LATEST NEWS

MP : राजपूत समाज के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम शिवराज का विरोध, हंगामा

भोपाल। भोपाल में राजपूत समाज के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति सीएम से बात करने के लिए मंच की ओर जाने लगा तो पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। युवक का कहना है कि उपचुनाव में सीएम को हमारे वोट की चिंता सताने लगी है। मैंने अपनी बात रखनी चाही तो उन लोगों ने बाहर कर मुझे बाथरूम में बंद कर दिया। कार्यक्रम लगातार विरोध को देखते हुए शिवराज ने सभा को संबोधित किया और यहां से निकल गए। हालांकि उन्होंने मंच से कहा कि उनका आज यहां आने का कार्यक्रम नहीं था, लेकिन आपके बुलावे पर आया हूं, उन्हें और भी कई जगह पर जाना है। मनोहर रघुवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2018 के चुनाव में कहा था कि उन्हें सामान्य वर्ग का वोट नहीं चाहिए। अब उपचुनाव में स्मारक बनाने की बात कह रहे हैं। अब इन्हें चुनाव में हार का डर सता रहा है। इसलिए वोट मांगने आए हैं। मैंने इसका विरोध किया तो पुलिस और अन्य लोगों ने मेरे साथ झूमाझटकी की। वे पकड़कर मुझे साइड में ले गए और बाथरूम में बंद कर दिया। सीएम ने रानी पद्मावती स्मारक बनाने का वादा किया मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि पद्मावती पर बनी विवादास्पद फिल्म पर बैन लगने वाला एमपी पहला राज्य था। 2018 में हमने तय किया था कि भोपाल में रानी पद्मावती का एक स्मारक बनाया जाएगा। मनुआभान टेकरी पर इसके लिए जमीन आरक्षित कर दी थी। लेकिन उसके बाद चुनाव आ गए और चुनाव के बाद मैं मुख्यमंत्री नहीं रहा। अब पांच दिन पहले मैंने उस जमीन को फिर से दिखवाया है। वहां पद्मावती का भव्य स्मारक बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्मावती फिल्म के विरोध के दौरान क्षत्रिय समाज के लोगों पर लगे सभी केस वापस लिए जाएंगे। अगले साल से रानी पद्मावती को पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जायगा। महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार और रानी पद्मावती के नाम पर भी 2 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

MP : उपचुनाव वाले क्षेत्रों में 4 हजार करोड़ के शिलान्यास, 1 हजार करोड़ के लोकार्पण

भोपाल। शिवराज सरकार उपचुनाव वाले क्षेत्रों में फिलहाल इन क्षेत्रों में करीब 4000 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और 1000 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है । इसमें सांवेर में 2600 करोड़ रुपए की नर्मदा जल योजना भी शामिल है। सीएम शिवराज ने उपचुनाव वाले क्षेत्रों में जितने भी भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम किए हैं, उन पर चुनाव आचार संहिता लगते ही रोक लग जाएगी। ये काम चुनाव के बाद ही चालू हो जाएंगे। प्रदेश की 28 सीटों में होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी सक्रिय हो गया है। सभी कलेक्टर्स से जिलों में होने वाले कार्यों, हाल में हुए भूमिपूजन और शिलान्यास का डेटा कलेक्ट किया जा रहा है। मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसके साथ प्रदेश के 19 जिलों में आचार संहिता लागू हो गई है। अब जिन सीटों पर चुनाव हैं, वहां सभी तरह के सरकारी निर्माण कार्यों के भूमिपूजन, लोकार्पण और शिलान्यास पर रोक लग जाएगी। उपचुनाव के दौरान कोई नई घोषणा नहीं हो पाएगी। हालांकि, जो काम पहले से चल रहे हैं, उनमें कोई रुकावट नहीं आएगी।

MP : एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची, अस्पताल के रास्ते में ही निकली महिला की जान

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचने से एक महिला की मौत हो गई। बैतूल के भंडारपानी गांव में सड़क नहीं है और ग्रामीण बांस के झोले में महिला को लादकर अस्पताल के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मामले की जांच की मांग की है। बैतूल के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक का भंडारपानी गांव 1800 फीट ऊपर पहाड़ी पर बसा है। यहां जाने के लिए रास्ता नहीं है। भंडारपानी की जग्गोबाई पति इंदर (28) की डिलीवरी पिछले महीने अगस्त में हुई थी जब उसने बेटी को जन्म दिया था लेकिन एक महीने बाद पेट मे दर्द और ब्लीडिंग के कारण उसकी मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि एम्बुलेंस और सरकारी सुविधाएं मिल जाती तो उसकी जान बच सकती थी। जग्गो बाई को 9 सितंबर की रात में अचानक दर्द और ब्लीडिंग होनी लगी। 10 सितंबर की सुबह ग्रामीणों ने बांस में कपड़ा बांधकर झोला बनाया और उसे कंधों पर 1800 फीट नीचे इमलीखेड़ा (सड़क तक) ले आए। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने बुधवार दोपहर 12.46 बजे 108 पर एंबुलेंस के लिए फोन किया। भोपाल से सूचना मिली कि घोड़ाडोंगरी की एंबुलेंस ढाई घंटे बाद मिल पाएगी। इसके बाद नूतन डंगा गांव के सरपंच साबू लाल, सचिव मालेकार सरकार ने प्राइवेट वाहन की व्यवस्था की और घोड़ाडोंगरी अस्पताल के लिए महिला व परिजनों को रवाना किया। गांव से 10 किमी दूर तबियत बिगड़ने पर रास्ते में आमढाना उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए दिखाया गया लेकिन महिला की मौत पहले ही हो चुकी थी। श्रमिक आदिवासी संगठन के राजेंद्र गढ़वाल ने कहा उन्होंने 108 पर एंबुलेंस के लिए फोन किया था, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। पीड़िता एंबुलेंस का इंतजार करती रही। अगर एंबुलेंस समय पर आ जाती तो शायद महिला की मौत नहीं होती। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार के लिए राहत की मांग भी की है।

सीएम शिवराज कर रहे दनादन घोषणाएं, भारत सरकार का बजट भी कम पड़ जायेगा

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव के माहौल में घोषणाओं और आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला भी तेज हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां राज्य के अलग-अलग हिस्सों में विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और भूमिपूजन कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस इन्हें चुनावी घोषणाएं बता कर खारिज कर रही है। शुक्रवार को पूर्व सीएम कमलनाथ ने तंज कसा कि शिवराज जितनी घोषणाएं कर रहे हैं, उन्हें पूरा करने के लिए भारत सरकार का केंद्रीय बजट भी कम पड़ जाएगा। कमलनाथ ने एक बयान जारी कर कहा कि शुक्रवार को भी शिवराज प्रदेश के सागर, गुना व साँची के दौरे पर थे। वे पिटी हुई पिक्चर से झूठ का ट्रेलर दिखाते रहे, लेकिन जनता इनकी झूठ की पूरी पिक्चर पहले ही देख चुकी है। इसीलिये जनता ने उन्हें घर बैठाया था। अपने भाषणों में वे इतना झूठ बोल रहे हैं और इतनी झूठी घोषणाएं कर रहे हैं कि झूठ भी शर्मा रहा है। शिवराज की यदि रोज की करोड़ों रुपये की घोषणाओं का हिसाब लगाया जाए तो भारत सरकार का बजट भी कम पड़ जाए। कमलनाथ ने बताया कि किसान हर दौरे में अपनी खराब फसलें दिखाकर मुख्यमंत्री को आइना दिखा रहे हैं। इसका मुआवजा उन्हें आज तक नहीं मिला, जबकि शिवराज ने बड़े-बड़े दावे किए थे। प्रदेश की स्थिति यह है कि कर्मचारियों का डीए, एरियर, वेतनवृद्धि से लेकर सब कुछ आर्थिक संकट का हवाला देकर रोका जा चुका है। आज किसान राहत की मांग कर रहा है, युवा रोज़गार मांग रहा है, भोपाल में रोज हर वर्ग अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन आर्थिक संकट का हवाला देकर उन्हें अनसुना किया जा रहा है। दूसरी ओर, शिवराज रोज करोड़ों रुपए की झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। कमलनाथ ने कहा है कि बीजेपी के लोग ही शिवराज को घोषणावीर बताते हैं। प्रदेश की जनता रोज उनकी झूठी घोषणाओं को देख रही है। एक तरफ वे अपने भाषणों में बार-बार कह रहे हैं कि प्रदेश का खजाना खाली है तो दूसरी तरफ करोड़ों रुपए की झूठी घोषणाए सिर्फ़ जनता को चुनाव में गुमराह करने के लिए कर रहे हैं। जनता समझती है कि ये सब चुनावी घोषणाएं है जो कभी पूरी नहीं होंगी। जनता उनकी 15 वर्ष की आज तक पूरी नहीं हुई हज़ारों झूठी घोषणाओं की हक़ीक़त भी जानती है। कमलनाथ ने अपनी सरकार का बचाव करते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया। इसे खुद बीजेपी सरकार ने विधानसभा में लिखित रूप में स्वीकार किया, लेकिन इसको लेकर आज भी शिवराज- सिंधिया की जोड़ी झूठ परोस रही है। हमने कभी संबल योजना बंद नहीं की, उल्टा हमने शिवराज सरकार से ज्यादा हितग्राहियों को लाभ दिया। हमने कन्या विवाह योजना की बढ़ी हुई राशि हितग्राहियों को प्रदान की। अतिवृष्टि व बाढ़ में किसानों को तत्काल मुआवजा प्रदान किया। मैंने शिवराज की तरह बाढ़ पर्यटन नहीं किया और खराब फसलों को हाथ में लेकर खेतों में फोटो नहीं खिंचाये। मैंने तो किसानों को वास्तविक मुआवजा व सहायता प्रदान कर राहत प्रदान की लेकिन शिवराज और उनके साथ सिंधिया इन योजनाओं को लेकर झूठ परोस रहे हैं।

शिवराज -सिंधिया की जोड़ी सागर में, वहां जय कमलनाथ तो यहां जय श्रीराम

सागर। सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , सिंधिया के साथ पहुंचे। यहां दोनों की जोड़ी ने सिंधिया-समर्थक और प्रदेश शासन में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। शिवराज ने कई विकास योजनाओं का ऐलान किया तो सिंधिया ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की पोल खोली। खास बात यह रही कि सिंधिया ने भी राम के नाम पर वोट मांगे। आगामी उपचुनावों की चर्चा करते हुए सिंधिया ने कहा, वहां जय कमलनाथ है तो यहां जय श्रीराम। हालांकि, कोरोना का कहर झेल रहे सागर जिले की जैसीनगर में जनता को अपने नेताओं का घंटों इन्तज़ार करना पड़ा। प्रोटोकॉल के मुताबिक दो से ढाई बजे के बीच पहुंचने की सूचना के चलते लोग इंतज़ार करते रहे। वहीं मुख्यमंत्री करीब पौने चार बजे सभा स्थल पर पहुंचे। सभा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कम दिखा, लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने जमकर घोषणाएं ज़रूर की। इससे पहले तीन बार सुरखी विधानसभा क्षेत्र में उनका कार्यक्रम बारिश के चलते रद्द हो चुका था। मुख्यमंत्री ने पानी, बिजली, नगर पंचायत, सड़कों के निर्माण और कॉलेज खोलने की घोषणाएं की। शिवराज ने लोगों से कहा कि कमलनाथ सरकार में आपने पैसों का रोना देखा है लेकिन बीजेपी सरकार कर्ज लेकर भी जनता की जरूरतों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा- कहीं से भी लाऊंगा चाहे, उधार लूंगा लेकिन किसानों को परेशानी नहीं होने दूंगा। सिंधिया ने अपने संबोधन में लोगों से कहा कि 2018 में भी मैं गोविंद सिंह राजपूत की जीत के लिए आपके पास आया था। आपने इन्हें जिताया और ये मंत्री भी बने, लेकिन जो सरकार बनी, उसने विकास की जगह भ्रष्टाचार की नई लकीर खींच दी। परिवहन मंत्री को गोविंद संबोधित करते हुए सिंधिया ने लोगों से उन्हें फिर से जिताने की अपील की। सिंधिया ने मंच पर मौजूद सीएम शिवराज की जमकर तारीफ की तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सीएम हमेशा खजाना खाली होने का रोना रोते थे, लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने गरीबों और किसानों के लिए खजाना खोल दिया है। कमलनाथ की सरकार पर अपने वादे पूरे नहीं करने का आरोप भी उन्होंने लगाया।

CM शिवराज की सभा में सिंधिया के खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी, स्वयंसेवकों ने किया हंगामा

भोपाल. मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सभाएं कर रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया को जगह-जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा है. आज अशोक नगर की सभा में सिंधिया के खिलाफ RSS स्वयंसेवकों ने हंगामा किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोक नगर, मुंगावली और डबरा के दौरे पर गए. चौहान और सिंधिया अशोक नगर के राजपुर की सभा में पहुंचे. इसी दौरान मुख्यमंत्री की सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघके कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया. ये लोग संघ प्रचारक चेतन भार्गव पर पिछले दिनों हुई FIR का विरोध कर रहे थे. सभा में इन लोगों ने संघ प्रचारक के खिलाफ FIR वापस लेने की मांग की और जमकर नारेबाजी की. पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया. हालांकि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी धक्का-मुक्की भी हुई. वहीं, अशोक नगर में सिंधिया का विरोध भी देखने मिला. यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हुए और गद्दार सिंधिया वापस जाओ के नारे लगाए. बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया

शिवराज बोले- कमलनाथ नालायक थे, अपनी जोड़ी को शिव-ज्योति एक्सप्रेस का नाम दिया

भोपाल. शिवपुरी जिले में पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एक साथ मंच पर दिखे। मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में पिपरई और अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के राजपुर गांव में दोनों नेताओं ने अपनी इस जोड़ी तो शिव-ज्योति एक्सप्रेस का नाम दिया। करोड़ों रुपए के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद दोनों की नेताओं ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व दिग्विजय सिंह पर जुबानी हमले किए। मुख्यमंत्री चौहान ने अशोकनगर को स्मार्ट सिटी बनाने का ऐलान किया। अगले साल अशोकनगर में कृषि महाविद्यालय खोलने का आश्वासन भी दिया। राजपुर में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कमलनाथ जैसे मुख्यमंत्री का आचार डालेंगे क्या, जो अपने विधायकों की नहीं सुन रहे थे। इसलिए महाराज ने सरकार को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा ग्वालियर में कमलनाथ ने बोला- शिवराज सिंह नालायक है, जबकि फसल बीमा का पैसा खाने वाले, कर्जामाफी की वादाखिलाफी, कई योजनाओं को बंद करने वाले कमलनाथ ही नालायक थे। मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व कांग्रेस सरकार से मिले खाली खजाने पर कहा कांग्रेस की नीति, नीयत और नेता ठीक नहीं हैं, इसलिए लक्ष्मीजी उनसे रूठीं थीं। मैं रोने वाला मुख्यमंत्री नहीं हूं, इसलिए खुलेआम बोल रहा हूं प्रदेश की खराब हालत को सुधारने कर्जा लूंगा और जब स्थिति सुधर जाएगी तो वापस कर दूंगा। मेरी जनता के साथ वादाखिलाफी करने वाले कमलनाथ और दिग्विजय सिंह गद्दार : राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार जिले में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा दिग्विजय सिंह और कमलनाथजी बोल रहे हैं कि जजपाल सिंह गद्दार है, ज्योतिरादित्य गद्दार है, लेकिन मैं कहता हूं कि जो नेता और जो सरकार मेरी जनता के साथ वादा खिलाफी और गद्दारी करेगी, उसके खिलाफ सिंधिया परिवार काम रखेगा। सिंधिया ने कहा कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ वादाखिलाफी की तो प्रदेश की जनता के मान-सम्मान और विकास के लिए ज्योतिरादित्य ढाल बन गया। मोती-माधव एक्सप्रेस की तरह चलेगी शिव-ज्योति एक्सप्रेस मंच से दोनों की नेताओं ने अपनी इस नई जोड़ी को शिव-ज्योति एक्सप्रेस का नाम दिया। सिंधिया ने कहा कि जिस तरह 1980 में मोतीलाल वोरा जी और उनके पिताजी की जोड़ी को मोती-माधव एक्सप्रेस नाम दिया था, इसी तरह प्रदेश के विकास और प्रगति के लिए शिव-ज्योति एक्सप्रेस चलेगी। इस एक्सप्रेस के साथ चलने पर हर घर में खुशहाली आएगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88