LATEST NEWS

भारतीय नौसेना पाकिस्तान के ठीक सामने बड़ा युद्धाभ्यास करने जा रही, सता रहा बड़ा डर

मुंबई भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति लगातार बढ़ती चली जा रही है। दोनों देशों की सेनाएं बोर्डर पर लामबंद हो रही हैं और हाई अलर्ट पर हैं। वहीं, LoC पर भी पाकिस्तानी सेना लगातार फायरिंग कर रही है जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस बीत अब भारतीय नौसेना ने भी बड़ा कदम उठाया है। भारतीय नौसेना पाकिस्तान के ठीक सामने बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। नौसेना के इस कदम ने पाकिस्तान को और ज्यादा टेंशन में ला दिया है। 4 दिनों तक युद्धाभ्यास करेगी भारतीय नौसेना भारतीय नौसेना  30 अप्रैल से लेकर तीन मई  तक गुजरात के पास समुद्र में अभ्यास करेगी। इस अभ्यास के दौरान भारतीय नौसेना समुद्री सीमा से 85 नॉटिकल माइल्स पीछे होगी। बता दें कि इसके ठीक सामने पाकिस्तान भी अभ्यास कर रहा है। पाकिस्तान 30 तारीख से लेकर दो मई तक अभ्यास करेगा तो वहीं भारतीय नौसेना 30 अप्रैल से तीन मई तक अभ्यास करेगी। दोनों देशों की नौसेनाओं के आमने-सामने आने से जंग के आसार और बढ़ गए हैं। पाकिस्तान को 1971 वाला डर पाकिस्तान के ठीक सामने भारतीय नौसेना के अभ्यास ने पड़ोसी देश की सरकार को बुरी तरह से डरा दिया है। पाकिस्तान को डर सता रहा है कि भारतीय नौसेना साल 1971 की तरह उसे तबाह न कर दे। बता दें कि साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट चलाया था। नौसेना ने इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के करांची बंदरगाह को पूरी तरह से तबाह कर दिया था और कई पाकिस्तानी जहाजों को डूबो दिया था। पाकिस्तान को हमले का डर पाकिस्तान को लगातार डर सता रहा है कि भारत कभी भी उस पर हमला शुरू कर सकता है। हाल ही में पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने आधी रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के दावा किया था कि 24-36 घंटों में भारत की ओर से सैन्य कार्रवाई शुरू हो सकती है। बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।   5 संकेत जो बताते हैं कि कुछ बड़ा होने वाला है भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान की कुछ हरकतों के बाद ये तनाव और भी बढ़ गया है। पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी फायरिंग शुरू कर दी है। उसने भारत के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर साइबर हमले भी किए थे, जिन्हें नाकाम कर दिया गया। इसके अलावा, पाकिस्तान ने पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में भारी हथियार भी जमा कर लिए हैं। …तो डर गया पाकिस्तान ! सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान में हवाई गतिविधियां कम हो गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान को डर है कि भारत, पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब दे सकता है। पहलगाम में हुए हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत अगले 36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। हालांकि, उन्होंने इसका कोई सबूत नहीं दिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को पूरी छूट दे दी है कि वे अपनी मर्जी से तय करें कि कैसे, कब और कहां जवाबी कार्रवाई करनी है। एक दिन पहले ही उन्होंने सेना को ये छूट दी थी। इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी फायरिंग शुरू अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान ने अब जम्मू के परागवाल में इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी फायरिंग शुरू कर दी है। पहले, पाकिस्तानी सेना सिर्फ LoC पर ही फायरिंग करती थी। पहले खबर आई थी कि पाकिस्तान ने अपनी सेना और तोपखाने को भारतीय सीमा के पास भेज दिया है। इनमें लंबी दूरी तक मार करने वाली रॉकेटें भी शामिल हैं। डीजीएमओ ने पाकिस्तान को चेतावनी दी मंगलवार को, डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से मिलिट्री हॉटलाइन पर बात की। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर उसने बिना वजह फायरिंग की, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, भारत के पास भी भारी हथियार हैं और अगर पाकिस्तान ने फायरिंग तेज की, तो भारत भी जवाबी कार्रवाई करेगा। साल भर में 2,500 से ज्यादा गोलीबारी की घटनाएं जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान पहले छोटे हथियारों से फायरिंग करता है और फिर धीरे-धीरे इसे बढ़ाता है। इस साल अब तक 2,651 बार छोटे हथियारों से फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा, पाकिस्तान ने कम से कम 15 बार सीजफायर समझौते का उल्लंघन किया है। भारत में हाई अलर्ट, सेना सतर्क भारतीय सेना ने पिछले कुछ दिनों में सात आतंकवादियों को मार गिराया है। ये आतंकवादी भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना ने पाकिस्तान को इस बारे में चेतावनी भी दी है। भारत ने पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के साथ पूंछ में कम से कम दो बैठकें की हैं। इन बैठकों में भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वे घुसपैठ की कोशिशों में मदद न करें। भारत ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान अपनी तरफ से फायरिंग करके आतंकवादियों को कवर न दे। सीमा पर तनाव चरम पर, पाकिस्तान ने आक्रामक रुख अपनाया पिछले एक हफ्ते में पाकिस्तान ने साइबर हमले भी किए हैं। पाकिस्तान भारत के महत्वपूर्ण सैन्य संस्थानों को हैक करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, भारत ने इन हमलों को नाकाम कर दिया है। फिर भी, पाकिस्तान के साइबर ऑपरेटर लगातार भारतीय सेना से जुड़ी वेबसाइटों को निशाना बना रहे हैं। इनमें आर्मी नर्सिंग कॉलेज, आर्मी पब्लिक स्कूल, आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गनाइजेशन और आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन की वेबसाइटें शामिल हैं। खबर है कि पाकिस्तान में हवाई गतिविधियां कम हो गई हैं। पिछले दो दिनों में लड़ाकू विमानों की उड़ानें और हवाई निगरानी प्लेटफार्मों की आवाजाही कम हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि यह भारत की तरफ से बढ़ाई गई सतर्कता का नतीजा है। भारत ने अपनी वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत किया है। भारत के पास लंबी दूरी की S-400 मिसाइल सिस्टम भी है, जिससे पाकिस्तान सतर्क हो गया है। हाई अलर्टः कुछ बड़ा होने के 5 … Read more

Indian Navy में 12वीं पास के लिए निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

भारतीय नौसेना ने SSR की मेडिकल ब्रांच में सेलर्स के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 10 अप्रैल तक विभाग की वेबसाइट sailornavy.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विभाग का नाम: भारतीय नौसेना पद का नाम: सेलर्स पदों की संख्या: आवेदन की तिथि: 10 अप्रैल 2025 योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास। वेतन : 69,100 रुपए आयु सीमा : 19 साल चयन प्रकिया : एंट्रेंस टेस्ट फिजिकल टेस्ट, रिटन एग्जाम और मेडिकल टेस्ट आवेदन प्रकिया: ऑफिशियल वेबसाइट sailornavy.cdac.in पर जाकर आवेदन करें।

भारतीय महासागर के मध्य से ही पूरे चीन को भारतीय नौसेना की पहुंच आएगा,म इस कदम से

नईदिल्ली भविष्य में भारतीय नौसेना की नई अरिहंत-क्लास न्यूक्लियर-पावर्ड बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन S-4 में खतरनाक K-5 मिसाइल लगाई जाएगी. Indian Navy में K Series की कई मिसाइलें तैनात हैं. कुछ पनडुब्बियों में तो कुछ युद्धपोतों में. इस मिसाइल से चीन-पाकिस्तान की हालत खराब हो जाएगी. हिंद महासागर से दागी गई तो ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, चीन, रूस, मिडिल ईस्ट, यूरोप सब रेंज में आएंगे. पनडुब्बी से छोड़ी जाने वाली यह मिसाइल 5 से 6 हजार किलोमीटर तक मार कर सकेगी. यानी समंदर में रहकर पूरे देश की सुरक्षा कर पाएगी. अगली मिसाइल जो भारतीय नौसेना की पनडुब्बियों में लग सकती है, वो है K सीरीज की परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल K-5. यह सबमरीन लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) है. इस मिसाइल को देश में ही डेवलप किया गया है. इसमें 2000 kg वजनी वॉरहेड लगा सकते हैं. वह पारंपरिक हो या फिर परमाणु हो. इसकी रेंज फिलहाल 5 से 6 हजार km बताई जा रही है. लेकिन हल्के वॉरहेड के साथ यह 8 से 9 हजार किलोमीटर तक मार कर सकती है. इसे भारतीय रक्षा एवं विकास संगठन बना रहा है. अगर इस मिसाइल को भारतीय समुद्री क्षेत्र (Indian Ocean Region – IOR) में मौजूद पनडुब्बी से लॉन्च किया जाए तो चीन और पाकिस्तान के कई प्रमुख शहर किसी भी मिनट खत्म हो सकते हैं. इसे फिलहाल अरिहंत क्लास सबमरीन और एस-5 क्लास सबमरीन में लगाया गया है. भविष्य में बाकी पनडुब्बियों में भी लगाया जा सकता है. कई टारगेट पर हमला भी कर सकेगी K-5 बैलिस्टिक मिसाइल में राडार को धोखा देने की तकनीक और काउंटरमेजर्स भी लगाए जाने की उम्मीद है, ताकि दुश्मन को यह पता ही न चले कि मिसाइल कब और कहां से आ रही है. इसके अलावा इसमें MIRV तकनीक भी लगाई जा सकती है, ताकि एक ही बार में कई जगहों पर निशाना लगाया जा सके.  फिलहाल K-4 सीरीज की मिसाइलें भारत के पास फिलहाल K-4 सबमरीन लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइलों का जखीरा है. जिनकी रेंज 750 से 3500 km है. लेकिन जब नौसेना नई पनडुब्बियां बना रही है, तो उसे नई मिसाइलों की भी जरूरत होगी. ऐसे में K-5 और K-6 SLBM मिसाइलों की जरूरत है. ताकि ज्यादा रेंज तक हमला किया जा सके. इसके अलावा Agni-5 सीरीज की SLBM इस्तेमाल की जा सकती है. अग्नि-5 मिसाइल की ताकत को पूरी दुनिया जानती है. साथ ही चीन और पाकिस्तान तो खौफ खाते हैं. क्योंकि इसकी रेंज में पूरा पाकिस्तान और आधा चीन आता है. लेकिन के-सीरीज की एडवांस मिसाइलों को शामिल किया जा सकता है. अग्नि-5 SLBM की ताकत यह एक अंतरमहाद्वीपीय परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल है. जिसकी रेंज 7 से 8 हजार किलोमीटर है. इसमें एक साथ कई वॉरहेड लगा सकते हैं. यानी यह MIRV तकनीक से लैस है. एक ही मिसाइल से पांच टारगेट्स को हिट किया जा सकता है. इसमें 400 किलोग्राम वजनी परमाणु या पारंपरिक हथियार लगा सकते हैं. इसकी अधिकतम गति 30 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा है.   K-6 मिसाइल भी दमदार यह मिसाइल अभी बनाई जा रही है. 39 फीट लंबी इस मिसाइल में 3 हजार किलोग्राम वजनी परमाणु हथियार लगा सकते हैं. इससे कई टारगेट्स पर निशाना लगाया जा सकता है. इसकी रेंज 8 से 12 हजार किलोमीटर होगी. इसे एस-5 सबमरीन में लगाने की योजना है.    

भारतीय नौसेना की बढ़ती परमाणु ताकत को देखते हुए पाकिस्तान में भी नेवी को मजबूत करने की मांग उठने लगी

इस्लामाबाद भारतीय नौसेना की बढ़ती परमाणु ताकत को देखते हुए पाकिस्तान में भी नेवी को मजबूत करने की मांग उठने लगी है। पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक और भारत में उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित ने पाकिस्तानी नौसेना के बेड़े में परमाणु चालित पनडुब्बी शामिल करने की मांग की है। पाकिस्तान के पास वर्तमान में एक भी परमाणु चालित पनडुब्बी नहीं है। अब्दुल बासित ने भारतीय नौसेना की परमाणु हमला करने की क्षमता का जिक्र करते हुए पाकिस्तान के पास न्यूक्लियर सबमरीन की आवश्यकता पर जोर दिया। बासित ने कहा कि भारत ने हाल की न्यक्लिर सबमरीन से के-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, जो बहुत बड़ी कामयाबी है। इसकी क्षमता 3500 किलोमीटर है। भारत के वर्तमान में अरिहंत और अरिघात श्रेणी की परमाणु चालित पनडुब्बियां हैं। एक दिन पहले सोमवार को ही भारतीय नौसेना प्रमुख ने भारत की पूर्ण स्वदेशी निर्मित पनडुब्बी को शामिल करने की योजना का खुलासा किया है। पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने बताई भारत की बढ़त अब्दुल बासित ने कहा कि भारत रक्षा पर भारी खर्च कर रहा है और जवाबी हमला करने की क्षमता की तरफ जा रहा है। पाकिस्तान के पास सबमरीन तो हैं, लेकिन न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन नहीं हैं। उन्होंने कहा, हम कोशिश कर रहे हैं कि हमारे पास जो पारंपरिक मिसाइल हैं, वे परमाणु मिसाइल फायर कर सकें। लेकिन सेकंड स्ट्राइक क्षमता के लिए पाकिस्तान को न्यूक्लियर पावर सबमरीन की आवश्यकता होगी।’ पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक ने आगे बताया कि परमाणु चालित पनडुब्बी का फायदा ये है कि वह बिना ऊपर आए तीन से चार महीने तक समंदर के नीचे रह सकती है। जवाबी हमला करने की क्षमता के लिए यह एक बुनियादी जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘मान लीजिए कि भारत हमारे ऊपर पहला हमला करता है और सारी परमाणु सुविधाओं को नष्ट कर देता है। तो हमारे पास वो क्षमता बची होनी चाहिए कि हम सेकंड स्ट्राइक करें।’ पाकिस्तान के लिए बताई जरूरत बासित ने कहा कि भविष्य में हमें भी परमाणु पनडुब्बी लेनी होंगी। भारत जिस तरह से अपनी रक्षा क्षमता को बढ़ा रहा है, पाकिस्तान इससे दूर नहीं रह सकता है। हमें अपनी रक्षा के लिए वो तमाम उपाय करने होंगे, जो जरूरी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों देशों के बीच हालात सुधरें। बासित का ये बयान पाकिस्तान के रक्षा प्रतिष्ठान में उस मजबूत नैरेटिव को दिखाता है, जो भारत की सेना के आधुनिकीकरण को एक बढ़ते खतरे के रूप में देखता है और इसके लिए जवाबी उपाय की आवश्यकता पर जोर देता है। हालांकि, विशेषज्ञों ने पाकिस्तान द्वारा अल्प से मध्यम अवधि में परमाणु ऊर्जा पनडुब्बी क्षमता हासिल करने की व्यवहार्यता पर चिंता जताई है, क्योंकि इसके लिए पर्याप्त संसाधनों और विशेषज्ञता की आवश्यकता होगी।

नौसेना प्रमुख बोले-चीन कर रहा पाक की मदद, भारतीय नौसेना की बढ़ेगी समुद्र में शक्ति

नई दिल्ली। फ्रांस के साथ भारत की 26 राफेल-एम विमानों की डील अंतिम स्तर पर है। फ्रांस से खरीदे जाने वाले ये नेवी वैरिएंट के राफेल विमान भारतीय नेवी के बेड़े में शामिल होने हैं। इतना ही नहीं भारतीय नौसेना के लिए 3 स्कॉर्पीन सबमरीन की डील भी अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में यह सौदा तय कर लिया जाएगा। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को नई दिल्ली में यह जानकारी दी। नौसेना प्रमुख ने बताया कि आने वाले 10 वर्षों के भीतर भारतीय नौसेना को कुल 96 जहाज और पनडुब्बियां मिलने जा रही हैं। नौसेना के कई जहाज और एक पनडुब्बी फिलहाल निर्माणाधीन हैं। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष से लगभग हर महीने भारतीय नौसेना में एक नया जहाज शामिल किया जाएगा। नौसेना प्रमुख 4 दिसंबर को आयोजित होने वाले नेवी डे की तैयारियों पर नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। नौसेना प्रमुख ने कहा कि हमें पाकिस्तान की नौसेना की अचानक बढ़ रही शक्ति के विषय में जानकारी है। गौरतलब है कि पाकिस्तानी नेवी 50 जहाजों वाली नौसेना बनने की तैयारी में है। पाकिस्तान के आर्थिक हालात को देखते हुए नौसेना प्रमुख ने कहा कि उन्होंने अपने लोगों की भलाई के बजाय हथियार चुने हैं। इसके साथ ही भारतीय नौसेना प्रमुख का कहना है कि समुद्री जहाजों के निर्माण में चीन पाकिस्तान की मदद कर रहा है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान को मिलने वाले समुद्री जहाज चीन में बन रहे हैं या चीन की मदद से बनाए जा रहे हैं। भारत अपने पड़ोस से आने वाली किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत की बात करें तो भारतीय नौसेना की शक्ति में लगातार इजाफा हो रहा है। अगले वर्ष से औसतन हर महीने भारतीय नौसेना को एक नया समुद्री जहाज मिलने लगेगा। भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे जहाज में से दो जहाज रूस में बनाए जा रहे हैं। शेष समुद्री जहाजों का निर्माण भारत में ही हो रहा है। बीते वर्ष रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए राफेल एम फाइटर जेट विमान की खरीद को भी मंजूरी दे दी। यह सौदा होने पर नौसेना की ताकत में जबरदस्त वृद्धि होगी। फ्रांस से खरीदे जाने वाले नेवी वेरिएंट के राफेल जेट का इस्तेमाल मुख्य रूप से स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर तैनाती के लिए होगा। नौसेना प्रमुख ने बताया कि भारत में बनी पहली न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन वर्ष 2036 तक कमीशन हो जाएगी। यहां बताना आवश्यक है कि इस न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन के निर्माण हेतु हाल ही में सरकार से मंजूरी मिली है। भारत की इस न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन के नेवी में कमीशन होने के दो साल के भीतर ही भारतीय नौसेना को उसकी दूसरी सबमरीन भी मिल जाएगी। भारतीय नेवी के लिए ऐसी कुल 6 सबमरीन का निर्माण किया जाएगा। न्यूक्लियर पावर्ड स्ट्राइक सबमरीन किसी भी नौसेना के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है। यह सटीक हमला करने के साथ-साथ लंबे समय तक पानी के अंदर रह सकती है। नौसेना प्रमुख ने यह भी बताया कि भारत ने 3,500 किलोमीटर तक जाने वाली परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल का परीक्षण बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी से किया है। 4 दिसंबर को होने वाले नेवी डे के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के पुरी में मौजूद रहेंगी। वह नेवी डे की मुख्य अतिथि होंगी। नेवी डे में भारतीय नौसेनिक एयरक्राफ्ट, समुद्री जहाज, हेलीकॉप्टर, सबमरीन व वैसल पुरी के ‘ब्लू बीच’ पर क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।

सर्जन कविता सहाय ने महानिदेशक जनरल चिकित्सा सेवा (नौसेना) के रूप में संभाला पदभार

नई दिल्ली सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय ने 14 अक्टूबर को नौसेना चिकित्सा सेवा की महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक डीजी मेडिकल सर्विसेज एमएस के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, वह एएमसी सेंटर एंड कॉलेज की पहली महिला कमांडेंट थीं। वह आर्मी मेडिकल कोर की कर्नल कमांडेंट के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला अधिकारी भी हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक वाइस एडमिरल कविता सहाय को 30 दिसंबर 1986 को सेना चिकित्सा कोर में नियुक्त किया गया था। वह प्रतिष्ठित सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज पुणे की पूर्व छात्रा हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित एम्स, नई दिल्ली से पैथोलॉजी में विशेषज्ञता और ऑन्कोपैथोलॉजी में सुपर स्पेशलाइजेशन किया है। वाइस एडमिरल कविता सहाय एएचआरआर और बीएचडीसी में प्रयोगशाला विज्ञान विभाग की प्रोफेसर और प्रमुख रही हैं। वह पैथोलॉजी विभाग, एएफएमसी, पुणे में प्रोफेसर भी रही हैं। उनकी चिकित्सा शिक्षा में विशेष रुचि है। उन्हें 2013-14 में अमेरिका के फिलाडेल्फिया के प्रतिष्ठित फाउंडेशन फॉर एडवांसमेंट ऑफ इंटरनेशनल मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (एफएआईएमईआर) फेलोशिप से सम्मानित किया गया था। सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय को विशिष्ट सेवा के लिए वर्ष 2024 में सेना पदक और 2018 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। 2008 और 2012 में सेना प्रमुख और जीओसी-इन-सी (डब्ल्यूसी) द्वारा 2010 में उनकी सराहना की गई है। गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में शल्या चिकित्सरक वाइस एडमिरल आरती सरीन, सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (डीजीएएफएमएस) की पहली महिला महानिदेशक बनी थी। वाइस एडमिरल आरती सरीन ने 01 अक्टूबर को सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा की महानिदेशक का पदभार संभाला है। वह यह पदभार संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए सुरक्षित कार्य स्थितियों और प्रोटोकॉल तैयार करने के लिए हाल ही में आरती सरीन को राष्ट्रीय टास्क फोर्स के सदस्य के रूप में भी नियुक्त किया गया है। वाइस एडमिरल आरती सरीन को भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं में सेवाएं देने का दुर्लभ गौरव प्राप्त है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online