण की तस्वीर अनकित की है. समझना होगा कि संविधान निर्माताओं ने क्या संदेश दिया है. भारतीय संस्कृति के साथ संविधान को आगे ले जाना है. संविधान से 370 हटा, लैंगिग समानता क़ानून लागू किए, समय समय पर आवश्यकता के अनुसार बदलाव किए. इससे कुछ लोगों ने देश में संविधान के ख़तरे में होने का भ्रम फैलाया. ये वही लोग हैं, जिन्होंने आपातकाल लागू कर देश को ख़तरे में डाला. कुर्सी के लिए इन्होंने संविधान में बदलाव किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश का संविधान सर्वोच्च है. बीजेपी ने सबका संविधान निर्माता के साथ संरक्षकों का सम्मान किया है. छत्तीसगढ़ में भी सभी वर्गों के विकास के लिए बीजेपी काम कर रही है. इस मौके पर स्कूली बच्चों के लिए संविधान से जुड़े प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है. संविधान के 75 साल पूरे होने के अवसर पर पदयात्रा निकाली जा रही है. इसमें मुख्यमंत्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री केदार कश्यप, दयालदास बघेल, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा समेत अन्य नेता शामिल हैं. सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन किया गया है.

शिक्षकों और सरपंच ने नहीं की शिकायत, छत्तीसगढ़-रायपुर के स्कूल में घुसकर पंच ने छात्र को पीटा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार सरकारी स्कूलों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्कूल के अंदर शिक्षकों का शराब पीना या फिर स्कूल में शिक्षक या शिक्षिका का आराम फरमाना। इससे हटकर अब सरकारी स्कूल में छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के पंच ने शराब के नशे में मिडिल स्कूल के एक बच्चे के साथ मारपीट किया। पूरा मामला दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र के खुड़मुड़ी का है। ग्राम खुड़मुड़ी के शासकीय मिडिल स्कूल में गांव के ही पंच ने स्कूली बच्चे के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। शराबी पंच  ने आठवीं कक्षा के छात्र से मारपीट किया। महेश साहू ग्राम खुड़मुड़ी के वार्ड क्रमांक 17 के पंच हैं। पंच के बेटे का नवोदय विद्यालय में चयनित होने पर स्कूल के शिक्षकों को मिठाई देने पहुंचा हुआ था। वह शराब के नशे में था। इस दौरान वह पढ़ाई कर रहे छात्रों के कक्षा में घुस गया। इतना ही नहीं शराब के नशे में बच्चों को पढ़ने लगा। इस दौरान नशे की हालत में आठवीं कक्षा के विद्यार्थी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इतना ही शराबी ने गाली-गलौज भी की है। छात्र का आरोप है कि शराब के नशे में क्लास में घुसकर छात्रों के साथ बदतमीजी की। उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज भी की है। घटना के समय लगभग 50 विद्यार्थी मौजूद थे। अभी शिक्षक कार्यालय में थे। बच्चे के परिजनों का कहना है कि इससे बच्चे के मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ा है। अभी तक स्कूल के शिक्षकों या ग्राम के सरपंच की ओर से किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की है। परिजनों का आरोप है कि शराबी स्कूल में घुसकर मौजूद छात्र के साथ मारपीट की घटना हो रही है। वहां के शिक्षक, प्राचार्य कोई भी मामले में संज्ञान नहीं ले रहे हैं। आरोप यह भी है कि मामले को दबाया जा रहा है। शिकायत करने से मना किया जा रहा है। उनका कहना है कि विद्या के मंदिर में विद्यार्थी ही सुरक्षित नहीं है।

‘जनादेश हमें स्वीकार्य’, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण से बीजेपी के विजेता सुनील सोनी को कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने दी बधाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने 9वीं बार शानदार जीत हासिल की है. भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कांग्रेस के आकाश शर्मा को 46,167 वोटों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने हार स्वीकारते हुए सुनील सोनी को जीत की बधाई दी है. उन्होंने कहा, “जनता का जनादेश हमें स्वीकार्य है. दक्षिण की जनता ने सुनील सोनी को चुना है. मैं उन्हें बधाई देता हूं. पार्टी के सभी सदस्यों ने मेहनत की. हार का क्या कारण है इसके पीछे एक वजह होगी. इसका आंकलन किया जाएगा. प्राथमिक तौर पर ऐसा लग रहा है कि जनता ने सरकार को चुना है, BJP पार्टी को चुना है.” आकाश शर्मा ने यह भी कहा कि भले ही वह चुनाव हार गए हों, लेकिन जनता की सेवा के प्रति उनका समर्पण जारी रहेगा. बता दें, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है. इस बार भी मतदाताओं ने भाजपा पर अपना भरोसा जताया. सुनील सोनी की इस बड़ी जीत ने आगामी चुनावों के लिए भाजपा के हौसले को और बुलंद कर दिया है.

निगम की टीम ने जेसीबी से सड़क तोड़कर रोका काम, छत्तीसगढ़-रायपुर में 50 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग

रायपुर. राजधानी में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. जरवाय में लगभग 50 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर निगम जोन 8 की टीम ने सीसी रोड काटकर आवागमन बाधित किया. साथ ही नगर, ग्राम निवेश विभाग एवं नगर निगम से ले आउट, नक्शा पास कराए बिना किए जा रहे काम को बंद कराया. नगर निवेश अधिकारी आभाष मिश्रा ने बताया कि ck डेवलपर्स और दो तीन पार्टनर साथ मिलकर लॉजिस्टिक पार्क के नाम से नेशनल हाईवे से लगे लगभग 50 एकड़ की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए अवैध प्लाटिंग की जा रही थी. साथ ही हाईवे से जोड़ने के लिए सीसी रोड का भी निर्माण किया जा चुका था. उन्होंने बताया, जमीन से जुड़े दस्तावेज मंगाकर मालिकों को नोटिस भेजा जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध प्लाटिंग से राजस्व में नुकसान होता है. इस पर रोक लगाने के लिए अब निगम ऐसे बड़े अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नजर रख रही. आगे लगातार कार्रवाई की जाएगी. अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में रायपुर तहसीलदार मनुमुक्ता पाटिल एवं जोन 8 जोन कमिश्नर एके हालदार, नगर निवेशक आभाष मिश्रा के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, नगर निवेश उप अभियंता अक्षय भारद्वाज, रूचिका मिश्रा शामिल थे.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet