LATEST NEWS

सीएम योगी द्वारा पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई ठोस कदम उठाए गए

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व व निर्देशन में प्रदेश की पंचायतों की भूमिका अब पहले से अधिक महत्वपूर्ण और जवाबदेही भरी हो गई है। सीएम योगी द्वारा पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई ठोस कदम उठाए गए हैं। रोजगार मेले, किसान विकास योजनाएं और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गांवों में समग्र विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। डिजिटल तकनीक के समावेश ने पंचायतों की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बना दिया है। सीएम योगी ने पंचायत निधि के बेहतर और सार्थक उपयोग पर जोर देते हुए निर्देश दिया है कि इसका लाभ सीधे वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने पंचायतों से रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी योजनाओं को प्राथमिकता देने और ऐसे काम करने की अपील की है, जो पंचायतों को विशिष्ट पहचान दें। उन्होंने ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की पहल की है। सीएम योगी ने पंचायतों को नए और नवाचारी प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया, जो उनके क्षेत्र को अलग पहचान दें। पंचायतों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे सामुदायिक शौचालयों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई को प्राथमिकता दें। सीएम योगी ने गांवों में कम्युनिटी सेंटर बनाकर उसका आर्थिक रूप से उपयोग करने की बात कही है। यह न केवल पंचायतों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। सीएम योगी की मंशानुरूप पंचायतों में आदर्श गांव, विकसित गांव और आत्मनिर्भर गांव बनाने की दिशा में बड़े पैमाने पर कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और निर्देशन में ग्राम चौपाल की पहल ने यह सुनिश्चित किया है कि सरकार खुद चलकर ग्रामीणों और गरीबों के पास जाए। यह पहल शासन और जनता के बीच विश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ समस्याओं के समाधान को सरल और सुलभ बना रही है। प्रदेश के प्रत्येक विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। ‘गांव की समस्या – गांव में समाधान’ के मूल मंत्र के साथ आयोजित इन चौपालों ने ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया है। ग्राम चौपालों में न केवल व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान हो रहा है, बल्कि सार्वजनिक मुद्दों पर भी कार्रवाई की जा रही है। इन चौपालों से गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है और सामाजिक योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आई है। ग्राम चौपालों की सफलता के लिए गांवों में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चौपालों से पहले व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोग इनसे जुड़ सकें। यह पहल ये भी सुनिश्चित करती है कि सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे। ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी के अनुसार, जनवरी 2023 से अब तक 01 लाख 13 हजार से अधिक ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा चुका है। इन चौपालों में 79 लाख से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया और 04 लाख 42 हजार से अधिक समस्याओं का निस्तारण किया गया। सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की पंचायतें विकास की नई परिभाषा गढ़ रही हैं। डिजिटल तकनीक, स्वच्छता, और आत्मनिर्भरता को अपनाकर पंचायतें ग्रामीण भारत का भविष्य लिखने की दिशा में अग्रसर हैं। ग्राम चौपाल जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकार ने यह साबित किया है कि गांव की समस्याओं का समाधान गांव में ही किया जा सकता है। योगी सरकार की यह पहल न केवल गांवों को सशक्त बना रही है बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की ओर भी अग्रसर है। ग्रामीण विकास के इस मॉडल ने पंचायतों को नए अवसरों और जिम्मेदारियों के साथ मजबूती प्रदान की है, जिससे उत्तर प्रदेश देशभर में एक मिसाल बनता जा रहा है।  

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को पुलिस ने धर दबोचा, हथियार भी बरामद किए गए

नोएडा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को नोएडा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो आरोपी योगी आदित्यनाथ की कुर्बानी देने की बात कहता दिखा था। उसने सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने वाली भी टिप्पणी की थी। आरोपी की पहचान शेख अताउल पुत्र उसमान गनी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। शेख ने कबूल किया है कि उसका परिवार बांग्लादेश की सीमा पार करके पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बस गया। बाद में वह दिल्ली के शाहीन बाग में आकर रहने लगा। करीब 40 साल के शेख अताउल के कब्जे से एक तमन्चा .315 बोर, जिंदा कारतूस, एक चाकू और आपत्तिजनक दस्तावेज (फोटो), मोबाइल फोन बरामद किया गया है। नोएडा सेक्टर 39 पुलिस ने शेख अताउल को गिरफ्तार करने के बाद उसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल है और क्या क्या सच में वह सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमले की योजना बना रहा था। फिलहाल उसने पुलिस को बताया है कि हथियार उसने अपनी सुरक्षा और लोगों को डराने के लिए रखा था। शुरुआती पूछताछ में शेख ने बताया कि उसने किसी ने कहा था कि वह सभी मस्जिदों को ध्वस्त करा रहे हैं, इसी वजह से उसने भड़काऊ बयान दिया था। उसके पास मिली एक तस्वीर को लेकर उसने कहा है कि वह इसे अपने धर्म के लोगों को दिखाने के लिए रखता था। शेख के खिलाफ बीएनएस और आईटी ऐक्ट की कई धाराओं में नोएडा सेक्टर 39 थाने में केस दर्ज किया गया है। नोएडा पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया सेल गौतमबुद्धनगर की ओर से एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सेक्टर 39 थाने में केस दर्ज कराया गया था। सोशल मीडिया एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में देश में संवैधानिक पद पर बैठे जननेता के संबंध में आपत्तिजनक, झूठे और भडकाऊ बातें कहीं जा रही थी, जिनसे करोडों भारतीय नागरिकों की आस्था जुडी है। आरोपी ने अलगाववादी और भडकाऊ बातें करके सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया। उसने खुले में गोश्त खाने जैसी बातें कहकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया। वीडियो में वह ‘बिस्मिल्लाह कहकर कुर्बना करूंगा’ जैसी धमकी भरी बातें कर रहा था।

सीएम योगी ने कहा संभल में कोई गिरफ्तारी बिना सबूत नहीं हुई, एक भी पत्थरबाज नहीं बचेगा

लखनऊ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानसभा में संभल और बहराइच को लेकर विपक्ष पर जमकर बरसे। सीएम योगी ने कहा कि संभल में कोई गिरफ्तारी बिना सबूत नहीं हुई है। यह भी कहा कि संभल का एक भी पत्थरबाज नहीं बचेगा। सीएम योगी ने विपक्ष के आरोपों का एक-एक कर जवाब दिया। संभल में निर्दोषों की गिरफ्तारी का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने लोकसभा में भाजपा को घेरने की कोशिश की थी। सीएम योगी ने कहा कि संभल में 1947 से ही दंगा होता रहा है। हमारी सरकार बनने के बाद कोई दंगा नहीं हुआ है। उन्होंने 2017 से पहले संभल-बहराइच के साथ ही यूपी के अलग अलग जिलों में हुए दंगों का ब्योरा भी विधानसभा में पेश किया। कहा कि आज प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। कानून व्यवस्था का जो माहौल है उसी के कारण 40 लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला है। सीएम योगी ने बहराइच में हुए दंगे की चर्चा करते हुए कहा कि मोहर्रम हो या मुस्लिम समाज का कोई जुलूस हिंदू मुहल्ले से निकल जाता है। जब हिन्दू समाज का जुलूस निकलता है तो क्यों समस्या आती है। सवाल उठाया कि झंडा क्यों नहीं लग सकता है। रास्ते में झंडा लगाने में क्या दिक्कत है। बहराइच में राम गोपाल मिश्रा की घर के अंदर से गोली चलाकर हत्या की गई है। कट्टे लहराते वीडियो वायरल हुए हैं। यह दंगा सड़क पर नहीं हुआ है। घर के अंदर खींचकर हत्या की गई है। पुलिस घर के अंदर घुसती तो कई आरोप लगते। कहा कि आप चाहते हैं कि आपके पर्व त्योहार शांति से निपट जाएं लेकिन दूसरे का पर्व हो तो बवाल हो जाए। सीएम योगी ने कहा कि संभल में शिया सुन्नी का विवाद हो या लखनऊ का ऐसा ही विवाद, दोनों भाजपा की सरकार में खत्म हुआ है। शोभायात्रा के रास्ते में केसरिया झंडा क्यों नहीं लग सकता है। मोहर्रम का जुलूस हिंदू मुहल्ले से निकल जाता है, लेकिन शोभायात्रा मस्जिद के सामने से क्यों नहीं निकल सकती है। संविधान में कहां लिखा है कि मुस्लिम बहुल मुहल्ले से हिन्दू शोभायात्रा नहीं निकल सकती। बहराइच में परंपरागत जुलूस था। उसी जुलूस को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यक्रम संपन्न हुए और आगे भी संपन्न होंगे। योगी ने कहा कि आपत्तिजनक नारे लगाने का आरोप लगाया गया। जयश्रीराम का नाम आपत्तिजनक कैसे हो गया? कल हम अल्लाह-हू-अकबर का नारा लगाने से रोकेंगे तो आपको अच्छा लगेगा? कोई हिंदू कहेगा कि हमें भी आपत्ति है तो आप मान जाएंगे? शोभायात्रा में भजन और भक्ति गीत बजते ही हैं, सारा विवाद इसी पर है। भाजपा विधायक के आरोपों को दंगों से जोड़ने पर सीएम योगी ने कहा कि उनके आरोपों तोड़मरोड़ कर पेश किया गया। भाजपा विधायक की गाड़ी पर पथराव घटनास्थल से तीस किलोमीटर दूर हुआ है। सीएम योगी ने कुंदरकी में मिली भाजपा की जीत पर भी विपक्ष पर तंज कसा। कहा कि कुंदरकी में लोगों को एहसास हुआ है, आपको भी होगा। कुंदरकी में हुई जीत सनातक की जीत है।

समय के अनुरूप सोचने और चलने की आदत डालनी होगी, खुद को तैयार नहीं करने वाले पीछे छूट जाते हैं : CM योगी

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कालचक्र किसी की परवाह नहीं करता है, उसका प्रवाह निरंतर चलता रहता है, इसलिए हमें खुद को समय की धारा के अनुरूप तैयार करना होगा। समय के अनुरूप सोचने और चलने की आदत डालनी होगी। समय के अनुरूप खुद को तैयार नहीं कर पाने वाले पिछड़कर पिछलग्गू हो जाते हैं। सीएम योगी मंगलवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 92वें संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम समय के अनुरूप समाज के प्रत्येक तबके को जोड़ते हुए टीम भावना के साथ समाज और देश हित के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएं। जब सामूहिकता की भावना और टीम वर्क से प्रयास किए जाएंगे तो परिणाम भी उसी के अनुरूप सार्थक आएंगे। परिणाम ही प्रयास और तैयारी के स्तर का वास्तविक परिचय देता है। टीम वर्क और परिणाम के बीच साम्य को समझाते हुए मुख्यमंत्री ने इंसेफेलाइटिस नियंत्रण की सफलता का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का बचपन इंसेफेलाइटिस के दुष्चक्र में 1977 से लेकर 40 साल तक फंसा रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में पचास हजार से अधिक बच्चों की मौत हो गई। पहले उपचार की व्यवस्था नहीं थी। उपचार की व्यवस्था हुई, वैक्सीन आया तो वायरस ने अपना नेचर चेंज कर लिया। 2017 में जब हमारी सरकार आई तो प्रदेश और केंद्र सरकार ने टीम भावना के साथ, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और अन्य संगठनों के सहयोग तथा सरकार के विभिन्न विभागों के समन्वय से मिलकर लड़ाई लड़ी। इसका परिणाम रहा कि 40 साल की समस्या का समाधान 2 साल में हो गया। इंसेफेलाइटिस नियंत्रण की सफलता कठिन चुनौतियों का सामना करने से लेकर टीम भावना से परिणाम प्राप्त करने की यात्रा रही है। मुख्यमंत्री योगी ने आज की पीढ़ी के मोबाइल फोन के इस्तेमाल में अत्यधिक समय बिताने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी मोबाइल के उपयोग में अनावश्यक अत्यधिक समय बिताने से बचे। अपना समय प्रकृति के बीच, रचनात्मक कार्यों, अध्ययन और कौशल विकास की गतिविधियों में बिताएं। हमें यह ध्यान रखना होगा कि तकनीकी हमसे संचालित हो, हम तकनीकी से संचालित न हों। नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के जीवन से सीख लेने की बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी रुचि के अनुसार लीक से हटकर कुछ नया करने का प्रयास करना चाहिए। यह क्षेत्र समाज सेवा, सामाजिक चेतना, महिला एवं बाल उत्थान, अन्नदाता किसानों के जीवन में परिवर्तन या समाज से जुड़ा कुछ भी हो सकता है। हम किसी भी एक क्षेत्र को चुनकर आगे बढ़ सकते हैं। अपने क्षेत्र में, रुचि के अनुसार ईमानदारी और कठिन परिश्रम से कार्य करेंगे तो परिणाम अवश्य आएगा। जीवन शॉर्टकट का मार्ग नहीं है। जीवन में सफलता के सतत प्रवाह के लिए परिश्रम और ईमानदारी का कोई विकल्प नहीं है। यदि जीवन में अधूरी तैयारी होगी, विजन और एक्शन नहीं होगा तो कन्फ्यूजन की स्थिति बनी रहेगी। जीवन का उद्देश्य सिर्फ डिग्री और नौकरी हासिल करना नहीं हो सकता। जीवन का उद्देश्य विराट होना चाहिए। यदि हम विजन के अनुरूप निष्ठा और ईमानदारी से प्रयास करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने यही साबित किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात समाज सुधारक और नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का स्वागत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज ही के दिन दस वर्ष पूर्व उन्हें दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ था। कैलाश सत्यार्थी का जीवन प्रत्येक क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरक है, खासकर उन युवाओं के लिए जो किन्हीं कारणों से असमंजस की स्थिति में रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद अपने संस्थापकों के मूल्यों और आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए 92 वर्षों से निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। जब देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था और नागरिकों के मन में असमंजस की स्थिति थी, तब युवाओं में देश हित और स्वाभिमान की भावना को जगाने के लिए 1932 में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना की थी। देश और स्वाभिमान की प्रेरणा के प्रतीक महाराणा प्रताप के त्याग और बलिदान को केंद्र में रखकर राष्ट्रवादी शिक्षा का कार्य प्रारंभ किया। आज यह परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी शिक्षा की गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए सेवारत है। संस्थापक सप्ताह के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की उत्कृष्ट संस्थाओं, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। मंच से 200 पुरस्कार वितरित किए गए। करीब 800 पुरस्कार संस्थाओं के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। संस्थापक समारोह के मुख्य महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के हाथों एमपीपीजी कॉलेज जंगल धूसड़ में शिक्षा शास्त्र विभाग की अध्यक्ष शिप्रा सिंह की पुस्तक ‘शिक्षा की भारतीय अवधारणा’ का विमोचन भी किया गया।

‘हर काम देश के नाम होना चाहिए, हमारा कोई व्यक्तिगत अस्तित्व नहीं , यदि हमारा राष्ट्र सुरक्षित है, तो हमारा धर्म भी सुरक्षित रहेगा – CM योगी

 वाराणसी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी के स्वर्वेद महामन्दिर धाम में आयोजित ‘विहंगम योग संत-समाज’ की स्थापना के शताब्दी समारोह महोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘हर काम देश के नाम होना चाहिए, हमारा कोई व्यक्तिगत अस्तित्व नहीं है. यदि हमारा राष्ट्र सुरक्षित है, तो हमारा धर्म भी सुरक्षित रहेगा, यदि हमारा धर्म सुरक्षित है तो हम भी सुरक्षित रहेंगे.’ योगी आदित्यनाथ ने शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश गुलामी की बेड़ियों से जकड़ा हुआ था. गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपनी आध्यात्मिक साधना के साथ-साथ सदगुरु सदाफल महाराज ने आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया. उन्होंने कहा, ‘अकेले चुपचाप नहीं बैठ जाना है. एक कार्य पूरा हुआ तो अगले कार्य की शुरुआत कर देनी है, लेकिन हर कार्य देश के नाम, सनातन धर्म के नाम पर होना चाहिए. एक सच्चा संत देश और समाज की परिस्थितियों से हाथ पर हाथ रखकर चुपचाप बैठा नहीं रह सकता है.’ आगामी प्रयागराज महाकुंभ का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘एक कुंभ यहां पर है, तो दूसरा महाकुंभ प्रयागराज में 13 जनवरी से प्रारंभ होने वाला है. प्रयागराज महाकुंभ को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दिला दी है. यही नहीं यह वर्ष हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी, 2024 को 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करते हुए अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला फिर से विराजमान हुए हैं.’ पीएम मोदी के कार्यकाल में वाराणसी में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘आप देख रहे होंगे कि आज काशी एक नई काशी है. प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्षों में काशी को चमका दिया है. आज काशी में नमो घाट है. देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा घाट है, जहां हेलीपैड भी है. काशी में देव मंदिरों का कायाकल्प हुआ है. इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य- चाहे सड़क, रेल और वायु सेवा की कनेक्टिविटी हो, जो 2014 से पहले था उससे 100 गुना बेहतर अब है. अब काशी से हल्दिया के बीच जलमार्ग का उपयोग करते हुए भी अपनी यात्रा को आगे बढ़ा सकते हैं.’  

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और गरीबों और वंचितों का शोषण हो रहा है, अब ढोंग करने वाले मौन क्यों : सीएम योगी

लखनऊ आज बांग्लादेश में हिंदुओं, बौद्ध और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को कट्टरपंथी मार रहे हैं। उन्हें जलाया जा रहा है। उनकी संपत्तियों को लूटा जा रहा है। इतना ही नहीं माता और बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जब तक वहां जिन्ना का जिन्न रहेगा तब तक इस तरह की अराजकता होती रहेगी। उन्होंने कहा कि वहां पर गरीबों और वंचितों का शोषण हो रहा है। यह पाप 1947 में देश के विभाजन के रूप में सभी के सामने आया था। उसी का बदसूरत स्वरूप बांग्लादेश के रूप में फिर हमारे सामने है। बाबा साहेब ने 1946-47 में ही जनता को इसे लेकर आगाह कर दिया था, उन्होंने कहा था कि देश का बंटवारा मत होने दीजिए। अगर यह हो गया तो आर-पार की लड़ाई शुरू हो जाएगी, जो आज हमारे सामने है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा मार्ग स्थित आंबेडकर महासभा परिसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के निर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने हजरतगंज स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज कुछ लोग समाज को धोखा दे रहे हैं। वह समाज में झूठ फैला रहे हैं। यह वही लोग हैं, जो उस समय हैदराबाद के निजाम और उनके रजाकारों द्वारा दलितों के गांव जलाए जा रहे थे तो चुप थे। उस दौरान उनका शोषण हो रहा था। उन पर अत्याचार किया जा रहा था। उस समय भी बाबा साहेब आंबेडकर ने खुला पत्र लिखा था कि हैदराबाद के निजाम की रियासत के सभी दलितों, जिन पर अत्याचार हो रहा है, वह निजाम की रियासत को छोड़कर महाराष्ट्र की ओर चले जाएं, लेकिन अपना धर्म और मत न बदलें। सीएम योगी ने आगे कहा कि वहीं, हैदराबाद के निजाम और पाक परस्त जिन्ना के लोगों ने अपने नापाक इरादों को अंजाम देने के लिए बाबा साहेब को प्रलोभन देने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने आदर्शों से टस से मस नहीं हुए। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा भारतीय ही रहूंगा। मैंने भारतीय के रूप में जन्म लिया है और मेरी अंतिम यात्रा भी भारतीय के रूप में ही निकलेगी। उन्होंने आजीवन इस व्रत का पालन भी किया। वह लगातार दलित और वंचितों के लिए काम करते रहे। जिन लोगों ने बाबा साहेब की बात मानी, वह आज भारत में सुरक्षित हैं और आरक्षण का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। हमारी सरकार उन सभी का सम्मान करने के साथ उन्हें हर सुविधा उपलब्ध करा रही है। सीएम योगी ने कहा कि योगेंद्र नाथ मंडल की बातों में आकर जो लोग बहक गए थे, वह आज पाकिस्तान और बांग्लादेश में अत्याचार सह रहे हैं। यह दृश्य आज हम सभी के सामने है। 1947 में पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं की बड़ी तादाद में आबादी थी। बांग्लादेश में 1971 तक 22 पर्सेंट हिंदू रहते थे, आज वह घटकर 6 से 8 फीसदी रह गए हैं। आज वहां जो कुछ भी हो रहा है, अगर इसी तरह नरसंहार चलता रहा तो यह संख्या बहुत सीमित रह जाएगी। जो लोग हमेशा दलितों को अपना वोट बैंक बना करके उनका शोषण करते आए हैं, वह बांग्लादेश की घटना पर मौन हैं। उनके मुंह से एक भी शब्द नहीं निकल रहा है क्योंकि वह सच स्वीकार नहीं कर सकते हैं और सच बोल भी नहीं सकते हैं। उनमें बोलने का सामर्थ्य नहीं है इसलिए वह बांग्लादेश के दृश्य पर मौन हैं। यह लोग सिर्फ संविधान की प्रति दिखाकर ढोंग कर रहे हैं। उन्हें बाबा साहेब के मूल्यों से कोई लेना-देना नहीं है। इससे पहले भी इन्होंने बाबा साहेब के मूल संविधान पर कुठाराघात करके उसकी हत्या करने का प्रयास किया था। सीएम योगी ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना उसकी आत्मा होती है। कांग्रेस ने संविधान की प्रस्तावना से उसकी आत्मा हटाने का काम किया है। वर्ष 1975 में देश में इमरजेंसी लागू करके बाबा साहेब का अपमान किया था। आज भी कांग्रेस यही कर रही है। इन्होंने मूल संविधान की प्रस्तावना में संशोधन करके वह शब्द डालने का काम किया था, जो बाबा साहेब ने मूल संविधान में डाले ही नहीं थे। ऐसे में जो यह ढोंग कर रहे हैं, उसका वास्तविक चेहरा जनता और देश के सामने लाने की आवश्यकता है। बाबा साहेब हमेशा वंचित, पीड़ित और शोषित के लिए काम करते रहे। उन्होंने ही समाज को नई दिशा दिखाते हुए खुशहाल समाज की परिकल्पना दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों, वंचितों और दलितों के लिए बाबा साहेब के सपने को साकार करते हुए लगातार काम कर रही है। हमारी सरकार उन्हें फ्री टॉयलेट, आवास, जमीन के पट्टे उपलब्ध करा रही है। उन्हें पेंशन की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। एससी-एसटी वर्ग के छात्रों स्कॉलरशिप और शुल्क प्रतिपूर्ति दी जा रही है। वर्तमान में हम जीरो पावर्टी के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में गरीबी को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। सभी वंचितों को राशन, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, हर घर तक पानी समेत अनेक सुविधाओं को लाभ दिया जाएगा। हमारी सरकार बाबा साहेब पर शोध हो सके, जीवन दर्शन को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाया जा सके, इसके लिए लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना करने जा रही है। अंबेडकर महासभा की मांग पर इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना की जा रही है, जहां पर भव्य ऑडिटोरियम के साथ लाइब्रेरी भी होगी। यहां पर छात्राओं के लिए छात्रावास और अतिथि गृह के साथ बाबा साहेब का भव्य स्मारक भी होगा।

गुरु तेग बहादुर के बलिदान और स्मृतियों को किया नमन, दिया बड़ा बयान, कहा- उन्होंने कश्मीरी पंडितों को धर्म परिवर्तन से बचाया

लखनऊ सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यहियागंज स्थित गुरुद्वारा में उन्होंने गुरु तेग बहादुर के बलिदान और स्मृतियों को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सिख पंथ के अनुयायियों ने अपनी साधना और सामर्थ्य से अपने कौम के साथ-साथ पूरे देश को और पूरे सनातन धर्म को न केवल सुरक्षा प्रदान की बल्कि एक लंबे समय के लिए उन्हें अभय भी प्रदान किया। कश्मीरी पंडितों को धर्म परिवर्तन से बचाया – योगी कश्मीरी पंडितों पर कश्मीर में हुए अत्याचार को याद करते हुए सीएम योगी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी महाराज ने उस समय कश्मीर को बचाया था जब वहां के सनातन धर्मावलंबियों को विदेशी आक्रांताओं द्वारा धर्म परिवर्तन करने का आदेश मिला था। गुरु तेग बहादुर ने धर्म परिवर्तन के आदेश के बाद सुरक्षा के लिए भटक रहे कश्मीरी पंडितों को न सिर्फ नया जीवन दिया था बल्कि उनसे कहा था कि अत्याचारियों से कह दो कि पहले हमारे गुरु को इस्लाम स्वीकार कराओ। सीएम योगी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने हमेशा देश और धर्म को प्राथमिकता दी और किसी विदेशी आक्रांता के सामने सिर नहीं झुकाया। ‘मुख्यमंत्री आवास पर वीर बाल दिवस मनाया जाना मेरा सौभाग्य है’ मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने कहा कि गुरु तेग बहादुर अपनी शहादत के पहले सनातन धर्म की रक्षा के लिए, देश और धर्म की रक्षा करने के लिए गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जैसा सशक्त शक्तिपुंज भी देश को दिया। उनके चार-चार साहिबजादे बलिदान हो गए। सीएम योगी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी जी के आभारी हैं, जिन्होंने 26 दिसंबर की तिथि को वीर बाल दिवस के रूप में आयोजित करने की घोषणा की। यह मेरा सौभाग्य है कि वीर बाल दिवस साल 2020 से लगातार मुख्यमंत्री आवास में पूरी भव्यता के साथ आयोजित हो रहा है। पूरा संत समाज इसमें शामिल होता है।

सीएम योगी ने कहा- अराजकता फैलाने वाले किसी भी बदमाश को छोड़ा ना जाए, छेड़छाड़ करने वालों का तत्काल हो इलाज

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर फॉर्म में नजर आ रहे है। सीएम ने कानून व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। सीएम योगी ने कहा कि अराजकता फैलाने वाले किसी भी बदमाश को छोड़ा ना जाए और जिन लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया है, उसे वापस ठीक कराने का खर्च उन्हीं उपद्रवियों से वसूला जाए। वहीं, सीएम ने छेड़छाड़ करने वालों को भी सबक सिखाने के निर्देश दिए है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी स्तर पर हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ‘राजस्व विभाग में लंबित मामलों का निपटारा हो’ सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पुलिस अधिकारी किसी निजी कंपनी या व्यक्ति के कार्यक्रम में न जाए और न ही कोई सम्मान ग्रहण करे। उन्होंने छेड़छाड़ करने वालों का चौराहों पर ही उपचार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग में लंबित पैमाइश के चलते हत्याएं हो रही हैं। बिना लटकाए और अटकाए राजस्व विभाग में लंबित मामलों का निपटारा हो। अगर इसके बावजूद अगर राजस्व विभाग में ऐसा होता है तो संबंधित अफसरों पर भी आपराधिक साजिश के तहत कार्यवाही होनी चाहिए। ‘अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि अराजकता फैलाने वाले किसी भी बदमाश को छोड़ा ना जाए और जिन लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया है, उसे वापस ठीक कराने का खर्च उन्हीं उपद्रवियों से वसूला जाए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी गरीब के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जनता से जुड़े विभागों के अधिकारी तय समय पर जनता से जरूर मिलें और प्रत्येक विभाग में जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाए।

संभल और बांग्‍लादेश की घटना एक जैसी है, दोनों घटनाओं में शाम‍िल लोगों का डीएनए एक है: सीएम योगी

अयोध्या अयोध्‍या धाम में ’43वें रामायण मेला’ के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने संभल ह‍िंसा पर बड़ा बयान द‍िया है। योगी ने कहा, संभल और बांग्‍लादेश की घटना एक जैसी है। दोनों घटनाओं में शाम‍िल लोगों का डीएनए एक है। मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा, “याद करो 500 साल पहले बाबर के आदमी ने अयोध्या कुंभ में क्या किया था। संभल में भी यही हुआ था और बांग्लादेश में भी वही हो रहा है। तीनों की प्रकृति और उनका डीएनए एक ही है। अगर कोई इस पर विश्वास करता है बांग्लादेश में हो रहा है, तो वही तत्व यहां भी आपको सौंपने के इंतजार में हैं। उन्होंने सामाजिक एकता को तोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। इस बारे में बात करने वाले कुछ लोग ऐसे हैं जिनके पास विदेश में संपत्ति है। अगर यहां कोई संकट आएगा तो वे भाग जाएंगे और दूसरों को यहां मरने के लिए छोड़ देंगे।” परिवारवादी हो गए हैं आज के समाजवादी – योगी सरयू तट स्थित राम कथा पार्क में चार दिवसीय रामायण मेला का उद्घाटन करने के बाद अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में रामायण मेला के संकल्पना करने वाले महान समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया को याद किया। उन्होंने कहा कि यद्यपि लोहिया मंदिर नहीं जाते थे, किंतु श्री राम, कृष्ण और शिव की सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्ता समझते- स्वीकार करते थे। डॉ. लोहिया की इस भावना के विपरीत आज के समाजवादी परिवारवादी हो गए हैं। उन्हें यदि अपराधियों का संरक्षण न मिले, तो वह बिन पानी के मछली की तरह तड़पते हैं, लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले लोगबात तो लोहिया की करते हैं, लेकिन लोहिया के एक भी आदर्श को अंगीकार नहीं करते।   मुख्यमंत्री ने लगे हाथ स्वयं की आस्था का भी इजहार किया। साथ ही कहा कि हमने प्रभु राम को आदर्श माना है और उनके आदर्श से कुछ भी ले सके, तो जीवन धन्य हो जाएगा। आज जब लोग छोटे-छोटे स्वार्थ के लिए मारने-मरने पर उतारू रहते हैं, तो श्री राम का आदर्श हमारा मार्गदर्शन करता है, पिता की आज्ञा मानकर उन्होंने क्षण भर की भी देरी किए बिना अयोध्या के राज्य का परित्याग कर दिया और स्वयं वन को चले गए। इससे पूर्व जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी राम दिनेश आचार्य ने अपेक्षा जताई कि दीपावली को वैश्विक महापर्व के रूप में स्थापित किया, ठीक उसी तरह सीता राम विवाह उत्सव के अवसर पर होने वाले रामायण मेला को भी वैश्विक स्तर का बनाएं। मुख्यमंत्री ने इस अपेक्षा पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल में तीन बार बदलाव किया गया, जब बैठक में समय से पहले पहुंच गए सीएम योगी, मची खलबली

चित्रकूट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कलेक्ट्रेट में होने वाली समीक्षा बैठक में कई अधिकारी समय से नहीं पहुंचे हैं। कारण रहा कि उनके प्रोटोकॉल में कई बार परिवर्तन हुआ और मुख्यमंत्री निर्धारित समय से पहले ही कलेक्ट्रेट सभागार पहुंच गए थे, जिससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल में तीन बार बदलाव किया गया। हर बार समय घटता गया। जिससे कई अधिकारियों भी जानकारी नहीं हो पाई और कलेक्ट्रेट में होने वाली समीक्षा में बैठक में मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद पहुंचे, जिससे उनमें डर लगा रहा कि कहीं कार्रवाई न हो जाए। बिना सूची में शामिल नाम के नहीं जाने दिया गया अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्ट्रेट के दोनों गेटों में पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। वह सूची में शामिल नाम वाले अधिकारी को ही अंदर जाने दे रहे थे। बिना सूची में नाम वाले किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया, जिससे कई अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा।

सीएम योगी ने बाराबंकी सड़क हादसे का लिया संज्ञान, राहत कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में हुए एक सड़क हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। सीएम योगी ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने के आदेश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित करने की भी बात कही और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे का भी संज्ञान लिया था। इस दुर्घटना में सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टरों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए थे। कन्नौज में यह हादसा बुधवार तड़के करीब 4 बजे हुआ। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल स्कॉर्पियो कार आगरा की दिशा से लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान कार के चालक को नींद आ गई और गाड़ी ने डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी दिशा में प्रवेश कर लिया। इसके बाद, कार एक ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर के कारण कार के परखच्चे उड़ गए, जिससे मौके पर ही पांच लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद कार में चीख-पुकार मच गई, और पास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत कार्य शुरू किया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग सैफई मेडिकल कॉलेज के पीजी डॉक्टर थे और वे किसी शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।  

सीएम योगी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में प्रयागराज महाकुंभ के लिए खोला खजाना, 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर

लखनऊ यूपी की योगी कैबिनेट ने महाकुंभ के प्रचार-प्रसार के लिए खजाना खोल दिया है। शुक्रवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्ताव रखे गए थे। इनमें से 23 को मंजूरी मिल गई है। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री एके सिंह और सुरेश खन्ना ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी मीडिया से साझा की। बताया कि महाकुंभ के लिए देश के बड़े शहरों जैसे नई दिल्ली, गोवा, देहरादून, भोपाल, इंदौर, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ और पटना जैसे शहरों में रोड शो होगा। में रोडशो किया जाएगा। इसके अलावा विदेशों में नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया, मॉरिशस में रोड शो को भी मंजूरी दी गई है। रोडशो में महाकुंभ की विरासत से लोगों को परिचित कराया जाएगा। गृह विभाग का भी महाकुंभ से जुड़ा एक प्रस्ताव था। इसमें नए वाहन खरीदने के लिए प्रस्ताव रखा गया था। इसे भी मंत्री परिषद ने मंजूरी दे दी है। कुल 220 वाहन खरीदे जाएंगे। इनमें 200 बोलोरो, 20 बसें 27.48 करोड़ से खरीदी जाएंगी। बैठक में एक्सट्रा न्यूट्रल अल्कोहल को लेकर भी फैसला हुआ है। इसे जीएसटी से बाहर कर वैट के दायरे में लाया गया है। इससे शराब बनाने की लागत कम होगी और सस्ती शराब मिल सकेगी। इसके साथ ही अभी तक जीएसटी की वजह से 50 फीसदी मिलने वाला फायदा 100 फीसदी हो जाएगा। इसके अलावा ग्रीन एनर्जी और कॉरिडोर के तहत चित्रकूट में 620 करोड़ की लागत से सब स्टेशन व ट्रांसमिशन लाइन बनेगी। इसमें 33 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार देगी। मंत्री ने बताया कि बुंदेलखंड में 4000 मेगावाट की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। चित्रकूट में 800 मेगावाट का सोलर प्लांट लगेगा। प्लांट के लिए 620 करोड़ की लागत से ट्रांसमिशन लाइन बनेगी। नजूल भूमि का संशोधित प्रस्ताव भी कैबिनट में रखा गया था लेकिन इसे फिलहाल रोक लिया गया है। इससे पहले भी नजूल भूमि का प्रस्ताव योगी कैबिनेट एक बार पास करके विधानमंडल में भेज चुकी है। विधानसभा में तो प्रस्ताव पास हो गया था लेकिन विधानपरिषद से इसे प्रवर समिति को भेज दिया गया था। कुछ संशोधनों के बाद दोबारा इसे कैबिनेट में लाया गया लेकिन पास नहीं हो सका है। विधानपरिषद में प्रस्ताव का विरोध खुद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कर दिया था। इसके अलावा 9 विकास प्राधिकरणों को 20 साल के लिए 4064 करोड़ रुपए देने को भी मंजूरी मिली है। इन विकास प्राधिकरणों में सहारनपुर, मथुरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, लखनऊ, मुरादाबाद, बांदा, मेरठ और खुर्जा शामिल हैं। हर जिले में एक विश्वविद्यालय यूपी में अब हर मंडल में विश्वविद्यालय हो गया है। फिलहाल 171 महाविद्यालय हैं। 71 महाविद्यालय नवनिर्मित या निर्माणाधीन हैं। इसमें से 17 संगठक महाविद्यालय के रूप में संचालित थे, जो विश्वविद्यालय से एफिलेटेड थे। अब इन 71 महाविद्यालयों को राजकीय विद्यालय के रूप में संचालित करने का प्रस्ताव पास किया गया है। अगले 5 साल में हर जिले में एक विश्वविद्यालय होगा। इसके अलावा 71 प्राचार्य के पद, 1136 सहायक आचार्य, 639 क्लास-3 और 710 क्लास-4 के पद भी सृजित होंगे। बिजनौर में विवेक महाविद्यालय को प्राइवेट विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता दी गई है। यानी एक और विश्वविद्यालय प्रदेश को मिल गया है। टॉप-100 में यूपी के 3 विश्वविद्यालय आ चुके हैं। नोएडा में एक्वा लाइन मेट्रो का विस्तार होगा नोएडा में 17.435 किलोमीटर की एक्वा लाइन मेट्रो का विस्तार होगा। 394 करोड़ केंद्र सरकार और इतना ही राज्य सरकार देगी। यह परियोजना 2,960 करोड़ रुपए की है।

‘वसुधैव कुटुंबकम’ के आदर्श वाक्य के महत्व पर जोर देते हुए भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया: सीएम योगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के आदर्श वाक्य के महत्व पर जोर देते हुए इसे भारत की वैश्विक मानवता की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है। उन्होंने इसे भारत का शाश्वत संदेश बताते हुए कहा कि हमने हमेशा से शांति, सौहार्द और सह-अस्तित्व को प्राथमिकता दी है। सीएम योगी ने यह बात शुक्रवार को एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) के वर्ल्ड यूनिटी कन्वेंशन सेंटर में विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 25वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के दौरान अपने संबोधन में कही। कार्यक्रम में 56 देशों के 178 मुख्य न्यायाधीश और डेलिगेट्स ने भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने भारत के संविधान के अनुच्छेद 51 की भावनाओं को विश्व शांति और सुरक्षा के लिए प्रेरक बताते हुए कहा कि यह अनुच्छेद सम्मानजनक अंतरराष्ट्रीय संबंधों को विकसित करने और संघर्षों को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने के लिए नैतिक मार्ग का अनुसरण करने के लिए हम सभी को प्रेरित करता है। उन्होंने समारोह को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि 26 नवंबर 2024 को संविधान अंगीकरण के 75 वर्ष पूरे होंगे। यह संविधान के अंगीकृत होने के अमृत महोत्सव वर्ष की शुरुआत के दौरान आयोजित हो रहा है। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र के ‘समिट ऑफ दि फ्यूचर’ में दिए गए संबोधन की चर्चा करते हुए कहा कि युद्ध समस्याओं का समाधान नहीं है। युद्ध ने दुनिया के ढाई अरब बच्चों के भविष्य को खतरे में डाला है। उन्होंने दुनिया के नेताओं से आग्रह किया कि वे एकजुट होकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और भयमुक्त समाज का निर्माण करें। सीएम योगी ने सम्मेलन को वैश्विक संवाद और सहयोग का मंच बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि अनुच्छेद 51 की भावना के अनुरूप यह आयोजन विश्व कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करेगा। उन्होंने दुनिया भर के न्यायाधीशों से इस दिशा में सक्रिय योगदान देने का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने संविधान के अनुच्छेद 51 की चर्चा करते हुए कहा कि यह वैश्विक शांति और सौहार्द की दिशा में भारत की सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह अनुच्छेद संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान और सभी देशों के बीच सम्मानजनक संबंधों को बढ़ावा देने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने भारत की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की सक्रिय भागीदारी से यह स्पष्ट होता है कि भारत विश्व शांति और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। सीएमएस के संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उनकी दूरदृष्टि और प्रयासों से यह सम्मेलन एक महत्वपूर्ण मंच बना है। उन्होंने डॉ. भारती गांधी और गीता गांधी को इस कार्यक्रम को अनवरत जारी रखने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर हंगरी की पूर्व राष्ट्रपति, हैती रिपब्लिक के पूर्व प्रधानमंत्री सहित दुनिया के 56 देशों से आए हुए न्यायमूर्तिगण, सीएमएस की संस्थापक निदेशक डॉ भारती गांधी, प्रबंधक गीता गांधी किंगडन समेत स्कूली बच्चे और अभिभावकगण मौजूद रहे।  

मध्‍य प्रदेश की तरह यूपी में भी ‘द साबरमती फिल्‍म टैक्‍स फ्री की जा सकती है, CM योगी ने देखी रिपोर्ट

लखनऊ सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के फिनिक्‍स पलासियो मॉल में कैबिनेट सदस्‍यों के साथ फिल्‍म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी। योगी के साथ फिल्‍म के अभिनेता विक्रांत मैसी भी थे। अभिनेता विक्रांत मैसी एक दिन पहले 20 नवंबर को लखनऊ आए और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से शिष्‍टाचार भेंट की। यह फिल्‍म गुजरात के बहुचर्चित गोधरा कांड पर बनी हुई है। चर्चा है कि मध्‍य प्रदेश की तरह यूपी में भी यह फिल्‍म टैक्‍स फ्री की जा सकती है। महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि गोधरा कांड पर बनी विक्रांत मेसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को मुफ्त में दिखाने की व्यवस्था की गई है। भारतीय जनता पार्टी की महानगर की ओर से यह इंतजाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए किया गया है।21, 22 और 23 नवम्बर को फिल्म दिखाई जाएगी। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग के अनुसार आलमबाग बस स्टैंड गेटवे मॉल पर होने वाले शो के लिए मुफ्त टिकट की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में गुरुवार को महानगर अध्यक्ष 12 से 3 बजे का शो कैंट पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ देखेंगे। शाम को 3 से 6 बजे का शो सरोजनीनगर विधान सभा कार्यकर्ताओं को फिल्म दिखाई जाएगी। इसके बाद 22 तारीख को पूर्व और मध्य, 23 तारीख को उत्तर व पश्चिम पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ता फिल्म देखने जाएंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म गोधरा में जो घटना घटी थी उसके बारे में सच्चाई बयां करती है। दुर्भाग्य यह है कि इस देश में सच्चाई को सामने आने में 22 साल से ज्यादा समय लगा।

लाखोंं लोग काटे गए, तब सत्ता में बैठे लोग जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे,इनके मनसूबे सफल नहीं होने देना है: सीएम योगी

अलीगढ़ सीएम योगी ने अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो काम समाज को बांटने का कार्य मुस्लिम लीग कर रही थी। वही काम सपा कर रही है। 1947 में देश का विभाजन हुआ। लाखोंं लोग काटे गए। तब सत्ता में बैठे लोग जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे। इनके मनसूबे सफल नहीं होने देना है। मोदी के नेतृत्व में नया भारत देख रहे हैं : योगी सीएम योगी ने कहा कि याद कीजिए 2017 के उत्तर प्रदेश में दंगा होता था। कर्फ्यू लगता था। बहन बेटियों की इज्जत खतरे में थी। गरीब के हक को ये लोग छीनने का काम करते थे। अब मोदी के नेतृत्व में नया भारत देख रहे हैं। अब बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ हर गांव, गरीब, किसान को उपलब्ध कराया जा रहा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। आतंकवाद समाप्त हुआ है। वे गरीब के हक पर डकैती डालते थे : योगी सीएम योगी ने कहा कि सड़क, एयरपोर्ट से लेकर फिल्मसिटी तक का निर्माण किया जा रहा है। एयरपोर्ट बनने से सबसे अधिक लाभ इसी क्षेत्र को होगा। हर गरीब को राशन, इलाज, उज्जवला योजना, बिजली की व्यवस्था है। सब कुछ सरकार दे रही है। विकास भी है और गरीब का मान भी है। विरासत का सम्मान भी है। वे गरीब के हक पर डकैती डालते थे। न गरीब और न विरासत का सम्मान करते ये लोग : योगी सीएम योगी ने कहा कि ये युवाओं को नौकरी नहीं देते थे। बेटी,व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। ये गरीबों का न तो सम्मान कर सकते हैं और न विरासत का सम्मान कर सकते हैं। अयोध्या में पांच सौ साल बाद भाजपा ने मंदिर का निर्माण हुआ। अयोध्या में क्यों अपमान झेलना पड़ा, क्योंकि हम बंटे थे। कांशी, मथुरा में भी क्यों अपमान झेलना पड़ा, क्यों कि हम बंटे थे। 1947 में भी हम बंटे थे। अब बटना नहीं है। बंटे तो कटेंगे। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। एएमयू का नाम लिए बिना साधा निशाना एएमयू का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुस्लिम लीग की स्थापना कराची, लाहौर, ढाका में नहीं, अलीगढ़ में हुई। उसने देश को बाँटने का काम किया। यही काम आज सपा कर रही है। इस उप चुनाव में सप्ताह में दूसरी बार खैर में सभा सम्बोधित करने आए योगी ने कहा 1947 में बंटे तो कटे। अगर हम बंटे तो…जनता से आवाज आई कटेंगे। योगी फिर बोले एक रहेंगे तो… जनता बोली सेफ रहेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet