LATEST NEWS

मंत्री श्री पटेल ने बरमान में नर्मदा नदी तट पर स्वच्छता के लिए किया श्रमदान

भोपाल विश्व शौचालय दिवस पर नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत बरमानकलां में पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। साथ ही स्वच्छता मित्र/ स्वच्छता कर्मियों का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि माँ नर्मदा हमारे प्रदेश की जीवनरेखा है। हम सब उसे माँ का दर्जा देते हैं। हमारा भी फ़र्ज़ है कि हम उनके पुत्र/ पुत्री बनकर उनके साथ अच्छा बर्ताव करें। श्रद्धालु नर्मदा नदी में दूषित सामग्री या पूजन सामग्री को प्रवाहित न करें,ना ही नर्मदा नदी के तटों में कूड़ा करकट और अनुपयोगी सामग्री डालें। नर्मदा नदी के तटों को हमेशा साफ व स्वच्छ रखें। आज हमने यहाँ लगभग दो घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान किया है। माँ नर्मदा के तट से यह संकल्प लेकर जाये कि जिस प्रकार हम अपने घरों को साफ़- स्वच्छ और सुंदर रखते है। ठीक उसी तरह नदी तटों, तालाबों, अन्य जल स्त्रोतों को साफ- सुथरा व स्वच्छ बनाये रखेंगे। व्यक्तिगत शौचालयों एवं सामुदायिक शौचालयों में स्वच्छता के लिए जल व मल की निकासी होना बहुत ज़रूरी है। अपने भीतर के सामर्थ्य को पहचानें और बग़ैर फल की चिंता किए बिना समाज के प्रति अपनी नैतिक ज़िम्मेदारी को निभायें। हमारे आसपास स्वच्छता के लिए नये सिरे से सोचने की आवश्यकता है। स्वच्छता ही अच्छे स्वास्थ्य का आधार है। इसे अपनी आदत बनाकर अपने स्वभाव में निरंतरता प्रदान करनी होगी। केवल कचरे की साफ- सफाई ही नहीं उसका प्रबंधन करना भी नितांत आवश्यक है। सामुदायिक स्वच्छता परिसर, सार्वजनिक सुलभ कॉम्प्लेक्स का इस्तेमाल हो, यह न केवल स्वच्छता का जरिया है, बल्कि किसी व्यक्ति को रोजगार देने का काम भी करते हैं। मंत्री श्री पटेल ने कहा की बरमान घाट स्वच्छता समिति यह सुनिश्चित करें कि यहाँ गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। जुर्माने की कुछ राशि यहाँ सफाई कार्य में लगे स्वच्छता वॉलंटियर्स को दी जाये। 15 दिन के भीतर यह व्यवस्था बनाई जाए। ज़िले में प्रवाहित होने वाली नर्मदा नदी की स्वच्छता की ज़िम्मेदारी हमें लेनी होगी। मुझे पूरा यक़ीन है कि घाटों पर खारी विसर्जन करने आये लोग भी अगर थोड़ा वक़्त यहाँ श्रमदान में दें तो इसकी तस्वीर बदल जाएगी। स्वच्छता में सभी का सहयोग ज़रूरी है। जन आंदोलन के बिना यह संभव नहीं है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन से जुड़ा क़िस्सा बताते हुए मंत्री श्री पटेल ने कहा कि उनका प्रातः साफ़- सफ़ाई का समय निर्धारित था। एक व्यक्ति उनसे मिलने आया तो महात्मा गांधी ने अपने काम को रोके बिना उस व्यक्ति से बातचीत की। जब एक यह हमें सीख देता है कि हमें अपने काम में नि:स्वार्थ भाव से लगे रहना चाहिये। स्वच्छता मित्र और स्वच्छताकर्मियों का किया सम्मान मंत्री श्री पटेल ने मां नर्मदा के तटों पर साफ- सफाई का बीड़ा उठाकर उसको प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लेने वाले स्वच्छता मित्रों और स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया। विदित है कि नर्मदा तटों पर लगातार श्रद्धालुओं की संख्या अमावस्या, पूर्णिमा, बसंत पंचमी सहित अन्य धार्मिक पर्वों पर बढ़ जाती है। स्वच्छता मित्र यहां नर्मदा तट से कचरा, पॉलीथिन, अगरबत्तियों आदि को एकत्रित करते हैं। साथ ही वे श्रद्धालुओं को माँ नर्मदा को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी और नागरिक मौजूद थे।  

मंत्री श्री पटेल ने कहा-कठोर परिश्रम के बिना जीवन में सफलता नहीं मिलती

भोपाल   साईकिल वितरण योजना के अंतर्गत नरसिंहपुर जिले के करेली विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया में नि:शुल्क साईकिल वितरण कार्यक्रम पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने 29 छात्र एवं 31 छात्राओं को नि:शुल्क साईकिल प्रदान की। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जब वे विद्यार्थी थे, तो उस समय दो पहिया वाहन तो दूर की बात है, साईकिल तक की सुविधा शिक्षा पाने के लिए नहीं हुआ करती थी लेकिन अब समय बदल चुका है। सरकार अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चला रही है, ताकि बच्चें पढ़ाई कर अपना भविष्य गढ़ सके। आपको यह साईकिलें बड़ी ही सहजता से प्राप्त हो चुकी है। आप सभी को नई साईकिलों के लिए बधाई। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉट-कर्ट नहीं होता। आप लोग परिश्रम करने से हिचकिचाएं नहीं। कठोर परिश्रम के बिना जीवन में सफलता नहीं मिलती है। मंत्री श्री पटेल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अपने जीवन से जुड़ा एक प्रसंग भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके मित्र ने उन्हें वर्ष 1981 में एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि आने वाला समाज भौतिकतावादी होगा। इसका प्रभाव हमारी पीढ़ियों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज के जीवन में मोबाइल फोन जरूरत बन गये हैं, जिसने शिक्षा के तरीके को भी बदल दिया है। स्मार्ट फोन, इंटरनेट, सोशल मीडिया की दुनिया बढ़ गई है। छात्र जीवन में इसका एक अच्छा और एक बुरा पक्ष है। छात्र जीवन में मोबाइल फोन के प्रभाव की सीमा को समझने की जरूरत है। यह आपका विवेक ही तय कर सकता है कि आपके जीवन के लिए क्या अच्छा और क्या बुरा है। अपनी शिक्षा- दीक्षा से अपना भविष्य बेहतर बनायें। दीक्षा संस्कार से मिलती है, जो हमारी पीढ़ियों की पुरातन परम्पराओं को भावी पीढ़ी में लेकर जायेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत नरसिंहपुर श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।  

मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा- गांव के विकास व गांव के उत्थान के लिए ग्रामसभा में जरूर जायें

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में सभी लोगों को आना चाहिये। गांव के विकास व गांव के उत्थान के लिए ग्रामसभा में जरूर जायें। गांव के विकास में जो पैसा लगाया गया है, उसका सुनियोजित तरीके से प्रबंधन हो। यह हम सबकी जिम्मेदारी है। यह बात मंत्री श्री पटेल ने करेली विकासखंड के ग्राम पिपरिया में आयोजित ग्राम सभा में कही। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ से लाभान्वित भी किया गया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि ग्राम सभा अपने क्षेत्र में अपने सदस्यों के हितों, पर्यावरण में सुधार और स्थानीय रोज़गार बढ़ाने के लिए कार्यक्रम बनाती है। लोगों की भागीदारी के माध्यम से ग्राम स्वराज प्राप्त करना है। ग्राम सभाएं केवल अतीत पर चिंतन करने का समय नहीं हैं, बल्कि भविष्य का मार्गदर्शन करने का एक अवसर भी है। बुजुर्गों के ज्ञान का सम्मान करके और महिलाओं व युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देकर ये सभाएं जमीनी स्तर पर लोकतंत्र और शासन की जड़ों को मजबूत करेंगी। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि शासकीय भूमि पर अंधाधुंध अतिक्रमण नहीं हो। खाली पड़े शासकीय भूमि पर स्कूल, अस्पताल और आंगनबाड़ी भवन बनाकर लोगों को सुविधायें मुहैया करा सकते हैं। इसके लिए आपस में बैठक यह निर्णय करें कि हमारे लिये ही इन जगहों का उपयोग होगा।आज पूरे प्रदेश में आज ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि अपने गांव की भलाई और विकास के लिए आपको फैसले लेना होगा। हम सभी मिलकर स्वच्छता में अपनी पंचायत को नम्बर वन बना सकते हैं। समय पर स्वच्छता कर, सम्पत्ति कर एवं जल कर का भुगतान करें। इन सभी कार्यों से पंचायत को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो पौधरोपण किया, उसकी सुरक्षा और हमें मिलने वाले जल के प्रबंधन की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बतायें और नशे से उन्हें बचायें। आज स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का अंतिम दिन है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हुई। इस वर्ष इसकी थीम स्वभाव स्वच्छता,संस्कार स्वच्छता है। हमें अपने वैयक्तिक एवं आंतरिक स्वच्छता पर ध्यान रखना होगा। अपनी आदतों में सुधार करना होगा। स्वच्छता अभियान अब एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि गांधी जी ने स्वावलंबन का पाठ सिखाया है। आप सभी स्वच्छता के प्रति जागरूक हो एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करें।  

जिले को टीबी मुक्त बनाने में आप सभी की सहभागिता होनी जरूरी:मंत्री श्री पटेल

भोपाल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिले के 6 ब्लॉक के कुल 56 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो जाने पर इन ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच को सम्मानित किया गया। मंत्री श्री पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि टीबी को समाप्त करने के लिए एक जन आंदोलन बनाने के लिए समुदायों को सशक्त बनाना है, हमें इसे यथार्थवादी दृष्टिकोण से देखना चाहिए। टीबी महामारी को समाप्त करना अकेले स्वास्थ्य क्षेत्र के संघर्ष के बजाय पूरे समाज का संघर्ष है। इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में न केवल सरकारी प्रयासों की बल्कि जनभागीदारी की भी आवश्यकता है। टीबी को जड़ से समाप्त करने की दिशा में बेहतर प्रयास हो रहे हैं जिन्हें निरंतर जारी रखना होगा। सभी के सम्मिलित प्रयासों से टीबी हारेगा। इसका समय पर पता चल जाए और इसका पूरा उपचार हो जाए तो यह पूरी तरह से रोकथाम योग्य और उपचार योग्य रोग है। यह अब घबराने की वाली बात नहीं है। इसमें कोई भी व्यक्ति संकोच नहीं करें। अपने स्वास्थ्य की निरंतर जांच करवाते रहें। सामुदायिक जुड़ाव से बीमारी और इसे रोकने और इसे बेहतर तरीके से प्रबंधित करने के तरीकों के बारे में अधिक जागरूकता आएगी। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि नरसिंहपुर वह जिला है, जो सबसे पहले साक्षर हुआ है, मैं इस पर गर्व करता हूं। टीबी महामारी से जिले को मुक्त करने के लिए 2 लाख से अधिक लोगों को टीबी की वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे पूरा करने के लिए वैक्सीनेशन कैलेंडर बनाकर टीम को पहुंचाया जाये। नरसिंहपुर विधानसभा एवं जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए लक्ष्य बनाकर शतप्रतिशत व्यक्तियों को वैक्सीनेशन करने का कार्य किया जाये। स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन को लेकर मंत्री श्री पटेल ने कहा कि स्वच्छता के प्रति हम सबको जागरूक होना होगा। स्वच्छता अभियान में सच्चे मन से जुड़ गये तो, इसका व्यापक स्तर पर बदलाव देखा जा सकता है। हम सभी स्वयं स्वच्छता के ब्रांड हैं। यह स्वच्छता की अलख राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जगाई। गांधी जी द्वारा देखा गया स्वच्छ आदत का सपना अब साकार होने लगा है। गांधी मात्र शब्द नहीं है, बल्कि वह आचरण है। उनके किसी भी एक आचरण को अपने जीवन में अपना लें तो हम सभी अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि जिले के 6 ब्लॉक की कुल 56 ग्राम पंचायतें वर्ष 2023 में टीबी मुक्त हो गयी हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, विधायक गोटेगांव श्री महेन्द्र नागेश, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी, पंचायतों के सरपंच व सचिव और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet