LATEST NEWS

यात्रियों में दहशत, AI-इंडिगो विमानों की टक्कर की चर्चा—हकीकत क्या है?

मुंबई  मुंबई एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो प्लेन आपस में ही टकरा गए. जी हां, एयर इंडिया और इंडिगो के प्लेन के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर ग्राउंड कोलिजन हो गया. दोनों विमानों के पंख आपस में टकरा गए. इसके बाद विमानों को जांच के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया. जैसे ही एयर इंडिया और इंडिगो के विंग्स आपस में टकराए, प्लेन में बैठे यात्रियों की सांसें फूल गईं. एयरपोर्ट पर हलचल मच गई. कारण कि दोनों विमान में यात्री सवार थे. राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे दो प्लेन के विंग्स आपस में टकरा गए और कैसे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. कब और कैसे घटी यह घटना? मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर  यह असामान्य घटना घटी. जिसमें एयर इंडिया (एअर इंडिया) और इंडिगो के दो विमानों के पंखों के किनारे एक दूसरे से टकरा गए, जिसके बाद विमानों को जांच के लिए खड़ा कर दिया गया. ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, टैक्सीवे पर विमानों के पंखों के सिरे आपस में टकरा गए. यह घटना तब हुई जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 (मुंबई-कोयंबटूर) डिपार्चर के लिए पीछे हट रही थी, उसी समय इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 (हैदराबाद-मुंबई) लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी. असल में क्या हुआ था? दरअसल, एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के लिए तैयार हो रहा था. वहीं, इंडिगो का विमान लैंडिंग के बाद पार्किंग-वे की तरफ जा रहा था. मुंबई से कोयम्बटूर जा रही फ्लाइट संख्या AI 2732 उड़ान भरने के लिए पुशबैक की स्थिति में थी. ठीक उसी समय हैदराबाद से आई इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 लैंडिंग करने के बाद टैक्सी-वे से गुजर रही थी. इसी दौरान दोनों विमानों के पंख एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए और उनमें टक्कर हो गई. दोनों विमानों के दाहिने पंख (Right Wingtips) एक-दूसरे से टकरा गए. टक्कर होते ही विमान में झटका महसूस हुआ, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कुछ नहीं हुआ. एयर इंडिया ने क्या कहा जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया का विमान रवाना हो रहा था, जबकि इंडिगो का विमान उतर रहा था. मुंबई एयरपोर्ट पर समानांतर रनवे हैं। दोनों ही विमान एयरबस ए320 थे. एअर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, तीन फरवरी को मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली उड़ान एआई2732 में देरी हुई, क्योंकि निर्धारित विमान रवाना होने से पहले टैक्सीवे पर प्रतीक्षा के दौरान एक अन्य विमानन कंपनी के विमान के संपर्क में आ गया। दोनों विमानों के पंखों के किनारे टकराने से हमारे विमान के पंख के किनारे को नुकसान पहुंचा. इंडिगो ने क्या कहा? वहीं, इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि हैदराबाद से मुंबई आ रही उड़ान 6ई791 के पंख का किनारा उतरने के बाद एक अन्य विमानन कंपनी के विमान से संपर्क में आ गया. इसके अलावा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की एक टीम मौके पर मौजूद है और दोनों विमानों को जांच के लिए वापस उनके स्थान पर ले जाया गया. कितने यात्री थे सवार रिपोर्ट्स में आगे बताया गया है कि यह घटना तब हुई जब दोनों विमानों में यात्री सवार थे. किसी के घायल होने की खबर नहीं है. हालांकि, विमानों में सवार यात्रियों की संख्या का तत्काल पता नहीं चल सका है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. यह घटना  मुंबई एयरपोर्ट पर शाम करीब 7.30 बजे हुई, जो देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक है. दोनों प्लेन में टक्कर के बाद क्या हुआ?     एअर इंडिया के विमान के विंगटिप को नुकसान पहुंचा, इसलिए इसे ग्राउंडेड कर दिया गया। यात्रियों को दूसरी फ्लाइट्स में रीबुक किया गया।.     इंडिगो के विमान में भी जांच हुई, लेकिन ज्यादा डैमेज नहीं था. उसके यात्री भी सुरक्षित उतारे गए.     DGCA (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने तुरंत जांच शुरू कर दी.अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन करने लगे.     दोनों एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और कोई घायल नहीं हुआ.  

IndiGo अगले महीने से इंदौर से प्रयागराज रूट पर फ्लाइट संचालन शुरू करने की तैयारी

इंदौर   जनवरी 2025 में प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेले से पहले, इंदौर से प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने की संभावना है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, निजी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने प्रयागराज एयरपोर्ट की पुरानी टर्मिनल बिल्डिंग के विस्तार के बाद सीधी उड़ान। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी अगले महीने से ही इस रूट पर फ्लाइट संचालन शुरू करने की तैयारी कर रही है। कुंभ मेले के लिए फ्लाइट की तैयारी ट्रेवल एजेंट्स का कहना है कि जनवरी से फरवरी तक चलने वाले प्रयागराज कुंभ मेले में देश-विदेश से लाखों लोग शामिल होंगे। एयरलाइंस कंपनियां भी इसी को ध्यान में रखते हुए अपनी सेवाओं में नए रूट जोड़ रही हैं। इंदौर के ट्रेवल एजेंट्स ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने इस रूट पर फ्लाइट शुरू करने को लेकर उनसे संपर्क किया है। पूछताछ के बीच उन्होंने इंडिगो को बताया कि पहले भी इस रूट पर फ्लाइट का संचालन सफल रहा था, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया। फ्लाइट शुरू होने पर यात्रियों को काफी लाभ होगा। वहीं इंदौर से प्रयागराज फ्लाइट के शुरू होने को लेकर ट्रैवल एजेंट्स ऑफ़ इंडिया के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि अभी ऑफिशियल जानकारी हमारे पास नहीं आई है। इसलिए यह फ्लाइट शुरू होगी या नहीं या कब से शुरू होगी, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। इंदौर से यूपी के लिए सिर्फ एक फ्लाइट ट्रेवल एजेंट्स ने बताया कि अगर कुंभ के पहले अगर यह फ्लाइट शुरू होती है तो इसका फायदा इंदौर से प्रयागराज और साथ ही इंदौर से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को भी होगा फिलहाल इंदौर से उत्तर प्रदेश के लिए केवल एक ही फ्लाइट चल रही है, जो इंदौर-लखनऊ रूट पर है। हाल ही में इंदौर-वाराणसी फ्लाइट को बंद कर दिया गया। अगर इंदौर-प्रयागराज फ्लाइट शुरू होती है, तो इससे काफी फायदा होगा। दरअसल, प्रयागराज और काशी की सड़क मार्ग से दूरी महज दो घंटे में तय हो जाती है। ऐसे में वाराणसी जाने वाले लोगों को भी आसानी हो जाएगी। दिसंबर में शुरू हो रही इंदौर से दो नई सीधी फ्लाइट इंदौर एयरपोर्ट से दिसंबर में दो नई सीधी फ्लाइट्स शुरू हो रही हैं। इंडिगो 10 दिसंबर से इंदौर-कोलकाता रूट पर अपनी दूसरी सीधी फ्लाइट शुरू करेगी, जिसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस भी 15 दिसंबर से इंदौर-कोलकाता रूट पर अपनी पहली नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू करेगी। इन दोनों फ्लाइट्स के शुरू होने के बाद इंदौर से कोलकाता के लिए कुल तीन फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी। इधर, दिल्ली से इंदौर की फ्लाइट कैंसिल इंदौर एयरपोर्ट पर मंगलवार को 3 से ज्यादा फ्लाइट अपने तय समय से देरी से इंदौर पहुंची। इसका कारण उत्तर भारत में मौसम का खराब होना बताया जा रहा है। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार     बुधवार को बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट IX2511 अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 17 मिनट देरी से पहुंची।     दिल्ली से आने वाली फ्लाइट IX2513 दो घंटे लेट थी।     इंडिगो की फ्लाइट 6E902 भी 1 घंटे से अधिक देरी से पहुंची। वहीं एयर इंडिया की दिल्ली से इंदौर आने वाली फ्लाइट AI2913 को एयरलाइंस कंपनी ने ऑपरेशनल कारणों से निरस्त कर दिया, जिससे यात्री काफी परेशान हुए।​​​​​​ इंदौर से जाने वाली फ्लाइट भी देरी से रवाना हुई मंगलवार को इंदौर से रवाना होने वाली फ्लाइट्स भी समय पर उड़ान नहीं भर सकीं।     एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX2511 दो घंटे लेट हुई।     एयर इंडिया की AI635 दिल्ली के लिए 1 घंटे देरी से रवाना हुई।     इंडिगो की 6E7726 अहमदाबाद फ्लाइट 1 घंटे लेट रवाना हुई।     बेंगलुरु के लिए IX2513 फ्लाइट 3 घंटे की देरी से चली।     हैदराबाद के लिए इंडिगो की 6E6916 भी 1 घंटे से ज्यादा देरी से रवाना हुई। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि अधिकतर फ्लाइट्स में देरी का कारण उत्तर भारत में खराब मौसम था।  

इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की

 इंदौर  दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंचने और कोहरे की शुरुआत के कारण यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है। इंडिगो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट और ट्रैवल एजेंट्स के माध्यम से यात्रियों को सूचित किया है कि कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हो रही है, जिससे यातायात धीमा और उड़ानों में देरी हो सकती है। कंपनी ने यात्रियों से निर्धारित समय से कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने, यात्रा की स्थिति की जांच करने और अतिरिक्त समय लेकर चलने की अपील की है। अन्य एयरलाइंस को भी आ रही दिक्कत कोहरे और प्रदूषण के कारण उड़ानों पर असर पड़ रहा है, जिसमें देरी और रद्दीकरण की संभावना बढ़ गई है। इंदौर के लिए इंडिगो की चार फ्लाइट्स उपलब्ध हैं, और यात्रियों को संभावित दिक्कतों के बारे में पहले से सूचित किया जा रहा है। यह समस्या केवल इंडिगो तक सीमित नहीं है अन्य एयरलाइंस भी इस स्थिति से प्रभावित हो सकती हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, हवाई अड्डों पर यात्रियों को सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की सलाह जारी की जा रही है। यात्रियों को सुझाव दिया गया है कि वे समय पर अपनी यात्रा की योजना बनाएं और उड़ान से संबंधित अद्यतन जानकारी पर ध्यान दें। विज्ञापन दिल्ली से इंदौर के लिए अभी 9 फ्लाइट दिल्ली से इंदौर के लिए अभी अलग-अलग एयरलाइंस द्वारा रोजाना लगभग 9 फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। इंडिगो एयरलाइन दिल्ली से इंदौर के लिए रोजाना चार उड़ान संचालित कर रही है। फ्लाइट नंबर 6E6212 दिल्ली से सुबह 5.00 बजे इंदौर के लिए उड़ान भर्ती है, जो 6.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचती है। फ्लाइट नंबर 6E2016 दिल्ली से subah 8.55 बजे उडान भारती है जो की इंदौर एयरपोर्ट पर 10.25 बजे लैंड करती है। फ्लाइट नंबर 6E902 दिल्ली से शाम को 5.30 बजे उड़ान भर्ती है, जो की 7 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। फ्लाइट नंबर6E2208 दिल्ली से 9.05 बजे उड़ान भर्ती है, जो की 10.35 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरती है। दिल्ली से भोपाल के लिए इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से भोपाल के लिए कुल 6 फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। इंडिगो एयर लाइन्स चार फ्लाइट का संचालन कर रही है। फ्लाइट नंबर 6E2112 दिल्ली से सुबह 7.05 बजे भोपाल के लिए उड़ान भर्ती है, जो 8.25 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचती है। फ्लाइट नंबर 6E2433 दिल्ली से सुबह 11.20 बजे भोपाल के लिए उड़ान भर्ती है, जो 12.35 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचती है। फ्लाइट नंबर 6E5050 दिल्ली से शाम 6.10 बजे भोपाल के लिए उड़ान भर्ती है, जो 7.30 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचती है। फ्लाइट नंबर 6E894 दिल्ली से रात 8 बजे भोपाल के लिए उड़ान भर्ती है, जो 9.20 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचती है।

अब इंडिगो-विस्तारा, AI की 85 फ्लाइट्स में बम की धमकी, सरकार बोली- सख्त कानून लाएंगे

नई दिल्ली विमानों को बम से उड़ाने की धमकी से जुड़े मामले थम नहीं रहे हैं. अब 85 विमानों को उड़ाने की धमकी मिली है. इनमें एअर इंडिया के 20 विमान शामिल हैं. जिन विमानों को धमकी मिली है, उनमें 20 इंडिगो, 20 विस्तारा और 25 अकासा की उड़ानें शामिल हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इससे पहले दिल्ली पुलिस ने पिछले आठ दिनों में 90 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी के संबंध में आठ अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं. जिन उड़ानों को धमकी मिली हैं, उनमें अकासा, एअर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा की सेवाएं शामिल हैं. ये उड़ानें दिल्ली से विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए संचालित होती हैं. पुलिस का कहना है कि इन मामलों में जांच की जा रही है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, धमकी भरे मैसेज एक्स पर प्राप्त हुए थे जिन्हें बाद में अधिकारियों ने खारिज कर दिया. पहला मामला 16 अक्टूबर को बेंगलुरु जाने वाली अकासा की फ्लाइट को निशाना बनाने से जुड़ा आया था. एक्स के माध्यम से मिली बम की धमकी के बाद केस दर्ज किया गया था. इस विमान में 180 से ज्यादा यात्री सवार थे. विमान को दिल्ली लौटना पड़ा था. पुलिस ने अगले दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को पत्र लिखकर धमकी भरे मैसेज पोस्ट करने वाले अकाउंट की डिटेल मांगी थी. दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की विभिन्न टीमें उड़ानों पर जारी खतरों को लेकर एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गतिविधियों पर नजर रख रही हैं. एक हफ्ते से भी कम समय में 170 से अधिक उड़ानों को बम की धमकी मिली है. इस बीच, सरकार एयरलाइनों को बम की धमकियों से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है, जिसमें अपराधियों को नो-फ्लाई सूची में डालना भी शामिल है. विमानों को धमकी से निपटने के लिए सख्त कानून लाने की तैयारी केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने  कहा- ऐसी धमकी देने वालों के नाम ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में शामिल किए जा सकते हैं। सरकार विमानन सुरक्षा नियमों और नागरिक विमानन सुरक्षा के विरुद्ध गैरकानूनी कृत्यों का दमन अधिनियम, 1982 में संशोधन की योजना बना रही है। उन्होंने कहा- नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) इस मुद्दे पर लगातार गृह मंत्रालय के संपर्क में है। धमकियों को लेकर केंद्र सरकार के 4 एक्शन     एयर मार्शल की संख्या दोगुनी: केंद्र सरकार ने 16 अक्टूबर को फ्लाइट्स में एयर मार्शलों की संख्या दोगुनी करने का फैसला किया। इसी दिन गृह मंत्रालय ने फर्जी धमकियों को लेकर एविएशन मिनिस्ट्री से रिपोर्ट मांगी। CISF, NIA और IB को भी रिपोर्ट देने को कहा गया है।     एयरलाइंस के CEOs के साथ बैठक: ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने 19 अक्टूबर को सभी एयरलाइंस के CEOs के साथ बैठक की। इसमें झूठी धमकियों से निपटने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही यात्रियों की असुविधा और एयरलाइंस के नुकसान पर भी बात हुई।     DGCA प्रमुख को हटाया: केंद्र ने 19 अक्टूबर को DGCA चीफ विक्रम देव दत्त को पद से हटाते हुए कोयला मंत्रालय में सचिव बना दिया। इस बदलाव को धमकी वाले मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है।     मुंबई और कोच्चि से 2 अरेस्ट: मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। दोनों ने इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी दी थी। वहीं, केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर सोमवार को एक यात्री को बम की धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया गया। धमकियों से हफ्तेभर में ₹200 करोड़ से ज्यादा का नुकसान विमान में बम होने की सूचना मिलने पर फ्लाइट को अपने निर्धारित एयरपोर्ट के बजाय नजदीकी एयरपोर्ट पर उतारा जाता है। इससे ईंधन की खपत तो ज्यादा होती ही है, विमान की दोबारा जांच करने, यात्रियों को होटलों में ठहराने और उन्हें उनके मंजिल तक पहुंचाने के लिए भी व्यवस्था करनी पड़ती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन सब पर करीब 3 करोड़ रुपए तक खर्च होते हैं। इस हफ्ते विस्तारा, एअर इंडिया, इंडिगो, अकासा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और अलायंस एयर की 70 से ज्यादा घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को धमकी मिल चुकी है। धमकियों की वजह से अब तक 200 करोड़ रुपए तक का नुकसान हो चुका है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live