LATEST NEWS

‘Mohammed Shami ने रोजा ना रखकर गुनाह किया, माफी मांगें’

 बरेली यूपी के बरेली के मौलाना इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से खफा हैं. उनका कहना है कि मोहम्मद शमी ने रमजान में रोजा नहीं रखा, वह ऑस्ट्रेलिया से मैच के दौरान ग्राउंड पर जूस/एनर्जी ड्रिंक पीते नजर आए थे. उन्होंने जानबूझकर रोजा नहीं रखा, जो की गुनाह है, शरीयत की नजर में वो मुजरिम हैं. दरअसल, दुबई में खेले गए मैच के दौरान मोहम्मद शमी का जूस पीते हुए वीडियो सामने आया था. जिसपर बरेली के मौलानाओं ने नाराजगी जताई. ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बयान जारी करके कहा कि इस्लाम ने रोजे को फर्ज करार दिया है. अगर कोई शख्स जानबूझकर रोजा नही रखता है तो वह निहायती गुनेहगार है. मोहम्मद शमी ने रोजा नहीं रखा जबकि रोजा रखना उनका वाजिब फर्ज है. रोजा ना रखकर शमी ने बहुत बड़ा गुनाह किया है, शरीयत की नजर में वो मुजरिम हैं. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रमजान के माह में ऐसा करने पर उनके बचपन के कोच बदरुद्दीन स‍िद्दीकी का बयान भी सामने आया है. बदरुद्दीन ने कहा- इस मामले में मोहम्मद शम्मी की कोई गलती नहीं है, पूरा देश उनके साथ है. देश के आगे कुछ नहीं है, वह यही संदेश सभी मौलवियों को देना चाहते हैं. बदरुद्दीन स‍िद्दीकी ने कहा- पहले देश है, उसके आगे कुछ भी नहीं है. वह बाद में भी रोजा रख सकता है. हमारा इस्लाम इतना छोटा नहीं है कि कहीं सिकुड़ जाए एक जगह… इस्लाम में ये भी है कि यदि आप बीमार हैं तो बाद में रोजा रख सकते हैं. जो लोग यह सवाल उठा रहे हैं वे देश को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं. वह (शमी) तो देश के लिए कुछ भी करने को तैयार है, रोजा भी छोड़ता है… वह सबुकछ देश के लिए कर रहा है. टीम को चैम्प‍ियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलना है और इस तरह के बयान से खिलाड़ी का मनोबल टूटता है… और आप बेवकूफी वाले बातें कर रहे हैं. किसने आपको हक दिया इस तरह की बातें करने का. मोहम्मद शमी के भाई ने क्या कहा? वहीं इस पूरे मामले में मोहम्मद शमी के भाई हशीब शमी ने कहा- ख‍िलाड़ी होने के नाते जब मैच खेलना होता है, तो  गेंदबाजी में काफी मेहनत करनी होती हैं.  ऐसे में रमजान के माह में रोजा नहीं रख पाते हैं. अगर खेल नहीं हो रहा होता है तो वह सभी रोजे रखते हैं. अगर मैच के दौरान शमी ने रोजा नहीं रखा है, तो इसे वो आगे रख लेते हैं. बकौल मौलाना शहाबुद्दीन रजवी- मोहम्मद शमी को हरगिज ऐसा नहीं करना चाहिए. मैं उनको हिदायत और नसीहत देता हूं कि इस्लाम के जो नियम हैं उनपर वो अमल करें. क्रिकेट, खेलकूद भी करें, सारे काम अंजाम दें, मगर अल्लाह ने जो जिम्मेदारी बंदे को दी है, उनको भी निभाएं. शमी को ये सब समझना चाहिए. शमी अपने गुनाहों के लिए अल्लाह से माफी मांगें. आपको बता दें कि दुबई में खेले गए इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफइनल मैच के दौरान मोहम्मद शमी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें वह गर्मी के बीच एनर्जी ड्रिंक पीते नजर आ रहे हैं. जिसके बाद मौलाना लोगों ने इसे गलत करार दिया. उनका कहना है कि रमजान में रोजा न रखना गुनाह है. मौलानाओं ने शमी को नसीहत देना शुरू कर दिया है. इस कड़ी में बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बयान सामने आया है.    

मोहम्मद शमी ने कहा- लय वापिस पाने की कोशिश कर रहा हूं, मेरे ऊपर अधिक जिम्मेदारी है

दुबई मोहम्मद शमी ने स्वीकार किया कि भारत के अकेले प्रमुख तेज गेंदबाज होने के नाते उन पर काफी जिम्मेदारी है लेकिन वह अपनी लय हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम की जरूरतों पर खरे उतर सकें। चोट से उबरकर वापसी करने वाले शमी ने चोटिल जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान हर्षित राणा या हार्दिक पंड्या के साथ नयी गेंद संभाली। राणा अभी नये हैं और पंड्या हरफनमौला है जो आम तौर पर वनडे मैच में दस ओवर नहीं डालते। शमी ने अभी तक टूर्नामेंट में आठ विकेट लिये हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया पर सेमीफाइनल में चार विकेट से मिली जीत के बाद मिश्रित जोन में कहा, ‘‘मैं अपनी लय फिर हासिल करके टीम के लिये ज्यादा योगदान देने की कोशिश कर रहा हूं। दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाज टीम में नहीं है और मेरे ऊपर ज्यादा जिम्मेदारी है।’ शमी ने कहा कि बुमराह की गैर मौजूदगी में उनका कार्यभार बढ गया है लेकिन वह शत प्रतिशत से ज्यादा देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप अकेले मुख्य तेज गेंदबाज हैं और दूसरा हरफनमौला है तो तो कार्यभार रहता है। आपको विकेट लेकर मोर्चे से अगुआई करनी होती है। मुझे इसकी आदत हो गई है और मैं अपना शत प्रतिशत से अधिक देने की कोशिश कर रहा हूं।’’ शमी को विश्व कप 2023 के दौरान टखने में चोट लगी थी और वह लंबे ब्रेक पर रहे। उन्होंने कहा कि अब वह लंबे स्पैल फेंकने की जिम्मेदारी लेने के लिये तैयार हैं। उन्होंने कहा,‘‘मुझे नहीं लगता कि किसी को अपनी फिटनेस के बारे में बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत है। हमें प्रयास करने होंगे और देखते हैं कि शरीर इसे कैसे लेता है। हम सभी आखिर में मजदूर हैं।’’ शमी ने कहा, ‘‘मैं अब लंबे स्पैल फेंकने के लिये तैयार हूं। छोटे स्पैल हमेशा आसान होते हैं और सीमित ओवरों के क्रिकेट में यह मायने नहीं रखता कि दस ओवर फेंकने हैं या छह ओवर।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का भी फायदा मिला है कि भारतीय टीम सारे मैच दुबई में खेल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे निश्चित तौर पर फायदा मिला है क्योंकि हम हालात और पिच को बखूबी समझते हैं। एक ही जगह सारे मैच खेलने से फायदा मिला है।’’  

भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की लगभग एक साल बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में होगी वापसी

कोलकाता भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की लगभग एक साल बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी होगी जब वह बुधवार से इंदौर में मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेलेंगे। बंगाल क्रिकेट संघ ने यह घोषणा की। पिछले साल 19 नवंबर को विश्व कप 2023 फाइनल के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर शमी के टखने में चोट थी जिसके लिए उन्हें आपरेशन कराना पड़ा। उनका लक्ष्य बेंगलुरू में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कड़े रिहैबिलिटेशन के बाद मैच स्थिति में मैच फिटनेस साबित करना होगा। बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव नरेश ओझा ने बयान में कहा, ‘भारतीय क्रिकेट टीम और बंगाल रणजी ट्रॉफी को स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बुधवार से इंदौर में मध्य प्रदेश के खिलाफ शुरू हो रहे बंगाल के रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने से मजबूती मिलेगी।’ ओझा ने कहा कि शमी बंगाल के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे और ऑस्ट्रेलिया में मौजूद भारत के थिंक टैंक की नजरें भी उनके प्रदर्शन पर टिकी होंगी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का साथ देने के लिए आकाश दीप, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे अनुभवहीन तेज गेंदबाजों पर भरोसा किया है। मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और खलील अहमद भी रिजर्व खिलाड़ियों को शामिल हैं लेकिन इन्हें भी टेस्ट क्रिकेट खेलने का अधिक अनुभव नहीं है। शमी ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में भारत की टेस्ट श्रृंखला में 2-1 की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए 26.18 के औसत से 16 विकेट चटकाए थे।

वापसी का ऐलान, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हुए फिट, वह मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार

नई दिल्ली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिट हो गए हैं और वे मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। करीब एक साल के बाद वे प्रोफेशनल मैच खेलते हुए नजर आएंगे। 19 नवंबर 2023 को उन्होंने आखिरी मुकाबला भारत के लिए खेला था। इसके बाद से वे कोई घरेलू मैच भी चोट के कारण नहीं खेल पाए। हालांकि, अब उनको रणजी ट्रॉफी में मौका मिलेगा और वे बुधवार 13 नवंबर को मैदान पर नजर आएंगे। इस बात का ऐलान बंगाल क्रिकेट संघ ने किया है। मोहम्मद शमी बुधवार से मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी के मैच में इंदौर के मैदान पर अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा, “यह इंडियन क्रिकेट और बंगाल रणजी ट्रॉफी के लिए अच्छी बात है कि मोहम्मद शमी अपना कमबैक करने जा रहे हैं। वे बुधवार से इंदौर में मेजबान मध्य प्रदेश के खिलाफ शुरू हो रहे रणजी मैच में खेलने वाले हैं। पिछले साल नवंबर में आखिरी मुकाबला भारत के लिए खेलने वाले शमी मध्य प्रदेश के खिलाफ टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की बागडोर संभालेंगे।” बंगाल क्रिकेट संघ ने आगे कहा, “शमी का बंगाल की टीम में शामिल किया जाना टीम के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। रणजी ट्रॉफी के दूसरे दौर में जगह बनाने के लिए बंगाल की टीम कोशिश कर रही है।” बंगाल की टीम अपने ग्रुप में इस समय चार मैचों के बाद 8 अंक हासिल करने के बाद पांचवें स्थान पर है। शमी के पास अपनी फिटनेस साबित करने का मौका है और वे अभी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में चुने जा सकते हैं। अगर वे लगातार दो रणजी मैच खेलकर और लंबे-लंबे स्पैल डालकर अपनी फिटनेस और वर्कलोड को मैनेज कर लेते हैं तो फिर आखिरी के तीन मैचों में भी वे ऑस्ट्रेलिया में खेल सकते हैं।

मोहम्मद शमी ने बताया, युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव की तारीफ की है और उन्हें भारतीय गेंदबाजी का भविष्य बताया

गुरुग्राम (हरियाणा) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव की तारीफ की है और उन्हें भारतीय गेंदबाजी का भविष्य बताया है। शमी ने खुद को 100 फीसदी फिट और गेंदबाजी के लिए तैयार बताया है। उनका मानना ​​है कि मयंक यादव और हर्षित राणा जैसे युवा भारतीय तेज गेंदबाजी की कमान संभाल सकते हैं। चोट के बावजूद इस टूर्नामेंट में खेलने वाले 34 वर्षीय शमी ने 10.70 की शानदार औसत से 24 विकेट लेकर भारत को 2023 वनडे विश्व कप में उपविजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। शमी अब अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं। फरवरी में लंदन में सर्जरी के बाद यह तेज गेंदबाज बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपनी रिकवरी पर काम कर रहा है। शमी ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि हमारी तेज गेंदबाजी की ताकत वास्तव में बढ़ गई है। पहले हमारे पास कुछ ही गेंदबाज हुआ करते थे जो 140-145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे, लेकिन अब बेंच पर बैठे गेंदबाज भी 145 से ऊपर की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। तेज गेंदबाजी में जिन नामों ने मुझे वास्तव में प्रभावित किया है उनमें से एक नाम मयंक यादव का है। वह वास्तव में प्रभावशाली हैं, वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो भविष्य में भारतीय तेज गेंदबाजी की बागडोर संभालेंगे।’ शमी ने कहा, ‘हमने 2014 से एक इकाई के रूप में काम किया है। भारत के पास कभी भी एक समय में तीन गेंदबाज नहीं थे जो 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकें। अब हमारे पास बेंच पर कुछ ऐसे हैं जो 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। यह पीढ़ी जानती है कि कैसे जवाबी हमला करना है और हमने विदेशों में यह दिखाया है।’

मोहम्मद शमी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से वापसी को लेकर दिए संकेत, नेट पर बहाया पसीना

बेंगलुरु भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बिना किसी परेशानी के करीब एक घंटे तक नेट पर गेंदबाजी की। शमी, जो इस साल की शुरुआत में टखने की सर्जरी से उबर रहे हैं।  शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के पहले टेस्ट मैच के बाद नेट सत्र में गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में अभ्यास किया। 34 वर्षीय शमी ने छोटे रनअप से शुरुआत की और धीरे-धीरे अपने पूरे रनअप और अच्छी गति के साथ गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने सहायक कोच अभिषेक नायर को अपनी स्विंग गेंदों से परेशान किया। शमी के बाएं पैर में पट्टी बंधी हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज करते हुए काफी अच्छे से गेंदबाजी की। उन्होंने अभ्यास के दौरान क्षेत्ररक्षण अभ्यास भी किया और बाद में गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल से चर्चा की। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में कहा था कि शमी अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उन्हें जोखिम में नहीं डालना चाहती। रोहित ने कहा था, ईमानदारी से कहूं तो हमारे लिए अभी यह फैसला करना काफी मुश्किल है कि वह वर्तमान श्रृंखला या ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पूरी तरह फिट हो पाते हैं या नहीं। हाल ही में उनके घुटने में सूजन थी, जो असामान्य है। उन्होंने बताया कि शमी अपनी फिटनेस हासिल करने की प्रक्रिया में थे, लेकिन घुटने में सूजन के कारण इस प्रक्रिया में देरी हो गई है। वह इस समय एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में हैं, जहां फिजियो और चिकित्सक उनकी देखरेख कर रहे हैं।इस बीच, शुभमन गिल, जो गर्दन में जकड़न के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेल सके थे, ने भी नेट सत्र के दौरान शमी के साथ अभ्यास किया। गिल ने मोर्कल और टीम फिजियो के साथ हल्का अभ्यास किया और फिर ड्रेसिंग रूम लौट गए।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet