LATEST NEWS

प्रदेश के समस्त जिलो में साइबर तहसील लागू करने के आदेश जारी किए 

Orders issued to implement Cyber ​​Tehsil in all the districts of the state 2 फरवरी से मध्य प्रदेश के समस्त जिलो में साइबर तहसील लागू करने के समस्त कलेक्टरों को दिए गए निर्देश।

अब कुत्ते के काटने पर मालिक को हो सकती है जेल, पढ़िए क्या कहता है कानून

Now the owner can be jailed for dog bite, read what the law says Dog Bite श्वान के काटने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं तो कई बार व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। सब ये जानते हैं कि श्वान जैसे पालतू जानवरों की रक्षा के लिए कई कानून कायदें है लेकिन अगर कोई पालतू श्वान किसी को काट लेता है तो उसके खिलाफ भी शिकायत करने का प्रावधान है।देश के हर हिस्से से आए दिन श्वान के काटने की खबरें सामने आती रहती हैं। श्वान के काटने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं तो कई बार व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। सब ये जानते हैं कि श्वान जैसे पालतू जानवरों की रक्षा के लिए कई कानून कायदें है, लेकिन अगर कोई पालतू श्वान किसी को काट लेता है तो उसके खिलाफ भी शिकायत करने का प्रावधान है।इस कानूनी अधिकार को समझाते हुए अधिवक्ताओं का कहना हैं कि श्वान के काटने पर उसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है और अगर चोट गंभीर है तो मालिक को जेल भी जाना पड़ सकता है। आम तौर पर लोग ऐसे मामलों में कानून न जानने की स्थिति में शिकायत दर्ज नहीं करवाते हैं और कई बार आपसी विवाद भी हो जाते हैं । अधिवक्ताओं का कहना हैं कि अगर कोई पालतू श्वान किसी को काट लेता है तो वह श्वान के मालिक के खिलाफ पुलिस थाने जाकर एफआईआर दर्ज करा सकता है।कानून के मुताबिक, किसी भी पालतू जानवर से किसी को नुकसान पहुंचने पर उसके मालिक की ही जवाबदेही होती है। जैसे पालतू श्वान के काटने पर उसके मालिक के खिलाफ दर्ज एफआइआर हो सकती है। इसमें उसके खिलाफ आइपीसी की धारा 289 के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। क्या है आईपीसी की धारा 289? आईपीसी की धारा 289 कहती है कि जो कोई व्यक्ति अपने पालतू जानवर से दूसरे व्यक्ति के जीवन को संकट में डालेगा या किसी भी तरह की क्षति पहुंचाएगा, तो ऐसे व्यक्ति के लापरवाह रवैये के लिए उसे 6 महीने की जेल हो सकती है, साथ ही जुर्माने का भी प्रावधान है।

हायर सेकेंडरी स्कूल में आए पैसे को लेकर हुआ गड़बड़ झाला काम कराने के नाम पर 3 लाख से ज्यादा की हुई पैसे की लीपा पोती विभाग बना अंजान

There was a mess regarding the money received in the Higher Secondary School, in the name of getting the work done, more than Rs. 3 lakhs of money was covered up, the department became unknown. विशेष सवदाता कटनी । शासन के द्वारा जो स्कूलों में मरम्मत को लेकर पैसे दिए जाते हैं उसे पर भी भ्रष्टाचार का घुन लग जाता है जबकि यह पैसा विद्यालयों के रखरखाव के लिए दिया जाता है ताकि विद्यार्थियों को परेशानी ना हो लेकिन सरकारी पैसे के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है इस मामले को लेकर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है बताया गया है कि पूरे पैसे को मिलजुल कर बंदर बांट किया गया है और जिसने यह खेल रचा है आज तक उसके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई है स्कूलों में मरम्मत के नाम पर जारी हुई राशि जमकर खुर्दबुदृ की गई है। थोड़ा-बहुत काम कराकर तीन लाख रुपए से अधिक आहरित कर लिए गए है। ऐसा ही एक मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरौध में सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यहां पर मरम्मत के लिए तीन लाख रुपए शिक्षा विभाग से मिले हैं। स्कूल में ग्रीन बोर्ड का कार्य नहीं कराया गया। नियमानुसार एसएमडीसी समिति नहीं बनाई बाउंड्रीवॉल की पुताई नहीं कराई गई. दरवाजे आदि का भी रंगरोगन नहीं कराया गया। 20 से 25 हजार रुपए का एक टीन शेड बनवाया गया है। इस काम के लिए इंजीनियर ने इस्टीमेट भी नहीं बनाया और राशि जारी हो गई है। वर्क ऑर्डर भी नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि अलग-अलग फर्म से कोटेशन नहीं मंगाए गए। ना ही आमसूचना हुई। विभिन्न फर्मो के टेंडर नहीं है सामग्री बिल वा लेबर वाउचर नहीं है भुगतान एक ही व्यक्ति को 299615 रुपए किया गया जिसमें साफ समझ में आ रहा है की राशि का गोलमाल किया गया है स्कूल समिति अभियान जिला स्तरीय कमेटी की बैठक में निर्देश सीनियरों को दरकिनार कर जूनियरों को शामिल किया गया है। खेल मैदान ठीक कराने के नाम पर भी मनमानी की गई है। मैदान को साफ कराया गया है, जिसके नाम पर 58 हजार रुपए निकाले ग्रामीणों ने कहा कि विद्यार्थियों की नामांकन फीस में भी मनमानी की गई है। ग्रामीणों ने कहा कि प्राचार्य संत बक्स तिवारी द्वारा मनमानी की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच कराए जाने मांग की गई है। इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि की जानकारी में नहीं है बताया गया है कि विभाग की तरफ से लीपापोती की जा रही है और मामले को दबाया जा रहा है शासन की राशि का खुलेआम भ्रष्टाचार की होली खेली गई है अब सवाल यह उठता है कि जांच करने वाले ही अनजान बन रहे हैं इस बात को लेकर कलेक्टर महोदय को संज्ञान में लेना चाहिए

मंगल की कामना के लिए मंगलनाथ पहुंचे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, भात पूजन कर की महाआरती

Former Home Minister Narottam Mishra reached Mangalnath to wish for Mars, performed Maha Aarti after worshiping rice. उज्जैन ! मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा इन दिनों उज्जैन में धार्मिक यात्रा पर हैं, जहां वे दर्शन पूजन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। कल उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया, जिसके बाद आज सुबह मंगल की कामना को लेकर बाबा मंगलनाथ के दरबार पहुंचे।श्री मंगलनाथ मंदिर के महंत राजेंद्र भारती और महंत अक्षय भारती ने बताया कि आज सुबह पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलनाथ पहुंचकर भगवान का जलाभिषेक कर भात पूजन कर महाआरती की। पूर्व गृहमंत्री का किया गया स्वागत उन्होंने बताया कि लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चले इस विशेष पूजन में नरोत्तम मिश्रा भगवान की भक्ति मे लीन नजर आए। श्री मंगलनाथ से मांगे गए आशीर्वाद के बारे में बताया कि प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करने के लिए मैंने यह पूजन किया है। नरोत्तम मिश्रा के मंगलनाथ मंदिर में पूजन अर्चन और दर्शन करने पहुंचने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक और भाजपा नेता मंदिर पहुंच गए थे। जिन्होंने पूजन अर्चन के बाद पूर्व गृहमंत्री का स्वागत किया।

मादा चीता कूनो पार्क से बाहर निकली, वीरपुर तहसील में मिल रही है लोकेशन

Female cheetah came out of Kuno Park location is found in Veerpur tehsil श्योपुर ! अफ्रीका से आई मादा चीता वीरा कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकल गई है। वीरा के वीरपुर तहसील में होने की लोकेशन मिली है। वन भिाग की टीम लगातार वीरा को सर्च कर रही है।अफ्रीका से आई मादा चीता वीरा कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकल गई है। वीरा के वीरपुर तहसील में होने की लोकेशन मिली है। वन भिाग की टीम लगातार वीरा को सर्च कर रही है। बताया यह भी जाता है कि मादा चीता वीरपुर पुलिस थाने के पास भी कोंनदे नाले में देखी गई है। वन विभाग लगातार मादा चीता को ट्रेक कर रहा है। जानकारी के मुतमाबिक मादा चीता वीरा दो दिनों से कूनो नेशनल पार्क से बाहर है। उसकी लोकेशन वीरपुर तहसील के पास रिहायसी बस्ती के पास देखी जा रही है। बताया जाता है कि सोमवार को वीरपुर पुलिस थाने की बाउंड्रीवाल के पास कोनदे नाले के पास देखी गई। इसके बाद वीरा चक सीताराम गांव के पास श्यारदा पचांयत की सरपंच के घर के पीछे देखी गई है। जिसे देखने के लिए सरपंच के घर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वन विभाग का अमला भी चीते की लोकेशन को ट्रेस करते हुए वीरपुर के आसपास घूम रहा है।

BJP ने महेंद्र सिंह को बनाया मध्य प्रदेश का लोकसभा चुनाव प्रभारी

BJP made Mahendra Singh in-charge of Lok Sabha elections of Madhya Pradesh सतीश उपाध्याय सह प्रभारी नियुक्त भोपाल। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी है। शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। जिसमें महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश का लोकसभा चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की।

शिवराज के नियम पर CM मोहन ने लगाई रोक

CM Mohan banned Shivraj’s rule भोपाल ! प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बनाए गए नियम को तोड़ दिया है. शिवराज सिंह कार्यकाल के दौरान सरकारी कार्यक्रमों के शुरुआत में मध्य प्रदेश गान होने की प्रथा थी, इस दौरान सभी लोग खड़े होकर गीत सुनते थे. इसी परंपरा को सीएम मोहन ने तोड़ दिया है. उन्होंने एक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लोगों से कहा कि सिर्फ राष्ट्रगान के समय खड़े होना चाहिए. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लंबे समय से चली आ रही प्रथा तो तोड़ दिया. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान सभी सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत मध्य प्रदेश गान से करने की प्रथा थी, जिसके दौरान सभी लोग खड़े होकर गीत गाते थे. हालांकि, मौजूदा सीएम मोहन ने हाल ही में एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान बजते समय बैठे रहकर इस परंपरा को तोड़ दिया. कार्यक्रम में सीएम मोहन के मंच पर पहुंचने पर अनाउंस किया गया कि मध्य प्रदेश गान होगा. इसके बाद सभा में मौजूद सभी लोग अपनी जगह पर खड़े हो गए. इसी दौरान अपनी कुर्सी पर बैठे सीएम मोहन में अनाउंसर को इशारे से कहा कि खड़े होने की जरूरत नहीं है बैठे रहे. उनके इशारे के बाद सभी लोगों ने मध्य प्रदेश गान बैठकर सुना. सीएम मोहन मध्य प्रदेश राज्य सिविल सेवा में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपने के एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने इस प्रथा तो तोड़ दिया. क्या कहा सीएम मोहन ने? उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान के समय खड़े होना चाहिए, ये हमारे लिए आदर है. अगर कोई विश्वविद्यालय गान बनाता है या कोई कॉलेज गान बनाता है, फिर वह अपने नियम बनाने लगेंगे कि हमारे गान को भी राष्ट्रगान की तरह खड़े होकर सुना जाए, तो यह क्या बात हुई? सीएम ने इस बात पर जोर दिया कि मध्य प्रदेश गान को राष्ट्रगान के साथ समान नहीं किया जाना चाहिए. कौन से साल से शुरू हुआ था नियम? सीएम के इस फैसले से विवाद खड़ा हो गया है, क्योंकि 2011 में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सभी सरकारी समारोहों, स्कूलों और कॉलेजों में मध्य प्रदेश गान गाना अनिवार्य कर दिया था. इस कदम का राजनीतिक दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था. तब सरकार ने यह कहकर फैसले का बचाव किया कि मध्य प्रदेश गान राज्य की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है और इसे बिना किसी आपत्ति के गाया जाना चाहिए. बता दें कि मध्य प्रदेश गान को वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव ने लिखा था. तब तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गान लिखने के लिए उन्हें चुना था. संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के अनुरोध के बाद श्रीवास्तव ने केवल दो घंटे में राष्ट्रगान तैयार कर दिया था.

181 पर कॉल कर आधार नंबर देकर एक दिन में बनेगा आय-मूल निवास प्रमाण पत्र,

Income-based residence certificate will be made in one day by calling 181 and giving Aadhaar number भोपाल। अगर आप मध्यप्रदेश के निवासी हैं और अपना आय या मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान हो रहे हैं, तो चिंता मत कीजिए। अब आपको सिर्फ 181 पर कॉल करना होगा। यहां आधार नंबर बताकर प्रमाणपत्र ले सकते हैं। जिसके लिए आपके मोबाइल के वाट्सएप पर लिंंक सेंड कर दी जाएगी। जिसके आधार पर कॉपी निकाली जा सकती है। सिटीजन केयर योजना के तहत यह सेवा दी जा रही है। वर्तमान में आम लोगों को आय और मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नजदीकी लोक सेवा केंद्र में जाकर आवेदन करना पड़ता है। जिसके लिए 20 रुपए लोक सेवा केंद्र की फीस भी चुकाना पड़ती है। इसके बाद सुबह आवेदन करने के बाद शाम को प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। सिटीजन केयर योजना के तहत आम लोग अब इस सेवा का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए 181 पर कॉल करने के बाद सिर्फ आधार की जानकारी देना है। जिसके बाद वाट्सएप पर आय और मूल निवाास प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। लोक सेवा केंद्र प्रबंधक प्रसून सोनी का कहना है कि सिटीजन केयर योजना के तहत आय और मूल निवास की सेवाएं दी जा रही हैं। जिससे आम लोगों को बिना राशि खर्च किए तुरंत आय और मूल निवास प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा। नए ठेकेदारों ने संभाला लोकसेवा केंद्रों का कामजिले के कलेक्टोरेट, टीटी नगर, कोलार और बैरसिया लोकसेवा केंद्रों का काम नए ठेकेदारों ने संभाल लिया है। दरअसल इस बार आवेदकों से 20 रुपए प्रोसेसिंग फीस ली जा रही है, जबकि ठेकेदारों ने 40 रुपए के हिसाब से टेंडर फाइल किया था। 16 जनवरी से काम संभालने के बाद केंद्रों पर व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है।

एसडीएम साहेब के रुतबे को सीएम ने किया ध्वस्त,

CM destroyed the status of SDM Saheb सीएम ने SDM को किया निलंबित, कार ओवर टेक करने पर एसडीएम ने युवकों को पीटा था उमरिया ! मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ में एसडीएम की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एसडीएम इस बात से गुस्सा हो गए थे कि दो युवकों ने उनके वाहन को ओवर टेक कर दिया था। उमरिया जिले का यह ताजा मामला है, जहां दो युवकों को एस एसडीएम के वाहन को ओवर टेक करना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। युवकों के वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एसडीएम सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है। इधर, पत्रिका की खबर के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बांधवगढ़ एसडीएम को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए।मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ में एसडीएम की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एसडीएम इस बात से गुस्सा हो गए थे कि दो युवकों ने उनके वाहन को ओवर टेक कर दिया था। एसडीएम ने दोनों युवकों को खुद भी पीटा और अपने ड्राइवर और अन्य लोगों से भी पिटवाया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वे दोनों भी भर्ती हैं। घायल युवक ने बताया कि मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि वे अपने काम से जा रहे थे और देरी हो रही थी। इसलिए तेज वाहन चला रहा था। इसी वजह से एसडीएम की गाड़ी को मैंने ओवरटेक कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने खुद मेरी पिटाई की और अपने ड्राइवर और अन्य लोगों से भी मुझे पिटवा दिया। सीएम ने दिए एसडीएम को हटाने के निर्देश एफआईआर होते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एसडीएम को हटाने के निर्देश दे दिए हैं। इधर, एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि एफआईआर एसडीएम अमित सिंह के अलावा तहसीलदार विनोद कुमार, एसडीएम के वाह नचालक नरेंद्र दास पनिका और तहसीलदार के सहयोगी संदीप सिंह के खिलाफ हुई है। ” एसडीएम की सफाई “ यह पूरा मामला एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह से जुड़ा है। इस मामले में एसडीएम अमित सिंह की सफाई आई है। उन्होंने कहा है कि मैंने युवकों को नहीं पटा, बल्कि जब उनकी पिटाई हो रही थी तो मैंने बीच-बचाव किया था। एसडीएम का कहना है कि दोनों युवक नशे में थे। वो तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे। उन्होंने मेरी गाड़ी को ओवरटेक किया और जब हमने उनकी गाड़ी रुकवाई तो वे लोग हमारे साथ झग़ने लगे। दोनों युवकों ने जब मुझ पर हाथ उठाया तो मेरे साथ के लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। फिर भी मैं उनका बचाव ही कर रहा था। मैं बस उन्हें यही समझा रहा था कि युवकों को पुलिस के हवाले कर देते हैं। इस मामले में पुलिस ने एसडीएम सहित चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गलती किसकी है। युवकों को पीटने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।

कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा क्यों नहीं लिया, ” राहुल गांधी ” ने बताई बजाए

Why Congress did not participate in the Pran Pratistha program, Rahul Gandhi told instead. राहुल गांधी बोले, ‘राम मंदिर की कोई लहर नहीं, प्राण प्रतिष्ठा BJP का कार्यक्रम था’कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि यह भाजपा और आरएसएस का निजी कार्यक्रम था। गुवाहाटी। असम में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। राम मंदिर मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा, देश में राम मंदिर की कोई लहर नहीं है। कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि यह भाजपा और आरएसएस का निजी कार्यक्रम था।

खनिज ब्लॉक की नीलामी में MP अव्वल, राज्य खनन मंत्रियों का सम्मेलन

MP tops in auction of mineral blocks, conference of state mining ministers खनिज ब्लॉक की नीलामी में मध्यप्रदेश को प्रथम पुरस्कार, राज्य खनन मंत्रियों का सम्मेलन केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की अध्यक्षता में राज्य खनन मंत्रियों का सम्मेलन भोपाल में आयोजित किया गया। यह राज्य खनन मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन है। भोपाल। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राज्य खनन मंत्रियों के सम्मेलन मंगलवार सुबह शुरू हुआ।केंद्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी की अध्यक्षता में हो रहे इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हैं। इस सम्मेलन में 20 राज्यों के खनिज मंत्री हिस्सा ले रहे हैं।खनिज ब्लॉक की नीलामी में मध्यप्रदेश को प्रथम पुरस्कार प्रदान करने के लिए, खान मंत्रालय एवं आप सभी का अभिनंदन करता हूं। इस मौके पर “माइनिंग एंड बियॉन्ड’’ विषय पर प्रदर्शनी भी कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर में लगाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया, जिला खनिज प्रतिष्ठान सहित देश की प्रमुख खनन कंपनियो, निजी एजेंसियों और स्टार्ट-अप्स द्वारा अपनी उपलब्धियां को प्रदर्शित किया गया है।इस सम्मेलन के दौरान खनन क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन राज्यों को सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि यह राज्य खनन मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन है। पहली बार यह सम्मेलन सितंबर 2022 में हैदराबाद में आयोजित किया गया था। सीएम मोहन यादव से की मुलाकातइस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार सुबह भोपाल पहुंचे। यहां पर उन्होंने सम्मेलन से पहले मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम डा. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डा. यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच राज्य में कोयला एवं खनन क्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई

रेल्वे सेवानिवृत पेंशनरों का वार्षिक अधिवेशन हुआ संपन्न.

Annual convention of retired railway pensioners concluded. महिला प्रतिनिधियों ने कार सेवकों का किया सम्मान,प्रकाश पाटिल के सौजन्य से यूनियन कार्ड का हुआ वितरण ।सभी बैंकों के प्रबंधक कार्यक्रम में रहे मौजूद ।वर्ष 2023 के आय, व्वय का ब्यौरा किया प्रस्तुत, नवीन कार्यकारिणी का किया गठन ।बड़ी संख्या में पेंसनर रहे मौजूद । हरिप्रसाद गोहे आमला । नगर के रेलवे इंस्टिट्यूट परिसर में शनिवार रेल्वे पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन शाखा अमला के बैनर तले वार्षिक अधिवेशन का आयोजन आयोजित किया गया था । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक अजय नायक एवं पूर्व सुधार न्यास अध्यक्ष एवं टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल , गजानन के इंगोले, लवी आर्य, आदि अथितियो ने कार्यक्रम में पहोच मंच की शोभा बढ़ाई । उपस्थित मंचासिन अथितियो के स्वागत का साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया । इस मौके पर बड़ी संख्या में संगठन के महिला एवं पुरुष सदस्य मौजूद रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसबीआई क्षेत्रीय प्रबंधक ने पेंशनरों की समस्या जानी एवं एसबीआई की तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी सांझा की इस दौरान विभिन्न बैंकों से भी प्रबंधक कार्यक्रम में पहुंचे थे । इस दौरान पेंशनर महिला संगठन सदस्य चंद्रकला एवं पुस्पा ठाकुर के सौजन्य से अय्योध्या गए कार सेवकों को राम मंदिर की प्रतिमा देकर संगठन की ओर से सम्मानित किया गया । वहीं मंचासिन अथितियों को भी राम मंदिर प्रतिमा प्रदाय की गई । इस मौके पर आयोजन की अध्यक्षता कर रहे प्रकाश पाटिल के सौजन्य से यूनियन कार्ड का वितरण किया गया । वहीं संगठन अध्यक्ष रामप्रसाद पंवार ने पेंशनरों की व्याप्त समस्या बताई । बाद संगठन महामंत्री प्रकाश डाफने ने वर्ष 2023 के आय व्यय का ब्यौरा दिया एवं नवीन कार्यकारणी की घोषणा की तथा उपस्थित अथितियो एवं पेंशनर सदस्यों का आभार जताया बाद अध्यक्ष की अनुमती से कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की ।

ओरछा पहुंचे जीतू पटवारी, प्रभु श्रीराम राजा सरकार के दर्शन-पूजन एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया

Jitu Patwari reached Orchha, did darshan of Lord Shri Ram Raja Sarkar and recited Hanuman Chalisa. ओरछा ! मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने श्रीराम राजा सरकार के दर्शन किए। इस दौरान पटवारी के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता हेमंत कटारे, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, पृथ्वीपुर विधायक नितेन्द्र सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को ओरछा दौरे पर हैं। ओरछा पहुंचकर प्रभु श्रीराम राजा सरकार के दर्शन-पूजन कर हनुमान चालीसा का पाठ किए। इस दौरान जीतू के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता हेमंत कटारे, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, पृथ्वीपुर विधायक नितेन्द्र सिंह राठौड़ सहित कई युवा नेता उपस्थित रहे। किया हनुमान चालीसा का पाठपीसीसी चीफ जीतू पटवारी सबसे पहले ओरछा पहुंचकर श्रीराम राजा सरकार के दर्शन किए। श्रीराम राजा सरकार में जीतू पटवारी अपने सैकड़ों साथियों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। काफी देर तक ओरछा के श्रीराम राजा सरकार मंदिर प्रांगड़ में उपस्थित रहे। इसके बाद ओरछा से पृथ्वीपुर के लिए रवाना हो गए। वॉलीबाल प्रतियोगिता में हुए शामिलपृथ्वीपुर विधानसभा से विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर भी साथ रहे। जीतू पटवारी पृथ्वीपुर विधानसभा पहुंचकर कांग्रेस से पृथ्वीपुर नितेन्द्र सिंह राठौर के पिता स्वर्गीय बृजेन्द्र सिंह राठौर जी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पृथ्वीपुर विधानसभा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात भी किए।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव की सरकार पर कई गंभीर सवाल खड़े किए

भोपाल ! मध्यप्रदेश में बीते दो दिन में पुलिसकर्मियों की हत्या की तीन बड़ी वारदात हुईं. इसमें दो मामलों में अपराधियों को पकड़ने और उनको रोकने के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिसकर्मी मारे गए. सिवनी और छिंदवाड़ा में ये घटनाएं हुईं. अब इन घटनाओं को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव की सरकार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि सीएम मोहन यादव ने दोनों मृतक पुलिसकर्मियों को शहीद का दर्जा देकर परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की राशि देने का ऐलान किया है. जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा है कि “मुख्यमंत्री जी, पिछले दो दिन का ही अनुपात निकाला जाए, तो प्रतिदिन ड्यूटी कर रहे एक पुलिसकर्मी की हत्या हो रही है! अपराधियों के हौसले बुलंद हैं! लेकिन, आप ‘मौन’ हैं! मध्य प्रदेश में रोजगार के लिए सरेआम बेटी की आबरू मांगी जा रही है! लेकिन, आप ‘मौन’ हैं! “मोदी की गारंटी” वाले वादे के बाद लाड़ली बहनें ₹3000 प्रतिमाह की मांग कर रही हैं! लेकिन, आप ‘मौन’ हैं! पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज जी के प्रतिमाह 1 लाख नौकरियां के वादे पर युवा जवाब मांग रहे हैं! लेकिन, आप ‘मौन’ हैं! महिलाओं को महंगाई से निजात दिलाने के लिए ₹450 रुपए में सिलेंडर देने का वादा भाजपा ने ही किया था! महिलाएं उम्मीद लगाए बैठी हैं! लेकिन, आप ‘मौन’ हैं! डॉ. मोहन यादव जी “मोहन” ही बने रहें, “मौन” में न रहें! क्योंकि, आपका “मौन-व्रत” अब मध्यप्रदेश की मुसीबत बढ़ा रहा है”! जीतू पटवारी जब से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने हैं, तभी से वे लगातार बीजेपी और मोहन यादव सरकार पर हमलावर हैं. पहले उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को चुनाव जीतने के बाद साइडलाइन करने को लेकर भी बीजेपी पर सवाल उठाए थे. लेकिन अब पहली बार वे खुलकर सीएम मोहन यादव के खिलाफ बोलना शुरू किए हैं.

कमलनाथ ने कांग्रेस की सेवा अपने यौवनकाल की शुरुआत से ही की थी, कांग्रेस

Kamal Nathji had served Congress since the beginning of his youth. भोपाल: विधान सभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि कमलनाथ की वजह से हम एमपी में चुनाव हार गए हैं। साथ ही उनपर बीजेपी से सांठ गांठ के आरोप लगाए थे। आलोक शर्मा ने यह भी कहा था कि कमलनाथ के घर ईडी और सीबीआई क्यों नहीं पहुंचती है। उन्होंने कहा था कि मैं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के सामने अपनी बात रखूंगा। उनके इस बयान पर दो सप्ताह तक पार्टी चुप रही थी। यह मामला जब तूल पकड़ने लगा तो कांग्रेस पार्टी एक्टिव हुई है। इंदिरा गांधी के वक्त से ही वे भारत के नवनिर्माण अभियान के साथ जुड़े हैं। संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी और राहुल गांधीजी के साथ वे कंधे से कंधे मिलाकर डटे हुए हैं।जब भाजपा सरकारी एजेंसियों के साथ संपूर्ण विपक्ष को खत्म करने पर आमादा है, तब कमलनाथ ही हैं, जिनके निर्विवाद नेतृत्व में सभी कांग्रेस जनों ने मिलकर 2018 में मध्य प्रदेश से भाजपा के किले को ढहाकर कांग्रेस की सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल किया। अब भी कई लोग कमलनाथ जैसे कांग्रेस के आधारभूत स्तंभों के खिलाफ भाजपाई षड़यंत्र के शिकार हो जाते हैं। AICC ने ऐसे ही षड़यंत्र के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर कमलनाथजी की निष्ठा का सम्मान किया है। जब भाजपा अपनी सारी सरकारी एजेंसियों के कंधों पर हथियार रखकर संपूर्ण विपक्ष को उखाड़ने और खत्म करने पर आमादा हो, तब भी कमलनाथ अपने तजुर्बों के साथ पार्टी वर्करों के साथ खड़े हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet