LATEST NEWS

बकरा बकरी भेड़ो को क्रूरता पूर्वक भरकर ले जा रहे ट्रक को पुलिस ने पकडा

Police caught a truck carrying goats and sheep cruelly एक राज्य से दूसरे राज्य में पशु क्रूरता एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुठला पुलिस ने लिया विवेचना मे मनमोहन नायककटनी । कुठला पुलिस ने गत 10 जनवरी की रात्रि 9 बजे बायपास चाका मेन रोड पर मुखबिर की सूचना के आधार पर बकरियां लेकर जा रहे एक ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए ट्रक क्रमांक MH31FC8199 में कुछ लोग क्षमता से अधिक मात्रा में बकरा, बकरी, भेडो को ढूंस ढूंस कर भरकर एक राज्य से दूसरे राज्य के लिये परिवहन कर रहे थे। सूचना पर थाना प्रभारी कुठला निरी. अभिषेक चौबे ने उप निरी. के. के. सिंह को कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया। चाका बायपास मेन रोड पर सतना मैहर तरफ से आ रहे ट्रक को रोककर चालक से उसका नाम पूंछा। जिसने अपना नाम सुधीर चौधरी पिता शीतल प्रसाद चौधरी उम्र 33 साल निवासी कुलगढी थाना नागौद जिला सतना का रहने वाला तथा ट्रक में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राजेश खटीक पिता किशन खटीक उम्र 42 साल निवासी हरदुआ मोहल्ला नागौद जिला सतना का रहने वाला बताया। ट्रक को चेक करने पर ट्रक में भेड, बकरा बकरी भरे हुये थे। जिसे ट्रक से उतरवाकर उनकी गिनती की गयी जिसमें 75 नग बकरी 310 नग बकरा एवं 20 नग भेड कुल 405 नग जानवर ट्रक में मात्रा से अधिक क्रूरतापूर्वक भरे हुये मिले। ट्रक चालक उक्त बकरा बकरी भेडो को कुलगढ़ी नागौद जिला सतना से लेकर नागपुर की तरफ ले जा रहा था। ट्रक चालक से भेड बकरी खरीदने बेंचने के कागजात एवं परिवहन करने के कागजात मांगने पर कोई दस्तावेज पेश नहीं किया। ट्रक के चालक एवं ट्रक में बैठे व्यक्ति द्वारा बकरा बकरी भेडो को भूखे प्यासे रखकर क्रूरतापूर्वक क्षमता से अधिक मात्रा में ट्रक में भरकर एक राज्य से दूसरे राज्य तक अवैध रुप से परिवहन करना पाया गया। ट्रक में भरे कुल 405 नग बकरा बकरी भेड भूख प्यास के कारण चलने फिरने में असमर्थ हो गये थे जिन्हे मौके पर जप्त किया गया तथा जप्तशुदा पशुओं को लमतरा स्थित बाडा में सुरक्षित रखवाया गया तथा जिस ट्रक में उक्त बकरा, बकरी, भेड का परिवहन किया जा रहा था। उक्त ट्रक को थाना लाकर सुरक्षित रखा गया है। आरोपियो द्वारा उक्त अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी राजेश खटीक एवं सुधीर चौधरी के विरुद्ध धारा एवं 11 (घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 66/192 मोटर व्हीकल एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस थानों की सीमा के युक्तियुक्तकरण प्रस्ताव से संबंधित आपत्तियां 12 जनवरी तक आमंत्रित

Objections related to the rationalization proposal of police station limits invited till January 12 एस.पी कार्यालय में शुक्रवार की शाम 5 बजे तक दी जा सकेगी आपत्ति अनुविभाग स्तर पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में थानों की सीमा के युक्तियुक्तकरण से संबंधित बैठक हुई थी आयोजित कटनी ! मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा पुलिस थानों की सीमाओं के युक्तियुक्तकरण करने के दिए निर्देश के बाद कटनी जिले में प्रत्येक अनुविभाग स्तर पर जनप्रतिनिधियों की विशेष मौजूदगी में आयोजित बैठक के बाद प्रारंभिक तौर पर 21 ग्रामों को नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से 8 पुलिस थानों में युक्तियुक्तकरण किया जाना प्रस्तावित किया गया है। आमजन इससे संबंधित लिखित आपत्ति पुलिस अधीक्षक कटनी के कार्यालय में 12 जनवरी की शाम 5 बजे तक दे सकते है।

नशे के सौदागरों पर कुठला पुलिस की कार्यवाही

Kuthla police action against drug dealers कटनी। कुठला पुलिस ने मुखबिरोंं की सूचना पर इंद्रानगर क्षेत्र में दबिश देकर जबलपुर व लखनादौन निवासी दो युवकों को मोटर सायकल में प्रतिबंधित गांजा की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 55 हजार रूपए कीमती साढ़े पांच किलो प्रतिबंधित गांजा बरामद किया गया है। साथ ही दोनों के कब्जे से 50 हजार रूपए कीमती मोटर सायकल भी जप्त की गई है। कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के मुताबिक जबलपुर के रांझी मानेगांव क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय अमित पिता दयाराम काछी व लखनादौन निवासी 32 वर्षीय सतीश पिता कैलाश कुशवाहा मोटर सायकल क्रमांक एम.पी.20एमएन-7828 में प्रतिबंधित गांजा की खेप लेकर इंद्रानगर में डिलेवरी देने आए थे। इसके पूर्व मुखबिरों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी और पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट की धारा 8, 20 के तहत कार्रवाई की गई है।

सुविधा सड़क हादसों को देखते हुए एक नई पहल जुहला बाईपास मे खुलेगी यातायात पुलिस चौकी

In view of road accidents, a new initiative will open traffic police post in Juhla bypass. कटनी। 10 साल पहले वर्ष 2013 में राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाईवे चौकी बनाने के लिए जुहला बाईपास यातायात चौकी स्वीकृत की गई थी। स्वीकृति मिल जाने एवं जमीन आवंटित हो जाने के बावजूद स्वीकृति के 10 साल बाद भी चौकी शुरू नहीं कराई जा सकी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के प्रयासों से आखिरकार अब यह चौकी शुरू होने जा रही है। बताया जाता है की नए वर्ष पर इस चौकी को शुरू करने की कवायत प्रारंभ कर दी गई है। हालांकि अभी तिथि निर्धारित नहीं है लेकिन जल्द से जल्द चौकी का उद्घाटन किया जाएगा। लोगों को मिलेगी सुविधाराष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने, बढ़ते यातायात दबाव साथ ही यात्री सुविधाओं एवं शिकायतों के निराकरण के उद्देश्य से वर्ष 2013 में जुहला बाईपास यातायात चौकी बनाने की स्वीकृति विभाग द्वारा दी गई थी। 2013 में चौकी स्वीकृत हो जाने के बाद 2022 में चौकी बनाने के लिए मड़ई ग्राम पंचायत की ग्राम पोड़ी में चौकी के लिए भूमि भी स्वीकृत कर दी गई। भूमि स्वीकृत हो जाने के बावजूद अब तक चौकी का शुभारंभ नहीं कराया जा सका था। चौकी स्वीकृत होने एवं भूमि आवंटित होने की जानकारी जब पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन को लगी तो उन्होंने इस दिशा में प्रयास प्रारंभ कर दिए। पुलिस अधीक्षक श्रीरंजन के प्रयासों के परिणाम स्वरूप नए वर्ष के प्रथम सप्ताह में ही जुहला बाईपास यातायात चौकी का शुभारंभ किया जा सकता है।सामुदायिक भवन में शुरू होगी चौकी विभागीय सूत्रों के मुताबिक जुहला बाईपास यातायात चौकी का शुभारंभ फिलहाल ग्राम पोड़ी स्थित सामुदायिक भवन में किया जाएगा। जिसकी तैयारियां विभाग के द्वारा की जा रही हैं। जब तक जुहला बाईपास यातायात चौकी की अपनी बिल्डिंग बनकर तैयार नहीं हो जाती तब तक चौकी सामुदायिक भवन में ही संचालित की जाएगी।मोनिका बनेगी पहली प्रभारी

पुलिस के अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला

Police Captain calls for stars on promotion to be done with devotion and honesty कटनी ! कटनी पुलिस के पांच अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। गुरुवार को एसपी अभिजीत रंजन ने एस आई (उपनिरीक्षक) पद से कार्यवाहक निरीक्षक हुए अधिकारियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया। एसपी अभिजीत रंजन ने अधिकारियों से पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारे पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है किसी पीड़ित को न्याय दिलाये। अपने सेवाकाल के दौरान हमेशा बेहतर काम करते हुए अपनी अलग पहचान बनाएं। इस अवसर पर उन्होंने पदोन्नत हुए अधिकारियों को निरीक्षक पद के स्टार लगाए। मौके पर एएसपी मनोज केडिया मौजूद रहे। इस अवसर पर उपनिरीक्षक नितिन कमल, रेणू त्रिपाठी, हरबचन कुडापे, गायत्री गुप्ता, अनिल काकडे को कार्यवाहक निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है।

6 साल से दो थानों की पुलिस को चकमा देने वाले बदमाश को किया गिरफ्तार

The criminal who had been dodging the police of two police stations for 6 years was arrested कटनी ! कोर्ट से जमानत मिलने के बाद लगातार 6 साल तक दो थानों की पुलिस को चकमा देने वाले एक शातिर बदमाश को आज कोतवाली पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए शातिर बदमाश के खिलाफ माननीय न्यायालय ने पांच बार गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। कोतवाली पुलिस ने शातिर बदमाश राजा मद्रासी को खिरहनी फाटक क्षेत्र से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए शहर कोतवाल आशीष शर्मा ने बताया कि बालाघाट निवासी 37 वर्षीय राजा मद्रासी पिता रामू मद्रासी माधव नगर एवं कोतवाली क्षेत्र में वारदातों को अंजाम देता था। दोनों ही थानों की पुलिस इसकी पिछले 6 साल से तलाश कर रही थी। शातिर बदमाश राजा के खिलाफ माननीय न्यायालय के द्वारा पांच बार स्थाई वारंट भी जारी किए गए थे लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। आज कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर खिरहनी फाटक क्षेत्र में शातिर बदमाश राजा मद्रासी को गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है। शातिर बदमाश की गिरफ्तारी में खिरहनी चौकी एवं कोतवाली थाने के स्टाफ ने अहम भूमिका अदा की।

पन्ना तिराहे पर कुठला पुलिस एवं आरटीओ की संयुक्त कार्रवाई, गुना की घटना के बाद जागे जिम्मेदार.

After the incident in Guna, Panna Tiraha witnessed a joint operation by the police and the RTO, कटनी ! कुठला पुलिस द्वारा आरटीओ के साथ में पन्ना तिराहे पर संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग की गई ज्ञातव्य हो कि विगत दिवस को जिला गुना में हुई बस दुर्घटना की वजह से प्रशासन हरकत में आया है ! और इसी के चलते आज पन्ना तिराहे पर आरटीओ अधिकारी विमलेश गुप्ता एवं थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के द्वारा अपने अपने स्टाफ के साथ पन्ना तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग की गई जिसमें कुल 30 बसों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान बसों में अलग-अलग कमियां पाई गई। जैसे ड्राइवर का वर्दी में ना होना, दस्तावेज की कमी, नंबर प्लेट सही ना होना, ओवरलोडिंग आदि। इन्हीं कमियों के कारण चालान किए गए तथा ₹10000 सामान शुल्क वसूल किया गया वाहन चेकिंग के द्वारा ई रिक्शा चालकों को भी पर भी कार्रवाई करते हुए चार ई रिक्शा जप्त किए गए।

रीवा पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार

Rewa Police’s big attack on drugs रीवा ! रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने जिले में नशे पर बड़ा प्रहार किया है, पुलिस कप्तान को मुखबिर से मिली सूचना के बाद asp विवेक लाल के निर्देश पर Sdop त्यौंथर उदित मिश्रा के मार्गदर्शन में चाकघाट थाना प्रभारी उषा सोमवंशी, सोहागी थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडे, गढ़ थाना प्रभारी जानकी प्रसाद,सोनौरी चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह, लालगांव चौकी प्रभारी मनोज गौतम, समान थाना प्रभारी जेपी पटेल, बैकुंठपुर थाना प्रभारी विजय सिंह की टीम ने देर रात घेराबंदी कर नशीली कफ शिरफ की बड़ी खेप पकड़ी है,वही नशे के तस्कर जो पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे, पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है,बताया जा रहा है की यूपी से नशे की खेप लाई गई थी, इस कार्यवाई में पुलिस व तस्कर के बीच घंटो चला भागम भाग व धर पकड़ का खेल।

लापरवाही पड़ी महंगी बहोरीबंद की परियोजना अधिकारी के ऊपर बैठी जांच लंबे समय से थी अनुपस्थित नहीं दिया ठोस जबाब.

Bahoriband project faced an extended investigation over the negligence of the project officer, who did not provide a concrete response for a long time. बहोरीबंद/ कटनी। महिला एवं बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षक के विरूद्ध की विभागीय जांच के आदेश जारी कि‍ए है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने आकस्मिक अवकाश एवं चिकित्सा अवकाश के आधार पर लंबे समय से अनुपस्थित महिला एवं बाल विकास परियोजना बहोरीबंद की पर्यवेक्षक स्वर्णिल भलावी का लापरवाही एवं स्वेच्छापूर्ण आचरण मानते हुए विभागीय जांच संस्थित करने के आदेश जारी किये हैं। आकस्मिक अवकाश एवं चिकित्सा अवकाश के आधार पर कार्य से अनुपस्थितकलेक्टर द्वारा इस संबंध में जारी किये गये आदेश में सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास वनश्री कुर्वेती को जांचकर्ता अधिकारी और बहोरीबंद के परियोजना अधिकारी सतीश पटेल को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है। पर्यवेक्षक स्वर्णिल भलावी 15 फरवरी 2022 से आकस्मिक अवकाश एवं चिकित्सा अवकाश के आधार पर कार्य से अनुपस्थित हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने 21 फरवरी को पत्र जारी कर जिला मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये थे, किंतु श्रीमती भलावी न तो मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित हुई और न ही मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। पर्यवेक्षक स्वर्णिल भलावी विधानसभा निर्वाचन में पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त थींस्वर्णिल भलावी ने निजी हॉस्पिटल के लैटर पैड पर निजी चिकित्सक द्वारा जारी प्रमाणपत्र 27 फरवरी को कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवेदन पत्र डाक से भेजा था, जिसमें डॉक्टर द्वारा 15 दिन के आराम की सलाह दी गई थी। किंतु अवधि बीत जाने के बाद भी न तो कोई अवकाश अवधि बढाने का आवेदन दिया गया और न ही वे कार्य पर उपस्थित हुई पर्यवेक्षक स्वर्णिल भलावी विधानसभा निर्वाचन में पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त थीं और प्रशिक्षण दिनांक 17 अक्टूबर को अनुपस्थित रहीं हैं। इसके लिए उनसे जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था, जिसका अभी तक जवाब भलावी द्वारा नहीं दिया गया है। भलावी का लापरवाह एवं स्वेच्छाचारितापूर्ण आचरण मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के प्रतिकूल मानते हुये इनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित की गई हैं।

कलेक्टर ने जताई नाराजगी डी.एम. नान को कारण बताओ नोटिस जारी

The Collector expressed displeasure, issued a notice to District Magistrate Nan, asking for reasons to be provided. तीन अन्य अफसरों सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला आपूर्ति अधिकारी व वेयर हाउस कारपोरेशन के जी.एम. को भी जारी होगा नोटिस कटनी। धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों के हित को सदैव सर्वोपरि रखा जाये। किसानों को होने वाली असुविधा पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जायेगा। कलेक्टर अवि प्रसाद ने यह निर्देश बुधवार की शाम वीडियो कान्फ्रेंसिंग से धान उपार्जन कार्य की वर्चुअली समीक्षा के दौरान दिये।जिला प्रबंधक को नोटिस जारीकलेक्टर श्री प्रसाद ने उपार्जन कार्य की समीक्षा के दौरान खरीदी केन्द्रों में बारदाना की समय पर आपूर्ति न होने और परिवहन कार्य में सुस्ती पर गहन नाराजगी जाहिर करते हुए मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक के कार्यों के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही परिवहन में विलंब तथा स्वीकृति पत्रक जारी न होने पर समक्ष में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये हैं। अभी की स्थिति में कुल धान खरीदी 73 हजार 968 मेट्रिक टन धान के विरूद्ध मात्र 33 हजार 853 मेट्रिक टन अर्थात् 46 प्रतिशत धान ही परिवहन होने पर कलेक्टर ने गहन असंतोष जताया। वहीं स्वीकृति पत्रक की मात्रा केवल 9123 मेट्रिक टन है, जो कुल खरीदी की मात्र 12 फीसदी है। जिससे कृषकों के भुगतान में अनावश्यक विलंब हो रहा है। इन्हें भी जारी होगा नोटिसकलेक्टर ने कहा कि किसानों से सीधे जुड़े उपार्जन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लचर, रवैया रखने और कोताही बरतने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। कठोर कार्यवाही की जायेगी। समीक्षा के दौरान जिला उपार्जन समिति के सभी अधिकारी वर्चुअली जुड़े रहे।

यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर हुई बैठक तय रूट पर चलेंगे ई रिक्शा उल्लंघन करने पर होगी कार्यवाही दिखाने होंगे कागज

A meeting was held to improve the transportation system, and action will be taken for violations of the designated route by e-rickshaws, with documentation required to demonstrate compliance. कटनी । ई रिक्शा चालकों की वजह से शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ रही थी लेकिन अब कुछ सुधार हो सकता है इसी कड़ी में रूट का उल्लंघन करने वैधानिक करवाई की जाएगी। शहर मे जाम की परेशानी से निजात के लिए प्रशासन और क्षेत्रीय परिवहन विभाग में मिलकर रूट निर्धारित करने की योजना तैयार की है। कुल 6 रूट निर्धारित किए जाएंगे। बुधवार को यातायात पुलिस विभाग और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बैठक कर रणनीति को अंतिम रूप दिया और फिर रूट निर्धारित किया । क्षेत्रीय परिवहन विभाग एवं पुलिस यातायात ने शुरुआती तौर पर ई-रिक्शा की सूची तैयार कर रूटवार कलर कोडिंग की हैं जिसके बाद कलर कोडिंग के साथ निर्धारित रूट पर ई-रिक्शा चल सकेंगे। अतरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मिथलेश कुमार गुप्ता एवं यातायात सूबेदार राहुल पाण्डेय ने बताया कि प्रत्येक ई-रिक्शा कलर कोडिंग के हिसाब से अपने रूट पर संचालन करेंगा । रूट क्रमांक-1 पर हरे रंग के ई-रिक्शा चलेंगे।स्टेशन से सराय मोहल्ला के रास्ते ई रिक्शा ये रेलवे स्टेशन से सराय मोहल्ला, गणेश चौक, सिविल लाइन, मुड़वारा स्टेशन, मिशन चौक से माधवनगर गेट होते हुए पीरबाबा तक जाएंगे। इसी प्रकार रूट क्रमांक-2 पर लाल रंग के ई-रिक्शा चलेंगे। ये रेलवे स्टेशन से सराय मोहल्ला, गणेश चौक, कचहरी चौक, कोतवाली तिराहा, मिशन चौक, आजाद चौक, कैलवारा मोड़ से होते हुए इंदिरा ज्योति कालोनी तक जाएंगे। इसी तरह रूट क्रमांक-3 पर आसमानी रंग के ई-रिक्शा चलेंगे। ये रेलवे स्टेशन से बरही रोड, गर्ग चौराहा, आदर्श कालोनी, चड्डा कॉलेज से होते हुए प्लेटफार्म क्रमांक 5 तक जाएंगे। वहीं रूट क्रमांक 4 पर नारंगी रंग के ई-रिक्शा चलेंगे। ये रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 से गायत्री नगर, बाबा घाट, कटनी साउथ, डीजल लोको शेड से होते हुए एनकेजे बजरिया तक जाएंगे। इसी तरह रूट क्रमांक-5 पर सफेद रंग के ई-रिक्शा चलेंगे। ये प्लेटफार्म क्रमांक 5 से जुहला-जुहली की ओर चलेेंगे। इसके अलावा रूट क्रमांक-6 पर पीले रंग के ई-रिक्शा चलेंगे। ये कटनी साउथ से मिशन चौक, मुड़वारा स्टेशन, सिविल लाइन, व्हीआईपी रोड, रेलवे स्टेशन, आयुध निर्माणी, एसीसी होते हुए माधवनगर तक जाएंगे। अगर ई-रिक्शा निर्धारित मार्ग से बाहर गया तो चालान होगा। इसके साथ ही निर्धारित रूट पर स्टापेज भी तय किए जाएंगे ।

उड़न दस्तै ने कैलवारा कला मार्ग पर चावल के अवैध परिवहन करने पर वाहनों को पकड़ा.

Udan Dasta apprehended vehicles for the illegal transportation of rice on Kalewara Art Road.. कटनी। कैलवारा कला मार्ग पर 670.50 क्विटल अवैध चावल कि‍या जब्त, मंडी शुल्क की वसूली की गई है। कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर संयुक्त नाकों में अवैध अनाज परिवहन के मामलों की निगरानी हेतु उडनदस्ता दल की तैनाती की गई है। इसी वजह से मंगलवार को वन नाका केलवारा कला मार्ग पर उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र के लिए अवैध परिवहन हो रही 670.50 क्विंटल अवैध चावल दो वाहन सहित जब्त करनें में बडी सफलता मिल सकी। कृषि उपज मंडी समिति के मंडी सचिव राकेश कुमार पनिका के मार्गदर्शन में दोनों वाहन द्वारा कृषि उपज चावल का अवैध परिवहन करते हुए पकडे पाये जाने पर दाण्डिक मंडी शुल्क, निराश्रित शुल्क एवं समझौता शुल्क के रूप में 1 लाख 26 हजार 819 रूपये की वसूली की जाकर कार्यालय में जमा कराई गई है। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर कृषि उपज मंडी सचिव राकेश कुमार पनिका ने कार्यवाही के दौरान वन नाका कैलवारा कला मार्ग पर वाहनों के निरीक्षण के दौरान वाहन क्रमांक यू.पी. 70 के.टी 1753 एवं यू.पी 52 टी 7272 की जांच के दौरान उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के लिए 670.50 क्विंटल चावल का अवैध परिवहन पाया गया। जांच दल मे सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार मांझी, राजेन्द्र कुमार चौधरी, किशोर कुमार पनिका, हरिओम कौरव, सुधीर कुमार त्रिपाठी की सहभागिता में कार्यवाही की गई।

एसोसिएशन ने जीआरपी थाना प्रभारी पर अवैध वसूली का लगाया आरोप.

The association has accused the GRP station in-charge of illegal extortion. एसोसिएशन ने पुलिस कप्तान से कार्रवाई की मांग सदस्य रहे मौजूद, The association demanded action against the police captain from the present members. कटनी। शहर के एक सराफा कारोबारी ने जीआरपी पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जीआरपी थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान सराफा कारोबारी के साथ सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन को दी गयी शिकायत में सराफा कारोबारी राजू सोनी ने बताया कि विगत कुछ दिनों से थाना जीआरपी में रोककर अवैध रूप से धमकी देकर अवैध वसूली की जा रही है। व्यापारी द्वारा बिल बताने पर उसे नकली बताकर उक्त माल को चोरी डकैती का बताकर माल को जप्त कर जेल भेजने की धमकी दी जाती है तथा बैग जबरन खुलवाया जाता है। जिसे भीड में असामाजिक तत्वों के सामने दिखाकर व्यापारी को आगे सफर में जान व माल जाने की पूर्ण रूप से अशंका रहती है। जिससे कभी भी कोई भी अनहोनी हो सकती है। राजेन्द्र सोनी आत्मज जगदीश प्रसाद सोनी निवासी मिर्जापुर शिवशंकर सोनी आत्मज शिवदास सोनी हम दोनों क्रमश: मोहित ज्वेलर्स, द्धारका प्रसाद महादेव प्रसाद ज्वेलर्स एलएलपी, सिद्धि ज्वेलर्स के माल का बिल लेकर सागर जाने हेतु लोकमान्य ट्रेन से सांयकाल लगभग 7:05 बजे कटनी स्टेशन उतरे और खाना खाने स्टेशन से बाहर आये वहां पर जीआरपी के सिपाही रघुराम सिंह परमार, प्रभारी मैडम अरूणा बहने के द्वारा होटल से बाहर निकलते ही पकड़ कर जीआरपी थाने ले जाकर मेरे बैग की तलाशी लेकर तराजू मंगवा कर चांदी जेवर, तौली की गई जो बिल के अनुसार पूरा 30 किलो 877 ग्राम निकला। मेरे द्वारा बैग वापिस मांगने पर बिल को नकली बताकर बिल फाड़ देने की धमकी राजू को दी गई और हम दोनों के मोबाइल छीनकर पीछे के कमरे में बंद कर दिया गया। मेरे द्वारा काफी अनुनय-विनय करने के बाद माल छोडऩे के लिये एक लाख रूपये की मांग की गई। मेरे द्वारा इंकार करने पर कि मेरा पूरा माल बिल बाउचर सही है में कोई रिश्वत नहीं दे पाउंगा। मेरे दामाद मनोज सोनी कटनी के द्वारा रूपयो का इंतजाम कर दिये गये। तब रघुराज सिंह परमार एवं जीआरपी थाना की पूरी टीम एवं मैडम अरूणा बहाने द्वारा हमें हमारा सामान चांदी के जेवर वापिस दिये गये एवं धमकी दी गई कि यदि किसी से बताया तो तुम्हारा यहां आना जाना व व्यापार बंद करा देगे। तथा व्यापार करने के लिये महीना बांधने की धमकी दी गई। सराफा कारोबारियों ने शिकायत देकर मामले की जांच कराते हुए जीआरपी थाना प्रभारी अरूणा बहाने पर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस आरक्षक का मंदिर में रिश्वत लेने का विडियो वायरल

The viral video depicts a police constable accepting a bribe inside a temple. कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी के न्यायालय परिसर में एक आरक्षक का खुलेआम रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस वर्दी में एक आरक्षक कुछ युवकों से रुपए लेते दिख रहा है। इस दौरान किसी ने यह पूरा वाक्या मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। हालांकि सहारा समाचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मिली जानकारी के अनुसार रिश्वत लेने वाला आरक्षक कुठला थाने में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि आरक्षक काफी समय से कुठला थाने से चालानी पेपर लेकर न्यायालय में आ रहा हैं। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि न्यायालय परिसर में आरक्षक युवकों से किस बात के रुपए ले रहा है। इधर वीडियो सामने आने के बाद इस वायरल वीडियो की जांच की भी पुलिस के द्वारा बात की जा रही है। अगर इसमें अवैध तरिके से आरक्षण पैसा लेते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी जा सकती है। फिलहाल आरक्षक का पैसे लेते वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

कैमोर सलैया से चंदिया विस्फोटक पदार्थ की तस्करी कर रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस की बडी कामयाबी हासिल की.

Police achieved a major success by apprehending five accused involved in the illegal trafficking of explosive materials from Kemor Salyya to Chandiya. Special Correspondent, Sahara Samachaar Katni कटनी पुलिस थाना विजयराघवगढ़ के द्वारा भारी मात्रा में अवैध विष्फोठक पदार्थ के विरूद्ध की गई कार्यवाही 05 आरोपी गिरफ्तार अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन व मनोज केडिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, के.पी. सिंह अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ अनूप सिंह द्वारा अपने थाना स्टाफ के साथ वाहन चेकिंग के दौरान 120 नग विष्फोठक पदार्थ जप्त कर 05 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। कार्यवाही का विवरण – कार्यवाही का विवरण – पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशानुसार टू व्हीलर चालकों के बिना हेलमेट एवम् कार चालकों द्धारा बिना सीट बेल्ट के वाहन चालकों द्धारा उलंघन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिनांक 30/11/2023 को आई.टी.आई. कालेज विजयराघवगढ़ के पास चेकिंग अभियान शुरू की गई थी उसी दौरान पुलिस को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि दो पहिया वाहन में दो व्यक्ति भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ कैमोर सलैया तरफ से टीकर होते हुए उमरिया तरफ जा रहे हैं। उक्त सूचना पाते ही विजयराघवगढ़ पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों एवम् वाहन के पतासाजी में जुट गए और जैसे ही उक्त हुलिया के दो व्यक्ति मोटर साइकिल के बीच एक बोरी रखे हुए दिखाई दिए जिसे रोकने का प्रयास करते ही मोटर साइकिल चालक गाड़ी को मोड़कर भागने का प्रयास करते हुए कुछ ही दूर भागे पुलिस भी इस अन्देशे को भांप चुकी थी और पुलिस भी भागते हुए दोनों आरोपियों को भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ का परिवहन करते हुए मय मोटर साइकिल के पकड़ा, दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई जिन्होंने अपना नाम याशीन शाह उर्फ बबलू पिता मुसाफिर शाह उम्र 46 साल एवम् रामदयाल वर्मा पिता स्व. बिहारीलाल वर्मा उम्र 55 वर्ष दोनों निवासी चंदिया जिला उमरिया (म.प्र.) के होना बताया, जिनके बोरी को चेक करने पर 120 नग विस्फोटक पदार्थ करीब 13000 रूपए कीमत होना बताया। उक्त विस्फोटक पदार्थ के संबंध में वैद्य लायसेंस नहीं होना बताये। आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया, गिरफ्तार सुदा आरोपियों से पृथक-पृथक पूछताछ की गई। जिन्होंने तीसरे आरोपी के रूप में सतीष कुमार पयासी पिता सीताराम पयासी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अमेहटा थाना कैमोर जिला कटनी (म.प्र.), अमित कुमार पयासी उर्फ चंदू पयासी पिता रामलाल पयासी उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम भटूरा, रामकरण पटेल पिता रामचरण पटेल उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम पोस्ट मझगवा तहसील अमरपाटन जिला सतना (मैहर) का नाम खुलासा हुआ है। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के बारे में भी साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे हैं। उक्त कार्यवाही में – अनूप सिंह ठाकुर निरीक्षक थाना प्रभारी विजयराघवगढ़, उनि योगेश मिश्रा, सउनि जयराम साकेत, प्रआर. शोभनाथ शर्मा, अरविंद गर्ग, प्रेमशंकर पटेल, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक चालक मज्जू कोल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live